CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part8

विकास के किस क्षेत्र का संबंध बौद्धिक क्षमताओं जैसे कि ध्यान, स्मृति, समस्या समाधान कल्पना और सृजनात्मकता से है?
A. संवेगात्मक क्षेत्र
B. संज्ञानात्मक क्षेत्र
C. सामाजिक क्षेत्र 
D. शारीरिक क्षेत्र

सना ने अपनी कमीज का बटन बंद करने व कलम पकड़ना सीखने से पहले गिलास और बोतल पकड़ना सीख लिया है। यह उदाहरण किस ओर संकेत करता है? 
A. विकास एक-आयामी है।
B. विकास की दिशा शीर्षगामी है।
C. विकास की दिशा अधोगामी है।
D. विकास का क्रम अनिश्चित है।

बच्चों का विकास इनमें से किसका परिणाम है? 
A. केवल अनुवांशिकता का
B. केवल पर्यावरण का 
C. विद्यालय और शिक्षा का 
D. अनुवांशिकता और पर्यावरण के बीच परस्पर अंत: क्रिया का

निम्न में से कौन सा कारक समाजीकरण का कारक नहीं है? 
A. परिवार
B. अड़ोस-पड़ोस 
C. समकक्षी
D. सरकार 

‘हेंज की दुविधा’ पर बच्चों की प्रतिक्रिया के आधार पर लॉरेंस कोलबर्ग ने किस विकास की विभिन्न अवस्थाओं को प्रतिपादित किया है?
A. नैतिक विकास
B. सामाजिक विकास
C. मनोवैज्ञानिक विकास
D. व्यक्तिगत विकास

9 वर्षीय लीला ने बटनों के संग्रह को उनके माप के अनुसार वर्गीकृत किया। फिर उसने सभी समूहों के बटनों को एकत्रित किया। फिर उन्हें उनके छिद्रों के आधार पर पुनः वर्गीकृत किया। जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार लीला विकास की _________ अवस्था पर है।
A. पूर्व संक्रियात्मक
B. अमूर्त संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक 
D. संवेदी-गामक

जब बच्चे अपने अनुभवों को अपने वर्तमान स्कीमा में समाहित करते हैं, तो यह ________ कहलाता है। 
A. आत्मसातीकरण
B. समायोजन
C. केन्द्रीयता 
D. संरक्षणता

लेव वायगोत्स्की के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत को _______ कहा जाता है क्योंकि वे तर्क देते हैं कि बच्चों का अधिगम एक संदर्भ में होता है। 
A. मनोगतिशील
B. मनोलैंगिक 
C. सामाजिक सांस्कृतिक 
D. व्यवहारात्मक 

जब कोई अध्यापिका किसी विद्यार्थी को उसके विकास के निकटस्थ क्षेत्र पर पहुंचाने के लिए सहायता को उसके निष्पादन के वर्तमान स्तर के अनुरूप ढालती है, तो अध्यापिका किस नीति का प्रयोग कर रही है?
A. सहयोगात्मक – अधिगम का प्रयोग
B. अंतर पक्षता का प्रदर्शन 
C. पाड़
D. विद्यार्थी में संज्ञानात्मक द्वंद पैदा करना 

एक प्रगतिशील कक्षा में _____________
A. शिक्षण पाठ्यपुस्तक केन्द्रित होता है।
B. योगात्मक परीक्षा पर बल दिया जाता है। 
C. छात्र अधिगम में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
D. अध्यापक दण्ड और पुरस्कार द्वारा छात्रों के शिक्षण को दिशा देता है। 

________ बुद्धि कौशल, उस कौशल का ओर संकेत करता है जो कि दूसरों की मनोदशाओं, स्वभावों और आशायों को पहचानता है तथा उन पर उपयुक्त प्रतिक्रिया देता है।
A. अंतर्वैयक्तिक
B. अंतरावैयक्तिक
C. स्थानिक
D. तार्किक गणितीय

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (2020) यह प्रस्तावित करती है कि-
A. प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को उनकी घर की या स्थानीय भाषाओं में पढ़ाया जाना चाहिए। 
B. प्राथमिक कक्षाओं में शिक्षा का माध्यम एक तरह की भाषा में ही उपयोग होना चाहिए। 
C. शिक्षकों को द्विभाषिक उपागम को प्रयोग करने के लिए हतोत्साहित किया जाना चाहिए।
D. बहुभाषावाद को बिल्कुल भी बढ़ावा नहीं देना चाहिए। 

एक विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों का चयन करते समय लड़कों को प्राथमिकता देता है और संगीत प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों का चयन करते समय लड़कियों को प्राथमिकता देता है। यह क्या इंगित करता है? 
A. लैंगिक स्थायित्व
B. लैंगिक पहचान 
C. लैंगिक समानता 
D. लैंगिक रुढ़िबद्धता 

सतत् और व्यापक मूल्यांकन में निम्नलिखित में से क्या शामिल है?

i. मूल्यांकन के मापदंडों और उपकरणों की योजना बनाना।

ii. शिक्षक द्वारा सावधानीपूर्वक रिकाॅर्ड, अभिलेख को तैयार करना।

iii. बच्चों का समय-समय पर परीक्षण करना एवं उनको श्रेणीबद्ध करना।

iv. शिक्षण को अधिगम प्रक्रिया के साथ एकीकृत करना।

A. (i), (ii), (iv)
B. (ii), (iv)
C. (i), (ii), (iii)
D. (ii), (iii) 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (2020) के अनुसार, आकलन के लिए अंतनिर्हित सिद्धांत क्या होना चाहिए?
A. मुख्य रूप से रटने के कौशलों का परीक्षण करना। 
B. केवल विषय-वस्तु के अधिगम के लिए प्रोत्साहित करना।
C. सभी विद्यार्थियों के लिए उनके अधिगम और विकास का अनुकूलन करना। 
D. विद्यार्थियों का वर्ष के अंत की परीक्षाओं के माध्यम से केवल संज्ञानात्मक आयाम का आकलन करना। 

भारतीय संसद ने दिव्‍यांग व्‍यक्तियों के लिए निम्‍नलिखित में से कौन-सा कानून हाल ही में पारित किया गया है?
A. राष्ट्रीय शिक्षा नीति
B. नि:शक्‍त व्यक्ति (समान अवसर, अधिकारों का संरक्षण और पूर्ण भागीदारी) अधिनियम
C. दिव्‍यांगता के साथ व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम
D. शिक्षा का अधिकार अधिनियम

निम्नलिखित में से कौन सा कथन प्राथमिक शिक्षा में समावेश की भावना का सटीक रूप से वर्णन करता है?
A. शिक्षक केवल मानक और एक तरह की भाषा के प्रयोग को ही बढ़ावा देता है।
B. शिक्षक कुछ जाति समूहों के बच्चों के प्रति पूर्वाग्रह रखता/रखती है।
C. शिक्षक को विशेष शैक्षिक आवश्यकताओं वाले बच्चों से कोई अपेक्षा नहीं होती है।
D. शिक्षक सांस्कृतिक रूप से उत्तरदायी शिक्षा-शास्त्र का प्रयोग करता/करती है 

निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषताओं का समूह प्रतिभाशाली छात्रों को परिभाषित करता है?

i. वे शीघ्रता से सीखते हैं और उसे याद रखते हैं।

ii. वे सतर्क रहते हैं और तुरन्त उत्तर देते हैं, बारीकी से अवलोकन करते हैं।

iii. वे त्वरण के साथ बेहतर प्रदर्शन करते हैं। 

A. (i), (ii)
B. (i), (iii)
C. (i), (ii),  (iii)
D. (ii), (iii)

निम्नलिखित में से कौन सी शैक्षणिक प्रणाली अत्यधिक दृष्टिबाधिता से जूझते हुए विद्यार्थियों के समावेशन हेतु प्रभावशाली नहीं है?
A. प्रत्यक्ष और स्पष्ट रूप से बोलना व पढ़ाना 
B. त्रि-आयामी नक्शे और चार्ट
C. ऐसी किताबें और बोर्ड जिनको छुआ या महसूस किया जा सकता है 
D. दृश्यात्मक प्रस्तुतीकरण देने के लिए कम्प्यूटर का उपयोग

अभिकथन (A) : शिक्षकों को सभी बच्चों के लिए अर्थपूर्ण अधिगम को सुगम बनाने के लिए विविध अधिगम अवसर प्रदान करने चाहिए।

कारण (R) : सभी बच्चों में सीखने की क्षमता होती है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

एक विद्यार्थी जो नियंत्रण के बाह्य आधिकारिता में विश्वास रखता है, परीक्षाओं में अपनी असफलता का कारण किसे बता सकता है? 
A. योग्यता की कमी 
B. तैयारी की कमी
C. त्रुटिपूर्ण दृष्टिकोण
D. बुरी किस्मत

प्रगतिशील कक्षा में एक प्रभावी वातावरण का निर्माण करते समय निम्नलिखित में से किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?

(i) अन्वेषण को प्रोत्साहित करने के लिए सामग्री को व्यवस्थित करने की विधि।

(ii) जोखिम लेने में विद्यार्थियों की सहायता करने के तरीके।

(iii) एक समान क्षमता वाले विद्यार्थियों को एक समूह में रखना।

(iv) आकलन की भिन्न-भिन्न विधियां 

A. (iv), (i) 
B. (ii), (iv)
C. (i), (ii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv)

निम्नलिखित में से कौन सी एक सहयोगी अधिगम रणनीति है?
A. ढालना
B. क्रमबद्धता
C. सामाजिक अलगाव
D. पारस्परिक रूप से प्रश्न करना

मोहन ने विद्यार्थियों को आयतन की समझ बनाने के लिए भिन्न धारिताओं वाले बर्तन दिए। फराह ने अपने विद्यार्थियों को कूड़े को यांत्रिक कार्य बनाने की संभावनाओं पर मानस मंथन करने के लिए कहा। दोनों अध्यापक अपनी कक्षा में किस शिक्षण शास्त्रीय युक्ति का प्रयोग कर रहे हैं? 
A. व्यवहारवाद
B. रचनावाद
C. स्पष्ट अनुदेशन
D. सक्रिय अनुकूलन 

कथन (A) – शैक्षणिक अधिगम के अलावा एक शैक्षिक व्यवस्था में छात्रों की सामाजिक-भावनात्मक आवश्यकताओं पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है।

कारण (R) – संज्ञान में संवेग महत्वपूर्ण भूमिका रखते हैं।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है। 
D. (A) और (R) दोनों गलत है। 

शैक्षणिक कार्यों में बच्चों द्वारा की गई त्रुटियों को समझना, निम्न में से क्या है?
A. केवल विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमताओं का आकलन करने में प्रासंगिक है। 
B. शिक्षण-प्रक्रिया में केवल शिक्षक की दक्षता का पता लगाने के लिए प्रासंगिक है।
C. शिक्षण के साथ-साथ अधिगम की प्रक्रिया को समझने के लिए प्रासंगिक है।
D. शिक्षण या सीखने से संबंधित किसी भी क्षेत्र के लिए प्रासंगिक नहीं है।

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part33

निम्न में से समालोचनात्मक चिंतन में क्या शामिल है?

(i) परासंज्ञान

(ii) विश्लेषण

(iii) मनन 

A. i, ii, iii
B. i, ii
C. ii, iii
D. i, iii

अनीता, जो कि चौथी कक्षा की अध्यापिका है, अपनी कक्षा में एक ऐसी स्थिति का सामना कर रही है जहां कई विद्यार्थी पढ़ाए जा रहे विषय में नीरसता महसूस कर रहे हैं, इस स्थिति में उसे क्या करना चाहिए? 
A. इन विद्यार्थियों की अनदेखी करे और उसी विषय-वस्तु को पढ़ाना जारी रखें।
B. इन विद्यार्थियों को दंडित करें और इसकी सूचना उनके माता-पिता को दें।
C. पाठ की विषय-वस्तु और पढ़ाने के तरीके पर पुनः चिंतन करें।
D. मान लें कि ये विद्यार्थी सीखने के लिए सक्षम नहीं हैं।

किसी अध्यापक को अपने विद्यार्थियों को किसी कार्य के लिए आंतरिक रूप से प्रेरित करने के लिए क्या कहकर प्रोत्साहित करना चाहिए?
A. जो विद्यार्थी सबसे पहले कार्य खत्म कर लेंगे उन्हें पांच सितारे मिलेंगे। 
B. मैं देखता हूं कि कौन प्रथम आता / आती है ? कौन सबसे अधिक स्मार्ट है? 
C. इस पर काम करना कितना मज़ेदार है। चलो देखते हैं कि हम इस गतिविधि से क्या-क्या सीख सकते हैं।
D. वे विद्यार्थी जो जल्दी इस काम को पूरा नहीं करते हैं, उन्हें खेल के सत्र में खेलने नहीं जाने दूंगा।

सीखने की गति ________ है।
A. पूरी तरह से व्यक्तिगत कारकों पर निर्भर
B. पूरी तरह से पर्यावरणीय कारकों पर निर्भर
C. व्यक्तिगत और पर्यावरणीय कारकों की पारस्परिक क्रिया पर निर्भर
D. व्यक्तिगत और पर्यावरणीय कारकों, दोनों से स्वतंत्र

फरहान के पिता उसे कुछ आमों को समूह में व्यवस्थित करने के लिए कहते हैं। वह दो-दो के समूह में आम लगाता है तो एक आम बच जाता है। फिर वह तीन और सात के समूह में आम व्यवस्थित करता है फिर भी प्रत्येक बार एक आम बच जाता है। वह जानता है कि आमों की संख्या 50 से कम है। यदि वह उन्हें 5 के समूह में व्यवस्थित करता है तो कितने आम बच जाएंगे?
A. 3
B. 2
C. 1
D. 0

निम्नलिखित में से कौन-सा एक गतिशील (सक्रिय) गणित सॉफ्टवेयर है जो ज्यामिति, बीजगणित, स्प्रेडशीट, रेखांकन, सांख्यिकी और कलन (कैलकुलस) के एक साथ उपयोग हेतु आसान पैकेज में आता है? 
A. स्पलैश मैथ 
B. ज़्योमेट्रीपैड 
C. पैटर्नशेप्स 
D. जियोजेब्रा

708 में कितने दहाई (दस) हैं?
A. 0
B. 7
C. 8
D. 70

एक सामूहिक गतिविधि कराने के लिए कक्षा 4 की शिक्षिका अंजू ने कुछ कंकड़ों का प्रयोग किया। उसने कंकड़ों का \(1/5\) भाग समूह 1 को, \(1/4\) भाग समूह 2 को और \(1/3\) भाग समूह 3 को दिया। सभी को कंकड़ बांटने के बाद यदि उसके पास 26 कंकड़ बाकी बचे हैं तो वह कक्षा में कितने कंकड़ लायी थी?
A. 146
B. 120
C. 73
D. 60

अनीस ने अपने छात्रों को विभिन्‍न आकृतियों को वर्गीकृत करने के लिए एक समूह परियोजना दी है। इस परियोजना में विद्यार्थियों के प्रदर्शन का आंकलन करने के लिए निम्‍नलिखित में से कौन सी आकलन तकनीक सबसे उपयुक्‍त होगी?
A. रूब्रिक
B. पेपर पेंसिल टेस्‍ट
C. चेक लिस्‍ट
D. संकल्‍पना मानचित्र

रघु पूर्वाह्न 9:10 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकलता है। उसे स्कूल पहुंचने में 20 मिनट लगते हैं। आधा रास्ता पहुंचने के बाद उसे याद आता है कि वह अपनी गणित की कापी घर पर भूल गया है, तो वह वापिस जाता है और कापी लेता है। यदि वह समान गति से चलता है तो घड़ी में मिनट की सुई किस अंक पर होगी जब वह स्कूल पहुंचेगा?
A. 8
B. 7
C. 10
D. 6

हस्त कौशल सामग्री (मेनिपुलेटिव) का उपयोग प्राथमिक स्तर पर गणित के शिक्षण-अधिगम का अभिन्न अंग है क्योंकि – 
A. वार्षिक निरीक्षण के दौरान विद्यालय को बेहतर प्राप्तांक प्रदर्शित करने में सहायता करता है। 
B. यह प्राथमिक पाठ्यचर्या में अन्य विषयों के साथ संबंध बनाने में सहायता करता है। 
C. शिक्षक/शिक्षिका को समस्याओं को श्यामपट्ट पर हल करने की आवश्यकता नहीं पड़ती इसलिए यह उनका समय बचाता है।
D. यह शिक्षार्थी को गणितीय अवधारणा को समझने में सहायता करता है।

एक कक्षा के बच्चों से पूछा गया कि उन्हें चाय, कॉफ़ी या दूध में से सबसे ज़्यादा क्या पसंद है। चाय, कॉफ़ी और दूध पसंद करने वाले बच्चे कक्षा के कुल बच्चों का क्रमश: \(1/2\), \(1/3\)\(1/6\) हिस्सा हैं। यदि 20 बच्चों को कॉफ़ी पसंद है, तो कितने बच्चों को दूध पसंद है?
A. 10
B. 40
C. 30
D. 20

अवधारणा ‘समरूपता’ का परिचय देने के लिए सुश्री कमला ने अपने छात्रों को अलग-अलग अनुभव उपलब्ध कराए जैसे कि भिन्न आकार के प्रतिमान, कम्पयूटर द्वारा आकृतियों के चित्रों का प्रक्षेपण समूहों में विचार विमर्श इत्यादि। सुश्री कमला का आशय अधिगमकर्ताओं को बहुल अनुभवों को उपलब्ध कराना है जिससे –
A. बच्चों को थोड़ा खाली समय मिले 
B. मंदबुद्धि अधिगमकर्ताओं को सहायता मिले 
C. प्रतिभाशाली अधिगमकर्ताओं को सहायता मिले 
D. सभी अधिगमकर्ताओं की आवश्यकताओं का प्रबंध हो जाए

शिक्षिका ने कक्षा 5 के विद्यार्थियों को कुछ वस्तुओं: कॉपी, मेज़, श्यामपट्ट के कोने का अवलोकन करने के लिए कहा। इस गतिविधि के द्वारा वह चर्चा कर सकती है: 
A. वर्ग और आयत के बीच अंतर की 
B. आयत के परिमाप की 
C. आयत के क्षेत्रफल की 
D. समकोण की

गोपालजी के पास 8 गाय हैं और उनमें से प्रत्येक प्रतिदिन 2 लीटर दूध देती है जिसे वह पास के एक होटल में 15.00 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचता है। यदि वह जून के महीने में हर दिन दूध बेचता है, तो उसे कितनी राशि मिलनी चाहिए?
A. 7200 रुपये 
B. 9000 रुपये 
C. 3600 रुपये 
D. 7600 रुपये 

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 अनुशंसा करती है कि प्राथमिक कक्षाओं में गणित के शिक्षण अधिगम के लिए समाकलित (एकीकृत) उपागम को प्रयोग में लाना चाहिए। इसका अर्थ है कि

a. गणित को समस्या समाधान के साथ एकीकृत होना आवश्यक है।

b. गणित बच्चों के कक्षा के अंदर व बाहर के अनुभवों के साथ एकीकृत होना चाहिए।

c. गणित को अन्य विषयों जैसे कि पर्यावरण अध्ययन व भाषा के साथ एकीकृत किया जाना चाहिए।

d. गणित, उच्च स्तरीय गणित के साथ एकीकृत नहीं होना चाहिए। 

A. a और b
B. a और d
C. c और d
D. b और c

छ: अंकों की एक संख्या में हज़ार के स्थान पर अंक 4 है। दहाई स्थान वाला अंक हज़ार स्थान वाले अंक का दोगुना है तथा सैकड़े के स्थान का अंक, हज़ार के स्थान के अंक का आधा है। इकाई के स्थान का अंक, सैकड़े के स्थान के अंक का आधा है। दस हज़ार के स्थान का अंक, हज़ार और सैकड़े के स्थान के अंकों का जोड़ है तथा लाख के स्थान का अंक, दस हज़ार के स्थान के अंक का आधा है। वह संख्या कौन-सी होगी?

A. 634821
B. 364812
C. 634281
D. 364281  

अल्पवयस्क (छोटे) बच्चों के लिए निम्न में से कौन-सी प्रक्रियाएँ पूर्व-संख्या संकल्पना का भाग हैं? 
A. वर्गीकरण, प्रतिमान बनाना और एकैकी संगति  
B. गणना, संप्लाव (स्किप) गणना और वर्गीकरण 
C. संप्लाव (स्किप) गणना, प्रतिमान बनाना और संख्याओं का संरक्षण 
D. वर्गीकरण, गणना और संख्याओं का क्रम

इस्माइल, एक प्राथमिक अध्यापक, अपने छात्रों के पूर्व ज्ञान को समझने के लिए सर्वप्रथम सदैव कुछ क्रियाकलाप करते हैं। छात्रों के प्रदर्शन पर वह निश्चित करते हैं कि अगली अवधारणा की ओर बढ़ना है या पिछली अवधारणा को दोहराना है और उसे समाहित करने के बाद ही अगली अवधारणा की ओर अग्रसर होना है।

एक शिक्षक के नाते, इस्माइल –

A. अत्याधिक समय नष्ट कर रहे हैं और उन्हें पाठ्य विवरण को पूर्ण करने पर क्रेंदित रहना चाहिए। 
B. को एक विषय को पूर्ण करने के पश्चात् ही मूल्यांकन करना चाहिए। 
C. एक रैखिक मूल्यांकन के नमूने का पालन कर रहे हैं, जिसमें योजना, एक विषय को पढ़ाना और पढ़ाए गए वृत्तांत का मूल्यांकन सम्मिलित है।
D. एक चक्रीय मूल्यांकन के नमूने का पालन कर रहे हैं, जिसमें मूल्यांकन के द्वारा जानकारी एकत्रित कर बच्चों के लिए अधिगम वातावरण को सुधारना सम्मिलित है।

अनुक्रम 0, 1, 1, 2, 3, 5, 8, 13, 21, 34, _____ की अगली संख्या क्या है?
A. 43
B. 68
C. 47
D. 55

निम्नलिखित में से कौन-सा गणित अधिगम के सही अनुक्रम को प्रदर्शित करता है जैसा कि डीन्स द्वारा दिया गया है।
A. गणितीय परिवर्तिता सिद्धांत, रचनात्मक सिद्धांत, प्रत्यक्षज्ञानात्मक (बोधात्मक) परिवर्तिता सिद्धांत 
B. गणितीय अमूर्तीकरण, प्रत्यक्षज्ञानात्मक (बोधात्मक) परिवर्तिता सिद्धांत, रचनात्मक सिद्धांत 
C. रचनात्मक सिद्धांत, प्रत्यक्षज्ञानात्मक (बोधात्मक) परिवर्तिता सिद्धांत, गणितीय परिवर्तिता सिद्धांत 
D. प्रत्यक्षज्ञानात्मक (बोधात्मक) परिवर्तिता सिद्धांत, गणितीय परिवर्तिता सिद्धांत, रचनात्मक सिद्धांत

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part33

1 से 9 तक की संख्याओं को पढ़ाने के लिए निम्न में से कौन-सा/से क्रियाकलाप उपयुक्त हैं?

a. भिन्न-भिन्न पदार्थ देना और एकैकी संगति का उपयोग करना तथा छात्रों को गणना करने के लिए कहना।

b. दी गई संख्या के आधार पर संबंधित पदार्थों को एकत्रित करना।

c. मौखिक रूप से 1 से 9 की संख्याओं को क्रम से दोहराना जब तक कि छात्र इन्हें स्मरण नहीं कर लेते हैं।

A. केवल a 
B. a और c
C. b और c
D. a और b

गणित को पढ़ाने के लिए खेल और पहेलियाँ प्रभावकारी रणनीतियाँ हैं, क्योंकि यह ______ को बढ़ावा देने में सहायक होती हैं। 
A. उपयोग आधारित समझ 
B. कार्यविधिक समझ 
C. तथ्यात्मक समझ
D. संकल्पनात्मक समझ

\({equation} { {array}[b]{r} 56 \\ +38 {array} }{ } {equation}\) कक्षा-2 के छात्र ने जमा (योग) के प्रश्न का उत्तर निम्न तरीके से दिया।

\({equation} { {array}[b]{r} 56\\ +38 {array} }{ 84 } {equation}\)

एक चिंतनशील गणित अध्यापक के नाते छात्र के इस उत्तर पर आप की क्या प्रतिक्रिया होगी?

A. छात्र को कहना कि वह पाठ्य पुस्तक में हल किए इस तरह के प्रश्नों का अभ्यास करें। 
B. छात्र को बताना कि उसका उत्तर सही नहीं है और वह समकक्षी से उत्तर पर परामर्श लें।
C. छात्र को समझाना कि वह अपने उत्तर की पुनः जाँच करे। 
D. स्थानीय मान की प्रणाली पर ध्यान देने के साथ पुन: समूहीकरण के माध्यम से योग की अवधारणा को छात्र के लिए सरल करना।

86 सेमी लंबे तार को मोड़कर एक आयत बनाया जाता है जिसकी लंबाई (सबसे लंबी भुजा) 26 सेमी है। फिर उसी आयत से एक और आयत बनाया जाता है जिसकी लंबाई (सबसे लंबी भुजा) 31 सेमी है। दोनों आयतों की चौड़ाई (छोटी भुजा) के बीच कितना अंतर होगा? 

A. 17 सेमी
B. 5 सेमी
C. 12 सेमी
D. 3 सेमी

निम्नलिखित भिन्न संख्याओं की माध्यिका क्या है?

\(7/9\)\(13/16\)\(2/3\)\(21/25\)\(17/21\)

A. \(21/25\)
B. \(13/16\)
C. \(7/9\)
D. \(17/21\)

निम्नलिखित में से कौन-सी प्राथमिक स्तर पर गणित की पाठ्यपुस्तकों की विशेषता नहीं होनी चाहिए?
A. अवधारणा का उच्च कक्षाओं से संबंध होना चाहिए। 
B. अवधारणा का प्रस्तुतीकरण जहां तक संभव हो प्रासंगिक विधि से किया जाना चाहिए।
C. अवधारणा का प्रस्तुतीकरण पदानुक्रम रीति से होना चाहिए।
D. अवधारणा का प्रस्तुतीकरण जटिल से सरल होना चाहिए।

एक संख्या शृंखला दी गई है जिसमें दो पद लुप्त हैं। सही विकल्प चुनिए जो समान पैटर्न को जारी रखे।

2, 0, 4, 2, 6, 6, _,12, 10, _

A. 12, 10
B. 10, 20
C. 8, 20
D. 8, 48

गणेश और डिंगा 4000 घन जिनकी भुजा 1 सेमी है को अलग-अलग बक्सों में पैक करना चाहते हैं। पैकिंग के लिए क्रमश: 20 सेमी × 10 सेमी × 6 सेमी, 15 सेमी × 9 सेमी × 10 सेमी, 11 सेमी × 11 सेमी × 10 सेमी, 6 सेमी × 4 सेमी × 10 सेमी आयाम वाले चार अलग-अलग बॉक्स A, B, C, D हैं। बॉक्स A, B, C और D में क्रमश: कितने सेमी घन व्यवस्थित किए जा सकते हैं? 

A. 1200, 1350, 1210, 240 
B. 1210, 1200, 1300, 290
C. 1200, 1250, 1310, 240 
D. 1100, 1350, 1260, 290

एक शिक्षिका कक्षा II के बच्चों को कागज़ पर कुछ बिन्दू बनाने के लिए कहती है। उसके बाद वह बच्चों को उसी कागज़ पर एक आयत बनाने को कहती है जो उन बिन्दुओं से होकर नहीं गुज़रता है। फिर वह बच्चों को आयत के भीतर जो बिन्दू हैं उन्हें गिनने के लिए कहती है। इस गतिविधि के माध्यम से वह निम्नलिखित में से क्या नहीं पढ़ा सकती है? 
A. अंदर-बाहर
B. स्थानिक समझ
C. संख्याओं की तुलना
D. आयत का क्षेत्रफल

यदि एक पानी के टैंक में 500 लीटर पानी है तो उसमें से 250 मिली लीटर की क्षमता वाले अधिकतम कितने बर्तन भरे जा सकते हैं?

A. 200
B. 600
C. 2500
D. 2000

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गणित पाठ्यचर्या में शाब्दिक समस्याओं के उद्देश्य का उपयुक्त वर्णन करता है?
A. इन्हें विद्यार्थियों की भाषा क्षमता को परखने के लिए प्रयोग किया जा सकता है। 
B. ये गणितीय समस्या को हल करने हेतु किसी भी औपचारिक कलन-विधि का परिचय कराने में सहायक होती हैं। 
C. ये सभी विद्यार्थियों द्वारा आसानी से हल की जा सकती हैं।
D. ये गणित को स्कूल से बाहर के संसार से अधिक जोड़ती हैं।

एक गणित के अध्यापक ने विद्यार्थियों से एक टैनग्राम में दिए गए सभी आयतों को पहचानने के लिए कहा-

उपरोक्त क्रियाकलाप विद्यार्थियों का वैन-हीले के अनुसार दिए गए ज्यामिति तर्क के किस स्तर पर आकलन करने के लिए उपयुक्त है। 

A. दृश्यीकरण
B. स्वयंसिद्ध (अभिगृहीतीय) 
C. विभिन्न आकृतियों में परस्पर संबंध स्थापित करना 
D. आकृतियों को पहचानना

एक कक्षा परीक्षा में दिए गए प्रश्न, “200 का 23%” ज्ञात कीजिए का दो छात्रों ने निम्न प्रकार से उत्तर दिया –

छात्र A: 23% of 200 = 23% of (100 + 100) = 23 + 23 = (20 + 20) + (3 + 3) = 46 

छात्र B: 23% of 200 = 200 × \(23/100\) = 2 × 23 = 46

दिए गए संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन सर्वाधिक उपयुक्त है?

A. क्योंकि छात्र B ने सही कलनविधियाँ अपनाई है, अध्यापिका ने छात्र B को पूरे अंक दिए हैं और छात्र A को शून्य दिया है। 
B. अध्यापिका दोनों को पूरे अंक देती है क्योंकि उन्होंने स्वयं की कलनविधि से प्रश्न को करने का प्रयास किया है। औपचारिक और अनौपचारिक कलनविधियाँ गणित के प्रश्नों को हल करन का अभिन्न अंग है। 
C. अध्यापिका दोनों उत्तरों को स्वीकार करती है किन्तु छात्र A को अनौपचारिक कलनविधि के उपयोग से बचने के लिए निर्देश देती है।
D. अध्यापिक छात्र A को शून्य अंक देती है उसे प्रश्न को दोबारा से कक्षा में सिखाई गई कलनविधि से करने का निर्देश देती है।

आपका घर X पर स्थित है और आपका विद्यालय Y पर स्थित है। अपने विद्यालय पहुँचने के लिए आप पहले उत्तर दिशा में 3 km जाते हैं और फिर पूर्व दिशा में 4 km जाते हैं। Y पर आपके विद्यालय के सापेक्ष आपके घर की निम्नतम दूरी और उसकी दिशा क्रमश: है –
A. 5 km दक्षिण पश्चिम 
B. 5 km उत्तर पश्चिम 
C. 7 km पूर्व
D. 7 km दक्षिण

I (स्थान) II (अत्यधिक पसंदीदा भोजन)
(A) गोआ I छोले भटूरे
(B) कश्मीर II पकाया हुआ सांप
(C) केरल III करी के साथ उबला टैपिओका
(D) हॉन्ग कॉन्ग IV नारियल के तेल में बनी समुद्री मछली
    V सरसों के तेल में बनी मछली 

कॉलम I और II का सही मिलान है-

A. A – IV, B – III, C – V, D – II
B. A – IV, B – I, C – III, D – II 
C. A – IV, B – V, C – III, D – II 
D. A – IV, B – III, C – II, D – V

मिर्ची हमारे देश के लगभग हर हिस्से में उपयोग होने वाला एक महत्वपूर्ण मसाला है। इस मसाले को व्यापारी हमारे देश में कहां से लाए थे?
A. अफगानिस्तान 
B. चीन 
C. दक्षिणी अफ्रीका 
D. दक्षिणी अमेरिका

गुजरात के निकटवर्ती राज्य हैं:-
A. राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश 
B. राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र 
C. महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक 
D. राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश

उस पक्षी का नाम जिसकी आँखें मानवों की तरह सामने की तरफ होती है:-
A. लोमड़ी
B. चील
C. गरुड़
D. उल्लू 

तीन पक्षियों का वह समूह जिसका प्रत्येक सदस्य वस्तुओं को हमारी तुलना में, चार गुना अधिक दूरी से स्पष्ट देख सकता है, (जो वस्तु हमें दो मीटर की दूरी से दिखाई देती है उसे ही ये पक्षी आठ मीटर दूरी से देख लेते हैं) कौन सा है? 
A. बाज़, कौआ, कबूतर
B. कौआ, चील, बुलबुल 
C. कबूतर, तोता, चील 
D. बाज़, चील, गिद्ध 

अंडमान द्वीप समूह में सुनामी किस वर्ष में आई थी?
A. 2001
B. 2002
C. 2012
D. 2004

स्लॉथ के विषय में नीचे दिए गए विषयों पर विचार कीजिए

(1) स्लॉथ लगभग 20 घन्टे वृक्ष से उल्टे सिर लटकर मस्ती से सोता है।

(2) स्लॉथ जिस वृक्ष पर रहता है उसी के पत्ते खाकर अपना पेट भरता है। इसे कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं होती है।

(3) स्लॉथ की आयु लगभग 20 वर्ष होती है और इतने समय में यह केवल दो वृक्षों पर ही जाते हैं।

इसमें से सही कथन है/हैं 

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part97

A. केवल A 
B. B और C 
C. A और B 
D. केवल B

किसी व्यक्ति ने गांधीधाम से नगरकोइल के लिए 12.10.2021 को ट्रेन के डिब्बे में प्रवेश किया। ट्रेन गांधीधाम से 22.30 बजे चली और दो दिन के पश्चात अर्थात 14.10.2021 को 22.30 बजे नगरकोइल पहुँची। यदि गांधीधाम और नगरकोइल के रेलवे स्टेशनों की बीच की दूरी 2592km है, तो इस ट्रेन की औसत चाल क्या थी?
A. 30 m/s 
B. 54 m/s 
C. 27 m/s 
D. 15 m/s

घाना राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है? 
A. राजस्थान 
B. उत्तर प्रदेश 
C. उत्तराखण्ड 
D. गुजरात

भारी वर्षा वाले क्षेत्रों (जैसे असम) में रहने वाले ग्रामीणों/लोगों को अपने घर किस प्रकार के बनाने चाहिए? 
A. बाँस के घर 
B. बाँस के खम्बों पर ढालू छत वाले घर 
C. मिट्टी और फूस के बने घर 
D. सपाट छतों वाले लकड़ी के घर

घटपर्णी पादप जो कीट और मेंढक तक को फंसाकर खा सकता है। हमारे देश के एक पूर्वी राज्य में भी पाया जाता है। इस राज्य का नाम है –
A. मेघालय
B. मिज़ोरम
C. असम
D. नागालैण्ड

दो बच्चों की क्लिनिकल विकृति रिपोर्ट नीचे दिए अनुसार थीं-

आरती: आयु 12 वर्ष, स्त्री, हीमोग्लोबिन – 10.5 g/dl

नमन: आयु 12 वर्ष, पुरुष, हीमोग्लोबिन – 8 g/dl

उपरोक्त रिपोर्ट के आधार पर निम्नलिखित में से कौन सा एक निष्कर्ष निकाला जा सकता है? 

A. आरती एनीमिया (रक्ताल्पता) से पीड़ित है। 
B. दोनों ही एनीमिया (रक्ताल्पता) से पीड़ित हैं। 
C. दोनों ही एनीमिया (रक्ताल्पता) से पीड़ित नहीं हैं।
D. नमन एनीमिया (रक्ताल्पता) से पीड़ित है।

अल-बिरूनी, एक यात्री जिसने हमारे देश का भ्रमण किया था, के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए:

(A) अल-बिरूनी ने भारत का भ्रमण हज़ार वर्ष से भी पहले किया था।

(B) उसने उन चीज़ों के बारे में लिखा जो उसके अपने देश से बहुत भिन्न थीं; विशेष रूप से पानी को एकत्र करने के लिए बनाए गए तालाब।

(C) हम उनके लेखों से अपने इतिहास के बारे में बहुत कुछ सीख सकते हैं।

इनमें से सही कथन है/हैं:

A. B और C 
B.  केवल C 
C. A, B और C 
D. केवल B

नीचे दिए गए व्यक्तियों में से सबसे पहले मच्छर के पेट में झाँका और यह सिद्ध किया कि मच्छर मलेरिया फैलाते हैं। आगे चलकर उसे उसकी खोज के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानति किया गया। 
A. बोमोन्ट
B. रोजालिण्ड फ्रेंकलिन 
C. ग्रेग्रौर मेंडल 
D. रोनाल्ड रॉस

ई.वी.एस. के लिए रचनात्मक आकलन है-

(A) अधिगम के लिए आकलन

(B) अधिगम का आकलन

(C) आकलन के साथ अधिगम 

(D) अधिगम के बारे में आकलन 

A. A, B और C 
B. केवल A और C
C. केवल B और C 
D. B, C और D

ऋषि “चीजें हम जो बनाते हैं और करते हैं” पढ़ाने की योजना बना रहा है। वह रेशम कैसे बनता है, इस पर चर्चा करना चाहता है। इसके लिए निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त युक्ति कौन सी होगी?
A. कक्षा चर्चा 
B. विशेषज्ञ वार्ता 
C. रेशमपालन क्षेत्र भ्रमण 
D. वृतचित्र प्रस्तुतिकरण

निम्नलिखित में से कौन सा साधन ई.वी.एस. में रचनात्‍मक आकलन के लिए उपयोग किया जा सकता है?
A. सहपाठी आकलन
B. स्‍वयं आकलन
C. अवलोकन
D. उपाख्यानात्मक अभिलेख

श्याम ने ऑनलाइन कक्षा के दौरान अपने अध्यापक को बताया कि कोविड लॉकडाउन के दौरान उसके पापा ने उसको पड़ोस के गरीब बच्चों को भोजन खिलाने के लिए कहा। श्याम का यह व्यवहार निम्नलिखित में से सहशैक्षिक पक्ष का आकलन करने वाले किस उपकरण में दर्ज किया जाएगा? 
A. रेटिंग स्केल
B. अवलोकन अनुसूची
C. पोर्टफोलियो 
D. उपाख्यानात्मक अभिलेख

कक्षा पहली एवं दूसरी के लिए पर्यावरण अध्ययन की कोई पाठ्य पुस्तक नहीं है, ऐसा इसलिए है क्योंकि –
A. ऐसा शिक्षकों और विद्यार्थियों का बोझ कम करने के लिए किया गया है। 
B. पर्यावणीय घटकों को भाषा और गणित के साथ समाहित किया गया है। 
C. इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को पर्यावरणीय अवधारणाएँ पढ़ाना कठिन है। 
D. पाठ्यचर्या पाठ्यपुस्तकों से परे जाने पर ज़ोर देती है।

पर्यावरण अध्ययन के शिक्षक को करना चाहिए 
A. पाठ्यचर्या का निर्माण 
B. पाठ्यचर्या का हस्तांतरण 
C. पाठ्यचर्या का पालन 
D. पाठ्यचर्या का क्रियान्वयन

पर्यावरण अध्ययन में प्रकरण के स्थान पर उपविषय (थीम) गत उपागम को स्वीकार किया गया है, क्योंकि

(A) यह संयुक्त और परस्पर संबंधित समझ को सक्षम बनाता है।

(B) यह शिक्षण और समझाने को आसान बनाता है।

(C) यह किसी निश्चित कक्षा की विषयवस्तु को सीमित करता है।

(D) यह विद्यार्थियों को उनके अनुभवों से सीखने में सक्षम बनाता है। 

A. A, B & C 
B.  A, C & D 
C. A, B & D
D. B, C & D 

पर्यावरण अध्ययन की प्रकृति है। 
A. क्रिया की अपेक्षा संज्ञा अधिक  
B. संज्ञा की अपेक्षा क्रिया अधिक
C. संज्ञा एवं क्रिया दोनों 
D. ना तो संज्ञा ना ही क्रिया 

विलियम, एक शिक्षक, अपनी कक्षा के लिए पक्षी अवलोकन क्लब की स्थापना करना चाहता है। उसे इस क्लब का नेता किसे बनाना चाहिए?
A. कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 
B. कक्षा के सबसे शरारती विद्यार्थी को 
C. वह स्वयं अपने आप को नेता घोषित करेगा 
D. छोटे छोटे समूह बनाकर, उन्हें नेता चुनने के लिए कहना चाहिए। 

रमेश कक्षा-5 में ‘जंतुओं’ को पढ़ाने के लिए नाटक का उपयोग करना चाहता है, उसे क्या करना चाहिए? 
A. पहले से मंचित एवं अभिनित नाटक को खोजें। 
B. पहले से लिखित नाटक का चयन कर निर्देशित करें। 
C. विद्यार्थियों से नाटक लिखने और अभिनय करने को कहें। 
D. स्वयं नाटक लिखकर निर्देशित करें।

“भोजन” पाठ पर चर्चा करते हुए गुरूप्रीत विद्यार्थियों से प्रश्न करती है, कि आपके परिवार में सबसे बाद में भोजन कौन करता है? सब्ज़ियां कौन खरीदता है? आपके परिवार में खाना कौन बनाता है? वह ई.वी.एस. के निम्नलिखित में से किस मुद्दे पर चर्चा करने का प्रयास कर रही है?

A परिवार की खानपान की आदतें

B परिवार को एक साथ मिलकर खाना चाहिए

C परिवार के सदस्यों की भोजन पकाने में भूमिका

D परिवार में जेंडर भूमिका को चुनौती 

A. केवल B और C 
B. केवल C और D 
C. केवल A, B और C 
D. केवल A और D

अपनी अगली कक्षा में “प्रदूषण” पढ़ाने के लिए योजना बनाते समय, निवेदिता पाती है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों ने प्रदूषण शब्द नहीं सुना है और इसलिए उन्हें इसे समझने में कठिनाई होगी। निवेदिता को इस सम्प्रत्यय की शुरुआत करने के लिए कौन सी विधि का उपयोग करना चाहिए?

A व्याख्या

B विचार मंथन

C कठपुतली द्वारा नाटक

D क्षेत्र भ्रमण

A. केवल A और C 
B. केवल C और D 
C. केवल B और C 
D. केवल B और D

“परिवार एवं मित्र” पाठ के पूर्ण होने पर चेतन विद्यार्थियों का इकाई परीक्षण लेने का निर्णय लेता है। निम्नलिखित में से कौन सा कथन इस परीक्षण का सर्वाधिक उपयुक्त उद्देश्य है?

A विद्यार्थियों की प्रगति का आकलन करना।

B विद्यार्थियों के अधिगम का आकलन करना (विद्यार्थियों की कठिनाइयों का निदान करना)।

C अभिभावकों को विद्यार्थियों की प्रगति के बारे में बताना।

D विद्यार्थियों को उत्तीर्ण अथवा अनुतीर्ण घोषित करना। 

A. B, C और D 
B. A, C और D 
C. A, B और C 
D. A, B और D

गीता की कक्षा का एक विद्यार्थी इकबाल दृष्टिबाधित है। गीता देखती है कि वह पिछले कुछ दिनों से विद्यालय नहीं आ रहा है। उसके अभिभावक से बात करने पर पता चलता है कि उसे बोर्ड को पढ़ने में कठिनाई होती है और वह कक्षा प्रक्रियाओं में भी भाग नहीं ले पा रहा है। गीता को इकबाल को विद्यालय आने के लिए अभिप्रेरित करने हेतु क्या करना चाहिए?
A. उसके अभिभावकों को डॉक्टर से सलाह लेने के लिए कहना चाहिए। 
B. उसे घर से पढ़ने की स्वीकृति देनी चाहिए। 
C. कक्षा नाटक की योजना बनाकर इकबाल के लिए भूमिका निर्मित करनी चाहिए। 
D. इकबाल को आगे की सीट पर बिठाना चाहिए।

“जल” पर चर्चा करते हुए शिवांगी कक्षाI के विद्यार्थियों से आकाश का चित्र बनाने को कहती है। सैम ने आकाश में हरा रंग भरा। उसने इस रंग को क्यों चुना यह पूछने पर वह जवाब देता है कि उसके घर के पास तालाब का रंग हरा है क्योंकि पानी आकाश से आता है, इसलिए आकाश हरा होगा। शिवांगी को-
A. विद्यार्थियों के आकाश का अवलोकन की व्यवस्था करनी चाहिए।
B. उसे बताना चाहिए कि आकाश काला होता है। 
C. उसकी सृजनात्मकता की सराहना करनी चाहिए। 
D. उसे बताना चाहिए कि आकाश नीला होता है।

Leave a Comment

error: