CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part23

विकास के किस चरण में बहुत से हार्मोन संबंधी परिवर्तन होते हैं तथा अपनी पहचान की सक्रिय खोज पर बल होता है?
A. किशोरावस्था 
B. शैशवावस्था 
C. प्रारंभिक बाल्यवस्था 
D. माध्यमिक बाल्यवस्था

कथन (A): भाषा विकास केवल शैशवावस्था के दौरान होता है और इसलिए केवल शैशवावस्था तक ही उपयुक्त उद्दीपन प्रदान करना चाहिए। 

तर्क (R): शुरूआती वर्षो के दौरान अनुभव किए गए नकारात्मक वातावरण का दीर्घकालिक प्रभाव नहीं होता है।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही है और (R) (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही है, लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

विकास के विषय में कौन-सा वक्तव्य सही है- 

(i) विकास की गति में व्यक्तिगत विभिन्नताएँ होती हैं।

(ii) संज्ञानात्मक विकास पूर्णतः अनुवांशिकता द्वारा निर्धारित होता है।

(iii) विकास पूर्वनिर्धारित क्रम में होता है।

(iv) विकास के सभी पक्ष-क्षेत्र परस्पर संबंधित हैं।

A. (i), (ii) और (iii)
B. (i), (ii) और (iv)
C. (i), (iii) और (iv)
D. (i), (ii), (iii) और (iv)

वे गाणितीय प्रश्न जो परिकल्पना परिस्थितियों से संबंधित हैं और बीजगणितीय कथन आलेखित करते है, प्रारंभिक पाठ्यचर्या का एक भाग हैं। इस विचार का आधार है कि किशोरावस्था के छात्र कौन सा कार्य करने में सक्षम है?
A. अमूर्त चिंतन
B.

मूर्त पदार्थों के साथ निश्चित सक्रियाएं

C. श्रेणीबद्ध कार्य
D. वर्गीकृत कार्य

पियाजे के अनुसार निम्नलिखित में से कौन से 4 तत्व विकास को प्रभावित करते हैं?
A. रिपक्वता, क्रियाशीलता, सामाजिक-अनुभव, सन्तुलनता 
B. भाषा, संस्कृति, सामाजिक-प्रभाव, समआयु वर्ग 
C. सकारात्मक व नकारात्मक पुनर्बलन, प्रस्तुतीकरण एवं दण्ड हटाया जाना 
D. अनुवेषण, ध्यान, अवरोधन, स्मृति

लेव वायगोत्स्की व जीन पियाजे के सिद्धान्तों में मुख्य भेद क्या है?
A. अर्थ-निर्माण की प्रक्रिया में बच्चों की रचनात्मक/वस्तुनिष्ठ भूमिका
B. बच्चो को सक्रिय/निष्क्रिय कार्यकर्ता के रूप में देखना 
C. भाषा व सोच के बीच संबंध 
D. सीखने की प्रक्रिया की सरल/जटिल समझ

लेव व्यागोत्सकी का विश्वास था कि –
A. शिक्षा का मुख्य उदेश्य विद्यार्थियों की स्मृति में तथ्यों को डालना है / विद्यार्थियों को तथ्य याद कराना है।
B. बच्चे मुख्यतः अकेले काम करके और संज्ञानात्मक अवधारणाओं की खोज करके सीखते है।
C. अधिगम संरचनात्मक और साथ ही साथ सहयोगात्मक प्रक्रिया है।
D. अधिगम मुख्यतः तब होता है जब बच्चे किसी प्रतिक्रिया से कोई उद्दीपक जोड़ते है।

लॉरेंस कोहलबर्ग के विषय में कौन सा विकल्प सही है?
A. वे पियाजे के सिद्धान्त को उद्धृत नहीं करते हैं।
B. वे नैतिक विकास के छहः स्तरों को दो चरणों में समेट देते है।
C. उन्होंने बच्चों को “हिन्ज की दुविधा” की काल्पनिक स्थिति देकर शोध किया है।
D. उनका मानना है कि संज्ञानात्मक विकास क्रम में लड़के और लड़कियों में नैतिकता का विकास भिन्न भिन्न होता है।

एक प्रगतिशील कक्षा में अध्यापक को क्या करना चाहिए?

(i) उपदेशक होना चाहिए व सदा कक्षा को नियंत्रण में रखना चाहिए।

(ii) छात्रों के पूर्व ज्ञान व अनुभवों को महत्व देना चाहिए।

(iii) केवल बाह्य अभिप्रेरणा पर बल देना चाहिए।

(iv) छात्रों को आलोचनात्मक तरीके से सोचने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

A. (iii), (iv)
B. (ii), (iv)
C. (ii), (iii)
D. (i), (iv)

आकलन को निम्नलिखित में से किस संदर्भ में सूचित करना चाहिए?
A. वह कार्य जो विद्यार्थी नही कर सकता। 
B. दूसरों की तुलना में विद्यार्थी का प्रदर्शन। 
C. विद्यार्थी क्या और कैसे सीख रहा है, का विस्तृत ब्यौरा। 
D. उपयुक्त उपनाम जैसे मन्दबुद्धि कुशलबुद्धि इत्यादि से विद्यार्थी का उल्लेख। 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में प्रस्तावित समग्र 360 डिग्री बहुआयामी प्रगति पत्र को क्या दर्शाना चाहिए?
A. विद्यार्थियों के प्रदर्शन की दूसरे प्रदेशों में विद्यार्थियों के अंको से तुलना। 
B. विद्यार्थियों की संज्ञानात्मक, भावात्मक व मनोगत्यात्मक आयामों में प्रगति। 
C. विद्यार्थियों की संज्ञानात्मक क्षमताओं के अनुसार सही पहचान कर आठ बिंदु श्रेणी पैमाने पर नामांकन। 
D. विद्यार्थियों की समझ में समस्या क्षेत्र जिन पर माता-पिता को काम करने की आवश्यकता है।

पाठ्यपुस्तकों में स्त्रियों का केवल नारीवादी विशेषताओं जैसे ‘पालन-पोषण’ व ‘देख-भाल’ करने वाली, ‘संवेदशील’ के रूप में चित्रण किसका उदहारण है?
A. स्त्रियों की जन्मजात क्षमताओं के चित्रण का 
B. लैंगिक पक्षपात का
C. लैंगिक समानता का
D. लैंगिक समता का

विद्यार्थियों में समालोचनात्मक या गहन चिंतन का आकलन किस प्रकार किया जा सकता है?
A. उनकी प्रत्यास्मरण की योग्यता के परीक्षण द्वारा
B. उनके विवेचनात्मक कौशलों के विश्लेषण द्वारा
C. उनकी नकल करने की गति माप कर
D. उनकी वर्तनी की परिशुद्धता की गणना द्वारा

लेव वायगोत्स्की के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा कारक अधिगम को प्रभावित नहीं करता है?
A. उद्दीपन-अनुक्रिया संबंध
B. पाड़
C. भाषा
D. सामाजिक अंतः क्रिया

बुद्धि के समकालीन सिद्धान्तों, जैसे कि हॉवर्ड गार्डनर द्वारा दिए सिद्धांत के अनुसार बुद्धि के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही नहीं है?
A. मानकीकृत परीक्षणों को प्रशासित करके बुद्धि का सटीक अनुमान लगाया जा सकता है।
B. बुद्धि के अंतर्गत कई स्वतंत्र बुद्धियाँ आती हैं। 
C. बुद्धि अनुवांशिक व पर्यावरणीय कारकों की जटिल परस्पर क्रिया का परिणाम है।
D. प्रेरक परिवेश प्रदान करके बुद्धि को बढावा दिया जा सकता है।

हाशिए पर रहने वाले समुदायों से पहली बार विद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को अध्यापक कैसे मदद कर सकता है?
A. उनको विद्यालय के बाद निजी ट्यूशन लेने को कहकर
B. उपयुक्त पाड़ देकर कक्षा में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देकर
C. उन्हें बहुत से जटिल कार्यपत्रक गृहकार्य में देकर
D. उनमें असफलता का भय पैदा करके जिससे वह स्वयं मेहनत करें

समावेशी शिक्षा का उद्देश्य क्या है?
A. विशिष्ट आवश्यकता वाले विद्यार्थियों का पृथक्करण  
B. विशिष्ट आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए विशिष्ट शिक्षा  
C. विशिष्ट आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को बिना विशिष्ट आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के स्तर पर लाना
D. सभी शिक्षार्थियों को एक नियमित स्कूल प्रणाली में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है, यह सुनिश्चित करना

समावेशी शिक्षा किस पर बल देती है?
A. व्यक्तिगत विभिन्नताओं को पहचानते हुए पाठ्यचर्या में लचीलापन  
B. विद्यार्थियों की क्षमताओं के आधार पर पृथक्करण 
C. सभी विद्यार्थियों के लिए मानक पाठ्यचर्या 
D. विशिष्ट ज़रूरतों वाले विद्यार्थियों के लिए केवल व्यवसायिक शिक्षा का प्रबंधन

पठन वैकल्प वाले विद्यार्थियों की पहचान किन अभिलक्षणों द्वारा की जा सकती है?
A. शब्दों की पहचान, विसंकेतन और वर्तनी में संघर्ष
B. ध्यान ना केंद्रित कर पाना, अतिक्रियाशीलता, आवेगशीलता
C. मौलिकता, प्रवाह, लचीलापन 
D. मासपेशियों के संचालन, गति व समन्वयन में कठिनाई

निम्नलिखित में से कौन से अभिलक्षण एक प्रतिभाशाली विद्यार्थी की पहचान नहीं हैं?
A. निरंतर प्रवीणता अभिमुखीकरण व्यवहार
B. समकक्षियों की तुलना में उच्चतर सामाजिक कौशल व परिपक्कता
C. स्वतंत्र रूप से समस्या-समाधान
D. बौद्धिक जिज्ञासा

पौधों पर चर्चा करते हुए, एक शिक्षक ने पाया कि कई बच्चों को इस संकल्पना के संबंध में भ्रांतियाँ हैं। इस संदर्भ में शिक्षक को-
A.

विद्यार्थियों को उनकी भ्रान्तियों की पहचान करने में मदद करनी चाहिए और अवबोध का पुन: निर्माण करना चाहिए।

B. ऐसी भ्रान्तियाँ रखने के लिए विद्यार्थियों को सज़ा देनी चाहिए और उसी समय इस विषय को छोड़ देना चाहिए। 
C. स्पष्ट रूप से भ्रान्तियों की ओर संकेत करना चाहिए और याद करने के लिए सही जानकारी देनी चाहिए। 
D. विद्यार्थियों को ‘बौद्धिक रूप से तुच्छ’ नामीकरण करना चाहिए और उन्हें विशिष्ठ शिक्षा के लिए अनुमोदित करना चाहिए। 

कथन (A): अधिगमकर्ताओं में समालोचनात्मक चिंतन के विकास के लिए, एक शिक्षिका कक्षा में कई समाचार पत्र लेकर आती है, जिन सभी में एक विशेष खबर का उल्लेख है और अधिगमकर्ताओं को समूहों में चर्चा करने को कहती है।

तर्क (R): माध्यमिक स्तर पर पाठ्यपुस्तकें ही ज्ञान का एकमात्र माध्यम हो सकती है।

सही विकल्प चुनिए-

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है। 
D. (A) और (R) दोनों गलत है

माध्यमिक स्कूल के शिक्षक को-
A. विद्यार्थी की त्रुटि को इंगित करना चाहिए ताकि उसकी असफलता बताई जा सके। 
B. विद्यार्थी की त्रुटियाँ पूरी कक्षा को बतानी चाहिए ताकि उसे अपमानित किया जा सके। 
C. विद्यार्थी को अवसर उपलब्ध करवाने चाहिए कि वो अपनी त्रुटियाँ पहचान कर उन पर काम कर सके। 
D. विद्यार्थी को शर्मिंदा करना चाहिए ताकि वह भविष्य में कोई त्रुटियाँ न करें।

क्या प्रतिस्पर्धा के अधिगम को बढ़ावा देने के लिए अभिप्रेरणा के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए?
A. हाँ, इससे समकक्षियों से प्रदर्शन की तुलना में मदद मिलती है। 
B. नहीं, इससे कक्षा में नकारात्मक लोकाचर को क्षमता के आधार पर अनावश्यक सामाजिक तुलना के कारण बढ़ावा मिलता है। 
C. हाँ, इससे विद्यार्थियों को दूसरों से बेहतर करने को बढावा मिलता है। 
D. नहीं, प्रतिस्पर्धा का इस्तेमाल केवल विशिष्ठ ज़रूरतों वाले विद्यार्थियों के लिए करना चाहिए।

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part12

निम्नलिखित में से किसमें अधिसंज्ञानात्मक क्षमताओं की ज़रूरत पड़ती है?
A. प्रयोग के चरणों का विवरण
B. समस्या समाधान की अपनी रणनीतियों पर चिंतन
C. गणितीय संक्रिया की नियत प्रणाली का दोहराव
D. पाठ्यपुस्तकों में दी गयी विभिन्न घटनाओं की परिभाषाओं का स्मरण

एक शिक्षिका विद्यार्थियों की समस्या समाधान की क्षमताओं को कैसे बढ़ावा दे सकती है?
A. पूछ-ताछ को हतोत्साहित करके
B. अनुरूपकों के इस्तेमाल को निषेधित करके
C. चुनौतियों से बचने के लिए सारे हल उपलब्ध करवाकर
D. विद्यार्थियों को समस्या-समाधान के तरीकों के सुस्पष्टिकरण को प्रोत्साहित करके

एक सामाजिक रचनात्मक कक्षा में-
A. बच्चे निष्क्रिय रूप से सुनते है जब शिक्षिका पढाती है I
B. संसाधन केवल दिखावे के लिए होते है।
C. बैठने की व्यवस्था में क्रियाकलाप के अनुसार बदलाव होते है।
D. आकलन को अधिगम से परे एक अलग गतिविधि के रूप में किया जाता है।

निम्नलिखित में से कौन से कारक सार्थक अधिगम तथा विद्यार्थियों को चुनौतीपूर्ण कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे?
A. शिक्षकों का विद्यार्थियों की क्षमताओं के बारे में सकारात्मक विश्वास।
B. बेहद प्रतिस्पर्द्धात्मक कक्षा संस्कृति जिसमें व्यक्तिगत उपलब्धियों पर बल हो।
C. ऐसे वातावरण जिसमे प्रदर्शन को बढाने के लिए डर व शर्मिंदगी पर बल दिया जाए। 
D. समस्या समाधान के हर चरण में भौतिक इनाम देना।

कौन सा संवेग विद्यार्थियों को अधिगम में हतोत्साहित करेगा?
A. गर्व
B. आनंद
C. आशा 
D. बोरियत

यदि छात्र आपके शिक्षण में रुचि नहीं ले रहे हैं तो आप-
A. उन्हें अनदेखा करेंगे और पढाना जारी रखेंगे।
B. कक्षा छोड़ देंगे और उनके माता पिता से शिकायत करेंगे।
C. उन्हें ध्यान ना देने के लिए दंडित करेंगे।
D. अपनी शिक्षण विधियों पर चिंतन करेंगे और वैकल्पिक विधि का प्रयोग करेंगे।

एक विषम भिन्न को निरूपित करने वाली स्थिति की पहचान कीजिए:
A. पाँच केकों को 7 सदस्यों में समान रूप से विभाजित करना।
B. किन्हीं दो एकक भिन्नों का योग।
C. 7 केकों को 5 सदस्यों में समान रूप से विभाजित करना।
D. 7 समान दूरी वाली क्षैतिज रेखाएँ खींचकर और उनके बीच 3 धारियों को रंगकर एक आयत को विभाजित करना।

निम्नलिखित में से किसका सत्य होना आवश्यक नहीं है?
A. 0 ही केवल ऐसा पूर्णांक है, जो स्वयं का योगात्मक प्रतिलोम है।
B. दो विपरीत चिह्नों वाले पूर्णांकों को जोड़ने के लिए, हमें उनके संख्यात्मक मानों का अंतर ज्ञात करके उसमें बड़े संख्यात्मक मान वाले पूर्णांक का चिह्न लगाना पड़ता है।
C. दो पूर्णांकों को घटाने के लिए, हमें उनके संख्यात्मक मानों का अंतर ज्ञात करके उसमें बड़े संख्यात्मक मान वाले पूर्णांक का चिह्न लगाना पड़ता है।
D. प्रत्येक पूर्णांक का एक परवर्ती होता है तथा एक पूर्ववर्ती होता है।

\(21/2\) ÷ \(13/5\) का मान कितना है?
A. 1 से \(9/16\) कम हैI
B. 1 से \(15/16\) कम हैI
C. 1 से \(1/16\) अधिक हैI
D. 1 से \(9/16\) अधिक हैI

निम्न गुणनफलों में से किस से एक प्राकृत संख्या प्राप्त होती है?
A. \(3(-5/15)\)
B. \(3\5/15\)
C. \(-3\5/15\)
D. \((-1)(-1/3)\)

5.035 के संगत मिश्रित भिन्न क्या है?
A. \(57/100\)
B. \(524/200\)
C. \(57/200\)
D. \(521/200\)

त्रिभुज ABC में, AB = AC है तथा भुजा AB को D तक इस प्रकार बढ़ाया गया है कि CBD = 150° है I तो, BAC का मान किसके बराबर है?
A. 30° 
B. 60° 
C. 90° 
D. 120° 

किसी त्रिभुज ABC की भुजा BC पर D एक बिंदु इस प्रकार है कि AD \(\) BC और BD = DC है। तो निम्न में से कौन-सा विकल्प सत्य है?
A. \(\) ABD  \(\) \(\) ACD (समकोण-कर्ण-भुजा द्वारा)
B. \(\) ABD \(\) \(\) DAC (समकोण-कर्ण-भुजा द्वारा)
C. \(\) ABD \(\) \(\) ACD (भुजा-कोण-भुजा द्वारा)
D. \(\) ABD \(\) \(\) DAC (भुजा-कोण-भुजा द्वारा)

सिमी एक कागज़ पर रेखाएं l, m और n इस प्रकार खींचती है कि

i) l, m पर लंब है और,

ii) n, m पर लंब है।

A. l और n समांतर हैं।
B. I और n एक दूसरे के लंबवत हैं।
C. l, m तथा n एक बिंदु पर प्रतिच्छेद करती हैं।
D. m के समांतर खीची गई कोई भी रेखा n के समांतर होगी।

किसी भी त्रिभुज के लिए, सममित रेखाओं की संभावित अधिकतम संख्या कितनी होती है?
A. 1
B. 3
C. 6
D. 6 से अधिक

बाबूराज एक कागज की शीट पर दो रेखाखंड AB और PQ खींचता है। यदि ये दोनों रेखाखंड दोनों ओर कितना भी बढ़ाए जाने पर कभी भी परस्पर नहीं मिलते हैं, तो AB और PQ निम्न में से क्या हैं?
A. लंबवत रेखाएं
B. समांतर रेखाएँ 
C. 60° के कोण पर प्रतिच्छेद करने वाली रेखाएँ
D. 45° के कोण पर प्रतिच्छेद करने वाली रेखाएँ

किसी आयताकार खेत की लंबाई और चौड़ाई में अनुपात 10 : 3 है। खेत के चारों ओर ₹ 12 प्रति मीटर की दर से बाड़ लगाने की लागत ₹ 6240 है। खेत का क्षेत्रफल (मीटर2 में) कितना है?
A. 3000
B. 6000
C. 9000
D. 12000

मान लीजिए कि S और S’ दो समान ऊँचाइयों के बेलन हैं। यदि S का व्यास, S’ के व्यास का दोगुना है, तो S का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल क्या है?
A. S’ के वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल का दोगुना है।
B. S’ के वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल का एक-चौथाई है।
C. S’ के वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल का आधा है।
D. S’ के वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल का 4 गुना है।

शोबिन के पास दो समकोण त्रिभुज हैं, जिनमें से प्रत्येक का क्षेत्रफल 6 सेमी2 है और कर्ण 5 सेमी है (भुजाओं कि लम्बाइयां पूर्ण संख्याओं में हैं)। वह इन्हें इस प्रकार व्यवस्थित करता है कि उनके कर्ण संपाती हों तथा परिणामी आकृति एक आयत बने। तब, इस आयत का परिमाप क्या है?
A. 18 सेमी
B. 16 सेमी 
C. 14 सेमी
D. 12 सेमी

दो पासों को फेंका जाता है तथा उन पर आने वाली संख्याओं को जोड़ा जाता है। यदि यह ज्ञात है कि आने वाली ये दोनों संख्याएँ भिन्न-भिन्न हैं, तो इसकी क्या प्रायिकता है कि उनका योग 12 है?
A. 0
B. 1
C. \(1/6\)
D. \(1/12\)

निम्न आंकड़ों पर विचार कीजिए:

9, 7, 31, 26, 57, 48, 20, 5, 7

जांच करने पर पाया गया कि एक प्रेक्षण 48 गलत था तथा उसे 84 से बदल दिया गया। तब, ________ का (के) मान समान रहेगा (रहेंगे)।

A. केवल परिसर 
B. केवल बहुलक 
C. केवल माध्यिका 
D. बहुलक और माध्यिका

यदि 2 (y + 5) = – 3 ( 2 – y) है, तो \(3y+8/2\) का मान क्या है ?
A. 10
B. 12.5
C. 13
D. 28

यदि x – y = 5 और x2 + y2 = 53 है तथा x और y धनात्मक हैं, तो (x2 – y2) का मान क्या है?
A. 35
B. 45
C. 55
D. 65

यदि (2y – 3x + 2z) (2y – 3x – 2z) = 4y2 + Axy + 9x2 – 4z2 है, तो A का मान क्या है?
A. 6
B. 8
C. –12
D. –6

एक दुकानदार 100 बल्ब 10.00 रुपये प्रति बल्ब की दर से खरीदता है। वह इन्हें इतने मूल्य पर बेचने का निर्णय करता है कि यदि सभी बल्ब बेचे जाते हैं तो उसे 25% लाभ होगा। लेकिन उसने देखा कि 10 बल्ब खराब हो गए थे और वह उन्हें बेच नहीं सका। यदि वह शेष सभी बल्ब 14.00 रुपये की दर से बेचता है, तो उसे
A. अपेक्षित धन राशि से 10.00 रुपये अधिक प्राप्त होते हैं।
B. केवल 10.00 रुपये का लाभ प्राप्त होता है।
C. अपेक्षित धनराशि से 10.00 रुपये कम प्राप्त होते हैं। 
D. 10.00 रुपये की हानि होती है।

x (z – x – y) + y (z – y – x) – z (x + y + z) का मान किसके बराबर है?
A. x2 – 2xy – z2 + y2
B. x2 + 2xy – z2 – y2
C. –x2 – 2xy – z2 – y2
D. x2 + 2xy + z2 + y2

एक शिक्षक ने विद्यार्थियों से रामानुजन संख्या को दो घन संख्याओं के योग के रूप में व्यक्त करने के लिए विभिन्न तरीकों को ज्ञात करने के लिए कहा। यह कार्य शिक्षक के प्रयास को दर्शाता है-
A. वास्तविक जीवन के अनुभव को गणितीय अवधारणाओं से जोड़ना 
B. घन और घनमूल को अवधारणा का परिचय देना 
C. रामानुजन के बारे में पढ़ाना 
D. विद्यार्थियों में सृजनात्मक चिंतन को बढ़ाना

निम्नलिखित प्रश्नों कि तुलना कीजिए-

A. यदि 3 यू. एस. डॉलर का मान 180 भारतीय रुपयों के बराबर है तो कितने भारतीय रुपये, 21 यू. एस. डॉलर के बराबर होंगे।

B. एक वृत्ताकार पथ पर ज़ोया और रजनी एक बराबर गति से भाग रहे हैं। ज़ोया ने पहले भागना शुरू किया और उसके जब 9 चक्कर हो गए थे, तब रजनी के 3 चक्कर हुए थे। जब तक रजनी के 15 चक्कर होंगे, तब तक जोया के कितने चक्कर पूरे हो जायेंगे?

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part54

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही हैं?

A. A और B दोनों को ही हल करने के लिए समानुपात की समझ चाहिए।
B. A प्रश्न समानुपात पर आधारित है, B के लिए योग और व्यवकलन के ज्ञान की आवश्यकता है।
C. B प्रश्न समानुपात पर आधारित है, A के लिए योग और व्यवकलन के ज्ञान की आवश्यकता है।
D. A और B दोनों ही समानुपात की समझ से सम्बंधित नहीं हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा/से गणितीय रूप से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का गुण है/हैं?

a. पैटर्न का पता लगाने और गणितीय अवधारणाओं के बीच संबंध बनाने में सक्षम। 

b. विश्लेषण करने, तर्क करने और सामान्यीकरण करने कि क्षमता दिखाते हैं। 

c. औपचारिक कलन विधियों का उपयोग करते हुए पुस्तक में दिए गए सभी अभ्यासकार्य को हल करते हैं।

d. गणितीय समस्याओं और पहेलियों को सुलझाने में आनंदित होते हैं।

A. (a), (b) और (c) 
B. (b), (c) और (d) 
C. केवल (d) 
D. (a), (b) और (d)

योगात्मक (संकलनात्मक) मूल्यांकन के लिए निम्न में से कौन-सा/से लक्षण है/हैं?

a. एक निर्देशात्मक इकाई के अंत में छात्रों के अधिगम का मूल्यांकन करना

b. छात्रों को उनके प्रदर्शन के स्तर को दर्शाने के लिए प्रतिशत या किसी अन्य रूप में ग्रेड देना।

c. शिक्षण और अधिगम कि गतिविधियों को सुधारने के लिए अधिगम कि प्रक्रिया के दौरान उपयोग किया जा सकता है।

A. (a) और (b) 
B. (a) और (c)
C. (b) और (c)
D. (a), (b) और (c)

‘आंकड़ों का प्रबंधन’, का विषय पढ़ाने के लिए कक्षा 7 के अध्यापक श्री जसवंत ने सर्वेक्षण आधारित परियोगना दी जिसका शीर्षक ‘बाज़ार और गणित’ हैं।

अध्यापक का लक्ष्य है

A. विद्यार्थियों में भाषा समझने के कौशल को विकसित करना।
B. माध्य, माध्यिका और बहुलक के गाणितीय सूत्रों को याद करने में विद्यार्थियों की सहायता करना।
C. गणित पाठ्यक्रम में उल्लेखित कार्य को पूरा करना।
D. गणित को छात्रों के दैनिक जीवन से जोड़ने और आंकड़ों के संग्रह के बारे में जानकारी देना।

गणित का कार्यविधिक ज्ञान, कलन-विधि को समझने और उसे प्रयोग में लाने पर आधारित है परन्तु गणित में लचीलेपन का संबंध है:
A. बीजीय विधि से प्रश्नों को हल करने की क्षमता 
B. प्रश्नों को सूत्र के प्रयोग से हल करने की क्षमता 
C. पाठ्यपुस्तक में दिए गए विभिन्न प्रश्नों को हल करने की क्षमता 
D. एक से अधिक विधि द्वारा प्रश्न को हल करने की क्षमता

क्षेत्रमिति (मेन्सुरेशन) इकाई की दैनिक योजना में निम्नलिखित विशिष्ट उद्देश्य सम्मिलित हैं:

“शिक्षार्थी गणित के अनुप्रयोगों को समझने में समर्थ हो जायेंगे।”

यह विशिष्ट उद्देश्य –

A. अनुपयुक्त है, क्योंकि उद्देश्य अस्पष्ट और ठीक से परिभाषित नहीं है। 
B. उपयुक्त है, क्योंकि यह गणित की सभी इकाईयों के उद्देश्य को दर्शाता है।
C. उपयुक्त है, क्योंकि क्षेत्रमिति की इकाई का प्रतिदिन के जीवन में बहुत अधिक उपयोग होता है।
D. अनुपयुक्त हैं, क्योंकि इस प्रकरण में अनुप्रयोग का कोई स्थान नहीं है।

शिक्षिका एक त्रुटिरहित सिक्के को 20 बार उछालती है तो उसे 8 बार चित और 12 बार पट मिलता है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों द्वारा दिए गए निम्नलिखित उत्तरों में से कौन-सा उत्तर सही है?
A. सिक्का त्रुटिपूर्ण है क्योंकि चित और पट आने की प्राथमिकता बराबर होनी चाहिए।
B. सिक्के को गलत तरीके से उछाला गया क्योंकि प्रायिकता बराबर होने चाहिए थी।
C. एक त्रुटिरहित सिक्के में पट आने की संभावना चित आने की संभवना से सदैव अधिक होती है।
D. चित और पट आने की आधी-आधी प्रायिकता का अर्थ यह नहीं है कि सिक्का उछालने पर भी हमें बिलकुल 50 प्रतिशत चित या पट ही मिले I

एक शिक्षक ने देखा कि उसकी कक्षा का 11 वर्ष का छात्र विभिन्न प्रकार के चतुर्भुज को भिन्न वर्गों में वर्गीकृत कर सकता है परन्तु उसे उपपत्ति “एक चतुर्भुज के अंतः कोणों का योग 360° होता है” को समझने में कठिनाई हो रही है। जीन पियाजे की ज्ञानात्मक परिकल्पना के अनुसार छात्र _______ में है।
A. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था 
B. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
C. संवेदी-पेशीय अवस्था 
D. पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था

बीजगणित पर एक इकाई के पूरा होने के बाद एक शिक्षिका समस्या समाधान और विवेचन (तर्कणा) कौशल पर विद्यार्थियों का आकलन करने के लिए एक रूब्रिक विकसित करने का निर्णय लेती हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा रूब्रिक कथन, रूब्रिक में सम्मिलित करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त हैं-

a. समस्या को सुलझाने से पहले समझना।

b. उत्तर सूची में से उत्तरों को जाँचना और उसके अनुसार रणनीति विकसित करना।

C. गणीतीय कथनों को तार्किक प्रगति में निर्मित करना।

d. शब्दों, तस्वीरों और अंकों के प्रयोग से विचारों को केवल लिखकर समझाना। 

A. केवल d 
B. b और c 
C. a और c 
D. b और d

एक किसान को पता चलता है कि उसने अगले ऋतु में बुवाई के लिए जो फलियां रखी थीं, उन पर कीट लग गए है। स्वस्थ बीजों और संक्रमित बीजों को अलग करने के लिए आप उन्हें निम्नलिखित में से कौन सी विधि सुझाएंगे?

A. हस्त चयन
B. छानना
C. जल में डालना
D. थ्रेशिंग (मड़ाई)

जीवाणु के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

A. शाकाहारी जीवों में मौजूद जीवाणु सेल्यूलोज के टूटने में मदद करते हैं।
B. जीवाणुओं का उपयोग एंटीबायोटिक दवाओं को बनाने में किया जाता है
C. जीवाणु का उपयोग ब्रेड और केक बनाने में किया जाता है
D. बायोगैस संयंत्र में जीवाणु कार्बनिक पदार्थों को तोड़ते हैं।

सिरका कई खाद्य पदार्थों में परिरक्षक के रूप में प्रयोग किया जाता है क्योंकि यह:
A. पर्यावरण के साथ वायु संपर्क में कटौती करता है ताकि बैक्टीरिया भोजन में प्रवेश नहीं कर सके
B. अम्लीय वातावरण प्रदान करता है ताकि जीवाणु जीवित नहीं रह सकें
C. बैक्टीरिया के विकास को रोकने में नमी की मात्रा को कम करता है
D. बैक्टीरिया को मारने के लिए इसमें रसायन होते हैं।

निम्नलिखित में से किस स्थिति में आग बुझाने के लिए जल का उपयोग नहीं किया जा सकता है?

a) लकड़ी का जलना

b) डीजल का जलना

c) कागज का जलना

d) विद्युत उपकरण का लघु-परिपथ

A. a और b
B. b और c
C. a और c
D. b और d

चार ईंधन के गुण नीचे दिए गए हैं

ईंधन  ऊष्मीय मान (J/kg) अवस्था प्रज्वलन ताप
A 17 ठोस उच्च
B 45 द्रव मध्यम
C 150 गैस निम्न
D 20 द्रव मध्यम

घरेलू उद्देश्य के लिए ईंधन के रूप में निम्नलिखित में से कौन सबसे अच्छा विकल्प है?

A. A
B. B
C. C
D. D

निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?

A. मृदा अपरदन मरुस्थलीकरण का कारण बनता है।
B. वनोन्मूलन भूजल स्तर को कम करता है।
C. अतिचारण वनोन्मूलन का कारण बनता है।
D. जैव विविधता की हानि से वनोन्मूलन होता है।

निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

A- संकटापन्न प्रजातियों पर विलुप्त होने का खतरा

B- सभी स्थानिक प्रजातियाँ संकटग्रस्त हो जाती हैं

C- उस क्षेत्र में नई प्रजातियों के आने से स्थानिक प्रजातियाँ विलुप्त होने के खतरे में आ सकती हैं

D- हॉटस्पॉट में कई स्थानिक प्रजातियां होती हैं

A. A, B, C
B. B, C, D
C. A, B, D
D. A, C, D

निम्नलिखित में से कौन सा समूह एककोशिकीय है?

A. अंडाणु, शुक्राणु
B. अंडाणु, युग्मनज
C. शुक्राणु, भ्रूण
D. युग्मनज, भ्रूण

मनुष्य में __(A)____ एक बहिःस्रावी और साथ ही अंतःस्रावी ग्रंथि होती है और __(B)___ हार्मोन का उत्पादन करती है, जिसकी कमी से __(C)___रोग होता है। (A), (B) और (C) निम्न में से क्या हैं?
A. थाइरॉइड ग्रंथि, थाइरॉक्सिन, बौनापन
B. अग्न्याशय, इंसुलिन, मधुमेह (डाइबिटीज मेलीटस)
C. अंडाशय, एस्ट्रोजन, रजोनिवृत्ति
D. अंडाशय, प्रोजेस्टेरोन, रजोनिवृत्ति

निम्नलिखित में से किस स्थान पर सबसे कम वायुमंडलीय दाब होने की संभावना है?

A. मुंबई
B. नागपुर
C. जयपुर
D. मनाली

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A) : तबले की झिल्लियों को कसने से उच्च पिच की ध्वनि उत्पन्न होती है

कारण (R) : झिल्लियों के कसने से तबले की कंपन गति की आवृत्ति बदल जाती है

A. A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या करता है
B. A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
C. A सही है लेकिन R सही नहीं है
D. A और R दोनों गलत हैं

दो अनावेशित वस्तुओं P और Q को एक दूसरे से रगड़ा जाता है। निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं?

A. P और Q समान और सदृश आवेश प्राप्त करते हैं
B. P और Q समान और विपरीत आवेश प्राप्त करते हैं
C. P और Q असमान और सदृश आवेश प्राप्त करते हैं
D. P और Q असमान और विपरीत आवेश प्राप्त करते हैं

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part44

फ्यूज तार बनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ सबसे उपयुक्त है?

पदार्थ गलनांक प्रतिरोधकता
X उच्च निम्न
Y उच्च उच्च
Z निम्न उच्च
W निम्न निम्न

A. X
B. Y
C. Z
D. W

समीर एक प्रदर्शनी में जाता है। वह एक दर्पण घर (मिरर हाउस) में प्रवेश करता है और कई प्रकार के दर्पण देखता है। विभिन्न दर्पणों में बने उसके प्रतिबिंब की निम्नलिखित विशेषताएँ हैंः

दर्पण  विशेषताएँ 
A सीधा, समान आकार
B सीधा, छोटा
C उल्टा, छोटा
D उल्टा, बड़ा 

समीर द्वारा दर्पणों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा निष्कर्ष निकाला जा सकता है?

A. A- समतल दर्पण, B- उत्तल दर्पण, C- अवतल दर्पण, D- अवतल दर्पण
B. A और B – समतल दर्पण, C और D – अवतल दर्पण
C. A- समतल दर्पण, B- अवतल दर्पण, C- उत्तल दर्पण, D- अवतल दर्पण
D. A और B- उत्तल दर्पण, C और D- अवतल दर्पण

यह देखा जाता है कि जब बिजली के बल्ब से धारा प्रवाहित की जाती है, तब उसका तंतु गर्म हो जाता है लेकिन धारा ले जाने वाला तार गर्म नहीं होता है। निम्नलिखित में से कौन-सा इसका कारण हो सकता है?

A. तार में तंतु की तुलना में अधिक प्रतिरोध होता है।
B. तार में तंतु की तुलना में कम प्रतिरोध होता है।
C. तंतु में एक प्रतिदीप्तिशील पदार्थ होता है लेकिन तार में नहीं होता है।
D. तार में तंतु की तुलना में अधिक गलनांक होता है।

चार वस्तुओं की गति हैं:

A- 800 m/s

B- 8 km/s

C- 8 km/min

D- 8000 km/hour

निम्नलिखित में से कौन गति के सही क्रम को निरूपित करता है?

A. C < D < A < B B. B < D < A < C C. A < B < C < D D. C < A < D < B

नीचे दी गई जानकारी के आधार पर रक्त कोशिकाओं के प्रकार की पहचान कीजिये:

A- इसमें आयरन का वर्णक होता है

B- बाहरी जीव के प्रवेश करने पर तेजी से संवृद्धि होती है

C- रक्त की कमी को रोकने के लिए थक्के बनाता है

A.

A- WBC (श्वेत रक्त कोशिकाएं)

B- RBC (लाल रक्त कोशिकाएं)

C- प्लेटलेट्स

B.

A- RBC (लाल रक्त कोशिकाएं)

B- प्लेटलेट्स

C- WBC(श्वेत रक्त कोशिकाएं)

C.

A- RBC (लाल रक्त कोशिकाएं)

B- WBC (श्वेत रक्त कोशिकाएं)

C- प्लेटलेट्स

D.

A- प्लेटलेट्स

B- WBC (श्वेत रक्त कोशिकाएं)

C- RBC (लाल रक्त कोशिकाएं)

सुमित एक प्रयोग के लिए बाल्टी से बीकर में पानी निकालता है। वह तापमापी को बीकर में पानी में डालता है और रीडिंग (पाठ्यांक) को 35°C नोट करता है। उसके द्वारा निकाले गए निम्नलिखित में से कौन से निष्कर्ष सही हैं?

A. बीकर और बाल्टी में पानी का तापमान लगभग समान होता है।

B. बीकर और बाल्टी में पानी की ऊष्मा समान होती है

C. बीकर में पानी का तापमान बाल्टी में पानी के तापमान से कम होता है।

D. बाल्टी में पानी की ऊष्मा बीकर में पानी की ऊष्मा से अधिक होती है

A. A और B
B. B और C
C. A और D
D. C और D

LPG को एक सिलेंडर में द्रव के रूप में संग्रहित किया जाता है।

A: सिलेंडर से बाहर आने पर यह गैस में परिवर्तित हो जाता है

B: इसे ऊष्मा उत्पन्न करने के लिए जलाया जाता है

निम्न कथनों में से कौन सा सही है?

A. A भौतिक परिवर्तन है और B रासायनिक परिवर्तन है
B. A रासायनिक परिवर्तन है और B भौतिक परिवर्तन है
C. A और B दोनों भौतिक परिवर्तन हैं
D. A और B दोनों रासायनिक परिवर्तन हैं 

नमूने A, B, C और D का परीक्षण उनकी प्रकृति जानने के लिए हल्दी और फ़ीनॉलफ्थेलिन का उपयोग करके किया जाता है और निम्नलिखित अवलोकन दर्ज किए जाते हैं।

A—हल्दी मिलाने पर लाल-भूरा हो जाता है

B- फ़ीनॉलफ्थेलिन मिलाने पर गुलाबी हो जाता है

C- हल्दी मिलाने पर पीला हो जाता है

D- फ़ीनॉलफ्थेलिन मिलाने पर रंगहीन रहता है

A, B, C और D की प्रकृति के बारे में क्या निष्कर्ष निकाला जा सकता है?

A. A, B अम्ल हैं और C, D क्षार हैं
B. A, C अम्ल हैं और B, D क्षार हैं
C. A, D अम्ल हैं और B, C क्षार हैं
D. A, B क्षारक हैं और C, D अम्ल हैं

विज्ञान पाठ्यक्रम में एतिहासिक वैधता इंगित करती है- 
A. विज्ञान की प्रक्रिया में शिक्षार्थियों का जुड़ाव जिससे विज्ञान का ज्ञान उत्पन्न होता है।
B. यह सम्मिलित करना कि किस प्रकार समय के साथ विज्ञान की संकल्पनाएँ विकसित होती हैं।
C. शिक्षार्थियों के संज्ञानात्मक स्तर के अनुरूप पाठ्य-सामग्री को अपनाना। 
D. बच्चों के स्थानीय पर्यावरण से सम्बंधित विषय-वस्तु को सम्मिलित करना।

शिक्षक अपने विद्यार्थियों में ‘परिकल्पना’ प्रक्रिया कौशल का विकास कर सकता है-
A. विद्यार्थियों के प्रेक्षणों के निष्कर्षों को सुनने से। 
B. विद्यार्थियों के प्रश्नों को गंभीरतापूर्वक ले कर उनके उत्तर दे कर।
C. विद्यार्थियों को उनके प्रश्नों को स्पष्ट करने में मदद दे कर।
D. प्रमाणों की रोशनी में संभावित स्पष्टीकरणों की जांच के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करके।

शिक्षक ने विद्यार्थियों को किसी छोटे प्राणी को उसके प्राकृतिक वास में अवलोकन कर, उसके विषय में अपने प्रश्न अपने समूह के साथियों से साझा करने के लिए कहा। यह करना मदद कर सकता है-

A. शिक्षार्थियों में प्रतिस्पर्द्धा की भावना को बढाने में। 

B. उन विद्यार्थियों का चयन करने में जिन्हें सभी उत्तर ज्ञात हैं।

C. शिक्षार्थियों को यह समझने में कि केवल वहीँ नहीं है जिन्हें उत्तर ज्ञात हैं।

D. दूसरों को प्रश्न समझा कर उनकी अभिव्यक्ति को परिष्कृत करने में।

A. A और B
B. A और D
C. C और D
D. B और C

कक्षा परीक्षा के समय शिक्षक ने निम्न प्रश्न दिया था-

किसी गतिशील वस्तु की चाल का अर्थ है-

a. वह कितनी दूर तक जायेगी।

b. उसमें कितना बल है।

c. वह कब तक गतिमान रहेगी।

d. वह नियत समय अंतराल में कितनी दूर तक जायेगी।

निम्न में से किस संज्ञानात्मक प्रक्रिया का उपरोक्त प्रश्न में मूल्यांकन हो रहा है

A. अनुप्रयोग का
B. समझ का
C. संश्लेषण का
D. विश्लेषण का

किसी समूह के लिए विज्ञान के क्रियाकलापों की योजना बनाते हुए किसी शिक्षक को निम्न में से किस पर विचार अवश्य करना चाहिए?

A. उन्हें ‘दैनिक’ सामग्री और उपकरणों के उपयोग को शामिल करना चाहिए।

B. उन्हें विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकारों से योजनाबद्ध और संपन्न किया जा सके।

C. उनमें विद्यार्थियों में विचार विमर्श करने की अधिक गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।

D. विद्यार्थियों को चरण-दर-चरण निर्देश देने चाहिए। 

A. A और D 
B. A और C 
C. A और B
D. C और D

विज्ञान में जेंडर सम्मत शिक्षणशास्त्र निम्न में से क्या सम्मिलित कर सकता है?

A. लड़कियों को अधिक अवसर प्रदान करना।

B. कक्षा में जेंडर संवेदनशील संसाधनों का उपयोग करना।

C. विज्ञान की रूढ़िवादिताओं के विषय में विचार विमर्श करना।

D. लड़कियों और लड़कों के लिए पृथक रूप से उपचारी कक्षाओं की व्यवस्था करना। 

A. B और C
B. A और D 
C.
D. B

निम्न कथनों को ध्यान से देखिए और सही विकल्प का चुनाव करिए-

अभिकथन A – विद्यार्थियों की वैकल्पिक अवधारणाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ निदान है कि उनसे बारंबार कठिन प्रश्नों को हल करने का अभ्यास करवाया जाए।

कारण R – विद्यार्थी अपने दैनिक जीवन के अनुभवों के आधार पर विश्व की अन्तर्दर्शी समझ का निर्माण करते हैं।

A. अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण इसकी सही व्याख्या करता है।
B. अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं लेकिन कारण इसकी सही व्याख्या नहीं करता है।
C. अभिकथन (A) सत्य है लेकिन कारण (R) असत्य है।
D. अभिकथन (A) सत्य है लेकिन कारण (R) सत्य है।

कक्षा VII के विद्यार्थियों को मृदा पर एक प्रोजेक्ट के लिए समूहबद्ध किया गया। प्रत्येक समूह को एकत्रित मृदा के नमूने, मृदा एकत्र करने के स्थान का प्रेक्षण और वहाँ के वनस्पति जात-प्राणिजात पर एक रिपोर्ट देने के लिए कहा गया। यह प्रोजेक्ट कार्य-
A. केवल सैद्धांतिक पहलुओं को सम्मिलित करता है।
B. शिक्षक के भार को कम करता है।
C. विद्यार्थियों के विश्वसनीय मूल्यांकन को सुनिश्चित करता है।
D. अंक लेने में मदद करता है।

विज्ञान के संदर्भ में निम्नलिखित में से क्या सही है?
A. विज्ञान के स्पष्टीकरण अलौकिक बलों और अभिकर्ताओं पर आधारित है। 
B. विज्ञान के स्पष्टीकरण अनुभव आधारित, तथ्यपूर्ण और सीधे सपाट है। 
C. विज्ञान के स्पष्टीकरणों को तथ्य या प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। 
D. हमारे जीवन के प्रत्येक पहलू के विषय में जानने का विज्ञान सर्वश्रेष्ठ मार्ग है। 

एक जांच-आधारित कक्षा में, जिसमें कक्षा VII के छात्रों को पशुओं में अनुकूलन की संकल्पना से परिचित करवाया जाना है, निम्न में से कौन-सा चरण अन्य चरणों से पहले आएगा?
A. छात्रों को ‘अनुकूलन’ पद की स्पष्ट परिभाषा प्रदान करना।
B. बच्चों का विभिन्न अनुकूलन आधारित लक्षणों के पशुओं के उदाहरणों से सम्मुखीकरण करवाना।
C. किसी एक पशु की अनुकूलित विशिष्टता के प्रकार्य की व्याख्या करना।
D. पशुओं की शारीरिक विशिष्टताओं और उनके आवास के बीच के संबंध को उजागर करना।

Leave a Comment

error: