CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part69

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, व्यक्ति के विकास की प्रक्रिया के बारे में सही है?
A. विकास की प्रक्रिया एकदिशीय होती है। 
B. यह केवल व्यक्ति की आनुवंशिकता से प्रभावित होता है। 
C. विकास की प्रक्रिया में सांस्कृतिक विविधताएँ होती है। 
D. विकास केवल वातावरणीय कारकों द्वारा निर्धारित होता है। 

निम्न में से कौन-सा प्रश्न बच्चों में विवेचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देने का उदाहरण है?
A. पता करो कि तटीय इलाके में रहने वाले लोग क्या खाते हैं व क्यों?
B. भारत के 10 राज्यों के नाम बताओ। 
C. 2 से 10 तक के पहाड़े लिखो। 
D. दी गई कविता का सुस्मरण करके वाचन करो। 

विकास का चरणीय सिद्धांत निम्नलिखित नियमों में से किस पर स्पष्ट रूप से ज़ोर देता है?
A. विकास की निरन्तरता
B. विकास की अनिरन्तरता
C. विकास को प्रभावित करने वाले सांस्कृतिक कारक
D. विकास प्रक्रिया सम्बन्धित वातावरणीय कारक

निम्न में से कौन-से कारकों द्वारा विद्यालयों में बच्चों का अधिगम से जुड़ाव प्रभावित होता है?

i. पारिवारिक समाजीकरण

ii. समकक्षी सम्बन्ध

iii. सांस्कृतिक मूल्य

iv. बच्चों का आत्म-सम्मान
A. (iv)
B. (ii) और (iv)
C. (i), (ii), (iii) और (iv)
D. (i) और (iii)

जीन पियाजे के अनुसार पूर्व-संक्रियात्मक चरण में बच्चे निम्न में से क्या कर पाते हैं?
A. प्रतिलोमिक चिंतन
B. प्रतीकात्मक खेल
C. अनुक्रमिक वर्गीकरण
D. संरक्षण

एक छोटी बालिका प्रतीकात्मक खेल कर पाती है पर अभी दूसरे व्यक्ति का दृष्टिकोण नहीं समझ पाती है और उसके नियंत्रण से बाहर की घटनाएं उसे आसानी से परेशान कर देती हैं I जीन पियाजे द्वारा सुझाए चरणों में से कौन-सी अवस्था, इस बालिका के वर्तमान स्तर को अंकित करती है?
A. संवेदी-गामक
B. पूर्व-संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक

निम्न में से कौन-सा अभिलक्षण, कोहलबर्ग के नैतिक विकास मॉडल में सम्मिलित है?
A. नैतिक विकास के चरणों का स्वरूप सार्वभौमिक होता है। 
B. नैतिक चिंतन के विकास में निरंतरता होती है। 
C. नैतिक विकास एक क्रमिक प्रक्रिया नहीं है; यह सम्पूर्ण रूप से वातावरणीय कारकों पर निर्भर है। 
D. नैतिक विकास मुख्यतः सांस्कृतिक मूल्यों पर निर्भर है। 

लेव वायगोत्स्की के अनुसार, निम्न में से किसके लिए “समीपस्थ विकास क्षेत्र” का इस्तेमाल करना चाहिए?
A. शिक्षण और मूल्याँकन
B. केवल शिक्षण
C. केवल मूल्याँकन
D. प्रवाही बौद्धिकता की पहचान

एक विशिष्ट संप्रत्यय को पढ़ाने हेतु एक अध्यापिका बच्चे को आधा हल किया हुआ उदाहरण देती है I लेव वायगोत्स्की के अनुसार अध्यापिका किस रणनीति का इस्तेमाल कर रही है?
A. अवलोकन अधिगम
B. पाड़
C. द्वंद्वात्मक अधिगम
D. अनुकूलन

निम्नलिखित में से कौन-सी अभिवृति, एक प्रगतिशील कक्षीय माहौल के अनुसार नहीं है?
A. निर्णय निर्धारण में बच्चों की सहभागिता
B. भय-मुक्त अधिगम वातावरण की संरचना
C. विद्यार्थियों की व्यक्तिगत भिन्‍नताओं का ध्यान रखना
D. अध्यापक द्वारा बाह्य-अनुशासन कायम करना

यह महत्वपूर्ण है कि कोई अध्यापक बच्चों को, बुद्धि-लब्धि के आधार पर स्थिर समूहों में पृथक नहीं करे, क्योंकि:
A. यह अध्यापक के लिए असुविधाजनक है। 
B. यह विद्यालयों के लिए असुविधाजनक है। 
C. यह बच्चों को एक-दूसरे के साथ अंत:सामूहिक प्रतिस्पर्धा नहीं करने देता। 
D. बुद्धि-लब्धि संकल्पना स्थायी नहीं है और यह बच्चों को चिन्हित करने के लिए ज़िम्मेदार हो सकती है।

हावर्ड गार्डनर के सिद्धांत के अनुसार, एक कक्षा में तरह-तरह की अध्यापन रणनीतियों का इस्तेमाल होना जरूरी है, क्योंकि:
A. यह बहु-बौद्धिकता को निष्पादित करने में मददगार है। 
B. यह सामान्य बौद्धिकता को बढ़ाने में मददगार है। 
C. यह ‘तारक (स्टार)’ विद्यार्थी बनाने में मददगार है। 
D. यह व्यवहारिक बौद्धिकता के बढ़ाने में मददगार है। 

1.5 से 2.5 साल की उम्र के बच्चों द्वारा अक्सर उच्चारित “द्वि-शब्दीय” उच्चारणों को क्या कहा जाता है?
A. वाचन का अधि-विस्तारण
B. तार प्रेषित वाचन
C. नववाद
D. बड़बड़ाना

“पुरूष सामान्यत: दिमाग से सोचते हैं और महिलाएँ अपने दिल से सोचती हैं।” यह कथन क्या दर्शाता है?
A. लैंगिक विभेदीकरण
B. लैंगिक रूढ़िवाद
C. दोनों लिंगों के बीच आनुवांशिक भेद
D. लैंगिक स्थिरता

एक प्रगतिशील कक्षा में निम्न में से कौन-सी मूल्यांकन रणनीति का इस्तेमाल नहीं होता होगा?
A. अध्यापकों द्वारा मननशील पत्रिका का इस्तेमाल
B. स्व-मूल्यांकन एवं समकक्षी-मूल्यांकन
C. केवल मानक-निर्देशित मूल्यांकन पर आश्रय
D. विद्यार्थियों के पोर्टफ़ोलियों तैयार करना

वंचित और हाशिये पर स्थित समूहों की भाषा और संस्कृति को स्कूली पाठ्यक्रम में समावेशित करने से एक अध्यापक क्या सुनिश्चित कर सकता है?
A. शिक्षा में समानता
B. शिक्षा में साम्यता
C. सुविधावंचित समूहों के प्रति सहानुभूति
D. विशेषत: वंचित समूहों के लिए व्यवसायिक शिक्षा

पर्याप्त समर्थन प्रदान करने के बावजूद, एक कक्षा में एक विद्यार्थी गणितीय क्रियाओं को समझने में निरंतर चुनौतियों का सामना करता है। इसकी वजह क्या हो सकती है?
A. स्वलीनता
B. डिस्केलकुलिया
C. डिसग्राफिया
D. डिस्लेक्सिया

एक समावेशी संस्था में एक श्रव्य-बाधित विद्यार्थी की शिक्षा हेतु, निम्न में से कौन-सी रणनीति प्रभावी नहीं होगी?
A. वीडियो/चलचित्रों के प्रदर्शन में उपशीर्षकों का इस्तेमाल
B. पढ़ाते हुए अभिव्यक्तिक शारीरिक गतिविधियों और संकेतों का इस्तेमाल
C. मौखिक सम्प्रेषण के साथ-साथ शाब्दिक/चित्रित सम्प्रेषण का इस्तेमाल
D. सम्प्रेषण हेतु मुख्यत: मौखिक माध्यम पर ही आश्रित रहना

वंचित समूहों के बारे में गहराई से व्याप्त शिक्षक पूर्वाग्रह निम्नलिखित में से किस कक्षा प्रक्रिया के विश्लेषण के माध्यम से अक्सर प्रकट होती है?
A. लिंग, जाति और आर्थिक श्रेणी के आधार पर निर्धारित बैठने की व्यवस्था
B. अध्यापक का “निपुणता-उन्मु्खी” अभिप्रेरणा शैली को प्रोत्साहित करना
C. अधिगम-कठिनता अनुभव करने वाले बच्चों के लिए यथोचित समायोजन करना
D. बच्चों को शिक्षा प्रणाली के यंत्रवादी पहलुओं का परीक्षण, प्रतिरोध और चुनौती देने के लिए प्रोत्साहित करना

कक्षा में सृजनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए, विद्यार्थियों को कैसे अवसर प्रदान करने चाहिए?
A. विशिष्ट उपलब्धि वर्ग में सम्मेलन के
B. मौलिक खोज और सोच को प्रोत्साहित करने के
C. परीक्षा देने के बेहतर कौशल विकसित करने के
D. अभिसारिक चिंतन करने के

एक संरचनात्मक कक्षा में बच्चों की संज्ञानात्मक सहभागिता को किस प्रकार सुसाधित किया जा सकता है?

(i) बच्चों के वार्तालाप द्वारा

(ii) अध्यापक के संवेगों द्वारा

(iii) बच्चों के सकारात्मक परस्पर संबंधों द्वारा

(iv) बाह्य रूप से अधिरोपित अनुशासन द्वारा
A. (iii)
B. (iv)
C. (i), (ii), (iii)
D. (i), (ii), (iv)

“बच्चों की असफलता, अक्सर विद्यालय की असफलता होती हैI” निम्न में से कौन-सा कथन इस वाक्य का समर्थन करता है?
A. विद्यालयों का अस्तित्व विद्यार्थियों के सामर्थ्य में विभेदीकरण करने हेतु है I
B. बच्चे इसीलिए असफल होते हैं, क्योंकि विद्यालय बच्चों के सीखने की विविध गतियों को ध्यान में नहीं रखते हैं। 
C. बच्चे इसीलिए असफल होते हैं, क्योंकि वह विद्यालय की ज़रूरतों का अनुपालन नहीं करते हैं। 
D. बच्चे योग्यता की कमी और निम्न बुद्धि-लब्धि की वजह से असफल होते हैं। 

किसी संप्रत्यय के प्रासंगिक और अर्थपूर्ण होने के लिए क्या आवश्यक है?
A. उपयुक्त परिभाषा द्वारा पढ़ाया जाना
B. बच्चे के जीवन संबंधित सामाजिक परिप्रेक्ष्य से जोड़ कर पढ़ाना
C. पाठ्य-पुस्तक से बच्चों की कॉपी में ज्यों का त्यों लिखना
D. अच्छे से रट लेना, ताकि विद्यार्थी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले पाए

एक कक्षा में बच्चों के ‘असफलता के भय’ को दूर करना क्यों ज़रूरी है?
A. एक कक्षा में अध्यापक बच्चों के भय को संभाल नहीं सकता है। 
B. विद्यालय बच्चों के भावात्मक जीवन की ज़िम्मेदारी नहीं ले सकते हैं। 
C. असफलता और त्रुटियां, बच्चे के अधिगम का स्वभाविक हिस्सा हैं। 
D. भय का अहसास करने वाले बच्चे, विकासात्मक रूप से विफल होते हैं।

अक्सर यह तर्क दिया जाता है कि पुरस्कार देना, अधिगमकर्ताओं को अभिप्रेरित करने का उत्तम तरीका नहीं है, क्योंकि:
A. इससे आंतरिक अभिप्रेरणा क्षीण होती है।
B. इससे आंतरिक अभिप्रेरणा बढ़ जाती है। 
C. इससे बाह्य अभिप्रेरणा क्षीण होती है। 
D. इससे आंतरिक और बाह्य अभिप्रेरणा दोनों ही क्षीण होती है। 

निम्न में से अभिलक्षणों का कौन-सा समूह, उत्तम समस्या समाधानकर्त्ताओं को इंगित करता है?
A. सृजनात्मकता, प्रतिक्रियात्मक अनम्यता की कमी, अपसारी चिंतन
B. क्रियात्मक स्थिरता, सृजनात्मकता, अभिसारी चिंतन
C. प्रतिक्रियात्मक अनम्यता की कमी, अभिसारी चिंतन, सृजनात्मकता
D. अपसारी चिंतन, क्रियात्मक जड़ता, प्रतिक्रियात्मक अनम्यता

छात्रों की (खासकर सुविधा वंचित वर्ग के) सफलता/असफलताओं के बारे में शिक्षक की मान्यताएँ अक्सर छात्रों के अधिगम और प्रेरणा को प्रभावित करती हैं I इस संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
A. शिक्षक की अपेक्षाएँ बच्चों के सीखने को बेहद प्रभावित करती हैं I
B. शिक्षक को कक्षा में बच्चों की स्वायत्ता पर काबू रखना चाहिए। 
C. शिक्षक को बच्चों को प्रतिस्पर्द्धा करने व एक दूसरे से बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। 
D. शिक्षक को ऐसे विद्यार्थियों को हर हालत में असफलता से बचने के लिए रणनीतियों में प्रशिक्षण देना चाहिए। 

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part10

शिक्षक कक्षा में सकारात्मक रूप से सीखने का वातावरण किस प्रकार सुनिश्चित कर सकते हैं?
A. एक तय एवं निर्धारित समय-सारणी का अनुपालन करके
B. पुरस्कार एवं सजा का प्रयोग कर बच्चों को अनुशासित रखकर
C. बच्चों के संवेगों को सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा बनाकर 
D. बच्चों की क्षमता के आधार पर उनका विभेदीकरण करके एवं अलग-अलग समूह बनाकर 

क्या एक शिक्षक को कक्षा में एक सत्ताधारी व्यक्ति के रूप में देखा जाना चाहिए जिसे कोई चुनौती न दे सके?
A. हाँ, इससे विद्यार्थियों को शिक्षकों के आज्ञापालन एवं आदर करने के मूल्यों की सीख मिलती है I
B. हाँ, केवल ऐसा शिक्षक ही विद्यार्थियों को स्पष्ट मार्गदर्शन एवं यथार्तिक संज्ञानात्मक स्पष्टता प्रदान कर सकता है। 
C. नहीं, विद्यार्थी ऐसे शिक्षकों से प्रश्न पूछने में हिचकते हैं जिससे उनकी संप्रत्यायिक स्पष्टता में कमी रह जाती है।
D. नहीं, आज के तकनीकी युग में शिक्षक विद्यार्थियों की अधिगम प्रक्रिया में अप्रसांगिक हैं। 

कक्षा में परिचर्चा के दौरान क्या एक शिक्षिका को विद्यार्थियों के ‘गलत उत्तर’ सही करने चाहिए?
A. हाँ; बच्चों की त्रुटियों में तुरंत संशोधन करना चाहिए। 
B. नहीं, बच्चों को अभिव्यक्ति करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए, गलत होने की चिंता के बिना।
C. गलत उत्तर हमेशा संज्ञानात्मक स्पष्टता की कमी को दर्शाते हैं एवं इन्हें हमेशा सुधारना चाहिए। 
D. बच्चे स्कूल में सही जानकारी प्राप्त करने के लिए आते हैं, इसलिए उनके उत्तरों को तुरन्त सुधारना चाहिए। 

सिराज अपनी रसोई में सेबों को इस प्रकार व्यवस्थित करता है कि उसने पहली पंक्ति में सेब के 11 जोड़े सेब, दूसरी पंक्ति में 22 जोड़े सेब और तीसरी पंक्ति में 33 जोड़े सेब रखे हैं I सिराज के पास रसोई में कुल कितने सेब हैं?
A. 66
B. 132
C. 123
D. 99

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। 

(i) सभी अभाज्य संख्याएँ विषम संख्याएँ होती हैं।

(ii) एक अंक वाली केवल पांच अभाज्य संख्याएँ हैं।

(iii) अपरिमति रूप से अनेक अभाज्य संख्याएँ होती हैं।

(iv) अभाज्य संख्याओं के केवल दो गुणनखंड होते हैं।

उपरोक्त में से कौन से कथन सही हैं?

A. (i) और (iv)
B. (ii), (iii) और (iv)
C. (iii) और (iv)
D. (ii) और (iv)

स्कूल की एन.एस.एस इकाई ने प्रत्येक जरूरतमंद बच्चे को \(3/4\) किग्रा चीनी देने का फैसला किया। एक प्रायोजक से उन्हें इस काम के लिए 28\(1/2\) किग्रा चीनी मिली। कितने बच्चों को यह चीनी बाँटी जा सकती है?
A. 38
B. 39
C. 40
D. 36

पूर्णांकों के संबंध में इनमें से कौन सा अथवा कौन से कथन सत्य है या हैं?

कथन A: दो संख्याओं का गुणनफल सदैव संख्याओं के बराबर या उससे अधिक होता है।

कथन B: दो संख्याओं का योग सदैव संख्याओं के बराबर या उनसे अधिक होता है।

A. ‘A‘ और ‘Bदोनों सत्य हैं 
B. ‘A’ और ‘B’ दोनों असत्य हैं
C. ‘A’ सत्य है लेकिन ‘B’ असत्य है
D. ‘A‘ असत्य है लेकिन ‘B‘ सत्य है

रिंकी के पास जलेबी की तीन प्लेटें: प्लेट ‘A’, प्लेट ‘B’ और प्लेट ‘C’ हैं। प्लेट ‘A’ में केवल एक जलेबी, प्लेट ‘B’ में पाँच जलेबियाँ और प्लेट ‘C’ में तीन जलेबियाँ हैं वह तीनों प्लेटों में बराबर जलेबियाँ रखना चाहती है निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. प्लेट ‘B’ में से दो जलेबियाँ उठाकर प्लेट ‘A’ में रखना
B. प्लेट ‘B’ और प्लेट ‘C’ में से एक-एक जलेबी उठाकर प्लेट ‘A’ में रखना
C. तीनों प्लेटों में बराबर जलेबियाँ नहीं हो सकतीं
D. प्लेट ‘A’ में से एक जलेबी उठाकर प्लेट ‘C’ में रखना ताकि प्लेट ‘B’ और ‘C’ में बराबर जलेबियाँ हो जाएँ

यदि 6 और 7 का लघुत्तम समापवर्त्य (x, y) के लघुत्तम समापवर्त्य का आधा है और यदि x का मान 12 है, तो y का मान क्या होगा?
A. 6
B. 24
C. 18
D. 7

निम्नलिखित में से \(2.9 \,×\, 7.49/11.51\) का सबसे अनुमानित मान कौन-सा है?
A. \(2 \,×\, 7/11\)
B. \(3 \,×\, 7/11\)
C. \(3 \,×\, 7/12\)
D. \(3 \,×\, 8/12\)

जया पहली कक्षा में पढ़ रही है I शिक्षिका ने उसे कुछ चित्र कार्ड दिये: घड़ी की एक बैटरी, संतरा, आइसक्रीम कोन, मोमबत्ती, किताब और एक स्टील का गिलास I शिक्षिका ने जया को एक जैसी आकृति वाली वस्तुएं उठाने को कहा I उसने उठाया: घड़ी की बैटरी, मोमबत्ती और स्टील का गिलास I उसने उन सभी वस्तुओं को समान विशेषता के आधार पर अलग कर दिया, जो है:
A. वस्तुओं की ऊँचाई
B. बेलनाकार वस्तुएँ
C. वस्तुओं का भार
D. गोलाकार वस्तुएँ

पूर्वाह्न 6 बजे और अपराह्न 3 बजे के बीच एक सही घड़ी की घंटे की सुई कितने अंश का कोण घूमेगी?
A. 90°
B. 180°
C. 270°
D. 30°

एक आयत जिसकी भुजाएँ केवल प्राकृतिक संख्याओं में हैं, का क्षेत्रफल 24 सेमी2 है, उसका परिमाप कितना नहीं हो सकता है?
A. 20 सेमी
B. 22 सेमी
C. 25 सेमी
D. 28 सेमी

किसी मानचित्र पर 1 सेंटीमीटर की दूरी, भूमि पर 100 किलोमीटर की दूरी को निरुपित करती है I यदि भूमि पर दो नगर 3400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं, तो मानचित्र पर उनकी दूरी कितनी होगी?
A. 34 सेंटीमीटर
B. 32 सेंटीमीटर
C. 16.5 सेंटीमीटर
D. 30.5 सेंटीमीटर

800 मीटर की एक दौड़ में, अनूप को पहले 100 मीटर पूरे करने में 14 सेकंड लगते हैं और अगले 100 मीटर पूरे करने में पिछले से 2 सेकंड अधिक लगते हैं और उसके आगे के 100 मीटर पूरे करने में पिछले वाले से फिर 2 सेकंड अधिक लगते हैं और इसी प्रकार आगे भी यह प्रक्रिया चलती है। अनूप ने दौड़ पूरी करने में कितना समय लिया?
A. 2 मिनट 20 सेकंड 
B. 2 मिनट 48 सेकंड 
C. 2 मिनट 8 सेकंड 
D. 1 मिनट 52 सेकंड 

प्रत्येक संख्या के अंकों का अवलोकन कर अगली संख्या का निर्धारण कीजिए:

910, 821, 732, 643, ____
A. 554
B. 444
C. 555
D. 454

एक बच्चे द्वारा पाँच विषयों में प्राप्त अंकों का माध्य 74 है I उसने तीन विषयों में 70, 75 और 80 अंक प्राप्त किए I उस बच्चे द्वारा बाकी दो विषयों में प्राप्त अंकों का माध्य क्या है?
A. 72
B. 72.5
C. 74.5
D. 75

हर्षित, अमीना और जोसेफ़ द्वारा एक दिन का पैदल चलने का विवरण नीचे दिया गया है:

नाम

शुरू करने  का समय

खत्म करने  का समय

हर्षित

5.32 am

6.49 am

अमीना

5.27 am

6.37 am

जोसेफ़

6.06 am

7.31 am

निम्नलिखित में से कौन सा सही है?

A. हर्षित और अमीना समान समयावधि के लिए चले
B. जोसेफ़, अमीना से 8 मिनट ज़्यादा चला
C. जोसेफ़, हर्षित से 15 मिनट ज़्यादा चला
D. अमीना सबसे कम समय चली

एक बच्चा वर्ग और आयत में अंतर नहीं कर पा रहा है I वह दोनों को एक ही श्रेणी में निर्धारित करता है I वैन हील के ज्यामितीय तर्क के सिद्वांत के अनुसार छात्र किस चरण पर है?
A. अभिगृहितीय स्तर
B. विश्लेषण स्तर
C. निगमन स्तर
D. दृश्यीकरण स्तर

निम्न में से कौन सा क्रम प्राकृत संख्याओं का योग सिखाने की शुरुआत के लिए उपयुक्त होगा:

a) प्रासंगिक स्थिति के द्वारा एक अनुभव प्रदान करना

b) स्थितियों को चिन्हों से प्रदर्शित करना

c) स्थिति को मौखिक रूप से समझाना

d) चित्रों के माध्यम से स्थितियों को निरुपित करना
A. c, d, b, a
B. a, c, d, b
C. a, b, d, c
D. c, d, a, b

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रुपरेखा 2005 के अनुसार कौन सा आधार उत्कृष्ट गणितीय शिक्षा के दृष्टिकोण को प्रदर्शित करता है।
A. उच्च गुणवत्तापूर्ण गणितीय शिक्षा वह है जिसमें कोई विद्यार्थी अनुत्तीर्ण न हो। 
B. गणित की शिक्षा विद्यार्थियों को विभिन्‍न कैरियर के विकल्प मुहैया करवाए। 
C. सभी विद्यार्थी गणित सीख सकें और सभी विद्यार्थियों को गणित सीखने की ज़रूरत है। 
D. ओलम्पियाड और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता उत्कृष्ट गणितीय शिक्षा का सूचक है। 

एक शिक्षिका ने अपने छात्रों को गणित की पत्रिका (जर्नल) बनाने के लिए कहा और उसमें उन्हें उनके द्वारा दैनिक जीवन में प्रयुक्त की गई गणित की स्थितियों को लिखने के लिए कहा उसका उद्देश्य है:
A. आने वाले निरीक्षण के लिए कक्षा को तैयार करना
B. परिकलनीय कौशल को बेहतर बनाने में छात्रों की सहायता करना
C. छात्रों की सहायता करना कि वे कक्षा के गणित का बाहरी दुनिया में प्रयुक्त होने वाले गणित से संबंध स्थापित कर सकें
D. छात्रों की अपनी दैनिक जीवन की समझ को जाँचना

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part14

गणित केवल अंकगणित नहीं है: निम्नलिखित में से कौन सा कथन, दिए गए संदर्भ में सबसे उपयुक्त है?
A. प्राथमिक स्तर पर केवल ज्यामितीय आकृतियों के पैटर्न को पढ़ाया जाना चाहिए। 
B. बीजगणित में अंकगणित अंर्तनिहित नहीं है। 
C. गणित की पाठ्य पुस्तक में ज्यामिति को एक अलग खंड के रुप में प्रस्तावित किया जाना चाहिए। 
D. गणितीय पाठ्यचर्या में, गणित के क्षेत्र जेसे आकार, स्थानी संबंधी समझ, मापन, आंकड़ों का प्रबंधन को आवश्यक रुप मे स्थान दिया जाए। 

निम्नलिखित में से डीन्स ब्लाक का प्रयोग करके किन अवधारणाओं को नहीं पढ़ाया जा सकता है?
A. संख्याएँ और स्थानीय मान
B. प्रायिकता
C. योग
D. घटाव

एक छात्र को जब ‘छः हज़ार पैंसठ’ को संख्या के रुप में लिखने के लिए कहा गया तो उसने इसको ‘665’ लिखा I इस प्रकार की त्रुटि क्यों हुई? 
A. छात्र को संख्याओं की समझ नहीं है। 
B. छात्र को गणनसूचक और क्रमसूचक संख्याओं का बोध नहीं है। 
C. यह एक संक्रियात्मक त्रुटि है। 
D. छात्र ने स्थानीय मान की अवधारणा को नहीं समझा है। 

जोड़ के एक प्रश्न, ‘234+42’ को हल करते हुए, एक विद्यार्थी ने ज़ोर से कहा: ‘यदि वह 40 होता, तो उत्तर 244, 254, 264, 274 होगा, परंतु यह 42 है इसलिए यह 274 + 2 = 276 होगा, इसलिए 234+ 42 = 276 है। 

विद्यार्थी द्वारा प्रयुक्त युक्ति के लिए निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक कथन सही है?

A. गणित की कक्षा में मौखिक परिकलनीय युक्तियों को हतोत्साहित किया जाना चाहिए। 
B. इस तरह की प्रणालियों द्वारा हल की गई समस्याओं को ठीक करते हुए एक शिक्षक कार्य बढ़ जाता है। 
C. इस तरह की कलन विधि, विद्यार्थी के अवधारणात्मक ज्ञान की सूचक नहीं है। 
D. गणित में अनौपचारिक कार्यनितियों का उपयोग एक शिक्षक को बच्चे की अवधारणात्मक समझ की प्रक्रिया को जानने में सहायता करता है। 

कुछ छात्रों में ‘भागफल’ और ‘शेषफल’ शब्दों को लेकर उलझन (भ्रांति) है I छात्रों में इस प्रकार की उलझन को दूर करने के लिए निम्न में से कौन सी नीति उपयुक्त है?
A. श्याम पट्ट पर शिक्षक द्वारा अनेक विभाजन समस्याओं को प्रदर्शित करना।
B. छात्रों को कार्य शीट (कार्य पत्रिका) दी जाए और उन्हें उसका अभ्यास करने के लिए कहा जाए।
C. मूर्त पदार्थों का प्रयोग किया जाए और छात्रों को कहा जाए कि वे इनसे भिन्न प्रकार के समूह बनाएँ और समूहों की संख्या और समूह के बाहर की वस्तुओं का निरीक्षण करें।
D. भागफल और शेषफल की परिभाषा को कम से कम 20 बार लिखना

निम्नलिखित में से कौन सी योगात्मक मूल्यांकन की विशेषता नहीं है?
A. यह सत्र के अंत में होने वाली परीक्षा है I
B. इसका उपयोग श्रेणीकरण, कक्षोन्‍नति और स्थापन में होता है I
C. यह छात्रों के सामर्थ्य और कमज़ोरियों का निदान करने पर केंद्रित है I
D. यह उत्पादन अनुकूलन है न कि प्रक्रिया अनुकूलन I

निम्नलिखित में से कौन सा गणित शिक्षण का सर्वाधिक वांछनीय गुण है?
A. कक्षा में कलनविधि को प्रदर्शित करें और छात्रों को इसे स्मरण करने के लिए निर्देश देंI
B. अर्थपूर्ण और चुनौतीपूर्ण प्रश्नों का निर्माण करना और उनको छात्रों के सामने रखना। 
C. छात्रों को निर्देश दें कि वे प्रश्न का हल पाठ्य पुस्तक में हल किए प्रतिमान प्रश्न जैसे करें।
D. छात्रों से कहें कि वे प्रश्नों को श्यामपट्ट पर हल करें। 

निम्न में से कौन सा शुद्ध (सही) मिलान सेट को प्रदर्शित करता है?

(a)

भ्रांति

 

(b)

प्रदर्शन

4 < 5

(c)

अनुमान

\(2/3 + 3/4 = 5/7\)

(d)

तुलना

48 × 52 = 2500

A. (a, iii), (b, i), (c, iv), (d, ii)
B. (a, iv), (b, ii), (c, iii), (d, i)
C. (a, iii), (b, ii), (c, i), (d, iv)
D. (a, iv), (b, i), (c, iii), (d, ii)

गुणन की अवधारणा का परिचय देते हुए सुश्री नीतू, कक्षा II की अध्यापिक ने शाब्दिक समस्या से प्रारंभ किया जैसे कि “एक परिवार के 4 सदस्य हैं और यदि प्रत्येक सदस्य को दोपहर के खाने में 3 रोटी की आवश्यकता है तो कुल कितनी रोटियों की आवश्यकता होगी?” अवधारणा के परिचय के लिए इस प्रकार की शाब्दिक समस्याओं का क्या उद्देश्य है?
A. बच्चों के संचारण कौशल में वृद्धि करना
B. वास्तविक जीवन की परिस्थितियों का गणितीय समस्याओं से संयोजन करने के सामर्थ्य को विकसित करना
C. गणित और भाषा की कक्षाओं का समाकलन करना
D. छात्रों में केवल गणितीय भाषा को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करना

निम्न में से कौन से गणित की प्रकृति के अनुसार सही हैं। 

a. गणित की अपनी भाषा है। 

b. किसी भी गणितीय समस्या का केवल एक ही हल होता है। 

c. गणितीय अवधारणाएँ अमूर्त होती हैं। 
A. a और b
B. a और c
C. b और c
D. a, b और c

प्रत्योक्षकरण और निरूपण’ प्राथमिक स्तर पर शिक्षण में सुनिश्चित की जाने वाली ​महत्तवपूर्ण प्रक्रियाएँ हैं क्योंकि
A. उच्च गणित में बीजगणित और ज्यामिति को पढ़ाने के लिए ये निहितार्थ हैं। 
B. प्राथमिक स्तर पर केवल यही कौशल सिखाए जाने चाहिए। 
C. गणित में अधिगम के मूल्यांकन का यही एक मात्र तरीका है। 
D. ये शिक्षक के काम को आसान बनाते हैं। 

कुड़ुख‘ कहाँ के लोगों की बोलचाल की भाषा है?
A. असम
B. अरूणाचल प्रदेश
C. मिज़ोरम
D. झारखंड

आपका घर X पर स्थित है तथा आपका विद्यालय Y पर स्थित है I यद्यपि आपका विद्यालय ठीक सामने है परंतु बीच में व्यस्त राजमार्ग होने के कारण आप सीधे नहीं जा सकते हैं I इसलिए, आप पहले ठीक उत्तर में 100 मीटर दूर जाते हैं, फिर ठीक पश्चिम में 75 मीटर लंबा सुरंगपथ पार करते हैं और अंत में आप 100 मीटर दूरी पर ठीक दक्षिण में Y पर अपने विद्यालय पहुँचते हैं I Y पर विद्यालय के सापेक्ष X पर आपका घर कहाँ स्थित है?
A. 100 मीटर ठीक उत्तर में
B. 100 मीटर ठीक दक्षिण में
C. ​75 मीटर ठीक पूर्व में
D. ​75 मीटर ठीक पश्चिम में

कोई रेलगाड़ी नागरकोइल से 5 जून, 2020 को प्रातः 04:15 बजे स्टेशन से चलकर 7 जून, 2020 को प्रात: 03:15 बजे गांधीधाम पहुँचती है। रेलगाड़ी द्वारा चली गई दूरी 2640 km है। यात्रा की अवधि में रेलगाड़ी की औसत चाल km/hr में लगभग ______ है।
A. 50
B. 54
C. 56
D. 58

बिहार के लोगों के लिए मधुमक्खी पालन (लीची) प्रारंभ करने की सबसे अच्छी अवधि कौन सी है?
A. जुलाई से सितम्बर
B. अक्टूबर से दिसम्बर
C. जनवरी से मार्च
D. अप्रैल से जून

वेल्क्रो का उपयोग बहुत सी चीज़ों को एक दूसरे के साथ चिपकाने में किया जाता है। निम्नलिखित में से किसने प्रकृति से प्रेरणा लेकर वेल्क्रो को बनाया था?
A. आईज़ैक असिमोव
B. रोनाल्‍ड रॉस
C. जॉर्ज मेस्ट्रल
D. ग्रेगर मेंडल

निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का संघ शासित प्रदेश है?
A. अरूणाचल प्रदेश
B. मणिपुर
C. मेघालय
D. जम्मू और कश्मीर

हमारे देश के नीचे दिए गए राज्यों में से किसमें एलुमिनियम की खान हैं?
A. उड़ीसा
B. असम
C. बिहार
D. पश्चिम बंगाल

ब्रेल लिपि में, मोटे कागज़ पर उभरे हुए बिन्दु बने होते हैं I यह लिपि __________ पर आधारित होती है। 
A. 5 बिन्दुओं 
B. 6 बिन्दुओं 
C. 7 बिन्दुओं 
D. 8 बिन्दुओं 

प्याज़ की फसल उगाने के लिए कई तरह के कार्य करने होते हैं। नीचे दिए गए चरणों पर विचार कीजिए और वह विकल्प चुनिए जिसमें इन चरणों को सही क्रम में दिया गया हैः 

(A) मृदा को खोदकर नरम बनाना 

(B) प्याज़ के ऊपर की सूखी पत्तियों को काटना

(C) बीज बोना

(D) खरपतवार हटाना

(E) प्याज़ को उखाड़कर निकालना
A. A, C, D, E, B
B. A, D, C, B, E
C. A, C, D, B, E
D. A, D, C, E, B

हमारे देश में एक स्थान है, जिसे शीत मरुस्थल कहते हैं I यह क्षेत्र ऊँचा सूखा और समतल है। यह क्षेत्र कहाँ स्थित है?
A. शिलांग (मेघालय)
B. दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)
C. शिमला (हिमाचल प्रदेश)
D. लेह (लद्दाख)

नीचे दिए गए फलों और सब्जियों में से उन्हें चुनिए जिनमें बीज होते हैं I

करेला, खीरा, चीकू, भिण्डी, प्याज, नाशपाती, आलू, टमाटर
A. खीरा, चीकू, भिण्डी, प्याज, नाशपाती
B. करेला, खीरा, चीकू, भिण्डी, आलू, टमाटर
C. करेला, खीरा, चीकू, भिण्डी, नाशपाती, टमाटर
D. करेला, चीकू, भिण्डी, टमाटर, आलू

नीचे दिया गया कौन सा जन्तु भालू जैसा दिखता है परन्तु भालू नहीं है I यह दिन के लगभग 17 घंटे वृक्षों की शाखाओं से उल्टे लटककर सो कर बिताता है और उसी वृक्ष की पत्तियों को खाता है। इस जन्तु की औसत आयु 40 वर्ष है तथा अपने पूरे जीवन में यह मुश्किल से आठ वृक्षों पर ही घूमता है?
A. चिम्पैंजी
B. लंगूर
C. पैण्डा
D. स्लॉथ

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part17

कॉलम I में दिए गए स्थानों के नाम के साथ कॉलम II में दिए गए उन स्थानों के अधिकांश गाँवों के सामान्य घरों के सही विवरण से मिलान कीजिए।

 

कॉलम I

 

कॉलम II

A.

असम

I

पत्थर/लकड़ी से बने ढालू छतों वाले घर

B.

लद्दाख

II

पत्थर के बने घर, लकड़ी के फर्श और लकड़ी की समतल  छतें

C.

मनाली
(हिमाचल प्रदेश)

III

बांस के खम्बों पर बने ऊँचे उठे घर

D.

राजस्थान

IV

बर्फ के घर (इग्लू)

 

 

V

मिट्टी के घर, कंटीली झाड़ियों से बनी छतें

A. A – III, B – I, C – II, D – V
B. A – V, B – IV, C – II, D – I
C. A – III, B – II, C – I, D – V
D. A – III, B – I, C – IV, D – V

हमारी पृथ्वी ग्लोब की भांति गोल है I वास्तव में पृथ्वी पर ‘ऊपर’ या ‘नीचे’ कुछ नहीं होता, यह सब सापेक्ष है। हम भारत के लोग वास्तव में पृथ्वी के पृष्ठ पर नीचे दिए गए जिस देश के लोगों के सापेक्ष उलटे खड़े हैं वह देश कौन सा है?
A. अल्ज़ीरिया
B. अर्जेंटीना
C. ऑस्ट्रेलिया
D. ऑस्ट्रिया

अपने खेतों से अधिक उपज प्राप्त करने के लिए कोई किसान उर्वकों और कीटनाशियों का आधिक्य में उपयोग करके खेतों में बार-बार धान की फसल उगा रहा है I इस नित्य प्रयोग से उसके खेतों की मिट्टी __________ बन जाएगी। 
A. केवल धान की फसलों के लिए उपयोगी 
B. अन्य फसलों के लिए भी उपजाऊ 
C. जुताई और बुआई के लिए उपयुक्त 
D. अन्ततः किसी भी फसल को उगाने के लिए अनुपयुक्त 

निम्नलिखित में से कौन सा समूह ई.वी.एस. पाठ्यक्रम में सुझाई गई छह विषयों में से चार को सही ढंग मे प्रस्तुत करता है?
A. पौधे, जानवर, परिवार और भोजन, पदार्थ
B. परिवार और मित्र, भोजन, पानी और यात्रा
C. चीज़ें जो हम बनाते हैं और करते हैं, भोजन, आवास और पौधे, पदार्थ
D. काम और खेल, भोजन, पदार्थ और यात्रा

शिक्षार्थी के पोर्टफोलियो बनाने के लिए अच्छे तरीके क्या हैं?

A. एक विशिष्ट कारण के आधार पर पोर्टफोलियो में शामिल किए जाने वाले काम का चयन करना।

B. एक छात्र के काम की सभी वस्तुओं का चयन करना। 

C. छात्र से अपने काम का चयन करवाना और उसको उनके पोर्टफोलियो में शामिल करवाना। 

D. एक समय अवधि में छात्रों के कामों के विभिन्‍न स्तरों को एकत्र करना। 

A. A, B और C
B. A और D
C. A, B और D
D. A, C और D

एन.सी.एफ. 2005 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा ई.वी.एस. के पाठ्यक्रम के बारे में सही है?
A. ई.वी.एस. पाठ्यक्रम को पर्यावरण शिक्षा और सामाजिक विज्ञान के एकीकृत रूप में प्रस्तुत किया गया है। 
B. ई.वी.एस. का पाठ्यक्रम सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण शिक्षा का एक विषयगत एकीकरण है।
C. ई.वी.एस. का पाठ्यक्रम विज्ञान और पर्यावरण शिक्षा का एकीकरण है।
D. ई.वी.एस. का पाठ्यक्रम विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण शिक्षा का एकीकरण है।

एक ई.वी.एस. शिक्षक अपने शिक्षार्थियों को पड़ोस में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न ईंधनों पर एक सर्वेक्षण करने को कहता है I इस सर्वेक्षण के संचालन के दौरान निम्नलिखित में से कौन सी प्रक्रिया कौशल विकसित की जा सकती है?
A. परिकल्पना बनाना
B. समालोचनात्मक चिंतन (गहन चिंतन)
C. रिकॉर्डिंग (अभिलेखन) और सुनने के कौशल
D. पूर्व अनुमान और रिपोर्टिंग कौशल

सीखने के लिए सतत आकलन के आवश्यक तत्व क्या है?

(A) इसका उपयोग बच्चे के बारे में फैसला सुनाने के लिया किया जाता है। 

(B) इसे सीखने की स्थितियों में निहित किया जाना चाहिए। 

(C) यह शिक्षकों को उनकी शिक्षण-अधिगम विधि को समायोजित करने की गुंजाइश प्रदान करता है। 

(D) सह शिक्षार्थियों को अपने काम की निगरानी और सुधार के लिए कोई गुंजाइश नहीं प्रदान करता है।
A. a, b और c
B. a, c और d
C. केवल b और c 
D. केवल a और d

कुणाल ने कपड़ों की बंधेज की रंगाई पर कार्यशाला करने के लिए अपने विद्यालय में एक स्थानीय कारीगर को आमंत्रित किया I स्थानीय कारीगर को आमंत्रित करने के उद्देश्य निम्नलिखित में से इसके अतिरिक्त है –
A. शिक्षार्थी कारीगर के ज्ञान और कौशल की सराहना करें। 
B. शिक्षार्थी बंधेज की रंगाई में उपयोग हुई तकनीक की सराहना करें।
C. शिक्षार्थियों को स्थानीय भाषा सीखने में मदद करना I
D. बंधेज की रंगाई को हाथ से करने के अनुभव प्रदान करना I

मेहेर के पास कक्षा में कुछ शिक्षार्थी हैं जो प्राकृतिक आपदा के कारण अपने मूल स्थान से विस्थापित हो गए हैं और उन्हें विद्यालय वातावरण में समायोजित करने में समस्या है I एक ई.वी.एस. शिक्षक के रूप में आप
A. धैर्यवान होंगे ताकि वे स्वाभाविक रूप से समय के साथ समायोजित हो सकें। 
B. केवल विस्थापित शिक्षार्थीयों का एक समूह बनाएंगे और उन्हें समूह कार्य देंगे।
C. उन्हें एक तथ्य के रूप में विस्थापन को तुरंत स्वीकार करने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
D. उन्हें अन्य शिक्षार्थियों के साथ बातचीत करने में मदद करेंगे और उनकी कहानियों को भी साझा करेंगे।

संसाधन के रूप में ‘समुदाय’ का उपयोग करने का तर्क यह है कि
A. यह समुदाय में सभी ज्ञान को अनायास स्वीकार करने में मदद करता है।
B. यह बिना प्रश्न करे स्थानीय ज्ञान को लोकप्रिय बनाने और प्रसारित करने में मदद करता है। 
C. समुदाय की अपने बच्चों के अधिगम में हिस्सेदारी होती है और इसमें उन्हें शामिल होने की जरूरत है।
D. शामिल नहीं करने पर समुदाय नाराज़ होगा।

आरोही ने अपने शिक्षार्थियों को अपनी कक्षा का मानचित्र खींचने (बनाने) को कहा। यह क्रियाकलाप ______ का विकास करने में सहायक होगा। 
A. पूर्वानुमान और गणना के कौशल
B. आंकड़ों के अभिलेखन
C. अभिविन्यास और सापेक्ष स्थिति की समझ
D. भूदृश्यों को खींचने का कौशल

निम्नलिखित में से क्या पाठ्यचर्चा के विकास के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत नहीं है।
A. विद्यालयी ज्ञान को बाह्य विश्व से जोड़ना
B. सुनिश्चित करना कि अधिगम रटन्त विधियों से परे हो जाए
C. परीक्षा को आसान बनाना
D. पाठ्य चर्चा को समृद्ध करना ताकि यह पाठ्य-पुस्तकों तक सीमित न रहे

ई.वी.एस. में शिक्षार्थियों के आकलन करते समय, _________ बचना होगा। 
A. जानकारी एकत्रित करने के विभिन्‍न तरीकों के उपयोग करनो से
B. अधिक सटीक विवरण के लिए घटना की तत्काल रिकार्डिंग करने से
C. आकलन के आधार के रूप में समूह का उपयोग करने से
D. आकलन करते समय तकनीकी भाषा के उपयोग करने से

रोनॉलड रॉस के बारे में कक्षा V में कहानी है, जिनको 1902 में चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था जब उन्होंने सिकंदराबाद के अस्पताल में काम करते हुए यह खोजा कि मच्छर मलेरिया फैलाते हैं। उन्होंने अपने शब्दों में बताया कि कैसे उन्होंने मच्छरों का पीछा करते हुए समय बिताया, मच्छरों के पेट को खोलने के लिए उसे काटा और उसका सूक्ष्मदर्शी के नीचे अवलोकन किया।

रोनॉल्ड रॉस की कहानी को ई.वी.एस. में शामिल करने का क्या उद्देश्य होगा?

(a) शिक्षार्थियों को वैज्ञानिक प्रक्रियाओं के बारे में समझने में मदद करना I

(b) शिक्षार्थियों को कहानियाँ लिखने के लिए प्रेरित करना I

(c) शिक्षार्थियों को विभिन्न खोजों के बारे में अधिक रोमांचक कहानियों को इकठ्ठा करने के लिए प्रोत्साहित करना I

(d) विज्ञान के इतिहास की सराहना करना I
A. a, b, c
B. a, c, d
C. b, c, d
D. a, b, d

भूषण अपनी कक्षा II की भाषा की कक्षा में थीम ‘यात्रा’ को एकीकृत कला चाहते थे। आप किस संसाधन का सुझाव देंगे जो कक्षा में संपादन के लिए सबसे उपयुक्त है?
A. यात्रा पर श्रव्य-दृश्य क्लिप
B. यात्रा पर कविता
C. यातायात के साधनों पर मॉडल (प्रतिमान)
D. बच्चों के यातायात पर अपने अनुभव

ई.वी.एस, कक्षा मे छात्रा पड़ोस में एक भिखारी लड़के के बारे अपने अवलोकन को साझा करती है और जानना चाहती है कि उसके माता-पिता उसे स्कूल क्यों नहीं भेजते हैं। एक शिक्षक के रूप में आप शिक्षार्थी को कैसे जवाब देंगे?
A. आप उसे सुनेंगे पर अपनी पाठ-योजना तक सीमित रहेंगे। 
B. पूरे भारत में भिखारियों की स्थिति की व्याख्या करेंगे। 
C. इस विषय पर शिक्षार्थी के साथ अलग से चर्चा करेंगे। 
D. उसके अवलोकन की सराहना करेंगे और पूरी कक्षा में इस पर चर्चा करेंगे। 

खेल और पहेलियां ई.वी.एस. के शिक्षण और अधिगम के महत्वपूर्ण हिस्से हैं I क्योंकि
A. वे कक्षा की एकरसता से विराम प्रदान करती हैं। 
B. वे शिक्षार्थियों को मज़े करने का समय प्रदान करती हैं। 
C. वे शिक्षार्थियों को अपने आप स्वरूप खोजने देती हैं। 
D. इनका कक्षा में संपादन करना आसान है। 

Leave a Comment

error: