CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part45

निम्नलिखित में से कौन-सा स्थूल कौशल के उपयोग का एक उदाहरण है?
A. एक पैर पर संतुलन बनाना
B. एक मटर को उंगलियों से दबाना
C. पुस्तक के पन्ने पलटना
D. पेंसिल पकड़ना

विकासात्मक परिवर्तन किसका परिणाम है?
A. आनुवंशिक और पर्यावरणीय परिस्थितियों के अद्वितीय संयोजन
B. किसी व्यक्ति का केवल आनुवंशिक ढ़ांचा
C. केवल सामाजिक-सांस्कृतिक कारक
D. न तो आनुवंशिक और न ही पर्यावरणीय कारक

2 वर्ष से 6 वर्ष की अवधि को क्या कहा जाता है?
A. शैशवावस्था
B. प्रारम्भिक बाल्यावस्था
C. मध्य बाल्यावस्था
D. किशोरावस्था

अभिकथन (A): शहरों में बच्चों के बहुत सारे खेल उन ‘रियलिटी टीवी शो’ पर आधारित होते हैं, जो वो देखते हैं। 

कारण (R): इन दिनों परिवार और साथियों के अलावा मीडिया बच्चों के समाजीकरण का एक महत्त्वपूर्ण माध्यम बनता जा रहा है। 

सही विकल्प चुनिए।  
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं। 

पियाजे द्वारा अधिगम को सुगम बनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-से कारक महत्त्वपूर्ण माने जाते हैं?

(i) शिक्षक की गतिशीलता

(ii) विविध विषयवस्तुओं का प्रावधान

(iii) मध्य स्तरीय नवीन अनुभव प्रदान करना

(iv) सकारात्मक और नकारात्मक पुनर्बलन सुनिश्चित करना
A. (ii), (iv)
B. (i), (ii), (iii) 
C. (ii), (iii), (iv) 
D. (i), (ii), (iii), (iv)

किस अवस्था में बच्चे वृहत्तर संसार के प्रति एक जीववादी दृष्टिकोण रखते हैं और मानते हैं कि पेड़ों और पौधों के साथ-साथ चलते हुए बादलों और पर्वतों के पत्थरों से भी प्रेरणा मिल सकती हैं?
A. संवेदी-गामक अवस्था
B. पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
D. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था

निम्नलिखित में से किसके अनुसार बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में भाषा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है?
A. लेव वायगोत्स्की
B. जीन पियाजे
C. हावर्ड गार्डनर

डुप्लिकेट विकल्प मिले। अंग्रेजी प्रश्न 1 विकल्प 1,2

D. लॉरेंस कोहलबर्ग

वायगोत्स्की के अनुसार, बच्चे निम्नलिखित में से किसके द्वारा सीखते हैं?
A. प्रतियोगिताओं के द्वारा 
B. साथियों के साथ अंत:क्रिया द्वारा
C. पुरस्कार के लिए प्रयास करने और दंड से बचने द्वारा
D. उद्दीपन-अनुक्रिया संबंध निर्माण द्वारा

एक बाल-केंद्रित कक्षा में बच्चे –
A. निष्क्रिय अनुकरणकर्ता के रूप में देखे जाते हैं।
B. ज्ञान के निर्माण में सक्रिय रूप से संलग्न होते हैं।
C. ब्लैकबोर्ड से उत्तरों की प्रतिलिपि बनाने को अग्रसर होते हैं।
D. केवल निष्क्रिय श्रोता होने चाहिए।

निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित युग्म है?
A. सजा और आज्ञाकारिता अभिविन्यास – नियम तय नहीं होते हैं अपितु समाज की भलाई के लिए इन्हें बदला जा सकता है।
B. अच्छा लड़का – अच्छी लड़की अभिविन्यास – दूसरों के साथ भला बनकर अनुमोदन अर्जित करता है।
C. कानून और व्यवस्था अभिविन्यास – मानव अधिकारों के मूल्य के आधार पर नैतिक सिद्धांतों को स्वयं चुना जाता है।
D. सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास – किसी क्रिया के भौतिक परिणाम यह निर्धारित करते हैं कि यह अच्छा है या बुरा है।

हावर्ड गार्डनर के सिद्धांत में __________ बुद्धि पर उच्च व्यक्ति वनस्पतियों और जीवों की विभिन्न प्रजातियों की सुंदरता को पहचान सकता है और उससे अवगत हो सकता है।
A. स्थानिक
B. प्राकृतिक
C. संगीत
D. अंतर्वैयक्तिक 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 किसकी सिफारिश करती है?
A. बहुभाषावाद
B. एकभाषावाद
C. पाठ्यचर्या का मानकीकरण
D. आकलन का मानकीकरण

एक शिक्षिका यह धारणा रखती है कि लड़के अधिक बुद्धिमान और जोखिम लेने वाले होते हैं और लड़कियाँ आज्ञाकारी और ईमानदार होती हैं ओर उसी के अनुरूप व्यवहार करती हैं। यह किसका उदाहरण है?
A. जेंडर पूर्वाग्रह (लैंगिक पूर्वाग्रह)
B. जेंडर स्थिरता (लैंगिक स्थिरता)
C. जेंडर समता (लैंगिक समता)
D. जेंडर समानता (लैंगिक समानता)

अभिकथन (A): शिक्षकों को बच्चों का आकलन करने के लिए विभिन्न प्रकार की आकलन तकनीक और विधियों का प्रयोग करना चाहिए।

कारण (R): कोई भी एक आकलन तकनीक बच्चे की प्रगति और विकास के क्षेत्रों के बारे में जानकारी प्रदान करने में सक्षम नहीं है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है। 
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति अधिगम के लिए आकलन को नहीं दर्शाती है?
A. छात्र सक्रिय रूप से सोचते हैं कि वे कहाँ हैं, उन्हें कहाँ पहुँचना है और वहाँ कैसे पहुँचेंगे। 
B. शिक्षक अधिगम को सुसाधित करने के लिए रचनात्मक गुणात्मक प्रतिक्रिया देते हैं।
C. प्रदर्शन बढ़ाने के लिए छात्रों के बीच लगातार तुलना की जाती है।
D. रचनात्मक मूल्यांकन की कई विधियों जैसे सहकर्मी और स्व-मूल्याँकन का उपयोग किया जाता है।

समावेशी शिक्षा के लिए क्या ज़रूरी है?
A. लचीली शिक्षाशास्त्र
B. अगम्य इमारत
C.  दृढ़ मानसिकता
D. मानकीकृत पाठ्यक्रम

निम्नलिखित में से कौन सी अक्षमता ‘सामाजिक संचार’ में चुनौतियों का कारण बनती है?
A. स्वलीनता
B. डिसकैल्कुलिया
C. डिसग्राफिया
D. लोकोमोटर अक्षमता

निम्नलिखित में से कौन प्रतिकूल और वंचित समूहों के शिक्षार्थियों को शामिल करने में मदद करता है?
A. विविधता पर विचार
B. गैर-प्रासंगिक पाठ्यक्रम
C. प्रमुख समूह की ओर केंद्रित शिक्षाशास्त्र
D. मानकीकृत परीक्षण

विषयवस्तु के निरूपण के कई तरीकों के प्रावधान से निम्नलिखित में से किसको शामिल करने में मदद मिलेगी?

(i) श्रवण बाधित छात्र

(ii) दृष्टि बाधित छात्र

(iii) सीखने की कठिनाइयों का सामना करने वाले छात्र

(iv) गतिशील कठिनाइयों का सामना कर रहे छात्र

A. (i)
B. (ii), (iii)
C. (i), (ii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv)

निम्नलिखित में से कौन सी अक्षमता निर्दिष्ट करने वाले छात्रों को शामिल करने के लिए उपयुक्त समायोजन रणनीति का सही सुमेलित युग्म है?
A. डिसकैलकुलिया: कैलकुलेटर का प्रावधान
B. डिस्लेक्सिया: लंबे समय तक लिखित कार्य सौंपना
C. श्रवण हानि: ऑडियो टेप देना
D. दृश्य हानि: चित्र पुस्तकें उपलब्ध कराना

प्रारंभिक कक्षाओं में, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा दृष्टिकोण बेहतर है?
A. बिना समझे नकल करना
B. करके सीखना
C. निष्क्रिय रूप से सुनना
D. रट कर याद रखना

अभिकथन (A) : अधिगम के लिए विद्यालय के सामाजिक जीवन में भागीदारी महत्वपूर्ण है।

कारण (R) : अधिगम प्राथमिक रूप से एक सामाजिक गतिविधि है।

सही विकल्प का चयन करें।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R),(A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं। 

शिक्षक कक्षा की गतिविधियों को __________ सार्थक बना सकते हैं। 
A. उन्हें वियोजित खंडों में विभाजित करके
B. उनके बारे में अस्पष्ट निर्देश देकर
C. उन्हें गैर-संदर्भित तरीके से प्रस्तुत करके
D. उन्हें प्रामाणिक संदर्भ में स्थापित करके

निम्नलिखित में से कौन-सी शैक्षणिक पद्धतियाँ शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में सकारात्मक योगदान नहीं देती हैं?
A. आवश्यकता के अनुसार पाठ्यचर्या अनुकूलन
B. छात्रों के लिए अनुभवात्मक शिक्षा
C. पाठ्यचर्या नियोजन में नवाचार
D. परीक्षा केंद्रित कठोर शिक्षण रणनीतियाँ

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part35

अभिकथन (A): एक शिक्षक द्वारा पढ़ाए जाने वाले विषयवस्तु को छात्रों के दैनिक जीवन के अनुभवों से जोड़ना चाहिए।

तर्क (R): बच्चे स्कूल में जीवन के बहुत से महत्त्वपूर्ण अनुभव लेकर आते हैं जिसपर शिक्षिका को ध्यान देना चाहिए I

सही विकल्प चुनें I
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है I
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्नलिखित में से कौन शिक्षार्थियों को अपने स्वयं के अधिगम का मूल्यांकन करने और समझ की जाँच करने में मदद करता है?
A. भूल
B. अनुकरण
C. अधिसंज्ञान
D. रटकर याद करना 

बच्चों में भ्रांतियाँ होना _______ है।
A. असामान्य
B. अप्रारूपिक
C. प्राकृतिक
D. दुर्लभ

एक विद्यार्थी जो ‘अधिगम असहायता’ महसूस कर रहा है, वह
A. अधिगम में बेहद उत्साह दिखाएगा।
B. महारत उन्मुख लक्ष्यों पर ध्यान देगा।
C. प्रदर्शन उन्मुख लक्ष्यों पर ध्यान देगा।
D. शैक्षिक गतिविधियों से अलगाव रखेगा।

निम्नलिखित में से कौन-सा आंतरिक अभिप्रेरणा का उदाहरण है?
A. रुचि के कारण एक नई भाषा सीखना।
B. नकद पुरस्कार जीतने के लिए चित्रकारी करना।
C. पुरस्कार जीतने के लिए किसी खेल में भाग लेना।
D. माता-पिता की प्रशंसा पाने के लिए पढ़ाई करना।

अधिगम को प्रभावित करने वाला निम्नलिखित में से कौन-सा कारक पर्यावरणीय कारक है?
A. मनोभाव
B. प्रेरणा
C. व्यक्तित्व लक्षण
D. विद्यालय

एक वर्ग की सीमा 16 सेमी है। इस वर्ग के चारों कोनों में से प्रत्येक से 1 सेमी भुजा वाला एक छोटा वर्ग काट दिया जाता है। शेष आकृति की सीमा की लंबाई क्या होगी?
A. 12 सेमी
B. 14 सेमी
C. 16 सेमी
D. 18 सेमी

रिक्त स्थान में क्या आएगा?

2 तिहाई + _____ = 11 बारहवाँ

A. 9 तिहाई
B. 1 तिहाई
C. 3 बारहवाँ
D. 13 बारहवाँ

मर्लिन की माता ने उसे जन्मदिन पर टॉंफियों का पैकेट अपने साथियों के साथ बाँटने के लिए दिया। मर्लिन ने टाफियों का \(2/7\) भाग अदिती को, \(1/6\) भाग अमोल को, \(2/5\) भाग फरहान को और \(1/7\) भाग जेरी को दिया। यदि उसके पास केवल 2 टाफियाँ बची हों तो उसके पैकेट मे शुरुआत में कितनी टाफियाँ थीं?

A. 105
B. 210
C. 315
D. 420

एक दुकानदार के पास कुछ अंडे हैंI वह उन्हें एक ट्रे में रखना चाहता है जिसमे ठीक 12 अंडे आते हैं। उसने अंडों को 9 ट्रे में रखा और उसके पास 5 अंडे शेष बचते हैंI उसे अभी कितने अंडों की आवश्यकता है, जिससे उसकी 10 ट्रे भरने के बाद कोई अंडा न बचे?
A. 5
B. 6
C. 7
D. 8

सविता ए.टी.एम. से कुछ रूपये निकालने गई I उसे 2000 रुपये के पाँच नोट, 500 रुपये के चार नोट और 100 रुपये के नौ नोट मिले I रुपये गिनने पर उसे मालूम हुआ कि उसके पास 2000 रुपये का एक नोट और 100 रुपये का एक नोट कम मिला है I उसने ए.टी.एम. से निकालने के लिए कितनी राशि भरी थी?
A. 14000 रुपये
B. 14500 रुपये
C. 15000 रुपये
D. 16500 रुपये

अनु एक मिठाई की दुकान से 2 किलो 500 ग्राम लड़डू, 3 किलो 250 ग्राम जलेबी और 4 किलो रसगुल्ले लाती है I दुकानदार ने सारी मिठाई को डिब्बों में भर दिया जिसकी अधिकतम क्षमता 750 ग्राम है I सारी मिठाईयों को भरने के लिए कितने डिब्बों की आवश्यकता होगी?
A. 15
B. 13
C. 14
D. 12

एक चौराहे पर लगी चार यातायात बत्तियाँ क्रमशः प्रत्येक 30 सेकंड, 45 सेकंड, 1 मिनट और 75 सेकंड बाद बदल जाती हैं। यदि सभी बत्तियाँ एक साथ दोपहर 1:35 pm पर बदलती हैं तो अगली बार जब वे एक साथ बदलेंगी, वह समय है:
A. 2:05 pm
B. 1:50 pm
C. 2:10 pm
D. 1:55 pm

रे और रीना ने ईंटों को एक दूसरे के ऊपर क्षैतिज रुप से व्यवस्थित किया हैI यदि प्रत्येक ईंट की लंबाई, चौड़ाई और ऊचाई 6 इंच, 3 इंच है और 3 इंच, तो 3.5 मीटर की दीवार बनाने में ईंटों की कुल कितनी पंक्तियाँ होगी?
A. 46
B. 58
C. 42
D. 64

3 जुलाई 2021 को रमा एक पैकेट फेंकने से पहले उस पर दी गई जानकारी पढ़ती है जो इस प्रकार है:

पैक करने की तारीख: 10 जनवरी 2021

‘पैक करने की तारीख से लेकर 180 दिनों तक उपयोगी है’

निम्नलिखित में से कोन-सा कथन सही है?
A. उसे पैकेट फेंक देना चाहिए क्योकि सामान के खराब होने की तिथि निकल चुकी है।
B. वह पैकेट का इस्तेमाल तकरीबन एक सप्ताह के लिए और कर सकती है। 
C. वह अभी 6 महीने का इतंजार कर सकती है क्योंकि सामान 180 दिन बाद खराब होगा। 
D. पैकेट 10 जून 2021 को खराब हो चुका था उसे वह फेंक देना चाहिए I

अध्यापिका बच्चों को कुछ वस्तुएं देती है जिनमें एक माचिस, एक बाॅल, एक किताब, एक स्टील का गिलास और एक रस्सी शामिल है, फिर वह उस वस्तु को पहचानने के लिए कहती है जिसमें सबसे ज्यादा किनारे हैं, उपरोक्त स्थिति के अनुसार इनमें से कौन सा कथन सत्य है?
A. रस्सी का चुनाव किया जाना चहिए क्योंकि दी गई वस्तुओं में रस्सी सबसे लम्बी है। 
B. किताब का चुनाव किया जाना चाहिए क्योंकि इसमे माचिस से ज्यादा किनारे हैं।
C. माचिस और किताब का चुनाव किया जाना चहिए क्योंकि दोनों को किनारों, फलकों और शीर्षों के आधार पर एक ही श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है। 
D. बॉल का चुनाव किया जाना चहिए क्योंकि इसमें अनंत शीर्ष हैं। 

​तीन या तीन से अधिक रेखाखंडों से बनी बंद आकृति को ______ कहते है। 
A. त्रिभुज
B. चतुर्भुज
C. बहुभुज
D. बहुफलक

एक शहर का तापमान रात 9 बजे 23.5°C देखा जाता है I यदि प्रत्येक घंटे तापमान 0.7°C नीचे गिर जाता है तो किस समय तापमान 17.2°C पर पहुँच जाएगा?
A. सुबह 2:00 बजे
B. सुबह 3:00 बजे
C. सुबह 5:00 बजे
D. सुबह 6:00 बजे

दिये गए अंको के माध्य और माध्यिका के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

15, 8, 13, 1, 23, 15, 20, 1
A. माध्य, माध्यिका से अधिक है।
B. माध्यिका, माध्य से अधिक है
C. माध्य और माध्यिका दोनों समान है
D. माध्यिका को ज्ञात नहीं किया जा सकता क्योंकि अंको की संख्या सम है

एक समबाहु त्रिभुज के घूर्णन कोण (घूर्णी सममिति) हैं:
A. 90°, 180°, 270°, 360°
B. 60°, 120°, 180°
C. 120°, 240°, 360°
D. 60°, 120°, 180°, 240°, 300°, 360°

दिए गए पैटर्न के अगले पद का निर्धारण कीजिए। 

1 ZA, 4 YB, 9 XC, 16 WD, _________

A. 81VE
B. 25VE
C. 25EV
D. 81EV

निम्मलिखित में से कौन-सा वैन हैले के ज्यामितीय तर्क के सिद्धांत का चरण/ स्तर नहीं है
A. दृश्यीकरण
B. मूर्त संचालन
C. विश्लेषण
D. स्वयं सिद्ध (अभिगृहीती)

गणित में “सतत और व्यापक” मूल्यांकन के अंतर्गत सम्मिलित होगा-

a. छात्रों की अवधारणात्मक समझ पर विस्तृत प्रतिपृष्टि

b. कक्षा में अनुत्तीर्ण और उत्तीर्ण बच्चों की संख्या की प्रतिशतता के अनुसार केवल सामूहिक प्रगति को देखना

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part68

c. सम्पूर्ण वर्ष में छात्रों की प्रगति

d. गणित में अधिगम के न्यूनतम स्तरों को जानना

सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (b) और (d)
B. (a), (b) और (d)
C. (a) और (c)
D. केवल (b)

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गणित में मानचित्रण के बारे में सही नहीं है?
A. मानचित्रण उच्च गणित में कई विषयों का आधार (मूलाधार) बनाता है।
B. मानचित्रण दिक्‍स्थान संबंधी सोच को मजबूत करता हैI
C. मानचित्रण समानुपातिक चिंतन को बढ़ावा देता है।
D. मानचित्रण में केवल अपने परिवेश के मानचित्र का आरेखन शामिल होता है।

निम्न में से कौन सा बंद सिरे वाला प्रश्न है?
A. ऐसी पाँच संख्याओं की सूची बनाओ जो कि 3 अंकों वाली संख्याएँ हैं और उनमे दहाई स्थान पर अंक 5 है।
B. एक ऐसी आकृति बनाओ जिसकी सभी भुजाओं का योग 36 सेमी है।
C. 178 और 184 के बीच पाँच पूर्ण संख्यओं को लिखिए।
D. ऐसी पाँच संख्याओं के दो समूहों की सूची बनाओ जिनका योग 50 है।

निम्न में से कौन सा संख्याओं का प्रकार और उपयोगिता नहीं है?
A. गणन संख्या
B. क्रमसूचक संख्या
C. सौंदर्यात्मक संख्या
D. अंकित संख्या

‘लम्बाई का मापन’ ‘पढ़ाते समय एक शिक्षिका छात्रों को अपनी मेज की लम्बाई पैमाने से नापने के बजाय बिलादं (हाथ) और पेपर क्लिप से नापने को कहती है I इस गतिविधि (क्रिया कलाप) को कराने का अति उपयुक्त कारण क्या है?
A. वह विद्यार्थियों को क्रियाशील गतिविधियो में व्यस्त रखना चाहती है, क्योंकि यह विद्यार्थियों के लिए रुचिकर होता है।
B. वह अपने विधार्थियों को यह सिखाना चाहती है कि पेपर क्लिप के द्वारा लम्बाई का सही मापन कैसे किया जाता है।
C. वह चाहती है की उसके विद्यार्थी पुराने तरीकों से वस्तुओं का मापन करने का अभ्यास करें।
D. वह चाहती है की विद्यार्थी मापन के लिए मानक इकाईयों की आवश्यकता को समझें I

एक प्राथमिक विद्यालय की गणित की शिक्षिका ने अपने छात्रों को ‘रूलर’ (पैमाना) निकालने के लिए कहा क्योंकि वह लम्बाई के मापन का विषय पढ़ाने जा रही थी।

छात्रों को भ्रांति हो गई की वे राजा या रानी को कैसे निकाल सकते हैं। इस प्रकार के शब्द श्रुतिसम भिन्नार्थक (समनाम) शब्द कहलाते है। कक्षा में शिक्षिका इस प्रकार की चुनौती को कैसे संबोधित कर सकती है?

A. अंग्रेजी भाषा की शिक्षिका को इस प्रकार के शब्दों के अर्थों को अंग्रेजी की कक्षा में पढ़ाने के लिए कह कर I
B. जब भी पढ़ाते समय इस प्रकार के शब्द आते हैं तब शिक्षिका को बच्चों का ध्यान गणित के संदर्भ में प्रयुक्त इनके विशिष्ठ अर्थ की ओर आकर्षित करना चाहिए I
C. शिक्षिका को इस प्रकार के शब्दों की एक सूची उनके अर्थों के साथ बनानी चाहिए और छात्रों को उसे स्मरण करने के लिए कहना चाहिए I
D. शिक्षिका को ध्यान नहीं देना चाहिए क्योंकि बच्चे अधिक प्रश्नों का अभ्यास करेंगे तो वे अतत॑: इस प्रकार के कई शब्द सीख जायँगे।

कक्षा III की एक अध्यापिका अपने छात्रों के लिए निम्नलिखित प्रश्न पढ़ती है I “अगर मैं दो दहाई में से दो इकाई घटाती हूँ, तो उत्तर क्या होगा”?

छात्रों में से एक छात्र उत्तर देता है, उत्तर शून्य है I

निम्नलिखित कथनों में से कौन सा उपरोक्त संदर्भ में सही है?

A. छात्र द्वारा दिया गया उत्तर सही है।
B. छात्र में स्थानीय मान की संकल्पना को दृढ़ करने के लिए शिक्षक को मूर्त सामग्री का प्रयोग करना चाहिए I
C. शिक्षक को अभ्यास के लिए दस (10) समान प्रश्न देने चाहिए।
D. शिक्षक को छात्र के उत्तर पर ध्यान नहीं देना चाहिए तथा स्वयं सही उत्तर दे देना चाहिए और अगले प्रश्न को हल करने की ओर बढ़ जाना चाहिए I

भिन्नों के योग की अवधारणा के पाठ की योजना बनाते समय एक अध्यापक आयताकार पट्टी को मोड़ने के क्रियाकलाप या गतिविधि का उपयोग कर रहा है I उपर दिया गया क्रियाकलाप एक ________ है।
A. विषय-वस्तु क्रियाकलाप
B. उत्तर विषय-वस्तु क्रियाकलाप
C. पूर्व विषय-वस्तु क्रियाकलाप
D. समय की क्षति

प्राथमिक स्तर पर गणित की अच्छी पाठ्य पुस्तक के लिए निम्नलिखित में से कौन सा लक्षण अत्यधिक महत्वपूर्ण है?
A. अवधारणाओं का संदर्भों के साथ परिचय देना चाहिए।
B. अभ्यास कराने के लिए इसमें केवल बहुत से प्रश्न होने चाहिए।
C. यह आकर्षक और रंगीन होनी चाहिए I
D. अवधारणाओं का परिचय मानक कलन विधियों द्वारा दिया जाना चाहिए I

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रुपरेखा (2005) मानती है कि गणित में “चिंतन और तर्कण का एक निश्चित तरीका” आवेष्टित है I यह दृष्टि चरितार्थ की जा सकती है-
A. छात्रों को विशेष अनुशिक्षण देकर
B. अन्वेषण उपागम हस्त कौशल सामग्री का उपयोग, अवधारणाओं का वास्तविक जीवन से संबंध जोड़ कर, छात्रो को चर्चा में सम्मिलित करके
C. गणित की सभी पाठ्य पुस्तको को दोबारा लिखकर
D. पाठ्य पुस्तक में दी गई समस्याओं / प्रश्नों को हल करने पर बल देकर

एक गणित के शिक्षक के रूप में आप बच्चों के गणित के प्रदर्शन को सुधारने के लिए संभावित शिक्षकों को क्या परामर्श देंगे?
A. बच्चों को अभ्यास के लिए अधिक से अधिक पुस्तकें उपलब्ध कराना
B. अभिभावकों को परामर्श देना की वह बच्चों को घर पर ट्यूशन पढ़ाएँ
C. बच्चो को उनके अवधारणात्मक और कार्यविधिक ज्ञान के बीच में सम्बंध स्थापित करने में सहायता करना
D. वर्ष के अंत में बच्चों के लिए उपचारी कक्षाओं की योजना तैयार करना

कथन “शिक्षक छात्रों को संबंधो की खोज करने और अपने आप से प्रतिमान ढूंढने में एक सुविधादाता का कार्य करते हैं”                          के साथ अत्याधिक अनुकूल है।
A. भूमिका अभिनय
B. आगमनात्मक विधि
C. विश्लेष्णात्मक विधि
D. प्रदर्शन (निरूपण)

एक प्राथमिक कक्षा का शिक्षक अपने विद्यार्थियों को अपने आस पड़ोस (कम से कम पाँच परिवार) में कक्षा पाँचवीं में पढ़ रहे लड़के और लडकियों के आंकडे एकत्रित करने के लिए कहता है।

निम्नलिखित में से कौन सा इस क्रियाकलाप के उद्देश्य का अति उपयुक्तता से वर्णन करता है?

A. विद्यार्थियों को अपने आस पड़ोस में लैंगिक भेदभाव के प्रति जागरूक कराना
B. प्रकरण आकड़ों का प्रबंधन का परिचय देना
C. विद्यार्थियों को अपने समुदाय से परिचित कराना
D. विद्यार्थियों को एक अवकाशकालीन गृहकार्य देना

निम्नलिखित में से कौन सा एक चरण पोल्या द्वारा दिए गये समस्या-समाधान के चरणों में से नहीं है?
A. समस्या को समझना
B. योजना बनाना
C. पुन: योजना बनाना
D. योजना का संचालन करना

मगरमच्छ मुख्य रूप से शिकारियों द्वारा _________ के लिए मारे जाते हैं। 
A. सींग
B. त्वचा 
C. दांत
D. खुशबू 

बोरा ‘चिपचिपे’ चावल की एक सामान्य किस्म है। यह मुख्य रूप से _________ में पाया जाता है। 
A. असम
B. बिहार
C. ओडिशा
D. तमिलनाडु 

सर्दियों में, दादी अक्सर निम्नलिखित में से किसके घोल का त्वचा को रुखेपन से बचाने के लिए उपयोग करती हैं?
A. गुलाब जल और आसुत जल
B. गुलाब जल, ग्लिसरीन और नींबू का रस
C. नींबू का रस और दूध
D. गुलाब जल और सिरका

एक छोटे से पेड़ या झाड़ी की शाखा से लटकने वाला घोंसला बनाने वाला पक्षी _______ है।
A. सनबर्ड 
B. कौवा
C. बारबेट
D. इंडियन रॉबिन

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part5

ट्रेन टिकट पर पीएनआर दर्शाता है-
A. यात्री संख्या रिकॉर्ड
B. यात्री का नाम रिकॉर्ड
C. व्यक्तिगत नाम रिकॉर्ड
D. व्यक्तिगत नंबर रिकॉर्ड

मलयालम में मां की बड़ी बहन को __________ कहा जाता है।
A. वल्लियाम्मा
B. अम्मुम्मा
C. थम्मा
D. दीदु

निम्नलिखित में से कौन सा एक स्थान केरल में है?
A. वलसाड
B. कोझीकोड 
C. उडुपी
D. मालाखेड़ा

एक गांव का नाम वहां उगने वाले कई खेजड़ी पेड़ों के कारण पड़ा। इस गांव के लोग पौधों, पेड़ों और जानवरों की बहुत देखभाल करते हैं। भारत में यह गांव है:
A. उत्तरांचल में
B. उत्तर प्रदेश में
C. राजस्थान में
D. महाराष्ट्र में

हाथियों के झुंड का मुखिया कौन होता है?
A. आयु में सबसे छोटी मादा हाथी
B. आयु में सबसे बड़ी मादा हाथी
C. आयु में सबसे बड़ा नर हाथी
D. आयु में सबसे छोटा नर हाथी

मिट्टी के बर्तनों को कैसे मजबूत बनाया जाता है?
A. पकाकर 
B. प्रगलन से
C. भूनकर 
D. जलाकर 

वह कौन सा पौधा है जो दांत दर्द के उपचार के लिए उपयोग किया जा सकता है?
A. सौंफ
B. लौंग
C. मेथी
D. अफीम के बीज

गेहूं के आटे से ‘चपाती’ बनाने का सही क्रम पहचानिए।
A. आटे को गूंथ कर, आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर, लोइयों को बेल कर और आग पर पका कर I
B. आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर, आटे को गूंथ कर, लोइयों को बेल कर और आग पर पका कर।
C. आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर, लोइयों को बेल कर, आटे को गूंथ कर और आग पर पका कर।
D. आटे को गूंथ, लोइयों को बेल कर, आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना बनाकर और आग पर पका करI

नृत्य में मुख्य रूप से मुद्रा और अभिव्यक्ति _______ प्रदर्शित करती हैं।
A. नृत्य प्रदर्शन
B. भावनाएं
C. आत्मविश्वास
D. हाथों और चेहरे की गति

जो बच्चे बोल और सुन नहीं सकते हैं, वे ___________ सीखते हैं। 
A. सांकेतिक भाषा के माध्यम से
B. मातृभाषा के माध्यम से
C. स्थानीय भाषा के माध्यम से
D. ब्रेल के माध्यम से

निम्नलिखित में से कौन अन्य से भिन्‍न है?

नदी, पर्वत, झील, तालाब, झरना
A. नदी
B. पर्वत
C. झील
D. झरना

निम्नलिख़ित में से कौन सा प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन की बाल केंद्रित प्रवृत्ति को इंगित करता है?

A. विद्यालय में विद्यार्थियों के जीवन को विद्यालय के बाहर उनके जीवन से जोड़ा जाना चाहिए।

B. रटने को हतोत्साहित करना।

C. अधिगम के लिए पुस्तकीय शिक्षा से प्रस्थान।

D. विद्यालय, घर और समुदाय के बीच स्पष्ट सीमाएं।
A. A और B केवल
B. A, और C केवल
C. A, B और C 
D. B और D केवल

निम्नलिखित में से कौन सा प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन के उद्देश्य हो सकते हैं?

A. विद्यार्थियों को अपने स्वयं के अधिगम पर चिंतन करने के लिए प्रोत्साहित करना।

B. नए ज्ञान को उत्पन्न करने के लिए स्थान, समय और स्वतंत्रता देकर विद्यार्थियों को आकर्षित करना।

C. विद्यार्थियों को अधिगम में ज्ञान के एक निश्चित निकाय के प्राप्तकर्ता के रूप में नहीं बल्कि प्रतिभागियों के रुप में व्यवहार करना।

D. निर्धारित पाठ्यपुस्तक को अधिगम के लिए संसाधनों का एकमात्र आधार मानना।
A. A, B और C
B. A, C और D
C. B, C और D
D. केवल C और D

प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
A. कक्षा III से V तक पर्यावरण अध्ययन (ईवीएस) एक विषय के रूप में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण शिक्षा की अवधारणाओं और मुद्दों को एकीकृत करता है। 
B. यह विषय कक्षा I और II में है और इससे संबंधित मुद्दों और चिंताओं को भाषा और गणित के माध्यम से पढ़ाया जाता है।
C. ईवीएस पाठ्यपुस्तकों में प्रयुक्त भाषा औपचारिक है।
D. यह एकल विषय दृष्टिकोण पर आधारित है।

ईवीएस की कक्षा में निम्नलिखित में से किस एक को कम किया जाना चाहिए?
A. स्वतंत्र वाद – विवाद
B. चित्र पठन
C. कथा
D. विवरण

प्राथमिक स्तर पर EVS अधिगम के लिए वास्तविक चुनौती क्या है?
A. परिभाषाएं और जानकारी हैं।
B. रटकर सीखना है।
C. अवधारणाओं का विवरण है।
D. विद्यार्थियों के लिए खुद को व्यक्त करने के अवसर हैं।

प्राथमिक स्तर पर ईवीएस के पाठयक्रम में निम्नलिखित में से किस थीम में उप – थीम शामिल हैं?
A. परिवार और दोस्त
B. जल
C. कार्य और खेल
D. भोजन

ईवीएस में प्रामाणिक एवं सार्थक शिक्षण दिया जा सकता है

A. वर्णन द्वारा

B. वास्तविक संवाद द्वारा

C. प्रयोगों के प्रक्रिया द्वारा

D. सही और गलत के रूप में विद्यार्थियों द्वारा दिए गए उत्तर के आकलन  दवारा 
A. A, B और D
B. C और D केवल
C. B, C और D
D. A, B और C

“यात्रा” थीम के मुद्दे केवल विदयार्थियों के लिए सार्थक हो जाते हैं, यदि
A. मुद्दों के आसपास बहस आयोजित की जाती है
B. विद्यार्थियों को श्रव्य दृश्य दिखाकर
C. यदि शिक्षकों द्वारा प्रदर्शनों को दिखाया जाता है
D. थीम आधारित वर्कशीट विद्यार्थियों को देकर

ईवीएस पाठ्यपुस्तकों के अलावा, ईवीएस सीखने के लिए निम्नलिखित में से कौन – सा एक अच्छा संसाधन हो सकता है?
A. क्षेत्र भ्रमण
B. रेडियो
C. विकिपीडिया
D. विश्वकोश

जल थीम से संबंधित सामाजिक – सांस्कृतिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से सीखा जा सकता है?

A. भूमिका निर्वाह द्वारा

B. विद्यार्थियों के बीच वास्तविक संवाद के द्वारा

C. क्षेत्र भ्रमण द्वारा

D. प्रदर्शन और गृह कार्य द्वारा

A. A, B और C
B. C और D
C. D केवल
D. C केवल

EVS पाठ्यपुस्तक में EVS सीखने के लिए वास्तविक कहानियां, कथाएं और वास्तविक घटनाएं शामिल हैं क्योंकि

A. वे सूचना और अधिगम का एक समृद्ध स्त्रोत हैं।

B. वे विद्याथियों, शिक्षकों और समुदाय को प्रेरित करती हैं।

C. वे हमें उन अनुभवों को फिर से देखने का अवसर प्रदान कर सकती हैं जिससे हम परिचित हैं।

D. वे शिक्षक्रों के लिए EVS के शिक्षण शास्त्र को आसान बनाती हैं।
A. केवल D
B. केवल B
C. केवल C
D. A, B और C

ईवीएस के सीखने को मजबूत करने के लिए, आकलन का ध्यान केंद्रित होना चाहिए।
A. सीखने के लिए
B. सीखने पर
C. सीखने के रूप में सीखने पर
D. अनौपचारिक सीखने पर

ईवीएस शिक्षक राजा के द्वारा एक ऐसे आकलन उपकरण का उपयोग किया जाता है जिसमें विद्यार्थियों के लिखित, मौखिक और दृश्य कार्यों के सभी घटकों के उपलब्धि मानदंड को स्पष्ट रुप से इंगित करता है। शिक्षक __________ का उपयोग कर रहा है। 
A. रुब्रिक्स
B. जाँच सूची
C. उपाख्यानात्मक अभिलेख
D. अवलोकन पत्र

ईवीएस में आत्म आकलन

A. सीखने के लिए आकलन है।

B. सीखने के बारे में सीखना है।

C. उपलब्धियों और सीखने के परिणाम के निर्णय के बारे में सीखना है।

D. सीखने का आकलन।
A. A, B और C
B. C केवल
C. A और C केवल
D. A, C और D 

ईवीएस का सीखना आधारित है
A. सरल से जटिल के सिद्धांत पर
B. जटिल से सरल के सिद्धांत पर
C. वैश्विक से स्थानीय के सिद्धांत पर
D. अमूर्त से मूर्त के सिद्धांत पर

Leave a Comment

error: