विकास की दिशा और क्रम हर बच्चे के लिए समान होता है, लेकिन हर बच्चा अपनी गति से विकसित होता है। यह बालविकास के निम्नलिखित मे से किस सिद्धांत को दर्शाता है?
A. अनिरंतरता
B. रैखिकता
C. एकरूपता
D. वैयक्तिकता
कथन (A): बालक और बाल्यावस्था के बारे में सामान्यीकृत दावा करना कठिन हैं क्योंकि इसमें बहुत बहुलता/ विविधता है।
तर्क (R): बाल्यावस्था एक सामाजिक-सांस्कृतिक संकल्पना है।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य है।
निम्नलिखित में से कौन सा कथन बच्चे की सामाजीकरण की प्रक्रियाओं की सही व्याख्या है?
A. बच्चे के संभाव्य गुण/अंतर्निहित शक्तियाँ आनुवंशिक सामग्रियों के पोषित होने का निश्चित परिणाम है।
B. बच्चे को सामाजिक परिवेश के द्वारा पूरी तरह से ढाला जा सकता है।
C. बच्चे का विकास सिर्फ उसके भाग्य द्वारा निर्धारित किया जाता है और उसमे न तो आनुवंशिकता की कोई भूमिका है और न ही परिवेश की
D. बच्चों का विकास आनुवांशिक और परिवेशीय कारकों का जटिल पारस्परिक प्रभाव है।
पियाजे के विकास सोपान सिद्धांत का सही विकास चरण क्रम पहचानिए I
A. मूर्त संक्रियात्मक, औपचारिक संक्रियात्मक, पूर्व संक्रियात्मक, संवेदीगामक
B. संवेदीगामक, पूर्व संक्रियात्मक, मूर्त-संक्रियात्मक, औपचारिक संक्रियात्मक
C. औपचारिक संक्रियात्मक, मूर्त संक्रियात्मक, पूर्व-संक्रियात्मक, संवेदीगामक
D. पूर्व-क्रियात्मक, संवेदीगामक, मूर्त-संक्रियात्मक, औपचारिक संक्रियात्मक
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प पियाजे के सिद्धांत की आलोचना को प्रस्तुत करता है?
A. पियाजे को यह विश्वास नहीं था कि बच्चे बुद्धिमान होते हैं।
B. पियाजे ने पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था में बच्चों की क्षमताओं को कम करके आंका था।
C. पियाजे ने बच्चों को ज्ञान की सक्रिय संरचना करने वाला नहीं माना था।
D. पियाजे में विकास की प्रक्रिया को सतत माना था।
लॉरेन्स कोहलबर्ग के अनुसार बच्चों का नैतिक चिंतन बाह्य पुरस्कार और दंड द्वारा किस स्तर में नियंत्रित होता है?
A. पूर्व-पारंपरिक
B. पारंपरिक
C. उत्तर पारंपरिक
D. नैतिक सम्बन्धवाद
जीन पियाजे के अनुसार मानव-शिशु में कौनसी प्रवृत्तियां और प्रतिक्रिया जन्म-जात होती हैं?
A. अनुकूलन
B. स्कीमा
C. मानस-चित्र
D. संचालन
लेव वायगोत्स्की के अनुसार नए ज्ञान की संरचना किस क्षेत्र में होती है, उस क्षेत्र के बीच मे –
A. जो कि बच्चा जानता है और उसमे जानने का सामर्थ्य है।
B. जो कि बच्चा जानता है और जो उसकी पहुँच के बहुत बाहर है।
C. जो कि बच्चा जानना चाहता है और शिक्षक के विचार से जिसका बच्चे को ज्ञान होना चाहिए।
D. जो कि बच्चा जानना चाहता है और उसके अभिभावकों के विचार से जिसका उसे ज्ञान होना चाहिए।
कक्षा में एक बच्चा अपने सहपाठियों को उसी तरह मारता है जैसे उसने घर पर दंडित होते देखा है। यह उदाहरण है-
A. संरचनावाद
B. अवलोकन अधिगम
C. सामाजिक संरचनावाद
D. मानववादी अधिगम
एक “बाल केन्द्रित कक्षा” में क्या होना चाहिए?
1. बहुत से संसाधनों का प्रावधान
2. लचीले समूहीकरण पर आधारित हो
3. पाठ्य पुस्तक ज्ञान का एकमात्र आधार
4. छात्रों की सक्रिय सहभागिता
5. एक संरचित पाठ्यक्रम और योग्यात्मक आकलन
A. (i), (ii) और (iv)
B. (i), (iii) और (v)
C. (i), (iv) और (v)
D. (i), (iii) और (iv)
हॉवर्ड गार्डनर के सिद्धांत के अनुसार –
A. बुद्धि एक ऐकिक संरचना है I
B. बुद्धि एक व्यापक क्षमता है जो संचित ज्ञान और अनुभव पर निर्भर है I
C. बुद्धि को तीन प्राथमिक मानसिक क्षमताओं में वर्गीकृत किया जा सकता है I
D. बुद्धि को विविध स्वतंत्र बुद्धियों में विभाजित किया जा सकता है जिसमें प्रत्येक का एक अद्वितीय जैविक आधार है I
किसी शिक्षक को ‘अधिगम के लिए आकलन‘ सुनिश्चित करने के लिए –
A. अंको के आधार पर विद्यार्थियों में तुलना करना चाहिए।
B. प्रत्येक बच्चे के कार्य का विश्लेषण करना और उनके अवबोध में अंतराल को ज्ञात करना चाहिए।
C. किसी आकलन परीक्षा में केवल हाँ-ना के प्रश्न होने चाहिए।
D. बच्चों की स्मरण शक्ति को पेपर-पेन्सिल परीक्षा द्वारा परखना चाहिए।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा सुझाई गयी समग्र, 360- डिग्री बहुआयामी रिपोर्ट क्या प्रस्तावित करती है?
A. योगात्मक आकलन
B. यंत्रवत् याद करने के कौशल का आकलन
C. विद्यार्थियों को पेपर पेन्सिल परीक्षा आधारित श्रेणियों में बाँटना
D. स्व:आकलन और समसमूह आकलन का समावेश
विभिन्न भाषीय पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों की कक्षा में एक शिक्षिका को क्या करना चाहिए?
A. जब भी विद्यार्थी अपनी मातृभाषा में बात करें तब उन्हें हतोत्साहित करना।
B. कक्षा में प्रसंशात्मक संस्कृति उत्पन्न करना जिसमें विद्यार्थियों को अपनी भाषा और बोली के बारे में बात करने को प्रोत्साहित किया जाये।
C. विद्यार्थियों को बोलना कि वे केवल विद्यालय द्वारा निर्धारित मानक भाषा में बात करें।
D. वह विद्यार्थी जो उपेक्षित समुदाय से आते हैं उनको घर पर ट्यूशन रखने को कहना।
एक शिक्षिका अपने कक्षा में जेंडर(लैंगिक) रूढ़िबद्धता में लचीलेपन को कैसे बढ़ावा देगी?
A. लड़कियों की ‘स्त्रीवादी’ व लड़कों को ‘पुरुषवादी’ विशेषताओं को और प्रोत्साहित करके
B. लडकों व लडकियों को अलग अधिगम कार्य देकर जिसके लिए वह आनुवांशिक रूप से तैयार हैं।
C. जेंडर उपयुक्त अपेक्षाएं रखकर – लडकियां भाषा में अच्छा करेंगी व लड़के गणित में
D. व्यक्तियों को गैर रूढ़िबद्ध भूमिकाओं में प्रस्तुत करके
अपनी पीढ़ी से पहली बार स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए एक शिक्षकों को क्या करना चाहिए?
A. इनमें असफलता का डर पैदा करना चाहिए ताकि यह दबाव व तनाव में काम करें।
B. इनकी संस्कृति का सम्मान करते हुए इन्हें स्कूल की भाषा व संस्कृति से परिचित करवाना चाहिए।
C. इनके लिए अलग कक्षा बनानी चाहिए ताकि यह दूसरे विद्यार्थियों पर नकारात्मक प्रभाव न डाल पायें।
D. इनसे कोई अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इनमें से बहुत से विद्यार्थी शिक्षण के लायक नहीं हैं।
कथन (A): विविध प्रकार की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों की कक्षा सभी विद्यार्थियों के अधिगम के अनुभवों को बढ़ाती है।
तर्क (R): समावेशन से केवल उन्हीं विद्यार्थियों को लाभ होता है जो दृष्टि-बाधित/श्रवण रुप से बाधित हैं या जिन्हें विकार हैं।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
एक दृष्टिबाधित छात्र के लिए एक शिक्षक को क्या शैक्षणिक प्रावधान करने चाहिए?
A. बहुत से सूक्ष्म मुद्रण संसाधनों का इस्तेमाल करना चाहिए।
B. मौखिक संकेतों का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि उनको कल्पना करने के अवसर मिलें।
C. बहुत से दृश्य प्रदर्शन देने चाहिए।
D. ब्लैकबोर्ड पर बहुत कार्य करना चाहिए।
विद्यार्थी जिन्हें अधिगम विकार है के सीखने के लिए निम्न में से कौन-सी कक्षा संस्कृति उपयुक्त हैं?
A. सख्त पाठ्यचर्या का पालन करना
B. विविध शिक्षाशास्त्रीय पद्धतियाँ अपनाना
C. मानकीकृत आकलन निश्चित करना
D. त्रुटियों और गलतियों के लिए असहनशीलता रखना
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान कैसी की जा सकती है?
(i) चुनौतीपूर्ण कार्यों के लिए तत्परता द्वारा
(ii) किसी बाहरी अभिप्रेरणा के बिना काम करने की अक्षमता द्वारा
(iii) मौलिक सोच द्वारा
(iv) कई समाधानों के बारे में सोचने की क्षमता द्वारा
A. (i), (ii)
B. (iii) और (iv)
C. (i), (iii), और (iv)
D. (i), (ii), (iii) और (iv)
निम्न में से अध्यापक द्वारा अपनाई कौन-सी तकनीक संरचनात्मक शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में हानिकारक है?
A. विद्यार्थियों को कार्य सौंपते हुए उनकी अधिगम-गति का ध्यान रखना
B. अच्छा प्रदर्शन ना करने वाले बच्चों को प्रेरित करने के लिए ‘काले स्टार’ देना
C. अधिगम के आकलन हेतु विविध तरीके अपनाना
D. विद्यार्थियों के सामाजिक सन्दर्भ के प्रति संवेदनशील और विचारशील होना
क्या कक्षा में सहज ज्ञान चिंतन को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए?
A. हाँ, बच्चों का सहज ज्ञान और अनुमान, उनके संज्ञात्मक तर्क को विकसित करने में सहायता करते हैं।
B. नहीं, सहज ज्ञान केवल कल्पना है और उसे अलग ही रखना चाहिए।
C. हाँ, परन्तु शिक्षक को तुरन्त ही बच्चों को सही उत्तर बता देने चाहिए।
D. नहीं, सहज ज्ञान चिंतन व्यक्तिपरक और अवैज्ञानिक है।
कथन (A): दृश्यों के एक संग्रह का इस्तेमाल करने और उसके बाद अधिगमकर्ताओं के पूर्व अनुभवों के आधार पर चर्चा करना, अधिगमकर्ताओं में संकल्पनात्मक समझ को बढावा देगा I
तर्क (R): अधिगमकर्ताओं उन्हें दी गयी सामग्री/क्रियाकलापों के आधार पर उनके मौजूदा विचारों को नए विचारों से जोड़ कर सक्रिय रूप से अपने ज्ञान की संरचना करते हैं I
सही विकल्प चुनें I
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य है I
बच्चे ______ तरीके से सीखते हैं और ______ तरीके से नहीं सीखते हैं?
A. वर्तुलाकार, एकरेखीय
B. एकरेखीय, वर्तुलाकार
C. यंत्रिकतावादी, संरचनावादी
D. निर्देशात्मक, संरचनावादी
अधिगम हेतु एक प्रेरक वातावरण देने के लिए, शिक्षक को –
A. विद्यार्थियों की भावनाओं पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए और संज्ञानात्मक पहलुओं की उपेक्षा करनी चाहिए।
B. संज्ञानात्मक पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए और विद्यार्थियों की भावनाओं की उपेक्षा करनी चाहिए।
C. यह मानना चाहिए की भावनात्मक और संज्ञानात्मक पहलू एक दूसरे को प्रभावित करते हैं।
D. यह मानना चाहिए की भावनात्मक और संज्ञानात्मक पहलुओं में कोई सम्बन्ध नहीं है।
विद्यार्धियों के सार्थक शिक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए विद्यार्थियों को _______ लक्ष्यों के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए बजाए _______ लक्ष्यों के।
A.
अवबोध, उपलब्धि
B.
उपलब्धि, अवबोध
C.
असफलता से बचने के, असफलता स्वीकारने के
D.
असफलता स्वीकारने के, असफलता से बचने के
विद्यार्थियों के काम में त्रुटियाँ क्या इंगित करती हैं?
A. विद्यार्थियों के अन्य समकक्षियों की तुलना में संज्ञानात्मक क्षमता।
B. विद्यार्थियों का निरुत्साह क्योंकि सीखना पूरी तरह बाहरी पुरस्कार पर निर्भर है।
C. वयस्कों के सीधे निर्देशों के अभाव में विद्यार्थियों की अर्थपूर्ण सीखने कि अक्षमता।
D. विद्यार्थियों की सोच वयस्कों से गुणात्मक रूप में भिन्न है।
समस्या समाधान की निम्नलिखित प्रक्रियाओं का उनके वर्णन से मिलान कीजिए –
|
(a) |
कलन विधि |
(i) |
मिलती-जुलती समस्याओं के समाधानों को ध्यान में रखना |
|
(b) |
स्वानुभविक शोध प्रणाली |
(ii) |
एक समस्या को हल करने की चरण दर चरण निर्धारित पदानुक्रम विधि |
|
(c) |
तुल्यरूपता |
(iii) |
एक समस्या को उप-लक्ष्यों में विभाजित करना और फिर प्रत्येक उप-लक्ष्य को हल करना |
|
(d) |
साधन-लक्ष्य-विश्लेषण |
(iv) |
सही उत्तर प्राप्त करने की एक सामान्य नीति |
A. (a) – (iv), (b) – (iii), (c) – (i), (d) – (ii)
B. (a) – (i), (b) – (iv), (c) – (ii), (d) – (iii)
C. (a) – (iii), (b) – (ii), (c) – (i), (d) – (iv)
D. (a) – (ii), (b) – (iv), (c) – (i), (d) – (iii)
अधिगम व्यक्तिगत और पर्यावर्णीय कारकों से महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित होता है। इस सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. अभिरुचि और अभिवृत्ति दोनों व्यक्तिगत कारक है।
B. कक्षायी शिक्षाशास्त्र और अवधान दोनों व्यक्तिगत कारक है।
C. रूचि और समुदाय दोनों पर्यावर्णीय कारक हैं।
D. उम्र और विद्यालय दोनों पर्यावर्णीय कारक हैं।
एक सामाजिक संरचनात्मक परिप्रेक्ष्य में अधिगम व ज्ञान –
A. शिक्षक द्वारा अधिगमकर्ताओं को प्रसारित किया जाता है।
B. अधिगमकर्ताओं द्वारा स्वतंत्र रूप से खोजा जाता है।
C. शिक्षक की मदद से अधिगमकर्ताओं द्वारा सह-संरचित होता है।
D. केवल पाठ्यपुस्तकों द्वारा निर्देशित व निर्धारित होता है।
चार अंकों की एक संख्या 4ba5, संख्या 55 से विभाज्य है I तब, (a – b) का मान क्या है?
A. 3
B. 2
C. 1
D. 0
\(2/3\) × 3\(1/3\) बराबर है
A. 3\(2/9\)
B. 2\(2/9\)
C. 3\(2/3\)
D. 2\(2/3\)
-45 × 109 इनमें से किसके बराबर नहीं है?
A. (-45) × 9 + (-45) × 100
B. (-45) × (100 + 9)
C. -45 × 100 + 9
D. (-40 – 5) × 109
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
A. दो संख्याओं के HCF और LCM क्रमश: 12 और 108 हैं।
B. दो संख्याओं के LCM और HCF क्रमश: 180 और 25 हैं I
C. दो संख्याओं के LCM और HCF क्रमश: 196 और 28 हैं।
D. दो संख्याओं के HCF और LCM क्रमश: 15 और 210 हैं।
यदि A और B अंक हैं तथा A3 + 8B = 150 है, तो A – B का मान है:
A. 1
B. 2
C. -2
D. -1
एक बेलन की ऊँचाई और आधार त्रिज्या क्रमशः 30 cm और 6 cm हैं तथा दूसरे बेलने की ऊँचाई और आधार त्रिज्या क्रमश: 15 cm और 12 cm हैं। पहले बेलन के आयतन का दूसरे बेलन से आयतन का अनुपात है:
A. 2 : 3
B. 3 : 2
C. 1 : 2
D. 1 : 1
एक आयत का परिमाप 104 सेमी है तथा इसकी लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 8 : 5 है। इस आयत का क्षेत्रफल कितना है?
A. 640 सेमी2
B. 680 सेमी2
C. 1280 सेमी2
D. 1360 सेमी2
किसी वर्ग का क्षेत्रफल, भुजाओं 20 सेमी, 48 सेमी और 52 सेमी वाले एक त्रिभुज के क्षेत्रफल का 30 गुना है। वर्ग का परिमाप कितना है?
A. 520 सेमी
B. 480 सेमी
C. 640 सेमी
D. 560 सेमी
32 संख्या-कार्डों को, जिन पर 1 से 32 तक संख्याएँ अंकित है, एक बक्से में रखा जाता है तथा उसमें से एक संख्या कार्ड को यादृच्छिक रूप से निकाला जाता है I उस संख्या कार्ड पर एक अभाज्य संख्या होने की क्या प्रायिकता है?
A. \(13/32\)
B. \(3/8\)
C. \(11/32\)
D. \(5/16\)
निम्नलिखित चतुर्भुजों में से किसकी चार सममिति रेखाएँ हैं तथा कोटि (क्रम) 4 की घूर्णन सममिति है?
A. समचतुर्भुज
B. वर्ग
C. आयत
D. समांतर चतुर्भुज
PQRS एक चतुर्भुज है, जिसमें PR और QS परस्पर समद्विभाजित करते हैं तथा PR = QS है I तब PQRS किस प्रकार का चतुर्भुज है?
A. समचतुर्भुज
B. आयत
C. केवल समांतर चतुर्भुज
D. समलंब
वह धनराशि, जो 14% वार्षिक दर से 2 वर्ष में 2520 रुपये साधारण ब्याज अर्जित करती है, निम्न है:
A. 9,000 रुपये
B. 10,800 रुपये
C. 7,900 रुपये
D. 7,880 रुपये
यदि 8x + 33 = 25 + 17x है, तब x3 + 2 का मान क्या है?
A. \(1970/512\)
B. \(1970/729\)
C. \(512/1970\)
D. \(729/1970\)
x2 – 17x – 38 का गुणनखण्ड रूप है:
A. (x – 19) (x – 2)
B. (x – 2) (x + 19)
C. (x + 2) (x + 19)
D. (x – 19) (x + 2)
(2x2 – 5x + 4) और (x2 + 7x – 8) के गुणनफल में x2 का गुणांक कौन सा है?
A. 9
B. 48
C. -35
D. -47
15(x2 – x – 12) को 5(x + 3)(x2 – 16) से भाग देने पर, हमें प्राप्त होता है:
A. \(3/x + 4\)
B. \( + 4/3\)
C. \(5/x – 4\)
D. \( – 4/5\)
किसी त्रिभुज के कोणों का अनुपात 3 : 2 : 4 है I सबसे बड़े और सबसे छोटे कोणों का अंतर है:
A. 60°
B. 40°
C. 30°
D. 20°
AB एक सरल रेखा है, जिस पर एक बिंदु O स्थित है। रेखा AB के बाहर एक बिंदु C लेते हुए एक किरण OC खींची जाती है:
तब, निम्नलिखित में से कौन-सा (से) कथन सत्य है/हैं?
(a) ∠AOC और ∠BOC, एक रैखिक युग्म बनाते हैं।
(b) ∠AOB और ∠BOC आसन्न कोण हैं।
A. केवल (a) सत्य है।
B. केवल (b) सत्य है।
C. (a) और (b) दोनों सत्य हैं।
D. न तो (a) और न ही (b) सत्य है।
यदि किसी त्रिभुज का एक कोण 100° है, तो त्रिभुज के शेष कोणों के समद्विभाजकों के बीच का कोण कितना है?
A. 40°
B. 50°
C. 130°
D. 140°
प्रेक्षणों 3, 9, 11, 16, 19, 12, 18, 30, 19, 25 के माध्यक, परिसर और बहुलक का माध्य क्या है?
A. 21
B. 23
C. 22
D. 25
कक्षा का वातावरण अधिगमकर्ताओं की गणित की चिंता को दूर करने में प्रमुख भूमिका निभाता हैI निम्नलिखित में कौन सा कथन/स्थिति गणित कक्षा को डर और चिंता से मुक्त रखने का सूचक है?
(a) ज़्यादातर विद्यार्थियों में गणित में अनुत्तीर्ण होने की अनुभूति
(b) परिणाम आधारित आंकलन जिसका उद्देश्य सही उत्तर देने के आधार पर विद्यार्थियों का श्रेणीक्रम करना है
(c) बच्चों द्वारा दैनिक जीवन से संबंधित समस्याएं प्रस्तुत करना एवं हल करना
(d) कक्षा में अध्यापक का प्रत्येक बच्चे के साथ अर्थपूर्ण रूप से कार्य करना
उपयुक्त विकल्प चुनिए-
A. (b) और (d)
B. (c) और (d)
C. (a) और (b)
D. (a) और (c)
निम्नलिखित में से कौन सा इकाई योजना का लाभ नहीं है?
A. यह शिक्षकों को समय और संसाधनों को व्यवस्थित करने में मदद करती है।
B. यह विषय-वस्तु के विभिन्न पहलुओं पर संतुलित ज़ोर देने में मदद करती है।
C. यह विषय-वस्तु की एक व्यवस्थित, अनुक्रमिक और श्रेणीबद्ध व्यवस्था तैयार करने में मदद करती है।
D. यह छात्रों को उनके शिक्षण अधिगम के अनुभवों को प्रबंधित करने में मदद करती है।
विद्यार्थियों की गणित में अवधारणात्मक त्रुटि को रोकने के लिए आप निम्नलिखित में से कौन सा उपाय करेंगे?
(a) अवधारणा के अधिगम के लिए व्यवहारिक अनुभव प्रदान करेंगे।
(b) एक समृद्ध गणित वातावरण प्रदान करेंगे जोकि अवधारणा की गहन समझ की ओर लेकर जाएगा।
(c) चर्चा के लिए खुले सिरे वाले प्रश्न प्रदान करेंगे।
(d) कैलकुलेटर के उपयोग को बढ़ावा देंगे।
A. (b) और (d)
B. (a) और (d)
C. (a), (b) और (c)
D. (a) और (c)
महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के स्मरणोत्सव पर हाल ही में सी.बी.एस.ई. द्वारा स्कूलों में ‘गणित सप्ताह’ मनाने की घोषणा की गई है। GANIT का मतलब है-
A. ग्रोइंग एप्टीटयूड इन न्यूमेरिकल इनोवेशन एवं ट्रेनिंग
B. ग्रोइंग ऐबिलिटी इन न्यूमेरिकल इनोवेशन एवं टेक्नीक्स
C. ग्रोइंग एप्टीटयूड इन न्यूमेरिकल इनोवेशन एवं टेक्नीक्स
D. ग्रोइंग ऐबिलिटी इन न्यूमेरिकल इनोवेशन एवं ट्रेनिंग
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार स्कूली गणित को ऐसी स्थिति में होना चाहिए जहाँ विद्यार्थी
A. गणित को अपने जीवन के अनुभवों के एक भाग के रूप में समझें।
B. गणित को स्कूली जीवन के एक भाग के रूप में समझें।
C. महत्त्वपूर्ण समस्याओं के समाधान हेतु सूत्रों को याद करें।
D. संदर्भ आधारित गणितीय समस्याओं को हल करने हेतु अभिसारी चिन्तन का उपयोग करें।
एक माध्यमिक विद्यालय की गणित की अध्यापिका ने अपने छात्रों को 1 मीटर लम्बी रस्सी का टुकड़ा दिया। उसने उन्हें एक सूची बनाने को कहा जिसमें आसपास की उन वस्तुओं को लिखना है जो कि 1 मीटर लम्बी हैं, 1 मीटर से थोड़ी कम या अधिक हैं, दुगुनी है या एक मीटर से आधी हैं I इस स्थिति के लिए निम्न कथन/कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) कक्षा में लम्बाई की मानक इकाई का परिचय देने के लिए इस क्रिया-कलाप का उपयोग किया जा सकता है।
(b) इससे छात्रों को दैनिक जीवन में वस्तुओं की लम्बाई का अनुमान लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।
(c) यह एक अच्छा क्रियाकलाप है जिसे जिसे मीटर को सेंटीमीटर में परिवर्तित करने या इसके विलोम के सूत्र को स्थापित करने के लिए किया जा सकता है।
(d) इस प्रकार का क्रिया कलाप केवल गृह कार्य के लिए दिया जाना चाहिए जिससे कि कक्षा के समय का उपयोग प्रश्नों को हल करने के लिए किया जा सके।
सही विकल्प को चुनिए।
A. (a) और (c)
B. (a) और (b)
C. (b) और (d)
D. केवल (d)
‘जार्ज पोलिया’ के अनुसार समस्या समाधान के चार चरण हैं I यह चरण नीचे एक यादृच्छिक क्रम में सूचीबद्ध हैं I
(a) एक योजना तैयार करें
(b) योजना को क्रियान्वित करें
(c) समस्या को समझें
(d) पुन: जाँच करें (सत्यापित करें)
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही क्रम का प्रतिनिधित्व करता है?
A. (a), (b), (d), (c)
B. (c), (d), (a), (b)
C. (c), (a), (b), (d)
D. (b), (d), (a), (c)
यह तथ्य कि किन्हीं दो भिन्नों के बीच एक भिन्न होती है, _______ कहलाता है।
A. संख्याओं का घनत्व गुण
B. भिन्नों का विभाज्य गुण
C. भिन्नों का अनंत गुण
D. भिन्नों का घनत्व गुण
एक माध्यमिक कक्षा की गणित की अध्यापिका “ज्यामितीय आकृतियों” के विषय पर अपने छात्रों में अधिगम के स्तर के आँकलन के लिए रूब्रिक विकसित करना चाहती है।
वह पहचानती है कि वैन हील के अनुसार छात्रों को ज्यामितीय तर्क के चार स्तरों में वर्गीकृत किया जा सकता है।
कॉलम A में स्तरों का सुमेल कॉलम B में संगत ज्यामिती तर्कणा से कीजिए।
|
|
कॉलम A |
|
कॉलम B |
|
(a) |
स्तर 1 |
(i) |
छात्र प्रमेयों को समझने में सक्षम है। |
|
(b) |
स्तर 2 |
(ii) |
छात्र गुणों के आधार पर विभिन्न आकृतियों के बीच संबंधों का पता लगाने में सक्षम है। |
|
(c) |
स्तर 3 |
(iii) |
छात्र आकृति को गुणों के आधार पर पहचानने में सक्षम होते हैं, न की भौतिक दिखावट के आधार पर पहचानने में सक्षम होते हैं। |
|
(d) |
स्तर 4 |
(iv) |
छात्र आकृति को भौतिक दिखावट के आधार पर पहचानने में सक्षम होते हैंI |
A. (a) – (iv), (b) – (ii), (c) – (iii), (d) – (i)
B. (a) – (iii), (b) – (iv), (c) – (i), (d) – (ii)
C. (a) – (ii), (b) – (i), (c) – (iii), (d) – (iv)
D. (a) – (iv), (b) – (iii), (c) – (ii), (d) – (i)
कक्षा 8वीं की गणित की कक्षा में रश्मि ने एक समस्या को निम्नलिखित तरीके से हल किया। यह सिद्ध करने के लिए कि \({{ac\, – 2{b^2}}}{b}\,\, = \,\,{{{c^2} – 2bd}}{d}\) यदि \(/b = /d\) दिया गया है, उसने \({{ac\, – 2{b^2}}}{b} = {{{c^2} – 2bd}}{d}\) से शुरु किया है और उत्तर \(/b = /d\) प्राप्त किया। रश्मि ने अपनी कक्षा में किस प्रणाली (विधि) को लागू किया?
A. आगमनात्मक विधि
B. विरोधाभास द्वारा प्रमाण
C. निगमनात्मक विधि
D. विश्लेषणात्मक विधि
दो तार किसी विद्युत सेल के दो सिरों से संयोजित हैंI इन तारों को नीच दिए गए द्रवों में एक के बाद दूसरे में डुबोया गया हैI
नीचे दिए गए किन प्रकरणों में पास में रखी दिकसूचक सुई विक्षेपण दर्शाएगी
(i) कैरोसीन
(ii) आसुत जल
(iii) लवण का विलयन
(iv) शर्करा विलयन
A. केवल (i)
B. केवल (iii)
C. केवल (ii) और (iii)
D. केवल (iii) और (i)
रबड़, वाहन और शैल-रसायनों जैसे उद्योग हानिकारक गैस छोड़ते हैं जो अम्लीय वर्षा के लिए ज़िम्मेदार होती हैI
ये गैसें किन तत्वों के ऑक्साइड से बनती हैं?
A. हाइड्रोजन, कार्बन
B. कार्बन, नाइट्रोजन
C. नाइट्रोजन, सल्फर
D. सल्फर, फॉसफोरस
किसी 2 L धारिता के जार में 500 mL सरसों का तेल भरा है। तेल द्वारा लगाया जाने वाला दाब किस दिशा में होगा?
A. केवल अधोमुखी दिशा में
B. केवल ऊर्ध्वमुखी दिशा में
C. सभी दिशाओं में
D. केवल किनारों पर (पार्श्व फलकों पर)
जब प्रकाश वायु से जल में गमन करता है, तब प्रकाश के लिए नीचे दिया गया कौन-सा एक कथन सत्य है?
A. इसके वेग में वृद्धि होती है।
B. इसकी आवृत्ति में कमी होती है।
C. इसकी तरंगदैर्ध्य और आवृति दोनों में वृद्धि होती है।
D. इसकी तरंगदैर्ध्य और वेग दोनों में कमी होती है।
अंजना ने दो समान आकार के दो गुटके लिए I इनमें से एक एल्युमीनियम तथा दूसरा लैड का बना था। उसने इन्हें एक-एक करके जल में डुबोया। नीचे लिखे कथनों में से कौन-सा सही है?
A. एल्युमीनियम पर कार्यरत उप्लावन बल < लैड पर कार्यरत उत्प्लावन बल
B. एल्युमीनियम पर कार्यरत उप्लावन बल > लैड पर कार्यरत उत्प्लावन बल
C. एल्युमीनियम पर कार्यरत उप्लावन बल = लैड पर कार्यरत उत्प्लावन बल
D. उत्प्लावन बल का पता नहीं लगाया जा सकता है।
पुष्पों के जनन अंगों के बारे में नीचे दी गई सूचनाओं के आधार पर A, B और C की पहचान कीजिए:
A – जनन ग्रंथि में एक या अधिक बीजांड होते हैं।
B – पृष्प का नर जनन अंग
C – पुष्प का मादा जनन अंग
A. A – स्त्रीकेसर, B – अंडाशय, C – परागकोश
B. A – वर्तिका, B – वर्तिकाग्र, C – पुंकेसर
C. A – तंतु, B – स्त्रीकेसर, C – अंडाशय
D. A – अंडाशय, B – पुंकेसर, C – स्त्रीकेसर
निम्न में से वे कौन सी अवस्थाएं हैं जिनसे चक्रवात बन सकता है?
A. निम्न दाब का निकाय जिसके चारों ओर निम्न वेग की पवने परिक्रमा करती हैं।
B. उच्च दाब का निकाय जिसके चारों ओर निम्न वेग की पवने परिक्रमा करती हैं।
C. निम्न दाब का निकाय जिसके चारों ओर उच्च वेग की पवने परिक्रमा करती हैं।
D. उच्च दाब का निकाय जिसके चारों ओर उच्च वेग की पवने परिक्रमा करती हैं|
नीचे दिया गया कौन सा पर्यावरणीय कारक वाष्पोत्सर्जन की दर को सबसे अधिक प्रभावित करता है?
A. सूर्य के प्रकाश की मात्रा
B. आपेक्षिक आर्द्रता
C. तापमान
D. भौमजल स्तर
हरी, रेफ्रीजरेटर में से, रात भर रखी गयी पानी से भरी दो बोतलें, जिनमें एक कांच की और दूसरी प्लास्टिक की है, बाहर निकालता है। इसके पश्चात् तुरंत ही वह प्लास्टिक की बोतल के पानी में थर्मामीटर डालता है और उसका ताप 10°C मापता है I कांच की बोतल में भरे पानी का संभावित ताप क्या हो सकता है?
A. 10°C से बहुत अधिक
B. 10°C से बहुत कम
C. लगभग 10°C के बराबर
D. अनुमान नहीं लगाया जा सकता है
निम्न कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिएः
A- हथौड़े से आघात किए जाने पर द्रव से भरे बर्तन की अपेक्षा, एक खाली बर्तन अधिक प्रबल ध्वनि उत्पन्न करता हैI
R- बर्तन में भरे द्रव के घनत्व की अपेक्षा वायु का घनत्व कम है।
A. A व R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या करता है।
B. A व R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. A सही है लेकिन R गलत है।
D. A व R दोनों गलत हैं।
निम्नलिखित में से कौन सा मिश्रणों के समुच्चय को निरुपित करता है?
A. वायु, शर्करा, दूध, CO2, समुद्र जल
B. वायु, दूध, साबुन, झाग, मृदा, समुद्र जल
C. CO2, वायु, मृदा, समुद्र जल
D. दूध, समुद्र जल, साबुन, झाग, शर्करा
नीचे दी गई तालिका में तीन धातुओं के विभिन्न विलयनों से अभिक्रियाओं के प्रकार को निरूपित किया गया है-
|
धातु |
आयरन (II) सल्फेट |
कॉपर (II) सल्फेट |
जिंक (II) सल्फेट |
|
A |
कोई अभिक्रिया नहीं |
विस्थापन |
ज्ञात नहीं |
|
B |
कोई अभिक्रिया नहीं |
कोई अभिक्रिया नहीं |
कोई अभिक्रिया नहीं |
|
C |
विस्थापन |
ज्ञात नहीं |
कोई अभिक्रिया नहीं |
निम्नलिखित में से कौन धातुओं A, B और C की अभिक्रियाशीलता के सही क्रम को निरूपित करता है?
A. C > A > B
B. B > C > A
C. B > A > C
D. A > C > B
नीचे दिया गया कौन सा कथन किसी ज्वाला के सबसे बाह्यतम क्षेत्र अर्थात् नीले क्षेत्र के संबंध में सही है?
A. इसका ताप नहीं मापा जा सकता है।
B. इसका ताप लगभग 100 डिग्री सेल्सियस है।
C. इसका ताप 100 डिग्री सेल्सियस से बहुत अधिक होता है।
D. इसका ताप 10 डिग्री सेल्सियस से कम होता है।
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प धातुओं के गलनांक का बढ़ता क्रम दर्शाता है?
A. मर्करी < कॉपर < आयरन < ऐलुमिनियम
B. ऐलुमिनियम < मर्करी < कॉपर < आयरन
C. मर्करी < ऐलुमिनियम < कॉपर < आयरन
D. कॉपर < ऐलुमिनियम < आयरन < मर्करी
निम्नलिखित में से कौन सा एक उदाहरण दैनिक जीवन में उदासीनीकरण का नहीं है?
A. अम्लीयता के लिए मिल्क ऑफ मैग्नीशिया का उपयोग
B. चींटी के काटने पर बेकिंग सोडा रगड़ना
C. मृदा का अनबुझे चूने द्वारा उपचार
D. आयरन पर जिंक की परत जमना
किसी किसान ने अपने कृषि क्षेत्र, जिसमें अंत: स्त्रवण दर उच्च है, फसल बोने का निश्चय किया। इस कृषिक्षेत्र के लिए आपकी राय में कौन सी फसल अधिक उपयुक्त होगी
A. कपास
B. चावल
C. चना
D. गेहूँ
नीचे दिए गए कौन से कथन सही नहीं है?
(a) किसी हाथी में कोशिकाओं की संख्या किसी बंदर की कोशिकाओं की संख्या की तुलना में अधिक होती हैं।
(b) हाथी की कोशिकाओं का आकार बंदर की कोशिकाओं के आकार की तुलना में बड़ा होता है I
(c) हाथी की कोशिकाओं की आकृति बंदर की कोशिकाओं की आकृति से भिन्न होती हैं।
A. (a) और (c)
B. (a) और (b)
C. (b) और (c)
D. (a), (b) और (c)
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए:
अभिकथन (A): सेब, टमाटर, कीवी, खीर, आड़ू जैसे फल और सब्ज़ियों को खाने से पहले छीलना होता है।
कारण (R): इन फलों और सब्जियों के छिलकों में रेशों की मात्रा अधिकतम पायी जाती है।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या हैI
B. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है परंतु (R) गलत हैI
D. (A) गलत है परंतु (R) सही है।
निम्नलिखित में से कौन सही मिलान को निरूपित करता है?
|
|
मूल के प्रकार |
|
उदाहरण |
|
(a) |
मूसला मूल |
(i) |
बरगद का वृक्ष |
|
(b) |
अपस्थानिक मूल |
(ii) |
गाजर |
|
(c) |
प्रोप रुट |
(iii) |
गन्ना |
|
(d) |
अवस्तंभ मूल |
(iv) |
शकरकन्द |
A. (a) – (i), (b) – (iii), (c) – (ii), (d) – (iv)
B. (a) – (ii), (b) – (iv), (c) – (i), (d) – (iii)
C. (a) – (iii), (b) – (ii), (c) – (i), (d) – (iv)
D. (a) – (iv), (b) – (i), (c) – (ii), (d) – (iii)
नीचे दिया गया कौन सा कथन सही नहीं है?
A. पर्यनुकूलन प्रतिवेश के साथ जीव का अस्थायी सामंजस्य होता है।
B. छद्मावरण एक प्रकार का अनुकूलन हैI
C. शीत निष्क्रियता पर्यानुकूलन है।
D. प्रतिवेश से अधिक समय तक सामंजस्य से अनुकूलन होता हैI
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (2005) के अनुसार, निम्न में से किसके सिवाय सभी कथन विज्ञान को परिभाषित करते हैं?
A. विज्ञान एक सामाजिक उद्यम है।
B. विज्ञान ज्ञान का एक विस्तृत निकाय है।
C. विज्ञान वस्तुनिष्ठ और मूल्य-रहित है।
D. विज्ञान सामाजिक परिवर्तन का एक साधन है।
एक कक्षा 6 की शिक्षिका ने पाया कि उसकी कक्षा के कुछ छात्र पढ़ने में सक्षम नहीं हैं और इसलिए विज्ञान की अवधारणा के विषय में अपनी समझ व्यक्त करने में असमर्थ हैं। शिक्षिका को क्या कार्यवाई करनी चाहिए?
A. छात्रों को निर्देश देना चाहिए कि कैसे पढ़ना है वह सीखें।
B. अभिवावकों को समस्या के बारे में सूचित करना चाहिए।
C. कहानियों और विज्ञान के साहित्य का प्रयोग करना चाहिए।
D. विशेष शिक्षक को सूचित करना चाहिए।
विद्यार्थियों के लिए विज्ञान के क्रियाकलापों की योजना बनाते हुए किसी शिक्षक को निम्न में से किन प्रश्नों का ध्यान रखना चाहिए?
क्या ये क्रियाकलाप:
A. पाठ्यपुस्तक के प्रश्नों के उत्तर देने में मदद कर रहे हैं?
B. सभी सांस्कृतिक पृष्ठभूमियों के विद्याधियों को आकर्षित कर रहे हैं?
C. विज्ञान की संकल्पनाओं को लागू करने के अवसर प्रदान कर रहे हैं?
D. रचनात्मक मूल्यांकन में अच्छा प्रदर्शन करने में विद्यार्थियों की सहायता कर रहे हैं?
A. A और B
B. B और C
C. A और D
D. B और D
माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निम्न में से कौन से प्रश्न अनुसन्धेय हैं?
A. मूँग दाल में प्रोटीन उच्च क्यों होता है?
B. हम उम्र के साथ कमज़ोर क्यों हो जाते हैं?
C. भोज्य पदार्थों के दिए गए नमूनों में से स्टॉर्च किसमें है?
D. किस प्रकार के भोजन का उपभोग एक तनाव मुक्त जीवन देता है?
नीचे दिए गए कथनों को पढ़िए:
A. लकड़ी का गुटका जल पर तैरता है।
B. लकड़ी का घनत्व, जल के घनत्व से कम है।
उपरोक्त दो कथनों में से:
A. A एक प्रेक्षण है और B एक निष्कर्ष है।
B. B एक प्रेक्षण है और A एक निष्कर्ष है।
C. A और B दोनों अवलोकन हैं।
D. A और B दोनों निष्कर्ष हैं।
कॉलम के विज्ञान शिक्षण अभिविन्यास के नाम को कॉलम में से सही वर्णन के संग मिलान कीजिए।
|
|
विज्ञान शिक्षण अभिविन्यास |
|
वर्णन |
|
a) |
शिक्षात्मक स्पष्टीकरण |
i) |
विद्यार्थी शिक्षक के साथ एक परिघटना की खोज करते हैं जो उन्हें वांछित संप्रत्यय की ओर ले जाती है। |
|
b) |
क्रियात्मक स्पष्टीकरण |
ii) |
विज्ञान के संप्रत्ययों का शिक्षक द्वारा प्रस्तुतीकरण और व्याख्या, तत्पश्चात् निदर्शन या प्रदर्शन |
|
c) |
निर्देशित जाँच |
iii) |
स्वनिर्मित विधियों का उपयोग करते हुए विद्यार्थियों द्वारा मुक्त अन्वेषण शिक्षक प्रोत्साहित करते हैं लेकिन आदेश नहीं देते। |
|
d) |
खुली जाँच |
iv) |
संप्रत्ययों का शिक्षक द्वारा प्रस्तुतीकरण और समझाना, तत्पश्चात् संप्रत्यय आधारित क्रियाकलाप का विद्यार्थी द्वारा संपन्न किया जाना |
A. (a) – (iv), (b) – (iii), (c) – (i), (d) – (ii)
B. (a) – (ii), (b) – (iv), (c) – (i), (d) – (iii)
C. (a) – (iii), (b) – (iv), (c) – (ii), (d) – (i)
D. (a) – (ii), (b) – (i), (c) – (iv), (d) – (iii)
किसी विद्यालय के कक्षा VIII के विद्यार्थियों में यह पाया गया कि वे विश्वास करते हैं कि धातुएँ कठोर, ठोस और ध्वनिक होती हैं I इस कक्षा के शिक्षक के लिए सबसे उपयुक्त शैक्षणिक सलाह क्या होगी?
A. किसी संकल्पना का परिचय देते हुए विशिष्ट एवं अविशिष्ट दोनों प्रकार के उदाहरण लीजिए।
B. धातुओं और अधातुओं में विस्तृत तुलना को सम्मिलित कीजिए।
C. आघातवर्ध्यता और तन्यता को धातुओं के महत्त्वपूर्ण लक्षणों के रूप में दिखाइये।
D. कठोर तथा ठोस अधातुओं के साथ क्रियाशील क्रियाकलाओं की रचना कीजिए।
विद्यार्थियों की अपसारी सोच का मूल्यांकन करने के लिए निम्न में से कौन से प्रश्न में सबसे अधिक क्षमता है?
A. खाद्य श्रृंखला और खाद्य जाल में विभेदन कीजिए
B.
निम्न जीवों से एक खाद्य श्रृंखला का विकास कीजिए – मेंढक, घास, बाज़, टिड्डा
C. कोई खाद्य श्रृंखला सर्वदा एक उत्पादक से ही क्यों शुरू होती है?
D. विचार विमर्श कीजिए कि यदि सभी हिरण लुप्त हो जायें तो उनके संभावित पर्यावरणीय परिणाम क्या होंगे?
भारत जैसे देश में पाठ्य पुस्तकों का विकास करने के लिए निम्न में से कौन सा अनुमोदित मार्गदर्शक कारक है?
A. स्पष्टीकरण हेतु उदाहरण केवल मध्यमवर्गीय आय के समूहों के परिवारों से संबंधित बच्चों के जीवन के अनुभवों से लेने चाहिए।
B. समतुल्यता और समता के लिए सम्पूर्ण देश में एक ही पाठ्य पुस्तक होना चाहिए।
C. यह सदा मस्तिष्क में रखना चाहिए कि पाठ्य पुस्तकें मौलिक रूप से शिक्षकों के उपयोग के लिए हैं।
D. विज्ञान की संकल्पनाएँ समय के साथ कैसे विकसित होती हैं, इसकी सराहना करने के लिए शिक्षार्थियों को अवसर मिलने चाहिए।
एक विद्यार्थी उद्यान भ्रमण के बारे में एक प्रतिवेदन लिखती है, जिसमें वह लिखती है, “मैंने देखा कि अधिकतर पौधों और पेड़ों में फल और फूल नहीं थे। यह बेहद गर्मी और पिछले 2-3 महीने से बारिश नहीं होने के कारण हो सकता है।” इस प्रतिवेदन में विज्ञान की निम्नलिखित प्रक्रियाओं में से कौन सी शामिल है?
a) अवलोकन कला
b) परिकल्पना करना
c) पूर्वानुमान लगाना
d) अनुमान लगाना
A. a, b
B. b, c
C. c, d
D. d, a