एक बच्चा कूदना सीखने से पहले चलना और उछलना सीखता है। यह विकास के किस सिद्धांत को दर्शाता है?
A. विकास के सभी आयाम पारस्परिक रूप से संबंधित नहीं हैं।
B. विकास पूर्व अनुमानित प्रतिमानों का अनुसरण करता है।
C. विकास की प्रकृति सततगामी नहीं है।
D. परिपक्वता और अनुभव दोनों विकास को प्रभावित करते हैं।
बालकों में वृद्धि और विकास में क्या शामिल है?
A. मात्रात्मक परिवर्तन
B. गुणात्मक परिवर्तन
C. मात्रात्मक एवं गुणात्मक परिवर्तन दोनों
D. शरीर के आकार और बनावट में केवल भौतिक परिवर्तन
निम्नलिखित में से कौन सा कारक भौतिक एवं सामाजिक दुनिया की जटिल शक्तियों को संबोधित करता है जो किसी बालिका के अनुभवों को उसके विकास के दौरान प्रभावित करते हैं?
A. प्रकृति
B. आनुवांशिकता
C. पोषण
D. गुणसूत्र
निम्नलिखित में से कौन सी बच्चों के समाजीकरण की प्राथमिक संस्थाएं हैं?
A. स्कूल एवं पास – पड़ोस
B. परिवार और संचार माध्यम
C. पास पड़ोस एवं शिक्षक
D. परिवार एवं पास – पड़ोस
कमल स्वयं को तर्क देता है कि यदि तनु उसे एक क्रेयोन देगी तो वह उसे भी एक क्रेयोन देगा ताकि उपहारों के लेनदेन में समानता हो। कमल, लारेन्स कोहलबर्ग के नैतिक विकास के किस चरण पर है?
A. यांत्रिक – उद्देश्य उन्मुखीकरण
B. अच्छा लड़का, अच्छी लड़की उन्मुखीकरण
C. सामाजिक व्यवस्था निर्वहन उन्मुखीकरण
D. सामाजिक – समझौता – उन्मुखीकरण
संज्ञानात्मक विकास के किस चरण में बच्चे एक – दूसरे के साथ खेल संबंधी विचार साझा करते हैं, और इस समझ को मजबूत करते हैं कि प्रतीक वस्तुओं का प्रतिनिधित्व करते हैं; लेकिन संरक्षण कौशल की कमी होती है?
A. संवेदी पेशीय चरण
B. औपचारिक संक्रियात्मक चरण
C. पूर्व संक्रियात्मक चरण
D. मूर्त संक्रियात्मक चरण
एक छः वर्षीय बालिका सोचती है कि लंबे गिलास में छोटे और चौड़े बर्तन से अधिक पानी आता है यद्यपि उसकी आंँखों के सामने ही पानी एक बर्तन से दूसरे बर्तन में पलटा गया है। पियाजे के अनुसार बालिका की यह सोच किस योग्यता की कमी के कारण है?
A. क्रमबद्धता की योग्यता
B. सोपान क्रमिक वर्गीकरण योग्यता
C. अकेन्द्रीयता
D. आनुपातिक तर्क की योग्यता
बच्चा : मैं पहेली के इस हिस्से को पूरा नहीं कर पा रहा हूंँ।
अध्यापक : यहांँ कौन – सा टुकड़ा आना चाहिए, क्योंकि ये बिल्ली के पैर हैं।
बच्चा : पंजे?
अध्यापक : सही ! कौन – सा टुकड़ा पंजे जैसा दिखता है?
बच्चा : यह वाला।
उपर्युक्त बातचीत में सामाजिक अंतःक्रिया की किस विशेषता पर प्रकाश डाला जा रहा है?
A. अवलोकनात्मक अधिगम
B. विवरणात्मक अधिगम
C. पाड़
D. संज्ञानात्मक संघर्ष
लेव वायगोत्सकी का संज्ञानात्मक विकास का सिद्धान्त किससे संबंधित है?
A. सामाजिक – सांस्कृतिक दृष्टिकोण
B. मनोयौनिक दृष्टिकोण
C. व्यवहारवादी दृष्टिकोण
D. ऐतिहासिक दृष्टिकोण
पियाजे के सिद्धांतों पर आधारित एक रचनावादी कक्षा में बच्चे किस तरह से सीखते हैं?
A. बड़ों का अनुसरण करके सीखते हैं।
B. बड़ों द्वारा दी गई व्याख्याओं से सीखते हैं।
C. पुरस्कार के लिए प्रयास से सीखते हैं।
D. स्वतः स्फूर्त गतिविधियों से सीखते हैं।
हावर्ड गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धांत के अनुसार यदि किसी व्यक्ति में दूसरों की भावनाओं और व्यवहार को समझने की योग्यता है तो उसमें निम्नलिखित में से कौन – सी बुद्धि कही जाएगी?
A. अंतरावैयक्तिक बुद्धि
B. अनुभवजन्य बुद्धि
C. सामाजिक बुद्धि
D. अंतर्वैयक्तिक बुद्धि
अध्यापकों को उदाहरण देते हुए महिलाओं को नर्स व अध्यापिका के रूप में दिखाने तक तथा पुरुषों को डॉक्टर या पायलेट दिखाने तक सीमित नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करना ________ को चिन्हित करता है।
A. लैंगिक सशक्तिकरण
B. लैंगिक रूढ़िबद्धता
C. लैंगिक रूढ़िबद्ध – लचीलापन
D. लैंगिक समानता
कथन (A) : बच्चों के भाषायी विकास के लिए प्राथमिक स्तर की कक्षाओं में मुद्रित समृद्ध परिवेश आवश्यक है।
कारण (R) : अधिगम में भावनाएँ महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
जब हरजोत को अपने प्रदत्त कार्य में ‘सितारा’ नहीं मिलता तो वह बहुत परेशान हो जाती है। अपने काम के संदर्भ में दी गई किसी भी आलोचनात्मक टिप्पणी के प्रति वह रक्षात्मक रुख अपनाती है। इस संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा उपागम सबसे अधिक प्रभावकारी होगा?
A. उसे रचनात्मक प्रतिपुष्टि देना और उसे अपने काम को संशोधित करने की अनुमति देना।
B. यह सुनिश्चित करना कि उसे उसके हर प्रदत्त कार्य में ‘सितारा’ मिले जिससे कि वह परेशान न हो।
C. यह सुनिश्चित करना कि उसे उसके किसी भी प्रदत्त कार्य में कोई सितारा या पुरस्कार न मिले जिससे कि उसकी आदत न पड़े।
D. उसको किसी भी तरह की प्रतिपुष्टि न देना।
निम्नलिखित में से कौन सी पोर्टफ़ोलियो की विशेषता नहीं है?
A. पोर्टफ़ोलियो समय विशेष के दौरान किए गए कार्यों को संकलित करते हैं और विकासात्मक परिवर्तनों पर प्रकाश डालते हैं।
B. पोर्टफ़ोलियो विद्यार्थी को अभिकल्प करने, संग्रह करने और मूल्यांकन में संलग्न करते हैं।
C. पोर्टफ़ोलियो विद्यार्थी को स्वयं की अधिगम प्रगति के आकलन में संलग्न करके स्वनियमितता को समुन्नत करते हैं।
D. पोर्टफ़ोलियो में असम्बद्ध परीक्षण और क्विज़ होते हैं और अधिगम के उत्पाद को सुनिश्चित करते हैं।
सामान्य कक्षा में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शामिल करने का उद्देश्य प्राप्त करने के लिए अध्यापक को क्या करना चाहिए?
(I) बालक विशेष के मजबूत पक्ष, रूचियों और आवश्यकताओं की पहचान करना।
(II) वैयाक्तिक भिन्नताओं का निरादर करना और एकसमानता सुनिश्चित करना।
(III) अधिगम को सहज बनाने के लिए आकलन युक्तियों का अनुकूलन करना।
(IV) प्रत्येक के लिए वैयक्तिक शिक्षा योजना बनाना।
A. (II), (IV)
B. (I), (III)
C. (I), (III), (IV)
D. (I), (II), (III), (IV)
प्रकाश, ध्वनि, स्पर्श और अन्य सांवेगिक जानकारी के प्रति अति संवेदनशीलता, संचारण में शाब्दिक और अशाब्दिक क्षीणता होना, नित्यक्रमों के अन्य व्यक्तियों पर अति निर्भरता और दूसरों से नज़र चुराना किस विकार/ अक्षमता से पीड़ित बच्चों के प्राथमिक लक्षण हैं?
A. श्रवण अक्षमता
B. बौद्धिक अक्षमता
C. स्वलीनता विकार
D. दृष्टि अक्षमता
निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति कक्षा में सुविधा वंचित समूहों से आने वाले बच्चों को शामिल करने के लिए प्रभावशाली नहीं रहेगी?
A. कक्षा में होने वाली चर्चाओं में शामिल होने के अवसर देना।
B. विद्यालय की सभी गतिविधियों में बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करना।
C. बच्चों की उपस्थिति और ठहराव की नियमित निगरानी करना।
D. समूह संबद्धता के आधार पर पृथक-पृथक बैठने की व्यवस्था करना।
निम्नलिखित का मिलान करें –
| दिव्यांगता | वर्णन | ||
| (A) | डिस्फेज़िया | (i) | संतुलन, सूक्ष्म गत्यात्मक नियंत्रण और गति बोधक समन्वयन वाले रोज़मर्रा के कामों को करने में कठिनाई। |
| (B) | डिस्प्रोक्सिया | (ii) | वह दिव्यांगता जो संबद्धता के साथ लिखने की योग्यता को प्रभावित करती है। |
| (C) | डिस्कैलकुलिया | (iii) | वह दिव्यांगता जो शिक्षार्थी की गणितीय गणनाओं को करने की दक्षता को प्रभावित करती है। |
| (D) | डिस्ग्राफ़िया | (iv) | भाषायी विकार जो संप्रेषण कौशल और बोध की योग्यताओं को प्रभावित करता है। |
A. (A) – (iii), (B) – (i), (C) – (ii), (D) – (iv)
B. (A) – (iv), (B) – (iii), (C) – (ii), (D) – (i)
C. (A) – (i), (B) – (iv), (C) – (ii), (D) – (iii)
D. (A) – (iv), (B) – (i), (C) – (iii), (D) – (ii)
अध्यापक किस तरह से रचनात्मक चिंतन को पोषित कर सकते हैं?
A. शिक्षार्थियों पर सतत रूप से निगाह रखकर।
B. प्रत्येक शिक्षार्थी से निपुणता से कम कुछ भी अपेक्षित न करना।
C. शिक्षार्थीयों को समस्याओं के समाधान के लिए भिन्न – भिन्न तरीके अपनाने के अवसर देना।
D. शिक्षार्थीयों के लिए बहुत ही कठिन गतिविधियों का चयन करके और उन्हें अनुसरण के लिए सख्त निर्देश देना।
बच्चे को किसी समस्या का समाधान ढूंँढने में किस क्रम को अपनाना चाहिए?
A. आंँकड़ों का संग्रहण, समस्या की पहचान, परिकल्पना बनाना, परिकल्पना का परीक्षण।
B. आंँकड़ों का संग्रहण, परिकल्पना बनाना, परिकल्पना परीक्षण, आंँकड़ों का विश्लेषण।
C. समस्या को परिभाषित करना, समस्या का विश्लेषण करना, परिकल्पना बनाना, परिकल्पना का परीक्षण।
D. समस्या का विश्लेषण, आंँकड़ों का संग्रहण, परिकल्पना बनाना, परिणाम की व्याख्या करना।
वह शिक्षिका जो यह मानती है कि उसकी कक्षा का प्रत्येक छात्र अधिक अध्ययन करने से अपना प्रदर्शन सुधारने में सक्षम है, बच्चों की सफलता का श्रेय किसको देती है?
A. बच्चों की योग्यता को
B. बच्चों के प्रयत्न को
C. बच्चों की घबराहट को
D. आनुवंशिक रचना को
एक अध्यापक को बहुत अधिक अपेक्षाएंँ किससे रखनी चाहिए?
A. केवल प्रतिभाशाली विद्यार्थियों से।
B. लिंग और कक्षा को ध्यान में न रखते हुए सभी विद्यार्थियों से।
C. ‘विशेष श्रेणी’ से संबंधित विद्यार्थियों को छोड़कर सभी विद्यार्थियों से।
D. भिन्न – भिन्न विषयों में लड़कों – लड़कियों से अलग – अलग अपेक्षाएंँ जैसे कि गणित में लड़कों से और भाषा में लड़कियों से।
किस दृष्टिकोण के अनुसार अधिगम एक सक्रिय एवं सामाजिक प्रक्रिया है?
A. सामाजिक संरचनावादी
B. व्यवहारवादी
C. सूचनात्मक प्रक्रियाकरण
D. संरचनावादी
पीटर कहता है, “मैं असफल हूंँ क्योंकि मैं मूर्ख हूंँ, और इसका मतलब है कि मैं हमेशा ही असफल होऊँगा।” यह क्या दर्शाता है?
A. अपसारी चिंतन
B. स्वतः यथार्थता
C. उपलब्धि परिपक्वता
D. सीखी गई निस्सहायता (बेचारगी)
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार _______ का प्रयोग _______ को प्रोत्साहित करने के लिए करना चाहिए।
A. कंठस्थीकरण; प्रत्यास्मरण
B. कंठस्थीकरण; समालोचनात्मक चिंतन
C. अनुभव जनित अधिगम; समालोचनात्मक चिन्तन
D. अनुभव जनित अधिगम; प्रत्यास्मरण
छात्रों के अधिगम में सुधार होने की संभावना कब होती है?
A. जब छात्रों के व्यक्तिगत और सांस्कृतिक अंतर को ध्यान में रखे बिना सभी को एक ही अध्ययन सामग्री दी जाती है।
B. जब अध्ययन सामग्री को वैचारिक संरचनाओं में व्यवस्थित किया जाता है।
C. जब अध्ययन सामग्री को सूचना के छोटे-छोटे असंबंधित खंडों में विभाजित किया जाता है।
D. जब अध्ययन सामग्री में बिना किसी उदाहरण के परिभाषाओं की एक सूची होती है।
निम्नलिखित में से कौन सी अध्यापिका अकादमिक अधिगम समय को बढ़ाने में प्रभावशाली होगी?
A. वह अध्यापिका जो कक्षा में अनुशासन बनाए रखने पर केन्द्रित है। जब भी वह देखती है कि उसके विद्यार्थी दिए गए के अनुसार कार्य नहीं कर रहे हैं, वह उन्हें फटकारती है।
B. वह अध्यापिका जो अपने विद्यार्थियों को बताती है कि उन्हें कोई गतिविधि कब तक पूरी कर लेनी है और दूसरी क्रिया में जाने के समय संगीत की धुन बजा देती है।
C. वह अध्यापिका जो नियमित रूप से कोई एक गतिविधि करती है, दूसरे की सुविधा के लिए उस गतिविधि को रोक देती है और फिर पुनः पहली गतिविधि करवाती है।
D. वह अध्यापिका जो अपने विद्यार्थियों से अपेक्षा करती है कि वे एकदम सीधे बैठे और अपना पूरा ध्यान श्यामपट्ट से नकल उतारने पर रखें।
जब कोई बच्चा परीक्षा में असफल होता है तो इसका क्या अर्थ है?
A. बच्चे ने उत्तर अच्छी तरह से याद नहीं किया है।
B. अभिभावक असफल हो गए, उन्हें बच्चे के लिए अतिरिक्त कक्षा/ट्यूशन का प्रावधान करना चाहिए था।
C. बच्चा विद्यालय में पढ़ने के योग्य नहीं है।
D. यह प्रणाली की असफलता है।
अभिकथन (A) : बच्चों को अर्थ-निर्माण में उनकी अंतर्निहित रुचि को बढ़ावा देने के लिए वस्तुओं के बदलाव, प्रयोग, मस्तिष्क उद्देलन और चर्चा जैसे अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है।
कारण (R) : अधिगम की प्रकृति क्रियाशील और सामाजिक है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
यदि आलू, टमाटर और प्याज की कीमत रुपये में क्रमशः 20 रुपये प्रति किग्रा, 20 प्रति 500 ग्राम और 12.25 प्रति 250 ग्राम है, तो 2 किग्रा आलू, 500 ग्राम टमाटर और 0.75 किग्रा प्याज की खरीद की कुल कीमत में 25 पैसे के सिक्कों की संख्या कितनी हैं?
A. 387
B. 384
C. 428
D. 432
निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे छोटे मान को दर्शाता है, जब n एक प्राकृत संख्या है?
A. n ÷ 2
B. n × 0.7
C. n ÷ 1.2
D. n × 1.2
257 के द्विआधारी प्रतिनिधित्व में द्विआधारी अंकों की संख्या कितनी है?
A. 8
B. 9
C. 7
D. 10
निम्नलिखित में से किसका मान अधिकतम है, यदि n एक प्राकृत संख्या को दर्शाता है? (n > 1)
A. 5 + n
B. 5n
C. \( \,+\,5/5\)
D. 5n – n
कागज की एक शीट पर लाल और काले रंग के बिंदु अंकित होते हैं। लाल बिंदु काले बिंदु से बड़ा है। उस शीट पर जया और रानी चूड़ियाँ फेंक रही थी। चूड़ी के अंदर प्रत्येक लाल बिंदु के लिए उन्हें 10 अंक और प्रत्येक काले बिंदु के लिए 1 अंक मिलेगा। जो अधिक अंक प्राप्त करेगा वह विजेता होगा। जया की चूड़ी के अंदर 3 लाल बिंदु और 4 काले बिंदु हैं और रानी की चूड़ी के अंदर 2 लाल बिंदु 12 काले बिंदु हैं। विजेता का पता लगाइये और कारण बताइये।
A. जया, क्योंकि उसे रानी से अधिक अंक मिलते हैं
B. रानी, क्योंकि उसे जया से अधिक अंक मिलते हैं
C. खेल ड्रॉ हो जाता है क्योंकि दोनों ने बराबर अंक अर्जित किए हैं
D. विजेता का निर्धारण नहीं किया जा सकता क्योंकि आकड़े अधूरे है
36, 54 और 60 के लघुत्तम समापवर्त्य और महत्तम समापवर्तक के बीच का अंतर ज्ञात कीजिए।
A. 534
B. 536
C. 540
D. 600
मिस्बाह ने कागज के एक वर्गाकार टुकड़े को 10 क्षैतिज रेखाएँ खींचकर 10 बराबर भागों में बाँटा है। इनमें से उसने छह आयताकार पट्टियों को लाल रंग से रंग दिया है। बाद में कागज को लम्बवत रेखाएँ खींचकर 10 बराबर भागों में बाँट दिया है। निम्नलिखित में से कौन सा भिन्न, रंगीन भागों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है?
A. 3/5
B. 6/10
C. 60/100
D. 2/5
अपर्णा के पास कागज की एक शीट निम्नानुसार थी:
| 7 | 15 | 18 |
| 1 | 12 | 33 |
| 5 | 2 | 42 |
उसने एक मानक पासा उछाला और शीट पर सभी संख्याओं को रंग दिया जो कि मुड़ी हुई संख्याओं के गुणक हैं। यदि वह 1, 2, 5 और 7 रंग नहीं कर पाती है तो उस उछाल में प्राप्त संख्या की पहचान कीजिए।
A. 7
B. 5
C. 3
D. 2
अरीबा और अयान ने जमीन पर एक वृत्त बनाने के लिए कीलों और धागे का इस्तेमाल करने का फैसला किया। अरीबा ने 5 मीटर लंबी एक पतली रस्सी ली और रस्सी के दोनों सिरों पर कीलों को बांध दिया। अरीबा ने रस्सी का एक सिरा जमीन में टिका दिया और उसे पकड़ के रखा। उसने अयान को रस्सी का दूसरा सिरा दिया और उसे एक वृत्त बनाने के लिए कहा। इसी तरह अयान ने 3 मीटर लंबी एक पतली रस्सी ली और उसी तरह एक वृत्त बनाया। इन दोनों वृत्तों के क्षेत्रफलों का अनुपात क्या होगा?
A. 5 : 3
B. 25 : 9
C. 10 : 19
D. 6.25 : 2.25
17 छात्रों की एक पंक्ति में जब राकेश को तीन स्थान बायीं ओर स्थानांतरित किया गया, तो वह बाएं छोर से सातवें स्थान पर आ गया। पंक्ति के दाएं छोर से उसकी पहले की स्थिति क्या थी?
A. 7वीं
B. 8वीं
C. 9वीं
D. 10वीं
एक 4 इकाई वर्गाकार शीट के एक कोने से एक इकाई वर्ग टुकड़ा निकाला जाता है। दी गई स्थिति के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. शेष आकृति का परिमाप मूल शीट से अधिक होगा
B. शेष आकृति का क्षेत्रफल मूल शीट से अधिक होगा
C. परिमाप में कोई परिवर्तन नहीं है
D. क्षेत्रफल में कोई परिवर्तन नहीं है
खेल दिवस के दौरान, नींबू का रस तैयार कर एक बाल्टी में रखा जाता है जिसकी क्षमता 15 लीटर होती है। खिलाडियों को रस बांटने के लिए दो प्रकार के गिलास का उपयोग किया जाता था। एक गिलास की क्षमता 100 मिली और दूसरे की क्षमता 150 मिली है। यदि नींबू का रस पूरी तरह से वितरित किया जाता है, तो निम्नलिखित में से कौन सा युग्म गिलास की संभावित संख्या नहीं है?
A. (60, 60)
B. (15, 90)
C. (90, 40)
D. (50, 70)
सिजू की बस सुबह 6:40 से चलती है। उसे अपने घर से बस स्टॉप तक पहुँचने में 10 मिनट का समय लगता है। उसे यात्रा के दिन से 7 घंटे पहले की नींद चाहिए। जागने के बाद उसे तैयार होने में आधा घंटा लगता है। यदि वह बस स्टॉप पर समय से पहुँचना चाहता है, तो उसे पिछले दिन कितने बजे सोना चाहिए?
A. रात 11:00 बजे
B. आधी रात 12:00 बजे
C. रात 11:30 बजे
D. रात 11:40 बजे
निम्नलिखित पैटर्न का अध्ययन कीजिये
9 × 9 + 7 = 88
98 × 9 + 6 = 888
987 × 9 + 5 = 8888 . . .
. . . .
. . . .
98765 × 9 + 3 का मान क्या होगा?
A. 888888
B. 88888
C. 8888888
D. 888898
निम्नलिखित तालिका एक स्कूल में छात्रों के परिवहन के साधन को दर्शाती है।
| परिवहन के साधन | छात्रों की संख्या भिन्न में |
| साइकिल | छात्रों का \( 1/5^{th}\) |
| निजी वाहन | छात्रों का \( 1/4^{th}\) |
| स्कूल बस | छात्रों का \( 1/3^{th}\) |
| पैदल चलना |
छात्रों का \( 1/5^{th}\) |
यदि शेष 13 छात्र अन्य साधनों का प्रयोग करते हैं, तो कितने छात्र स्कूल बस का प्रयोग करते हैं?
A. 156
B. 280
C. 260
D. 780
स्थानीय मान की संकल्पना के शिक्षण के लिए अध्यापक कक्षा में भिन्न – भिन्न प्रकार की सामग्री लाता है जैसे – गिनतारा, डीन्स ब्लॉक, ₹1, ₹10, ₹100 के नकली मुद्रा नोट। उपरोक्त स्थिति में अध्यापक डीन्स सिद्धांत के कौन – से नियम का आश्रय ले रहा है?
A. गतिक नियम
B. गणितीय परिवर्तनशीलता नियम
C. बोधात्मक परिवर्तनशीलता नियम
D. रचनात्मक नियम
त्रुटियांँ, गणित में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह वाक्य _______
A. गलत है, क्योंकि त्रुटियांँ गणित के प्रति लापरवाही वाली अभिवृत्ति को दर्शाती हैं।
B. सही है, क्योंकि शिक्षक को यह समझने में मदद मिलती है कि बच्चे ने गणितीय अवधारणाओं का निर्माण कैसे किया है।
C. गलत है, क्योंकि गणित त्रुटिरहित विषय है।
D. सही है, क्योंकि त्रुटियाँ कम बुद्धिलब्धि को दर्शाती हैं।
छात्रों को जब दो भिन्नों का योग करने के लिए कहा जाता है, तब बहुधा इस साधारण त्रुटि का सामना होता है : वे अंश को अंश में जोड़ देते हैं और हर को हर में। इस भ्रांति का क्या संभावित कारण हो सकता है?
A. अध्यापक की संकल्पनात्मक समझ में कमी
B. कक्षा के छात्रों के ध्यान में कमी
C. योग में सीखे गए तथ्यों का सामान्यीकरण भिन्नों पर लागू करना
D. शिक्षण – अधिगम सामग्री का सुलभता से नहीं प्राप्त होना।
छात्रों के ‘आंँकड़ों के संग्रहण’ की समझ के आकलन के लिए सर्वाधिक उपयुक्त रचनात्मक कार्य कौन सा है?
A. कक्षा में विचार विमर्श
B. वर्ग पहेली
C. सर्वेक्षण पर आधारित परियोजना
D. भूमिका-अभिनय
प्राथमिक स्तर पर छात्रों को गणितीय क्रियाकलापों में व्यस्त रखना बहुल तरीकों से सहायक हो सकता है, जैसे कि –
(a) छात्रों को कई अमूर्त अवधारणाओं का अन्वेषण करने और परिकलन रणनीतियों को सीखने के अवसर प्रदान करता है।
(b) समय – सारणी में दिए गए खाली कालांशों का उपयोग करने में सहायता करता है।
(c) छात्रों को उनकी गणितीय समझ एवं विवेचन को और गहन करने में सहायता करता है।
(d) संकलित आकलन के उपकरण का कार्य करता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (a) और (d)
B. (b) और (c)
C. (b) और (d)
D. (a) और (c)
ज्यामिति को गणित का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र माना गया है और प्राथमिक गणित का यह एक अभिन्न भाग होना चाहिए। ऐसा इसलिए है, क्योंकि
A. सभी छात्र ज्यामिति में अच्छे अंक प्राप्त करते हैं, क्योंकि यह समझने में सरल है।
B. ज्यामिति गतिविधि – उन्मुख है और खेलने का समय देती है।
C. कई प्रसिद्ध गणितज्ञ ने ज्यामिति के विकास में सहयोग दिया है।
D. ज्यामिति के अनुभव, दैनिक जीवन में अधिगम और गणितीय विचारों एवं अवधारणाओं के अधिगम और दृश्यीकरण में सहायता करते हैं।
सुश्री श्रेया, एक प्राथमिक कक्षा की गणित अध्यापिका अपने शिक्षार्थियों को दो – अंकों वाली संख्याओं का योग पढ़ाने के लिए विविध विधियों का उपयोग करती हैं, जैसे कि –
(i) \({{matrix} \,\,\,\,\,2 \, 3 \\\ +\,4\,6 {matrix}}{\,\,\,\,\,\,6\,9}\)
(ii) \({{matrix} \,\,\,\,\,20 \,+ \, 3 \\\ +\,40 \,+\,6 {matrix}}{\,\,\,\,\,\,60\,+\,9 \,=\, 69}\)
(iii) (23 + 46)
= (20 + 3) + (40 + 6)
= (20 + 40) + (6 + 3)
= 60 + 9 = 69
उसकी शैक्षिक विधि के लिए निम्न में से कौन – सा कथन अत्यंत उपयुक्त है?
A. वह केवल गणितीय संचरण पर बल दे रही हैं।
B. वह अपने छात्रों को गणित में प्रश्नों को हल करने के लिए विविध उपागमों को प्रस्तुत कर रही है।
C. वह बहुल विधियों का उपयोग करके छात्रों को भ्रमित कर रही है।
D. एक प्रश्न को हल करने के लिए वह अधिक समय व्यर्थ कर रही है।
कंचों के खेल में, रेनू चार (4) कंचे हार जाती है। उसके पास सात (7) कंचे बचे हैं। उसने कितने कंचों के साथ खेल शुरू किया था?
उपरोक्त प्रश्न निम्नलिखितमें से किसका उदाहरण है?
A. योग पर संदर्भात्मक प्रश्न
B. मुक्त अंत वाले प्रश्न
C. बहुविकल्पीय प्रश्न
D. व्यवकलन पर संदर्भात्मक प्रश्न
हम षाष्टिक पद्धति का उपयोग कहांँ पर करते हैं?
A. आंकड़ों के प्रमाणीकरण/परिमाणन के लिए
B. कोणों को मापने के लिए
C. दूरी को फुट और गज में मापने के लिए
D. हिंदी – अरबी संख्यांकों को लिखने के लिए
कक्षा I और II में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 की दृष्टि से गणित के शिक्षण और अधिगम के लिए निम्नलिखित में से कौन – सा सही है?
A. कलनविधि और रटांत अधिगम पर जोर देना
B. कक्षा I और II में केवल मौखिक प्रश्नों को करवाना चाहिए।
C. गणित को अन्य विषयों, जैसे भाषा, कला और पर्यावरण अध्ययन आदि के साथ समाकलित या एकीकृत किया जाना चाहिए।
D. कक्षा I और II में गणित को नहीं पढ़ाया जाना चाहिए।
रचनावादी कक्षा में दशमलवों के गुणन का परिचय देने के लिए निम्न में अत्याधिक उपयुक्त कौन – सा है?
A. दशमलव को प्रदर्शित करने के लिए ग्राफ (ग्रिड) का उपयोग करना और उसके बाद दशमलव के गुणन का परिचय देना।
B. दशमलव को भिन्न में परिवर्तित करना और फिर गुणन करना।
C. दशमलव को पूर्ण संख्याओं में परिवर्तित करना और फिर गुणन करना।
D. औपचारिक कलन – विधि का उपयोग करके प्रश्न को हल करना और उसके बाद अभ्यास के लिए कार्य पत्रिका देना।
‘प्रतिशतता’ की अवधारणा पढ़ाते हुए कक्षा में विषय ‘त्योहारों के मौसम में बिक्री और छूट’, पर विचार विमर्श प्रारंभ किया गया। कक्षा में इस प्रकार की चर्चा _________
A. छात्रों के वाद – विवाद कौशल को बढ़ाने में सहायक होती है।
B. छात्रों को एक – दूसरे के विचार सुनने में सहायक होती है और उन्हें अपने तर्क प्रस्तुत करने को प्रोत्साहित करती है जिससे उनकी वाचन कला में बढ़ोतरी होती है।
C. इससे बचना चाहिए, क्योंकि इससे कक्षा में शोर के स्तर में वृद्धि होती है और दूसरों की शांति भंग होती है।
D. इससे छात्रों को कक्षागत गणित और बाहरी विश्व के गणित में संबंध बनाने में मदद मिलती है, जिससे उनकी संकल्पनात्मक समझ में बढ़ोतरी होती है।
बच्चों के गणितीय चिंतन के आकलन के लिए निम्न प्रश्नों में से कौन – सा अत्यंत उपयुक्त है?
A. 4.25 × 0.5 को हल करो।
B. यदि एक फल की कीमत ₹ 4.25 प्रति किलोग्राम है, तो आप 0.5 किलोग्राम के लिए कितना खर्च करेंगे।
C. यदि 4.25 को 0 से 1 के बीच की किसी संख्या से गुणा किया जाए, तो गुणनफल 4.25 के कम या अधिक होगा? स्पष्ट कीजिए।
D. 4.25 को 0.5 से गुणा करने की मानक कलन विधि की व्याख्या कीजिए।
इनमें से कौन – सी गतिविधि, एक शिक्षिका, कक्षा II के बच्चों को एक अंकीय संख्याओं के व्यवकलन पढ़ाने के लिए उपयोग कर सकती है?
A. 6 बिंदु बनाना और उनमें से 2 बिंदुओं पर गोला बना देना, फिर बच्चों से बचे हुए बिंदुओं को गिनने के लिए कहना। यही गतिविधि समान प्रकार के उदाहरणों से दोहराना।
B. श्यामपट्ट पर 6 – 2 = 4 लिखना और बच्चों को उसे 10 बार अपनी कॉपी में लिखने के लिए कहना।
C. शिक्षिका बच्चों को श्यामपट्ट पर लेकर सभी सवालों को जोर से पढ़ने के लिए कहती है।
D. शिक्षिका बच्चों को बहुत सारी संख्यात्मक समस्याएं ; जैसे – 17 – 8, 14 – 12 आदि अभ्यास करने के लिए देती हैं।
रिहाना गणित की एक अच्छी अध्यापिका बनना चाहती है। गणित की अच्छे अध्यापिका बनने के लिए उसमें _______ होना/होनी चाहिए।
A. छात्रों को गणित ओलंपियाड के लिए तैयार करने का कौशल
B. संकल्पनात्मकता समझ और गणितीय ज्ञान को वास्तविक जीवन से संबंधित करने की क्षमता
C. सिद्धांतों और सूत्रों को स्मरण करने की क्षमता
D. मानसिक गणित की समस्याओं को हल करने की क्षमता
EVS (पर्यावरण अध्ययन) की एक अध्यापिका की कक्षा में आबू धाबी का एक छात्र है। अध्यापिका का ऑन लाइन कक्षा लेने का नियत समय 10:00 पूर्वाह्न (IST) है। आबू धाबी वाले विद्यार्थी का उसकी ऑन लाइन कक्षा में अपने घर से उपस्थित होने का क्या समय होगा?
A. 11:00 पूर्वाह्न
B. 08:30 पूर्वाह्न
C. 12:00 पूर्वाह्न
D. 05:00 पूर्वाह्न
भारत में भोजन बनाने के लिए निम्नलिखित में से किस प्रकार के तेल का उपयोग सबसे कम होता है?
A. ताड़ का तेल
B. सरसों का तेल
C. नारियल का तेल
D. मूँगफली का तेल
मुख्य अध्यापिका ने EVS की एक शिक्षिका से अपने ऑफिस के अंदर रखने के लिए पौधे चुनने के लिए कहा। वह निम्नलिखित में के कौन – सा समूह चुनेगी?
A. एलोवेरा, पिटूनिया, मनीप्लांट
B. एलोवेरा, मनीप्लांट, क्रोटन
C. मनीप्लांट, पिटूनिया, पुदीना
D. एलोवेरा, पुदीना, जिरेनियम
गांँवों में यह आमतौर पर देखा जा सकता है कि महिलाएंँ कैसे अनाज में से भूसी निकालती हैं। इस विधि को कहा जाता है :
A. छानना
B. हस्त चयन
C. निष्पावन
D. थ्रेशिंग
जीवों में एक संबंध जिसमें एक जीव को साहचर्य से लाभ होता है और दूसरे को हानि होती है, _________ कहलाता है।
A. सहजीविता
B. सहोपकारिता
C. प्रतियोगिता
D. परजीविता
स्थानिक प्रजातियांँ हैं:
A. दुर्लभ प्रजातियांँ
B. संकटापन्न प्रजातियांँ
C. आयातित प्रजातियांँ
D. एक विशेष क्षेत्र में पाई जाने वाली प्रजातियाँ
निम्नलिखित में से कौन वनोन्मूलन के परिणाम हैं?
(a) वायुमंडलीय तापमान में वृद्धि
(b) वायुमंडल में CO2 के स्तर में वृद्धि
(c) भूजल स्तर में वृद्धि
(d) बाढ़ और सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाओं के होने की संभावना में वृद्धि
A. (a), (b), और (c)
B. (b) और (c)
C. (a), (b), और (d)
D. (a), (b), (c), और (d)
ठंडे और गर्म मरुस्थल को समझने के लिए निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) गर्म मरुस्थल में अधिक तापमान होता है, जबकि ठंडे मरुस्थल में कम तापमान होता है।
(b) गर्म मरुस्थल में धूप और रेत की अधिकता होती है। ठंडे मरुस्थल में भूमि, बर्फ और हिम से ढ़की होती है।
(c) गर्म मरुस्थल लाल या नारंगी होते हैं जबकि ठंडे मरुस्थल धूसर होते हैं।
(d) गर्म और ठंडे मरुस्थल एक महत्वपूर्ण मौसमी प्रभाव का अनुभव करते हैं।
A. a और b
B. a, b और c
C. a और c
D. a, b, c और d
वन्य जीवन के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय उद्यान महत्वपूर्ण हैं। भारत में कौन-सा राष्ट्रीय उद्यान सबसे पुराना है?
A. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
B. जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान
C. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
D. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान
नीचे दिए गए चरणों से बीज के अंकुरण के सही क्रम को पहचानिए :
(a) पत्तियांँ आने के बाद अल्पवयस्क पौधा अपना भोजन स्वयं बना सकता है।
(b) बीज, एक छेद से पानी को सोखता है। यह बीजावरण को नरम कर देता है और यह फूट जाता है।
(c) बीच से प्रांकुर निकलता है और वह ऊपर की तरफ बढ़ता है।
(d) इस परिस्थिति में नन्हा पौधा बीज में उपस्थित भोजन से जीवित रहता है।
(e) बीज से एक छोटी जड़ निकलती है जो कि नीचे की ओर बढ़ती है।
A. (A), (B), (C), (D), (E)
B. (A), (C), (B), (E), (D)
C. (B), (E), (D), (C), (A)
D. (E), (B), (C), (D), (A)
बाजरे के बीच का खेत से थाली तक के सही चरण को चुनिए
A. फसल काटना, थ्रेशिंग, गूँथना, निष्पावन, पीसना, सेकना, बेलना
B. फसल काटना, निष्पावन, पीसना, थ्रेशिंग, गूँथना, बेलना, सेकना
C. फसल काटना, थ्रेशिंग, निष्पावन, पीसना, गूंँथना, बेलना, सेकना
D. फसल काटना, थ्रेशिंग, पीसना, सेकना, गूंँथना, बेलना, निष्पावन
रेड डाटा पुस्तक दर्ज करती है:
A. लाल फूलों वाले पौधे
B. धरती पर उपलब्ध सभी पौधे और जानवर
C. धरती पर उपलब्ध सभी जानवर
D. संकटापन्न पौधे और जानवर
‘नेहरू पर्वतारोहण संस्थान’ कहाँ स्थित है?
A. उत्तरकाशी
B. दार्जिलिंग
C. धर्मशाला
D. ऊटी
पहचानिए की निम्नलिखित राज्यों में से किसके एक तरफ समुद्र है?
A. गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और अंडमान – निकोबार द्वीप समूह
B. गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा
C. गुजरात, मध्य प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा
D. गुजरात, मध्य प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड
कटाई पर्व खुशी और उल्लास का प्रमुख अवसर होता है। सही कथन को पहचानिए –
(a) उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में तिल संक्रांति मनायी जाती है।
(b) झारखंड में पोंगल और तमिलनाडु में नबान्न मनाया जाता है।
(c) गुजरात में लोहड़ी मनायी जाती है और केरल में ओणम मनाया जाता है।
(d) महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा, असम में बिहु और पश्चिम बंगाल में नबान्न मनाया जाता है।
A. (a) और (b) सही हैं।
B. (a) और (d) सही हैं।
C. (a) और (c) सही हैं।
D. (b) और (d) सही हैं।
लोकेश भूमि भरण और उसके प्रभाव के विषय पर बात कर रहे थे। उन्होंने छात्रों को समीपवर्ती भूमि भरण क्षेत्र पर जाने के लिए कहा तथा उसके विवरण/केस स्टडी तैयार करने के लिए कहा। यह क्रियाकलाप महत्वपूर्ण है, क्योंकि –
(a) यह विद्यार्थियों को कारण – प्रभाव संबंध खोजने में सहायक है।
(b) यह विद्यार्थियों के एक क्षेत्र के भू – भरण क्षेत्र को जानने में सहायक है।
(c) यह छात्रों के कक्षा से बाहर जाने व आनंद देने में सहायक है।
(d) यह छात्रों को समस्या के विश्लेषण तथा उसके हल के विषय में सोचने में सहायक है।
A. केवल a और b
B. a, b और c
C. केवल c और d
D. b, c और d
विद्यार्थियों को पर्यावरण समस्याओं तथा उनके समाधान संबंधित मॉडल बनाने और राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए कहा जाता है। यह विद्यार्थियों को संलग्न रखने का अच्छा तरीका है, क्योंकि –
A. विद्यार्थी मॉडल बनाने में व्यस्त और संलग्न रहेंगे।
B. मॉडल बनाने में कीमती सामान खरीदने में आनंद मिलता है।
C. मॉडल बनाने से विद्यार्थियों में सृजनशीलता और समालोचनात्मक सोच का विकास होता है।
D. मॉडल निर्माण से कक्षा की नीरसता भंग होती है।
पर्यावरण अध्ययन की शिक्षिका निम्नलिखित में से कौन – से क्रियाकलाप का अपने विद्यार्थियों में प्रक्रिया कौशल विकसित करने के लिए उपयोग कर सकती हैं?
A. नृत्य करना
B. बागवानी करना
C. वाचन करना
D. गायन करना
बगीचे में दो बर्तनों में बीन के बीज बोये गए। अध्यापक ने राधा को एक बर्तन को छाया में और दूसरा सूर्य के प्रकाश में रखने के लिए कहा। राधा को प्रतिदिन के अवलोकन का रिकॉर्ड रखने को कहा। इससे राधा को सहायता मिलेगी –
A. आत्मविश्वास बढ़ाने में
B. अवलोकन कौशल विकसित करने में
C. संप्रत्ययों की प्रस्तुति में
D. समयबद्धता और अनुशासन में
एक पर्यावरण अध्यापक अपने विद्यार्थियों को एक पर्यावरण संरक्षक कैसे बना सकता है?
सर्वश्रेष्ठ संभावना चुनिए –
A. उन्हें वस्तुओं के पुनः उपयोग, पुनःर्चक्रण में लाने को कहना।
B. उन्हें नए संसाधन विकसित करने को कहना।
C. उन्हें अपने इलाके के एक पौधे/पेड़ का देखभालकर्ता बनाकर।
D. उन्हें प्रकृति को हानि न पहुंचाने के लिए कहकर।
निम्नलिखित में कौन – सा/से उद्देश्य खोज आधारित शिक्षण से प्राप्त होता है?
(a) विद्यार्थियों की जिज्ञासा में वृद्धि होती है
(b) विद्यार्थियों की सीखने में व्यस्तता
(c) छात्रों में परस्पर सामाजिक अंतःक्रिया
(d) निम्न स्तरीय संज्ञानात्मक प्रक्रिया का विकास
A. केवल c और d
B. केवल a और b
C. केवल a, b और d
D. केवल a, b और c
छात्रों में शिक्षण योग्यता सुधारने के लिए अनुभव – जन्य शिक्षण महत्वपूर्ण है। इनमें से कौन – सी उपलब्धि अनुभव – जन्य शिक्षण से प्राप्त की जा सकती है –
(a) ज्ञानेन्द्रिय अनुभव
(b) ठोस अनुभव
(c) ज्ञान वृद्धि व ग्रेड/अंकों में वृद्धि
(d) कौशल प्रक्रिया में सुधार
A. a, b और d
B. b और c
C. केवल d
D. c और d
सचिन सामाजिक आर्थिक अभावग्रस्त पृष्ठभूमि से संबंध रखता है। उसकी कक्षा अध्यापिका श्रीमती खुराना को उसकी सहायता करनी चाहिए और कक्षा में ऐसा वातावरण व स्थिति बनानी चाहिए जिससे –
A. उसके सांस्कृति और सामाजिक परिवेश को सम्मान से देखा जाए।
B. उसके क्षेत्रीय भाषा/बोली को हतोत्साहित करें और अंग्रेजी पर ज़ोर दिया जाए।
C. उसे एक अलग समूह के रूप में चिन्हित करें।
D. उसे वे शिष्टाचार और आदतें सिखाएं जिन्हें वह सोचती है कि उसके पास कमी है।
निम्नलिखित में से कौन एक पर्यावरण अध्ययन के अध्यापक के लिए EVS कक्षा को प्रभावशाली बनाने में सहायक होगा?
(a) विद्यालय का बगीचा
(b) सम्प्रेषण तकनीकी
(c) सूचना व सम्प्रेषण तकनीकी
(d) विद्युत उपकरण व टेलीविज़न
A. केवल a और c
B. b, c और d
C. केवल b और c
D. केवल a
श्रीमती मेहरा अपने छात्रों के परस्पर सम्बन्धों/सामाजिक विशेषताओं/गुणों का विकास करना चाहती हैं – वे अपनी पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में किस आकलन के साधन का उपयोग करें?
(a) लिखित प्रश्न – उत्तर
(b) चर्चा द्वारा
(c) सामूहिक क्रियाकलाप
(d) मौखिक प्रश्न उत्तर
A. केवल b और c
B. a, b और c
C. b, c और d
D. केवल c और d
पर्यावरण अध्ययन(EVS)के अध्यापक श्री मेहरा जी अपनी कक्षा में हमेशा भारत का मानचित्र लेकर जाते हैं, क्योंकि –
A. मानचित्र अच्छी प्रकार से बने होते हैं, उन्हें विद्यार्थी पसन्द करते हैं।
B. विद्यार्थी मानचित्र देखकर आनंदित होते हैं।
C. मानचित्र छात्रों को स्थान और दिशाओं की स्थिति को समझाने में सहायक होते हैं।
D. छात्र कक्षा में शान्त और सावधान बैठे रहते हैं।
अर्जुन अक्सर, पर्यावरण अध्ययन(EVS)की कक्षा में विद्यार्थियों से, खेल के मैदान से लौटते हुए क्या देखा, उसके विषय में रोचक प्रश्न पूछते हैं। इस प्रकार वे विद्यार्थियों के किस कौशल का आकलन करते हैं –
A. श्रवण कौशल
B. चिन्तन कौशल
C. अवलोकन कौशल
D. संवेगात्मक कौशल
प्राथमिक स्तर के लिए कौन – सी विधि पर्यावरण अध्ययन शिक्षण(EVS) के लिए अच्छी नहीं है?
A. विद्यार्थियों को अवलोकन के लिए कहना
B. कक्षा – अध्यापन में प्रत्यय तथ्य देना
C. क्षेत्र भ्रमण
D. लघु – चलचित्र देखना
श्रीमती मनीषा पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण(EVS) के लिए अच्छा वातावरण बनाना चाहती हैं। वे योजना बनाती हैं –
A. सप्ताहांत में अतिरिक्त कक्षा लेना
B. विद्यार्थियों को लिखित सामग्री देना
C. उनके द्वारा दी गई सामग्री को याद करना
D. आस – पास के क्षेत्र के सर्वे का आयोजन करना
पर्यावरण अध्ययन शिक्षण (EVS) _______ उपागम का अनुसरण करता है।
A. सामाजिक रचनावादी
B. साहचर्यवादी
C. व्यवहारवादी
D. अवलोकनात्मक अधिगम