CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part67

कथन (A): बच्चों को आरंभिक बाल्यावस्था में विकास और अधिगम हेतु प्यार, देखभाल और बहुत से अवसर प्रदान करने चाहिए। 

तर्क (R): गंभीर रुप से वंचित बाल्यावस्था के परिणामों को बाद के वर्षों में बदलना बहुत आसन होता है। 
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
C. (A) सही है और (R) गलत है I
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत की चार चरण प्रतिपादित करने के लिए आलोचना की जाती है I यह आलोचना बाल-विकास के किस वाद-विवाद के अंतर्गत आती है?
A. समावेशन
B. संवेदनशील अवधि
C. निरंतरता/असंततता
D. प्रकृति/परिवेश

अधिगम का वह रूप जिसमें बच्चे दूसरों की नकल करके सीखते हैं, क्या कहलाता है?
A. सामाजिक अधिगम
B. व्यवहारवादी अधिगम
C. अन्वेषण अधिगम
D. मानवतावादी अधिगम

संज्ञानात्मक विकास की किस अवस्था में अमूर्त सोच और वैज्ञानिक तर्क की क्षमता विकसित होती है?
A. पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था
B. संवेदी-गामक अवस्था
C. मूर्त-संक्रियात्मक अवस्था
D. औपचारिक-संक्रियात्मक अवस्था

जीन पियाजे के संज्ञानात्मक सिद्धान्त में कौन-सा तत्व संज्ञानात्मक विकास के लिए अनिवार्य है?
A. वातावरण का अवलोकन
B. बड़ों के द्वारा पुनर्बलन
C. आस-पास के परिवेश की सक्रिय खोज-बीन
D. उद्दीपक और अनुक्रिया का अनुबंध

कौन-सी स्थिति पाड़ का उचित उदाहरण है?
A. सुमित अपनी मित्र को अपनी उत्तरपुस्तिका उत्तरों की नकल करने के लिए देता है।
B. सुमित अपनी मित्र को ज़रूरत अनुसार उचित मात्रा में प्रश्नों को हल करने में मदद करता है।
C. सुमित अपनी मित्र को सभी प्रश्नों के उत्तर उसकी उत्तरपुस्तिका में स्वयं लिखकर मदद करता है।
D. सुमित अपनी मित्र को कहता है की उसे सभी प्रश्नों के उत्तर स्वयं करने होंगे।

समीपस्थ विकास का क्षेत्र एक ________ स्थान है।
A. गतिशील
B. अनम्य
C. यांत्रिक
D. स्थिर

निम्न में कौन-सा कथन लॉरेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत की समीक्षा करता है?
A. कोहलबर्ग के सिद्धांत में चरण सुपरिभाषित और सुस्पष्ट हैं।
B. कोहलबर्ग का नैतिक विवेचन पर प्रस्ताव स्त्रियों की नैतिक परिपक्वता का कम आकलन करता है।
C. कोहलबर्ग के सिद्धांत के चरण पियाजे द्वारा संज्ञानात्मक विकास के वर्णन के क्रमों के लक्षणों को चित्रित करते हैं।
D. कोहलबर्ग ने अपने भागीदारियों के साथ लम्बे समय तक अध्ययन किया जिसमें उसने तीन से चार वर्ष के अंतरालों में उनका साक्षात्कार किया I

‘बालक-केंद्रित’ शिक्षण-शास्त्र _______

i. विविधतापूर्ण शिक्षणशास्त्रीय विधियाँ समाहित करता है।

ii. प्रजातांत्रिक कक्षा प्रक्रियाओं को समुन्नत करता है।

iii. बच्चों के मनोवैज्ञानिक विकास का ध्यान रखता हैI

iv. अध्यापकों की सत्ता को प्राथमिकता देता हैI
A. (i), (iii) और (iv)
B. (i), (ii) और (iv)
C. (iii) और (iv)
D. (i), (ii) और (iii)

एक माध्यमिक कक्षा में लिंग विभेदित आधारित बैठने की व्यवस्था तथा सख्त जेंडर आधारित अधिगम क्रियाकलाप-
A. जेंडर की समानता को बढ़ावा देंगे।
B. जेंडर समानता को सुसाधित करेंगे I
C. जेंडर रूढ़िवादिता बढ़ाएँगे।
D. जेंडर रूढ़िवादिता में लचीलेपन को प्रोत्साहित करेंगे। 

बुद्धि को मापने के लिए, बुद्धिलब्धि परीक्षणों का/के प्रयोग –
A. वैध है, क्योंकि वे बुद्धि की सटीक भविष्यवाणी कर सकते हैं।
B. की आलोचना की गई है क्योंकि कई परीक्षणों में सांस्कृतिक पक्षपात झलकता है।
C. विद्यार्थियों को उनकी शिक्षण योग्यता के लिए स्पष्ट वर्गों और श्रेणियों में भेद करने में सहायक है।
D. अध्यापकों को विद्यार्थियों की अकादमिक प्रदर्शन और सफलता को संभावित करने में मदद करता है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार विद्यार्थियों के मूल्यांकन में किन आयामों की प्रगति व अद्वितीयता को शामिल करना चाहिए?
A. संज्ञानात्मक, सामाजिक, आध्यात्मिक
B. संज्ञानात्मक, शारीरिक
C. संज्ञानात्मक, भावात्मक, मनोगत्यात्मक
D. शारीरिक, क्रियात्मक, मनोवैज्ञानिक

निम्न में से कौन से प्रश्न आलोचनात्मक चिंतन का मूल्याँकन नहीं करेंगें?
A. समीकरण 2x = 12 में x का मान ज्ञात कीजिए।
B. प्रदूषण के बढ़ते स्‍तर का कारण सोचिये और उनके संभावित समाधान ढूँढ़िये। 
C. धार्मिक सद्भावना को बढ़ाने के लिए क्या कदम सुझाए जा सकते हैं?
D. वैदिक गणित का उपयोग करके क्‍या पायथागोरस प्रमेय का प्रमाण दिया जा सकता है?

अपनी कक्षा की व्यक्तिगत विभिन्नताओं को संबोधित करने के लिए, एक अध्यापिका को क्या करना चाहिए?

i. कक्षा के सभी अधिगमकर्ताओं की आर्थिक पृष्ठभूमि और जाति की ओर इशारा करना I

ii. अधिगमकर्ताओं को अपने अनुभव साझा करने के मौके देना और उन्हें महत्व देना।

iii. जानबूझ कर विविध सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्यों का कक्षा में बहिष्कार करना।
A.  (ii)
B. (i) और (iii)
C. (ii) और (iii)
D. (i), (ii) और (iii)

सुविधाहीन या वंचित समुदाय से आने वाले विद्यार्थियों के अधिगम को सुसाधित कैसे किया जा सकता है?
A. उन्हें घर पर ट्यूशन पढ़ने के लिए कहकर।
B. उन्हें बहुत से प्रत्यास्मरण आधारित कार्यपत्र देकर।
C. उनमें असफलता का डर और शर्मिंदगी महसूस करवाकर।
D. उन्हें उपयुक्त शिक्षाशास्त्रीय सहायता प्रदान करके।

निम्नलिखित में से कौन-सा लक्षण प्रतिभाशाली बच्चों की एक विशेषता है?
A. समकक्षियों की तुलना में उच्च सामाजिक कौशल व परिपक्वता
B. कार्यों को करने में धीरज की कमी
C. कौतूहल व जिज्ञासा
D. निम्नस्तर संज्ञानात्मक कार्यों का चयन

अधिगम कठिनाई महसूस करने वाले अधिगमकर्ताओं के लिए विशिष्ट विद्यालयों में विशिष्ट शिक्षा –
A. वांछनीय नहीं है, क्योंकि यह अधिगमकर्ताओं के लिए बेहद प्रतिबंधक है।
B. वांछनीय है, ताकि अधिगम कठिनाई वाले अधिगमकर्ताओं को शेष विद्यार्थियों से पृथक किया जा सके।
C. वांछनीय है, क्योंकि अधिगम कठिनाई वाले विद्यार्थियों की शिक्षा केवल आजीविकीकरण शिक्षा पर केंद्रित है।
D. वांछनीय नहीं है, क्योंकि यह महंगी है तथा शिक्षकों से अत्याधिक कार्य की अपेक्षा रखती है।

अत्याधिक शारीरिक गतिविधियाँ, ध्यान न केंद्रित कर पाना और आवेगशीलता किसके अभिलक्षण हैं?
A. ध्यान आभाव सक्रियता विकार
B. श्रवण प्रकमण विकार
C. भाषा प्रकमण विकार
D. डिसकेल्कुलिया

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन समावेशन के बारे में सही नहीं हैं?
A. समावेशन का अर्थ शिक्षार्थियों के लिए क्रिया-कलापों और अनुभवों की व्यूह रचना में बीच-बीच में चयन और विकल्प प्रदान करना है। 
B. समावेशन में सभी शिक्षार्थियों को मानकीय स्तरों को अधिरोपित किए बिना स्वीकृत किया जाता है।
C. समावेशन में शिक्षार्थियों का उनकी शैक्षणिक योग्यताओं के आधार पर वर्गीकरण करना और नामकरण करना सम्मिलित है।
D. समावेशन में विविध प्रकार की शिक्षण शास्रीय युक्तियाँ और प्रत्येक विद्यार्थी के अधिगम की गति को ध्यान में रखना शामिल है।

दृष्टिबाधित अधिगमकर्ताओ के साथ कार्य करते हुए, एक शिक्षक को क्या रूपांतरण करना चाहिए?

i. उपयुक्त विरामों के साथ स्पष्ट रूप से और ज़ोर से बोलना

ii. लिखित को वाचन में बदलने वाले सॉफ्टवेयर का प्रयोग करना

iii. विविध तरह के रंगीन कार्यपत्रकों का प्रयोग करना

iv. बहुत अधिक स्पर्श सामग्री (विषयवस्तु) का प्रयोग करना
A. (ii), (iii) और (iv)
B. (i), (ii) और (iii)
C. (i), (ii) और (iv)
D. (i), (iii) और (iv)

सामाजिक रचनावादी कक्षा की क्‍या विशेषता है?
A. स्थायी बैठने की व्यवस्था
B. शिक्षकों द्वारा निर्देशन तथा विद्यार्थियों का निष्क्रिय पालन
C. विद्यार्थियों द्वारा जानकारी का स्मरण
D. विद्यार्थियों द्वारा समूह में कार्य करते हुए विषय पर चर्चा करना

जब कोई विद्यार्थी विद्यालय में अच्छा प्रदर्शन नहीं करता तब एक शिक्षिका को –
A. शिक्षा व्यवस्था/तंत्र का विश्लेषण करना चाहिए।
B. माता-पिता को दोषी ठहराना चाहिए।
C. विद्यार्थी को शर्मिंदा करना चाहिए।
D. विद्यार्थी को विशिष्ट विद्यालय में भेज देना चाहिए।

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part24

कक्षा में समझ न बना पाने के सतत अनुभवों और सीख न पाने की असमर्थता व निष्पादन न कर पाने के लिए स्वयं को उत्तरदायी/दोषी ठहराने का क्या संभावित परिणाम हो सकता है?
A. अधिगम असहायता का भाव
B. अधिक सीखने की अभिप्रेरणा
C. निपुणता उन्मुखीकरण
D. योग्यता के वृद्धिपरक दृष्टिकोण में विश्वास

अभिकथन (A) : शिक्षक को ऐसे अधिगम कार्यों की रूपरेखा नहीं बनानी चाहिए जो बच्चों को पाठ्यपुस्तक के अलावा अन्य साइटों (स्थलों) से ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करते हों।

कारण (R) : अधिगम और ज्ञान ‘संचारित’ होता है और इन्हें मांगा या निर्मित नहीं किया जाता है।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
C. (A) सही है और (R) गलत है I
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

अर्थपूर्ण अधिगम _________
A. एकरेखीय रूप से होता है, न कि वर्तुलाकार रूप से ​होता है
B. तब होता है जब शिक्षक विद्यार्थियों के संवेगात्मक पहलूओं को नकारते हैं।
C. शिक्षकों द्वारा सीधे निर्देशन द्वारा निर्धारित होता है।
D. विद्यार्थियों की परिवेश के साथ सक्रिय अंतः क्रिया द्वारा होता है।

विद्यार्थियों को अधिगम के प्रति प्रेरित करने के लिए किस तरह के लक्ष्यों को बढ़ावा देना चाहिए?
A. दृष्टिकोण केंद्रित दक्षता लक्ष्य
B. परिहार केंद्रित प्रदर्शन लक्ष्य
C. दृष्टिकोण केंद्रित प्रदर्शन लक्ष्य
D. परिहार केंद्रित दक्षता लक्ष्य

परासंज्ञान/अधिसंज्ञान क्या है?
A. सहज सिद्धांत जो बच्चे अपने आस-पास की घटनाओं के बारे में गढते हैं।
B. अपने स्वयं के चिंतन के बारे में सोचने की प्रतिक्रिया है।
C. नई जानकारी को समायोजित करने के लिए मौजूदा स्कीमा में रूपांतरण है।
D. विभिन्‍न उप-संरचनाओं का दृश्यक व वर्गीकृत निरूपण है।

प्रभावशाली अध्यापन या शिक्षण के लिए क्‍या ज़रूरी है?

i. तथ्यों के पुनरुत्पादन पर बल देना

ii. केवल पाठ्य-पुस्तकों को ही ज्ञान का स्त्रोत मानने पर बल देना

iii. तथ्यों और परिप्रेक्ष्यों का विवेचनात्मक विश्लेषण करना

iv. अधिगमकर्ताओं के पूर्व अनुभवों को प्रधानता देना
A. (i), (ii)
B. (iii), (iv)
C. (i), (iii)
D. (ii), (iv)

संप्रत्यात्मक समझ को सुसाध्य करने के लिए एक शिक्षिका को क्या नहीं करना चाहिए?
A. रूपकों का प्रयोग करना
B. उदाहरणों व गैर उदाहरणों को देना
C. पुनर्ज्ञान के साथ संबंध स्थापित करना
D. केवल जानकारी (सूचना) के पुनरुत्पादन पर बल देना

निम्न में से कौन सा संवेग विद्यार्थियों को सीखने के लिए प्रयत्न करने पर बल देगा?
A. कुंठा
B. नीरसता
C. क्रोध
D. मान/ गर्व

यदि \(21/4\) और \(12/3\) के अंतर के \(3/4\) को \(31/4\) के \(2/3\) में से घटाया जाता है, तो परिणाम क्या होगा?
A. –\(48/83\)
B. \(48/83\)
C. –\(83/48\)
D. \(83/48\)

यदि संख्या 5432×7, 9 से विभाज्य है, तो x के स्थान पर अंक है:
A. 9
B. 6
C. 3
D. 1

यदि 4003250 = 4 × 10x + 3 × 10y + 2 × 10z + 5 × 10है, तब x + y + z + w किसके बराबर है?
A. 16
B. 14
C. 12
D. 10

\({0.004096}\) बराबर है:
A. 0.016
B. 0.064
C. 0.64
D. 0.16

निम्न भिन्नों में से कौन-सी भिन्न \(7/8\) से कम तथा \(1/3\) से अधिक है?
A. \(1/4\)
B. \(23/24\)
C. \(11/12\)
D. \(17/24\)

ΔABC और ΔADB में, ∠C = ∠D = 90° है तथा BC = AD हैI तब, किस सर्वांगसमता नियम से ΔABD ≅ ΔBAC है?
A. भुजा कोण भुजा (SAS)
B. समकोण कर्ण भुजा (RHS)
C. भुजा भुजा भुजा (SSS)
D. कोण भुजा कोण (ASA)

ΔABC में, भुजा BC को D तक बढ़ाया गया है I BC पर एक बिंदु E इस प्रकार है कि AC = AE है I यदि ∠EAB = 32° तथा ∠ACD = 125° हैं, तो ∠ABC की माप कितनी है?
A. 23°
B. 25°
C. 28°
D. 35°

ΔABC की भुजाओं AB और AC को क्रमशः D और E तक बढ़ाया जाता है। यदि कोणों DBC और ECB के समद्विभाजक O पर मिलते हैं तथा ∠BOC = 85° है, तो ∠BAC का माप क्या है?
A. 10°
B. 15°
C. 20°
D. 25°

किसी कोण की माप, उसके संपूरक कोण की माप की दोगुनी है। तब, उसकी माप कितनी है?
A. 120°
B. 60°
C. 100°
D. 90°

8 फलक और 12 शीर्षों वाले एक बहुफलक के _______ किनारे होते हैं। 
A. 16
B. 14
C. 18
D. 10

एक आयताकार कमरे के फर्श पर 125 रुपये प्रति मीटर2 की दर से टाइल लगवाने की लागत 4000 रुपये है I यदि फर्श की लंबाई 8 मीटर है, तो इसकी चौड़ाई कितनी है?
A. 6 मीटर
B. 8 मीटर
C. 4 मीटर
D. 9 मीटर

किसी वृत्ताकार पथ की आंतरिक और बाह्य त्रिज्याएं क्रमश: 21 मीटर और 28 मीटर हैं I 5 रुपये प्रति मीटर2 की दर से इस पथ को समतल कराने की लागत है: (π = \(22/7\) लीजिए)
A. 1078 रुपये
B. 2156 रुपये
C. 4312 रुपये
D. 5390 रुपये

लंबाई 2 मीटर, चौड़ाई 1 मीटर और ऊंचाई 0.5 मीटर वाले एक बक्से में, 0.2 मीटर लंबाई, 0.4 मीटर चौड़ाई और 0. 5 मीटर ऊंचाई वाले अधिकतम कितने बक्से रखे जा सकते हैं?
A. 30
B. 40
C. 20
D. 25

संख्याओं 1, 2, 3, 4, ………. 50 में से एक संख्या को यादृच्छिक रुप से चुना जाता है। इसके अभाज्य संख्या होने की प्रायिकता है:
A. 0.1
B. 0.2
C. 0.3
D. 0.7

आंकड़ों 1, 2, 3, 3, 2, 5, 6, 2, 2, 1, 4, 6, 6, 5 के माध्यिका, बहुलक तथा परिसर का माध्य क्या है?
A. \(7/3\)
B. \(10/3\)
C. \(11/3\)
D. \(5/3\)

यदि (\(3/4\)x – \(5/6\) y)2 = \(9/16\) x2 + Ay2 + Bxy है, तो (A – B) का मान है:
A. \(-5/6\)
B. \(-5/4\)
C. \(35/36\)
D. \(35/18\)

यदि (x – y) का 50%, (x + y) के 30% के बराबर है, तो x का कितना प्रतिशत y है?
A. 20%
B. 22%
C. 25%
D. 27%

माना A = -3x3y2 + 2x2yहै, B = -3x2y3 – 5y4 है और C = x4 + 2x3y2 + 3x2y3 + y4 है I

यदि C – (A + B) = x4 + mx3y2 + nx2y3 + 6y4 है, तो (m + n) का मान क्या है?

A. 7
B. 8
C. 9
D. 13

यदि x + y = 1 और x2 + y2 = 41 है, तो \(1/x + 1/y\) का मान क्या होगा?
A. –\(1/10\)
B. \(1/10\)
C. –\(1/20\)
D. \(1/20\)

यदि 10(x + 6) + 8(x – 3) = 5(5x – 4) है, तो \(5x+2/6\) का मान क्या है?
A. 2
B. \(7/6\)
C. \(11/3\)
D. 7

बच्चों की विचार प्रक्रिया के ‘गणितीकरण’ के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा/से वांछनीय है/हैं?

1. प्रश्न का अर्थ स्पष्ट करके इसके हल की संभावनाओं को खोजकर बच्चे प्रश्न हल करने के कार्य को प्रारंभ करते हैं। 

2. बच्चे अनुमान (कनजेक्चर बनाते है) लगाते हैं और अपने अनुमान (कनजेक्चर) को सही ठहराने के लिए तर्कसंगत अनुक्रमों के कथनों को तैयार करते हैं। 

3, बच्चे सूत्रों का स्मरण करते हैं और उनके प्रयोग से एक ही हल ज्ञात करते हैं। 

सही विकल्प चुनें। 
A. (a) और (b)
B. (a) और (c)
C. (b) और (c)
D. केवल (c)

एक मशहूर गणितज्ञ जाॅर्ज पौलया ने समस्या-सामाधान हेतु चार चरणों की एक प्रक्रिया दी है I निम्नलिखित में से कौन-सा चरण पौलया के समस्या-समाधान के चरणों में से नहीं है?
A. समस्या को समझना
B. योजना को सुधारना
C. योजना का क्रियान्वयन
D. पुन: जाँचना (सत्यापन करना)

यदि एक शिक्षक विद्यार्थियों को ‘भिन्न’ की अवधारणा पढ़ाना चाहता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा उपागम अधिकतम प्रभावी होगा?
A. प्रकरण (topic) को सर्वप्रथम श्यामपट्ट पर लिखने के बाद अवधारणा को पढ़ाना।
B. विभिन्न प्रकार की भिन्‍नों में अंश एवं हर का परिचय देना।
C. दो वस्तुओं को तीन या तीन से अधिक विद्यार्थियों में वितरित करने की स्थिति उत्पन्न कर ‘भिन्न’ को पढ़ाना।
D. भिन्‍न को \(/y\), जहाँ y ≠ 0 के रूप में श्यामपट्ट पर लिखकर भिन्‍न को पढ़ाना

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part122

एक अध्यापक अपने छात्रों की गणित की भ्राँतियों को दूर करने में कैसे सहायता कर सकता है?
A. विद्यार्थियों के कार्य का निरीक्षण करके और उनसे बात करके उनकी अवधारणा की जानकारी का आकलन करके।
B. समरूप प्रश्नों के अभ्यास के लिए कुछ अच्छी पुस्तकों का सुझाव देकर। 
C. कक्षा में पढ़ाई गई विधि से अधिकतम प्रश्न हल करके
D. बिल्कुल भी हस्तक्षेप न करके, क्योंकि बच्चे आखिरकार सीख ही जाएंगे।

एक माध्यमिक विद्यालय की अध्यापिका कक्षा में 15 टाइलें लाती है और निम्नलिखित निर्देश देती है:

“इन 15 टाइलों को सभी संभव आयताकार सारणियों में लगाइए I”

निम्नलिखित में से कौन-सी संकल्पना इस गतिविधि से पढ़ाई जा सकती है?
A. आयतन, लंबाई, परिमाप
B. क्षेत्रफल, गुणनखंड, परिमाप
C. क्षेत्रफल, आयतन, परिमाप
D. लंबाई, गुणनखंड, आयतन

सुश्री सुपर्णा अपनी कक्षा में कुछ ठोस पदार्थ जैसे कि लकड़ी के घनों के गुट्टे; वर्गों, अर्धगोलों और गोले के आकारों की टाइलें लेकर आती हैं I उसने कक्षा में छात्रों से विविध प्रश्न पूछे, जैसे कि –

i. दो वर्गाकार टाइलों को बिना अतिछादित किए भुजा के साथ भुजा मिलाकर जोड़ने पर कौन-सी आकृति बनेगी?

ii. दो एक समान घनों के फलक को फलक से जोड़ने पर कौन-सी आकृति बनेगी?

iii. कुछ एक समान वर्गाकार टाइलें लीजिए। एक बड़ा वर्ग बनाने के लिए ऐसी कितनी टाइलों की आवश्यकता होगी?

वह इस प्रकार के क्रियाकलाप से अपने अधिगमकर्ताओं की कौन-सी व्यक्तिगत भिन्नताओं को पहचान सकती है?
A. द्विआयामी कोणों को मापने की क्षमता
B. दी गई आकृतियों के क्षेत्रपल और आयतन का अनुमान लगाने की क्षमता
C. समस्या-समाधान की स्थिति में त्रिविम तर्कणा (दिक्स्थान संबंधी तर्कणा), अनुमान लगाने और दृश्यीकरण का उपयोग करने की क्षमता 
D. ज्यामिति के प्रमोय को प्रमाणित करने की क्षमता

कक्षा 8 के छात्रों को आंकड़ों का प्रबंधन पढ़ाने के लिए अध्यापक ने पास के गाँव के परिवारों की सामाजार्थिक स्थिति पर सर्वेक्षण के क्रियाकलाप का उपयोग किया। इस क्रियाकलाप का प्रयोजन है:

a. कक्षा के अनुभवों का कक्षा से बाहर की असली दुनिया से संबंध स्थापित करना

b. परिसर में विभिन्न आकृतियों का अवलोकन करना

c. छात्रों को अवसर देना कि वे क्षेत्र से प्रत्यक्ष जानकारी एकत्रित कर सकें।
A. केवल (c)
B. a और c
C. b और c
D. a, b और c

कक्षा 8 के बच्चे को 3x + 4x + 7y हल करने के लिए कहा गया, तो उसने निम्नलिखित तरीके से हल किया:

3x + 4x + 7y

= 7x2 + 7y

=14x2y

इस प्रकार की त्रुटि कहलाती है –
A. व्यक्तिगत त्रुटि
B. कार्यविधिक त्रुटि
C. संकल्पनात्मक त्रुटि
D. लापरवाही के कारण त्रुटि

“किसी भी केंद्र और किसी भी त्रिज्या के साथ एक वृत्त खींचा जा सकता है।” युक्लिड (Euclid) के अनुसार यह कथन है:
A. स्वयंसिद्ध
B. अभिगृहीत
C. प्रमेय
D. परिकल्पना

विद्यार्थियों में ‘गणित की चिंता’ पर अध्ययन यह दर्शाता है कि ‘गणित की चिंता’ गणित में उच्च उपलब्धि वाले विद्यार्थियों में भी पाई जाती है। 

ऐसे विद्यार्थियों में गणित की चिंता को नज़र अंदाज़ कर दिया जाता है, क्योंकि-

A. ये विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं अत: अध्यापक और माता-पिता संवेगात्मक कारकों को न देखते हुए केवल उनका प्रदर्शन ही देखते हैं। 
B. इससे पहले कि कोई उनके बारे में जाने, उच्च प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी गणित की चिंता से स्वयं उभर जाते हैं। 
C. एक समय तक ज़्यादा जटिल समस्याओं को हल करते-करते ‘गणित की चिंता’ उच्च उपलब्धि वाले बच्चों में कम हो जाती हैं। 
D. गणित में उच्च उपलब्धि वाले छात्रों के लिए ‘गणित की चिंता’ असंगत है।

किसी कमरें में लकड़ी के जलने से उत्पन्न ऊष्मा कमरे के कोनों तक फैल जाती है I उस प्रक्रिया की पहचान कीजिए जिससे ऊष्मा का स्थानांतरण हो जाता है-
A. संवहन और विकिरण
B. केवल चालन
C. चालन और संवहन
D. केवल संवहन

शेर की दहाड़ प्रबल और पक्षियों की आवाज़ क्षीण होती है। इसका उचित कारण क्या है?
A. शेर की दहाड़ के कंपन की आवृत्ति, पक्षियों की ध्वनि की आवृत्ति से तुलना में उच्च होती है।
B. शेर की दहाड़ के कंपन की आवृत्ति, पक्षियों की ध्वनि की आवृत्ति के समान होती है।
C. शेर की दहाड़ का आयाम, पक्षियों की ध्वनि के आयाम की तुलना में अधिक होता है।
D. शेर की दहाड़ का आयाम, पक्षियों की ध्वनि के आयाम की तुलना में कम होता है।

चक्रवात के बारे में कौन-सा कथन सही है-

(A) झंझा का क्षेत्र एक शान्त क्षेत्र होता है।

(B) बहुत ही उच्च दाब का तंत्र उत्पन्न होता है जिसके चारों ओर उच्च वेग की वायु घूमती है।

(C) चक्रवात के भीतर बवन्डर (टॉरनेडो) बन सकता है।

(D) पवन की दिशा चक्रवात में सहयोग करती है I

A. (A), (B)
B. (A), (C), (D)
C. (A), (B), (D)
D. (B), (C), (D)

किसी वस्तु का दूरी-समय ग्राफ एक सरल रेखा है I इसकी गति की अवस्था के संदर्भ में निम्न में से क्या निष्कर्ष निकाला जा सकता है?

(A) यह विरामावस्था में है।

(B) यह एकसमान चाल से गति कर रही है।

(C) यह एकसमान त्वरण से गति कर रही है।
A. केवल B
B. A या B
C. केवल C
D. A या C

भेड़ के बालों से ऊन बनने तक की प्रक्रिया के चरणों के सही क्रम को पहचानिए-

(A) अभिमार्जन

(B) धुनाई

(C) ऊन कटाई

(D) छंटाई

(E) बुनाई और रंगाई
A. (A) → (B) → (C) → (D) → (E) 
B. (C) → (A) → (B) → (D) → (E) ​
C. (A) → (B) → (E) → (C) → (D)
D. (C) → (A) → (D) → (B) → (E)

निम्नलिखित में से किसे किसी घाव पर पूतिरोधी के रूप में लगाया जा सकता है?
A. आयोडीन
B. ब्रोमीन
C. सल्फर
D. क्लोरीन

मैग्नीशियम वायु में जलकर A बनाता है।

A को पानी में घोलकर विलयन B बनाया जाता है।

A ________ है और B की प्रकृति ________  है।

A. A – मैग्नीशियम ऑक्साइड, B – अम्लीय
B. A – मैग्नीशियम डाइऑक्साइड, B – अम्लीय
C. A – मैग्गीशियम ऑक्साइड, B – क्षारीय
D. A – मैग्नीशियम डाइऑक्साइड, B – क्षारीय

‘X’ कोई धातु है जो द्रव अवस्था में विद्यमान होती है। ‘X’ क्या हो सकता है?
A. ब्रोमीन
B. पारा
C. सोडियम
D. मैग्नीशियम

सल्फर डाइऑक्साइड जल में वियोजित होने पर क्या बनाता है?
A. सल्फर ट्राइऑक्साइड
B. सल्फ्यूरस अम्ल
C. सल्फ्यूरिक अम्ल
D. सल्फर

मानव परिसंचरण तंत्र में X वे रक्त वाहिकाएं हैं जो ऑक्सीजन रहित रक्त ले जाती हैं और उनकी भित्तियां Y होती हैं I Z रक्त को फेफड़ों से हृदय तक ले जाती है I X, Y, Z हैं-
A. धमनियां, मोटी, फुफ्फुसीय शिरा
B. शिराएं, पतली, फुफ्फुसीय शिरा
C. शिराएं, मोटी, फुफ्फुसीय धमनी
D. धमनियां, पतली, फुफ्फुसीय धमनी

(A) मैं मानव शरीर को आकृति प्रदान करती/करता हूँI

(B) मैं हृदय तथा मस्तिष्क की भांति कोमल भागों की सुरक्षा करती/करता हूँI

मैं क्‍या हूँ?
A. उपास्थि
B. अस्थि
C. कंकाल
D. पेशियाँ

निम्नलिखित कथन पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए I

अभिकथन (A): मुर्गी अंडे देती है और लगभग तीन सप्ताह में चूजे बाहर निकलते हैं।

कारण (R): मुर्गियों में आन्तरिक निषेचन होता है।
A. (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
B. (R) सही है परन्तु (A) गलत है।
C. (A) और (R) दोनों सही है परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
D. (A) और (R) दोनों सही है तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।

किस विटामिन की कमी के कारण भोजन से कैल्शियम के अवशोषण की दर कम हो जाती है?
A. विटामिन D
B. विटामिन C
C. विटामिन B
D. विटामिन K

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part32

नीचे दिए गए किस प्रकार के पादप वाष्पोत्सर्जन नहीं दर्शाते हैं?
A. जलीय पादप जिनकी पत्तियां तैरती है
B. जल में डूबे पादप
C. पर्वतीय क्षेत्रों में उगने वाले पादप
D. मरूस्थल के पादप

निम्नलिखित में से कौन सही मिलान को निरूपित करता है?

(A)

कोशिका का बिजलीघर

(I)

कोशिका झिल्ली

(B)

कोशिका का भण्डार गृह

(II)

केन्द्रक

(C)

कोशिका का सूचना केन्द्र

(III)

माइटोकॉन्ड्रिया

(D)

कोशिका का द्वारपाल

(IV)

क्लोरोप्लास्ट (हरित लवक)

 

 

(V)

रिक्तिका

A. (A) – (II), (B) – (III), (C) – (IV), (D) – (V)
B. (A) – (III), (B) – (V), (C) – (II), (D) – (I)
C. (A) – (V), (B) – (III), (C) – (II), (D) – (IV)
D. (A) – (III), (B) – (IV), (C) – (II), (D) – (I)

जहाँ वर्षा कम और बहुत तेज हवाएं चलती है, वहां सिंचाई की सबसे उपयुक्त विधि क्या होती है?
A. ड्रिप सिंचाई
B. स्प्रिंकल सिंचाई
C. खांचे वाली सिंचाई
D. कण्टूर सिंचाई

बहुमूर्तिदर्शी (कैलाइडोस्कोप) किस सिद्धांत पर आधारित है?
A. परस्पर समानांतर व्यवस्थित दो समतल दर्पणों द्वारा प्रकाश का परावर्तन
B. तीन समतल दर्पणों द्वारा बहुल परावर्तन
C. परस्पर लम्बवत व्यवस्थित दो समतल दर्पणों द्वारा प्रकाश का परावर्तन
D. दो समतल दर्पणों द्वारा बहुल परावर्तन

निम्नलिखित में से किस गतिविधि का उपयोग एक चुम्बक के उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव को पहचानने के लिए हो सकता है?
A. चुम्बक को एक लोहे के टुकड़ें के पास लाना।
B. चुम्बक को लोहे के बुरादे के एक ढेर में डालना।
C. चुम्बक को किसी दूसरे चुम्बक के पास लाना।
D. चुम्बक को मध्य में से स्वतंत्र लटकाना।

विक्टर ने विद्युत परिपथ में एक बैटरी और एक निशित प्रतिरोधक जोड़ा, अब वह वोल्टेज को बदले बिना विद्युत धारा को नियंत्रित करना चाहता है, वह ऐसा कैसे कर सकता है?
A. धारा नियंत्रक को जोड़कर
B. निश्चित प्रतिरोधक को हटाकर
C. निश्चित प्रतिरोधक को जोड़कर
D. तापमान बदलने से

नीचे दिए गए कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A): दिन में आसमान नीला और सूर्योदय तथा सूर्यास्त के समय लाल दिखाई देता है।

कारण (R): आकाश का रंग केवल प्रकाश के अपवर्तन के कारण होता है।
A. (A) और (R) दोनों सत्य है और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य है लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य है।

‘विज्ञान जांच पड़ताल के रूप में’ निम्न में से कौन से कार्य इसका स्पष्टीकरण दे रहे हैं?

(A) 4 पशुओं के चित्र में से एक स्तनधारी की पहचान कीजिए।

(B) ज्ञात करिये कि क्या बर्फ के टुकड़े गर्म तथा ठंडे पानी में डालने से समान दर से पिघल जाते हैं।

(C) तापमान को मापने के लिए विभिन्न मात्रकों की सूची बनाइए। 

(D) उन कारकों की छानबीन करिए जो द्रवों में वस्तुओं का तैरना या डूबना निर्धारित करते हैं।
A. (C) और (D)
B. (A) और (D)
C. केवल (D)
D. (B) और (D)

किसी शिक्षक ने विद्यार्थियों को विभिन्न पौधों के बीजों को विभिन्न भौतिक अवस्थाओं में अन्वेषण करने के लिए कहा और इस दौरान उनसे कई प्रश्न पूछे। जिन प्रक्रिया कौशल का वे विकास करना चाहते हैं, उन प्रश्नों को उनके सदृश से मिलान कीजिए-

 

प्रश्न

 

प्रक्रिया कौशल

A)

कौन सा पौधा मजबूत है, जिसे सूर्य के प्रकाश में रखा गया है या जिसे छाया में रखा गया है। 

(i)

परिकल्पना करना

B)

तुम क्या सोचते हो कि कुछ बीजों में वृद्धि क्यों नहीं हो रही है?

(ii)

प्रेक्षण करना

C)

प्रत्येक प्रकार के कितने बीज वृद्धि कर रहे हैं। 

(iii)

वर्गीकृत करना

A. (A) – (ii), (B) – (i), (C) – (iii)
B. (A) – (i), (B) – (iii), (C) – (ii)
C. (A) – (ii), (B) – (iii), (C) – (i)
D. (A) – (iii), (B) – (i), (C) – (ii)

किसी शिक्षिका ने निम्न प्रश्न अपने विद्यार्थियों से पूछे-

(A) आप विद्युत का किस प्रकार उपयोग करते हैं?

(B) विद्युत धारावाही तारों को बनाने में कॉपर का उपयोग क्यों होता है?

उपरोक्त प्रश्नों की प्रकृति के विषय में निम्न में से क्‍या सही है?
A. (A) – खुले सिरे वाला, (B) – बंद सिरे वाला
B. (A) – बंद सिरे वाला, (B) – खुले सिरे वाला
C. (A) – बंद सिरे वाला, (B) – बंद सिरे वाला
D. (A) – खुले सिरे वाला, (B) – खुले सिरे वाला

विज्ञान में उच्च प्राथमिक स्तर पर कक्षा में खोजबीन का आयोजन करने के संदर्भ में निम्न में से कोन सा वांछित अभ्यास है?
A. विद्यार्थियों द्वारा सही परिणाम के प्रदर्शन पर बल देना।
B. ऐसे कार्य देना जिनमें नूतन उपकरणों की आवश्यकता हो।
C. विद्यार्थियों को आपस में त्रुटि के संभावित स्रोतों पर विचार-विमर्श करने की अनुमति देना।
D. निर्देशित चरण और वांछित सामग्री के संदर्भ में पाठ्य पुस्तक का दृढ़ता से पालन करना।

निम्न में से क्या, विद्यार्थियों के ऊर्जा संरक्षण व्यवहार का मूल्यांकन करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त होगा?
A. एक प्रश्नावली देना और अंकों का विश्लेषण करना।
B. उस कक्षा को पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों का  लेना। 
C. विद्यार्थियों का अवलोकन करना और उनके उपाख्यानात्मक अभिलेखों को रखना।
D. विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण पर एक निबन्ध लिखने के लिए कहना।

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपेखा 2005 के अनुसार विज्ञान का पाठ्यक्रम निम्न में से सभी के लिए होना चाहिए सिवाए-
A. निष्पक्षता हासिल करने के। 
B. नवीन खोज करने के लिए प्रोत्साहित करने के। 
C. परीक्षाओं में छात्रों के अंकों को सुधारने के। 
D. परीक्षा तंत्र में सुधारों को प्रोत्साहित करने के। 

विज्ञान की संकल्पनाओं को समझने में भाषा की भूमिका के संदर्भ में हमारी समझ को निम्न में से कौन सा कथन दर्शा रहा है?
A. दैनिक जीवन की भाषा में प्रयोग होने वाले कुछ शब्दों को विज्ञान में विशिष्ट अर्थ दिया जाता है।
B. वैज्ञानिक पदों का अर्थ ज्यों का त्यों ग्रहण किया जाता है और विद्यार्थियों द्वारा उनका अर्थांकन नहीं होता है।
C. विज्ञान में शिक्षार्थियों का प्रदर्शन भाषा के माध्यम में उनकी दक्षता से स्वतंत्र है।
D. भाषा एकदिशीय प्रक्रिया है जो बोलने वाले से सुनने वाले तक जाती है।

एक खोजबीन उन्मुख कक्षा में, जिसमें आर्किमिडीज के नियम का परिचय दिया जाना है, निम्न में से कौन सा चरण बाकी चरणों से पूर्व लिया जाएगा?
A. आर्किमिडीज नियम के संदर्भ में विद्यार्थियों को एक स्पष्ट और विस्तृत जानकारी देना।
B. विद्यार्थियों को सावधानीपूर्वक चयनित सामग्रियों के तैरने और डूबने के क्रियाकलापों में व्यस्त रखना।
C. विभिन्न द्रवों में डालने पर वस्तुओं के भार में हुई आभासी कमी को दर्शाना।
D. घनत्व और उत्प्लावन बल की संकल्पनाओं को विस्तार से समझाना।

आयतन कोण ओर परावर्तन कोण के बीच संबंध का वर्णन करने के लिए एक ग्राफ बनाना, निम्नलिखित में से किसका उदाहरण है?
A. संवाद स्थापित करना/संप्रेषित करना
B. पूर्वानुमान लगाना
C. व्याख्या करना
D. परिकल्पना करना

‘ध्वनि’ को पढ़ाने के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए। 

अभिकथन (A): शिक्षक को चाहिए कि वह विद्यार्थियों को कंपन करती विभिन्न प्रकार की वस्तुओं से परिचित करवाएं। 

कारण (R): विज्ञान के शिक्षण अधिगम में अवलोकन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया कौशल है। 
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है पर (R) असत्य है। 
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं। 

Leave a Comment

error: