1. नेपाल की कामी रीता ने 31वीं बार एवरेस्ट की चोटी पर चढ़कर रिकॉर्ड बनाया है।
2. कर्नाटक के वन और वन्यजीव विभाग के अम्बेसडर के रूप में नियुक्त हुए हैं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले।
3. डीआरडीओ ने नई दिल्ली में एडवांस्ड क्वांटम टेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर की शुरुआत की है।
4. उत्तराखंड में भारतीय सेना ने ‘पंचशुल पल्स’ नाम का पहला समुदाय रेडियो स्टेशन शुरू किया है।
5. ऑडी इंडिया के नए ब्रांड अम्बेसडर के रूप में नियुक्त हुए हैं ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा।
6. भारत के किदाम्बी श्रीकांत को हराकर चीन के ली शिफेंग ने पहली बार BWF वर्ल्ड टूर टाइटल जीता है।
7. जानुस कुसोसिन्स्की मेमोरियल 2025 इवेंट में भारत के नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीता है।
8. राष्ट्रीय रेल नेटवर्क के साथ जुड़े चौथे उत्तर-पूर्वी राजधानी में परिणत हुआ है मिजोरम का आइजोल।
9. अहमदाबाद में 2026 एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप की मेजबानी भारत करेगा।
10. पहले भारतीय मूल के संगीतकार के रूप में अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड जीता है राजा कुमारी।