बच्चों के विकास के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. विकास के क्षेत्र सुस्पष्ट हैं और उनका एक दूसरे से कोई संबंध नहीं है।
B. बाल विकास से संबंधित विभिन्न सिद्धांत बच्चों के विकास के विषय में एकमत हैं।
C. बच्चों का विकास उनके सामाजिक संदर्भ से प्रभावित होता है।
D. सभी बच्चों के लिए विकास एक निर्बाध और निरंतर प्रक्रिया है।
निम्नलिखित में से कौन सा तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों के स्तर के अनुकूल सूक्ष्म गत्यात्मक कौशल का उदाहरण है?
A. दोस्तों के साथ दौड़ना
B. एक धागे में मोती पिरोना
C. सीढ़ियाँ चढ़ना
D. खरगोश की तरह फुदकना
निम्नलिखित में से कौन-सी प्रवृत्ति/गुण पूर्णत: आनुवांशिक हैं?
(i) बालों का रंग
(ii) बुद्धि
(iii) नैतिक विकास
(iv) सामाजिक कौशल
A. (i)
B. (ii)
C. (i) और (ii)
D. (i), (ii) और (iii)
विद्यालय बच्चों को नए व्यवहार और नियम सिखाते हैं और उनसे इसी अनुरूप क्रिया की अपेक्षा करते हैं। विद्यालय समाजीकरण की _______ संस्था के रूप में कार्य कर रहा है।
A. प्राथमिक
B. संरचनात्मक
C. द्वितीयक
D. विश्लेषक
लॉरेंस कोहलबर्ग के अनुसार, नैतिक विकास के कौन से स्तर पर बच्चा, ‘अच्छा लड़का – अच्छी लड़की’ अभिविन्यास प्रदर्शित करता है?
A. पूर्व पारंपरिक स्तर
B. पारंपरिक स्तर
C. विषम नैतिकता का स्तर
D. सहयोग की नैतिकता का स्तर
सीता का साईकिल चलाने के पूर्व अनुभव के आधार पर स्कूटर चलाने के तरीकों में बदलाव करना क्या कहलाएगा?
A. आत्मसात्करण
B. साम्यधारण
C. समायोजन
D. असंतुलन/असाम्यधारण
________ अवस्था में बच्चे लाक्ष्णिक कार्य करना प्रारंभ कर देते हैं और उनमें भाषा कौशल तेजी से विकसित होता है?
A. अमूर्त-संक्रियात्मक
B. मूर्त-संक्रियात्मक
C. पूर्व-संक्रियात्मक
D. संवेदी-गामक
_________ में एक शिक्षक और 2 – 4 छात्र एक सहभागिता समूह बनाते हैं और एक-एक करके लेखांश पर संवाद को आगे बढ़ाते हैं।
A. पारस्परिक शिक्षण
B. पाड़ (आधारभूत सहायता)
C. खोजी अधिगम
D. क्रमादेशित अनुदेशन
प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को पढ़ाने के लिए लेव वायगोत्सकी ने निम्नलिखित में से कौन सी तकनीक सुझाई है?
A. अनुदेशनात्मक पाड़
B. पुनर्बलन
C. साम्यधारण
D. अभिक्रमित अधिगम
प्रगतिशील शिक्षा के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. कम क्षमता वाले बच्चों की कक्षा में उपेक्षा करनी चाहिए।
B. कक्षा में प्रजातंत्र का कोई स्थान नहीं होना चाहिए।
C. छात्रों को समस्या-समाधानकर्ता बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
D. कक्षा मुख्यतः पाठ्य पुस्तक केंद्रित होनी चाहिए और सभी नियम शिक्षक निर्धारित होने चाहिए।
हावर्ड गार्डनर के अनुसार किसी अन्य व्यक्ति के मनोदशा, स्वभाव और प्रवृत्ति को समझकर प्रतिक्रिया देने की योग्यता को किस नाम से जाना जाता है?
A. भाषात्मक बुद्धि
B. शारीरिक-गत्यात्मक बुद्धि
C. अंतर्वैयक्तिक बुद्धि
D. अंतः व्यक्तिक बुद्धि
“लड़की की तरह न रोओ, तुम लड़के हो” पिता के द्वारा पुत्र को कहा गया यह वाक्य क्या दर्शाता है?
A. लैंगिक पहचान
B. लैंगिक रूढ़िवादिता
C. लैंगिक स्थिरता
D. लैंगिक समानता
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सतत और व्यापक मूल्यांकन के सन्दर्भ में सही नहीं है?
A. यह शिक्षकों के लिए छात्रों का निरंतर परीक्षण करने का आसान तरीका है।
B. यह शिक्षण-अधिगम की प्रक्रिया में नवीनतम विकास है।
C. यह छात्रों में अध्ययन के प्रति रुचि पैदा करता है।
D. पारंपरिक कागज-कलम परीक्षण छात्रों की सभी विशेषताओं और क्षमताओं का आकलन नहीं कर पाते हैं।
कथन (A): एक अध्यापक को कक्षा की सामाजिक सांस्कृतिक, धार्मिक और भाषीय विविधता को समझना चाहिए I
तर्क (R): कक्षा में विद्यार्थी एक समरूप समूह गठित करते हैं।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
विद्यार्थियों को एक इंद्रधनुष के रंगों का क्रम सिखाने के लिए प्रियंका द्वारा “VIBGYOR” रंगों के क्रम को स्मरण करने हेतु प्रयोग की गई यह योजना क्या कहलाती है?
A. साधन लक्ष्य विश्लेषण
B. स्मारणोपकारी
C. वितरित अभ्यास
D. लक्ष्य निर्देशित योजना
निम्न में से किस युग्म का मिलान सही है?
A. सृजनात्मकता – अभिसारी चिंतन
B. पठन-वैकल्प / डिस्लेक्सिया – विषय पढ़ने में कठिनाई
C. बौद्धिक स्तर – एक स्थायी व्यक्तिगत अभिलक्षण
D. समावेश – विशिष्ट विद्यालयों में असमर्थ अधिगमकर्ताओ की शिक्षा
निम्नलिखित में से कौन-सी युक्ति अधिगम निःशक्तता वाले विद्यार्थियों के समावेशन के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रभावशाली है?
(i) विषयवस्तु के प्रस्तुतिकरण के लिए बहुविध साधनों का प्रयोग।
(ii) विद्यार्थियों की आवश्यकता के अनुसार वैयक्तिक शैक्षिक योजना को समुन्नत करना।
(iii) प्रक्रिया उन्मुख अधिगम के बजाय उत्पादन उन्मुख लक्ष्य को बढ़ावा देना।
(iv) सभी विद्यार्थियों के लिए एक समान मानक निर्धारित करना और कक्षा में विविधता की अनदेखी करना।
A. (i) (iii) (iv)
B. (i), (iii)
C. (i), (ii)
D. (i), (ii), (iv)
आपकी कक्षा का एक छात्र अपने विचारों को व्यक्त करने में मुश्किल महसूस करता है और बार-बार विद्यालय द्वारा निर्धारित मुख्यधारा रूपी भाषा और उसके स्थानीय कस्बे की बोली में फेर-बदल करता रहता है। एक शिक्षक के तौर पर आपको:
A. भाषा के शुद्ध (एकल) स्वरूपी प्रयोग को प्रोत्साहित करना चाहिए।
B. विद्यार्थी को विशेष शिक्षा वाले विद्यालय में भेजने का प्रस्ताव रखना चाहिए।
C. आनुक्रमिक रूप से लक्षित भाषा में समरूपी शब्द-अर्थ प्रस्तावित करने चाहिए।
D. भाषाओं को मिश्रित करने पर डांटना चाहिए।
एक समावेशी कक्षा में:
A. विशेष आवश्यकताओं वाले छात्र से अपेक्षा की जाती है कि सभी के लिए उपयोग होने वाले साधारण पाठ्यक्रम को वे अपने अनुकूल बनाएं।
B. विशेष आवश्यकताओं वाले छात्रों को मुख्यधारा शिक्षा के बाहर, उनके लिए विशेष रूप से तैयार की गई सामग्री द्वारा पढ़ाया जाता है।
C. विशेष आवश्यकताओं वाले छात्रों की शिक्षा का प्रयोजन एक विशेष शिक्षक के साथ एक अलग कक्षा-कक्ष में किया जाता है।
D. विशेष आवश्यकताओं वाले छात्र को मुख्य प्रवाह शिक्षा धारा में पढ़ाया जाता है और प्रत्येक छात्र की पूर्ण भागीदारी के लिए सभी अवरोधों को हटाने की वचनबद्धता होती है।
एक समावेशी कक्षा में पढ़ने वाला छात्र सौरभ निम्नलिखित विशेषताएं दर्शाता है:
a) पुस्तक को पढ़ते समय या तो वह इसे स्वयं के बहुत नज़दीक या बहुत दूर पकड़ता है।
b) बार-बार आंख झपकाता है और एक आंख बंद करता है या उसकी आंखों में लालिमा होती है।
c) चाकबोर्ड पर लिखी विषयवस्तु को गलत पढ़ता है।
ये विशेषताएँ निम्नलिखित में से किस परिस्थिति की ओर संकेत करती है?
A. प्रमस्तिष्कीय घात
B. दृष्टिबाधिता
C. पठन वैकल्य / डिस्लेक्सिया
D. उच्चारण वैकल्य / डिसअरथ्रिया
राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 में निम्नलिखित में से कौन-सा प्रावधान नहीं सुझाया है?
A. प्रत्येक विद्यार्थी की विशिष्ट क्षमताओं को पहचानना और बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है।
B. रट्टा मार कर सीखने और परीक्षाओं के लिए सीखने की बजाए, संप्रत्ययात्मक समझ पर बल देना चाहिए।
C. सृजनात्मकता पर पर्याप्त ध्यान देना चाहिए और तार्किक निर्णय करने और नवाचारिता के प्रोत्साहित करने के लिए विवेचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देना।
D. बच्चों में अनुपालन को बढ़ावा देने के लिए अध्यापक को पुरस्कार और दंड को इस्तेमाल करना चाहिए।
विद्यालयों में पाठ्यचर्या को ________ से ________ और ________ से ________ तक जाने के पाठ्यचर्या सिद्धांत का अनुसरण करना चाहिए।
A. अमूर्त, मूर्त; स्थानीय, वैश्विक
B. मूर्त, अमूर्त; वैश्विक, स्थानीय
C. मूर्त, अमूर्त; स्थानीय, वैश्विक
D. अमूर्त, मूर्त; वैश्विक, स्थानीय
एक अध्यापिका पठन शुरू करने के लिए अपने विद्यार्थियों को ‘कलम’, ‘चीता’, ‘पानी’ जैसे अर्थपूर्ण शब्दों की पहचान करने के लिए प्रोत्साहित करती है। इस शिक्षणशास्त्रीय प्रक्रिया में अधिगम का कौन सा सिद्धांत निहित है?
A. क्रिया प्रसूत अनुकूलन
B. शास्त्रीय अनुकूलन
C. न्यूनतावाद
D. संरचनावाद
बच्चों के चिंतन में संप्रत्ययात्मक बदलाव को किस प्रकार प्रोत्साहित किया जा सकता है?
A. दंड का प्रयोग करके
B. बहु/विभिन्न उदाहरण देकर और बच्चों को उनके तर्क खोजने के लिए कहकर
C. बच्चों को ‘सही-संप्रत्यय’ का स्मरण करने के लिए कहकर
D. बारंबार वेधन और अभ्यास द्वारा
आपकी कक्षा का एक विद्यार्थी प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण के बारे में आशंकित और चिंतित रहता है।
एक अध्यापिका के तौर पर आपको लगता है कि:
(a) उच्च-स्तर की शैक्षिक चिंता लोगों को अभिप्रेरित और जिम्मेवार रखती है और एक संधारणीय और समृद्ध जीवन के लिए मदद करती है।
(b) विद्यार्थी की बढ़ी हुई संशा और बेचैनी से भावात्मक भय पैदा होता है जो विद्यार्थी की एकाग्रता शक्ति और स्मृति क्षमता को प्रभावित करता है।
A. (a) गलत है लेकिन (b) सही है।
B. (a) और (b) दोनों गलत हैं।
C. (a) सही है लेकिन (b) गलत है।
D. (a) और (b) दोनों सही हैं।
अनुसूचित जातियों और जनजातियों से जुड़े बच्चे, ‘प्रथम पीढ़ी विद्यालय-गामी,’ लड़कियाँ और दिव्यांग बालक, शिक्षा की पहुंच के संदर्भ में _______ स्तर पर हैं।
A. प्रतिकूल
B. अनुकूल
C. समान
D. प्राधिकृत
अभिकथन (A): विद्यालय में अधिगम बच्चों के सामाजिक संदर्भों से निर्लिप्त होना चाहिए।
तर्क (R): एक बच्चा जो स्कूल में प्रवेश करता है वह पहले से ही भाषा का एक कुशल उपयोगकर्ता होता है।
दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त का चुनाव कीजिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) गलत है, लेकिन (R) सही है I
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
एक छात्रा यह मानती है कि वह एक परीक्षा में सफल नहीं हो पायेगी और वह अपने प्रदर्शन को कभी सुधार नहीं सकती। सामर्थ्य के संदर्भ में छात्रा का यह विश्वास उसके अधिगम को किस प्रकार प्रभावित करता है?
A. छात्रा की अभिप्रेरणा में वृद्धि करता है।
B. छात्रा के अभिप्रेरणा पर किसी भी प्रकार का प्रभाव नहीं डालता है।
C. छात्रा के कार्य छोड़ने की अनुभूति का एहसास दिलाता है और उसे ‘अधिगम असहायपन’ की ओर धकेलता है।
D. छात्र को कार्य तनावमुक्त होने में सहायक होता है।
निम्नलिखित में से कौन-सी योजना विद्यार्थियों को अधिगम के लिए निरंतर अभिप्रेरित रखने में सबसे ज़्यादा मददगार है?
A. विद्यार्थियों में योग्यता की संवृद्धिक धारणा विकसित करना
B. पुरस्कारों का निरंतर वितरण और छात्रों में प्रतिस्पर्द्धा को बढ़ावा देना
C. असफलता को अनियंत्रित कारकों पर प्रतिपादित करना
D. विद्यार्थियों में प्रदर्शन-अभिमुखी लक्ष्यों को बढ़ावा देना
बच्चों द्वारा की गई त्रुटियाँ क्या दर्शाती हैं?
A. निम्न बुद्धि
B. कम क्षमता
C. उनकी ज्ञान प्रजनन की अक्षमता
D. बच्चों की चिंतन प्रक्रिया जो वयस्कों से गुणात्मक रूप से अलग है।
रतिराम शहर में दूध बेचता है I वह प्रतिदिन 10 लीटर दूध ₹45 प्रति लीटर के हिसाब से बेचता है, लेकिन साथ ही हर हफ्ते वह ₹50 नगर निगम को कर के रूप में देता है। सितंबर 2021 में रतिराम ने कितनी धनराशि कमाई होगी?
A. ₹ 13250
B. ₹ 13500
C. ₹ 13450
D. ₹ 13400
जेम्स स्थानीय उधार देने वाले व्यक्ति से ₹500 का उधार लेता है और कबीर भी उतना ही उधार एक सहकारी समिति से लेता है। जेम्स 55 दिनों तक प्रत्येक दिन ₹11.00 उधार चुकाता है। कबीर ने बैंक को 55 दिनों के बाद 600.00 चुकाया। दोनों का उधार 55 दिनों बाद खत्म हो गया। किसने ज्यादा राशि चुकाई और कितनी ज्यादा?
A. कबीर ; जेम्स से ₹5.00 ज्यादा
B. जेम्स ; कबीर से ₹5.00 ज्यादा
C. कबीर ; जेम्स से ₹10.00 ज्यादा
D. दोनों ने बराबर राशि चुकाई
एक छोटी बसें में अधिकतम 15 विद्यार्थी बैठ सकते हैं और उसके तीन गुना विद्यार्थी एक बड़ी बसें में बैठ सकते हैं। 112 विद्यार्थी पिकनिक पर जाना चाहते हैं और प्रत्येक सीट पर एक विद्यार्थी बैठ सकता है। इसके लिए कम से कम कितने वाहनों की आवश्यकता होगी?
A. 2 छोटी बसें और 2 बड़ी बसें
B. 1 छोटी बस और 2 बड़ी बसें
C. 3 छोटी बसें और 1 बड़ी बस
D. 4 छोटी बसें और 1 बड़ी बस
एक धनात्मक पूर्णाक को एक संपूर्ण संख्या कहा जाता है यदि उस संख्या को छोड़कर उसके सभी विभाजकों का योग संख्या के बराबर आता है। इनमें से कौन-सी एक संपूर्ण संख्या नहीं है?
A. 6
B. 48
C. 28
D. 496
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
(i) एक मीटर, एक किलोमीटर का शतांश है।
(ii) एक लाख, सौ हजार के बराबर है।
(iii) एक मिलीलीटर, एक लीटर का शतांश है।
(iv) एक करोड़, सौ लाख के बराबर है।
उपरोक्त में से कौन से कथन सही हैं?
A. (i) और (iv)
B. (ii) और (iv)
C. (ii) और (iii)
D. (iii) और (iv)
मैं 5 अंकों की संख्या हूँ जो 5 से तो विभाजित हो जाती है लेकिन 10 से नहीं। मेरे दहाई और हजार स्थानों के अंक क्रमशः दूसरी और तीसरी अभाज्य संख्याएँ है। सैकड़े का अंक एक सम अभाज्य संख्या और दस हजार स्थान का अंक उसका आधा है। मैं कौन-सी संख्या हूँ?
A. 27155
B. 17255
C. 15235
D. 21355
इनमें से कौन-से भिन्नों को जोड़ने पर परिणाम 1 मिलेगा?
A. \(3/8\), \(4/16\), \(1/4\), \(1/8\)
B. \(1/4\), \(1/2\), \(1/2\)
C. \(1/8\), \(5/8\), \(3/8\)
D. \(4/16\), \(2/5\), \(3/8\)
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
A. सभी वर्ग आयत होते हैं।
B. सभी समांतर चतुर्भुज वर्ग होते हैं।
C. सभी वर्ग समचतुर्भुज होते हैं।
D. सभी आयत समांतर चतुर्भुज होते हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सी तीन अंकों की ऐसी संख्या है, जो अर्ध घूर्णन पर पहले के समान दिखती है?
A. 696
B. 881
C. 444
D. 808
एक घन की भुजा 5 सेमी है। यदि घन की भुजा को दोगुना कर दिया जाए तो घन का पृष्ठीय क्षेत्रफल कितने गुना हो जाएगा?
A. 2 गुना
B. 3 गुना
C. 4 गुना
D. 6 गुना
एक वर्ग की भुजा 33 सेमी है। एक आयत की लंबाई और चौड़ाई वर्ग की भुजा की क्रमशः दो-तिहाई और एक-तिहाई हैं। उनके क्षेत्रफलों का अंतर (वर्ग सेमी में) है –
A. 748 वर्ग सेमी
B. 847 वर्ग सेमी
C. 1331 वर्ग सेमी
D. 857 वर्ग सेमी
नरेश ने 30 जून को सुबह 11:20 am अपनी यात्रा शुरू की और 1 जुलाई को शाम 5:40 pm पर समाप्त की। यात्रा को पूरा करने में लगने वाला समय है –
A. 30 घंटे 20 मिनट
B. 54 घंटे 20 मिनट
C. 5 घंटे 40 मिनट
D. 29 घंटे 40 मिनट
कक्षा 3 के बच्चों ने गुप्त संदेश लिखे। आज उन्होंने विपरीतार्थक शब्दों को गुप्त संदेशों में लिखा। अध्यापिका ने BLACK को AKZBJ से प्रदर्शित किया। इनमें से कौन-सा गुप्त संदेश दिए गए शब्द का सही विपरीतार्थक है?
A. UGJTF
B. VGHSD
C. XIJUF
D. XGJSF
अथिरा आधा दर्जन अंड़े, आधा किग्रा चावल, 250 ग्राम नमक और 1 माचिस खरीदना चाहती है I दुकान में दी गई कीमत सूची निम्नानुसार है:
|
वस्तु |
कीमत |
|
अंडा |
4.00 रुपये का एक |
|
माचिस |
3.00 रुपये की एक |
|
चावल |
32.00 रुपये प्रति किग्रा |
|
नमक |
16.00 रुपये प्रति किग्रा |
यदि उसके पास 45.50 रुपये हैं, तो –
A. उसे सभी वस्तुएं खरीदने के लिए 1.50 रुपये जोड़ने होंगे।
B. उसके पास 2.00 रुपये शेष बचेंगे।
C. उसके पास उतनी ही राशि है जितनी आवश्यक है।
D. उसके पास दूसरे सामानों के साथ 500 ग्राम नमक खरीदने के लिए भी पर्याप्त राशि है।
रेखा ने अपने जन्मदिन पर केक खरीदा और अपने पाँच दोस्तों को बुलाया जिसमें से दो दोस्त वहाँ नहीं पहुँचे। उसने केक को दो बराबर भागों में काटा और एक हिस्सा अपने लिए रख लिया। बचा हुआ एक हिस्सा उसने अपने बाकी दोस्तों को दे दिया। थोड़ी देर में उसके दो दोस्त भी वहाँ आ गए। वह उन्हें देखकर खुश हुई और अपने केक के भाग को तीन बराबर हिस्सों में बाँट दिया। उसने पूरे केक का कितना भाग खाया?
A. \(2/7\)
B. \(1/5\)
C. \(1/6\)
D. \(2/5\)
निम्नलिखित में से कौन सा डायनेस सिद्धांत का नियम नहीं है?
A. रचनात्मक नियम
B. गतिक नियम
C. उत्क्रमणीयता/प्रतिवर्ती नियम
D. गणितीय परिवर्तनशीलता नियम
पियाजे के अनुसार, संख्या, बच्चे द्वारा वस्तुओं के बीच बनाये गए दो प्रकार के संबंधों का संश्लेषण है। वे हैं –
A. क्रम और पदानुक्रम समावेशन
B. क्रम और प्रतिवर्ती
C. पंक्तिबद्धता और पदानुक्रम समावेशन
D. पंक्तिबद्धता और संरक्षण
बहुधा छात्र दशमलव संख्याओं की तुलना करने में त्रुटि करते हैं। उदाहरण के लिए, 0.50 को 0.5 से बड़ा बताते हैं। इस त्रुटि का सर्वाधिक संभावित कारण हो सकता है –
A. पूर्ण संख्या के तथ्यों का दशमलव संख्याओं में अतिसामान्यीकरण
B. संख्याओं की तुलना के प्रश्नों के अभ्यास की कमी
C. एक संख्या रेखा पर दशमलव अंकों के प्रदर्शन मे कमी
D. यह छात्रों द्वारा की जाने वाली लापरवाह त्रुटि है।
निम्नलिखित में से कौन सी शिक्षा मंत्रालय द्वारा 2021 में शुरू की गई राष्ट्रीय पहल का प्रतिनिधित्व करती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि देश का प्रत्येक बच्चा मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता प्राप्त कर सके?
A. समग्र शिक्षा
B. साक्षर भारत
C. निपुण भारत
D. सक्षम भारत
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन समकक्षी मूल्यांकन के लिए सत्य है?
A. इसमें सम्मिलित है कि एक बच्चा अन्य बच्चों के कार्य का आकलन करता है और उन्हें प्रतिपुष्टि देता है।
B. यह जोड़ों और समूहों में नहीं किया जा सकता है।
C. यह योगात्मक मूल्यांकन का एक उपकरण है।
D. यह बच्चे के अधिगम, रुचियों और अभिवृत्तियों के स्व-आकलन की ओर संकेत करता है।
त्रिभुज के कोणों के योग गुणधर्म (त्रिभुज के आंतरिक कोणों का योग 180° होता है) का परिचय कराने के लिए, शिक्षक ने विभिन्न प्रकार के त्रिभुजों के छोटे-छोटे कट-आउट विद्यार्थियों को प्रदान किए और विद्यार्थियों को प्रत्येक दिए गए त्रिभुज के आंतरिक कोणों को मापने के लिए कहा। क्रियाकलाप के समापन के बाद छात्र इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि दिए गए किसी भी त्रिभुज के आंतरिक कोणों का योग 180° है, चाहे वह कैसा भी दिखे। यह क्रियाकलाप _________ का उदाहरण है।
A. प्रदर्शन विधि
B. आगमनात्मक विधि
C. निगमनात्मक विधि
D. विश्लेषण विधि
नेहा घटाने की एक समस्या 673-257 को हल कर रही है, वह कहती है “257 जमा 100 होगा, 357, 457, 557, 657 इसलिए 257 जमा 400 हुआ 657″ अब 657 जमा 10 हुआ 667, 677, इसलिए 657 जमा 20 हुआ 677 तथा 673, 677 से 4 कम है । अतः 400 जमा 20 घटा 4, 416 होता है। इसलिए 673-257 हुआ 416।
नेहा द्वारा अपनाई गई कार्यनीति के लिए इनमें से कौन-सा कथन अत्यधिक उपयुक्त है?
A. यह दर्शाता है, कि नेहा अपनी स्वयं की कलनविधि को विकसित करने में योग और व्यवकलन की अपनी संकल्पनात्मक समझ का उपयोग करने में सक्षम है।
B. नेहा घटा की औपचारिक कलनविधि को नहीं जानती है।
C. नेहा अनावश्यक रूप से जमा की संकल्पना को घटा की समस्या हल करने में मिश्रित कर रही है।
D. यह अनौपचारिक रणनीति है। अतः लिखित परीक्षा में इसका उपयोग नहीं किया जा सकता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक रचनात्मक गणित की कक्षा का लक्षण है?
A. बच्चे श्यामपट्ट से उत्तरों को नकल करके लिख रहे हैं।
B. बच्चे पहाड़ों को ऊँचे स्वर में कविता की तरह गा रहे हैं।
C. बच्चे अर्थपूर्ण गतिविधियों में व्यस्त हैं।
D. अध्यापक एक दी गई समस्या को हल करने की विधि को समझा रहा है।
निम्नलिखित में से कौन सा क्रियाकलाप कक्षा III के छात्रों में समस्या-समाधान की प्रतिभा को विकसित करता है?
A. एक वर्ग पहेली जिसमें सभी मूल शब्दों जैसे सम संख्या, विषम संख्या, भाज्य संख्या, अभाज्य संख्या आदि के लिए संकेत दिए गए हों।
B. एक क्रियाकलाप जिसमें विद्यार्थी समूहों में कार्य कर रहे हैं और दो अंकों के गुणन के विभिन्न आयामों को खोज रहे हैं।
C. संख्याओं और संक्रियाओं पर अंतः कक्षा प्रश्नोत्तरी का संचालन कराना।
D. चार आधारभूत संक्रियाओं पर आधारित समस्याओं को औपचारिक ऐल्गोरिदम के उपयोग से सुलझाने पर कार्य-पत्रिका देना।
गणित के एक अच्छे प्रश्न के लिए इनमें से कौन-सा अभीष्ट लक्षण है?
A. प्रश्न में तथ्य या कार्यविधि के स्मरण या प्रतिकृति से अधिक अपेक्षित होना चाहिए।
B. प्रश्न हमेशा बंद सिरे वाला होना चाहिए जिससे अध्यापक विद्यार्थियों की कॉपियों का मूल्यांकन आसानी से कर सके।
C. प्रश्नों को सभी संदर्भात्मक स्थितियों से रहित होना चाहिए।
D. जो पाठ्य-पुस्तक में दिया गया है, प्रश्न उससे मिलता-जुलता (समान) होना चाहिए।
प्राथमिक स्तर पर बच्चे दी गई आकृतियों को उनकी दिखावट के आधार पर वर्गीकृत करने में समर्थ हैं। वैन हैले के ज्यामितीय तर्क के चरणों के अनुसार वे कौन-से चरण पर हैं?
A. विश्लेषण चरण
B. दृश्यीकरण चरण
C. संबंधनात्मक चरण
D. स्वयंसिद्ध (अभिगृहीत) चरण
एक विद्यार्थी, योग की समस्या को निम्नलिखित विधि से हल करता है-
\({{matrix} \,\,\,\,\,253 \\\ +138 {matrix}}{\,\,\,3811} \)
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन विद्यार्थी के दोष को सुधारने के लिए सही तकनीक को दर्शाता है?
A. उसी प्रश्न को बार-बार दोहराएँ।
B. छात्र को सही उत्तर दें।
C. डीन्स ब्लॉक का उपयोग करके स्थानीय मान की अवधारणा को सुदृढ़ करें।
D. अभ्यास के लिए समान प्रकार की समस्याएँ दें।
प्राइमरी गणित की अध्यापिका विद्यार्थियों से ‘रूलर’ (पैमाना) निकालने के लिए कहती है, क्योंकि वह लम्बाई का मापन प्रकरण पढ़ाने वाली है। विद्यार्थी यह शब्द सुनकर उलझन में पड़ जाते हैं कि वे किस प्रकार किसी राजा/रानी को निकाल सकते हैं। गणित के अध्यापक/अध्यापिका को कक्षा में अकसर इस प्रकार की स्थितियों का सामना करना पड़ता है। शब्दावली की यह अस्पष्टता इसलिए हुई, क्योंकि शब्द ‘रूलर’ एक उदाहरण है –
A. सम उच्चारण शब्द का
B. समनाम शब्द का
C. अनेकार्थी शब्द का
D. पूर्व सर्ग शब्द का
कौन-सी दो संख्याओं को विभाजित करने पर भागफल 4 होगा? इस प्रकार के प्रश्न –
A. परासंज्ञानात्मक कौशल को विकसित करते हैं।
B. मुक्त सिरे वाले होने के कारण अपसारित चिंतन को बढ़ावा देते हैं।
C. को हतोत्साहित किया जाना चाहिए, क्योंकि यह अनेक उत्तर प्रस्तुत करते हैं।
D. को प्राथमिक स्तर पर बच्चे हल नहीं कर सकते हैं।
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (2005) के कथनों में से एक दृष्टिकोण है – (‘सभी के लिए गणित’)। इस दृष्टिकोण को निम्न में से कौन-सा कथन अत्यंत उपयुक्तता से दर्शाता है?
A. गणित शिक्षण और अधिगम लैंगिक पक्षपात से मुक्त होना चाहिए।
B. गणित शिक्षण और अधिगम लिंग, जाति और कौशल के आधार पर भेदभाव से मुक्त होना चाहिए।
C. छात्रों को गणित की पाठ्य-पुस्तकें मुफ़्त में उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
D. कक्षा XII तक गणित एक अनिवार्य विषय होना चाहिए।
साबुत मूंग या चना को रात भर पानी में भिगो कर फिर एक या दो दिन छोड़ देते हैं। सबसे पहले जो भाग अंकुरित होता है, वह है –
A. तना
B. पत्ती
C. जड़
D. फल
स्टार्च की उपस्थिति को जाँचने के लिए आयोडीन के हल्के घोल से परीक्षण करने पर निम्न में से कौन-सा रंग आता है?
A. नीला-काला
B. नीला-बैंगनी
C. नीला-नारंगी
D. नीला-हरा
बेरी-बेरी नामक रोग/विषमता निम्न में से किस विटामिन की कमी से होती है?
A. विटामिन B12
B. विटामिन B2
C. विटामिन B1
D. विटामिन B3
जूट का रेशा जूट पादप के किस भाग से प्राप्त होता है?
A. बीज
B. पत्ती
C. फूल
D. तना
निम्न में से कौन-सा जड़ नहीं है?
A. मूली
B. शकरकंदी
C. टेपियोका
D. आलू
निम्नलिखित में कौन-सा परजीवी पौधा है?
A. पीपल
B. अमर बेल
C. अंगूर
D. मनी प्लांट
निम्न में से किन पौधों के बीज पशुओं द्वारा विस्थापित होते हैं?
A. सहजन
B. मैपल
C. आक (कैलोट्रोपिस)
D. आम
निम्नलिखित में से किसको बीजपत्र कहते हैं?
A. बीजावरण
B. भ्रूण
C. बीज पत्ती
D. बीजांडद्वार
निम्नलिखित में से कौन-सा पौधा मूल ग्रन्थियाँ नहीं बनाता है जिसमें नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाले जीवाणु होते हैं?
A. स्वीट पी (मीठी मटर)
B. उद्यान मटर/गार्डन पी
C. तुलसी
D. मूँगफली
पत्ती में शिराओं तथा शिरिकाओं की व्यवस्था को ________कहा जाता है।
A. पटल
B. शिराविन्यास
C. मध्य शिरा
D. पर्णवृंत
निम्न में से कौन-सा जीवाश्म ईंधन नहीं हैं?
A. कोयला
B. लकड़ी
C. पेट्रोलियम
D. प्राकृतिक गैस
निम्न में से क्या ऊर्जा का परंपरागत स्रोत है?
A. सौर ऊर्जा
B. ज्वारीय ऊर्जा
C. भूतापीय ऊर्जा
D. जीवाश्म ईंधन
पादपों के वायवीय भागों से वाष्प के रूप में जल की वाष्पनिक हानि को क्या कहा जाता है?
A. प्रकाश संश्लेषण
B. वृद्धि
C. श्वसन
D. वाष्पोत्सर्जन
‘हिमालयी मई सेब’, एक औषधीय पौधा है जो उच्च क्षेत्रों में पाया जाता है। इसे किस समूह में रखा जाना चाहिए?
A. अन्यस्थानिक
B. प्रचुर/बाहुल
C. स्थानिक
D. लुप्तप्राय
हमारे सौर मंडल में कौन-सा ग्रह पृथ्वी से छोटा है?
A. वरूण
B. बृहस्पति
C. बुध
D. शनि
एन.सी.एफ., 2005 के अनुसार प्राथमिक स्तर पर ई.वी.एस. का उद्देश्य निम्न में से कौन-सा होना चाहिए?
A. लिंग संबंधी विषयों की तथा हाशियाकरण के मुद्दों पर समालोचना करना।
B. बच्चे की कंठस्थ करने की कला का विकास करना।
C. प्राथमिक स्तर पर ई.वी.एस. के सीखने में वर्णन के महत्व पर जोर देना।
D. वातावरण संबंधी प्रमुख मुद्दों को पहचानना व प्रत्याह्वान करना।
प्राथमिक स्तर पर ई.वी.एस. की एकीकृत प्रवृत्ति को निम्न में से कौन अनुमोदित करता है?
A. विज्ञान, सामाजिक विज्ञान तथा पर्यावरण शिक्षा की अवधारणाओं एवं मुद्दों का एकीकरण।
B. बच्चा अपने पर्यावरण को एक संपूर्ण रूप में देखता है।
C. यह थीम पर आधारित है।
D. इसमें विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान के विषय तथा उपविषय शामिल हैं।
A. केवल A तथा B
B. A, B तथा C
C. केवल B तथा C
D. B, C तथा D
निम्न से से ई.वी.एस. की शिक्षा के संबंध में कौन-सा सही है?
A. अनुभव द्वारा सीखना
B. मूर्त से अमूर्त की ओर शिक्षा
C. ज्ञात से अज्ञात
D. ई.वी.एस. का प्रासंगिक स्वरूप
A. A, B, C, तथा D
B. B, C तथा D
C. केवल C तथा D
D. केवल D
निम्न में से ई.वी.एस. के पाठ्यक्रम का थीम कौन-सा है?
A. कार्य एवं खेलकूद
B. चीज़ें जो हम बनाते हैं और करते हैं
C. जानवर
D. पेड़-पौधे
एन.सी.ई.आर.टी. की ई.वी.एस. पुस्तक का ‘अंतरिक्ष में सुनीता’ पाठ _________ पर आधारित है।
A. दैनिक जीवन की चुनौतियाँ
B. असल जीवन की घटनाओं
C. वास्तविक लोग तथा उनके अनुभवों
D. वास्तविक स्थानों
खाद्य-पदार्थों के खराब होने तथा अपव्यय को संबोधित करने के लिए निम्न में से कौन-से संसाधन का सुझाव उपयुक्त है?
A. परिवार के अनुभवों एवं पारस्परिक क्रियाओं को खाद्य परीक्षण से संबंधित व्यक्ति से साझा करना
B. इस विषय पर श्रव्य-दृश्य
C. व्याख्या एवं विचार विमर्श
D. सोच, स्याही, जोड़ा एवं साझा
EVS में एक शिक्षक निम्न में से किसके अंतर्गत ‘स्वच्छता अभियान’ चला सकता है?
A. प्रोजेक्ट (परियोजना) कार्य
B. प्रदत्त कार्य
C. क्षेत्र भ्रमण
D. प्रयोगात्मक कार्य
एन.सी.ई.आर.टी. के ई.वी.एस. के अध्याय 15, कक्षा-5 में ‘उसी से ठंडा, उसी से गर्म” नामक डॉ. जाकिर हुसैन द्वारा रचित एक कहानी का प्रयोग किया गया है।
इस कहानी का मुख्य उद्देश्य विकसित करना है –
A. जल चक्र के प्रत्यय का
B. संघनन की प्रक्रिया
C. प्राथमिक स्तर पर साँस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया की समझ
D. छात्रों की रुचियाँ
ई.वी.एस. की शिक्षा में रचनात्मक आकलन का संचालन करने का सबसे उपयुक्त उद्देश्य है –
A. विद्यार्थियों की मात्रात्मक एवं गुणात्मक प्रगति को संबोधित करना।
B. विद्यार्थियों की विषयानुसार प्रगति का आकलन करना।
C. विद्यार्थियों को अंक एवं श्रेणी देना।
D. विद्यार्थियों को अगली कक्षा में पदोन्नत करना।
ई.वी.एस. का शिक्षक सदैव अपने पास एक डायरी व कलम रखता है तथा अपने छात्रों के प्रतिदिन के अर्थपूर्ण एवं दिलचस्प व्यवहार का अवलोकन करता है I शिक्षक प्रयोग करता है –
A. दृष्टांत वर्णन उपकरण
B. पोर्टफोलियो (फ़ाइल)
C. क्रमनिर्धारण मापनी (रेटिंग स्केल)
D. चैकलिस्ट (जाँच सूची)
निम्न में से कौन-सा ई.वी.एस. के आकलन का सूचक हो सकता है?
A. अवलोकन
B. सहयोग
C. याद (स्मृति)
D. प्रत्याह्वान
A. केवल A, B
B. केवल A, C तथा D
C. केवल B, C, तथा D
D. केवल C तथा D
पर्यावरण अध्ययन के शिक्षक के लिए अपनी कक्षा में वास्तविक चुनौती है –
A. विद्यार्थियों को सूचना देना
B. विद्यार्थियों को कार्य पत्रक देना
C. विद्यार्थियों को उनके सीखने का अवसर देना
D. गृहकार्य देना
निम्नलिखित में से क्या पर्यावरण अध्ययन के अधिगम का प्रभावशाली संसाधन है?
A. कविताएँ और कहानियाँ
B. पर्यावरण शिक्षा की पाठ्यपुस्तक
C. कार्य पत्रक
D. दृश्य
निम्नलिखित में से क्या पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यपुस्तकों के अतिरिक्त एक महत्वपूर्ण संसाधन हो सकता है?
A. समुदाय के सदस्य
B. पठन सामग्री
C. विज्ञान प्रयोगशाला
D. संसार का मानचित्र
निम्नलिखित में से किस आकलन का पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में विद्यार्थियों द्वारा आनंद लिया जाता है?
A. पोर्टफ़ोलियो द्वारा आकलन
B. पेपर-पैंसिल परीक्षण
C. मौखिक प्रश्न
D. पेपर पैंसिल परीक्षण की प्रतिपुष्टि