CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part10

निम्नलिखित में से कौन सा विकास का सिद्धांत नहीं है?
A. विकास एकधारणीय और एक-आयामी होता है। 
B. विकास ऊपर से नीचे और केन्द्र से बाहर की ओर होता है। 
C. विकास अनुवांशिकता और सम्पोषण से प्रभावित होता है। 
D. विकास सामाजिक-सांस्कृतिक परिपेक्ष में होता है। 

शीर्षगामी सिद्धांत विकास के किस क्षेत्र पर लागू होता है?
A. गामक विकास
B. भाषा विकास
C. संज्ञानात्मक विकास
D. नैतिक विकास

भाषा विकास के संदर्भ में ‘संवेदनशील अवस्था’ कौन सी है?
A. प्रसव पूर्व अवस्था
B. प्रारंभिक बाल्यावस्था
C. मध्य बाल्यावस्था
D. किशोरावस्था

परिवार में आरंभ होने वाली वह प्रक्रिया जिसमें बच्चे अपनी व्यक्तिगत पहचान जानना शुरू करते हैं, भाषा सीखते हैं और आरंभिक संज्ञानात्मक कौशल विकसित करते हैं, क्या कहलाती है?
A. प्राथमिक समाजीकरण
B. द्वितीयक समाजीकरण
C. अव्यक्त समाजीकरण
D. सक्रिय समाजीकरण

लोरेंस कोहलबर्ग के सिद्धांत के अनुसार किस चरण पर नैतिक चिन्तन शुरुआती सामाजिक परिपेक्ष पर आधारित होता है?
A. पूर्व पारंपरिक चरण
B. पारंपरिक चरण
C. उत्तर पारंपरिक चरण
D. दूरस्त पारंपरिक चरण

पियाजे के सैद्धान्तिक दृष्टिकोण से नई सूचनाओं को अपने मौजूदा ज्ञान में शामिल करने को क्या कहते हैं? 
A. समायोजन
B. समाजीकरण
C. आत्मसात्करण
D. संगठन

मीना अब शब्दों का प्रयोग करने लगी है तथा यह समझने लगी है कि शब्द वस्तुओं के प्रतीक हैंI वह अब तर्क करने लगी है परन्तु प्रत्ययों का संरक्षण और क्रमबद्धता नहीं कर पाती है। मीना, पियाजे के संज्ञानात्मक विकास की किस अवस्था पर है?
A. पूर्व संक्रियात्मक
B. अमूर्त संक्रियात्मक
C. संवेगी-गामक
D. मूर्त संक्रियात्मक

‘समीपस्थ विकास के क्षेत्र’ का संप्रत्यय किसने प्रतिपादित किया है?
A. जेरोम ब्रूनर
B. डेविड ऑसुबेल
C. रोबर्ट एम. गैग्ने
D. लेव वायगोत्स्की

कौन सा कथन लेव वायगोत्स्की के मूल सिद्धांत को सही मायने में दर्शाता है?
A. अधिगम एक अचेतन प्रक्रिया है। 
B. अधिगम एक सामाजिक क्रिया है। 
C. अधिगम उत्पतिमूलक क्रमादेश है। 
D. अधिगम एक अक्रमबद्ध प्रक्रिया है जिसके चार चरण हैं। 

एक प्रगतिशील कक्षा में कौन सा विकल्प सार्थक अधिगम को बढ़ावा देने के लिए व्यक्तिगत अधिगम विधि का उदाहरण है?
A. निरंतर व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं का आयोजन
B. मौखिक दण्ड का प्रयोग
C. एकरूपी मानकीकृत पाठ्यचर्या
D. केवल ‘अधिगम का मूल्यांकन’ के स्थान पर ‘अधिगम के लिए मूल्यांकन’ पर बल देना

निम्नलिखित में से कौन सा विकास-सिद्धांत इस बात का समर्थन करता है कि बच्चे में संज्ञानात्मक विकास सांकेतिक भाषा विकास का पूर्वगामी है?
A. पियाजे का संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत
B. वायगोत्स्की का सामाजिक-संस्कृतिक सिद्धांत
C. एरिक्सन का मनोवैज्ञानिक सामाजिक सिद्धांत
D. बन्डुरा का सामाजिक अधिगम सिद्धांत

लैंगिक रूढ़िवादिता को रोकने के लिए एक अध्यापक द्वारा कक्षा में प्रयोग की जाने वाली कौन-सी विधि उचित नहीं है?
A. लैंगिक पक्षपात को चुनौती देना
B. कक्षा में बालक-बालिकाओं को अलग-अलग बैठाने की व्यवस्था करना
C. लैंगिक भेद-भाव पर चर्चा करना
D. ऐसे उदाहरणों का प्रयोग करना जिनमें लड़के और लड़कियाँ गैर-परम्परावादी भूमिकाओं में दिखाई दें

पारो अपने पिता की बढ़ई की दुकान में उनकी सहायता करती है, जहाँ पर वह लकड़ी के ब्लॉक (टुकड़ों) को अपने पिता द्वारा सिखाई गई विधि से सफलापूर्वक मापती है I उसे हाल में EWS स्कीम के अंतर्गत एक पब्लिक विद्यालय में प्रवेश मिला है जहां पर वह शैक्षिक अपेक्षाओं (खासकर गणित की) का सामना करने में असमर्थ हैं I इस स्थिति में अध्यापक को-
A. पारो को कहना चाहिए कि उसमें पढ़ने की क्षमता नहीं है। 
B. पारो को परीक्षाएं देनी चाहिएं और दोहराव व वेधन को बढ़ावा देना चाहिए।
C. पाठ्यक्रम और अध्ययन सामग्री को पारो के लिए प्रासंगिक बनाना चाहिए और पारो द्वारा विद्यालय के बाहर सीखे गए गणितीय अनुभवों का समावेशन करना चाहिए। 
D. पारो को घर पर सीखे ज्ञान को स्कूल से सीखे ज्ञान से पृथक रखने के लिए कहना चाहिए। 

ध्वनि, लय और शब्दों के अर्थ के प्रति सचेतना किस बुद्धि के मूल हैं?
A. अंतर्वैयक्तिक
B. अंतरावैयक्तिक
C. भाषाई
D. स्थानिक

एक सामाजिक-संरचनात्मक कक्षा में कौन सी आंकलन विधि अधिक उपयुक्त रहेगी?
A. सहयोगी-प्रायोजित कार्य
B. एक शब्दोत्तर वाले वस्तुनिष्ठ प्रश्न
C. मानक परीक्षण
D. मात्र स्मरण पर आधारित परीक्षा

‘सतत एवं व्यापक मूल्यांकन’ में सतत से क्या अभिप्राय है?
A. अध्यापन के दौरान विभिन्‍न उपकरणों का प्रयोग करते हुए छात्रों का साथ-साथ मूल्यांकन करना एवं उनकी सहायता करना
B. अंकों, ग्रेड व अन्य प्रकार से छात्रों की उपलब्धि की सतत तुलना करना
C. निश्चित अंतराल पर, पूरे शैक्षणिक वर्ष में औपचारिक पेपर-पेंसिल परीक्षा लेना
D. समय-समय पर बच्चों के स्मरण और प्रत्याह्रान की योग्यता का मापन करना

शिक्षार्थियों को किस प्रकार के लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए? 
A. प्रवीणता अभिमुखी लक्ष्य  
B. असफलता से बचने वाले लक्ष्य
C. असफलता स्वीकार्य लक्ष्य
D. आत्म पराजित लक्ष्य

निम्न में से कौन सा समावेश का नियम है?
A. विभेदन (भेदभाव)
B. मानकीकृत अनुदेश
C. व्यक्तिगत भिन्‍नताओं को स्वीकार करना
D. पृथक्करण और नामांकित करना

एक बच्चा जो आंशिक रूप से देख सकता है उसे ___________
A. घर पर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। 
B. उसे एक अलग संस्थान में रखने की ज़रूरत है। 
C. समावेशी प्रावधानों का पालन करने वाले नियमित स्कूल में जाना चाहिए। 
D. बिना किसी विशेष प्रावधान वाले नियमित स्कूल में डाल देना चाहिए ताकि उसकी स्थितियों का सामना करने की क्षमता विकसित हो। 

निम्न में से कौन सी शिक्षा प्रणाली कक्षा में सृजनात्मकता में सहायक होगी?

(i) कल्पनाशील उत्तरों को स्वीकारना

(ii) मस्तिष्क उद्देलन पर बल देना

(iii) अभिसारी चिन्तन पर बल देना,

(iv) असहमति के प्रति सहनशीलता
A. i, ii
B. i, ii, iii
C. ii, iv
D. i, ii, iv

एक स्वलीनता (आटिज्म) से पीड़ित छात्र जो आयोजित सत्र की सामूहिक क्रियाकलापों को करने में कठिनाई का सामना कर रहा है, की सहायता करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी विधि समावेशी दृष्टिकोण के अनुरूप नहीं है?
A. सामूहिक कार्य के दौरान उपयुक्त प्रत्यक्ष और लिखित सामग्री देना
B. बच्चे को कम शोर वाले विश्रांत वातावरण में युग्यों में कार्य करने की अनुमति देना
C. बच्चे को विशिष्ठ स्कूल में भेजना
D. सामान्य कक्षा में प्रतिकारी ट्यूटर की मदद लेना

एक प्राथमिक कक्षा में शिक्षक को छात्रों को प्रश्न पूछने-
A. के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। 
B. के लिए हतोत्साहित करना चाहिए। 
C. की कभी भी अनुमति नहीं देनी चाहिए। 
D. पर सज़ा देनी चाहिए। 

कथन (A): विद्यालयों को छात्रों में पाठ्य पुस्तकों को याद करके, पुन: पेश करने की योग्यता के स्थान पर उनमें अपनी आवाज़ उठाने, जिज्ञासा शांत करने, क्रियाशील होने, प्रश्न पूछने के बाद वाद-विवाद करने, समूह में कार्य करने की योग्यता विकसित करनी चाहिए I

तर्क (R): अधिगम का स्वरूप क्रियाशील एवं सामाजिक है I

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है। 
D. (A) और (R) दोनों गलत है। 

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part30

एक विशेष विषय में ज्ञान और संबंधों को सुव्यवस्थित तथा निरूपित करने के लिए आलेखीय साधनों का प्रयोग क्या कहलाता है?
A. खंड
B. अग्रवर्ती आयोजक
C. स्मृति-सहायक
D. संकल्पना मानचित्र

निम्नलिखित में से उस उदाहरण का चयन कीजिए जो आंतरिक ​अभिप्रेरणा को दर्शाता है। 
A. रोशनी परीक्षा में अच्छे अंक के लिए परिश्रम कर रही है, क्योंकि उसके माता-पिता ने उसे 90% से ऊपर अंक लाने पर घड़ी दिलाने का वादा किया है। 
B. रूमी अपना गृह कार्य पूरा कर रही है क्योंकि उसके माता-पिता फिर उसे टी.वी. देखने देंगे। 
C. रोमा बहुत सी पुस्तकें पढ़ रही है क्योंकि रीडिंग स्टार बोर्ड पर अपना नाम ऊपर ला कर वह अध्यापिका की प्रशंसा पाना चाहती है। 
D. अपने परियोजना कार्य के लिए रवि विभिन्‍न स्त्रोत तलाश रहा है क्योंकि वह नई जानकारी प्राप्त करने में रुचि रखता है। 

इनमें से कौन सी नीति छात्रों को चिंता का सामना करने में सहायता नहीं देती है?
A. छात्रों को अधिगम की प्रभावकारी और अर्थपूर्ण विधियाँ सिखाना
B. छात्रों को लघु अवधि के यथार्थवादी लक्ष्य निर्धारित करने में सहायता देना
C. छात्रों को अपनी चिंता की अनुभूति का स्त्रोत पहचानने में मदद करना
D. कक्षा में छात्रों के प्रदर्शन की एक-दूसरे से तुलना करना

रचिता एक गणित शिक्षिका, अपने छात्रों की भाषा कथन वाले प्रश्नों में सही प्रक्रिया पहचानने में त्रुटियों का विश्लेषण कर रही है। 

इसके पीछे उसका क्या उद्देश्य है?

A. अधिक त्रुटियों वाले छात्रों का कम त्रुटियों वाले छात्रों से पृथक करना। 
B. अधिक त्रुटियों वाले छात्रों को दंड स्वरूप अधिक प्रश्न देना। 
C. त्रुटि सुधार के लिए अभ्यास वाले अधिक प्रश्न देना। 
D. त्रुटियों को समझना क्योंकि वे छात्रों के विचारों को समझने में मदद करती हैं। 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 किस पर बल देती है?
A. परीक्षा के लिए पढ़ना
B. स्मरण आधारित शिक्षा
C. अभ्यास और ड्रिल  
D. वैचारिक समझ

बच्चे किस शिक्षा शास्त्र द्वारा सबसे अधिक सार्थक अधिगम करते हैं?
A. व्याख्यान और प्रत्यक्ष अनुदेश द्वारा
B. पुनरावृत यंत्रवत अभ्यास द्वारा
C. जब वे कार्यों और क्रियाकलापों में क्रियाशीलता से भाग लेते हैं। 
D. जब कार्य को पूर्ण करने में विभिन्‍न चरणों पर उपयुक्त इनाम दिए जाते हैं I

छात्रों को विभिन्‍न प्रकार की सामग्री का प्रावधान करवाना और उन्हें अपने अधिगम को स्व-निर्देशित करने की स्वतंत्रता देना _______ को बढ़ावा देने की एक विधि है I
A. यंत्रवत अधिगम
B. प्रतिस्पर्धात्मक अधिगम
C. अन्वेषित अधिगम
D. निर्देशात्मक अधिगम

एक विभाजन के प्रश्न में भाजक, भागफल का 5 गुना है और शेषफल का 4 गुना है। यदि शेषफल 5 है, तो भाज्य कितना होगा?
A. 80
B. 85
C. 75
D. 104

पाँच क्रमागत संख्याओं में दूसरी संख्या 49 है I इन संख्याओं में सम संख्याओं का गुणनफल क्या होगा?
A. 124800
B. 123800
C. 132600
D. 117600

एक स्टील की तार एक वर्ग बनाती है जिसका क्षेत्रफल 121 सेमी2 है I यदि इसी तार को एक आयत के आकार में मोड़ा जाए जिसकी चौड़ाई 8 सेमी है, तो आयत की लम्बाई क्या है?
A. 44 सेमी
B. 24 सेमी
C. 28 सेमी
D. 14 सेमी

निम्नलिखित भिन्नों में से सबसे बड़ी और सबसे छोटी भिन्न क्रमशः कौन सी है?

\(1/2, 1/3, 4/5, 5/6, 3/4\)

A. \(5/6\) और \(1/3\)
B. \(1/2\) और \(5/6\)
C. \(5/6\) और \(3/4\)
D. \(1/2\) और \(4/5\)

1 सेमी × 1 सेमी वाले 36 छोटे वर्गों को कुल कितने प्रकार से व्यवस्थित किया जा सकता है, की परिणामिक क्षेत्रफल 36 सेमी2 हो?
A. 1
B. 4
C. 5
D. 6

एक कक्षा में 60 विद्यार्थी इस प्रकार हैं कि लड़कियों की संख्या, लड़कों से दोगुनी है। रोहित का ऊपर से स्थान 17वाँ है यदि रोहित से पहले 9 लड़कियाँ हैं तो उसके बाद कितने लड़के हैं?
A. 12
B. 13
C. 31
D. 43

 सायमा बस स्टैंड पर 9:35am पर पहुँची और उसे जीनत ने बताया कि उसकी घड़ी के हिसाब से पहली बस 9.25am पर गई है I यदि जीनत की घड़ी 5 मिनट तेज चल रही है और बस कि आवृति प्रत्येक 20 मिनट की है तो सायमा को अगली बस पकड़ने के लिए कितने मिनट प्रतीक्षा करनी होगी?
 
A. 20 मिनट
B. 15 मिनट
C. 10 मिनट
D. 5 मिनट

10001, 20022 और 30333 के योग में से क्या घटाया जाना चाहिए जिससे 17069 प्राप्त हो?
A. 23131
B. 43287
C. 57313
D. 53397

विद्यालय की कैंटीन में विभिन्न खाद्य पदार्थों के मूल्य नीचे दिए गए हैं –

एक समोसा – 5.00 रुपये

मूंगफली का एक पैकेट – 6.50 रुपये

एक गुलाबजामुन – 7.00 रुपये

एक ढोकला – 8.50  रुपये

एक बोतल नींबू पानी – 11.50 रुपये

सुनैना एक समोसा, मूंगफली के दो पैकेट, एक गुलाबजामुन और एक बोतल नींबू पानी खरीदती है I यदि उसने कैंटीन मालिक को 100 रुपये का नोट दिया तो उसे कितनी धनराशि वापिस मिलेगी?

A. 44.50 रुपये
B. 55.50 रुपये
C. 62.00 रुपये
D. 63.50 रुपये

एक रेलगाड़ी 29 जून 2020 को बैंगलुरु से 23:55 घंटे पर चलकर 2 जुलाई 2020 को 5:20 पर गुवाहाटी पहुँचती है। बैंगलुरु से गुवाहाटी की यात्रा का कुल समय कितना है?
A. 48 घंटे 5 मिनट
B. 53 घंटे 25 मिनट
C. 52 घंटे 5 मिनट
D. 25 मिनट

तीन अंकों की सबसे बड़ी संख्या को दो अंकों की सबसे बड़ी संख्या से गुणा किया जाता है। इस गुणनफल को दो अंकों की सबसे छोटी विषम संख्या से विभाजित किया जाए तो भागफल कितना है?
A. 8991
B. 10989
C. 9999
D. 1089

एक संख्या 50 के आधे से अधिक है I यह 3 दहाई से अधिक पर 4 दहाई से कम है। इस संख्या का इकाई का अंक दहाई के अंक का दोगुना है। वह संख्या कौन-सी है?
A. 28
B. 32
C. 36
D. 38

एक गोदाम की विमाएँ 5 मीटर × 7 मीटर × 4 मीटर है I इस गोदाम में 25 सेमी × 50 सेमी × 25 सेमी विमाओं वाले अधिकतम कितने पार्सलों को रखा जा सकता है?
A. 2912
B. 4480
C. 1456
D. 896

एक ऑटो रिक्शा का मीटर पहले 2 किमी की यात्रा के लिए 25 रुपये का और उसके बाद प्रति किमी की यात्रा के लिए 8 रुपये का भाड़ा दिखाता है I मानस ने अपने घर से अपने कार्यालय का 249 रुपये भाड़ा दिया I उसके घर से कार्यालय की दूरी कितनी है?
A. 24 किमी
B. 27 किमी
C. 30 किमी
D. 33 किमी

निम्नलिखित तालिका सुनीता और जसिका द्वारा 100 में से प्राप्त पाँच विषयों के अंक दर्शाती है I

  सुनीता जसिका
गणित 68 74
अंग्रेजी 72 60
सामाजिक विज्ञान 85 78
विज्ञान 78 84
हिंदी 79 69

ऊपर दी गई तालिका के आधार पर निम्नलिखित में से सही कथन को पहचानिए:

A. भाषाओं को छोड़कर, सुनीता ने जसिका से प्रत्येक विषय में अधिक अंक प्राप्त किए हैं I
B. गणित और विज्ञान में सुनीता के अंक जसिका के इन विषयों में कुल अंकों से अधिक हैं I
C. जसिका ने तीन विषयों में सुनीता से अधिक अंक प्राप्त किए हैं I
D. यदि जसिका ने 17 और अंक प्राप्त किए होते तो सुनीता और जसिका के कुल प्राप्त अंक बराबर होते I

गणित के शिक्षण-अधिगम में निम्नलिखित में से कौन सा लक्षण रचनात्मक प्रक्रिया का नहीं है?
A. कक्षा प्रारंभ करते समय विद्यार्थियों की प्रारंभिक समझ का आकलन करना
B. अंतदर्शी हलों को प्रोत्साहित करना
C. संज्ञानात्मक संघर्ष के लिए अवसर प्रदान करना
D. समस्या-समाधान के लिए निर्धारित तरीका अपनाने को प्रोत्साहन देना 

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part7

गणित के कक्षा में अध्यापक ने निम्नालिखित प्रश्न पूछे

(A) दो संख्याएँ ज्ञात कीजिए जिनका योग 8 है। 

(B) उस त्रिभुज को खींचिए जिसका परिमाप 50 से.मी. है। 

(C) 25 के गुणनखंड क्या हैं?

(D) परिमाप की परिभाषा दीजिए। 
A. A व B मुक्त सिरे वाले प्रश्न हैं और C व D बंद सिरे वाले प्रश्न हैं I
B. A व C बंद सिरे वाले प्रश्न हैं और B व D मुक्त सिरे वाले प्रश्न हैं I
C. A, B व C बंद सिरे वाले प्रश्न हैं और D मुक्त सिरे वाला प्रश्न है I
D. A, C व D बंद सिरे वाले प्रश्न हैं और B मुक्त सिरे वाला प्रश्न है I

निम्नलिखित में से कौन-सा गणित में सृजनात्मक चिंतन का एक मुख्य सूचक है?
A. मानकीकृत तरीके से समस्या समाधान
B. प्रश्न को प्रस्तुत करना
C. अशुद्दि मुक्त परिकलन
D. सही सूत्रों को स्मरण करना

वैन हील की त्रिविम (दिक्स्थान)/ज्यामितीय समझ के अनुसार किस स्तर पर बच्चे की यह स्वीकार करने की संभावना अधिक है कि वर्ग एक आयत भी है?
A. स्तर 0 (दृश्यीकरण)
B. स्तर 1 (विश्लेषण)
C. स्तर 2 (संबंध)
D. स्तर 3 (निगमन)

निम्नलिखित में से किसे पूर्णांक के लिए योज्य तत्समक के रूप में संदर्भित किया जाता है?
A. शून्य
B. एक
C. स्वयं संख्या
D. संख्या का ऋणात्मक

निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन उचित हैं?

(A) अवलोकन और संबंधों को पहचानने से प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा गणितीय ज्ञान का सृजन किया जा सकता है। 

(B) गणित का अधिगम एक सामाजिक प्रक्रिया है, जिसमें संवाद और वार्ता (परिक्रमण) सम्मिलित हैं। 

(C) गणित के अधिगम में तर्क-वितर्क की महत्वपूर्ण भूमिका है। 

(D) कक्षा में गणितीय समझ के सृजन में संस्कृति की कोई भूमिका नहीं है। 
A. A, B
B. B, C, D
C. A, B, C
D. A, B, D

प्राथमिक स्तर पर ज्यामितीय पाठ्यक्रम के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य हैं?

(A) ज्यामिति को 2-आयाम आकृतियों जैसे कि वृत, वर्ग, त्रिभुज आदि की पहचान तक ही सीमित रखना चाहिए। 

(B) उपयुक्त परिभाषाओं का परिचय देना चाहिए। 

(C) आकृति की अंतदर्शी समझ को विकसित किया जाना चाहिए। 
A. A और B
B. B और C
C. केवल C 
D. केवल A

सड़क विक्रेताओं और दुकानदारों द्वारा प्रयोग में लाए जाने वाले गणितीय कौशल और सामर्थ्य के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य हैं?

(A) कक्षा में गणितीय प्रश्नों को हल करने के लिए यह लाभदायक नहीं हैं। 

(B) वे अस्पष्ट और असंगत हैं। 

(C) वे गणित के प्रश्नों को हल करने के वैकल्पिक तरीकों को विकसित करने में सहायक होते हैं।  
A. A और B
B. ​केवल B
C. ​केवल A
D. ​केवल C

निम्नलिखित में से कौन-से क्रियाकलाप द्वारा विद्यार्थियों में त्रिविम विवेचन (दिक्स्थान संबंधी विवेचन) विकसित होने की संभावना न्यूनतम है?
A. आंकड़ों को निरूपित करने के लिए चित्रलेख खींचना। 
B. टैन्ग्राम पहेलियों पर कार्य करना। 
C. विभिन्‍न ठोस आकृतियों के नेट को पहचानना। 
D. दी गई आकृतियों के सममित अक्षों को पहचानना। 

3 × 5 के गुणन का परिचय देने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी विधि अति उत्तम है?
A. कुछ वस्तुओं से 3 × 5 के आयताकार व्यूह की रचना का निर्माण करना
B. उत्तर को पाने के लिए 3 और 5 के पहाड़ों का कविता पाठ करना
C. परिकलक (कैलकुलेटर) की सहायता से उत्तर ज्ञात करना
D. संप्लाव गणना (स्कीप काउंटिंग) का अभ्यास करना

विद्यार्थियों को गणितीय संक्रियाओं पर आधारित समस्याओं का समाधान करना सिखाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन संतोषजनक नहीं है?
A. चुनी गई समस्याएँ वास्तविक होनी चाहिए। 
B. छोटी संख्याओं वाले सरल उदाहरणों को पहले लेना चाहिए। 
C. विद्यार्थियों को कलनविधि (ऐल्गोरिदम) के चरण समझाने के लिए मूर्त सामग्री की सहायता ली जा सकती है। 
D. प्रश्नों को हल करने के लिए केवल एक विशेष प्रकार की प्रणाली पर महत्व दिया जाना चाहिए। 

निम्नलिखित कथनों में से किस में संख्या ‘चार’ का प्रयोग गणन संख्या (Cardinal) भाव में हुआ है?
A. इस इमारत की चौथी मंजिल पर मेरा कार्यालय है I
B. प्रतियोगिता में मेरा पुत्र चौथे स्थान पर है I
C. इस पुस्तक का चौथा अध्याय बहुत रुचिकर है I
D. इस समारोह में चार टीमों ने भाग लिया I

शुद्ध कथन को पहचानिए-

(A) एक संख्या को दूसरी से गुणा करने पर उसका मान सदैव बढ़ जाता है। 

(B) एक संख्या को दूसरी से विभाजित करने पर उसका मान सदैव कम हो जाता है। 

(C) एक संख्या को 10 से गुणा करने पर उसके इकाई के स्थान पर सदा शून्य होगा। 

(D) गुणनफल, भागफल का प्रतिलोम है। 
A. A और B
B. C और D
C. केवल C
D. केवल D

निम्नलिखित में से शुद्ध कथन को पहचानिए। 
A. परिमाणों का अनुमान गणितीय कौशल नहीं है। 
B. गणित को मानक सूत्रों की सूची के समतुल्य माना जा सकता है। 
C. गणित में नमूनों की पहचान शामिल है। 
D. गणित को यांत्रिक कार्यप्रणाली के समूह के समतुल्य माना जा सकता है। 

सममिति की अवधारणा का परिचय देने के लिए निम्नलिखित में से सर्वाधिक उपयुक्त कार्यनीति कौन-सी है?
A. बच्चों को पेपर मोड़ने वाले क्रियाकलाप कराए जाएँ। 
B. अवधारणा की स्पष्ट परिभाषा दी जाए। 
C. बच्चों को वाद-विवाद में सम्मिलित किया जाए। 
D. बच्चों को वर्गों और आयतों के निरीक्षण के लिए प्रोत्साहित किया जाए। 

ठोस अपशिष्ट पदार्थों के निस्तारण की निम्नलिखित विधियों में से किस विधि से वायु में प्रदूषण फैलता है?
A. भरावक्षेत्र
B. खाद बनाना
C. कृमि खाद बनाना
D. भस्मीकरण

वह स्थान जो कि दीर्घ काल से बाढ़ से प्रभावित होता है, स्थानीय लोगों में _______ का कारण होगा। 
A. पुनर्वास
B. विस्थापन
C. प्रत्यावर्तन
D. पुनः स्थापन

टैपिओका का दूसरा नाम ___________ है।
A. मूली
B. कप्पा
C. अदरक
D. शकरकन्दी

हांगकांग में निम्नलिखित में से कौन सा भोजन लोकप्रिय है?
A. सोम जैन
B. लिंग – हू- फेन
C. मापू टोफू
D. सुशी

पक्षी की किस प्रकार की चोंच मांस को काटने और खाने के काम आती है?
A. तिकोने आकार की चोंच
B. सीधी और पतली चोंच
C. हुक जैसी चोंच
D. लम्बी, पतली सुई जैसी चोंच

एक अध्यापिका को कक्षा 4 के बच्चों को शीघ्रता से बनने वाले नाश्ते के संबंध में कक्षा में पढ़ाना हैI शीघ्रता से कौन सा व्यंजन तैयार हो जाएगा?
A. अंडे का सैंडविच
B. कस्टर्ड
C. डोसा
D. भेलपुरी

‘पट्टचित्र’ की कला किस राज्य की पारंपरिक चित्रकला/हस्तशिल्प है?
A. मध्य प्रदेश
B. ओडिशा
C. गुजरात
D. महाराष्ट्र

महामारी के दौर में चिकित्सकों ने विटामिन – C से भरपूर भोजन करने का परामर्श दिया I उस समूह को चुनिए जिसमें विटामिन – C प्रचुर है
A. ब्रोकोली, सोयाबीन, काली मिर्च
B. स्ट्रॉबेरी, संतरा, सोयाबीन
C. दूध, स्ट्रॉबेरी, नींबू
D. ब्रोकोली, स्ट्रॉबेरी, नींबू

किस राज्य में ‘झूम कृषि’ की प्रथा सामान्य है?
A. ओडिशा
B. मिज़ोरम
C. बिहार
D. उत्तराखंड

दक्षिणी भारत में मनाए जाने वाले फसल काटने से संबंधित पर्व हैं :
A. पोंगल, उगादी, बिहु और लोहड़ी
B. ओणम, पोंगल, बिहु और लोहड़ी
C. ओणम, पोंगल, उगादी और विषु
D. ओणम, बिहु, उगादी और विषु

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part45

वर्ली जनजाति, वर्ली कला के लिए सुप्रसिद्ध है जो कि _______ बनती है।
A. घास और पत्थरों से
B. बांस और पत्थरों से
C. गाय के गोबर और मिट्टी से
D. मिट्टी और पत्थरों से

भारत के किन राज्य-समूहों से कर्क रेखा गुजरती है?
A. उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा
B. छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड
C. उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड
D. उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, झारखंड

अजय भोपाल में है और उसे गंगटोक और पुडुचेरी के सम्मेलन में उपस्थित रहना है। जहाँ पर अजय है, वहाँ से गंगटोक और पुडुचेरी की स्थिति क्या है?
A. उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम
B. उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व
C. उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व
D. उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम

निम्नलिखित में से कौन सा सबसे छोटा प्रवासी पक्षी है जो उत्तरध्रुवीय क्षेत्र से भारत आता हैय़
A. सीखपर बत्तख (पिनटेल डक)
B. छोटे मतस्यकुररी (ऑस्प्रे)
C. हंसावर (फ्लेमिंगो)
D. छोटी जलरंक (स्टिंट)

रौनी ने इटली से भारत की यात्रा की योजना बनाई I उसके मित्रों ने उसे वहाँ से इटालियन चीज़ (पनीर) लाने के लिए कहा I कौन सी तकनीक चीज़ को सुरक्षित रखने और भारत में लाने के लिए उत्तम है?
A. डिब्बा बंद
B. निर्जलीकरण
C. लवणन (साल्टिंग)
D. निर्वात पैकिंग

ऑन लाइन कक्षाओं की अवधि में एक EVS शिक्षिका दृष्टिबाधित विद्यार्थी का कैसे शिक्षण करेगी?

A. आवाज़ में संदेश साझा करके

B. ढेर सारी मौखिक व्याख्या का उपयोग करके

C. सहपाठी द्वारा व्याख्या 

D. मूर्त अनुभवों का उपयोग करना
A. A, B और C
B. B, C और D
C. B और C
D. A, B, C और D

श्रवण बाधित बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं के प्रबंध के लिए, शिक्षिका को ऑन-लाइन शिक्षण में रूपांतरण करना चाहिए। 

A. ऑनलाइन कक्षा के दौरान विशेष शिक्षक की सहायता लेकर। 

B. केवल उनके लिए ऑफलाइन कक्षा का प्रबंध करके। 

C. उपशीर्षकों और साथ-साथ अनुशीर्षकों को अपने वीडियो और पीपीटी से जोड़ना। 

D. अधिक दृश्यों का उपयोग करना। 
A. A, B, C
B. A और B
C. A, C और D
D. केवल C

सेवापूर्व शिक्षक अपने नैतिक मूल्यों, व्यक्तित्व, हित और अभिरुचि को जानने के लिए निम्नलिखित में से किसका उपयोग करेंगे?
A. रचनात्मक आकलन उपकरणों का
B. योगात्मक आकलन उपकरणों का
C. स्व-आकलन उपकरणों का
D. रचनात्मक और योगात्मक आकलन उपकरणों का

एक ई वी एस अध्यापक ने अंकुरण विधि को समझाने के लिए विद्यार्थियों को घर के लिए एक क्रियाकलाप देने का निश्चय किया I निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त कौन सा क्रियाकलाप है?
A. चित्र के साथ चार्ट तैयार करना
B. बीज को गमले में लगाना
C. मूँग से अंकुर को निकलते हुए देखना
D. वीडियो क्लिप देखना

एक ई. वी. एस. की अध्यापिका ने अपने कक्षा 3 के छात्रों को अपनी छत या खुले क्षेत्र में अन्न को कटोरे में रखने के लिए कहा I उसके बाद उसने उनको एक (आँकड़े) की शीट तैयार करने के लिए कहा जिसमें वे उस भोजन (अन्न) को खाने के लिए आने वाले पक्षियों का ब्यौरा देंगे I इस क्रियाकलाप का उद्देश्य है :
A. छात्रों को घर में व्यस्त रखना। 
B. छात्रों को उन पक्षियों के लिए संवेदनशील करना जो कि लुप्त होने की कगार पर हैं। 
C. पक्षियों की जातियों और उनके खानपान की आदतों के प्रति अवलोकन कौशल का विकास करना। 
D. जीवित प्राणियों के प्रति सहानुभूति उनके मन में बैठाना। 

एक अध्यापक ने कक्षा में हमारे देश के उत्सवों पर विचार विमर्श किया I विभिन्‍न संस्कृतियों के बावजूद कुछ उत्सव आम हैं और पूरे देश में मनाए जाते हैंI वह कौन सी संकल्पना का कक्षा में विचार करने की कोशिश कर रहा / रही है?

A. हमारे जीवन में उत्सवों के मूल्य

B. विभिन्न संस्कृतियों में एकता

C. उत्सवों में कोई सांस्कृतिक या प्रादेशिक अवरोध नहीं होता है। 

D. उत्सव हमें शांति और आनंद देते हैं। 

A. A, B, C और D
B. A, B और C
C. B, C और D 
D. A, C और D 

एक ग्रामीण विद्यालय की अध्यापिका भोजन संरक्षण की तकनीकियों का शिक्षण दे रही है। उसके लिए उत्तम रणनीति कौन सी होगी?
A. अपने आप विभिन्‍न संरक्षण विधियों के प्रतिरूपों का चार्ट बनाकर उसका उपयोग करना। 
B. भोजन के उन नमूनों का प्रदर्शन करना जिन्हें संरक्षित किया जाता है। 
C. विभिन्‍न संरक्षण विधियों का पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण करना या छोटे-छोटे वीडियो क्लिप दिखाना। 
D. अड़ोस पड़ोस में क्षेत्रीय भ्रमण का आयोजन करके घरों में उपयोग होने वाली संरक्षण विधियों का अवलोकन कराना। 

एक ई. वी. एस. (पर्यावरण अध्ययन) की शिक्षिका NCERT के एक पाठ – II फुलवारी को पढ़ा रही हैI शिक्षण के लिए वह निम्न में से किस संसाधनों का उपयोग कर सकती है?

A. भारत का मानचित्र

B. मधुबनी चित्रकला

C. विभिन्‍न स्थानीय फूल

D. कार्य पत्रक
A. A, B, C और D
B. A, B और C
C. B, C और D
D. C और D

कक्षा 4 के विद्यार्थियों को ‘अनधिकार शिकार’ के प्रति संवेदनशील करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी विधि प्रभावकारी है?
A. वाद-विवाद
B. समाचार पत्र की क्लिपिंग दिखाना
C. पोस्टर प्रस्तुति
D. नारे लिखना

‘व्यवसाय में रुढ़िवादी छवि’ के मुद्दे के प्रति विद्यार्थियों को संवेदनशील करने का प्रभावशाली तरीका कौन सा है?
A. सामाजिक मीडिया
B. नुक्कड़ नाटक
C. समाचार पत्र
D. रेडियो

पर्यावरण अध्ययन के उद्देश्यों को सफल करने के लिए पाठ्यचर्चा आधारित होनी चाहिए :

पर्यावरण _______ अधिगम

पर्यावरण _______ अधिगम

पर्यावरण _______ अधिगम
A. के साथ, के लिए, से
B. के बारे में, के माध्यम से, के लिए
C. मध्य, के लिए, के साथ
D. के लिए, मध्य, से

अध्यापक ने अपने छात्रों को विद्यालय के बगीचे में गुलाब के पौधों को ढूंढने के लिए कहा। छात्रों ने देखा कि कुछ में फूल नहीं खिले हैं। उसने उन्हें निर्देश दिया कि वे पौधों को प्रतिदिन देखेंगे कि कितने दिन में उनमें बहार आती है I यहां पर अध्यापक निम्न में से क्या विकास कराना चाहता है?

A. प्रयोग में आकड़ों को दर्ज करने का कौशल

B. छात्रों में जिज्ञासुता

C. प्राकृतिक सौंदर्य के अजूबे देखना

D. फूलों के पुष्पित होने की क्रिया का आनंद लेना
A. केवल C
B. A और B
C. C और D
D. केवल A

“ट्रैफिक स्थल या चौराहे पर कुछ व्यक्ति अपने वाहन का इंजन बंद नहीं करते हैं I” एक ईवीएस शिक्षिका ने इस विषय पर कक्षा में चर्चा की I वह छात्रों को क्या संप्रेषित करना चाहती है?

A. वायु और ध्वनि प्रदूषण

B. अनवीकरणीय संसाधनों का समझदारी से उपयोग करना

C. प्राकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग

D. सरकार इसे रोकने के लिए कदम नहीं उठा रही है। 
A. A और B
B. A, B और C
C. A और D
D. A, B, C और D

एक शिक्षिका अपने छात्रों को उन तरीकों को बता रही है जिससे वे अपने घरों को पर्वों के दौरान सुसज्जित करते समय स्थानीय पदार्थों का उपयोग कर सकते हैं I उस चर्चा का उद्देश्य क्या है?

A. छात्रों की सृजनात्मकता में वृद्धि करना

B. स्थानीय वस्तुओं का उपयोग करके अपनी कला और संस्कृति को सुरक्षित करना

C. स्थानीय विक्रेता की सहायता करना

D. यह साझा करना कि यह वस्तुएं सस्ती होती हैं। 
A. A, C और D
B. A, B और C
C. A और D
D. A, B, C और D

निम्नलिखित में से कौन सा साधन पर्यावरण अध्ययन के विद्यार्थी के आकलन के लिए गुणात्मक आकड़े को इकट्ठा कर सकता है
A. उपाख्यानात्मक अभिलेख
B. पेपर पैंसिल परीक्षण
C. कार्यपत्रक
D. क्रम निर्धारण मापनी (रेटिंग स्केल)

Leave a Comment

error: