CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part34

विकास की अवधि जिसमें आंतरिक मानदंडों पर प्रश्न किया जाता है और सहकर्मी समूह की राय आमतौर पर परिवार की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है, ___________ कहलाती है। 
A. शैशवावस्था
B. पूर्व बाल्यावस्था
C. मध्य बाल्यावस्था
D. किशोरावस्था

यह देखकर कि उनका बेटा रवि पढ़ने में रुचि रखता है और 3 साल की उम्र में पढ़ सकता है, उसके माता-पिता ने उसे बहुत सारी किताबें दिलवाईं। अपने माता-पिता के प्रोत्साहन के कारण, रवि की पढ़ाई उसकी उम्र के अनुसार बहुत उन्नत थी।

उपरोक्त उदाहरण से विकास के किस सिद्धांत का अनुमान लगाया जा सकता है?

A. विकास पूर्वानुमेय पथ का अनुसरण नहीं करता है। 
B. विकास समीपस्थ है। 
C. विकास शीर्षाभिमुख है। 
D. विकास आनुवंशिकता और पर्यावरण के बीच परस्पर अंत:क्रिया का परिणाम है।

विकास की किस अवधि में स्वतंत्रता की स्थापना, पहचान का विकास और अमूर्त सोच में से प्रत्येक विशेषता शामिल है?
A. मध्य बाल्यावस्था
B. उत्तर बाल्यावस्था
C. किशोरावस्था
D. प्रारंभिक वयस्कता

समाजीकरण के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. संस्कृतियों में समाजीकरण का एक समान तरीका है। 
B. समाजीकरण एक जटिल प्रक्रिया है जिसमें कई संस्थाएँ बच्चों को उनके जीवन काल में कई बार प्रभावित करती हैं। 
C. मीडिया और परिवार समाजीकरण की द्वितीयक एजेंसियां हैं। 
D. द्वितीयक समाजीकरण सबसे पहले तब होता है जब बच्चे अपनी व्यक्तिगत पहचान सीखते हैं और भाषा सीखते हैं।

निम्नलिखित में से किस सिद्धांतकारी ने नैतिक तर्क के अध्ययन के लिए संज्ञानात्मक विकासात्मक दृष्टिकोण (उपागम) का उपयोग किया है?
A. हावर्ड गार्डनर
B. जीन पियाजे
C. जॉन तुरील
D. माइकल ओसेरो

“बच्चे दुनिया को लेकर अपनी समझ को सक्रिय रूप से निर्मित करते हैं” यह कथन किस ने प्रस्तावित किया था?
A. इ. एल. थॉर्नडाइक
B. बी. एफ. स्किनर
C. जीन पियाजे
D. इवान पावलोव

शिक्षण-अधिगम के संदर्भ में, निम्न में से कौन-सी तकनीक को लेव वायगोत्सकी ने समर्थन नहीं दिया है?
A. सहकारात्मक अधिगम
B. पाड़ प्रदान करना
C. सहायक अधिगम
D. प्रतिपादक शिक्षण

एक पहेली के टुकड़ों की व्यवस्था करते समय मीठी अपने कार्यों को निर्देशित करने के लिए जोर से बोलती है। लेव वायगोत्स्की ने स्व-नियमन के लिए इस तरह की भाषा के उपयोग को ____के रूप में संदर्भित किया है। 
A. अहंकेंद्रित संवाद
B. निजी संवाद
C. सामाजिक संवाद
D. तर्कहीन संवाद

लॉरेंस कोलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत के अनुसार, नैतिक विकास के किस चरण में व्यक्ति विवेक के स्व-चुने हुए नैतिक सिद्धांतों द्वारा सही कार्य को परिभाषित करते हैं जो कानून और सामाजिक समझौते की परवाह किए बिना सभी मानवता के लिए मान्य हैं?
A. सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास
B. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत अभिविन्यास 
C. सामाजिक व्यवस्था अनुरक्षण अभिविन्यास
D. सहायक उद्देश्य अभिविन्यास

एक प्रगतिशील कक्षा में, एक शिक्षक बच्चों को एक सामान्य अधिगम के कार्य को प्राप्त करने के लिए समूहों में काम करने की सुविधा प्रदान करता है। यह छात्रों के बीच ________ को बढ़ावा देगा।
A. प्रतियोगिता
B. सहयोगी अधिगम
C. विरोध
D. निराशा

हॉवर्ड गार्डनर के बहु-बुद्धि के सिद्धांत में निम्नलिखित में से कौन-सा बुद्धि प्रकार शामिल है?
A. विश्लेषणात्मक, भाषाई, स्थानिक
B. रचनात्मक, विश्लेषणात्मक, व्यावहारिक
C. भाषाई, तार्किक-गणितीय, संगीतज्ञ
D. द्रव, क्रिस्टलीकृत, सामान्य

बच्चों में लैंगिक रूढ़िवादिता को तोड़ने के लिए निम्नलिखित में से किससे बचना चाहिए?
A. अन्य लिंग के बच्चों के साथ संयुक्त प्रयास
B. बिना रूढ़िबद्ध गतिविधियों में लगे वयस्कों के लिए अनावरण
C. ‘लड़कियां कला में अच्छी होती हैं’ और ‘लड़के गणित में उत्कृष्ट होते हैं’ जैसे सामान्य कथन बोलना
D. विभिन्न लिंगों की ‘जन्मजात क्षमताओं’ और ‘क्षमताओं की सामाजिक धारणा’ के बारे में आलोचनात्मक चर्चा

अभिकथन (A): एक शिक्षक को कक्षा में व्यक्तिगत भिन्नताओं को पूरा नहीं करना चाहिए।

कारण (R): प्रगतिशील शिक्षा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी बच्चों को एक समान तरीके से निर्देश दिया जाए और मानक तरीकों से मूल्यांकन किया जाए।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है। 
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

मूल्यांकन के संदर्भ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 में छात्रों के लिए किस प्रकार का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तावित किया गया है?
A. रिपोर्ट कार्ड जो दूसरों की तुलना में छात्र के सापेक्ष प्रदर्शन को निर्दिष्ट करते हैं। 
B. वर्ष के दौरान कागज और पेंसिल परीक्षण में छात्रों के प्रदर्शन का रिपोर्ट कार्ड
C. 360 डिग्री बहुआयामी रिपोर्ट कार्ड
D. योगात्मक एक-आयामी रिपोर्ट कार्ड

निम्नलिखित में से कौन सा प्रश्न समालोचनात्मक चिंतन का आकलन करेगा?
A. (a + b)2 के लिए सूत्र क्या है?
B. मीथेन का रासायनिक सूत्र लिखिए।
C. भोजन की कमी के विभिन्न कारण क्या हो सकते हैं?
D. हिमनद की निक्षेपण विशेषता क्या कहलाती है?

एक भाषा कक्षा में, डिस्लेक्सिया से पीड़ित छात्रों के सफल निष्कर्ष के लिए निम्नलिखित में से किस रणनीति से बचना चाहिए?
A. हस्तलिखित कार्य जमा करने के लिए सख्त समय सीमा निर्धारित करना।
B. कक्षा में नोट-लेने के बजाय वॉयस-रिकॉर्डर की अनुमति देना।
C. हस्तलिखित के बजाय टाइप किए गए और मुद्रित दत्त कार्य की अनुमति देना।
D. व्यक्तिगत गति से पढ़ने और लिखने के अवसर प्रदान करना।

अधिगम संबंधी वह कठिनाई जिसमें अधिक समय तक ध्यान केन्द्रित न हो पाए, आवेगशीलता हो और निराशाओं के प्रति कम सहिष्णुता हो, निम्नलिखित में से किसकी ओर इशारा करती है?
A. अवधान-न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार
B. स्वलीनता
C. दृश्य बाधित
D. गुणजवैकल्य

निम्नलिखित में से वह कौन सी स्थिति है जिसमें तार्किकता, अधिगम, समस्या समाधान के साथ-साथ व्यवहार समायोजन, जिसमें सामाजिक और व्यवहारिक कौशल सम्मलित है, महत्त्वपूर्ण रूप से बाधित रहता है?
A. श्रवण क्षति
B. दृश्यात्मक क्षति
C. गति (संचालन) क्षति
D. बौद्धिक क्षति

अभिकथन (A): समावेशन से तात्पर्य है कि अधिगम में कठिनाई महसूस करने वाले विद्यार्थी सामान्य विद्यालय में पृथक रूप से सीखें।

कारण (R): इस प्रकार की रणनीति अधिगम में कठिनाई महसूस करने वाले विद्यार्थीयों को समाज में प्रतिभागिता के लिए तैयार करती है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्नलिखित में से कौन सा सृजनात्मकता का महत्त्वपूर्ण कारक नहीं है?
A. मौलिकता
B. अभिसारी चिंतन
C. प्रवाह
D. लचीलापन

एक सामाजिक-संरचनात्मक कक्षा में ज्ञान के क्या-क्या स्रोत होंगे?

(i) समाचार पत्र

(ii) सहपाठी

(iii) पाठ्यपुस्तक

(iv) लोक कथाएँ

A. (ii), (iii)
B. (i), (ii), (iii)
C. (i), (iii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv)

अधिगमकर्ताओं की ‘सक्रिय संलग्नता’ के लिए क्या आवश्यक है?

(i) अन्वेषण और पूछताछ

(ii) पुनरुत्पादन और प्रत्यास्मरण

(iii) संप्रयोग और चिंतनशीलता

(iv) वाद विवाद और चर्चा

A. (i),(ii), (iv)
B. (i), (iii), (ii)
C. (i), (iii), (iv)
D. (ii), (iii), (iv)

अधिगमकर्ताओं को एक संसाधन-समृद्ध वातावरण में अधिकतम स्वतंत्रता की अनुमति देना और अपने लिए स्वयं ही ज्ञान की संरचना हेतु सुसाध्य करना, किस उपागम की ओर इशारा करता है?
A. अन्वेषण अधिगम
B. पाठ्यपुस्तक केन्द्रित अधिगम
C. प्रतिपादक शिक्षण
D. व्यवहारवादी शिक्षण

बच्चों में वैकल्पिक धारणाएं:
A. निर्मित होना असामान्य है।
B. पूर्णरूप से विसंगत और त्रुटिपूर्ण हैं।
C. उनके अंतः प्रज्ञाजन्य (सहज ज्ञान) सिद्धांतों को दर्शाती हैं।
D. अध्यापिका द्वारा ध्यान नहीं दी जानी चाहिए।

अभिकथन (A) : किशोरों को कक्षा में चर्चा और वाद-विवाद के लिए ढेर सारे मौके प्रदान करने चाहिए।

See also  CTET 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 2024-12-14 Shift2

कारण (R) : सहयोगात्मक अधिगम, अर्थ के निष्कर्ष और विभिन्न विचारों को सांझा करने का अवसर देता है।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

विद्यार्थियों में संज्ञानात्मक परिवर्तन को प्रोत्साहित करने के लिए एक शिक्षिका को –
A. यंत्रवत याद करने के लिए लंबे अनुच्छेद देने चाहिए।
B. ऐसी विषयवस्तु देनी चाहिए जो मध्यम रूप से चुनौतीपूर्ण हो और स्कीमा में संशोधन की माँग करे।
C. असम्बद्ध खण्डों में जानकारी प्रस्तुत करनी चाहिए।
D. ऐसे कार्य देने चाहिए जो बच्चों के वर्तमान संज्ञानात्मक स्तर से अत्यधिक उच्च हों।

योग्यता की _________ धारणा का आशय है कि सफलता पाने के लिए प्रयास सार्थक भूमिका निभाते हैं।
A. प्रतिस्पर्द्धात्मक
B. सत्वात्मक
C. वृद्धिशीलात्मक
D. परिहार आधारित

एक संरचनात्मक कक्षा में ऐसे क्रियाकलापों का इस्तेमाल होगा जो _________ हो।

(i) औसत रूप से कठिन

(ii) पाठ्य सामग्री के प्रत्यास्मरण पर आधारित

(iii) पुनरावृत्तीय और यांत्रिक

(iv) सामूहिक कार्य

A. (ii), (iii)
B. (i), (ii)
C. (i), (iv)
D. (i), (ii), (iii)

एक विद्यार्थी को _________ का अहसास होगा, यदि वह सफलता का आरोपण आंतरिक मानता है और ________ का अहसास होगा यदि वह असफलता का आरोपण बाह्य मानता है।
A. दुश्चिन्ता, राहत
B. शर्म, आभार
C. गर्व, क्रोध
D. आभार, प्रसन्नता

माध्यमिक कक्षा में एक नई अवधारणा को पढ़ाते समय, एक शिक्षक को निम्नलिखित में से किसका अनुसरण करना चाहिए?
A. सुनिश्चित करना कि अवधारणा छात्रों के लिए बिल्कुल अलग है।
B. नई अवधारणा के साथ छात्र जो पहले से जानते हैं उससे संबंधित करना।
C. छात्रों को तैयार नोट्स देना और उन्हें याद करने के लिए कहना।
D. सुनिश्चित करना कि छात्र अवधारणा के बारे में चर्चा में अपने सामाजिक-सांस्कृतिक ज्ञान को साझा नहीं करते हैं।

“हड़प्पा” के निवासी निम्न में से किससे संबंधित थे?
A. काँस्य युग से
B. ताँबा (ताम्र) युग से
C. पीतल युग से
D. लौह युग से

दिए गए कथनों (A) तथा (B) पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए

कथन (A): इतिहासकार समय को केवल घंटों, दिन या वर्षों के बीतने के रूप में देखते हैं।

कथन (B): समय सामाजिक और आर्थिक संगठन में आने वाले परिवर्तन को दर्शाता है।

A. (A) और (B) दोनों सही हैं और (B), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (B) दोनों सही हैं और (B), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है पर (B) गलत है।
D. (A) गलत है पर (B) सही है।

‘अल-हिन्द’ पुस्तक को किसने लिखा?
A. अल-इदरिसी
B. अल-बिरूनी
C. अल-ज़रूनी
D. अल-दुहैल

आठवीं और अठारहवीं सदी के मध्य विभिन्न क्षेत्रों में साझी वास्तुकला शैलियां पाई जाती हैं क्योंकि:-
A. ​बड़े साम्राज्यों के निर्माण ने विभिन्न क्षेत्रों को एक साथ लाया जिसके परिणामस्वरूप कलाओं और शैलियों का परस्पर संकरण हुआ।
B. संक्रमण की आवश्यकता के कारण शक्तिशाली साम्राज्य की भव्य कृतियों का दोहराव हुआ।
C. सम्राट विभिन्न क्षेत्रों में अपना प्रभुत्व जमाने के लिए अपनी वास्तुकला का प्रसार करना चाहते थे।
D. अपनी स्वामी-भक्ति को प्रकट करने के लिए छोटे राजाओं द्वारा बड़े साम्राज्य की वास्तुशैली नकल की गई।

निम्न कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

कथन (A): आज से लगभग 2000 साल पहले चरक नाम के एक वैद्य पैदा हुए थे। उन्होंने कहा था कि मनुष्य के शरीर में 360 हड्डियांँ होती हैं।

कथन (B): दांतों, जोड़ और उपास्थियों को गिनकर चरक इस संख्या पर पहुंँचे थे।

A. A और B दोनों सही हैं।
B. A और B दोनों गलत हैं।
C. A सही है और B गलत है।
D. B सही है और A गलत है।

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए:

(नृत्य शैली) (राज्य)
a. कथक  i. आंध्र प्रदेश
b. भरतनाट्यम ii. तमिलनाडु
c. कथकली iii. उत्तर प्रदेश
d. कुचिपुड़ी iv. केरल

A. a – iii, b – i, c – ii, d – iv
B. a – iii, b – ii, c – iv, d – i
C. a – iii, b – iv, c – i, d – ii
D. a – ii, b – i, c – iii, d – iv

निम्नलिखित समुदायों का सही क्रम कौन-सा है जिन्होंने शासकों के विरुद्ध विद्रोह किया? (प्रारंभिक विद्रोह से आरंभ करते हुए)
A. संथाल, कोल, बस्तर, वर्ली
B. कोल, संथाल, बस्तर, वर्ली
C. संथाल, बस्तर, कोल, वर्ली
D. कोल, संथाल, वर्ली, बस्तर

आदिवासियों के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प की पहचान कीजिए –

A. आदिवासी मुखियाओं ने औपनिवेशिक काल में अपनी प्रशासनिक शक्तियों को खो दिया।

B. आदिवासी मुखियाओं को कुछ गांँवों की भूमि पर अपना स्वामित्व बनाए रखने की अनुमति दी गई।

C. अपने लोगों में आदिवासी-मुखियाओं का परंपरागत आधिपत्य बना रहा।

A. A और B सही हैं।
B. B और C सही हैं।
C. A और C सही हैं।
D. A, B और C सही हैं।

महिलाओं और सुधार के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

कथन (A): ब्रिटिश शासन के दौरान प्राचीन ग्रंथों के ज्ञान ने सुधारकों को नए कानूनों को प्रचारित करने में सहायता की।

कथन (B): सामाजिक प्रथाओं में सुधार के लिए सुधारकों ने प्राचीन ग्रंथों को नकार दिया।

A. (A) सही है, परन्तु (B) गलत है।
B. (A) गलत है, परन्तु (B) सही है।
C. (A) और (B) दोनों सही हैं।
D. (A) और (B) दोनों गलत हैं।

तमिलनाडु में पेरियार ने गैर ब्राह्मण आन्दोलन आरंभ किया। इसने जाति-प्रथा को कई चुनौतियांँ दीं। निम्न कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प चुनिए।
A. उन्होंने मंदिर-प्रवेश आंदोलन आरंभ किया।
B. उन्होंने “मानवता की एक जाति, एक धर्म, एक ईश्वर” का नारा दिया।
C. उन्होंने स्वाभिमान आंदोलन आरंभ किया।
D. उन्होंने मद्रास में 1864 में वेद समाज की स्थापना की।

ज्योतिराव फुले ने जाति-असमानता की आलोचना किसके द्वारा की?
A. जाति व्यवस्था के खंडन हेतु धर्मग्रन्थों को पढ़ना और उनको उद्धृत करना।
B. यह तर्क देना कि आर्य विदेशी थे और उन्होंने मूल निवासियों पर आधिपत्य स्थापित कर जाति-व्यवस्था लागू की।
C. सभी मनुष्यों की विज्ञान आधारित जैविक समानता के दावे को मानकर।
D. पूर्व-सदियों में भक्ति और सूफी आन्दोलनों से प्रभावित होकर।

जलियाँवाला काँड के विरुद्ध महात्मा गांधी ने किस अभियान का आह्वान किया?
A. रॉलेट सत्याग्रह
B. असहयोग आंदोलन
C. खिलाफ़त आंदोलन
D. सविनय अवज्ञा आंदोलन

यदि वर्तमान समय में आपको सत्ता के विरुद्ध अपनी नाराज़गी को संयत/नरमपंथी तरीके से कहना हो तो निम्नलिखित में से उसे लागू करने के लिए कौन सा सही तरीका होगा?

A. बल का प्रयोग

B. प्रदर्शन

C. लेख लिखना

सही विकल्प का चुनाव कीजिए –

A. A तथा B
B. A तथा C
C. B तथा C
D. A, B तथा C

भारत में स्वतंत्रता के उपरान्त अंग्रेज़ी भाषा का प्रयोग जारी है क्योंकि –
A. यह एक शर्त थी जो ब्रिटिश वायसरॉय ने भारत छोड़ने से पहले रखी थी।
B. यह प्रशासनिक परम्पराओं को औपनिवेशिक भारत से स्वतंत्र भारत में सरल रूप से परिवर्तित होने में सहयोग देगी।
C. गैर-हिंदी भाषी राज्यों द्वारा एक ऐसी भाषा की मांग की गयी थी जिसे वे समझ सके।
D. भारत सरकार भाषा आधारित राज्य बनाने की मांँग पर काबू रखना चाहती थी।

तारों के बारे में दिए गए निम्न कथनों (A) तथा (B) को पढ़िए और नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :

कथन (A) : सूर्य एक तारा है।

कथन (B) : रात के समय चमकते हुए अनगिनत तारे सूर्य के समान ही हैं।

A. A सही है, B गलत है। 
B. A गलत है, B सही है। 
C. दोनों A और B सही हैं। 
D. दोनों कथन A और B गलत हैं। 

निम्नलिखित में से कौन-सी संरचना उत्तरी अमेरिका महाद्वीप को दक्षिण अमेरिका महाद्वीप से जोड़ती है?
A. पर्वत शृंखला
B. स्थलडमरूमध्य 
C. नहर
D. जल-संधि

निम्न सूचीबद्ध लक्षणों A, B और C के आधार पर वन के प्रकार की पहचान कीजिए।

A. इन वनों को मानसूनी वन भी कहा जाता है।

B. इन वनों के महत्वपूर्ण पेड़ साल, सागौन, पीपल, नीम एवं शीशम हैं।

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part57

C. ये मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा तथा महाराष्ट्र के कुल भागों में पाए जाते हैं।

A. उष्ण कटिबंधीय पतझड़ वन
B. उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन
C. मैंग्रोव वन
D. पर्वतीय वन

निम्नलिखित में से कौन से घटकों में अंतर के कारण किसी स्थान की प्राकृतिक वनस्पति की सघनता एवं प्रकार में भी परिवर्तन होता है?

(A) तापमान एवं नमी

(B) अक्षांश एवं ऊंँचाई

(C) ढाल एवं मिट्टी की परत की मोटाई

(D) पवन के बहने की दिशा

उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:

A. केवल (a) और (c)
B. केवल (c) और (d)
C. केवल (a), (b) और (c)
D. केवल (a), (b) और (d)

राइन घाटी और वोसगेस पर्वत किसके उदाहरण हैं?
A. ब्लॉक पर्वत
B. वलित पर्वत
C. ज्वालामुखी पर्वत
D. ग्लेशियर

निम्नलिखित में से कौन-सा रेगिस्तान का उदाहरण है?
A. सुंदरबन
B. पूर्वी घाट
C. लद्दाख
D. सह्याद्रि

निम्नलिखित में से कौन सा/कौन से कथन समुद्र के ऊपर तापमान में कम भिन्नता को समझाता/समझाते हैं :

A) महासागरीय धाराओं की उपस्थिति तापमान को स्थिर बनाए रखती है।

B) अधिकतर समुद्र ध्रुवों के आस-पास पाए जाते हैं।

C) समुद्र का जल धीरे-धीरे गर्म और धीरे-धीरे ठंडा होता है।

D) उच्च वायुदाब की उपस्थिति तापमान में कम भिन्नता में योगदान देती है।

A. केवल (A) सही है।
B. केवल (B) सही है।
C. केवल (C) सही है।
D. दोनों (C) तथा (D) सही हैं।

दिए गए कथनों के आधार पर वायुमंडल की परत की पहचान कीजिए:

A : यह परत बादलों एवं मौसम संबंधी घटनाओं से लगभग मुक्त होती है।

B : इसमें ओज़ोन गैस की परत होती है।

A. बाह्य वायुमंडल
B. मध्यमंडल
C. क्षोभमंडल
D. समतापमंडल

निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. यदि वायुमंडल में वायु व वायुदाब उपस्थित न हो तो मनुष्य जीवित नहीं रह सकता।

B. वायु हमारे शरीर पर उच्च दाब के साथ बल लगाती है। उसी तरह हमारा शरीर भी विपरीत बल लगाता है।

A. दोनों (A) तथा (B) सही हैं तथा (B), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. दोनों (A) तथा (B) सही हैं किन्तु (B), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है तथा (B) गलत है।
D. (A) गलत है तथा (B) सही है।

यातायात के साधनों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों को पढ़िये और सही कथन/कथनों का चयन कीजिए।

(A) कम दूरी यातायात के लिए सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले सड़क मार्ग हैं।

(B) अधिक दूरी में भारी व बड़े आकार वाले सामानों को ढोने के लिए जलमार्ग सबसे सस्ता है।

(C) अगम्य और दुर्गम क्षेत्रों में पहुंँचने के लिए रेलमार्ग बहुत ही सहायक हैं।

(D) वायुमार्ग सबसे महंँगा है तथा दुर्गम व दुरूह स्थानों तक पहुंँचने का एकमात्र साधन है।

A. केवल (A) और (B) सही हैं।
B. केवल (C) और (D) सही हैं।
C. केवल (A), (B) और (C) सही हैं।
D. केवल (A), (B) और (D) सही हैं।

एक शिक्षिका द्वारा कक्षा में प्रवास विषय पढ़ाते हुए निम्न में से कौन-से कारक प्रासंगिक समझे जाएंगे?

(A) कार्य के बेहतर अवसर उपलब्ध होना।

(B) जीवन यापन के बेहतर होते तरीके।

(C) विवाह

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल (A) तथा (B)
B. केवल (B) तथा (C)
C. केवल (A) तथा (C)
D. (A), (B) तथा (C) सभी

निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म भारत में इस्पात उत्पादन केन्द्रों के संदर्भ विषम हैं?
A. अलीगढ़ – उत्तर प्रदेश
B. विजय नगर – कर्नाटक
C. विशाखापत्तनम – आन्ध्रप्रदेश
D. सलेम – तमिलनाडु

कथनों को पढ़िए और नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :

कथन (A) : सेरीकल्चर विशेष रूप से निर्मित तालाबों और पोखरों में मत्स्यपालन है।

कथन (B) : पिसीकल्चर रेशम के कीटों का वाणिज्यिक पालन है।

A. A सही है, B गलत है।
B. A गलत है, B सही है।
C. A और B दोनों सही हैं।
D. A और B दोनों गलत हैं।

भारत के कौन-से क्षेत्र की भेड़/बकरी से पश्मीना ऊन मिलती है?
A. लद्दाख
B. पुलवामा
C. पुँछ
D. अनंतनाग

विभिन्न समुदायों के लोग विभिन्न प्रकार (तरीकों) से एक-दूसरे का अभिवादन करते हैं। यह ________ का संकेत है। 
A. समाजवाद का
B. धर्मनिरपेक्षवाद का
C. विविधता का
D. सामाजिक न्याय का

निम्नलिखित कथनों को ध्यान में रखकर सही विकल्प का चयन कीजिए :

कथन (A) : राज्य का प्रमुख राज्यपाल होता है।

कथन (B) : राज्यपाल की नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए होती है कि राज्य सरकार संविधान के नियमानुसार अपना कामकाज चलाए।

A. A सही है तथा B गलत है।
B. A गलत है तथा B सही है।
C. A तथा B दोनों सही हैं।
D. A तथा B दोनों गलत हैं।

प्रीति के परिवार के पास 15 एकड़ उर्वर भूमि है। उसके पिता ने एक सरकारी बैंक से 1 लाख रुपये का ऋण लिया। हालांँकि असमय वर्षा से खेतों में बाढ़ आ गई और उनकी फसल बर्बाद हो गई। प्रीति को इस बात की राहत है कि अगले कुछ महीनों के लिए उनके पास अनाज है।

संभवतः वह किस प्रकार के परिवार से है?

A. कृषि मजदूर
B. छोटे किसान
C. बड़े किसान
D. छोटे दुकानदार

हिंदू उत्तराधिकार (संशोधन) अधिनियम, 2005 निम्नलिखित में से क्या प्रदान करता है?
A. कुलनाम ना अपनाने की स्वतंत्रता
B. पिता की संपत्ति पर पुत्र और पुत्री का समान अधिकार
C. महिलाओं द्वारा हिन्दू विवाह अधिनियम के अन्तर्गत वैवाहिक अवस्था को खारिज करने का अधिकार
D. कृषि भूमि पर पुत्रों का वंशागत अधिकार

निम्नलिखित में से कौन सा बुनकर सहकारी संस्थाओं के संदर्भ में सही है?

(A) व्यापारियों के ऊपर निर्भरता को कम करने और बुनकरों की आय बढ़ाने में सहायता करती हैं।

(B) अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी कम्पनियों को सहायता करती हैं।

(C) बुनकर सदस्य ‘दादन व्यवस्था’ में काम करते हैं।

(D) सहकारी संस्थाएंँ विपणन में संलिप्त रहती हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए –

A. केवल (A) और (B)
B. केवल (D), (B) और (C)
C. केवल (A),(C) और (D)
D. केवल (A) और (D)

भारत जो कि एक लोकतांत्रिक देश है, में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार का अर्थ है कि __________
A. कानून के समक्ष प्रत्येक व्यक्ति समान है।
B. विकलांँग बच्चों को विद्यालयों की मुख्यधारा में सम्मिलित करने के लिए निःशुल्क शिक्षा देनी है।
C. 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मत देने का अधिकार है।
D. प्रत्येक व्यक्ति जो 18 वर्ष से अधिक आयु का है, उसे मत देने का अधिकार है चाहे उसकी सामाजिक एवं आर्थिक पृष्ठभूमि कैसी भी हो।

उच्च शिक्षा हेतु लड़कों व लड़कियों को विभिन्न विषयों को चुनने के लिए इसलिए समाजीकृत नहीं किया जाता क्योंकि उनमें उस विषय के लिए अभिवृत्ति पाई जाती है, बल्कि उन्हें अपने लिंगानुसार विषयों को आत्मसात करने व चुनने के लिए तैयार किया जाता है। इसे निम्नमें से किस रूप में देखा जा सकता है?
A. भेदभाव
B. हनन/उल्लंघन
C. रूढ़िबद्ध धारणा
D. यौन-शोषण

बाल अधिकार विधेयक में वर्णित इन बाल अधिकारों को पढ़िए-

1. मुझे अच्छी शिक्षा का अधिकार है और सब बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित करने का दायित्व सबका है। (अनुच्छेद 28, 19, 23)

2. मुझे अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है, जिन्हें गंभीरता से लिया जाना चाहिए, सबका दायित्व है कि वे दूसरों को सुनें। (अनुच्छेद 12, 13)

भारतीय संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से कौन-सा अनुच्छेद उपरोक्त बाल अधिकारों का पूरक है?

A. अनुच्छेद 28 और 12
B. अनुच्छेद 14 और 16
C. अनुच्छेद 51 और 78
D. अनुच्छेद 32 और 44

भारतीय संविधान की निम्नलिखित विशेषताओं में से कौन-सी विशेषता नागरिकों की राज्य की सत्ता के मनमाने और निरंकुश अधिकार के प्रयोग से रक्षा करती है?
A. संघवाद
B. मौलिक अधिकार
C. विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच शक्तियों का बँटवारा
D. संसदीय शासन पद्धति

यदि न्यायपालिका को लगता है कि संसद द्वारा पारित किया गया कोई कानून संविधान की आधारभूत संरचना का उल्लंघन कर रहा है, तो उसे रद्द करने का उसके पास अधिकार है। यह क्या कहलाता है?
A. विवादों का निपटारा
B. न्यायिक समीक्षा
C. कानून की रक्षा और मौलिक अधिकारों का क्रियान्वयन
D. स्वतंत्र न्यायपालिका

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part12

निम्नलिखित में से कौन सा विकलांँग व्यक्तियों के लिए बनाए गए, विकलांगता अधिनियम 2016 के संदर्भ में सही नहीं है?
A. सरकार विशेष विद्यालयों (स्कूलों) में विकलांग बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करती है।
B. समाज में पूर्ण भागीदारी के लिए विकलांग व्यक्तियों को भी समान अधिकार प्राप्त हैं।
C. केन्द्र सरकार को विकलांँग व्यक्तियों हेतु उच्च शिक्षा संस्थानों में 10% आरक्षण दिया जाना चाहिए।
D. केवल केन्द्र सरकार के कार्यालयों तथा संस्थानों को पहुंँच योग्य बनाना तथा उनमें रैम्प (ढलान) बनाए जाने चाहिए।

निम्नलिखित में से कौन सा 1984 की भोपाल गैस त्रासदी का सटीक वर्णन है?
A. सम्पीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) संयंत्र में विस्फोट
B. रसोई गैस सिलेंडर (LPG) गोदाम में विस्फोट
C. क्षेत्रिय स्तर पर बीमारी फैला रहे चूहों को मारने के लिए एक ज़हरीली गैस का उत्पादन
D. कीटनाशक का उत्पादन करने वाले एक संयंत्र से ज़हरीली गैस का रिसाव

इतिहास के किस भाग को एक विशेष स्तर पर पढ़ाना है, यह निर्भर करता है :
A. इतिहास के अवसर पर
B. इतिहास के स्वभाव पर
C. इतिहास के लक्ष्यों एवं उद्देश्यों पर
D. इतिहास की मान्यताओं पर

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार माध्यमिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान पढ़ाने का प्राथमिक उद्देश्य है –

A. छात्रों को उनकी रुचियों और भावों को जाँचने में सहायता देना ताकि वे विश्वविद्यालय स्तर पर सही कोर्स/व्यवसाय का चयन कर सकें।

B. राष्ट्र के समक्ष सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों की समझ विकसित कर सकें।

C. पर्यवेक्षण, पहचानने और वर्गीकरण के कौशल विकसित करना।

D. प्राकृतिक और सामाजिक वातावरण के परस्पर संबंध पर बल देते हुए वातावरण की समग्र समझ विकसित करना।

उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

A. केवल A और B
B. केवल B और C
C. केवल C और D
D. केवल B और D

छात्रों को मानचित्रण की प्रारंभिक शिक्षा देना आप कैसे आरंभ करेंगे?
A. भारत के मानचित्र का परिचय देकर।
B. छात्रों को कक्षा का मानचित्र बनाने के लिए कहकर।
C. मानचित्र की रूपरेखा को अंकित करने का निर्देश देकर।
D. छात्रों को दिशाओं, स्केल (मापदण्ड) और चिन्हों को समझाकर।

जल के विषय में पढ़ाते हुए, अध्यापक एक लड़की की, जो घर पर कई प्रकार से जल बचाती है, कहानी सुनाता है। वह कौन-सी युक्ति का प्रयोग कर रहा है?
A. वृत्तांत उपागम
B. अवलोकनात्मक उपागम
C. समस्या-समाधान उपागम
D. चर्चा

इनमें से कौन-सा वर्णन (मूल्य और भाव) दर्शाता है कि छात्रों ने विविधता का सम्प्रत्यय समझ लिया है?
A. राष्ट्रीय प्रतीकों और इमारतों के प्रति आदर दर्शाना।
B. देश की विभिन्न वेशभूषा-शैलियों का ज्ञान होना।
C. देश में बोले जाने वाली विभिन्न भाषाओं के प्रति सजगता दर्शाना।
D. विभिन्न क्षेत्रों, समुदायों, काम धंधों और भाषा वाले लोगों के प्रति आदर और प्रशंसा का भाव रखना।

वृत्त चित्रों का प्रदर्शन सामाजिक विज्ञान अध्ययन में उपयोगी है, क्योंकि –
A. यह घटना का प्रथमदृष्टया की भांति ब्यौरा देता है।
B. यह पाठ्यचर्या का बोझ कम करता है।
C. यह सामाजिक विज्ञान को वैज्ञानिक विषय के तौर पर प्रस्तुत करता है।
D. यह मनोरंजनदायक है।

अध्यापिका अवसर और उपयुक्त साधन प्रदान कर विद्यार्थियों को स्वयं प्रयोग, अन्वेषण व विश्लेषण के लिए कह कर निम्न में से किस उपागम का प्रयोग कर रही है?
A. पाठ्य-पुस्तक आधारित उपागम
B. सामाजिक-रचनात्मकतावादी उपागम
C. अध्यापक केन्द्रित उपागम
D. व्यवहारवादी उपागम

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें –

A. NCERT की सामाजिक विज्ञान की पाठ्य पुस्तकों में बहुत से काल्पनिक और वास्तविक वृत्तांतों का उपयोग किया गया है।

B. वृत्तांतों से छात्रों को विचारों और संस्थाओं को समझने और उन पर चिंतन करने को बढ़ावा मिलता है।

A. A, B दोनों सही हैं, B, A की व्याख्या करता है।
B. A, B दोनों सही हैं, B, A की व्याख्या नहीं करता है।
C. A सही है, B गलत है।
D. A गलत है, B सही है।

निम्नलिखित प्रश्न सामाजिक विज्ञान की कक्षा में सामान्यतः पूछे जाते हैं। उस प्रश्न का चयन कीजिए जो समालोचनात्मक चिंतन के विकास के लिए वृहत्तर क्षेत्र उपलब्ध कराता है?
A. राजा हरिशचंद्र फिल्म के निर्माता का क्या नाम है?
B. बम्बई फिल्म उद्योग कब पहली बार सामने आया?
C. बम्बई की फिल्मों की प्रकृति का वर्णन कीजिए।
D. बम्बई की बहुत सारी फिल्में प्रवासियों के जीवन के बारे में क्यों थीं?

दिए गए प्रश्न पर विचार करें और सही विकल्प का चयन करें –

“क्या मौजूदा वैधानिक सुरक्षा प्रावधान महिलाओं की सामाजिक बराबरी को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त है?”

उपरोक्त प्रश्न आपसे अपेक्षा करता है कि :

A. महिलाओं के लिए उपलब्ध वैधानिक सुरक्षा प्रावधानों और उनके इतिहास की व्याख्या करें। 
B. सामाजिक बराबरी क्या होती है यह समझाना और उसके उदाहरण देना।
C. समानता प्राप्त करने में इन वैधानिक सुरक्षा प्रावधानों की पहुंँच व सीमाओं की जांँच करना।
D. वैधानिक सुरक्षा प्रावधानों को विश्लेषित करना और उनको सही ठहराना। 

सामाजिक विज्ञान की कक्षा में यदि आपको ज्ञानार्जन हेतु आगमनात्मक उपागम का प्रयोग करना है तो आप :-
A. विभिन्न उदाहरणों के बीच समानता ढूंँढकर एक सामान्य सिद्धांत पर पहुंँचेंगी।
B. विभिन्न स्तरों (ग्रेड) की शिक्षण-अधिगम गतिविधियों को एकीकृत कर लेंगी।
C. समस्या को एक सामान्य सिद्धान्त के प्रयोग से हल कर लेंगी।
D. बच्चे को उनके स्वयं ज्ञान सृजित करने की स्वतंत्रता दे देंगी।

कथन (A) : सामाजिक विज्ञान शिक्षण को बहुत समय से विचारधारा या मूल्य लागू करने के साधन के रूप में देखा गया है।

कथन (B) : यह सामाजिक विज्ञान के शिक्षा-शास्त्रीय पक्ष के लिए लाभकारी रहा है।

सही विकल्प का चयन कीजिए –

A. A सत्य है, B असत्य है।
B. A और B दोनों सत्य हैं।
C. A असत्य है, तथा B सत्य है।
D. A और B दोनों असत्य हैं।

इतिहास अध्यापन में अध्यापक को निम्न में से किस बिन्दु पर ज़ोर देना चाहिए?
A. इतिहास सूचनात्मकता
B. उचित प्रतिक्रिया
C. पाठ्यक्रम पूर्णता
D. स्त्रोत-विश्लेषण

प्रायः हम निम्नलिखित में से किसके लिए द्वितीयक स्रोतों का प्रयोग करते हैं?

A. नई खोज के लिए।

B. विषय की पूर्व जानकारी के लिए।

C. बहस के लिए विश्वसनीय प्रमाण उपलब्ध करवाने के लिए।

D. वह जानकारी जो प्रत्यक्ष में प्राप्त नहीं हो सकती है।

A. A और B
B. A और C
C. B और C
D. B और D

सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम में प्रयोजन कार्य देने का कारण है –
A. छात्रों को अपने समय का सही प्रयोग करने का अवसर देना।
B. पाठ्यक्रम पूरा होने का निश्चित होना।
C. छात्रों में सुनने और पढ़ने के कौशलों का विकास करवाना।
D. विद्यालयी शिक्षा को सामाजिक वास्तविकता से जोड़ना।

रचनात्मक मूल्यांकन की कौन-कौन सी विशेषताएं हैं?

A. निदानात्मक और उपचारात्मक

B. प्रतिपुष्टि के उपरान्त सुधार के अवसर

C. अधिगम का मूल्यांकन

D. सत्र के अन्त में होना

सही विकल्प का चयन कीजिए-

A. A और B
B. A, B और C
C. A, C और D
D. A और C

निम्नलिखित में से कौन-सी व्यवस्था संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं के संशोधित ब्लूम वर्गीकरण के अनुसार सही क्रम को दर्शाती है?
A. स्मृति, अवबोध, अनुप्रयुक्त, विश्लेषण, मूल्यांकन व निर्माण
B. स्मृति, अनुप्रयुक्त, निर्माण, मूल्यांकन, विश्लेषण
C. स्मृति, अवबोध, विश्लेषण, अनुप्रयुक्त, मूल्यांकन व निर्माण
D. स्मृति, निर्माण, अवबोध, विश्लेषण, मूल्यांकन और अनुप्रयुक्त

एक सामाजिक विज्ञान की कक्षा में, समकालीन घटना के विभिन्न परिप्रेक्ष्यों के प्रति छात्रों की सजगता का आकलन करने के लिए किस तकनीक का प्रयोग करना चाहिए?
A. वाद-विवाद
B. नाटक
C. कथा लेखन
D. क्विज़

मूल्यांकन अध्यापकों को छात्रों के विषय में निम्न में से क्या जानने का अवसर देता है?

A. उन्होंने क्या सीखा है।

B. वे कैसे सीखते हैं।

C. उनकी क्या रुचियांँ हैं।

D. उन्होंने क्या नहीं सीखा है।

सही विकल्प का चयन कीजिए –

A. A और D
B. A, B और D
C. A, C और D
D. B और D

अध्यापिका आकलन व्यूह-रचना के प्रयोग द्वारा छात्राओं की अध्ययन प्रक्रिया में कठिनाई के क्षेत्रों को जानना चाहती है, वह आकलन के लिए किस विधि का प्रयोग कर रही है?

A. निदानात्मक आकलन

B. योगात्मक आकलन

C. रचनात्मक आकलन

D. स्थानकरण आकलन

सही विकल्प का चयन कीजिए –

A. केवल A तथा B
B. केवल B तथा C
C. केवल A तथा C
D. केवल C तथा D

Leave a Comment

error: