विकास का कौन-सा सिद्धांत बताता है कि शरीर के विभिन्न तंत्र अलग-अलग दरों पर विकसित होते हैं?
A. मस्ताकधोमुखी सिद्धांत
B. समीपदूराभिमुखी सिद्धांत
C. पदानुक्रमित एकीकरण का सिद्धांत
D. प्रणालियों की स्वतंत्रता का सिद्धांत
बच्चों का/के शारीरिक विकास –
A. में केवल मात्रात्मक परिवर्तन होते हैं।
B. में केवल गुणात्मक परिवर्तन होते हैं।
C. की सटीकता से विकासात्मक प्रतिमानों से तुलना करके भविष्यवाणी की जा सकती है।
D. एक व्यवस्थित और अनुक्रमिक तरीके से होता है, लेकिन अलग-अलग बच्चों के विकास की दर अलग-अलग होती है।
विकासात्मक परिवर्तन –
A. अत्यधिक अप्रत्याशित हैं।
B. मध्य बाल्यकाल तक बहुत तेजी से होते हैं फिर एक पठार पर पहुँचकर रुक जाते हैं।
C. व्यक्तियों में अलग-अलग दरों पर होता है।
D. सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ से स्वतंत्र हैं।
अभिकथन (A) : बच्चे स्कूलों में अकादमिक संप्रत्ययों के अलावा, मूल्य व धारणाएँ भी सीखते हैं।
कारण (R) : स्कूल सामाजीकरण की एक द्वितीयक परन्तु महत्त्वपूर्ण संस्था है।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
जब कोई छोटी बच्ची ऊँट को पहली बार देखती है तो वह उसे ‘ऊँची पीठ वाला घोड़ा’ कहती है। पियाजे के सिद्धांत में यह किसका उदाहरण है?
A. संरक्षण
B. केन्द्रीकरण
C. जीववाद
D. आत्मसात्करण
निम्नलिखित में से कौन-सा पियाजे द्वारा दिया गया चरण और विशेषता का सही युग्म है?
A. चरण-अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था; विशेषता-परिकल्पनात्मक-निगमनात्मक सोच
B. चरण-संवेदी-चालक अवस्था; विशेषता-प्रतीकात्मक सोच
C. चरण-पूर्व संक्रियात्मक अवस्था; विशेषता-संरक्षण
D. चरण-मूर्त संक्रियात्मक अवस्था; विशेषता-अमूर्त तर्क
लेव वायगोत्स्की के सिद्धान्त में भौतिक वस्तुएँ जैसे – कैल्कुलेटर, कंप्यूटर के साथ-साथ बौद्धिक ढाँचे जैसे – भाषा क्या कहलाते हैं?
A. आलंकारिक सामग्री
B. सांस्कृतिक उपकरण
C. अवधारणा मानचित्र
D. स्मृति सहायक
पियाजे के सिद्धांतों पर आधारित कक्षा में एक शिक्षिका की क्या विशेषताएँ होंगी?
i. गतिशीलता
ii. लचीलापन
iii. उपदेशक
iv. ज्ञान का संवाहक
A. (i) और (ii)
B. (iii) और (iv)
C. (ii) और (iv)
D. (i), (ii) और (iv)
निम्नलिखित में से कौन-सी एक प्रगतिशील कक्षा की विशेषता है?
A. सामग्री केवल प्रदर्शन के लिए है।
B. बैठने की व्यवस्था तय है।
C. औपचारिक परीक्षा के माध्यम से वर्ष के अन्त में बच्चों का मूल्याँकन किया जाता है।
D. शिक्षिका बच्चों को अवधारणात्मक समझ को सक्षम करने के लिए सीखने के अवसर प्रदान करती है।
नैतिक तर्क आदर्श पारस्परिकता की समझ पर आधारित है – स्वर्णिम नियम जिसमें व्यक्ति कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत में किस स्तर पर दूसरों की स्वीकृति बनाए रखना चाहते हैं?
A. सजा और आज्ञाकारिता अभिविन्यास
B. सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास
C. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत अभिविन्यास
D. अच्छा लड़का-अच्छी लड़की अभिविन्यास
हावर्ड गार्डनर ने –
A. बुद्धिमत्ता को इकाई गुण के रूप में प्रस्तावित किया।
B. बुद्धि को दो कारकों में विभाजित किया – ‘सामान्य’ व विशिष्ट।
C. बौद्धिक गुणों को तीन आयामों – संक्रियाएँ, सामग्री व उत्पाद के आधार पर वर्गीकृत किया।
D. तर्क दिया की बुद्धि कई अलग-अलग प्रकार की होती हैं।
लड़कियाँ भाषा में अच्छा प्रदर्शन करेंगी परन्तु गणित व विज्ञान में खराब – यह अवधारणा क्या दर्शाती है?
A. लिंग समता
B. लिंग असानता
C. लिंग अस्तित्व
D. लिंग रूढ़िवादिता
विविध भाषाओं व जातियों से आने वाले विद्यार्थियों की कक्षा में क्या महत्वपूर्ण है?
A. यह समझना कि भिन्नताएँ बच्चों में कमियाँ हैं तथा उनमें तुरन्त संशोधित करना चाहिए।
B. यह समझना कि सभी बच्चों में सीखने की क्षमता है तथा ऐसी गतिविधियों की योजना बनाना जो उन्हें अपनी गति से प्रगति करने में मदद कर सकें।
C. सभी बच्चों को समान सीखने की शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना ताकि सभी एक ही गति से चलें।
D. अर्थपूर्ण अधिगम की सुविधा के लिए बच्चों के बीच प्रतिस्पर्द्धा को प्रोत्साहित करना।
बच्चों का/के मूल्यांकन –
A. केवल व्यक्तिगत विद्यार्थियों के मूल्यांकन के सबूत प्रदान करने के लिए किया जाना चाहिए।
B. का उद्देश्य बच्चों की तुलना करके उन्हें तदनुसार नामांकित करना होना चाहिए।
C. निष्पक्ष पेपर-पेन्सिल परीक्षा द्वारा केवल साल के अंत में किया जाना चाहिए।
D. गतिक होना चाहिए – उन कौशलों की पहचान करने के लिए जो बच्चे में मौजूद हैं और सीखने के वह कौशल जिनकी उसमें क्षमता है।
सवाल पूछने के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. कक्षा में प्रश्न पूछने का प्रमुख उद्देश्य बच्चों को जाँचना है।
B. कक्षा में केवल शिक्षक ही प्रश्न पूछ सकते हैं।
C. जानकारी व समझ पर आधारित प्रश्नों को प्रोत्साहित करना चाहिए बजाय अनुप्रयोग व विश्लेषण पर।
D. शिक्षकों को कक्ष में प्रश्न पूछकर संज्ञानात्मक द्वंद्व पैदा करना चाहिए जिससे सीखने को सुसाधित किया जा सके।
निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धांत समावेशी शिक्षा के दर्शन का आधार है?
A. भेदभाव
B. समता
C. नामीकरण
D. रूढ़िवादिता
निम्नलिखित में से कौन-सा, किसी व्यक्ति के चलने-फिरने और संतुलन और मुद्रा बनाए रखने की क्षमता को प्रभावित करती है?
A. स्वलीनता
B. मस्तिष्क पक्षाघात
C. पठन वैकल्य
D. वाक् बाधिता
विशिष्ट अधिगम अक्षमता वाले विद्यार्थियों को शामिल करने के लिए, एक शिक्षक को निम्न में से किससे बचना चाहिए?
A. लंबे कार्यों को यथोचित छोटे खण्डों में बाँटना।
B. उपयोग में आने वाली रणनीतियों के संकेत प्रदान करना।
C. नियमित, गुणवत्तापूर्ण प्रतिपुष्टि प्रदान करना।
D. कार्य पूरा करने की कठोर समय-सीमा निर्धारित करना।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (2009) के अंतर्गत निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के विद्यार्थियों को शामिल करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A. शिक्षकों पर अतिरिक्त कम का बोझ डालना।
B. शिक्षा में असमानता को कायम रखना।
C. सामाजिक स्तरीकरण को कम करना।
D. सामाजिक-आर्थिक वर्गों से संबंधित रूढ़ियों को मजबूत करना।
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प दी गई निर्दिष्ट विशेषताओं वाले विद्यार्थियों के समावेशन हेतु यथोचित संयोजन रणनीति का सही युग्म है?
A. प्रतिभाशाली : स्वतंत्र रूप से काम करने के लिए जगह दें
B. आत्मकेन्द्रित : संवेदी अधिभार बढाएँ
C. पठन वैकल्य : लंबे निबंध लेखन पर आधारित आकलन
D. श्रवण बाधिता : उपशीर्षक के बिना चलचित्र दिखाएँ
अभिकथन (A) : एक शिक्षिका अपनी छठी कक्षा के विद्यार्थियों के साथ सार्थक कक्षा-चर्चा करने के लिए मानदण्डों और नियमों पर चर्चा करती है।
कारण (R) : शिक्षकों को हमेशा कक्षा में नियंत्रण रखना चाहिए और विद्यार्थियों से परामर्श किए बिना कक्षा के नियमों को निर्देशित करना चाहिए।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सही है और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सही है लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
एक सामाजिक-रचनात्मक कक्षा में –
A. सीखना गैर-प्रासंगिक है।
B. शिक्षक कक्षा और विद्यार्थी के सीखने पर पूर्ण नियंत्रण रखते हैं।
C. विद्यार्थी एक-दूसरे और शिक्षकों के साथ बातचीत करके ज्ञान का निर्माण करते हैं।
D. आकलन योगात्मक और मानकीकृत है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. सभी स्तर पर एकभाषावाद का अभ्यास किया जाना चाहिए।
B. रटकर सीखने और परीक्षा के लिए सीखने पर जोर दिया जाना चाहिए।
C. दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए प्रौद्योगिकी के प्रयोग को हतोत्साहित किया जाना चाहिए।
D. शिक्षार्थियों को उनके सीखने के पथ और कार्यक्रमों को चुनने के लिए लचीलापन प्रदान किया जाना चाहिए।
अभिकथन (A) : नया अधिगम पूर्ववर्ती तथ्यों और सूचनाओं पर आधारित होना चाहिए और जो बच्चे पहले से जानते हैं उससे संबंधित होना चाहिए।
कारण (R) : बच्चे एक रेखीय तरीके से नहीं, बल्कि चक्रीय ढंग से सीखते हैं।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
विद्यार्थियों के अधिगम को सुसाध्य करने के लिए, एक शिक्षिका द्वारा विधार्थियों को कक्षा चर्चा और अन्य ______ गतिविधियों में भाग लेने से _______ करना चाहिए।
A. रचनात्मक, हतोत्साहित
B. अर्थपूर्ण, हतोत्साहित
C. सहयोगात्मक, प्रोत्साहित
D. अर्थहीन, प्रोत्साहित
बच्चे प्रमुखतः कैसे सोचते व सीखते हैं?
A. सूचना के निष्क्रिय ग्रहणकर्ता के रूप में
B. सजा के डर के कारण
C. संसार में स्वयं क्रियाएँ करके जिसमें सामाजिक अंतःक्रियाएँ शामिल हैं
D. उत्तेजना-प्रतिक्रिया संघों का गणन करके
बच्चों में वैकल्पिक अवधारणाओं के संदर्भ में कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. बच्चों की अवधारणाएँ उनके सामाजिक और सांस्कृतिक अनुभवों पर आधारित होती हैं।
B. बच्चों में दुनिया की समझ बनाने की क्षमता जन्मजात होती है और वे अपने आस-पास की घटनाओं के कारण बनाने की कोशिश करते हैं।
C. बच्चे तार्किक व बुद्धिमान नहीं होते और उनमें अर्थ बनाने की क्षमता नहीं होती।
D. बच्चों की अवधारणाओं को समझकर उन पर निर्माण करना महत्त्वपूर्ण है।
वह ज्ञान जो व्यक्ति की अपनी सोच के बारे में और अपने खुद के सीखने के बारे में होता है, _______ कहलाता है।
A. संज्ञान
B. अधिसंज्ञान
C. घोषणात्मक ज्ञान
D. प्रक्रियात्मक ज्ञान
विद्यार्थियों को _______ लक्ष्य तय करने के लिए तथा क्षमता को ______ रूप से देखने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
A. महारत उन्मुख; स्थायी
B. महारत उन्मुख; वार्द्धिक
C. अहम् संबंधित; स्थायी
D. अहम् संबंधित; वार्द्धिक
स्कूलों में बच्चों की असफलता के लिए निम्नलिखित में से कौन-से कारक जिम्मेदार हैं?
i. भय और उत्कंठा
ii. ऊब और उलझन
iii. अप्रासंगिक पाठ्यचर्या
iv. असंदर्भित शिक्षाशास्त्र
A. (i) और (iii)
B. (i), (ii) और (iii)
C. (i), (iii) और (iv)
D. (i), (ii), (iii) और (iv)
मिले हुए साक्ष्यों का पुरास्थल के साथ मिलान कीजिए।
|
सूची – I (अनाज और हड्डियाँ) |
सूची – II (पुरास्थल) |
| a. ज्वार-बाजरा, मवेशी, भेड़, बकरी, सुअर | (i) गुफ़क्राल (कश्मीर) |
| b. गेहूं और दलहन | (ii) महागढ़ा (उत्तर प्रदेश) |
| c. मिट्टी पर खुरों के चिन्ह | (iii) हल्लूर (आंध्र प्रदेश) |
| d. चावल और जानवरों की हड्डियों के टुकड़े | (iv) कोल्डिहवा (उत्तर प्रदेश) |
A. a-iii, b-i,c-ii, d-iv
B. a-iv, b-ii, c-iii, d-i
C. a-iii, b-iv, c-ii, d-i
D. a-ii, b-i, c-iv, d-iii
निम्नलिखित में से किस सिंधु घाटी सभ्यता स्थल पर वयस्क लोगों को प्रायः गड्ढे में सीधा लिटा कर दफ़नाया जाता था, उनका सिर उत्तर की ओर होता था?
A. लोथल
B. गुफ़क्राल
C. मेहरगढ़
D. इनामगाँव
‘साम्राज्यों’ पर निम्नलिखित अभिकथन (A) और कारण (R) को पढ़िए।
अभिकथन (A): सम्राटों को अधिक संसाधनों की ज़रूरत थी क्योंकि उनका साम्राज्य बड़ा था और उसकी सुरक्षा के लिए एक बड़ी सेना चाहिए थी।
कारण (R) : करों एवं शुल्कों को एकत्र करने के लिए अधिक संख्या में अधिकारी नियुक्त किए गए।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है ।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन वास्तुकला के सम्बन्ध में सही नहीं है?
A. मेहराब के मध्य में ‘डाट’ अधिरचना के भार को मेहराब की आधारशिला पर डाल देती है।
B. निर्माण कार्य में चूना-पत्थर सीमेंट का प्रयोग बढ़ गया।
C. पितरा द्यूरा दो ऊर्ध्वाधर खभों के आर-पार अनुप्रस्थ शहतीर रखने की एक तकनीक थी।
D. दरवाज़ों और खिड़कियों के ऊपर की अधिरचना का भार कभी-कभी मेहराबों पर डाल दिया जाता था।
चोल वंश के दौरान तंजावुर और उरैयूर में कौन-से समुदाय के बुनकर लोग मंदिर के झण्डों के लिए कपड़े तैयार करते थे?
A. पद्मशाली
B. देवांग
C. पणिका
D. सलिया
मध्ययुगीन समय (काल) में विविध प्रकार की सांस्कृतिक अभिव्यक्तियाँ थीं जो पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में फली-फूलीं।
सूची I और II की वस्तुओं को सुमेलित कीजिए-
| सूची – I | सूची – II |
| a) व्याकरण तथा काव्यशास्त्र | (i) रसमंजरी |
| b) कहानी सुनाना | (ii) लीला तिलकम |
| c) विशिष्ट शैली | (iii) कथक |
| d) लघुचित्र |
(iv) घराने |
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. a-i, b-ii, c-iii, d-iv
B. a-ii, b-iii, c-iv, d-i
C. a-iii, b-iv, c-i, d-ii
D. a-iv, b-i, c-ii, d-iii
निम्नलिखित जनजातियों का उनके क्षेत्रों जहाँ वे मूल रूप से रहते हैं के साथ मिलान कीजिए :
| सूची – I | सूची – II |
| a. खोखर | i. मुल्तान और सिंध |
| b. लंगाह और अरघुन | ii. पश्चिमी हिमालय |
| c. बलोची | iii. पंजाब |
| d. गद्दी | iv. उत्तर-पश्चिम |
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. a-iii, b-i, c-iv, d-ii
B. a-ii, b-iv, c-iii, d-i
C. a-iii, b-iv, c-ii, d-i
D. a-iv, b-ii, c-i, d-iii
नील के काश्तकारों की समस्याओं और नील विद्रोह पर निम्नलिखित अभिकथन (A) और कारण (R) को पढ़िए।
अभिकथन (A) : 1859 के बंगाल के रैयतों ने नील की खेती से इन्कार कर दिया और विद्रोह में खड़े हो गए।
कारण (R) : वे ज़मींदारों द्वारा अपने ऊपर किए जा रहे दमन से थक गए थे।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
पंडिता रमाबाई 19 वीं शताब्दी की एक प्रतिष्ठित संस्कृत विद्वान थीं। एक कक्षा में छात्रों द्वारा दिए गए तीन कथन निम्नलिखित हैं। वह विकल्प चुनें जो उसके जीवन और विचारों को दर्शाता हो।
A. हिंदू धर्म महिलाओं के प्रति प्रगतिशील रहा है।
B. पूना में विधवा गृह की स्थापना की।
C. स्त्री-पुरूष के सामाजिक भेदों की निंदा करते हुए स्त्रीपुरुषतुलना नामक पुस्तक लिखी।
A. केवल A
B. केवल B
C. केवल C
D. केवल A और B
निम्नलिखित में से काश्तकार की चाबुक पुस्तक किसने लिखी?
A. केशव चन्द्र सेन
B. हेनरी डेरोजियो
C. पंडिता रमाबाई
D. ज्योतिराव फूले
वर्णक्रम पर निम्नलिखित कथनों A और B को पढ़िए।
A. उत्तर वैदिक काल में ब्राह्मणों ने लोगों को चार वर्गों में विभाजित किया, जिन्हें वर्ण कहते हैं और यह विभाजन पदानुक्रम और निचले वर्णों के विरुद्ध भेदभाव पर आधारित था।
B. कई लोगों ने ब्राह्मणों द्वारा बनाई गई वर्ण व्यवस्था को स्वीकार नहीं किया।
सही विकल्प का चयन कीजिए-
A. A सही है, किन्तु B गलत है।
B. A गलत है, किन्तु B सही है।
C. A और B दोनों सत्य हैं और A, B का कारण है।
D. A और B दोनों सत्य हैं और A, B का कारण नहीं है।
राष्ट्रवादी आंदोलन पर दिए गए अभिकथन (A) और कारण (R) को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A) : 1850 के बाद भारतीयों द्वारा कई राष्ट्रवादी राजनीतिक संगठनों की स्थापना की गई।
कारण (R) : उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में इस चेतना का उदय हुआ कि अंग्रेज़ भारत में संसाधनों व यहाँ के लोगों की ज़िन्दगी पर नियंत्रण किए हुए हैं और जब तक यह नियंत्रण खत्म नहीं होता तब तक भारत, भारतीयों का नहीं हो सकता है।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
निम्नलिखित को क्रमबद्ध रूप से व्यवस्थित करें:
A. साइमन कमीशन
B. रोलेट एक्ट
C. खिलाफत आंदोलन
D. दाण्डी मार्च
A. C, B, A और D
B. B, C, D और A
C. A, B, D और C
D. B, C, A और D
निम्नलिखित में से कौन-से मुद्दों के लिए वयोवृद्ध गाँधीवादी पोट्टी श्रीरामुलु की मृत्यु हुई?
A. वह साइमन कमीशन का विरोध कर रहे थे।
B. वह भारत के विभाजन का विरोध कर रहे थे।
C. वह तेलुगू भाषियों के लिए अलग राज्य की माँग कर रहे थे।
D. वह ‘निचली जातियों’ के लिए मंदिर में प्रवेश की माँग कर रहे थे।
कथन पढ़कर सही विकल्प चुनें –
अभिकथन (A) : बुध अपनी कक्षा में एक चक्कर पूरा करने में 88 दिन लगाता है क्योंकि यह सूर्य के सबसे समीप है।
कारण (R) : सौरमंडल के सभी 8 ग्रह सूर्य के चारों ओर अपने निश्चित दीर्घ वृत्ताकार पथ पर चलते हैं, इसे कक्षा कहते हैं।
A. दोनों (A) और (R) सत्य हैं, (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है, (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
यदि ग्रीनविच में दोपहर 12 बजे हैं, तो 30° पूर्व में क्या समय होगा?
A. 10:00 पूर्वाह्न
B. 1:00 मध्याह्र
C. 2:00 मध्याह्न
D. 10:30 मध्याह्न
दी गई सूचना/विशेषता के आधार पर पृथ्वी के ताप कटिबंध की पहचान कीजिए।
A. अत्याधिक शीत क्षेत्र
B. क्षितिज से ऊपर सूर्य उदय नहीं हो पाता
C. आर्कटिक वृत्त और उत्तरी ध्रुव तथा अंटार्कटिक वृत्त और दक्षिणी ध्रुव के बीच स्थित क्षेत्र।
D. सूर्य की किरणें तिरक्षी पड़ती हैं और गर्मी कम होती है।
A. शीतकटिबन्ध
B. उष्ण कटिबन्ध
C. शीतोष्ण कटिबन्ध
D. कोष्ण कटिबंध
विषुवत वृत्त और अक्षांश (समानांतर) रेखाओं का उनकी स्थिति से सुमेल कीजिए:
| a) उत्तरी ध्रुव वृत्त | (i) \(23 1/2^{}\) दक्षिण |
| b) मकर रेखा | (ii) 90° उत्तर |
| c) विषुवत रेखा | (iii) \(66 1/2^{}\) उत्तर |
| d) उत्तरी ध्रुव | (iv) 0° |
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. a-(i), b-(ii), c-(iii), d-(iv)
B. a-(ii), b-(iv), c-(iii), d-(i)
C. a-(iii), b-(i), c-(iv), d-(ii)
D. a-(iv), b-(i), c-(ii), d-(iii)
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन पर्यावरण की सही व्याख्या है?
A. किसी सजीव के चारों ओर का स्थान, वस्तुएँ एवं प्रकृति
B. पृथ्वी पर केवल मानवीय क्रियाकलाप
C. पृथ्वी पर जैविक और अजैविक दोनों परिस्थितियाँ।
D. प्राकृतिक और मानव निर्मित परिघटनाओं का संयोजन।
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. A, C और D
B. A, B और D
C. B, C और D
D. A, B और C
निम्न वर्णित विशेषताओं के आधार पर वनों के प्रकार की पहचान कीजिए :
A. ये सामान्यत: महाद्वीपों के पूर्वी किनारों पर पाए जाते हैं, जैसे – दक्षिणी चीन।
B. ओक, चीड़, यूकेलिप्टस यहाँ पाए जाने वाले वृक्षों के उदाहरण हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
B. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
C. शीतोष्ण सदाबहार वन
D. शीतोष्ण पर्णपाती वन
प्राकृतिक वनस्पति एवं उसके लिए आवश्यक वर्षा की स्थिति को सुमेलित कीजिए।
| A. वन | i. मध्य वर्षा |
| B. घासस्थल | ii. कम वर्षा |
| C. काँटेदार झाड़ियाँ | iii. अत्याधिक वर्षा |
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. A-(iii), B-(i), C-(ii)
B. A-(ii), B-(iii), C-(i)
C. A-(i), B-(ii), C-(iii)
D. A-(i), B-(iii), C-(ii)
इनमें से पौधों द्वारा प्रकाश संश्लेषण (फोटोसिनथिसिस) के दौरान कौन-सी गैस का उत्पाद होता है?
A. नाइट्रोजन
B. कार्बन डाइ-ऑक्साइड
C. ऑक्सीजन
D. हाइड्रोजन
निम्नलिखित कथन पढ़िएऔर सही विकल्प चुनिए-
अभिकथन (A) : आतपन और मात्रा भूमध्य रेखा से ध्रुव की ओर घटती जाती है।
कथन (B) : आते हुए सूर्यताप द्वारा ताप का वितरण प्रभावित नहीं होता।
सही विकल्प चुनें –
A. दोनों (A) और (B) सत्य हैं (B) द्वारा (A) की सही व्याख्या होती है।
B. (A) और (B) दोनों सत्य हैं परन्तु (B) द्वारा (A) की व्याख्या नहीं होती।
C. (A) सत्य है, लेकिन (B) असत्य है।
D. दोनों (A) और (B)असत्य हैं।
परिवहन के साधनों का उनकी महत्वपूर्ण विशेषताओं से मिलान कीजिए।
| सूची I | सूची II |
| A. सड़कमार्ग | (i) परिवहन का सबसे तेज़ साधन है। |
| B. रेलमार्ग | (ii) अधिक दूरी में भारी एवं बड़े आकार वाले सामानों को ढोने के लिए सबसे सस्ता साधन है। |
| C. जलमार्ग | (iii) तीव्रता से एवं कम खर्च/व्यय में लोगों का आवागमन एवं भारी सामान को ढोना |
| D. वायुमार्ग | (iv) कम दूरी यातायात का सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाला मार्ग। |
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. A-(i), B-(ii), C-(iv), D-(iii)
B. A-(iii), B-(iv), C-(i), D-(ii)
C. A-(iv), B-(iii), C-(ii), D-(i)
D. A-(ii), B-(i), C-(iii), D-(iv)
स्वच्छ और पर्याप्त जल स्रोतों तक पहुंच आज दुनिया की एक बड़ी समस्या है। निम्नलिखित में से जल संरक्षण की विधियों का चयन कीजिए।
A. उचित रूप से पंक्तिबद्ध सिंचाई करने वाली नहरें
B. स्प्रिक्लरों का उपयोग, टपकन (ड्रिप) विधि से सिंचाई
C. गहरे कुएँ खोदना
D. जल संग्रहण
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, B और D
D. A, C और D
निम्नलिखित कथनों A और B को पढ़िए और किस संसाधन को उल्लिखित किया गया है उसकी पहचान कीजिए।
A. प्राकृतिक पदार्थ केवल तभी संसाधन बनते हैं जब उनका वास्तविक रूप परिवर्तित होता है।
B. प्रौद्योगिकी इस संसाधन का एक उदाहरण है और साथ-साथ इस तरह के और अधिक संसाधन के उत्पादन के लिए एक महत्वपूर्ण कारक भी है।
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. अजैव संसाधन
B. वास्तविक संसाधन
C. मानव संसाधन
D. मानव निर्मित संसाधन
कृषि के प्रकार का सुमेल कीजिए उन क्षेत्रों के साथ जहाँ वे मुख्य रूप से की जाती हैं।
| A. गहन निर्वाह कृषि | (i) ब्राजील में कॉफ़ी |
| B. बागान | (ii) शीतोष्ण घासस्थल |
| C. स्थानांतरी कृषि | (iii) मानसूनी क्षेत्र/प्रदेश |
| D. वाणिज्यिक अनाज कृषि | (iv) उष्णकटिबंधीय अफ्रीका |
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. A-(ii), B-(iii), C-(i), D-(iv)
B. A-(iii), B-(i), C-(iv), D-(ii)
C. A-(i), B-(iv), C-(ii), D-(iii)
D. A-(iv), B-(ii), C-(iii), D-(i)
यदि कोई विद्यालय त्योहार मना रहा है, तो निम्न में से कौन-सी स्थिति विविधता के उत्सव को दर्शाती है?
A. हरियाणा के स्कूल में रक्षा-बंधन
B. मध्य प्रदेश के स्कूल में ओणम
C. तमिलनाडु के स्कूल में पोंगल
D. उत्तर प्रदेश के स्कूल में होली
निम्नलिखित में से अनेकता में एकता का विचार किसने दिया था?
A. महात्मा गाँधी
B. जवाहरलाल नेहरू
C. रवीन्द्रनाथ टैगोर
D. सरदार वल्ल्भ भाई पटेल
सरकार की एक ऐसी व्यवस्था जिसमें अधिकारों/शक्तियों को केंद्रीय प्राधिकरण और विभिन्न संघटक इकाईयों के बीच विभाजित किया जाता है, उसे _________ कहते हैं।
A. लोकतांत्रिक राज्य
B. संघीय राज्य
C. एकात्मक राज्य
D. साम्यवादी राज्य
निम्नलिखित में से कौन ग्राम पंचायत के सचिव की नियुक्ति करता है?
A. पंचायत समिति
B. जिला परिषद्
C. सरपंच
D. सरकार
निम्नलिखित कथनों को पढ़कर सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A) : खेतिहर श्रमिकों को सालभर नियमित काम नहीं मिलता है।
कारण (R) : भू-स्वामी दूसरे गाँवों से सस्ते श्रमिक ढूँढ़ने जाते हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
एक आदर्श लोकतंत्र में सत्ता का वास्तविक स्रोत है-
A. संसद
B. न्यायपालिका
C. जनता
D. अभिजात वर्ग
निम्नलिखित में से कौन-से रूढ़िबद्ध धारणा के उदाहरण हैं?
A. लड़कियाँ भावुक, मृदु -भाषी और कोमल होती हैं।
B. लड़के ऊधमी और शारीरिक रूप से बलवान होते हैं।
C. लड़के और लड़कियाँ गणित में अच्छे होते हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. A और B
B. B और C
C. A और C
D. A, B और C
निम्नलिखित में से कौन सा लेख निवारक निरोध कानून के तहत गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करता है?
A. अनुच्छेद 17
B. अनुच्छेद 21
C. अनुच्छेद 22
D. अनुच्छेद 25
भारतीय संविधान राज्य के तीन अंग-विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के कार्य और उत्तरदायित्वों को परिभाषित करता है। ये शक्तियों का बँटवारा सुनिश्चित करता है:
A. राज्य के किसी भी अंग द्वारा सत्ता के दुरुपयोग को रोकना।
B. प्रत्येक अंग दूसरे अंग पर अंकुश रखता है।
C. सहकारी संघवाद की भावना को मजबूती प्रदान करता है।
D. तीनों अंगों के बीच सत्ता का संतुलन बना रहता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए-
A. A, B और D सही हैं।
B. B, C और D सही हैं।
C. A, C और D सही हैं।
D. A, B और C सही हैं।
किस अनुच्छेद के अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय ने पाश्चिम बंगाल सरकार को आदेश दिया कि हाकिम शेख को स्वास्थ्य के अधिकार के अंतर्गत मुआवज़ा दे?
A. अनुच्छेद 14
B. अनुच्छेद 21
C. अनुच्छेद 25
D. अनुच्छेद 32
भारत में मुस्लिम समुदाय की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति का जायज़ा लेने के लिए 2005 में बनाई / गठित की गई समिति का अध्यक्ष कौन था?
A. न्यायमूर्ति एन. वी. रमण
B. न्यायमूर्ति रंजन गोगोई
C. न्यायमूर्ति राजिन्दर सच्चर
D. न्यायमूर्ति वाई. वी. चन्द्रचूड़
जब एक समुदाय को सामाजिक और आर्थिक विकास के हाशिये पर रहने के लिए मजबूर किया जाता है, तो इसे ___________कहा जाता है।
A. कुपोषण
B. विस्थापन
C. हाशियाकरण
D. सांप्रदायीकरण
सूची I में आजीविकाओं का सूची II में दिए गए उनके कार्य की प्रकृति के साथ सुमेल कीजिए-
| सूची – I | सूची – II |
| a. रिक्शाचालक | i. शिफ़्ट वर्क, अस्थायी/अनियमित काम |
| b. कपड़ा उद्योग का कर्मचारी | ii. स्व-रोज़गार, कोई सामाजिक सुरक्षा नहीं |
| c. कार्यालय का कर्मचारी | iii. दूसरे कर्मचारियों को नियुक्त करता है, स्व रोज़गार |
| d. दुकानदार | iv. मासिक वेतन |
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. a-i, b-ii, c-iii, d-iv
B. a-ii, b-i, c-iv, d-iii
C. a-iii, b-iv, c-i, d-ii
D. a-iv, b-iii, c-ii, d-i
निम्न में से कौन-सा/से सामाजिक विज्ञान के मानकीय पक्ष हैं?
A. विविधता का आदर
B. मानवीय मूल्य
C. व्यक्तिगत विकास
D. स्वतंत्रता
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, B और D
D. A, C और D
प्रारंभिक स्तर पर ‘सामाजिक और राजनीतिक जीवन’ की पाठ्य-पुस्तकों में चित्रकथा-पट्टों (स्टोरी बोर्ड्स) का प्रयोग किया गया है,
क्योंकि-
A. ये किताब का सौन्दर्य बोध बढ़ाते हैं।
B. ये चित्रों की जीवंत-प्रस्तुति के सहारे विषय-वस्तु की ओर बच्चों का ध्यानाकर्षण करते हैं।
C. ये बच्चों के मनोरंजन हेतु जोड़े गए हैं।
D. इस पुस्तक और इसके विषयों से संबंधित कहानियाँ आसानी से मिल जाती हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. केवल A सही है।
B. केवल B सही है।
C. केवल A, B और C सही हैं।
D. केवल A, B और D सही हैं।
सामाजिक विज्ञान की एक शिक्षिका अपनी कक्षा में ‘हाशियाकरण’ पर चर्चा करने की योजना बना रही है। निम्न में से कौन-से संप्रत्यय की उसके द्वारा इस चर्चा में शामिल किए जाने की ज़्यादा संभावना है?
A. भूमि अधिग्रहण और जनजातीय लोगों को उनकी भूमि से बलपूर्वक निकालना।
B. समुदायों के बारे में पूर्वाग्रह ग्रस्त छवियाँ
C. सकारात्मक विभेद
D. समुदाय विशेष की सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक स्थिति
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. केवल A, B और C
B. केवल B, C और D
C. केवल A, B और D
D. A, B, C और D सभी
सामाजिक विज्ञान के अध्यापक होने के नाते आप अपने विद्यार्थियों की ‘पृथ्वी पर मौसम में परिवर्तन’ की समझ का आकलन करना चाहते हैं। आपकी कक्षा में किस गतिविधि को स्थान पाने की सबसे अधिक संभावना होगी?
A. विद्यार्थियों को 6 माह तक (पुराने अखबारों से) के सूर्योदय व सूर्यास्त के समय को लिखने को कहना। साथ ही दिन रात के समय की तुलना करने और इस अंतर के कारणों को समझाने के लिए कहना।
B. एक दीर्घवृत्त का चित्र बनाने को कहना।
C. विद्यार्थियों को पृथ्वी के परिक्रमण एवं ऋतुओं के संबंध का वर्णन करने के लिए कहना।
D. विद्यार्थियों को अगले लीप वर्ष की गणना करने के लिए कहना।
उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए –
A. केवल A तथा B
B. केवल B तथा C
C. केवल A तथा C
D. केवल C
एक शिक्षिका कक्षा VI के विद्यार्थियों के साथ मतभेद समाधान और लोकतंत्र में मुख्य भागीदारों पर चर्चा कर रही है।
निम्नलिखित में से किस विषय पर चर्चा की सबसे अधिक संभावना होगी?
A. सरकार की भूमिका
B. सामाजिक आंदोलनों की भूमिका
C. पंचायती राज (व्यवस्था)
D. लोकतंत्र में सार्वभौमिक (सार्वजनीन) मतदान
एक बच्चा जो कभी भी गाँव नहीं गया है वह पूछता है कि खेतों को मापना कैसे संभव है?
एक शिक्षक के रूप में निम्नलिखित में से कौन-सा साधन अति उपयुक्त होगा समझाने के लिए, यह मानते हुए कि आपकी इन सभी पर पहुँच है।
A. गाँव के मानवजाति-वर्णन (नृजाति-वर्णन) से एक उद्धरण
B. खसरा रिकार्ड का एक चित्र
C. पटवारी द्वारा इस्तेमाल (उपयोग) किए गए साधनों के चित्र
D. गाँव का एक मानचित्र
सामाजिक विज्ञान की एक शिक्षिका समानता के विषय पर अपने विद्यार्थियों की भागीदारी निश्चित करना चाहती है। इसके लिए निम्न में से कौन-सी गतिविधि उपयुक्त रहेगी?
A. पिछली कक्षा में शिक्षिका द्वारा दिए गए उदाहरणों के बारे में विद्याथियों को चर्चा करने को कहना।
B. विद्यार्थियों को छोटे समूह बनाकर सामूहिक रूप से ‘समानता’ के नए उदाहरण ढूँढ़कर लाने को कहना।
C. विद्यार्थियों को ऐसे उदाहरणों की चर्चा करने को कहना जहाँ लोगों के साथ असमानता का व्यवहार हुआ हो।
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. केवल B
B. केवल A और B
C. केवल B और C
D. A, B तथा C सभी
बाज़ार विषय को पढ़ाते हुए, शिक्षक विद्यार्थियों से पूछता है, “आपको क्या लगता है कि आपके पड़ोस की दुकान को उसका सामान कैसे मिलता है? क्यों कभी-कभार चीज़ों की कमी हो जाती है?”
शिक्षक निम्नलिखित में से किस कौशल को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहा है?
A. विवेचन
B. वृत्तांत
C. ज्ञात से अज्ञात का पता लगाना
D. तुलना
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न ‘मीडिया’ विषय पर आलोचनात्मक चिंतन के कौशल को आँकने के लिए अति उपयुक्त है?
A. समझाएँ कि मीडिया को उसके प्रतिवेदन (रिपोर्ट) के लिए सूचना कैसे मिलती है।
B. इस लेख में से किसका मत छूट गया है?
C. ‘मुद्दा तैयार करना’ के उदाहरण उपलब्ध कराएँ।
D. ‘सार्वजनिक विरोध’ और ‘सेंसरशिप’ शब्दों को परिभाषित कीजिए।
कक्षा में एक छात्र कहता है, “खिलजी और तुगलक के समय में बन्दागनों या सैन्य गुलामों का ऊँचा दर्जा था। इसलिए मध्यकालीन भारत में, गुलामों को सुल्तान के दरबारों में अच्छी पदवी प्राप्त थी।”
यह कथन बोलते समय छात्र निम्नलिखित में से किस प्रकार के तर्क का प्रयोग कर रहा है?
A. आगमनात्मक तर्क
B. निगमनात्मक तर्क
C. कारण-प्रभाव तर्क
D. लघुकारक (रिडक्टिव) तर्क
भूगोल की एक कक्षा में शिक्षिका विद्यार्थीयों को विभिन्न स्थानों को अवस्थित करने को कहती है, पर वह देखती है कि बहुत सारे विद्यार्थी उसके दिए गए निर्देशों के अनुसार स्थानों का सही पता नहीं लगा पा रहे हैं, विद्यार्थी निम्न में से कौन-सी समस्याओं का सामना कर रहे हैं?
A. विद्यार्थी समानांतरों द्वारा बनी ग्रिड को पढ़ना नहीं जानते।
B. विद्यार्थी ग्लोब पर दिशाओं का निर्धारण करना नहीं जानते।
C. शिक्षिका द्वारा अक्षांशों व देशांतरों की दिशाओं की जानकारी का सही निर्देश नहीं दिया गया।
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. केवल B की संभावना है।
B. केवल A और B की संभावना है।
C. केवल B और C की संभावना है।
D. A, B और C सभी की संभावना है।
आप प्राथमिक स्रोतों की सहायता से उस समय के बारे में जानना चाहते हैं जब इस्ट इण्डिया कम्पनी एक औपनिवेशिक ताकत के रूप में परिवर्तित हो रही थी I इस उद्देश्य हेतु आप निम्न में से किसे चुनेंगे?
A. विभिन्न महत्वपूर्ण घटनाओं के कीर्तिगान हेतु ब्रिटिशों द्वारा भेजे गए चित्रकारों द्वारा बनाए चित्र
B. उस समय ब्रिटिश संसद में ब्रिटिश प्रशासकों द्वारा दिए गए भाषणों का रिकॉर्ड
C. भारतीय उपमहाद्वीप पर ब्रिटिशों द्वारा की गई शुरूआती गतिविधियों संबंधी एक इतिहास पत्रिका में छ्पा लेख
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. केवल A
B. केवल C
C. केवल A तथा B
D. केवल B तथा C
एक शिक्षिका चाहती है कि उसके विद्यार्थी सामाजिक विज्ञान की उसकी कक्षा में पढ़ाए मुद्दे ‘उद्योगों के विकास’ की जाँच करे। निम्न में से किन गतिविधियों की उनके शिक्षिण में शामिल होने की अधिक संभावना है?
A. विद्यार्थियों को दो मज़दूरों से बात करके पता लगाने को कहना कि उन्हें कानून द्वारा तय किया गया न्यूनतम वेतन मिल रहा है या नहीं।
B. विद्यार्थियों को उनके गाँव/शहर/कस्बे में भूमि उपयोग प्रतिरुप में आए बदलावों का पता लगाने के लिए कहना।
C. विद्यार्थियों को उनके अपने अनुभवों से उदाहरण लेकर सामाजिक न्याय पर एक नाटक खेलने को कहना।
D. क्या भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को सामाजिक न्याय मिला है या नहीं – इस विषय पर लिखने को कहना।
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. केवल A, B और C
B. केवल B, C और D
C. केवल A, C और D
D. केवल A, B और D
निम्न गद्यांश को पढ़िए –
‘यह एक प्रचालित धारणा है कि सामाजिक विज्ञान एक गैर-उपयोगी विषय है। इसके चलते कक्षा अंतर्क्रिया में विद्यार्थिंयों के स्वाभिमान में कमी आती है तथा अध्यापक और विद्यार्थी दोनों ही इसके विषयांगों को ग्रहण करने में अरुचि का अनुभव करते हैं। स्कूली शिक्षा के आरंभ में ही प्राय: विद्यार्थिंयों के दिमाग में यह बैठा दिया जाता है कि विज्ञान, सामाजिक विज्ञानों से बेहतर विषय है और प्रतिभाशाली विद्यार्थिंयों की संपत्ति है।’
सामाजिक विज्ञान अध्ययन से संबंधित उपर्युक्त समस्या के संबंध में शिक्षक इसे विद्यार्थिंयों के लिए अधिक प्रासंगिक कैसे बना सकते हैं? सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. बढ़ते अन्तर्सबंधित विश्व में समायोजित होने के लिए सामाजिक विज्ञान द्वारा उपलब्ध करवाए जाने वाले सामाजिक कौशलों पर बल देकर।
B. सामाजिक विज्ञान अन्वेषित व सृजनात्मक मन के विकास के लिए नींव प्रदान करता है, इस बात को रेखांकित करके।
C. भौतिक व जीव-विज्ञान की अन्वेषण विधियों की नकल करके।
A. केवल A सही है।
B. केवल C सही है।
C. केवल A और B सही हैं।
D. सभी A, B और C सही हैं।
निम्नलिखित आकलन के साधनों में से किसका प्रयोग सामान्यत: अधिगमकर्ता द्वारा किए परियोजना कार्य के मूल्यांकन हेतु नहीं किया जाता?
A. रूबरिक्स
B. श्रेणी पैमाना (रेटिंग स्केल)
C. चैकलिस्ट
D. कक्षा प्रश्नोत्तरी (क्विज़)
निम्नलिखित प्रश्नों में से कौन-सा अधिगमकर्ताओं की संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं के अनुप्रयोग पक्ष का आकलन करता है?
A. भारत में गिरते हुए बाल लिंग-अनुपात के दो कारण दीजिए।
B. यदि लंदन जो ग्रीनविच के पास स्थित है, में 3 : 30 अपराह्न का समय है, तो उस समय कलकत्ता में कितने बजे होंगे?
C. प्रच्छन्न बेरोज़गारी तथा मौसमी बेरोज़गारी में क्या अन्तर है?
D. निम्न में से किन गतिविधियों को द्वितीयक क्षेत्रक में शामिल किया जा सकता है – चंदन की लकड़ी को आकृति देना, खादान कार्य, सड़क पर सब्जी बेचना, फ़र्नीचर बनाना।
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. A, B तथा C
B. B तथा C
C. B तथा D
D. A तथा D
एक पोर्टफ़ोलियो को आकलन का एक विश्वसनीय साधन माना जाता है, क्योंकि यह –
A. साक्ष्यों पर आधारित होता है।
B. एक अवधि के दौरान हुई शैक्षिक संवृद्धि दर्शाने के लिए कार्य के नमूने उपलब्ध करवाता है।
C. विद्यार्थियों के विभिन्न तरह के कार्यों का यादृच्छिक संग्रहण होता है।
D. विद्यार्थियों के कार्यों का एक रंग-बिरंगा संग्रहण होता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. केवल A तथा B
B. केवल C तथा D
C. केवल A, B तथा C
D. केवल B, C तथा D
निम्नलिखित में से मुख्यत: किसका प्रमाणीकरण में प्रयोग किया जाता है?
A. सत्र-अंत परीक्षा
B. योगात्मक परीक्षा
C. कक्षा में औपचारिक एवं अनौपचारिक अवलोकन
D. निदानात्मक मूल्याँकन
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल A तथा B
B. केवल C
C. केवल A, C तथा D
D. केवल A, B तथा D
माना एक शिक्षिका अधिगमकर्ता के पूर्ववर्ती (पूर्व) ज्ञान को जानना चाहती है, तो वह किस प्रकार के मूल्यांकन को अपनाएगी?
A. निदानात्मक मूल्यांकन
B. स्थापन (Placement) मूल्यांकन
C. योगात्मक मूल्यांकन
D. रचनात्मक मूल्यांकन
निम्नलिखित प्रश्नों में से कौन-सा अधिगमकर्ता की संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं के ‘विश्लेषण’ पक्ष का आकलन करता है?
A. फ़ांसिसी क्रान्ति कब हुई थी?
B. भारत में खाद्य सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की गई/जाती है?
C. निबंध लिखिए – (i) न्यूनतम समर्थन मूल्य (ii) सार्वजनिक वितरण प्रणाली
D. ‘सरकार’ शब्द से आप क्या समझते हैं? उन पाँच तरीकों की सूची बनाइए जिनके द्वारा आपके अनुसार सरकार आपके दैनिक जीवन को प्रभावित करती है।
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. केवल A तथा B
B. केवल A तथा C
C. केवल B, C तथा D
D. केवल A, B तथा D