CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part31

विकास की अवधि जिसमें आंतरिक मानदंडों पर प्रश्न किया जाता है और सहकर्मी समूह की राय आमतौर पर परिवार की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है, ___________ कहलाती है। 
A. शैशवावस्था
B. पूर्व बाल्यावस्था
C. मध्य बाल्यावस्था
D. किशोरावस्था

यह देखकर कि उनका बेटा रवि पढ़ने में रुचि रखता है और 3 साल की उम्र में पढ़ सकता है, उसके माता-पिता ने उसे बहुत सारी किताबें दिलवाईं। अपने माता-पिता के प्रोत्साहन के कारण, रवि की पढ़ाई उसकी उम्र के अनुसार बहुत उन्नत थी।

उपरोक्त उदाहरण से विकास के किस सिद्धांत का अनुमान लगाया जा सकता है?

A. विकास पूर्वानुमेय पथ का अनुसरण नहीं करता है। 
B. विकास समीपस्थ है। 
C. विकास शीर्षाभिमुख है। 
D. विकास आनुवंशिकता और पर्यावरण के बीच परस्पर अंत:क्रिया का परिणाम है।

विकास की किस अवधि में स्वतंत्रता की स्थापना, पहचान का विकास और अमूर्त सोच में से प्रत्येक विशेषता शामिल है?
A. मध्य बाल्यावस्था
B. उत्तर बाल्यावस्था
C. किशोरावस्था
D. प्रारंभिक वयस्कता

समाजीकरण के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. संस्कृतियों में समाजीकरण का एक समान तरीका है। 
B. समाजीकरण एक जटिल प्रक्रिया है जिसमें कई संस्थाएँ बच्चों को उनके जीवन काल में कई बार प्रभावित करती हैं। 
C. मीडिया और परिवार समाजीकरण की द्वितीयक एजेंसियां हैं। 
D. द्वितीयक समाजीकरण सबसे पहले तब होता है जब बच्चे अपनी व्यक्तिगत पहचान सीखते हैं और भाषा सीखते हैं।

निम्नलिखित में से किस सिद्धांतकारी ने नैतिक तर्क के अध्ययन के लिए संज्ञानात्मक विकासात्मक दृष्टिकोण (उपागम) का उपयोग किया है?
A. हावर्ड गार्डनर
B. जीन पियाजे
C. जॉन तुरील
D. माइकल ओसेरो

“बच्चे दुनिया को लेकर अपनी समझ को सक्रिय रूप से निर्मित करते हैं” यह कथन किस ने प्रस्तावित किया था?
A. इ. एल. थॉर्नडाइक
B. बी. एफ. स्किनर
C. जीन पियाजे
D. इवान पावलोव

शिक्षण-अधिगम के संदर्भ में, निम्न में से कौन-सी तकनीक को लेव वायगोत्सकी ने समर्थन नहीं दिया है?
A. सहकारात्मक अधिगम
B. पाड़ प्रदान करना
C. सहायक अधिगम
D. प्रतिपादक शिक्षण

एक पहेली के टुकड़ों की व्यवस्था करते समय मीठी अपने कार्यों को निर्देशित करने के लिए जोर से बोलती है। लेव वायगोत्स्की ने स्व-नियमन के लिए इस तरह की भाषा के उपयोग को ____के रूप में संदर्भित किया है। 
A. अहंकेंद्रित संवाद
B. निजी संवाद
C. सामाजिक संवाद
D. तर्कहीन संवाद

लॉरेंस कोलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत के अनुसार, नैतिक विकास के किस चरण में व्यक्ति विवेक के स्व-चुने हुए नैतिक सिद्धांतों द्वारा सही कार्य को परिभाषित करते हैं जो कानून और सामाजिक समझौते की परवाह किए बिना सभी मानवता के लिए मान्य हैं?
A. सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास
B. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत अभिविन्यास 
C. सामाजिक व्यवस्था अनुरक्षण अभिविन्यास
D. सहायक उद्देश्य अभिविन्यास

एक प्रगतिशील कक्षा में, एक शिक्षक बच्चों को एक सामान्य अधिगम के कार्य को प्राप्त करने के लिए समूहों में काम करने की सुविधा प्रदान करता है। यह छात्रों के बीच ________ को बढ़ावा देगा।
A. प्रतियोगिता
B. सहयोगी अधिगम
C. विरोध
D. निराशा

हॉवर्ड गार्डनर के बहु-बुद्धि के सिद्धांत में निम्नलिखित में से कौन-सा बुद्धि प्रकार शामिल है?
A. विश्लेषणात्मक, भाषाई, स्थानिक
B. रचनात्मक, विश्लेषणात्मक, व्यावहारिक
C. भाषाई, तार्किक-गणितीय, संगीतज्ञ
D. द्रव, क्रिस्टलीकृत, सामान्य

बच्चों में लैंगिक रूढ़िवादिता को तोड़ने के लिए निम्नलिखित में से किससे बचना चाहिए?
A. अन्य लिंग के बच्चों के साथ संयुक्त प्रयास
B. बिना रूढ़िबद्ध गतिविधियों में लगे वयस्कों के लिए अनावरण
C. ‘लड़कियां कला में अच्छी होती हैं’ और ‘लड़के गणित में उत्कृष्ट होते हैं’ जैसे सामान्य कथन बोलना
D. विभिन्न लिंगों की ‘जन्मजात क्षमताओं’ और ‘क्षमताओं की सामाजिक धारणा’ के बारे में आलोचनात्मक चर्चा

अभिकथन (A): एक शिक्षक को कक्षा में व्यक्तिगत भिन्नताओं को पूरा नहीं करना चाहिए।

कारण (R): प्रगतिशील शिक्षा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी बच्चों को एक समान तरीके से निर्देश दिया जाए और मानक तरीकों से मूल्यांकन किया जाए।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है। 
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

मूल्यांकन के संदर्भ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 में छात्रों के लिए किस प्रकार का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तावित किया गया है?
A. रिपोर्ट कार्ड जो दूसरों की तुलना में छात्र के सापेक्ष प्रदर्शन को निर्दिष्ट करते हैं। 
B. वर्ष के दौरान कागज और पेंसिल परीक्षण में छात्रों के प्रदर्शन का रिपोर्ट कार्ड
C. 360 डिग्री बहुआयामी रिपोर्ट कार्ड
D. योगात्मक एक-आयामी रिपोर्ट कार्ड

निम्नलिखित में से कौन सा प्रश्न समालोचनात्मक चिंतन का आकलन करेगा?
A. (a + b)2 के लिए सूत्र क्या है?
B. मीथेन का रासायनिक सूत्र लिखिए।
C. भोजन की कमी के विभिन्न कारण क्या हो सकते हैं?
D. हिमनद की निक्षेपण विशेषता क्या कहलाती है?

एक भाषा कक्षा में, डिस्लेक्सिया से पीड़ित छात्रों के सफल निष्कर्ष के लिए निम्नलिखित में से किस रणनीति से बचना चाहिए?
A. हस्तलिखित कार्य जमा करने के लिए सख्त समय सीमा निर्धारित करना।
B. कक्षा में नोट-लेने के बजाय वॉयस-रिकॉर्डर की अनुमति देना।
C. हस्तलिखित के बजाय टाइप किए गए और मुद्रित दत्त कार्य की अनुमति देना।
D. व्यक्तिगत गति से पढ़ने और लिखने के अवसर प्रदान करना।

अधिगम संबंधी वह कठिनाई जिसमें अधिक समय तक ध्यान केन्द्रित न हो पाए, आवेगशीलता हो और निराशाओं के प्रति कम सहिष्णुता हो, निम्नलिखित में से किसकी ओर इशारा करती है?
A. अवधान-न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार
B. स्वलीनता
C. दृश्य बाधित
D. गुणजवैकल्य

निम्नलिखित में से वह कौन सी स्थिति है जिसमें तार्किकता, अधिगम, समस्या समाधान के साथ-साथ व्यवहार समायोजन, जिसमें सामाजिक और व्यवहारिक कौशल सम्मलित है, महत्त्वपूर्ण रूप से बाधित रहता है?
A. श्रवण क्षति
B. दृश्यात्मक क्षति
C. गति (संचालन) क्षति
D. बौद्धिक क्षति

अभिकथन (A): समावेशन से तात्पर्य है कि अधिगम में कठिनाई महसूस करने वाले विद्यार्थी सामान्य विद्यालय में पृथक रूप से सीखें।

कारण (R): इस प्रकार की रणनीति अधिगम में कठिनाई महसूस करने वाले विद्यार्थीयों को समाज में प्रतिभागिता के लिए तैयार करती है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्नलिखित में से कौन सा सृजनात्मकता का महत्त्वपूर्ण कारक नहीं है?
A. मौलिकता
B. अभिसारी चिंतन
C. प्रवाह
D. लचीलापन

एक सामाजिक-संरचनात्मक कक्षा में ज्ञान के क्या-क्या स्रोत होंगे?

(i) समाचार पत्र

(ii) सहपाठी

(iii) पाठ्यपुस्तक

(iv) लोक कथाएँ

A. (ii), (iii)
B. (i), (ii), (iii)
C. (i), (iii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv)

अधिगमकर्ताओं की ‘सक्रिय संलग्नता’ के लिए क्या आवश्यक है?

(i) अन्वेषण और पूछताछ

(ii) पुनरुत्पादन और प्रत्यास्मरण

(iii) संप्रयोग और चिंतनशीलता

(iv) वाद विवाद और चर्चा

A. (i),(ii), (iv)
B. (i), (iii), (ii)
C. (i), (iii), (iv)
D. (ii), (iii), (iv)

अधिगमकर्ताओं को एक संसाधन-समृद्ध वातावरण में अधिकतम स्वतंत्रता की अनुमति देना और अपने लिए स्वयं ही ज्ञान की संरचना हेतु सुसाध्य करना, किस उपागम की ओर इशारा करता है?
A. अन्वेषण अधिगम
B. पाठ्यपुस्तक केन्द्रित अधिगम
C. प्रतिपादक शिक्षण
D. व्यवहारवादी शिक्षण

बच्चों में वैकल्पिक धारणाएं:
A. निर्मित होना असामान्य है।
B. पूर्णरूप से विसंगत और त्रुटिपूर्ण हैं।
C. उनके अंतः प्रज्ञाजन्य (सहज ज्ञान) सिद्धांतों को दर्शाती हैं।
D. अध्यापिका द्वारा ध्यान नहीं दी जानी चाहिए।

अभिकथन (A) : किशोरों को कक्षा में चर्चा और वाद-विवाद के लिए ढेर सारे मौके प्रदान करने चाहिए।

कारण (R) : सहयोगात्मक अधिगम, अर्थ के निष्कर्ष और विभिन्न विचारों को सांझा करने का अवसर देता है।

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part6

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

विद्यार्थियों में संज्ञानात्मक परिवर्तन को प्रोत्साहित करने के लिए एक शिक्षिका को –
A. यंत्रवत याद करने के लिए लंबे अनुच्छेद देने चाहिए।
B. ऐसी विषयवस्तु देनी चाहिए जो मध्यम रूप से चुनौतीपूर्ण हो और स्कीमा में संशोधन की माँग करे।
C. असम्बद्ध खण्डों में जानकारी प्रस्तुत करनी चाहिए।
D. ऐसे कार्य देने चाहिए जो बच्चों के वर्तमान संज्ञानात्मक स्तर से अत्यधिक उच्च हों।

योग्यता की _________ धारणा का आशय है कि सफलता पाने के लिए प्रयास सार्थक भूमिका निभाते हैं।
A. प्रतिस्पर्द्धात्मक
B. सत्वात्मक
C. वृद्धिशीलात्मक
D. परिहार आधारित

एक संरचनात्मक कक्षा में ऐसे क्रियाकलापों का इस्तेमाल होगा जो _________ हो।

(i) औसत रूप से कठिन

(ii) पाठ्य सामग्री के प्रत्यास्मरण पर आधारित

(iii) पुनरावृत्तीय और यांत्रिक

(iv) सामूहिक कार्य

A. (ii), (iii)
B. (i), (ii)
C. (i), (iv)
D. (i), (ii), (iii)

एक विद्यार्थी को _________ का अहसास होगा, यदि वह सफलता का आरोपण आंतरिक मानता है और ________ का अहसास होगा यदि वह असफलता का आरोपण बाह्य मानता है।
A. दुश्चिन्ता, राहत
B. शर्म, आभार
C. गर्व, क्रोध
D. आभार, प्रसन्नता

माध्यमिक कक्षा में एक नई अवधारणा को पढ़ाते समय, एक शिक्षक को निम्नलिखित में से किसका अनुसरण करना चाहिए?
A. सुनिश्चित करना कि अवधारणा छात्रों के लिए बिल्कुल अलग है।
B. नई अवधारणा के साथ छात्र जो पहले से जानते हैं उससे संबंधित करना।
C. छात्रों को तैयार नोट्स देना और उन्हें याद करने के लिए कहना।
D. सुनिश्चित करना कि छात्र अवधारणा के बारे में चर्चा में अपने सामाजिक-सांस्कृतिक ज्ञान को साझा नहीं करते हैं।

एक पूर्ण वर्ग प्राप्त करने के लिए, सबसे छोटी संख्या, जिसे 893304 से घटाया जाना चाहिए, वह क्या है?
A. 279
B. 479
C. 1042
D. 2168

निम्न में से कौन-से कथन सही हैं?

(i) दो अभाज्य संख्याओं का योगफल सदैव एक अभाज्य संख्या होता है।

(ii) एक भाज्य संख्या विषम हो सकती है।

(iii) ‘2’ एकमात्र सम अभाज्य संख्या है।

(iv) सबसे छोटी अभाज्य संख्या ‘1’ है।

A. (i) और (iii)
B. (ii) और (iii)
C. (ii) और (iv)
D. (iii) और (iv)

किसी कक्षा के दो सैक्शनों में 18 और 24 विद्यार्थी हैं। प्रायोगिक कार्य के लिए इन विद्यार्थियों को अधिकतम समान माप वाले समूहों में विभाजित किए जाने वाले समूहों की संख्या है –
A. 3
B. 4
C. 6
D. 7

\({[ {{{( {1/3} )}^{ – 2}} – {{( {1/4} )}^{ – 1}}} ]^{ – 2}}\)का मान क्या है?
A. 25
B. \({1/25}\)
C. 144
D. \({1/144}\)

यदि 1.5 × 106 और 3.4 × 107 के योगफल को p × 10n के मानक रूप में व्यक्त किया जाता है, तब (2p + n) का मान क्या है?
A. 7.1
B. 10.55
C. 13.1
D. 14.1

एक समबहुभुज के बाह्य कोण और अंत: कोण का अनुपात 1 ∶ 4 है। बहुभुज की भुजाओं की संख्या कितनी है?
A. 6
B. 8
C. 9
D. 10

अभिकथन (A): एक सम अष्टभुज में 8 सममित रेखाएँ हैं।

कारण (R): एक समबहुभुज में सममित रेखाओं की संख्या, उसकी भुजाओं की संख्या के बराबर होती है।

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही है?

A. (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है। 
B. (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है। 
C. (A) और (R) दोनों सत्य हैं। 
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं। 

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

(i) सभी आयत, वर्ग होते हैं।

(ii) सभी समचतुर्भुज, समांतर चतुर्भुज होते हैं।

(iii) सभी वर्ग, समांतर चतुर्भुज नहीं होते हैं।

(iv) सभी वर्ग, समलंब होते हैं।

उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

A. केवल (i) और (ii)
B. केवल (ii) और (iii)
C. केवल (iii) और (iv)
D. केवल (ii) और (iv)

विभिन्न पर्चियों पर 1 से 25 तक प्राकृत संख्याएँ (एक पर्ची पर एक संख्या) लिखी हुई हैं, इन्हें एक बक्से में डालकर अच्छी तरह से मिला दिया जाता है। राज बक्से के अंदर बिना देखे, एक पर्ची निकालता है। इस पर्ची पर एक भाज्य संख्या आने की प्रायिकता क्या होगी?
A. \(16/25\)
B. \(3/5\)
C. \(13/25\)
D. \(14/25\)

आँकड़ों 2, 1, 3, 2, 4, 9, 8, 4, 13, 4 के माध्य, माध्यक, बहुलक तथा परिसर का माध्य क्या कितना होगा?
A. 6.25
B. 5.25
C. 7.25
D. 5.75

दोबारा बनाने पर, लोहे की एक बेलनाकार छड़ की लंबाई, मूल लंबाई की 16 गुनी हो जाती है। नई छड़ की त्रिज्या क्या बन जायेगी?
A. मूल छड़ की 4 गुनी हो जाएगी।
B. मूल छड़ की \(1/4\) गुनी हो जाएगी।
C. मूल छड़ की 16 गुनी हो जाएगी।
D. मूल छड़ की \(1/16\) गुनी हो जाएगी।

प्रत्येक 144 सेमी लंबाई के तार के टुकड़ों का उपयोग करके एक वर्ग और बंद आधार वाला एक अर्ध-वृत्त बनाया जाता है। वर्ग के क्षेत्रफल और अर्धवृत्त के क्षेत्रफल का अनुपात क्या है? (π = \(22/7\))
A. π ∶ 4
B. 4 ∶ π
C. 81 ∶ 77
D. 77 ∶ 81

एक समलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल 512 सेमी2 है। उसकी दोनों असमांतर भुजाओं की लंबाइयां 17 सेमी तथा 23 सेमी हैं और समांतर भुजाओं के बीच की दूरी 16 सेमी है। समलंब चतुर्भुज का परिमाप कितना होगा?
A. 108 सेमी
B. 104 सेमी
C. 112 सेमी
D. 116 सेमी

यदि मोटे कागज़ की 12 शीटों का भार 40 ग्राम है, तो उसी कागज़ की कितनी शीटों का भार 3\(1/2\) किलोग्राम होगा?
A. 750
B. 1050
C. 1350
D. 950

व्यंजक (25x2 – 4y2 + 28yz – 49z2) के गुणनखंड हैं:
A. (5x + 2y – 7z) (5x – 2y – 7z)
B. (5x + 2y – 7z) (5x – 2y + 7z)
C. (5x – 2y – 7z) (5x + 2y + 7z)
D. (5x – 2y + 7z) (5x – 2y – 7z)

यदि 3m  \({1/3m}\) = 3 है, जहाँ m ≠ 0 है, तब m2\({{1}{{81{m^2}}}}\) का मान क्या है?
A. \(2{1/9}\)
B. \(1{2/9}\)
C. 2
D. 4

49 – x2 – y2 + 2xy के गुणनखंड क्या हैं?
A. (7 + x – y) (7 – x – y)
B. (7 + x + y) (7 – x + y)
C. (7 + x + y) (7 + x – y)
D. (7 + x – y) (7 – x + y)

यदि \({{3x – 4}}{3} + {{2x + 1}}{2} = x + 7/6\) है, तब \({{5x – 1}}{4}\) का मान क्या है?
A. \({{9}}{4}\)
B. \(-{{1}}{4}\)
C. \({{-9}}{4}\)
D. \({{1}}{4}\)

यदि AD एक समबाहु त्रिभुज ABC का एक शीर्षलंब है, तो 4AD2 का मान किसके बराबर है?
A. 3BC2
B. 2BD2
C. 3BD2
D. 2AB2

किसी त्रिभुज ABC की भुजा BC पर एक बिंदु D स्थित है तथा DB को E तक बढ़ाया गया है। यदि AB = AD, ∠ABE = 120° है तथा ∠BCA = 25° है, तो ∠CAD का मान किसके बराबर है?
A. 25°
B. 35°
C. 65°
D. 85°

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (2005) के अनुसार, स्कूलों में गणित शिक्षा का एक मुख्य लक्ष्य है:
A. बच्चे (अधिगमकर्ता) की विचार-प्रक्रिया का विश्लेषण करना
B. बच्चे (अधिगमकर्ता) की विचार-प्रक्रिया का गणितीकरण करना
C. बच्चे (अधिगमकर्ता) की विचार-प्रक्रिया का अगणितीकरण करना
D. अधिगमकर्ता में समस्या-समाधान योग्यता का विकास करना

एक मिडिल स्कूल अध्यापक कक्षा के समक्ष निम्नलिखित प्रश्न रखता है:

“2, 3, 6 और 9 अंकों का उपयोग केवल एक बार करते हुए 64 के सबसे समीप वाला दशमलव अंक बनाएँ।”

छात्र A के जवाब दिया: “यह 62.39 है।”

छात्र B ने जवाब दिया: 64 के और समीप वाली संख्या लाने के लिए, मैं सोचता हूँ कि मैं एक बार दोबारा से अंकों को लगा सकता हूँ।

उपर्युक्त जानकारी के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही होंगे?

(a) प्रश्न छात्रों का उनकी दो दशमलव संख्याओं की तुलना करने की योग्यता पर आकलन करता है।

(b) छात्र B का जवाब ग़लत है क्योंकि 62.39 सही उत्तर है।

(c) दिए गए प्रश्न के बहुत सारे जवाब हो सकते हैं।

(d) अध्यापक चर्चा शुरू कर सकते हैं और छात्रों को दूसरे छात्रों की तार्किक क्षमता (विवेचन) का आलोचनात्मक विश्लेषण करने दें।

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part14

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. a और b
B. c और d
C. केवल b
D. a और d

निम्न में से कौन-सा/से कक्षा में एक प्रभावशाली परिचर्चा का/के लक्षण है/हैं?

a. यह छात्रों को अपनी भ्रांतियों को स्पष्ट करने का अवसर देता है।

b. यह प्रतिभाशाली छात्रों को उनकी योग्यता दर्शाने का अवसर देता है।

c. यह छात्रों के गणितीय चिंतन को विकसित करता है और उनमें गणित के प्रति भयमुक्त मनोवृत्ति को आत्मसात करता है।

A. a और b
B. b और c
C. a और c
D. केवल c

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन गणित की प्रयोगशाला के लिए अत्यधिक उपयुक्त है?
A. यह चिंतन, विवेचन (तार्किक क्षमता) और समस्या-समाधान करने के स्वभाव को विकसित करने में सहायक होती है।
B. गणित की प्रयोगशाला में मूर्त पदार्थों को शिक्षार्थियों को आसानी से दिया जा सकता है।
C. गणित की प्रयोगशाला, शिक्षार्थियों के मौखिक कौशल को सुधारती है।
D. यह परियोजना पर आधारित अधिगम को प्रोत्साहित नहीं करती है।

निम्नलिखित में से कौन-सा छात्रों में गणित की चिंता के कारणों में से एक कारण नहीं माना जा सकता है?
A. गणित की परीक्षा में निम्न-स्तरीय उपलब्ध
B. कक्षा में शिक्षण-अधिगम के अनुभव
C. गणित की अमूर्त प्रकृति
D. लैंगिक (जेंडर) अंतर

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 में प्रस्तावित किया गया है कि गणित पढ़ाने के लिए समस्या-समाधान को एक उपागम के रूप में अपनाया जाए, क्योंकि –
A. उत्तम समस्या-समाधानकर्ता बनने के लिए अभ्यास करना आवश्यक है।
B. छात्रों को प्रश्न हल करने में डर लगता है।
C. हमें अध्यापकों को प्रशिक्षित करना चाहिए कि वे समस्या-समाधान के अधिगम को अपना सकें।
D. समस्या-समाधान संकल्पनात्मक समझ से संबंधित है।

मिडिल स्कूल का एक अध्यापक अपने छात्रों के लिए आकलन की एक योजना बनाता है और ‘भिन्न’ पर आधारित निम्नलिखित शब्द समस्या (इबारती सवाल) देता है –

‘चैरी की मम्मी पिकनिक के लिए कप-केक बनाती हैं। वह अपने दोस्तों के साथ कुछ कप-केक खा लेती हैं। वह गिनती हैं कि 20 कप-केक बचे हैं। वह अपने दोस्तों को बताती हैं कि उन्होंने कुल कप-केक का \(2/5\) वां हिस्सा खा लिया है। उसकी मम्मी ने कितने कप-केक बनाए थे?

दिया गया इबारती सवाल छात्रों की किस योग्यता को आँकेगा?

(a) एक पूर्ण निर्धारित करना जब एक भिन्नात्मक अंश दिया गया है।

(b) एक संदर्भ में भिन्न राशियों के बीच संबंध को समझना।

(c) प्रश्न को अंग्रेजी भाषा में पढ़ना।

(d) प्रश्न के कई सही उत्तर देना।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. a और c
B. a और b
C. b और d
D. केवल a

निम्न में से कौन-से एक रचनात्मक कक्षा के गुण है –

a. छात्रों को पाठ्यपुस्तक के अभ्यास में दी गई सभी समस्याओं को हल करने के लिए कहना।

b. वास्तविक जीवन से संकल्पनाओं और समस्याओं को संबंधित करना।

c. कक्षा के क्रिया-कलापों के दौरान छात्रों की अंतः क्रियाओं को सुसाध्य करना।

d. छात्रों से अधिक से अधिक प्रश्न पूछना और उन्हें प्रश्न पूछने के लिए हतोत्साहित करना।

A. a और b
B. b और c
C. c और d
D. a, b और c

निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीतियाँ निम्न स्तरीय उपलब्धि वाले विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त नहीं है?
A. छात्रों की रूचि पर केन्द्रित गतिविधियों का उपयोग करना।
B. एकल कार्य सत्र में अभ्यास करने के लिए प्रश्नों की संख्या को कम रखना।
C. पाठ्यपुस्तक में से विविध प्रकार के प्रश्नों को हल करने के लिए देना।
D. शिक्षक-निर्देशित अभ्यास के लिए अतिरिक्त समय आवंटित करना।

एक अध्यापक कक्षा में वास्तविक जीवन से संबंधित समस्या को प्रस्तुत करता है कि एक गाँव में तीन समृद्ध परिवारों को छोड़कर, अन्य सभी ग्रामीण परिवार सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं। गाँव के लोगों को सरकारी योजना से अधिकतम लाभान्वित करने के लिए एक सर्वे किया जाता है। इस स्थिति के संदर्भ में निम्नलिखित में से माप की कौन-सी केंद्रीय प्रवृत्ति गाँव के लोगों की औसत आय ज्ञात करने के लिए उपयुक्त होगी?
A. माध्य
B. माध्यिका
C. बहुलक
D. हरात्मक माध्य

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही उत्तर चुनिए।

अभिकथन (A) – ध्वनि वायु की तुलना में जल में तेजी से यात्रा करती है। 
कारण (R) – माध्यम की कठोरता ध्वनि की चाल को प्रभावित करती है।

A. A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या करता है।
B. A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. A सही है और R गलत है।
D. R सही है और A गलत है।

मानव आहारनाल का वह भाग जहाँ वसा का पूर्ण पाचन होता वह __________ है
A. बड़ी आंत्र 
B. छोटी आंत्र 
C. मुंह
D. आमाशय

कैटरपिलर (रेशमकीट) ______ के बने रेशे को स्रावित करते हैं।
A. प्रोटीन
B. कार्बोहाइड्रेट
C. वसा
D. सेल्युलोस

कभी-कभी अत्यधिक व्यायाम करने के बाद हमारी पेशियों में ऐंठन होती है। इसका कारण यह है कि –
A. वायवीय श्वसन होता है और एल्कोहल, लैक्टिक अम्ल और ऊर्जा उत्पन्न होती है
B. अवायवीय श्वसन होता है और एल्कोहल, CO2 और ऊर्जा उत्पन्न होती है
C. वायवीय श्वसन होता है और लैक्टिक अम्ल, CO2 और ऊर्जा उत्पन्न होती है
D. अवायवीय श्वसन होता है और लैक्टिक अम्ल और ऊर्जा उत्पन्न होती है

मानव हृदय में धमनियों के विषय में सही वर्णन करने वाला कथन है-
A. धमनियों की भित्तियां पतली होती हैं और इनके भीतर वाल्व होते हैं। इनमें रुधिर निम्न दाब पर बहता है और ये रुधिर को हृदय से बाहर ले जाती हैं।
B. धमनियों की भित्तियां मोटी और प्रत्यास्थ होती हैं और इनके भीतर कपाट होते हैं। इनमें रुधिर उच्च दाब पर बहता है। ये विभिन्न भागों से रुधिर को एकत्र करके वापस हृदय में पहुंचाती हैं।
C. धमनियों की भित्तियां मोटी और प्रत्यास्थ होती हैं और इनमें वाल्व नहीं होते हैं। इनमें रुधिर उच्च दाब पर बहता है। ये रुधिर को हृदय से शरीर के विभिन्न भागों तक ले जाती हैं।
D. धमनियों की भित्तियां मोटी होती हैं। इनमें रुधिर निम्न दाब पर बहता है। ये रुधिर को हृदय से शरीर के विभिन्न भागों तक पहुंचाती हैं।

मानव शरीर में मूत्र का वास्तविक मार्ग है –
A. वृक्क → मूत्रवाहिनी→ मूत्राशय → मूत्रमार्ग
B. वृक्क → मूत्राशय → मूत्रवाहिनी→ मूत्रमार्ग
C. वृक्क → मूत्रमार्ग → मूत्राशय → मूत्रवाहिनी
D. वृक्क → मूत्राशय → मूत्रमार्ग → मूत्रवाहिनी

एक ट्रेन 06.10.2021 को स्टेशन A से 22.15 बजे शुरू होती है और 09.10.2021 को 04.15 बजे स्टेशन B पर पहुंचती है। यदि दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी 1890 किमी है, तो ट्रेन की औसत गति है:
A. 35 किमी/घंटे
B. 63 किमी/घंटे
C. 54 किमी/घंटे
D. 73 किमी/घंटे 

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

(A) एक उत्तल दर्पण सदैव एक आभासी और छोटा प्रतिबिंब निर्मित करता है।
(B) एक अवतल लेंस सदैव एक आभासी और छोटा प्रतिबिंब निर्मित करता है।
(C) एक अवतल दर्पण एक वास्तविक छोटा और साथ ही आभासी छोटा प्रतिबिंब निर्मित करता है।
(D) एक उत्तल लेंस एक आवर्धक के रूप में उपयोग करते समय एक वास्तविक और आवर्धित प्रतिबिंब निर्मित करता है।

सही कथन हैं:

A. A, B और C
B. B, C और D
C. केवल A और B
D. A, B और D

जैव विविधता से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(A) यह केवल किसी विशेष क्षेत्र में पाई जाने वाली प्रजाति (जीव-जंतु) का उल्लेख करती है।

(B) यह किसी दिए गए क्षेत्र में पाई जाने वाली एक विशेष प्रजाति के प्राणियों की कुल संख्या का उल्लेख करती है।

(C) यह किसी दिए गए क्षेत्र में उपस्थित विभिन्न प्रकार के पादप जगत और प्राणि जगत की प्रजातियों का उल्लेख करती है।

(D) यह वनों में सबसे अधिक होती है।

सही कथन है –

A. केवल D
B. केवल B और D
C. A, B और D
D. केवल C और D

कोशिका के संदर्भ में निम्न में से गलत कथन चुनिए:

A. कोशिका की आकृति विशिष्ट रूप से उसके कार्यों से संबंधित होती है।

B. पादप कोशिका में कोशिका झिल्ली अनुपस्थित होती है।

C. जीवाणुओं में कोशिका भित्ति उपस्थित होती है।

D. न्यूरॉन की आकृति तंतुओं के जैसी होती है।

A. A, B
B. B, D
C. C, D
D. B, C

पादप में प्रकाश संश्लेषण और श्वसन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही कथन है?
A. प्रकाश संश्लेषण और श्वसन दोनों दिन के समय पादपों में होते हैं।
B. श्वसन रात में होता है और प्रकाश संश्लेषण दिन में होता है।
C. श्वसन रात और दिन के समय होता है जबकि प्रकाश संश्लेषण दिन के समय होता है।
D. प्रकाश संश्लेषण और श्वसन दोनों दिन और रात के समय होते हैं।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part63

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

(A) पेचिश और मलेरिया जैसे रोग जीवाणुवीय रोग हैं
(B) टाइफाइड और तपेदिक प्रोटोजोआ के कारण होते हैं
(C) इन्फ्लुएंजा और चिकन पॉक्स वायरस के कारण होते हैं
(D) पोलियो और अधिकांश खांसी विषाणु रोग हैं

सही कथन है/हैं

A. केवल 
B. केवल C
C. केवल A और B
D. केवल C और D

रसायन आमतौर पर खाद्य परिरक्षकों के रूप में उपयोग किए जाते हैं?
A. सोडियम बाइकार्बोनेट और सोडियम बेंजोएट
B. टार्टरिक अम्ल और सोडियम सल्फेट
C. सोडियम बाइकार्बोनेट और सोडियम सल्फ़ेट
D. सोडियम मेटा बाइसल्फ़ेट और सोडियम बेंज़ोएट

निम्नलिखित बलों पर विचार कीजिए:

(A) पेशीय बल
(B) चुंबकीय बल
(C) घर्षण बल
(D) गुरुत्वाकर्षण बल
(E) स्थिरवैद्युत बल

असंपर्की बल हैं:

A. केवल B और E
B. केवल A, B और D
C. केवल B, D और E
D. B, C, D और E

दबाव का SI मात्रक है
A. न्यूटन.मीटर
B. न्यूटन मीटर2
C. न्यूटन/मीटर
D. न्यूटन/मीटर2

जब किसी पॉलिथीन ट्यूब को ऊनी कपड़े से रगड़ा जाता है, तो पॉलिथीन ट्यूब:
A. कपड़े पर धनात्मक आवेश होने पर ऋणात्मक रूप से आवेशित हो जाता है
B. और कपड़ा दोनों ऋणात्मक आवेश प्राप्त कर लेते हैं
C. कपड़े पर ऋणात्मक आवेश होने पर धनावेशित हो जाता है
D. और कपड़ा दोनों धनात्मक आवेश प्राप्त कर लेते हैं

प्रकाश की किरण समतल दर्पण के परावर्तक पृष्ठ पर आपतित होती है। यदि आपतित किरण परावर्तक सतह के साथ 40° का कोण बनाती है, तो आपतित किरण और संबंधित परावर्तित किरण के बीच का कोण होता है:
A. 40°
B. 50°
C. 80°
D. 100°

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए:

अभिकथन (A): पृथ्वी से देखे जाने पर शुक्र चंद्रमा की तरह अवस्थाएं दर्शाता है।

कारण (R1): शुक्र पर बादल युक्त वायुमंडल है जो सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करता है।

कारण (R2): शुक्र अपने अक्ष पर पूर्व से पश्चिम की ओर घूर्णन करता है।

A. R1 और R2 दोनों सही हैं और R1,  A की सही व्याख्या करता है
B. R1 और R2 दोनों सही हैं और R2, A की सही व्याख्या करता है
C. R1 और R2 दोनों सही हैं लेकिन कोई भी A की सही व्याख्या नहीं करता है
D. R1 और R2 दोनों सही हैं और दोनों A की सही व्याख्या करते हैं

सर्दियों की सुबह नंगे पैर चलते समय हमें लगता है कि लकड़ी के फर्श की तुलना में संगमरमर का फर्श ठंडा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि संगमरमर का फर्श:
A. लकड़ी के फर्श की तुलना में अधिक ऊष्मा को परावर्तित करता है
B. लकड़ी के फर्श की तुलना में ऊष्मा का बेहतर सुचालक है
C. लकड़ी के फर्श की तुलना में ऊष्मा का कुचालक है
D. प्रतिदिन धोया जाता है जबकि लकड़ी के फर्श पर केवल झाड़ू लगाई जाती है

पेट्रोलियम के घटकों के समूह की पहचान करें अर्थात पेट्रोलियम से प्राप्त उत्पाद:
A. डीजल, पेट्रोल, रेयान
B. स्नेहक तेल, पैराफिन मोम, कोलतार
C. डीजल, कोलतार, कास्टिक सोडा
D. पेट्रोल, रेयान, पैराफिन मोम

विज्ञान अध्ययन के संदर्भ में निम्न में से क्या कभी भी सही नहीं हो सकता है?
A. इसमें अवलोकन, पैटर्न की पहचान तथा परिकल्पना का प्रतिमान निहित है।
B. इसमें गुणात्मक या गणितीय मॉडलों का आविष्कार और उनके निष्कर्षों को निकालना निहित है।
C. यह निर्णयात्मक प्रमाणों के लिए केवल इंद्रिय जनित आंकड़ों (डेटा) पर निर्भर है।
D. इसका मुख्य उद्हेश्य अवलोकनों तथा नियंत्रित प्रयोगों द्वारा सिद्धांतों की पुष्टि करना झूठा सिद्ध करना है।

निम्न में से किसके अतिरिक्त अन्य सभी तर्कसंगत सोच को विकसित करने के लिए उपयुक्त हैं?
A. संदेहवाद को प्रोत्साहित करना
B. विवादास्पद मुद्दों से बचना
C. कारण-परिणाम संबंधों को खोजना
D. विश्वसनीय वैज्ञानिक साहित्य से परामर्श लेना

निम्नलिखित में से कौन सा कथन ‘वैज्ञानिक प्रक्रिया’ की सही व्याख्या करता है?
A. यह विज्ञान के अध्ययन के लिए वैज्ञानिकों द्वारा प्रतिपादित सात चरणों का एक निश्चित क्रम है।
B. यह विचारों का एक संयोजन है जिनका किसी निश्चित क्रम में होना आवश्यक नहीं है।
C. यह एक समय प्रामाणित विधि है जिसमें परिकल्पना का निर्माण एक आवश्यक भाग है।
D. यह विज्ञान की एक प्रचलित विधि है जो चयनित आंकड़ों पर अत्यधिक निर्भर करती है।

विज्ञान में ‘अनुमान लगाने’ का क्या अर्थ है?
A. भौतिक जगत के कुछ पहलुओं की स्पष्ट व्याख्या करने के लिए इंद्रियों का सक्रिय उपयोग करना
B. तर्कसंगत अवलोकनों के लिए स्पष्टीकरण गढ़ना
C. अवलोकनों में निजी पूर्वाग्रहों को कम से कम जगह देने की विधि
D. भौतिक जगत के विषय में प्रमाणों को एकत्र करने की प्रक्रिया

विभिन्न पृष्ठभूमियों के छात्रों को विज्ञान को समझने और सुगमतापूर्वक करने के लिए प्रोत्साहित करने में निम्न में से कौन-सी योजना उपयुक्त नहीं होगी?
A. अपनी व्याख्याओं में ग्रामीण, शहरी और जनजातीय संदर्भों के उदाहरणों को सम्मिलित करना।
B. ‘विज्ञान प्रतिभा संपन्न’ विद्यार्थियों से उच्च अपेक्षाएँ रखना और जिन विद्यार्थियों की वैज्ञानिक अभिरुचि नहीं है, उनसे मध्यम दर्जे की अपेक्षाएँ रखना।
C. एक शिक्षक के तौर पर यह दर्शाना कि आप विज्ञान का अध्ययन करने के लिए तैयार हैं और अपने आप को एक आदर्श रूप में प्रस्तुत करना।
D. विज्ञान के उद्यम के लिए सभी संस्कृतियों के व्यक्तियों के योगदान को उजागर करना।

विज्ञान में विद्यार्थियों की संकल्पनात्मक समझ का आकलन करने के लिए निम्न में से क्या सहायक नहीं है?
A. अवधारणा आधारित परीक्षणों पर विद्यार्थियों की योग्यता का विश्लेषण करना।
B. विद्यार्थियों के उत्तरों को सावधानीपूर्वक सुनना और उनके विचारों पर प्रतिक्रिया देना।
C. चुनौतीपूर्ण मानकों से तुलना करते हुए विद्यार्थियों को एक सीधा, स्पष्ट प्रतिपुष्टिकरण देना।
D. सुनिश्चित करना कि विद्यार्थी प्रदत्त कार्यों को समय पर जमा करना।

प्रभावपूर्ण सहयोगात्मक (कोलैबोरेटिव) अधिगम को प्रोत्साहित करने के लिए समूह कैसा होना चाहिए?
A. समरूप और छोटा
B. विषमरूप और बड़ा
C. समरूप और बड़ा
D. विषमरूप और छोटा

अंग्रेजी की कक्षा में कहानी सुनाते समय अध्यापिका एक पात्र का उल्लेख करती है जो पीने का पानी लाने के लिए नदी को गई। नकुल, एक विद्यार्थी, बीच में टोकते हुए कहता है कि क्या नदी का पानी पीना सुरक्षित है, क्योंकि वह तो अपने घर पर प्यूरीफायर (शोधक) का पानी पीता है?

अध्यापिका को क्या करना चाहिए?

A. नकुल से कहे कि यह काल्पनिक कहानी है और उसे इसमें तर्क नहीं खोजना चाहिए।
B. विद्यार्थियों से कहे कि नदी से सीधे पानी पीना सुरक्षित नहीं है और कहानी सुनाना जारी रखे।
C. नकुल से कहे कि यह अंग्रेजी की कक्षा है और उसे इस विषय पर विद्यालय के विज्ञान शिक्षक से चर्चा करनी चाहिए।
D. विद्यार्थियों से कहे कि वे चर्चा करके कारण बताएं कि सीधे नदी से पानी पीना सुरक्षित क्यों नहीं है।

निम्नलिखित में से क्या छात्रों के उपचारात्मक शिक्षण से संबंधित सुझाव देने में सहायता करेगा?
A. भविष्यसूचक मूल्यांकन
B. प्लेसमेंट मूल्यांकन
C. योगात्मक मूल्यांकन
D. निदानात्मक मूल्यांकन

एक विद्यार्थी का कहना है कि राजमा के सूखे बीज निर्जीव हैं क्योंकि वे एक मुट्ठी भर कंकड़ से अधिक कुछ प्रतीत नहीं होते। उसके इस अवलोकन पर आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी?
A. बीज जीवित होते हैं क्योंकि किसी उपयुक्त वातावरण में रखने पर उनमें जीवन की सभी प्रक्रियाओं को दर्शाने की क्षमता होती है।
B. बीज जीवित नहीं होते हैं क्योंकि वे जीवन की किसी भी प्रक्रिया को नहीं दर्शा रहे हैं।
C. बीज जीवित थे, जब वे जीवित पौधे का एक अंग थे, लेकिन अब वे निर्जीव हैं।
D. एक बार किसी जीवित पदार्थ को काटने या तोड़ने पर यदि वह अपने आप को स्वयं स्वस्थ न कर सके तो वह धीर–धीरे मर जाता है।

Leave a Comment

error: