अभिकथन (A): मनुष्य अपने पूरे जीवन काल में गत्यात्मक और संज्ञानात्मक क्षेत्र में नई चीजें सीखने और याद रखने में सक्षम हैं।
कारण (R) : गंभीर रूप से वंचित बचपन के परिणाम को बाद के वर्षों में आसानी से बदला जा सकता है।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
“बच्चे का विकास एक सीधा पथ नही है, यह आगे बढ़ता है फिर पीछे मुड़ता है फिर आगे बढ़ता है।”
उपरोक्त वाक्य विकास के किस सिद्धांत को दर्शाता है?
A. एकरूपता का सिद्धान्त
B. वर्तुलाकार उन्नति का सिद्धांत
C. एक-दिशात्मक विकास
D. विकास असतत है।
कई माता-पिता ने लोकप्रिय कार्टून शो शिंचन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की क्योंकि उनके बच्चे केंद्रीय चरित्र के ‘अनियंत्रित’ व्यवहार की नकल कर रहे थे। यह दर्शाता है कि ________ समाजीकरण की एक महत्वपूर्ण एजेंसी है।
A. मीडिया
B. समकक्ष लोग
C. अड़ोस-पड़ोस
D. धर्म
प्रगतिशील शिक्षा के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. इसमें छात्रों की क्षमता/अंकों के अनुसार व्याख्यान विधि और समूह बनाना शामिल है।
B. इसमें व्यक्तिगत शिक्षा, वर्ष के अंत में परीक्षण और अंकों के आधार पर छात्रों की श्रेणी निर्धारित करना शामिल है।
C. इसमें विभिन्न विधियों के माध्यम से प्रायोगिक अधिगम और मूल्यांकन शामिल है।
D. इसमें अधिगम को प्रोत्साहित करने के लिए क्रमादेशित निर्देश और पुरस्कारों का उपयोग शामिल है।
जीन पियाजे ने विकासात्मक अवस्थाओं का निम्नलिखित में से कौन सा अनुक्रम प्रस्ताव किया?
A. पूर्व-संक्रियात्मक, संवेदी-गामक, मूर्त संक्रियात्मक, औपचारिक संक्रियात्मक
B. संवेदी-गामक, पूर्व-संक्रियात्मक, मूर्त संक्रियात्मक, औपचारिक संक्रियात्मक
C. संवेदी-गामक, पूर्व-संक्रियात्मक, औपचारिक संक्रियात्मक, मूर्त संक्रियात्मक
D. मूर्त संक्रियात्मक, औपचारिक संक्रियात्मक, संवेदी-गामक, पूर्व-संक्रियात्मक
जीन पियाजे के अनुसार, निम्नलिखित में से किस प्रश्न का उत्तर केवल औपचारिक संचालन अवस्था में बच्चे ही देंगे?
A. रौनक ने 11 चाकलेट खाईं। उसकी बहन ने उससे दुगना खा लीं। उन दोनों ने कुल कितनी चॉकलेट खाईं?
B. यदि A, B से बड़ा है और B, C से बड़ा है। A और C के बीच क्या संबंध है?
C. 67 और 81 के बीच कितनी पूर्ण संख्याएँ हैं?
D. 7 + 9 = ?
लेव वायगोत्स्की के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा कारक अधिगम को प्रभावित करता है?
(i) सामाजिक संपर्क
(ii) सांस्कृतिक उपकरण
(iii) भाषा
(iv) नकारात्मक पुनर्बलन
A. (iv)
B. (i)
C. (i) (ii) (iii)
D. (i) (iii) (iv)
लेव वायगोत्स्की के अनुसार, जब शिक्षक बच्चे के प्रदर्शन के वर्तमान स्तर के अनुसार बच्चे को दी जाने वाली सहायता में समायोजन करते हैं, तो उसे ________ कहा जाता है।
A. पुनर्बलन
B. अनुबंधन
C. प्रतिमान (मॉडलिंग)
D. पाड़
लॉरेंस कोहलबर्ग के अनुसार चरण 3 में बच्चे का नैतिक विकास – आपसी संबंध बनाए रखना, ‘स्वर्ण-नियम’ उस अवस्था को संदर्भित करता है जहाँ: –
A. बच्चा दूसरों को खुश करना और उनकी मदद करना चाहता है।
B. बच्चा समझता है कि सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए सामाजिक व्यवस्था अपने कर्तव्यों के प्रदर्शन पर निर्भर है।
C. सही कार्यों को उन मानदंडों, जरूरतों और अधिकारों के अनुसार परिभाषित किया जाता है जिन्हें समाज द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकार किया जाता है।
D. बच्चा न केवल समाज के मानदंडों को ध्यान में रखता है बल्कि उन सीमाओं को भी ध्यान में रखता है जिन पर सार्वभौमिक सिद्धांत लागू होते हैं।
हावर्ड गार्डनर ने प्रस्तावित किया कि-
A. बुद्धि एक व्यावहारिक लक्ष्योन्मुखी गतिविधि है।
B. बुद्धि में एक पदानुक्रमित क्रम में सात बुद्धि शामिल हैं।
C. बुद्धि एक सामान्य क्षमता है जिसे उन्होंने ‘G’ कारक के रूप में चिह्नित किया है।
D. बुद्धि में कई प्रकार की मानवीय क्षमताएं शामिल हैं।
बहुत से टेलीविज़न विज्ञापन पुरुष-महिलाओं को उनकी रुढ़िवादी भूमिकाओं में दर्शाते हैं I एक शिक्षक को अपनी कक्षा में इस विषय पर किस प्रकार चर्चा करनी चाहिए?
A. वह उन्हें उन विज्ञापनों में दिए गए वक्तव्यो को उनके ज्यों के त्यों स्वरुप (फेस वैल्यू) पर स्वीकार करने को प्रोत्साहित करें।
B. वह उन्हें इन् विशेषज्ञों को गहन दृष्टि से विश्लेषण कर किसी तार्किक निर्णय पर पहुँचने के लिए प्रोत्साहित करें।
C. वह उन्हें विज्ञापन में दिए गए तथ्यों के आधार पर निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करें।
D. वह छात्रों को विज्ञापन में दिए गए पुरुष-महिला व्यवहार के अनुकरण के लिए प्रोत्साहित करें।
जहाँ तक संज्ञान और भाषा विकास का सम्बन्ध है, किसने यह कहा कि “विचार, भाषा से पहले आते हैं“?
A. जीन पियाजे
B. लेव वायगोत्सकी
C. बी. एफ. स्किनर
D. जेरोम ब्रूनर
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP) में प्रस्तावित कथनों में से निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है?
A. NEP 2020 का प्रस्ताव है कि मूल्यांकन के लिए समूह कार्य और भूमिका निर्वहन जैसी विभिन्न विधियों और रणनीतियों का उपयोग किया जाए।
B. NEP 2020 रचनात्मक मूल्यांकन से योगात्मक मूल्यांकन की ओर परिवर्तन का प्रस्ताव रखती है।
C. NEP 2020 प्रस्तावित करती है कि शिक्षक द्वारा किये गए मूल्यांकन से अलग मूल्यांकन के अन्य मार्गों जैसे कि स्वः मूल्यांकन तथा समसमूह मूल्यांकन को भी प्रोत्साहित करना चाहिए।
D. NEP 2020 प्रस्ताव रखती है कि छात्र के रिपोर्ट कार्ड में संज्ञानात्मक, भावात्मक और मनोगत्यात्मक क्षेत्र में प्रगति शामिल होनी चाहिए।
क्या कक्षा में छात्रों का वर्णन करने के लिए ‘धीमी गति से सीखने वाले’ ‘प्रतिभाशाली’ और ‘औसत’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए?
A. हां, यह छात्रों को उनके प्रदर्शन के स्तर को समझने में मदद करता है।
B. नहीं, ये शब्द क्षमता के आधार पर बच्चों को चिह्नित करते हैं और गैर-समावेशी हैं।
C. हाँ, यह एक शिक्षक को अपनी कक्षा में बच्चों को वर्गीकृत करने में मदद कर सकता है।
D. नहीं, ये श्रेणियां पर्याप्त नहीं हैं, हमें छात्र प्रोफाइल को समझने के लिए और भी बहुत कुछ जोड़ने की जरूरत है।
एक अध्यापिका को अपने कक्षाकक्ष में किन विभिन्नताओं को सम्मान देना चाहिए और सम्मिलित करना चाहिए?
A. क्षेत्रीय
B. सामाजिक-सांस्कृतिक
C. आर्थिक
D. भाषीय
कक्षा 4 का छात्र मूर्ति केवल कक्षा 1 के छात्र के स्तर पर ही पढ़ पाता है। उसे ध्वनियों के मिलान, शब्दों की वर्तनी और अक्षर पढ़ने में भी कठिनाई होती है। मूर्ति ______ के लक्षणों को दर्शाता है।
A. डिस्प्रेक्सिया
B. डिसकैल्कुलिया
C. डिस्लेक्सिया
D. डिसग्राफिया
एक शिक्षिका अपनी कक्षा में सृजनात्मक विद्यार्थियों की पहचान कैसे कर सकती है?
A. उनकी अभिसारी चिंतन करने की क्षमता के आधार पर
B. समकक्षियों के बीच उनकी प्रसिद्धि को आंककर
C. उनके मौलिक चिंतन करने के आधार पर
D. उनके सरल व प्रत्यास्मरण आधारित क्रियाकलापों के चयन के आधार पर
निम्नलिखित व्यवहार किसके प्राथमिक लक्षण हैं-
आवेग, कम ध्यान अवधि, घबराहट, लंबे समय तक बैठने में असमर्थता
A. स्वलीनता
B. प्रतिभाशाली
C. ध्यान आभाव सक्रियता विकार
D. सृजनात्मकता
निम्नलिखित में से कौन सी रणनीति समावेशन को बढ़ावा नहीं देती है?
A. लचीला समूहन
B. विभेदित निर्देश
C. क्षमता समूहन
D. उचित पाठ्यचर्या आवास
निम्नलिखित में से कौन-सी एक मेधावी बच्चे की विशेषता नहीं है?
A. उच्च स्तर का समर्पित भाव
B. स्वतंत्र रूप से काम करने को प्राथमिकता
C. किसी समस्या पर काम करते हुए अनेक विकल्पों की पहचान करने की योग्यता
D. एक ही काम को अनेक बार दोहराने की व्याकुलता
अध्यापक को कक्षा-प्रबंधन कौशल पर किस प्रकार बल देना चाहिए?
A. कठोर नियमानुसार कक्षा नियंत्रण द्वारा
B. सभी छात्रों से समान व्यवहार की अपेक्षा द्वारा
C. बिना प्रश्न पूछे, सबकी आज्ञा का पालन करने के संस्कार द्वारा
D. अपनी प्रतिक्रियाओं के लिए प्रचुर अवसर देने के द्वारा
बच्चों में सम्प्रत्यात्मक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए कौन सी विधि सबसे प्रभावी है?
A. जब तक बच्चों में वांछित सम्प्रत्यात्मक परिवर्तन न हो जाए, तब तक दण्ड का उपयोग करना।
B. जब तक बच्चों की पुरानी अवधारणा सही से न बदल जाए तब तक रट्टा लगाने के लिए कहना।
C. बहुत से उदहारण व गैर-उदहारण देना तथा बच्चों को तर्कशक्ति का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना।
D. बच्चों को अपने स्कीमा में सम्प्रत्यात्मक विकास करने पर पुरस्कार देना।
प्रभावशाली शिक्षण में समाहित हैं-
i. छात्रों की भावनात्मक आवश्यकताओं का ध्यान रखना
ii. पाठ्यचर्या और आकलन को छात्रों की आवश्यकता के अनुकूल बनाना
iii. छात्र-संवाद हेतु लचीला समूह निर्माण
iv. कठोर शिक्षा नियंत्रण प्रबंधन करना
A. (i), (ii), (iii), (iv)
B. (i), (ii), (iii)
C. (ii), (iii), (iv)
D. (i), (iii), (iv)
रेखा ने अपनी छात्राओं को भारत का मानचित्र दिया और अंतर्ज्ञान अनुमान के आधार पर मुख्य नगरों के स्थान बताने को उत्साहित किया I उसका यह शिक्षण अवबोध का उपागम क्या कहलाएगा?
A. रटना
B. खोज या अन्वेषण शिक्षण
C. अभिनव अनुदेशन
D. अनावृत शिक्षण
किसी संप्रत्यय तथा उसके उपसंप्रत्यय की पदानुक्रमित तथा अंतर्संबंधित रूप से प्रस्तुति क्या कहलाती है?
A. स्मृति-सहायक विधियाँ
B. खोजी विधियाँ
C. चित्रण आयोजक
D. कलन विधि
शिक्षा की कई प्रतिवेदनाएँ यह दिखा रही हैं कि विद्यार्थी प्रत्याशित अधिगम स्तरों से कम प्रदर्शन कर रहे हैं I इस दूरी को समझने के लिए विश्लेषण की प्रथम इकाई क्या होनी चाहिए?
A. तंत्र
B. बच्चा
C. समुदाय
D. अभिभावक
बच्चे पढ़ाई के लिए आंतरिक रूप से अभिप्रेरित होते हैं जब-
A. दण्ड और पुरूस्कार पर बल दिया जाता है।
B. पठन में केवल स्मृति और पुनरावृति पर जोर दिया जाता है।
C. उनका शैक्षणिक वातावरण उनमें अपनत्व का भाव और उनकी क्रियाशक्ति में तीव्रता लाता है।
D. शिक्षक उन्हें आज्ञा पालन के लिए उत्साहित करते हैं और उच्च स्तरीय मापदण्डों पर उनका आकलन करते हैं।
कौन सी भावना अर्थपूर्ण अधिगम की प्रक्रिया को सुगम बनाएगी?
A. शर्म (Shame)
B. डर (Fear)
C. निराशा (Hopelessness)
D. जिज्ञासा (Hopelessness)
कथन (A): शिक्षकों को बच्चों द्वारा निर्मित सहज या अंतःप्रज्ञात्मक सिद्धांतों को साझा करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।
कारण (R): सभी बच्चे वास्तविकता की पूर्व संकल्पनाओं से आरंभ करते हैं, और विद्यालय में उनकी समझ को ये संकल्पनाएं प्रभावित करती है।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।
सामाजिक-संरचनात्मक कक्षा में, किस तरह के क्रिया कलापों पर बल देना चाहिए?
A. जो चुनौतीपूर्ण हो और गहन चिंतन की अनुमति दें।
B. जो पुनरावृत्तीय और यांत्रिक हों।
C. जो पाठ्य-सामग्री के प्रत्यास्मरण पर आधारित हों।
D. जो बच्चे द्वारा पूछ्ताछ की अनुमति न दें।
अभिकथन (A) : भारत में अधिकतर वर्षा मानसूमी पवनों से होती है।
कारण (R) : भारत उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में अवस्थित है।
A. (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
B. (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उल्कापिंड के बारे में सही है?
A. ये सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले चट्टानों के छोटे-छोटे टुकड़े हैं।
B. ये केवल मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं।
C. इनके पास ऊष्मा तथा प्रकाश होता है।
D. इनके आकार को भू-आभ कहा जाता है।
निम्न में से कौन-सा महासागर बेरिंग जलसंधि द्वारा प्रशांत महासागर से जुड़ा है?
A. हिन्द महासागर
B. अटलांटिक महासागर
C. आर्कटिक महासागर
D. दक्षिणी महासागर
नीचे दिए गए लक्षणों के आधार पर वनस्पति की पहचान कीजिए।
A. ये वनस्पति खारे पानी में जीवित रह सकती है।
B. ये अंडमान और निकोबार के द्वीप समूहों में पायी जाती हैं।
C. सुंदरी इस प्रकार के वनस्पति की महत्त्वपूर्ण प्रजाति है।
A. उष्णकटिबंधीय वर्षा वन
B. उष्णकटिबंधीय पतझड़ वन
C. मैंग्रोव वन
D. शंकुधारी वन
‘जलवायु’ के बारे में दिए गए कथन A और B पर विचार कीजिए तथा सही उत्तर का चयन कीजिए।
कथन A : किसी स्थान पर अनेक वर्षों में मापी गई मौसम की औसत स्थिति को जलवायु कहते हैं।
कथन B : किसी स्थान की जलवायु सिर्फ उसकी समुद्र से दूरी तथा उच्चावच पर निर्भर करती है।
A. A सही है, B गलत है
B. A गलत है, B सही है
C. A और B दोनों सही हैं
D. A और B दोनों गलत हैं
वर्षा और कोहरे जैसी घटनाएँ वायुमंडल की किस परत के अन्दर होती हैं?
A. क्षोभमंडल
B. समतापमंडल
C. बहिर्मंडल
D. बाह्य वायुमंडल
आग्नेय शैल के बारे में कथन A, B, C पर विचार करें तथा सही उत्तर का चयन कीजिए।
A. अवसादी शैल, ताप एवं दाब के कारण आग्नेय शैल में बदल जाते हैं।
B. ये शैल भू-पर्पटी और भू-पर्पटी के पर्याप्त भीतर दोनों जगह मौजूद रहती हैं।
C. ग्रेनाइट और बेसाल्ट आग्नेय शैल के उदाहरण हैं।
A. B और C सही हैं तथा A गलत है।
B. A, B और C तीनों सही हैं।
C. A और B सही हैं तथा C गलत है।
D. A और C सही हैं तथा B गलत हैं।
लद्दाख के बारे में निम्निखित में से कौन सा कथन गलत है?
A. इसके दक्षिण में काराकोरम पर्वत श्रेणियां तथा उत्तर में जास्कर पर्वत स्थित है।
B. यहाँ गेंग्री हिमानी स्थित है।
C. चूंकि यह हिमालय के वृष्टि-छाया क्षेत्र में स्थित है, अतः यहाँ वर्षा बहुत ही कम होती है।
D. लद्दाख की राजधानी, लेह, जोजीला दर्रा के माध्यम से कश्मीर घाटी से जुड़ा हुआ है।
स्वर्ण चतुर्भुजीय एक्सप्रेस निम्न में से किसे जोड़ता है?
A. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता
B. दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, कोलकाता
C. अहमदाबाद, पूणे, मुंबई, दिल्ली
D. कोलकाता, पूणे, दिल्ली, मुंबई
तरंगें (लहरें) तब उत्पन्न होती हैं जब:
A. हवाएँ समुद्र की सतह से टकराती हैं।
B. सूर्य एवं चंद्रमा पृथ्वी की सतह पर ग्रुत्वाकर्षण बल लगाते हैं।
C. समुद्र की सतह पर पानी का तापमान बढ़ जाता है।
D. समुद्र की सतह पर गर्म और ठंडी जलधाराएं मिलती हैं।
धात्विक खनिजों के बारे में निम्नलिखित कथन A और कथन B पर विचार करें तथा सही उत्तर का चयन कीजिए।
कथन (A) : सभी धात्विक खनिज अलौह खनिज होते हैं।
कथन (B) : अभ्रक एक धात्विक खनिज का उदाहरण है।
A. A सही है, B गलत है।
B. A गलत है, B सही है।
C. A और B दोनों सही हैं।
D. A और B दोनों गलत हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा कृषि आधारित उद्योग नहीं है?
A. वनस्पति तेल उद्योग
B. सूती वस्त्र उद्योग
C. मत्स्य तेल निर्माण उद्योग
D. चर्म उद्योग
निम्नलिखित में से कौन सा ऊर्जा का पारंपरिक स्रोत है?
A. परमाणु उर्जा
B. ज्वारीय ऊर्जा
C. कोयला
D. जैव गैस
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, जो धरातल के बहुत नीचे पाए जाते हैं, का निष्कर्षण जिस विधि से होता है, वह है:
A. विवृत खनन
B. प्रवेधन
C. आखनन
D. कूपकी खनन
हजारों वर्ष पहले लोगों ने रेशम मार्ग (सिल्क रूट) की यात्रा किस माध्यम से की थी:
A. पैदल
B. घोड़े की सवारी
C. ऊँट की सवारी
D. बैलगाड़ी
A. A, B और C
B. A, B और D
C. A, C और D
D. B, C और D
शहरीकरण के संदर्भ में दोनों कथनों को पढ़ें:
कथन (A) : औपनिवेशक काल में, शहरीकरण के कारण केवल अमीर लोग शहरों में निकल रही नई नौकरियों की तलाश में गाँव छोड़कर जाने लगे।
कथन (B) : बहुत-सी निचली जातियों के लोगों तथा ग़रीबों के लिए यह गाँवों में सवर्ण ज़मींदारों द्वारा उनके जीवन पर दमनकारी कब्ज़े और दैनिक अपमान से छूट निकलने का एक मौक़ा था।
A. केवल कथन (A) सही है।
B. केवल कथन (B) सही है।
C. कथन (A) तथा कथन (B) दोनों गलत हैं।
D. कथन (A) तथा कथन (B) दोनों सही हैं।
सही मिलान करें:
|
i. |
ईदगाह |
a. |
ऐसा रास्ता जो एक जगह जाकर बंद हो जाता है |
|
ii. |
दरगाह |
b. |
सूफी संतों के लिए विश्राम घर |
|
iii. |
कुल-दे-सेक |
c. |
खुला प्रार्थना स्थल |
|
iv. |
खानकाह |
d. |
संत का मकबरा |
सही विकल्प का चयन करें :
A. i – b, ii – d, iii – a, iv – c
B. i – d, ii – c, iii – a, iv – b
C. i – b, ii – c, iii – a, iv – d
D. i – c, ii – d, iii – a, iv – b
नीचे दिए गए कथनों को पढ़िए:
A.भारतीय कपड़ा उद्योगों का पतन यूरोपीय और अमेरिकी कपड़ा उद्योग से मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण हुआ।
B. भारतीय कपड़ा उद्योगों का पतन ब्रिटेन में भारत से आने वाले कपड़ों पर भारी सीमा शुल्क थोपे जाने के कारण हुआ।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. A सही है, B गलत है।
B. A गलत है, B सही है।
C. A और B दोनों सही हैं।
D. A और B दोनों गलत हैं।
उपनिवेशों में ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा चित्रकारी और छवियाँ बनवाई गईं ताकि
A. वे उपनिवेश और वहाँ रहने वाले लोगों को समझ सकें।
B. वे उन उपनिवेशों में अपने बिताए जीवन को याद कर सकें।
सही विकल्प का चयन करें :
A. A सही है, B गलत है।
B. A गलत है, B सही है।
C. A और B दोनों सही हैं।
D. A और B दोनों गलत हैं।
भारत का संविधान वोट डालने का अधिकार देकर स्थापित करता है:
A. सामाजिक लोकतंत्र
B. राजनीतिक लोकतंत्र
सही विकल्प का चयन करें :
A. केवल A
B. केवल B
C. A और B दोनों
D. न तो A ना ही B
मिलान करें :
|
i. |
खोंड |
a. |
कुल्लू |
|
ii. |
निशि |
b. |
उड़ीसा |
|
iii. |
बंजारा |
c. |
अरुणाचल प्रदेश |
|
iv. |
गड़डी |
d. |
महाराष्ट्र |
सही विकल्प का चयन करें :
A. i – d, ii – a, iii – b, iv – c
B. i – b, ii – c, iii – d, iv – a
C. i – c, ii – d, iii – a, iv – b
D. i – b, ii – d, iii – a, iv – c
मुग़ल साम्राज्य के दौरान ‘नदी तट बाग़’ डिजाइन में, मकबरा एक चबूतरे पर था तथा बाग़ इसके _________ थे।
A. पूर्व में
B. पश्चिम में
C. दक्षिण में
D. उत्तर में
कालक्रम के अनुसार 13वीं से 15वीं शताब्दी के बीच दिल्ली के शासकों का सही उत्तराधिकार क्रम चुनिए:
A. सैयद – तुग़लक – तुर्की – खिलजी
B. खिलजी – सैयद – तुग़लक – तुर्की
C. तुग़लक – तुर्की – खिलजी – सैयद
D. तुर्की – खिलजी – तुग़लक – सैयद
नीचे दिए गए कथनों को पढ़ें :
A. मध्यकाल में शासकों द्वारा विभिन्न देवी-देवताओं के प्रति अपना भक्ति भाव दर्शाने के लिए मंदिर बनवाये गए।
B. मध्यकाल में मंदिर नृत्य, संगीत और मल्लयुद्ध जैसे सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र था।
सही विकल्प का चयन करें :
A. केवल A सही है।
B. केवल B सही है।
C. A और B दोनों सही हैं।
D. A और B दोनों गलत हैं।
अतीत में बनी और प्रयोग में लाई गई वस्तुओं का अध्ययन करने वाला व्यक्ति कहलाता है:
A. जीवाश्म विज्ञानी
B. संग्रहालय विज्ञानी
C. इतिहासकार
D. पुरातत्त्वविद्
महाजनपदों में मिलने वाले वलयकूप का उपयोग होता था :
A. कपडे धोने में
B. सिंचाई में
C. कूड़ेदान के रूप में
D. नाली के रूप में
सही विकल्प का चयन करें :
A. A और B
B. B और D
C. C और D
D. A और C
गर्भगृह क्या है?
A. मंदिर के शीर्ष पर बनी एक संरचना।
B. मंदिर के अन्दर का एक सभागार जहां लोग इकट्ठा होते थे।
C. मंदिर के केंद्र में रखा एक छोटा महत्त्वपूर्ण बक्सा।
D. एक कमरा जहां मंदिर के देवी या देवता की मूर्ति रखी जाती थी।
निम्नलिखित में से किन शब्दों का 1949 में संविधान की प्रस्तावना में भारत को संबोधित करने के लिए उपयोग किया गया था?
A. लोकतांत्रिक
B. समाजवादी
C. गणतंत्र
D. संप्रभु
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. A, C और D
B. A, B और C
C. A और C
D. B, C और D
भारत में जनपद पंचायत किस स्तर पर काम करती है?
A. गाँव
B. ब्लॉक
C. ज़िला
D. राज्य
भारत में राज्यों की परिषद को ________ के रूप में जाना जाता है।
A. संसद
B. लोक सभा
C. राज्य सभा
D. विधान सभा
भारत में प्रथम आम चुनाव कब हुआ?
A. 1947 – 1948
B. 1950 – 1951
C. 1951 – 1952
D. 1952 – 1953
भारतीय न्याय-व्यवस्था के परिप्रेक्ष्य में निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य गलत है?
A. जनहित याचिका उन लोगों की ओर से दायर की जाती है जिनके अधिकारों का हनन हुआ हो।
B. अगर आरोपी को बचाव का अवसर नहीं दिया गया है तो उसे निष्पक्ष सुनवाई नहीं कह सकते।
C. केंद्र और राज्य के बीच विवाद के मामले में उच्चतम न्यायलय हस्तक्षेप नहीं कर सकती।
D. पानी का अधिकार जीवन के मौलिक अधिकार का एक भाग माना गया है।
भारत में 2006 में लागू हुए किस क़ानून ने औरतों के हिंसा-मुक्त घर के अधिकार को स्वीकार किया?
A. हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम
B. घरेलू हिंसा महिला संरक्षण अधिनियम
C. यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम
D. दहेज़ मृत्यु दण्ड अधिनियम
भारत में शोषण के विरुद्ध मौलिक अधिकार के अंतर्गत ________ वर्ष की आयु से कम के बच्चों का किसी फैक्ट्री, खदान, या किसी अन्य हानिकारक काम में रोज़गार प्रतिबंधित है।
A. 10
B. 14
C. 16
D. 18
ओमप्रकाश वाल्मीकि की आत्मकथा जिसमें जातीय भेद-भाव की कहानी बताते हैं, का क्या नाम है?
A. अछूत
B. तिरस्कार
C. पिछड़ा
D. जूठन
निम्नलिखित में सा कौन सा वाक्य सही है?
A. सरकार राज्य का एक अंग होता है।
B. सरकार और राज्य एक ही हैं और इन दोनों शब्दों का एक-दूसरे के स्थान पर प्रयोग किया जा सकता है।
C. मतदान के ज़रिये राज्य को बदला जा सकता है।
D. क़ानून लागू करना सरकार की जिम्मेदारी नहीं होती।
भारत में संविधान का अंतिम व्याख्याता (इन्टरप्रेटर) कौन है?
A. राष्ट्रपति
B. न्यायपालिका
C. कार्यपालिका
D. संसद
संघवाद का अर्थ _________
A. पूरे देश में एकात्मक प्रशासन।
B. केंद्र सरकार के हाथ में सारे प्रशासनिक बल होने चाहिए।
C. देश में सरकार का एक से अधिक स्तर।
D. देश में एक स्तरीय सरकार या प्रशासन।
निम्नलिखित में से कौन भारत में धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत से मेल खाता है?
A. धर्म और राज्य के बीच सख्त अलगाव।
B. राज्य धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप कर सकता है।
C. राज्य समुदायों के ‘व्यक्तिगत कानूनों’ में हस्तक्षेप नहीं कर सकता।
D. राज्य धार्मिक वर्चस्व को नहीं रोक सकता।
मैला साफ़ करने की प्रथा को ख़त्म करने के लिए अपनाई गईं सरकारी नीतियाँ निम्नलिखित में से किस पर प्रतिबन्ध लगाती हैं?
A. सूखे शौचालय का निर्माण।
B. सफाई कर्मचारी के रूप में लोगों की नियुक्ति।
C. ग्रामीण इलाकों में जन शौचालय का निर्माण।
D. अपशिष्ट पदार्थ प्रबंधन प्लांट का निर्माण।
प्राथमिक स्तर पर इतिहास की पाठ्यपुस्तकों को ‘हमारे अतीत’ कहा गया है, क्योंकि ये पाठ्य-पुस्तकें चर्चा करती हैं:
A. कैसे विभिन्न स्रोतों से इतिहास को पढ़ा जा सकता है।
B. कैसे इतिहास को घटनाओं और तिथियों के आधार पर समझा जा सकता है।
C. कैसे अलग-अलग वर्ग और समूह के लोगों के अनुभव अलग रहे हैं।
सही विकल्प का चयन करें :
A. A और B
B. B और C
C. A और C
D. A, B और C
आप निम्नलिखित में से किस प्राथमिक स्रोत का उल्लेख पहले पालतू पशुओं के निर्माण के दावों के लिए करेंगे?
A. पांडुलिपि
B. लघुमूर्ति वाले खिलौने
C. गुफ़ा चित्र
D. कब्रगाह
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A, B और C
B. A, B और D
C. A, C और D
D. B, C और D
निम्निलिखित संगम कविता पर ध्यान दें :
समुद्री जहाज़ों पर लाए गए तेज़ तटीय घोड़े,
गाड़ियों पर काली मिर्च की गठरियाँ,
हिमालय से मिले रत्न और सोना
दक्षिण की पहाड़ियों से चन्दन की लकड़ियाँ
प्राचीन भारतीय इतिहास के किस पहलू का ये साक्ष्य प्रदान करती हैं?
A. नए प्रश्न और विचार
B. प्रारंभिक समुद्रतटीय व्यापार
C. सिल्क रूट (रेशम मार्ग) का कुषाण द्वारा नियंत्रण
D. बौद्ध धर्म के समय ग्रामीण जीवन
प्रारम्भिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान को सम्मिलित करने में, निम्नलिखित में सा कौन-सा कारण सबसे उचित है?
A. यह एक ऐसा विषय है जो कमज़ोर विद्यार्थियों के लिए है और बहुत उपयोगी नहीं है।
B. यह एक ऐसा विषय है जो विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति पैदा करता है।
C. यह एक ऐसा विषय जो सरकारी नीतियों को प्रचारित करता है।
D. यह एक ऐसा विषय है जो सामाजिक व राजनैतिक मुद्दों के प्रति दिलचस्पी पैदा करता है।
एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों को अपने स्कूल के समीप एक उद्योग की अवस्थिति के लिए निवेश और प्रक्रम का मानचित्र बनाने के लिए कहते हैं। इससे शिक्षक विद्यार्थियों के किस कौशल का मूल्यांकन कर सकते हैं?
A. अन्वेषण
B. तुलना
C. विश्लेषण
सही विकल्प का चयन करें :
A. केवल C
B. B और C
C. A और C
D. A, B और C
विद्यार्थियों में घरेलू सहायक (डॉमेस्टिक हैल्पर) के प्रति समानुभूति पैदा करने व उनको संवेदनशील बनाने के लिए कौन-सी शिक्षण – शास्त्रीय योजना सबसे अधिक उचित होगी?
A. कक्षा में घरेलू सहायक के एक वास्तविक उदाहरण की वास्तविकता को साझा करना।
B. घरेलू सहायक के कार्यों पर वृत्त-चित्र को दिखाना व उस पर चर्चा करना।
C. एक घरेलू सहायक को कक्षा में आमंत्रित करना।
D. छात्रों को किसी घरेलू सहायक से परिचय बनाकर उनके अनुभवों पर एक कहानी लिखने को कहना।
‘घरेलू कार्य का महत्त्व’ विषय को पढ़ाते समय शिक्षक को घरेलू कार्य को दर्शाना चाहिए:
A. एक ऐसे कार्य के रूप में जो महिलाओं द्वारा किया जाता है।
B. एक ऐसे कार्य के रूप में जिसे पूरा करने में कम समय की आवश्यकता है।
C. एक महत्त्वपूर्ण कार्य के रूप में जिसे सम्मान दिया जाना चाहिए।
D. एक ऐसे कार्य के रूप में जो पुरुष तथा महिला दोनों द्वारा किया जा सकता है।
सही विकल्प का चयन करें।
A. A और B
B. A और C
C. B और D
D. C और D
एक भूगोल की कक्षा में पाठ्यपुस्तक का उत्तम उपयोग होता है :
A. ज्ञान की निर्धारित मात्रा की प्राप्ति में
B. निर्धारित समय सारणी में मूल्यांकन के स्रोत हेतु
C. सोच-विचार और विस्मय हेतु
D. बच्चों के लिए तनाव कम करने का एकमात्र सूचना स्रोत
एक गतिविधि के आयोजन, जिसमें अपने आस पड़ोस के बुजुर्गों से बातचीत करते हैं तथा भूमि-उपयोग के बारे में जानकारी इकठ्ठा करते हैं, में विद्यार्थी किन कौशलों का विकास करते हैं:
A. प्रश्न पूछना और अभिलेखन करना
B. सुनना और अन्वेषण करना
C. अनुमान लगाना और बातचीत करना
D. परिकल्पना बनाना और विश्लेषण करना
सही विकल्प का चयन करें :
A. A, B और C
B. A, B और D
C. A, C और D
D. B, C और D
‘भक्ति और सूफी आन्दोलन’ विषय पर पुनर्योजना बनाते समय शिक्षक को केन्द्रित होना चाहिए:
A. तात्कालिक समय में सामाजिक भिन्नता के प्रचलन को चुनौती देने वाले कारक के रूप में इन आन्दोलनों के चित्रण पर
B. भक्ति-भाव को प्रदर्शित करने के रूप में गानों, कविताओं और नृत्य के के महत्त्व पर
सही विकल्प का चयन करें:
A. केवल A
B. केवल B
C. A और B दोनों
D. न तो A और न ही B
‘कारखाना-भ्रमण’ विषय पर परियोजना कार्य देते समय निम्नलिखित में से कौन से उद्देश्य हो सकते हैं?
A. तर्क करने के कौशल को अर्जित करना
B. समूह में कार्य करने के कौशल को सीखना
C. अन्वेषण कौशल को विकसित करना
D. परिकल्पना करने के कौशल को सीखना
सही विकल्प का चयन करें :
A. A और B
B. A और D
C. B और C
D. C और D
जाति और लिंग से जुड़े हुए द्वंद्वात्मक विषयों को सामाजिक विज्ञान की कक्षा में __________
A. पूरी तरह से बचना चाहिए और कक्षा में शामिल नहीं करना चाहिए।
B. अनिर्णीत रखा जाना चाहिए और इन पर विभिन्न आयामों से चर्चा करनी चाहिए।
C. शिक्षक की अपनी समझ और विश्वास मत पर आधारित चर्चा करनी चाहिए।
D. विद्यार्थियों की भावनाओं के अनुसार चर्चा करनी चाहिए।
नागरिकशास्त्र से राजनीति विज्ञान शब्दावली में बदलाव किस उद्देश्य से किया गया?
A. आज्ञाकारी नागरिक विकसित करने के लिए
B. विमर्शी नागरिक विकसित करने के लिए
सही विकल्प का चयन करें :
A. केवल A
B. केवल B
C. A और B दोनों
D. न तो A न ही B
सामाजिक विज्ञान पाठ्यचर्चा को ‘जेंडर विमर्श से जोड़ने’ की संस्तुति पाठ्यपुस्तकों में किस रूप में दिखती है?
A. महिलाओं और उनसे जुड़े मुद्दों का संदर्भ अधिक होना
B. महिलाओं के परिप्रेक्ष्य को एतिहासिक व तात्कालिक दोनों सरोकारों में शामिल करना
सही विकल्प का चयन करें :
A. केवल A
B. केवल B
C. A और B दोनों
D. न तो A न ही B
इतिहास आधारित सिनेमा और तात्कालिक सन्दर्भों से जुड़े वृत्त-चित्र का उपयोग :
A. खाली समय को भरने और केवल मनोरंजन के लिये होना चाहिए।
B. पाठ्यपुस्तकों के स्थान पर होना चाहिए।
C. व्याकरण और विश्लेषण के लिए होना चाहिए।
D. रुचि और चर्चा को पैदा करने में प्रयुक्त होना चाहिए।
सही विकल्प का चयन करें :
A. A और C
B. B और D
C. C और D
D. A और D
सामाजिक विज्ञान पाठ्यचर्या को केन्द्रित होना चाहिए :
A. सामाजिक विज्ञान की सभी संकल्पनाओं, तथ्यों व जानकारियों को सम्मिलित करना
B. प्रासंगिक संकल्पनाओं को शामिल करना जिस से सामाजिक-राजनैतिक यथार्थों का विश्लेषण करने की क्षमता बन सके
सही विकल्प का चयन करें :
A. केवल A
B. केवल B
C. A और B दोनों
D. न तो A न ही B
सामाजिक विज्ञान की कक्षाओं में प्रयुक्त पाठ्य-पुस्तकों (टैक्स्ट) व सामग्रियों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. सुझाई गई पाठ्य-पुस्तकें एक मात्र स्रोत हैं जिनका उपयोग किया जाए, चूंकि पाठ्यक्रम परिमित हैं।
B. सुझाई गई पाठ्य-पुस्तकें कई स्रोतों में से एक हैं, चूँकि हमें असीमित संदर्भों को शामिल करने की ज़रूरत है।
C. पूरक सामग्रियों की व्यवस्था शिक्षकों के लिए अनावश्यक बोझ है।
सही विकल्प का चयन करें :
A. A और C
B. केवल C
C. B और C दोनों
D. केवल B
विज्ञापन के बारे में विद्यार्थियों की समझ के निर्धारण में निम्नलिखित में से किन योजनाओं और कौशलों पर जोर देना चाहिए?
A. आलोचनात्मक विश्लेषण और मूल्यों के संप्रेषण के संदर्भ में विद्यमान विज्ञापनों को संज्ञान में लेना।
B. किसी विशिष्ट उद्देश्य या उत्पाद के लिए बन रहे विज्ञापनों में सृजनात्मकता।
C. आलोचनात्मक उपबोध और प्रस्तुतीकरण कि कैसे ये हमारी सोच और जीवन को प्रभावित करता है।
D. विज्ञापनों के आधार पर बेहतर उत्पाद की तुलना करना।
सही विकल्प का चयन करें :
A. A, B और C
B. A, B और D
C. A, C और D
D. B, C और D
मानचित्र विषय पर चर्चा करते समय एक शिक्षक को किन संकल्पनाओं पर केन्द्रित होना चाहिए :
A. दूरी एवं अनुमाप से नक्शा बनाना
B. रेखा चित्र और यथार्थ मापन
C. दिशा और अवस्थिति
D. चिन्ह और रंग
सही विकल्प का चयन करें :
A. A, B और C
B. A, B और D
C. A, C और D
D. B, C और D
विद्यार्थियों में अन्वेषण कौशल और विभिन्न शिल्प केन्द्रों की एतिहासिक समझ विकसित करने के लिए, उन्हें नियत कार्य दिए जा सकते है:
A. इन केन्द्रों को मानचित्र में इंगित करना और उनकी समकालीन अवस्थिति को पहचानना
B. इन केन्द्रों के अतीत और वर्तमान की स्थितियों के बारे में जानना और उनकी तुलना को एक रिपोर्ट के रूप में लिखना
C. विद्यालय में विभिन्न शिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने के लिए स्थानीय शिल्पकार को आमंत्रित करना
सही विकल्प का चयन करें :
A. A और B
B. A और C
C. B और C
D. A, B और C