CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part33

निम्नलिखित में से कौन सा कथन विकास एवं अधिगम के बारे में लेव वायगोत्सकी के दृष्टिकोण का सही वर्णन करता है?
A. दोनों का संबंध अनुकर्मिक है। 
B. दोनों का संबंध निश्चल है। 
C. अधिगम अक्सर विकास के अग्रिम होता है। 
D. विकास अक्सर अधिगम के अग्रिम होता है। 

विकासवादी सिद्धांतकार जो विकास की प्रक्रिया को जीवन भर पर्याप्त नमनीयता के रूप में देखते हैं, वे _________ के महत्व पर जोर देने की संभावना रखते हैं। 

A. आनुवंशिकता
B. पर्यावरण और अनुभव
C. क्षेत्र विशिष्ट बुद्धि
D. क्रिस्टलीकृत बुद्धि

विकासात्मक प्रक्रिया में ‘असंततता’ का अर्थ है:
A. दुनिया को समझने के नए तरीके जो विकास की प्रक्रिया के दौरान सामने आते हैं।
B. विकासात्मक प्रक्रिया में नकारात्मक विराम।
C. विकास में एक नीचे की ओर नकारात्मक प्रवृत्ति।
D. विकास प्रक्रिया में हस्तक्षेप

पालन पोषण की प्राधिकारिक शैली किस पर आधारित है?
A. बच्चे के बारे में खुद निर्णय लेना
B. बच्चे के पक्ष को न सुनना
C. बच्चे से अविवेकपूर्ण माँग करना
D. जब संभव हो तब बच्चे के साथ साझेदारी में निर्णय लेना

जीन पियाजे के अनुसार विकासात्मक बदलाव की प्रक्रिया निम्न में से किन विशिष्ट संज्ञानात्मक प्रकार्यों द्वारा घटित होती हैं?
A. अनुभव एवं सामाजिक संप्रेक्षण 
B. आत्मसातीकरण एवं समायोजन 
C. परिपक्वता एवं अनुभव 
D. सामाजिक संप्रेक्षण एवं परिपक्वता 

एक पांच साल की बच्ची को उसकी शिक्षिका ने पांच छोटे पत्थर दिए। बच्ची ने उन पत्थरों को अलग अलग प्रकार से -एक छोटी लाइन, एक बड़ी लाइन एवं एक वृत्त में लगाया। फिर उसने उन पत्थरों को बार-बार गिना। जीन पियाजे की अनुसार यह बच्ची निम्न में किस संज्ञानात्मक स्कीमा को ग्रहण करने कोशिश कर रही है?
A. क्रमबद्धीकरण 
B. संक्रमण अनुमिति 
C. सांकेतिक मापदंड 
D. संख्या का संरक्षण  

लेव वायगोत्सकी के अनुसार संज्ञानात्मक विकास के लिए निम्न में किसकी मध्यस्थता आवश्यक है?
A. सांस्कृतिक उपकरण
B. सांस्कृतिक प्रकार 
C. सांस्कृतिक सूचक 
D. सांस्कृतिक व्युत्पन्न 

लेव वायगोत्सकी के अनुसार ‘समीपस्थ विकास के क्षेत्र’ को किस प्रकार बढ़ावा दिया जा सकता है?
A. सहयोगात्मक संवाद 
B. अवलोकनात्मक अधिगम 
C. प्रतिवर्ती सोच 
D. प्रतिपादक अधिगम 

लॉरेंस कोहलबर्ग द्वारा सुझाई उत्तर-पारंपरिक नैतिकता के अंतर्गत स्तर 5 की नैतिकता क्या अंकित करती है?
A. मानवता की भलाई हेतु सामाजिक अनुबंधों को स्वतंत्र रूप से निभाना। 
B. सामाजिक अनुबंधों के परे जाकर नैतिकता को स्वतंत्र रूप से अन्वेषित करना 
C. ऐसे नैतिक नियमों को प्रतिपादित करना जो नीतिशास्र के परे हो। 
D. ‘एक अच्छे व्यक्ति’ के रूप में प्रतीत होने की जरूरत।  

एक प्रगतिशील शिक्षिक को अपनी कक्षा में किस प्रकार का रवैया अपनाना चाहिए?
A. समानुभूति, नियंत्रण एवं देखभालपूर्ण 
B. समानुभूति, नियंत्रण एवं अनुशासनपूर्ण 
C. समानुभूति, वास्तविकता एवं देखभालपूर्ण 
D. समानुभूति, वास्तविकता एवं नियंत्रणपूर्ण

बच्चों की बुद्धि का आंकलन करने के लिए I.Q. (बुद्धि-लब्धि) का इस्तेमाल करने के क्या मुख्य सरोकार हैं?

(i) प्राप्तांक की अस्थिरता 

(ii) परीक्षणों में सांस्कृतिक पूर्वाग्रह

(iii) परीक्षणों का उत्पादक-केन्द्रित होना 

(iv) बच्चों को नामांकित करना 

A. ii, iii और iv
B. I, ii, iii और iv
C. I, ii और iv
D. I, iii और iv

हावर्ड गार्डनर के अनुसार ‘अंत:वैयक्तिक’ बुद्धि वाले व्यक्ति की क्या विशेषताएं हैं?
A. सामाजिक स्थितियों से भली भांति निपटने की क्षमता 
B. दूसरों की भाषा के अर्थ व लय को समझने की क्षमता 
C. स्वयं की जटिल भावनाओं, क्षमताओं व कमज़ोरियों का ज्ञान 
D. सौंदर्य एवं सौन्दर्यबोध की सराहना 

कक्षा के भीतर एक शिक्षक की भूमिका बच्चों को लिंग से संबंधित निम्नलिखित में से कौन सा दृष्टिकोण व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है?
A. लैंगिक रूढ़िबद्धता
B. लैंगिक स्थिरता
C. सामाजिक रूप से स्वीकार्य लैंगिक भूमिकाएं अपनाना
D. लैंगिक रूढ़िवादी लचीलापन

अधिगम में विविधता रखने वाले विद्यार्थियों की कक्षा में एक शिक्षक को –
A. पढ़ाने के मानकीय स्तर को पहचानना चाहिए। 
B. अधिगम में विविध गति रखने वाले शिक्षार्थियों की भागीदारी लेने के सृजनात्मक तरीके खोजने चाहिए। 
C. ‘विशिष्ट उपलब्धि’ एवं ‘प्रतिविधिक’ कक्षाएं बनानी चाहिए। 
D. कक्षा में योग्यता के आधार पर समूहीकरण करना चाहिए। 

रचनात्मक आकलन का प्रयोग मुख्यतः ________
A. शिक्षकों द्वारा तार्किक आधार पर परीक्षा पत्र तैयार करने के लिए किया जाता है। 
B. शिक्षकों को बेहतर योजना बनाने एवं विद्यार्थियों को सहयोगात्मक और गैर-मूल्यांकित प्रतिपुष्टी देने के लिए किया जाता है। 
C. विद्यार्थियों में परीक्षा देने के बेहतर कौशल विकसित करने के लिए किया जाता है। 
D. अलग अलग क्षमताओं वाले विद्यार्थियों की उपयुक्त रूप से पहचान करने के लिए किया जाता है।

निम्नलिखित में से कौन सा बहु-सांस्कृतिक शिक्षा का एक उद्देश्य है?
A. एक कक्षा के भीतर विभिन्न संस्कृतियों के बच्चों के लिए शैक्षिक असमानता
B. एक कक्षा के भीतर विभिन्न संस्कृतियों के बच्चों के लिए शैक्षिक समानता
C. स्कूल के वार्षिक दिवस जैसे विशिष्ट अवसरों पर विभिन्न संस्कृतियों के नृत्य/संगीत का प्रदर्शन
D. विभिन्न संस्कृतियों के बच्चों के लिए स्कूलों में विशेष वर्ग बनाना।

वंचित एवं पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों की शिक्षा में निम्न में से किसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है?

(i) पूर्वागहों का 

(ii) ज्ञान की स्थानीय संरचनाओं की समझ के अभाव का 

(iii) अवरोही पाठ्यचर्या का 

(iv) स्थानीय संस्कृति एवं भाषा पर आधारित पाठ्यचर्या का 

A. (i) और (ii)
B. (i), (ii), और (iii)
C. (i), (ii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv)

सृजनात्मक सोच को निम्न में से किसके द्वारा बढ़ावा नहीं दिया जा सकता है?
A. मौलिकता
B. अस्पष्टता की सहनशीलता
C. अभिसारी सोच
D. सोच में लचीलापन

एक गति-विषयक अक्षम विद्यार्थी एक प्राथमिक विद्यालय में दाखिला लेती है। निम्न में से कौन सी पद्धति इस बच्ची के स्कूल में समावेश को सुसाध्य करने में सहायक नहीं होगी?

A. विद्यालय की निचली मंजिल पर कक्षा को क्रियान्वन करने का प्रावधान करना। 
B. समकक्षियों में समानुभूति की भावना का विकास करना। 
C. आधार भूत संरचनाओं में उपयुक्त बदलाव करना। 
D. अक्षमता के प्रति सहानुभूति जताना। 

एक सामान्य स्कूल में ‘विशिष्ट श्रवण अक्षमता’ वाले विद्यार्थियों के संदर्भ में कौन सी रणनीति सुसाध्यक नहीं है? 
A. जहाँ मुमकिन हो वहाँ अधिगम को विशिष्ट क्षेत्र में छूट
B. पाठ्यचर्या में विवेकी समायोजन
C. की गई त्रुटियों पर निरंतर नकारात्मक टिप्पणियां
D. व्यक्तिगत शिक्षा योजना

स्कूल में ‘सफलता’ के पैमाने को विशिष्ट शैक्षणिक उपलब्धि तक सीमित न रखकर, व्यापक होना चाहिए। ऐसा किस प्रकार किया जा सकता है? 
A. अनुशिक्षण संस्थानों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करके। 
B. सामाजिक-संवेगिक क्षमताओं का विकास करके जो शिक्षा का एक अहम् अंग है। 
C. घर पर की जाने वाली अतिरिक्त कक्षाओं के द्वारा। 
D. सिर्फ उन क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित करके जिस में बच्ची ‘कमजोर’ है। 

निम्न में से किस से एक विद्यार्थी की संरचनात्मक समझ एवं स्पष्टता की पुष्टि होती है?
A. दी गई जानकारी को सही रूप में दोहराना
B. सही जानकारी लिखना
C. संरचना की परिभाषा को स्पष्ट रूप से याद रखना
D. वास्तविक जीवन की स्थितियों में सीखी गई अवधारणाओं को लागू करना

बच्चों को प्रभावशाली समस्या समाधानकर्ता बनाने के लिए जरूरी है कि उन्हें निम्न में से किस प्रकार के मौके मुहैया करवाए जाएँ?
A. केवल पाठ्यपुस्तक में दिए गए प्रारूप के अनुसार प्रयोग करने को कहकर।
B. स्वतंत्र सोच द्वारा संप्रत्यय की खोज करके। 
C. जब आवश्यक हो तब अतिरिक्त ट्यूशन लेकर। 
D. केवल दृश्य-श्रव्य सामग्री एवं स्मार्ट बोर्ड द्वारा सीखना। 

अधिगम की प्रक्रिया के दौरान बच्चे जो त्रुटियाँ करते हैं-
A. उनसे बच्चों की वर्तमान क्षमता एवं बुद्धिमत्ता का पता लगाया जा सकता है। 
B. उन्हें बिना प्रतिपुष्टि के तुरंत सुधार देना चाहिए ताकि वे दोहराई न जाएँ। 
C. उन्हें संज्ञानात्मक प्रक्रिया का सहज एवं स्वीकृत हिस्सा समझना चाहिए। 
D. वह अधिगम प्रक्रिया से ध्यान हटाते हैं इसलिए उन्हें तुरंत कम करने की कोशिश करनी चाहिए। 

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part38

बच्चों के संवेगों की अधिगम में क्या भूमिका है?
A. संवेग बच्चों को सीखने में बाधित करते हैं इसलिए इनको काबू में रखना चाहिए। 
B. प्रभावशाली अधिगम के लिए संज्ञान को बच्चों के संवेगों से पृथक रखना चाहिए। 
C. संवेग सीखने की प्रक्रिया को अर्थपूर्ण बनाते हैं तथा उन्हें सीखने की प्रक्रिया में एकीकृत रूप में सम्मिलित करना चाहिए। 
D. संवेग सीखने की प्रक्रिया में गड़बड़ी करते हैं व इसे अपूर्वानुमय बनाते हैं। 

बच्चों को आंतरिक रूप से अभिप्रेरित अधिगमकर्ता बनाने के लिए किस तरह प्रोत्साहित किया जा सकता है?
A. हौसला बढाने के लिए इनाम देकर। 
B. त्रुटियाँ करने पर दण्ड देकर। 
C. अधिगम प्रक्रिया के दौरान की गई त्रुटियों से सीखकर, बिना किसी नकारात्मक दंड के डर बिना। 
D. शिक्षिका द्वारा कक्षा में ख़ास उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों पर ख़ास ध्यान देकर। 

‘निपुणता-उन्मुख विद्यार्थियों में निम्नलिखित में से कौन सी विशेषताएँ होती हैं?

A. असफलता का न्यून भय; क्षमता का वार्धिक दृष्टिकोण
B. असफलता का अत्यधिक भय; क्षमता का अटल दृष्टिकोण
C. असफलता का न्यून भय; क्षमता का अटल दृष्टिकोण
D. असफलता का अत्यधिक भय; क्षमता का वार्धिक दृष्टिकोण

निम्न में से कौन सी प्रक्रिया प्रभावशाली समस्या समाधान में बाधक है?
A. सही स्कीमा को क्रियाशील करना 
B. प्रतिक्रया अनमय्ता
C. सही समस्या को पहचानना 
D. अन्वेषणात्मक रणनीतियों या समस्या समाधान की सामान्य रणनीतियों का प्रयोग करना। 

कक्षा में विद्यार्थियों में पारस्परिक प्रतिस्पद्दा के लिए प्रेरित करने के कई परिणाम हो सकते हैं। आप के अनुसार निम्न में से कौन से प्रभाव बच्चों के विकास में हानिकारक हैं?

(i) इस से कक्षा में ‘विजेता’ एवं ‘हारे हुए विद्यार्थियों’ में विभेदीकरण होता है। 

(ii) इस से विद्यार्थियों पर दबाव पड़ता है व चिंता का स्तर बढ़ जाता है जो उनके संज्ञानात्मक विकास को बाधित करता है। 

(iii) इस से कक्षा में ‘तारक’ विद्यार्थियों को चिन्हित करने के लिए बढ़ावा मिलता है जिनकी उपलब्धियों पर स्कूल गर्व कर सकता है। 

(iv) इससे विद्यार्थियों को प्रतिस्पार्द्धिक, बाजार केन्द्रित अर्थ व्यवस्था में ढलने के लिए तैयार किया जाता है। 

A. (i), (ii)
B. (i), (ii), (iv)
C. (i), (ii), (iii), (iv) 
D. (ii), (iii), (iv) 

अर्थपूर्ण अधिगम की प्रक्रिया किस से सुसाध्य होती है?
A. विद्यार्थी के निजी दर्शनशास्त्र एवं दृष्टिकोण से 
B. विद्यार्थियों द्वारा शिक्षिका से ‘प्राप्त’ ज्ञान द्वारा
C. संकलित आकलन के लिए की गई पाठ्यचर्या की माँग से
D. केवल विशेषज्ञों की राय/दृष्टिकोण के आधार पर

एक शिक्षक/शिक्षिका ने अपनी कक्षा के कुछ विद्यार्थियों को एक छोटे मानव निर्मित सौरमंडल में परिवर्तित कर दिया। अगर श्याम, सुल्ताना और नेन्सी की लगभग समान लम्बाई और वजन है तो वे प्रतिनिधित्व करते हैं।
A. मंगल, शुक्र और बुध का
B. सूर्य, चन्द्रमा और पृथ्वी का
C. मंगल, बृहस्पति और यूरेनस का
D. बुध, बृहस्पति और शनि का

ग्लोब के ‘प्रदीप्ति वृत्त’ के सम्बन्ध में कथन (A) और (B) पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

(A) यह ग्लोब पर दिन और रात को विभाजित करता है।

(B) यह वृत्त अक्ष के साथ मिलता है।

A. (A) सही है, (B) गलत है।
B. (A) गलत है, (B) सही है।
C. (A) और (B) दोनों सही हैं।
D. (A) और (B) दोनों गलत हैं।

अटलांटिक महासागर के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
A. यह विश्व का सबसे बड़ा महासागर है
B. यह आकार में लगभग S है, जो  उत्तर और दक्षिण अमेरिका से घिरा हुआ है
C. इसकी तटरेखा अत्यधिक दांतेदार और अनियमित है
D. मारियाना गर्त इस महासागर में नहीं है

मानचित्र में उपयोग किए जाने वाले पारंपरिक प्रतीक क्या हैं? 
A. एक क्षेत्र में एक विशेष समाज द्वारा उपयोग किए जाने वाले प्रतीक
B. प्रतीकों के माध्यम से केवल भू-आकृति संबंधी विशेषताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले
C. प्रतीकों के माध्यम से केवल राजनीतिक सीमाओं और प्रशासनिक प्रभागों का प्रतिनिधित्व करने वाले 
D. जिन प्रतीकों के प्रयोग को लेकर अंतरराष्ट्रीय सहमति है।

उच्च ज्वार के संबंध में कथन (A) और (B) पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

(A) ये जल स्तर को तट की ऊंँचाई तक पहुंँचाते हैं जो ज़हाज को बंदरगाह तक पहुंँचाने में सहायक होते हैं।

(B) ये मछुआरों के लिए समस्या करते हैं क्योंकि मछलियांँ उच्च ज्वार में तट से दूर चली जाती हैं।

A. A और B दोनों सत्य हैं।
B. A और B दोनों असत्य हैं।
C. A सही है, B असत्य है।
D. A गलत है, B सत्य है।

वायु दाब के सन्दर्भ में नीचे दिए गए कथनों में से कौन-सा सही है?
A. वायु सदैव निम्न दाब क्षेत्र से उच्च दाब क्षेत्र की ओर गमन करती है।
B. जब अधिक तापमान वाले क्षेत्रों में वायु गर्म होकर निमज्जित होती है, तब उच्च दाब क्षेत्र बनता है।
C. निम्न दाब क्षेत्र तब बनता है, जब निम्न तापमान वाले क्षेत्रों में वायु ठंडी होकर ऊपर उठती है।
D. निम्न दाब बादलयुक्त आकाश एवं नम मौसम के साथ जुड़ा है और उच्च दाब स्पष्ट एवं स्वच्छ आकाश से जुड़ा है।

अमेज़ॅन बेसिन में पाए जाने वाले ब्रोमेलियाड _____________
A. बेसिन के लोगों का मुख्य आहार है।
B. कीड़े – मकोड़ों की एक प्रजाति है।
C. ऐसे पौधे हैं जो अपनी पत्तियों में जल को संग्रहीत रखते हैं। 
D. घर जिनमें तीव्र ढलान वाली छत होती है।

‘स्टैक’ निम्न में से किसकी अपरदन विशेषता है?
A. पवन
B. हिमनद
C. समुद्री तरंग
D. नदी

सुनामी तरंगों के संबंध में कथन A और B पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

(A) ज्वालामुखी उद्गार कभी सुनामी तरंगों को उत्पन्न नहीं कर सकता है।

(B) सुनामी आने का प्रथम संकेत तटीय क्षेत्र से जल में तेजी से कमी आना और फिर विनाशकारी तरंगों का उठना होता है।

A. A सही है, B गलत है।
B. A गलत है, B सही है।
C. A और B दोनों सही हैं।
D. A और B दोनों गलत हैं।

दिए गए लक्षणों A और B के आधार पर वायुमंडल की परत को पहचानिए :

(A) इस परत में, बढ़ती ऊंचाई के साथ तापमान अत्याधिक तीव्रता से बढ़ता है।

(B) यह परत रेडियो संचार में मदद करती है।

A. समतापमंडल
B. मध्यमंडल
C. बाह्य मंडल
D. बहिर्मंडल

निम्नलिखित में से किसे सतत् पोषणीय विकास के सिद्धांत में शामिल किया जाना चाहिए?

(A) पृथ्वी की जीवन शक्ति और विविधता का संरक्षण करना।

(B) पर्यावरण के प्रति व्यक्तिगत व्यवहार और अभ्यास में परिवर्तन लाना।

(C) प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग को बंद करना।

(D) मानव जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना।

A. A, B, C और D
B. A, B और C
C. B, C और D
D. A, B और D

खनिजों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?

(A) खनिज बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के, प्राकृतिक प्रक्रियाओं द्वारा निर्मित होते हैं।

(B) अभ्रक और क्रोमाइट अलौह खनिज हैं।

(C) जो खनिज कम गहराई में स्थित होते हैं, उन्हें विवृत खनन द्वारा निकाला जाता है।

(D) खनिज अनवीकरणीय संसाधन हैं।

A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, B और D
D. A, C और D

मृदा के निर्माण को प्रभावित करने वाले कारकों का मिलान कीजिए:

(a) वनस्पति, प्राणिजगत और सूक्ष्म जीव (i) मृदा का रंग और गठन
(b) जनक शैल (ii) मृदा में ह्यूमस निर्माण की दर
(c) जलवायु (iii) मृदा परिच्छेदिका की मोटाई
(d) समय (iv) अपक्षय की दर

A. a – (ii), b – (i), c – (iv), d – (iii)
B. a – (iii), b – (ii), c – (iv), d – (i)
C. a – (i), b – (ii), c – (iv), d – (iii)
D. a – (ii), b – (i), c – (iii), d – (iv)

परंपरागत स्रोत के रूप में प्राकृतिक गैस का उपयोगी पक्ष क्या है?

(A) ये आसानी से पाइप लाइन के माध्यम से परिवहनीय हैं।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part13

(B) ये तेल और कोयले की अपेक्षा अधिक स्वच्छ हैं।

(C) संपूर्ण विश्व में समान रूप से इसका वितरण है।

A. A, B और C
B. A और B
C. A और C
D. B और C

उपनिषद् :

(A) अध्यापकों और विद्यार्थियों के बीच संवाद का संकलन है।

(B) सरल वार्तालाप के रूप में प्रस्तुत किए गए हैं।

(C) वे विचार हैं जिनमें आत्मा और सार्वभौमिक आत्मा का विवरण किया गया है।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. केवल A और B सही हैं।
B. केवल B और C सही हैं।
C. केवल A और C सही हैं।
D. A, B और C सही हैं।

पुरुष और महिला कंकाल अवशेषों के अध्ययन और उनमें विभे करने के लिए, हमें ध्यान देना चाहिए :
A. पहने हुए आभूषणों पर क्योंकि यह महिला को दर्शाता है।
B. हड्डियों की संरचना पर क्योंकि बड़े कूल्हे की हड्डी एक महिला को दर्शाती है।
C. हड्डियों की संरचना पर क्योंकि बड़े कूल्हे की हड्डी एक पुरुष को दर्शाता है।
D. साथ में दफनाए गए हथियारों पर क्योंकि यह पुरुष को दर्शाते हैं।

अकबर नामा के अनुसार सूबेदार का कार्यभार था:
A. राजनैतिक और सैनिक कार्य
B. राजनैतिक और वित्तीय कार्य
C. केवल राजनैतिक कार्य
D. केवल धार्मिक कार्य

बंगाली एक क्षेत्रीय भाषा के रूप में विकसित होने के कारक है :

(A) वाणिज्यिक समझौते

(B) राजनैतिक समझौते

सही विकल्प का चयन करें:

A. केवल A
B. केवल B
C. A और B दोनों
D. न तो A न ही B

महाराष्ट्र के संत कवियों ने विरोध किया :-

(A) सभी प्रकार के कर्मकांडों का

(B) जन्म पर आधारित सामाजिक अंतरों का

(C) परिवार के साथ रहने के विचार का

सही विकल्प का चयन करें :-

A. A और B सही हैं।
B. A और C सही हैं।
C. B और C सही हैं।
D. A, B और C तीनों सही हैं।

उन्नीसवीं सदी में, कौन – सा आदिवासी समूह मुख्यतः बकरियों का पालन करता था?
A. पंजाब के पहाड़ों में रहने वाले वन गुज्जर
B. आंध्र प्रदेश के लबाड़िया
C. कश्मीर के बकरवाल
D. कुल्लू के गद्दी

सुधारकों का आन्दोलनों के साथ मिलान कीजिए :

(A) घासीदास (i) आत्म सम्मान आन्दोलन
(B) पेरियार (ii) युवा बंगाल आन्दोलन
(C) डेरोजियो (iii) सतनामी आन्दोलन
(D) अंबेडकर (iv) मंदिर प्रवेश आन्दोलन

A. a – (iii), b – (iv), c – (ii), d – (i)
B. a – (iii), b – (i), c – (ii), d – (iv)
C. a – (iv), b – (iii), c – (ii), d – (i)
D. a – (i), b – (iii), c – (ii), d – (iv)

अधिकांश आधुनिक भारतीय लिपियाँ विकसित हुई हैं:
A. ब्राह्मी
B. बंगाली
C. तामिल
D. देवनागरी

कथन (A) : भारत में पुरापाषाण युग के दौरान शुतुरमुर्ग पाए जाते थे।

कथन (B) : महाराष्ट्र में बड़ी मात्रा में शुतुरमुर्ग के अंडों के छिलके मिलते हैं जिन पर नक्काशी (चित्रांकन) की जाती है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) सही है, किन्तु (B) गलत है।
B. (A) और (B) दोनों सही हैं।
C. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
D. (A) गलत है, किन्तु (B) सही है।

देश का उसके उपनिवेश के साथ मिलान करें :

A. फ्रांस (i) जमैका
B. पुर्तगाल (ii) सेंट डोमिनिक
C. इंग्लैंड (iii) वेनेजुएला
D. स्पेन (iv) ब्राजील

सही विकल्प का चयन करें :

A. A – (iii), B – (i), C – (iv), D – (ii)
B. A – (ii), B – (iv), C – (i), D – (iii)
C. A – (iv), B – (iii), C – (ii), D – (i)
D. A – (i), B – (iv), C – (ii), D – (iii)

साम्राज्यवादी ऐतिहासिक पेंटिंग________ :

(A) साम्राज्यवादी फतह की लोग स्मृतियांँ गढ़ती हैं।

(B) अंग्रेजों को अजेय और सर्वशक्तिशाली रूप में प्रस्तुत करती हैं।

(C) यूरोप में बहुत लोकप्रिय हुई।

(D) भारत को पूरी प्रामाणिकता के साथ दर्शाती हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए :

A. A और B सही हैं।
B. A, B और C सही हैं।
C. केवल B सही हैं।
D. B और C सही हैं।

आइन-ए-अकबरी के बारे में निम्नलिखित कथनों को पढ़ें :

(A) यह अकबरनामा का दूसरा खंड है।

(B) यह अकबर के शासनकाल की घटनाओं का विवरण देता है।

(C) यह लोगों की परंपराओं और संस्कृति का विवरण देता है।

(D) यह बहुत सारी चीज़ों का सांख्यिकीय एवं विवरण देता है।

सही विकल्प का चयन करें :

A. A और C सही हैं।
B. B और C सही हैं।
C. C और D सही हैं।
D. केवल C सही है।

प्राचीनतम लघुचित्रकला किस पर बनाए जाते थे?

(A) पात्र

(B) ताड़पत्र

(C) कागज़

(D) लकड़ी की तख्ती

सही विकल्प का चयन करें :

A. A, B और C सही हैं।
B. A, B और D सही हैं।
C. A, C और D सही हैं।
D. B, C और D सही हैं।

सात सौ वर्ष पहले, केरल की विविधता और यहांँ के मुस्लिम समुदाय के जीवन के बारे में निम्नलिखित में से कौन से यात्री ने लिखा था?
A. वास्को डी गामा
B. इब्न बतूता
C. सेंट मार्टिन
D. शंकराचार्य

संविधान की प्रस्तावना में निम्नलिखित में से किस प्रकार की समानता का उल्लेख है?
A. वेतन की समानता
B. संपत्ति की समानता
C. रोज़गार की समानता
D. प्रतिष्ठा की समानता

भारत में नगर निगम के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. वार्ड कमिश्नर (आयुक्त) का पद निर्वाचित होता हैं। 
B. वार्ड काउंसिलर (पार्षद) एक निर्वाचित सदस्य होता है। 
C. वार्ड कमिश्नर का चुनाव वार्ड काउंसिलर (पार्षद) करते हैं। 
D. वार्ड कमिश्नर का चुनाव प्रशासनिक कर्मचारी करते हैं। 

भारत में महिला रोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए क़ानून हैं जिनके तहत यह अनिवार्य है कि जिस संस्था में 30 से अधिक महिला कर्मचारी काम करती हैं, वहांँ ________ होना चाहिए।
A. शिशुसदन
B. सैनेटरी पैड निकालने की मशीन
C. महिला अध्यक्ष
D. यातायात

रोज़ा पार्क्स द्वारा बस में अपनी सीट देने से मना करना संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में किस आन्दोलन का शुरुआती बिन्दु बना?
A. लिंग अधिकार आन्दोलन
B. सार्वजनिक स्थलों में प्रवेश की समानता का आन्दोलन
C. नागरिक अधिकार आन्दोलन
D. श्वेत महिलाओं के लिए न्याय आन्दोलन

मीडिया के सन्दर्भ में ‘एजेंडा तैयार करने’ से क्या अभिप्राय है?
A. मीडिया विषय वस्तु जिसे सरकार द्वारा सेंसर किया जाएगा।
B. मीडिया का किसी एक राजनीतिक पार्टी के एजेंडे का प्रचार करना।
C. एक स्वतंत्र मीडिया घटना जिसका कोई भी पूर्व निर्धारित एजेंडा नहीं है।
D. मीडिया द्वारा मुद्दों को चिन्हित करना और उन्हें जनता तक पहुंँचाना।

भारत में धर्मनिरपेक्षता के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?

(A) न तो राज्य और न ही धर्म एक दूसरे के मामलों में हस्तक्षेप कर सकते हैं।

(B) भारतीय राज्य को धर्म से एक सैद्धांतिक दूरी बनाए रखनी चाहिए।

(C) राज्य, समुदायों के व्यक्तिगत कानूनों में हस्तक्षेप नहीं कर सकता है।

(D) राज्य को किसी धार्मिक समुदाय पर दूसरे समुदाय द्वारा वर्चस्व को रोकना चाहिए। 

A. A और B
B. B और C
C. B और D
D. A और D

1952 से 2019 तक भारतीय संसद में निम्नलिखित में से किनके लिए आरक्षण था?

(A) अनुसूचित जातियांँ

(B) आंग्ल भारतीय (एंग्लो-इंडियन) समुदाय

(C) महिलायें

(D) अनुसूचित जनजातियांँ

A. A, B, C
B. B, C, D
C. A, B, D
D. A, C, D

भारतीय संघीय न्यायालय ________ का पूर्ववर्ती है।
A. भारतीय सर्वोच्च न्यायालय
B. बॉम्बे उच्च न्यायालय
C. दिल्ली उच्च न्यायालय
D. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39A के तहत राज्य का यह कर्तव्य है कि वह अपने नागरिकों को ________ उपलब्ध कराये।
A. सरकारी विश्वविद्यालयों में आरक्षण
B. कानूनी सहायता
C. सार्वजनिक वितरण प्रणाली
D. धार्मिक उपासना की जगहों पर प्रवेश

न्यायमूर्ति राजिंदर सच्चर समिति द्वारा, 2005 में, किस समुदाय के आर्थिक व सामाजिक हाशियाकरण पर अध्ययन किया गया?
A. सिक्ख
B. पारसी
C. मुस्लिम
D. इसाई

भारत में कपड़ा उद्योग के संबंध में दादन व्यवस्था (पुटिंग – आउट प्रणाली) से क्या तात्पर्य है?
A. व्यापारी द्वारा बुनकर को कच्ची सामग्री उपलब्ध करवाना और उससे बना हुआ सामान (कपड़ा) लेना
B. बुनकर का उपभोक्ता से सीधे आर्डर लेना और उसे बुना हुआ सामान पहुंँचाना
C. व्यापारी द्वारा बुनकरों के माध्यम से कपड़े को कारखाने में बेचना, और उससे कमीशन लेन
D. बुनकर द्वारा सीधे कपड़ा कारखाने में बेचना

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part40

1994 में दक्षिण अफ्रीका में व्यवस्था में परिवर्तन के कारण किस प्रकार की सरकार का गठन हुआ?
A. रंगभेद सरकार
B. अल्पसंख्यक सरकार
C. राजतान्त्रिक सरकार
D. लोकतांत्रिक सरकार

सामाजिक विज्ञान के शिक्षणशास्त्री अब उच्च प्राथमिक स्तर पर पढ़ाते वक्त ‘नागरिक शास्त्र’ शब्द का प्रयोग क्यों नहीं करते हैं?

A. नागरिक शास्त्र एक ख़ास औपनिवेशिक अतीत से पनपा हुआ है और इसलिए इसे बदलने की जरूरत है।

B. इसने एक आलोचनात्मक दृष्टिकोण समाहित किया।

C. यह केवल सहकारी संस्थाओं और कार्यक्रमों का विवरण देने पर ही केन्द्रित था।

D. इसने इस विषय के दायरे को संकुचित रखा था।

सही विकल्प का चयन करें।

A. केवल A तथा B
B. केवल A तथा C
C. केवल A, C तथा D
D. केवल B, C तथा D

‘मस्जिद’ के विषय पर ऐतिहासिक कल्पना जागृत करने के लिए सबसे प्रभावी विधि होगी –
A. मस्जिद के ऊपर एक किवदंती सुनाना
B. किसी विशेषज्ञ को निमंत्रित करना
C. किसी स्थानीय मस्जिद की यात्रा आयोजित करना
D. एक डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाना

मानचित्र, सिक्के एवं समयरेखा ________ शिक्षण के लिए सबसे अधिक उपयुक्त हैं। 
A. अर्थशास्त्र
B. राजनीतिक एवं सामाजिक विज्ञान
C. इतिहास
D. समाजशास्त्र

निम्नलिखित में से कौन प्राथमिक स्रोत का प्रतिनिधित्व नहीं करता है?

(A) दैनिक मौसम रिकॉर्ड का संग्रह।

(B) भारत के आर्थिक सर्वेक्षण की समीक्षा।

(C) जन्म और मृत्यु का पंजीकरण।

(D) हड़प्पा की नर्तकी की प्रतिकृतियाँ।

सही विकल्प का चयन करे।

A. केवल B
B. केवल A और C
C. केवल D
D. केवल A, B, और C

सामाजिक विज्ञान के शिक्षण में ‘समुदाय’ एक महत्वपूर्ण संसाधन हैं क्योंकि :-
A. यह सस्ता और सुलभ है।
B. बड़े लोग बुद्धिमान होते हैं और उनके पास समय होता है।
C. समुदाय के ज्ञान को बिना आलोचना के स्वीकार किया जा सकता है।
D. यह वास्तविक परिस्थिति में सीखने का अवसर प्रदान करता है।

कथन A : ‘हिन्दुस्तान’ शब्द का प्रयोग मिन्हाज – ए – सिराज ने किया था जिसमें उत्तर भारत के भागों का  समावेश था किन्तु उत्तरपूर्व भारत का समावेश नहीं था।

कथन B : किसी भी शब्द का प्रयोग करने में इतिहास के शिक्षणशास्त्रियों को बहुत सावधान रहना चाहिए क्योंकि अतीत में उन शब्दों के कुछ अलग ही अर्थ थे।

A. A सही है किन्तु B गलत है।
B. A गलत है किन्तु B सही है।
C. A एवं B दोनों सही है तथा A का सही व्याख्या B है।
D. A एवं B दोनों सही है किन्तु A का सही व्याख्या B नहीं है।

कथन A : बच्चों को ‘सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन’ काल्पनिक वृत्तांतों अथवा ‘केस स्टडी’ या उन अभ्यासों से आधार पर पढ़ाया जाए जो बच्चों के अपने अनुभवों से जुड़े हों।

कथन B : बच्चे मूर्त अनुभवों के माध्यम से सीखते हैं।

A. A सही है किन्तु B गलत है।
B. A गलत है किन्तु B सही है।
C. A एवं B दोनों सही हैं तथा B, A का सही व्याख्यान है। 
D. A एवं B दोनों सही है किन्तु B, A का सही व्याख्यान नहीं है।

कथन A : इतिहास मिथ्या है।

कथन B : इतिहास स्रोतों की व्याख्या पर आधारित है।

निम्नलिखित विकल्प पर विचार करें और उत्तर दें

A. A सही है किन्तु B गलत है।
B. A गलत है किन्तु B सही है।
C. A एवं B दोनों सही है तथा A की सही व्याख्या B है।
D. A एवं B दोनों सही है तथा A की सही व्याख्या B नहीं है।

कथन A : सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम के दायरे की विस्तृत होने की संभावना बनी रहती है।

कथन B : बच्चे बाहरी दुनिया के तमाम अनुभवों को कक्षा में लेकर आते हैं।

A. A सत्य है किन्तु B असत्य है।
B. A असत्य है किन्तु B सत्य है।
C. A एवं B दोनों सत्य है तथा (B), (A) की सही व्याख्या करता है।
D. A एवं B दोनों सत्य है तथा (B), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

किसी कक्षा में यदि शिक्षक/शिक्षिका किसी क्षेत्र के लोगों को किसी एक निर्धारित छवि में बांँध देता/देती है, तब वह ________ को बढ़ावा दे रहा/रही है।
A. विविधता
B. रूढ़िबद्ध धारणा 
C. बहुसंस्कृतिवाद 
D. पंथनिरपेक्षवाद

समाजिक विज्ञान में शैक्षणिक प्रक्रियाएँ एक ऐसी ज्ञानमीमांसा पर जोर देती हैं, जहांँ पाठ्यपुस्तक :

A. मुद्दों को समझने का एक विशेष मार्ग होती हैं।

B. एक ‘बंद बक्से’ की तरह विकसित होती है।

C. अतीत की ‘मुख्यधारा’ का लेखा जोखा होती हैं।

D. एक परिवर्तनात्मक दस्तावेज़ के रूप में बनती हैं।

सही विकल्प का चयन करें।

A. केवल A तथा C
B. केवल A तथा D
C. केवल B तथा C
D. केवल B, C तथा D

‘स्रोत’ थीम पर चर्चा करते समय एक सामाजिक विज्ञान का शिक्षक अधिगमकर्ताओं की सहभागिता को कैसे बढ़ा सकता है?

A. अधिगमकर्ताओं के जीवन से जुड़ाव से बचना।

B. स्रोतों पर और अधिक पढने के लिए प्रेरित करना।

C. अपने स्वयं की व्याख्या बनाने को हतोत्साहित करना।

D. प्रश्न पूछना और सूचना के कोष में अभिवृद्धि करना।

सही विकल्प का चयन करें।

A. केवल A और B
B. केवल B और C
C. केवल B और D
D. केवल C और D

कक्षा में न ध्यान देने वाले विद्यार्थियों के प्रति सामाजिक विज्ञान के शिक्षक किस तरह का व्यवहार करेंगे?

(A) उन्हें और अधिक तिथि और तथ्यों को याद करने के लिए कहेंगे और उन्हें व्यस्त रखेंगे।

(B) उनसे बातचीत करेंगे और उनकी अरुचि के कारण जानने का प्रयास करेंगे।

(C) उन्हें चर्चा में आए विषयों के इर्द – गिर्द अपने अनुभवों को साझा करने को प्रोत्साहित करेंगे।

(D) उन्हें बहुत कठिन कार्यपत्र और गृहकार्य देंगे।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल A और B
B. केवल A, C और D
C. केवल A और D
D. केवल B और C

सबसे उचित विकल्प का चयन करें तथा वाक्य को पूर्ण करें –

एक सामाजिक विज्ञान के शिक्षक की भूमिका ________ की होनी चाहिए। 

A. उच्च संज्ञानात्मक क्षमताओं वाले प्रश्नों के निर्माण करने के लिए सभी शिक्षार्थियों को प्रेरित करने
B. शिक्षार्थियों को सीखने के विभिन्न अनुभवों को प्रचुरता में प्रदान करने
C. शिक्षार्थियों को उत्पाद आधारित शिक्षण – अधिगम पर्यावरण प्रदान करने
D. सृजनात्मक विचारों को रटने के अभ्यास में शिक्षार्थियों का मार्गदर्शन करने

सामाजिक विज्ञान शिक्षणशास्त्र की समसामयिक समझ अध्यापकों को निम्नलिखित सभी को करने को प्रोत्साहित करती है, केवल इसको छोड़कर :
A. यथा – स्थिति बनाए रखने को।
B. स्रोतों की मदद से अनुमान लगाने व सत्यापन करने के अवसर उत्पन्न करना।
C. शिक्षार्थियों में सुव्यवस्थित तर्क करने के कौशल को विकसित करना।
D. इतिहास को एक प्रक्रिया के रूप में प्रस्तुत करना।

कथन A : एक सामाजिक विज्ञान के शिक्षक को उच्च प्राथमिक कक्षाओं में विवादास्पद मुद्दों को पढ़ाने से बचना चाहिए।

कथन B : विवाद उत्पन्न होते हैं क्योंकि इतिहास में ‘स्रोत’ अपने आप बोलते नहीं है।

A. (A) सही है किन्तु (B) गलत है।
B. (A) गलत है किन्तु (B) सही है।
C. (A) एवं (B) दोनों सही है तथा (B), (A) का सही व्याख्यान है।
D. (A) एवं (B) दोनों सही है किंतु दोनों कथनों में कोई संबंध नहीं है।

समय और स्थान की समझ को विकसित करने के लिए उपयोग करना होगा –
A. केवल मानचित्र
B. केवल समयरेखाएंँ
C. मानचित्र एवं समयरेखाएंँ
D. ग्लोब तथा मानचित्र

आप भोपाल में सामाजिक विज्ञान के शिक्षक हैं। पूर्व – इतिहास काल के लोगों से विद्यार्थियों को परिचित कराने के लिए सर्वोत्तम शिक्षणशास्त्रीय विधि कौन – सी होगी?
A. भीमबेटका का भ्रमण
B. मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग से प्रकाशित एक पुस्तक से पठन एवं चर्चा
C. व्याख्यान के लिए दिल्ली से एक विशेषज्ञ को आमंत्रित करना
D. एक अभिलेखागार का भ्रमण

भारत के विभाजन को समझने के लिए कौन – सी/से शैक्षणिक सहायक सामग्रियाँ उपयोग में लाई जा सकती हैं?

A. पंजाब से पाए काले एवं लाल रंग के मृदभांड

B. कथानक

C. छवियांँ

D. आहत सिक्के

A. केवल A तथा B
B. केवल A तथा D
C. केवल B तथा C
D. केवल B तथा D

एक सामाजिक विज्ञान शिक्षक का निम्नलिखित में से कौन – सा लक्ष्य होना चाहिए?

A. हमारे अतीत पर दृष्टिकोण का निर्माण करना।

B. तिथियों को सटीक रूप में कंटस्थ करना।

C. हमारे अतीत को गौरवशाली बनाना।

D. समुदायों के बीच केवल विरोधों/द्वंद्वों को इंगित करना।

A. केवल A
B. केवल B
C. केवल A तथा B
D. केवल A, C तथा D

Leave a Comment

error: