CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part15

सामाजिक रचनावादी परिप्रेक्ष्य में बच्चों को किस तरह से देखते हैं?
A. जानकारी के निष्क्रिय ग्रहणकर्ता
B. अपने सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ से स्वतंत्र
C. ज्ञान के सक्रिय सृजनकर्ता
D. आनुवंशिकता से पूर्व-क्रमादेशित

अभिकथन (A): सही पोषण, पर्याप्त नींद और शारीरिक गतिविधि बच्चों की सामाजिक संपर्क में संलग्न होने की क्षमताओं को बढ़ावा देती है, जो बदले में संज्ञानात्मक विकास को प्रेरित करती है।

कारण (R): विकास के सभी पहलू अन्त: संबंधित होते हैं और एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं I 

सही विकल्प चुनें-
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों सत्य हैं।

जब से सुनीता ने चलना शुरु किया है, वह जब भी संगीत सुनती है, नृत्य करना शुरु कर देती है। जब वह नृत्य करती है, उसके माता-पिता ताली बजाते हैं और टी.वी. कार्यक्रम में नृत्य कर रहे बच्चों की नकल करने के लिए कहते हैं। सुनीता ने बहुत जल्दी ही अच्छी तरह से नृत्य करना सीख लिया है

यह उदाहरण विकास के किस सिद्धांत को दर्शाता है?
A. विकास आनुवंशिकता और परिवेश के बीच अन्त: क्रिया का परिणाम है।
B. विकास अनिरन्तर प्रक्रिया है।
C. विकास पूर्ण रूप से अप्रत्याशित है।
D. विकास केवल आनुवंशिकता द्वारा निर्धारित होता है।

प्राथमिक समाजीकरण की प्रक्रिया किस अवस्था से शुरु हो जाती है?
A. शैशवावस्था
B. बाल्यावस्था
C. किशोरावस्था
D. प्रौढ़ावस्था

जीन पियाजे के संज्ञानात्मक सिद्धांत पर आधारित शैक्षणिक तकनीक निम्न में से क्या करेगी?
A. विषयवस्तु को रट कर याद करने पर अनन्य रूप से बल देगी।
B. पाठ्यक्रम को तैयार करते समय बच्चों की उम्र का ध्यान रखेगी।
C. विषयवस्तु को अमूर्त से मूर्त के क्रम में प्रस्तुत करेगी।
D. पुरस्कार और दण्ड को अधिगम के लिए अति महत्वपूर्ण मानेगी।

जीन पियाजे के अनुसार, चिंतन के बुनियादी चरण जो क्रियाओं की संगठित व्यवस्था हैं या वे विचार जो वस्तुओं और घटनाओं को हमारी दुनिया में मानसिक रुप से प्रस्तुत करने की अनुमति देते हैं, क्या कहलाते हैं?
A. स्कीमा
B. समीपस्थ विकास का क्षेत्र
C. अग्रिम संगठक
D. अनैच्छिक क्रियाएं

निम्न में से किस सिद्धांतकारी ने यह प्रतिपादित किया था कि सामाजिक अंतः क्रियाएं आधारभूत मानसिक क्षमताओं को उच्चतर संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं में रुपांतरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं?
A. लेव वायगोत्स्की 
B. बी. एफ. स्किनर
C. हावर्ड गार्डनर
D. लॉरेंस कोहलबर्ग

निम्नलिखित में से कौन-सा लेव वाइगोत्स्की के संज्ञानात्मक सिद्धान्तों पर आधारित है?
A. पारस्परिक शिक्षण
B. क्रिया-प्रसूत अनुकूलन
C. प्रतिपादक अधिगम
D.

रट कर याद करना

लॉरेंस कोहलबर्ग के अनुसार कोई बच्चा नैतिक चिंतन के किस स्तर पर है अगर वह बच्चा यह तर्क देता है कि हेंज को कानून का पालन करना चाहिए क्योंकि यह एक नागरिक के रूप में उसका कर्तव्य है और अगर किसी को भी चोरी करने की इजाजत नहीं है, तब हेंज को भी ऐसा करने की स्वीकृति नहीं दी जानी चाहिए?
A. यान्त्रिक- उद्देश्य अभिमुखता (अभिविन्यास)
B. कानून और व्यवस्था अभिमुखता
C. सामाजिक अनुबंध की अभिमुखता
D. दण्ड और आज्ञापालन अभिमुखता

निम्न में से कौन सा उपागम बाल केन्द्रित शिक्षा के सिद्धातों के अनुकूल है?
A. विद्यालयों को हर विद्यार्थी की व्यक्तिगत जरूरतों और रुचियों को महत्व देना चाहिए। 
B. सिर्फ व्याख्यानों पर आधारित निर्देशन पर जोर देना चाहिए। 
C. सभी विद्याथिर्यों को शिक्षक द्वारा निर्धारित एकरूप मानदण्डों को प्राप्त करना चाहिए। 
D. विद्याथिर्यों को परीक्षा के लिए सीखने हेतु अभिप्रेणाएं प्रदान करनी चाहिए। 

कौन-सी बुद्धि प्रकार हावर्ड गार्डनर के बहु-बुद्धि सिद्धान्त में नहीं सुझाई गई है?
A. भाषात्मक बुद्धि
B. शारीरिक गतिसंवेदी बुद्धि
C. संगीतात्मक बुद्धि
D. स्फटिकीय बुद्धि

निम्नलिखित में से कौन-सी शैक्षणिक तकनीक बच्चों में लैंगिक रूढ़िवादिता को कम करने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने में प्रभावशाली है?
A. लैंगिक-पृथक्कता आधारित आसन प्रबंधन करना
B. लैंगिक-आधारित अधिगम कार्य देना
C. लैंगिक-विशिष्ट भूमिकाओं और व्यवहारों पर बल देना
D. कक्षा में लैंगिक पूर्वाग्रहों पर चर्चा सुसाध्य करना

एक ऐसी कक्षा जिसमें विद्यार्थियों का समूह विविधता पूर्ण हो, उसमें अध्यापक को क्या करना चाहिए?
A. व्यक्तिगत विभिन्‍नताओं को पक्षपोषित और सम्मानित करना चाहिए। 
B. व्यक्तिगत  भिन्नताओं को कम करने की कोशिश करनी चाहिए। 
C. व्यक्तिगत भिन्नताओं को अनदेखा करना चाहिए। 
D. शिक्षण अधिगम की प्रक्रिया में वैयक्तिक भिन्नताओं को मुख्य बाधा समझना चाहिए। 

आकलन के संदर्भ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 निम्न में से क्या प्रस्तावित करती है?
A. योगात्मक आकलन
B. परीक्षा के लिए अधिगम
C. 360 डिग्री बहुआयामी प्रगति-उन्नति पत्र
D. कागज और पेंसिल आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न परीक्षण

आगामी 10 वर्षों में क्या विज्ञान इतनी उन्नति कर लेगा कि दूसरे ग्रहों पर जीवन की खोज की जा सकेगी?

यह प्रश्न विद्यार्थियों में _______ चिंतन को बढ़ावा देगा, क्योंकि यह ______ देने का मौका देता है।
A. अपसारी, अनेक संभावित उत्तर
B. अभिसारी, केवल एक सही उत्तर
C. अपसारी, केवल एक सही उत्तर
D. अभिसारी, अनेक संभावित उत्तर

कथन (A): एक शिक्षक छात्रों को विद्यालयी परियोजना हेतु अपनी स्थानीय विरासत पर प्रस्तुति तैयार करने को प्रोत्साहित करता है। 

तर्क (R): अपने समुदाय और विरासत संबंधित अनुभवों को साझा करना छात्रों को समावेशित महसूस करने में मदद करता है। 

सही विकल्प चुनें –
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

अक्षरों का अनुपयुक्त आकार और रिक्त प्रवाही और प्रिंट अक्षरों का मिश्रण, और गलत वर्तनी ________ के भेदक लक्षण हैं I
A. वाचन वैकल्य
B. लेखन वैकल्य
C. गुणज वैकल्य
D. उत्साह वैकल्य

निम्न में से कौन-सा सिद्धांत शिक्षा में समावेशन के लिए बाधक है?
A. विषयवस्तु को विविध प्रकार से प्रस्तुत करना
B. विद्यार्थियों को विविध प्रकार से नामीकृत करना
C.

मतों को विविध प्रकार से अभिव्यक्त करना।

D. अधिगम-प्रक्रिया में विविध प्रकार से सम्मिलित करना

दृश्य बाधित विद्यार्थियों को ऐसी कौन सी सुविधा दी जाए जिससे कि वे प्रभावशाली ढंग से सीख सकें और संप्रेषण कर सकें?

i. संकेत भाषा का प्रशिक्षण 

ii. ब्रेल भाषा का प्रशिक्षण

iii. पाठ्य सामग्री को वाचन में बदलने वाले सॉफ्टवेयर 

iv. स्पर्शनीय (उभरी हुई) मुद्रित सामग्री 
A. केवल i
B. केवल ii और iv
C. केवल i और iv
D. ii, iii और iv

निम्नलिखित में से कौन-सी मेधावी विद्यार्थियों की विशेषता नहीं है?
A. परीक्षा मात्र की दृष्टि से अधिगम करना
B. उन कामों को करने के लिए आन्तरिक रूप से अभिप्रेरित होना जो उन्हें चुनौतीपूर्ण लगते हैं।
C. अन्वेषण और अधिगम के लिए उत्सुकता
D. एक या अधिक क्षेत्रों में उच्चतम श्रेणी की उपलब्धि

छात्रों में भ्रांतियों को सुलझाने के लिए एक अध्यापिका को ________ चाहिए
A. खोज अधिगम को सुसाध्य करना
B. प्रत्यक्ष निर्देशन का इस्तेमाल करना
C. उन छात्रों को शर्मिंदा और दण्डित करना
D. भ्रांतियों को अनदेखा करना

छात्र ________ द्वारा सर्वश्रेष्ठ सीखते हैं।
A. विषयवस्तु के साथ अर्थपूर्ण संलग्न
B. अध्यापिका के मौखिक निर्देशों का निष्क्रिय पालन करने के द्वारा 
C. दूसरे के व्यवहार की नकल और अनुकरण करने के द्वारा 
D. दी गई विषयवस्तु का रट्टा मारने के द्वारा 

कथन (A): एक शिक्षक को अधिगमकर्ताओं को जानकारी असंबंधित खण्डों मे प्रस्तुत करना चाहिए और जिन संप्रत्ययों का आकलन हो चुका है, उनका कोई संदर्भ नहीं देना चाहिए। 

तर्क (R): अधिगम एक रेखीय तरीके से होता है। 

सही विकल्प का चयन कीजिए-
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part28

छात्र-शिक्षक के रिश्ते में विश्वास बढ़ाने के लिए निम्न में से कौन-सा विकल्प प्रभावशाली है?
A. शिक्षक का छात्र को बिना किसी शर्त के अपनाने का मनोभाव
B. छात्र की सिर्फ उसकी शारीरिक बनावट पर प्रशंसा करना
C. छात्र को बार-बार पुरस्कार और दण्ड देना
D. छात्र को सिर्फ तभी स्नेह दर्शाना जब वो वांछित व्यवहार प्रस्तुत करे

जब एक विद्यार्थी किसी क्रियाकलाप के नकारात्मक परिणाम मूल्य और नियंत्रण की कमी पर केन्द्रित रहता है, तब उसे किस संवेग का अहसास होगा?
A. गर्व
B. आशा
C. आनन्द
D. दुश्चिन्ता

निम्न में से कौन-सी तकनीक विद्यार्थियों की अधिगम अभिप्रेरणा को बढ़ावा देती है?
A. दण्डात्मक कक्षा प्रबंधन स्थापित करना
B. किसी भी कीमत पर कार्य खत्म करने पर बल देना
C. विद्यार्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा पर बल देना
D. विद्यार्थियों को उनके व्यक्तिगत अधिगम लक्ष्यों को पाने के लिए समर्थन देना

अपने स्वयं की चिंतन प्रक्रिया के बारे में सोचने की योग्यता क्या कहलाती है?
A. भ्रांति
B. समायोजन
C. संरचनात्मक चित्रण
D. अधिसंज्ञान

किसी संप्रत्यय को पढ़ाते समय, गैर उदाहरणों _______
A. का कभी भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 
B. का चुनाव किसी असंबंधित संप्रत्यय से करना चाहिए। 
C. का इस्तेमाल उस संप्रत्यय को परिभाषित करने वाले गुणों की स्पष्टता बढ़ाने के लिए करना चाहिए।
D. का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए क्योंकि वो अटल भ्रांतियों को जन्म दे देंगे। 

निम्न में से कौन-सा कथन किसी संप्रत्यय के अधिगम हेतु उपयुक्त नहीं है?
A. उस संप्रत्यय के बारे में विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान को खोजना
B. नई जानकारी का विवेचनात्मक विश्लेषण और वर्गीकरण करना
C. जानकारी को विद्यार्थियों के सामाजिक संदर्भ से जोड़े बिना प्रस्तुत करना
D. संप्रत्यय को विविध परिप्रेक्ष्यों से समझना

एक अध्यापिका अपने विद्यार्थियों में खोज अधिगम को सुसाध्य करना चाहती है I इसके लिए, उस अध्यापिका को क्या करना चाहिए?
A. व्याख्यान विधि का अत्यधिक प्रयोग करना चाहिए। 
B. केवल पाठ्य-पुस्तक के उपयोग पर बल देना चाहिए। 
C. आवश्यकतापूर्ण मार्गदर्शन के साथ स्वनिर्देशित प्रयोग को सुसाध्य करना चाहिए। 
D. विद्यार्थियों को बिना किसी मार्गदर्शन के खुद काम करने देना चाहिए। 

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए:

पुस्तकें लेखक
A. मेघदूत I. बाणभट्ट
B. हर्षचरित II. आर्यभट्ट
C. आर्यभटीयम् III. सुश्रुत
D. सुश्रुतसंहिता IV. कालिदास

A. A – IV, B – I, C – II, D – III
B. A – I, B – IV, C – III, D – II
C. A – II, B – I, C – IV, D – III
D. A – III, B – IV, C – I, D – II

आरंभिक मानव के पाषाण काल पुरास्थलों का पुरास्थलों से प्राप्त प्रमाणों के साथ मिलान कीजिए।

A. कुरनूल I.  शुतुरमुर्ग के अण्डे
B. भीमबेटका II. भस्म अवशेष
C. हुँरूगी III. गुफाएंँ और कन्दराएँ
D. पाटणे IV. आवास और उद्योग – स्थल

A. A – IV, B – I, C – III, D – II
B. A – III, B – I, C – II, D – IV
C. A – II, B – III, C – IV, D – I
D. A – I, B – IV, C – II, D – III

उत्तराधिकार की मुगल परंपराएंँ किस पर आधारित थी?
A. ज्येष्ठाधिकार का नियम जहां ज्येष्ठ पुत्र अपने पिता का उत्तराधिकारी होता था।
B. सहदायाद का नियम जहां उत्तराधिकार का विभाजन समस्त पुत्रों के बीच कर दिया जाता था।
C. प्रतिस्पर्द्धा जहां जो पुत्र विजेता बनकर उभरता वह गद्दी का उत्तराधिकारी होता था।
D. पक्षपात जहां पसंदीदा पुत्र गद्दी का उत्तराधिकारी हो जाता था।

शाहजहाँनाबाद की योजना में यमुना की क्या भूमिका थी?
A. सब के लिए आवागमन और जल उपलब्ध कराना।
B. राज-महल को ही नदी पर पहुंँच का नियंत्रण देना।
C. अभिजातों को नदी किनारे पहुंँच प्रदान कराना।
D. किलाबंदी और महल क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करना।

निम्नलिखित का सुमेल करें :

आदिवासी समुदाय स्थान
A. वन गुर्जर I. हिमाचल प्रदेश
B. लम्बाडी II. कश्मीर
C. बकरवाल III. आंध्र प्रदेश
D. गद्दी IV. उत्तराखण्ड

A. A – I, B – II, C – III, D – IV
B. A – IV, B – III, C – II, D – I
C. A – IV, B – I, C – III, D – II
D. A – I, B – III, C – II, D – IV

“भक्ति” के विशेष लक्षण निम्नलिखित थे –

A. कोई भी, किसी भी जाति का, लिंग का, अमीर/गरीब व्यक्ति भक्ति का अनुसरण कर सकता था।

B. केवल ब्राह्मण ही भक्ति के मार्ग का अनुसरण कर सकते थे।

C. देवता या देवी के समक्ष समर्पण पर ज़ोर था।

D. विस्तृत बलिदानों और यज्ञों के प्रदर्शन पर ज़ोर था।

सही विकल्प का चयन कीजिए :

A. B और D सही हैं।
B. B और C सही हैं।
C. A और D सही हैं।
D. A और C सही हैं।

निम्नलिखित घटनाओं को काल क्रमानुसार लगाएंँ।

A. वाष्प इंजन का आविष्कार

B. भारत में पहली सूती कपड़ा मिल की स्थापना

C. भारतीय कपड़ों का पतन

D. स्पिनिंग जैनी का आविष्कार

A. A, D, C, B
B. A, D, B, C
C. D, A, C, B
D. D, A, B, C

A. अभिकथन – अंग्रेज जनजातियों को बसाना और खेतीहर किसान बनाना चाहते थे।

B. कारण – एक जगह बसे हुए किसानों पर नियंत्रण रखना और शासन करना, घुमन्तू लोगों की तुलना में सरल था।

A. A और B सही हैं, B, A की उचित व्याख्या है।
B. A और B सही हैं, परन्तु B, A की उचित व्याख्या नहीं है।
C. A सही है, किन्तु B गलत हैं।
D. A और B दोनों गलत हैं।

भारत में किस साल बाल विवाह निषेध अधिनियम पारित किया गया?
A. 1829
B. 1835
C. 1854
D. 1929

सत्यशोधक समाज ________ द्वारा स्थापित किया गया।
A. श्री. नारायण गुरू के
B. स्वामी विवेकानंद के
C. ज्योतिराव फुले के
D. केशब चंद्र सेन के

औपनिवेशिक काल के दौरान मंदिर प्रवेश आंदोलनों ने किसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई?
A. जाति-प्रथा को चुनौती देने और अस्पृश्यता उन्मूलन।
B. सभी के लिए, बिना जातीय भेदभाव, मंदिरों को प्रवेश हेतु खोलना।
C. जाति प्रथा को चुनौती और समाज में समानता लाना।
D. समाज में व्याप्त जातीय पूर्वाग्रहों को प्रकाश में लाना।

यह नारा किसने दिया – ‘स्वतंत्रता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा।’
A. सुभाषचंद्र बोस
B. महात्मा गाँधी 
C. भगत सिंह
D. बाल गंगाधर तिलक

भारतीयों द्वारा इलबर्ट बिल को वापस लेने का विरोध क्यों हुआ, सही विकल्प चुनिए –
A. यह भारतीयों को हथियार रखने की अनुमति नहीं देता था।
B. सरकार – विरोधियों की आवाज़ दबाने के लिए बना था।
C. यह अंग्रेज़ों की नस्लवादी मनोवृत्ति को दर्शा रहा था।
D. इनमे से कोई भी नहीं

गुट-निरपेक्षता की विदेश नीति का गठन किसके विचार से किया गया था?
A. टकराव से बचने और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और USSR के साथ गठबंधन से अलग रहना।
B. अमेरिका और सोवियत संघ के साथ तटस्थ रहने का जिससे दोनों देशों के साथ कूटनीतिक संबंधों को जारी रखा जा सके।
C. संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत संघ दोनों को टक्कर देने के लिए नव स्वतंत्र देशों से मिलकर एक तीसरे शक्ति केंद्र का निर्माण करना।
D.

मानवीय सह-अस्तित्व के लिए अमेरिका और सोवियत संघ के बीच मध्यस्थता में सक्रिय भूमिका निभाना।

कर्क रेखा निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य से गुज़रती है?
A. महाराष्ट्र
B. ओडिशा
C. मध्य प्रदेश
D. उत्तर प्रदेश

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A. पृथ्वी 365\( 1 4\) दिन में सूर्य का चक्कर लगाती है।

B. हम लोग एक वर्ष 365 दिन का मानते हैं तथा सुविधा के लिए 6 घंटों को इसमें नहीं जोड़ते हैं।

C. प्रत्येक चौथे वर्ष फ़रवरी 29 के बदले 28 का दिन होता है।

A. केवल A और B
B. केवल A और C
C. केवल B और C
D. केवल A

यदि पृथ्वी को समान अनुदैर्ध्य विस्तार के चौबीस समय क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, तो प्रत्येक क्षेत्र ___________ देशांतर को आच्छादित करेगा।
A. 10°
B. 15°
C. 20°
D. 30°

भारत के उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर शुरू करते हुए क्षेत्रों को क्रमबद्ध कीजिए:

a. अरावली श्रृंखला

b. विंध्य पर्वतमाला

c. ग्रेट इंडियन डेजर्ट

d. दक्कन का पठार

e. पूर्वी घाट

निम्नलिखित संकेतों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए।

A. a – b – c – d – e
B. b – a – d – c – e
C. c – a – b – d – e
D. c – b – a – d – e

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part11

निम्न में से मानचित्र के घटक के संदर्भ में भिन्न का चयन कीजिए।
A. दूरी
B. दिशा
C. प्रतीक
D. पैमाना

निम्नलिखित में से कौन सी मिट्टी (मृदा) गीली होने पर चिपचिपी हो जाती है तथा मानसून से पहले या पहली बारिश के बाद जब तक इसकी जुताई न हो तो इस पर काम करना मुश्किल हो जाता है?
A. लाल या पीली मिट्टी (मृदा)
B. काली मिट्टी (मृदा)
C. लैटराइट मिट्टी (मृदा)
D. जलोढ़ मिट्टी (मृदा)

वनस्पति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. घासस्थल मध्यम वर्षा वाले क्षेत्रों में विकसित होते हैं और कांँटेदार झाड़ियाँ शुष्क क्षेत्रों में पैदा होती हैं।

B. वनस्पति की वृद्धि तापमान एवं नमी पर निर्भर करती है।

C. प्राकृतिक वनस्पति के प्रकार में परिवर्तन मुख्यतः जलवायु की परिस्थिति में परिवर्तन के कारण होता है।

A. केवल A सही है। 
B. केवल A और B सही हैं। 
C. केवल C और B सही हैं। 
D. A, B और C सभी सही हैं। 

सही कथन का चयन कीजिए।
A. ऑक्सीजन सर्वाधिक पाई जाने वाली गैस है।
B. वायु में ऑक्सीजन की मात्रा समान बनी रहती है क्योंकि मनुष्य तथा पशु सांँस लेने में इसका प्रयोग करते हैं तथा पौधे इसका उत्पादन करते हैं।
C. ऑक्सीजन को ग्रीनहाउस गैस भी कहा जाता है।
D. वायुमंडल में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ने से भूमंडलीय तापन बढ़ जाता है।

निम्नलिखित कथनों A तथा B पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिए।

A. दो वायुदाब क्षेत्रों के दाब में अंतर जितना अधिक होगा, पवनों की चाल उतनी ही अधिक होगी।

B. जब वायु उच्चदाब क्षेत्र से निम्नदाब क्षेत्र की ओर चलती है तब पवन उत्पन्न होती है।

A. दोनों (A) तथा (B) सत्य हैं तथा (B), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. दोनों (A) तथा (B) सत्य हैं तथा (B), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है तथा (B) असत्य है।
D. (A) असत्य है तथा (B) सत्य है।

अपनी कक्षा में परिवहन विषय पढ़ाते समय एक शिक्षिका ने विभिन्न प्रकार के टिकटों जैसे बस टिकट, रेल टिकट आदि का उपयोग किया। उपरोक्त संदर्भ में इन कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए। 

(A) इन टिकटों का प्रयोग करके वह खर्च, दूरी व यातायात के विभिन्न साधनों की विशेषताओं पर चर्चा कर सकती है।

(B) इन टिकिटों का प्रयोग करके वह मानव आवास के प्रकारों पर भी चर्चा कर सकती है।

A. (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. (A) सही है और (B) गलत है।
D. (A) गलत है और (B) सही है।

नए चारागाहों की खोज में लोगों के मौसमी आवागमन को कहते हैं :
A. प्रवास
B. आप्रवास
C. उत्प्रवास
D. ऋतुप्रवास

प्रवास को प्रभावित करने वाले ‘प्रतिकर्ष कारक’ कौन-से हैं?

A. प्राकृतिक आपदा

B. पानी की कमी

C. जीवन यापन का बेहतर स्तर

D. शिक्षा

सही विकल्प का चुनाव कीजिए।

A. केवल (A) और (B)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (C) और (D)
D. केवल (A) और (D)

कथनों को पढ़िए और नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए। 

कथन A : कृषि एक प्राथमिक क्रिया है।

कथन B : फ़सलों, फ़लों, सब्ज़ियों, फूलों को उगाना और पशुधन पालन कृषि में सम्मिलित है।

A. A सही है, B गलत है।
B. A गलत है, B सही है।
C. A और B सही हैं।
D. A और B गलत हैं।

ऐसा माना जाता है कि सैंट थॉमस लगभग 2000 साल पहले इस राज्य में आए थे तथा भारत में ईसाई धर्म लाने का श्रेय उन्हीं को जाता है। वह राज्य कौन-सा है?
A. कर्नाटक
B. पश्चिम बंगाल
C. केरल
D. तमिलनाडु

विविधता के संदर्भ में इन वक्तव्यों पर विचार करें –

A. विविधता भारत के सामर्थ्य का स्रोत है।

B. भारत की विविधता में एकता है।

C. विविधता भेदभाव का स्रोत भी हो सकती है।

D. ऐतिहासिक और भौगोलिक कारक विविधता में योगदान करते हैं।

उपर्युक्त में से कौन से सत्य हैं?

A. A, B, C और D
B. A, B और D
C. A, B और C
D. A और B

यदि आप भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाते हैं, तो आप निम्नलिखित में से कौन-सा निर्णय स्वयं ले सकते हैं?
A. उस व्यक्ति का चयन कर सकते हैं जिसे आप प्रधानमंत्री के रूप में पसंद करते हैं।
B. लोकसभा में बहुमत वाले प्रधानमंत्री को बर्खास्त कर सकते हैं।
C. दोनों सदनों द्वारा पारित विधेयक पर पुनर्विचार के लिए कह सकते हैं।
D. अपनी पसंद के नेताओं को मंत्रिपरिषद में मनोनीत कर सकते हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा वक्तव्य 1870 के राजद्रोह अधिनियम के संदर्भ में सही है?
A. इस अधिनियम द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि अगर कोई भी व्यक्ति ब्रिटिश सरकार का विरोध या आलोचना करता है तो उसे मुकदमा चलाए बिना ही गिरफ़्तार किया जा सकता था।
B. इस अधिनियम ने ब्रिटिश राज में भारतीयों के लिए वृहत्तर समानता और न्याय सुनिश्चित किया।
C. इस अधिनियम ने औपनिवेशिक अदालतों में भारतीय कानून विशेषज्ञों के सम्मान को सुनिश्चित किया।
D. इस अधिनियम ने औपनिवेशिक शासन के विरूद्ध भारतीय राष्ट्रवादियों के विरोध के अधिकार को सुनिश्चित किया।

गैर-कृषि क्रियाकलाप वाले समूह पहचानिए
A. टोकरी बनाना, धान रोपण, मिट्टी के बर्तन बनाना।
B. मिट्टी के बर्तन बनाना, निराई, टोकरी बनाना।
C. ईंट बनाना, मिट्टी के बर्तन बनाना, निराई।
D. मिट्टी के बर्तन बनाना, बुनाई, ईंट बनाना।

साप्ताहिक बाज़ार में इनमें से कौन सी वस्तु की सबसे कम खरीद बेच दृष्टिगत होने की सम्भावना है।
A. लैपटॉप कवर एवं मोबाइल चार्जर
B. कार इंजन और पहिए
C. फ्रिज कवर और चाय बर्तन सैट
D. नाखून कटर और श्रृंगार प्रसाधन

“अपने आत्मसम्मान को दांँव पर लगाकर जीवित रहना अशोभनीय है। आत्मसम्मान जीवन का सबसे ज़रूरी हिस्सा है। इसके बिना व्यक्ति नगण्य है। आत्मसम्मान के साथ जीवन बिताने के लिए व्यक्ति को कठिनाइयों पर विजय प्राप्त करनी होती है। केवल कठिन और निरंतर संघर्ष से ही व्यक्ति बल, विश्वास और मान्यता प्राप्त कर सकता है।” यह किसने कहा?
A. महात्मा गाँधी
B. बी. आर. अंबेडकर
C. जवाहरलाल नेहरू
D. चंद्रशेखर आज़ाद

छात्रों में लैंगिक और व्यवसाय आधारित रूढ़िवादिता को चुनौती देने के लिए कौन सा उदाहरण सर्वाधिक उत्तम है?
A. केक बनाने वाला पुरुष शेफ़
B. पुरुष अंतरिक्ष वैज्ञानिक
C. पुरुष भरतनाट्यम नर्तक
D. पुरुष पार्श्व गायक

किसी कानून को तोड़ना या मौलिक अधिकारों का उल्लंघन एक कार्य है:
A. बेदखली का
B. अवपीड़न/बलात् का
C. उल्लंघन का
D. मुआवज़े का

कक्षा में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के सिद्धांत के अध्यापन के लिए कौन सा उदाहरण उपयुक्त है –

A. मुझलेहा (19 वर्ष) विधानसभा चुनाव में मतदान कर रही है।

B. ऐना (31 वर्ष) लोकसभा चुनाव में मतदान कर रही है।

C. जसप्रीत (17 वर्ष) विद्यालय-परिषद् के चुनाव में मतदान कर रहा है।

A. A, B तथा C सभी
B. A तथा B
C. A तथा C
D. B तथा C

कौन सा संवैधानिक प्राधिकरण केंद्र एवं राज्यों के बीच उनकी संबंधित शक्तियों को लेकर विवादों का परीक्षण करता है?
A. राष्ट्रपति
B. सर्वोच्च न्यायालय
C. नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक
D. महान्यायवादी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संसार भर में महिलाएंँ इसे मनाने तथा अपने संघर्षों को पुनर्जीवित करने के लिए एकत्रित हुईं। निम्नलिखित रणनीतियों में से यह महिलाओं के आंदोलन के संबंध में किसके अंतर्गत आता है?
A. प्रचार करना
B. विरोध करना
C. जागरूकता में वृद्धि करना
D. एकता का प्रदर्शन करना

निम्नलिखित में से कौन से मध्याह्न भोजन कार्यक्रम के उद्देश्य हैं?

A. विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश को बढ़ाना और उन्हें बनाए रखना।

B. विद्यार्थियों के बीच जातिगत पूर्वाग्रहों को प्रबलित करना।

C. बच्चों में भूख की समस्या कम करके उनकी पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाना।

D. बच्चों में व्याप्त कुपोषण के स्तर को कम करना।

उचित विकल्प का चयन कीजिए –

A. A, B तथा C
B. A, C तथा D
C. B, C तथा D
D. A, B तथा D

सामाजिक विज्ञान का शिक्षण लक्षित है :

A. शिक्षार्थियों को आत्मबोध विकसित करने में सहयोग देने पर।

B. समस्याओं की स्वतंत्र छानबीन करने के कौशल को शिक्षार्थियों को प्रदान करने पर।

C. विद्यार्थियों को अपने नागरिक कर्त्तव्यों को निर्वाह करने में प्रशिक्षित करने पर।

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part20

D. स्तर विशेष ज्ञान के हस्तांतरण पर।

निम्नलिखित में से उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए –

A. D और C
B. D और A
C. A और B
D. A और C

समावेशी सामाजिक विज्ञान कक्षा की मूलभूत विशेषता है:
A. असाधारण शिक्षार्थियों की शिक्षा के लिए विशेष प्रावधान
B. सभी बच्चों का नामांकन होता है
C. ऐसी गतिविधियां जो ज़्यादातर औसत बच्चों की आवश्यकता पूर्ति करें
D. महंगी शिक्षण-अधिगम सामग्री का उपयोग

सामाजिक विज्ञान का/की एक प्रगतिशील अध्यापक/अध्यापिका हमेशा अपने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करता है :
A. कक्षा के दौरान किसी भी चर्चा में सक्रियता से भाग लेने के लिए।
B. कभी-कभी भाग लेने के लिए।
C. दी हुई विषय-वस्तु का ज्ञान अर्जित करने के लिए।
D. उनके पास जितने सवाल हैं पूछने के लिए।

बुनियादी सिद्धांत जो “सामाजिक तथा राजनैतिक जीवन” विषय के पुस्तकों के शिक्षण शास्त्रीय उपागम को निर्देशित करता है, वह है –
A. तथ्यों को क्रमागत स्मरण करना।
B. संकल्पनाओं की अनुभवजन्य समझ बनना।
C. दृश्य समृद्ध पाठ्य-पुस्तकों का गठन।
D. उन्हें सही उत्तर देकर उचित मदद देना।

कथन A तथा B को पढ़िए व सही विकल्प का चयन कीजिए।

कथन (A) : “सामाजिक तथा राजनैतिक जीवन” विषय की कक्षा में सस्थाओं और प्रक्रियाओं पर कथात्मक वृतान्त, वैयक्तिक अध्ययन या बच्चों के अनुभव पर आधारित अभ्यासों को जोड़ते हुए चर्चा की जाती है।

कथन (B) : बच्चे ठोस अनुभवों के माध्यम से सर्वोत्तम सीखते हैं।

A. A और B दोनों सही हैं तथा B, A की सही व्याख्या है
B. A और B दोनों सही हैं किंतु B, A की सही व्याख्या नहीं है
C. A सही है और B गलत हैं।
D. A और B दोनों गलत हैं।

एक स्थानीय दौरे (फिल्ड ट्रिप) के सफल होने के लिए, इसे तीन चरणों में सावधानीपूर्वक आयोजित करने की आवश्यकता है;
A. योजना, निष्पादन और अनुवर्ती कार्रवाई।
B. निष्पादन, चर्चा और योजना।
C. योजना, चर्चा और प्रस्तुति।
D. योजना, चर्चा और निष्पादन।

‘लोकतंत्र’ की अवधारणा के बारे में पाठ योजना बनाते समय, निम्नलिखित में से किस पर पहले विचार किया जाएगा?
A. विषय वस्तु उद्देश्यों की योजना।
B. मूल्यांकन की युक्तियों का निर्धारण।
C. उपयुक्त शिक्षा शास्त्रीय युक्तियों का चयन।
D. उपयुक्त शिक्षण सामग्री का चयन।

निम्न में से कक्षा गतिविधियों में पाठ्य पुस्तक के प्रयोग का सबसे अधिक वांछित तरीका कौन-सा है?
A. छात्रों को पाठ्य पुस्तक को ऊंँचे स्वर में पढ़ने को कहना।
B. छात्रों को पाठ्य पुस्तक में दिए प्रश्नों और अभ्यास हल करने के लिए कहना।
C. छात्रों को पाठ्य पुस्तक नकल करने तथा तथ्यों को याद करने के लिए कहना।
D. पाठ्य पुस्तक का प्रयोग कभी-कभार करते हुए गाइड पुस्तकों पर निर्भर करना।

आलोचनात्मक और सृजनात्मक चिंतन उदाहरण हैं:
A. सरल/सहज कौशल का
B. जटिल कौशल का
C. बुनियादी कौशल का
D. अध्ययन करने के कौशल का

निम्नलिखित प्रश्न सामान्यतः सामाजिक विज्ञान की कक्षा में प्रयोग किए जाते हैं। उनका चयन कीजिए जो समालोचनात्मक चिंतन के विकास के लिए विस्तृत अवसर उपलब्ध कराते हैं?

A. नमक आंदोलन को उपनिवेशवाद के विरुद्ध प्रतिरोध के संकेत के रूप में क्यों माना जाता है?

B. नमक आंदोलन उपनिवेशवाद के विरुद्ध प्रतिरोध का प्रभावकारी प्रतीक था। क्या आप इस कथन से सहमत हैं? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।

C. नमक आंदोलन उपनिवेशवाद के विरुद्ध प्रतिरोध का प्रभावशाली प्रतीक क्यों है इसे स्पष्ट करने के लिए नमक आंदोलन पर चर्चा कीजिए।

D. क्यों राजनैतिक दल (पार्टियांँ) पृथक निर्वाचिका के प्रश्न पर असहमत थे?

सही विकल्प का चयन कीजिए :

A. केवल A, B और C
B. केवल B
C. केवल B और C
D. केवल D

विषय-वस्तु की दृष्टि से, उच्च प्राथमिक सामाजिक विज्ञान की कक्षाएंँ अवसर प्रदान करती हैं :

A. विश्लेषणात्मक, सामाजिक और सांस्कृतिक कौशलों के विकास का।

B. रटकर स्मरण/याद करने का।

C. राजनैतिक वास्तविकताओं से परिचय कराने का।

D. सौंदर्यबोध कि संवेद-शक्तियों में वृद्धि का।

E. पढ़ने और लिखने की क्षमताओं के विकास का।

सही विकल्प का चयन कीजिए :

A. A, B, C और D
B. A, B, C और E
C. A, C, D और E
D. B, C, D और E

एक विषय के रूप में सामाजिक विज्ञान के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सी एक भ्रांति है?
A. सामाजिक विज्ञान समकालीन विश्व के बारे में जानकर तरीके से देखने के अवसर उपलब्ध कराता है।
B. सामाजिक विज्ञान शिक्षार्थियों को मुद्दों तथा अपने चारों ओर की प्रक्रियाओं का समालोचनात्मक अवलोकन तथा विश्लेषण करने के लिए समर्थ बनाता है।
C. सामाजिक विज्ञान रटंत के द्वारा सीखने के लिए सामान्य ज्ञान के तथ्यों से भरा बक्सा (बॉक्स) है।
D. सामाजिक ज्ञान न्याय, समानता तथा सम्मान के लिए लोगों के संघर्ष के प्रति विद्यार्थियों को सहानुभूति में सहायता करता है।

यदि कोई विवादित, चर्चा कक्षा में सतत चलती रहे तो अध्यापक को इस परिस्थिति में क्या करना चाहिए?

A. अध्यापक को सब को चुप करा देना चाहिए और चर्चा को टाल देना चाहिए।

B. अध्यापक को ऐसी चर्चा के लिए सम्मान पूर्वक नियम निर्धारित करने चाहिए।

C. अध्यापक को चाहिए कि देखे कोई छात्र चर्चा में भाग लेने से वंचित न रह जाए।

A. A, B और C
B. A और B
C. A और C
D. B और C

निम्न कथनों A तथा B पर विचार करें और सही विकल्प चुनें।

कथन A – शोध प्रश्न के आधार पर एक द्वितीयक स्रोत, प्राथमिक स्रोत बन सकता है।

कथन B – राष्ट्रीय आन्दोलन पर शोध करते हुए, एक राष्ट्रीय आन्दोलन संबंधित वृत्त-चित्र द्वितीयक स्रोत होगा परन्तु ऐतिहासिक वृत्त चित्रों के निर्माण में प्रयुक्त तकनीक पर शोध में यह प्राथमिक स्रोत होगा।

A. (A) और (B) दोनों सही हैं और (B), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (B) दोनों सही हैं लेकिन (B), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (B) गलत है।
D. (A) और (B) दोनों गलत हैं।

दिल्ली में पढ़ाने वाली एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों को सहारा मरुस्थल में रहने वाले लोगों के जीवन को जानने के लिए निर्देश देना चाहती है। उसे निम्न में से कौन-सा/कौन से कार्य अपने विद्यार्थियों को देने चाहिए?

A. द्वितीयक आंँकड़ों पर आधारित परियोजना कार्य

B. क्षेत्र-भ्रमण करना

C. सहारा मरुस्थल पर एक चलचित्र (डॉक्यूमेंट्री) दिखाना

सही विकल्प का चयन कीजिए –

A. (A) तथा (B) दोनों
B. (B) तथा (C) दोनों
C. (A) तथा (C) दोनों
D. केवल (A)

निम्नलिखित में से कौन-सा रूब्रिक आकलन में सामान्यतः सम्मिलित नहीं है?
A. प्रदर्शन मानक
B. वर्ग पैमाना
C. प्रदर्शन संकेतक
D. पूर्ण किए गए कार्यों की सूची

निम्नलिखित में से कौन सा पोर्टफोलियो आकलन के बारे में सत्य है?

A. यह मानक संदर्भित परीक्षणों का एक उच्च प्रकार है।

B. इसमें विद्यार्थियों द्वारा पाठ्यचर्या क्षेत्र में किए गए कार्यों की स्वयं चयनित नमूने समाहित होते हैं।

C. इसमें पाठ्यचर्या क्षेत्र में एक छात्र द्वारा किए गए काम के प्रतिदर्शों/नमूनों का विषय शिक्षक द्वारा चयन होता है।

D. इसमें पाठ्यचर्या क्षेत्र में प्राप्त प्रगति को दर्शाने के लिए विद्यार्थियों द्वारा स्वयं चयनित नमूने समाहित होते हैं।

E. यह विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के प्रमाणीकरण (सर्टिफिकेशन) के लिए प्रयोग किया जाता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए :

A. A, B, C तथा E
B. B, C, D तथा E
C. B, D तथा E
D. C, D तथा E

कौन-सी आकलन की रूपरेखा शिक्षार्थियों को उपलब्धियों की अनुभूति प्रदान करती है एवं उनकी सहायता करती है यह जानने में कि वे कहांँ हैं और वे कहांँ पहुंँचना चाहते हैं तथा उनको नियमित अंतराल पर अपनी प्रगति साझा करने की ज़रूरत है?

A. अधिगम का आकलन

B. अधिगम के लिए आकलन

C. अधिगम की तरह आकलन

D. योगात्मक/सारांशित आकलन

E. रचनात्मक आकलन

सही विकल्प का चयन कीजिए :

A. A और B
B. B और C
C. A और C
D. C और E

‘बुद्ध मत और जैन मत की समानताओं और असमानताओं की जांँच करें?’ यह प्रश्न किस संज्ञानात्मक आयाम का आकलन करता है?
A. स्मृति
B. अवबोध
C. विश्लेषण
D. सृजन

एक सामाजिक विज्ञान अध्यापिका छात्राओं को बंगाल दुर्भिक्ष (अकाल) पर लघु निबंध लिखने के लिए कहती है। कार्य पूर्ति उपरान्त वे उन्हें दिए गए पैमानों से अपने निबंध की तुलना और सत्यापित करने के लिए कहती है। वह किस आकलन विधि का प्रयोग कर रही हैं?
A. सह-आयुवर्ग (पीयर) मापन
B. स्व-मापन
C. पोर्टफ़ोलियो मापन
D. समूह-आकलन

Leave a Comment

error: