बाल विकास में आनुवांशिकता और परिवेश की भूमिका के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. परिवेश की भूमिका निश्चित होती है, जबकि आनुवांशिकता के प्रभाव को बदला जा सकता है।
B. आनुवांशिकता की भूमिका निश्चित होती है, जबकि परिवेशीय कारकों का प्रभाव न्यूनतम होता है।
C. आनुवांशिकता और परिवेश दोनों की भूमिका निश्चित होती है और इसे बदला नहीं जा सकता है।
D. विकास के विभिन्न क्षेत्रों में आनुवांशिकता और परिवेश के सापेक्ष प्रभाव अलग-अलग होते हैं।
विकास के चरणों के संदर्भ में 2 से 6 वर्ष तक की अवस्था को क्या कहा जाता है?
A. प्रारंभिक बाल्यावस्था
B. मध्य बाल्यावस्था
C. शैशवावस्था
D. किशोरावस्था
विकास के कौन-से सिद्धांत के अनुसार गामक विकास शरीर के मध्य से शरीर के बाहरी सिरे की ओर होता है?
A. शीर्षगामी
B. अधोगामी
C. प्रमस्तिष्कीय
D. परिधीय
चार वर्ष की रिया को उसके माता-पिता से उसके सब्जियांँ खाने से इनकार करने पर डांँट पड़ती है। प्रतीकात्मक खेल खेलते हुए, रिया इस व्यवहार का दोहराव अपनी गुड़िया पर करती है। उसका व्यवहार क्या दर्शाता है?
A. प्राथमिक सामाजीकरण
B. द्वितीयक सामाजीकरण
C. परिपक्वता
D. आनुवांशिक क्रमादेशन को खोलना
अनीता ने रश्मि का कलम ले लिया और प्रतिशोध में रश्मि ने अनीता का भोजन खा लिया। पूजा यह सब देख रही थी किन्तु उसने अध्यापिका को सूचित नहीं किया, क्योंकि दोनों ने एक-दूसरे से बदला ले लिया था। लॉरेंस कोहलबर्ग के अनुसार, पूजा नैतिक विकास की कौन-सी अवस्था पर है?
A. “अच्छा लड़का, अच्छी लड़की” उन्मुखीकरण
B. सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने का उन्मुखीकरण
C. दण्ड और आज्ञापालन उन्मुखीकरण
D. यांत्रिक उद्देश्य उन्मुखीकरण
जीन पियाजे के अनुसार बच्चे द्वारा संरक्षण संबंधी समस्याओं का समाधान निकालने की योग्यता तार्किकता के किन आधारभूत पहलुओं पर निर्भर करती है?
A. केंद्रीकरण एवं प्रतिवर्तीयता
B. क्षतिपूर्ति एवं वर्गीकरण
C. विकेन्द्रीकरण एवं प्रतिवर्तीयता
D. सकर्मक अनुमान एवं क्रमबद्धता
राघव एक झाड़ू पर इस तरह से चढ़ने का अभिनय करता है, मानो वह किसी घोड़े पर सवारी कर रहा हो। उसकी यह क्षमता __________ कहलाती है।
A. प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व
B. आत्मकेन्द्रियवाद
C. संरक्षण
D. क्रमबद्धता
लेव वायगोत्सकी के ‘समीपस्थ विकास के क्षेत्र’ सिद्धान्त में शब्दावली ‘समीपस्थ’ दर्शाती है कि दी गई सहायता शिक्षार्थी की वर्तमान दक्षता की तुलना में –
A. कुछ नीचे है।
B. कुछ ऊपर है।
C. उसी स्तर पर है।
D. बहुत ऊपर है।
अकरम किसी एक ब्लॉक के समूह के साथ खेलते हुए स्वयं को निर्देश देता रहता है। लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत के अनुसार अकरम के इस संवाद को क्या कहेंगे?
A. आत्मकेन्द्रित संवाद
B. निजी संवाद
C. सामूहिक संवाद
D. सामाजिक संवाद
बहुआयामी बुद्धि का सिद्धांत किसके द्वारा दिया गया है?
A. हावर्ड गार्डनर
B. रॉबर्ट स्टर्नबर्ग
C. अल्फर्ड बिने
D. बी. एफ. स्किनर
अभिकथन (A) : बच्चे भाषा को सीखने के लिए आनुवांशिक रूप से प्रवृत्त होते हैं एवं पर्यावरण इसमें कोई भूमिका नहीं निभाता है।
कारण (R) : भाषायी विकास केवल आनुवांशिकता का ही उत्पाद है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
वंचित पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों के अधिगम एवं विकास के संदर्भ में कौन-सा कारक संभावित जोखिम वाला है?
A. अध्यापकों की उनकी क्षमताओं के बारे में नकारात्मक सोच और उनके प्रति बहुत कम अपेक्षाएंँ।
B. पाठ्यपुस्तकों की कहानियों में सुविधावंचित पृष्ठभूमि के बच्चे का मुख्य पात्र के रूप में प्रतिनिधित्व।
C. जहांँ तक संभव हो सके विद्यालय में दिए जाने वाले ज्ञान और स्थानीय ज्ञान के बीच जुड़ाव पर बल।
D. कक्षा में विजातीय आधारित समूह बनाना।
एक विद्यालय, लड़कियों को केवल संगीत और नृत्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है। विद्यालय का यह दृष्टिकोण क्या दर्शाता है?
A. जेंडर आधारित रूढ़िवादी धारणा को चुनौती देता है।
B. लड़कियों और लड़कों की सहजात योग्यताओं में वृद्धि करने का व्यवहारिक उपागम है।
C. यह जेंडर संबंधी पूर्वाग्रहों को दर्शाता है।
D. यह प्रशासन के प्रगतिशील दृष्टिकोण को दर्शाता है।
एक अध्यापिका पूरे वर्ष के दौरान अधिगम संबंधी गतिविधियों में संलग्न बच्चों का बारीकी से अवलोकन करती है, उनके कामों के नमूनों का संकलन करती है और प्रत्येक बच्चे के लिए अवलोकन डायरी भी रखती है।
इस प्रकार का मूल्यांकन क्या कहलाता है?
A. मानक एवं एकरूप
B. योगात्मक एवं अध्यापक केन्द्रित
C. सतत एवं व्यापक
D. मानक आधारित एवं संदर्भ युक्त
आकलन का उद्देश्य क्या है?
A. बच्चों को भययुक्त परिवेश में अध्ययन करने के लिए प्रेरित करना।
B. बच्चों को ‘धीमी गति से सीखने वाले’, ‘प्रखर’ एवं ‘समस्यात्मक’ रूपों में चिन्हित करना।
C. अधिगम पर विश्वसनीय प्रतिपुष्टि प्रदान करना।
D. कक्षा में प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहित करना।
विद्यार्थियों में पाई जाने वाली वैयक्तिक भिन्नताओं को संबोधित करने के लिए विद्यालयों को किस तरह की शिक्षणशास्त्रीय युक्तियांँ अपनानी चाहिए?
A. सभी विद्यार्थियों के लिए एक समान पाठ्यचर्या और आकलन अपनाना।
B. विद्यार्थियों को उनकी संज्ञानात्मक योग्यताओं के आधार पर वर्गीकृत करना और उन्हें पृथक अनुभागों में पढ़ाना।
C. लचीलेपन का भाव रखते हुए बच्चों की वैयक्तिक भिन्नताओं को पोषित करना।
D. यह सुनिश्चित करना कि सभी बच्चों की वैयक्तिक भिन्नताओं को दूर किया जाए।
निम्नलिखित में से अवधान कमी अतिसक्रियता व्यतिक्रम (ADHD) वाला बच्चा किस तरह की विशेषता दर्शाता है?
A. बैठकर चुपचाप काम करने की प्रवृत्ति।
B. आसानी से विचलित होने की प्रवृत्ति।
C. दूसरों को ध्यानपूर्वक सुनने की प्रवृत्ति।
D. बिना रुके लंबे गद्यांश पढ़ने की क्षमता।
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए शिक्षक को क्या करना चाहिए?
A. उन्हें स्वेच्छा से चयन किए गए उच्च स्तरीय और मौलिक पाठ्य सामग्रियों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
B. अन्य विद्यार्थियों से अलग उनकी पृथक रूप से पहचान बनाने पर ज़ोर देना चाहिए।
C. उन्हें बाह्य परितोषक देकर अभिप्रेरित करना चाहिए।
D. विद्यालय द्वारा उनके लिए अभिकल्पित लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए उन पर दबाव डालना चाहिए।
रमन कक्षा 4 में पढ़ता है। उसे कम दिखता है तथा उसे पाठ्यपुस्तक से पढ़ने तथा कार्य करने में कठिनाई होती है। उसके अध्यापक को क्या करना चाहिए?
A. उसके अभिभावकों को उसका काम पूरा करने की सलाह देनी चाहिए।
B. उसे पाठ्यपुस्तकों को पढ़ने और अपना काम करने से स्थायी छूट दे देनी चाहिए।
C. उसे पाठ्यपुस्तक के पाठों की रिकॉर्डिंग उपलब्ध करवानी चाहिए।
D. उसे अपने सहपाठियों की कॉपियांँ काम उतारने के लिए दे देनी चाहिए।
एक प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक के रूप में आप कक्षा में अधिगम निशक्तता वाले बच्चों की सहायता के लिए आकलन की कौन-सी युक्ति का प्रयोग करेंगे?
A. अधिक से अधिक लेखन कार्य वाले परीक्षण पत्र बनाएंँगे।
B. प्रदत्त कार्यों का मूल्यांकन करने के लिए लिखावट को एक मानदण्ड मानेंगे।
C. प्रदत्त कार्यों के मूल्यांकन में वर्तनी को महत्व नहीं देंगे।
D. लेखन कार्य का समय घटा देंगे।
निम्नलिखित में से कौन-सी युक्तियांँ सार्थक अधिगम को समुन्नत करने के लिए प्रभावशाली हैं?
i. उदाहरणों और गैर-उदाहरणों का प्रयोग।
ii. विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित करना।
iii. विद्यार्थियों को किसी दूसरे को अवधारणा समझाने के लिए कहना।
iv. बच्चों को अपने निष्पादन की दूसरे बच्चों से सतत रूप से तुलना करने के लिए उकसाना।
A. (ii), (iv)
B. (ii), (iii), (iv)
C. (i), (ii), (iii)
D. (i), (ii), (iv)
अभिकथन (A) : अहमद बच्चों को अपनी कक्षा में प्रभावी समस्या-समाधान को बढ़ावा देने के लिए सादृश्य चिंतन हेतू प्रोत्साहित करता है।
कारण (R) : बच्चे सार्थक तरीके से सीखते हैं जब अध्यापक उन्हें मौका देते हैं कि वे पहले से जो जानते हैं उससे संबंध बनाएंँ।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 किस उपागम से किस उपागम के लिए शिक्षणशास्त्रीय बदलाव की अनुशंसा करती है?
A. संरचनावादी; व्यवहारवादी
B. रटने पर आधारित अधिगम; अवधारणात्मक समझ
C. अन्वेषण आधारित अधिगम; ड्रिल और अभ्यास
D. अधिगम के लिए आकलन; अधिगम का आकलन
इनमें से कौन-सा तार्किक चिन्तन में योगदान नहीं देता है?
A. विचारक किसी कथन के संदर्भ में पूर्वानुमानों की पहचान करते हैं और उन्हें चुनौती देते हैं।
B. विचारक कथनों में तथ्यों की सत्यता और तर्क की संगतता की जांँच करते हैं।
C. विचारक परिस्थिति के संदर्भ पर विचार नहीं करते हैं।
D. विचारक कल्पना करते हैं और विकल्प तलाशते हैं।
मीरा विद्यालय के बाद गिटार का अभ्यास करती है। वह इस कार्य से प्रेम करती है और यह उसे संतुष्टि देता है। यह क्या दर्शाता है?
A. बाह्य अभिप्रेरणा
B. आन्तरिक अभिप्रेरणा
C. अभावजन्य आवश्यकता
D. शारीरिक आवश्यकता
निम्नलिखित में से कौन-सा कक्षा में सामाजिक-भावात्मक अधिगम को समुन्नत करता है?
A. शिक्षार्थियों में प्रतियोगिता को बढ़ावा देना
B. ज़बरदस्ती थोपे गए अनुशासन का प्रयोग
C. तदानुभूति रखने एवं बात सुनने वाले अध्यापक
D. अच्छे अंक लाने का दबाव
विद्यार्थियों की त्रुटियों के विषय में कौन-सा कथन सही है?
A. त्रुटियों से अध्यापकों को कमज़ोर और कुशाग्र विद्यार्थियों को वर्गीकृत करने में सहायता मिलती है।
B. त्रुटियों के आधार पर, अध्यापक विद्यार्थियों को फेल करके अपना समय बचा सकते हैं।
C. ‘त्रुटियांँ’ अध्यापकों को विद्यार्थियों की सोच समझने का अवसर देती हैं।
D. विद्यार्थियों को सही उत्तर बार-बार लिखने के लिए कहकर त्रुटियों को तुरंत दूर करना चाहिए।
निम्नलिखित में से कौन-से कारक अधिगम को प्रभावित करते हैं?
i. भावनाएँ
ii. सांस्कृतिक संदर्भ
iii. परिपक्वता
iv. रुचि
A. (iii), (iv)
B. (i), (iii), (iv)
C. (i), (ii), (iii), (iv)
D. (i), (iv)
निम्नलिखित में से कौन-सी रचनावाद की विशेषता नहीं है?
A. शिक्षार्थी अपनी समझ को स्वयं सृजित करते हैं।
B. कुछ भी नया सीखना मौजूदा समझ पर निर्भर करता है।
C. अधिगम सामाजिक अन्तःक्रियाओं द्वारा बाधित होता है।
D. अर्थपूर्ण अधिगम प्रामाणिक अधिगम कार्यों द्वारा घटित होता है।
कक्षा 3 की पाठ्यपुस्तक में कार्टून और कहानियों का उपयोग किया गया है। इससे –
A. बच्चों के मन में अनावश्यक भ्रांति उत्पन्न होगी।
B. बच्चों में सीखने के प्रति बोरियत व अरुचि को बढ़ावा मिलेगा।
C. विद्यार्थियों का ध्यान अधिगम और अवधारणाओं को सीखने से भटक जाएगा।
D. विषयवस्तु को बच्चों के लिए रोचक और अपने से जुड़ी लगने वाली बनाया जा सकता है।
यदि आपके पास एक रुपये के 3 सिक्के, दो रुपये के 2 सिक्के और दस रुपये का एक सिक्का है। तो आप मुझे 14 रुपये कितने तरीकों से दे सकते हैं?
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4
यदि एक मोबाइल फोन के कीपैड पर दी गई संख्याओं को गुणा किया जाए, तो गुणनफल कितना होगा?
A. 3628800
B. 362880
C. 40320
D. 0
एक बगीचे में कंगारुओं के 48 पदचिह्न, खरगोशों के 12 पदचिह्न और बत्तख के 40 पदचिह्न हैं। बगीचे में क्रमशः कितने कंगारू, खरगोश और बत्तख खड़े हैं?
A. 24, 3 और 10
B. 12, 6 और 15
C. 12, 3 और 20
D. 24, 6 और 10
एक आयताकार मैदान की लंबाई 4 सेमी और चौड़ाई 3 सेमी है। इस खेत के कोने से 1 सेमी भुजा वाला एक छोटा वर्ग काटा जाता है। वर्ग काटने से पहले आयताकार मैदान की चारदीवारी की लंबाई और वर्ग काटने के बाद आयताकार मैदान की चारदीवारी की लंबाई का अनुपात क्या होगा?
A. 1 ∶ 0.5
B. 0.5 ∶ 1
C. 1 ∶ 1
D. 1 ∶ 1.4
शान 2 लीटर दूध को तीन बोतलों में इस प्रकार डालना चाहता है, कि पहली बोतल में दूध का \( 1 2\) दूध, दूसरी बोतल में शेष दूध का \( 3 4\) भाग और तीसरी बोतल में शेष दूध का \( 1 5\) भाग हो। तीनों बोतलें भरने के बाद शान के पास कितनी मात्रा में दूध बचेगा?
A. 200 मिलीलीटर
B. 750 मिलीलीटर
C. 250 मिलीलीटर
D. 50 मिलीलीटर
वरुण के पास एक 10 रुपये का नोट है। वह 6 रुपये का एक पेन खरीदता है। दुकानदार उसे 1 और 2 रुपये के कुछ सिक्के लौटाता है। उसे कुल कितने सिक्के प्राप्त हुए?
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4
छ: क्रमागत संख्याओं का योग 45 है। दी गयी छ: क्रमागत संख्याओं में से पहली तीन संख्याओं के वर्गों का योग क्या है?
A. 110
B. 210
C. 194
D. 324
कथन A : 1 एक अभाज्य संख्या नहीं है।
कथन B : 1 एक भाज्य संख्या नहीं है।
उपरोक्त कथन में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
A. A और B दोनों सत्य हैं।
B. A और B दोनों असत्य हैं।
C. A सत्य है, लेकिन B असत्य है।
D. A असत्य है, लेकिन B सत्य है।
तीन बीसवें का दो तिहाई है :-
A. दो बीसवां
B. तीन दसवां
C. एक बीसवां
D. चार दसवां
गीता 100 मीटर की तार से एक जमीन पर बाड़ लगाना चाहती है। उसे किस आकृति की भूमि पर बाड़ लगानी चाहिए, ताकि उसके पास अधिकतम क्षेत्रफल की भूमि हो?
A. त्रिभुजाकार
B. वर्गाकार
C. आयताकार
D. वृत्ताकार
शिक्षिका ने स्वरा को दो आकृतियां दीं : एक समचतुर्भुज और एक पतंग। उसने उस आकृति का नाम बताने को कहा जिसमें अधिक सममित रेखाएँ हो। स्वरा ने क्या उत्तर दिया?
A. पतंग
B. समचतुर्भुज
C. दोनों आकृतियों में समान संख्या में रैखिक सममिति है।
D. किसी भी आकृति में कोई रैखिक सममिति नहीं है।
दिल्ली से प्रत्येक आधे घंटे में बस टर्मिनल से एक बस निकलती है। एक समीक्षा लिपिक ने एक यात्री को बताया कि बस दस मिनट पहले ही निकली है और अगली बस पूर्वाह्न 9:25 पर निकलेगी। समीक्षा लिपिक ने यात्री को यह जानकारी कब दी?
A. पूर्वाह्न 9:10 बजे
B. पूर्वाह्न 9:15 बजे
C. पूर्वाह्न 8:55 बजे
D. पूर्वाह्न 9:05 बजे
इनमें से कौन-से आयत का परिमाप सर्वाधिक हो सकता है?
A. आयत जिसका क्षेत्रफल 60 वर्ग सेमी और एक भुजा 1 सेमी है।
B. आयत जिसका क्षेत्रफल 60 वर्ग सेमी और एक भुजा 2 सेमी है।
C. आयत जिसका क्षेत्रफल 60 वर्ग सेमी और एक भुजा 6 सेमी है।
D. आयत जिसका क्षेत्रफल 60 वर्ग सेमी और एक भुजा 12 सेमी है।
डॉक्टर ने अमन को प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है। वह नियमित रूप से 14 गिलास पानी पीता है। यदि गिलास की क्षमता 300 मिलीलीटर है, तो वह एक सप्ताह में कितने लीटर पानी पीता है?
A. 24.9 लीटर
B. 29.4 लीटर
C. 30.4 लीटर
D. 28.4 लीटर
शब्द ‘ONE’ के बीच वाले अक्षर द्वारा बनने वाले कोण की पहचान कीजिए।
A. न्यूनकोण
B. समकोण
C. अधिक कोण
D. पूरक कोण
निम्नलिखित में से कौन-सा ‘पोल्या’ के समस्या-समाधान मॉडल के अनुसार सही क्रम है?
A. समस्या को समझना, योजना तैयार करना, पुनः जांँचना, योजना को कार्यान्वित करना।
B. समस्या को समझना, योजना तैयार करना, योजना को कार्यान्वित करना, पुनः जांँचना।
C. योजना तैयार करना, समस्या को समझना, योजना को कार्यान्वित करना, पुनः जांँचना।
D. योजना तैयार करना, समस्या को समझना, पुनः जांँचना, योजना को कार्यान्वित करना।
निम्नलिखित में कौन-सा गणित में “अवधारणाओं की प्रकृति” के संदर्भ में सत्य नहीं है?
A. अमूर्त प्रकृति
B. श्रेणीबद्ध प्रकृति
C. तर्कसंगत प्रकृति
D. मूर्त प्रकृति
‘संख्याओं का स्थानीय मान’ पढ़ाने के बाद शिक्षक ने निम्न प्रश्न हल करने के लिए दिया :
मान लिजिए, आप दो अंक 3 और 5 लेते हैं। इन दोनों अंको का उपयोग समान बार करते हुए चार अंकों वाली संख्याएँ बनाइए। क्या आपका उत्तर अनन्य है?
उपर्युक्त संदर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा सही है?
A. यह एक खुले सिरे वाला प्रश्न है और छात्रों को आपस में एक दूसरे के उत्तरों का विश्लेषण और आलोचना करने का अवसर प्रदान करता है।
B. यह एक बंद सिरे वाले प्रश्न का उदाहरण है।
C. गणित में अनेक उत्तर वाले प्रश्नों को हतोत्साहित करना चाहिए।
D. यह एक संदर्भात्मक प्रश्न का उदाहरण है।
कक्षा 1 की गणित की अध्यापिका सुश्री सोनाली ने अपने अधिगमकर्ताओं को निम्नलिखित क्रियाकलाप दिए :
(i) भिन्न आकार, और रंगों वाले/वाली सीपियांँ, कंकड़-पत्थर, टोकन को वर्गीकृत करना।
(ii) भिन्न छड़ियों को उनकी लंबाई के अनुसार एक बंडल में व्यवस्थित करना।
(iii) लकड़ियों, पंखों, पत्तियों को अपने आस-पास के परिवेश से एकत्रित करना और उनको समूहों में बांँधना।
(iv) मोतियों को धागे में पिरोकर गणना के लिए माला बनाना।
यह किस प्रकार के क्रियाकलाप हैं?
A. प्राथमिक कक्षाओं में फुरसत/मौज-मस्ती के लिए किए जाते हैं।
B. समय नष्ट करते हैं, क्योंकि शिक्षक को पाठ्य पुस्तक में दिए गए प्रश्नों को हल करने पर बल देना चाहिए।
C. केवल पूर्व प्राथमिक कक्षा में किए जाते हैं और कक्षा 1 के लिए असंगत हैं।
D. अंकगणित में महत्वपूर्ण अवधारणाओं जैसे संख्या, गणना का परिचय देने के लिए बच्चों की तत्परता के आकलन में सहायक हैं।
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (2005) के अनुसार निम्न में से कौन-सी प्रक्रियाएँ ‘बच्चे के चिंतन के गणितीकरण’ की सूचक है
A. गणितीय संप्रेषण केवल सूत्र के द्वारा करना।
B. प्रश्न को हल करने के लिए मानक क्रिया-विधि का उपयोग और उत्तरों की जांँच उत्तर की कुंजी से करना।
C. आस-पास की भिन्न-भिन्न वस्तुओं के भार का अनुमान लगाना और उत्तरों पर सहपाठियों तथा शिक्षकों के साथ विचार-विमर्श करना।
D. शिक्षक द्वारा दिये गए सुनिश्चित निर्देशों के अनुसार योग पर क्रिया-कलाप करना।
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (2005) के अनुसार, गणित शिक्षा का आकार चौड़े और गोलीय होने के स्थान पर ज़्यादा ऊँचा और तकुआकार हो गया है। इसका अर्थ है :
A. प्राथमिक विद्यालयों और उच्च विद्यालयों के शिक्षकों में पारस्परिक संवाद (संप्रेषण) नहीं है।
B. गणित पाठ्यक्रम में विषयों का परिचय कठिनाई के श्रेणीबद्ध स्तरों के अनुसार दिया गया है।
C. गत-वर्षो में बहुत से नए विषयों के समावेश से गणित पाठ्यक्रम के परिमाण में वृद्धि हुई है।
D. पाठ्यचर्या के गतिमान होने के कारण कुछ आधारभूत विषयों की काट-छांँट की गई है जिससे कि नए विषयों का समावेश किया जा सके जो कि उच्च गणित के अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण हैं।
गणित के अध्ययन में सामान्यतः अवधारणा-मानचित्रों (कॉन्सेप्ट मैप) का उपयोग किया जाता है। अवधारणा-मानचित्रों के बारे में दिए गए कथनों में से कौन-सा सही है?
(a) यह एक जटिल जाल तंत्र है जो कि एक अवधारणा की सभी उप-अवधारणाओं के बीच के संबंध को चित्रित करता है।
(b) एक अवधारणा की सभी उप-अवधारणाओं के लिए यह एक रैखिक व्यवस्था है।
(c) इनका उपयोग नैदानिक उपकरणों के रूप में छात्रों को अधिगम में आने वाली कठिनाइयों को पहचानने के लिए किया जा सकता है।
(d) यह गणित की प्रकृति के बारे में नई जानकारियां/अंतर्दृष्टि प्राप्त करने में अध्यापक की सहायता करता है।
सही विकल्प चुनिए –
A. (b) और (c)
B. (b) और (d)
C. (b), (c) और (d)
D. (a), (c) और (d)
निम्न में से कौन-सा युग्म का सही मिलान प्रदर्शित करता है :
| a. | रचनात्मक आकलन | I. | बच्चे तथ्यों को स्मरण करते हैं और वे लिखित परीक्षा के द्वारा आँके जाते हैं। |
| b. | शिक्षक केंद्रित कक्षा | II. | बच्चे निजी/एकाकी और समूहों-दोनों तरह से काम करते हैं और इन क्रियाकलापों को करते हुए वे आँके जाते हैं। |
| c. | छात्र केंद्रित कक्षा | III. | सामाजिक कौशलों और सहयोगी-अधिगम प्रक्रियाओं को आंकने में सहायक होता है। |
| d. | सामूहिक आकलन | IV. | ज्ञात करता है कि एक समयावधि में बच्चे की विभिन्न विषयों और व्यक्तित्व के अन्य आयामों में क्या समझ बनी है, क्या बदलाव आया है और क्या प्रगति हुई है। |
A. a – (iv), b – (i), c – (ii), d – (iii)
B. a – (ii), b – (i), c – (iv), d – (iii)
C. a – (iii), b – (i), c – (iv), d – (ii)
D. a – (ii), b – (iv), c – (iii), d – (i)
निम्नलिखित में से कौन-सी प्राथमिक कक्षा के छात्रों के आकलन की उपयुक्त विधि नहीं है?
A. एक परीक्षा जो कि तथ्यों और सूत्रों को स्मरण करने पर आधारित हो।
B. बच्चों के अधिगम के स्तरों के अनुसार एक व्यक्तिपरक परीक्षा।
C. आकलन के लिए ICT पर आधारित उपकरणों का उपयोग।
D. अवधारणा मानचित्र (कॉन्सेप्ट मैप) का उपयोग।
एक प्राथमिक कक्षा का अध्यापक अपने छात्रों को स्थानीय मान पढ़ाने के लिए विविध मूर्त पदार्थों का उपयोग कर रहा है, जिसमें सम्मिलित हैं :
(a) डीन्स ब्लॉक
(b) माचिस की तीलियों का बंडल (गट्ठर) (बिना जली)
(c) बनावटी प्रचलित नोट (मुद्रा)
(d) एक गिनतारा (अबैकस)
निम्न में से कौन-सा मूर्त सामग्रियों का उपयुक्त वर्गीकरण निरूपित करता है?
A. (a) और (d) समानुपाती सामग्री हैं।
B. (a) और (b) समानुपाती सामग्री हैं।
C. (b) और (d) समानुपाती सामग्री हैं।
D. (a) और (c) असमानुपाती सामग्री हैं।
गणितीय अवधारणाओं के बच्चों के पूर्व ज्ञान का आकलन करना महत्वपूर्ण है क्योंकि,
A. यह गणितीय तथ्यों को याद रखने में मदद करता है।
B. गणित अन्य विषयों के साथ एकीकृत है।
C. यह योगात्मक मूल्यांकन में सहायक है।
D. गणितीय अवधारणाएं प्रकृति में श्रेणीबद्ध (पदानुक्रमित) हैं।
6 और 7 का योग 13 है। यह एक _______ का उदाहरण है।
A. परिभाषा
B. साध्य/प्रतिज्ञप्ति
C. मुक्त वाक्य
D. संयोजन/समुच्चयबोधक वाक्य
निम्नलिखित संज्ञानात्मक क्षेत्र के स्तरों में अपसारी चिंतन प्रक्रियाओं के लिए कौन-कौन उत्तरदायी है?
A. ज्ञान, बोध और अनुप्रयोग
B. विश्लेषण, संश्लेषण और मूल्यांकन
C. ज्ञान, विश्लेषण और मूल्यांकन
D. बोध, विश्लेषण और मूल्यांकन
76 × 32 को हल करने केलिए एक विद्यार्थी निम्नलिखित विधियों का प्रयोग करता है –
76 × 32
= (70 + 6) × (30 + 2)
= (70 × 30) + (6 × 30) + (70 × 2) + (6 × 2)
= 2100 + 180 + 140 + 12
= 2432
उपरोक्त विधि के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. अधिगमकर्ताओं में समस्या-समाधान की अनौपचारिक तकनीक को हतोत्साहित करना चाहिए।
B. विद्यार्थी को गुणन का अवधारणात्मक ज्ञान नहीं है।
C. विद्यार्थी द्वारा प्रयुक्त विधि उसकी गुणन के नियमों की समझ को दर्शाती/प्रतिबिंबित करती है।
D. लिखित परीक्षा में इस विधि का प्रयोग करने पर विद्यार्थियों को शून्य अंक मिलेंगे।
जियो-बोर्ड पर आधारित क्रियाकलापों से परिचय देने के लिए अति उपयुक्त कारण क्या हो सकता है?
A. अधिगमकर्ताओं को रेखाओं और कोणों को पढ़ाना।
B. अधिगमकर्ताओं को भिन्न प्रकार के त्रिभुजों को पढ़ाना।
C. अधिगमकर्ताओं को आयतन पढ़ाना।
D. विभिन्न ज्यामितीय अवधारणाओं की जांँच/अन्वेषण के लिए मूर्त प्रदर्शन देना।
किसी रोगी का घर X पर स्थित है तथा वह अस्पताल जहांँ उसका इलाज चल रहा है, Y पर स्थित है। रोगी के घर से अस्पताल जाने के लिए कोई सीधी सड़क नहीं है। अतः रोगी पहले A पर जाता है, जो X के ठीक पूर्व में 800 m दूरी पर है, फिर वह B पर जाता है, जो A के ठीक दक्षिण में 600 m दूरी पर है, फिर वह C पर जाता है, जो B के ठीक पश्चिम में 150 m दूरी पर है, और अंत में वह Y पर अस्पताल में पहुंँचता है जो C के ठीक उत्तर में 100 m दूरी पर है। अस्पताल के सापेक्ष रोगी के घर की सही दिशा क्या है?
A. दक्षिण-पूर्व
B. दक्षिण-पश्चिम
C. उत्तर-पूर्व
D. उत्तर-पश्चिम
निम्नलिखित में से कौनसा पक्षी अपनी गर्दन को झटके से आगे पीछे कर सकने वाला पक्षी है?
A. कबूतर
B. तोता
C. उल्लू
D. मैना
निम्नलिखित में से कौनसा पक्षी अपनी गर्दन को पीछे तक घुमा सकने वाला पक्षी है?
A. कबूतर
B. तोता
C. उल्लू
D. मैना
ब्रेल लिपि का उपयोग दृष्टिहीन व्यक्तियों द्वारा किया जाता है। इस प्रकार की लिपि में मोटे कागज़ पर उभरे हुए बिंदु बने होते हैं। उभरे हुए होने के कारण दृष्टिहीन व्यक्ति इन्हें छूकर पढ़ सकते हैं। यह लिपि आधारित है –
A. 10 बिन्दुओं पर
B. 8 बिन्दुओं पर
C. 6 बिन्दुओं पर
D. 4 बिन्दुओं पर
हमारे देश में ऐसा राज्य है जहांँ के ग्रामीण क्षेत्रों (गावों) में भारी वर्षा होने के कारण, घर धरती से लगभग 3 से 3.5m (10 से 12 फुट) ऊंँचाई पर बने होते हैं। इन घरों को बांस के खम्बों का उपयोग करके बनाया जाता है। यह घर भीतर से भी लकड़ी के बने होते हैं। यह राज्य है –
A. उत्तराखण्ड
B. आन्ध्र प्रदेश
C. तमिलनाडू
D. असम
“जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान” किस राज्य में स्थित है?
A. राजस्थान
B. उत्तर प्रदेश
C. गुजरात
D. उत्तराखंड
तीन विभिन्न स्थानों, जहांँ की जलवायु एक दुसरे से अत्यधिक भिन्न हैं, के मकानों के विवरणों पर विचार कीजिए।
A. लेह (लद्दाख) में मकान पत्थर के दो मंजिलों के बनाएं जाते हैं, नीचे की मंंज़िल पर आवश्यकता का सामान और जानवरों को रखा जाता है। फर्श लकड़ी के और छत सपाट होती हैं।
B. मनाली (हिमाचल प्रदेश) में मकान बांसों के खम्बों पर बनाए जाते हैं। मकानों को लकड़ी और पत्थर से बनाया जाता है।
C. राजस्थान में गावों के लोग मिट्टी के बने मकानों, जिनकी छत कंटीली झाड़ियों की बनी होती हैं, में रहते हैं।
इनमें मकानों का/के सही विवरण है/हैं?
A. केवल A
B. केवल C
C. A और B
D. A और C
नीचे दिए गए जीवों पर विचार कीजिए:
घड़ियाल, कौआ, बतख, मछली, कछुआ
उस जीव को चुनिए जो अन्य जीवों से भिन्न है।
A. कछुआ
B. मछली
C. कौआ
D. घड़ियाल
हाथियों के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए:
A. एक झुंड में 20-25 हथिनियाँ और बच्चे होते हैं।
B. हाथी 4-5 वर्ष की आयु तक ही झुंडमें रहते हैं।
C. एक बड़ा हाथी एक दिन में 100 किलोग्राम से अधिक पत्ते और झाड़ियांँ खा लेता है।
D. हाथियों के झुंड में सबसे बुज़ुर्ग हथिनी ही सभी फैसले लेती है।
इनमे सही कथन है/हैं:
A. केवल A
B. केवल C
C. C और D
D. A, B और D
बिहार के लोगों के लिए मधुमक्खी पालन आरम्भ करने की सर्वश्रेष्ठ अवधि कौन सी होती है?
A. जनवरी से मार्च
B. अप्रैल से जून
C. जुलाई से सितम्बर
D. अक्टूबर से दिसम्बर
किसी पर्यटक ने उडुपी से सूरत जाने के लिए 16.10.2021 को एक ट्रेन के डिब्बे में प्रवेश किया। यह ट्रेन उडुपी से 20:20 बजे चली और अगले दिन अर्थात् 17.10.2021 को 16:20 बजे सूरत पहुंची। यदि इन दोनों शहरों के रेलवे स्टेशनों के बीच की दूरी 1080 km है, तब उस पर्यटक की यात्रा के दौरान ट्रेन की औसत चाल थीः
A. 10 m/s
B. 15 m/s
C. 20 m/s
D. 36 km/h
यदि आप भारत के मानचित्र पर कोलकाता (पश्चिम बंगाल की राजधानी) से चण्डीगढ़ तक कोई सरल रेखा खीचें, तो कोलकाता के सापेक्ष चण्डीगड़ की दिशा होगी –
A. ठीक पूर्व
B. ठीक पश्चिम
C. उत्तर-पूर्व
D. उत्तर-पश्चिम
निम्नलिखित प्याज की खेती के विभिन्न चरणों का सही क्रम चुनिए –
A) बीज बोना
B) खरपतवार निकालना
C) प्याज के ऊपर की सूखी पत्तियों को काटकर अलग करना
D) गुड़ाई करना (मृदा को पोला/नरम करना)
E) प्याज को उखाड़ कर निकालना
A. D, A, E, B, C
B. D, E, A, B, C
C. D, B, A, E, C
D. D, A, B, E, C
कौन-सा विशेष अभिलक्षण रेगिस्तानी ओक/शाहबलूत वृक्ष में नहीं पाया जाता है?
A. जड़ों का अत्यधिक गहराई तक जाना
B. पेड़ के तने में पानी एकत्रित होना
C. पत्तियांँ बहुत कम होना
D. बड़ी और बहुत सारी पत्तियांँ होना
तमिलनाडु के निकटवर्ती राज्य क्या हैं?
A. आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र
B. आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक
C. आंध्र प्रदेश, ओडिशा, केरल
D. आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र
मोहन ने कक्षा में बताया कि उसके पिताजी “कुल्हड़” बनाते हैं। आप “हम जो चीज़ें बनाते हैं और करते हैं” थीम के अंतर्गत विद्यार्थियों को चाय पीने वाले कुल्हड़ बनाना सीखाना चाहते हैं। आप निम्नलिखित में से कौन से संसाधन का उपयोग करेंगे?
A. सामुदायिक संसाधन
B. तकनीकी संसाधन
C. मीडिया संसाधन
D. प्राकृतिक संसाधन
निम्नलिखित में कौन-सा कथन विज्ञान का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
A. विज्ञान सुव्यवस्थित ज्ञान एवं स्थिर है।
B. विज्ञान ज्ञान की इकाई एवं ज्ञान निर्माण की प्रक्रिया है।
C. विज्ञान संगठित ज्ञान एवं सुव्यवस्थित है।
D. विज्ञान संगठित ज्ञान की इकाई एवं गत्यात्मक है।
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-से कथन ई.वी.एस. अधिगम का वर्णन करते हैं?
A) पर्यावरण से ज्ञान और कौशल की प्राप्ति
B) अधिगमकर्ता के बीच विचार और कौशलों को साझा करना
C) प्रेषित की जा रही जानकारी प्राप्त करना
D) अधिगमकर्ताओं द्वारा ज्ञान का सक्रिय निर्माण
A. A, B और C
B. B, C और D
C. C, D और A
D. D, A और B
निम्नलिखित में कौन-सा कथन प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन की सर्वोत्तम व्याख्या करते हैं?
A. पर्यावरण पढ़ाया जाने वाला एक विषय।
B. कक्षा 1 से 5 में अध्ययन किया जाने वाला एक विषय।
C. बालक के परिवेश से संबंधित एक विषय।
D. विभिन्न थीम (उपविषय) से संबंधित एक विषय।
पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में रीता अपनी शिक्षिका से पूछती है कि उससे मेहमानों के लिए चाय बनाने की अपेक्षा क्यों की जाती है, जबकि उसके भाई से ऐसा करने की अपेक्षा नहीं की जाती है? क्या यह पर्यावरण अध्ययन से संबंधित मुद्दा है?
A. नहीं, क्योंकि यह विद्यार्थी की सृजनात्मकता को पोषित करता है।
B. नहीं, क्योंकि यह विद्यार्थी के रोज़मर्रा के जीवन से संबंधित क्रियाकलाप है।
C. हांँ, क्योंकि यह समानता और गैर-भेदभाव से संबंधित है।
D. हांँ, क्योंकि विद्यार्थी अपने दैनिक जीवन से संबंधित अनुभव साझा कर रही हैं।
जल संरक्षण पढ़ाने का सबसे उचित तरीका यह होगा कि विद्यार्थी से कहा जाए –
A. जल संरक्षण से संबंधित कहानियांँ, कवितायें और गीत इक्कट्ठे करना।
B. जल के उपयोग से संबंधित चित्रों को देखकर यह चर्चा करना कि कहांँ जल का उपयोग अधिक हो रहा है।
C. वे और उनके परिवार के सदस्य जल का उपयोग कैसे करते हैं, इसका जल बजट बनाएंँ।
D. उन गतिविधियों का चित्र बनाने के लिए कहना जो भी जल के उपयोग तथा उसके बिना कर सकते हैं।
शैक्षिक भ्रमण के दौरान रात को जंगल से गुजरते हुए तीसरी कक्षा की एक विद्यार्थी आपका ध्यान किसी कीट की “च्री च्री” आवाज़ की ओर आकर्षित करते हुए पूछती है, “यह क्या है?” एक अन्य विद्यार्थी जवाब देता है, “यह सितारों के चमकने की आवाज है।” आप क्या करेंगे?
A. विद्यार्थी को सही बताएंँगे कि यह एक कीट की आवाज़ है।
B. अन्य विद्यार्थियों से उनकी प्रतिक्रियाएंँ साझा करने को कहेंगे।
C. इस व्याख्या को स्वीकार कर लेंगे क्योंकि अगली कक्षाओं में विद्यार्थी सही उत्तर सीख लेंगे।
D. विद्यार्थी से कहेंगे कि खोजें, आवाज कहांँ से आ रही है।
पर्यावरण अध्ययन की पुस्तक में दिए गए प्रयोगों के परिणाम :
A. प्रयोग के अंत में दिए जाने चाहिए, जिससे विद्यार्थी उनकी पुष्टि कर सके।
B. नहीं दिए जाने चाहिए क्योंकि विद्यार्थी को स्वयं अवलोकन करके निष्कर्ष तक पहुंँचना चाहिए।
C. पर्यावरण अध्ययन अध्यापक द्वारा स्पष्ट किया जाना चाहिए।
D. प्रयोग के अंत में स्पष्ट किए जाने चाहिए, जिससे विद्यार्थी याद कर सके।
आपके विद्यालय का बागवान विद्यालय के बगीचे से सुखी पट्टियां इकट्ठा करता है और जलाता है। आपका एक विद्यार्थी इसकी शिकायत आपसे करता है। आप क्या करेंगे?
A. विद्यार्थी को समझाएंगे कि बागवान बगीचे के कचरे को कम कर रहा है।
B. विद्यार्थियों से सुखी पत्तियांँ इकट्ठी करने में बागवान की मदद करने को कहेंगे तथा खाद बनाने में सहायता करेंगे।
C. बागवान से बात करेंगे और ऐसा निर्देश देंगे कि वो ऐसा ना करें क्योंकि यह पर्यावरण के लिए हानि-कारक है।
D. प्रधानाध्यापक से कहेंगे कि वो इस समस्या को सुलझाएंँ क्योंकि इससे विद्यालय का वातावरण प्रदूषित होगा।
निम्नलिखित में से कौन सा कोपरेटिव लर्निंग (सहयोगात्मक अधिगम) के आवश्यक तत्व है?
A. विद्यार्थी समूहों में कार्य करते हैं।
B. विद्यार्थी समूहों में साझा करते हैं।
C. विद्यार्थी अपने अपने समूह में सकारात्मकता के साथ प्रतियोगिता करते हैं।
D. विद्यार्थी एक दूसरे की सहायता करते हैं।
A. A और B
B. B और D
C. C और D
D. A और D
कक्षा में, अध्यापिका सभी विद्यार्थियों से पूछती है कि कपड़े कैसे धोए जाते हैं? विद्यार्थी जवाब देते हैं कि वे अपनी माताओं को विभिन्न तरीकों जैसे साबुन लगा कर, पत्थर पर कपड़े रबड़ कर धोवणे (कपड़े धोने का लकड़ी का बेट) से धो कर, ब्रश लगा कर और वाशिंग मशीन से कपड़े धोते हुए देखते हैं। निम्नलिखित में से कौन से कथन अध्यापिका द्वारा चर्चा करवाए जाने की सर्वोत्तम व्याख्या है?
A) विद्यार्थियों की सामाजिक असमानता को उजागर करने के लिए।
B) विद्यार्थियों को घर के अनुभवों पर चिंतन करने के लिए प्रेरित करने हेतु।
C) कपड़े कैसे धोए जा सकते हैं, इसके लिए विविध संदर्भ प्रदान करने के लिए।
D) उन्हें कपड़े धोने की प्रक्रिया सिखाने के लिए
A. A, B और C
B. B, C और D
C. C और D केवल
D. A और C केवल
निम्नलिखित में से कौन से कथन संरचनावादी (कंस्ट्रक्टिविस्ट) कक्षाकक्ष में अध्यापक की भूमिका का वर्णन करते हैं?
A) पढ़ना और ज्ञान की व्याख्या करना
B) विद्यार्थियों को ज्ञान निर्माण हेतु प्रेरित करना
C) प्रश्न करना और व्याख्या करना
D) विद्यार्थियों को व्याख्या करने हेतु प्रेरित करना
A. A और B
B. B और D
C. C और D
D. A और D
कथन पर्यावरण अध्ययन एक ________ विषय है, के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
A. अंतःविषयक
B. अनुशासनिक
C. एकीकृत
D. एकल विषयक
अध्यापिका विभिन्न प्रकार के घोंसलों पर चर्चा कर रही है, वह विद्यार्थियों से उनके द्वारा देखे गए घोंसलें के प्रकारों के बारे में पूछती है। एक विद्यार्थी कहता है कि कुछ दिन पहले एक चिड़िया ने उसके घर की बालकनी पर घोंसला बनाया था, लेकिन उसकी मम्मी ने यह कहकर उसे हटा दिया कि बालकनी टहनियों और चिड़ियाँ की बीट से गन्दी हो रही है, अध्यापिका को क्या करना चाहिए?
A. विद्यार्थी की मम्मी से बात करके, उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने घोंसला हटा कर गलत किया।
B. विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए कार्यशाला का आयोजन करके उन्हें समझाना चाहिए कि चिड़िया के घोसले नष्ट क्यों नहीं किये जाने चाहिए।
C. विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के साथ नजदीकी पक्षी अभयारण्य घूम कर पक्षियों के घोसलों का अवलोकन करने के लिए कहना चाहिए।
D. विद्यार्थी से यह कहना चाहिए कि मम्मी ने सही किया, क्योंकि चिड़िया को पेड़ पर घोंसला बनाना चाहिए, हमारे घरों में नहीं।
विद्यार्थियों को प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण के बारे में पढ़ाते हुए, आपने कहा कि हमें चौराहे पर लाल बत्ती होने पर, गाड़ी बंद कर देनी चाहिए। अगले दिन आपका एक विद्यार्थी कहता है कि उसके पापा ने उसका पालन नहीं किया। उस विद्यार्थी के पापा द्वारा किसकी उपेक्षा की जा रही है?
A) सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाना।
B) ट्रैफिक नियम का पालन करना।
C) पर्यावरण के लिए चिंतित होना।
D) ईंधन का विवेकपूर्ण उपयोग करना।
A. A और B
B. B और C
C. C और D
D. D और A
एक अधिगम अक्षमता जो पठन को प्रभावित करती है वह _________ है।
A. डिसग्राफिया
B. डिस्लेक्सिया
C. डिस्क्लेकुलिया
D. डिस्प्रैक्सिया