1. नागालैंड फॉरेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट को 100वें SKOCH समिट में SKOCH अवार्ड 2024 में सम्मानित किया गया।
2. केरल स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निपटान के लिए nPROUD (न्यू प्रोग्राम फॉर रिमूवल ऑफ यूज्ड ड्रग्स) कार्यक्रम शुरू किया।
3. आरबीआई ने ‘आरबीआईडेटा’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया, जिससे आर्थिक डेटा की सुगम पहुंच होगी।
4. रोहित शर्मा ने ODI क्रिकेट में 11,000 रन पूरे करने के बाद दूसरी सबसे तेज बैट्समैन बन गए।
5. भारत सरकार ने प्रधान आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन के कार्यकाल को दो साल और बढ़ाया।
6. एलआईसी ने एजेंटों को सक्षम करने के लिए ‘वन मैन ऑफिस’ कार्यक्रम शुरू किया।
7. टाटा पावर ने स्मार्ट एनर्जी ट्रांजिशन के लिए अमेज़न वेब सर्विसेज (AWS) के साथ साझेदारी की।
8. पूर्णिमा देवी बर्मन को टाइम मैगज़ीन की वुमन ऑफ द ईयर 2025 में शामिल किया गया।
9. विश्वा राजाकुमार ने 20 वर्ष की आयु में मेमोरी लीग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 जीता।
10. दार्जिलिंग जूलॉजिकल पार्क में भारत का पहला वाइल्डलाइफ बायोबैंक खोला गया।