कथन (A): बच्चों को आरंभिक बाल्यावस्था में विकास और अधिगम हेतु प्यार, देखभाल और बहुत से अवसर प्रदान करने चाहिए।
तर्क (R): गंभीर रुप से वंचित बाल्यावस्था के परिणामों को बाद के वर्षों में बदलना बहुत आसन होता है।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है और (R) गलत है I
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत की चार चरण प्रतिपादित करने के लिए आलोचना की जाती है I यह आलोचना बाल-विकास के किस वाद-विवाद के अंतर्गत आती है?
A. समावेशन
B. संवेदनशील अवधि
C. निरंतरता/असंततता
D. प्रकृति/परिवेश
अधिगम का वह रूप जिसमें बच्चे दूसरों की नकल करके सीखते हैं, क्या कहलाता है?
A. सामाजिक अधिगम
B. व्यवहारवादी अधिगम
C. अन्वेषण अधिगम
D. मानवतावादी अधिगम
संज्ञानात्मक विकास की किस अवस्था में अमूर्त सोच और वैज्ञानिक तर्क की क्षमता विकसित होती है?
A. पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था
B. संवेदी-गामक अवस्था
C. मूर्त-संक्रियात्मक अवस्था
D. औपचारिक-संक्रियात्मक अवस्था
जीन पियाजे के संज्ञानात्मक सिद्धान्त में कौन-सा तत्व संज्ञानात्मक विकास के लिए अनिवार्य है?
A. वातावरण का अवलोकन
B. बड़ों के द्वारा पुनर्बलन
C. आस-पास के परिवेश की सक्रिय खोज-बीन
D. उद्दीपक और अनुक्रिया का अनुबंध
कौन-सी स्थिति पाड़ का उचित उदाहरण है?
A. सुमित अपनी मित्र को अपनी उत्तरपुस्तिका उत्तरों की नकल करने के लिए देता है।
B. सुमित अपनी मित्र को ज़रूरत अनुसार उचित मात्रा में प्रश्नों को हल करने में मदद करता है।
C. सुमित अपनी मित्र को सभी प्रश्नों के उत्तर उसकी उत्तरपुस्तिका में स्वयं लिखकर मदद करता है।
D. सुमित अपनी मित्र को कहता है की उसे सभी प्रश्नों के उत्तर स्वयं करने होंगे।
समीपस्थ विकास का क्षेत्र एक ________ स्थान है।
A. गतिशील
B. अनम्य
C. यांत्रिक
D. स्थिर
निम्न में कौन-सा कथन लॉरेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत की समीक्षा करता है?
A. कोहलबर्ग के सिद्धांत में चरण सुपरिभाषित और सुस्पष्ट हैं।
B. कोहलबर्ग का नैतिक विवेचन पर प्रस्ताव स्त्रियों की नैतिक परिपक्वता का कम आकलन करता है।
C. कोहलबर्ग के सिद्धांत के चरण पियाजे द्वारा संज्ञानात्मक विकास के वर्णन के क्रमों के लक्षणों को चित्रित करते हैं।
D. कोहलबर्ग ने अपने भागीदारियों के साथ लम्बे समय तक अध्ययन किया जिसमें उसने तीन से चार वर्ष के अंतरालों में उनका साक्षात्कार किया I
‘बालक-केंद्रित’ शिक्षण-शास्त्र _______
i. विविधतापूर्ण शिक्षणशास्त्रीय विधियाँ समाहित करता है।
ii. प्रजातांत्रिक कक्षा प्रक्रियाओं को समुन्नत करता है।
iii. बच्चों के मनोवैज्ञानिक विकास का ध्यान रखता हैI
iv. अध्यापकों की सत्ता को प्राथमिकता देता हैI
A. (i), (iii) और (iv)
B. (i), (ii) और (iv)
C. (iii) और (iv)
D. (i), (ii) और (iii)
एक माध्यमिक कक्षा में लिंग विभेदित आधारित बैठने की व्यवस्था तथा सख्त जेंडर आधारित अधिगम क्रियाकलाप-
A. जेंडर की समानता को बढ़ावा देंगे।
B. जेंडर समानता को सुसाधित करेंगे I
C. जेंडर रूढ़िवादिता बढ़ाएँगे।
D. जेंडर रूढ़िवादिता में लचीलेपन को प्रोत्साहित करेंगे।
बुद्धि को मापने के लिए, बुद्धिलब्धि परीक्षणों का/के प्रयोग –
A. वैध है, क्योंकि वे बुद्धि की सटीक भविष्यवाणी कर सकते हैं।
B. की आलोचना की गई है क्योंकि कई परीक्षणों में सांस्कृतिक पक्षपात झलकता है।
C. विद्यार्थियों को उनकी शिक्षण योग्यता के लिए स्पष्ट वर्गों और श्रेणियों में भेद करने में सहायक है।
D. अध्यापकों को विद्यार्थियों की अकादमिक प्रदर्शन और सफलता को संभावित करने में मदद करता है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार विद्यार्थियों के मूल्यांकन में किन आयामों की प्रगति व अद्वितीयता को शामिल करना चाहिए?
A. संज्ञानात्मक, सामाजिक, आध्यात्मिक
B. संज्ञानात्मक, शारीरिक
C. संज्ञानात्मक, भावात्मक, मनोगत्यात्मक
D. शारीरिक, क्रियात्मक, मनोवैज्ञानिक
निम्न में से कौन से प्रश्न आलोचनात्मक चिंतन का मूल्याँकन नहीं करेंगें?
A. समीकरण 2x = 12 में x का मान ज्ञात कीजिए।
B. प्रदूषण के बढ़ते स्तर का कारण सोचिये और उनके संभावित समाधान ढूँढ़िये।
C. धार्मिक सद्भावना को बढ़ाने के लिए क्या कदम सुझाए जा सकते हैं?
D. वैदिक गणित का उपयोग करके क्या पायथागोरस प्रमेय का प्रमाण दिया जा सकता है?
अपनी कक्षा की व्यक्तिगत विभिन्नताओं को संबोधित करने के लिए, एक अध्यापिका को क्या करना चाहिए?
i. कक्षा के सभी अधिगमकर्ताओं की आर्थिक पृष्ठभूमि और जाति की ओर इशारा करना I
ii. अधिगमकर्ताओं को अपने अनुभव साझा करने के मौके देना और उन्हें महत्व देना।
iii. जानबूझ कर विविध सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्यों का कक्षा में बहिष्कार करना।
A. (ii)
B. (i) और (iii)
C. (ii) और (iii)
D. (i), (ii) और (iii)
सुविधाहीन या वंचित समुदाय से आने वाले विद्यार्थियों के अधिगम को सुसाधित कैसे किया जा सकता है?
A. उन्हें घर पर ट्यूशन पढ़ने के लिए कहकर।
B. उन्हें बहुत से प्रत्यास्मरण आधारित कार्यपत्र देकर।
C. उनमें असफलता का डर और शर्मिंदगी महसूस करवाकर।
D. उन्हें उपयुक्त शिक्षाशास्त्रीय सहायता प्रदान करके।
निम्नलिखित में से कौन-सा लक्षण प्रतिभाशाली बच्चों की एक विशेषता है?
A. समकक्षियों की तुलना में उच्च सामाजिक कौशल व परिपक्वता
B. कार्यों को करने में धीरज की कमी
C. कौतूहल व जिज्ञासा
D. निम्नस्तर संज्ञानात्मक कार्यों का चयन
अधिगम कठिनाई महसूस करने वाले अधिगमकर्ताओं के लिए विशिष्ट विद्यालयों में विशिष्ट शिक्षा –
A. वांछनीय नहीं है, क्योंकि यह अधिगमकर्ताओं के लिए बेहद प्रतिबंधक है।
B. वांछनीय है, ताकि अधिगम कठिनाई वाले अधिगमकर्ताओं को शेष विद्यार्थियों से पृथक किया जा सके।
C. वांछनीय है, क्योंकि अधिगम कठिनाई वाले विद्यार्थियों की शिक्षा केवल आजीविकीकरण शिक्षा पर केंद्रित है।
D. वांछनीय नहीं है, क्योंकि यह महंगी है तथा शिक्षकों से अत्याधिक कार्य की अपेक्षा रखती है।
अत्याधिक शारीरिक गतिविधियाँ, ध्यान न केंद्रित कर पाना और आवेगशीलता किसके अभिलक्षण हैं?
A. ध्यान आभाव सक्रियता विकार
B. श्रवण प्रकमण विकार
C. भाषा प्रकमण विकार
D. डिसकेल्कुलिया
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन समावेशन के बारे में सही नहीं हैं?
A. समावेशन का अर्थ शिक्षार्थियों के लिए क्रिया-कलापों और अनुभवों की व्यूह रचना में बीच-बीच में चयन और विकल्प प्रदान करना है।
B. समावेशन में सभी शिक्षार्थियों को मानकीय स्तरों को अधिरोपित किए बिना स्वीकृत किया जाता है।
C. समावेशन में शिक्षार्थियों का उनकी शैक्षणिक योग्यताओं के आधार पर वर्गीकरण करना और नामकरण करना सम्मिलित है।
D. समावेशन में विविध प्रकार की शिक्षण शास्रीय युक्तियाँ और प्रत्येक विद्यार्थी के अधिगम की गति को ध्यान में रखना शामिल है।
दृष्टिबाधित अधिगमकर्ताओ के साथ कार्य करते हुए, एक शिक्षक को क्या रूपांतरण करना चाहिए?
i. उपयुक्त विरामों के साथ स्पष्ट रूप से और ज़ोर से बोलना
ii. लिखित को वाचन में बदलने वाले सॉफ्टवेयर का प्रयोग करना
iii. विविध तरह के रंगीन कार्यपत्रकों का प्रयोग करना
iv. बहुत अधिक स्पर्श सामग्री (विषयवस्तु) का प्रयोग करना
A. (ii), (iii) और (iv)
B. (i), (ii) और (iii)
C. (i), (ii) और (iv)
D. (i), (iii) और (iv)
सामाजिक रचनावादी कक्षा की क्या विशेषता है?
A. स्थायी बैठने की व्यवस्था
B. शिक्षकों द्वारा निर्देशन तथा विद्यार्थियों का निष्क्रिय पालन
C. विद्यार्थियों द्वारा जानकारी का स्मरण
D. विद्यार्थियों द्वारा समूह में कार्य करते हुए विषय पर चर्चा करना
जब कोई विद्यार्थी विद्यालय में अच्छा प्रदर्शन नहीं करता तब एक शिक्षिका को –
A. शिक्षा व्यवस्था/तंत्र का विश्लेषण करना चाहिए।
B. माता-पिता को दोषी ठहराना चाहिए।
C. विद्यार्थी को शर्मिंदा करना चाहिए।
D. विद्यार्थी को विशिष्ट विद्यालय में भेज देना चाहिए।
कक्षा में समझ न बना पाने के सतत अनुभवों और सीख न पाने की असमर्थता व निष्पादन न कर पाने के लिए स्वयं को उत्तरदायी/दोषी ठहराने का क्या संभावित परिणाम हो सकता है?
A. अधिगम असहायता का भाव
B. अधिक सीखने की अभिप्रेरणा
C. निपुणता उन्मुखीकरण
D. योग्यता के वृद्धिपरक दृष्टिकोण में विश्वास
अभिकथन (A) : शिक्षक को ऐसे अधिगम कार्यों की रूपरेखा नहीं बनानी चाहिए जो बच्चों को पाठ्यपुस्तक के अलावा अन्य साइटों (स्थलों) से ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करते हों।
कारण (R) : अधिगम और ज्ञान ‘संचारित’ होता है और इन्हें मांगा या निर्मित नहीं किया जाता है।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है और (R) गलत है I
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
अर्थपूर्ण अधिगम _________
A. एकरेखीय रूप से होता है, न कि वर्तुलाकार रूप से होता है।
B. तब होता है जब शिक्षक विद्यार्थियों के संवेगात्मक पहलूओं को नकारते हैं।
C. शिक्षकों द्वारा सीधे निर्देशन द्वारा निर्धारित होता है।
D. विद्यार्थियों की परिवेश के साथ सक्रिय अंतः क्रिया द्वारा होता है।
विद्यार्थियों को अधिगम के प्रति प्रेरित करने के लिए किस तरह के लक्ष्यों को बढ़ावा देना चाहिए?
A. दृष्टिकोण केंद्रित दक्षता लक्ष्य
B. परिहार केंद्रित प्रदर्शन लक्ष्य
C. दृष्टिकोण केंद्रित प्रदर्शन लक्ष्य
D. परिहार केंद्रित दक्षता लक्ष्य
परासंज्ञान/अधिसंज्ञान क्या है?
A. सहज सिद्धांत जो बच्चे अपने आस-पास की घटनाओं के बारे में गढते हैं।
B. अपने स्वयं के चिंतन के बारे में सोचने की प्रतिक्रिया है।
C. नई जानकारी को समायोजित करने के लिए मौजूदा स्कीमा में रूपांतरण है।
D. विभिन्न उप-संरचनाओं का दृश्यक व वर्गीकृत निरूपण है।
प्रभावशाली अध्यापन या शिक्षण के लिए क्या ज़रूरी है?
i. तथ्यों के पुनरुत्पादन पर बल देना
ii. केवल पाठ्य-पुस्तकों को ही ज्ञान का स्त्रोत मानने पर बल देना
iii. तथ्यों और परिप्रेक्ष्यों का विवेचनात्मक विश्लेषण करना
iv. अधिगमकर्ताओं के पूर्व अनुभवों को प्रधानता देना
A. (i), (ii)
B. (iii), (iv)
C. (i), (iii)
D. (ii), (iv)
संप्रत्यात्मक समझ को सुसाध्य करने के लिए एक शिक्षिका को क्या नहीं करना चाहिए?
A. रूपकों का प्रयोग करना
B. उदाहरणों व गैर उदाहरणों को देना
C. पुनर्ज्ञान के साथ संबंध स्थापित करना
D. केवल जानकारी (सूचना) के पुनरुत्पादन पर बल देना
निम्न में से कौन सा संवेग विद्यार्थियों को सीखने के लिए प्रयत्न करने पर बल देगा?
A. कुंठा
B. नीरसता
C. क्रोध
D. मान/ गर्व
हड़प्पा सभ्यता के नगरों (शहरों) के संदर्भ मे निम्नलिखित में से कौन-सा (से) कथन सत्य है?
(i) लोथल में अग्निकुण्ड मिले हैं जहाँ यज्ञ किए जाते होंगे।
(ii) कालीबंगा में जुते हुए खेतों के साक्ष्य मिले हैं I
A. केवल (i) सत्य है।
B. केवल (ii) सत्य है।
C. (i) और (ii) सत्य हैं।
D. (i) और (ii) दोनों गलत हैं।
निम्नलिखित का सुमेल करें:
|
|
स्थल/स्थान |
|
राज्य |
|
A. |
भीमबेटका |
I. |
महाराष्ट्र |
|
B. |
राजगृह |
II. |
कर्नाटक |
|
C. |
इनामगाँव |
III. |
बिहार |
|
D. |
ब्रह्मगिरी |
IV. |
मध्य प्रदेश |
A. (A) – (I), (B) – (II), (C) – (III), (D) – (IV)
B. (A) – (I), (B) – (IV), (C) – (II), (D) – (III)
C. (A) – (IV), (B) – (III), (C) – (I), (D) – (II)
D. (A) – (IV), (B) – (III), (C) – (II), (D) – (I)
निम्नलिखित में से कौन-सा अल-इद्रीसी और उसके द्वारा बनाए गए मानचित्र के संदर्भ में सही है?
(A) वह एक फ़ारसी भृगोलवेत्ता थे I
(B) जगहों के नाम अरबी में चिह्नित हैं।
(C) श्रीलंका ऊपर की ओर उत्तर भारत नीचे की ओर दिखाई पडता है।
सही विकल्प का चुनाव कीजिए –
A. A और B
B. A और C
C. B और C
D. केवल A
निम्नलिखित वक्तव्यों को पढ़कर सही विकल्प का चयन कीजिए।
शासकों द्वारा मंदिर ओर मस्जिदों का निर्माण किया गयाः –
A. भगवान के साथ अपनी घनिष्ठता प्रमाणित करने के लिए
B. शक्ति ओर वैभव प्रदर्शन करने के लिए
C. पुजारी वर्ग को संतुष्ट करने और उनका समर्थन पाने के लिए
A. A और B
B. A और C
C. B और C
D. A, B और C
आदिवासियों के मामलों में ब्रिटिश शासन की भूमिका पर दिए गए दो कथनों (A) ओर (B) पर दिए गए कथनों विचार करें
A. ब्रिटिश शासन के तहत आदिवासी मुखियाओं के कार्यों और अधिकारों में काफी बदलाव आया।
B. आदिवासी मुखियाओं को गाँवों के समूह में अपनी जमीनों का अधिकार मिला और साथ में शासकीय शक्तियाँ भी बनी रहीं।
A. केवल (A)
B. केवल (B)
C. (A) और (B) कोई भी नहीं
D. (A) और (B) दोनों
दृढ़कथन (A): मुग़ल जेष्ठाधिकार के नियम में विश्वास नहीं करते थे।
कारण (R): उत्तराधिकार में वे सहदायाद की प्रथा को अपनाते थे।
सही विकल्प का चयन किजिए I
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या है (A) की
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की
C. (A) सही है पर (R) गलत है।
D. (A) गलत है पर (R) सही है।
भारत में औपनिवेशिक काल में जन-जातियों के विषय में इन वक्तव्यों पर विचार कर, सही की पहचान कीजिए-
(A) ब्रिटिश राज में जन-जातियों के जीवन में परिवर्तन नहीं हुआ।
(B) ब्रिटिश राज में भी जनजातीय क्षेत्रों का जनजातीय मुखियाओं द्वारा प्रबन्धन किया जाता था।
(C) जनजातीय मुखिया अपनी पारंपरिक भूमिका नहीं निभा पा रहे थे।
A. केवल A सही है।
B. केवल B सही है।
C. केवल C सही है।
D. केवल B और C सही हैं।
अभिकथन (A): 1857 के विद्रोह के बाद, गोरखा, सिखों, पठानों और दक्षिण भारत में से अधिक सिपाही भर्ती किए गए।
कारण (R): ये सिपाही ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रति निष्ठावान थे और इन्होंने विद्रोह में भाग नहीं लिया था।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
इस तरह की चित्रशैली में भारत को एक ऐसे अनूठे भूप्रदेश के रूप में चित्रित किया जाता था जिसकी ब्रिटिश कलाकार सेनानियों को पड़ताल करनी थी –
A. यथार्थपरक
B. रूप चित्रण
C. परिप्रेक्ष्य
D. चित्रोपम
परमहंस मंडली का गठन _______ के उन्मूलन लिए हुआ था।
A. सती
B. जाति
C. बाल विवाह
D. सम्मान रक्षा हेतु हत्या
श्री नारायण गुरु के द्वारा जाति समानता की माँग का आधार था-
A. उनकी जातियों के निर्दिष्ट कार्यों से बाहर काम के अवसरों की माँग करना।
B. यह विश्वास कि सारी मानवजाति एक जाति से संबंधित हैं।
C. पश्चिमी शिक्षा और व्यक्ति की सामाजिक स्थिति में सुधार के प्रावधान है।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. केवल A
B. केवल B
C. केवल C
D. A, B और C
अभिकथन (A): स्थायी बंदोबस्त में जमींदारों को किसानों से लचीले रुप से लगान एकत्र करना होता था तथा कंपनी को स्थायी राजस्व देना होता था।
कारण (R): लगान को लचीला बनाने के पीछे कंपनी की सोच थी कि यह जमींदारों को भूमि को बेहतर बनाने के लिए खर्च करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
सही विकल्प का चयन किजिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैँ और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।
यदि आप एक नरमपंथी नेता होते, तो ब्रिटिश शासन के विरुद्ध निम्नलिखित में से कौन-सा तरीका अपनाते?
A. अन्यायपूर्ण शासन के विरुद्ध जन जागरूकता विकसित करना
B. ब्रिटिश संस्थाओं और वस्तुओं का बहिष्कार करना
C. जनमत जुटाने के लिए देश के विभिन्न भागों में प्रतिनिधि भेजना।
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. A और B
B. A और C
C. B और C
D. A, B और C
महात्मा गाँधी की अस्थियाँ कहाँ प्रवाहित की गयी थी?
A. अहमदाबाद में
B. इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) में
C. दिल्ली में
D. पोरबंदर में
निम्नलिखित में से किस ग्रह को पृथ्वी का जुड़वाँ ग्रह माना जाता है, क्योंकि इसका आकार एवं आकृति लगभग पृथ्वी के ही समान है?
A. मंगल
B. शनि
C. युरेनस
D. शुक्र
निम्नलिखित सूची पर विचार कीजिए:
कृष्णा, कावेरी, गोदावरी, तापी और महानदी
निम्नलिखित सूची में से कौन-सा एक दूसरे से भिन्न है?
A. कृष्णा
B. कावेरी
C. गोदावरी
D. तापी
कथन (A): वे स्थान जो ग्रीनिच के पश्चिम में हैं, उनका समय ग्रीनिच समय से आगे होगा तथा जो स्थान पूर्व में हैं, उनका समय पीछे होगा।
कथन (B): पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर चक्कर लगाती है I
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. A और B दोनों सही हैं परन्तु B सही व्याख्या नहीं है A की
B. A सही है तथा B गलत है
C. A गलत है तथा B सही है
D. A और B दोनों सही हैं तथा B सही व्याख्या है A की
दृढ़कथन (A): कन्याकुमारी में रात और दिन की अवधियों के बीच का अंतर मुश्किल से महसूस होता है परन्तु कश्मीर में ऐसा नहीं है I
कारण (R): देशांतरीय विस्तार रात और दिन की अवधि को प्रभावित करता है अगर हम दक्षिण से उत्तर की ओर जाएँ I
निम्न विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. A और R दोनों सही हैं परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है।
B. A सही है तथा R गलत है I
C. A गलत है तथा R सही है।
D. A और R दोनों सही है तथा R, A की सही व्याख्या है।
कथन a, b, c में दी गयी विशेषताएँ किस से संबंधित है:
(a) इसका उपरी भाग मेज के समान सपाट होता है
(b) इसके एक या एक से अधिक किनारे होते हैं जिनके ढ़ाल खड़े होते हैं।
(c) इनमें खनिजों की प्रचुरता होती है।
A. पर्वत
B. पठार
C. घाटी
D. चोटी
निम्नलिखित में से कौन – सा कथन सही है?
A. शीतोष्ण पर्णपाती वन मानसूनी वन होते हैं I
B. भारत के अधिकतर भागों में उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन पाए जाते हैं।
C. दृढ़ काष्ठ वृक्ष जैसे रोजवुड़ व आबनूस शीतोष्ण सदाबहार वनों में पाए जाते हैं।
D. उष्णकटिबंधीय वनों को टैगा भी कहा जाता है।
निम्नलिखित में से कौन-से कथन भू-मध्यसागरीय वनस्पति के संदर्भ में सही हैं?
(a) यह केवल यूरोप, अफ्रीका एवं एशिया के भूमध्यसागर के समीप वाले प्रदेशों में पाई जाती है।
(b) इन क्षेत्रों में आमतौर पर संतरा, अंजीर एवं अंगूर जैसे नींबू-वंश (सिट्रस) के फल पैदा किए जाते हैं।
(c) यहाँ वन्य जीवन कम हे।
A. केवल a और b
B. केवल b और c
C. केवल a और c
D. केवल a
निम्न में से कौन – सी मौसमी पवनों का उदाहरण है?
A. व्यापारिक पवनें
B. पश्चिमी पवनें
C. पूर्वी पवनें
D. मानसूनी पवनें
ज्वार – भाटा के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
(A) जब चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं तब ऊँचे ज्वार उठते हैं I
(B) जब सूर्य एवं पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल विपरीत दिशाओं से महासागरीय जल पर पड़ता है तब निम्नतम ज्वार – भाटा होता है I
(C) उच्च ज्वार को लघु ज्वार-भाटा कहते हैं I
A. A और B दोनों सही हैं।
B. B और C दोनों सही हैं।
C. A और C दोनों सही हैं।
D. A, B और C सभी सही हैं।
परंपरागत तरीके से घने जंगलों, गर्म व ठंडे रेगिस्तानों में आखेट, संग्रहण, स्थानांतरी कृषि व ॠतु – प्रवास हेतु लोग ________ बनाते हैं I
A. स्थाई बस्तियाँ
B. अस्थाई बस्तियाँ
C. अर्द्ध – स्थाई बस्तियाँ
D. न स्थाई बस्तियाँ न अस्थाई बस्तियाँ
निम्न में से कौन सा/से कारक प्रवास को प्रभावित करने वाले प्रतिकर्ष कारक हैं?
(A) कार्य हेतु बेहतर अवसर
(B) बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ
(C) स्वास्थ्य की खराब सुविधाएँ
(D) अच्छे शैक्षिक संस्थान की अनुपस्थिति
सही विकल्प का चयन कीजिए I
A. केवल (A) और (B)
B. केवल (C) और (D)
C. केवल (A), (B) और (C)
D. केवल (A), (B) और (D)
निम्नलिखित में से कौन सा आयु समूह जनसंख्या में कार्यशील आयु समूह को दर्शाता है?
A. 15 वर्ष से कम आयु
B. 15 वर्ष से 65 वर्ष तक के बीच का आयु समूह
C. 30 वर्ष से 60 वर्ष तक के बीच का आयु समूह
D. 30 वर्ष से 75 वर्ष तक के बीच का आयु समूह
गेहूँ की फसल के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिए।
(A) इसे ‘सुनहरा रेशा’ के रूप में जाना जाता है।
(B) इसे वर्द्धन काल में मध्यम तापमान व वर्षा की आवश्यकता होती है I
(C) इसका विकास काली मृदा में अच्छा होता है I
(D) भारत में यह शीत ऋतु में उगाया जाता है I
A. केवल (A) तथा (B) सही हैं I
B. केवल (C) तथा (D) सही हैं I
C. केवल (A) तथा (C) सही हैं I
D. केवल (B) तथा (D) सही हैं I
सांस्कृतिक विविधता के प्रति आदर रखते हुए, इनमें से कौन सा कथन उचित हैं-
A. अरुणाचल प्रदेश की महिलाएँ मेखलार सादोर पहनती है।
B. मणिपुर में महिलाएँ फ़नैक पहनती हैं।
C. गुजरात में महिलाएँ फेरन पहनती हैं।
D. कश्मीर में महिलाएँ लंगावोनी पहनती हैं।
निम्नलिखितमें से कौन-सा कथन पूर्वाग्रह को दर्शाता है?
A. 50% से अधिक भारतीय गाँवों में रहते हैं।
B. शहरी जीवन खर्चीला है, लोगों की कमाई का बड़ा हिस्सा किराये और आवागमन पर खर्च होता है।
C. कटाई के दिनों में गाँव के लोग 12 – 14 घंटे खेतों पर काम करते हैं।
D. शहरी लोगों पर विश्वास नहीं किया जा सकता क्योंकि वे चालाक ओर भ्रष्ट होते हैं।
निम्नलिखित में से राज्य विधानमण्डल किस पर निर्णय नहीं ले सकता है?
A. औरतों की सुरक्षा के लिए अधिक पुलिस कर्मी लगाने
B. भारतीय सेना में सैनिकों की भर्ती
C. राज्य – सरकार द्वारा संचालित विद्यालयों में अध्यापकों की भर्ती
D. विधान सभा में किसानों की भलाई के लिए विधेयक प्रस्तुत करने
निम्न पर विचार करें तथा सही विकल्प का चयन करें।
(A) मध्याह्न भोजन कार्यक्रम ने जाति-पूर्वाग्रहों को तोड़ने में सहायता की है।
(B) विद्यालय में सभी बच्चे अपना भोजन एक – साथ करते हैं I
A. (A), (R) दोनों सही है तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है I
B. (A), (R) दोनों सही है लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
दैनिक मजदूरी एक प्रकार का _____।
A. स्थायी रोजगार है
B. नियमित रोजगार है
C. संविदात्मक रोजगार है
D. अनियमित रोजगार है
सुदक्षणा एक कपड़ा फैक्ट्री में तदर्थ कर्मचारी हैI नीचे दिए गए कथनों में से कौन-सा लक्षण उसकी कार्य स्थिति के निकटतम है?
A. वह प्रतिमास निरंतर वेतन पाती है।
B. तुलनात्मक रूप से उसे लंबे समय तक सेवा सुरक्षा प्राप्त है I
C. प्रतिदिन 8 घंटे कार्य करने के 350 रुपये तथा देर तक और काम करने के अतिरिक्त 50 रुपये मिलते हैं।
D. वह सेवा – भविष्य निधि प्राप्त कर सकती है I
लोकतंत्र निम्नलिखित में से किसके अतिरिक्त सभी की गुणवत्ता में सुधार करता है?
A. आजीविका और व्यवसाय
B. निर्णय लेना और जवाबदेही
C. इच्छाएँ और अपेक्षाएँ
D. शिक्षण ओर अधिगम
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा ‘संचार माध्यम ओर विज्ञापन’ के बीच के संबंध की व्याख्या में सही है?
(A) बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान कवरेज के लिए समाचारों के चयन में एक अहम भूमिका निभाते हैं I
(B) जनसंचार माध्यम राजस्व पाने के लिए विज्ञापनों पर निर्भर करता है।
सही विकल्प का चयन किजिए I
A. केवल A
B. केवल B
C. A और B दोनों
D. A और B दोनों नहीं
भारतीय संविधान का कौन-सा भाग व्यक्ति के प्रति राज्य के कर्तव्यों से संबंधित है?
A. नीति निर्देशक तत्व
B. मौलिक अधिकार
C. मूल कर्तव्य
D. संघवाद
सितारा की कल एक महत्वपूर्ण परीक्षा है लेकिन वही समय विम्बल्डन के फाईनल मैच का है I सितारा का ध्यान भटकना शुरू हो जाता है I उसकी बहन उसके असमंजस को देखते हुए सुझाव देती है कि कोई भी मैच नहीं देखेगा बल्कि वे सब निश्चय करते हैं कि उसके बारे में सुबह समाचार-पत्र में पढ़ सकते हैं। अगर हम उसकी बहन द्वारा लागू की गई समरुपता को भारतीय संविधान के परिप्रेक्ष्य में देखें तो संविधान हमारे लिए इसकी क्या भूमिका निभाता है?
A. यह हमारी रुचियों को शासित करता है I
B. यह हमारी पसंद एवं नापसंद को आदेशित करता है I
C. यह हमें बुरी आदतों में पड़ने से बचाता है I
D. यह हमें बिना सोचे-समझे गलत निर्णयों को लेने से बचाता है I
यदि सर्वोच्च न्यायालय अपने निर्णयों से संसद द्वारा पारित किसी कानून को, मौलिक अधिकारों के उल्लंघन के आधार पर निरस्त कर देता है तो यह ________ कहलायेगा I
A. संघर्ष समाधान
B. न्यायिक पुनर्निरीक्षण
C. मौलिक अधिकार को लागू करना
D. न्यायिक क्रियाशीलता
जाति पदानुक्रम का अर्थ है:
A. एक सीढ़ी जैसी संरचना जिसमें सभी जाति समूहों को ‘निम्नतम’ से ‘उच्चतम’ जातियों में रखा जाता है।
B. एक सीढ़ी जैसी संरचना जिसमें कुछ महत्वपूर्ण जाति समूहों को ‘उच्चतम’ से ‘निम्नतम’ जातियों में रखा जाता है।
C. एक सीढ़ी जैसी संरचना जिसमें सभी जाति समूहों को ‘उच्चतम’ से “निम्नतम’ जातियों में रखा जाता है।
D. एक सीढ़ी जैसी संरचना जिसमें कुछ महत्वपूर्ण जाति समूहों को ‘निम्नतम’ से ‘उच्चतम’ जातियों में रखा जाता है I
एक उच्च-प्राथमिक कक्षा में सामाजिक विज्ञान अध्यापिका द्वारा ‘हाशियाकरण’ विषय पढ़ाते हुए कौन-सा उद्देश्य कक्षा के लिए सर्वाधिक उचित होगा?
A. छात्र हाशियाकरण के कारक तत्वों को पहचान पायेंगे I
B. छात्र हाशियाकारण हुओं को जान पायेगे I
C. छात्र सांस्कृतिक धरोहर संप्रत्यय को जान पायेंगे I
D. छात्र हाशियाई तबकों के प्रति सहानुभूति कर पायेंगे I
सही विकल्प का चयन कीजिए I
A. (A), (B), और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (C) और (D)
D. (A), (B) और (D)
माध्यमिक स्तर पर, सामाजिक विज्ञान मे मुख्यतः शामिल तत्व हैं –
A. इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र
B. राजनीति विज्ञान, सांख्यिकी, इतिहास और नागरिक शास्त्र
C. इतिहास, नागरिक शास्र, लोक प्रशासन ओर अंतर्राष्ट्रीय संबंध
D. प्राचीन इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान ओर नागरिक शास्त्र
निम्नलिखित में से कौन – सा कथन ‘इतिहास विज्ञान की तरह’ का समर्थन करता है?
A. इतिहास में अंतर्निहित तथ्य काफी वृहत हैं वे इतने विविध हैं कि शायद एकरूप हो सकें।
B. ऐतिहासिक आँकड़े मानवीय सोच और कृत्यों की देन हैं जो निरंतर बदलती रहती है।
C. इतिहास के तथ्य बहुत ही जटिल होते हैं तथा बिरले ही परिभाषित शब्द के असली मायनों में दोहराए जाते हैं।
D. बाकी प्राकृतिक विज्ञानों की तरह इतिहास तथ्यों को स्थापित करने और अर्थ लगाने के लिए अपनी तकनीकों का अनुसरण करता है I
एकीकृत कक्षाओं में शिक्षक को कक्षा के भाग के रूप में निम्नलिखित नहीं मिल सकता है –
A. असाधारण शिक्षार्थी
B. चॉक, डस्टर और शिक्षण – सहायक सामग्री
C. स्मार्ट बोर्ड और उपकरण
D. प्ले स्टेशन
सामाजिक विज्ञान का अध्यापक आमतौर पर अलग-अलग छात्रों को अलग-अलग काम देता है I वह विश्वास करता है:
A. यदि समान तरह का काम सबको दिया जाए तो यह छात्रों को पसंद नहीं आता।
B. छात्रों के बीच व्यक्तिगत भिन्नताएँ पाई जाती हैं।
C. यह छात्रों के बीच प्रतिस्पर्द्धा को प्रोत्साहित करता है।
D. इस विधि द्वारा छात्र एक दूसरे के काम की नकल नहीं कर पाएँगे I
कौन-सी कक्षायी घटना छात्र की गरिमा का हनन करती है –
A. छात्र को कक्षा में कमीज उतारकर रहने के लिए कहना क्योंकि वह विद्यालय बिना वर्दी पहने आया था।
B. एक छात्र दूसरे छात्र से निजी / व्यक्तिगत प्रश्न पूछता है।
C. एक अध्यापक लड़कियों को क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित करता है।
D. अध्यापक एक विद्यार्थी को दूसरे विद्यार्थी से क्षमा – याचना मांगने के लिए कहता है क्योंकि उसने दूसरे विद्यार्थी को चोट पहुंचाई थी I
वांछित व्यवहार परिवर्तन के संदर्भ में निम्न में से किसे हमेशा उल्लेखित किया जाता है?
A. सामान्य लक्ष्य
B. सामान्य उद्देश्य
C. अनुदेशात्मक उद्देश्य
सही विकल्प का चयन कीजिए I
A. केवल A
B. केवल B
C. केवल C
D. B और C
सामाजिक विज्ञान शिक्षण – अधिगम प्रक्रिया में परिचर्चा विधि का उपयोग किया जाता है जब:
A. पाठ दिलचस्प हो और विद्यार्थी विषयवस्तु के प्रति रुचि एवं उत्साह प्रदर्शित करते हों
B. विद्यार्थी पढ़ना न चाहते हों और उनकी रुचि बरकरार रखने हेतु
C. ऐसी स्थिति होती है जिसमें मतभेद की गुँजाइश होती है
D. शिक्षार्थियों को बदलाव की आवश्यकता होती है या व्याख्यान विधि की एकरसता को तोड़ना चाहते हैं
इनमें से कौन – से कारक कक्षा की लयात्मकता को प्रभावित कर सकते हैं?
a. पीने के पानी की उपलब्धता
b. विद्यालय विशेष के स्थान और उस माह का मौसम
c. आवागमन के साधनों की उपलब्धता
d. वार्षिक उत्सव की तैयारी
सही विकल्प का चुनाव कीजिए I
A. a, b और c
B. a, b और d
C. b, c और d
D. a, b, c और d
निम्नलिखित प्रश्न सामान्यतः सामाजिक विज्ञान की कक्षा में प्रयोग किए जाते I उन प्रश्नों का चयन कीजिए जो समालोचनात्मक चिंतन के विकास के लिए बृहदत्तर क्षेत्र उपलब्ध कराते हैं?
A. भारतीय संसद में प्रश्न सत्र / काल में प्रतिक्रिया देने में सम्मिलित प्रक्रिया का वर्णन कीजिए I
B. भासतीय संसद में प्रश्न काल होना क्यों महत्वपूर्ण है?
C. विधानसभा के सदस्यों की भूमिका तथा उत्तरदायित्वों का वर्णन कीजिए I
D. यदि आप विधानसभा के सदस्य होते हो ऐसे दो प्रश्नों की सूची बनाइए जो आप सभा सत्र में पूछते I
सही विकल्प का चुनाव कीजिए।
A. केवल A तथा B
B. केवल B तथा C
C. केवल B तथा D
D. केवल D
उच्च प्राथमिक कक्षाओं में, सामाजिक और राजनैतिक जीवन की कक्षा में, वर्णात्मकता / आख्यान द्वारा ________ प्रोत्साहित होता है I
A. आत्म निरीक्षण
B. चर्चा करना
C. तर्क-शक्ति
D. व्याख्या करना
सही विकल्प का चुनाव कीजिए I
A. A और B
B. B और C
C. C और D
D. A और D
सामाजिक विज्ञान क्लब ___________ के सहयोग से चलाया जाता है।
A. सामाजिक अध्ययन शिक्षक और स्कूल प्रबंधन
B. सामाजिक अध्ययन शिक्षक और स्कूल के छात्रों
C. सामाजिक सदस्य, शिक्षक, माता-पिता और अन्य हितकारकों
D. राज्य सरकार, शिक्षक, छात्र और हितकारकों इत्यादि
सामाजिक अध्ययन में इकाई विश्लेषण केंद्रित है:
A. विषयवस्तु-आधारित संप्रत्ययों की बेहतर समझ पैदा करने के लिए।
B. रोचक अधिगम-शिक्षक प्रक्रिया विकसित व प्रोत्साहित करने हेतु।
C. सम्पूर्ण विषयवस्तु को विभिन्न पाठों, प्रकरणों में विभाजित करने के लिए।
D. इकाईयों को एक बहु-विषयक अस्तित्व में प्रस्तुत करने हेतु।
द्वितीयक स्त्रोतों के उदाहरणों में शामिल है:
A. पत्र, डायरी, फोटो, कलाकृतियाँ और साक्षात्कार
B. मौखिक इतिहास, समाचार पत्र या जर्नल लेख ओर संस्मरण या आत्मकथाएँ
C. जीवन की घटनाओं की ऑडियो या विडियो रिकॉर्डिंग
D. पाठ्यपुस्तकें, शब्दकोश, विश्वकोश, जीवनी ओर शोध प्रबंध आदि
परियोजना पद्धति किस सिद्धांत पर आधारित है –
A. तत्काल पुनर्बलन का सिद्धांत
B. छोटे चरणों का सिद्धांत
C. सामाजिक अनुभव का सिद्धांत
D. कृत्रिमता का सिद्धांत
निम्नलिखित में से कौन गतिशील चरण में शिक्षार्थियों को सीखने में उनकी प्रगति के प्रति जागरुक होने में मदद करेगा?
A. रचनात्मक मूल्याँकन
B. योगात्मक मूल्याँकन
C. स्थानन मूल्याँकन
D. नैदानिक मूल्याँकन
एक भावी शिक्षक निर्देशात्मक उद्देश्यों में से एक को लिखता है “छात्र सामाजिक विज्ञान के शिक्षण में आईसीटी के लाभों का मूल्याँकन करने में सक्षम होंगे” I यह उद्देश्य किस क्षेत्र में आएगा?
A. स्मरण
B. संश्लेषण
C. समझ
D. मूल्याँकन
आप क्या सोचते हैं कि पास पड़ोस की दुकानें कैसे सामान प्राप्त करती हैं? कुछ उदाहरण से ज्ञात करें और व्याख्या करें।
यह प्रश्न छात्रों की _______ योग्यता का मूल्याँकन करता है।
A. अनुभवों की तुलना करना
B. परिस्थितियों से पता लगाना
C. विपरीत उत्तर पाना
D. विभिन्न संदर्भों में अवधारणा लागू करना
उत्तरी मैदानों में बड़ी संख्या में लोग क्यों रहते हैं?
यह प्रश्न छात्रों की _______ योग्यता का मापन करता है।
A. साधारणीकरण / सामान्यीकरण
B. परिकल्पना निर्माण
C. निष्कर्ष निकालना
D. तर्क शक्ति
एक सामाजिक विज्ञान अध्यापक को पुरातत्व कब्र स्थलों के विषय में अनुमान लगवाते हुए, निम्नलिखित में से किस जानकारी के अवसर अवश्य प्रदान करने चाहिए?
A. ज्ञात प्राचीनतम लोगों के सांस्कृतिक रीति रिवाजों को जानना
B. ज्ञात प्राचीनतम लोगो के दफनाने की तरीकों में चयन वरीयता को जानना
C. मृतक के साथ दफनाई गई वस्तुओं की सुची बनाना
D. प्राचीन समाज में सामाजिक भिन्नता और स्तर की समझ विकसित करना
निम्नलिखित में से कौन सा कौशल ‘विविधता एवं भेदभाव’ विषय के शिक्षण के दौरान छात्रों में विश्लेषणात्मक क्षमताओं के विकास को सूचित करता है?
A. विभिन्न परिस्थितियों में पूर्वाग्रह तथा भेदभाव को पहचानने में समर्थ होना।
B. यह समझाने में समर्थ होना कि कैसे परस्पर निर्भरता सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देती है।
C. समानता को सुनिश्चित करने वाले संवैधानिक प्रावधानों को सूचीबद्ध करने में समर्थ होना।
D. पूर्वाग्रह और रूढ़िवादिता की परिभाषा देने में समर्थ होना।