CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part56

विकास के किस चरण में बहुत से हार्मोन संबंधी परिवर्तन होते हैं तथा अपनी पहचान की सक्रिय खोज पर बल होता है?
A. किशोरावस्था 
B. शैशवावस्था 
C. प्रारंभिक बाल्यवस्था 
D. माध्यमिक बाल्यवस्था

कथन (A): भाषा विकास केवल शैशवावस्था के दौरान होता है और इसलिए केवल शैशवावस्था तक ही उपयुक्त उद्दीपन प्रदान करना चाहिए। 

तर्क (R): शुरूआती वर्षो के दौरान अनुभव किए गए नकारात्मक वातावरण का दीर्घकालिक प्रभाव नहीं होता है।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही है और (R) (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही है, लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

विकास के विषय में कौन-सा वक्तव्य सही है- 

(i) विकास की गति में व्यक्तिगत विभिन्नताएँ होती हैं।

(ii) संज्ञानात्मक विकास पूर्णतः अनुवांशिकता द्वारा निर्धारित होता है।

(iii) विकास पूर्वनिर्धारित क्रम में होता है।

(iv) विकास के सभी पक्ष-क्षेत्र परस्पर संबंधित हैं।

A. (i), (ii) और (iii)
B. (i), (ii) और (iv)
C. (i), (iii) और (iv)
D. (i), (ii), (iii) और (iv)

वे गाणितीय प्रश्न जो परिकल्पना परिस्थितियों से संबंधित हैं और बीजगणितीय कथन आलेखित करते है, प्रारंभिक पाठ्यचर्या का एक भाग हैं। इस विचार का आधार है कि किशोरावस्था के छात्र कौन सा कार्य करने में सक्षम है?
A. अमूर्त चिंतन
B.

मूर्त पदार्थों के साथ निश्चित सक्रियाएं

C. श्रेणीबद्ध कार्य
D. वर्गीकृत कार्य

पियाजे के अनुसार निम्नलिखित में से कौन से 4 तत्व विकास को प्रभावित करते हैं?
A. रिपक्वता, क्रियाशीलता, सामाजिक-अनुभव, सन्तुलनता 
B. भाषा, संस्कृति, सामाजिक-प्रभाव, समआयु वर्ग 
C. सकारात्मक व नकारात्मक पुनर्बलन, प्रस्तुतीकरण एवं दण्ड हटाया जाना 
D. अनुवेषण, ध्यान, अवरोधन, स्मृति

लेव वायगोत्स्की व जीन पियाजे के सिद्धान्तों में मुख्य भेद क्या है?
A. अर्थ-निर्माण की प्रक्रिया में बच्चों की रचनात्मक/वस्तुनिष्ठ भूमिका
B. बच्चो को सक्रिय/निष्क्रिय कार्यकर्ता के रूप में देखना 
C. भाषा व सोच के बीच संबंध 
D. सीखने की प्रक्रिया की सरल/जटिल समझ

लेव व्यागोत्सकी का विश्वास था कि –
A. शिक्षा का मुख्य उदेश्य विद्यार्थियों की स्मृति में तथ्यों को डालना है / विद्यार्थियों को तथ्य याद कराना है।
B. बच्चे मुख्यतः अकेले काम करके और संज्ञानात्मक अवधारणाओं की खोज करके सीखते है।
C. अधिगम संरचनात्मक और साथ ही साथ सहयोगात्मक प्रक्रिया है।
D. अधिगम मुख्यतः तब होता है जब बच्चे किसी प्रतिक्रिया से कोई उद्दीपक जोड़ते है।

लॉरेंस कोहलबर्ग के विषय में कौन सा विकल्प सही है?
A. वे पियाजे के सिद्धान्त को उद्धृत नहीं करते हैं।
B. वे नैतिक विकास के छहः स्तरों को दो चरणों में समेट देते है।
C. उन्होंने बच्चों को “हिन्ज की दुविधा” की काल्पनिक स्थिति देकर शोध किया है।
D. उनका मानना है कि संज्ञानात्मक विकास क्रम में लड़के और लड़कियों में नैतिकता का विकास भिन्न भिन्न होता है।

एक प्रगतिशील कक्षा में अध्यापक को क्या करना चाहिए?

(i) उपदेशक होना चाहिए व सदा कक्षा को नियंत्रण में रखना चाहिए।

(ii) छात्रों के पूर्व ज्ञान व अनुभवों को महत्व देना चाहिए।

(iii) केवल बाह्य अभिप्रेरणा पर बल देना चाहिए।

(iv) छात्रों को आलोचनात्मक तरीके से सोचने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

A. (iii), (iv)
B. (ii), (iv)
C. (ii), (iii)
D. (i), (iv)

आकलन को निम्नलिखित में से किस संदर्भ में सूचित करना चाहिए?
A. वह कार्य जो विद्यार्थी नही कर सकता। 
B. दूसरों की तुलना में विद्यार्थी का प्रदर्शन। 
C. विद्यार्थी क्या और कैसे सीख रहा है, का विस्तृत ब्यौरा। 
D. उपयुक्त उपनाम जैसे मन्दबुद्धि कुशलबुद्धि इत्यादि से विद्यार्थी का उल्लेख। 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में प्रस्तावित समग्र 360 डिग्री बहुआयामी प्रगति पत्र को क्या दर्शाना चाहिए?
A. विद्यार्थियों के प्रदर्शन की दूसरे प्रदेशों में विद्यार्थियों के अंको से तुलना। 
B. विद्यार्थियों की संज्ञानात्मक, भावात्मक व मनोगत्यात्मक आयामों में प्रगति। 
C. विद्यार्थियों की संज्ञानात्मक क्षमताओं के अनुसार सही पहचान कर आठ बिंदु श्रेणी पैमाने पर नामांकन। 
D. विद्यार्थियों की समझ में समस्या क्षेत्र जिन पर माता-पिता को काम करने की आवश्यकता है।

पाठ्यपुस्तकों में स्त्रियों का केवल नारीवादी विशेषताओं जैसे ‘पालन-पोषण’ व ‘देख-भाल’ करने वाली, ‘संवेदशील’ के रूप में चित्रण किसका उदहारण है?
A. स्त्रियों की जन्मजात क्षमताओं के चित्रण का 
B. लैंगिक पक्षपात का
C. लैंगिक समानता का
D. लैंगिक समता का

विद्यार्थियों में समालोचनात्मक या गहन चिंतन का आकलन किस प्रकार किया जा सकता है?
A. उनकी प्रत्यास्मरण की योग्यता के परीक्षण द्वारा
B. उनके विवेचनात्मक कौशलों के विश्लेषण द्वारा
C. उनकी नकल करने की गति माप कर
D. उनकी वर्तनी की परिशुद्धता की गणना द्वारा

लेव वायगोत्स्की के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा कारक अधिगम को प्रभावित नहीं करता है?
A. उद्दीपन-अनुक्रिया संबंध
B. पाड़
C. भाषा
D. सामाजिक अंतः क्रिया

बुद्धि के समकालीन सिद्धान्तों, जैसे कि हॉवर्ड गार्डनर द्वारा दिए सिद्धांत के अनुसार बुद्धि के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही नहीं है?
A. मानकीकृत परीक्षणों को प्रशासित करके बुद्धि का सटीक अनुमान लगाया जा सकता है।
B. बुद्धि के अंतर्गत कई स्वतंत्र बुद्धियाँ आती हैं। 
C. बुद्धि अनुवांशिक व पर्यावरणीय कारकों की जटिल परस्पर क्रिया का परिणाम है।
D. प्रेरक परिवेश प्रदान करके बुद्धि को बढावा दिया जा सकता है।

हाशिए पर रहने वाले समुदायों से पहली बार विद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को अध्यापक कैसे मदद कर सकता है?
A. उनको विद्यालय के बाद निजी ट्यूशन लेने को कहकर
B. उपयुक्त पाड़ देकर कक्षा में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देकर
C. उन्हें बहुत से जटिल कार्यपत्रक गृहकार्य में देकर
D. उनमें असफलता का भय पैदा करके जिससे वह स्वयं मेहनत करें

समावेशी शिक्षा का उद्देश्य क्या है?
A. विशिष्ट आवश्यकता वाले विद्यार्थियों का पृथक्करण  
B. विशिष्ट आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए विशिष्ट शिक्षा  
C. विशिष्ट आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को बिना विशिष्ट आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के स्तर पर लाना
D. सभी शिक्षार्थियों को एक नियमित स्कूल प्रणाली में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है, यह सुनिश्चित करना

समावेशी शिक्षा किस पर बल देती है?
A. व्यक्तिगत विभिन्नताओं को पहचानते हुए पाठ्यचर्या में लचीलापन  
B. विद्यार्थियों की क्षमताओं के आधार पर पृथक्करण 
C. सभी विद्यार्थियों के लिए मानक पाठ्यचर्या 
D. विशिष्ट ज़रूरतों वाले विद्यार्थियों के लिए केवल व्यवसायिक शिक्षा का प्रबंधन

पठन वैकल्प वाले विद्यार्थियों की पहचान किन अभिलक्षणों द्वारा की जा सकती है?
A. शब्दों की पहचान, विसंकेतन और वर्तनी में संघर्ष
B. ध्यान ना केंद्रित कर पाना, अतिक्रियाशीलता, आवेगशीलता
C. मौलिकता, प्रवाह, लचीलापन 
D. मासपेशियों के संचालन, गति व समन्वयन में कठिनाई

निम्नलिखित में से कौन से अभिलक्षण एक प्रतिभाशाली विद्यार्थी की पहचान नहीं हैं?
A. निरंतर प्रवीणता अभिमुखीकरण व्यवहार
B. समकक्षियों की तुलना में उच्चतर सामाजिक कौशल व परिपक्कता
C. स्वतंत्र रूप से समस्या-समाधान
D. बौद्धिक जिज्ञासा

पौधों पर चर्चा करते हुए, एक शिक्षक ने पाया कि कई बच्चों को इस संकल्पना के संबंध में भ्रांतियाँ हैं। इस संदर्भ में शिक्षक को-
A.

विद्यार्थियों को उनकी भ्रान्तियों की पहचान करने में मदद करनी चाहिए और अवबोध का पुन: निर्माण करना चाहिए।

B. ऐसी भ्रान्तियाँ रखने के लिए विद्यार्थियों को सज़ा देनी चाहिए और उसी समय इस विषय को छोड़ देना चाहिए। 
C. स्पष्ट रूप से भ्रान्तियों की ओर संकेत करना चाहिए और याद करने के लिए सही जानकारी देनी चाहिए। 
D. विद्यार्थियों को ‘बौद्धिक रूप से तुच्छ’ नामीकरण करना चाहिए और उन्हें विशिष्ठ शिक्षा के लिए अनुमोदित करना चाहिए। 

कथन (A): अधिगमकर्ताओं में समालोचनात्मक चिंतन के विकास के लिए, एक शिक्षिका कक्षा में कई समाचार पत्र लेकर आती है, जिन सभी में एक विशेष खबर का उल्लेख है और अधिगमकर्ताओं को समूहों में चर्चा करने को कहती है।

तर्क (R): माध्यमिक स्तर पर पाठ्यपुस्तकें ही ज्ञान का एकमात्र माध्यम हो सकती है।

सही विकल्प चुनिए-

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है। 
D. (A) और (R) दोनों गलत है

माध्यमिक स्कूल के शिक्षक को-
A. विद्यार्थी की त्रुटि को इंगित करना चाहिए ताकि उसकी असफलता बताई जा सके। 
B. विद्यार्थी की त्रुटियाँ पूरी कक्षा को बतानी चाहिए ताकि उसे अपमानित किया जा सके। 
C. विद्यार्थी को अवसर उपलब्ध करवाने चाहिए कि वो अपनी त्रुटियाँ पहचान कर उन पर काम कर सके। 
D. विद्यार्थी को शर्मिंदा करना चाहिए ताकि वह भविष्य में कोई त्रुटियाँ न करें।

क्या प्रतिस्पर्धा के अधिगम को बढ़ावा देने के लिए अभिप्रेरणा के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए?
A. हाँ, इससे समकक्षियों से प्रदर्शन की तुलना में मदद मिलती है। 
B. नहीं, इससे कक्षा में नकारात्मक लोकाचर को क्षमता के आधार पर अनावश्यक सामाजिक तुलना के कारण बढ़ावा मिलता है। 
C. हाँ, इससे विद्यार्थियों को दूसरों से बेहतर करने को बढावा मिलता है। 
D. नहीं, प्रतिस्पर्धा का इस्तेमाल केवल विशिष्ठ ज़रूरतों वाले विद्यार्थियों के लिए करना चाहिए।

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part7

निम्नलिखित में से किसमें अधिसंज्ञानात्मक क्षमताओं की ज़रूरत पड़ती है?
A. प्रयोग के चरणों का विवरण
B. समस्या समाधान की अपनी रणनीतियों पर चिंतन
C. गणितीय संक्रिया की नियत प्रणाली का दोहराव
D. पाठ्यपुस्तकों में दी गयी विभिन्न घटनाओं की परिभाषाओं का स्मरण

एक शिक्षिका विद्यार्थियों की समस्या समाधान की क्षमताओं को कैसे बढ़ावा दे सकती है?
A. पूछ-ताछ को हतोत्साहित करके
B. अनुरूपकों के इस्तेमाल को निषेधित करके
C. चुनौतियों से बचने के लिए सारे हल उपलब्ध करवाकर
D. विद्यार्थियों को समस्या-समाधान के तरीकों के सुस्पष्टिकरण को प्रोत्साहित करके

एक सामाजिक रचनात्मक कक्षा में-
A. बच्चे निष्क्रिय रूप से सुनते है जब शिक्षिका पढाती है I
B. संसाधन केवल दिखावे के लिए होते है।
C. बैठने की व्यवस्था में क्रियाकलाप के अनुसार बदलाव होते है।
D. आकलन को अधिगम से परे एक अलग गतिविधि के रूप में किया जाता है।

निम्नलिखित में से कौन से कारक सार्थक अधिगम तथा विद्यार्थियों को चुनौतीपूर्ण कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे?
A. शिक्षकों का विद्यार्थियों की क्षमताओं के बारे में सकारात्मक विश्वास।
B. बेहद प्रतिस्पर्द्धात्मक कक्षा संस्कृति जिसमें व्यक्तिगत उपलब्धियों पर बल हो।
C. ऐसे वातावरण जिसमे प्रदर्शन को बढाने के लिए डर व शर्मिंदगी पर बल दिया जाए। 
D. समस्या समाधान के हर चरण में भौतिक इनाम देना।

कौन सा संवेग विद्यार्थियों को अधिगम में हतोत्साहित करेगा?
A. गर्व
B. आनंद
C. आशा 
D. बोरियत

यदि छात्र आपके शिक्षण में रुचि नहीं ले रहे हैं तो आप-
A. उन्हें अनदेखा करेंगे और पढाना जारी रखेंगे।
B. कक्षा छोड़ देंगे और उनके माता पिता से शिकायत करेंगे।
C. उन्हें ध्यान ना देने के लिए दंडित करेंगे।
D. अपनी शिक्षण विधियों पर चिंतन करेंगे और वैकल्पिक विधि का प्रयोग करेंगे।

कन्नौज के लिए ‘त्रिपक्षीय संघर्ष’ निम्नलिखित में से किन सेनाओं द्वारा लड़ा गया था?
A. पाल राजवंश, चालुक्य, राष्ट्रकूट
B. गुर्जर-प्रतिहार, राष्ट्रकूट, पाल राजवंश
C. गुर्जर-प्रतिहार, चालुक्य, पाल राजवंश
D. गुर्जर-प्रतिहार चोल राजवंश, पाल राजवंश

निम्न कथनों (A) और (B) पर विचार कर, सही उत्तर का चयन कीजिए:

कथन (A) : महाजनपदों के शासक केवल किसानों से नियमित रूप से कर वसूलते थे।

कथन (B) : औज़ार बनाने और कृषि में उन्नति ने अनाज की अधिक पैदावार को बढ़ाया।

A. A सही है और B गलत है।
B. A और B दोनों सही हैं और B सही व्याख्या है A की।
C. A गलत है और सही है।
D. A और B दोनों सही हैं, परन्तु B सही व्याख्या नहीं है A की।

अकबर के सर्वत्र शांति विचार का उदय हुआ क्योंकि-
A. उसे विभिन्न धर्मों और उनके रीति-रिवाज़ों में रूचि थी।
B. वह धर्म और धर्म मुखियों पर नियंत्रण करना चाहता था।
C. वह राजनैतिक संघर्ष समाप्त करना चाहता था।
D. वह अपने उत्तराधिकारियों के लिए एक शान्तिपूर्ण साम्राज्य बनाना चाहता था।

मुगल साम्राज्य की स्थिरता का आधार क्या था?
A. केन्द्रीकृत प्रशासनिक नीति और सम्राट का नियंत्रण
B. सैनिक अभियान और युद्धों द्वारा विस्तारीकरण की नीति
C. भूमिकर, जो आय का मुख्य साधन था
D. आस-पास के क्षेत्रों से मित्रता और वैवाहिक संबंध

तुलसीदास की रामचरितमानस ___________भाषा में लिखी गई है।
A. संस्कृत
B. हिन्दुस्तानी
C. ब्रजभाषा
D. अवधी

वे बौद्धों और जैनों के कटु आलोचक थे और शिव तथा विष्णु के प्रति सच्चे प्रेम को मुक्ति का मार्ग बताते थे।

उपरोक्त विशेषता किन  से संबंधित है?

A. नयनार और अलवार
B. शंकर और रामानुज
C. अल्लमा प्रभु और अक्कमहादेवी
D. सिद्ध और योगी

गोंड जनजातियां आज के समय में कौन-से राज्यों में बहुसंख्या में फैली हुई हैं?
A. छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश
B. छत्तीसगढ़, केरल, उत्तर प्रदेश
C. छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल
D. छत्तीसगढ़, उड़ीसा, कर्नाटक

निम्नलिखित पर विचार करें और सही विकल्प चुनें –

(A) बहुत से आदिवासी समूह बाजार और व्यापारियों को अपने शत्रु की तरह समझते थे।

(B) अंग्रेजी राज में होने वाले परिवर्तनों को अनुभव कर आदिवासी समूह खुश थे।

(C) दिकू लोगों ने आदिवासियों की आर्थिक और सामाजिक संपन्नता में सहायता की।

A. A सत्य है।
B. A और B सत्य हैं।
C. A और C सत्य हैं।
D. A, B, और C सभी सत्य हैं।

सतनामी आंदोलन का गठन किसकी सामाजिक स्थिति को सुधारने के लिए किया गया?
A. पूर्वी भारत में मजदूरी करने वाले समूहों के लिए
B. उत्तरी भारत में होने वाले जाति भेदभाव के लिए
C. मध्य भारत में चमड़े का काम करने वाले समूहों के लिए
D. पश्चिम भारत के मैला सफाई करने वाले समूहों के लिए

निम्नलिखित में से कौन-से आन्दोलन जाति उन्मूलन के विरुद्ध स्पष्ट रूप से अपने प्रभाव के क्षेत्रों से मेल खाते हैं?
A. सतनामी आन्दोलन – पंजाब
B. मटुआ पंथ – तमिलनाडु
C. सत्यशोधक समाज – महाराष्ट्र
D. आर्य समाज – केरल

निम्नलिखित में से कौन-से दावे जाति विरोधी समाज सुधारक से सही रूप में मेल खाते हैं?

(A) निम्न जातियाँ द्रविड़ संस्कृति की वास्तविक समर्थक हैं: घासीदास

(B) जाति के आधार पर लोगों में भेदभाव नहीं करना चाहिए क्योंकि संपूर्ण मानवता एक ही जाति से संबंध रखती है: श्री नारायण गुरू

(C) शुद्र और अतिशूद्रों को जाति भेदभाव को एकजुट होकर चुनौती देनी चाहिए: ज्योतिराव फूले

सही विकल्प का चयन करें।

A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (A) और (C)
D. न तो (A), (B) और न ही (C) 

औपनिवेशिक भारत में प्रशासन के भारतीयकरण की माँग के विषय में कौन-सा/से वक्तव्य सही हैं।

(A) अधिकाँश नौकरियों पर अंग्रेजों का एकाधिकार था।

(B) इसके द्वारा आशा की गई कि धन का बहाव इंग्लैंड की ओर से रोका जा सकेगा।

(C) इसके द्वारा आशा की गई कि यह भारतीयों के लिए इंग्लैंड में अधिक रोजगार के अवसर बनाएगा।

A. (A) और (B) सत्य हैं।
B. (B) और (C) सत्य है।
C. (A) और (C) सत्य हैं।
D. (A)(B) और (C) सभी सत्य हैं।

रॉलट सत्याग्रह के विषय में इन वक्तव्यों पर विचार करें और उचित विकल्प बताएँ –

(A) रॉलट एक्ट के खिलाफ सत्याग्रह के लिए गाँधीजी ने 1919 में घोषणा की।

(B) इस एक्ट द्वारा पुलिस की शक्तियाँ बढ़ती थीं और वहीं यह एक्ट आम आदमी के मौलिक अधिकार भी सशक्त करता था।

(C) 6 अप्रैल 1919 को ‘अपमान और याचना दिवस’ के रूप में मनाया गया।

A. (A) और (B) सत्य है।
B. (B) और (C) सत्य है।
C. (A) और (C) सत्य है।
D. केवल (B) सत्य है।

आप क्यों सोचते हैं कि मीरा बेन जैसी गाँधीवादी, पंचवर्षीय योजना में विज्ञान और मशीनरी पर बल की आलोचक थी?
A. इससे लघु उद्योगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और वे घट जाएँगे
B. इससे पर्यावरणीय खतरों के कारण मानव जीवन पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा
C. इससे किसानों की सँख्या में कमी आयेगी क्योंकि वे नए कारखानों में काम करने का चयन करेंगे
D. इससे श्रम की आवश्यकता में कमी आएगी क्योंकि मशीनें किसानों की जगह ले लेंगी

निम्नलिखित कथनों में से मानचित्र के संदर्भ में कौन-सा कथन सही है?

(A) मानचित्र के तीन घटक हैं — दूरी, समय और चिह्न (प्रतीक)।

(B) जब बड़े क्षेत्रफल वाले भागों; जैसे – महाद्वीपों या देशों को कागज़ पर दिखाना होता है, तब हम छोटे पैमाने वाले मानचित्र का उपयोग करते हैं।

(C) जब एक छोटे क्षेत्रफल वाले भाग; जैसे – गाँव या हर (कस्बा) को कागज पर दिखाना होता है, तब हम बड़े पैमाने वाले मानचित्र का उपयोग करते हैं।

A. केवल (A) और (B)
B. केवल (A) और (C)
C. केवल (B) और (C)
D. केवल (A)

निम्नलिखित लक्षणों के आधार पर महाद्वीप की पहचान कीजिए:

(A) विषुवत् वृत्त इस महाद्वीप के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरती है।

(B) इस महाद्वीप का बहुत बड़ा भाग उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है।

A. उत्तरी अमेरिका
B. एशिया
C. अफ्रीका
D. दक्षिण अमेरिका

निम्न में से कौन-सा पृथ्वी के ताप कटिबंध का अनुक्रम सही तरीके से रखा गया है/गए हैं?

(A) उष्ण कटिबंध, दक्षिण शीतोष्ण कटिबंध तथा शीत कटिबंध।

(B) उष्ण कटिबंध, उत्तर शीतोष्ण कटिबंध तथा शीत कटिबंध।

(C) दक्षिण शीतोष्ण कटिबंध, उष्ण कटिबंध तथा शीत कटिबंध।

निम्नलिखित संकेतों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए।  

A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (A) और (C)
D. केवल (A)

देशांतर के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

(A) देशांतर काल्पनिक अर्द्धवृत्ताकार रेखाएँ है जिनकी त्रिज्या समान है।

(B) प्रमुख याम्योत्तर पृथ्वी को दो बराबर भागों उत्तरी गोलार्ध एवं दक्षिणी गोलार्द्ध में विभाजित करता है।

(C) 180 डिग्री पूर्व एवं 180 डिग्री पश्चिम याम्योत्तर ग्लोब पर एक दूसरे के विपरीत हैं।

(D) देशांतरीय याम्योत्तरों के बीच की दूरी ध्रुवों की तरफ बढ़ने पर घटती जाती है एवं ध्रुवों पर शून्य हो जाती है।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part11

निम्न में से सही उत्तर का चयन कीजिए। 

A. (A), (B) और (C)
B. (B) और C)
C. (A) और (D)
D. (B) और (D)

कथन A और B पर विचार कीजिए और सही विकल्प चुनिए:

कथन (A) : हरे पौधे CO2 का उपयोग करके अपना भोजन तैयार करते हैं।

कथन (B) : CO2 की मात्रा जितनी अधिक होगी पृथ्वी पर उतना ही अधिक जंगल होगा।

A. (A) और (B) दोनों सत्य हैं।
B. (A) और (B) दोनों असत्य हैं।
C. (A) सत्य है और (B) असत्य है।
D. (B) सत्य है और (A) असत्य है।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर मापी जाती है। रिक्टर पैमाने पर कौन-सा मान या उससे अधिक वस्तुओं के गिरने से क्षति पहुँचाने का कारण बन सकता है?
A. 4.0
B. 5.0
C. 6.0
D. 7.0

आप जिस तापमान का अनुभव करते हैं वह वायु में मौजूद ताप व शीतलता ही होती है। किसी स्थान का तापमान निर्भर करता है:-

(A) स्थान के अक्षांश पर

(B) स्थान की ऊँचाई पर (समुद्र तल से)

(C) स्थान के देशांतर पर

(D) गर्म व ठंडी महासागरीय धाराओं की उपस्थिति पर

A. (A), (B) और (C) पर
B. (A), (B) और (D) पर
C. (B),(C) और (D) पर
D. (A)(C) तथा (D) पर

निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिए।

(A) पृथ्वी द्वारा प्राप्त सौर विकिरण से पृथ्वी की सतह गर्म हो जाती है।

(B) पृथ्वी स्वयं गर्म होने के बाद एक विकिरण पिंड बन जाती है।

(C) नाइट्रोजन पृथ्वी द्वारा विकिरित उष्मा को रोक लेती है तथा पृथ्वी के तापमान को बनाए रखने में सहायता करती है।

A. (A) तथा (B) दोनों सही हैं।
B. (B) तथा (C) दोनों सही हैं।
C. (A) तथा (C) दोनों सही हैं।
D. केवल (A) सही है।

जब कपड़े सूखने में काफी समय लगता है और हमारे शरीर का पसीना आसानी से नहीं सूखता, निम्न में से किसकी सहायता से इसे बेहतर समझाया जा सकता है?
A. वायु में गैसों की उपस्थिति
B. वायु-दाब
C. आर्द्रता
D. मौसमी पवन

निम्न का मिलान कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:

वनों का प्रकार भारत में स्थान
a)  उष्णकटिबंधीय वर्षा वन  i) राजस्थान
b) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन ii) पश्चिमी घाट के पश्चिमी ढाल  
c) कँटीली झाड़ियाँ iii) पश्चिमी घाट के पूर्वी ढाल
d) मैंग्रौव वन iv) सुंदरवन

A. a-ii, b-iii, c-iv, d-i
B. a-iii, b-ii, c-i, d-iv
C. a-ii, b-iii, c-i, d-iv
D. a-iii, b-ii, c-iv, d-i

एक अध्यापिका अपनी कक्षा में जनसंख्या और उसके संघटन के संदर्भ में पढ़ा रही थीं। वह अपने छात्रों को जनसंख्या पिरामिड दिखाती है जो अपने आधार पर चौड़ा है तथा ऊपर की ओर बढ़ते हुए संकरा हो रहा है।
निम्नलिखित में से किस देश का जनसंख्या पिरामिड वह प्रयोग कर रही होगी?
A. जापान
B. आस्ट्रेलिया
C. केन्या
D. जर्मनी

निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से प्रवास को प्रभावित करने वाले ‘अपकर्ष कारक’ हैं:

(A) कार्य हेतु अच्छे अवसर

(B) बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ

(C) गरीबी

(D) उच्च आय

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल (A), (B) तथा (C)
B. केवल (A), (B) तथा (D)
C. केवल (B), (C) तथा (D)
D. सभी (A), (B), (C) तथा (D) 

निम्नलिखित वक्तव्यों पर विचार कर सही विकल्प का चुनाव कीजिए।

(A) प्राथमिक गतिविधियों में प्राकृतिक संसाधनों का निष्कर्षण और उत्पादन शामिल होता है।

(B) बैंकिंग, यातायात और विज्ञापन द्वितीयक गतिविधियों के उदाहरण हैं।

(C) तृतीयक गतिविधियाँ प्राकृतिक संसाधनों के प्रसंस्करण से संबंधित हैं।

A. केवल (A) सही है।
B. केवल (B) सही है।
C. केवल (C) सही है।
D. केवल (A) और (B) सही हैं।

भारत के किस क्षेत्र से बौद्ध धर्म तिब्बत पहुँचा?
A. अरूणाचल प्रदेश
B. लद्दाख
C. हिमाचल प्रदेश
D. सिक्किम

संविधान बनाने वालों ने ये उद्धोषणा करते हुए कि भारत के लोगों के लिए किसी भी एक भाषा, धर्म या संस्कृति को मानना बाध्य नहीं होगा, किस मूल्य को बढ़ावा देने का प्रयास किया था?
A. एकता
B. समानता
C. विविधता
D. बंधुत्व

भारत में सरकार के कितने स्तर मौजूद है?
A. दो
B. एक
C. तीन
D. चार

भारतीयो के मताधिकार के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. भारत में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार स्वतंत्रता से पूर्व भी था, क्योंकि साक्षर वर्ग के लोग उस समय भी मतदान कर सकते थे।
B. औपनिवेशिक भारत में किसी भी भारतीय के पास मताधिकार नहीं था।
C. कुछ भारतीयों के पास औपनिवेशिक भारत में मताधिकार था, किन्तु सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार नहीं था।
D. भारतीयों ने सर्वप्रथम संविधान-सभा के सदस्यों के लिए मतदान किया था।

क्या कारण है कि छोटी कार्यशाला और कारखाने कामगारों को अस्थाई रूप से काम पर रखते हैं?

(A) इस तरह के काम के लिए न तो तकनीकी कौशल की जरूरत होती है और न ही योग्यता की।

(B) इससे नियोक्ता पर कम दायित्व बनता है।

(C)  ये कार्य मौसमी होते हैं, कामगार आवश्यकता पड़ने पर रखे जा सकते हैं।

A. केवल (A) और (B)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (A) और (C)
D. सभी (A)(B) तथा (C)

कृषि के विषय में कौन-सा कथन सही है?

(A) लोग पूरे वर्ष अपनी भूमि या दूसरों की भूमि पर काम करते हैं।

(B) गाँवों में स्री-पुरुष दोनों कृषि कार्य में लगे रहते हैं।

A. केवल (A)
B. केवल (B)
C. दोनों (A) तथा (B)
D. दोनों (A) तथा (B) नहीं

कक्षा में ‘लोकतंत्र’ विषय पर चर्चा करते हुए, आप इसे किस रूप में प्रस्तुत करना चाहेंगे?
A. एक परिवर्तनशील और विकासशील विचार के रूप में
B. एक सुनिश्चित विचार या प्रणाली के रूप में
C. एक आदर्श सरकार के रूप में
D. एक जन्मजात अधिकार के रूप में

एक अध्यापिका जैंडर भूमिका पर चर्चा कर रही हैं। कौन-सा उदाहरण रूढ़िवादिता तोड़ने के लिए उपयुक्त होगा।

(A) लक्ष्मी लाकरा उत्तर रेलवे की प्रथम इंजन चालक बनी

(B) जैवियर अच्छा वेतन वाली नौकरी पाने के लिए उच्च अंक प्राप्त करने के दबाव में है।

(C) रुकैया हुसैन ने वायुयान चालक महिलाओं की कहानी लिखी है।

A. (A), (B) और (C) सभी
B. केवल (A) और (B)
C. केवल (A) और (C)
D. केवल (B) और (C)

माता-पिता या अभिभावकों के ‘मौलिक कर्त्तव्य’ क्या है?
A. शैशवावस्था से 6 महीने तक के बच्चों की देख-भाल, सहायता और पोषण करना।
B. 6-14 वर्ष के बीच के अपने बच्चों को शिक्षा के अवसर प्रदान करना।
C. 16-18 वर्ष के बीच अपने बच्चों की शादी करना।
D. 18-21 वर्ष के बीच वाले अपने बच्चों को विरासत में मिली संपत्ति उपहार में देना।

संविधान के किस भाग को प्राय: इसकी अंतरात्मा कहा गया है?
A. मूल अधिकार
B. राज्य के नीति-निर्देशक तत्व
C. धर्मनिरपेक्षता
D. संघवाद

एक अध्यापिका अपील-व्यवस्था को पढ़ाते हुए छात्रों से न्यायालयों में अपील के अनुक्रम में उन्हे न्यायालयों में ले जाने का वचन देती है। इसके अनुसार विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न न्यायालयों में जाने का क्रम क्या होगा?
A. सत्र न्यायालय – उच्च न्यायालय – सर्वोच्च न्यायालय
B. उच्च न्यायालय – सर्वोच्च न्यायालय – जिला न्यायालय
C. सत्र न्यायालय – सर्वोच्च न्यायालय – उच्च न्यायालय
D. जिला न्यायालय – उच्च न्यायालय – सत्र न्यायालय 

सामाजिक समूहों ने ‘हाशियाकरण से सामना’ _______ किया।

(A) दूसरों के आधिपत्य के विरोध द्वारा

(B) मुख्य धारा से बहिष्कृत किए जाने के विरोध द्वारा

(C) सशस्न संघर्ष द्वारा

(D) स्व:सुधार शिक्षा द्वारा 

सही विकल्प का चुनाव कीजिए:

A. (A), (B) और (C)
B. (A), (B) और (D)
C. (A), (C) और (D)
D. (B), (C) और (D)

भारतीय संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

(A) ये अधिकार सभी भारतीयों को समान रूप से प्राप्त हैं।

(B) हाशिए के लोग इनका उपयोग उन पर होने वाले अन्यायों से अपने बचाव हेतु करते हैं।

(C) लोगों ने सरकार पर इन अधिकारों की दिशा में ही और नए कानून बनाने हेतु दबाव डाला है।

A. केवल (A) तथा (B) सही हैं।
B. केवल (B) तथा (C) सही हैं।
C. सभी (A)(B) तथा (C) सही हैं।
D. केवल (A) तथा (C) सही हैं।

‘सामाजिक और राजनैतिक जीवन’ पाठ्य-पुस्तकों मे दिए गए शब्द संग्रह का उद्देश्य है-
A. अध्याय में दिए गए पारिभाषिक शब्दों की परिभाषा देना।
B. पाठ्य-पुस्तक में प्रयुक्त भाषा की स्पष्टता प्रदान करना।
C. रटने द्वारा अवधारणा की समझ प्रदान करना।
D. छात्रों का नए शब्दों से परिचय करवा कर उनके शब्दकोश में वृद्धि करना।

‘सामाजिक और राजनैतिक जीवन’ पुस्तकें निम्नलिखित उद्देश्य से लिखी गई हैं –

A. वे तथ्यों को याद रखने में सहायक हैं, क्योंकि वे निश्चित सूचना प्रदान करती हैं।

B. वे पाठ्य-वस्तु की चर्चा में आदर्श और वास्तविकता में संतुलन रखती हैं।

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part19

A. केवल 
B. केवल 
C. A और B
D. A या B कोई नहीं

आरंभिक स्तर पर मुगल प्रशासन में प्रशासनात्मक पदानुक्रम विषय पर चर्चा करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी शिक्षण-अधिगम युक्तियाँ सर्वश्रेष्ठ हैं?

(A) भूमिका निर्वहन

(B) मुक्त- अंत प्रश्न

(C) सर्वेक्षण

(D) समय-सीमा

A. (A), (B), (C) और (D)
B. (A), (B) और (C)
C. (A), (B) और (D)
D. (B), (C) और (D)

कथन A, B और C को पढ़िए तथा सही उत्तर का चयन कीजिए।

पाठ्य-सहगामी गतिविधियाँ सामाजिक मूल्यों के विकास में कैसे सहायता कर सकती हैं?

A. छात्र सामाजिक गतिविधियों के द्वारा सामाजिक विविधता के प्रति सहिष्णुता को विकसित कर सकते हैं

B. छात्र सहयोगी बनने के लिए सामूहिकता की भावना, एकता तथा योग्यता को विकसित करते हैं।

A. केवल (A)
B. केवल (B)
C. (A) और (B)
D. न तो (A) और न ही (B) 

निम्नलिखित विषयों पर विचार कीजिए।

आरंभिक स्तर की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में से कौन-सा ‘समुदाय के जीवन्त अनुभवों’ के माध्यम के पढ़ाया जा सकता है?

A. भारत-विभाजन की स्मृतियाँ

B. जाति आधारित भेद-भाव

C. कार्यक्षेत्र में यौन उत्पीड़न

D. ताजमहल की वास्तुकलात्मक शैली

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A), (B), (C) और (D)
B. (A), (B) और (C)
C. (A), (B) और (D)
D. (B), (C) और (D)

सामाजिक विज्ञान के शिक्षक की शिक्षा-शास्त्रीय युक्तियों का बल ___________ होना चाहिए।

(A) अपने अनुभवों को साझा करने के लिए छात्रों की जिज्ञासा और रुचि को जगाने पर

(B) छात्रों को सामाजिक वास्तविकताओं के संदर्भ में बहुल विचारों के प्रभाव में डालने पर

(C) छात्रों को तथ्यों और अनुभवों के आलोचनात्मक मूल्यांकन में सक्षम बनाने पर

(D) तथ्य जैसे पाठ्य-पुस्तकों या संदर्भ सामग्रियों में दिए गए हैं वैसे ही याद करने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करने पर

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (B) और (D)
D. (A), (C) और (D)

निम्नलिखित में से कौन-से विषय पर अध्यापक, शिक्षण की विधि के तौर पर वाद-विवाद का आयोजन कर सकता है?
A. पृथ्वी की परतें
B. वायुदाब
C. महाद्वीप तथा महासागर
D. पर्यावरण तथा विकास

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सामाजिक विज्ञान के शिक्षक की कक्षायी गतिविधियों द्वारा छात्रों में आलोचनात्मक सोच को विकसित करने के लिए सही है?

(A) खोजी प्रश्नों को पूछना

(B) छात्रों को चिंतन करने के लिए कहना

(C) छात्रों को दिए हुए कथन को स्वीकार करने के लिए कहना

(D) छात्रों को बहुल दृष्टिकोण को प्रदान करना

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (B) और (D)
D. (A), (C) और (D)

सामाजिक विज्ञान शिक्षण में आलोचनात्मक चिन्तन की प्रासंगिकता के विषय में कौन-सा कथन सही है?

(A) स्वतंत्र निर्णय और ज्ञान का अवबोध करना।

(B) प्रजातंत्र में छात्रों को नागरिक के रूप में प्रभावशाली ढंग से सोचने व कार्य करने हेतु सशक्त बनाना।

(C) सामाजिक विज्ञानों में मानक और प्रमाण में भेद द्वारा किसी प्रस्ताव को उचित ठहराने की क्षमता का विकास।

(D) आकांक्षापूर्ति हेतु सत्ताधारियों के दावों को स्वीकार करना।

(E) नीतिगत निर्णयों के लिए आज्ञापालन फैसला लेने में मानक का उपयोग।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. A, B, C, तथा D
B. B, C, D तथा E
C. A, C, D तथा E
D. A, B, C तथा E

आलोचनात्मक चिन्तन किन मूल्यों से संबद्ध है?

(A) जिज्ञासा

(B) गौरव

(C) गहन चिंतन (रिफ़्लेकशन)

(D) तार्किकता

(E) आज्ञापालन

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A), (B), (C) तथा (D)
B. (A), (C), तथा (D)
C. (A), (C), (D) तथा (E)
D. (B), (C) तथा (D)

आप अपनी अगली कक्षा में चर्चा द्वारा राष्ट्रीय आंदोलन में डाण्डी मार्च के महत्व के विषय में छात्रों की तर्क शक्ति विकसित करना चाहते हैं। आप किस बात पर बल देंगे?

(A) साबरमती से डाण्डी तक स्थान और दूरी

(B) नमक बनाने और बेचने पर सरकार का एकाधिकार

(C) बड़ी संख्या में सत्याग्रहियों की भागीदारी और उनका कष्ट सहना

(D) सरकार द्वारा 1935 का अधिनियम पारित करना

सबसे उचित विकल्प चुनें।

A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, C और D
D. A, B और D

निम्नलिखित में से एक विषय के तौर पर सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन के उद्देश्य कौन-से हैं?

(A) पाठ्य-पुस्तक में चर्चित दैनिक जीवन एवं समस्याओं के बीच संबंध बनाने में छात्रों को सक्षम बनाना।

(B) सभी उठाए गए मुद्दों की लैंगिक प्रकृति की पहचान करने में छात्रों की सहायता करना।

(C) राजनैतिक, सामाजिक एवं आर्थिक मुद्दों को आलोचनात्मक तरीके से विश्लेषित व व्याख्यायित करने के कौशल का विकास।

(D) छात्रों में आदर्श नागरिक एवं नागरिकता के संवेदन को आत्मसात करवाना।

निम्नलिखित में से उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

A. A, B और C
B. A, B और D
C. A, C, और D
D. B, C और D

निम्नलिखित अभिकथन (A) तथा कारण (R) पर विचार कीजिए।

अभिकथन (A) : सामाजिक विज्ञान एक गैर-उपयोगितावादी विषय है।

कथन (R) : सामाजिक विज्ञान, प्राकृतिक विज्ञानों की तरह वैज्ञानिक जाँच/परिप्रश्न के अनुकूल नहीं है।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य है।

अध्यापिका छात्रों को विभिन्न सामाजिक आर्थिक वर्गों की 10 महिलाओं के साक्षात्कार करने और उनके द्वारा अनुभव की जाने वाली चुनौतियों को पता करने के लिए कहती हैं। वे छात्रों को किस प्रकार के अधिगम स्रोतों के प्रयोग के लिए उत्साहित कर रही हैं?
A. द्वितीयक स्रोत
B. ग्राफ़िक स्रोत
C. पुस्तकीय स्रोत
D. प्राथमिक स्रोत

छात्रों के लिए उपयुक्त परियोजनाओं के चयन पर दिए गए A, B और C कथनों पर विचार कीजिए। कौन-से अति-महत्वपूर्ण हैं?

(A) अधिगम के उद्देश्यों को पाठ्यक्रम के अनुरूप होना चाहिए, जिसके लिए परियोजना कार्य हुआ है।

(B) जो विषय पाठ्यक्रम में पढ़े हुए हैं उनको परियोजना कार्य से जोड़ें।

(C) सुनिश्चित करें कि परियोजना कार्य विद्यालय के बाहर स्थित हो।

A. (A), (B) और (C) तीनों सही हैं।
B. केवल (A) और (B) सही हैं।
C. केवल (B) और (C) सही हैं।
D. केवल (A) और (C) सही हैं।

निम्नलिखित प्रश्नों में से कौन-से प्रश्न विद्यार्थियों के कार्यविधिक ज्ञान के आकलन का प्रयास करते हैं?

(A) अपने क्षेत्र में वायु प्रदूषण को नियंत्रण करने के तीन तरीकों का वर्णन कीजिए।

(B) यूरोपीय व्यापारिक कंपनियों को भारत की ओर किस बात ने आकर्षित किया था।

(C) अंग्रेज़ों ने भारतीय कृषि का व्यापारीकरण किस प्रकार किया?

(D) स्थायी बंदोबस्त की मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

(E) वे कौन-सी परिस्थितियाँ थीं जिसने बंगाल में नील के उत्पादन को धीरे-धीरे खत्म कर दिया।

निम्नलिखित विकल्पों में से चयन कीजिए:-

A. (A) तथा (C)
B. (B) तथा (D)
C. (C) तथा (E)
D. (A) तथा (E)

समीर ट्रेन द्वारा भोपाल से चेन्नई की यात्रा कर रहा है। वह उन राज्यों के संदर्भ में उत्सुक/जिज्ञासु हो जाता है जिनसे वह गंतव्य तक पहुँचने के दौरान गुजरेगा। सबसे उपयुक्त तरीका सुझाएँ जिससे वह उत्तर भी ढूँढ़ ले और उसमें कोई कौशल भी विकसित हो।
A. भारत के राजनैतिक मानचित्र को देखे और भोपाल (मध्य प्रदेश) एवं चेन्नई (तमिलनाडु) के बीच पड़ने वाले सभी राज्यों का पता करे।
B. इसके बारे में अपने माता-पिता से पूछे।
C. रेल का नंबर/संख्या पता लगाए और उसके रूट को मानचित्र पर ढूँढ़े/पता लगाए।
D. निकटतम रेलवे स्टेशन पर उतर जाए और स्टेशन मास्टर से पूछे।

निम्नलिखित प्रश्नों में से कौन-सा छात्रों के तथ्यात्मक ज्ञान को आँकने का प्रयास करता है?

(A) कौन-से दो मुख्य जलवायु घटक मृदा निर्माण के लिए उत्तरदायी हैं?

(B) द्वितीय विश्व युद्ध कब हुआ था?

(C) सिंचाई के स्रोतों को सूचीबद्ध कीजिए।

(D) चंपारण आंदोलन में महात्मा गाँधी की भूमिका का व्याख्या कीजिए।

(E) भारत में खाद्य सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की गई?

निम्नलिखित विकल्पों में से चयन कीजिए:

A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (C), (D) और (E)
D. (A), (C) और (E)

आपको अपने छात्रों के समूह को संसद पटल पर रखे एक नए कानून के प्रति अवगत करने के लिए एक प्रोजेक्ट कार्य देना है। उनकी समझ का मूल्यांकन/मापन करने के लिए आप निम्न में से क्या कार्य देंगी?

(A) इस विषय/मुद्दे पर समाचार पत्रों में लेख लिखना।

(B) विभिन्न सामाजिक समूहों का नज़रिया मालूम करना और प्रतिवेदन (रिपोर्ट) तैयार करना।

(C) कानून निर्माताओं से मिलना और लेख/निबंध लिखना।

(D) सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के लिए पोस्टर तैयार करना। 

A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, C और D
D. A, B और D

निम्नलिखित में से आकलन की कौन-सी रूपरेखा बच्चों में आत्म-आकलन तथा आत्म-अधिगम के अवसर प्रदान करती है?
A. अधिगम का आकलन
B. अधिगम के लिए आकलन
C. अधिगम के रूप में आकलन
D. योगात्मक आकलन

Leave a Comment

error: