CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part27

विकास, अनुदैर्ध्य (अधोमुखी) अक्ष की दिशा में आगे बढ़ता है। विकास का यह सिद्धांत क्या कहलाता है?
A. समीपदूराभिमुख
B. पारस्परिकता
C. शीर्षगामी
D. निरंतरता

समकालीन सिद्धान्तकार ‘बाल्यावस्था’ को ______ मानते हैं। 
A. एक सामाजिक संरचना
B. सभी संस्कृतियों में पवित्र काल
C. बहुत अधिक तनाव और चिंता का काल
D. किशोरावस्था तक का विकास काल

प्रगतिशील शिक्षा ______ करती है।
A. विविधताओं का सम्मान
B. व्यक्तिगत विभिन्‍नताओं को अनदेखा
C. मानकीकृत आकलन का इस्तेमाल
D. योग्यता-आधारित स्थिर समूहीकरण का प्रचार

बाल-केन्द्रित शिक्षण शास्त्र की बुनियादी मान्यता क्या हैं?
A. विद्यार्थियों को अधिगम के प्रति प्रोत्साहित करने का सर्वोत्तम तरीका ईनाम और दण्ड का इस्तेमाल करना हैं।
B. अध्यापन के दौरान विद्यार्थियों के अनुभवों और परिप्रेक्ष्यों को कक्षागत प्रक्रिया में शामिल किया जाना चाहिए। 
C. अधिगम वातावरण द्वारा संचालित और नियंत्रित है। 
D. अधिगम पूरी तरह से पाठ्य-पुस्तको के इर्द-गिर्द केन्द्रित होना चाहिए। 

________ और ________ समाजीकरण की द्वितीयक संस्थाएं हैं।
A. विद्यालय, परिवार
B. परिवार, जन-संचार
C. धर्म, परिवार
D. विद्यालय, जन-संचार

जीन पियाजे के अनुसार विकास के किस स्तर पर बच्चे में परिकल्पना आधारित-निगमनात्मक तार्किकता विकसित होती हैं, और वैज्ञानिक सोच उभरना शुरु होती हैं?
A. अमूर्त संक्रियात्मक
B. संवेदी-पेशीय
C. मूर्त-संक्रियात्मक
D. पूर्व-संक्रियात्मक

पियाजे के अनुसार कौन से चार तत्व विकास को प्रभावित करते हैं?
A. परिपक्वता, क्रियात्मकता, सामाजिक अनुभव, सन्तुलीकरण
B. संगठन, सन्तुलीकरण, अनुकूलन, सांस्कृतिक उपकरण
C. संस्कृति, भाषा, सामाजिक अतःक्रिया, सहपाठी-पाठन
D. सकारात्मक और नकारात्मक पुनर्बलन, सजा का प्रस्तुतीकरण और निवारण

लेव वायगोत्सकी के सिद्धांत के अनुसार, बच्चे के स्वतंत्र प्रदर्शन का स्तर और उसके प्रदर्शन का वह स्तर जो कि वह वयस्क के मार्ग-दर्शन या अधिक जानकारी वाले समकक्षी के साथ काम करके प्राप्त करता है, _____________ कहलाता है। 

A. प्रगतिशील विकास का क्षेत्र
B. सार्थक विकास का क्षेत्र
C. मानसिक विकास का क्षेत्र
D. समीपस्थ विकास का क्षेत्र

लेव वायगोत्सकी के अनुसार, सभी उच्चतर संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं का आधार क्या हैं?
A. भाषा
B. संतुलीकरण
C. अनुकूलन
D. संगठन

केरोल गिलिगन द्वारा लॉरेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास सिद्धांत की प्रमुख आलोचना क्या है?
A. नारीवादी’ दृष्टिकोण के विरुद्ध स्थित है।
B. यह सिद्धांत बच्चों पर किये गये शोध पर आधारित नहीं हैं।
C. यह सिद्धांत नैतिक विकास के स्पष्ट सोपान प्रस्तुत नहीं करता हैI
D. यह सिद्धांत बच्चों की संज्ञानात्मक योग्यताओं से सम्बन्ध स्थापित नहीं करता हैं I

निशा अपनी सहेलियों और परिवार के सदस्यों की मनोदशा को समझ लेती है और यथायोग प्रतिक्रिया करती है I वह बड़ी होकर मनोचिकित्सक बनना चाहती है, वह निम्न में से कौन सी बुद्धि से सम्पन्न हैं जिसको उसे और अधिक विकसित करना चाहिए?
A. स्थानकीय संबद्ध बुद्धि
B. अन्तरवैयक्तिक बुद्धि
C. प्राकृतिक बुद्धि
D. धाराप्रवाहिकता बुद्धि

विद्यार्थियों द्वारा ग्रहित जेंडर रूढ़िवादो को भंग करने के लिए, एक अध्यापिका को क्या करना चाहिए?
A. विद्यार्थियों को उन रूढ़िवादों के साथ रहने देना चाहिए। 
B. ऐसे विविध उदाहरण साझा करने चाहिए जो उन रूढ़िवादों को चुनौती दे। 
C. जो विद्यार्थी ऐसे रूढ़िवादों को व्यक्त करते हैं उनका मजाक उड़ाना चाहिए। 
D. अकादमिक क्षेत्रों के आकलन में उनके अंक कम कर देने चाहिए। 

हाशिए पर रहने वाले परिवारों के बच्चों की कक्षा में अक्सर अवहेलना की जाती है, तब भी जब वह कक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। 

कक्षा कक्ष में इस प्रकार के आचरण के लिए निम्नलिखित में से कारणों का कौन सा समूह उत्तरदायी है?

i. हाशिए पर रहने वाले परिवारों के बच्चों के प्रति शिक्षक अक्सर पूर्वग्रहित होते हैं। 

ii. सहपाठियों में विविधता व इन बच्चों की सामाजिक पृष्ठभूमि के बारे में संवेदनशीलता का अभाव है। 

iii. हाशिए पर रहने वाले परिवार के बच्चों की शिक्षा को अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत शिक्षा से वंचित रखा गया है। 
A. (i), (ii) और (iii)
B. केवल (i) और (iii)
C. केवल (i) और (ii)
D. केवल (ii) और (iii)

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, विद्यालयों में मूल्यांकन का अभिरूप  __________ से बदलकर _________ हो जाना चाहिए। 
A. योगात्मक, रचनात्मक
B. रचनात्मक, योगात्मक
C. अधिगम, रट कर याद रखना
D. लचीले उपागम, कठोर मानकीकृत परीक्षण

निम्न में से किस तरह के प्रश्न विद्यार्थियों में चिंतन के आकलन में मदद करेंगे?
A. बहुविकल्प आधारित प्रश्नोत्तरी
B. परिभाषाओं के लिए एक-शब्दीय रिक्त स्थान वाले प्रश्न
C. संदर्भित चिंतनशीलता आधारित प्रश्न
D. प्रत्यास्मरण आधारित लघु प्रश्न

वो विद्यार्थी जिन्हें वाच वैकल्य हैं, उनके सफल समावेशन हेतु निम्न में से किसे वर्जित करना चाहिए?
A. बहु-संवेदी शिक्षाशास्त्रीय उपागम
B. मानकीकृत आकलन
C. व्यक्तिगत लक्ष्य समुच्चय
D. लचीला पाठ्यक्रम

निम्नलिखित में से कौन-सा अभ्यास विकलांग बच्चों के संदर्भ में समावेशन को बढ़ावा देता है?

i. बाधा मुक्त पहुँच

ii. सहायक यंत्र और तकनीकी-आधारित उपयुक्त उपकरण 

iii. सामान्य या विशेष विद्यालय के साथ-साथ गृह आधारित शिक्षा का विकल्प

iv. एकरूप संरचनाबद्ध पाठ्यचर्या और आकलन के तरीके

A. (i), (ii), (iii)
B. (i), (ii), (iv)
C. (i), (iii), (iv)
D. (ii), (iii), (iv)

अपसारी चिंतन, विचारों में मौलिकता और नव उत्पादन जैसी विशिष्टताएँ निम्न में से किस से संबंधित हैं?
A. सृजनात्मकता
B. अधिगम विकार
C. स्वलीनता
D. अवधान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार

समावेशी शिक्षा निम्न में से किस पर बल देती हैं?
A. समता
B. पृथक्कता
C. समानता
D. नामीकरण

निम्न में से कौन-सी शिक्षण-अधिगम सामग्री दृश्य बाधित विद्यार्थियों के समावेशन में मददगार होगी?
A. हस्तलिखित नोट्स
B. चित्र और आरेख
C. मानचित्र और ग्लोब
D. श्रव्य टेप

निम्न में से कौन-सा एक माध्यमिक विद्यालय स्तर की कक्षा में सामाजिक-संरचनात्मक ढांचे का लक्षण नहीं हैं?
A. अधिगमकर्ताओं को विविध स्त्रोतों से सीखने के लिए प्रेरित करना। 
B. अधिगमकर्ताओं के प्रश्न पूछे जाने की तारीफ करना। 
C. सभी अधिगमकर्ताओं को एक जैसा उत्तर देने और एक जैसे तरीके का अनुसरण करने को उकसाना। 
D. सामुहिक चर्चा के मौके प्रदान करना। 

निम्न में से कौन-सा विद्यार्थियों के समस्या-समाधान कौशलों के लिए बाधक हैं?
A. प्रकार्यात्मक आबद्धता/स्थिरता
B. अनुरुपकों का प्रयोग
C. कारण-प्रभाव संबंध स्थापित करना
D. साधन-लक्ष्य विश्लेषण

अगर एक विद्यार्थी किसी क्रिया को मूल्यवान मानता है, लेकिन उस क्रिया को करने के लिए उसके पास बहुत कम नियंत्रण हो, तो इस अवस्था में विद्यार्थी किस तरह के संवेग का अहसास करेगा?
A. दुश्चिन्ता
B. ऊब
C. कुण्ठा
D. शर्म

कथन (A) : एक अध्यापक को बच्चों को विभिन्न घटनाओं के बारे में व्याख्या करने के लिए चर्चा के लिए कोई स्थान नहीं देना चाहिए।

तर्क (R) : बच्चे अपने आप कारक-व्याख्याओं को विकसित करने के लिए सक्षम नहीं होते हैं I

सही विकल्प का चयन कीजिए I
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता हैI
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है। 
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं। 

कथन (A) : एक अध्यापक के लिए महत्वपूर्ण हैं कि वो बच्चों की परा-संज्ञान क्षमताओं के विकास पर बल दें। 

तर्क (R) : जब बच्चे अपनी धारणाओं और चिंतन के बारे में जागरूक हो जाते हैं, तब वो अपने अधिगम के नियमन में और अधिक योग्य हो जाते हैं। 

सही विकल्प चुनें I
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है। 
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं। 

विद्यार्थी अधिगम के प्रति तब आतुर और अभिप्रेरित होते हैं जब अध्यापक ___________
A. उन पर परीक्षण में अच्छा करने का तनाव और दबाव डाले।
B. सफलता पर पुरस्कार और असफलता पर दण्ड दे।
C. अधिगम प्रक्रिया को पूरी तरह अपने नियंत्रण में रखें।
D. अधिगमकर्ताओं को संलग्न करें और उन्हें अध्यापन-अधिगम प्रक्रिया का अहम्‌ हिस्सा बनाएँ।

किसी नए संप्रत्यय के अधिगम को सुसाध्य करने के लिए एक अध्यापक को क्या करना चाहिए?
A. विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान को अनदेखा करना चाहिए। 
B. नई जानकारी को विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान से जोड़ना चाहिए। 
C. विद्यार्थियों के सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ को अनदेखा करना चाहिए। 
D. जानकारी को असंबंधित खण्डों में प्रस्तुत करना चाहिए। 

निम्नलिखित में से कौन सा उदाहरण संरचनात्मक परिप्रेक्ष्य के अनुकूल नहीं है?
A. बहु-अर्थनिर्णय
B. सहयोग अधिगम
C. व्यक्तिगत गति के आधार पर अधिगम
D. कंठस्थीकरण एवं शब्दश: स्मरण

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part49

निम्न में से किस तरह का लक्ष्य-निर्धारण विद्यार्थियों को अधिगम के लिए आंतरिक अभिप्रेरणा देगा?
A. स्व: निर्देशित
B. ​अध्यापक-निर्देशित
C. अभिभावक-निर्देशित
D. सहपाठी-निर्देशित

शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में, त्रुटि-विश्लेषण :
A. अप्रासंगिक हैं। 
B. केवल विद्यार्थियों के लिए प्रासंगिक हैं। 
C. केवल अध्यापकों के लिए प्रासंगिक हैं। 
D. विद्यार्थियों और अध्यापकों दोनों के लिए प्रासंगिक हैं। 

आप ‘भारतीय उप-महाद्वीप के प्रथम साम्राज्य’ पर परियोजना कार्य के लिए छात्रों को किस साम्राज्य के विषय में जानकारी एकत्रित करने के लिए कहेंगे?
A. गुप्त साम्राज्य
B. वाकटका साम्राज्य
C. कुषाण साम्राज्य
D. मौर्य साम्राज्य

शुरुआती सिक्कों को आहत सिक्के कहा जाता है क्योंकि :
A. धातु के सिक्कों पर आकृतियाँ आहत(छिद्रित) थीं।
B. आकृति देने के लिए सिक्कों को ठोस औज़ार द्वारा आहत(छिद्रित) किया जाता था।
C. लोगों को आहत मुद्रा भुगतान के बाद रसीद के तौर पर मिलती थी।
D. आसान संग्रहण/संचयन के लिए सिक्कों को आहत(छिद्रित) किया जाता था।

दिल्ली सल्तनत काल में गुलामों को उच्च पद पर नियुक्त करने का क्या कारण था? सही विकल्प का चयन कीजिए। 
A. उन्हे नियंत्रण में रखना आसान था और कम वेतन दिया जा सकता था।
B. सुल्तान और उनके उत्तराधिकारियों का उनके जीवन पर स्वामित्व होता था।
C. वे सुल्तान और उसके उत्तराधिकारियों के प्रति वफादार होते थे।
D. वे अपने स्वामी के विश्वसनीय और उनपर आश्रित होते थे।

दीवान-ए-खास और दिवान-ओ-आम की वास्तु विशेषताएँ कैसे यह विचार देती हैं कि राजा भगवान का प्रतिनिधि होता था?

A. जन-सभा कक्ष मस्जिद के सदृश्य बनाया गया।

B. राजा के बैठने का ऊँचा सिंहासन यह दर्शाता था कि वह सबसे ऊपर है।

C. प्रार्थना के समय मुसलमानों के सामने की दिशा में सिंहासन रखा गया था।

सही विकल्प का चुनाव कीजिए:

A. A तथा B
B. A तथा C
C. B तथा C
D. A, B तथा C

दिए गए कथनों ‘A’ एवं ‘B’ पर विचार करे एवं सही विकल्प का चुनाव करें।

A. उन्नीसवीं सदी की शुरुआत में जब ब्रिटिश एक समरूप सैनिक संस्कृति विकसित करने लगे, इससे काफी सैनिको के मध्य समस्याएँ खडी हुई।

B. पेशेवर सिपाहियों की एक सेना खड़ी करने के चक्कर में जाति और समुदाय को अनदेखा किया गया। 

A. A और B दोनों सही हैं; B, A की सही व्याख्या है
B. A और B दोनों सही हैं; किन्तु B, A की सही व्याख्या नही है
C. A सही, B गलत है
D. A गलत, B सही है

16वीं से 18वीं शताब्दी के दौरान अहोम लोगों के संदर्भ में कथन A, B और C पर विचार कीजिये।

A. वे कई कुलों में बटे थे तथा प्रत्येक कुल कई गाँवो पर नियंत्रण रखता था

B. उनके अपने जनजातीय देवता थे।

C. उनका अन्य जनजातीय लोगों जैसे कोचहाजो के साथ गठबंधन था।

D. वर्ण समाज के लोगों द्वारा भूमि अधिग्रहण करना अहोम राजा द्वारा प्रतिबंधित था।

सही विकल्प का चुनाव कीजिये।

A. केवल A और B सत्य हैं।
B. केवल B और C सत्य हैं।
C. केवल C और D सत्य हैं।
D. केल A और D सत्य हैं।

कथन (A): नील की खेती उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के बहुत से भागों में सत्रहवीं शताब्दी तक आरंभ हो गई थी।

कारण (R) : भारतीय-नील की अधिक माँग और प्रतिस्पर्धा के कारण यूरोपीय उत्पादकों ने अपनी सरकारों पर भारतीय नील के आयात पर रोक लगाने और दूसरे विकल्प तलाशने के लिए दबाब बनाया। 

सही विकल्प का चयन कीजिए –

A. A और R दोनों सत्य हैं और R, A की सही व्याख्या है।
B. A और R दोनों सत्य हैं और R, A की सही व्याख्या नहीं है। 
C. A सत्य है लेकिन R असत्य है।
D. A और R दोनों असत्य है।

इनमें से कौन-सा कारण आदिवासियों का अंग्रेजों के प्रति खुला विद्रोह का कारण बना?
A. अंग्रेज बिचौलियों के माध्यम से उत्पादों को खरीद रहे थे न कि सीधे आदिवासियों से।
B.  अंग्रेजी बाज़ार और व्यापारी आदिवासियों की रेशम​ को स्वीकार नहीं कर रहे थे।
C. अंग्रेजों ने सारे जंगलो पर नियंत्रण बढ़ा लिया था और आदिवासियों का जंगलो में आना प्रतिबंधित कर दिया था।
D. अंग्रेज आदिवासी क्षेत्रों की अपेक्षा गैर-जनजातीय क्षेत्रों का अधिक ध्यान रख रहे थे।

ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने किसके लिए प्राचीन ग्रंथों का हवाला दिया?
A. सती प्रथा समाप्त करने के लिए।
B. लड़कियाँ पढ़ सके।
C. विधवा विवाह हो सके।
D. सभी जातियों में समानता के लिए।

निम्नलिखित में से किस समुदाय को अंग्रेजी फ़ौज में जाने से लाभ हुआ तथा जिसकी अपनी एक रेजिमेंट भी थी।
A. महारों को
B. इजहावों को
C. मदिगों को
D. दुबलाओं को

निम्नलिखित में से कौन सा कथन ई. वी. रामास्वामी (पेरियार) के विचारों से मिलता जुलता / नजदीक है?
A. “यह सिद्ध करने के लिए कि हम भी मनुष्य हैं, मंदिर में प्रवेश करना चाहिए।”
B. “क्या पुरुष शुद्ध सोने से बना है और स्त्री बेकार चट्टान या जंग लगे लोहे से बनी है?”
C. “मानवता के लिए केवल एक ही जाति, एक ही धर्म और एक ही ईश्वर है।”
D. “यदि आप स्वयं को जाति से मुक्त करना चाहते हैं तो आपको सभी धर्मो से स्वयं को मुक्त करना होगा।”

भारत में जन-राष्ट्रवाद की वृद्धि के विषय में वक्तव्यों पर विचार करें तथा सही विकल्प चुनें-

A. प्रथम-विश्वयुद्ध में अत्यधिक खर्चे के कारण भारत सरकार ने लोगों पर भारी टैक्स थोप दिए थे।

B. जन साधारण के लिए तेजी से बढ़ी हुई कीमतों के कारण कठिनाइयाँ बढ़ गई।

C. 1917 की रुसी क्रांति के बाद किसानों और श्रमिकों के संघर्ष, नए विचार और समाजवाद का भारतीय राष्ट्रवादियों में प्रसार हुआ।

A. A और B सही हैं
B. B और C सही हैं
C. A और C सही हैं
D. A, B और C सही हैं

भारत पर प्रथम विश्वयुद्ध के विषय में वक्तव्यों पर विचार करें, तथा सही विकल्प चुनें-

A. युद्ध के कारण औद्योगिक उत्पादों की माँग पैदा हुई अतः आयात में कमी आई। 

B. भारत में युद्ध के दौरान औद्योगिक विस्तार हुआ।

C. व्यापार-समूहों को युद्ध के कारण भारी नुकसान हुआ।

A. A और B सही हैं।
B. B और C सही हैं।
C. A और C सही हैं।
D. केवल A सही हैं।

‘पूर्वकालिक रियासतों’ की श्रेणी के अन्तर्गत कौन-से राज्य शामिल थे?

A. वे राज्य जिनके शासकों नें भारत में विलय स्वीकार किया था। 

B. वे राज्य जिनके शासकों ने पाकिस्तान में विलय स्वीकार किया था।

C. जिन्हें प्रशासनिक इकाई के रूप में, राज्य का दर्जा प्राप्त होने तक रखा गया।

D. वे राज्य जिन्हें यूरोपीय-उपनिवेश के रूप में बनाये रखा गया, जैसे गोआ, पुदुच्चेरी

सही विकल्प चुनें –

A. A और B
B. B, C और D
C. A, C और D
D. A, B और C

निम्न सूची पर विचार कीजिए:

आल्प्स, अरावली, अप्लेशियन, हिमालय, यूराल, वाॅसजेस

सूची में से कौन-सा दूसरों से भिन्न है?

A. अरावली
B. अप्लेशियन
C. यूराल
D. वॉसजेस

अभिकथन (A) :- वे स्थान जो ग्रीनिच के पूर्व में है, उनका समय ग्रीनिच से आगे होगा।

कारण (R) :- चूँकि पृथ्वी पूर्व से पश्चिम की और चक्कर लगाती है अतः पूर्व में सूर्य पहले उगता है।

सही विकल्प का चयन किजिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है ।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है ।
C. (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
D. (A) तथा (R) दोनों गलत है।

ग्लोब के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए।

A. विषुवत् वृत्त शून्य अंश देशांतर को दर्शाता है।

B. विषुवत् वृत्त एक काल्पनिक रेखा है जो ग्लोब को दो बराबर भागों में बाँटती है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. A सही है तथा B गलत है।
B. A गलत है तथा B सही है।
C. A तथा B दोनों सही हैं।
D. A तथा B दोनों गलत हैं।

भारत के किस राज्य में कर्क रेखा की लंबाई सबसे कम है?
A. छत्तीसगढ़
B. राजस्थान
C. पश्चि बंगाल
D. झारखंड

भारत में मानसून ऋतु के संदर्भ पर निम्नलिखित कथनों पर विचार किजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए।

A. दक्षिण-पश्चिमी मानसून की ऋतु में पवन मुख्यभूमि से बंगाल की खाड़ी की ओर चलती है।

B. मानसून के निवर्तन की ऋतु में पवन मुख्यभूमि से बंगाल की खाड़ी की ओर चलती है।

C. भारत के दक्षिणी भागों में मानसून के निवर्तन की ऋतु में वर्षा होती है।

A. (A) और (B) सत्य हैं
B. (B) और (C) सत्य हैं
C. (A) और (C) सत्य हैं
D. (A), (B) और (C) सत्य हैं

निम्नलिखित में से किस शैल में जीवाश्म मिलने की संभावना है:

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part96

(a) अवसादी शैल

(b) कायान्तरित शैल

(c) आग्नेय शैल

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल (a)
B. केवल (b)
C. (a) और (b)
D. (b) और (c)

निम्नलिखित में से खनिजों की कौन-कौन सी विशिष्टताएँ हैं?

A. वे बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के प्राकृतिक प्रक्रियाओं द्वारा निर्मित होते हैं।

B. वे समान रूप से सभी स्थानों पर वितरित हैं तथा इनका एक निश्चित रासायनिक संघटन हैं।

C. वे अपार हैं।

D. कुछ खनिज दुर्गम क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल A और C
B. केवल A और D
C. केवल A, B और C
D. केवल A, B और D

निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प चुनाव कीजिए।

(A) गर्म वायु के ऊपर उठने पर आस पास के क्षेत्रों से ठंडी वायु रिक्त स्थान को भरने के लिए वहाँ आ जाती है।

(B) अलग-अलग स्थानों पर अलग वायुदाब होने से वायु में गति प्रारंभ होती है।

(C) गर्म हवा सघन तथा भारी होती है।

(D) पवनों की दिशा पृथ्वी के घूर्णन से प्रभावित होती है। 

A. (A), (B) तथा (C) सही हैं।
B. (B), (C) तथा (D) सही हैं।
C. (A), (C) तथा (D) सही हैं।
D. (A), (B) तथा (D) सही हैं।

जब जेट स्ट्रीम गर्म समुद्री हवा को एक ढक्कन की तरह फँसा लेती है, और भूमि की ओर ढकेलती है, तब कौन-सी भौगोलिक परिघटना घटित होती है?
A. वर्षण
B. वाष्पीकरण
C. हीट डोम
D. चक्रवात

जिन क्षेत्रों में गर्म और ठंडी जल धाराएँ मिलती हैं,वहां-

(A) धुँधले मौसम का अनुभव किया जाता है जिससे जल यातायात प्रभावित होता है।

(B) दुनिया के सबसे समृद्ध मछली पकड़ने वाले क्षेत्र विकसित होते हैं।

नीचे दिए गए कोड का उपयोग कर सही विकल्प का चयन करें।

A. (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. (A) सही है, लेकिन (B) गलत हैं।
D. (A) गलत है, लेकिन (B) सही हैं।

अभिकथन (A) : खनिज अनवीकरणीय संसाधन हैं।

कारण (R) : मानवीय उपभोग की दर से खनिजों के निर्माण की दर तेज है।

सही विकल्प चुनिए। 

A. (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) तथा (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), A की सही व्याख्या नहीं है। 
C. (A) सही है, तथा (R) गलत है।
D. (A) तथा (R) दोनों गलत हैं।

एक अध्यापिका प्रवास के विषय में पढ़ा रही थीं। उन्होंने अपनी कक्षा में उदाहरण दिया-”सुनामी द्वारा गाँव में तबाही के बाद श्री देवी, जो मछुआरे समुदाय से है, ने चैन्नई में स्थानातंरण किया।”

कौन-सा विचार/संकल्पना वे पढ़ा रही थीं?

A. आप्रवास
B. उत्प्रवास
C. प्रवास के अपकर्ष कारक
D. प्रवास के प्रतिकर्ष कारक

जैविक कृषि के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

(A) पशु खाद का उपयोग उर्वरता बढ़ाने के लिए किया जाता है। 

(B) अनुवांशिक रूपांतरण, उत्पादकता बढ़ाने के लिए किया जाता है।

(C) प्राकृतिक खाद का उपयोग किया जाता है।

A. केवल A और B सही हैं।
B. केवल B और C सही हैं।
C. केवल A और C सही हैं।
D. A, B और C सभी सही हैं।

भारतीय संविधान की प्रस्तावना बताती है कि सभी भारतीय ______ में समान है।
A. आय और रोज़गार
B. प्रस्थिति और रोज़गार
C. आय और अवसर
D. प्रस्थिति और अवसर

निम्न गद्यांश में रिक्त स्थानों की पूर्ति करें: 

प्रति ______ वर्ष में पंचायत चुनाव होते हैं। चुने हुए प्रतिनिधि ______कहलाते हैं। पंचायती राज में सबसे छोटी ईकाई ______ है जिसमे पंचायत क्षेत्र के सभी वयस्क बैठक करते हैं।

सही क्रम का चयन करें।

A. पाँच, पंच, जन सभा
B. चार, रपंच, ग्राम पंचायत
C. पाँच, पंच, ग्राम सभा
D. चार, पंच, ग्राम सभा

सामाजिक विज्ञान की कक्षा में निम्न में से कौन-सा पहलू विविधता को बल देगा?
A. समानता, गरिमा, आज्ञाकारिता
B. अनुशासन, एकरूपता, विश्वास
C. पहुँच, गरिमा, समानता
D. आदर, एकरूपता, आज्ञाकारिता

निम्नलिखित में से कौन सा भारत का नया राज्य है?
A. झारखण्ड
B. उत्तराखंड
C. तेलंगाना
D. मिज़ोरम

निम्न में से कौन-सा व्यक्ति प्राथमिक क्षेत्र में कार्य करता है?
A. राधा कपड़े की फैक्ट्री में सिलाई की यूनिट में काम करती है।
B. सरिता एक उर्वरक कंपनी में बाजार प्रबंधक का कार्य करती है।
C. हरप्रीत इमारत निर्माण स्थल पर क्रेन मशीन का संचालन करती है।
D. हामिद बागान में रबड़ का रोपण करता है।

निम्न में से कौन-सा ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के विषय में सरोकार/चिंता का विषय है।
A. ढुलाई क्षेत्र का बनना
B. कई मंजिल छोटी दुकानों पर कार्य के लम्बे घंटे
C. माल्स द्वारा भारी छूट के चलते दुकानों पर विक्रय में कमी आना
D. कार्य की मौसम अनुसार प्रकृति (कार्य उपलब्धता)

सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार का अर्थ है:
A. सभी वयस्कों को गाड़ी चलाने की अनुमति है।
B. सभी वयस्कों को अपने विचार प्रकट करने की सहज अनुमति है।
C. सभी वयस्कों को सरकार बनाने की अनुमति है।
D. सभी वयस्कों को मतदान करने की अनुमति है।

मीडिया के संदर्भ में ‘प्रारूप तैयार करने’ से क्या अभिप्राय है?
A. मीडिया चैनलों द्वारा प्रसारणों की सूची तैयार करना
B. मीडिया चैनलों द्वारा उन कार्यक्रमों को दोबारा प्रसारण के लिए प्राथमिकता देना जिनकी टारगेट रेटिंग पॉइंट (टी.आर.पी) अधिक है।
C. लोगों को किन मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए, यह निर्धारण मीडिया द्वारा लोगों की सोच और समझ पर प्रभाव डालता है।
D. बाज़ारीकरण के लिए मीडिया घरानों द्वारा लोकप्रिय कार्यक्रमों का उपयोग करना।

भारतीय संविधान यह सुनिश्चित करता है कि सरकारी व्यवस्था केवल उन लोगों को ही सम्मिलित न करें जो राजधानी में बैठे हैं और सभी के लिए निर्णय लेते हैं। इसीलिए, यहाँ पर सरकार के विभिन स्तर हैं जिन्हें संविधान से ही अपने अधिकार मिलते हैं।

ऊपर दिया हुआ विवरण निम्नलिखित में से भारत संविधान के कौन-से लक्षण से मेल खाता है?

A. शक्तियों का बटवारा
B. संघवाद
C. संसदीय शासन पद्धति
D. धर्मनिरपेक्षता

झारखण्ड से एक राजगीर-बच्चू मांझी दिल्ली काम की तलाश में आया है। उसने  भारतीय संविधान द्वारा प्रदान किए गए निम्नलिखित में से किस अधिकार का प्रयोग किया है?
A. स्वतंत्रता का अधिकार
B. समानता का अधिकार
C. सांस्कृतिक और शैक्षणिक अधिकार
D. संवैधानिक उपचार का अधिकार

आपराधिक उल्लंघन में, राज्य का पक्ष कौन प्रस्तुत करता है ?
A. न्यायाधीश
B. पुलिस
C. सरकारी वकील
D. बचाव पक्ष का वकील

घेटोआईज़ेशन ______ हशियेकरण का परिणाम है।

A. सामाजिक

B. आर्थिक

C. सांस्कृतिक

A. केवल A
B. केवल B
C. केवल C
D. A, B और C 

सरकार ने एक कानून बनाया है, जिसके तहत यदि किसी संस्था में महिला कर्मचारियों की संख्या ______ से अधिक है, तो उसे वैधानिक रूप से बालवाड़ी (क्रे) की सुविधा देनी होगी I
A. तीस
B. पचास
C. अस्सी
D. दस

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सामाजिक विज्ञान की प्रकृति के सन्दर्भ में एकदम सटीक समझ संचारित करता है?
A. यह तथ्यों एवं सूचना को सम्मिलित करता है जिन्हें रटकर याद करने की आवश्यकता है।
B. यह वैज्ञानिक उपागम पर आधारित नही है तथा प्रस्तुतीकरण में पूर्वाग्रह अंतर्विष्ट करता है।
C. इसका उद्देश्य विभिन्न मान्यताओं, प्रक्रियाओं और मतों का, बिना उन पर आलोचनात्मक प्रश्न किए, निर्माण करना है
D. यह समाज तथा विवेचनशील नागरिकता/नागरिक वर्ग के संदर्भ में एक एकीकृत समझ को विकसित करता है। 

निम्नलिखित कथनों A तथा B पर विचार किजिए।

कथन A: मानव भूगोल, भूगोल के विषय का हिस्सा है।

कथन B: मानव भूगोल, मानव जाति के विकास उसकी विभिन्न नस्लों एवं मानव का वातावरण से अनुकूलन शामिल करता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. A और B दोनों गलत हैं
B. A गलत है परंतु B सही है
C. A और B दोनों सही हैं
D. A सही है परंतु B गलत है

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 द्वारा प्रस्तावित सामाजिक विज्ञान के शिक्षण में ज्ञानात्मक स्थानांतरण का पहलू है?
A. समस्याओं को समझने में एकमात्र जानकारी के स्रोत के तौर पर पाठ्य-पुस्तक से, जानकारी के स्रोतों में से एक के तौर पर पाठ्य-पुस्तक तक 
B. आधुनिकता से उत्तर आधुनिकतावाद तक
C. आलोचनात्मक नागरिकों से आज्ञाकारी एवं निष्ठावान नागरिक विकसित करने तक
D. इतिहास के ब्रिटिश वृतांत/वर्णन से विविधता-पूर्ण ‘भारतीय’ वृतांत/वर्णन तक

निम्न में से किस उपागम के आधार पर विकसित सामाजिक विज्ञान की पाठ्यचर्या सामग्री सामाजिक विज्ञान के शिक्षक को समाज के विभिन्न पहलुओं के अंतः संबंधों को देख पाने में सहायक होती है?

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part46

A. अनुशासनिक उपागम

B. बहुविषयक उपागम

C. अंतः अनुशासनिक उपागम

D. विषयक (थीमेटिक) उपागम

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल A और B सही हैं। 
B. केवल B और C सही हैं। 
C. केवल C और D सही हैं। 
D. केवल A और D सही हैं। 

निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्यों को याद करने के स्थान पर संकल्पनाओं के अवबोधन को प्रोत्साहित करता है?

A. सूचना को सूचीबद्ध करने को कम करना।

B. ऐसे प्रश्न पूछना जो बच्चे को चिंतन के लिए प्रोत्साहित करें।

C. जहाँ तक संभव हो परिभाषाओं को अनदेखा करना।

D. सही तथ्यों की तालिका उपलब्ध करना।

सही विकल्प का चयन किजिए।

A. A, B, C और D
B. केवल A, B और C
C. केवल B, C और D
D. केवल A, C और D

निम्नलिखित में से कौन-सी शिक्षण-अधिगम युक्ति आरंभिक स्तर पर ”सामाजिक न्याय तथा हाशियाकरण” विषय पर चर्चा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ हो सकती है?

A. भूमिका निर्वहन (रोल-प्ले)

B. वृत्त-अध्ययन (केस-स्टडी)

C. सर्वेक्षण

D. ग्लोब तथा मानचित्र

A. A, B और C
B. A, B और D
C. B, C, और D
D. A, B, C और D

आप ‘भारत-विभाजन’ पर कक्षा ले रहे हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा कक्षा चर्चा के लिए मूल्यवान संसाधन साबित हो सकता है ?

A. भारत के मानचित्र (1947-48)

B. खुशवंत सिंह द्वारा लिखी पुस्तक ‘पाकिस्तान के लिए रेल’ से पढ़ना

C. दिल्ली 1948 के चित्र (फोटोग्राफ्स)

D. एम. एस. सुब्बालक्ष्मी द्वारा गाया गया गीत 

सही विकल्प का चयन कीजिए। 

A. A, B और C
B. A, B और D
C. B, C और D
D. A, B, C और D

एक सामाजिक विज्ञान के शिक्षक की भूमिका में अपने छात्रों हेतु निम्न में से क्या विकसित करने के अवसर उपलब्ध करवाना सबसे महत्त्वपूर्ण है?
A. परीक्षा हेतु स्वयं पढ़ने के लिए प्रोत्साहित होना
B. विषय विशेषज्ञ बनाना
C. घटनाओं को याद करने के लिए स्मरण
D. उनके चारों ओर वातावरण की समालोचनात्मक समझ

इनमें से कौन-सी गतिविधि, इतिहास कक्षा में, चिंतन के कौशल को बढ़ाने के लिए सबसे अधिक प्रभावी होगी- .

A. विकल्पों का विश्लेषण करना

B.  पुर्नस्मरण प्रश्न पूछना

C. तथ्यों और मतों में अंतर करना

D. प्रभावों को खोजना

E. पाठ्य पुस्तक की विषयवस्तु का पाठन करना

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. A, B तथा C
B. A, C तथा D
C. B, C तथा D
D. C, D तथा E

इनमे से कौन सा/से प्रश्न में आलोचनात्मक चिंतन को विकसित करने की ज्यादा संभावना हैं?

A. राजनीति पर दबा समूह और सामजिक आन्दोलन किस प्रकार प्रभाव डालते हैं?

B. राजनैतिक-समूह और दबाब समूह में क्या अंतर है?

C. निम्नलिखित की व्याख्या करो- (1) राजनैतिक दल (2) दबा समूह

D. जनसंख्या आकार अनुसार भारत में कितने राजनैतिक दल हो सकते हैं? और क्यों?

E. भारत में जनहित याचिकाएँ सबके लिए न्याय सुनिश्चित करने का प्रयास कैसे करती हैं?

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, B और D
D. A, D और E

सामाजिक अध्ययन में समसामजिक घटनाओं और वृत्तांतों के उपयोग के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है?

A. सामाजिक विज्ञान इकाइयों के लिए सामयिक घटनाओं (करंट अफेयर) को अभिन्न अंग के रूप में उपयोग करना।

B. सामाजिक अध्ययन पाठ्यपुस्तक के अलावा सामयिक घटनाओं (करंट अफेयर) का उपयोग करना

सही विकल्प का चयन कीजिए

A. केवल A
B. केवल B
C. A और B दोनों सत्य हैं। 
D. A और B दोनों असत्य हैं। 

निम्नलिखित में से किस को प्रारंभि स्तर पर सामाजिक विज्ञान के शिक्षण में एक बड़ी चुनौती की तरह माना जा सकता है?

A. इसे एक गैर-उपयोगितावादी विषय की तरह समझा जाता है।

B. यह बहुत सारी बहस और विवादों को पैदा करता है।

C. एक विशेषज्ञता वाले शिक्षक से बहुत सारे विषयों का शिक्षण अपेक्षित होता है। 

D. इसमें गणित के काफी अधिक ज्ञान की आवश्यकता होती है।

E. अन्यथा सक्षम शिक्षार्थी, विषय-वस्तु का सामना करने में कठिनाई महसूस करते हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. A, B और C
B. B, C और D
C. C, D और E
D. A, B और E

उच्च प्राथमिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान की पाठ्य-पुस्तकें किस उद्देश्य के साथ-विकसित की गयी हैं?
A. विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के लिए
B. बहुमतीय दृष्टिकोण को प्रकाशित करने के लिए
C. राष्ट्रवादी प्रतिनिधित्व सम्मिलित करने के लिए
D. विषयक प्रस्तुतीकरण उपलब्ध कराने के लिए

‘धम्म’ के विषय में समझ बनाने के लिए किस प्राथमिक स्रोत का संदर्भ लिया जाना चाहिए?
A. अशोक के शिलालेख
B. मेगस्थनीज के लेख
C. रामपुरवा की बैल मूर्ति
D. लौहस्तम्भ

सबसे उप्रयुक्त विकल्प के द्वारा खाली स्थान भरिए। 

परियोजना कार्य में मुख्यतः शामिल होता है-

A. अनेक संसाधनों से सूचना एकत्र करना
B. लोगो से आँकड़े इकट्ठा करने के लिए बाहर जाना
C. परियोजना से संबंधित महत्वपूर्ण संप्रत्ययों को याद करना / कंठस्थ करना
D. विषय से संबंधित मुख्यतः समाचारों के अंश एकत्र करना

परियोजना कार्य करने के लिए उपयुक्त क्रम क्या है?

A. विषय से संबंधित प्रश्नावली/साक्षात्कार की अनुसूची तैयार करना

B. शोध प्रश्न अथवा समस्या का सूत्रीकरण

C. शोध प्रश्न का उत्तर देने की प्रविधि का विकास

D. विषय से संबंधित साहित्य/सामग्री का अध्ययन

सही विकल्प चुनें-

A. B, D, A तथा B
B. D, B, C तथा A
C. A, D, B तथा क C
D. D, B, A तथा C

इनमें से कौन सा/से प्रश्न छात्रों के संप्रत्यय संबंधी ज्ञान का आकलन करते हैं?

A. जनजातियों द्वारा दिकू लोगो के विरोध का क्या कारण था?

B. आर्थिक विकास और सततपोषणीय विकास में क्या अन्तर है? स्पष्ट करें।

C. वर्तमान भारत के किसी जन-जाति समुदाय को चुनें, उनके रीतिरिवाज़ और जीवन और पिछले 50 वर्षों में उनके जीवन में आए परिवर्तन पर निबंध लिखें।

D. झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के विषय में अधिक जानें। वे अपने समय की किस प्रकार से एक असामान्य महिला थी।

E. निर्वाह कृषि व व्यावसायिक कृषि में अंतर बताये।

सही विकल्प का चयन किजिए।

A. A, B और C
B. B, C और D
C. B और E
D. D और E

इनमे से कौन से प्रश्न परा-बौद्धिक (मेटाकोग्निटिव) ज्ञान का आकलन करते हैं?

A. कल्पना करें अपने खेल दिवस के लिए एक छात्र समूह का निर्माण करना है। विद्यालय के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव लिखें I

B. बिरसा का सुनहरी युग का क्या दर्शन/विचार चित्र था। 

C. ग्रामीण रोज़गार पर 3 जर्नल के लेख पढ़ कर संकल्पना मानचित्र (कांसेप्ट मैप) विकसित करें।

D. 20वीं सदी में जनजातीय विद्रोही नायकों के विषय में अपने माता-पिता, मित्र या अध्यापकों से पता करें। अपने शब्दों में उनकी कहानी लिखें। 

E. अपने क्षेत्र में नियमित तौर पर यातायात-जाम के कारण आप विद्यालय देरी से पहुंचते हैं। इस समस्या के हल के लिए आप जिन युक्तियों को विकसित करेंगे उनका वर्णन करें।

सही विकल्प चुनें-

A. A, B, C और D
B. B, C, D और E
C. A, C, D और E
D. A, B, D और E

निम्नलिखित में से कौन-से प्रश्न संज्ञानात्मक प्रक्रिया के मूल्यांकन पहलू का आकलन करते हैं?

A. तीन योजनाओं को सूचीबद्ध कीजिए जिनका लक्ष्य भारत में गरीबों की स्थिति बेहतर करना है।

B. मनरेगा को लागू कराने में संलिप्त प्रक्रियाओं का व्याख्यान कीजिए।

C. समग्र शिक्षा अभियान ने भारत में अधिगम के स्तरों की गुणवता सुधारने में सहायता की है। इस कथन के पक्ष में तीन बिंदु उपलब्ध कीजिए।

D. सन् 1991 से भारत में औद्योगिकीकरण की प्रक्रिया ने प्रदूषण को बढ़ावा दिया है। इस कथन को आँके। 

E. अपने नागरिकों के मौलिक अधिकारों को सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है। उचित सिद्ध करें।

सही विकल्प चुनें।

A. A, B, C और D
B. A, C, D और E
C. B, C और D
D. C, D और E

निम्नलिखित प्रश्नों को पढ़ें। इनमें से कौन से संज्ञानात्मक प्रक्रिया के प्रयोग पहलू का आकलन करते हैं?

A. आप मुहम्मद तुगलक के शासनकाल में किसान/कृषक हैं और आप सुल्तान द्वारा माँगे गए करों का भुगतान नही कर सकते। आप क्या करेंगे?

B. कुछ पत्थरों की आकृति मशरूम (कुकरमुक्ते) जैसी क्यों होती है।

C. माना मुंबई में शाम के सात बजे का समय है। लंदन जो ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) में ग्रीनविच के समीप स्थित है वहाँ क्या समय होगा?

D. कौन-कौन से पक्ष, त्रिपक्षीय संघर्ष में सम्मिलित थे?

E. छात्र नेता के चयन में लोकतंत्र के सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए आप जो कदम उठाएंगे उन्हें सूचीबद्ध कीजिए।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. A और B
B. A और D
C. C और D
D. C और E

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुसार स्कूली शिक्षा के मूलभूत चरण में _______ शामिल हैं।
A. पूर्व-स्कूली स्तर के 3 वर्ष और कक्षा I और II।
B. पूर्व-स्कूली स्तर के 3 वर्ष और कक्षा I, II, III, IV और V।
C. प्राथमिक विद्यालय के 5 वर्ष
D. पूर्व-स्कूली स्तर के 3 वर्ष

Leave a Comment

error: