CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part43

कक्षा में अर्थपूर्ण अधिगम को प्रोत्साहित करने के लिए अध्यापिका को चाहिए : 

(i) विद्यार्थियों की सहायता करनी चाहिए कि वे अपने मनोभावों और अभिप्रेरणों को सुव्यवस्थित कर पायें

(ii) विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर वर्गीकृत और नामांकित करके उनकी योग्यता-आधारित समूह बनाने चाहिए

(iii) विद्यार्थियों में संवाद और परिचर्चा को प्रोत्साहित करना चाहिए जिससे वे बहुपरिप्रेक्ष्य करने में सशक्त हों

(iv) कक्षा में विविधता की उपेक्षा करके शिक्षण की मानक विधि को अपनाना चाहिए

A. (i), (iii), (iv)
B. (i), (ii), (iii), (iv)
C. (i), (iii)
D. (ii), (iii)

प्रतिकूल परिस्थितियों और वंचित पृष्ठभूमि वाले अधिगमकर्ताओं को संबोधित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी पद्धति प्रभावशाली नहीं है?
A. विद्यार्थियों को संतुलित चुनौतीपूर्ण लक्ष्यों के लिए अभिप्रेरित करना और उपयुक्त शिक्षण सहायता उपलब्ध कराना।
B. कार्यकलापों के लिए सहयोगी समूह बनाना और विद्यार्थियों को एक दूसरे का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित करना।
C. अधिगमकर्ताओं से बातचीत करके उनकी आवश्यकताओं और उनके सम्मुख आई चुनौतियों को समझना।
D. अधिगमकर्ताओं को विद्यालय के बाहर ट्यूशन पढ़ने के लिए कहना, जिससे कि अध्यापक को उन पर अधिक ध्यान न देना पड़े।

बच्चों के अधिगम में शारीरिक स्वास्थ्य और सांवेगिक अवस्था _______
A. का कोई आपसी संबंध नहीं है।
B. की भूमिका नगण्य है।
C. का कोई प्रभाव नहीं होता है।
D. की एक महत्त्वपूर्ण भूमिका है।

कक्षा में ________ अधिगम वातावरण की रचना करनी चाहिए न कि  ________ वातावरण की।
A. भयावह; सुसाध्यक
B. प्रतिस्पर्द्धिक; सुसाध्यक
C. सहयोगिक; प्रतिस्पर्द्धी
D. प्रतिस्पर्द्धिक; सहयोगिक

​निम्नलिखित में से कौन सा उदाहरण विद्यार्थियों को अधिगम के लिए अभिप्रेरित करने के लिए प्रभावशाली पद्धति है?
A. वे कार्य देना जो कि बहुत सरल हों। 
B. प्रतियोगिताओं के लिए बहुत से अवसर उत्पन्न कराना। 
C. सहायता उपलब्ध कराना विशेषकर जब विद्यार्थी कोई नया कौशल सीख रहे हों। 
D. सीखने से ज्यादा कार्य पूर्ण करने पर बल देना।

बच्‍चों के चिंतन के विषय में निम्नलिखित में कौन सा कथन सही नहीं है?
A. बच्चे अपने आस-पास की विविध घटनाओं के बारे में सक्रियतापूर्वक सोचते हैं और उनमें अन्वेषण (छान-बीन) की लालसा होती है।
B. बच्चे अपने आसपास की वस्तुओं को जानने के लिए जन्मजात जिज्ञासु होते हैं।
C. बच्चे अपने आस-पास की विविध घटनाओं के बारे में स्वयं अपने सिद्धांतों की रचना करते हैं।
D. बच्‍चे प्रत्ययों को स्वयं नहीं सोच सकते और अध्यापक की मूल भूमिका उन्हें जानकारी उपलब्ध कराना है।

अधिगम, एक _____ और _______ प्रक्रिया है
A. सरल; व्यक्तिगत
B. जटिल; निष्क्रिय
C. जटिल; सक्रिय
D. सरल; रैखिक

अपनी कक्षा में अर्थपूर्ण अधिगम को सुसाध्य बनाने के लिए अध्यापिका को अपनी कक्षा में सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, भाषीय विविधता को ____ चाहिए। 
A. समझना
B. अनदेखा करना
C. टालना
D. उपेक्षित करना

एक ________ कक्षा में अध्यापिका अपनी शिक्षा- शास्र व आकलन की विधियों को विद्यार्थियों की व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार परिवर्तित करती है
A. पाठ्य-पुस्तक केंद्रित
B. व्यवहारवादी
C. अध्यापक-केंद्रित
D. प्रगतिशील

बच्‍चों का विद्यालय में असफल होना –

A. साबित करता है कि इन बच्‍चों में आनुवंशिक पैदाइशी कमियाँ हैं और इन्हें विद्यालय से निकाल देना चाहिए।
B. सूचित करता है कि अभिभावकों में अपने बच्चों के अधिगम में सहायता करने का सामर्थ्य नहीं है।
C. प्रस्तावित करता है कि वंचित पृष्ठभूमि वाले बच्चों में अधिगम का सामर्थ्य नहीं होता है।
D. निर्दिष्ट करता है कि विद्यालय इन बच्चों की आवश्यकताओं और रुचियों की पूर्ति करने में समर्थ नहीं है।

समूह में एक-दूसरे के साथ काम करने, पढ़ाने और एक दूसरे की सहायता करने से __________
A. बच्चों का ध्यान भंग हो सकता है और यह एक प्रभावशाली शैक्षिक पद्धति नहीं है।
B. बच्चों में प्रतिस्पर्धात्मक प्रवृत्‍त‍ि उप्‍तन्‍न होती है, जो कि अधिग़म में व‍िघ्‍न / रुकावट पैदा करती है ।
C. बच्‍चे स्वयं की चिंतन प्रक्रिया पर आक्षेप कर सकते हैं और संंज्ञानात्मक क्रियाकलाप के उच्च स्तर पर पहुँच सकते हैं।
D. बच्चों में भ्रांति उत्पन हो सकती है, जो उनके अधिगम में हस्तक्षेप करती है।

विद्यालय बच्चों के समाजीकरण की ________ है।
A. प्राथमिक संस्था
B. द्वितीयक संस्था 
C. कोई भूमिका नहीं 
D. न्यूनतम भूमिका

निम्नलिखित में से किस मनोवैज्ञानिक ने प्रस्तावित किया है कि बच्चों की सोच गुणात्मक रूप से वयस्कों की अपेक्षा अलग होती है?
A. हॉवर्ड गार्डर
B. लॉरेंस कोलबर्ग
C. जीन पियाजे
D. लिव वायगोत्स्की

विकास के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. विकास सुरुचिपूर्ण, सुव्यवस्थित समूह की अवस्थाओं में पूर्वनिश्चित आनुवंशिक घटकों के कारण होता है ।
B. विकास एक सरल और एक-दिशीय प्रक्रिया है।
C. बच्चों  के विकास में बहुत-सी सांस्कृतिक विविधताएँ होती हैं।
D. संसार में सभी बच्चों का विकास एक ही क्रम में और सुनिश्चित समय से होता है।

निम्नलिखित में से मध्य बाल्यावस्था की अवधि का मुख्य प्रमाण चिह्न कौन-सा है?
A. पेशीय कौशल और समग्र शारीरिक वृद्धि का तेज़ी से विकास।
B. वैज्ञानिक तर्क और अमूर्त रूप से सोचने की क्षमता का विकास।
C. प्रतीकात्मक-खेल का उभरना।
D. तर्कसंगत विचारों का विकास जो कि प्राकृतिक रूप से मूर्त हैं।

जीन पियाजे के अनुसार बच्चे अमूर्त संक्रियात्मक अवस्‍था में –
A. संरक्षण, वर्गीकरण व श्रेणीबद्धता करने में सक्षम नहीं है।
B. प्रतीकात्मक और सांकेतिक खेलों में भाग लेना प्रारंभ करते हैं।
C. परिकल्पित निगमनात्मक तर्क और प्रतिज्ञप्ति चिंतन करने में समर्थ हैं।
D. केन्द्रीयकरण और अनुत्क्रणीय सोच से आबद्ध हैं।

लॉरेंस कोलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत के अनुसार व्यक्ति किस अवस्था में होता है  जब वह विश्वास करता है कि वर्तमान सामाजिक प्रणाली को सक्रियतापूर्वक बनाए रखने से सकारात्मक मानवीय संबंध और सामाजिक व्यवस्था सुनिश्चित होती है?
A. यंत्रीय उद्देश्य अभिविन्यास
B. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत अभिविन्यास
C. दंड और आज्ञापालन अभिविन्यास
D. सामाजिक-क्रम व्यवस्था अभिविन्यास

बाल्यावस्था की अवधि में विकास –
A.  में केवल परिमाणात्मक परिवर्तन होते हैं।
B. अनियमित और असंबद्ध होता है ।
C. धीमी गति से होता है एवं उसे मापा नहीं जा सकता।
D. बहुस्तरीय और मिश्रित होता है।

‘निकटस्थ विकास का क्षेत्र’ क्या है?

A. वह प्रक्रिया जिसमें शुरू में विभिन्‍न समझ वाले दो व्यक्ति समान समझ पर पहुँचते हैं।
B. वह प्रक्रिया जिसमें बच्चे, समाज के वयस्क सदस्यों द्वारा निर्धारित विधि से कार्य करते हैं।
C. बच्चों के वर्तमान स्तर पर स्वतंत्र प्रदर्शन और वयस्क व अधिक कौशल वाले समकक्षियों की सहायता से बच्चे द्वारा प्राप्त किए जाने वाले प्रदर्शन के मध्य का क्षेत्र है।
D. विभिन्न प्रकार के कार्य जो कि अपनी आयु के अनुसार बच्चे को करने चाहिए परन्तु वह नहीं कर सकती है।

एक प्रगतिशील कक्षा में शिक्षण – अधिगम प्रक्रिया के दौरान शिष्यों का मूल्यांकन 
A. अभिभावकों को प्रतिपुष्टि देने के प्रयोजन से ‘बेहद सफल’, ‘कम सफल’ व ‘असफल’ विद्यार्थियों को पहचानने में सहायक होता है।
B. बेहद महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि यह बच्चों की समझ की जानकारी देता है और अध्यापिका को अपने शिक्षा-शास्त्र पर विचारने में सहायक होता है।
C. बच्चों के अधिगम में सहायक नहीं है।
D. बच्चों की अधिगम प्रक्रिया में रुकावट उत्पन्न करता है।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part40

हॉवर्ड गार्डनर के बहु-बुद्धि सिद्धांत के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा युग्म बुद्धि के प्रकार और अंत-स्थिति अनुपालन संभावना के अनुसार सही है?

बुद्धि का प्रकार अंत-स्थिति
अनुपालन संभावना
(1) भाषिक  – मूर्तिकार
(2) शारीरिक-गतिसंवेदी  – खिलाड़ी
(3) स्थानिक – मनोवैज्ञानिक
(4) व्यक्ति के भीतर – विक्रेता

A. 1
B. 2
C. 3
D. 4

लिव वाइगोत्सकी के अनुसार – 
A. बच्चों का संज्ञानात्मक विकास चरणों में होता है
B. स्कीमा की परिपक्वता से बच्चों में संज्ञानात्मक विकास अग्रसर होता है
C. बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में भाषा की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है
D. बच्चे ‘भाषा अधिग्रहण यंत्र’ द्वारा भाषा सीखते हैं

बाल-केंद्रित कक्षा वह है, जिसमें –
A. बच्चों के व्यवहार को निर्देशित करने के लिए अध्यापक पुरस्कार और दंड का प्रयोग करता है।
B. अध्यापक लचीले स्वभाव का होता है और प्रत्येक बच्चे की व्यक्तिगत आवश्यकताओं को पूरा करता है।
C. अध्यापक केवल पाठ्यपुस्तक को ज्ञान के स्रोत के लिए उपयोग करता है।
D. अध्यापक, बच्चों को उनकी क्षमता के आधार पर वर्गीकृत करता है।

क‍िस मनोवैज्ञानिक के अनुसार बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में ‘सांस्कृतिक उपकरण’ एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं?
A. अल्बर्ट बन्डुरा
B. बी.एफ. स्किनर
C. लेव वाइगोत्सकी 
D. जीन पियाजे

कक्षा में सभी लिंगों में लिंग रूढ़िवादिता कम करने और व‍िकास के व‍िस्‍तार की संभावनाओं को बढ़ाने के ल‍िए प्रभावशाली पद्धत‍ि कौन सी है? 
A. एक ही लिंग के योग्‍यता समूह बनाना।
B. क्रियाकलाप के लिए मिश्रित लिंग समूह बनाना और व‍िचार-व‍िमर्श को प्रोत्‍साह‍ित करना।
C. लिंगों के जैविक अंतरों की उपेक्षा करना और उन्‍हें अस्‍वीकार करना।
D. समाज में च‍ित्र‍ित ल‍िंग भूमिकाओं को प्रबल करना 

अध्यापकों को बहुभाष्यता को _____ समझना चाह‍िए।
A. एक समस्या
B. एक व्‍यवस्‍थागत मुद्दा 
C. एक गुण और साधन
D. एक रुकावट

प्रतिभाशाली और सृजनात्मक बच्चों की आवश्यकताओं को किस प्रकार संबोधित किया जा सकता है?
A. प्रश्न हल करने के लिए विशिष्ट निर्देश उपलब्ध कराकर
B. रटने पर आधारित परीक्षा देकर
C. चुनौतीपूर्ण कार्य और नीरसता दूर करने के लिए क्रियाकलाप देकर
D. वे प्रश्न देकर जिनमें अभिमुखी चिंतन की आवश्यकता है

डिस्लेक्सिया ग्रसित बच्चों की पहचान किस प्रकार की जा सकती है? 
A. उनके पढ़ने और लिखने की कौशलता के विश्लेषण से
B. उनकी जटिल व उच्च-स्तरीय समस्याओं को हल करने की क्षमता का आकलन करके
C. उनके सामाजिक एवं सांस्कृतिक संदर्भ को जानकर
D. पूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण द्वारा

निम्नलिखित में से क्या आंशिक रूप से देख पाने वाले छात्रों के लिए उपयुक्त शिक्षण सामग्री नहीं है?
A. टॉकिंग बुक्स,  महसूस किए जाने वाले बुलेटिन बोर्ड लगाना 
B. छोटे प्रिंट वाली वर्कशीट
C. मोटे अक्षरों से छपी किताबें
D. तीन आयामी नक्शे और चार्ट

‘समावेशी शिक्षा’ के पीछे अंतर्हित विचार है –

A. अलग-अलग अक्षमताओं वाले बच्चों के लिए विशिष्ट शैक्षिक संस्थानों का प्रावधान करना।
B. यह धारणा कि सभी बच्चों को समान शिक्षा पाने का अधिकार है।
C. बच्चों को उनकी योग्यता के आधार पर पृथक करना और व्यावसायिक प्रशिक्षण का प्रबंध करना।
D. बच्चों की अक्षमताओं के आधार पर, उनकी सीमाओं की पहचान करने के लिए, उन्हें नामांकित करना

माध्यमिक विद्यालय में दो दशमलव वाली संख्याओं के गुणनफल की संकल्पना का परिचय देने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी सर्वाधिक उपयुक्त रणनीति है?
A. महत्व दिया जाना चाहिए कि गुणनफल संख्याओं का बार-बार योग है।
B. महत्व दिया जाना चाहिए कि गुणनफल विभाजन का प्रतिलोम है।
C. संकल्पना का परिचय देने के लिए कलन विधि का प्रयोग किया जाना चाहिए।
D. प्रक्रिया का चित्रात्मक रूप में प्रदर्शन किया जाना चाहिए।

निम्नलिखित में से क्या गणितीय शिक्षण का एक संकीर्ण उद्देश्य है?
A. संख्या और संख्यात्मक संचालन व्यवहार में छात्रों को कुशल बनाना
B. छात्रों की सामान्यीकरण क्षमताओं को विकसित करना
C. ​छात्रों के बीच व्यवस्थित तर्क को प्रोत्साहित करना
D. कथनों की सच्चाई और झूठ का तर्क देने के लिए छात्रों की क्षमता विकसित करना

छात्रों को गणितीय समस्याओं को हल करने के लिए शिक्षण की सर्वाधिक उपयुक्त रणनीति निम्न में से कौन सी है?
A. समस्याओं के समाधान प्राप्त करने के लिए शिक्षकों को आवश्यक चरणों की व्याख्या करके शुरू करना चाहिए।
B. कई दृष्टिकोणों से एक समस्या को देखने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
C. ‘अनुमान और सत्यापन’ दृष्टिकोण को दृढ़ता से हतोत्साहित किया जाना चाहिए।
D. आवश्यक सूत्रों की सूची समस्याओं के सेट को हल करने के लिए शुरुआत में ही प्रदान की जानी चाहिए।

निम्नलिखित में से गलत कथन को पहचानिए:
A. गणितीय संचार में भाषा का परिशुद्ध उपयोग सम्मिलित है।
B. गणितीय ज्ञान के सृजन में अनुमानों की उपयोगिता नहीं होती है।
C. गणितीय ज्ञान के सृजन में परिकल्पना की भूमिका होती है।
D. गणित में कल्पित तर्क प्रमुख होते हैं।

निम्नलिखित में से कौन सी योजना गणित में छात्रों के अधिगम का मूल्यांकन करने के लिए एक वांछनीय रणनीति है?
A. छात्रों की प्रतिक्रियाओं का तर्कसंगत मूल्यांकन का एक महत्वपूर्ण आधार होना चाहिए।
B. गणितीय शब्दावली का विकास आकलन का आधार नहीं होना चाहिए।
C. सभी छात्रों को समता के लिए समान कार्य दिए जाने चाहिए।
D. छात्रों के गलत उत्तरों को नजरअंदाज किया जाना चाहिए।

किसी आकृति को एक त्रिभुज होने के लिए, यह शर्त है कि यह तीन रेखाखंडों का एक मिलन है:
A. एक आवश्यक और पर्याप्त शर्त दोनों हैं।
B. न तो आवश्यक और न ही पर्याप्त शर्त है।
C. एक आवश्यक लेकिन पर्याप्त शर्त नहीं है।
D. एक पर्याप्त लेकिन आवश्यक शर्त नहीं है।

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

A = यदि n सम है, तो n2 सम है।

B = यदि n2 सम नहीं है, तो n सम नहीं है।

C = यदि n2 सम है, तो n सम है।

D = यदि n सम नहीं है, तो n2 सम नहीं है।

निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं?

A. B, A का  प्रतिलोम है
B. D, A की प्रतिस्थिति है
C. C, A का विलोम है
D. D, A का विलोम है

गणित में निम्नलिखित में से किस शिक्षण-सहायक सामग्री का उपयोग दृष्टिबाधित छात्रों के लिए नहीं किया जा सकता है?
A. टाइल्स
B. जियोबोर्ड
C. जीयोजेब्रा
D. टेलर अबेकस

निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं?
A. गणितीय ज्ञान के उत्पादन में अंतर्ज्ञान की कोई भूमिका नहीं है।
B. गणितीय कथन प्रतिबंधित हो सकते हैं।
C. गणित में पुस्तकों में सिद्ध किए गए सभी प्रमेय सम्मिलित हैं।
D. एक व्यक्ति जो कि अंकगणितीय परिकलन में अच्छा है वह गणित में भी अच्छा होगा और इसके विलोमतः भी सत्य होगा।

निम्नलिखित में से कौन सा कथन एक समावेशी कक्षा में गणितीय अधिगम के डिस्लेक्सिया के अलग-अलग बच्चों के बारे में सही नहीं है?

A. डिस्लेक्सिक बच्चों को व्यवस्थित और संगठित तरीके से अपने विचारों को लिखने में कठिनाई हो सकती है।
B. डिस्लेक्सिया केवल भाषा अधिगम को प्रभावित करता है, गणितीय अधिगम को नहीं
C. डिस्लेक्सिया में एक व्यक्ति की संख्या के मौखिक और स्थानिक पहलुओं के समन्वय में प्रभाव पड़ता है।
D. गणित में आकृति स्वरुप डिस्लेक्सिक बच्चों द्वारा अनुभव की गई कठिनाइयों पर नियंत्रण रखने में मदद करते हैं। 

उच्चतम 6-अंकीय संख्या के अलग अभाज्य गुणनखंडों की संख्या कितनी है?
A. 5
B. 6
C. 3
D. 4

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part44

यदि 8-अंकीय संख्या 179x091y, 88 से विभाज्य है, तो (x – y) का मान क्या है?
A. 3
B. 4
C. 1
D. 2

माना \(a={11}{13}, b = {13}{14}\) और \(c={15}{17}\) तीन भिन्न हैं। निम्नलिखित में से कौन सा सही है?
A. \({11}{13} < {15}{17} < {13}{14}\)
B. \({11}{13} < {13}{14} < {15}{17}\)
C. \({13}{14} < {11}{13} < {15}{17}\)
D. \({15}{17} < {13}{14} < {11}{13}\)

यदि 0.139 + 0.75 + 2.105 – (1.001) × 1.1 = 2 – k है, तो k का मान क्या है?
A. 0.1071
B. 0.1075
C. 0.8925
D. 0.982

यदि \(a=-{3}{4}\) तथा \(b={5}{6}\) है, तो निम्नलिखित में से कौन सा a और b के बीच में नहीं आता है?
A. \(-{2}{5}\)
B. \(-{7}{9}\)
C. 0
D. \(-{1}{2}\)

1.7 × 104 और 12.5 × 10-6 के गुणनफल को k × 10n के मानक रूप में व्यक्त किया गया है। (2k + n) का मान है
A. 2.25
B. 3.25
C. 2.125
D. 1.125

दो संख्याएँ 3 ∶ 5 के अनुपात में हैं। यदि 12 को दोनों संख्याओं में जोड़ा जाता है, तो अनुपात 5 ∶ 7 हो जाता है। दी गई दोनों संख्याओं का योग क्या है?
A. 48
B. 56
C. 32
D. 40

एक वस्तु का अंकित मूल्य 840 रुपये है। एक दुकानदार अंकित मूल्य पर 15% की छूट देता है और फिर भी 19% का लाभ कमाता है। वस्तु का क्रय मूल्य क्या है?
A. 600 रुपये
B. 640 रुपये
C. 540 रुपये
D. 580 रुपये

यदि \(5x-7/3+2=4x-3/4+4x\) है, तो (8x + 5) का मान है
A. 9
B. 13
C. 6
D. 7

मान लीजिए कि P = 12xy – 10y2 – 18x2, Q = 14x2 + 12y2 + 9xy, तथा R = 5y2 – x2 + xy है, तो (P + Q) – R = ?
A. 20xy – 7x2 – 3y2
B. 20xy – 3x2 – 3y2
C. 22xy – 3x2 + 3y2
D. 22xy + 3x2 + 3y2

यदि \(x^4 + {1}{x^4}=322, x 0\) है, तो \((x – {1}{x})\) का एक मान है
A. 6
B. 8
C. 2
D. 4

यदि 15x2 – 26x + 8 = (Ax + B)(Cx + D) है, जहाँ A और C धनात्मक पूर्णांक हैं, तो (2A + B – C – 2D) का मान क्या है?
A. 2
B. 3
C. 0
D. 1

ΔABC तथा ΔDEF में, यदि AB = EF, BC = DE तथा CA = FD है। तो, कौन-सा विकल्प सत्य है?
A. ΔABC ≅ ΔEFD  
B. ΔABC ≅ ΔDFE
C. ΔABC ≅ ΔDEF
D. ΔABC ≅ ΔFED

निम्नलिखित में से कौन एक समकोण त्रिभुज की भुजाएँ हो सकती हैं?
A. 15 सेमी, 32 सेमी और 57 सेमी
B. 65 सेमी, 72 सेमी और 97 सेमी
C. 20 सेमी, 21 सेमी और 31 सेमी
D. 35 सेमी, 77 सेमी और 88 सेमी

एक बहुफलक, जिसके 7 फलक और 10 शीर्ष हैं, के किनारों की संख्या कितनी है-
A. 15
B. 17
C. 13
D. 14

ΔABC में, भुजा AB को E तक बढ़ाया जाता है तथा भुजा AC को D तक बढ़ाया जाता है। यदि ∠BCD = 125° तथा ∠EBC = 110° है, तो निम्नलिखित में से कौन सा सत्य है?
A. ∠ABC और ∠ACB के बीच का अंतर 35° है 
B. ∠BAC और ∠ACB के बीच का अंतर 20° है 
C. ΔABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है
D. AB > BC

समलम्ब PQRS में, PQ ∥ SR तथा PQ और SR का अनुपात 3 ∶ 2 है। यदि समलम्ब का क्षेत्रफल 480 सेमी2 है तथा PQ और SR के बीच की दूरी 12 सेमी है, तो SR की लंबाई क्या है
A. 36 सेमी
B. 48 सेमी
C. 24 सेमी
D. 32 सेमी

88 सेमी × 10 सेमी कागज की एक आयताकार चादर को अतिव्यापित (ओवरलैप) किये बिना 10 सेमी ऊँचाई का एक बेलन बनाने के लिए मोड़ा जाता है। बेलन की धारिता (लीटर में) कितनी है? \(( \ = 22/7) \)
A. 7.392
B. 8.624
C. 5.54
D. 6.16

एक घन का आयतन 2197 सेमीहैI इसका पार्श्व पृष्ठ का क्षेत्रफल (सेमीमें) कितना है?
A. 845
B. 1014
C. 676
D. 576

नीचे दिए गए आंकड़े की परास, बहुलक और माध्यक का माध्य क्या है?

5, 10, 3, 6, 4, 8, 9, 3, 15, 2, 9, 4, 19, 11, 4

A. 10
B. 12
C. 8
D. 9

निम्नलिखित में से कौन सा कथन विज्ञान की प्रकृति का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
A. वैज्ञानिक अपने काम में पूरी तरह से निष्पक्ष होते हैं। 
B. वैज्ञानिक विधि अनुसंधान के संचालन के लिए एकमात्र मार्गदर्शिका है। 
C. विज्ञान मान्यताओं की एक प्रणाली है। 
D. विज्ञान प्रकृति में सामाजिक है। 

विज्ञान पाठ्यक्रम में संज्ञानात्मक वैधता का मतलब है
A. सामग्री का कमजोर पड़ना
B. विज्ञान के उपयुक्त मजेदार तत्वों का समावेश
C. विज्ञान की अवधारणाएँ समय के साथ कैसे विकसित होती हैं
D. शिक्षार्थियों के संज्ञानात्मक स्तर के अनुसार सामग्री का अनुकूलन

उच्च प्राथमिक स्तर विज्ञान पाठ्यक्रम में N.C.F. 2005 के अनुसार, निम्नलिखित में से किसकी सिफारिश की जाती है?

a. अवधारणाओं को दैनिक जीवन के अनुभव की समझ बनाने से जोड़ा जाना चाहिए।

b. गतिविधियों / प्रयोगों से अवधारणाओं का आगमन होना चाहिए।

c. अवधारणाओं को अनुशासनात्मक दृष्टिकोण के माध्यम से पढ़ाया जाना चाहिए।

d. अवधारणाओं के साथ, नियमों और सिद्धांतों को पेश करने की आवश्यकता है। 

A. a, b और d
B. a और d
C. a, b और c
D. a और b

निम्नलिखित में से, उस कथन की पहचान करें जो विज्ञान के बारे में सच है।
A. जब एक सिद्धांत को वैज्ञानिक सबूतों के एक महान समर्थन द्वारा समर्थित किया गया है, तो यह कानून बन जाता है।
B. समय के साथ, विज्ञान समाज की अधिकांश समस्याओं को हल करने में सक्षम हो जाएगा।
C. वैज्ञानिक अपने काम को अंजाम देने के लिए कल्पना पर बहुत भरोसा करते हैं।
D. सभी वैज्ञानिक विचारों को नियंत्रित प्रयोगों द्वारा खोजा और परखा गया है।

ईशु को एक सप्ताह के लिए मौसम की रिपोर्ट एकत्र करने का एक व्यक्तिगत कार्य दिया गया था। पहचानें कि ईशू नीचे दिए गए मूल्यांकन संकेतकों से कहां चूक गयी:
A. वह निष्कर्ष निकालती है कि आर्द्रता में कमी से वर्षा की संभावना बढ़ जाती है।
B. वह समझती है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान की सीमा हर दिन बदलती है।
C. वह हर दिन एक वेबसाइट से डेटा सारणीबद्ध करती है।
D. वह इस निष्कर्ष पर पहुंचती है कि आने वाले सप्ताह में बारिश हो सकती है या नहीं।

शिक्षार्थियों में वैचारिक अंतराल को समझने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी एक उपयोगी रणनीति है?
A. अवधारणा मानचित्रों का उपयोग करना
B. नियमित रूप से गृहकार्य देना
C. प्रश्नोत्तरी सत्रों का आयोजन
D. व्यावहारिक कौशल का अवलोकन

अधिक लड़कियों को विज्ञान लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए, आप निम्नलिखित सभी रणनीतियों को अपना सकते हैं, सिवाय
A. अपनी कक्षा में आने के लिए महिला वैज्ञानिकों को आमंत्रित करें।
B. विज्ञान के बारे में मिथकों और रूढ़ियों की जांच में छात्रों को संलग्न करें।
C. लिंग-संवेदनशील भाषा का उपयोग करें और अपने छात्रों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें।
D. ध्यान रखें कि विज्ञान की कक्षा में चर्चा में लड़कियां हमेशा हावी रहती हैं।

विज्ञान के शिक्षकों को अधिक अपसारी प्रश्न पूछने की आवश्यकता है क्योंकि

a. यह आलोचनात्मक सोच को उत्तेजित और विकसित करता है।

b. यह छात्रों को सही उत्तर देने के लिए निर्देशित करता है।

c. यह सोच की रणनीतियों को विकसित करने में मदद करता है। 

d. यह एक शिक्षार्थी में रचनात्मक व्यवहार के आकलन करने में मदद करता है।

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part62

A. केवल b
B. केवल a
C. a, b, c
D. a, c, ​d

कक्षा में प्रदर्शनों का उपयोग मुख्य रूप से शिक्षार्थियों को ______ में शामिल करता है। 
A. दृश्य, श्रवण और गतिसंवेदी अधिगम
B. श्रवण और गतिसंवेदी अधिगम
C. दृश्य और श्रवण अधिगम
D. केवल दृश्य दृष्टि संबंधी अधिगम

घनत्व की अवधारणा को पढ़ाने में पूछताछ दृष्टिकोण का उपयोग करके अपने विज्ञान कक्षा के लिए नियोजन का क्रम दें

a. छात्रों को उन वस्तुओं के बीच संबंध निर्धारित करने की अनुमति दें जो तैरते और डूबते हैं।

b. छात्रों को विभिन्न वस्तुओं के साथ एक टब में पानी के साथ खेलने की अनुमति दें।

c. छात्रों को एक छोटी नाव तैयार करने के लिए कहें जो 1 किलो वजन उठा सके।

A. b → c → a 
B. b → a → c
C. a → b → c
D. c → b → a

‘Y’ एक ऐसा पौधा है जिसमें क्लोरोफिल (हरित लवक) नहीं होता है। ‘Y ’क्या हो सकता है?
A. घटपर्णी
B. मेपल वृक्ष 
C. अमरबेल
D. शैवाल

नीचे दिये गये कथनों में से कौन सा सही है ?
A. भोजन का संयोजन बड़ी आंत में होता है।
B. बड़ी आंत में अंगुली के समान उभरी हुई सरचनाएँ होती है जिन्हें दीर्घ रोम कहते है। 
C. बड़ी आंत छोटी आंत की तुलना में चौड़ी और छोटी होती है।
D. पचने वाले भोजन का अवशोषण बड़ी आंत में होता है।

रेशम के कीड़े के जीवन चक्र और रेशम तंतुओं के उत्पादन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
A. प्यूपा विकसित होकर कैटरपिलर बन जाता है।
B. रेशम कीट के कोकून से रेशम का धागा प्राप्त किया जाता है।
C. रेशम कीटों के लार्वा को कैटरपिलर कहा जाता है।
D. रेशम के रेशे कैटरपिलर द्वारा स्रावित प्रोटीन होते हैं।

निम्नलिखित में से कौन सही मिलान समूह का प्रतिनिधित्व करता है?

(a)

संकुचन और विश्राम द्वारा शरीर की गति में मदद करता है।

(i)

 उपास्थि

(b)

कठोर संरचना जो कंकाल का निर्माण करती है

(ii)

 मांसपेशियाँ

(c)

कंकाल का एक हिस्सा जो मुड़ा हुआ हो सकता है

(iii)

 पंजर

(d)

एक संलग्नक बनाने के लिए छाती की हड्डी और रीढ़ की हड्डी के साथ जुड़ता है

(iv)

 हड्डियाँ

A. (a) – (iii), (b) – (ii), (c) – (i), (d) – (iv)
B. (a) – (iv), (b) – (iii), (c) – (ii), (d) – (i)
C. (a) – (i), (b) – (iii), (c) – (ii), (d) – (iv)
D. (a) – (ii), (b) – (iv), (c) – (i), (d) – (iii)

निम्नलिखित में से मनुष्य की कौन सी ग्रंथि 3 से अधिक हार्मोन स्त्रावित करती है?
A. अग्न्याशय
B. थायरॉइड
C. अधिवृक्क
D. पीयूष ग्रंथि 

निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं?
A. सभी अधातुएँ गैस होती हैं। 
B. सभी अधातुएँ अतन्य होती है। 
C. सभी धातुएँ ठोस होती हैं। 
D. सभी धातुएँ कठोर होती हैं। 

‘Y’ एक प्राकृतिक स्रोत से प्राप्त मानव निर्मित रेशा है। ‘Y ’क्या हो सकता है?
A. ऐक्रेलिक
B. जूट
C. रेयान
D. नायलॉन

निम्नलिखित तालिका का अध्ययन कीजिए:

ईंधन

ऊष्मीय मान

अवस्था

प्रज्वलन ताप

A

अधिक

ठोस

अधिक

B

मध्यम

गैस

अधिक

C

मध्यम

गैस

मध्यम

D

कम

द्रव 

कम 

घरेलू ईंधन के रूप में सबसे उपयुक्त कौन सा है?

A. C
B. D
C. A
D. B

किसी विशिष्ट क्षेत्र में विशिष्ट रूप से पायी जाने वाली प्रजातियों को कहा जाता है-
A. विशेषक्षेत्री प्रजातियां
B. प्रवासी प्रजातियां
C. संकटापन्न प्रजाति
D. विलुप्त प्रजाति

धातु ‘X’, धातु ‘Y’ को उसके लवण विलयन से  विस्थापित कर देती है, परन्तु धातु ‘Z’ को उसके लवण विलयन से विस्थापित करने में सक्षम नहीं है। इनमें सबसे अभिक्रियाशील धातु की पहचान कीजिए।
A. Z
B. निर्धारित नहीं किया जा सकता है
C. X
D. Y

किसी बिम्ब से प्रकाश किरणें किसे पृष्ठ पर गिरती हैं और पूरी तरह से विसरित ढंग से परावर्तित होती हैं। आप बिम्ब के प्रतिबम्ब की प्रकृति के बारे में क्या कह सकते हैं?
A. यह आभासी और आवर्धित होगा। 
B. कोई प्रतिबिम्ब नहीं बनेगा
C. यह आभासी और समान आकार का होगा
D. यह वास्तविक और आवर्धित होगा

अपने कमरे में जमीन पर पड़ी एक बड़ी डिब्बी को खिसकाने के लिए रेशमा को एक बल लगाना चाहिए जो निम्नलिखित में से किस बल से अधिक हो?
A. सामान्य बल
B. मांसपेशियों बल
C. स्थैतिक घर्षण
D. गुरुत्वाकर्षण बल

निम्नलिखित में से सही कथन को पहचानिए:
A. ध्वनि निर्वात से नहीं जा सकती।
B. ध्वनि की पिच इसके आयाम से निर्धारित होती है।
C. कम ‘कंपन की आवृत्ति, उच्च पिच है।
D. ध्वनि की ज़ोर कंपन की आवृत्ति से निर्धारित होती है।

निम्नलिखित समुच्चयों में से कौन-से समुच्चय में वे तरल पदार्थ शामिल हैं जो विद्युत के कुचालक हैं?
A. शैम्पू, वनस्पति तेल, आसुत जल
B. चीनी का घोल, सिरका, नींबू का रस
C. नल का पानी, शैम्पू, शहद
D. नमक का घोल, नींबू का रस, सिरका

निम्नलिखित में से किस समुच्चय में रासायनिक परिवर्तन होते हैं?
A. खाना पकाना, पानी उबालना, पानी में शर्करा का घुलना
B. लोहे में जंग लगना, कागज का जलना, भोजन का पाचन
C. पानी का उबलना, कांच का टूटना, लोहे में जंग लगना
D. पानी में नमक को घोलना, भोजन का पाचन, कागज को कतरना

कुछ किराना सामान खरीदने के लिए नीना बाजार में साइकिल चला रही थी। बाजार उसके घर से 4 किमी दूर है। वह पहले 10 मिनट के लिए 12 किमी / घंटा की गति से यात्रा करती है। अपने रास्ते में वह अपनी दोस्त निखत से मिलती है और उसके साथ 15 मिनट तक बात करने के लिए रुकती है। वह 8 किमी / घंटा की गति से अपनी यात्रा फिर से शुरू करती है। यात्रा के लिए उसकी औसत चाल क्या है?
A. 10 किमी / घंटा
B. 4 किमी / घंटा
C. 6 किमी / घंटा
D. 8 किमी / घंटा

निम्नलिखित में से कौन सा नमक और पानी के मिश्रण को अलग करने की प्रक्रिया में सहायक नहीं होगा?
A. आसवन
B. उबलना
C. निस्तारण
D. विपरीत परासरण (छानना)

छाया बनने की परिघटना को समझाने के लिए प्रकाश के निम्नलिखित गुणधर्मों में से किसका उपयोग किया जा सकता है?

A. प्रकाश एक सीधी रेखा में गमन करता है।

B. प्रकाश उच्च चाल से गमन करता है।

C. प्रकाश सात रंगों से बना होता है।

D. प्रकाश अपारदर्शी वस्तुओं से नहीं गुजरता है।

A. C और D
B. D और A
C. A और B
D. B और C

निम्नलिखित में से सही कथन को पहचानिए:
A. बलुई मिट्टी में बड़े कणों का अनुपात रेतीली मिट्टी की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक है।
B. क्ले की मिट्टी में महीन कणों का अनुपात दोमट मिट्टी की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक है।
C. रेतीली मिट्टी में महीन कणों का अनुपात मिट्टी की मिट्टी की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक है।
D. बड़े और महीन कणों की मात्रा लगभग मिट्टी में समान होती है।

विटामिन ‘X’ की कमी से मसूड़ों से रक्तस्राव होता है। यह विटामिन खनिज ‘Y’ के अवशोषण के लिए आवश्यक है और ‘X’ भोजन ‘Z’ में पाया जाता है। X, Y और Z को पहचानिए।
A. X-विटामिन B, Y-कैल्शियम, Z-हरी पत्तेदार सब्जियां
B. X-विटामिन A, Y-फास्फोरस, Z-कुक्कुट उत्पाद
C. X-विटामिन D, Y- कैल्शियम, Z-दूध उत्पाद
D. X-विटामिन C, Y-आयरन, Z-साइट्रस फल

Leave a Comment

error: