CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part48

विकास ____________ होता है। 
A. एक-आयामी
B. एक दिशा में
C. परिवर्तनीय
D. आनुवांशिकता द्वारा पूर्ण रूप से पूर्व निधारित

निम्नलिखित में से कौन-सा पूर्णतः अनुवांशिकी द्वारा पूर्व निर्धारित होता है?
A. मित्रों का चयन
B. आखों का रंग
C. शैक्षणिक सफलता
D. शिक्षा में रुचि

अधिगम की वह प्रक्रिया क्या कहलाती है जिसमें बच्चे स्कूल जैसी सामाजिक संस्थाओं में प्रवेश करके सीखते हैं?
A. परिपक्वता
B. निष्क्रिय सामाजीकरण
C. प्राथमिक सामाजीकरण
D. द्वितीयक सामाजीकरण

कोहलबर्ग के नैतिक-विकास सिद्धांत में दूसरे स्तर “पारंपरिक नैतिकता” की तीसरी अवस्था को क्‍या कहा जाता है?
A. आज्ञापालन और दण्ड अभिविन्यास
B. “अच्छा लड़का” “अच्छी लड़की’ ‘ अभिविन्यास
C. कानून और आदेशपालन अभिविन्यास
D. सामाजिक समझौते और व्यक्तिगत आधार अभिविन्यास

जीन पियाजे के सिद्धांत में, वर्तमान स्कीमा द्वारा परिवेश को समझ पाने की असमर्थता के कारण एक नए स्कीमा की रचना क्या कहलाती है?
A. समायोजन
B. आत्मसातीकरण
C. अनुकूलन
D. संगठन

पियाजे के अनुसार कौन-सा संप्रत्यय/कार्यरूप सूचना को संगठित और प्रतिपादित करता है?

A. व्याख्यात्मक प्रतिदर्शक
B. स्कीमा
C. अग्रिम संगठन  
D. संवेदी मुद्रक

रश्मि अपनी कक्षा में विद्यार्थियों के सीखने की क्षमता को ध्यान में रखकर विभिन्‍न प्रकार के कार्यकलापों का उपयोग करती है और सहपाठियों द्वारा अधिगम को बढ़ावा देने के लिए समूह भी बनाती है। निम्नलिखित में से कौन-सा इसका समर्थन करता है?
A. सिग्मंड फ्रॉयड का मनो-यौनिक सिद्धांत
B. लेव वायगोत्सकी का सामाजिक सांस्कृतिक सिद्धांत
C. लॉरेंस कोहलबर्ग का नैतिक विकास का सिद्धांत
D. बी.एफ.स्किनर का व्यवहारवादी सिद्धांत

इनमें से कौन-सा अध्यापक द्वारा पाड़ का उदाहरण नहीं है?
A. अनुकरण के लिए कौशलों का प्रदर्शन करना
B. रटना
C. इशारे एवं संकेत
D. सहपाठियों संग साझा शिक्षण

निम्न में से कौन-सी शिक्षाशास्त्रीय पद्धति एक संरचनावादी कक्षा के लिए उपयुक्त नहीं है?
A. बहुआयामी परिप्रेक्ष्यों का प्रोत्साहन
B. सामूहिक सहयोगिता
C. वेधन व दोहराव
D. प्रयोगात्मकता

निम्न में से किसने सामान्य बुद्धि के विचार को नकारा और बुद्धि को अनेक विशिष्ट संसाधन संक्रियाओं के पदों के रूप में परिभाषित किया है?
A. चार्ल्स स्पीयरमैन
B. अल्फ्रेड बिने
C. थियोडोर साईमन
D. हाॅवर्ड गार्डनर

एक संरचनावादी कक्षा में निम्न में से किस पर महत्व दिया जाना चाहिए?
A. संकलनात्मक मूल्यांकन
B. संरचनात्मक मूल्यांकन
C. एक आयामी मूल्यांकन
D. मानकीकृत एवं एक समान मूल्यांकन

वायगोत्स्की के सिद्धांत के अनुसार ‘निजी संवाद’-
A. बच्चों के आत्मकेंद्रीयता का द्योतक है।  
B. बच्चों के क्रियाकलापों और व्यवहार का अवरोधक है। 
C. जटिल कार्य करते समय बच्चे को उनके व्यवहार संचालन में सहायता देता है। 
D. संकेत देता है कि संज्ञान कभी भी आंतरिक नहीं होता है। 

लड़कियों को गुलाबी कपड़ों और गुड़िया से जोड़ा जाता है और लड़कों को नीले कपड़ों एवं कार से जोड़ा जाता है। यह किस को दर्शाता है?
A. जेन्डर निरंतरता
B. जेन्डर सशक्तिकरण
C. जेन्डर विविधता
D. जेन्डर रूढ़िवादिता

अभिकथन (A) शिक्षा असफल हो जाती है जब बच्चों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे प्राप्त ज्ञान को ज्यों का त्यों पुनः उत्पादित करें। 

तर्क (R): जानकारी का पुन: उत्पादन बच्चों के अधिगम का अर्थपूर्ण द्योतक है। 

सही विकल्प का चयन कीजिए। 
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है। 
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं। 

एक संरचनावादी कक्षा में शिक्षक और छात्रों की क्‍या भूमिका होती है?
A. कक्षा में शिक्षक व छात्र दोनों निष्क्रिय होते हैं। 
B. छात्र क्रियाशील होते हैं परन्तु शिक्षक निष्क्रिय होते हैं। 
C. शिक्षक और छात्र दोनों ही सक्रिय होते हैं। 
D. शिक्षक सक्रिय होते है, परन्तु छात्र निष्क्रिय होते हैं। 

एक कक्षा में अध्यापिका भिन्‍न जातियों के समूह वाले अधिगामकर्ताओं के लिए समावेशी वातावरण की रचना कैसे कर सकती है?

(i) अपनी उन अवधारणाओं और पूर्वाग्रहों पर चिंतन करके जो बच्चों के शैक्षिक अनुभव को सीमित करते हैं। 

(ii) कक्षा में बच्चों के अनुभवों की विविधता को सम्मिलित करके। 

(iii) संस्था में समानता की मूल संस्कृति पर बल देकर। 

(iv) छात्रों को प्रोत्साहित करके कि वे स्वयं को मानकीय पाठ्यक्रम के अनुकूल बना लें। 

A. (i), (ii), (iii)
B. (i), (ii), (iv)
C. (i), (iii), (iv)
D. (i), (iii)

रमनीक की कक्षा में एक दृष्टि बाधित छात्र है। एक समावेशित कक्षा में इस संदर्भ में उसे कौन से निर्देशात्मक समायोजन करने चाहिए?
A. विविध प्रकार के दर्शनात्मक प्रस्तुतीकरण देना
B. मुद्रित पुस्तकें उपलब्ध कराना
C. त्रि-आयामी मानचित्र और चार्ट जैसे स्पार्शिकि संसाधनों का प्रावधान करना 
D. छोटे मुद्रण वाले कार्यपत्रक प्रदान करना

रीना कक्षा में दी गई किसी भी समस्या को सुलझाने के लिए अलग-अलग तरकीबों से बारे में सोचती है। यह निम्न में से किसका प्रतीक है?

A. मानसिक क्षति
B. कम परिज्ञानता/बोधगम्यता
C. अभिसारी सोच
D. अपसारी सोच

राजू 61 के स्थान पर 16 लिखता है और b और d अक्षरों में अकसर भ्रमित होता है। यह किसके प्राथमिक लक्षण हैं?
A. पठन वैकल्य (डिस्लेक्सिया)
B. स्वलीनता क्रम विकार
C. अधिगम असहायता
D. लेखन वैकल्य (डिसग्राफिया)

एक समावेशी कक्षा में ‘विशेष’ बच्चों को किस प्रकार सहायता मिल सकती है?

(i) व्यक्तिगत लक्ष्यों का निर्धारण

(ii) प्रतिस्पर्द्धात्मक संस्कृति

(iii) सहयोगात्मक अधिगम

(iv) मानकीकृत निर्देश
A. (i), (iv)
B. (ii), (iv)
C. (i), (iii)
D. (iii), (iv)

एक संरचनावादी प्ररिप्रेक्ष्य में बच्चों को किस प्रकार समझा जाता है?
A. निष्क्रिय प्राणी के रूप में 
B. छोटे वयस्कों के रूप में 
C. दुष्ट जीव के रूप में जिन्हें सभ्य बनाने की ज़रूरत है। 
D. अपने पर्यावरण को समझने की उत्सुकता लिए हुए।  

बच्चों की असफलता के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
A. बच्चे की असफलता का गुणारोपण हमेशा आनुवंशिक दोषों को किया जा सकता है।
B. बच्चों की असफलता का कारण व्यस्था द्वारा बच्चों की व्यक्तिगत ज़रूरतों को अनदेखा करना है।
C. वे माता-पिता जो कभी स्कूल नहीं गए हैं अपने बच्चों की शिक्षा में रुचि नहीं रखते हैं।
D. हाशिए पर रहने वाले समुदायों के बच्चे अकादमिक सफलता प्राप्त करने में सक्षम नहीं हैं।

एक शिक्षिका अपनी प्राथमिक कक्षा में अर्थपूर्ण अधिगम को कैसे बढ़ावा दे सकती है?
A. प्रशिक्षण तथा अभ्यास द्वारा
B. प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देकर
C. विषयवस्तु का विद्यार्थियों के जीवन के साथ संबंध स्थापित करके
D. अधिगम की छोटी-छोटी उपलब्धियों के लिए पुरस्कार देकर 

अनुपमा अपनी कक्षा में विज्ञान पढ़ाते हुए गणित के संप्रत्ययों के साथ उनका संबंध बनाती है। इस प्रकार का शिक्षाशास्त्र –
A. अधिगम के स्थानांतरण और अंत: विषयात्मक अधिगम को बढ़ावा देगा। 
B. ज्ञान के अर्जन में रुकावट उत्पन्न करेगा। 
C. अधिगम में रुकावट उत्पन्न करेगा क्योंकि यह छात्रों के बोझ को बढ़ाएगा। 
D. छात्रों में भ्रांतियों को बढ़ावा देगा। 

निम्नलिखित जानकारियाँ किस स्मृति में संगठित होती हैं?

i. बाइक चलाने की प्रक्रिया

ii. धुले कपड़ों को तह करने की प्रक्रिया

iii. 7 वर्ष की उम्र में एक पेड़ पर चढ़ने का अनुभव

A. अल्प अवधि स्मृति
B. दीर्घ अवधि स्मृति
C. संवेदिक स्मृति
D. कार्यकारी स्मृति

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन बच्चों की त्रुटियों को समझने के लिए सही नहीं है?
A. यह कक्षा में छात्रों के ग्रेड और पदों को निर्धारित करने में मदद करता है। 
B. शिक्षक को छात्रों की अवधाराणात्मक समझ से अवगत कराता है। 
C. शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में त्रुटि की समझ सार्थक है क्योंकि यह अधिगम प्रक्रिया का सहज हिस्सा है। 
D. यह बच्चों की सोच में अंतर्दृष्टि प्रदान करता है। 

किस प्रकार की अभिप्रेरणा उन गतिविधियों से जुड़ी है जो अपने-आप में आनंदायक व संतोषजनक है?
A. आंतरिक अभिप्रेरणा
B. गुण विषयक अभिप्रेरणा
C. बाह्य अभिप्रेरणा
D. स्थिति विषयक अभिप्रेरणा

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part51

शिक्षक की अपने विद्यार्थियों से अपेक्षाएँ/अपेक्षाओं –
A. उनके अधिगम पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालती हैं। 
B. का विद्यार्थियों के अधिगम से कोई सह-संबंध नहीं है। 
C. विद्यार्थियों के अधिगम और उनकी स्वयं की क्षमता पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं डालती हैं। 
D. बच्चों के अधिगम के लिए एक मात्र निर्धारक हैं। 

‘बाल केन्द्रित’ कक्षा का सृजन कैसे किया जा सकता है?
A. शिक्षार्थियों को उनके निष्पादन के बारे में समय पर प्रतिपुष्टि देकर
B. शिक्षार्थियों को प्रश्न पूछने से हतोत्साहित करके और उन्हें निष्क्रिय रखकर
C. बारम्बार परीक्षा लेकर और शिक्षार्थियों को बीच-बीच में भय की अवस्था में रखकर
D. शिक्षार्थियों में प्रतिस्पर्धा प्रोत्साहित करके 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 क्या प्रस्तावित करती है?

(i) विद्यालय की पाठ्यचर्या की विषयवस्तु में कटौती

(ii) विद्यालय की पाठ्यचर्या के लचीलेपन में वृद्धि 

(iii) रटन्त अधिगम को महत्व देना 

(iv) विवेचनात्मक चिंतन को महत्व देना 

A. (ii), (iv)
B. (i), (ii) और (iii)
C. (i), (ii) और (iv)
D. (ii), (iii) और (iv)

गीतांजली ने माला बनाने के लिए कुछ मोती खरीदे। उसके पास 10 मोतियों के कुछ पैकेट थे और साथ ही कुछ खुले मोती भी थे I प्रत्येक मोती का मूल्य 50 पैसे था। 10 मोतियों का एक पैकेट खरीदने पर उसे 1 रुपया कम देना पड़ता है I वह मोती इस प्रकार खरीदती है कि कुल मोतियों की संख्या दो अंकों की सबसे बड़ी सम संख्या है। यदि उसे अधिकतम संभव छूट मिलती है, तो उसने दुकानदार को कितने रूपये दिए?
A. 49
B. 32
C. 36
D. 40

जब किसी संख्या को शून्य से विभाजित किया जाता है, तो परिणाम क्या मिलता है?
A. 0
B. वह संख्या स्वयं 
C. 1
D. निर्धारित नहीं किया जा सकता है।

अंक 0, 1, 4 और 7 को बिना दोहराये यदि एक साथ प्रयोग किया जाए तो उससे बनने वाली चार अंकों की सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्या का अंतर ज्ञात कीजिए I
A. 6363
B. 7410
C. 6777
D. 7263

निम्नलिखित भिन्नों में से सबसे बड़ी और सबसे छोटी भिन्नों का अंतर ज्ञात कीजिए –

\(3/4,1/2,1/4,2/3,3/5,5/6\)

A. \(1/12\)
B. \(5/12\)
C. \(13/12\)
D. \(7/12\)

फलों के प्रति किलोग्राम मूल्य नीचे दिए गए हैं :

आम: 80.60 रुपये 

सेब: 120.50 रुपये 

तरबूज: 22.50 रुपये 

अंगूर: 110.40 रुपये 

स्नेहा ने \(31/2\) किग्रा तरबूज, 2 किग्रा आम, \(11/2\) किग्रा सेब और \(3/4\) किग्रा अंगूर खरीदे। उसने दुकानदार को 2000 रुपये का एक नोट दिया। उसे कितने रुपये वापिस मिले?

A. 1496 रुपये 
B. 1496.50 रुपये 
C. 1469 रुपये 
D. 1469.50 रुपये 

स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षिका ने चॉक के टुकड़े उठाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया। विद्यार्थियों को एक निश्चित समय में ज्यादा से ज्यादा चॉक उठाने थे। हीना, लीना, बीना, बिजू और मिगी पाँच सबसे अच्छे विद्यार्थी थे।

1. हीना के पास मिगी से ज्यादा चॉक थे।

2. मिगी, बीना से ज्यादा चॉक इकट्ठा नहीं कर सका।

3. लीना को बीना से कम और मिगी से ज्यादा चॉक मिले।

4. बिजू विजेता है लेकिन हीना दूसरे स्थान पर नहीं है।

दूसरा पुरस्कार किसे मिला?

A. लीना
B. बीना
C. मिगी
D. ज्ञात नहीं किया जा सकता

0.50 और 0.70 के बीच में कितनी दशमलव संख्याएं होंगी?
A. 20
B. 19
C. 1
D. असंख्य

एक समकोण त्रिभुज ABC के लिए निम्नलिखित कथनों को पढ़िए:

(I) एक त्रिभुज में, कोण B, 90 डिग्री है और इसका क्षेत्रफल भुजाओं 6 सेमी और 4 सेमी वाले एक आयत के क्षेत्रफल के समान है।

(II) कर्ण और आधार के बीच का अंतर 6 सेमी और कर्ण और लंब के बीच का अंतर 3 सेमी है।

त्रिभुज ABC के कर्ण की माप के लिए दिए गए सही विकल्प को चुनिए।

A. प्रश्न का उत्तर देने के लिए केवल कथन (I) में दिया गया डेटा पर्याप्त है।
B. प्रश्न का उत्तर देने के लिए केवल कथन (II) में दिया गया डेटा पर्याप्त है।
C. प्रश्न का उत्तर देने के लिए एक साथ दोनों कथनों (I) और (II) में दिया गया डेटा आवश्यक है।
D. प्रश्न का उत्तर देने के लिए एक साथ दोनों कथनों (I) और (II) में दिया गया डेटा पर्याप्त नहीं है।

एक ठोस आकृति जिसकी सभी सतहें सर्वांगसम हैं वह आकृति निम्न में से कौन-सी नहीं हो सकती है?
A. घन
B. चतुष्फलक
C. त्रिभुजाकार प्रिज्म
D. अष्टफलक

एक आयताकार कागज़ का क्षेत्रफल 208 वर्ग सेंटीमीटर है और उसका परिमाप 58 सेंटीमीटर है I उसकी लंबाई और चौड़ाई क्या होगी?
A. (14, 14)
B. (16, 13)
C. (15, 14)
D. (14, 15)

मंगलवार को दो दीवार घड़ियां नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर 21.00 बजे चालू की जाती हैं I दोनों दीवार घड़ियां एक घंटे में क्रमशः 3 मिनट और 5 मिनट तेज हो जाती हैं I दूसरी दीवार घड़ी में कितने बजे होंगे, यदि पहली दीवार घड़ी जो एक घंटे में 3 मिनट तेज हो जाती है, बुधवार को सुबह 6 बजकर 27 मिनट का समय प्रदर्शित करती है?
A. 13:27 घंटे
B. 6:45 घंटे
C. 18:27 घंटे
D. 6:50 घंटे

एक शहर में ऑटो रिक्शा का किराया निम्नानुसार है:

न्यूनतम किराया – 25 रुपये (1.5 किलोमीटर तक)

1.5 किमी से अधिक के लिए – 9.5 रुपये प्रति किलोमीटर

राजू ने घर जाने के लिए शहर से ऑटो रिक्शा लिया जो 7.5 किलोमीटर की दूरी पर है I यात्रा पूरी करने के पश्चात उसे कितना किराया देना होगा?

A. 82 रुपये
B. 125 रुपये
C. 74.25 रुपये
D. 85 रुपये

निम्न में अगली संख्या ज्ञात कीजिए-

2, 3, 4, 6, 6, 9, 8, 12, 10, ______

A. 11
B. 12
C. 14
D. 15

एक कक्षा के 9 विद्यार्थियों की लंबाई निम्नानुसार है:

128 cm, 124 cm, 131 cm, 124 cm, 130 cm, 126 cm, 128 cm, 124 cm, 130 cm

 \( \,+\,Mode/Median\,-\,Mode\) का मान कितना होगा?

A. 62
B. 61
C. 63
D. 64

एक 120 सेमी लम्बी तार को एक आयत का रूप दिया गया जिसकी लम्बाई उसकी चौड़ाई से 2 सेमी अधिक हैI आयत का क्षेत्रफल क्या होगा?
A. 899 वर्ग सेमी
B. 900 वर्ग सेमी
C. 120 वर्ग सेमी
D. 240 वर्ग सेमी

कक्षा I में गणित पढ़ाते समय राधा ने बच्चों को निम्नलिखित संदर्भ द्वारा एक अवधारणा का परिचय दिया। “कार में चार बच्चे थे, फिर एक बच्चा बाहर निकला। अब कार में तीन बच्चे हैं।”

उपर्युक्त संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

A. बच्चे संवर्धन के रूप में योग की समझ विकसित करेंगे।
B. बच्चे समुच्चयन के रूप में योग की समझ विकसित करेंगे।
C. बच्चों में न्यूनन के रूप में घटाव की समझ विकसित होगी।
D. बच्चे संवर्धन और न्यूनीकरण को व्युत्क्रम संक्रिया के रूप में जोड़ेंगे।

प्राथमिक स्तर पर गणित में रचनात्मक आकलन में                            सम्मिलित हैं।
A. गणित में सामान्य त्रुटियों को पहचानना
B. गणित अधिगम में कमियाँ पहचानना और शिक्षाशास्त्र में सुधार करना
C. छात्रों का श्रेणीकरण और वर्गीकरण करना
D. कार्यविधिक ज्ञान को जाँचना

निम्न में से कौन सा गणित पढ़ाने के लिए निगमनात्मक विधि का लक्षण नहीं है?
A. यह विधि छात्रों और शिक्षकों दोनों का समय और शक्ति बचाती है।
B. यह तथ्यों और सूत्रों को स्मरण करने पर बढ़ावा देती है। 
C. इस विधि में अधिगमकर्ता सामान्य से विशेष की ओर अग्रसर होता है। 
D. इस विधि में अधिगमकर्ता नियमों, सूत्रों को खोजता है और उनका सामान्यीकरण करता है। 
 

गणित की पदानुक्रम प्रकृति है एवं अवधारणाएँ तार्किक रूप से संरचित और संबंधित हैं I निम्न कथनों में से कौन सा/से इसकी व्याख्या के लिए अत्यंत उपयुक्त है/हैंI

(A) योग की अवधारणा के निर्माण के बाद गुणन आता है। 

(B) योग और गुणन पृथक अवधारणाएँ हैं, जो एक दूसरे से स्वतंत्र हैं। 

(C) गणितीय अवधारणाओं का मूल्यांकन केवल योगात्मक मूल्यांकन से होना चाहिए।

(D) संख्या ज्ञान का विकास योग और घटाव की अवधारणा से पहले होना चाहिए।

सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (b) और (c)
B. (a) और (d)
C. (a), (b) और (d)
D. (c) और (d)

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part31

उच्च गणित की कक्षाओं में छात्राओं की भागीदारी छात्रों की तुलना में कम है, यह निम्नलिखित में से किस कारण से हो सकता है?

(a) छात्राओं की तुलना में पुरुष छात्र गणित में बेहतर होते हैं। 

(b) गणित एक बहुत ही कठिन विषय है और छात्राओं के पास गणित पढ़ने की अभिवृत्ति नहीं होती है।

(c) समाज और शिक्षकों की अपेक्षाएँ लिंग पर आधारित हैं। 
A. (a) और (c)
B.  केवल (b) 
C. केवल (c)
D. (b) और (c)

निम्नलिखित में से कौन-से उपकरण अधिगम की कठिनाई की विशिष्ट प्रकृति के निदान में सहायक नहीं है?

(a) कक्षा का अवलोकन

(b) मौखिक प्रतिक्रियाओं का विश्लेषण

(c) छात्रों का लिखित कार्य

(d) संचयी और उपाख्यानात्मक अभिलेख

(e) योग्यता परीक्षण
A. केवल (a) और (b)
B. केवल (a) और (e)
C. केवल (c) और (d)
D. केवल (e)

34 × 6 को हल करने के लिए, एक विद्यार्थी नीचे दी गई पद्धति का प्रयोग करता है-

(30 + 4) × 6 = (30 × 6) + (4 × 6) = 180 + 24 = 204

उपर्युक्त पद्धति के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

A. विद्यार्थी को गुणन का अवधारणात्मक ज्ञान है और वह इसे अपघटन की प्रणाली से संचारित करने में सक्षम है। 
B. यह गुणन की एक मानक कलनविधि नहीं है इसलिए विद्यार्थियों को इसके उपयोग के लिए हतोत्साहित करना चाहिए। 
C. विद्यार्थी को गुणन का अवधारणात्मक ज्ञान नहीं है। 
D. यह गुणन की समस्या को हल करने की एक तात्कालिक अनुमान और प्रयास (हिट और ट्रायल) प्रणाली है। 

निम्नलिखित में से कौन-से कौशल गणित में ‘आकार, दिक्स्थान और माप’ के शिक्षण से जुड़े हैं?

(a) सममितियाँ ज्ञात करना और सौंदर्यशास्त्रीय भाव प्राप्त करना।

(b) सांख्यकीकरण (अंकगणितीकरण) अर्थात अंकों को अवधारणाओं; जैसे – क्षेत्रफल, परिमाप आदि से जोड़ना।

(c) शिक्षार्थियों में प्रारंभिक अंकगणित को बढ़ावा देना।

(d) केवल विज्ञान के साथ गणित को समाकलित करना।

सही विकल्प का चयन कीजिए। 
A. (a) और (d)
B. (a) और (b)
C. (a), (b) और (c)
D. (c) और (d)

सूक्ति “गणित अधिगम का प्रारंभ घर से होता है” का अर्थ है:
A. बच्चों को गणित पढ़ाने का उत्तरदायित्व अभिभावकों का है। 
B. घर और वातावरण में प्रचुरता में संसाधन उपलब्ध होते हैं जिनका उपयोग गणित के अधिगम में प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। 
C. गृहकार्य, गणित अधिगम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। 
D. अधिगमकर्ताओं के गणितीय कौशलों में वृद्धि के लिए घर में निजी शिक्षक सहायता कर सकते हैं।

जब बच्चों को शाब्दिक प्रश्न हल करने के लिए दिया जाता है तब बहुधा वे टिप्पणी करते हैं, “यदि आप मुझको बताओगे कि कौन सी संक्रिया करनी है, तो मैं हल करूंगा।” इस प्रकार के उत्तर का क्या कारण हो सकता है?
A. बच्चे शाब्दिक प्रश्नों को पसंद नहीं करते हैं और छुटकारा पाना चाहते हैं। 
B. शाब्दिक प्रश्नों के प्रति छात्रों को दुर्भीति होती है। 
C. बच्चों में परिज्ञान कौशल की कमी होती है। 
D. बच्चे आलसी हैं और प्रश्नों को पढ़ना नहीं चाहते हैं।  

प्राथमिक कक्षा में ज्यामिति की नियमित आकृतियां पढ़ाने के लिए अध्यापक ने क्रियाकलापों का एक निश्चित क्रम तैयार किया। उन्हें एक यादृच्छिक क्रम में व्यवस्थित किया गया है। 

(a) छात्र भिन्‍न आकृतियों के विशिष्ट लक्षणों की खोज करते हैं। 

(b) छात्र अपने आस-पास की द्वि-आयाम वाली वस्तुओं को चित्रित करते हैं। 

(c) छात्रों को भिन्‍न आकृतियों के कटे हुए चित्र (कट-आउट) दिए गए हैं और उन्हें कहा गया है कि वे इसके एक समान की (सदृश) वस्तुओं को अपने आसपास पहचानें। 

(d) छात्र आकृतियों को उनके लक्षणों और नामों के अनुसार वर्गीकृत करने में समर्थ हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए। 

A. (b), (c), (d), (a)
B. (c), (b), (a), (d)
C. (d), (a), (b), (c)
D. (c), (d), (b), (a)

कक्षा 2 के छात्रों को संख्याओं का योग पढ़ाने के लिए अध्यापक ने एक क्रिया कलाप का आयोजन किया, जिसमें उसने रंगीन मोतियों का प्रयोग किया। यह क्रियाकलाप छात्रों में निम्न में से किसका विकास करने में सहायक होगा?

a. अनुमान

b. मानसदर्शन (दृश्यीकरण)

c. निरूपण (प्रदर्शन)

सही विकल्प चुनिए:
A. a और b
B. a और c
C. b और c
D. केवल b

एक व्यवकलन प्रश्न 83-56 का कुछ छात्रों ने 33 ​के रूप में उत्तर दिया। छात्रों द्वारा की गई इस अशुद्धि को संबोधित करने के अत्यधिक उपयुक्त कार्यनीति कौन-सी है?
A. अभ्यास के लिए इसी प्रकार के प्रश्न देना। 
B. छात्रों को कहें कि वे समस्या को एक बार दोबारा हल करें और अपने उत्तर की जाँच करना। 
C. उन्हें एक अंक वाली संख्या के उदाहरण दें और बाद में दो अंकों वाली संख्या पर बढ़ना। 
D. संख्याओं के पुनर्समूह (री-ग्रुपिंग) की समझ बनाने के लिए स्थानीय मान की अवधारणा पर पुनः विचार करना।  

कक्षा-1 में प्रकरण “भिन्‍न पदार्थों के मापों की तुलना” का परिचय देने के लिए निम्न में से कौन सा/से अत्यधिक उपयुक्त है?

a. अलग-अलग पदार्थों का अवलोकन करना और तुलना करना

b. अमानक इकाईयों के प्रयोग से मापना और तुलना करना

c. मानक इकाईयों के प्रयोग से मापना और तुलना करना

d. पदार्थों को अध्यारोपित करना और तुलना करना
A. a और b
B. b और c
C. केवल b
D. a और d

निम्न में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a. प्राथमिक कक्षा के छात्रों में मानसिक परिकलन कौशल के विकास को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।

b. केवल ड्रिल और अभ्यास के द्वारा मानसिक परिकलन कौशल को स॒धारा जा सकता है।

c. मानसिक परिकलन कौशल, प्रश्न को हल करने के लिए औपचारिक और अनौपचारिक रणनीतियों के प्रयोग को प्रोत्साहित करता है I
A. a और c
B. b और c
C. a और b
D. केवल b

नीचे दी गई सूची पर विचार कीजिए:
झील, झरना, तालाब, पहाड़ी, नदी

उपरोक्त सूची में से कौन सा इसमें से भिन्‍न है?
A. झील
B. झरना
C. तालाब
D. पहाड़ी

नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए:

A. गुजरात में लोग दाल के साथ चपाती खाते हैं और दाल में शक्कर डालते हैं। 

B. केरल में अधिकतर लोग किसी भी करी के साथ टैपिओका खाते हैं। 

C. कश्मीर में लोग नारियल के तेल में बनी समुन्दर की मछली खाते हैं। 

D. गोआ के लोग सरसों के तेल में बनी मछली खाते हैं। 

सही कथन है:
A. A और B 
B. केवल B और C 
C. केवल C और D 
D. A, B और D

नीचे दिए गए पक्षियों की वह कौन सी प्रजाति है जिसकी आंख मानवों की भांति उसके सामने की ओर होती है?
A. टेलर बर्ड
B. बीवर पक्षी
C. इंडियन रॉबिन
D. उल्लू

उस क्षेत्र के गांवों में सामान्य घरों के सही विवरण के साथ स्थानों का मिलान कीजिए। 

  जगह   घरों का विवरण
(A) मोलन गांव (असम) (i) कंटीली झाड़ियों की छतों वाली मोटी मैली दीवारें
(B) लद्दाख (ii) शिकारा (हाउसबोट)
(C) मनाली (हिमाचल प्रदेश) (iii) ऊंचा, बांस के खंभों से बना फर्श 3 से 4 मीटर ऊंचा
(D) राजस्थान (iv) मिट्टी और चूने से ढकी दीवारों वाले पत्थर, लकड़ी के फर्श और सपाट लकड़ी की छतें
    (v) पत्थर या लकड़ी से बनी तिरछी छतें

A. A – iii, B – v, C – iv, D – i
B. A – iii, B – iv, C – v, D – i
C. A – ii, B – iv, C – v, D – i
D. A – iii, B – iv, C – ii, D – v

हाथियों के विषय में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए:

(A) हाथी एक साथ समूह में रहते हैं जिसे झुन्ड कहा जाता है। 

(B) हाथियों के झुंड में केवल हथिनियां और बच्चे ही रहते हैं। 

(C) हाथियों के झुंड में कितनी भी मादा हाथी अपने बच्चों के साथ रह सकती हैं। 

(D) नर हाथी 4-5 वर्ष की आयु होने तक ही झुंड में रह सकते हैं, इसके पश्चात्‌ वह अपना झुंड छोड़कर नर हाथियों के झुंड़ों में सम्मिलित हो जाते हैं। 

इनमें सही कथन है-
A. A, B और C
B. B, C और D
C. केवल A और B 
D. A, C और D

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part7

कोई व्यक्ति 29 सितम्बर 2019 को एक एक्सप्रेस रेलगाड़ी में सूरत (गुजरात) से नागरकोइल (केरल) जाने के लिए बैठाI यह रेलगाड़ी सूरत से 20:45 बजे चली और 1 अक्टूबर 2019 को 12:45 बजे नागरकोइल पहुंची I यदि सूरत से नागरकोइल के बीच रेल-मार्ग की दूरी 2200 किलोमीटर है, तब इस यात्रा में रेलगाड़ी की औसत चाल क्या थी?
A. 137.5 किलोमीटर/घंटा
B. 82 किलोमीटर/घंटा
C. 55 किलोमीटर/घंटा
D. 50 किलोमीटर/घंटा

निम्नलिखित राज्यों में से किसके बगीचों में तेजपत्ता, छोटी इलायची, बड़ी इलायची और काली मिर्च उगते हैं?
A. पश्चिम बंगाल
B. गुजरात
C. केरल
D. मध्य प्रदेश

घटपर्णी के विषय में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए:

(A) यह पौधा कीट, मेंढकों और चूहों को फंसा कर उनका शिकार कर सकता है। 

(B) यह पौधा हमारे देश में नहीं पाया जाता है। 

(C) यह पौधा कीट को खींचने के लिए मोहक आवाज निकालता है। 

(D) इसका आकार घड़े जैसा होता है, जिसका मुँह पत्ती से ढका होता है I कोई भी कीट इसके मुँह के ऊपर पहुंचते ही इसमें फंस जाता है और बाहर नहीं निकल पाता है। 

इनमें सही कथन हैं-
A. A और B
B. A और D
C. A, B और C
D. A, C और D

भारत की आज़ादी से पहले की महात्मा गांधी के जीवन की एक महत्वपूर्ण घटना डाँडी यात्रा है। यह घटना                में घटी थी।
A. 1940
B. 1930
C. 1927
D. 1913

नीचे दिए गए किस रोग के प्रकरण में डॉक्टर रोगियों को गुड़, ऑवला और हरी पत्तियों वाली सब्ज़ियों को खाने की सलाह देते हैं?
A. मियादी बुखार
B. अनीमिया
C. चिकनगुनिया
D. डेंगू 

‘माउन्ट एवरेस्ट’ के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

(A) यह हमारे देश का भाग है। 

(B) इसकी चोटी की ऊँचाई 8848.86 मीटर है। 

(C) बछेन्द्री पाल इस पर्वत की चोटी पर कदम रखने वाली भारत की पहली महिला बन गयीं। 

(D) इस पर्वत की चोटी पर हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज सर्वप्रथम 23 मई 1994 की दोपहर को फहराया गया था। 

इनमें सही कथन हैं:

A. A और B
B. B और C
C. A, B और C
D. B, C और D

एक डॉक्टर का घर X पर स्थित है तथा उनका अस्पताल Y पर स्थित है I डॉक्टर के घर से अस्पताल जाने के लिए कोई सीधी सड़क नहीं है। अत: डॉक्टर पहले A पर जाते हैं जो X के ठीक पूर्व में 500 मीटर की दूरी पर है, फिर वह B पर जाते हैं जो A के ठीक दक्षिण में 400 मीटर की दूरी पर है, फिर वह C पर जाते हैं जो B के ठीक पश्चिम में 90 मीटर की दूरी पर है और अन्त में वह अपने अस्पताल पर पहुंचते हैं जो C के ठीक उत्तर में 80 मीटर की दूरी पर है। अस्पताल के सापेक्ष डॉक्टर के घर की सही दिशा क्या है?
A. उत्तर-पूर्व
B. उत्तर-पश्चिम
C. दक्षिण-पूर्व
D. दक्षिण-पश्चिम

रेगिस्तानी ओक नामक पेड़ के बारे में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. इसमें पत्तों की जगह काँटे होते हैं। 
B. इसकी उथली जड़ें होती हैं। 
C. यह अपने स्तंभ में जल संग्रहित करता है। 
D. यह 3 मीटर से अधिक लंबा होता है। 

कुड़ुख कहाँ के लोगों की भाषा है?
A. मिजोरम
B. मणिपुर
C. मेघालय
D. झारखंड

गुजरात के निकटवर्ती राज्य कौन से हैं?
A. महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान
B. मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा
C. राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़
D. महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान

निम्नलिखित में से कौन सा प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन शिक्षण का उद्देश्य है?
A. पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता का विकास करना
B. बच्चों में सख्यात्मक कौशलों का विकास करना
C. बच्चों में सिर्फ गत्यात्मक कौशलों का विकास करना
D. बच्चों को विशेषज्ञताप्राप्त अध्ययन के लिए तैयार करना  

कक्षा V का पाठ “किसानों की कहानी – बीज की जुबानी” मुख्य प्रश्न के द्वारा – जैसे जो भोजन हम खाते हैं उनको कौन पैदा करता है, शुरू होता है?

मुख्य प्रश्न ____________

(A) बच्चों की सोच को नई दिशाओं में लेकर जाता है।

(B) बच्चों के सीखने की प्रक्रिया में सहायता करता है। 

(C) बच्चों के स्मरण आधारित कौशलों के विकास में सहायता करता है। 

(D) शिक्षक को कक्षा में अनुशासन बनाए रखने में सहायता करता है। 
A. केवल A और B
B. केवल C और D
C. केवल A और C 
D. केवल B और D

निम्नलिखित में से क्या पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यचर्या के लिए सुझावित थीम की उपथीम है?
A. परिवार एवं मित्र
B. हम चीज़ें कैसे बनाते हैं?
C. आवास
D. जानवर और पौधे

पर्यावरण अध्ययन में सार्थकपूर्ण अधिगम निम्नलिखित में से किसके द्वारा नहीं हो सकता है?
A. किस्से और कहानियों द्वारा। 
B. बच्चों को अपने पर्यावरण को खोजने के अवसर देकर। 
C. प्रत्येक उपप्रकरण के प्रारंभ में मुख्य प्रश्नों को पूछकर। 
D. बच्चों को स्मरण आधारित अधिगम में शामिल करके।  

निम्नलिखित में से अधिगम के कौन-से सिद्धांत पर पर्यावरण-अध्ययन आधारित होता है?
A. मूर्त से अमूर्त  
B. अमूर्त से मूर्त
C. वैश्विक से सामान्य
D. अज्ञात से ज्ञात

निम्नलिखित में से कौन पर्यावरण-अध्ययन का गुण नहीं होना चाहिए?
A. यह एक एकीकृत विषय क्षेत्र है। 
B. यह संदर्भित है। 
C. यह बाल केंद्रित है। 
D. यह एक विषय क्षेत्र है। 

भोजन किस प्रकार से खराब होता है इससे संबंधित प्रयोग के संचालन में एक पर्यावरण-अध्ययन का शिक्षक बच्चों की सहायता करता है। निम्नलिखित में से क्या इस प्रयोग में प्रक्रिया आधारित सीखने का उद्देश्य नहीं होगा?
A. अवलोकन और सूचना दर्ज करना 
B. विश्लेषण करना 
C. प्रयोग करना 
D. स्मरण करना  

निम्नलिखित में से क्या पर्यावरण-अध्ययन में बच्चों के लिए ज्ञान की रचना के लिए प्रभावशाली संसाधन नहीं होगा?

(A) वास्तविक जीवन की घटनाएँ

(B) समुदाय सदस्य

(C) कक्षा की चारदीवारी

(D) बच्चों के स्थानीय संसाधनों का उपयोग
A. A और B
B. केवल C
C. केवल C और D
D. A, B और D

निम्नलिखित में से कौन सी युक्ति/युक्तियों के द्वारा कक्षा 5 के उपविषय “बोलती इमारतें” एक पर्यावरण-अध्ययन के शिक्षक के द्वारा अर्थपूर्ण तरीके से संपादित की जा सकती है। 

(A) मानचित्र और चित्र

(B) व्याख्यान और चर्चा

(C) सर्वे के संचालन उपरांत उस पर चर्चा

(D) बच्चों को नारे लिखने को कहना
A. केवल A और C
B. केवल B और D
C. A, B और D
D. A, C और D

बच्चों के सीखने की प्रगति के वर्णन अभिलेख _________ पर आधारित हैं। 
A. मौखिक तकनीक
B. परियोजना तकनीक 
C. अवलोकन तकनीक
D. अधिन्यास तकनीक

सी. सी. ई. के अनुसार, पर्यावरण अध्ययन में स्व-आकलन संबंधित है- 
A. अधिगम के समान आकलन
B. अधिगम के लिए आकलन
C. अधिगम का आकलन
D. अधिगम के अंदर आकलन

बच्चों के सीखने की प्रगति को आंकने के लिए शिक्षकों के द्वारा अक्सर पोर्टफोलियो का उपयोग किया जाता है। पोर्टफोलियो-

A. बच्चों के सीखने की प्रगति का एक संचयी अभिलेख है। 

B. बच्चों द्वारा अपने कार्यों को प्रदर्शित करने में समर्थ बनाता है। 

C. सिर्फ एक वर्ष में बच्चों के स्कूल में उनकी उपस्थिति से संबंधित एक कथन है। 

D. बच्चे को सीखने और आकलन में सक्रिय भागीदार बनाने में समर्थ करता है। 
A. केवल A और C
B. केवल C और D
C. B, C और D
D. A, B और D

पर्यावरण अध्ययन में बच्चों के लिए संवेदनशील मुद्दों जैसे लैंगिक भेद का अर्थपूर्ण संपादन किस प्रकार किया जा सकता है?
A. बच्चों के मध्य बातचीत का संचालन करके।
B. व्याख्यान का आयोजन करके।
C. व्याख्यान के पश्चात्‌ चर्चा का आयोजन करके।
D. प्रदर्शनी का आयोजन करके।

निम्नलिखित में से कौन पर्यावरण-अध्ययन में बच्चों के आकलन के लिए सबसे कम उपयुक्त है?
A. बंद उत्तर वाले प्रश्न
B. मुक्त उत्तर वाले प्रश्न
C. विस्तारित प्रश्न
D. सृजनात्मक प्रश्न 

निम्नलिखित में से क्या पर्यावरण-अध्ययन में आकलन का संकेतक होना चाहिए?
A. सहयोग
B. स्मरण करना
C. पेपर पैंसिल परीक्षण
D. पाठ्य-पुस्तकें

Leave a Comment

error: