निम्न में से कौन-सा सिद्धांत यह प्रतिपादित करता है कि विकास जीवन पर्यन्त चलने वाली प्रक्रिया है जिसका अन्त नहीं होता है?
A. समरूपता का सिद्धांत
B. एकीकरण का सिद्धांत
C. अंत:क्रियात्मकता का सिद्धांत
D. निरंतरता का सिद्धांत
बच्चों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सामाजिक रचनावादी परिप्रेक्ष्य से सही है?
A. बच्चों के व्यवहार को अनुभवों के कारण छोटे, वृद्धिशील परिवर्तनों के रूप में व्याख्या किया जा सकता है I
B. बच्चों का व्यवहार पूरी तरह से जीवन के आरंभिक अनुभवों के द्वारा सुनिश्चित किया जाता है।
C. बच्चें ‘उत्कृष्ट असभ्य’ प्राणी के रूप में जन्म लेते हैं और समाज द्वारा दुराचारी बना दिए जाते हैं।
D. बच्चे क्रियाशील प्राणी हैं जो अपने सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भों में काम व अंतःक्रिया करके ज्ञान का सृजन करते हैं I
खेलते समय, बच्चों का एक समूह एक आधुनिक और लोकप्रिय फिल्म के दृश्यों का अभिनय करता है। यह स्थिति यह दर्शाती है कि ________ सामाजीकरण का एक प्रमुख संस्थान है।
A. परिवार
B. मीडिया
C. सहपाठी
D. धर्म
पियाजे द्वारा दी गई विशेषताओं के आधार पर विकास के स्तर का मिलान कीजिए:
|
1. |
औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था |
(A) |
तर्कपूर्वक चिन्तन एवं संरक्षण योग्यता |
|
2. |
पूर्व संक्रियात्मक अवस्था |
(B) |
परिकल्पनात्मक तर्क और अमूर्त सोच का आरंभ करना |
|
3. |
मूर्त संक्रियात्मक अवस्था |
(C) |
वस्तुओं की स्थिरता की समझ का आरंभ |
|
4. |
संवेदीगामक अवस्था |
(D) |
प्रतीकों की सोच परन्तु संरक्षण नहीं |
A. (1) – (A), (2) – (D), (3) – (B), (4) – (C)
B. (1) – (B), (2) – (D), (3) – (A), (4) – (C)
C. (1) – (D), (2) – (A), (3) – (B), (4) – (C)
D. (1) – (B), (2) – (A), (3) – (C), (4) – (D)
जीन पियाजे के अनुसार अधिगम के लिए निम्नलिखित में से क्या सबसे आवश्यक है?
A. पुनर्बलन व सज़ा
B. विद्यार्थियों द्वारा सक्रिय अन्वेषण
C. अवलोकन एवं अनुकरण
D. भाषात्मक विकास जो सामाजिक अंतःक्रिया को सुसाध्य करता है।
लेव वायगोत्सकी के विचारों पर आधारित सामाजिक रचनात्मक कक्षा में निम्न में से किस का समर्थन नहीं किया जाता है?
A. परीक्षा के लिए अधिगम
B. सृजनात्मक और विवेचनात्मक चिंतन
C. संकल्पनात्मक समझ
D. अनुभवनात्मक अधिगम
लेव वायगोत्सकी के अनुसार बच्चे चिंतन और व्यवहार करने के वो तरीके कैसे अर्जित करते हैं जिससे समुदाय की संस्कृति का निर्माण होता है?
A. सामाजिक अंतःक्रियाओं द्वारा
B. निष्क्रिय होकर
C. उद्दीपन द्वारा
D. पुर्नबलन द्वारा
लॉरेंस कोहलबर्ग द्वारा दिए गए नैतिक विकास में ‘सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत अभिविन्यास‘ किसमें सही वर्णित है?
A. व्यक्तिगत आवश्यकताओं की पूर्ति
B. मित्रों और सम्बन्धियों का स्नेह और स्वीकृति बनाए रखना
C. अमूर्त सार्वभौमिक सिद्धांत जो सम्पूर्ण मानवता के लिए मान्य हो
D. स्वयं के लिए सिद्धांत और नियमों को उचित ठहराना
प्रगतिशील शिक्षा बच्चों को निम्नलिखित में से किस रूप में देखती है?
A. सदाचार और नैतिकता की उच्च भावना के साथ पैदा हुए जो ‘ईश्वर प्रदत्त’ हैं।
B. ‘तबुला रस’ या खाली स्लेट।
C. लघु वयस्क जिनकी सोच वयस्कों से कम है।
D. जिज्ञासु प्राणी जो अपने परिवेश की खोज के माध्यम से सीखते हैं।
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प हावर्ड गार्डनर द्वारा दी गई बुद्धि के प्रकार को सही ढंग से निर्दिष्ट करता है?
A. चिकित्सक, जीवविज्ञानी, उद्योगपति
B. एथलेटिक, सृजनात्मक, अभिव्यंजक
C. व्यावहारिक, विश्लेषणात्मक, सृजनात्मक
D. अंतर्वैयक्तिक, प्रकृतिवादी, शारीरिक-गतिसंवेदी
वायगोत्स्की के परिप्रेक्ष्य में भाषा-
A. संज्ञानात्मक विकास में बाधा डालती है।
B. संज्ञानात्मक विकास को सुगम बनाती है।
C. संज्ञानात्मक विकास को प्रभावित नहीं करती है।
D. संज्ञानात्मक विकास से स्वतंत्र रूप में कार्य करती है।
एक सह-शैक्षिक कक्षा में अध्यापक का निम्नलिखित में से कौन सा व्यवहार नहीं करना चाहिए क्योंकि वह लिंग रूढ़िबद्धता को पुर्नबलित करेगा?
A. एक समान लिंग के समूह बनाना तथा लड़के और लड़कियों को पृथक-पृथक अधिगम कार्य देना।
B. महिलाओं और पुरुषों को सामाजिक चलन के विपरीत भूमिकाओं में दर्शाना।
C. ‘लिंग एक सामाजिक निमिति है’ पर चर्चा करना।
D. लिंग समतुल्यता वाली भाषा का प्रयोग करना।
विद्यार्थियों के आकलन के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा निम्न में से कौन से उपकरण/विधियाँ प्रस्तावित की गई हैं?
(i) भूमिका निर्वहन
(ii) समूह में कार्य करना
(iii) पोर्टफ़ोलियो बनाना
(iv) परियोजना
A. (ii), (iii)
B. (i), (iii), (iv)
C. (ii), (iii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv)
विद्यार्थियों द्वारा कक्षा में मातृ-भाषा के इस्तेमाल के संदंर्भ में कौन सा कथन सही है?
A. स्कूल को सारी कक्षाओं में केवल एक मानक भाषा का इस्तेमाल निर्धारित करना चाहिए I
B. स्कूल को सभी विद्यार्थियों की भाषाओं का सम्मान करने की संस्कृति अपनानी चाहिए I
C. स्कूल को सभी स्तर पर अंग्रेजी को निर्देशन की भाषा निर्धारित करना चाहिए।
D. विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा में अभिव्यक्ति से हतोत्साहित करने के लिए स्कूल को जुर्माना लेना चाहिए।
कथन (A): एक अध्यापक को अपनी कक्षा में बच्चों के सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भों को प्रधानता देते हुए एक सांस्कृतिक रूप से उत्तरदायी शिक्षाशास्त्र को अपनाना चाहिए I
तर्क (R): विद्यालयों को एक संरचित एकरूप पाठ्यक्रम का अनुसरण करना चाहिए और कक्षा में व्यक्तिगत विभिन्नताओं पर गौर नहीं करना चाहिए I
सही विकल्प चुनें I
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है I
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
‘गुणज वैकल्य’ की पहचान क्या है?
A. गणन कौशल क्षीणता, संख्याओं व गणितीय तथ्यों को समझने में कठिनाई
B. अवधान, अतिक्रियाशीलता, आवेगशीलता
C. मौलिकता, प्रवाह, लचीलापन
D. मांसपेशियों के संचालन, गतिशीलता व परस्परता में कठिनाई
समावेशी शिक्षा में कौन शामिल हैं?
(i) अधिगम अक्षमता वाले विद्यार्थी
(ii) प्रतिभाशाली विद्यार्थी
(iii) दृष्टिबाधित विद्यार्थी
(iv) वे बच्चे जो ऐसे समुदाय से हैं जो हाशिए पर हैं।
A. (i), (iii)
B. (i), (iii), (iv)
C. (i), (ii), (iii)
D. (i), (ii), (iii), (iv)
एक शिक्षिका को विद्यार्थी के किस व्यवहार से यह इंगित होगा कि वह दृष्टिबाधित है?
A. श्यामपट्ट को बहुत दूर से पढ़ने को चुनना
B. सूक्ष्म जानकारी वाले भौतिक नक्शों को पढ़ना
C. बारीक मुद्रक वाले कार्यपत्रों को तुरंत पूरा करना
D. पढ़ने में चुनौती महसूस करना और पढ़ते समय आंखें मिचकाना
प्रतिभाशाली छात्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक शिक्षक को क्या करना चाहिए?
A. कार्यो को समझने के लिए निश्चित निर्देशन और विस्तृत दिशा निदेशक देना
B. निर्धारित पाठ्यचर्चा का सख्ती से अनुसरण करना
C. मानकीकृत आकलन युक्तियों का उपयोग
D. मध्यम से उच्चतर श्रेणी के चिंतन वाले कार्यकलाप देना
निम्न में से समावेशी कक्षा में किसका प्रयोग करना चाहिए?
A. नैदानिक नामीकरण
B. यथोचित समायोजन
C. बच्चों का पृथक्करण
D. प्रतिस्पर्धात्मक कक्षा लोकाचार
निम्न में से कौन से कारक अधिगम को प्रभावित करते हैं?
1. छात्रों की अभिवृत्ति
2. छात्रों की आयु
3. शिक्षण की शिक्षाशास्त्रीय तकनीकें
4. छात्रों का सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ
A. (i), (iii)
B. (ii), (iii), (iv)
C. (i), (ii), (iii)
D. (i), (ii), (iii), (iv)
अर्थपूर्ण अधिगम के लिए-
1. बच्चों को महत्वपूर्ण महसूस होना चाहिए।
2. बच्चों के अनुभवों को समाहित करना चाहिए।
3. बच्चों को प्रश्न पूछने की अनुमति नहीं होनी चाहिए।
A. (i), (ii)
B. (i), (iii)
C. (ii), (iii)
D. (i), (ii), (iii)
विद्यार्थियों द्वारा अधिगम की प्रक्रिया के दौरान की गई त्रुटियों पर एक माध्यमिक विद्यालयी स्तर के अध्यापक को कैसी प्रतिक्रिया देनी चाहिए?
A. विद्यार्थियों की गलतियों को तुरंत संशोधित करना चाहिए।
B. किसी सहपाठी को विद्यार्थियों की त्रुटियों को संशोधित करने के लिए कहना चाहिए।
C. विद्यार्थियों को अपनी स्वयं की त्रुटियों को पहचानने और उन पर काम करने के अवसर देने चाहिए।
D. विद्यार्थियों को शर्मिंदा करना चाहिए, ताकि वह भविष्य में कोई त्रुटि ना करें।
एक छात्रा जो अपने को गणित में होशियार समझती है, परीक्षा में कम अंकों के लिए अपने परिश्रम न करने को जिम्मेदार मानती है।
उसका यह तर्क क्या दर्शाता है?
A. नियंत्रण का आंतरिक केन्द्र
B. उसकी अधिगम असहायता
C. नियंत्रण के बाह्य कारक
D. उसकी अपनी योग्यता में अविश्वास
क्या शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में भय की कोई भूमिका होती है? सही विकल्प चुनिए?
A. हां, भय एक उम्दा अभिप्रेरक है और अध्यापक को उसका बारंबार प्रयोग करना चाहिए।
B. नहीं, भय की वजह से अधिगम से संबंध-विच्छेद हो जाता है और छात्र भयपूर्ण परिस्थितियों में बहुत कम जोख़िम लेते है।
C. हां, बच्चे सिर्फ भय के दवाब में ही अधिगम के लिए प्रयत्न करते है।
D. नहीं, भय एक संवेग है और इसलिए संज्ञान से संबंधित नहीं है।
कथन (A): शिक्षकों को बच्चों में अधि-संज्ञान क्षमता विकसित करके अपने ही चिंतन के बारे में सोचने की योग्यता विकसित करने पर बल और बढ़ावा देना चाहिए।
तर्क (R): अधि-संज्ञानात्मक ज्ञान बच्चों को अपने चिंतन को स्वःनियंत्रित करने में मदद करता है I
सही विकल्य चुनें I
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
इनमें से कौन-सी विधि अर्थपूर्ण अधिगम के लिए सबसे प्रभावशाली है?
A. रट कर याद करना
B. निष्क्रिय श्रवण
C. संयोजन के माध्यम से समझना
D. ड्रिल और बार-बार अभ्यास
विद्यार्थी अकसर प्राकृतिक घटनाओं के बारे में सहज सिद्धांतों का निर्माण करते हैं। एक शिक्षक को _________
A. विद्यार्थियों को ऐसा करने के लिए निरुत्साहित करना चाहिए।
B. विद्यार्थियों को ऐसी अवधारणाओं की रचना करने के लिए दण्डित करना चाहिए जो उनकी पाठ्यपुस्तक में समाहित नहीं है।
C. विद्यार्थियों को ऐसी पूर्व-अवधारणाएं साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए और शिक्षण-अधिगम शिक्षणशास्त्र को उनके अनुरूप बनाना चाहिए।
D. इन सिद्धांतों को अनदेखा कर देना चाहिए और संप्रत्ययों को प्रत्यक्ष निर्देशन द्वारा पढ़ाना चाहिए।
संप्रत्यात्मक समझ हेतु शिक्षण के लिए, एक शिक्षक को क्या करना चाहिए?
A. विद्यार्थियों के पूर्व-ज्ञान से संबंध स्थापित करने चाहिए।
B. गैर-उदाहरण और अपवाद बताने से बचना चाहिए।
C. प्रत्यक्ष निर्देशन की विधि का प्रयोग करना चाहिए।
D. ‘अधिगम के लिए आकलन’ करने के बजाए ‘अधिगम का आकलन’ करने के प्रावधान बनाने चाहिए।
निम्नलिखित में से कौन सी एक प्रभावशाली सामाजिक-रचनावादी कक्षा की विशेषता/गुण हैं?
A. प्रश्नों का उत्तर देने के निश्चित चरण हैं जैसे कि अध्यापक द्वारा श्यामपट्ट पर उत्तर का लिखा जाना और विद्यार्थियों द्वारा ज्यों का त्यों नकल उतारना।
B. किसी समस्या तक पहुंचने और उसका समाधान निकालने की केवल एक ही सही प्रक्रिया पर ज़ोर दिया जाना।
C. बच्चों को प्रोत्साहित किया जाना कि वे चुपचाप सुनें और पुनरावृत्ति एवं प्रत्यास्मरण पर जोर दिया जाना।
D. सामुहिक कार्य और सामुहिक समस्या समाधान को प्रोत्साहित किया जाना।
A और B कथनों को पढ़िए और सही उत्तर का चयन कीजिए-
A – अशोक पहला शासक था जिसने अभिलेखों द्वारा अपने संदेशों को लोगों तक पहुँचाने का प्रयास किया था।
B – अशोक के ज़्यादातर अभिलेख प्राकृत भाषा में और ब्राह्मी लिपि में लिखे हुए थे।
A. केवल A
B. केवल B
C. A और B दोनों
D. A और B दोनों नहीं
सही अर्थों वाले शब्दों का मिलान कीजिए-
|
a. |
स्तूप |
i. |
टॉवर |
|
b. |
मंडप |
ii. |
टीला |
|
c. |
शिखर |
iii. |
हॉल |
A. a – ii, b – iii, c – i
B. a – ii, b – i, c – iii
C. a – iii, b – ii, c – i
D. a – i, b – iii, c – ii
आप 18वीं सदी में दिल्ली से मुगल कलाकारों के पलायन के बाद चित्रकला की एक नई विधा के उत्थान पर परियोजना की योजना बना रहे हैं।
आप छात्रों को किस चित्रकला की जानकारी प्राप्त करने के लिए कहेंगे?
A. बसोहली चित्रकला
B. कांगड़ा चित्रकला
C. जोधपुर चित्रकला
D. कोटा चित्रकला
धनुषाकार वास्तुकला में मेहराब की भूमिका थी-
A. ऊपरी ढाँचे को सुंदरता देना
B. ऊपरी ढाँचे को आकृति देना
C. ऊपरी ढाँचे का भार वहन करना
सही विकल्प का चयन करें।
A. केवल A
B. केवल B
C. केवल C
D. A, B और C
‘तवारीख’ पर दिए गए A, B और C वक्तव्यों पर विचार कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए।
A) तवारीख के लेखक गाँवों में रहते थे।
B) उन्होंने सुल्तान से पुरस्कार पाने के लिए उनके इतिहास लिखे।
C) इन लेखकों ने शासकों को सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी।
A. A, B और C सभी सही हैं।
B. A और B सही हैं और C सही नहीं है।
C. A और C सही हैं और B सही नहीं है।
D. B और C सही हैं और A सही नहीं है।
निम्नलिखित वक्तव्यों (A) और (B) पर विचार कर सही उत्तर का चयन करें।
वक्तव्य (A)- “हिन्दुस्तान” शब्द का अर्थ समय के साथ विकसित होता गया।
वक्तव्य (B)- तेरहवीं शताब्दी में इसका आशय पंजाब, हरियाणा और गंगा-यमुना के बीच में स्थित इलाकों से था। सोलहवीं शताब्दी में इस शब्द का प्रयोग इस उपमहाद्वीप के भूगोल और संस्कृति का वर्णन करने के लिए किया गया।
A. (A) और (B) दोनों सही हैं और (B), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. (A) सही है और (B) गलत है।
D. (A) और (B) दोनों सही हैं परंतु (B), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
भारत में औपनिवेशिक प्रशासन के विषय में निम्नलिखित वक्तव्यों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
A) औपनिवेशिक प्रशासन के लिए जनजातियों को नियंत्रण में रखना और शासन करना सरल था। यद्यपि वे इधर-उधर घूमते रहते थे।
B) राज्य के लिए निरंतर राजस्व प्राप्ति के लिए अंग्रेजी-प्रशासन ने भूमि नियम लागू किए।
C) झूम खेतिहरों को बसाने के प्रयास में ब्रिटिश बहुत सफल रहे।
A. केवल (A) सत्य है।
B. केवल (B) सत्य है।
C. केवल (C) सत्य है।
D. केवल (B) और (C) सत्य हैं।
शक्ति के पुराने केद्रों, जैसे 19वीं शताब्दी में सूरत के ढहने और प्रशासन के नए केंद्रों के पैदा होने को ________ के रूप में व्याख्यायित किया गया है।
A. विऔद्योगीकरण
B. विशहरीकरण
C. विकेंद्रीकरण
D. विपहचानीकरण
बेगम रुकैया सखावत हुसैन ने मुस्लिम लड़कियों के लिए विद्यालय शुरू किए-
A. अलीगढ़ और दिल्ली में
B. पटना और कलकत्ता में
C. लखनऊ और इलाहबाद में
D. पूना और बम्बई में
औपनिवेशिक शासन के दौरान अनुबंधित मजदूरों को बागानों में काम करने के लिए भारत से किस देश में ले जाया गया था?
A. त्रिनिदाद
B. ऑस्ट्रेलिया
C. क्यूबा
D. चीन
निम्नलिखित में से किस समाज सुधारक द्वारा निम्न ‘जाति’ की दमनात्मक स्थिति को पहली बार अमेरिका में काले दासों की स्थिति के समरूप देखा गया?
A. राममोहन रॉय
B. बी. आर. आंबेडकर
C. ज्योतिराव फुले
D. हेनरी डेरेज़ियो
मध्यमार्गी भारतीय नेता उन्नीसवीं सदी में किन-किन तरीकों से अपना राष्ट्रीय सरोकार प्रकट करते थे?
A. प्रदर्शन और स्वराज्य के लिए संघर्ष
B. सरकार में अधिक भागेदारी की माँग
C. प्रशासन का भारतीयकरण करने की माँग
A. A और B
B. B और C
C. A और C
D. A, B और C सभी
किन तरीकों से अमूर्त परिवर्तनवादी नेताओं ने उन्नीसवीं सदी में किन-किन तरीकों से अपने राष्ट्रीय सरोकार प्रकट किए-
A) बृहद सभाओं, प्रदर्शनों का आयोजन और स्वराज्य के लिए संघर्ष
B) अंग्रेजों को भारतीयों की स्वतंत्रता की भावना से अवगत करवाना और आदर देने के लिए उन पर दबाव बनाना
C) विधान मण्डलों में अधिक प्रतिनिधित्व की मांग करना
A. केवल (A)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (C)
D. (A), (B), (C) सभी
भारत का पहला उप-प्रधानमंत्री कौन था?
A. मौलाना आज़ाद
B. सी. राजागोपालाचारी
C. सरदार वल्लभ भाई पटेल
D. खान अब्दुल गफ्फार खान
क्षुद्र ग्रह किन ग्रहों की कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं?
A. मंगल और बृहस्पति
B. बृहस्पति और शनि
C. मंगल और शनि
D. शुक्र और बृहस्पति
किसी स्थान के बारे में निम्नलिखित जानकारी पर विचार कीजिए।
A. यह 30° अक्षांश पर स्थित है।
B. यह उत्तरी गोलार्ध में स्थित है।
C. यह प्रमुख याम्योत्तर से पूर्व में स्थित है।
इस स्थान की ग्लोब पर सही स्थिति दर्शाने हेतु-
A. केवल (A) व (B) की आवश्यकता होगी
B. केवल (B) व (C) की आवश्यकता होगी
C. केवल (A) व (C) की आवश्यकता होगी
D. जानकारी अपर्याप्त है।
अगर हम उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव की तरफ जा रहे हैं, तो उन रेखाओं का अनुक्रम क्या होगा जिन्हें हम पार करेंगे?
A. आर्कटिक वृत्त, कर्क रेखा, विषुवत् वृत्त, मकर रेखा एंव अंटार्कटिक वृत्त
B. अंटार्कटिक वृत्त, कर्क रेखा, विषुवत् वृत्त, मकर रेखा एंव आर्कटिक वृत्त
C. आर्कटिक वृत्त, मकर रेखा, विषुवत् वृत्त, कर्क रेखा एंव अंटार्कटिक वृत्त
D. अंटार्कटिक वृत्त, मकर रेखा, विषुवत् वृत्त, कर्क रेखा एंव आर्कटिक वृत्त
कथन (a): हिन्द महासागर का आकार अंग्रेजी के S अक्षर के आकार का है।
कथन (b): हिन्द महासागर का S आकार प्राकृतिक पोताश्रयों और पत्तनों के लिए आदर्श स्थिति है।
दिए गए विकल्पों से सही का चयन कीजिए:
A. a और b दोनों सत्य हैं
B. a और b दोनों असत्य हैं
C. a सत्य है जबकि b असत्य है
D. b सत्य है जबकि a असत्य है
स्लेट तथा संगमरमर ________ के उदाहरण हैं।
A. प्राथमिक चट्टान
B. आग्नेय चट्टान
C. अवसादी चट्टान
D. कायांतरित चट्टान
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
A. शीतोष्ण सदाबहार वन – दृढ़ काष्ठ वृक्ष
B. शंकुधारी वन – मृदु काष्ठ वृक्ष
C. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन – दृढ़ और मृदु काष्ठ दोनों प्रकार के वृक्ष
ऊपर दिए गए युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A. केवल A और C
B. केवल B
C. केवल B और C
D. केवल A और B
निम्नलिखित कथनों A तथा B पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
(A) उच्च वायुदाब से स्वच्छ आकाश, शुष्क व स्थिर मौसम बनता है।
(B) वायुदाब का क्षैतिज वितरण किसी स्थान पर उपस्थित वायु के ताप द्वारा प्रभावित होता है।
A. (A) तथा (B) दोनों सही हैं तथा (B), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) तथा (B) दोनों सही हैं तथा (B), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (B) गलत है।
D. (A) गलत है लेकिन (B) सही है।
वायुमंडल में क्षोभसीमा से मध्यसीमा की ओर बढ़ने पर, तापमान-
A. पहले बढ़ता है फिर घटता है।
B. पहले घटता है फिर बढ़ता है।
C. स्थिर रहता है।
D. केवल बढ़ता है।
सहारा मरुस्थल में मिले गुफा चित्रों में नदियों को मगरमच्छों के साथ दर्शाया गया है। हाथी, शेर, जिराफ, शुतुरमुर्ग, भेड़ मवेशी और बकरियों को आम पशुओं के रूप में दर्शाया गया है। यह बताता है कि-
A. सहारा कभी हर-भरा मैदान हुआ करता था।
B. वहाँ रहने वाले लोगों में महान कल्पनाशक्ति थी।
C. वहाँ लोग उस क्षेत्र से प्रवासित हुए थे जहाँ वनस्पति बहुत समृद्ध थी।
D. लोग उन चीज़ों की कल्पना करते हैं जो उनके पास नहीं होती है।
खनिजों एवं शैल के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
A. सामान्यतः धात्विक खनिज आग्नेय व कायांतरित शैल समूहों में पाए जाते हैं।
B. अगर किसी शैल में तांबा है तो उसका रंग नीला होगा।
C. सभी खनिज अयस्क शैल नहीं हैं।
D. सभी शैल खनिज अयस्क नहीं हैं।
A. केवल A और B सही हैं।
B. केवल C और D सही हैं।
C. केवल A, B और C सही हैं।
D. केवल A, B और D सही हैं।
जनसंख्या पिरामिड के संदर्भ में निम्न में से क्या सही है/हैं?
A. कुल जनसंख्या विभिन्न आयुवर्गों में विभाजित होती है जैसे 5 से 9 वर्ष, 10 से 14 वर्ष इत्यादि।
B. कुल जनसंख्या का प्रतिशत इन वर्गों में से प्रत्येक वर्ग में पुरुष और स्त्रियाँ उपविभाजित होते हैं।
C. जनसंख्या की आयु-लिंग संरचना से आशय विभिन्न आयु वर्गों में केवल महिलाओं की संख्या से है।
A. केवल A और B सही हैं।
B. केवल B और C सही हैं।
C. केवल A और C सही हैं।
D. केवल A, B और C सही हैं।
निम्न में से किस लैटिन शब्द का अर्थ है ‘स्थिर’?
A. इग्निस
B. सेडिमेंटम
C. मेटामोरफ़ोस
D. लैपिस
स्थानांतरित कृषि और घुमंतू पशुचारण निम्नलिखित में से किस के उदाहरण हैं?
A. गहन निर्वाह कृषि
B. प्राचीन जीवन निर्वाह कृषि
C. मिश्रित कृषि
D. वाणिज्यिक कृषि
भारत का वर्णन करने के लिए “विविधता में एकता” वाक्यांश किसने दिया?
A. महात्मा गाँधी
B. रवीन्द्रनाथ टैगोर
C. जवाहरलाल नेहरु
D. बंकिम चन्द्र चटर्जी
“किसी क्षेत्र की विविधता को ऐतिहासिक और भौगोलिक कारक प्रभावित करते हैं।” इस कथन के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा युग्म असंगत है?
A. जोधपुर और जैसलमेर
B. ग्वालियर और झाँसी
C. लाहौल और लखनऊ
D. दार्जिलिंग और कलिम्पोंग
भारतीय संसद में कौन सम्मिलित नहीं होता है?
A. राष्ट्रपति
B. लोक-सभा
C. राज्य-सभा
D. विधान परिषद
निम्नलिखित में से कौन-से युग्म सुमेलित हैं-
A) हिंदू उत्तराधिकार संशोधन कानून 2005 – महिला संपत्ति अधिकार
B) पंचायती राज व्यवस्था – स्थानीय स्व-शासन
C) महिला घरेलु हिंसा संरक्षण कानून 2005 – मौलिक अधिकार
A. A, B और C
B. केवल A और B
C. केवल A और C
D. केवल B और C
कपास उगाने से सूती-कमीज़ बनने तक के सभी चरणों को सही क्रम में लगाएं-
A. कटाई, ओटन, कताई, बुनाई
B. ओटन, कताई, बुनाई, कटाई
C. कताई, बुनाई, कटाई, ओटन
D. बुनाई, कटाई, ओटन, कताई
एक अध्यापिका नागालैंड में सीढ़ीनुमा खेती के बारे में चर्चा कर रही हैं,इस कक्षा चर्चा में निम्नलिखित में से किस समुदाय के उल्लेखित होने की सबसे अधिक संभावना है?
A. गारो समुदाय
B. बोडो समुदाय
C. मिशिमी समुदाय
D. चखेसंग समुदाय
निम्नलिखित कथनों पर विचार कर सही विकल्प का चयन कीजिए-
कथन A- एक सरकार सभी के वयस्क मताधिकार की अनुमति के बिना भी अपने आप को लोकतांत्रिक कह सकती है।
कथन B- कुछ लोकतांत्रिक सरकारें, प्रतिनिधि लोकतंत्र हैं जहाँ लोग सीधे भाग नहीं लेते हैं, बल्कि चुनाव प्रक्रिया के द्वारा अपने प्रतिनिधि को चुनते हैं।
A. A सही है और B गलत है।
B. A गलत है और B सही है।
C. A और B दोनों सही हैं।
D. A और B दोनों गलत हैं।
एक गरीब आदिवासी परिवार की 27 वर्षीय लक्ष्मी ने बदलाव की शुरुआत की है। वह उत्तर रेलवे की पहली महिला इंजन ड्राईवर है। उसने कई कठिनाइयों को पार किया और इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की। उसने पॉलीटेक्निक में मोटरसाइकिल की सवारी की और इंजन ड्राईवर बनने का फैसला किया। वह निश्चित रूप से-
A. रूढ़ियों को तोड़ रही है।
B. पुरस्कार जीत रही है।
C. अपने परिवार को सहारा दे रही है।
D. पुरुषों का कार्य कर रही है।
अगर एक राज्य सरकार यह निर्णय करती है कि दूसरे राज्यों से लोगों के प्रवास को अनुमति नहीं देगी तो यह किस मौलिक अधिकार का उल्लंघन हुआ?
A. समानता का अधिकार
B. स्वतंत्रता का अधिकार
C. शोषण के विरुद्ध अधिकार
D. संवैधानिक उपचारों का अधिकार
मौलिक अधिकारों की किस धारा के अंतर्गत किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी या उसकी हिरासत के दौरान उससे दुर्व्यवहार नहीं किया जा सकता?
A. अनुच्छेद 21
B. अनुच्छेद 22
C. अनुच्छेद 23
D. अनुच्छेद 24
भारत में न्यायपालिका के पास संसद द्वारा पारित किए गए कानूनों को ख़ारिज करने का अधिकार है। इस अधिकार को क्या कहते हैं?
A. संवैधानिक संशोधन
B. न्यायिक समीक्षा
C. अविश्वास प्रस्ताव
D. न्यायिक सक्रियता
तवा बाँध के द्वारा विस्थापित हुए लोगों के मछली पकड़ने के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाला मत्स्य संघ निम्न में से किस राज्य से संबंधित है?
A. झारखंड
B. उत्तराखंड
C. मध्य प्रदेश
D. छत्तीसगढ़
बच्चों को स्कूल में पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किस राज्य में सर्वप्रथम ‘मध्याह्न भोजन योजना’ प्रारंभ की गई?
A. केरल
B. तमिलनाडु
C. पश्चिम बंगाल
D. महाराष्ट्र
सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम की प्रकृति है:
A. सामाजिक अलगाव और विघटन का अध्ययन
B. मानव संबंधों का अध्ययन
C. वैज्ञानिक रूप से मानव विकास का अध्ययन
D. सामाजिक और व्यक्तिगत लाभों का अध्ययन
निम्नलिखित प्रश्न, वे प्रश्न हैं जो अध्यापिका अपने आप से उस रणनीति को अपनाने के लिए पूछ सकती है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी विद्यार्थियों के लिए पाठ्यचर्या उपलब्ध है।
A. क्या गतिविधियों के प्रकार लड़के एवं लड़कियों की रुचि को प्रतिबिंबित करते हैं?
B. जो गतिविधि में भाग नहीं ले सकते, क्या उनको अनुभव प्रदान करने हेतु या गतिविधि देने के लिए वैकल्पिक साधन प्रदान किए गए?
C. क्या प्रयोग की गई सामग्री अधिकांश शिक्षार्थियों की पृष्ठभूमि एवं अनुभव को प्रतिबिंबित करती है?
सही विकल्प का चयन करें।
A. A और B सही हैं परंतु C गलत है।
B. A और C सही हैं परंतु B गलत है।
C. B और C सही हैं परंतु A गलत है।
D. A, B और C सभी सही हैं।
इनमें से कौन सी व्यूह रचना उच्च प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों को विविधता की अवधारणा पढ़ाते समय अप्रभावशाली रहेगी?
A. छात्रों के पूर्व ज्ञान और अनुभवों को ध्यान में रखना
B. सहयोगात्मक एवं सह-पाठी अधिगम के अवसर देना
C. पाठ्य-पुस्तक या प्रचलित संदर्भ पुस्तक से पढ़ना
D. स्थानीय-समुदाय-क्षेत्र परिभ्रमण का आयोजन करना
निम्नलिखित में से कौन से पहलू को सुस्पष्ट रूप से मूल्यांकन प्रक्रियाओं को सूत्रबद्ध करने के लिए बच्चों हेतु निः शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 में उल्लिखित किया गया है?
A. प्रमाण-आधारित प्रतिपुष्टि प्रदान करना एवं बच्चों की प्रगति के विभिन्न भागीदारों, जिसमें माता-पिता और अभिभावक सम्मिलित हैं, को सूचित करना।
B. बच्चों को भय, आघात और चिंता मुक्त बनाना तथा बच्चों को उनके विचार स्वतंत्र रूप से अभिव्यक्त करने में सहयोग करना।
C. बाल-मित्रवत और बाल-केन्द्रित ढंग से गतिविधियों, अन्वेषण और खोज-बीन द्वारा अधिगम।
D. बच्चों का सर्वांगीण विकास।
सही विकल्प का चयन करें।
A. A, B और C
B. B और C
C. B, C और D
D. A, C और D
कक्षा में विभिन्न असमानताओं के संदर्भ में चर्चा के दौरान, निम्नलिखित में से कौन से बिंदुओं पर आपका मुख्य बल होगा?
A) छात्रों को समझाना कि असमानताएँ प्राकृतिक रूप में सामाजिक होती हैं।
B) असमानताओं पर सवाल उठाने वाले विभिन्न आन्दोलनों को सूचीबद्ध करना।
C) इस बात पर जोर देना कि लोकतांत्रिक समाज में प्रत्येक व्यक्ति समान कैसे है।
D) विभिन असमानताओं पर छात्रों को व्याख्यान देना।
A. A और C
B. B और D
C. D और C
D. A और D
आप भोपाल गैस त्रासदी पर चित्रात्मक निबंध का उद्देश्यपूर्ण कक्षा-शिक्षण के लिए किस प्रकार उपयोग कर सकते हैं?
A. छात्रों को इस त्रासदी के विषय में पढ़ा कर और चर्चा के द्वारा सीखने के लिए उत्साहित करके।
B. छात्रों से त्रासदी संबंधी और ज्यादा चित्र संग्रह करवा कर और कॉलाज बनवा कर।
C. छात्रों के छोटे-छोटे समूह बनाकर प्रत्येक समूह को कक्षा के समक्ष एक चित्र प्रस्तुत करने को कहना।
D. उच्च स्वर में पाठ्य वस्तु का पाठन करना, तथा मुख्य बिंदुओं को रेखांकित करना।
कथन A एवं B पर विचार कीजिए, तथा सही विकल्प का चयन कीजिए-
A- बच्चों के साथ निर्देशात्मक अंतर्क्रिया कालांश स्कूल की वास्तविक अवधि से कम अवधि के होने चाहिए।
B- गतिविधियों के नियोजन के लिए शिक्षिका को विशेष समय निकलने की ज़रूरत होती है।
A. A और B दोनों सही हैं। B, A की व्याख्या करता है।
B. A, B दोनों सही हैं। B, A की व्याख्या नहीं करता है।
C. A सही है, B गलत है।
D. A गलत है, B सही है।
इनमें से कौन सा/से सामाजिक विज्ञान के प्रश्न आलोचनात्मक चिंतन कौशल के विकास की अधिक संभावना रखते हैं?
A. इनकी भूमिका बताइए – (1) पुलिस (2) पब्लिक प्रोसिक्यूटर (3) डिफेन्स वकील
B. यदि कोई धार्मिक समूह कहता है कि उनका धर्म बालहत्या की स्वीकृति देता है, तो क्या सरकार हस्तक्षेप करेगी?
C. “खदान-खोदना एक बड़ी पर्यावरणीय समस्या बन सकती है।” क्या आप इससे सहमत हैं? कारण बताएं।
D. शांति निकेतन किन विचारों पर आधारित है? वर्णन करें।
E. सविनय अवज्ञा आन्दोलन में भारत के विभिन्न वर्गों और समूहों ने भाग क्यों लिया?
सही विकल्प का चयन करें।
A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, C और E
D. B, C और E
इतिहास की कक्षा में, इनमें से कौन सी गतिविधियों में आलोचनात्मक कौशल बढ़ाने की सर्वाधिक संभावना है?
A. स्त्रोतों की व्याख्या करना
B. व्याख्यान – सुनना
C. घटना – क्रम देना
D. पुर्नस्मरण प्रश्न
E. तथ्यों और मतों को अलग करना
सही विकल्प का चयन करें।
A. A, B तथा C
B. B, C तथा D
C. A, C तथा E
D. C, D तथा E
आप अपनी अगली इतिहास की कक्षा में, औपनिवेशिक शासन के दौरान दरबारी चित्रकारों के जीवन में आए परिवर्तनों के विषय में चर्चा करना चाहते हैं। आप इनमें से किन विषयों या क्षेत्रों पर बल देंगे?
A. विभिन्न दरबारों में अपनाई गई संरक्षण-विधियाँ
B. अंग्रेजों की आवश्यकताओं का दरबारी चित्रकारों पर प्रभाव
C. भारतीय सूक्ष्म चित्रकारों की वास्तविक चित्र बनाने में अक्षमता
D. थॉमस और विलियम डेनियल के चित्र
सही विकल्प का चयन करें।
A. केवल A तथा B
B. केवल B तथा C
C. केवल C तथा D
D. केवल A तथा D
सामाजिक विज्ञान शिक्षण राष्ट्रीय फोकस समूह के अनुसार निम्नलिखित में से किसे सामाजिक विज्ञान शिक्षा के लिए मुख्य चुनौती समझा जाता है?
A. इसे अनुपयोगितावादी विषय के रूप में देखा जाता है।
B. यह केवल सूचनाएँ संप्रेषित करता है।
C. इसमें सूचनाओं की भरमार है।
D. अंकगणित अनावश्यक रूप से एकीकृत किया गया है।
E. मुख्यतः यूरोप के परिप्रेक्ष्य को प्रस्तुत करता है।
सही विकल्प का चयन करें।
A. A, B और C
B. B, C और D
C. C, D और E
D. A, C और E
सामाजिक विज्ञान की एक अध्यापिका अपनी छात्राओं को शहरों की समस्याओं के विषय में समाचार पत्रों से लेख और पत्रिकाओं से संग्रह करने के लिए कहती है। इसके उपरांत वे इस विषय पर सूचना के आधार पर छात्राओं को उनके विचार प्रस्तुत करवाती है और चर्चा करती है।
अध्यापिका ने कौन सी शिक्षा-शास्त्रीय विधि का उपयोग किया है?
A. पूछताछ विधि
B. केस – अध्ययन
C. भूमिका निर्वाह विधि
D. वर्णनात्मक विधि
निम्नलिखित में से कौन सा मध्ययुगीन भारतीय काल को समझने का एक प्राथमिक स्त्रोत है?
A. अशोक का अभिलेख
B. कालिदास की अभिज्ञान शाकुन्तलम्
C. रविकीर्ति की प्रशस्ति
D. सूरदास की साहित्य लहरी
परियोजना विधि का पहला चरण है:
A. योजना
B. परियोजना का चयन
C. स्थिति बनाना
D. निष्पादन
निम्नलिखित में से कौन सी आकलन पद्धति छात्रों को अपने स्वयं के अधिगम को मूल्यांकित और दर्ज (रिकॉर्ड) करने का अवसर प्रदान करती है?
A. अधिगम के लिए आकलन
B. अधिगम की तरह आकलन (अधिगम के रूप में आकलन)
C. अधिगम का आकलन
D. सारांशित/योगात्मक आकलन
सामाजिक विज्ञान में मूल्यांकन के उद्देश्य के विषय में कौन सा सही है?
A. पाठ्यक्रम पूरा करना
B. छात्रों को सतत प्रतिपुष्टि देना
C. छात्रों के ज्ञान व योग्यता का मापन करना
D. शिक्षाशास्त्रीय व्यूह-रचना को पुष्ट करना
सही विकल्प का चयन करें।
A. A, B तथा C
B. B, C तथा D
C. केवल A तथा C
D. केवल C तथा D
निम्नलिखित में से कौन से पहलू सुस्पष्ट रूप से मूल्यांकन प्रक्रियाओं को सूत्रबद्ध करने के लिए बच्चों हेतु नि: शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 में उल्लिखित किए गए हैं?
A. बच्चों के ज्ञान, अंतःशक्ति और प्रतिभा को बनाना।
B. शारीरिक एवं मानसिक क्षमताओं का अधिगम सीमा तक विकास करना।
C. बच्चों को भय, आघात और चिंता मुक्त बनाना तथा बच्चों को अनेक विचार स्वतंत्र रूप से अभिव्यक्त करने में सहयोग करना।
D. पता करना कि किस सीमा तक पाठ्यचर्या-संबंधी अपेक्षाएँ और अधिगम-परिणाम उपार्जित किए जा चुके हैं।
सही विकल्प का चयन करें।
A. A, B और C
B. B और C
C. A, C और D
D. A और D
आखेटक खाद्य संग्राहक एक स्थान से दूसरे स्थान पर क्यों जाते रहते थे? वे वर्तमान में हमारे आवागमन के कारण से किस प्रकार समानता/विभिन्नता रखते हैं?
यह प्रश्न छात्रों की किस योग्यता का आकलन करता है?
A. अनुभवों पर तर्क व तुलनात्मक समझ का
B. कल्पना और स्थिति से अनुमान लगाने का
C. तुलनात्मक उत्तर देने और सृजनात्मकता का
D. तर्क सहित व्याख्या और लेखन कौशल का
निम्नलिखित में से कौन से प्रश्न ज्ञानात्मक प्रक्रिया के सृजन पहलू का आकलन करते हैं?
A. निजी स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएँ सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं की अपेक्षा महँगी हैं। क्या आप इस कथन से सहमत हैं? समझाएँ।
B. भारत में एक प्रदेश का चयन करें और उसकी विविधता को प्रभावित करने वाले ऐतिहासिक एवं भौगोलिक घटकों की पड़ताल/जाँच करें और प्रस्तुतीकरण बनाएँ।
C. आपके इलाके में कूड़ा कैसे एकत्रित/इकट्टा किया जाता है? आप किन तरीकों से व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं?
D. नगर निगम के काम के चार तरीकों को सूचीबद्ध करें जिनसे नगर-निवासियों के जीवन पर असर पड़ता है।
E. आप मछुआरों के परिवार के सदस्य हैं और नाव के इंजन को खरीदने के लिए ऋण की आवश्यकता है। बैंक प्रबंधक को अधियाचन पत्र लिखें।
सही विकल्प का चयन करें।
A. A, B, C और D
B. A, C, D और E
C. B, C और D
D. B, C और E
आप कक्षा में विविधता एवं समानता पढ़ाने की योजना बना रहे हैं। आप व्यक्ति-अध्ययन के द्वारा यह जांचना चाहते हैं कि छात्र संकल्पनाओं को समझे हैं कि नहीं। आप आकलन के तौर पर करेंगे:
A. रचनात्मक आकलन
B. सारांशित आकलन
C. नैदानिक आकलन
D. पोर्टफोलियो आकलन