CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part14

बाल विकास के सिद्धांतों के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
A. विकास, शरीर के केन्द्रीय भाग से बाहरी भाग की तरफ होता है।
B. विकास, आनुवंशिकता और पर्यावरण से प्रभावित नहीं होता है
C. एक क्षेत्र में विकास का, अन्य क्षेत्रों के विकास पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है
D. विकास पूर्णतः संख्यात्मक है और इसे सटीक रूप से मापा जा सकता है

बच्चों में भाषा विकास किससे प्रभावित होता है?
A. केवल आनुवंशिकी से 
B. केवल पर्यावरण से 
C. आनुवंशिकी एवं पर्यावरण दोनों से 
D. ना आनुवंशिकी से ना पर्यावरण से 

एक प्रगतिशील कक्षा –
A. केवल मूक श्रवण को प्राथमिकता देती है
B. अधिगमकर्ताओं की व्यक्तिगत विभिन्नताओं का सम्मान करती है
C. अंक-उन्मुख होती है
D. अधिगम के व्यवहारवादी सिद्धांतों पर निर्धारित होती है

लारेंस कोह्लबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत के अनुसार “सजा टालने के लिए नियमों का पालन करना” किस चरण को दर्शाता है? 
A. प्रथा-पूर्व चरण 
B. अमूर्त संक्रियात्मक चरण 
C. प्रथागत चरण 
D. उत्तर-प्रथागत चरण 

अधिगम प्रक्रिया को सुसाध्य करने के लिए, एक अध्यापिका को निम्नलिखित में से किस रणनीति का उपयोग करना चाहिए? 
A. जिसमें संकल्पों का प्रगतिकरण जटिलता से सरलता की ओर हो
B. जो अभिसारी चिंतन को प्राथमिकता दें
C. जो विभिन्न संकल्पों के बीच सम्बंध खोजने को महत्त्व दें
D. जो विद्यार्थियों के बीच प्रतिद्वंद्विता रूपी संस्कृति पैदा करें

लेव वायगोत्स्की का सिद्धांत, मुख्यतः किसकी व्याख्या करता है?
A. अनुवंशिकता के विकास पर प्रभाव की
B. संज्ञानात्मक विकास में सांस्कृतिक उपकरणों के योगदान की
C. समाजीकरण के जीव-पारिस्थितिकिय मॉडल की
D. अभिप्रेरणा पर आरोपण प्रतिरूप के प्रभाव की

‘क्रिकेट’ पर वार्तालाप के दौरान, एक अध्यापक अधिकांशतः लड़कों से सवाल पूछ रहा है और लड़कियों से नहीं। अध्यापक की यह क्रिया, किसका उदाहरण है?
A. जेंडर सशक्तता 
B. जेंडर पक्षपात 
C. जेंडर प्रासंगिकता/संबद्धता 
D. जेंडर धमकी 

बाल-केंद्रित कक्षा में, एक अध्यापक/अध्यापिका किसको महत्त्व देती है? 
A. निरंतर वस्तुनिष्ठ रूपी परिक्षाओं को
B. ज्ञान की सक्रीय संरचना प्रक्रिया को
C. किसी भी तरह से पाठ्यक्रम के समापन को
D. दंड आधारित कठोर अनुशासन पद्धतियों को

निम्नलिखित में से कौन-सा बच्चों के समाजीकरण का प्राथमिक कारक है?
A. पुस्तकें और पत्रिकाएँ
B. निकटस्थ परिवार
C. माता-पिता का कार्यस्थल
D. अस्पताल के कर्मचारी

निम्नलिखित में से कौन-सा उम्र-समूह, ज़ीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के ‘मूर्त संक्रियात्मक अवस्था/चरण’ के समनुरूप है?
A. जन्म से 2 साल 
B. 2 – 7 साल 
C. 7 – 11 साल 
D. 11 साल से ऊपर 

आप एक अध्यापक हैं जो विश्वास करता है कि “बच्चे विभिन्न गतियों और अलग-अलग तरीकों से सीखते हैं”। आप अपनी कक्षा में एसी आकलन योजना करेंगे जो – 
A. सभी विद्यार्थियों के लिए समान हो
B. केवल वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को सम्मलित करे
C. बच्चे के सीखने के तरीकों से संबंधित ना हो
D. आकलन के अलग-अलग तरीकों पर आधारित हो

लेव वायगोट्स्की के सिद्धांत के अनुसार निम्न में से कौन-सी शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को पाड प्रदान करने की प्रभावशाली तकनीक है?
A. समस्या के समाधान हेतु स्थिर पद-दर-पद निर्देश देना 
B. गलत जवाबों पर बच्चों को दंडित करना 
C. समस्या को हल करने के दौरान अगर बच्चे किसी बिंदु पर अटक जाएं तो उस समय संकेत और इशारे देना 
D. प्रक्रिया में अध्यापक का पूर्ण अहस्तक्षेप 

निम्नलिखित कथनों में से बुद्धिमत्ता के बारे में कौन-सा कथन सही है? 
A. बुद्धिमत्ता को केवल बुद्धि-लब्धि परीक्षणों द्वारा ही मापा जा सकता है
B. बुद्धिमत्ता सम्बन्धी व्यक्तिगत विभिन्नताओं में आनुवंशिकता की कोई भूमिका नहीं होती
C. एक क्षेत्र में उच्च बुद्धिमत्ता , अन्य क्षेत्रों में भी उच्च बुद्धिमत्ता सुनिश्चित करती है
D. बुद्धिमत्ता विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करने की योग्यता से अधिक है

एक घोड़े को देखकर, एक तीन वर्षीय बालिका चकित होकर बोली, “वाह! इतना बड़ा कुत्ता”। जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार, बालिका की यह प्रतिक्रिया, निम्न में से किसका उदाहरण है? 
A. आत्मसात्करण/समावेशन 
B. प्रतीकात्मकता 
C. वस्तु स्थायित्व 
D. आस्थगित अनुकरण 

‘भाषा एवं विचार’ के संबंध में लेव वायगोत्स्की ने क्या विचार प्रस्तूत किया था? 
A. भाषा, संज्ञानात्मक विकास को निर्देशित करती है
B. संज्ञानात्मक विकास, भाषा को निर्देशित करती है
C. भाषा और संज्ञान में कोई संबंध नहीं है
D. संज्ञान, भाषा से स्वतंत्र है

बच्चों में सृजनात्मकता को किस प्रकार सुसाध्य किया जा सकता है?
A. अन्वेषण को प्रोत्साहित करके
B. अध्यापक-केंद्रित शिक्षाशास्त्र द्वारा
C. लगातार अभ्यास और दोहराकर
D. केवल अनुकरण द्वारा

गुणज वैकल्य, सीधे तौर पर निम्न में से किस से संबंधित है? 
A. गति-विषयक अशक्तता से 
B. दूसरों के प्रेरकों/इरादों को समझने में प्रवाहिता से 
C. संगीतिक योग्यता से 
D. गणितीय संकल्पों के अधिगम में कठिनता से 

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (2009) के अन्तर्गत निजी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के दाखिले हेतु सीटों के आरक्षण का प्रावधान है। इन छात्रों के सफल समावेशन हेतु, एक अध्यापक को किस तरह के शिक्षा शास्त्र का इस्तेमाल करना चाहिए?
A. भेदभावात्मक 
B. अलगावात्मक
C. साम्यता पर आधारित 
D. समानता पर आधारित 

एक समावेशी कक्षा में, सूचना को किस तरह से प्रस्तुत करना चाहिए?
A. केवल शाब्दिक रूप में
B. केवल दृश्य रूप में
C. केवल मौखिक रूप में
D. बहुल रूप में

शिक्षा की समकालीन नीतियों के अनुसार, दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए कौन-सा मॉडल सुझाया गया है?
A. केवल व्यवसायिक शिक्षा
B. समावेशी शिक्षा
C. अलगावी शिक्षा
D. सम्मिलित एकीकृत शिक्षा

अधिगम प्रक्रिया के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
A. अधिगम एक निरन्तर प्रक्रिया है
B. अधिगम प्रक्रिया में त्रुटियां और गलतियां अप्रासंगिक है
C. अधिगम व्यक्तिगत एवं पर्यावर्णीय कारकों पर आधारित है
D. अधिगम चक्रीय रूप से होता है, अनुरेखीय रूप से नहीं

बच्चे को बार – बार यह बोलने से कि ‘वह अधिगम के लिए योग्य नहीं है’, किस संभावना को बढ़ावा देता है? 
A. बच्चा अधिगम के प्रति अनुत्प्रेरित / निष्प्रेरित हो जाएगा
B. अधिगम की गति में तेजी आ जाएगी
C. बच्चा अधिगम के प्रति अभिप्रेरित हो जाएगा
D. बच्चे के अधिगम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा

समस्या-समाधान कौशल को किस प्रकार बढ़ाया जा सकता है?
A. उपकरणों/सामग्रियों के परम्परागत इस्तेमाल पर ध्यान देकर
B. समस्याओं को मानक प्रारूपों में प्रस्तुत करके
C. समाधानों के वैकल्पिक तरीकों को मान कर
D. यंत्रवत याद करके

प्राथमिक कक्षाओं में संकल्प अध्यापन हेतु, विषयवस्तु को प्रस्तुत करने का कौन-सा क्रम सर्वाधिक उपयुक्त है? 
A. संकेत, चित्र, मूर्त सामग्री
B. चित्र, संकेत, मूर्त सामग्री
C. संकेत, मूर्त सामग्री, चित्र
D. मूर्त सामग्री, चित्र, संकेत

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part96

बच्चों के अधिगम पर कक्षा के वातावरण का काफी प्रभाव पड़ता है। प्रवीणती अभिमुखी अधिगम (वह अधिगम जो समझने पर जोर दे) संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए, कक्षा का वातावरण किस तरह का होना चाहिए?
A. प्रदर्शन अभिमुखी
B. स्पर्धात्मक एवं व्यक्तिपरक
C. अध्यापक प्रधान
D. सहकारात्मक एवं सहयोगात्मक

अधिगम के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
A. परिक्षाएं ही अधिगम का चरम लक्ष्य है
B. अधिगम एक निष्क्रिय प्रक्रिया है और इसमें अधिगमकर्ताओं की संलग्नता की जरूरत नहीं होती है
C. संवेगों का अधिगम प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं होता
D. अधिगम एक जटिल प्रक्रिया है जिसमें अधिगमकर्ताओं की सक्रीय संलग्नता की जरूरत होती है

अधिगम का सामाजिक-संरचनात्मक विचार, अधिगम प्रक्रिया में ________ की महत्वता पर जोर देता है
A. अन्तः क्रियाओं 
B. पुरस्कार और दंड 
C. अनुवांशिकता 
D. अनम्य/अटल शिक्षाशास्त्रीय उपागमों 

निम्न में से कौन-सा युग्म, घटक और अभिप्रेरणा स्त्रोत का सही रूप से मिला युग्म है?
A. आत्म-परितोषण – बाह्य अभिप्रेरणा 
B. जिज्ञासा – आंतरिक अभिप्रेरणा 
C. नकद पुरुस्कार – आंतरिक अभिप्रेरणा 
D. रूचि – बाह्य अभिप्रेरणा 

विद्यार्थियों में संकल्पनात्मक समझ को सुसाध्य करने हेतु, एक अध्यापिका को: 
A. छात्रों को केवल यंत्रवत रूप से सीखने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए
B. संकल्पों के वार्तालाप उदाहरण और गैर-उदाहरण को सम्मलित नहीं करना चाहिए। 
C. जो प्रस्तुत किया गया है और जो पहले से ही ज्ञात है, उन दोनों में संबंध स्थापित करने के अवसर प्रदान करने चाहिए
D. अध्यापन की व्याख्यान विधि पर ही सीमित रहना चाहिए

निम्न में से कौन-से कारक अधिगम को प्रभावित करते हैं?

(i) अभिप्रेरणा 

(ii) सामाजिक संदर्भ 

(iii) संवेग 

(iv) शिक्षाशास्त्रीय उपागम 

A. (i), (ii), (iv) 
B. (i), (iii), (iv)
C. (ii), (iii)
D. (i), (ii), (iii), (iv) 

एक किराने की दुकान पर सामान की मूल्य सूची निम्न रूप में अंकित की गई है:

 चावल (1 किग्रा)

 70 रुपये 

 काला चना (1 किग्रा)

 90 रुपये

 गेहूँ का आटा (1 किग्रा)

 45 रुपये

 धनिया पाउडर (250 ग्राम)

 40 रुपये

 मिर्च पाउडर (250 ग्राम)

 60 रुपये

नमक (1 पैकेट)

 25 रुपये

बिस्कुट (1 पैकेट)

 20 रुपये

 

आशीष को 5 किग्रा चावल, 5 किग्रा गेहूँ का आटा, 250 ग्राम धनिया पाउडर, 250 ग्राम मिर्च पाउडर, 2 किग्रा काला चना और बचे हुए पैसों से बिस्कुट के कुछ पैकेट खरीदने हैं। यदि उसके पास 1000 रुपये हैं, तो कितने बिस्कुट के पैकेट खरीदे जा सकते हैं?

A. 8
B. 7
C. 9
D. 10

– मैं एक दो अंकों की संख्या हूँ।

– दहाई के स्थान का अंक 2 का गुणज है और इकाई के स्थान का अंक 3 का गुणज है

– दोनों अंकों का योग एक अभाज्य संख्या है जो कि 52 का एक गुणनखंड है। 

वह संख्या कौन-सी है? 

A. 69
B. 46
C. 49
D. 83 

एक कार को भाड़े पर लेने के लिए किराए की दरें निम्न हैं:

80 किमी तक प्रति 8 घंटे के लिए 800 रुपये। 

प्रति अतिरिक्त घंटे के लिए 100 रुपये और प्रति अतिरिक्त किमी के लिए 10 रुपये। 

सुनील ने शहर A से B तक 250 किमी की यात्रा की। उसने सुबह 7:00 बजे प्रस्थान किया और उसी दिन शाम 4:00 बजे वह पहुँच गया।

उसे कितनी धनराशि का भुगतान करना है?

A. 2500 रुपये
B. 2600 रुपये 
C. 2700 रुपये
D. 2400 रुपये

अवरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या तीसरे स्थान पर होगी?

9.09, 9.009, 9.990, 9.909, 9.099

A. 9.990
B. 9.099
C. 9.909
D. 9.090 

चार अंकों की एक संख्या में, सैकड़ा के स्थान का अंक 0 है, दहाई के स्थान का अंक, इकाई के स्थान के अंक से दोगुना है, जबकि हजार के स्थान का अंक, इकाई के स्थान के अंक का तीन गुना है। यदि इकाई के स्थान पर अंक 2 है, तो संख्या कौन-सी है?
A. 4062
B. 6024
C. 6042
D. 4602 

एक दो-अंकीय संख्या और इन अंकों को उलटने पर बनी संख्या का योग 88 के बराबर होता है। ऐसी कितनी संख्याएँ हैं, जिनमें दहाई का अंक, इकाई के अंक से बड़ा है?
A. 5 
B. 3 
C. 4 
D. 8 

8 सेमी और 10 सेमी भुजाओं वाले एक आयत को चार समान आयतों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक छोटे आयत का परिमाप कितना होगा?
A. 36 सेमी
B. 9 सेमी
C. 18 सेमी
D. 20 सेमी

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. एक अभाज्य संख्या को जब किसी अन्य अभाज्य संख्या में जोड़ा जाता है तो हमेशा एक अभाज्य संख्या प्राप्त होती है। 
B. एक अभाज्य संख्या को किसी अन्य अभाज्य संख्या से गुणा करने पर हमेशा एक अभाज्य संख्या प्राप्त होती है। 
C. अभाज्य संख्याओं के गुणनखंड नहीं होते हैं। 
D. अपरिमित रूप से अनंत अभाज्य संख्याएँ होती हैं। 

वह संख्या क्या है, जिससे 88 और 160 को विभाजित करने पर क्रमशः 3 और 7 शेषफल प्राप्त होते हैं?
A. 13 
B. 17
C. 21 
D. 28 

मालिनी के पास केवल 2 रुपये और 5 रुपये के सिक्के हैं। यदि उसके पास कुल 36 सिक्के हैं और उसके पास कुल राशि 105 रुपये हैं, तो उसके पास 2 रुपये और 5 रुपये के कितने सिक्के हैं?
A. क्रमशः 26 और 10 
B. क्रमशः 25 और 11 
C. क्रमशः 21 और 15 
D. क्रमशः 24 और 12 

मान ज्ञात कीजिए: 14.5 × 3 + 18 ÷ 3 – 3 × 12.5
A. 6
B. 12
C. 56
D. 61.5

एक बगीचे में वृक्षों का एक-छठवाँ हिस्सा जामुन के वृक्ष हैं, वृक्षों के आधे हिस्से यूकेलिप्टस के वृक्ष हैं और शेष पीपल के वृक्ष हैं।

यदि जामुन के वृक्षों की संख्या 6 है, तो बगीचे में पीपल के कितने वृक्ष हैं?

A. 36 
B. 12 
C. 18 
D. 6 

एक ट्रेन 1 सितंबर, 2019 को 04:48 बजे विशाखापत्तनम से निकलती है और 2 सितंबर को 17:37 बजे अपने गंतव्य पर पहुँचती है।

ट्रेन का कुल यात्रा समय क्या है?

A. 30 घंटे 37 मिनट 
B. 36 घंटे 37 मिनट 
C. 36 घंटे 49 मिनट 
D. 38 घंटे 12 मिनट 

निम्नलिखित में से किसमें लंबाई को बढ़ते क्रम में व्यवस्थित किया गया है?
A. 5500 सेमी 50 मिमी, 500 डेसीमीटर 30 सेमी, 5500 मिमी, 50 मीटर
B. 50 मीटर, 5500 सेमी 50 मिमी, 55000 मिमी, 500 डेसीमीटर 30 सेमी 
C. 55000 मिमी, 500 डेसीमीटर 30 सेमी, 5500 सेमी 50 मिमी, 50 मीटर
D. 50 मीटर, 500 डेसीमीटर 30 सेमी, 55000 मिमी, 5500 सेमी 50 मिमी

270 सेमी लंबे एक तार को एक आयत का रूप दिया गया है। यदि इस आयत की चौड़ाई 50 सेमी है, तब इसकी लंबाई कितनी है? 
A. 60 सेमी
B. 75 सेमी
C. 85 सेमी
D. 90 सेमी

जब 35 लिखने के लिए कहा गया, तो कक्षा II के कुछ छात्रों ने 305 के रूप में लिखा। एक शिक्षक के रूप में, आप इस समस्या का समाधान कैसे करेंगे?
A. यह बता कर कि यह गलत है और उन्हें सही उत्तर प्राप्त करने के लिए कहेंगे
B. श्यामपट्ट पर सही उत्तर लिखकर
C. उनको अपनी कापी में दस बार सही उत्तर लिखने के लिए देकर
D. उन्हें मूर्त पदार्थ से विनिमेय नियम समझाकर

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part77

गणित के  प्राथमिक  पाठ्यक्रम में प्रतिचित्रण (मानचित्रण) के कौन-से पहलू विद्यमान हैं?

(A) मानचित्र का अर्थांकन 

(B) बिना पैमाने वाले आलेख 

(C) संकेतों (प्रतीकों) का प्रयोग 

(D) पैमाने के अनुसार आलेख खींचना 

A. A, C, D 
B. A, B, C 
C. B, C, D 
D. A, B, D 

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF), 2005 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा विषय प्राथमिक विद्यालय गणित पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं है?
A. पूर्णांक 
B. चौपड़ (टाइलिंग)
C. आकलन
D. सममिति 

मनकों का प्रयोग निम्नलिखित में से किन अवधारणाओं को समझाने के लिए किया जा सकता है?
A. संख्या बोध, भिन्न, प्रतिरूप 
B. भिन्न, स्थानीय मान, आयतन 
C. संख्या बोध, प्रतिरूप, आयतन 
D. संख्या बोध, चौपड़ (टाइलिंग), स्थानीय मान 

निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही हैं? 

(A) समस्या समाधान में लड़के, लड़कियों से अधिक योग्य होते हैं

(B) ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों को गणित कठिन लगता है।

(C) अध्यापक के विचारों का असर गणित सीखने वालों के प्रदर्शन पर होता है।

A. A 
B. B 
C. C 
D. A और B 

प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों को आंकड़ों का संग्रहण और अर्थांकन पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी योजना उत्तम है?
A. अभ्यास के लिए ढेर सारे प्रश्न उपलब्ध कराना 
B. विद्यार्थियों से सर्वेक्षण का संचालन करवाना 
C. कक्षा में क्विज़ (प्रश्नोत्तरी) का संचालन करना 
D. कक्षा में सामूहिक परिचर्चा (विचार-विमर्श) का संचालन करना 

एक छात्र कहता है कि समोसे का आकार त्रिभुज जैसा होता है। वह ज्यामितीय विवेचन में वैन हील (Van Hiele) के अनुसार किस स्तर पर है? 
A. दृश्यीकरण
B. विश्लेषण
C. संबंध स्थापित करना
D. स्वयंसिद्ध

निम्नलिखित में से किसे संरचनात्मक (रचनावादी) गणित कक्षा का लक्षण माना जा सकता है?
A. गणितीय परिभाषाओं को कंठस्थ करने को उच्च मान देना 
B. अध्यापक का केवल सही उत्तरों को केंद्रित करना 
C. छात्रों द्वारा की गई त्रुटियों को ज्ञान का महत्वपूर्ण स्रोत समझना 
D. छात्रों में पारस्परिक क्रियाओं को हतोत्साहित करना 

गणित के स्वरूप के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा सही नहीं है? 
A. गणित में प्रतिरूपों और संबंधों की पढ़ाई सम्मिलित है
B. गणित संख्याओं की पढ़ाई तक सीमित है
C. गणित में अमूर्तीकरण और मानसदर्शन (दृश्यीकरण) सम्मिलित है
D. गणित वास्तविक संसार से जुड़ा है

निम्नलिखित में से क्या छात्रों में त्रिविम (दिक्स्थान) समझ को विकसित करने के लिए संभवतः उपयुक्त नहीं है?
A. भारत के मानचित्र में विभिन्न शहरों के बीच दूरी का परिकलन करना
B. इसकी कल्पना करना कि दी हुई रेखाओं पर मोड़ने से एक कागज़ का टुकड़ा कैसा दिखेगा
C. निर्देश देना कि वे विद्यालय से घर कैसे जा सकते हैं
D. पेंसिल के ऊपरी दृश्य का पार्श्व दृश्य से सुमेलन करना

समतल आकृतियों के क्षेत्रफल को मापने के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
A. छात्रों को अवसर दिया जाना चाहिए कि वे विभिन्न सूत्रों की खोज करें। 
B. क्षेत्रफल मापने वाले सूत्रों को क्षेत्रों के अनुमान से पहले पढ़ाया जाना चाहिए। 
C. मापन के औपचारिक मानकों का परिचय और परिपालन के लिए ग्रिड पेपर लाभदायक साधन हो सकता है
D. क्षेत्रफल मापने के लिए नियमित आकृति वाले चौपड़ (टाइलिंग) लाभदायक साधन हो सकते हैं

निम्नलिखित में से मुक्त सिरे वाले प्रश्न को पहचानिए: 
A. एक गत्ते के डिब्बे का आयतन 480 m3 है। यदि इसकी लंबाई और चौड़ाई क्रमशः 10 m और 8 m है, तो इसकी ऊंचाई क्या होगी?
B. एक गत्ते के डिब्बे की चौड़ाई उसकी लंबाई की \(4 5 \) है और ऊंचाई, चौड़ाई की तीन-चौथाई है। यदि डिब्बे का आयतन 480 m3 है, तो इसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई ज्ञात कीजिए।
C. एक आयताकार खेत का क्षेत्रफल 480 m2 है। इसकी लंबाई और चौड़ाई क्या हो सकती है?
D. एक बड़े 3360 m2 वाले खेत में 480 m2 क्षेत्रफल वाले कितने आयताकार भूखंड समा सकते हैं?

गणित की अवधारणाओं के पदानुक्रमित संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
A. गुणन का गठन योग की अवधारणा पर हुआ है
B. भाग का गठन व्यवकलन की अवधारणा पर हुआ है
C. पूर्णांकों का गठन प्राकृतिक संख्याओं की अवधारणा पर हुआ है
D. भिन्नों का गठन दशमलव की अवधारणा पर हुआ है

प्राथमिक स्तर पर भिन्नों को पढ़ाने के लिए वांछनीय क्रियाकलाप को पहचानिए
A. भिन्न की प्रतिदिन की अवधारणाओं का, कक्षा की पढ़ाई में हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए
B. प्राथमिक स्तर पर केवल आधे और चौथाई का परिचय दिया जाना चाहिए
C. भिन्न की अवधारणा को विभिन्न स्थितियों में प्रदर्शित किया जाना चाहिए
D. महत्त्व दिया जाना चाहिए कि अंश और हर, पृथक संख्याएँ हैं

प्राथमिक स्तर पर गणित के आकलन के विषय में निम्नलिखित में से क्या वांछनीय नहीं है?
A. अवधारणाओं की समझ के आकलन पर महत्त्व दिया जाना चाहिए
B. एक विलक्षण परीक्षा प्रतिरूप का ही अनुकरण करना चाहिए
C. छात्रों के संदर्भ के प्रति आकलन को अतिसंवेदनशील होना चाहिए
D. यह आवश्यक है कि सभी बच्चों को उनकी गणितीय रुचि के अनुसार चुनौती दी जाए

हमारे देश के किस एक भाग के अधिकांश व्यक्ति अपने घरों के आंगन में टैपिओका और नारियल उगाते हैं और इनका उपयोग करके स्वादिष्ट भोजन तैयार करते हैं?
A. केरल 
B. गोवा 
C. असम 
D. आंध्र प्रदेश 

पक्षियों की उस प्रजाति का नाम क्या है जिसमें नर पक्षी अनेक सुन्दर घोंसले बनाते हैं और मादा पक्षी उनमें से केवल एक घोंसला चुनती हैं और उसमें अंडे देती हैं?
A. कलचिड़ी 
B. शकरखोरा 
C. टेलर बर्ड
D. बया (वीवर) 

आपका घर X पर स्थित है और आपके पिताजी की दुकान Y पर स्थित है। यद्यपि आपके पिताजी की दुकान ठीक सामने है परंतु बीच में गहरी नहर होने के कारण आप सीधे नहीं जा सकते हैं। अतः आप पहले ठीक दक्षिण में 200 m दूर जाते हैं और फिर ठीक पूर्व में 150 m लंबा पुल पार करते हैं। इसके पश्चात आप ठीक उत्तर में 200 m दूरी चलकर अपने पिता जी की दुकान पर पहुंचते हैं। Y के सापेक्ष आपके घर की निम्नतम दूरी और उसकी दिशा क्रमशः है?
A. 150 m ठीक पश्चिम में 
B. 150 m ठीक पूर्व में 
C. 350 m ठीक पश्चिम में 
D. 550 m ठीक दक्षिण-पश्चिम में 

डॉक्टर ने किसी व्यक्ति को प्रतिदिन दवाईयों के साथ हरे पत्तेदार सब्जियाँ, आँवला और गुड़ खाने का सुझाव दिया। यह व्यक्ति कोई रोगी होना चाहिए जो ____________पीड़ित है 
A. अनीमिया से 
B. बुखार से 
C. मलेरिया से 
D. मियादी बुखार से 

ब्रांज़ (कांसा) एक मिश्रातु है जिसके प्रमुख संघटक हैं-  
A. सीसा (लैड) और टिन 
B. कॉपर (ताँबा) और टिन 
C. कॉपर (ताँबा) और जिंक (जस्ता) 
D. एलुमिनियम, कॉपर (ताँबा) और टिन 

दुनिया में प्रसिद्ध पश्मीना के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए: 

(A) एक पश्मीना शाल में 6 स्वेटरों के बराबर गर्मी होती है

(B) कोमल पश्मीना पहाड़ी बकरियों की एक खास नस्ल से एकत्र किया जाता है जो 5000 मीटर ऊँचे पहाड़ों पर रहती हैं।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part105

(C) अत्यधिक सर्दी से बचाने के लिए बकरियों के शरीर पर गर्म बालों की एक परत उग आती है।

(D) पतले बालों को बकरियों के शरीर से काटने के पश्चात मशीनों द्वारा बुनाई की जाती है।

इनमें से सही कथन है/हैं: 

A. केवल B 
B. केवल D 
C. A, C और D 
D. A, B और C 

निम्नलिखित में से किस वर्ष में भुज (गुजरात) में भूकंप आया था जिसमें कम से कम हज़ार लोगों की मृत्यु हो गई थी?
A. 2000 
B. 2001 
C. 2002 
D. 2004 

हमारे देश की राजधानी की स्थिति के सापेक्ष हिमाचल प्रदेश की राजधानी (शिमला) और मध्य प्रदेश की राजधानी (भोपाल) क्रमशः स्थित है?
A. उत्तर और दक्षिण में 
B. दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पश्चिम में 
C. दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम में 
D. उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम में 

शिमला (हिमाचल प्रदेश) में रहने वाला कोई व्यक्ति पहले भोपाल (मध्य प्रदेश) का भ्रमण करना चाहता है और इसके पश्चात् गांधीनगर (गुजरात) जाना चाहता है। पहले उसकी यात्रा की दिशाएँ ___________ होंगी
A. दक्षिण पूर्व और इसके पश्चात पश्चिम की ओर 
B. दक्षिण पश्चिम और इसके पश्चात पूर्व की ओर 
C. दक्षिण और इसके पश्चात पश्चिम की ओर 
D. दक्षिण और इसके पश्चात पूर्व की ओर 

हमारे देश के किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की सीमा (समुद्रतट) अरब सागर से लगती है?
A. आंध्र प्रदेश 
B. कर्नाटक 
C. पुदुचेरी 
D. पश्चिम बंगाल 

विशेष प्रकार का नृत्य जिसे “चिराव” कहते हैं कहां के लोगों द्वारा किया जाता है? 
A. असम 
B. मिज़ोरम 
C. ओडिशा 
D. झारखण्ड 

यदि आप भारत के मानचित्र पर की सरल रेखा AB कोलकता (पश्चिम बंगाल की राजधानी जो बिंदु A पर है) से पुदुचेरी (जो बिंदु B है) तक खींचें, तो बिंदु B के सापेक्ष बिंदु A की दिशा होगी?
A. ठीक दक्षिण 
B. ठीक पश्चिम 
C. दक्षिण-पश्चिम 
D. उत्तर-पूर्व 

उस महिला व्यायामी (खिलाड़ी) का क्या नाम है जिसने 12 वर्ष आयु में ही वजह उठाने का अभ्यास आरम्भ कर दिया था, 130 kg तक का वजन उठाने में सफलता प्राप्त की तथा अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में 29 पदक जीते हैं?
A. सुनीता विलियम 
B. वाहीदा प्रिज़्म 
C. बछेन्द्री पाल 
D. कर्णम मल्लेश्वरी 

किसी पर्यटक एर्नाकुलम टाउन से वडोदरा जाने के लिए 10 नवंबर, 2021 को रेलगाड़ी में चढ़ारेलगाड़ी एरनाकुलम टाउन से 22:40 बजे चली और 12 नवंबर, 2021 को 14:10 बजे वडोदरा पहुँची। यदि इन दोनों शहरों के रेलवे स्टेशनों के बीच की दूरी 1896 km है, तो पर्यटक की यात्रा के समय ट्रेन की औसत चाल क्या थी?
A. 96 km/hr
B. 72 km/hr
C. 48 km/hr
D. 36 km/hr

मसालों का वह समूह जिसके प्रत्येक सदस्य को केरल में उगाया जाता है, कौन सा है?
A. काली मिर्च, हल्दी, तेजपत्ता 
B. तेजपत्ता, काली मिर्च, इलायची 
C. जीरा, लाल मिर्च, तेजपत्ता 
D. जीरा, काली मिर्च, इलायची 

EVS के संदर्भ में बच्चा अपने वातावरण को निम्न में से किस ढंग से देखता है?
A. उसके पृथक रूप से 
B. समग्र रूप में 
C. उसके साधारण रूप में 
D. उसके थीम के रूप में 

EVS पाठ्यचर्या की रूपरेखा निम्न में से किस आधार पर बनाई गयी है? 
A. विषयवस्तु पर 
B. पाठ्यक्रम पर 
C. थीम पर 
D. विषय वस्तु एवं पाठ्यक्रम दोनों पर 

NCF 2005 कक्षा III से V तक EVS को एक ऐसे विषय के रूप में देखता है जो निम्न संप्रत्ययों एवं विचार वस्तुओं को आपस में एकीकृत करता है- 
A. विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान 
B. विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भाषाएं एवं गणित 
C. विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं पर्यावरण शिक्षा 
D. विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं भाषाएं 

एक EVS की अध्यापिका को अपनी EVS की कक्षा में निम्न में से किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है?

(A) कक्षा के बहु सांस्कृतिक आयाम 

(B) प्रत्येक छात्र की भावनाएँ 

(C) प्रत्येक के समुदाय, संस्कृति एवं जीवनशैली 

(D) कक्षा में अनुशासन तथा उसकी व्यवस्था 

A. केवल A तथा D 
B. केवल B तथा D 
C. केवल C तथा D 
D. केवल A, B तथा C 

प्राथमिक स्तर में EVS शिक्षण का सबसे उपयुक्त लक्ष्य है-
A. EVS के विभिन्न प्रत्ययों के वर्णन एवं परिभाषाएं विकसित करना 
B. अपने वातावरण का अन्वेषण करने के लिए विद्यार्थियों को पर्याप्त अवसर देना 
C. विद्यार्थियों को EVS के संप्रत्ययों के अधिगम के लिए सहायक होना 
D. शिक्षक द्वारा साझा की हुई मूर्त जानकारी द्वारा विद्यार्थियों को EVS अधिगम के लिए प्रोत्साहित करना 

EVS की पाठ्यचर्या में परिवार एवं मित्र क्या हैं?
A. थीम 
B. उप-थीम 
C. विषय वस्तु 
D. पाठ्यक्रम 

अर्थपूर्ण EVS अधिगम संभव हो सकता है यदि- 
A. विद्यार्थियों के स्थानीय अनुभव विद्यालय के अनुभवों से संबंधित हों।
B. विद्यालय के ज्ञान का प्रयोग ज्ञान की रचना के लिए किया गया हो
C. विद्यार्थियों के स्थानीय अनुभवों को उचित महत्त्व न दिया जाए
D. प्रशिक्षित EVS के शिक्षकों के अनुभवों का प्रयोग किया गया हो। 

EVS की शिक्षा में शिक्षकों द्वारा किए गए क्रिया-कलापों के पश्चात प्रामाणिक एवं अर्थपूर्ण शिक्षा हेतु ______ होना चाहिए। 
A. विचार विमर्श 
B. क्रिया-कलापों की सूची बनाना 
C. क्रिया-कलापों के चरण याद करना 
D. क्रिया-कलापों की पुनरावृत्ति करना 

EVS कक्षाओं में सामूहिक गतिविधियों द्वारा अधिगम को बढ़ावा दिया जाता है क्योंकि- 
A. यह सहपाठी अधिगम उपलब्ध कराती है। 
B. यह विद्यार्थियों में सामाजिक आदान-प्रदान को सुधारती है। 
C. यह विद्यार्थियों में सहपाठी एवं सामाजिक अधिगम उपलब्ध कराती है व उसमें सुधार लाती है। 
D. विद्यार्थी केवल सामूहिक अधिगम की मांग करते हैं। 

निम्नलिखित में से क्या EVS के अधिगम में प्रक्रिया कौशल को चिन्हित करता है?
A. वर्गीकरण 
B. वर्णन 
C. कथन 
D. स्मरण 

EVS की शिक्षा में शिक्षकों द्वारा अभिभावकों एवं समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देने का सबसे उपयुक्त उद्देश्य है- 
A. शिक्षक को विद्यार्थियों की सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को जानने का अवसर देना 
B. राष्ट्र की नीतियों की प्रस्तावनों का पालन करना 
C. विद्यालय में अनुशासन बनाए रखना 
D. विद्यार्थियों को जानना तथा उनकी शिक्षा में उनका मार्गदर्शन करना 

प्राइमरी स्तर पर EVS कक्षाओं की चुनौतियों व विषयों/समस्याओं को भली प्रकार निम्न में से किसके द्वारा संबोधित किया जा सकता है?
A. व्याख्यान एवं विचार विमर्श 
B. मुक्त वाद विवाद 
C. व्याख्यान एवं प्रदर्शन 
D. विचार विमर्श के उपरान्त वाद विवाद 

ईवीएस में बच्चों के अधिगम का गुणात्मक आकलन निम्न द्वारा किया जा सकता है- 

(A) बच्चों के विचारों का अभिलेख, अवलोकन की रिपोर्ट

(B) प्रक्रिया कौशलों का अवलोकन 

(C) कागज़-पेंसिल परीक्षण

(D) उपलब्धि परीक्षण

A. केवल A तथा B 
B. केवल C तथा D 
C. केवल A, B तथा D 
D. केवल A, B तथा C 

निम्न में से कौनसा EVS शिक्षण में रचनात्मक आकलन का उपकरण है?

(A) पोर्टफोलियो 

(B) उपाख्यानात्मक अभिलेख 

(C) दर-मापक पैमाना 

(D) अवलोकन एवं रिकॉर्ड लिखना 

A. A, B & C 
B. A, B & D
C. A, C & D 
D. A, B, C & D 

X

Y

”पशुओं के चित्र बनाना

अंगुलियों तथा अंगूठे की छाप के उपयोग से”

उपर्युक्त वाक्यांश में (X) तथा (Y) को पहचानें। 

(A) X क्रिया है तथा Y संज्ञा है। 

(B) X क्रियापरक क्रिया है तथा Y पाठ्यवस्तु है। 

(C) X संज्ञानात्मक क्रिया है तथा Y पाठ्यवस्तु है। 

(D) X पाठ्यवस्तु है तथा Y क्रिया है। 

A. B, C तथा D 
B. A, B तथा C 
C. A, B तथा D 
D. A, C तथा D 

Leave a Comment

error: