जीन पियाजे अपने संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत में, संज्ञानात्मक संरचनाओं को ____ के रुप में वर्णित करते हैं।
A. उद्दीपक-अनुक्रिया संबंध
B. समीपस्थ विकास के क्षेत्र
C. स्कीमा
D. मनोवैज्ञानिक उपकरणों
जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत में, पूर्व-संक्रियात्यक अवस्था में विकास का मुख्य गुण क्या होता है?
A. विचार/सोच में केंद्रीकरण
B. परिकल्पित-निगमनात्यक सोच
C. संरक्षण और पदार्थों को क्रमबद्ध करने की क्षमता
D. अमूर्त सोच का विकास
विकास के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सही है?
A. विकास केवल विद्यालय में होने वाले अधिगम से ही होता है
B. विकास केवल बाल्यावस्था के दौरान ही होता है
C. विकास बहुआयामी होता है
D. विकास की दर, सभी संस्कृतियों में सभी के लिए समान होती है
लेव वायगोत्सकी का सामाजिक-सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य, अधिगम प्रक्रिया में ___________के महत्व पर जोर देता है।
A. गुणारोपण
B. अभिप्रेरणा
C. संतुलीकरण
D. सांस्कृतिक उपकरणों
एक प्रगतिशील कक्षा में व्यक्तिगत भिन्नतओं को किस रूप में देखा जाना चाहिए?
A. अध्यापक की असफलता
B. योग्यता-आधारित समूह बनाने का मापदंड
C. अध्यापन-अधिगम प्रक्रिया की परियोजना के लिए महत्वपूर्ण
D. अधिगम की प्रक्रिया में अवरोध
एक समावेशी कक्षा में _____ पर जोर दिया जाना चाहिए।
A. अविभेदी / समरूपी निर्देशों
B. सामाजिक पहचान के आधार पर छात्रों के अलगाव
C. हर बच्चे के सामर्थ्य को अधिकतम करने के लिए अवसर प्रदान करने
D. प्रदर्शन-अभिमुखी लक्ष्यों
दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम (2016) के अनुसार, निम्न में से किस शब्दावली का प्रयोग उपयुक्त है?
A. विकलांग छात्र
B. छात्र जिसे शारीरिक दिव्यांगता है
C. छात्र जिसका शरीर अशक्त है
D. मंदित छात्र
जन्म से किशोरावस्था तक बच्चों में विकास किस क्रम में होता है?
A. अमूर्त, सांवेदिक, मूर्त
B. मूर्त, अमूर्त, सांवेदिक
C. अमूर्त, मू्त, सांवेदिक
D. सांवेदिक, मूर्त, अमूर्त
सृजनात्मकता की पहचान का प्रमुख लक्षण क्या है?
A. अपसारी चिंतन
B. अतिसक्रियता
C. असतर्कता
D. कम परिज्ञानता/बोधगम्यता
विविध पृष्ठभूमियों के अधिगमकर्ताओं को संबोधित करने के लिए, एक अध्यापक को
A. विविध विन्यासों से उदाहरण लेने चाहिए।
B. सभी के लिए मानकीकृत आंकलनों का उपयोग करना चाहिए।
C. ऐसे कथनों का उपयोग करना चाहिए जो नकारात्मक रुढ़िबद्ध धारणाओं को मजबूत करें।
D. विविधता संबधी मुद्दों पर बातचीत टालनी चाहिए।
समस्या -समाधान क्षमताओं को किस प्रकार सुसाध्य किया जा सकता है?
A. समस्याओं के हल हेतु निश्चित प्रक्रिया के उपयोग को बढ़ावा देकर
B. समरूपों के उपयोग को बढ़ावा देकर
C. विद्यार्थियों में डर की भावना पैदा कर
D. लगातार अभ्यास और कार्यान्वयन पर जोर देकर
अधिगम कठिनाइयों से जूझते छात्रों की आवश्यकताओं को संबोधित करने के लिए, एक अध्यापक को क्या नहीं करना चाहिए?
A. संरचनात्मक शिक्षास्त्रीय उपागमों का प्रयोग
B. व्यक्तिगत शैक्षिक योजना बनाना
C. शिक्षाशास्त्र और आकलन की जटिल संरचनाओं का प्रयोग
D. दृश्य-श्रव्य सामग्रियों का प्रयोग
शर्मिंदगी _________
A. का संज्ञान पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
B. बच्चों को अधिगम हेतु अभिप्रेरित करने के लिए बहुत प्रभावशाली है ।
C. के भाव को अध्यापन-अधिय प्रक्रिया में बारंबार पैदा करना चाहिए।
D. का संज्ञान से कोई संबंध नहीं है।
निम्न में से अध्यापन-अधिगम का सबसे प्रभावशाली माध्यम कौन सा है?
A. संकल्पनाओं के बीच संबंध खोजना
B. बिना विश्लेषण के अवलोकन करना
C. अनुकरण/ नकल और दोहराना
D. विषय – वस्तु को यंत्रवत याद करना
एक अध्यापिका को, दिये गए किसी कार्यकलाप में छात्रों की विभिन्न त्रुटियों का विश्लेषण करना चाहिए, क्योंकि
A. त्रुटियों की समझ, अध्यापन-अधिगम प्रक्रिया के लिए अर्थपूर्ण है।
B. इसके आधार पर वह ज्यादा त्रुटियाँ करने वाले छात्रों को दूसरे छात्रों से अलग कर सकती है।
C. अधिगम केबल त्रुटियों के शोधन पर निर्भर है।
D. इसके आधार पर वह दंड की मात्रा निर्धारित कर सकती है।
अधिगम की अभिप्रेरणा को किस प्रकार बनाये रखा जा सकता है?
A. प्रवीणता-अभिमुखी लक्ष्यों पर जोर देकर
B. बच्चों को बहुत आसान क्रियाकलाप देकर
C. यंत्रवत् याद करने पर जोर देकर
D. बच्चे को दंड देकर (punishing the child)
अधिगम की सर्वोत्तम अवस्था कौन सी है?
A. निग्म उत्तेजना, उच्च भय
B. संतुलित उत्तेजना, कोई भय नहीं
C. कोई उत्तेजना नहीं, कोई भय नहीं
D. उच्च उत्तेजना, उच्च भय
अधिगम का संरचनात्मक विचार यह सुझाव देता है कि ज्ञान की संरचना में –
A. बच्चे पूर्ण रूप से वयस्कों पर निर्भर रहते हैं।
B. बच्चे सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
C. बच्चे पूर्ण रूप से पाठ्य – पुस्तकों पर निर्भर रहते हैंं।
D. बच्चों की कोई भूमिका नहीं होती।
अधिगम के लिए निम्न में से कौन-सी धारणा उपयुक्त है?
A. योग्यता अटल है।
B. प्रयासों से कोई फर्क नहींं पड़ता।
C. असफलता अनियंत्रित है।
D. योग्यता सुधार्य है।
निम्न में से कौन-सी परिपाटी, विद्यार्थियों में संकल्पनात्मक समझ में बढ़ोतरी करने में सहायक है?
A. पाठ्य-पुस्तक-केंद्रित शिक्षाशास्त्र
B. बारंबार परीक्षाऍं
C. अन्वेषण और संवाद
D. प्रतिस्पर्धा आधारित प्रतिस्पर्धाऍं
बच्चों को सीखने में कठिनाई होती है, जब –
A. वे आंतारिक रूप से अभिप्रेरित हों
B. अधिगम सामाजिक संदर्भ में हो
C. विषय-वस्तु को बहुरूपों में प्रस्तुत किया गया हो
D. सूचना अलग – अलग टुकड़ों में प्रस्तुत की जाए
मूल्यांकन पद्धतियों का उद्देश्य ________ होना चाहिए।
A. योग्यता-आधारित समूहों में विद्यार्थियों को विभाजित करना
B. विद्यार्थियों की जरूरतों एवम् आवश्यकताओं की पहचान करना
C. पुरस्कार-वितरण हेतु उच्च-अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की पहचान करना
D. विद्यार्थियों को नामांकित करना
बच्चों के विकास की व्यक्तिगत विभिन्नताओं को किस पर प्रतिरोपित किया जा सकता है?
A. केवल पर्यावरण पर
B. ना आनुवंशिकता पर ना पर्यावरण पर
C. आनुवंशिकता एवं पर्यावरण की पारस्परिकता पर
D. केवल आनुवंशिकता पर
एक कार्य के दौरान, सायना स्वयं से बात कर रही है कि वह कार्य पर किस प्रकार प्रगति कर सकती है । लेव वायगोत्स्की के भाषा और चिंतन/सोच के बारे में दिए गए विचारों के अनुसार, इस तरह का व्यक्तिगत वाक’ क्या दर्शाता है ?
A. स्व: नियमन
B. आत्म-केन्द्रिता
C. मनोवैज्ञानिक विकार
D. संज्ञानात्मक अपरिपक्वता
एक प्रगतिशील कक्षा में –
A. विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा पर बल देना चाहिए।
B. ज्ञान के निर्माण के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान करने चाहिए।
C. विद्यार्थियों को उनके अकादमिक अंकों के आधार पर नामांकित करना चाहिए।
D. अध्यापक को निर्धारित पाठ्यक्रम का पालन करना चाहिए।
एक गतिविधि के दौरान, छात्रों को संघर्ष करते देख, एक अध्यापिका बच्चों को संकेत और इशारे जैसे -‘क्या, क्यों, कैसे’ प्रदान करने का निर्णय लेती है। लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत के अनुसार, अध्यापिका की यह योजना –
A. अधिगम के लिए पाड़ के रूप में कार्य करेगी।
B. छात्रों में प्रत्याहार (निकास) प्रवृत्तियाँ उत्पन्न करेगी।
C. अधिगम की प्रक्रिया में अर्थहीन होगी।
D. बच्चों को अधिगम के लिए निष्प्रेरित करेगी।
एक खेल क्रिया के दौरान चोट लगने पर रोहन रोने लगा। यह देखकर उसके पिता ने कहा, ‘लड़कियों की तरह व्यवहार ना करो लड़के रोते नहींं है।’ पिता का यह कथन-
A. लैगिक रूढ़िवादिताओं को चुनौती देता है।
B. लैंगिक भेदभाव को कम करता है।
C. लैंगिक समानता को बढ़ावा देता है।
D. लैंगिक रूढ़िवादिताओं को दर्शाता है।
बहु-बुद्धि का सिद्धांत जोर देता है कि –
A. एक आयाम में बुद्धि, अन्य सभी आयायों में बुद्धि को निर्धारित करती है।
B. बुद्धि की विभिन्न दशाएँ हैं।
C. बुद्धि में कोई व्यक्तिगत विभिन्नताएँ नहीं होती हैं।
D. बुद्धि-लब्धि केवल वस्तुनिष्ठ परीक्षणों द्वारा ही मापी जा सकती है।
लॉरेस कोलबर्ग के सिद्धांत के अनुसार, “किसी कार्य को इसीलिए करना, क्योंकि दूसरे इसे स्वीकृति देते हैं”, नैतिक विकास के ____ चरण को दर्शाता है।
A. परम्परागत
B. उत्तर- परम्परागत
C. अमूर्त परम्परागत
D. पूर्व-परम्परागत
बच्चों के समाजीकरण के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सही है ?
A. विद्यालय समाजीकरण का एक प्राथमिक कारक है और समकक्षी समाजीकरण के द्वितीवक कारक हैं।
B. समकक्षी समाजीकरण के प्राथमिक कारक हैं और परिवार समाजीकरण का एक द्वितीयक कारक है।
C. परिवार एवम् जन-संचार दोनों समाजीकरण के द्वितीयक कारक है।
D. विद्यालय समाजीकरण का एक द्वितीयक कारक है और परिवार समाजीकरण का एक प्राथमिक कारक है
16 लीटर क्षमता वाली एक बाल्टी पानी से ऊपर तक भरी जाती है। इस बाल्टी से पानी को छोटे बर्तनों में स्थानांतरित किया जाना है। पूरी क्षमता से भरे एक मग से, बाल्टी में भरे पानी को बर्तनों में स्थानांतरित करने के लिए 50 बार डुबोना पड़ता है। मग की क्षमता क्या है?
A. 250 मिली
B. 275 मिली
C. 320 मिली
D. 225 मिली
17863 प्राप्त करने के लिए 8008, 8088 और 8808 के योग से क्या घटाया जाना चाहिए?
A. 6131
B. 7041
C. 7141
D. 6121
निम्नलिखित तालिका मारिया और शहनाज़ द्वारा पाँच विषयों में, 100 में से प्राप्त अंकों को दर्शाती है:
|
|
मारिया |
शहनाज |
|
अंग्रेज़ी |
74 |
81 |
|
गणित |
88 |
78 |
|
सामाजिक विज्ञान |
65 |
77 |
|
हिंदी |
73 |
.72 |
|
विज्ञान |
90 |
82 |
उपरोक्त तालिका के आधार पर निम्नलिखित में से सही कथन की पहचान कीजिए:
A. मारिया ने केवल दो विषयों में शहनाज से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
B. गणित और विज्ञान में शहनाज के कुल अंक, इन विषयों में मारिया के कुल अंकों से अधिक हैं।
C. मारिया और शहनाज के कुल अंक बराबर हैं।
D. मारिया ने भाषाओं को छोड़कर सभी विषयों में शहनाज से कम अंक प्राप्त किए हैं।
एक टैक्सी मीटर यात्रा के पहले दो किलोमीटर के लिए 50 रुपये और बाद के प्रत्येक किलोमीटर की यात्रा के लिए 16 रुपये का शुल्क दिखाता है। मंजू अपने घर से रेलवे स्टेशन तक जाने के लिए 258 रुपये का किराया देती है। उसके घर से रेलवे स्टेशन कितनी दूर है?
A. 13 किमी
B. 15 किमी
C. 18 किमी
D. 12 किमी
एक शिक्षक द्वारा गणित की कक्षा में प्रस्तुत कुछ प्रश्न निम्नलिखित हैं:
A. उस आयत का क्षेत्रफल क्या है जिसकी एक भुजा 5 सेमी और परिधि 30 सेमी है?
B. संख्याओं का वह समूह ज्ञात कीजिए जिसकी माध्यिका 4 है।
C. 0 – 8 के बीच सभी अभाज्य संख्याएँ सूचीबद्ध करिये।
D. आयतों के बारे में मुझे कुछ भी गणितीय जानकारी बताओ जो आप जानते हैं।
A. A, B और C बंद अंत वाले और D मुक्त अंत वाले प्रश्न हैं।
B. A बंद अंत वाला और B, C और D मुक्त अंत वाले प्रश्न हैं।
C. A और C बंद अंत वाले और B और D मुक्त अंत वाले प्रश्न हैं।
D. A और B बंद अंत वाले और C और D मुक्त अंत वाले प्रश्न हैं।
गणित के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा एक शिक्षण-अधिगम अभ्यास वांछित है?
A. अवधारणा की सहज समझ को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
B. खुली किताब परीक्षण से बचना चाहिए।
C. छात्रों से कहा जाना चाहिए कि वे समस्याओं को हल करने के निर्धारित चरणों का पालन करें।
D. भ्रम को रोकने के लिए मुक्तोत्तर प्रश्नों से बचना चाहिए।
रोहित को अनुभव होता है कि वर्ग एक समचतुर्भुज और आयत दोनों है। वह वेन हिले के मानस चिंतन के किस स्तर/चरण पर है?
A. स्तर 1 (विश्लेषण)
B. स्तर 2 (संबंध)
C. स्तर 3 (निगमन)
D. स्तर 0 (पहचानना)
गणित के शिक्षण-अधिगम पर निम्नलिखित में से किसका प्रभाव होने की संभावना न्यूनतम है?
A. मूल्यांकन के परिणामों के प्रयोग से शिक्षण में परिवर्तन करना
B. मूल्यांकन के कारण छात्रों के आत्मविश्वास पर प्रभाव पड़ने के तरीकों की जानकारी प्रदान करना
C. छात्रों के गलत उत्तरों का पूर्ण समाधान प्रदान करना
D. प्रतिपुष्टि की गुणवत्ता में वृद्धि
गणित शिक्षण-अधिगम के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?
A. गणितीय ज्ञान की रचना में संस्कृति और संदर्भ की कोई भूमिका नहीं है।
B. नमूनों के अवलोकन और सामान्यीकरण के माध्यम से प्राथमिक कक्षा के छात्रों में गणितीय ज्ञान का सर्जन किया जा सकता है।
C. गणितीय ज्ञान के सर्जन में तर्क और वार्ता का महत्वपूर्ण स्थान है।
D. गणितीय अधिगम एक सामाजिक प्रक्रिया है जिसमें संवाद सम्मिलित हैं।
“किन्हीं दो पूर्ण संख्याओं का योग एक पूर्ण संख्या है।”
पूर्ण संख्याओं के इस गुण को इस प्रकार उल्लेखित किया जाता है:
A. क्रमविनिमय गुण
B. साहचर्य गुण
C. वितरण गुण
D. संवरक गुण
प्राथमिक स्तर पर गणित पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा पहलू अति महत्वपूर्ण है?
A. परिकलन में परिशुद्धता का विकास करना
B. उच्च शिक्षा और रोजगार के लिए तैयार करना
C. प्रौद्योगिकी के लिए प्रोत्साहन और तैयारी कराना
D. गणित को बच्चों के जीवन के अनुभवों का भाग बनाना।
प्राथमिक स्तर पर ‘संख्याएँ’ पढ़ाने के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं?
A. संख्याओं की अन्तर्दर्शी समझ को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
B. संख्याओं को लिखना अनुक्रम में पढ़ाया जाना चाहिए।
C. गणना से पहले संख्याओं को संख्यांक रूप में लिखना सिखाना चाहिए।
D. संख्याओं में अनुक्रम असंगति को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
A. B और C
B. A और D
C. C और D
D. A और B
निम्नलिखित में से कौन सा बच्चों को भिन्नों की संकल्पना सिखाने के लिए सबसे उपयुक्त है?
A. जियोबोर्ड
B. संख्या चार्ट
C. क्रिजनेयर छड़
D. गिनतारा
गणित की प्रकृति के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?
A. गणितीय संकल्पनाएँ प्रकृति में श्रेणीबद्ध हैं।
B. प्राथमिक स्तर का गणित मूर्त है और इसमें अमूर्तता की आवश्यकता नहीं है।
C. गणित में विचारों के सही संचारण के लिए विशेष शब्दावली का उपयोग होता है।
D. गणितीय ज्ञान की संरचना में तर्क कौशल महत्वपूर्ण है।
निम्नलिखित में से कौन सी गतिविधि के द्वारा छात्रों के बीच त्रिविम विवेचन विकसित करने की सर्वाधिक संभावना है?
A. सुडोकू पहेली को हल करना
B. चौपड़ आकृतियों की पहचान करना
C. आंकड़ों को निरूपित करने के लिए दंड आलेख खींचना
D. संख्या-चार्ट में नमूने की पहचान करना
सही कथन को पहचानिये।
A. यदि दो आकृतियों का परिमाप समान हैं, तो उनका क्षेत्रफल समान होगा
B. परिमाप और क्षेत्रफल के मात्रक समान हैं
C. आकृति का आकार परिमाप को निर्धारित करता है
D. यदि दो आकृतियों का क्षेत्रफल समान है, तो उनका परिमाप समान होगा
निम्नलिखित में से किस कथन में, संख्या ‘तीन’ का प्रयोग क्रमसूचक भाव में हुआ है?
A. इस घर में तीन कमरे हैं।
B. प्रत्येक समूह में तीन टीम सदस्य हैं।
C. इस डिब्बे में तीन पेंसिलों के कई समूह हैं।
D. मैं इस इमारत की तीसरी मंजिल पर रहता हूं।
प्राथमिक स्तर पर त्रिभुज की संकल्पना का परिचय देने के विषय में सही कथन की पहचान कीजिये।
A. बच्चों को संभ्रान्ति से बचाने के लिए केवल समबाहु त्रिभुज ही प्रस्तुत कराने चाहिए।
B. बच्चों को सभी प्रकार के त्रिकोण के संपर्क में लाया जाना चाहिए, लेकिन अन्य आंकड़ों के संपर्क में आने से बचना चाहिए।
C. बच्चों के समक्ष सभी प्रकार के त्रिभुज और अन्य आकृतियां भी प्रस्तुत करानी चाहिए।
D. सबसे पहले त्रिभुज की परिभाषा प्रदान की जानी चाहिए।
गणित पाठ्यक्रम के सन्दर्भ में सही कथन की पहचान कीजिए।
A. भिन्न की अवधारणा को केवल उच्च प्राथमिक स्तर पर पेश किया जाना चाहिए।
B. समझ को बेहतर करने के लिए ऋणात्मक संख्या की संकल्पना को प्राथमिक स्तर पर पेश किया जाना चाहिए।
C. क्षेत्रफल मापन की संकल्पना को केवल उच्च प्राथमिक स्तर पर पेश किया जाना चाहिए।
D. बीजगणितीय विचार की नींव प्राथमिक स्तर पर डाली जा सकती है।
पाँच क्रमागत संख्याओं का योग 20 है। पहली तीन क्रमागत संख्याओं का योग कितना है?
A. 9
B. 11
C. 12
D. 5
एक विभाजन में, भाजक, भागफल का 5 गुना और शेषफल का दोगुना है। यदि शेषफल 5 है, तो संख्या क्या है?
A. 15
B. 25
C. 48
D. 52
निम्नलिखित भिन्नों में, सबसे बड़ी और दूसरी सबसे बड़ी भिन्न क्रमशः कौन-सी हैं?
\(5/6, 3/4, 1/2, 2/3, 3/5\)
A. \(5/6 \ and \ 3/5\)
B. \(3/5 \ and \ 2/3\)
C. \(3/4 \ and \ 1/2\)
D. \(5/6 \ and \ 3/4\)
एक तार एक वर्ग के रूप में मोड़े जाने पर 144 सेमी2 क्षेत्रफल को घेरता है। यदि समान तार को 16 सेमी लंबाई के आयत के रूप में मोड़ा जाता है, तो कितना क्षेत्रफल घेरा जाएगा?
A. 48 सेमी2
B. 128 सेमी2
C. 96 सेमी2
D. 124 सेमी2
स्कूल प्रार्थना में, एक कक्षा के छात्र एक पंक्ति में खड़े हैं। रूही दोनों छोर से 19वें स्थान पर है। उस कक्षा में कितने छात्र उपस्थित हैं?
A. 37
B. 36
C. 40
D. 38
अस्मिता सुबह 8:30 बजे से 15 मिनट पहले एक बैठक के लिए स्कूल पहुंचती है। वह अपने सहयोगी की तुलना में आधे घंटे पहले पहुंची, जो बैठक के लिए 40 मिनट देर से पहुंचा था। बैठक का निर्धारित समय क्या है?
A. सुबह 9:10 बजे
B. सुबह 8:45 बजे
C. सुबह 8:05 बजे
D. सुबह 8:15 बजे
कितने तरीकों से, 1 सेमी × 1 सेमी के 48 छोटे वर्गों को व्यवस्थित किया जा सकता है ताकि परिणामस्वरूप क्षेत्रफल 48 सेमी2 हो जाए?
A. 4
B. 5
C. 2
D. 6
विभिन्न स्टेशनरी वस्तुओं की दरें नीचे दी गई हैं:
क्रेयॉन का एक पैकेट – 15.50 रुपए
पेंसिल का एक पैकेट – 14.00 रुपए
स्केच पेन का एक पैकेट – 22.50 रुपए
एक कैंची – 17.00 रुपए
एक रबड़ – 2.00 रुपए
चमकते हुए कागज की एक शीट – 2.50 रुपए
सजावटी स्टिकर का एक पैकेट – 5.00 रुपए
सोहेल क्रेयॉन का एक पैकेट, पेंसिल के दो पैकेट, स्केच पेन का एक पैकेट, एक कैंची, चमकते हुए कागज की 5 शीट और सजावटी स्टिकर का एक पैकेट खरीदता है। उसे कितना भुगतान करना होगा?
A. 86.50 रुपए
B. 100.50 रुपए
C. 102.00 रुपए
D. 98.00 रुपए
एक संख्या, 100 के आधे से बड़ी है। यह 6 दहाईं से अधिक और 8 दहाईं से कम है। इसके अंकों का योग 9 है। दहाई का अंक, इकाई के अंक का दोगुना है। वह संख्या क्या है?
A. 63
B. 54
C. 81
D. 72
पाँच अंकों की संख्या में, सैकड़े के स्थान वाला अंक, दस हजार के स्थान वाले अंक का तीन-चौथाई है और दहाई के स्थान वाला अंक, सैकड़े के स्थान वाले अंक का दो-तिहाई है। दहाई के स्थान वाला अंक, सबसे छोटी अभाज्य संख्या का वर्ग है और हजार के स्थान वाला अंक, सबसे बड़ी एकल अंक अभाज्य संख्या है। यदि इकाई के स्थान वाला अंक, सबसे बड़ी एकल-अंक विषम संख्या है, तो वह संख्या कौन-सी है?
A. 49327
B. 83419
C. 42937
D. 87649
एक ट्रेन 30 मई, 2020 को पटना से 23 ∶ 40 बजे से चलना शुरू होती है और 1 जून, 2020 को 5 ∶ 15 बजे मुंबई पहुँचती है। ट्रेन की कुल यात्रा का समय कितना है?
A. 29 घंटे 35 मिनट
B. 29 घंटे 15 मिनट
C. 28 घंटे 25 मिनट
D. 28 घंटे 20 मिनट
उपाख्यानात्मक अभिलेख में किन बातों से बचना चाहिए?
अ. मुख्य रूप से समस्याग्रस्त स्थितियों की पहचान करना
ब. निर्णय के बयान करना
स. ताकत और कमजोरियों की पहचान करना
द. बच्चों के हितों और संबंधों आदि के क्षेत्रों की पहचान करना
A. स और द
B. अ, ब और स
C. अ, स और द
D. अ और ब
आप एकीकृत पर्यावरण अध्ययन कक्षा के लिए योजना कैसे बनाएंगे?
A. सभी विषयों को अलग-अलग योजनाओं में अलग करना।
B. विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के लिए अलग-अलग शिक्षकों की व्यवस्था करना।
C. पर्यावरण विज्ञान में विशेषज्ञता वाले अलग शिक्षक की व्यवस्था करना।
D. एक पाठ में दो या अधिक विषय क्षेत्रों को संयोजित करना।
निम्नलिखित में से कौन सा एक NCF 2005 के अनुसार ईवीएस पाठ्यक्रम में सुझाए गए छह विषयों में से एक है?
A. प्राकृतिक संसाधन
B. चीजें जो हम बनाते हैं और करते हैं
C. चीज़ें काम कैसे करती है
D. वस्तु
निम्नलिखित में से कौन सा प्रारंभिक आकलन के संबंध में सही नहीं है?
A. यह सीखने को बढ़ाने के लिए समय पर कार्रवाई करने में शिक्षक की मदद करता है।
B. यह छात्र की प्रगति की निगरानी करना है।
C. बच्चे के सीखने की कोई भी जानकारी प्रारंभिक मूल्यांकन में मदद कर सकती है।
D. रिपोर्ट कार्ड के प्रत्येक तिमाही में इसकी सूचना दी जानी है।
स्मिता काम से जुड़ी लैंगिक असमानता और काम से संबंधित रूढ़ियों के बारे में अपने शिक्षार्थियों को जागरूक करना चाहती थीं। स्मिता को निम्नलिखित सुझावों में से अपनी कक्षा में क्या चुनना चाहिए?
A. अलग-अलग तरह के काम के फ्लैशकार्ड दिखाना।
B. केवल लड़कों को कक्षा में रोजाना झाड़ू लगाने के लिए कहना।
C. एक छात्र की माँ को कक्षा में आमंत्रित करें जो एक ऑटो चालक है।
D. रूढ़िवादी मॉडल के साथ छात्रों को प्रस्तुत करना।
पुनीत ने अपनी कक्षा V के शिक्षार्थियों को मानव शरीर की एक रूपरेखा दी और उन्हें भोजन पर अध्याय पढ़ाने से पहले पाचन तंत्र का आलेख बनाने के लिए कहा। पुनीत ____________
A. पाचन के बारे में शिक्षार्थियों के विचारों को जानना चाहता है।
B. अच्छे ड्राइंग कौशल वाले शिक्षार्थियों की पहचान करना चाहता है।
C. पाचन की प्रक्रिया पर शिक्षार्थियों का मूल्यांकन करना चाहता है।
D. यह जानना चाहता है कि क्या छात्र नामांकित आरेख बना सकते हैं।
मुस्कान ने ‘परिवहन में डीजल वाहनों का उपयोग निषिद्ध होना चाहिए’ विषय पर एक वाद-विवाद का आयोजन किया। मुस्कान द्वारा कक्षा में इस बहस का क्या उद्देश्य है?
A. यह छात्रों के विचारों को जानने और उन्हें सही करने में मदद करेगा
B. वह आधुनिक वाहनों के उपयोग के लाभों पर छात्रों को संवेदनशील बनाना चाहती है
C. यह छात्रों को इस मुद्दे पर कई दृष्टिकोणों की प्रशंसा करने में मदद करेगा
D. वह परिवहन में पूर्ण रूप से डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता पर छात्रों को संवेदनशील बनाना चाहती है
पर्यावरण अध्ययन में मानचित्रण कौशल क्या विकसित करने में मदद करते हैं?
A. पूर्वानुमान और गणना करने के कौशल
B. रिकॉर्डिंग कौशल
C. स्थानों की सापेक्ष स्थिति की समझ
D. कला परिदृश्य का कौशल
कक्षा V का स्मयन आमतौर पर अपना दिया गया कक्षा कार्य नहीं करता है। स्थिति को संबोधित करने का सबसे अच्छा उपाय हो सकता है:
A. एक अन्य बच्चे की मदद से उसका कक्षा कार्य करवाए।
B. माता-पिता से बात करें और उनको सलाह दे।
C. उसे वैकल्पिक और सरल गृहकार्य दें।
D. उसकी कठिनाई का पता लगाने के लिए उससे बात करें और उसके अनुसार कक्षा के कार्य को समायोजित करें।
निम्नलिखित में से कौन ईवीएस मूल्यांकन का एक व्यापक संकेतक नहीं है?
A. न्याय के लिए चिंता
B. समानता के लिए चिंता
C. अवधारणा मानचित्रण
D. सहयोग
कक्षा V में ईवीएस पाठ्यपुस्तक में अल-बिरूनी द्वारा कुछ हजार साल पहले भारत में तालाबों के निर्माण पर आधारित एक अनुच्छेद है। इस अनुच्छेद को शामिल करने का उद्देश्य क्या होगा?
a. यह इतिहास के स्रोतों की पहचान करने में छात्रों की मदद करता है।
b. यह छात्रों को अवलोकनों की रिकॉर्डिंग में सुधार करने में मदद करता है।
c. यह कुछ 1000 वर्ष पहले भारत में मौजूद तकनीक की प्रशंसा करने में शिक्षार्थियों की मदद करता है।
d. यह इतिहास में साक्ष्य की भूमिका की प्रशंसा करने में शिक्षार्थियों की मदद करता है।
A. a, c, d
B. केवल a और d
C. केवल a और c
D. a, b, c
ईवीएस की एकीकृत प्रकृति निम्नलिखित में से किसमे मदद करती है?
A. पाठ्यक्रम भार कम करना और बच्चों को सार्थक अधिगम में मदद करना।
B. बाल-केंद्रित दृष्टिकोण का पालन करना और बड़ी संख्या में अवधारणाएं पेश करना।
C. दी गई जानकारी और विवरण से सीखना।
D. पाठ्यक्रम के भार को कम करना और विशिष्ट विषयों को पेश करना।
इकरा अपने शिक्षार्थियों को ईवीएस में समाचार पत्र और पत्रिकाओं को पढ़ने के लिए क्यों प्रोत्साहित करती है?
A. ये शिक्षार्थियों को वास्तविक दुनिया से जुड़ने में मदद करते हैं।
B. ये शिक्षार्थियों को स्वतंत्र बनने में मदद करते हैं।
C. ये शिक्षार्थियों को प्रतिस्पर्धी बनने में मदद करते हैं।
D. ये उपलब्ध मनोरंजक संसाधन हैं।
पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण-अधिगम में प्रश्न पूछने को एक रणनीति के रूप में क्यों उपयोग किया जाता है?
A. ध्यान आकर्षित करने के लिए
B. नियमों के पालन को बढ़ावा देने के लिए
C. कक्षा में जिज्ञासा को प्रोत्साहित करने के लिए
D. अनुशासन बनाए रखने के लिए
अपनी कक्षा में पचास से अधिक छात्रों के साथ, वाणी उन्हें एक ऐसी गतिविधि में शामिल करना चाहती है जिसमें सीखने को बढ़ाने के लिए अधिकतम संख्या में इंद्रियां शामिल हों। निम्नलिखित में से कौन सी गतिविधियाँ इस उद्देश्य के लिए उपयुक्त होंगी?
A. समूह चर्चा को प्रोत्साहित करना
B. प्रासंगिक ए-वि (ऑडियो-विसुअल) सामग्री के लिए स्मार्ट कक्षा का उपयोग करना
C. पास के स्थान पर क्षेत्र की यात्रा का आयोजन
D. समुदाय से संसाधन व्यक्तियों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए आमंत्रित करना
आपका घर X पर स्थित है और आपका विद्यालय Y पर स्थित है। हालाँकि आपका विद्यालय इसके ठीक सामने है, लेकिन बीच में व्यस्त राजमार्ग के कारण आप सीधे नहीं जा सकते। तो, आप पहले दक्षिण में 125 मीटर की दूरी पर जाते हैं, फिर एक 100 मीटर लंबे सुरंग पथ को पार करते हैं जो पूर्व में होता है और अंत में Y पर आपने विद्यालय तक पहुंचते है जो उत्तर में 125 मीटर की दूरी पर है। स्कूल के संबंध में Y से X पर आपका घर है:
A. पूर्व में 100 मी
B. पश्चिम में 100 मी
C. उत्तर में 125 मी
D. दक्षिण में 125 मी
नीचे दिये गये कौन से एक राज्य में “तोरंग” का अर्थ – जंगल है?
A. ओडिशा
B. मिजोरम
C. झारखंड
D. असम
निम्नलिखित में से कौन सा कथन मधुमक्खियों और छत्तों के विषय में सही नहीं है?
A. नर मधुमक्खियां छत्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
B. छत्ते में अधिकांश मधुमक्खियां श्रमिक मधुमक्खियां होती हैं।
C. छत्ते में कुछ ही नर मक्खियां होती हैं।
D. प्रत्येक छत्ते में एक रानी मधुमक्खी होती है जो अंडे देती है।
आज हम मिर्च के बिना खाने के बारे में सोच भी नहीं सकते। इन्हें हमारे देश में _________से आने वाले व्यापारियों द्वारा लाया गया था।
A. इंग्लैंड
B. दक्षिण अमेरिका
C. दक्षिण अफ्रीका
D. अफगानिस्तान
एक लड़का नागरकोइल से मडगांव जाने के लिए 4 जून,2020 को किसी रेलगाड़ी में सवार हुआ। यह रेलगाड़ी अपने नियत समय 22.30 बजे नागरकोइल से चली और 6 जून, 2020 को 04:30 बजे मडगांव पहुँची। यदि इस समय अंतराल में रेलगाड़ी ने 1145 किलोमीटर दूरी तय की, तो रेलगाड़ी की औसत चाल लगभग क्या थी?
A. 38.5 km/h
B. 40.5 km/h
C. 42.5 km/h
D. 36.5 km/h
निम्नलिखित में से कौन कच्चे तेल (पेट्रोलियम) का उत्पादन करता है?
A. असम और उड़ीसा
B. गुजरात और तमिलनाडु
C. बिहार और बॉम्बे हाई
D. बॉम्बे हाई और पश्चिम बंगाल
हमारे देश का संविधान _______ नेतृत्व में तैयार किया गया था।
A. सरदार वल्लभ भाई पटेल
B. डॉ भीम राव बाबा साहेब अम्बेडकर
C. सर्वपल्ली डॉ राधा कृष्णन
D. मोहनदास करमचन्द गांधी
पौधों की जड़ों के निम्नलिखित कार्यों पर विचार कीजिए:
A. पौधे को सहारा देना
B. ह्यूमस प्रदान करना
C. भोजन को संग्रहित करना
D. जल और खनिजों को अवशोषित करना
जड़ों के कार्य हैं:
A. केवल C और D
B. B, C और D
C. A, C और D
D. केवल A और B
निम्नलिखित में से कौन सा भारत का केंद्रशासित प्रदेश नहीं है?
A. जम्मू और कश्मीर
B. मणिपुर
C. चंडीगढ़
D. लद्दाख
निम्नलिखित में से खाने के एक समूह का चयन कीजिए जिसका प्रत्येक खाद्य पदार्थ आयरन से समृद्ध हो।
A. आंवला, पालक, गुड़
B. आंवला, गोभी, टमाटर
C. गोभी, आंवला, पालक
D. गुड़, आंवला, टमाटर
निम्नलिखित में से पक्षियों के उस समूह का चयन कीजिए, जिसका प्रत्येक सदस्य हमारी तुलना में चार गुनी अधिक दूरी की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देखने में सक्षम है:
A. बाज, कबूतर, तोता
B. कौआ, चील, बुलबुल
C. बाज, चील, गिद्ध
D. फाख्ता, कौआ, मोर
पोचमपल्ली भारत के दक्षिणी राज्य का एक क़स्बा है जो सुन्दरता से डिज़ाइन की गयी चमकदार रंगों की पोचमपल्ली साड़ियों और विशेष प्रकार की बुनाई, जिसे पोचमपल्ली भी कहा जाता है, के लिए प्रसिद्ध है। यह क़स्बा अब किस राज्य का एक भाग है?
A. केरल
B. तेलंगाना
C. तमिलनाडु
D. कर्नाटक
भारत के मानचित्र में दिल्ली की स्थिति के सापेक्ष गांधीनगर (गुजरात की राजधानी) और पटना (बिहार की राजधानी) की दिशाएँ क्रमशः है:
A. दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व
B. उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम
C. दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पूर्व
D. दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम
निम्नलिखित में से किसने मटर के पौधों के साथ प्रयोग किए और पाया कि मटर के पौधे में कुछ लक्षण- जैसे कि खुरदरा या चिकना, लंबा या छोटा, पीला या हरा आदि होते हैं जो युग्मों में आते हैं।
A. ग्रेगर जॉन मेंडल
B. जॉर्ज मेस्ट्रल
C. चार्ल्स डार्विन
D. डॉ. एम.एस स्वामीनाथन
निम्नलिखित में से किस राज्य में अधिकांश ग्रामीण ढलानदार छतों वाले मजबूत बांस के खंभों पर जमीन से 3 से 3.5 मीटर ऊपर अपने लकड़ी के घर बनाते हैं?
A. लद्दाख
B. असम
C. ओडिशा
D. राजस्थान