विकास के विषय में सही वक्तव्य चुनिए।
A. विकास एकदिशीय और एक आयामी होता है।
B. विकास परिवर्तनीय है।
C. विकास पूर्ण रूप से आनुवांशिकता से योजनाबद्ध है।
D. सभी व्यक्ति एक ही आयु और गति से विकास के पड़ावों को प्राप्त करते हैं।
निम्न में से विकास का कौन-सा सिद्धांत प्रस्तावित करता है कि बच्चे उंगलियों की तुलना में अपेक्षाकृत पहले हाथों पर पेशीय नियंत्रण प्राप्त कर लेते हैं?
A. अधोगामी सिद्धांत
B. शीर्षगामी सिद्धांत
C. तथ्यों की स्वतंत्रता का सिद्धांत
D. पदानुक्रम एकीकृत सिद्धांत
शारीरिक लक्षण जैसे – आँखों का रंग, ऊँचाई, बालों का रंग –
A. मुख्यतः पर्यावरणीय कारक द्वारा सुनिश्चित होते हैं।
B. आनुवांशिक होते हैं।
C. सांस्कृतिक कारक द्वारा सुनिश्चित होते हैं।
D. आनुवांशिकता और पर्यावरण के बीच अंतःक्रिया का परिणाम होते हैं।
_______ बच्चों के समाजीकरण का प्राथमिक एजेंट है।
A. विद्यालय
B. जन – संचार
C. धर्म
D. परिवार
एक बच्चा सिर्फ मूर्त वस्तुओं के साथ ही समस्याओं का समाधान कर सकता है, उसकी समस्या समाधान की यह विशेषता किस स्तर के अंतर्गत आती है ?
A. संवेद गामक अवस्था
B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
D. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
एक बच्चे ने यह मानसिक विचार बना लिया है कि वे सभी जीव जिनके पंख हैं और उड़ सकते हैं, वे पक्षी हैं। तत्पश्चात, उसने एक चित्र – पुस्तिका में एक चमगादड़ को देखा और उसे स्तनधारी कहने की बजाए उसे पक्षी ही कहा। इस स्थिति में ज्ञान – निर्माण की इस प्रक्रिया को क्या कहते हैं?
A. समावेशन
B. समायोजन
C. क्रमबद्धता
D. संरक्षण
‘समीपस्थ विकास के क्षेत्र’, की संरचना किसने प्रतिपादित की थी?
A. लॉरेंस कोहलबर्ग
B. लेव वायगोत्स्की
C. जोरोम ब्रूनर
D. जीन पियाजे
निम्न में से कौन – सा कथन बच्चों के संज्ञानात्मक विकास के विषय में जीन पियाजे और लेव वायगोत्सकी के विचारों के बीच मुख्य अंतर दर्शाता है?
A. पियाजे बच्चों के स्वतंत्र प्रयासों द्वारा जगत को अनुभव करने पर जोर देते हैं, जबकि वायगोत्सकी संज्ञानात्मक विकास को सामाजिक मध्यस्थ प्रक्रिया के रूप में देखते हैं।
B. पियाजे बच्चों को सक्रिय स्वतंत्र जीव के रूप में देखते हैं, जबकि वायगोत्सकी उन्हें मुख्यतः वातावरण द्वारा नियंत्रित जीव के रूप में देखते हैं।
C. पियाजे भाषा को बच्चों के संज्ञानात्मक विकास के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं, जबकि वायगोत्सकी संज्ञानात्मक विकास के जैविक पक्ष पर बल देते हैं।
D. पियाजे के अनुसार बच्चे अपने मार्गदर्शन के लिए स्वयं से बात कर सकते हैं, जबकि वायगोत्सकी के लिए बच्चों की बात आत्मकेन्द्रीयता का द्योतक है।
फातिमा तर्क करती है कि – “आपको ईमानदार होना चाहिए, क्योंकि इससे आपके माता – पिता आप पर गर्व करेंगे।” फातिमा, कोहलबर्ग के नैतिक चिन्तन के किस चरण में है?
A. सामाजिक अनुबंध अभिनवीकरण
B. कानून – व्यवस्था अभिनवीकरण
C. “अच्छा लड़का, अच्छी लड़की” अभिनवीकरण
D. दण्ड – आज्ञा पालन अभिनवीकरण
कक्षा में अनुकूल अधिगम माहौल निर्मित करने के लिए निम्न में से क्या मददगार रहेगा?
A. सभी शिक्षार्थियों को सहभागिता के समान अवसर देना
B. योग्यता – आधारित अटल समूह बनाना
C. कक्षा में केवल उच्च उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों पर ध्यान देना
D. शिक्षार्थियों को किसी भी तरीके से उच्च अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना
निम्नलिखित में प्रगितिशील शिक्षा की प्राथमिक विशेषता कौन – सी है?
A. बार – बार पेपर – पेंसिल आधारित परीक्षा से अधिगम का आकलन
B. परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्ति पर बल
C. पाठ्यचर्या और आकलन में लचीलापन
D. बाह्य उत्प्रेरकों का बार-बार इस्तेमाल
हावर्ड गार्डनर के बहु – बुद्धि सिद्दांत के अनुसार, यदि कक्षा में कोई बच्चा सहकर्मी समूह के स्वभाव, इरादों और मनोदशाओं के प्रति उचित प्रतिक्रिया देने में सक्षम है, तो वह किस प्रकार की बुद्धि रखता / रखती है?
A. शारीरिक – गति संवेगी बुद्धि
B. अन्तर वैयक्तिक बुद्धि
C. अंतर्वैयक्तिक बुद्धि
D. संगीतिय बुद्धि
‘व्यवसाय’ के संप्रत्यय को पढ़ाते समय, मोनिका ने विद्यार्थियों को पुरुष और महिलाओं के गैर – पारम्परिक कार्य करते हुए फ्लैश कार्ड दिखलाये।
इस युक्ति से उसके छात्रों में –
A. लैंगिक रूढ़िवादिता को प्रोत्साहन मिलेगा।
B. लैंगिक रूढ़िवादिता में लचीलेपन को प्रोत्साहन मिलेगा।
C. लैंगिक – तारतम्यता को प्रोत्साहन मिलेगा।
D. लैंगिक प्रतिमान का निर्माण होगा।
निम्न में से कौन – सा कौशल उच्च श्रेणी चिंतन नहीं है ?
A. विश्लेषण
B. निरूपण
C. रचना
D. प्रत्यास्मरण
निम्न में से कौनसा मानदंड – निर्देशित आकलन है?
A. अधिगम के निम्नतम स्तर के मानक निर्धारित करने वाला परीक्षण
B. शततमकता को आकलन आधार मानने वाला परीक्षण
C. ‘z’ स्कोर को आकलन आधार मानने वाला परीक्षण
D. वह परीक्षण जो विद्यार्थियों को श्रेणी प्रदान करे
‘दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016’ के अनुसार बौद्धिक क्रियाशीलता में सीमाबद्धता वाले व्यक्ति को संबोधित करने का उचित तरीका क्या है ?
A. मानसिक मंदित
B. बौद्धिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति
C. मानसिक दिव्यांग
D. व्यक्ति जिसे बौद्धिक अक्षमता है
इनमें से कौन – सी विधि समावेशन के अनुरूप नहीं है?
A. विविधता को सराहना और महत्व देना।
B. सब बच्चों में स्वाभिमान और सीखने के लिए आत्मविश्वास बढ़ाना।
C. शारीरिक, सामाजिक और प्रवृत्ति – संबंधी बाधाओं को दूर करना।
D. श्रवण अक्षमता वाले बच्चों के लिए अलग विद्यालय का प्रावधान।
राजन अपनी ही दुनिया में खोया हुआ प्रतीत होता है, वह दूसरे लोगों से नेत्र – संपर्क नहीं करता और सारा दिन एक पंख के साथ अकेले खेलता रहा है। राजन का यह व्यवहार निम्न में से किस विकार की ओर संकेत करता है?
A. मांसपेशीय दुर्विकार
B. स्वलीन क्रम विकार
C. गुणज वैकल्य (डिसकैलकुलिया)
D. गति समन्वय वैकल्य (डिस्फोरिया)
विषयवस्तु को पढ़ते समय शब्दों को हटाने, उलटकर लिखने और बदलकर लिखने में कठिनाई आना किस विकार की तरफ इशारा करता है?
A. डिस्टोनिया (विमर्श वैकल्य)
B. डिस्लेक्सिया (वाचन वैकल्य)
C. डिसकैलकुलिया (गुणज वैकल्य)
D. डिस्फोरिया (उत्साह वैकल्य)
किसी चीज के विषय में नूतन तथा असाधारण रूप से सोचना और समस्या के निदान के लिए अनोखे समाधान ढूँढने की क्षमता क्या कहलाती है ?
A. आवेगशीलता
B. प्रतिवर्तनता
C. अतिक्रियाशीलता
D. सृजनात्मकता
एक शिक्षक कुछ लिखित सामग्री का एवं सब्जियों और फलों की तस्वीरों का प्रयोग करते हुए अपने छात्रों से चर्चा करता है। विद्यार्थी इस परिचर्चा को अपने पूर्वज्ञान से जोड़ते हुए पोषण का संप्रत्यय सीखते हैं। यह उपागम निम्न में से किस पर आधारित है?
A. शास्त्रीय अनुकूलन अधिगम पर
B. पुनर्बलन के सिद्धांत पर
C. क्रिया – प्रसूत अनुकूलन अधिगम पर
D. ज्ञान के निर्माण पर
सृजा को पूरा यकीन है कि वह गणित की आगामी परीक्षा में पिछली बार की तरह ही असफल होगी और इसलिए उसने उस विषय में मेहनत करनी छोड़ दी है। वैसे भी, उसकी शिक्षिका को उससे मंद अपेक्षाएँ ही हैं। इससे आप सृजा के बारे में क्या अनुमान लगा सकते हैं?
A. वह आलसी है और बहाने बनाती रहती है।
B. अधिगम असाध्यता का अनुभव कर रही है।
C. वह पलायनवादी प्रवृत्ति की है।
D. वह एक विवेकपुर्ण निर्णय लेने वाली विद्यार्थी है।
अबीर की कक्षा में बच्चे, शिक्षक और सहपाठियों के साथ विविध प्रकार के चुनौतीपूर्ण क्रियाकलापों में भाग लेते हैं और मिल – जुलकर ज्ञान का निर्माण करते हैं। इस प्रकार की कक्षा क्या कहलाती है?
A. सामाजिक – संरचनावादी
B. वैयक्तिक – संरचनावादी
C. परंपरागत कक्षा
D. बहुभाषीय कक्षा
निम्न में से कौन – सी शिक्षाशास्त्रीय कार्यनीति राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा प्रस्तावित है?
(i) अन्वेषण आधारित अधिगम
(ii) कथावाचन आधारित शिक्षाशास्त्र
(iii) वेधन तथा बार-बार अभ्यास
(iv) चर्चा – आधारित कक्षाएँ
A. (i), (ii), (iii)
B. (i), (ii), (iv)
C. (ii), (iii), (iv)
D. (i), (iii), (iv)
किसी समस्या के समाधान तक पहुँचने के लिए मिलती-जुलती समस्याओं को उद्धृत करना क्या कहलाता है?
A. अनुरूपता
B. निगमन – परीक्षण
C. स्मृति सहायक विधियां
D. साधन – लक्ष्य विश्लेषण
संकल्पनात्मक चित्रण नए संप्रत्ययों की समझ को किस प्रकार सुसाध्य करते हैं?
A. जानकारी को संश्लेषित और सुव्यवस्थित करके
B. उप – संप्रत्ययों को हटाकर
C. जानकारी को सामाजिक संदर्भ से पृथक करके
D. प्रत्यास्मरण पर अति – बल देकर
बच्चों द्वारा अधिगम प्रक्रिया के दौरान की जाने वाली त्रुटियाँ किस ओर संकेत करती हैं?
A. अधिक वेधन एवं अभ्यास की आवश्यकता
B. अधिगम के लिए स्थिर संज्ञानात्मक अयोग्यता
C. बच्चों और वयस्कों के चिंतन में गुणात्मक भिन्नता
D. बच्चों के संज्ञानात्मक विकास पर अनुवांशिकता के प्रभाव
एक शिक्षक में यह योग्यता होना बहुत आवश्यक है कि वह स्वयं को विद्यार्थियों के स्थान पर रखकर यह महसूस कर सके कि वह क्या महसूस कर रहे हैं। यह योग्यता क्या कहलाती है?
A. सहानुभूति
B. तदानुभूति
C. उदासीनता
D. ग्लानि
एक ऐसी स्थिति में जहां परिणाम अनिश्चित हो, लेकिन ध्यान असफलता पर हो, तब बच्चे को ________का भाव महसूस होगा।
A. ऊब
B. दुश्चिन्ता
C. क्रोध
D. शर्म
निम्न में से कौन सी तकनीक शिक्षण – अधिगम प्रक्रिया की गुणवत्ता को नहीं बढ़ाएगी?
A. जानकारी को प्रस्तुत करने के विविध तरीके अपनाकर।
B. मतों को अभिव्यक्त करने के विविध विकल्प देकर।
C. अधिगम के आकलन हेतु विविध तरीके लगाकर।
D. बच्चों को विविध तरीके से नामीकरण करके।
राधा, मनीष, राजेश और आशा 137 मार्बल को आपस में बांटना चाहते हैं। यदि प्रत्येक को समान संख्या में मार्बल चाहिए, तो दिए गए मार्बलों के संग्रह में और कितने मार्बल जोड़ने होंगे?
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4
विषम भिन्नों के समूह का चयन कीजिए।
A. \(1/5,2/5\)
B. \(1/3,1/5\)
C. \(7/5,4/3\)
D. \(4,1/8\)
संख्या 27720 के विभिन्न अभाज्य गुणनखंडों का योग कितना होगा?
A. 28
B. 17
C. 40
D. 30
मोहन के पास कुछ टॉफियाँ हैं। उनमें से उसने अमर को \(1/3\), अकबर को \(1/4\), एंथनी को \(1/6\) और चरणप्रीत को \(1/12\) भाग दे दिया। मोहन के पास अभी एक दर्जन टॉफियाँ शेष हैं। तो मोहन के पास शुरू में (दर्जन में) कितनी टॉफियाँ थीं?
A. 4
B. 5
C. 6
D. 7
किन्हीं तीन क्रमागत प्राकृत संख्याओं का योग सदैव किसके द्वारा विभाज्य होता है?
A. 5
B. 3
C. 2
D. 7
यदि 6 अंकों की संख्या 24678x, 11 से विभाज्य है और 5 अंकों की संख्या 3671y, 9 से विभाज्य है, तो \( \,+\,y/x\,-\,y\) का मान क्या होगा?
A. 3/2
B. 1/2
C. 2/3
D. 1/5
भिन्न ज्ञात कीजिए:
A. अष्टफलक
B. घन
C. चतुष्फलक
D. पंचभुजाकार प्रिज्म
एक चतुर्भुज के विकर्ण एक दूसरे को 90° (समकोण पर) पर समद्विभाजित करते हैं। तो चतुर्भुज ______ नहीं हो सकता है।
A. वर्ग
B. आयत
C. समचतुर्भुज
D. पतंग
यदि वर्ग की भुजा को दुगना कर दिया जाए। तो वर्ग का क्षेत्रफल होगा _______.
A. दोगुना
B. तीन गुना
C. चार गुना
D. आधा
बिस्कुट के एक छोटे पैकेट का आकार 12 सेमी × 5 सेमी × 3 सेमी है। एक थोक व्यापारी इनఏ छोटे पैकेटों को एक बॉक्स में पैक करना चाहता है जिसकी आंतरिक माप 0.5 मीटर × 0.25 मीटर × 18 सेमी है। तो डिब्बे में कितने बिस्कुट के पैकेट पैक किए जा सकते हैं?
A. 100
B. 125
C. 225
D. 200
एक क्षेत्र का क्षेत्रफल क्या है?
A. हमेशा इसकी परिधि से बड़ा
B. सूत्र 2 (लंबाई + चौड़ाई) द्वारा निर्धारित
C. हमेशा लंबाई को चौड़ाई में गुणा करके निर्धारित किया जाता है।
D. सतह पर क्षेत्र द्वारा घेरे हुए स्थान का माप है।
60 लीटर और 750 मिलीलीटर दूध 27 बोतलों में भरा जाता है, प्रत्येक का आकार समान है। तो ऐसी 17 बोतलों में दूध की मात्रा ज्ञात कीजिए।
A. 38 लीटर
B. 38 लीटर और 250 मिलीलीटर
C. 37 लीटर और 750 मिलीलीटर
D. 38 लीटर और 750 मिलीलीटर
निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दिए गए अनुक्रम 0, 1, 1, 2, 3, 5, 8, 13, __, 34, 55, __ से लुप्त है।
A. 25, 75
B. 15, 61
C. 20, 88
D. 21, 89
मीनू के पास 1 सेमी भुजा का घन है। वह ठीक ऐसे 30 घनों को अपने डिब्बे में रख सकती है। यदि महिमा के पास एक आयताकार पासा है जिसकी लंबाई 2 सेमी, चौड़ाई 1 सेमी और ऊँचाई 1 सेमी है। यदि मीनू का डिब्बा खाली हो तो उसमें ऐसे कितने पासे रखे जा सकते हैं?
A. 32
B. 60
C. 15
D. 20
एक आयत की चौड़ाई और परिमाप के बीच का अनुपात 1 : 5 है। तो आयत की लंबाई और चौड़ाई के बीच का अनुपात क्या है?
A. 3 : 2
B. 4 : 3
C. 5 : 2
D. 2 : 3
कक्षा V के गणित अध्यापक श्रीमान जैकब ने अपने विद्यार्थियों को निम्नलिखित दो शाब्दिक समस्याएँ दीं –
(A) 15 संतरों को कमल 3 बराबर पंक्तियों में रखना चाहता है। उसे एक पंक्ति में कितने संतरे रखने होंगे?
(B) 15 संतरों को कमल पंक्तियों में इस तरह रखना चाहता है ताकि प्रत्येक पंक्ति में 5 संतरे हों। वह ऐसी कुल कितनी पंक्तियाँ बना सकता है?
दी गई स्थिति के अनुसार कौन सा कथन सत्य है?
A. दो समान शाब्दिक समस्याओं को प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि दोनों को हल करने के लिए भाग करने की आवश्यकता है।
B. अध्यापक को भाग संरचना के अंतर्गत आने वाली विभिन्न शाब्दिक समस्याओं के प्रारुप और उपप्रारुप की स्पष्टता है।
C. दोनों समस्याएं भाग संरचना के अंतर्गत बराबर विभाजन पर आधारित हैं।
D. अध्यापक विद्यार्थियों को 3 और 5 की गुणन सारणी (पहाड़े) सिखाना/याद करवाना चाहता है।
निम्न में से क्या बुनियादी संख्यात्मक कौशल में वृद्धि के लिए सुझावित शिक्षाशास्त्रीय रणनीति नहीं है?
A. हस्त कौशल सामग्री का उपयोग
B. संख्यात्मक प्रश्नों का उपयोग
C. कहानियों, कविताओं और खेलों का उपयोग
D. मातृ भाषा में निर्देश देना
प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को आकृतियों की अवधारणा का परिचय देने के लिए निम्न में से अत्यधिक उपयुक्त क्रियाकलाप की पहचान कीजिए :
A. बच्चों को अपने चारों ओर की विभिन्न वस्तुओं/पदार्थों से संबंधित अपने अनुभवों को साझा करने का अवसर दिया जाए।
B. विद्यार्थियों को एक चार्ट पर विभिन्न आकृतियों के चित्रों को दिखाया जाए।
C. शिक्षक को विभिन्न आकृतियों का चित्र श्यामपट्ट पर बनाकर एक-एक करके उनका परिचय देना चाहिए।
D. बच्चों को विभिन्न आकृतियों की परिभाषा दी जाए।
इनमें से कौन – सा सोपान/चरण ‘समस्या समाधान’ में शामिल नहीं है?
A. अविवेकी/अविवेचित कलन – विधि का विकास करना
B. योजना का प्रतिपादन करना
C. उत्तर/परिणाम को प्रतिपादित करना
D. समस्या का स्पष्टीकरण करना
राधा के पास 450 रुपये और शीना के पास 550 रुपये हैं। शीना के पास राधा की अपेक्षा कितना धन अधिक है?
एक बच्चे को उपरोक्त शाब्दिक समस्या को हल करने के लिए कहा गया। बच्चा उसे 450 + 550 विधि से हल करता है। इस प्रकार के उत्तर का सबसे संभावित कारण क्या हो सकता है?
A. बच्चे में पढ़ने के कौशल की कमी है।
B. बच्चा समझता है कि 450 रुपये में से 550 रुपये को नहीं घटाया जा सकता है।
C. बच्चा संख्याओं के योग की कलनविधि नहीं जानता है।
D. बच्चे ने अधिक शब्द को योग से संबंधित किया है।
स्थानीय मान की अवधारणा प्रस्तुत करने से पूर्व छात्रों को मूर्त सामग्री से गिनती और समूहीकरण क्रियाकलाप कराने चाहिए। इस प्रकार के क्रियाकलाप का प्रयोजन क्या है?
A. छात्रों के उत्तम प्रेरक कौशल में सुधार करना।
B. यह दैनिक जीवन में उपयोग की जाने वाली वस्तुओं के समूह बनाने में सहायता करता है।
C. यह दी गई सामग्री की आकृतियों को पहचानने में सहायता करता है।
D. यह स्थानीय मान प्रणाली में समूहीकरण और विनिमय को समझने में मदद करता है।
किन्ही दो पूर्ण संख्याओं का योग एक पूर्ण संख्या होती है, यह योग का ________ कहलाता है।
A. क्रम – विनिमेय गुण
B. संवरक गुण
C. तत्समक गुण
D. योज्य/योगात्मक गुण
वैन – हैले के सिद्धांत के अनुसार ज्यामिति के अधिगम के लिए प्रथम महत्वपूर्ण पद “सम्पूर्ण चिंतन” है, क्योंकि :
A. यह आकृतियों के विश्लेषण और दृश्यीकरण कौशल को विकसित करने के का आधार है।
B. यह बच्चे को ज्यामिति आकृतियों के नाम स्मरण करने में सहायता करता है।
C. यह बच्चे को ज्यामिति में अच्छे अंक प्राप्त करने में सहायता करता है।
D. यह टैनग्राम पहेलियों को हल करने में बच्चे की सहायता करता है।
एक अध्यापिका अपने छात्रों को कोई भी चार अंक उपयोग करके एक चार अंकों की सबसे बड़ी संख्या बनाने के लिए कहती हैं बशर्ते उन्हें 5 को इकाई के स्थान पर नियत करना होगा।
यह ________ एक उदाहरण है।
A. विवृतांत (मुक्त उत्तर वाले) प्रश्न का
B. नियतकालिक प्रश्न का
C. प्रासंगिक प्रश्न का
D. निबंधनात्मक प्रश्न का
दशमलव संख्याओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए निम्न में से कौन सा अति उपयुक्त है?
A. टैनग्राम
B. डीन्स ब्लॉक
C. ग्रिड पेपर / ग्राफ पेपर
D. संख्या सारणी
गणित से संबंधित निम्न में से कौन सा/से कथन उचित है/हैं?
a. गणितीय समस्याओं/प्रश्नों का हल निर्धारित पाठ्यपुस्तकों में दी गई कलन विधियों द्वारा करना चाहिए।
b. गणित, केवल संख्याओं और संख्या की अवधारणाओं के बारे में है।
c. गणित के प्रश्नों/समस्याओं का हल आलोचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देता है।
A. केवल a
B. केवल b
C. केवल c
D. a और c
एक बस संख्या 405 स्थान A से स्थान B के बीच चलती है। ऊपर दिए गए कथन में किस प्रकार की संख्याओं के चित्रण का उपयोग किया गया है?
A. प्रेक्षित संख्या
B. क्रमसूचक संख्या
C. गणन संख्या
D. नामिक/अंकित संख्या
“अशुद्धियां अधिगम का एक आवश्यक अंग हैं” यह :
A. असत्य है क्योंकि यह दर्शाता है कि छात्रों का प्रदर्शन प्रत्याशित नहीं है।
B. सत्य है क्योंकि यह शिक्षक और छात्रों, दोनों के लिए ही अवसर उपलब्ध कराता है कि वे अपनी अशुद्धियों का विश्लेषण करें और उनको प्रभावपूर्वक रूप से संबंधित करें।
C. सत्य है क्योंकि यह दर्शाता है की छात्र अधिगम नहीं कर रहे हैं क्योंकि गणित अध्यापक कुशल नहीं है।
D. असत्य है क्योंकि अधिगम में विशुद्धता चाहिए।
‘राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा’, 2005 के अनुसार गणित अधिगम के लिए निम्न में से उच्चतर उद्देश्य कौन सा है?
A. गणित के प्रश्न हल करने में बच्चों को प्रवीण बनाना।
B. उन्हें रोज़गार वाले व्यस्क बनाना जो कि देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में अपना योगदान दें।
C. बच्चे के मस्तिष्क का गणितीयकरण करने के लिए उसके आंतरिक संसाधनों का विकास करना।
D. बच्चों में प्रतिमानों और संख्याओं के ज्ञान को विकसित करना।
एक व्यक्ति कहता है कि “गणित में लड़कियाँ लड़कों की अपेक्षा अच्छी होती हैं।” इस दावे के लिए उसे निम्न में से कौन से आँकड़े सहायक होंगे?
A. समुदाय के अनेकानेक व्यक्तियों की राय लेना।
B. कक्षा में एक परीक्षा लेना और लड़के तथा लड़कियों द्वारा प्राप्तांकों की तुलना करना।
C. घर और विद्यालय में उसके पूर्व अनुभव
D. लैंगिक (जेन्डर) और गणित के क्षेत्र में विविध शोध अध्ययन
वह जन्तु कौन – सा है, जो अपने कानों को अलग-अलग दिशाओं में बहुत अधिक घुमा लेता है जो बाहर की ध्वनि को इकट्ठा करने में उसकी सहायता करता है?
A. लंगूर
B. स्लॉथ
C. कुत्ता
D. बाघ
उस कार्यकलाप को चुनिए जो अन्य कार्यकलापों से भिन्न है :
चाय बनाना, तैरना, कंघी करना, आटा गूंधना
A. चाय बनाना
B. तैरना
C. कंघी करना
D. आटा गूंथना
स्तम्भ I और II की मदों का मिलान कीजिए।
| I (पक्षी का नाम) | II (घोसलों का विवरण) | ||
| (A) | शक्कर खोरा | (I) | अपना घोंसला स्वयं नहीं बनाती। कौआ इस पक्षी के लिए घोंसला बनाता है जिसमें यह अंडे देती है। |
| (B) | कोयल | (II) | सड़क के किनारे पत्थरों के बीच घोंसला होता है। उसके ऊपर पौधों की टकनियां, जड़े ,रोम, रूई बिछी होती है। |
| (C) | इंडियन रॉबिन | (III) | झाड़ी पर दो पत्तों को नुकीली चोंच से सीकर बनाया गया घोंसला है। |
| (D) | टेलर बर्ड | (IV) | छोटे पेड़ की डाली पर लटका घोंसला। इसमें रोम, बारीक घास, पतली टहनियां, सूखे पत्ते, कपड़े के चीथड़े आदि होते हैं। |
A. A – (IV), B – (II), C – (I), D – (III)
B. A – (I), B – (IV), C – (II), D – (III)
C. A – (I), B – (II), C – (IV), D – (III)
D. A – (IV), B – (I), C – (II), D – (III)
तीन खाद्य पदार्थों का ऐसा समूह कौन सा है जिसके प्रत्येक सदस्य में लौह तत्व प्रचुर मात्रा में होता है?
A. पालक, गुड़, आंवला
B. पालक, आंवला, टमाटर
C. गुड़, बंदगोभी, आंवला
D. पालक, प्याज, टमाटर
हमारे देश के राष्ट्रपति द्वारा पांचवी की पुस्तक में दिए गए पाठ का शीर्षक है-
A. बूंद – बूंद दरिया – दरिया
B. मच्छरों की दावत
C. उसी से ठंडा उसी से गर्म
D. फिर चला काफ़िला
एक कार 1512 किलोमीटर की एक दूरी को 28 घंटे में तय करती है। इस कार की औसत चाल हैः
A. 15 km/h
B. 15 m/s
C. 30 m/s
D. 54 m/s
हमारे देश के एक राज्य में प्रेक्षण करने पर यह पाया गया कि वहां के ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश मकान मजबूत बांस के खम्भों पर बने हैं। इनके लकड़ी के फर्श ज़मीन से लगभग 3 से 3.5 मीटर की उंचाई पर बने हैं। मकानों की दीवारें भी लकड़ी की बनी हैं। यहां भारी वर्षा होने के कारण मकानों की छतें सामान्यतः ढालू हैं। यह कौन सा राज्य हो सकता है?
A. बिहार
B. असम
C. गुजरात
D. उत्तराखंड
निम्नलिखित में से तीन राज्यों के उस समूह को चुनिए जिनके समुद्र – तट बंगाल की खाड़ी पर हैं।
A. आन्ध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल
B. आन्ध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा
C. आन्ध्र प्रदेश, ओडिशा, गुजरात
D. आन्ध्र प्रदेश, असम, तमिलनाडु
झारखंड में ग्राम सभा (पंचायत) लॉटरी द्वारा खेती के लिए भूमि का आवंटन करती है। इस भूमि आवंटन में एक विशेष मात्रक, जिसे ‘टिन’ कहते हैं, का उपयोग किया जाता है। इस मात्रक का अर्थ है –
A. वह भूमि जिससे किसान एक टिन बीज प्राप्त कर सकता है।
B. वह भूमि जिस पर कोई किसान एक टिन बीज बोता है।
C. वह भूमि जिसकी विमाएं (लंबाई × चौड़ाई) 50 m × 50 m होती हैं।
D. वह भूमि जो लगभग एक हेक्टेयर (100 m × 100 m) के तुल्य होती है।
झूम खेती के अंतर्गत झारखंड के किसानों द्वारा अपनाए जाने वाले तरीकों के संबंध में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए :
(A) एक फसल कटने के लिए पश्चात ज़मीन को कुछ वर्ष तक खाली छोड़ देते हैं।
(B) खरपतवार (बांस आदि) को उखाड़ कर खेत में जला देते हैं।
(C) खरपतवार की राख खाद के रूप में कार्य करती है।
(D) जब ज़मीन खेती के लिए तैयार हो जाती है तो बीज बोने से पहले उसे गहराई तक जोता जाता है।
इनमें से सही कथन है –
A. A, B और D
B. A, C और D
C. A और C
D. B, C और D
हमारे देश में आदिवासी हजारों वर्ष पूर्व से कांसे की बनी बहुत सी वस्तुओं (बर्तन, मूर्तियाँ आदि) का उपयोग करते रहे हैं। आज भी, हम अपने घरों में कांसे का उपयोग करते हैं। निम्नलिखित में से कांसे के बारे में सर्वश्रेष्ठ कथन को चयन कीजिए:
A. लोहा और चांदी आदि की भांति कांसा भी एक तत्व है।
B. कांसा ऐलुमिनियम, तांबा और जिंक का मिश्रण है।
C. कांसा तांबा और जिंक की मिश्र धातु है।
D. कांसा तांबा और टिन की मिश्र धातु है।
किसी ट्रेन के मार्ग की समय-सारणी का अध्ययन कीजिए 6335 नागरकोइल एक्सप्रेस:
| क्रम संख्या | स्टेशन का नाम | पहुंचने का समय | प्रस्थान का समय | दूरी (किलोमीटर) |
| 1 | गांधीधाम | …. | 06: 15 | 0 |
| 2 | …. | …. | …. | …. |
| 3 | …. | …. | …. | …. |
| 4 | सूरत | 16:15 | 16:20 | 530 |
उपरोक्त सारणी के आधार पर, इन दो स्टेशनों अर्थात् गांधीधाम और सूरत के बीच ट्रेन की औसत चाल हैः
A. 34 km/h
B. 36 km/h
C. 53 km/h
D. 54 km/h
कन्नौज शहर इत्र के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर भारत के एक राज्य का जिला है, जिसका नाम है –
A. उत्तर प्रदेश
B. उत्तराखण्ड
C. गुजरात
D. महाराष्ट्र
नीचे दी गई सारणी में नई दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के मूल्यों का अध्ययन कीजिए-
| तेल | 2020 में एक लीटर का मूल्य | 2021 में एक लीटर का मूल्य |
| डीज़ल | 81.00 रुपये | 90.72 रुपये |
| पेट्रोल | 92.00 रुपये | 102.12 रुपये |
एक वर्ष में डीज़ल और पेट्रोल के मूल्यों में वृद्धि की दर क्रमशः है –
A. 10% और 9%
B. 12% और 10%
C. 12% और 11%
D. 13% और 11%
भारतीय में त्यौहारों का एक समूह जो पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।
A. दिवाली, होली, महाशिवरात्रि
B. दिवाली, होली, रक्षाबंधन
C. होली, रक्षाबंधन, गुरुनानक जन्मदिन
D. होली, गुरुनानक जन्मदिन, मकर संक्राति
प्राथमिक स्तर पर EVS की पाठ्य पुस्तकों की रचना ध्यानपूर्वक की जाती है जिससे विद्यार्थियों में शिक्षण-अधिगम के दौरान गलत अवधारणा न बन पाएं। आपके अनुसार पाठ्य पुस्तकों की कौन सी विशेषता/विशेषताएं इसके लिए सबसे उपयुक्त है/हैं?
A. प्रत्ययों का विस्तार किया जाता है जिससे स्पष्टीकरण हो सके तथा गलत प्रत्यय न बन सकें।
B. महत्वपूर्ण प्रत्ययों की परिभाषाएं पाठ्य पुस्तकों में दी जाती हैं।
C. ऐसे प्रत्यय जो कम आयु के विद्यार्थियों को समझ न आए, उन्हें परिचयात्मक स्तर पर दिया जाता है।
D. उपर्युक्त सभी
सामुदायिक संसाधन को प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन को पढ़ाने का महत्वपूर्ण साधन माना जाता है क्योंकि –
A. यह सस्ता है।
B. इसमें अनुभवी व्यक्ति होते हैं।
C. यह अनुभवों से सीखने का अवसर देता है।
D. यह आसानी से उपलब्ध होता है।
कक्षा 5 के EVS के विद्यार्थी अनुमान लगाते है कि एक छोटे डिब्बे को भरने के लिए कितने चने के दानों की आवश्यकता होगी?
इस क्रियाकलाप द्वारा कौन सी प्रक्रिया कौशल का विकास होगा?
A. वर्गीकरण
B. संप्रेषण
C. प्रयोग करना
D. अनुमान लगाना
पेड़-पौधे एवं पशु ‘परिवार एवं मित्र’ नामक थीम (विषय) का भाग हैं। इस प्रकार के स्थापन का कारण है –
A. विद्यार्थियों को इस योग्य बनाना कि वे पेड़-पौधों एवं पशुओं को अपने परिवारों का भाग मानें।
B. पेड़-पौधों एवं पशुओं के प्रति विद्यार्थियों में संवेदनशीलता विकसित करना।
C. उन रुढ़िबद्ध धारणाओं को तोड़ना जिनके अनुसार पेड़-पौधें एवं पशु हमारे परिवार का भाग नहीं हो सकते है।
A. A तथा B
B. B तथा C
C. A तथा C
D. A, B तथा C
प्राथमिक स्तर पर EVS पढ़ाने का एक प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को इस योग्य बनाना है कि –
A. वे ऐसे कौशल अर्जित करें जिनसे वे स्वतंत्र रूप से पर्यावरण को बचाने हेतु क्रियाकलाप करें।
B. उच्च प्राथमिक स्तर की पढ़ाई हेतु पर्यावरण संबंधी प्रत्यय अर्जित करें।
C. विद्यार्थियों को कक्षा की शिक्षा को विद्यालय से बाहर के जीवन से जोड़ने में मदद हो।
D. परंपरागत विषयों के परे विद्यार्थियों की रूचि का विकास करने में मदद हो।
कक्षा I तथा II में EVS के लिए कोई निर्धारित पाठ्य पुस्तकें नहीं हैं। निम्नलिखित में से इसका सबसे उपयुक्त कारण क्या है?
A. EVS की पाठ्य – पुस्तकें विद्यार्थियों के लिए विद्यालय के बस्ते को भारी बना देती हैं।
B. कक्षा I और II के विद्यार्थी EVS को सरलता से नहीं समझते हैं।
C. EVS को भाषा तथा गणित के साथ एकीकृत किया गया है।
D. कक्षा I एवं II के विद्यार्थियों पर EVS जैसे एक अतिरिक्त विषय का बोझ नहीं डाला जा सकता है।
विद्यार्थियों को पौधों एवं वृक्षों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए निम्न में से कौन सी सार्वधिक उपयुक्त नीति है?
A. लकड़ी के लट्ठों के गोदाम का भ्रमण करना।
B. वनों को काटने से बचाने के लिए पोस्टर बनाना।
C. वनों के संरक्षण पर नाटक करना।
D. एक पेड़ को अपनाना तथा उसकी देख – भाल करना।
A. A, C और D
B. B, C और D
C. C और D
D. केवल D
एक EVS के शिक्षक के लिए, विद्यार्थी के EVS के ज्ञान का मूल्यांकन करते हेतु निम्न में से कौन सी विधि सही है?
A. मानकीकृत परीक्षण जो राष्ट्रीय मानकों को बनाए रखने के लिए उपयुक्त हों।
B. शिक्षक द्वारा बनाए उपकरण जो शिक्षक के अपने शिक्षण के अनुकूल हों।
C. परीक्षा विभागों द्वारा विकसित किए हुए सर्वसामान्य परीक्षण।
D. शिक्षक द्वारा बनाए उपकरण जो उसके विद्यार्थियों, उसकी शिक्षण प्रणाली तथा स्थानीय प्रसंगों के अनुकूल हों।
आदर्श रूप से निम्न में से कौन-सा विकल्प विद्यार्थियों द्वारा किए गए क्रियाकलापों के पश्चात उनके अधिगम को दृढ़ करने के लिए होना चाहिए?
A. घर पर किए गए क्रियाकलाप
B. शिक्षक द्वारा क्रियाकलापों का स्पष्टीकरण
C. कक्षा में चर्चा (आपसी विचार विमर्श)
D. EVS की कॉपी में विवरण बनाए रखना
निम्न में से किस का उपयोग EVS के शिक्षकों द्वारा अपने विद्यार्थियों के प्रमाणिक अधिगम की क्षमता का आकलन करने के लिए होगा?
A. त्रैमासिक परीक्षण
B. दत्त कार्य की नोटबुक
C. पोर्टफोलियो
D. कक्षा में व्यवहार
“हम चीज़ें कैसे बनाते हैं और करते हैं” को पढ़ाने में निम्नलिखित में से कौनसी युक्ति अथवा स्रोत सबसे अधिक उपयुक्त है?
A. विभिन्न ऐतिहासिक भवन का भ्रमण करना और उसके निर्माण सामग्री तथा निर्माण नमूनों को पहचानना
B. विभिन्न क्षेत्र के लोगों द्वारा सिर पर धारण करने वाले पहनावे पर चर्चा करना
C. संदर्भ पुस्तकों से विभिन्न प्रकार के बर्तनों के विषय में अनुदेशन
D. खेती से संबंधित विभिन्न प्रकार के औजारों की आकृति/चित्रों को विद्यार्थियों के साथ साझा करना
तीसरी कक्षा के विद्यार्थी अपने परिवार के सदस्यों के विषय में सीखते हुए चौथी कक्षा में परिवार वृक्ष की ओर बढ़ते हैं तथा पांचवी कक्षा में परिवार परस्पर क्रिया के विचार की तरफ बढ़ते हैं। इस विषय (थीम) में पाठ्यचर्या उपागम है।
A. अमूर्त से मूर्त
B. वैश्विक से स्थानीय
C. स्थानीय से वैश्विक
D. सामान्य से विशिष्ट
निम्नलिखित में से कौन-सा/से तत्व एक अध्यापक को पर्यावरण अध्ययन के पाठ योजना में रखने के लिए विचार करना चाहिए?
(A) अनुदेशन/विशिष्ट उद्देश्य
(B) छात्रों की पर्यावरण सजगता
(C) प्रमुख अवधारणाएं और प्रक्रिया – कौशल
(D) सामान्य उद्देश्य
A. केवल A
B. केवल C
C. A, B और C
D. A, C और D
दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए निम्नलिखित में से कौन सी युक्ति पर्यावरण अध्यापन के लिए सबसे अधिक उचित है?
(A) श्रवण पाठ्य – वस्तु तैयार की जाएं।
(B) विषय – वस्तु का उपयोग स्पर्श वस्तुओं या बड़े अक्षरों में किया जाए।
(C) अवधारणाओं की सरल चित्रों तथा मूर्त/ठोस वस्तुओं द्वारा व्याख्या की जाए।
(D) जहां तक संभव हो पाठ्य – वस्तु को अधिक से अधिक मूर्त निश्चित बनाएं।
A. केवल A
B. केवल B
C. केवल C
D. A, B और D
सलीम प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को विषय ‘जल’ को पढ़ाने के लिए क्षेत्र – भ्रमण करना चाहता है। इनमें से कौन सी जगह उचित रहेगी?
(A) जल संचय यंत्र
(B) जोहड़
(C) बावड़ी
(D) खेजड़ी
A. A और C
B. A केवल
C. A और D
D. A, B और C