CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part14

सामाजिक रचनावादी परिप्रेक्ष्य में बच्चों को किस तरह से देखते हैं?
A. जानकारी के निष्क्रिय ग्रहणकर्ता
B. अपने सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ से स्वतंत्र
C. ज्ञान के सक्रिय सृजनकर्ता
D. आनुवंशिकता से पूर्व-क्रमादेशित

अभिकथन (A): सही पोषण, पर्याप्त नींद और शारीरिक गतिविधि बच्चों की सामाजिक संपर्क में संलग्न होने की क्षमताओं को बढ़ावा देती है, जो बदले में संज्ञानात्मक विकास को प्रेरित करती है।

कारण (R): विकास के सभी पहलू अन्त: संबंधित होते हैं और एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं I 

सही विकल्प चुनें-
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों सत्य हैं।

जब से सुनीता ने चलना शुरु किया है, वह जब भी संगीत सुनती है, नृत्य करना शुरु कर देती है। जब वह नृत्य करती है, उसके माता-पिता ताली बजाते हैं और टी.वी. कार्यक्रम में नृत्य कर रहे बच्चों की नकल करने के लिए कहते हैं। सुनीता ने बहुत जल्दी ही अच्छी तरह से नृत्य करना सीख लिया है

यह उदाहरण विकास के किस सिद्धांत को दर्शाता है?
A. विकास आनुवंशिकता और परिवेश के बीच अन्त: क्रिया का परिणाम है।
B. विकास अनिरन्तर प्रक्रिया है।
C. विकास पूर्ण रूप से अप्रत्याशित है।
D. विकास केवल आनुवंशिकता द्वारा निर्धारित होता है।

प्राथमिक समाजीकरण की प्रक्रिया किस अवस्था से शुरु हो जाती है?
A. शैशवावस्था
B. बाल्यावस्था
C. किशोरावस्था
D. प्रौढ़ावस्था

जीन पियाजे के संज्ञानात्मक सिद्धांत पर आधारित शैक्षणिक तकनीक निम्न में से क्या करेगी?
A. विषयवस्तु को रट कर याद करने पर अनन्य रूप से बल देगी।
B. पाठ्यक्रम को तैयार करते समय बच्चों की उम्र का ध्यान रखेगी।
C. विषयवस्तु को अमूर्त से मूर्त के क्रम में प्रस्तुत करेगी।
D. पुरस्कार और दण्ड को अधिगम के लिए अति महत्वपूर्ण मानेगी।

जीन पियाजे के अनुसार, चिंतन के बुनियादी चरण जो क्रियाओं की संगठित व्यवस्था हैं या वे विचार जो वस्तुओं और घटनाओं को हमारी दुनिया में मानसिक रुप से प्रस्तुत करने की अनुमति देते हैं, क्या कहलाते हैं?
A. स्कीमा
B. समीपस्थ विकास का क्षेत्र
C. अग्रिम संगठक
D. अनैच्छिक क्रियाएं

निम्न में से किस सिद्धांतकारी ने यह प्रतिपादित किया था कि सामाजिक अंतः क्रियाएं आधारभूत मानसिक क्षमताओं को उच्चतर संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं में रुपांतरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं?
A. लेव वायगोत्स्की 
B. बी. एफ. स्किनर
C. हावर्ड गार्डनर
D. लॉरेंस कोहलबर्ग

निम्नलिखित में से कौन-सा लेव वाइगोत्स्की के संज्ञानात्मक सिद्धान्तों पर आधारित है?
A. पारस्परिक शिक्षण
B. क्रिया-प्रसूत अनुकूलन
C. प्रतिपादक अधिगम
D.

रट कर याद करना

लॉरेंस कोहलबर्ग के अनुसार कोई बच्चा नैतिक चिंतन के किस स्तर पर है अगर वह बच्चा यह तर्क देता है कि हेंज को कानून का पालन करना चाहिए क्योंकि यह एक नागरिक के रूप में उसका कर्तव्य है और अगर किसी को भी चोरी करने की इजाजत नहीं है, तब हेंज को भी ऐसा करने की स्वीकृति नहीं दी जानी चाहिए?
A. यान्त्रिक- उद्देश्य अभिमुखता (अभिविन्यास)
B. कानून और व्यवस्था अभिमुखता
C. सामाजिक अनुबंध की अभिमुखता
D. दण्ड और आज्ञापालन अभिमुखता

निम्न में से कौन सा उपागम बाल केन्द्रित शिक्षा के सिद्धातों के अनुकूल है?
A. विद्यालयों को हर विद्यार्थी की व्यक्तिगत जरूरतों और रुचियों को महत्व देना चाहिए। 
B. सिर्फ व्याख्यानों पर आधारित निर्देशन पर जोर देना चाहिए। 
C. सभी विद्याथिर्यों को शिक्षक द्वारा निर्धारित एकरूप मानदण्डों को प्राप्त करना चाहिए। 
D. विद्याथिर्यों को परीक्षा के लिए सीखने हेतु अभिप्रेणाएं प्रदान करनी चाहिए। 

कौन-सी बुद्धि प्रकार हावर्ड गार्डनर के बहु-बुद्धि सिद्धान्त में नहीं सुझाई गई है?
A. भाषात्मक बुद्धि
B. शारीरिक गतिसंवेदी बुद्धि
C. संगीतात्मक बुद्धि
D. स्फटिकीय बुद्धि

निम्नलिखित में से कौन-सी शैक्षणिक तकनीक बच्चों में लैंगिक रूढ़िवादिता को कम करने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने में प्रभावशाली है?
A. लैंगिक-पृथक्कता आधारित आसन प्रबंधन करना
B. लैंगिक-आधारित अधिगम कार्य देना
C. लैंगिक-विशिष्ट भूमिकाओं और व्यवहारों पर बल देना
D. कक्षा में लैंगिक पूर्वाग्रहों पर चर्चा सुसाध्य करना

एक ऐसी कक्षा जिसमें विद्यार्थियों का समूह विविधता पूर्ण हो, उसमें अध्यापक को क्या करना चाहिए?
A. व्यक्तिगत विभिन्‍नताओं को पक्षपोषित और सम्मानित करना चाहिए। 
B. व्यक्तिगत  भिन्नताओं को कम करने की कोशिश करनी चाहिए। 
C. व्यक्तिगत भिन्नताओं को अनदेखा करना चाहिए। 
D. शिक्षण अधिगम की प्रक्रिया में वैयक्तिक भिन्नताओं को मुख्य बाधा समझना चाहिए। 

आकलन के संदर्भ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 निम्न में से क्या प्रस्तावित करती है?
A. योगात्मक आकलन
B. परीक्षा के लिए अधिगम
C. 360 डिग्री बहुआयामी प्रगति-उन्नति पत्र
D. कागज और पेंसिल आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न परीक्षण

आगामी 10 वर्षों में क्या विज्ञान इतनी उन्नति कर लेगा कि दूसरे ग्रहों पर जीवन की खोज की जा सकेगी?

यह प्रश्न विद्यार्थियों में _______ चिंतन को बढ़ावा देगा, क्योंकि यह ______ देने का मौका देता है।
A. अपसारी, अनेक संभावित उत्तर
B. अभिसारी, केवल एक सही उत्तर
C. अपसारी, केवल एक सही उत्तर
D. अभिसारी, अनेक संभावित उत्तर

कथन (A): एक शिक्षक छात्रों को विद्यालयी परियोजना हेतु अपनी स्थानीय विरासत पर प्रस्तुति तैयार करने को प्रोत्साहित करता है। 

तर्क (R): अपने समुदाय और विरासत संबंधित अनुभवों को साझा करना छात्रों को समावेशित महसूस करने में मदद करता है। 

सही विकल्प चुनें –
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

अक्षरों का अनुपयुक्त आकार और रिक्त प्रवाही और प्रिंट अक्षरों का मिश्रण, और गलत वर्तनी ________ के भेदक लक्षण हैं I
A. वाचन वैकल्य
B. लेखन वैकल्य
C. गुणज वैकल्य
D. उत्साह वैकल्य

निम्न में से कौन-सा सिद्धांत शिक्षा में समावेशन के लिए बाधक है?
A. विषयवस्तु को विविध प्रकार से प्रस्तुत करना
B. विद्यार्थियों को विविध प्रकार से नामीकृत करना
C.

मतों को विविध प्रकार से अभिव्यक्त करना।

D. अधिगम-प्रक्रिया में विविध प्रकार से सम्मिलित करना

दृश्य बाधित विद्यार्थियों को ऐसी कौन सी सुविधा दी जाए जिससे कि वे प्रभावशाली ढंग से सीख सकें और संप्रेषण कर सकें?

i. संकेत भाषा का प्रशिक्षण 

ii. ब्रेल भाषा का प्रशिक्षण

iii. पाठ्य सामग्री को वाचन में बदलने वाले सॉफ्टवेयर 

iv. स्पर्शनीय (उभरी हुई) मुद्रित सामग्री 
A. केवल i
B. केवल ii और iv
C. केवल i और iv
D. ii, iii और iv

निम्नलिखित में से कौन-सी मेधावी विद्यार्थियों की विशेषता नहीं है?
A. परीक्षा मात्र की दृष्टि से अधिगम करना
B. उन कामों को करने के लिए आन्तरिक रूप से अभिप्रेरित होना जो उन्हें चुनौतीपूर्ण लगते हैं।
C. अन्वेषण और अधिगम के लिए उत्सुकता
D. एक या अधिक क्षेत्रों में उच्चतम श्रेणी की उपलब्धि

छात्रों में भ्रांतियों को सुलझाने के लिए एक अध्यापिका को ________ चाहिए
A. खोज अधिगम को सुसाध्य करना
B. प्रत्यक्ष निर्देशन का इस्तेमाल करना
C. उन छात्रों को शर्मिंदा और दण्डित करना
D. भ्रांतियों को अनदेखा करना

छात्र ________ द्वारा सर्वश्रेष्ठ सीखते हैं।
A. विषयवस्तु के साथ अर्थपूर्ण संलग्न
B. अध्यापिका के मौखिक निर्देशों का निष्क्रिय पालन करने के द्वारा 
C. दूसरे के व्यवहार की नकल और अनुकरण करने के द्वारा 
D. दी गई विषयवस्तु का रट्टा मारने के द्वारा 

कथन (A): एक शिक्षक को अधिगमकर्ताओं को जानकारी असंबंधित खण्डों मे प्रस्तुत करना चाहिए और जिन संप्रत्ययों का आकलन हो चुका है, उनका कोई संदर्भ नहीं देना चाहिए। 

तर्क (R): अधिगम एक रेखीय तरीके से होता है। 

सही विकल्प का चयन कीजिए-
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part51

छात्र-शिक्षक के रिश्ते में विश्वास बढ़ाने के लिए निम्न में से कौन-सा विकल्प प्रभावशाली है?
A. शिक्षक का छात्र को बिना किसी शर्त के अपनाने का मनोभाव
B. छात्र की सिर्फ उसकी शारीरिक बनावट पर प्रशंसा करना
C. छात्र को बार-बार पुरस्कार और दण्ड देना
D. छात्र को सिर्फ तभी स्नेह दर्शाना जब वो वांछित व्यवहार प्रस्तुत करे

जब एक विद्यार्थी किसी क्रियाकलाप के नकारात्मक परिणाम मूल्य और नियंत्रण की कमी पर केन्द्रित रहता है, तब उसे किस संवेग का अहसास होगा?
A. गर्व
B. आशा
C. आनन्द
D. दुश्चिन्ता

निम्न में से कौन-सी तकनीक विद्यार्थियों की अधिगम अभिप्रेरणा को बढ़ावा देती है?
A. दण्डात्मक कक्षा प्रबंधन स्थापित करना
B. किसी भी कीमत पर कार्य खत्म करने पर बल देना
C. विद्यार्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा पर बल देना
D. विद्यार्थियों को उनके व्यक्तिगत अधिगम लक्ष्यों को पाने के लिए समर्थन देना

अपने स्वयं की चिंतन प्रक्रिया के बारे में सोचने की योग्यता क्या कहलाती है?
A. भ्रांति
B. समायोजन
C. संरचनात्मक चित्रण
D. अधिसंज्ञान

किसी संप्रत्यय को पढ़ाते समय, गैर उदाहरणों _______
A. का कभी भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 
B. का चुनाव किसी असंबंधित संप्रत्यय से करना चाहिए। 
C. का इस्तेमाल उस संप्रत्यय को परिभाषित करने वाले गुणों की स्पष्टता बढ़ाने के लिए करना चाहिए।
D. का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए क्योंकि वो अटल भ्रांतियों को जन्म दे देंगे। 

निम्न में से कौन-सा कथन किसी संप्रत्यय के अधिगम हेतु उपयुक्त नहीं है?
A. उस संप्रत्यय के बारे में विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान को खोजना
B. नई जानकारी का विवेचनात्मक विश्लेषण और वर्गीकरण करना
C. जानकारी को विद्यार्थियों के सामाजिक संदर्भ से जोड़े बिना प्रस्तुत करना
D. संप्रत्यय को विविध परिप्रेक्ष्यों से समझना

एक अध्यापिका अपने विद्यार्थियों में खोज अधिगम को सुसाध्य करना चाहती है I इसके लिए, उस अध्यापिका को क्या करना चाहिए?
A. व्याख्यान विधि का अत्यधिक प्रयोग करना चाहिए। 
B. केवल पाठ्य-पुस्तक के उपयोग पर बल देना चाहिए। 
C. आवश्यकतापूर्ण मार्गदर्शन के साथ स्वनिर्देशित प्रयोग को सुसाध्य करना चाहिए। 
D. विद्यार्थियों को बिना किसी मार्गदर्शन के खुद काम करने देना चाहिए। 

\({( {5/2} )^{ – 3}} {( {{{ – 3}}{4}} )^4} {( {3/5} )^3} {( {4/5} )^2}\) का मान है –
A. 0.04
B. 0.6
C. 0.06
D. 0.08

यदि 27440 = x4 × y1 × z3 है, जहाँ x, y और z अभाज्य संख्याएँ हैं, तो (2x + y – z) का मान क्या है?
A. 0
B. 1
C. 2
D. 3

यदि a = 24 × 3 × 53,

b = 23 × 32 × 5 तथा

c = 25 × 32 × 52  है,

तब (a, b और c का LCM) / (a, b और c का HCF) कितना होगा?

A. 150
B. 240
C. 300
D. 600

\(2/5 \( {{{ – 3}}{7}} ) +1/7 – ( {{{ – 3}}{7}\,\, \,\,4/5} )\) का मान किसके बराबर है?
A. \(2/5 + 1/7\)
B. \(4/7 – 1/5\)
C. \(4/5 – 16/35\)
D. \(2/7 + 1/35\)

यदि 16393 – k एक पूर्ण वर्ग है, तो k का न्यूनतम मान निम्न के बीच क्या होगा?
A. 1 और 5
B. 5 और 10
C. 10 और 15
D. 15 और 20

समीकरण 3x – 2(2x – 5) = 2(x + 3) – 8 का हल निम्न समीकरण का भी हल होगा:
A. 2x + 3(x + 5) = 3x + 2
B. 2x + 5(x – 5) = 2(x + 3) – 8
C. 3x + (2x + 5) = 5(x + 1)
D. 3x – (2x + 5) = 4x – 13

व्यंजक (3x + 5y) × (5x – 7y) – (3x – 5y) × (5x – 7y) बराबर है:
A. 10(x2 + y2)
B. 10y(5x + 7y)
C. 10x(x + 5y)
D. 10y(5x – 7y)

\({{( {{y^2} – 121} )( {64 – {x^2}} )}}{{8y + xy + 88 + 11x}}\) बराबर है:
A. (y – 11)(8 + x)
B. (y + 11)(8 – x)
C. (y – 11)(8 – x)
D. (y + 11)(8 + x)

यदि x – y = 4 तथा x2 + y2 = 10 है, तो (x + y) के मानों में से एक मान है:
A. 2
B. 3
C. 5
D. 6

रु. 4200 की एक धनराशि का x% वार्षिक दर से 3\(2/3\) वर्ष में साधाण ब्याज द्वारा मिश्रधन रु. 5586 हो जाता है I \(2x + 1/2\) का क्या मान है?
A. 8
B. 8.5
C. 9
D. 9.5

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन 1: एक समद्विबाहु त्रिभुज की दो सममित रेखाएँ होती हैं।

कथन 2: एक समांतर चतुर्भुज में कोटि(क्रम) 2 की एक घूर्णन सममिति होती है।

तब, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
A. केवल कथन 1 सत्य है।
B. केवल कथन 2 सत्य है।
C. दोनों कथन 1 और 2 सत्य हैं।
D. दोनों कथन 1 और 2 असत्य हैं।

मान लीजिये कि p, q और r क्रमश: नीचे दिए आँकड़ों के माध्य, माध्यक और बहुलक है:

11, 12, 16, 3, 7, 9, 13, 16, 26, 23, 25, 19

(p + 2q – r) का मान क्या है?

A. 17
B. 22
C. 25
D. 28

कार्डों पर संख्याओं 5, 6, 7, _____, 182, 183 और 184 को लिखा जाता है, एक कार्ड पर एक संख्या लिखी जाती है तथा इन्हें एक थेले में रख दिया जाता है। इस थेले में से एक कार्ड यादृच्छिक रुप से निकाला जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि निकाले गए कार्ड पर संख्या 2, 3 और 5 से विभाज्य है?
A. \(1/30\)
B. \(1/36\)
C. \(1/24\)
D. \(2/45\)

ABCD एक समलंब है, जिसमें AB || CD और ∠D और C के समद्विभाजक E पर इस प्रकार मिलते हैं कि ∠EDC = 30° और ∠ECD = 25° है I तब, ∠A और B क्रमशः हैं:
A. 50° और 60°
B. 60° और 50°
C. 120° और 130°
D. 130° और 120°

x और y दो संपूरक कोण इस प्रकार हैं कि x > y है I यदि इन कोणों का अंतर 4 है, तो 3x – 4y का मान क्या है?
A. 50°
B. 70°
C. 100°
D. 140°

एक चतुर्भुज ABCD के विकर्ण AC और BD बराबर हैं तथा AD = BC है। तब, ABCD सदैव किस प्रकार का चतर्भुज होगा?
A. वर्ग
B. आयत
C. समद्विबाहु समलंब
D. पतंग

किसी त्रिभुज PQR में PQ = QR, ∠Q = 80° तथा ∠P =x° है I तब, 3x – 20 का मान है:
A. 50
B. 100
C. 65
D. 130

किसी समचतुर्भुज का परिमाप 364 सेमी है। इसके एक विकर्ण की लंबाई 70 सेमी है। इस समचतुर्भुज का क्षेत्रफल (सेमी2 में) कितना है?
A. 5600
B. 5775
C. 5810
D. 5880

किसी घनाभाकार टंकी की लंबाई, चौड़ाई और गहराई क्रमश: 6.5m, 5.4m और 3m हैं l इस टंकी का \(2/3\) भाग पानी से भरा हुआ है I इस टंकी में पानी की मात्रा (लीटर में) कितनी है?
A. 70100
B. 70200
C. 7020
D. 7060

किसी त्रिभुजाकार खेत की भुजाएँ 75 मीटर, 100 मीटर और 125 मीटर हैं। इसका क्षेत्रफल एक आयताकर पार्क के क्षेत्रफल के बराबर है, जिसकी भुजाएँ 3 : 2 के अनुपात में हैं। इस आयताकार पार्क की छोटी भुजा की लंबाई क्या है?
A. 40 मीटर 
B. 50 मीटर 
C. 30 मीटर 
D. 60 मीटर 

‘त्रिभुज के कोणों के योग’ गुणधर्म को सिद्ध करने के लिए एक गणित के शिक्षक ने छात्रों को अलग-अलग प्रकार के त्रिभुज वितरित किए I उन्हें कहा गया कि वे दिए गए त्रिभुज के कोणों को मापें I शिक्षक ने छात्रों में से एक छात्र को कहा की वह इन आंकड़ों को एक चार्ट पेपर पर निम्नलिखित तरीके से संचित करें:

∠1 = 

∠2 = 

∠3 = 

∠1 + ∠2 + ∠3 = 

शिक्षक द्वारा प्रयुक्त विधि है-

A. विश्लेषणात्मक विधि
B. निगमनात्मक विधि
C. संश्लेषण विधि
D. आगमनात्मक विधि

गणित में मूल्यांकन का केंद्र होना चाहिए

a) प्रश्न हल करने के लिए औपचारिक कलन विधि का स्मरण करना।

b) कौशल जैसे कि गणितीय संचारण, विवेचन और समस्या समाधान को विकसित करना।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part54

c) केवल पेपर और पेंसिल कार्यों से अभिकलन कौशल विकसित करना।

d) बच्चे की गणित की समस्या का अन्वेषण करना।

सही विकल्प का चुनाव कीजिए
A. (b) और (d)
B. (b) और (c)
C. (a) और (d)
D. (a) और (c)

विषय माप के परिचय के लिए बहुधा माप की अमानक इकाइयों का उपयोग किया जाता है I इसका क्या कारण हो सकता है? अत्यंत उपयुक्त विकल्प का चुनाव कीजिए I
A. अभी भी कई व्यक्ति माप की अमानक इकाइयों का उपयोग करते हैं।
B. अमानक इकाइयाँ, मानक इकाइयों की आवश्यकता का अच्छा तर्काधार प्रदान करती हैं।
C. इनकी कोई प्रासंगिकता नही है अतिरिक्त इसके कि उबाऊ गणित की कक्षा में कुछ मनोरंजक प्रदान किया जाए। 
D. माप को पढ़ाने से पूर्व, विशिष्ट आवश्यकताओं वाले बच्चों को एकमात्र अमानक इकाइयों का उपयोग ही साकार अनुभव दे सकता है। 

गणित की कक्षा में एक शिक्षक, टेस्ट में निम्नलिखित प्रश्न पूछता है:-

“एक गुणन समस्या लिखिए जिसका उत्तर इन समस्याओं के उत्तरों के बीच में हो”-

\({{gathered} 37 \\ 15 \\ {gathered} }{{{{\,\,\,\,\,\,\,\,\,\,\,\,}}{{}}}}\,\)\({{gathered} 33 \\ 20 \\ {gathered} }{{{{\,\,\,\,\,\,\,\,\,\,\,\,}}{{}}}}\,\)

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन टेस्ट में उपरोक्त प्रश्नों को शामिल करने के उद्देश्य का सबसे उपयुक्त रूप से वर्णन करता है?

A. गुणन के प्रक्रियात्मक ज्ञान को परखने के लिए
B. पहाड़ों के ज्ञान को परखने के लिए
C. छात्रों को समस्या हल करने में उपयोग की जाने वाली प्रक्रिया के लिए वैचारिक समझ प्रदर्शित करने की छूट देने के लिए I
D. छात्रों के अभिकलन (computational) कौशल की परख करने के लिए

बच्चे विद्यालय में विभिन्‍न अनुभवों के साथ आते हैं। एक शिक्षक को-
A. बच्चों के गणित के अनुभववादी अनौपचारिक ज्ञान और विद्यालय के गणित को जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। 
B. इसके बारे में चिंतित नही होना चाहिए क्योंकि बच्चों के अनुभव गणित से सबंधित नहीं हैं।
C. इनकी उपेक्षा करनी चाहिए क्योंकि विद्यालय के बाहर का गणित, विद्यालय में करवाए गए गणित से बहुत अलग होता है।
D. बच्चों का ध्यान केवल पाठ्यपुस्तकों पर एकाग्रित करना चाहिए। 

सुश्री मुमताज़ सामूहिक क्रियाकलापों के दौरान अवलोकन की तकनीक का उपयोग अपने छात्रों के गणित कौशल को सुधारने और उनको अवलंब तथा प्रतिपुष्टि उपलब्ध कराने के लिए करती है I मुमताज़ द्वारा प्रयुक्त योजना उदाहरण है-
A. मानदंड संदर्भित आकलन
B. रचनात्मक आकलन
C. मानक संदर्भित आकलन
D. योगात्मक आकलन

उच्च प्राथमिक स्तर पर निम्न में से कौन सा/से कथन शिक्षक की तैयारी की अपर्याप्तता को दर्शाता/दर्शाते हैं?

a) औपचारिक गणित को बाहर के संसार से संबंधित करने में छात्रों की असमर्थता।

b) गणित के भीतरी या बाहर के विषय क्षेत्रों से संबंध बनाने में छात्रों की अक्षमता।

c) गणितीय पाठ्यक्रम का आकार लंबा और अधिक धुरी वाला हो गया है।

d) गणित के शिक्षक छात्रों को गणित ओलिंपयाड में भाग लेने के लिए तैयार करने में अशक्त हैं I

सही विकल्प का चुनाव कीजिए –
A. (b) और (c)
B. (a) और (d)
C. (a) और (b)
D. (c) और (d)

निम्नलिखित में से कौन सा आंकड़ों के प्रबंधन पर प्रासंगिक प्रश्न का उदाहरण है?
A. प्राप्तांकों 79, 76, 73, 74 और 75 का माध्य ज्ञात कीजिए I
B. प्रथम पाँच अभाज्य संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।
C.

तीन बच्चों द्वारा 100m दौड़ की तीन परिक्षण में लिए गए समय का परिणाम दिया गया है I खेल दिवस के लिए कौन चुना जाएगा और क्यों-

 

परिक्षण-1 (सेकंड)

परिक्षण-2 (सेकंड)

परिक्षण-3 (सेकंड)

अंजू

15.2

14.8

15

भीम

15.8

15.7

15.4

चैरी

15.6

15.5

14.8

D.

पंक्ति A और B में दिए गए आंकड़ों का औसत ज्ञात कीजिए और परिणामों की तुलना कीजिए I

A

100

150

215

125

B

50

250

175

135

निम्नलिखित में से क्या गणित से मुक्त उत्तर वाले क्रियाकलाप (कार्यों) के उपयोग को तर्क संगत ठहरता है?
A. मुक्त उत्तर वाले प्रश्नों को हल करने में समय लगता है इसलिए इन्हें गृह कार्य के लिए दिया जाना चाहिए I
B. यह संकल्पनात्मक समझ और प्रश्न को हल करने की बहुलित विधियों को प्रोत्साहित करता है।
C. यह विद्यार्थियों को एल्गोरिथम (कलनविधि) स्मरण करने में मदद करता है।
D. यह विभिन्‍न प्रकार की गणितीय समस्याओं में छात्रों को व्यस्त रखता है।

मिडिल स्कूल की एक गणित अध्यापिका कक्षा में विभिन्न प्रकार के कोणों का एक समुच्चय लाती है I वह छात्रों को कोणों को उनकी माप के हिसाब से वर्गीकृत करने को कहती है I

उपर्युक्त संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन अति उपयुक्त है?
A. गणित एक अमूर्त विषय है इसलिए कक्षा में सामग्री का कोई स्थान नही है।
B. कक्षा में हस्तकौशल समग्री (मेनिपुलेटिव) का प्रयोग भ्रांतियों को जन्म देता है।
C. अध्यापिका अधिक समय गतिविधियों में व्यर्थ कर रही है तथा उनको पाठ्यक्रम पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए I
D. हस्तकौशल सामग्री का उपयोग संकल्पना को सुदृढ़ करने में सहायता करता है।

निम्नलिखित में से किस पोषक तत्व की पौधों को अपनी वृद्धि के लिए सूक्ष्म पोषक तत्वों के रूप में आवश्यकता होती है?
A. नाइट्रोजन
B. फॉस्फोरस
C. कैल्शियम
D. कॉपर

विभिन्‍न वस्तुओं को एक ही समय पर एक से अधिक तल पर देखना संभव है जब –
A. आंखें चेहरे के सामने हों
B. आंखें सिर के दोनों तरफ हों
C. आंखें सिर के ऊपर हों
D. पीनियल आंख मौजूद हों

X लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए आवश्यक होता है जिसकी कमी से Y होता है I X के अवशोषण के लिए Z की आवश्यकता होती है।

X, Y, Z क्रमश है:

A. कैल्शियम, एनीमिया, विटामिन D
B. आयरन, एनीमिया, विटामिन C
C. आयरन, एनीमिया, विटामिन A
D. कैल्शियम,औस्टियोपोरोसिस (अस्थिसुषिरता), विटामिन D

निम्नलिखित में से यूकैरयोटिक जीवों के युग्म को पहचानिए।
A. अमीबा, जीवाणु
B. अमीबा, पैरामीशियम
C. नीले-हरे शैवाल, पैरामीशियम
D. जीवाणु, नीले-हरे शैवाल

निम्न तालिका की कौन-सी पंक्ति अवस्था परिवर्तन का प्रक्रिया के पदों के साथ क्रमशः सही मिलान करती है?

 

अवस्था का परिवर्तन

 

गैस से द्रव

द्रव से ठोस

ठोस से द्रव

1.

संघनन

गलन

पिंडन

2.

संघनन

पिंडन

गलन

3.

वाष्पन

गलन

पिंडन

4.

वाष्पन

पिंडन

गलन

A. 1
B. 2
C. 3
D. 4

पौधों में श्वसन के संदर्भ में कौन-सा कथन सत्य है?
A. श्वसन केवल दिन के समय होता है।
B. श्वसन केवल रात के समय होता है।
C. श्वसन दिन और रात दोनों समय होता है|
D. ​श्वसन केवल उस समय होता है, जब प्रकाश संश्लेषण नहीं हो रहा होता है।

अदिति का ब्लडग्रुप B- है I वह हर वर्ष रक्तदान करती है I उसका रक्त निम्न में से किस ब्लडग्रुप के व्यक्ति को चढ़ाया जा सकता है?
A. केवल B-
B. B- या B+
C. B- या AB-
D. B-, B+, AB- या AB+

निम्न में से कौन-सा एक उदासीन लवण है?
A. सोडियम क्लोराइड
B. सोडियम कार्बोनेट
C. सोडियम एसिटेट
D. अमोनियम क्लोराइड

अमोनियम क्लोराइड का विलयन _________
A. नीले लिटमस को लाल कर देता है। 
B. लाल लिटमस को नीला कर देता है। 
C. लिटमस के विलयन में कोई रंग परिवर्तन नही लाएगा। 
D. लिटमस के विलयन को रंगहीन कर देगा। 

‘A’ को ‘B’ के विलयन में मिलाने पर उसका रंग बदल जाता है I जब ‘C’ को ‘B’ के विलयन में मिलाते हैं तो उसका रंग नही बदलता। A, B तथा C की अभिक्रियाशीलता के बारे में क्या निष्कर्ष निकाला जा सकता है?
A. C < B < A
B. A < C < B
C. C < A < B
D. B < C < A

निम्नलिखित में से कौन सा खाद्य पदार्थ एल्युमिनियम के जार में नहीं रखा जा सकता है?
A. पुडिंग
B. दूध
C. आंवला का अचार
D. पके हुए चावल

डबलरोटी को पकाते समय मीठी सुगंध उत्पन्न होती है क्योंकि __________
A. यीस्ट द्वारा श्वसन की क्रिया से कार्बनमोनोक्साइड उत्पन्न होती है।
B. किण्वन की क्रिया द्वारा यीस्ट शर्करा को एल्कोहल में परिवर्तित कर देते है।
C. यीस्ट द्वारा श्वसन की क्रिया से अल्कोहल का उत्पादन होता है।
D. किण्वन की क्रिया द्वारा यीस्ट कार्बनमोनोक्साइड को शर्कर में बदल देते हैं।

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part19

अमित पियानो की एक कुंजी (KEY) को पहले हल्के से और फिर ज़ोर से दबाता है। दूसरी स्थिति में ध्वनि के गुणधर्मों में क्या परिवर्तन होगा?
A. वह प्रबलतर होगी किंतु तारत्व (पिच) निम्न होगा।
B. वह प्रबलतर होगी किंतु तारत्व (पिच) में कोई अंतर नहीं होगा।
C. वह प्रबलतर होगी एवं तारत्व (पिच) भी उच्च होगा।
D. वह समान प्रबलता और तारत्व (पिच) की होगी।

निकटवर्ती क्षेत्र A तथा B में प्रेक्षित भिन्‍न वायु दाबः 

 

क्षेत्र A

क्षेत्र B

समय 10:00 A.M.

733 mmHg

723 mmHg

समय 12:00 P.M

800 mmHg

600 mmHg

समय 2:00 P.M

800 mmHg

700 mmHg

समय 4:00 P.M

950 mmHg

850 mmHg

दिन के किस समय पर, पवन की चाल सबसे अधिक तीव्र होगी?

A. 10 A.M.
B. 12 P.M.
C. 2 P.M.
D. 4 P.M.

मानव आँख का निकट बिंदु अर्थात स्पष्ट देख पाने की न्यूनतम दूरी लगभग 25 सेंटी मीटर हैI एक सामान्य मानव आँख के लिए, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिंब आभासी, सीधा, और छोटा होता है।
B. रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिंब वास्तविक, उल्टा और छोटा होता है।
C. रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिंब वास्तविक, उल्टा और बड़ा होता है।
D. रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिंब आभासी, सीधा, और बड़ा होता है।

निम्नलिखित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, गलत कथन का चुनाव करिए-

A. खेल आरंभ होने से पहले एक व्यायामी जानबूझ कर अपने हाथों में खुरदुरा पदार्थ लगाता है जिससे गुंथना कम हो सके तथा कुशलता बढाई जा सके।

B. खेलने से पूर्व कैरम बोर्ड पर जानबूझ कर महीन पाउडर छिड़का जाता है जिससे गुंथना कम हो तथा कुशलता बढाई जा सके।

C. दौड़ने की प्रतियोगिताओं में, धावक के जूते के तले खाँचेदार होते है जिससे गुंथना कम हो और कुशलता बढाई जा सके I

A. A
B. A, B
C. A, C
D. B, C

निम्न में से कौन सा उपकरण अपनी कार्यप्रणाली में विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव के सिद्धांत का प्रयोग नहीं करता है?
A. मोटर
B. जनित्र
C. विद्युत हीटर
D. विद्युत घंटी

एक वस्तु में जल तैर रही है और उसके आयतन का एक चौथाई भाग जल की सतह से ऊपर है निम्न में से कौन सा कथन सही है?
A. वस्तु पर लग रहा उत्प्लावन बल, वस्तु के भार से अधिक हैI
B. वस्तु पर लग रहा उत्प्लावन बल, वस्तु के भार से कम है।
C. वस्तु पर लग रहा उत्प्लावन बल, वस्तु के भार के बराबर है।
D. वस्तु पर कोई उत्प्लावन बल कार्यरत नहीं है।

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A) – जब विधुत धारा किसी तार में से गुजरती है तो वह तार चुम्बक की भांति व्यवहार करता है।

कारण (R) – तार अधिकतर चुम्बकीय पदार्थ के बने होते हैं I

A. A तथा R दोनों सही हैं लेकिन R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
B. A तथा R दोनों सही हैं और R, A का सही स्पष्टीकरण है
C. A सही है किन्तु R सही नहीं है।
D. A तथा R दोनों गलत हैं।

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A) – अस्मिता को पित्ताशय के निकालने की सर्जरी (शल्यचिकित्सा) के बाद अपने भोजन में वसा कम करने की सलाह दी जाती है

कारण (R) – जठर रस के अधिक स्राव से अम्लता होती है

A. A सही है तथा R, A का सही स्पष्टीकरण है।
B. A सही है किन्तु R सही नहीं है।
C. A तथा R दोनों सही है किन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
D. A तथा R दोनों गलत हैं।

निम्न में से कौन सा कथन सत्य है?

A – अपसारी प्रश्न शिक्षार्थियों में तार्किक सोच को प्रोत्साहित करते है।

B – अभिसारी प्रश्न सकल आकलन के लिए अधिक उत्त्म हैं I
A. A सत्य है और B असत्य है
B. A असत्य है और B सत्य है
C. A और B दोनों सत्य हैं
D. A और B दोनों असत्य हैं

एक जाँच-उन्मुख कक्षा VI में ‘चुम्बक’ विषय का परिचय देने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति सबसे उपयुक्त होगी?
A. चुम्बकीय आकर्षण की वैज्ञानिक परिभाषा प्रदान करना।
B. बच्चों से चुम्बक और वस्तुओं के साथ ‘खेलों और छाँटों’ आधारित गतिविधियाँ करवाना।
C. चुम्बक और कुछ वस्तुओं का उपयोग करके चुम्बकीय आकर्षण और प्रतिकर्षण का निदर्शन करना।
D. श्यामपट्ट पर चुम्बकीय और अचुम्बकीय पदार्थों की सूची बनाना।

एक वैज्ञानिक सिद्धान्त (थ्योरी) के विषय में निम्न में से क्या सत्य है?
A. वैज्ञानिक सिद्धान्त (थ्योरी) तथ्यात्मक कथनों के समुच्च्य होते हैं I
B. वैज्ञानिक सिद्धान्त (थ्योरी) प्राकृतिक परिघटनाओं के यादुच्छिक अनुमान है I
C. वैज्ञानिक सिद्धान्त (ध्योरी) परिघटना की आनुभविक प्रमाण तर्क और बहस के आधार पर व्याख्या देते हैं।
D. वैज्ञानिक सिद्धान्त (ध्योरी) वाद विवाद और बदलाव को आमंत्रण नही देते।

निम्न में से कौन सी वैधता विज्ञान के पाठ्यक्रम की सामग्री, प्रक्रिया, भाषा और शैक्षणिक अभ्यास का आयु उपयुक्त होना दर्शाती है?
A. नीतिपरक वैधता
B. विषयवस्तु वैधता
C. प्रक्रिया वैधता
D. संज्ञानात्मक वैधता

प्रेक्षणों (अवलोकनों) की सर्वोतम परिभाषा है –
A. इन्द्रियों द्वारा अभिगम्य प्राकृतिक परिघटनाओं के विवरणात्मक कथन।
B. संख्यात्मक आंकड़ों के आधार पर निकले गए निष्कर्ष।
C. प्राकृतिक परिघटनाओं के स्पष्ट और विस्तृत वर्णन।
D. एक विशिष्ट तर्कसंगत सोच के पक्ष में दिए गए तर्क।

माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान के आकलन के विषय में निम्न में से दिए गए कथनों में से कौन सा/से कथन सत्य हैं?

A. सीखने के सभी पहलुओं को उचित महत्व दिया जाना आवश्यक है I

B. स्थिति के अनुसार आकलन की विधियों का लचीला होना आवश्यक है I

C. शिक्षक द्वारा किए गए अनौपचारिक अवलोकन आकलन हेतु उपयोग में नही लाए जा सकते।

D. आकलन को सीखने वाले के गुणात्मक प्रदर्शन पर केन्द्रित होना चाहिए I
A. A, B, C
B. B, C
C. A, B, D
D. A, C

हमारे देश में जो लोग सामान्य रोगों जैसे फ्लू, डायरिया, बुखार इत्यादि से पीड़ित हैं, वे चिकित्सक से मशवरा नहीं करते बल्कि अपने आप ही दवाइयों का उपयोग करते हैं जिससे कि स्वास्थ्य की परेशानियाँ उत्पन हो सकती हैं I कक्षा VIII के विद्यार्थियों को एक प्रोजेक्ट दिया गया जिसमें उन्हें आपपास के लोगों की स्वचिकित्सा प्रणाली का अध्ययन करना है I निम्नलिखित में से विज्ञान को सीखने के कौन-से सूचकों का उनके प्रोजेक्ट के द्वारा मूल्यांकन हो सकता है:
A. संवाद, विश्लेषण, पूर्वानुमान,
B. परिकल्पना करना, संवाद करना,
C. प्रयोग करना, संवाद करना, आंकड़े इकट्ठा करना
D. विश्लेषण करना, संवाद करना, आंकडें इकट्ठा करना

विज्ञान के शिक्षण के जाँच-पड़ताल आधारित अधिगम के लिए निम्न में से किस के सिवाय सभी स्वीकृत गुणधर्म हैं-
A. बच्चों के अपने संसार को समझने में बच्चों की क्षमता में इसका गहरा विश्वास है।
B. यह प्राकृतिक संसार के साथ सीधे संपर्क-को एक आवश्यक चरण के रूप में देखता है।
C. यह समझता है कि बच्चों से वैज्ञानिकों की तरह बहस करने और करण ढूँढने की अपेक्षा नही की जा सकती।
D. यह बच्चों को ‘नूतन अन्वेषकों’ के रूप में देखता है।

विज्ञान में रचनात्मक आकलन की निम्न में से कौन-सी एक प्रभावकारी प्रक्रिया है:
A. बच्चों को अपने विचारों को अभिव्यक्त करने के लिए कहना।
B. बच्चों का गृहकार्य नियमित रूप से जाँचना।
C. बच्चों को प्रयोगशाला में ध्यान देने के लिए कहना।
D. बच्चों में अवधारणाओं की परिभाषा को याद रखने की क्षमता की जाँच करना।

किसी ‘विज्ञान सम्मत साक्षर’ व्यक्ति का निम्न में से क्‍या अति लाक्षणिक गुण है?
A. विज्ञान के सभी तथ्यों और सिद्धान्तों का अधिपति होना।
B. व्यक्तिगत व सामाजिक जीवन में सुविचारित निर्णय ले पाने की क्षमता।
C. एक बढ़िया खोज पत्र को लिखने और प्रकाशित करवाने की क्षमता होना।
D. विज्ञान की सफलता की सराहना करने की क्षमता होना।

Leave a Comment

error: