CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part41

निम्नलिखित वक्तव्यों में कौन सा विकास के विषय में सही नहीं है?
A. विकास बहुआयामी एवं बहुमुखी होता है।
B. विकास सांस्कृतिक परिवर्तन से प्रभावित नहीं होता है।
C. विकास जीवन पर्यन्त परिवर्तन की प्रक्रिया है।
D. विकास सुनिश्चित पूर्व निर्धारित रीति से होता है।

बच्चों में संज्ञानात्मक विकास किसका परिणाम है?
A. केवल आनुवंशिकता
B. केवल पर्यावरण 
C. आनुवंशिकता और पर्यावरण की पारस्परिक क्रिया 
D. केवल आर्थिक कारक

विकास का वह चरण जब कोई जीव सबसे तेज़ी से किसी विशेष कौशल या विशेषता को प्राप्त कर सकता है, क्या कहलाता है?
A. संवेदनशील अवधि
B. समीपस्थ विकास का क्षेत्र
C. विकासात्मक विलंब
D. संज्ञानात्मक स्थिरता

बच्चों का एक समूह अपने खेल को एक नृत्य-रियलिटी शो पर आधारित करता है। एक जज की नकल करते हुए, ज़फर मेज पर चढ़ता है और टिप्पणी करते हुए ताली बजाता है। इस उदाहरण में समाजीकरण की कौन-सी संस्था निर्देशित है?
A. मीडिया
B. शैक्षणिक संस्थान
C. आस-पड़ोस
D. धर्म

जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत का अनुसरण करते हुए, विद्यार्थियों को विकास की किस अवस्था पर वो संप्रत्यय प्रस्तुत करने चाहिए जिनमें परिकल्पना आधारित निगमनात्मक तर्क की ज़रूरत पड़ती है?
A. संवेदी पेशीय
B. पूर्व संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. अमूर्त संक्रियात्मक (औपचारिक संक्रियात्मक)

‘सामूहिक एकालाप’ की अवधारणा किसके द्वारा दी गयी है?
A. जीन पियाजे
B. लेव वायगोत्स्की
C. जेरोम ब्रुनर
D. एल्बर्ट बंडूरा

एक वायगोत्स्की अनुरूप कक्षा-कक्ष में सहपाठियों का एक समूह किसी सामान्य लक्ष्य पर पहुँचने के लिए कार्य कर रहा है, इस स्थिति में वो _______ में वयस्त है।
A. पारस्परिक अधिगम
B. सहयोगिक अधिगम
C. पाड़
D. अंतर वाक

लेव वायगोत्स्की का मानना था कि –
A. बच्चों को कार्य करते समय कोई मदद नहीं देनी चाहिए, चाहे उनके लिए वह कार्य बिल्कुल नया ही हो।
B. समस्या समाधान के दौरान बच्चों को संकेत देकर और उत्तर की तरफ पहुंँचने वाले प्रश्न पूछकर पाड़ प्रदान करनी चाहिए। 
C. बच्चों को बिना किसी व्यस्क से पारस्परिकता के समस्याओं पर अपने काम करने देना चाहिए।
D. शिक्षक द्वारा बच्चों को उपयुक्त भौतिक पुरस्कार प्रदान करके कार्य पर काम करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

कैरोल गिलीगन –
A. का तर्क है कि कोहलबर्ग के नैतिक सिद्धांत में, नारीवादी-नैतिकता जो ‘देखभाल की नैतिकता पर बल देती है’ की अवहेलना की गयी है।
B. कोहलबर्ग के सिद्धांत में ‘देखभाल’ और ‘न्याय’ के विचार से सहमत हैं।
C. आलोचना करती हैं कि कोहलबर्ग ने पियाजे के नैतिक विकास के सिद्धांत का संदर्भ नहीं लिया है।
D. ने कोहलबर्ग के नैतिक सिद्धांत में 2 अन्य स्तर जोड़कर विस्तार किया है।

बाल केन्द्रित शिक्षा के समर्थकों का मानना है कि –
A. व्यक्तिगत अनुभव अधिगम प्रक्रिया में केन्द्रीय भूमिका निभाते हैं।
B. कक्षा में अध्यापक के निर्देशन का आधिपत्य होना चाहिए।
C. बालकों के कक्षा से बाहर के अनुभव अधिगम में असंगत है।
D. बालकों से स्वयं तर्क और चिंतन की अपेक्षा नहीं की जा सकती है।

निम्न में से कौन सी बुद्धि गार्डनर के बहु-बुद्धि सिद्धांत सम्मिलित नहीं है?
A. स्थानीय बुद्धि
B. शारीरिक-गति संवेदी बुद्धि
C. प्राकृतिक बुद्धि
D. सृजनात्मक बुद्धि

माध्यमिक विद्यालयों में लैंगिक (जेन्डर) असमानता भेद को दूर करने हेतु निम्न में से कौन-सा कदम मददगार रहेगा?
A. जैंडर-आधारित आसन व्यवस्था को बढ़ावा देना।
B. जैंडर अनुवृती भूमिकाओं पर बल देना।
C. जैंडर-रूढ़िवादों में लचीलेपन को बढ़ावा देना।
D. जैंडर-प्रारूपों का प्रतिरूपण करना।

एक अध्यापिका को अधिगमकर्ताओं की पसंदीदा अधिगम शैलियों संबंधित व्यक्तिगत भिन्नताओं _______ करना चाहिए।
A. का सम्मान
B. को अनदेखा
C. का परिवर्जन
D. को खारिज

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में विद्यार्थियों के आकलन हेतु प्रस्तावित समग्र 360-डिग्री, बहुआयामी रिपोर्ट के संदर्भ में कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. रिपोर्ट में स्वयं का और सहपाठियों का आकलन सम्मिलित होगा।
B. रिपोर्ट में विद्यार्थियों की संज्ञानात्मक, भावात्मक और मनोगत्यात्मक आयामों की प्रगति शामिल होगी।
C. रिपोर्ट घर और विद्यालय के मध्य एक महत्वपूर्ण संबंध बनाएगी।
D. रिपोर्ट केवल व्यक्तिगत कार्यों पर केन्द्रित होगी और सामूहिक कार्यों को शामिल नहीं करेगी।

विद्यार्थियों में सृजनात्मक सोच का मूल्याँकन करने का प्रभावी तरीका क्या है?
A. बच्चों को प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित करना और उनके उत्तरों का विश्लेषण करना।
B. विद्यार्थियों द्वारा पुनरावृत्ति की परिशुद्धता और प्रत्यास्मरण का आकलन करना।
C. यह देखना कि शिक्षक द्वारा दिए प्रत्यक्ष निर्देशों को बच्चे कितने ध्यान से सुनते हैं।
D. विद्यार्थियों द्वारा पाठ्यपुस्तक में से नकल किए गए परिच्छेद की त्रुटियों का विश्लेषण करना।

दिव्यांग विद्यार्थियों के समावेशन के लिए क्या ज़रूरी है?
A. अगम्य मूलभूत संरचनाएँ
B. अवसरों की असमानता
C. सहभागिता में अवरोध
D. गैर-भेदभाव

पठन में कठिनाइयांँ जैसे कि अक्षरों का दर्पण प्रतिबिम्ब भ्रम और उत्क्रमण, निम्न में से किसके अभिलक्षण हैं?
A. अवधान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार
B. गुणज वैकल्य / डिसकैलकुलिया
C. वाचन वैकल्य / डिस्लेक्सिया
D. स्वलीनता

गतिशील दिव्यांगता निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में चुनौती पैदा करती है?
A. समस्या समाधान कौशल सीखना और उनका प्रयोग करना।
B. मौखिक संप्रेषण समझना।
C. वस्तुओं के स्थानांतरण संबंधित विशिष्ट क्रियाकलापों का कार्यान्वयन करना।
D. एकाग्रता आधारित खेलों में भाग लेना।

वो विद्यार्थी जिन्हें लेखन वैकल्य (डिसग्राफिया) है, उनकी ज़रूरतों की पूर्ति हेतु, एक अध्यापिका को क्या करना चाहिए?
A. किसी दत्तकार्य को पूरा करने के आवश्यक लेखन की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए।
B. लेखन की अनियमितताओं के लिए विद्यार्थियों की आलोचना करनी चाहिए।
C. विद्यार्थियों को सीमित समय में लेखन कार्य पूरा करने के लिए कहना चाहिए।
D. आकलन के मौखिक तरीके अपनाने चाहिए।

प्रतिभाशाली और मेधावी विद्यार्थियों को –
A. सिर्फ़ अध्यापक से स्वीकृत गतिविधियों को करने के अवसर मिलने चाहिए।
B. सिर्फ़ तथ्यों के प्रत्यास्मरण पर आधारित प्रदत्त कार्य देने चाहिए।
C. चुनौतीपूर्ण अधिगम परिवेश मिलना चाहिए।
D. सभी कार्यों के लिए गहन एवं सतत निरीक्षण करना चाहिए।

विद्यार्थियों में सम्प्रत्ययात्मक अधिगम हेतु, एक अध्यापिका को निम्न में से किसका प्रयोग टालना चाहिए?
A. विद्यार्थियों से किसी समस्या को हल करने के विविध तरीके पूछना।
B. विषयों को जटिल से सरल क्रम में लगाना।
C. उप-संप्रत्ययों में संबंध स्थापित करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना।
D. प्रक्रियात्मक ज्ञान पर बल देना।

निम्न में से कौन-सा प्रश्न विद्यार्थियों में अधिसंज्ञान कौशलों को बढ़ावा देने में मददगार होगा?
A. दिए गए प्रश्न को सुलझाने के लिए आपने क्या सोपान अपनाए?
B. एक पारिस्थितिक तंत्र के विविध घटक क्या हैं?
C. पानी का रासायनिक सूत्र क्या है?
D. एक मानचित्र और ग्लोब में क्या अंतर है?

विद्यार्थियों में अर्थपूर्ण अधिगम को सुसाध्य करने में निम्न में से कौन-सा सहायक है?
A. खोज अधिगम और ज्ञान के निर्माण के लिए एक प्रेरक वातावरण।
B. विद्यार्थियों में याद करने के कौशल पर अनन्य केन्द्रीयकरण।
C. विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्द्धा की अभिवृत्ति पैदा करना।
D. ऐसा शिक्षाशास्त्र अपनाना जो बृहत रूप से अध्यापक-केन्द्रित हों।

एक प्रभावी शिक्षक-
A. अविभेदित अनुदेशन और मानवीकृत आकलन पर बल देता है।
B. अपने विद्यार्थियों की भावनात्मक आवश्यकताओं का ध्यान रखता है।
C. गलत उत्तरों के लिए विद्यार्थियों को दण्डित करता है।
D. ज्ञान के ज्यों के त्यों पुनरुत्पादन पर बल देता है।

See also  CTET 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 2024-12-15 Shift1

माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए वांछनीय तरीका कौन-सा है?
A. विद्यार्थियों को समस्या समाधान के लिए बहुविध तरीकों को खोजने के लिए प्रोत्साहित करना।
B. किसी भी समस्या के समाधान के लिए किसी एक ही विधि को प्रोत्साहित करना।
C. किसी भी समस्या के समाधान के लिए चरण दर चरण निर्देश देना।
D. सामूहिक कार्य और सहपाठियों के सहयोग को हतोत्साहित करना।

________ उन्मुखी लक्ष्य विद्यार्थियों को लम्बे समय तक आंतरिक प्रेरणा देंगे।
A. प्रदर्शन
B. प्रतिस्पर्धा
C. अधिगम
D. परिहार

भ्रांतियाँ _______
A. विद्यार्थियों में पैदा होना असामान्य है।
B. अधिगम प्रक्रिया का सामान्य भाग हैं।
C. पूरी तरह अतार्किक और निराधार हैं।
D. शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के लिए बाधक हैं।

कथन (A) : विद्यार्थियों को अपने आस-पास होने वाली विभिन्न घटनाओं के कारणों का अंदाजा लगाने के लिए बढ़ावा देना चाहिए।

तर्क (R) : बच्चे अपने आस-पास दिखी हर घटना का कारण खोजना चाहते हैं और उनकी कारक-व्याख्या उन्हें ‘लघु-सिद्धांतों’ के निर्माण की ओर ले जाती है।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत हैं।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

कथन (A) : शिक्षक को नए संप्रत्ययों (अवधारणाओं) को बच्चों के पूर्व अनुभवों से जोड़ने का प्रयत्न करना चाहिए।

तर्क (R) : अधिगम एक सतत प्रक्रिया है जो विद्यालय के बाहर भी होती है।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत हैं।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

किसी दिए गए विषय पर ज्ञान और संबंधों को व्यवस्थित और प्रस्तुत करने का चित्रात्मक उपकरण क्या कहलाता है?
A. अनुरूपक
B. कलन विधि
C. संप्रत्यय या अवधारणा मानचित्रण
D. शाब्दिक अभिव्यक्ति

 \({{101.01 0.01}}{{3.367}}\) +  \(3.96/0.8\) का मान क्या है?
A. 5.05
B. 5.25
C. 7.95
D. 8.05

यदि \({( {{{ – 3}}{2}} )^{ – 3}} x = {( {9/4} )^{ – 2}}\) है, तब (2x + 5)-1 का मान क्या है?
A. 2
B. \( 1 2\)
C. \( 3 2\)
D. \( 2 3\)

यदि 5607 + x एक पूर्ण वर्ग है, तो x का न्यूनतम मान निम्न संख्याओं के बीच में है –
A. 10 और 13
B. 13 और 16
C. 16 और 19
D. 19 और 22

निम्नलिखित में से कौन सत्य नहीं है?
A. गुणन पूर्णांकों के लिए सहचारी है।
B. विभाजन पूर्णांकों के लिए सहचारी है।
C. 1\( 4/5\) का \( 5 9\) गुणनात्मक प्रतिलोम है।
D.  \(-7/10\) और \(-3/5\) के बीच  \(-5/8\) एक परिमेय संख्या है।

यदि p =  \({{{{ – 3}}{4} \{ {2/3 + ( {{{ – 5}}{6}} )} \}}}{{{{ – 2}}{3} 3/5 + 5/2 – 3/5 1/6}}\)  है, तो p का व्युत्क्रम क्या है?
A. \( 1 4\)
B. \( {-1}{8}\)
C. -8
D. 16

हरि ने दो घड़ियों में से प्रत्येक को ₹ 2500 में खरीदा। उसने एक को 5% लाभ पर तथा दूसरी को 4% हानि पर बेचा। इस पूरे सौदे में उसका लाभ/हानि प्रतिशत क्या है?
A. लाभ, 1%
B. हानि, 1%
C. लाभ, \( 1 2\)%
D. हानि, \( 1 2\)%

(\( 3 4\)x – \( 5 6\)y)2 – (\( 3 4\)x + \( 5 6\)y)2 बराबर है:
A. -5xy
B. \(- {5}{2}\)xy
C. 5xy
D. \( 5 4\)xy

व्यंजक  \(^2 – 2x – 15/x^2 + 8x + 15 (x^2 + 4x – 5)\) बराबर है:
A. x2 – 3x – 5
B. x2 + 3x + 5
C. x2 – 6x + 5
D. x2 + 6x – 5

यदि 3(5x + 7) + 4(x – 13) = 25x – 7 है, तो \( {3x + 7}{4}\) का मान क्या है?
A. \( {-5}{4}\)
B. \(5 4\)
C. \( 5 2\)
D. \(- {5}{2}\)

यदि, m = (3x + 4y)(2x + 3y) है तथा

n = (x – y) (3x + 5y) है, तो

(m – n) में xy का गुणांक है –

A. 15
B. 12
C. 17
D. 19

दो पासों को एक साथ फेंका जाता है। इनके ऊपर प्रकट हुई संख्याओं का योग न्यूनतम 9 होने की प्रायिकता क्या है?
A. \( 1 4\)
B. \( 2 9\)
C. \( {5}{18}\)
D. \( {1}{6}\)

निम्न आंकड़ों के बहुलक, माध्यिका और परिसर का माध्य क्या है?

18, 11, 20, 25, 17, 9, 14, 11, 13, 21, 16, 10

A. 13.5
B. 14
C. 15.5
D. 16

विमाओं 12 cm × 9 cm × 16 cm वाले एक ठोस धातु के घनाभ को पिघलाकर समान मापों के 216 घन बनाए जाते हैं। ऐसे दो घनों का पार्श्वीय पृष्ठ क्षेत्रफल क्या है?
A. 24 cm2
B. 32 cm2
C. 36 cm2
D. 48 cm2

किसी त्रिभुजाकार खेत की भुजाएंँ 32 मीटर, 60 मीटर और 68 मीटर हैं। इस खेत का क्षेत्रफल उस आयताकार खेत के क्षेत्रफल के बराबर है, जिसकी भुजाएंँ 15 : 4 के अनुपात में हैं। इस आयताकार खेत की बड़ी भुजा की लंबाई क्या है?
A. 45 मीटर
B. 60 मीटर
C. 75 मीटर
D. 90 मीटर

किसी समचतुर्भुज का परिमाप 60 सेमी है तथा इसके एक विकर्ण की लंबाई 24 सेमी है। इस समचतुर्भुज का क्षेत्रफल (सेमी2 में) क्या है?
A. 120
B. 192
C. 216
D. 264

यदि x, y और z क्रमशः एक पंचभुजीय पिरामिड के फलकों, शीर्षों और किनारों की संख्या है, तो x + 3y – 2z का मान ज्ञात कीजिए। 
A. 8
B. 4
C. 16
D. 20

x और y दो पूरक कोण इस प्रकार हैं कि उनका अंतर 10° के बराबर है। यदि x > y है, तब 2y – 20° का मान है:
A. 30°
B. 40°
C. 50°
D. 60°

यदि दो त्रिभुजों ABC और DEF में, AB = 4.5 cm, AC = 4 cm, \(\)A = 55°, DE = 4 cm, FD = 4.5 cm और \(\)D = 55° है, तो निम्नलिखित में से कौन सत्य है?
A. ∆ ABC \(\) ∆ DEF
B. ∆ BAC \(\) ∆ EDF
C. ∆ ABC \(\) ∆ FDE
D. ∆ BAC \(\) ∆ FDE

निम्नलिखित में से कौन एक समकोण त्रिभुज की भुजाएँ हो सकती हैं?
A. 3.5 cm, 3 cm, 5 cm
B. 2.5 cm, 6.5 cm, 6 cm
C. 7 cm, 12 cm, 13 cm
D. 1.5 cm, 2.5 cm, 1.8 cm

यदि 54°, x°, 80° और 116° एक चतुर्भुज के कोण हैं, तब 3x – 140 का मान क्या है?
A. 170
B. 190
C. 132
D. 110

गणित पढ़ाने के लिए एक क्रियाकलाप का निम्नलिखित में से कौन-सा गुण अति वांछनीय है?

a) यह दृष्टि, श्रवण और गतिबोधक शिक्षार्थियों को प्रोत्साहित करने वाला होना चाहिए।

b) यह बच्चों को एक साथ कार्य करने और विचार विमर्श को एक साथ करने के अवसर उपलब्ध कराने वाला होना चाहिए।

c) यह छात्रों को परीक्षा का सामना करने और सुनिश्चित अंक प्राप्त करने के लिए अधिकतम अवसरों को प्रदान करने वाला होना चाहिए।

A. a और b
B. b और c
C. a और c
D. केवल c

आकलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. मानदंड संदर्भित आकलन छात्रों के निपुणता अधिगम का मूल्यांकन एक मापदंड के आधार पर करता है।
B. मानदंड संदर्भित आकलन नैदानिक परीक्षण और उपचारात्मक शिक्षण में उपयोगी है।
C. मानक-संदर्भित आकलन हमें बताता है कि एक छात्रा अपने प्रदर्शन में अन्य छात्रों की तुलना में कहांँ खड़ी है।
D. मानक-संदर्भित आकलन नैदानिक परीक्षण और उपचारात्मक शिक्षण में उपयोगी है।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part30

एक मिडिल स्कूल की गणित की शिक्षिका ने अपनी कक्षा में निम्नलिखित प्रश्न पूछा:

‘कक्षा 1 में लड़कियों का लड़कों से अनुपात 4 : 3 है। कक्षा 2 में अनुपात 8 : 6 है। मान लीजिए प्रत्येक कक्षा में 28 विद्यार्थी हैं। क्या ये अनुपात समतुल्य हैं?

उसे दो छात्रों से निम्नलिखित प्रतिक्रियाएंँ मिलती हैं:

   कक्षा – 1 
→ 4 : 3
 कक्षा – 2 
→ 8 : 6
छात्र – 1

GGGG

BBB

GGGG

BBB

GGGG

BBB

GGGG

BBB

=

GGGG

GGGG

BBB BBB

GGGG

GGGG

BBB BBB

छात्र – 2  Class – 1 → \( 4 3\)  Class – 2→ \( 8 6\) = \( {42}{3 2}\) = \( 4 3\)

 

शिक्षिका को चाहिए कि वह:

A. दोनों छात्रों को पूर्ण अंक दे, क्योंकि दोनों ही समस्या को हल करने के अलग-अलग परंतु सही तरीके हैं।
B. दोनों छात्रों को पूर्ण अंक दें, लेकिन छात्र-1 को सलाह दें कि लिखित परीक्षा में इस विधि का उपयोग न करे।
C. छात्र-1 को शून्य अंक दें, क्योंकि गणितीय समस्याओं को केवल संख्यात्मक प्रतीकों द्वारा दर्शाया जाना चाहिए।
D. दोनों छात्रों को पूर्ण अंक दें, लेकिन छात्र-1 को भविष्य में उपयोग के लिए, छात्र-2 के साथ औपचारिक रणनीति पर चर्चा करने के लिए कहे।

प्रौद्योगिकी का एकीकरण गणित शिक्षण-अधिगम के साथ करने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि-
A. प्रौद्योगिकी का उपयोग विद्यार्थियों की गणितीय दृश्यीकरण की योग्यताओं को सीमित करता है।
B. कैलकुलेटर का उपयोग विद्यार्थियों के अभिकलन कौशल को सीमित करता है।
C. यह अध्यापक की भूमिका के साथ हस्तक्षेप करता है।
D. प्रौद्योगिकी के एकीकरण के लिए गणित की पाठ्यचर्या को पुनः संरचित करने की आवश्यकता है।

हाल ही में एन.सी.ई.आर.टी की पाठ्य पुस्तकों में हमने अनुभव किया कि उनमें ऐसे विभिन्न प्रसंग हैं जिनमें बच्चे गणितीय समस्याओं पर वार्तालाप कर रहे हैं। इस प्रकार के किस्सों को जोड़ा गया है –
A. पाठ्य पुस्तकों द्वारा लैंगिक समानता को वर्णित करने के लिए
B. पाठ्य पुस्तकों में परिहास के लिए
C. पाठ को मनोरंजक बनाने के लिए
D. गणित को संदर्भात्मक बनाने और बच्चों के दैनिक जीवन का भाग बनाने के लिए

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 के अनुसार स्कूली गणित एक ऐसी स्थिति में होना चाहिए, जहांँ –

a. गणित बच्चों के जीवन के अनुभव का हिस्सा हो।

b. बच्चे गणित में संबंधों और संरचनाओं को अमूर्तता द्वारा समझें।

c. बच्चे महत्वपूर्ण एल्गोरिथम (कलन विधि) को याद करें।

d. बच्चे पाठ्यपुस्तक के प्रश्नों को हल करके सही उत्तर तक पहुंँचने पर केन्द्रित हों।

सही विकल्प चुनिए।

A. (a) और (c)
B. (c) और (d)
C. (b) और (d)
D. (a) और (b)

माध्यमिक स्कूल में द्विविमीय आकृतियों के क्षेत्रफल और परिमाप के प्रकरण के परिचय हेतु इनमें से कौन-सी युक्ति सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. विभिन्न द्विविमीय आकृतियों के क्षेत्रफल और परिमाप के सूत्र श्यामपट्ट पर लिखना और विद्यार्थियों को उन्हें याद करने के लिए कहना।
B. ग्राफ पेपर पर कुछ द्विविमीय आकृतियां बनाना और विद्यार्थियों को परिसीमा के साथ परिमाप और क्षेत्रफल के लिए क्रमशः इकाई और वर्ग इकाई गिनने के लिए कहना।
C. कक्षा में विभिन्न आकृतियों के क्षेत्रफल और परिमाप के सूत्रों के चार्ट का प्रदर्शन करना और चार्ट से सूत्रों का प्रयोग करते हुए विद्यार्थियों को प्रश्नों को हल करने के लिए कहना।
D. दी गई आकृति के क्षेत्रफल और परिमाप की औपचारिक परिभाषा से कक्षा शुरू करना और फिर सूत्र का परिचय देना।

गणित के स्वयंसिद्ध (Axioms) के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a. स्वयंसिद्ध साध्य हैं जिनके लिए उपपत्ति आवश्यक है।

b. स्वयंसिद्ध का उपयोग अन्य गणितीय प्रमेयों को सिद्ध करने के लिए किया जा सकता है।

A. केवल a
B. केवल b
C. a और b दोनों सही हैं।
D. a और b दोनों गलत हैं।

हाल ही में, शिक्षण और अधिगम में सुधार के लिए प्रत्येक स्कूल को नैदानिक सूचना (आंँकड़ा) एवं विकासात्मक प्रतिपुष्टि प्रदान करने के लिए एक (योग्यता) दक्षता-आधारित मूल्यांकन (सफल, SAFAL) की शुरुआत की गई है। SAFAL का अर्थ है-
A. सम्मेटिव एसेस्मेंट फॉर एनालाइज़िंग लर्निंग
B. सम्मेटिव एंड फॉर्मेटिव एसेस्मेंट फॉर लर्निंग
C. स्ट्रक्चरल एनेलिसिस फॉर एडवांस्ड लर्निंग
D. स्ट्रक्चर्ड एसेस्मेंट फॉर एनालाइज़िंग लर्निंग

श्रीमान जॉन ने गणित की कक्षा में प्रश्न पूछा- “\( 3 {14}\) और \( 1 2\) के बीच 4 परिमेय संख्याओं को ज्ञात कीजिए।” यह एक उदाहरण है 
A. वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न का
B. संदर्भात्मक प्रश्न का
C. खुले सिरे वाले प्रश्न का
D. बंद सिरे वाले प्रश्न का

विभिन्न घनत्व के तीन द्रव P, Q और R में कोई वस्तु एक-एक करके डाली गई। निम्न कथनों को ध्यान में रखते हुए इन द्रवों को उनके घनत्वों के आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

A. द्रव P में, वस्तु पूर्णतया डूब जाती है।

B. द्रव Q में, वस्तु तैरती है उसके आयतन का \( 1 4\) भाग द्रव की सतह के नीचे होता है।

C. द्रव R में, वस्तु तैरती है और उसके आयतन का \( 1 2\) भाग द्रव की सतह के नीचे होता है।

A. R < Q < P B. P < Q < R C. Q < R < P D. P < R < Q मानव कर्ण का वे भाग कौनसा है जो ध्वनि कंपनों को विद्युत संकेतों में परिवर्तित करता है?  A. कर्णावर्त (कोक्लिया) B. वलयक (स्टिरप) C. मुग्दरक D. कर्ण पटह झिल्ली

निम्न में से कौन-से लक्षण ध्रुवीय क्षेत्रों में ध्रुवीय भालू के अनुकूलन में सहायता करते हैं?

(A) श्वेत लोमचर्म

(B) लंबे गोल तीखे पंजे

(C) जालपाद

A. केवल A
B. A और C
C. A और B
D. A, B और C

निम्न में से कौन-से परिवर्तन रासायनिक परिवर्तन हैं?

(A) चाँदी के कप का बदरंग होना

(B) नेफ़थलीन की गोलियों का ऊर्ध्वपातन

(C) जल का विद्युत अपघटन

(D) भाप का संघनन

(E) एल्युमिनियम के तार को खींचना

A. A, B
B. C, D
C. A, C
D. B, D

खनिज पेयजल के महत्वपूर्ण घटक हैं। निम्न में से जल शोधन की कौन-सी विधि खनिजों की भारी हानि करती है?
A. क्वथन
B. निस्यंदन
C. प्रतिलोम परासरण
D. निस्यंदन और क्वथन

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सामान्य रूप से अधातुओं के लिए सत्य है?
A. ये जल के साथ अभिक्रिया नहीं करते हैं।
B. ये वायु के साथ अभिक्रिया नहीं करते हैं।
C. ये अम्लों के साथ सक्रिय रूप से अभिक्रिया करते हैं।
D. आघात किए जाने पर ये रिंगिंग ध्वनि उत्पन्न करते हैं।

व्यस्क रेशम कीट का जीवन चक्र बहुत ही छोटा होता है, जिसके दौरान वे –
A. अपने छेद करने वाले और चूसने वाले मुंँह के भागों से पौधों का रस ग्रहण करते हैं।
B. अपने काटने और चबाने वाले मुंँह के भागों से शहतूत की पत्तियों से भोजन ग्रहण करते हैं।
C. मकरन्द से भोजन ग्रहण करते हैं।
D. मुंँह में कार्यात्मक भाग ना होने के कारण भोजन ग्रहण नहीं कर पाते।

संतुलित आहार में, कौन-से घटक अधिकतम ऊर्जा प्रदान करते हैं?
A. कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन
B. वसा और कार्बोहाइड्रेट
C. वसा और तंतु
D. विटामिन और प्रोटीन

ब्रोंकाइटिस, सांस लेने में तकलीफ और अस्थमा का वर्धन निम्नलिखित में से किस वजह से होता है?
A. धुआं 
B.  कृषि में उर्वरक का अधिक प्रयोग
C. नदी में औद्योगिक अपशिष्ट का निर्वहन
D. अम्ल वर्षा

नीचे दिए गए कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए:

अभिकथन (A): रोमंथी पशुओं के प्रथम आमाशय और उण्डुक में जीवाणु होते हैं जो पाचन में सहायता करते हैं।

कारण (R): प्रथम आमाशय के जीवाणु भोजन का किण्वन करते हैं और मीथेन की उच्च सांद्रता के साथ गैसें उत्सर्जित करते हैं।

A. A और R सत्य हैं और R, A का सही स्पष्टीकरण है।
B. A और R सत्य हैं, लेकिन R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।​
C. A सत्य है, लेकिन R असत्य है।
D. A असत्य है, लेकिन R सत्य है।

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part17

नीचे दिए गए कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए 

अभिकथन (A) : हिरण चारों तरफ खतरे को देख सकते हैं।

कारण (R) : हिरण की आंँखें उसके सिर के दोनों ओर होती हैं।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है, लेकिन (R) सही नहीं है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

मेंढकों के कायांतरण की प्रक्रिया में कौन-से हार्मोनों की महत्वपूर्ण भूमिका है?
A. टेस्टोस्ट्रॉन
B. एड्रिनलिन
C. थॉयरॉक्सिन
D. प्रोजेस्ट्रॉन

एक सरल लोलक में निम्न में से कौन-सा परिवर्तन लाने से उसका आवर्तकाल बढ़ जाएगा?
A. लम्बाई में वृद्धि
B. आयाम में वृद्धि
C. गोलक के द्रव्यमान में कमी
D. गोलक के द्रव्यमान में वृद्धि

जब प्रकाश की कोई किरण किसी पृष्ठ पर लंबवत आपतित होती है, तब परावर्तित किरण की दिशा क्या होगी?
A. पृष्ठ के समानांतर
B. पृष्ठ के लंबवत 
C. पृष्ठ के साथ न्यूनकोण पर
D. पृष्ठ के साथ अधिककोण पर

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही कथन का चयन कीजिए।

अभिकथन (A) : एक लड़के ने देखा कि कैरम बोर्ड का स्ट्राइकर आसानी से गति कर रहा है जब उसकी बहन ने कैरम की प्लाईवुड पर टैल्कम पाऊडर डाला।

कारण (R) : टैल्कम पाऊडर कैरम की प्लाईवुड और स्ट्राइकर के घर्षण को बढ़ा देता है।

निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (R) सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

एक लड़का सड़क पर जा रहा था तभी अचानक बादलों में गड़गड़ाहट हुई। उसे अपने आपको बिजली गिरने से बचाने के लिए क्या करना चाहिए?
A. पेड़ के नीचे खड़ा होना चाहिए।
B. चलते रहना चाहिए।
C. समीप के किसी जलाशय में उतरना चाहिए।
D. धरती पर नीचे उकड़ू बैठना चाहिए।

किसी चुम्बक की लम्बाई और उसके ध्रुव सामर्थ्य के विषय में आप क्या कह सकते हैं जब उसे उसकी लम्बाई के लम्बवत् दो समान भागों में काटा जाता है?
A. दोनों अपरिवर्तित रहेंगे।
B. लम्बाई आधी हो जाएगी और ध्रुव सामर्थ्य अपरिवर्तित रहेगा।
C. लम्बाई अपरिवर्तित रहेगी और ध्रुव सामर्थ्य आधा हो जाएगा।
D. दोनों आधे हो जाएंगे।

एक समान रूप से गर्म की जा रही वृत्ताकार वलय के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
A. उसका बाह्य व्यास बढ़ता है और आंतरिक व्यास घटता है। 
B. उसका बाह्य व्यास घटता है। 
C. उसका बाह्य और आंतरिक व्यास दोनों बढ़ते हैं। 
D. उसका बाह्य व्यास अपरिवर्तित रहता है और आंतरिक व्यास बढ़ता है। 

किसी आयताकार गुटके की लंबाई, चौड़ाई और ऊंँचाई क्रमशः 10 cm, 5 cm, 3 cm है। उस गुटके को धरती पर तीन विभिन्न प्रकार से रखा जाता है। इस गुटके द्वारा धरती पर आरोपित दाब के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है?
A. सबसे अधिक दाब तब आरोपित होता है, जब लंबाई और चौड़ाई से आधार बनाया जाता है।
B. सबसे अधिक दाब तब आरोपित होता है जब चौड़ाई और ऊंँचाई से आधार बनाया जाता है।
C. सबसे अधिक दाब तब आरोपित होता है, जब लम्बाई और ऊँचाई से आधार बनाया जाता है।
D.

लगाया गया दाब समान होता है चाहे कोई भी फलक आधार बनाया जाता है।

निम्न में से किसके बीच की अभिक्रिया में हाइड्रोजन गैस का उत्सर्जन नहीं होगा?

A. मैग्नीशियम और तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

B. कॉपर और तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

C. सल्फर पाऊडर और तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

D. एल्यूमीनियम और तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

A. A और C
B. B और C
C. A और B
D. A और D

विज्ञान में अपसारी प्रश्नों के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A. ये शिक्षार्थियों में विवेचनात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं।

B. ये विद्यार्थियों में वैयक्तिक विभिन्नताओं की पहचान करने में मदद करते हैं।

C. इनका स्वरूप अत्यंत विषयपरक होता है।

A. A, B
B. A, C
C. B, C
D. A, B, C

_________ के अलावा निम्न सभी विज्ञान शिक्षण-अधिगम के स्वीकार्य उद्देश्य हैं। 
A. वैज्ञानिक सोच विकसित करना
B. खुले विचारों का विकास करना
C. मूल्य-उदासीनता को प्रोत्साहित करना
D. अनुसंधान को बढ़ावा देना

विज्ञान का एक पाठ्यक्रम ऐतिहासिक रूप से वैध है यदि वह –
A. उन लोगों द्वारा विकसित किया गया है जिन्हें शिक्षा के क्षेत्र में लंबा अनुभव हो।
B. शिक्षार्थियों को स्थानीय वैज्ञानिक मुद्दों और वैश्विक मुद्दों के बीच संबंध बनाने में मदद करता हो।
C. शिक्षार्थियों को वह क्षमता प्रदान करे कि वे विज्ञान की अवधारणाओं के समय के साथ विकास की सराहना कर सकें।
D. अभी हाल ही में खोजी गई परिघटनाओं के विषय में रुचिकर तथ्य प्रस्तुत करे।

निम्न में से विज्ञान के लिए कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
A. विज्ञान प्रकृति और उसकी परिघटनाओं के विषय में अंतिम सत्य नहीं कहता।
B. विज्ञान संबंधी ज्ञान की प्रगति एक रैखिक पथ का अनुसरण करती है।
C. विज्ञान के विचार नए प्रमाणों की रोशनी में परिवर्तित किए जाते हैं।
D. विज्ञान हमारे प्राकृतिक और सामाजिक संसार की सभी समस्याओं का समाधान देने में सक्षम नहीं है।

निम्न में से कौन-सा कथन निष्कर्ष-आधारित कथन नहीं है?
A. कुछ ऊंँचाई से छोड़ी गई वस्तु जमीन पर गिरने की ओर प्रवृत्त होती है।
B. तरल अपने से होकर गति करने वाली वस्तुओं पर घर्षण बल लगाते हैं।
C. प्रत्येक व्यक्ति में दो विकल्पी युग्म होते हैं और केवल एक विकल्पी युग्म संतति को दिया जाता है।
D. वस्तुएंँ गुरुत्वाकर्षण के कारण धरती पर गिरने की ओर प्रवृत्त होती हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा वैज्ञानिक जांँच पड़ताल का सामान्य क्रम है?
A. अवलोकन → प्रयोग → परिकल्पना → विश्लेषण → परिणाम
B. प्रयोग → अवलोकन → परिकल्पना → विश्लेषण → परिणाम
C. परिकल्पना → प्रयोग → अवलोकन → परिणाम → विश्लेषण
D. अवलोकन → परिकल्पना → प्रयोग → विश्लेषण → परिणाम

शिक्षार्थियों में विज्ञान संबंधित वैकल्पिक अवधारणाओं की पहचान कर पाने में निम्न में से किसकी संभावना सबसे कम है?
A. चित्र
B. नैदानिक प्रश्नोत्तर
C. जाँच सूची
D. समूह में विचार विमर्श

विज्ञान शिक्षण-अधिगम के संदर्भ में निम्नलिखित सभी गतिविधियांँ स्वीकार्य हैं, सिवाय इसके –
A. सहयोग और विमर्श के माहौल को प्रोत्साहित करना। 
B. शिक्षण अधिगम के लिए विविध गतिविधियों तथा कार्यकलापों का उपयोग करना। 
C. अन्य सभी विषयों की तुलना में विज्ञान विषय की श्रेष्ठता को स्वीकारना। 
D. क्षमता तथा सुगमता को सुनिश्चित करना। 

मनोरमा कक्षा में वाष्पीकरण को समझाते हुए निम्नलिखित उदाहरण देती है:-

जल वाष्पित हो जाता है।

दूध वाष्पित हो जाता है।

तेल वाष्पित हो जाता है।

अतः सभी तरल वाष्पित हो जाते हैं।

यह उदाहरण है:

A. आगमन का
B. निगमन का
C. व्याख्या करने का
D. न्यायोचित का

विज्ञान के शिक्षण-अधिगम के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. विज्ञान कुछ चुनिंदा लोगों के लिए है।
B. ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए शिक्षकों को कम अपेक्षाएंँ तय करनी चाहिए।
C. विविध पृष्ठभूमियों के लोगों के विचारों से विज्ञान को लाभ होता है।
D. लड़कियों की तुलना में लड़के सहज तौर पर विज्ञान में बेहतर होते हैं।

Leave a Comment

error: