निम्न में से कौन-सा सिद्धांत यह प्रतिपादित करता है कि विकास जीवन पर्यन्त चलने वाली प्रक्रिया है जिसका अन्त नहीं होता है?
A. समरूपता का सिद्धांत
B. एकीकरण का सिद्धांत
C. अंत:क्रियात्मकता का सिद्धांत
D. निरंतरता का सिद्धांत
बच्चों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सामाजिक रचनावादी परिप्रेक्ष्य से सही है?
A. बच्चों के व्यवहार को अनुभवों के कारण छोटे, वृद्धिशील परिवर्तनों के रूप में व्याख्या किया जा सकता है I
B. बच्चों का व्यवहार पूरी तरह से जीवन के आरंभिक अनुभवों के द्वारा सुनिश्चित किया जाता है।
C. बच्चें ‘उत्कृष्ट असभ्य’ प्राणी के रूप में जन्म लेते हैं और समाज द्वारा दुराचारी बना दिए जाते हैं।
D. बच्चे क्रियाशील प्राणी हैं जो अपने सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भों में काम व अंतःक्रिया करके ज्ञान का सृजन करते हैं I
खेलते समय, बच्चों का एक समूह एक आधुनिक और लोकप्रिय फिल्म के दृश्यों का अभिनय करता है। यह स्थिति यह दर्शाती है कि ________ सामाजीकरण का एक प्रमुख संस्थान है।
A. परिवार
B. मीडिया
C. सहपाठी
D. धर्म
पियाजे द्वारा दी गई विशेषताओं के आधार पर विकास के स्तर का मिलान कीजिए:
|
1. |
औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था |
(A) |
तर्कपूर्वक चिन्तन एवं संरक्षण योग्यता |
|
2. |
पूर्व संक्रियात्मक अवस्था |
(B) |
परिकल्पनात्मक तर्क और अमूर्त सोच का आरंभ करना |
|
3. |
मूर्त संक्रियात्मक अवस्था |
(C) |
वस्तुओं की स्थिरता की समझ का आरंभ |
|
4. |
संवेदीगामक अवस्था |
(D) |
प्रतीकों की सोच परन्तु संरक्षण नहीं |
A. (1) – (A), (2) – (D), (3) – (B), (4) – (C)
B. (1) – (B), (2) – (D), (3) – (A), (4) – (C)
C. (1) – (D), (2) – (A), (3) – (B), (4) – (C)
D. (1) – (B), (2) – (A), (3) – (C), (4) – (D)
जीन पियाजे के अनुसार अधिगम के लिए निम्नलिखित में से क्या सबसे आवश्यक है?
A. पुनर्बलन व सज़ा
B. विद्यार्थियों द्वारा सक्रिय अन्वेषण
C. अवलोकन एवं अनुकरण
D. भाषात्मक विकास जो सामाजिक अंतःक्रिया को सुसाध्य करता है।
लेव वायगोत्सकी के विचारों पर आधारित सामाजिक रचनात्मक कक्षा में निम्न में से किस का समर्थन नहीं किया जाता है?
A. परीक्षा के लिए अधिगम
B. सृजनात्मक और विवेचनात्मक चिंतन
C. संकल्पनात्मक समझ
D. अनुभवनात्मक अधिगम
लेव वायगोत्सकी के अनुसार बच्चे चिंतन और व्यवहार करने के वो तरीके कैसे अर्जित करते हैं जिससे समुदाय की संस्कृति का निर्माण होता है?
A. सामाजिक अंतःक्रियाओं द्वारा
B. निष्क्रिय होकर
C. उद्दीपन द्वारा
D. पुर्नबलन द्वारा
लॉरेंस कोहलबर्ग द्वारा दिए गए नैतिक विकास में ‘सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत अभिविन्यास‘ किसमें सही वर्णित है?
A. व्यक्तिगत आवश्यकताओं की पूर्ति
B. मित्रों और सम्बन्धियों का स्नेह और स्वीकृति बनाए रखना
C. अमूर्त सार्वभौमिक सिद्धांत जो सम्पूर्ण मानवता के लिए मान्य हो
D. स्वयं के लिए सिद्धांत और नियमों को उचित ठहराना
प्रगतिशील शिक्षा बच्चों को निम्नलिखित में से किस रूप में देखती है?
A. सदाचार और नैतिकता की उच्च भावना के साथ पैदा हुए जो ‘ईश्वर प्रदत्त’ हैं।
B. ‘तबुला रस’ या खाली स्लेट।
C. लघु वयस्क जिनकी सोच वयस्कों से कम है।
D. जिज्ञासु प्राणी जो अपने परिवेश की खोज के माध्यम से सीखते हैं।
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प हावर्ड गार्डनर द्वारा दी गई बुद्धि के प्रकार को सही ढंग से निर्दिष्ट करता है?
A. चिकित्सक, जीवविज्ञानी, उद्योगपति
B. एथलेटिक, सृजनात्मक, अभिव्यंजक
C. व्यावहारिक, विश्लेषणात्मक, सृजनात्मक
D. अंतर्वैयक्तिक, प्रकृतिवादी, शारीरिक-गतिसंवेदी
वायगोत्स्की के परिप्रेक्ष्य में भाषा-
A. संज्ञानात्मक विकास में बाधा डालती है।
B. संज्ञानात्मक विकास को सुगम बनाती है।
C. संज्ञानात्मक विकास को प्रभावित नहीं करती है।
D. संज्ञानात्मक विकास से स्वतंत्र रूप में कार्य करती है।
एक सह-शैक्षिक कक्षा में अध्यापक का निम्नलिखित में से कौन सा व्यवहार नहीं करना चाहिए क्योंकि वह लिंग रूढ़िबद्धता को पुर्नबलित करेगा?
A. एक समान लिंग के समूह बनाना तथा लड़के और लड़कियों को पृथक-पृथक अधिगम कार्य देना।
B. महिलाओं और पुरुषों को सामाजिक चलन के विपरीत भूमिकाओं में दर्शाना।
C. ‘लिंग एक सामाजिक निमिति है’ पर चर्चा करना।
D. लिंग समतुल्यता वाली भाषा का प्रयोग करना।
विद्यार्थियों के आकलन के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा निम्न में से कौन से उपकरण/विधियाँ प्रस्तावित की गई हैं?
(i) भूमिका निर्वहन
(ii) समूह में कार्य करना
(iii) पोर्टफ़ोलियो बनाना
(iv) परियोजना
A. (ii), (iii)
B. (i), (iii), (iv)
C. (ii), (iii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv)
विद्यार्थियों द्वारा कक्षा में मातृ-भाषा के इस्तेमाल के संदंर्भ में कौन सा कथन सही है?
A. स्कूल को सारी कक्षाओं में केवल एक मानक भाषा का इस्तेमाल निर्धारित करना चाहिए I
B. स्कूल को सभी विद्यार्थियों की भाषाओं का सम्मान करने की संस्कृति अपनानी चाहिए I
C. स्कूल को सभी स्तर पर अंग्रेजी को निर्देशन की भाषा निर्धारित करना चाहिए।
D. विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा में अभिव्यक्ति से हतोत्साहित करने के लिए स्कूल को जुर्माना लेना चाहिए।
कथन (A): एक अध्यापक को अपनी कक्षा में बच्चों के सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भों को प्रधानता देते हुए एक सांस्कृतिक रूप से उत्तरदायी शिक्षाशास्त्र को अपनाना चाहिए I
तर्क (R): विद्यालयों को एक संरचित एकरूप पाठ्यक्रम का अनुसरण करना चाहिए और कक्षा में व्यक्तिगत विभिन्नताओं पर गौर नहीं करना चाहिए I
सही विकल्प चुनें I
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है I
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
‘गुणज वैकल्य’ की पहचान क्या है?
A. गणन कौशल क्षीणता, संख्याओं व गणितीय तथ्यों को समझने में कठिनाई
B. अवधान, अतिक्रियाशीलता, आवेगशीलता
C. मौलिकता, प्रवाह, लचीलापन
D. मांसपेशियों के संचालन, गतिशीलता व परस्परता में कठिनाई
समावेशी शिक्षा में कौन शामिल हैं?
(i) अधिगम अक्षमता वाले विद्यार्थी
(ii) प्रतिभाशाली विद्यार्थी
(iii) दृष्टिबाधित विद्यार्थी
(iv) वे बच्चे जो ऐसे समुदाय से हैं जो हाशिए पर हैं।
A. (i), (iii)
B. (i), (iii), (iv)
C. (i), (ii), (iii)
D. (i), (ii), (iii), (iv)
एक शिक्षिका को विद्यार्थी के किस व्यवहार से यह इंगित होगा कि वह दृष्टिबाधित है?
A. श्यामपट्ट को बहुत दूर से पढ़ने को चुनना
B. सूक्ष्म जानकारी वाले भौतिक नक्शों को पढ़ना
C. बारीक मुद्रक वाले कार्यपत्रों को तुरंत पूरा करना
D. पढ़ने में चुनौती महसूस करना और पढ़ते समय आंखें मिचकाना
प्रतिभाशाली छात्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक शिक्षक को क्या करना चाहिए?
A. कार्यो को समझने के लिए निश्चित निर्देशन और विस्तृत दिशा निदेशक देना
B. निर्धारित पाठ्यचर्चा का सख्ती से अनुसरण करना
C. मानकीकृत आकलन युक्तियों का उपयोग
D. मध्यम से उच्चतर श्रेणी के चिंतन वाले कार्यकलाप देना
निम्न में से समावेशी कक्षा में किसका प्रयोग करना चाहिए?
A. नैदानिक नामीकरण
B. यथोचित समायोजन
C. बच्चों का पृथक्करण
D. प्रतिस्पर्धात्मक कक्षा लोकाचार
निम्न में से कौन से कारक अधिगम को प्रभावित करते हैं?
1. छात्रों की अभिवृत्ति
2. छात्रों की आयु
3. शिक्षण की शिक्षाशास्त्रीय तकनीकें
4. छात्रों का सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ
A. (i), (iii)
B. (ii), (iii), (iv)
C. (i), (ii), (iii)
D. (i), (ii), (iii), (iv)
अर्थपूर्ण अधिगम के लिए-
1. बच्चों को महत्वपूर्ण महसूस होना चाहिए।
2. बच्चों के अनुभवों को समाहित करना चाहिए।
3. बच्चों को प्रश्न पूछने की अनुमति नहीं होनी चाहिए।
A. (i), (ii)
B. (i), (iii)
C. (ii), (iii)
D. (i), (ii), (iii)
विद्यार्थियों द्वारा अधिगम की प्रक्रिया के दौरान की गई त्रुटियों पर एक माध्यमिक विद्यालयी स्तर के अध्यापक को कैसी प्रतिक्रिया देनी चाहिए?
A. विद्यार्थियों की गलतियों को तुरंत संशोधित करना चाहिए।
B. किसी सहपाठी को विद्यार्थियों की त्रुटियों को संशोधित करने के लिए कहना चाहिए।
C. विद्यार्थियों को अपनी स्वयं की त्रुटियों को पहचानने और उन पर काम करने के अवसर देने चाहिए।
D. विद्यार्थियों को शर्मिंदा करना चाहिए, ताकि वह भविष्य में कोई त्रुटि ना करें।
एक छात्रा जो अपने को गणित में होशियार समझती है, परीक्षा में कम अंकों के लिए अपने परिश्रम न करने को जिम्मेदार मानती है।
उसका यह तर्क क्या दर्शाता है?
A. नियंत्रण का आंतरिक केन्द्र
B. उसकी अधिगम असहायता
C. नियंत्रण के बाह्य कारक
D. उसकी अपनी योग्यता में अविश्वास
क्या शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में भय की कोई भूमिका होती है? सही विकल्प चुनिए?
A. हां, भय एक उम्दा अभिप्रेरक है और अध्यापक को उसका बारंबार प्रयोग करना चाहिए।
B. नहीं, भय की वजह से अधिगम से संबंध-विच्छेद हो जाता है और छात्र भयपूर्ण परिस्थितियों में बहुत कम जोख़िम लेते है।
C. हां, बच्चे सिर्फ भय के दवाब में ही अधिगम के लिए प्रयत्न करते है।
D. नहीं, भय एक संवेग है और इसलिए संज्ञान से संबंधित नहीं है।
कथन (A): शिक्षकों को बच्चों में अधि-संज्ञान क्षमता विकसित करके अपने ही चिंतन के बारे में सोचने की योग्यता विकसित करने पर बल और बढ़ावा देना चाहिए।
तर्क (R): अधि-संज्ञानात्मक ज्ञान बच्चों को अपने चिंतन को स्वःनियंत्रित करने में मदद करता है I
सही विकल्य चुनें I
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
इनमें से कौन-सी विधि अर्थपूर्ण अधिगम के लिए सबसे प्रभावशाली है?
A. रट कर याद करना
B. निष्क्रिय श्रवण
C. संयोजन के माध्यम से समझना
D. ड्रिल और बार-बार अभ्यास
विद्यार्थी अकसर प्राकृतिक घटनाओं के बारे में सहज सिद्धांतों का निर्माण करते हैं। एक शिक्षक को _________
A. विद्यार्थियों को ऐसा करने के लिए निरुत्साहित करना चाहिए।
B. विद्यार्थियों को ऐसी अवधारणाओं की रचना करने के लिए दण्डित करना चाहिए जो उनकी पाठ्यपुस्तक में समाहित नहीं है।
C. विद्यार्थियों को ऐसी पूर्व-अवधारणाएं साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए और शिक्षण-अधिगम शिक्षणशास्त्र को उनके अनुरूप बनाना चाहिए।
D. इन सिद्धांतों को अनदेखा कर देना चाहिए और संप्रत्ययों को प्रत्यक्ष निर्देशन द्वारा पढ़ाना चाहिए।
संप्रत्यात्मक समझ हेतु शिक्षण के लिए, एक शिक्षक को क्या करना चाहिए?
A. विद्यार्थियों के पूर्व-ज्ञान से संबंध स्थापित करने चाहिए।
B. गैर-उदाहरण और अपवाद बताने से बचना चाहिए।
C. प्रत्यक्ष निर्देशन की विधि का प्रयोग करना चाहिए।
D. ‘अधिगम के लिए आकलन’ करने के बजाए ‘अधिगम का आकलन’ करने के प्रावधान बनाने चाहिए।
निम्नलिखित में से कौन सी एक प्रभावशाली सामाजिक-रचनावादी कक्षा की विशेषता/गुण हैं?
A. प्रश्नों का उत्तर देने के निश्चित चरण हैं जैसे कि अध्यापक द्वारा श्यामपट्ट पर उत्तर का लिखा जाना और विद्यार्थियों द्वारा ज्यों का त्यों नकल उतारना।
B. किसी समस्या तक पहुंचने और उसका समाधान निकालने की केवल एक ही सही प्रक्रिया पर ज़ोर दिया जाना।
C. बच्चों को प्रोत्साहित किया जाना कि वे चुपचाप सुनें और पुनरावृत्ति एवं प्रत्यास्मरण पर जोर दिया जाना।
D. सामुहिक कार्य और सामुहिक समस्या समाधान को प्रोत्साहित किया जाना।
यदि a = 24 × 32 × 53
b = 23 × 3 × 52 तथा
c = 25 × 33 × 5 है,
तब (a, b और c का HCF) / (a, b और c का LCM) का मान क्या है?
A. \(1/300\)
B. \(1/450\)
C. \(1/600\)
D. \(1/900\)
यदि 5x – 3 × 7y – 2 = 6125 है, तब (x + y) का मान क्या है?
A. 6
B. 8
C. 10
D. 11
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही नहीं है/हैं?
A. दो उचित भिन्नों का गुणनफल इन भिन्नों में से प्रत्येक से बड़ा होता है।
B. दो विषम भिन्नों का गुणनफल इन भिन्नों में से प्रत्येक से बड़ा होता है।
C. भिन्न \(1/7\) और \(7/1\) एक दूसरे के व्युत्क्रम हैं।
D. यदि राधिका किसी पुस्तक का \(1/3\) भाग 1 घंटे में पढ़ती है, तो वह पुस्तक का \(5/6\) भाग 2\(1/2\) घंटे में पढ़ लेगी।
10.00007 × 0.003 का मान क्या है?
A. 30.0000021
B. 10.00000021
C. 0.3000021
D. 0.03000021
प्राकृत संख्याओं के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
(a) 1 प्रत्येक संख्या का एक गुणनखंड होता है।
(b) किसी संख्या का प्रत्येक गुणनखंड उस संख्या का पूर्ण भाजक होता है।
(c) किसी दी गई संख्या के गुणनखंडों की संख्या परिमित होती है।
(d) 1 सबसे छोटी अभाज्य संख्या है।
A. केवल (c)
B. केवल (b)
C. केवल (c) और (d)
D. केवल (d)
आंकड़ों –
5, 7, 11, 3, 2, 5, 23, 16, 14 और 8 के लिये परिसर – (बहुलक + माध्यिका) बराबर है:
A. 7
B. 8.5
C. 9
D. 9.5
संख्याओं 6, 7, 8, ______, 34, 35 को कार्डों पर लिखा जाता है, एक संख्या एक कार्ड पर लिखी जाती है, तथा इन्हें एक बक्से में रख दिया जाता है। इस बक्से में से एक कार्ड यादृच्छिक रूप से निकाला जाता है। निकाले गए कार्ड पर एक अभाज्य संख्या नहीं प्रकट होने की प्रायिकता क्या है?
A. \(11/15\)
B. \(9/10\)
C. \(4/5\)
D. \(27/35\)
समांतर चतुर्भुज ABCD में, यदि विकर्ण BD पर दो बिंदु P और Q इस प्रकार लिए गए हैं कि DP = BQ है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) ΔAPD ≅ ΔCQB
(b) AP = CQ
(c) ΔAQB \({}\) ΔCPD
(d) AQ = CP
(e) APCQ एक आयत है।
A. केवल (a), (c), (d) और (e)
B. सभी (a), (b), (c), (d) और (e)
C. केवल (a), (b) और (d)
D. केवल (c) और (e)
अमन अपने वेतन का 80% व्यय करता है और विभा अपने वेतन का 75% व्यय करती है लेकिन उनकी बचत बराबर हैं I विभा की आय कितनी होगी, यदि उनकी आयों का योग 81000 रुपये है?
A. 64800 रुपये
B. 45000 रुपये
C. 36000 रुपये
D. 32800 रुपये
व्यंजक 36(x + y)2 – 25(x – 2y)2 के गुणनखंड हैं-
A. (11x – 4y) (x +16y)
B. (11x + 4y) (x +16y)
C. (11x – 4y) (x – 16y)
D. (11x + 4y) (x – 16y)
यदि x + y = 2 और xy = \(3/4\) है, तो x3y + xy3 का मान है:-
A. \(5/8\)
B. \(5/4\)
C. \(3/4\)
D. \(15/8\)
यदि 7(7x – 5) = 8(4x + 2) है, तो \(3x + 1/2\) का मान है:
A. 3.5
B. 6.5
C. 5
D. 8
यदि P = 3x2 – 7x + 8,
Q = x2 + 8x – 3
और R = -5x2 – 3x + 2 है,
तो (Q – R) – P बराबर है
A. 3x2 – 18x + 7
B. 3x2 + 18x – 13
C. 6x2 + 18x – 13
D. 6x2 – 18x – 7
निम्नलिखित में से कौन-सा/से एक त्रिभुजाकार पिरामिड के लिए सत्य नहीं है/हैं?
(a) त्रिभुजाकार पिरामिड के छ: फलक होते हैं।
(b) त्रिभुजाकार पिरामिड के चार शीर्ष होते हैं।
(c) त्रिभुजाकार पिरामिड के छ: किनारे होते हैं।
(d) एक त्रिभुजाकार पिरामिड के फलकों, शीर्षों और किनारों की संख्याओं का योग 14 होता है।
(e) त्रिभुजाकार पिरामिड को चतुष्फलक के नाम से भी जाना जाता है।
A. केवल (a)
B. केवल (b)
C. केवल (b) और (c)
D. केवल (e)
निम्नलिखित में से कौन-सी ज्यामितीय आकृति या आकृतियाँ क्रम चार की एक घूर्णन सममिति रखती है/हैं?
(a) वर्ग
(b) आयत
(c) समचतुर्भुज
(d) समलंब
(e) पतंग
A. केवल (d) और (e)
B. केवल (a) और (d)
C. केवल (a), (b), (c) और (e)
D. केवल (a)
रेखाखंड AB और CD एक दूसरे को O पर समद्विभाजित करते हैं। AC और BD मिलाकर ΔAOC और ΔBOD बनाइए।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. ΔAOC और ΔBOD, AAS सर्वांगसम नियम से सर्वांगसम हैं।
B. ΔAOC और ΔBOD, SAS सर्वांगसम नियम से सर्वांगसम हैं।
C. ΔAOC और ΔBOD, SSS सर्वांगसम नियम से सर्वांगसम हैं।
D. ΔAOC और ΔBOD, ASA सर्वांगसम नियम से सर्वांगसम हैं।
किसी त्रिभुज ABC की भुजा BC पर P एक बिंदु इस प्रकार स्थित है की ∠PAC = 40° और ∠ACB = 35° है। यदि CB को Q तक बढ़ाया गया है तथा AB = AP है, तो ∠ABQ किसके बराबर है?
A. 75°
B. 95°
C. 105°
D. 115°
किसी लंब वृत्तीय बेलन का आयतन 38500 सेमी3 है तथा उसके आधार की परिधि 110 सेमी है। इस बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल (सेमी2 में) कितना है?
(π = \(22/7\) लीजिए)
A. 2200
B. 3300
C. 4400
D. 5500
एक बगीचे में 30 रुपये प्रति m2 की दर से घास की कालीन बिछाने की लागत 180000 रुपये है I यदि इसकी लम्बाई और चौड़ाई का अनुपात 5 : 3 है, तो 50 रुपये प्रति मीटर की दर से बगीचे के चारों ओर बाड़ लगाने की लागत कितनी होगी?
A. 16000 रुपये
B. 4000 रुपये
C. 8000 रुपये
D. 12000 रुपये
210 सेमी2 क्षेत्रफल वाले एक आयत ABCD की लम्बाई 15 सेमी है I यदि आयत ABCD का क्षेत्रफल केवल उसकी लम्बाई बढ़ाकर मूल क्षेत्रफल का 2\(1/3\) गुना कर दिया जाए, तो इस प्रकार प्राप्त आयत का परिमाप कितना होगा?
A. 58 cm
B. 35 cm
C. 49 cm
D. 98 cm
गणित की पदानुक्रमिक प्रकृति के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा अति उपयुक्त है?
A. माध्यमिक विद्यालय स्तर पर गणित को सबसे कठिन विषयों में से एक माना जाता है।
B. गणित में संकल्पनाएँ एक रैखिक पैटर्न का पालन करती है।
C. अगर व्यवकलन और गुणन की संक्रियाओं को दृढ़ नहीं किया जाएगा तो भाग का परिचय नहीं कराया जा सकता।
D. पूर्णांक को प्रस्तुत करने से पहले भिन्न को प्रस्तुत कर सकते हैं।
उच्च प्राथमिक गणित की कक्षाओं में मुख्यतः महत्व दिया जाना चाहिए?
A. अभ्यास के लिए अधिक मात्रा में प्रश्न हल करने के लिए देने पर
B. गणितीय अवधारणाओं और उनके अनुप्रयोगों की समझ बनाने पर
C. ज्यामिति में उपपत्तियों के अधिगम पर
D. सूत्रों और कलन-विधियों के स्मरण पर
गणित में यह साबित करने के लिए की एक कथन, “A” सत्य है, कोई मानता है कि जो कथन “A नहीं हैं” वह सत्य है और इसे विरोधाभासी सिद्ध करता है I यह एक ______ का उदाहरण है:
A. प्रत्यक्ष तर्क
B. निगमनात्मक तर्क
C. आगमनात्मक तर्क
D. असंगति प्रदर्शन (रिडक्शियो-एड एबज़र्डम)
निम्नलिखित में से कौन सी गणित शिक्षण में ‘निर्देशित-अभ्यास’ विधियों की विशेषता नहीं है?
A. आदर्शित अनुदेश
B. सामूहिक कार्य
C. मार्गदर्शक के रूप में शिक्षक के साथ व्यक्तिगत कार्य
D. घर पर स्वतंत्र अभ्यास करना
एक कक्षा VII के गणित के अध्यापक ने अपने विद्यार्थियों को डॉट पेपर शीटें दीं जिनमें एक रेखाखंड \(\) को खींचा गया था। उसने अपने विद्यार्थियों को कहा कि \(\) को एक भुजा मानते हुए वे विभिन्न आकृतियाँ जैसे – समांतर चतुर्भुज, आयत, समचतुर्भुज और वर्ग को इन शीटों पर बनाये। किस विद्यार्थी द्वारा इस क्रियाकलाप को सफलतापूर्वक पूर्ण करने की संभावना अधिक है?
A. वह छात्रा जो की केवल अपने आस-पास के परिवेश की ज्यामितीय आकृतियों को पहचानती है।
B. वह छात्रा जो आकृति का विवरण देने के लिए उसके सभी घटकों और आकृति की विशेषताओं का उपयोग करती है I
C. वह छात्रा जो की आकृतियों को केवल सम्पूर्णता में पहचानती है।
D. वह छात्रा जिसने ज्यामिति आकृतियों के नामों को कंठस्थ लिया हुआ है।
एक गणित को शिक्षिका अपनी कक्षा में एक संख्या चार्ट दिखाती है जिस पर 1 से 100 तक की संख्याएँ लिखी होती हैं I वह फिर निम्नलिखित प्रश्न पूछती है:
“संख्या चार्ट पर किसी भी एक संख्या का चयन करें। उस संख्या को उसकी बांई और की संख्या ओर फिर दांई और की संख्या में जोड़ें, फिर उसे 3 से विभाजित करें। आपको क्या उत्तर मिला? क्यों?
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन दिए गए सन्दर्भ में सबसे उपयुक्त है?
A. इस तरह के प्रश्न विद्यार्थियों को संख्या अवधारणाओं को मूलभूत संक्रियाओं की कलनविधि सीखने तक विस्तारित करने में सहायक होते हैं I
B. शिक्षिका संख्या क्रम सीखने के लिए एक संख्या चार्ट का उपयोग कर रही है।
C. इस तरह के प्रश्न विद्यार्थियों की संख्या अवधारणाओं को बीजीय सोच तक विस्तारित करने में सहायक होते हैं I
D. संख्या चार्ट का उपयोग केवल पैटर्न सिखाने के लिए किया जाना चाहिए I
गणित में, एक कथन जो कि एक प्रतिमान (पैटर्न) पर आधारित है किन्तु उसे सभी तक सिद्धि नहीं किया गया है, कहलाता है-
A. एक स्वयंसिद्ध
B. एक सामान्यीकरण
C. एक अनुमान (कनजेक्चर)
D. निगमनात्मक उपपात्ति
गणित की कक्षा में छात्रों को हल करने के लिए एक प्रश्न दिया गया-
“परिमाप 24 से.मी. वाले तीन विभिन्न आयतों की लम्बाई और चौड़ाई क्या होगी?”
उपर्युक्त प्रश्न के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. इस प्रश्न को हल करने के लिए पुन: स्मरण और पुनरुत्पादन कौशल का होना आवश्यक है।
B. छात्रों में गणित की रचनात्मकता विकसित करने के लिए शिक्षक को मुक्त उत्तर वाले प्रश्नों का उपयोग करना चाहिए।
C. यह प्रश्न विद्यार्थियों की परिमाप की समझ को बाधित करता है।
D. इस प्रश्न को हल करने के लिए केवल परिकलन कौशल का होना आवश्यक है।
गणित चिंतन का एक तरीका है, क्योंकि –
(a) यह विद्यार्थियों को उपपत्ति में व्यस्त (संलग्न) ओर नमूनों को परखने के अवसर उपलब्ध कराता है I
(b) समस्या समाधान करते हुए छात्र सूत्रों और संकेतों को दोहराते हैं।
(c) विद्यार्थी नए और विभिन्न प्रश्नों को हल करने के लिए उपयुक्त नीति का उपयोग करते हैं।
A. (a) और (b)
B. (b) और (c)
C. (a) और (c)
D. केवल (b)
इस कथन “छात्रों के अधिगम के अनुभवों में विशिष्ट उदाहरणों का अवलोकन करना और उनमें पैटर्न (प्रतिमान) खोजना शामिल होना चाहिए ताकि वह सोचकर सामान्यीकरण की युक्ति निकाल सकें और लिख सकें,” के लिए अति उपयुक्त है –
A. परियोजना पद्धति
B. आगमनिक पद्धति
C. निगमन पद्धति
D. विश्लेषणात्मक पद्धति
‘(A)’ कोई आकाशीय पिंड है जो एक ही समय में दो अन्य आकाशीय पिंडों की परिक्रमा करता है।
‘A’ क्या हो सकता है?
A. शुक्र
B. ध्रुव तारा
C. चंद्रमा
D. अरुण
जब दो उदासीन वस्तुएँ एक-दूसरे के साथ रगड़ी जाती हैं तब वह अर्जित कर सकती हैं-
A. समान परिमाण के विजातीय आवेश
B. समान परिमाण के सजातीय आवेश
C. विभिन्न परिमाणों के विजातीय आवेश
D. विभिन्न परिमाणों के सजातीय आवेश
नीचे दिए गए कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए I
अभिकथन: रात भर किसी कमरे में रखे जाने पर चालक का ताप कुचालक की तुलना में अधिक होता है।
कारण: चालकों से ऊष्मा का प्रवाह बहुत धीरे से होता है, जो उन्हें गर्म होने का अनुभव कराता है।
A. अभिकथन सही है तथा कारण उसकी सही व्याख्या है I
B. अभिकथन गलत है और कारण सही है।
C. अभिकथन और कारण दोनों सही हैं लेकिन कारण अभिकथन की सही व्याख्या नहीं है I
D. अभिकथन और कारण दोनों गलत हैं।
नीचे दिए गए कथनों में से कौन-सा एक कथन अवतल लेंस द्वारा बने प्रतिबिंब के लिए सदैव सही होता है?
A. यह उल्टा तथा बिंब से बड़ा होता है।
B. यह उल्टा तथा बिंब से छोटा होता है।
C. यह सीधा तथा बिंब से बड़ा होता है।
D. यह सीधा तथा बिंब से छोटा होता है।
बड़ी और चौड़ी पट्टीयों वाले बैग को ले जाना अधिक आसान क्यों होता है?
A. बैग द्वारा लगाया जाने वाला बल बढ़ जाता है I
B. बैग द्वारा लगाया जाने वाला दाब बढ़ जाता है।
C. बैग द्वारा लगाया जाने वाला बल घट जाता है।
D. बैग द्वारा लगाया जाने वाला दाब घट जाता है।
नीचे दिए गए कथनों को पढ़िए और सही कथन का चयन कीजिए।
अभिकथन (A): दो भागों में तोड़े जाने पर चुम्बक अपना चुम्बकत्व खो देता है।
कारण (R): चुम्बक के ध्रुवों पर चुम्बकीय क्षेत्र सबसे अधिक प्रबल होता है।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) सही स्पष्टीकरण नहीं है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) के लिए सही स्पष्टीकरण है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) असत्य है लेकिन (R) सत्य है।
सभी धातुओं के लिए नीचे दिया गया कौन-सा एक कथन सही है?
A. ये कठोर होती हैं।
B. ये जल की तुलना में कम सघन होती हैं।
C. ये अत्यधिक अभिक्रियाशील होती हैं।
D. ये विद्युत चालन करती हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा अभिकेंद्रण द्वारा पृथक्करण की विधि का अनुप्रयोग नहीं है?
A. कपड़े धोने की मशीन में गीले कपड़ों से पानी पृथक करना
B. दूध से मक्खन (क्रीम) पृथक करना
C. मिलावट किये गए खाद्य पदार्थों को अलग करना
D. प्रयोगशालाओं में निदानसूचक परीक्षणों में
कुछ बुँदे NaOH की डालने पर एक परखनली, जिसमें HCl है, में आप क्या परिवर्तन देखेंगे?
A. उसका रंग बदल जाएगा
B. उसमें से तीक्ष्ण गंध आएगी
C. वह गरम हो जाएगी
D. उसमी कोई भूरा पदार्थ निक्षिप्त (जमा) हो जाएगा
रेफ्रिज़रेटरों से (A) मुक्त होती/होते हैं तथा एरोसोल (वायुविलय) का छिड़काव (B) कि क्षीणता करता है I (B) सूर्य से आने वाली (C) को रोकने के लिए उत्तरदायी है I (A), (B) ओर (C) क्रमश: है –
A. (A) – SO2; (B) – O3; (C) – पराबैंगनी किरणें
B. (A) – CO2; (B) – O2; (C) – पराबैंगनी किरणें
C. (A) – NO3; (B) – O2; (C) – अवरक्त किरणें
D. (A) – CFC; (B) – O3; (C) – पराबैंगनी किरणें
निम्नलिखित में से किस स्थिति में मिल्क ऑफ मैग्नेशिया से राहत मिलेगी?
A. सिर दर्द
B. पेट मे जलन
C. बुखार
D. अम्लता
बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाने पर बुलबुले बनते हैं और साथ ही कोई गैस ‘X’ निकलती है। गैस X है –
A. ऑक्सीजन
B. मीथेन
C. कार्बन डाइऑक्साइड
D. हाइड्रोजन
उपयोगी परिणामों के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा क्रियालालाप घर्षण को कम करने के लिए किया जाता है?
A. जूतों की तली/तलवों पर खाँचे बनाना
B. ट्रकों के टायरों को खाँचेदार बनाना
C. स्वचालित वाहनों में ब्रेक पैड का उपयोग
D. मशीन के गतिशील पुर्जों के बीच ग्रेफाइट की परत बनाना
नीचे दिए गए कथन पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए I
अभिकथन (A): एकनेत्री जीवों का दृश्य क्षेत्र द्विनेत्री जीवों की तुलना में अधिक होता है।
कारण (R): एक नेत्री जीवों की दृष्टि में दृश्य क्षेत्रों के अतिव्यापन की क्षमता होती है।
A. A और R दोनों सही हैं, कारण R, अभिकथन A की सही व्याख्या है I
B. A और R दोनों सही हैं, कारण R, अभिकथन A की सही व्याख्या नहीं है I
C. A सही है परन्तु R गलत है I
D. A गलत है परन्तु R सही है I
नीचे दी गई कौन-सी प्रक्रिया को सभी जीवधारियों का अनिवार्य (परमावश्यक) अभिलक्षण नहीं माना जा सकता है?
A. मलत्यागना
B. उत्सर्जन
C. श्वसन
D. जनन
भोजन पकाते समय अत्यधिक आसानी से नष्ट होने वाला विटामिन निम्न में से कौन-सा है?
A. विटामिन बी12
B. विटामिन ए
C. विटामिन बी4
D. विटामिन सी
निम्नलिखित में से खरपतवार को हटाने की सर्वोत्तम विधि कौन-सी है?
A. खरपतवार को हाथों से उखाड़ना
B. पुष्पों और बीजों को हाथों से हटाना
C. फसल काटने के पश्चात प्रतिपर्णों को जलाना
D. घासपात नाशी का छिड़काव
निम्नलिखित में से किसके कारण वाष्पोत्सर्जन की दर में वृद्धि होती है?
a) पत्तियों के क्षेत्रफल में वृद्धि
b) वृक्ष की ऊँचाई में वृद्धि
c) पवन वेग में वृद्धि
A. a और b
B. a और c
C. b और c
D. a, b और c
नीचे दी गयी सूचना के आधार पर मृदा के प्रकार को पहचानिए –
|
मृदा |
अंत: स्रवण दर |
वातन |
जलधारण क्षमता |
|
X |
उच्च |
अच्छा |
कम |
|
Y |
धीमा से मध्यम |
मध्यम |
मध्यम |
|
Z |
बहुत धीमा |
बुरा |
उच्च |
A. X – बलुई, Y – दुमटी, Z – मृण्मय
B. X – दुमटी, Y – बलुई, Z – मृण्मय
C. X – बलुई, Y – मृण्मय, Z – दुमटी
D. X – दुमटी, Y – मृण्मय, Z – बलुई
नीचे दी गयी अनुकूलनताओं के आधार पर पौधों को पहचानिए:
A. तनों और पत्तियों पर मोमी परत
B. नुकीली/कंटीली पत्तियाँ होती है और शीघ्रता से झड़ती हैं
C. अंगुली जैसी (अंगुलीनुमा) पत्तियाँ
D. तनों में छिद्र (खोखलापन)
A. A – कोनिफर, B – हाइड्रिला, C – कमल, D – कैक्टस
B. A – कैक्टस, B – कोनिफर, C – हाइड्रिला, D – कमल
C. A – कोनिफर, B – हाइड्रिला, C – कैक्टस, D – कमल
D. A – कमल, B – कोनिफर, C – कैक्टस, D – हाइड्रिला
निम्न में से कौन-सा कथन विज्ञान के सिद्धांतों की सबसे सही व्याख्या करता है:
A. विज्ञान के उपयुक्त सिद्धांत (थ्योरी) विज्ञान के नियम बन जाते हैं।
B. विज्ञान के सिद्धांतों (थ्योरी) का स्तर विज्ञान के नियमों के स्तर से ऊँचा है।
C. विज्ञान के सिद्धांत (थ्योरी) दर्शनीय परिघटनाओं के निष्कर्ष हैं।
D. विज्ञान के सिद्धांत (थ्योरी) नियम तब बनते हैं जब पर्याप्त प्रमाण समर्थन में उपलब्ध हो।
विज्ञान में प्रयोग निम्नलिखित में से किस स्तर से शुरू होने चाहिए?
A. प्राथमिक
B. उच्च प्राथमिक
C. माध्यमिक
D. उच्च माध्यमिक
एक नए शिक्षण अभिगम को मूल्यांकन करने और अपनाने के लिए निम्न में क्या एक वांछित मानदंड नहीं है I
A. अभिगम को बढ़ावा देने वाली शिक्षण संस्था या शिक्षक की लोकप्रियता और प्रभाव I
B. विज्ञान की सामग्री और प्रक्रिया को सटीक रूप से सामने लाने में अभिगम की क्षमता।
C. विज्ञान और उसकी संभावनाओं के विषय में विद्यार्थियों को उत्साहित करने में अभिगम की क्षमता।
D. जिस सीमा तक अभिगम को विज्ञान शिक्षण अनुसंधान का समर्थन प्राप्त हो।
विज्ञान की कक्षा में अधिक समावेशी (Inclusive) बनाने के लिए सबसे उत्तम मार्ग क्या है?
A. विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट कार्य देना।
B. कक्षा में अधिक प्रयोग करवाना।
C. विद्यार्थियों को कक्षा में एकाग्र करने के लिए अधिक प्रश्न पूछना।
D. विविध प्रकार के सीखने के अनुभव देना।
निम्न में से कौन-सा कथन प्रेक्षण है:
A. न्यूक्लिक अम्ल (डी.एन.ए. या आर.एन.ए.) में आनुवंशिकता निहित है।
B. आकाश हमें नीला दिखाई देता है क्योंकि नीले रंग का प्रकीर्णन अन्य रंगों से अधिक होता है।
C. द्रव पदार्थों के कण यादृच्छिक घृमते हैं क्योंकि ये द्रव पदार्थ के अन्य कणों से टकराते रहते हैं।
D. एक धाराप्रवाही तार अपने चारों ओर एक चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करती है।
एक विज्ञान का शिक्षक अपनी कक्षा VII के विद्यार्थियों को उनके आस-पड़ोस के लोगों का सर्वेक्षण करके उनकी वेशभूषा में उपयोग किए गए कपड़ों के प्रकारों से संबंधित सूचना इकट्ठा करने को कहता है I फिर वह उन कपड़ों की गुणवत्ता, दाम, स्थायित्व और जैव-अपघटनीयता के आधार एर विद्यार्थियों से एक रिपोर्ट बनाने को कहता है I यह गतिविधि निम्न में से किसके आकलन को सर्वाधिक प्रोत्साहित करती है?
A अवलोकन में निपुणता
B. वर्गीकरण दक्षता
C. विवेचनात्मक सोच
D. संवाद क्षमता
E. मुल्य विधि
F. लैंगिक संवेदनशीलता
A. A, B, D, F
B. A, B, C, D
C. B, C, A, E
D. D, C, B, F
विज्ञान की शिक्षा में समुदायों की प्रभावी भागीदारी का निम्न में से कौन-सा कथन एक उदाहरण है?
A. खेल के मैदान के विकास के लिए अभिभावकों की मदद माँगना।
B. विद्यालय में उचित स्वच्छता संसाधनों के विकास के लिए समुदाय के सदस्यों की मदद माँगना।
C. विद्यार्थियों को उनके कार्य में सहयोग देने के लिए अभिभावकों को कहना।
D. समुदाय के सदस्यों को सन्दर्भ व्यक्ति के रूप में अपनी दक्षताओं को साझा करने के लिए कहना I
किसी कक्षा में ‘जलीय वनस्पति में जैविक खरपतवार नियंत्रण’ विषय पढ़ाया जाना है I निम्न में से क्या इस विषय को पढ़ाने के लिए सबसे उपयुक्त है?
A. भूमिका निर्वहन
B. क्षेत्र भ्रमण
C. समूह चर्चा
D. विश्वकोश से जानकारी एकत्र करना
विज्ञान की कक्षाओं में किसी क्रियाकलाप की योजना बनाने के लिए निम्न में क्या अति महत्त्वपूर्ण मानदंड है?
A. विद्यार्थियों को क्रियाकलाप में मज़ा आना चाहिए।
B. क्रियाकलाप से विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तक से सीखने में छुटकारा पाने में मदद मिलनी चाहिए।
C. क्रियाकलाप को व्यावहारिक अनुभवों के कुछ अवसर प्रदान करने चाहिए।
D. क्रियाकलाप को अवधारणाओं की समझ की ओर अग्रसर होना चाहिए।
निम्न में से विज्ञान शिक्षा का कौन-सा उपागम प्राकृतिक जगत के विषय में विद्यार्थियों के गलत विचारों को सही वैज्ञानिक व्याख्याओं पर प्रतिस्थापित करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. एकीकृत उपागम (Integrated approach)
B. संकल्पनात्मक परिवर्तन उपागम (Conceptual change approach)
C. खोज उपागम (Discovery approach)
D. परियोजना विधि (Project method approach)