CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part62

विकास, अनुदैर्ध्य (अधोमुखी) अक्ष की दिशा में आगे बढ़ता है। विकास का यह सिद्धांत क्या कहलाता है?
A. समीपदूराभिमुख
B. पारस्परिकता
C. शीर्षगामी
D. निरंतरता

समकालीन सिद्धान्तकार ‘बाल्यावस्था’ को ______ मानते हैं। 
A. एक सामाजिक संरचना
B. सभी संस्कृतियों में पवित्र काल
C. बहुत अधिक तनाव और चिंता का काल
D. किशोरावस्था तक का विकास काल

प्रगतिशील शिक्षा ______ करती है।
A. विविधताओं का सम्मान
B. व्यक्तिगत विभिन्‍नताओं को अनदेखा
C. मानकीकृत आकलन का इस्तेमाल
D. योग्यता-आधारित स्थिर समूहीकरण का प्रचार

बाल-केन्द्रित शिक्षण शास्त्र की बुनियादी मान्यता क्या हैं?
A. विद्यार्थियों को अधिगम के प्रति प्रोत्साहित करने का सर्वोत्तम तरीका ईनाम और दण्ड का इस्तेमाल करना हैं।
B. अध्यापन के दौरान विद्यार्थियों के अनुभवों और परिप्रेक्ष्यों को कक्षागत प्रक्रिया में शामिल किया जाना चाहिए। 
C. अधिगम वातावरण द्वारा संचालित और नियंत्रित है। 
D. अधिगम पूरी तरह से पाठ्य-पुस्तको के इर्द-गिर्द केन्द्रित होना चाहिए। 

________ और ________ समाजीकरण की द्वितीयक संस्थाएं हैं।
A. विद्यालय, परिवार
B. परिवार, जन-संचार
C. धर्म, परिवार
D. विद्यालय, जन-संचार

जीन पियाजे के अनुसार विकास के किस स्तर पर बच्चे में परिकल्पना आधारित-निगमनात्मक तार्किकता विकसित होती हैं, और वैज्ञानिक सोच उभरना शुरु होती हैं?
A. अमूर्त संक्रियात्मक
B. संवेदी-पेशीय
C. मूर्त-संक्रियात्मक
D. पूर्व-संक्रियात्मक

पियाजे के अनुसार कौन से चार तत्व विकास को प्रभावित करते हैं?
A. परिपक्वता, क्रियात्मकता, सामाजिक अनुभव, सन्तुलीकरण
B. संगठन, सन्तुलीकरण, अनुकूलन, सांस्कृतिक उपकरण
C. संस्कृति, भाषा, सामाजिक अतःक्रिया, सहपाठी-पाठन
D. सकारात्मक और नकारात्मक पुनर्बलन, सजा का प्रस्तुतीकरण और निवारण

लेव वायगोत्सकी के सिद्धांत के अनुसार, बच्चे के स्वतंत्र प्रदर्शन का स्तर और उसके प्रदर्शन का वह स्तर जो कि वह वयस्क के मार्ग-दर्शन या अधिक जानकारी वाले समकक्षी के साथ काम करके प्राप्त करता है, _____________ कहलाता है। 

A. प्रगतिशील विकास का क्षेत्र
B. सार्थक विकास का क्षेत्र
C. मानसिक विकास का क्षेत्र
D. समीपस्थ विकास का क्षेत्र

लेव वायगोत्सकी के अनुसार, सभी उच्चतर संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं का आधार क्या हैं?
A. भाषा
B. संतुलीकरण
C. अनुकूलन
D. संगठन

केरोल गिलिगन द्वारा लॉरेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास सिद्धांत की प्रमुख आलोचना क्या है?
A. नारीवादी’ दृष्टिकोण के विरुद्ध स्थित है।
B. यह सिद्धांत बच्चों पर किये गये शोध पर आधारित नहीं हैं।
C. यह सिद्धांत नैतिक विकास के स्पष्ट सोपान प्रस्तुत नहीं करता हैI
D. यह सिद्धांत बच्चों की संज्ञानात्मक योग्यताओं से सम्बन्ध स्थापित नहीं करता हैं I

निशा अपनी सहेलियों और परिवार के सदस्यों की मनोदशा को समझ लेती है और यथायोग प्रतिक्रिया करती है I वह बड़ी होकर मनोचिकित्सक बनना चाहती है, वह निम्न में से कौन सी बुद्धि से सम्पन्न हैं जिसको उसे और अधिक विकसित करना चाहिए?
A. स्थानकीय संबद्ध बुद्धि
B. अन्तरवैयक्तिक बुद्धि
C. प्राकृतिक बुद्धि
D. धाराप्रवाहिकता बुद्धि

विद्यार्थियों द्वारा ग्रहित जेंडर रूढ़िवादो को भंग करने के लिए, एक अध्यापिका को क्या करना चाहिए?
A. विद्यार्थियों को उन रूढ़िवादों के साथ रहने देना चाहिए। 
B. ऐसे विविध उदाहरण साझा करने चाहिए जो उन रूढ़िवादों को चुनौती दे। 
C. जो विद्यार्थी ऐसे रूढ़िवादों को व्यक्त करते हैं उनका मजाक उड़ाना चाहिए। 
D. अकादमिक क्षेत्रों के आकलन में उनके अंक कम कर देने चाहिए। 

हाशिए पर रहने वाले परिवारों के बच्चों की कक्षा में अक्सर अवहेलना की जाती है, तब भी जब वह कक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। 

कक्षा कक्ष में इस प्रकार के आचरण के लिए निम्नलिखित में से कारणों का कौन सा समूह उत्तरदायी है?

i. हाशिए पर रहने वाले परिवारों के बच्चों के प्रति शिक्षक अक्सर पूर्वग्रहित होते हैं। 

ii. सहपाठियों में विविधता व इन बच्चों की सामाजिक पृष्ठभूमि के बारे में संवेदनशीलता का अभाव है। 

iii. हाशिए पर रहने वाले परिवार के बच्चों की शिक्षा को अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत शिक्षा से वंचित रखा गया है। 
A. (i), (ii) और (iii)
B. केवल (i) और (iii)
C. केवल (i) और (ii)
D. केवल (ii) और (iii)

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, विद्यालयों में मूल्यांकन का अभिरूप  __________ से बदलकर _________ हो जाना चाहिए। 
A. योगात्मक, रचनात्मक
B. रचनात्मक, योगात्मक
C. अधिगम, रट कर याद रखना
D. लचीले उपागम, कठोर मानकीकृत परीक्षण

निम्न में से किस तरह के प्रश्न विद्यार्थियों में चिंतन के आकलन में मदद करेंगे?
A. बहुविकल्प आधारित प्रश्नोत्तरी
B. परिभाषाओं के लिए एक-शब्दीय रिक्त स्थान वाले प्रश्न
C. संदर्भित चिंतनशीलता आधारित प्रश्न
D. प्रत्यास्मरण आधारित लघु प्रश्न

वो विद्यार्थी जिन्हें वाच वैकल्य हैं, उनके सफल समावेशन हेतु निम्न में से किसे वर्जित करना चाहिए?
A. बहु-संवेदी शिक्षाशास्त्रीय उपागम
B. मानकीकृत आकलन
C. व्यक्तिगत लक्ष्य समुच्चय
D. लचीला पाठ्यक्रम

निम्नलिखित में से कौन-सा अभ्यास विकलांग बच्चों के संदर्भ में समावेशन को बढ़ावा देता है?

i. बाधा मुक्त पहुँच

ii. सहायक यंत्र और तकनीकी-आधारित उपयुक्त उपकरण 

iii. सामान्य या विशेष विद्यालय के साथ-साथ गृह आधारित शिक्षा का विकल्प

iv. एकरूप संरचनाबद्ध पाठ्यचर्या और आकलन के तरीके

A. (i), (ii), (iii)
B. (i), (ii), (iv)
C. (i), (iii), (iv)
D. (ii), (iii), (iv)

अपसारी चिंतन, विचारों में मौलिकता और नव उत्पादन जैसी विशिष्टताएँ निम्न में से किस से संबंधित हैं?
A. सृजनात्मकता
B. अधिगम विकार
C. स्वलीनता
D. अवधान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार

समावेशी शिक्षा निम्न में से किस पर बल देती हैं?
A. समता
B. पृथक्कता
C. समानता
D. नामीकरण

निम्न में से कौन-सी शिक्षण-अधिगम सामग्री दृश्य बाधित विद्यार्थियों के समावेशन में मददगार होगी?
A. हस्तलिखित नोट्स
B. चित्र और आरेख
C. मानचित्र और ग्लोब
D. श्रव्य टेप

निम्न में से कौन-सा एक माध्यमिक विद्यालय स्तर की कक्षा में सामाजिक-संरचनात्मक ढांचे का लक्षण नहीं हैं?
A. अधिगमकर्ताओं को विविध स्त्रोतों से सीखने के लिए प्रेरित करना। 
B. अधिगमकर्ताओं के प्रश्न पूछे जाने की तारीफ करना। 
C. सभी अधिगमकर्ताओं को एक जैसा उत्तर देने और एक जैसे तरीके का अनुसरण करने को उकसाना। 
D. सामुहिक चर्चा के मौके प्रदान करना। 

निम्न में से कौन-सा विद्यार्थियों के समस्या-समाधान कौशलों के लिए बाधक हैं?
A. प्रकार्यात्मक आबद्धता/स्थिरता
B. अनुरुपकों का प्रयोग
C. कारण-प्रभाव संबंध स्थापित करना
D. साधन-लक्ष्य विश्लेषण

अगर एक विद्यार्थी किसी क्रिया को मूल्यवान मानता है, लेकिन उस क्रिया को करने के लिए उसके पास बहुत कम नियंत्रण हो, तो इस अवस्था में विद्यार्थी किस तरह के संवेग का अहसास करेगा?
A. दुश्चिन्ता
B. ऊब
C. कुण्ठा
D. शर्म

कथन (A) : एक अध्यापक को बच्चों को विभिन्न घटनाओं के बारे में व्याख्या करने के लिए चर्चा के लिए कोई स्थान नहीं देना चाहिए।

तर्क (R) : बच्चे अपने आप कारक-व्याख्याओं को विकसित करने के लिए सक्षम नहीं होते हैं I

सही विकल्प का चयन कीजिए I
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता हैI
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है। 
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं। 

कथन (A) : एक अध्यापक के लिए महत्वपूर्ण हैं कि वो बच्चों की परा-संज्ञान क्षमताओं के विकास पर बल दें। 

तर्क (R) : जब बच्चे अपनी धारणाओं और चिंतन के बारे में जागरूक हो जाते हैं, तब वो अपने अधिगम के नियमन में और अधिक योग्य हो जाते हैं। 

सही विकल्प चुनें I
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है। 
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं। 

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part57

विद्यार्थी अधिगम के प्रति तब आतुर और अभिप्रेरित होते हैं जब अध्यापक ___________
A. उन पर परीक्षण में अच्छा करने का तनाव और दबाव डाले।
B. सफलता पर पुरस्कार और असफलता पर दण्ड दे।
C. अधिगम प्रक्रिया को पूरी तरह अपने नियंत्रण में रखें।
D. अधिगमकर्ताओं को संलग्न करें और उन्हें अध्यापन-अधिगम प्रक्रिया का अहम्‌ हिस्सा बनाएँ।

किसी नए संप्रत्यय के अधिगम को सुसाध्य करने के लिए एक अध्यापक को क्या करना चाहिए?
A. विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान को अनदेखा करना चाहिए। 
B. नई जानकारी को विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान से जोड़ना चाहिए। 
C. विद्यार्थियों के सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ को अनदेखा करना चाहिए। 
D. जानकारी को असंबंधित खण्डों में प्रस्तुत करना चाहिए। 

निम्नलिखित में से कौन सा उदाहरण संरचनात्मक परिप्रेक्ष्य के अनुकूल नहीं है?
A. बहु-अर्थनिर्णय
B. सहयोग अधिगम
C. व्यक्तिगत गति के आधार पर अधिगम
D. कंठस्थीकरण एवं शब्दश: स्मरण

निम्न में से किस तरह का लक्ष्य-निर्धारण विद्यार्थियों को अधिगम के लिए आंतरिक अभिप्रेरणा देगा?
A. स्व: निर्देशित
B. ​अध्यापक-निर्देशित
C. अभिभावक-निर्देशित
D. सहपाठी-निर्देशित

शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में, त्रुटि-विश्लेषण :
A. अप्रासंगिक हैं। 
B. केवल विद्यार्थियों के लिए प्रासंगिक हैं। 
C. केवल अध्यापकों के लिए प्रासंगिक हैं। 
D. विद्यार्थियों और अध्यापकों दोनों के लिए प्रासंगिक हैं। 

निम्न में से कौन-सी संख्या \(199/30\) से छोटी है?
A. 2\(3/5\) + 3\(5/6\)
B. 2\(4/5\) + 3\(5/6\)
C. 3\(7/10\) + 3\(1/3\)
D. 6 + \(19/30\)

A, B और C अलग-अलग अंकों को इस प्रकार व्यक्त करते हैं कि B एक अभाज्य संख्या नहीं हैI

यदि AB × 5 = CAB, तो A + C =

A. 7
B. 5
C. 3
D. 2

उस कथन की पहचान कीजिए, जो सत्य नहीं है :
A. दो परिमेय संख्याओ के बीच में अपरिमित रूप से अनेक परिमेय संख्याएँ होती हैं।
B. एक धनात्मक परिमेय संख्या और एक ऋणात्मक परिमेय संख्या के बीच हमेशा एक पूर्ण संख्या होती है।
C. प्रत्येक गैर-शून्य परिमेय संख्या का एक गुणनात्मक प्रतिलोम होता है।
D. परिमेय संख्याओं का एक ऐसा युग्म इस प्रकार होता है जिनके मध्य केवल एक परिमेय संख्या होती है।

निम्न में से कौन-सी संख्या 6 से विभाज्य है?
A. 53636
B. 46356
C. 46358
D. 43538

निम्न में से कौन सा व्यंजक 12 × (-3 + 5) से अधिक है?
A. 6 × [- {-3 + (-2)}]
B. 12 × [3 + (-5)]
C. 8 × [(-3) – (2)]
D. 6 × [(-3) + (-2)]

एक व्यक्ति किसी वस्तु पर उसके क्रय मूल्य से 30% अधिक अंकित करता है तथा अंकित मूल्य पर 20% की छूट देता हैI उसका लाभ/हानि प्रतिशत क्या है?
A.  4% हानि
B.  4% लाभ
C. 10% लाभ
D. न हानि/न लाभ

किसी प्रिज्म का आधार एक पंचभुज है। इस प्रिज्म के फलकों, किनारों और शीर्षों की संख्याओं का योग ज्ञात कीजिए। 
A. 15
B. 16
C. 30
D. 32

ABCD एक चतुर्भुज है, जिसमें AC और BD एक दूसरे को समकोण पर समद्विभाजित करते हैं I तब, वह निम्न में से कौन-सा चतुर्भुज है। 
A. आयत
B. समलंब 
C. पतंग 
D. समचतुर्भुज 

यदि कोई कोण अपने संपूरक कोण के दोगुने से 30° कम है, तब उस कोण की माप कितनी है?
A. 70°
B. 130°
C. 110°
D. 90°

किसी त्रिभुज के कोणों का अनुपात 2 : 3 : 5 है। इस त्रिभुज के सबसे छोटे और सबसे बड़े कोणों का योग है:
A. 90°
B. 126°
C. 144°
D. 162°

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. एक त्रिभुज के सभी कोण न्यून कोण हो सकते हैं।
B. किसी त्रिभुज के किन्ही दो भुजाओं का योग तीसरी भुजा से अधिक होता है।
C. एक त्रिभुज में केवल एक ही अधिक कोण हो सकता है।
D. किसी त्रिभुज के दो कोणों का योग तीसरे कोण से बड़ा होता है।

\(1 + x + xy + x^2y/3 + 2x – x^2\) बराबर है
A. \(1 + y/x + 3\)
B. \(1 + xy/3 – x\)
C. \( + y/3 – x\)
D. \( – y/x + 3\)

यदि x = -3, y = 2 और z = 5 है, तो व्यंजक (2x3y – 3xy– xz2 + x2zy) का मान क्या है?
A. 93
B. 75
C. -23
D. -7

(2x2 – 5x – 4) और (x2 + 7x + 8) के गुणनफल में, यदि x2 का गुणांक a है तथा x का गुणांक b है, तो (a – b) का क्या मान है?
A. 87
B. 77
C. 45
D. 49

यदि 3(7x + 4) = – 4x – 8 है, तो \(5x + 8/3\) का मान क्‍या है?
A. –\(4/3\)
B. \(4/3\)
C. 4
D. -3

एक घनाभाकार पानी की टंकी के आधार की लम्बाई और चौड़ाई क्रमशः 12 मीटर और 8 मीटर है तथा इसकी गहराई 4 मीटर है I 50 रुपए प्रति मीटर2 की दर से इसके आंतरिक पृष्ठ को (इसके शीर्ष को छोड़कर) पेंट कराने की लागत क्या है?
A. 8000 रुपए
B. 17,600 रुपए
C. 12,800 रुपए 
D. 12,400 रुपए 

दो लंब वृत्तीय बेलनों के आधारों की त्रिज्याओं में 3 : 4 का अनुपात है और उनकी ऊँचाइयों में 4 : 5 का अनुपात है। उनके वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात हैः
A. 4 : 9
B. 3 : 5
C. 5 : 12
D. 7 : 12

तार के दो टुकड़े हैं और प्रत्येक की लम्बाई 30 सेमी है I तार के एक टुकड़े से एक वर्ग तथा दूसरे टुकड़े से एक समबाहु त्रिभुज बनाया जाता है I वर्ग के क्षेत्रफल से त्रिभुज के क्षेत्रफल का अनुपात है :
A. \(4{3}\) : 9
B. 9 : \(4{3}\)
C. \({3}\) : 2
D. 2 : \({3}\)

पासों के एक युग्म को एक साथ फेंका जाता है। दोनों पासों की संख्याओं का गुणनफल एक अभाज्य संख्या होने की प्रायिकता क्या है?
A. 0
B. \(1/4\)
C. \(1/6\)
D. \(7/36\)

पांच प्रेक्षणों x + 1, x + 2, x + 3, x + 6, x + 8 का माध्य 11 है I तो मध्य के तीन प्रेक्षणों का माध्य होगा:
A. 11
B. 10
C. \(32/3\)
D. 12

एक शिक्षिका ने 56 और 22 के योग का परिचय इस प्रकार कराया, उसने सबसे पहले 56 + 22 = (50 + 6) + (20 + 2) किया और फिर उसने सभी दहाईयों और इकाइयों को जोड़ा। शिक्षिका ने कौन-सी रणनीति अपनाई?
A. संख्याओ की तुलना
B. पूरक जोड़
C. संख्याओं का भाग
D. संख्याओ का वियोजन

निम्नलिखित विशिष्ट उद्देश्य पर विचार करें- “विद्यार्थी एक हस्तसंचालित इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर पर दस सरल अंकगणितीय समस्याओं को सटीक रूप से और जल्दी से पूरा करने में सक्षम होंगे।” यह उद्देश्य निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. मनोक्रियात्मक पक्ष के अभिव्यक्ति स्तर
B. भावात्मक पक्ष के संगठन स्तर
C. मनोक्रियात्मक पक्ष के यथार्थता स्तर
D. भावात्मक पक्ष के अनुक्रिया स्तर

सुश्री रीना ने एक उपकरण को विकसित किया है जो कि उनके छात्रों के व्यवहार जैसे कि कक्षा के क्रियाकलापों में भाग लेना, दिए गए कार्य को पूर्ण करना, समस्या समाधान का कौशल, नियमितता इत्यादि का रिकॉर्ड (अभिलेख) रखेगा I यह उपकरण अवलोकन की अवधि में उन्हें उनके व्यवहार में अनुपस्थिति या उपस्थिति के रूप में जानकारी देगा। सुश्री रीना द्वारा विकसित किया गया उपकरण ________ का उदाहरण है। 
A. उपाख्यानात्मक अभिलेख
B. संचित अभिलेख
C. जाँच सूची (चैक लिस्ट)
D. मूल्यनिर्धारण पैमाना (रेटिंग स्केल)

निम्नलिखित में से कौन-सा गुण गणित के एक प्रभावकारी अध्यापक होने के लिए वांछनीय नहीं है?
A. आवश्यक रूप से एक अनुकूल वातावरण की रचना करना जो की अधिगम में सहायता करे। 
B. छात्रों के अधिगम में सहायता करने के लिए अध्यापक में इच्छा, उत्साह और सहनशक्ति का होना आवश्यक है। 
C. छात्रों को अवधारणाओं का परिचय कराने के लिए नई विधियों और रणनीतियों को सीखने के लिए इच्छुक हैं। 
D. छात्रों को परीक्षाओं और टेस्टों में पूर्ण अंक प्राप्त करने में सहायक है। 

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part37

मान लीजिये \(/b\) और \(/d\) कोई भिन्न हैं, जहाँ,  \(/b < /d\) है, तो \(/b < + c/b + d < /d\) होगा I यह एक _________ उदाहरण हैI
A. स्वयंसिद्ध
B. प्रमेय
C. अटकल (कंजेक्चर)
D. अभिगृहीत

‘बीजीय समीकरण’ की प्रस्तावना हेतु माध्यमिक स्कूल का गणित शिक्षक अधिगमकर्ताओं की तत्परता स्तर जाँचना चाहता है। अवधारणाओं की जाँच हेतु वह निम्नलिखित प्रश्न देता है। इस उद्देश्य के लिए इनमें से सबसे कम प्रासंगिक समस्या क्या होगी?
A. 100 कैंडी में से 5 अपने लिए रखने के पश्चात शेष को 15 विद्यार्थियों मे बराबर-बराबर बांटने पर अंत में कितनी कैंडी बचेगी। 
B. एक बैग में 6 कैंडी और 8 चॉकलेट है यदि आप यादृच्छिक एक मिठाई निकालते हैं तो वह कैंडी होगी इसकी क्या संभावना है?
C. (4, 3), (0, 2), (6, 10) को (x – y) ग्राफ पर प्रदर्शित कीजिए। 
D. ​एक सेल में बिजली के पंखे का मूल्य 10% कम हो जाता है यदि पंखे का घटा हुआ मूल्य 1200 रुपए हो तो, पंखे का वास्तविक मूल्य क्या था?

एक गणित शिक्षिका अपने छात्रों को हीरो के सूत्र द्वारा उनके घरों, बगीचों और छतों का क्षेत्रफल ज्ञात करने के लिए प्रोत्साहित करती है I

वह शिक्षिका अपने छात्रों को ______में सक्षम बना रही है। 
A. सूत्र की समझ
B. वास्तविक जीवन में सूत्र के अनुप्रयोग
C. सूत्र के विश्लेषण
D. सूत्र के मुल्यांकन सत्यापन

माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक कक्षा में ज्यामितीय आकृतियों के क्षेत्रफल पढ़ा रहे थे। एक छात्रा ने निम्नलिखित प्रश्न पूछा:

“आकृति के क्षेत्रफल को वर्ग इकाइयों में क्यों मापा जाता है”?

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपरोक्त प्रश्न की सबसे उपयुक्त प्रतिक्रिया है?
A. एक ग्राफ पेपर पर विभिन्न आकृतियों का चित्रांकन करना और क्षेत्रफल की गणना करने के लिए वर्गों की संख्या गिनना। 
B. एक ग्राफ पेपर पर विभिन्न आकृतियों का चित्रांकन करना और क्षेत्रफल के गणना करने के लिए आकृतियों की सीमाओं की संख्या की गणना करना। 
C. क्षेत्रफल की गणना करने के लिए ग्राफ पेपर पर खींची गई आकृति की सभी भुजाओं के मापों को जोड़ना। 
D. एक वर्ग का क्षेत्रफल वर्ग इकाई में मापा जाता है और वृत्तो का क्षेत्रफल वृत्त इकाई में मापा जाता है। 

डीन्स के अनुसार, गणित पढ़ाते समय शिक्षक को इस पर महत्व देना चाहिए:
A. अवधारणाओं और सूत्रों का रटन अधिगम
B. गणितीय अवधारणाओं की संरचना करने के बाद उनका अमूर्तीकरण करना
C. अमूर्तीकरण के बाद अवधारणाओं की संरचना बनाने
D. वास्तविक जीवन पर आधारित प्रश्नों को हल करना

कोविड-19 महामारी के कारण, विभिन्न संस्थान परीक्षा के ऑफलाइन मोड़ से ऑनलाइन मोड में परिवर्तित हो गए जिसमे ऑनलाइन खुली किताब परीक्षा बहुत लोकप्रिय रही। खुली किताब परीक्षा का केंद्र है:

a) विद्यार्थियों के उच्च क्रम चिन्तन कौशल का आंकलन करना

b) प्रत्यक्ष प्रश्न पूछना

c) विद्यार्थियों को अभिसरण रूप से सोचने पर मजबूर करना

d) विद्यार्थियों की परीक्षा की चिंता को दूर करना

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही है?
A. a और b
B. c और d
C. a, c और d
D. a और d

रोगी के पित्ताशय को शल्य चिकित्सा द्वारा निकाल दिया गया है।

निम्नलिखित में से कौन सी आहार संबंधी सलाह रोगी लिए सहायक होगी?

A. उच्च प्रोटीन आहार से परहेज़ करे
B. भोजन में उच्च नमक सामग्री से परहेज़ करे
C. उच्च वसायुक्त आहार से परहेज़ करे
D. पत्तियों वाली हरी सब्जियों से परहेज़ करे

निम्नलिखित में से उन विटामिनों के सेट की पहचान कीजिए जो यकृत में संचित होते हैं और जिनकी हमारे शरीर को प्रतिदिन आवश्यकता नहीं होती है।
A. A, C और E
B. B और C
C. A, D, B और K
D. A, D, E और K

मानवों में कोशिकाओं और उनके आकर को निम्न में से कौन-सा समुच्चय सही प्रकार दर्शाता है –

A

तंत्रिका कोशिका

i)

समतल आकर

B

लाल रक्त कोशिका

ii)

डिस्क आकार

C

श्वेत रक्त कोशिका

iii)

लंबी और पतती

D

पेशीय कोशिका

iv)

परिवर्तित आकार

E

त्वचा कोशिका

v)

लंबी तथा शाखित

A. (A) – (v), (B) – (iii), (C) – (ii), (D) – (i), (E) – (iv)
B. (A) – (v), (B) – (ii), (C) – (iv), (D) – (iii), (E) – (i)
C. (A) – (ii), (B) – (iii), (C) – (iv), (D) – (v), (E) – (i)
D. (A) – (iii), (B) – (iv), (C) – (v), (D) – (i), (E) – (ii)

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A) – कुछ जलीय पादपों (हाइड्रोफाइट) की पत्तियों में मोमी विलेपन होता है।

कारण (R) – मोमी विलेपन पादपों को जल में तैरते रहने में सहायता करता है।

A. A सही है और R, A का सही स्पष्टीकरण है
B. A और R सही हैं लेकिन R, A का स्पष्टीकरण नहीं है
C. A सही है लेकिन R गलत है
D. A तथा R दोनों गलत हैं

निम्नलिखित विशेषताओं के आधार पर मनुष्य के शरीर के अंग की पहचान कीजिए:

a) बहुत दृढ़

b) मिलान बिंदु को छोड़कर और कहीं नहीं मुड़ते हैं

A. कंकाल
B. अस्थियाँ
C. उपस्थि
D. पेशियाँ

निम्नलिखित में से किस सिंचाई तंत्र में जल ह्रास न्यूनतम होता है?
A. छिड़काव (स्प्रिंकलर) तंत्र 
B. ड्रिप तंत्र 
C. ढेकली तंत्र 
D. ​रहट तंत्र 

दीपा ने एक स्टील का चम्मच लिया और चम्मच के बाहरी भाग को अपने चेहरे के नजदीक लाकर चम्मच में अपने प्रतिबिंब को अवलोकन किया निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उसके द्वारा अवलोकित प्रतिबिंब की सही व्याख्या करता है?
A. चम्मच का बाहरी भाग अवतल दर्पण की तरह कार्य करता है और छोटा प्रतिबिंब बनाता है।
B. चम्मच का बाहरी भाग उत्तल दर्पण की तरह कार्य करता है और छोटा प्रतिबिंब बनाता है।
C. चम्मच का बाहरी भाग अवतल दर्पण की तरह कार्य करता है और बड़ा प्रतिबिंब बनाता है।
D. ​चम्मच का बाहरी भाग उत्तल दर्पण की तरह कार्य करता है और बड़ा प्रतिबिंब बनाता है।

नीचे दी गई सारणी में कुछ धातुओं और मिश्रधातुओं के गलनाकों की सूची दी गई है-

धातु का नाम

गलनांक  °C

ताँबा

1084

पीतल

930

सीसा

328

निक्रोम

1150

सीसा और टिन

200

एल्युमीनियम

660

बेरेलियम कॉपर

865-955

इस सारणी के आधार पर, इस सूचि में से कौन-सा पदार्थ निम्न विद्युत उपकरणों के निर्माण में सर्वथा उपयुक्त है?

A. कक्ष तापक – कॉपर, फ्यूज़ – एल्युमीनियम
B. कक्ष तापक – निक्रोम, फ्यूज़ – सीसा और टिन
C. कक्ष तापक  – बेरेलियम कॉपर, फ्यूज़ – सीसा और टिन
D. कक्ष तापक – सीसा, फ्यूज़ – पीतल

 

दो वस्तुएँ A और B जल में डुबोई गईं और उनके भार को स्प्रिंग तुला द्वारा मापा गयाI निम्न सारणी प्राप्त आंकड़ों पर आधारित हैI

वस्तु

वायु में वस्तु का भार (gm/Wt)

जल में वस्तु का भार (gm/Wt)

विस्थापित जल का भार (gm/Wt)

वस्तु पर लगने वाला उत्प्लावन बल (gm/Wt)

A

X

55

Y

10

B

80

Q

5

Z

निम्न में से कौन-से मान सही प्रकार से सारणी को पूरा करेंगे?

A. X – 65, Y – 55, Q – 5, Z – 55
B. X – 5, Y – 10, Q – 75, Z – 5
C. X – 65,Y – 10, Q – 75, Z – 5
D. X – 55, Y – 65, Q – 5, Z – 80

निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़िए और सही विकल्प से रिक्त स्थान को भरिए-

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part4

प्रत्येक वस्तु पृथ्वी से एक बल द्वारा आकर्षित होती है जो वस्तु के A और गुरुत्वाकर्षण द्वारा उत्पन्न त्वरण पर निर्भर करता हैI

वस्तु का B उस बल के बराबर है जिससे वह पृथ्वी की ओर आकर्षित होती है I तथापि, चंद्रमा की सतह पर C बदलता है जबकि D एकसमान रहता है।

A. A – भार, B – द्रव्यमान, C – घनत्व, D – द्रव्यमान
B. A – भार, B – भार, C – घनत्व, D – द्रव्यमान
C.  A – द्रव्यमान, B – भार, C – भार, D – द्रव्यमान
D. A – द्रव्यमान, B – भार, C – द्रव्यमान, D – भार

निम्नलिखित कथन पढ़िए और सही विकल्प का चुनाव करिए:

अभिकथन (A) : एक ढोल निम्न तारत्व की ध्वनि उत्पन्न करता है जबकि एक पियानो उच्च तारत्व की ध्वनि उत्पन्न करता है I

कारण (R) : एक कम्पन करती हुई वस्तु के कम्पन का आयाम ध्वनि की प्रबलता निर्धारित करता है I
A. (A) सही है और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

निम्न में से कौन-सी परिघटना गुरुत्वीय बल के आधार पर समझाई नहीं जा सकती है?
A. सूर्य के परितः ग्रहों की गति
B. ज्वार भाटा का होना
C. किसी वस्तु का भार
D. ग्रहणों का होना

चार विभिन्न प्रकार की सतहों पर चार गेंदों को एक समान बल से फेंका गया। किस प्रकार की सतह पर गेंदे अधिकतम दूरी तय करेंगीं?
A. स्केटिंग रिंक
B. समुद्री तट
C. सीमेंट की सड़क
D. लकड़ी की टाइल

एक लोहे की ब्लेड को नीले रंग के विलयन में मिलाया जाता है, लगभग आधे घंटे के बाद, विलयन का रंग बदलकर हरा हो जाता है और कील पर भूरे रंग का जमाव देखा जाता है। इस जानकारी के आधार पर आप निम्नलिखित में से क्या निष्कर्ष निकाल सकते हैं?
A. हरे रंग का विलयन कॉपर सल्फेट है।
B. नीले रंग का विलयन आयरन सल्फेट है।
C. ब्लेड पर भूरे रंग का जमाव कॉपर है।
D. ब्लेड पर भूरे रंग का जमाव जंग (आयरन ऑक्साइड) है।
 

नेफ़थलीन गोलियां जिनका उपयोग पतंगों और अन्य कीटों को भगाने के लिए किया जाता है, निम्नलिखित में से किससे प्राप्त होती हैं?
A. कोल तार
B. कोक
C. यूकेलिप्टस वृक्ष
D. तारपीन

‘A’ तत्व की जल के साथ अभिक्रिया करने पर विलयन बनाता है। यह विलयन फ़िनॉल्फथेलिन सूचक को गुलाबी कर देता है।

निम्नलिखित में से कौन सा तत्व ‘A’ हो सकता है?

A. कार्बन
B. सिलिकॉन
C. सल्फ़र
D. सोडियम

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए:

अभिकथन (A): कोकून के रूप में रेशम कीट के उद्भव को रोकने और लंबे समय तक रेशम को संरक्षित करने के लिए स्टिफलिंग की जाती है।

कारण (R): अहिंसा रेशम वह रेशम है जो कोकून से रेशम कीट के निकलने के बाद एकत्र की जाती है।

A. A और R दोनों सत्य हैं तथा R, A का सही स्पष्टीकरण है
B. A और R दोनों सत्य हैं तथा R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं करता है
C. A सत्य है लेकिन R असत्य है
D. A असत्य है लेकिन R सत्य हैं

जब किसी अम्ल को क्षार में मिलाया जाता है, तब निम्न में से क्या बनता है?
A. केवल लवण
B. केवल जल
C. लवण, जल तथा ऊष्मा
D. लवण तथा जल

किसी पादप का मुरझाना निम्न में से किसके कारण है?
A. अत्याधिक वाष्पोत्सर्जन
B. अत्याधिक प्रकाश संश्लेषण
C. जल का अत्याधिक अवशोषण
D. खनिजों का अत्याधिक अवशोषण

X ग्रंथियां जोड़े में मौजूद होती हैं और हार्मोन स्रावित करती हैं जो रक्तदाब को नियंत्रित करता हैं। यह हार्मोन को स्रावित करने का आदेश Y ग्रंथि से प्राप्त करती है I Y, Z हार्मोन भी स्रावित करता है। क्रमशः X, Y और Z क्या हैं?
A. थाइराॅइड, पीयूष, एड्रिनेलिन
B. एड्रिनल, पीयूष, वृद्धि हार्मोन
C. अग्नयाशय, थाइराॅइड, इंसुलिन
D. एड्रिनल, पीयूष, एड्रिनेलिन

“चुम्बक को पहचानने के लिए विकर्षण एक निश्चयी कसौटी है।” यह उदाहरण है –
A. अवलोकन का
B. अनुमिति का
C. पूर्वानुमान का
D. परिकल्पना का

विज्ञान की शिक्षा पर NCF-2005 के अनुसार, विज्ञान के विषय में निम्न में से क्या सत्य नहीं है?
A. विज्ञान की भविष्यवाची और समझ की क्षमता प्रकृति के रेखीय-तंत्र को समझने के लिए उत्तम है।
B. विज्ञान पूर्णतया विषयपरक और मूल्य-उदासीन है।
C. विज्ञान में स्वाधीन होने की, अवसादी होने की, लाभदायक और हानिकारक होने की क्षमता है।
D. विज्ञान में प्रयोग की जाने वाली विधि और दूसरे क्षेत्रों में प्रयोग की जाने वाली विधियों के बीच का अंतर दार्शनिक स्तर पर बहस का मुद्दा है I

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चुनाव कीजिए:

अभिकथन (A): पाठ्यचर्या में सामाजिक-वैज्ञानिक मुद्दों का सम्मिलन विज्ञान की प्रकृति को स्पष्ट करने में मददगार है। 

कारण (R): विज्ञान की समझ दैनिक जीवन में सुविचारित निर्णय लेने में उपयोगी है। 
A. अभिकथन और कारण दोनों सही है और कारण अभिकथन की सही व्याख्या करता है।
B. अभिकथन और कारण दोनों सही है लेकिन कारण अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. अभिकथन सही है लेकिन कारण गलत है।
D. अभिकथन और कारण दोनों गलत हैं।

विज्ञान की किसी कक्षा में अधिगमकर्ताओं की प्रेक्षण निपुणता का मूल्यांकन करने के लिए निम्न में से कौन-सी विधि अपनाई नहीं जा सकती है?
A. परियोजना कार्य
B. प्रयोग
C. कक्षा परीक्षा
D. क्षेत्रीय दौरे

विषय ‘परमाणु और अणु’ के शिक्षण के लिए ICT संसाधन का उपयोग करना _________ मददगार हो सकता है। 
A. सूचना को पाने में
B. कक्षा की एकरसता समाप्त करने में
C. सूक्ष्मदर्शीय परिघटनाओं की कल्पना करने में
D. शिक्षण का भार कम करने में

एक लोकतान्त्रिक विज्ञान शिक्षण-अधिगम परिवेश में वांछनीय नहीं है-
A. विचारों का प्रदर्शन /आदान प्रदान
B. विविधता के लिए सम्मान
C. शिक्षक का प्रभुत्व
D. अधिगम के प्रति साझा उत्तरदायित्व

‘घर्षण’ का परिचय देने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी एक शिक्षक के लिए अति वांछनीय विधि होगी?
A. प्रकरण संबंधित प्रश्नों को सूचीबद्ध करना
B. ‘घर्षण’ पद को परिभाषित करना
C. छात्रों के वर्तमान विचारों की छान-बीन करना
D. संबंधित पाठ्य सामग्री पढ़ना

शाज़िया, विद्यार्थियों को घास और अन्य खरपतवार की जड़ों की तुलना करने ओर जड़ के प्रकार का नाम ओर उनके बीच पाए जाने वाले अंतर को लिखने के लिए कहती है I इस गतिविधि में निम्नलिखित में से किन क्रिया-कौशलो का प्रयोग हो रहा है?
A. अवलोकन करना
B. वर्गीकरण करना
C. निष्कर्ष निकालना
D. पूर्वानुमान लगाना

वैज्ञानिक दृष्टिकोण का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
A. कारण और प्रभाव के संबंध में विश्वास रखने से
B. कड़ा परिश्रम करने की चाह से
C. स्मरण क्षमता से
D. प्रयोगशाला में अधिक समय व्यतीत करने की चाह से

निम्नलिखित में से क्या विज्ञान के बारे में गलत है?
A. विज्ञान प्रकृति को देखने का एक विशेष तरीका है। 
B. विज्ञान ज्ञान का तेज़ी से विस्तार करने वाला निकाय है। 
C. विज्ञान सीखने का एक अन्तः विषय क्षेत्र है। 
D. विज्ञान हमेशा स्वतंत्र है। 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुसार स्कूली शिक्षा के मूलभूत चरण में _______ शामिल हैं।
A. पूर्व-स्कूली स्तर के 3 वर्ष और कक्षा I और II।
B. पूर्व-स्कूली स्तर के 3 वर्ष और कक्षा I, II, III, IV और V।
C. प्राथमिक विद्यालय के 5 वर्ष
D. पूर्व-स्कूली स्तर के 3 वर्ष

Leave a Comment

error: