विकास की दिशा और क्रम हर बच्चे के लिए समान होता है, लेकिन हर बच्चा अपनी गति से विकसित होता है। यह बालविकास के निम्नलिखित मे से किस सिद्धांत को दर्शाता है?
A. अनिरंतरता
B. रैखिकता
C. एकरूपता
D. वैयक्तिकता
कथन (A): बालक और बाल्यावस्था के बारे में सामान्यीकृत दावा करना कठिन हैं क्योंकि इसमें बहुत बहुलता/ विविधता है।
तर्क (R): बाल्यावस्था एक सामाजिक-सांस्कृतिक संकल्पना है।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य है।
निम्नलिखित में से कौन सा कथन बच्चे की सामाजीकरण की प्रक्रियाओं की सही व्याख्या है?
A. बच्चे के संभाव्य गुण/अंतर्निहित शक्तियाँ आनुवंशिक सामग्रियों के पोषित होने का निश्चित परिणाम है।
B. बच्चे को सामाजिक परिवेश के द्वारा पूरी तरह से ढाला जा सकता है।
C. बच्चे का विकास सिर्फ उसके भाग्य द्वारा निर्धारित किया जाता है और उसमे न तो आनुवंशिकता की कोई भूमिका है और न ही परिवेश की
D. बच्चों का विकास आनुवांशिक और परिवेशीय कारकों का जटिल पारस्परिक प्रभाव है।
पियाजे के विकास सोपान सिद्धांत का सही विकास चरण क्रम पहचानिए I
A. मूर्त संक्रियात्मक, औपचारिक संक्रियात्मक, पूर्व संक्रियात्मक, संवेदीगामक
B. संवेदीगामक, पूर्व संक्रियात्मक, मूर्त-संक्रियात्मक, औपचारिक संक्रियात्मक
C. औपचारिक संक्रियात्मक, मूर्त संक्रियात्मक, पूर्व-संक्रियात्मक, संवेदीगामक
D. पूर्व-क्रियात्मक, संवेदीगामक, मूर्त-संक्रियात्मक, औपचारिक संक्रियात्मक
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प पियाजे के सिद्धांत की आलोचना को प्रस्तुत करता है?
A. पियाजे को यह विश्वास नहीं था कि बच्चे बुद्धिमान होते हैं।
B. पियाजे ने पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था में बच्चों की क्षमताओं को कम करके आंका था।
C. पियाजे ने बच्चों को ज्ञान की सक्रिय संरचना करने वाला नहीं माना था।
D. पियाजे में विकास की प्रक्रिया को सतत माना था।
लॉरेन्स कोहलबर्ग के अनुसार बच्चों का नैतिक चिंतन बाह्य पुरस्कार और दंड द्वारा किस स्तर में नियंत्रित होता है?
A. पूर्व-पारंपरिक
B. पारंपरिक
C. उत्तर पारंपरिक
D. नैतिक सम्बन्धवाद
जीन पियाजे के अनुसार मानव-शिशु में कौनसी प्रवृत्तियां और प्रतिक्रिया जन्म-जात होती हैं?
A. अनुकूलन
B. स्कीमा
C. मानस-चित्र
D. संचालन
लेव वायगोत्स्की के अनुसार नए ज्ञान की संरचना किस क्षेत्र में होती है, उस क्षेत्र के बीच मे –
A. जो कि बच्चा जानता है और उसमे जानने का सामर्थ्य है।
B. जो कि बच्चा जानता है और जो उसकी पहुँच के बहुत बाहर है।
C. जो कि बच्चा जानना चाहता है और शिक्षक के विचार से जिसका बच्चे को ज्ञान होना चाहिए।
D. जो कि बच्चा जानना चाहता है और उसके अभिभावकों के विचार से जिसका उसे ज्ञान होना चाहिए।
कक्षा में एक बच्चा अपने सहपाठियों को उसी तरह मारता है जैसे उसने घर पर दंडित होते देखा है। यह उदाहरण है-
A. संरचनावाद
B. अवलोकन अधिगम
C. सामाजिक संरचनावाद
D. मानववादी अधिगम
एक “बाल केन्द्रित कक्षा” में क्या होना चाहिए?
1. बहुत से संसाधनों का प्रावधान
2. लचीले समूहीकरण पर आधारित हो
3. पाठ्य पुस्तक ज्ञान का एकमात्र आधार
4. छात्रों की सक्रिय सहभागिता
5. एक संरचित पाठ्यक्रम और योग्यात्मक आकलन
A. (i), (ii) और (iv)
B. (i), (iii) और (v)
C. (i), (iv) और (v)
D. (i), (iii) और (iv)
हॉवर्ड गार्डनर के सिद्धांत के अनुसार –
A. बुद्धि एक ऐकिक संरचना है I
B. बुद्धि एक व्यापक क्षमता है जो संचित ज्ञान और अनुभव पर निर्भर है I
C. बुद्धि को तीन प्राथमिक मानसिक क्षमताओं में वर्गीकृत किया जा सकता है I
D. बुद्धि को विविध स्वतंत्र बुद्धियों में विभाजित किया जा सकता है जिसमें प्रत्येक का एक अद्वितीय जैविक आधार है I
किसी शिक्षक को ‘अधिगम के लिए आकलन‘ सुनिश्चित करने के लिए –
A. अंको के आधार पर विद्यार्थियों में तुलना करना चाहिए।
B. प्रत्येक बच्चे के कार्य का विश्लेषण करना और उनके अवबोध में अंतराल को ज्ञात करना चाहिए।
C. किसी आकलन परीक्षा में केवल हाँ-ना के प्रश्न होने चाहिए।
D. बच्चों की स्मरण शक्ति को पेपर-पेन्सिल परीक्षा द्वारा परखना चाहिए।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा सुझाई गयी समग्र, 360- डिग्री बहुआयामी रिपोर्ट क्या प्रस्तावित करती है?
A. योगात्मक आकलन
B. यंत्रवत् याद करने के कौशल का आकलन
C. विद्यार्थियों को पेपर पेन्सिल परीक्षा आधारित श्रेणियों में बाँटना
D. स्व:आकलन और समसमूह आकलन का समावेश
विभिन्न भाषीय पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों की कक्षा में एक शिक्षिका को क्या करना चाहिए?
A. जब भी विद्यार्थी अपनी मातृभाषा में बात करें तब उन्हें हतोत्साहित करना।
B. कक्षा में प्रसंशात्मक संस्कृति उत्पन्न करना जिसमें विद्यार्थियों को अपनी भाषा और बोली के बारे में बात करने को प्रोत्साहित किया जाये।
C. विद्यार्थियों को बोलना कि वे केवल विद्यालय द्वारा निर्धारित मानक भाषा में बात करें।
D. वह विद्यार्थी जो उपेक्षित समुदाय से आते हैं उनको घर पर ट्यूशन रखने को कहना।
एक शिक्षिका अपने कक्षा में जेंडर(लैंगिक) रूढ़िबद्धता में लचीलेपन को कैसे बढ़ावा देगी?
A. लड़कियों की ‘स्त्रीवादी’ व लड़कों को ‘पुरुषवादी’ विशेषताओं को और प्रोत्साहित करके
B. लडकों व लडकियों को अलग अधिगम कार्य देकर जिसके लिए वह आनुवांशिक रूप से तैयार हैं।
C. जेंडर उपयुक्त अपेक्षाएं रखकर – लडकियां भाषा में अच्छा करेंगी व लड़के गणित में
D. व्यक्तियों को गैर रूढ़िबद्ध भूमिकाओं में प्रस्तुत करके
अपनी पीढ़ी से पहली बार स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए एक शिक्षकों को क्या करना चाहिए?
A. इनमें असफलता का डर पैदा करना चाहिए ताकि यह दबाव व तनाव में काम करें।
B. इनकी संस्कृति का सम्मान करते हुए इन्हें स्कूल की भाषा व संस्कृति से परिचित करवाना चाहिए।
C. इनके लिए अलग कक्षा बनानी चाहिए ताकि यह दूसरे विद्यार्थियों पर नकारात्मक प्रभाव न डाल पायें।
D. इनसे कोई अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इनमें से बहुत से विद्यार्थी शिक्षण के लायक नहीं हैं।
कथन (A): विविध प्रकार की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों की कक्षा सभी विद्यार्थियों के अधिगम के अनुभवों को बढ़ाती है।
तर्क (R): समावेशन से केवल उन्हीं विद्यार्थियों को लाभ होता है जो दृष्टि-बाधित/श्रवण रुप से बाधित हैं या जिन्हें विकार हैं।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
एक दृष्टिबाधित छात्र के लिए एक शिक्षक को क्या शैक्षणिक प्रावधान करने चाहिए?
A. बहुत से सूक्ष्म मुद्रण संसाधनों का इस्तेमाल करना चाहिए।
B. मौखिक संकेतों का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि उनको कल्पना करने के अवसर मिलें।
C. बहुत से दृश्य प्रदर्शन देने चाहिए।
D. ब्लैकबोर्ड पर बहुत कार्य करना चाहिए।
विद्यार्थी जिन्हें अधिगम विकार है के सीखने के लिए निम्न में से कौन-सी कक्षा संस्कृति उपयुक्त हैं?
A. सख्त पाठ्यचर्या का पालन करना
B. विविध शिक्षाशास्त्रीय पद्धतियाँ अपनाना
C. मानकीकृत आकलन निश्चित करना
D. त्रुटियों और गलतियों के लिए असहनशीलता रखना
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान कैसी की जा सकती है?
(i) चुनौतीपूर्ण कार्यों के लिए तत्परता द्वारा
(ii) किसी बाहरी अभिप्रेरणा के बिना काम करने की अक्षमता द्वारा
(iii) मौलिक सोच द्वारा
(iv) कई समाधानों के बारे में सोचने की क्षमता द्वारा
A. (i), (ii)
B. (iii) और (iv)
C. (i), (iii), और (iv)
D. (i), (ii), (iii) और (iv)
निम्न में से अध्यापक द्वारा अपनाई कौन-सी तकनीक संरचनात्मक शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में हानिकारक है?
A. विद्यार्थियों को कार्य सौंपते हुए उनकी अधिगम-गति का ध्यान रखना
B. अच्छा प्रदर्शन ना करने वाले बच्चों को प्रेरित करने के लिए ‘काले स्टार’ देना
C. अधिगम के आकलन हेतु विविध तरीके अपनाना
D. विद्यार्थियों के सामाजिक सन्दर्भ के प्रति संवेदनशील और विचारशील होना
क्या कक्षा में सहज ज्ञान चिंतन को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए?
A. हाँ, बच्चों का सहज ज्ञान और अनुमान, उनके संज्ञात्मक तर्क को विकसित करने में सहायता करते हैं।
B. नहीं, सहज ज्ञान केवल कल्पना है और उसे अलग ही रखना चाहिए।
C. हाँ, परन्तु शिक्षक को तुरन्त ही बच्चों को सही उत्तर बता देने चाहिए।
D. नहीं, सहज ज्ञान चिंतन व्यक्तिपरक और अवैज्ञानिक है।
कथन (A): दृश्यों के एक संग्रह का इस्तेमाल करने और उसके बाद अधिगमकर्ताओं के पूर्व अनुभवों के आधार पर चर्चा करना, अधिगमकर्ताओं में संकल्पनात्मक समझ को बढावा देगा I
तर्क (R): अधिगमकर्ताओं उन्हें दी गयी सामग्री/क्रियाकलापों के आधार पर उनके मौजूदा विचारों को नए विचारों से जोड़ कर सक्रिय रूप से अपने ज्ञान की संरचना करते हैं I
सही विकल्प चुनें I
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य है I
बच्चे ______ तरीके से सीखते हैं और ______ तरीके से नहीं सीखते हैं?
A. वर्तुलाकार, एकरेखीय
B. एकरेखीय, वर्तुलाकार
C. यंत्रिकतावादी, संरचनावादी
D. निर्देशात्मक, संरचनावादी
अधिगम हेतु एक प्रेरक वातावरण देने के लिए, शिक्षक को –
A. विद्यार्थियों की भावनाओं पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए और संज्ञानात्मक पहलुओं की उपेक्षा करनी चाहिए।
B. संज्ञानात्मक पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए और विद्यार्थियों की भावनाओं की उपेक्षा करनी चाहिए।
C. यह मानना चाहिए की भावनात्मक और संज्ञानात्मक पहलू एक दूसरे को प्रभावित करते हैं।
D. यह मानना चाहिए की भावनात्मक और संज्ञानात्मक पहलुओं में कोई सम्बन्ध नहीं है।
विद्यार्धियों के सार्थक शिक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए विद्यार्थियों को _______ लक्ष्यों के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए बजाए _______ लक्ष्यों के।
A.
अवबोध, उपलब्धि
B.
उपलब्धि, अवबोध
C.
असफलता से बचने के, असफलता स्वीकारने के
D.
असफलता स्वीकारने के, असफलता से बचने के
विद्यार्थियों के काम में त्रुटियाँ क्या इंगित करती हैं?
A. विद्यार्थियों के अन्य समकक्षियों की तुलना में संज्ञानात्मक क्षमता।
B. विद्यार्थियों का निरुत्साह क्योंकि सीखना पूरी तरह बाहरी पुरस्कार पर निर्भर है।
C. वयस्कों के सीधे निर्देशों के अभाव में विद्यार्थियों की अर्थपूर्ण सीखने कि अक्षमता।
D. विद्यार्थियों की सोच वयस्कों से गुणात्मक रूप में भिन्न है।
समस्या समाधान की निम्नलिखित प्रक्रियाओं का उनके वर्णन से मिलान कीजिए –
|
(a) |
कलन विधि |
(i) |
मिलती-जुलती समस्याओं के समाधानों को ध्यान में रखना |
|
(b) |
स्वानुभविक शोध प्रणाली |
(ii) |
एक समस्या को हल करने की चरण दर चरण निर्धारित पदानुक्रम विधि |
|
(c) |
तुल्यरूपता |
(iii) |
एक समस्या को उप-लक्ष्यों में विभाजित करना और फिर प्रत्येक उप-लक्ष्य को हल करना |
|
(d) |
साधन-लक्ष्य-विश्लेषण |
(iv) |
सही उत्तर प्राप्त करने की एक सामान्य नीति |
A. (a) – (iv), (b) – (iii), (c) – (i), (d) – (ii)
B. (a) – (i), (b) – (iv), (c) – (ii), (d) – (iii)
C. (a) – (iii), (b) – (ii), (c) – (i), (d) – (iv)
D. (a) – (ii), (b) – (iv), (c) – (i), (d) – (iii)
अधिगम व्यक्तिगत और पर्यावर्णीय कारकों से महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित होता है। इस सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. अभिरुचि और अभिवृत्ति दोनों व्यक्तिगत कारक है।
B. कक्षायी शिक्षाशास्त्र और अवधान दोनों व्यक्तिगत कारक है।
C. रूचि और समुदाय दोनों पर्यावर्णीय कारक हैं।
D. उम्र और विद्यालय दोनों पर्यावर्णीय कारक हैं।
एक सामाजिक संरचनात्मक परिप्रेक्ष्य में अधिगम व ज्ञान –
A. शिक्षक द्वारा अधिगमकर्ताओं को प्रसारित किया जाता है।
B. अधिगमकर्ताओं द्वारा स्वतंत्र रूप से खोजा जाता है।
C. शिक्षक की मदद से अधिगमकर्ताओं द्वारा सह-संरचित होता है।
D. केवल पाठ्यपुस्तकों द्वारा निर्देशित व निर्धारित होता है।
‘ज्येष्ठाधिकार’ का क्या अर्थ है:
A. ज्येष्ठ पुत्र अपने पिता के राज्य का उत्तराधिकारी होता है।
B. राज्य का विभाजन समस्त पुत्रों में कर दिया जाता है।
C. समूह के संसाधनों पर मुखिया का अधिकार होता है।
D. समूह के संसाधनों पर समूह के सदस्यों का अधिकार होता है।
ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा कब्जे में लिये गये प्रांतों का निम्नलिखित में कौन सा क्रम सही है?
A. सिंध, विंध्य का दक्षिण, अफगानिस्तान और पंजाब
B. सिंध, अफगानिस्तान, विंध्य का दक्षिण और पंजाब
C. विंध्य का दक्षिण, सिंध, अफगानिस्तान और पंजाब
D. विंध्य का दक्षिण, अफगानिस्तान, सिंध और पंजाब
उपयुक्त विकल्प का चयन करते हुए निम्नलिखित का सुमेल कीजिए।
| स्तम्भ (A) | स्तम्भ (B) | ||
| a) | सैनिक वेतनाधिकारी | i) | कोतवाल |
| b) | धार्मिक प्रश्रम के प्रशासनिक | ii) | फौजदार |
| c) | सेना नायक | iii) | बक्शी |
| d) | नगर पुलिसकर्मी | iv) | सदर |
A. a – iv, b – ii, c – iii, d – i
B. a – iii, b – iv, c – ii, d – i
C. a – ii, b – iv, c – iii, d- i
D. a – iv, b – iii, c – ii, d – i
निम्नलिखित दो कथनों को पढ़ें और उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
कथन (A) : पितरा दूरा उत्कीर्णित संगमरमर अथवा बलुआ पत्थर पर रंगीन पत्थरों को दबाकर बनाए गए।
कथन (B) : शाहजहाँ ने इनका प्रयोग लाल किले में राजकीय न्याय और शाही दरबार के अंतः संबंध पर बल देने के लिए किया।
A. A सही है, B गलत है।
B. A और B दोनों गलत हैं।
C. A गलत है, B सही है।
D. A और B दोनों सही हैं।
निम्न पंक्तियों के आधार पर सही विकल्प का चयन कीजिए।
“शिक्षा मौखिक थी और गुरु शिष्यों की आवश्यकतायों के अनुसार निर्धारित करते थे की क्या पढ़ाना है, छात्रों को अलग अलग कक्षाओं में नहीं बाँटा जाता था। गुरु छात्रों के अधिगम के स्तर के अनुसार से, छात्रों के समूह से शैक्षिक आदान-प्रदान करते थे।”
A. शिक्षा का आदान-प्रदान अव्यवस्थित है।
B. प्रणाली लचीली है।
C. प्रणाली स्थानीय जरूरतों के अनुकूल है।
D. शिक्षक छात्रों को अपने विचार प्रकट करने की अनुमति नहीं देते।
A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (A) और (C)
D. (B) और (D)
कथन A और B पर विचार कीजिए तथा सही उत्तर का चयन कीजिए।
कथन (A): मुहम्मद तुगलक की आलोचना एक शराब बनाने वाले, एक नाई और एक रसोइए को उच्च प्रशासनिक पदों पर नियुक्त करने के लिए की गई थी।
कथन (B): यह उस समय में प्रचलित सामाजिक-आर्थिक रूढ़िबद्ध धारणा को दर्शाता है।
A. A और B दोनों गलत हैं
B. A और B दोनों सही हैं परंतु B सही अनुमान नहीं है A का
C. A सही है परंतु B गलत है तो B सही अनुमान नहीं है A का
D. A और B दोनों सही हैं और B सही अनुमान है A का
पद, वेतन एवं सैन्य उत्तरदायित्व निर्धारित करने के लिए, मुगलों द्वारा प्रयोग में लाई गई श्रेणीक्रम व्यवस्था कहलाती थी-
A. मनसबदारी व्यवस्था
B. इक्तादारी व्यवस्था
C. ज़ब्त व्यवस्था
D. जागीरदारी व्यवस्था
निम्नलिखित वक्तव्यों (A) और (B) पर विचार कर सही विकल्प का चयन कीजिए:
वक्तव्य (A) ब्रिटिश शासनकाल के दौरान भारतीय गांवों की ज़्यादतर भट्टियां अनुपयोगी हो गई थीं।
वक्तव्य (B) इसका एक कारण औपनिवेशक सरकार द्वारा वनों पर नया नियम लागू करना था।
A. (A) सही है पर (B) गलत है।
B. (A) और (B) सही है।
C. (A) और (B) दोनों सही हैं पर (B) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
D. (A) और (B) दोनों सही हैं और (B) सही व्याख्या है (A) की।
महात्मा गांधी ने शिक्षा में “शिल्प अधिगम” पर ज़ोर दिया क्योंकि-
A. यह बच्चों को पूरी तरह से स्वतंत्र बनाएगा।
B. इससे बच्चे आजीविका कमाने में अपने माता-पिता का समर्थन करने में सक्षम होंगे।
C. यह मस्तिष्क और समझने की क्षमता को विकसित करेगा।
D. यह गरिमा और आत्म-सम्मान को वृद्धि की ओर ले जाएगा।
A. (A) और (B)
B. (B) और (D)
C. (B) और (C)
D. (C) और (D)
‘गुलामगिरी’ नाम की पुस्तक के लेखक कौन है?
A. ज्योतिराव फूले
B. बी.आर. अम्बेडकर
C. इ.बी. रामस्वामी
D. नारायण गुरु
पेरियार का गैर ब्राह्मण आंदोलन _________विचारधारा पर आधारित था।
A. सर्वप्रथम व्यक्ति को स्वयं का सम्मान करना चाहिए ताकि दूसरे भी हमें सम्मान दें।
B. स्वयं को धार्मिकता से मुक्त करना क्योंकि सभी असमानताओं को ईश्वर की देन के रूप में प्रोत्साहित किया गया था।
C.
सामाजिक असमानताओं के विरोध के तौर पर ग्रंथों/ अभिलेखों में जो कहा गया है उसके विपरीत करना।
D.
एक नए धर्म के उदय को बढ़ावा देना जो समावेशी हो तथा व्यक्तियों के लिए सम्मानजनक हो।
1906 में सोंगराम संगमा की बग़ावत हुई क्योंकि –
A. सिक्किम के जनजातीय समूहों ने ज़मीन के मालिकाना अधिकारों पर ज़ोर दिया।
B. मणिपुर के जनजातीय समूह अपने परंपरागत अधिकारों को जारी रखना चाहते थे।
C. असम के जनजातीय समूहों ने औपनिवेशिक वन कानूनों का विरोध किया।
D. त्रिपुरा के जनजातीय समूहों ने वन क्षेत्र में बसे रहने पर जोर दिया।
औपनिवेशिक भारत में इस्पात तथा लौह धातुशोधन में गिरावट पर चर्चा करने के लिए आप निम्न में से कौन-सा कारण देंगे?
A. लोहा और इस्पात इंग्लैंड से आयात किया जाता था
B. नए वन कानूनों ने लोगों पर आरक्षित वनों में जाकर लकड़ी इकट्ठा करने पर पाबंदी लगा दी थी।
A. केवल A
B. केवल B
C. A और B दोनों
D. न तो A और न ही B
संविधान की समवर्ती सूची उपलब्ध कराई गयी:
A. केंद्र की शक्ति को संकेन्द्रित करने के लिए।
B. राज्यों को अधिक स्वायत्तता एवं स्वतंत्रता देने के लिए।
C. केंद्र तथा राज्यों के बीच संयुक्त जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए।
D. समुदायों द्वारा निर्वाह किए जाने वाली जिम्मेदारियों की अलग श्रेणी बनाने के लिए।
स्तंभ 1 में दिए गए महाद्वीप को स्तंभ II में दी गई उसकी विशेषता के साथ सुमेलित कीजिए।
| स्तंभ I | स्तंभ II | ||
| A. | अफ्रीका | i) | विश्व की सबसे लंबी नदी |
| B. | अंटार्कटिका | ii) | विश्व की सबसे बड़ी नदी |
| C. | आस्ट्रेलिया | iii) | स्थायी मानव आवास का अभाव |
| D. | दक्षिण अमेरिका | iv) | द्वीपीय महाद्वीप |
A. A – i, B – iii, C – iv, D – ii
B. A – ii, B – iv, C – iii, D – i
C. A – i, B – iv, C – ii, D – iii
D. A – ii, B – iii, C – i, D – iv
भारत में किन तिथियों पर विषुव होता है?
A. 21 मार्च और 22 दिसम्बर
B. 21 जून और 23 सितम्बर
C. 21 जून और 22 दिसम्बर
D. 21 मार्च और 23 सितम्बर
ग्लोब पर सबसे लंबी अक्षांश रेखा कौन-सी है?
A. विषुवत् रेखा
B. कर्क रेखा
C. मकर रेखा
D. उत्तरी ध्रुव वृत्त
यदि भारत में शाम के 6:30 बजे होंगे, तब लंदन में क्या समय होगा?
A. 1:00 AM
B. 12:00 AM
C. 12:30 PM
D. 1:00 PM
छत्रक शैल का निर्माण निम्न में से किसके द्वारा अपरदन क्रिया से होता है?
A. नदियों
B. समुद्री तरंगों
C. हिमनदों
D. पवनों
भारतीय प्रायद्वीपीय पठार के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. इसकी आकृति त्रिभुजाकार है तथा धरातल काफी उंचा-नीचा है।
B. इस क्षेत्र में बहुत-सी पहाड़ी शृंखलाएं हैं जैसे विंध्य एवं सतपुड़ा शृंखलाएं।
C. अरावली की पहाड़ियां, विश्व की प्राचीनतम् शृंखलाओं में से एक है, यह उत्तर-पूर्वी सीमा पर स्थित है।
D. पश्चिम की तरफ बहने वाली नदियां नर्मदा तथा तापी इसी क्षेत्र से होकर बहती हैं।
A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, B और D
D. B और D
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. लाल किला अवसादी शैल से बना है जबकि ताजमहल कायांतरित शैल से बना है।
B. लाल किला कायांतरित शैल से बना है जबकि ताजमहल अवसादी शैल से बना है।
C. लाल किला और ताजमहल दोनों कायांतरित से बने हैं।
D. लाल किला और ताजमहल दोनों अवसादी से बने हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सी पवन मौसमी पवन का उदाहरण है?
A. व्यापारिक पवनें
B. मानसून पवनें
C. पश्चिमी पवनें
D. स्थल समीर
निम्नलिखित कथनों (A) और (B) पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिए।
(A) चांद पर जीवित बचे रहने के लिए अंतरिक्ष यात्री को विशेष सुरक्षा पोशाक पहननी पड़ती है।
(B) चांद पर वायुदाब नहीं है और अंतरिक्ष यात्रियों के शरीर की रक्त शिराएं विपरीत बल के कारण फट सकती हैं।
A. दोनों (A) और (B) सही हैं और (B), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. दोनों (A) और (B) सही हैं किंतु (B), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है किंतु (B) गलत है।
D. (B) सही है किंतु (A) गलत है।
कौन-सा देश सहारा मरुस्थल में नहीं आता है?
A. लीबिया
B. ट्यूनीशिया
C. माली
D. दक्षिण सूडान
तटीय प्रदेशों और शुष्क प्रदेशों में मृदा संरक्षण का सबसे उचित तरीका कौन-सा है?
A. मल्चिंग
B. चट्टान बाँध
C. रक्षक मेखलाएं
D. वेदिका कृषि
दिए गए विकल्पों (A) व (B) को पढ़िए तथा नीचे दिए गए उपयुक्त विकल्प का चुनाव कीजिए।
कथन (A) संयुक्त क्षेत्र के उद्योगों का स्वामित्व व संचालन राज्यों और व्यक्तियों अथवा व्यक्तियों के समूह द्वारा होता है।
कथन (B) अमूल डेयरी संयुक्त क्षेत्र का उद्योग है।
A. A और B दोनों सत्य हैं।
B. A और B दोनों असत्य हैं।
C. A सत्य है और B असत्य है।
D. B सत्य है और A असत्य है।
मिल्पा, रोका, मिल्या किसके विभिन्न नाम हैं?
A. चावल की किस्में
B. स्थानान्तरी कृषि
C. मक्का की किस्में
D. वाणिज्यिक अनाज कृषि
चखेसांग समुदाय जो सीढ़ीनुमा खेती करते हैं वे निम्नलिखित में से कौन-से राज्य से संबंधित हैं?
A. मिजोरम
B. नागालैंड
C. मेघालय
D. मणिपुर
कक्षा में बच्चों ने एक विशेष बच्चे के साथ खाना साझा करने से यह सोचकर इनकार किया कि वह गरीब और गंदा/गंदी है। यह _______को संदर्भित करता है।
A. अवपीड़न
B. कलंक
C. भेदभाव
D. प्रभुत्व
सरकार के विभिन्न अंगों जैसे विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच शक्ति के वितरण को कहा जाता है:-
A. शक्ति का क्षैतिज वितरण
B. शक्ति का संघीय वितरण
C. शक्ति का लंबवत वितरण
D. शक्ति का पार्श्व वितरण
निम्नलिखित में से कौन-सा राजतंत्रीय सरकार का पहलू है?
A. नागरिकों को अपना राजा या रानी चुनने की अनुमति होती है।
B. राजा व रानी द्वारा लिए गए निर्णयों पर नागरिक सवाल खड़े कर सकते हैं।
C. देश पर राज करने के लिए राजा या रानी के पास संपूर्ण शक्तियां होती हैं।
D.
अंतिम निर्णय लेने की शक्ति राजा या रानी के हाथों में नहीं, अपितु नागरिकों के हाथों में होती है।
निम्नलिखित में से किस रेशे को संसाधित करने के लिए जिनिंग मिल काम आती है?
A. रेशम
B. कपास
C. ऊन
D. जूट
सप्ताह में दो बार लगने वाला इरोड का कपड़ा बाजार संसार के विशालतम कपड़ा बाजारों में से एक है। यह निम्नलिखित में से कौन से राज्य में स्थित है?
A. केरल
B. आंध्र प्रदेश
C. तमिलनाडु
D. कर्नाटक
निम्नलिखित में से किन राज्यों के बीच कावेरी जल विवाद है?
A. कर्नाटक एवं तमिलनाडु
B. तमिलनाडु एवं केरल
C. कर्नाटक एवं आंध्र प्रदेश
D. केरल एवं कर्नाटक
महिलाओं के एक समूह द्वारा संचालित पाक्षिक समाचार पत्र, “खबर लहरिया”, उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से शुरू किया गया था?
A. आगरा
B. चित्रकूट
C. झांसी
D. मिर्जापुर
एक बारह साल का बच्चा कांच (ग्लास) बनाने वाले कारखाने में काम करता है, तो इस स्थिति में किस मौलिक अधिकार का हनन हुआ?
A. सांस्कृतिक और शैक्षणिक अधिकार का
B. स्वतंत्रता के अधिकार का
C. शोषण के विरुद्ध अधिकार का
D. समानता के अधिकार का
भारतीय संविधान के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
कथन (A)- भारतीय राज्य धार्मिक क्रियाकलापों में अहस्तक्षेप सुनिश्चित करता है और सभी धर्मों की भावनाओं का सम्मान करता है।
कथन (B)- भारतीय संविधान में ऐसा कोई भी प्रावधान नहीं है जो सांस्कृतिक और भाषाई अल्पसंख्यकों को शिक्षा का अधिकार प्रदान करता हो।
A. A सही तथा B गलत है।
B. A गलत तथा B सही है।
C. A तथा B दोनों सही है।
D. A तथा B दोनों गलत है।
निम्नलिखित में से कौन से शहर में असम, नागालैंड, मिजोरम एवं अरूणांचल प्रदेश का साझा उच्च न्यायलय है?
A. आइजोल
B. कोहिमा
C. गुवाहाटी
D. ईटानगर
‘दलित’ शब्द का अर्थ क्या है?
A. दलन किया हुआ
B. क्रांतिकारी
C. संघर्ष
D. बहिष्कृत
यदि कुछ लोग किसी अन्य प्रदेश के श्रमिकों को उनके प्रदेश में काम नहीं करने देते, तो इससे श्रमिकों के किस मौलिक अधिकार का उल्लंघन होता है?
A. शोषण के विरुद्ध अधिकार
B. समानता का अधिकार
C. स्वतंत्रता का अधिकार
D. जीवन का अधिकार
सामाजिक विज्ञान की पाठ्यचर्या में इतिहास एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। निम्नलिखित में से इतिहास की प्रकृति के विषय में कौन-सा कथन सही है?
A. ऐतिहासिक घटनाएं निरंतर और सुसंगत होती हैं।
B. ऐतिहासिक बल न तो रेखीय होते हैं और न ही चक्रीय होते हैं।
A. केवल A
B. केवल B
C. A और B दोनों
D. A और B दोनों नहीं
बृह्त सामान्यीकरण तथा मानवीय दशाओं की व्याख्या करने वाले सार्वभौमिक सिद्धांतों की प्रयोज्यता पर प्रश्न भूगोल के किस उपागम के अंतर्गत उठाए गए हैं?
A. प्रादेशिक विश्लेषण
B. मार्क्सवाद
C. स्थानिक संगठन
D. आधुनिकतावाद
सामाजिक विज्ञान के पाठ के लिए उद्देश्यों को सूचीबद्ध करते समय, निम्नलिखित में से किसको ध्यान में रखना आवश्यक है।
A. वांछित शैक्षिक को स्पष्ट करें।
B. सीखने वाले के दृष्टिकोण से लिखा जाना चाहिए।
C. इस तरह के उल्लेखित होने चाहिए जिससे विभ्रम ना रहे।
D. अध्यापक की भूमिका को स्पष्ट करें।
A. A, B और D
B. A, C और D
C. A और C
D. A और D
प्रारंभिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान के अध्ययन में ग्लोब का प्रयोग करने से कौन-सी दक्षता/कौशल में बढ़ोत्तरी होगी?
A. संवाद करने में
B. स्थानिक
C. तर्क करने में
D. सहयोग करने में
निम्नलिखित में से कौन-सा अव्यक्त/प्रच्छन्न पाठ्यचर्या के संबंध में सत्य है?
A. समूह कार्य पर काम करते हुए छात्रों में जिम्मेदारी की भावना का विकास होना
B. कक्षा-कक्ष में छात्राओं/छात्रों द्वारा अक्षाशं और देशांतर की अवधारणा सीखना
C. कक्षा के दौरान छात्राओं\छात्रों द्वारा चुनाव प्रक्रिया के भूमिका निर्वहन द्वारा प्रजातांत्रिक प्रक्रिया सीखना
D. एक गतिविधि, जिसे इसी संप्रत्यय हेतु विकसित किया गया था, पर काम करते हुए छात्राओं/छात्रों द्वारा श्रम की अवधारणा को समझना
‘क्या युद्ध को रोका जा सकता है’ विषय पर शिक्षिका ने तीन सप्ताह के शिक्षण अध्ययन का आयोजन किया। इस दौरान वह युद्ध की रोकथाम के मनोविज्ञान, वित्तीय तर्कों, राजनीतिक व्यवस्थाओं पर चर्चा कर सकती है।
शिक्षिका निम्न में से किस पद्धति तो अपना रही है?
A. एकीकृत पद्धति
B. सहसंबंधी पद्धति
C. इकाई आधारित पद्धति
D. बुह-अनुशासनिक पद्धति
निम्नलिखित में कौन-सा उदाहरण वायु प्रदूषण की अवधारणा के विकास के लिए उपयुक्त नहीं है?
A. भारत के विभिन्न स्थानों से हिमालय की दृश्यता की खबर का समाचार पत्रों की कुछ कटिंग्स द्वारा उपयोग
B. गौरैया चिड़िया की संख्या में वृद्धि का विस्तृत वर्णन
C. आसपास की दुकानों में पॉलीथीन बैग के उपयोग पर चर्चा
D. वायु गुणवता सूचकांक के 30 दिन के आंकड़े
‘सहारा रेगिस्तान’ पर परियोजना के तौर पर निम्नलिखित में के कौन-सी गतिविधि की आप योजना बनाएंगे, जिसे छात्र भी अपने आप कर सकें?
A. सहारा रेगिस्तान का भ्रमण और प्रेक्षण करने की।
B. मानचित्र बनाएं और सहारा रेगिस्तान को ढूढ़ें।
C. संबल व्यक्ति को पहचाने और बातचीत कर विस्तृत विवरण बनाएं।
D. सहारा रेगिस्तान पर जानकारी एकत्रित करें और कक्षा के लिए प्रस्तुतीकरण बनाएं।
सामाजिक विज्ञान में आलोचनात्मक चिंतन की प्रासंगिकता के संदर्भ में कौन-सा कथन सत्य है?
A. सत्य की खोज में प्रश्नों और आलोचनाओं के उद्दीपन
B. अपनी आशाओं और अभिलाषाओं का अनुसरण करने में सहायक
C. दूसरों की आशाओं और उद्देश्यों के अनुसरण में सहायक
D. छात्रों को अज्ञानता और असमंजस से मुक्त करना
E. अधिगमकर्ताओं को विचार और वास्तविकता के अनुचित दावों से मुक्त करना
A. A, B तथा C
B. B, C तथा D
C. C, D तथा E
D. A, D तथा E
इनमें से कौन-सा/से सामाजिक विज्ञान प्रश्न आलोचनात्मक चिंतन कौशल विकास के लिए अधिक संभावना रखते हैं।
A. आप क्या सोचते हैं, आपके गाँव, कस्बे और नगर में, हाशियाकृत समूह कौन-से हैं? चर्चा करें।
B. जनसंख्या पिरामिड क्या है? इनसे किसी देश की जनसंख्या को समझने में क्या सहायता प्राप्त होती है?
C. गंगा ब्रह्मपुत्र मैदान में अधिकतर चावल क्यों पैदा किया जाता है?
D. कल्पना करें कि आप मार्कोपोलो हैं, चीन से पत्र लिखते की उस दुनिया का वर्णन करें, जो आपने वहां देखी।
E. मुगल और अंग्रेजी शासन में ज़मींदार की भूमिका का परीक्षण करें।
A. A, B, C और D
B. B, C, D और E
C. A, C और D
D. A, D और E
किसी क्षेत्रीय दौरे की योजना मे संबंधित कथन नीचे दिए गए हैं। इन कथनों का सही क्रम क्या होगा?
A. यात्रा के विषय पर चर्चा करने के लिए पाठ तैयार करना।
B. एक यात्रा कार्यक्रम अनुसूची तैयार करना जिसमें आगमन, प्रस्थान के समय, स्नान गृह, ठहराव और भोजन के उचित स्थान इत्यादि सम्मिलित हो।
C. विद्यार्थियों के लिए एक प्रारंम्भिक निर्देश पुस्तिका तैयार करना।
D. यात्रा की समाप्ति के बाद चर्चा का आयोजन करना।
A. a, b, c, d
B. a, c, b, d
C. a, d, b, c
D. a, c, d, b
निम्नलिखित में से किस समस्या का सामाजिक विज्ञान के शिक्षक को ज्यादातर सामना करना पड़ता है?
A. विशिष्ठ उद्देश्य जोकि शिक्षण को स्मरण/ज्ञान के अधिगम स्तर तक सीमित करते हैं।
B. स्कूलों में प्रायोगिक व्यवस्था और संसाधनों की कमी का।
C. शिक्षकों की कमी के कारण अत्यधिक कार्यभार का।
D. पाठ्यपुस्तकों और संदर्भ सामग्री की कम उपलब्धता का।
निम्नलिखित वक्तव्यों A और B पर विचार करके सही विकल्प का चयन कीजिए:
वक्तव्य A : यदि विद्यार्थियों को कक्षा में ही सामाजिक विज्ञान से संकल्पनाओं को समझने के लिए गहन और वास्तविक सूचनाएं दी जाती है, तो वे उसकी सराहना करते हैं।
वक्तव्य B : किसी भी संस्थान की घटना या कार्यशैली को विवेचित रूप में देखते समय, यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि ‘सकारात्मक’ उदाहरण भी दिए जाएं, नहीं तो इसका नकारात्मक प्रभाव विद्यार्थी के कोमल दिमाग पर पड़ सकता है।
A. A और B दोनों गलत हैं।
B. A सही है और B गलत है।
C. A गलत है और B सही है।
D. A और B दोनों सही हैं।
कक्षा में चलचित्र/ फिल्म के किसी भाग को दिखाते समय निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न सबसे कम विचारणीय है?
A. क्या यह महत्वपूर्ण सामाजिक अध्ययन की अवधारणाओं को प्रस्तुत करता है?
B. क्या यह विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित करने के लिहाज़ से पर्याप्त मनोरंजक है?
C. विद्यार्थी यह कैसे प्रदर्शित करेगें कि उन्होंने चलचित्र से क्या सीखा है?
D. क्या यह परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए पर्याप्त सामग्री उपलब्ध करा रहा है?
विद्यार्थियों में व्यक्तिगत भूगोल की समझ के विकास में सबसे प्रभावी क्रियाकलाप कौन-सा है?
A. स्थानीय पार्क घूमने के लिए साप्ताहिक योजना तैयार करना
B. रोजाना स्थानीय पार्क जाने की योजना बनाना
C. विद्यार्थियों को विद्यालय के बागीचे का स्वामित्व देना और उन्हें उनकी मर्जी से गतिविधि करने की अनुमति देना।
D. विद्यार्थियों से उनके चयन और रूचि के अनुसार विद्यालय के खेल के मैदान को व्यस्थित करवाना।
निम्नलिखित में से कौन-से उद्देश्य सामाजिक विज्ञान के मूल्याकंन के उद्देश्य होने चाहिए।
A. प्रत्येक शिक्षार्थी की आवश्यकताओं और अधिगम शैली को ज्ञात करना।
B. शिक्षण अधिगम प्रक्रिया की प्रभावकारिता को बढ़ाना।
C. सहपाठी मूल्याकंन और स्व-मूल्याकंन की प्रक्रिया में शिक्षार्थियों को सम्मिलित करना।
D. योग्यता के आधार पर छात्रों को पहचानना और पृथक करना।
A. A और B
B. A, B और C
C. केवल C
D. A, B और D
सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में पाठ के उपरांत दिए गए प्रश्नों का उद्देश्य है-
A. अध्याय में दिए गए मुख्य विचार / अवधारणाओं पर पुनः पाठन।
B. अपने शब्दों में उत्तर देने का अवसर प्रदान करना।
A. केवल A
B. केवल B
C. A और B दोनों
D. न तो A और न ही B
संज्ञानात्मक क्षेत्र के निर्देशात्मक उद्देश्य को लिखने के संदर्भ में कौन सा कथन सही प्रकार लिखा गया है?
A. विद्यार्थी सौर मंडल की अवधारणा को समझ सकेंगे।
B. विद्यार्थी जेंडर की अवधारणा को महसूस करेंगे।
C. विद्यार्थी पांच जंगली जानवरों ने नाम जान सकेंगे।
D. जल चक्र की प्रक्रिया को विद्यार्थी अपने शब्दों में समझ सकेंगे।
कौशल अर्जन के निर्धारण को निम्नलिखित में से किसके द्वारा सर्वश्रेष्ठ तरीके से किया जा सकता है।
A. पेन (कलम) और पेपर (कागज) परीक्षा
B. कक्षा और व्यक्तिगत अवलोकन
C. उस परिस्थिति में प्रदर्शन जिसमें कौशल के प्रयोग की आवश्यकता होती है।
A. A
B. A और B
C. B और C
D. B
शिक्षक द्वारा शिक्षण-अधिगम योजना बनाते हुए निम्न में से मूल्यांकन की कौन-सी रूपरेखा को विविध अधिगम परिस्थितियों से एकत्रित अधिगम के प्रमाण तथा नियमित और समयोचित प्रतिपुष्टि की ज़रूरत होती है।
A. अधिगम का आकलन
B. अधिगम के लिए आकलन
C. अधिगम की तरह आकलन
D. समायोजित आकलन
E. रचनात्मक आकलन
A. A और D
B. B और C
C. B और E
D. C और E