वह अवस्था कौन सी है जो बाल्यावस्था से वयस्कता में परिवर्तन को चिन्हित करती है?
A. प्रारंभिक बाल्यावस्था
B. माध्यमिक बाल्यावस्था
C. पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था
D. किशोरावस्था
निम्न में से किसके लिए स्थूल गामक कौशल के उपयोग की आवश्यकता होगी?
A. ब्रश से पेपर पर पेंटिंग करना
B. पेपर के टुकड़े काटना और चिपकाना
C. सुई में धागा डालना
D. चलना और दौड़ना
_____________ समाजीकरण की प्रथम संस्था है।
A. परिवार
B. विद्यालय
C. मित्र
D. मीडिया
यह मान्यता कि भौतिक वस्तुएँ जैसे गुड़िया, कार में सजीव गुण होते हैं, क्या कहलाती है?
A. जीववादी सोच
B. पदानुक्रमित सोच
C. केन्द्रीकरण
D. वर्गीकरण
अभिकथन (A) : चार वर्षीय रिया लम्बे और चौड़े दो बर्तन में एक ही समय में समान मात्रा में पानी डालते समय बर्तनों की ऊँचाई और चौड़ाई को एक ही समय में ध्यान में नहीं रख पाती है।
कारण (R) : जीन पियाज़े के अनुसार रिया संज्ञानात्मक विकास के पूर्व-संक्रियात्मक चरण में है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
संकेतों व अन्य तरीकों द्वारा बच्चों को जरूरत पड़ने पर मदद करना किसका उदाहरण है?
A. पाड़
B. पुनर्बलन
C. कंडीशनिंग
D. संज्ञानात्मक द्वंद्व
बच्चों की शिक्षा के लिए वायगोत्स्की के सिद्धान्त का अनुप्रयोग क्या प्रस्तावित करता है?
A. सहयोगात्मक अधिगम
B. क्रियाप्रसूत अधिगम
C. रटन्त अधिगम
D. निष्क्रिय अधिगम
कोहलबर्ग के नैतिक विकास के किस चरण में व्यक्ति अपने व्यवहार के परिणाम के बजाए दूसरों की अपेक्षानुसार कार्य करता है?
A. पूर्व-संक्रियात्मक चरण
B. पूर्व-परंपरागत चरण
C. परंपरागत चरण
D. उत्तर-परंपरागत चरण
एक प्रगतिशील कक्षा ______________
A. परीक्षा-केन्द्रित होती है।
B. पाठ्यपुस्तक-केन्द्रित होती है।
C. शिक्षक-केन्द्रित होती है।
D. शिक्षार्थी-केन्द्रित होती है।
रेनू एक विद्यालय में परामर्शदाता है। हावर्ड गार्डनर के सिद्धान्त के अनुसार प्रभावी परामर्शदाता के रूप में उसके पास कौन-सी बुद्धि होनी चाहिए?
A. भाषाई
B. स्थानिक
C. पारस्परिक (अंतर्वैयक्तिक)
D. अंत: वैयक्तिक
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, एक शिक्षक को शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के दौरान प्राइमरी स्कूल के बच्चों से संप्रेषण के लिए किस भाषा का प्रयोग करना चाहिए?
A. केवल क्षेत्रीय भाषा
B. केवल हिंदी भाषा
C. केवल अंग्रेजी भाषा
D. बच्चों की मातृ भाषा
पाँच साल की वैशाली ने अपनी माँ से कहा। “माँ, मुझे अमित की तरह फुटबाल चाहिए।” वैशाली को जवाब देते हुए उसकी माँ ने कहा, “फुटबाल से तो केवल लड़के खेलते हैं, मैं तुम्हारे लिए एक छोटी सी प्यारी गुड़िया लाऊँगी।” माँ का जवाब क्या दर्शाता है?
A. लैंगिक भूमिका में लचीलापन
B. लैंगिक समता
C. लैंगिक रूढ़िबद्धता
D. लैंगिक प्रासंगिकता
बच्चों का नामीकरण व उन्हें वर्गों में बाँटना
A. अर्थपूर्ण अधिगम को बढ़ावा देगा व सुसाधित करेगा।
B. बच्चों के समूह में हीनता और सीखने की लाचारी को जन्म देगा।
C. सभी बच्चों के अधिगम की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक सकारात्मक रणनीति है।
D. बच्चों के आत्म-सम्मान और प्रदर्शन पर कोई प्रभाव नहीं डालेगा।
सतत व व्यापक मूल्यांकन के क्या मायने हैं?
A. विद्यार्थियों की एक-दूसरे से तुलना करना।
B. बच्चे के समग्र विकास से जुड़ी सभी स्कूली गतिविधियों के आकलन के सभी पहलुओं को शामिल करना।
C. केवल शैक्षिक गतिविधियों के आधार पर बच्चों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करना।
D. अगली कक्षा में प्रोन्नति निर्धारित करने के लिए वर्ष के अंत में बच्चों का मूल्यांकन करना।
प्रभावी शिक्षक कक्षा में शिक्षण-अधिगम की प्रक्रिया में अकसर जाँच करने वाले प्रश्नों का प्रयोग करते हैं। इससे शिक्षक को किस प्रकार का मूल्यांकन करने में मदद मिलेगी?
A. योगात्मक मूल्यांकन
B. रचनात्मक मूल्यांकन
C. मानकीकृत मूल्यांकन
D. मानक- संदर्भित मूल्यांकन
एक समावेशी कक्षा में शिक्षिका की क्या भूमिका है?
A. बच्चों की विविध आवश्यकताओं का पता लगाना व उनका ख्याल रखना
B. केवल कुछ विशेष विद्यार्थियों पर ध्यान देना
C. बच्चों को उनकी अकादमिक क्षमता के आधार पर पहचानना व उनका पृथक्करण करना
D. खास जरूरतों वाले बच्चों को विशेषज्ञ के पास भेजना व सुनिश्चित करना कि उन्हें अलग संकाय में पढ़ाया जाए
विविध समूह के विद्यार्थियों के शिक्षण के दौरान एक शिक्षिका को क्या ध्यान में रखना चाहिए?
(i) हर विद्यार्थी को स्वीकारना व सम्मान देना
(ii) सांस्कृतिक विभिन्नताओं को अनदेखा करना
(iii) सुसंगत संप्रेषण बनाए रखना
(iv) अप्रत्यक्ष निर्देश देना
(v) विद्यार्थियों को स्वायत्तता व लचीलापन देना
A. (i) (ii) (iii)
B. (ii) (iii) (iv)
C. (i) (iii) (v)
D. (iii) (iv) (v)
एक विद्यार्थी जिसे दृष्टिबाधिता है, की विशिष्ट जरूरतों के लिए एक शिक्षक को
A. विविध तरह के दृश्यिक प्रस्तुतीकरण पर ध्यान देना चाहिए
B. कई प्रकार की स्पर्शनीय और हस्तकौशल सामग्री का उपयोग करना चाहिए
C. बहुत सी मूक फिल्में दिखानी चाहिए
D. बहुत सी संरचित वर्कशीट जिसमें चित्र हो देनी चाहिए
सामाजिक अंतः क्रिया और मौखिक संप्रेषण में चुनौती किसका विशिष्ट अभिलक्षण है ?
A. स्वलीनता
B. अवधान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार
C. पठनवैकल्य
D. गुणजवैकल्य
शिक्षिका बच्चों को विभिन्न रंगों वाली चिकनी मिट्टी देकर कहती है कि उनके मन में जो आता है, वह बनाएँ। इसके माध्यम से, वह बच्चों में ___________ को बढ़ावा देना चाहती है।
A. सृजनात्मकता
B. रटना
C. असहयोग
D. अनुशासनहीनता
बचपन के प्रारंभिक सालों में किसके विकास पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए ?
(i) शारीरिक कौशल
(ii) सामाजिक कौशल
(iii) संज्ञानात्मक क्षमता
(iv) संवेगात्मक कौशल
(v) अमूर्त तर्क
A. (i) (ii)
B. (i) (iii)
C. (i) (ii) (iii) (iv)
D. (i) (ii) (iii) (iv) (v)
रचनावादी कक्षा में, अर्थपूर्ण सीखना
A. जानकारी के भंडारण व उपयोजन से होता है।
B. अन्वेषण व अंतः क्रिया के द्वारा खोज की प्रक्रिया है।
C. इनाम व सज़ा के प्रयोग से होता है।
D. बारंबार वेधन तथा अभ्यास से होता है।
एक शिक्षिका एक बच्ची, जो एक अवधारणा को समझने में असमर्थ है, को संकेत और इशारे प्रदान करते हुए मिलकर कार्य करती है। यह प्रक्रिया क्या कहलाती है?
A. पाड़
B. शिक्षक-केन्द्रित शिक्षाशास्त्र
C. अनुरक्षण पूर्वाभ्यास
D. प्रत्यक्ष निर्देश
अभिकथन (A) : एक शिक्षिका कक्षा को संवादात्मक बनाने के लिए बच्चों के आसपास के पर्यावरण से उदाहरण शामिल करती है।
तर्क (R) : सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ की सीखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका है।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
निम्न में से क्या बच्चे के समस्या समाधान में बाधा उत्पन्न करेगा?
A. समस्या को सही से पहचानना
B. समस्या को स्पष्टता से परिभाषित करना
C. पहले सुलझाई गई मिलती-जुलती समस्याओं के बारे में सोचना
D. वस्तुओं के इस्तेमाल के पारम्परिक तरीके पर स्थिर रहना
अभिकथन (A) : विद्यार्थियों द्वारा की गई गलतियाँ व त्रुटियाँ शिक्षकों व विद्यार्थियों की असफलता को दर्शाती हैं।
तर्क (R) : बच्चों में खुद से सोचने की क्षमता नहीं होती तथा उनके अधिगम को सुनिश्चित करने के लिए उन्हें लगातार निर्देश देने पड़ते हैं।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा संवेग नहीं है?
A. स्मृति
B. क्रोध
C. प्यार
D. भय
प्राथमिक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों में आंतरिक अभिप्रेरणा को बढ़ावा देने के लिए क्या कर सकती है ?
A. हर विद्यार्थी के हर एक प्रयास की प्रशंसा करें।
B. बच्चों को सीखने में आनंद की अनुभूति को प्रोत्साहित करें।
C. विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दे।
D. अवांछनीय व्यवहार को दंडित करें।
बच्चे का समग्र शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य अधिगम _________
A. को प्रभावित नहीं करता है।
B. में बाधा डालता है।
C. से संबंधित नहीं है।
D. को सुसाधित करता है।
रूही का मानना है कि उसने ठीक से पढ़ाई नहीं की थी जिसके कारण उसके विज्ञान की परीक्षा में अच्छे नम्बर नहीं आए जबकि वह विज्ञान में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। रूही अपने प्रदर्शन का आरोपण किस कारक को कर रही है?
A. पर्यावरणीय कारक
B. योग्यता की कमी
C. प्रयास की कमी
D. कठिन भाग्य
चार अंकों की सबसे बड़ी संख्या तथा चार अंकों की सबसे छोटी संख्या के अंतर को जब 15 से भाग दिया जाए, तो शेषफल कितना प्राप्त होगा?
A. 11
B. 12
C. 13
D. 14
(11 इकाई + 10 दहाई + 12 सैकड़ा – एक हजार) किसके बराबर है?
A. 310
B. 311
C. 312
D. 313
15, 20 तथा 25 के सबसे छोटे सार्व गुणज और सबसे बड़े सार्व गुणनखंड का अंतर ज्ञात कीजिए।
A. 115
B. 140
C. 275
D. 295
गुणनफल 201 × 105 में क्या जोड़ा जाए, जिससे 21171 प्राप्त हो ?
A. 65
B. 66
C. 67
D. 68
किसी विद्यालय में, 1260 विद्यार्थी हैं, जिनमें से दो-तिहाई लड़के हैं और शेष लड़कियाँ हैं। लड़कों की संख्या के तीन-चौथाई खिलाड़ी हैं और लड़कियों की संख्या के आधे भी खिलाड़ी हैं। विद्यालय में उन विद्यार्थियों की संख्या ज्ञात कीजिए जो खिलाड़ी नहीं हैं।
A. 380
B. 400
C. 420
D. 450
\(9/4\) में कितने \(3/8\) हैं ?
A. 3
B. 6
C. 9
D. 12
नीना ने एक सब्जी की दुकान से, 3 किग्रा 650 ग्राम प्याज और 1 किग्रा 800 ग्राम टमाटर खरीदे। प्याज का वजन टमाटर के वजन से कितना अधिक है?
A. 1 किग्रा 150 ग्राम
B. 2 किग्रा 650 ग्राम
C. 2 किग्रा 150 ग्राम
D. 1 किग्रा 850 ग्राम
मानचित्र पर आधा सेंटीमीटर, भूमि पर 225 किमी को दर्शाता है। यदि दो शहर, भूमि पर 1800 किमी दूर हैं, तो मानचित्र पर उनके बीच की दूरी ज्ञात कीजिए।
A. 3 सेमी
B. 4 सेमी
C. 6 सेमी
D. 8 सेमी
\(71/2\) दिनों में मिनटों की संख्या निम्न में से किसमें सेकंडों की संख्या के बराबर है?
A. 3 घंटे
B. \(31/2\) घंटे
C. 4 घंटे
D. \(41/2\) घंटे
30 सेमी भुजा वाले घनों की संख्या, जो एक घनाभाकार बक्से, जिसकी विमाएँ 7.2 मीटर × 5.4 मीटर × 1.8 मीटर हैं, में रखे जा सकते हैं, निम्न में से कौन-सा है।
A. 2592
B. 2594
C. 2596
D. 2598
अंग्रेजी के अक्षरों ‘H’ और ‘E’ में समकोणों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 5
B. 6
C. 7
D. 8
एक वर्ग का परिमाप 120 cm है। एक आयत की लंबाई इस वर्ग की भुजा की दोगुनी है। आयत का परिमाप 156 cm है। आयत और वर्ग के क्षेत्रफलों में अंतर कितना है?
A. 90 cm2
B. 145 cm2
C. 150 cm2
D. 180 cm2
किसी टेस्ट में, 25 विद्यार्थियों द्वारा प्राप्तांक नीचे दिए गए हैं :
54, 68, 42, 71, 56, 62, 71, 78, 51, 72, 53, 44, 58, 47, 64, 41, 57, 89, 53, 84, 57, 45, 48, 52, 62
कितने विद्यार्थियों के प्राप्तांक 55 और 75 के बीच में हैं?
A. 10
B. 11
C. 12
D. 13
निम्न तालिका एक दुकानदार द्वारा सप्ताह के 6 दिनों में बेची गई पुस्तकों की संख्या को दर्शाती है :
| दिन | रविवार | सोमवार | मंगलवार | बुधवार | गुरुवार | शुक्रवार |
| बेची गई पुस्तकों की संख्या | 65 | 40 | 30 | 50 | 20 | 70 |
दुकानदार द्वारा रविवार, सोमवार और गुरुवार को बेची गई पुस्तकों की कुल संख्या तथा शुक्रवार और बुधवार को बेची गई पुस्तकों की कुल संख्या में कितना अंतर है?
A. 5
B. 4
C. 3
D. 6
निम्न पैटर्न का अवलोकन कीजिए :
2 × 1 = 2
3 × 2 = 6
5 × 3 = 15
7 × 4 = 28
11 × 5 = 55
13 × 6 = 78
17 × 7 = 119
19 × 8 = 152
___ × 9 = ____
उपर्युक्त पैटर्न में लुप्त संख्याएँ ज्ञात कीजिए।
A. 21 और 189
B. 23 और 207
C. 25 और 225
D. 29 और 261
प्राथमिक श्रेणी के बच्चों के लिए ‘सन्निकटन एवं अनुमान’ की समझ निम्नलिखित संकल्पनाओं में से किस संकल्पना के विकास की ओर ले जाएगी?
(a) संक्रामिता
(b) मापन
(c) नमूनों
(d) परिकलनों
सही विकल्प का चयन कीजिए :
A. (a), (c) और (d)
B. (a), (b) और (c)
C. (b), (c) और (d)
D. (a), (b) और (d)
जब एक बच्चे को पाँच सौ सड़सठ को लिखने के लिए कहा गया, तब उसने उसे 50067 लिखा। इस त्रुटि का सर्वाधिक उपयुक्त कारण क्या हो सकता है?
A. बच्चा कक्षा में ध्यान नहीं दे रहा है और एक ध्यानशून्य श्रोता है।
B. बच्चा एक सतर्क श्रोता है किंतु स्थानीय मान की अवधारणा को स्थापित नहीं कर पाया है।
C. बच्चा केवल दो-अंकीय संख्याएँ पहचानता है।
D. स्थानीय मान की अवधारणा पढ़ाने में शिक्षक की अक्षमता।
निम्नलिखित में से कौन-सा, संस्कृति विशिष्ट ज्ञान का उदाहरण है जो कि प्रारंभिक स्तर के गणित अधिगम में बहुत छोटे बच्चों द्वारा प्रदर्शित किया जाता है?
A. अधिगमकर्ता द्वारा प्रयुक्त संख्या शब्द
B. संख्या संक्रियाएँ
C. दिक्स्थान संबंधी समझ
D. गणितीय पहेलियाँ आदि हल करना
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गणित के अधिगम के संबंध में सही है?
A. लड़कियों की तुलना में लड़के गणित सीखने में बेहतर हैं।
B. विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों के लिए अलग कक्षाएँ होनी चाहिए क्योंकि वे अन्य बच्चों के साथ नहीं सीख सकते हैं।
C. प्रत्येक व्यक्ति गणित सीख सकता है।
D. गणित में प्रक्रियात्मक प्रवाह सदैव अवधारणात्मक स्पष्टता की ओर ले जाएगा।
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005, गणित की पाठ्यचर्या को “महत्वाकांक्षी” होने के लिए तर्क प्रस्तुत करता है । इस दृष्टि को दर्शाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा/से सर्वाधिक उपयुक्त है/हैं?
(a) पाठ्यचर्या का संख्या- ज्ञान में विद्यार्थियों की क्षमताओं का विकास करना आवश्यक है।
(b) पाठ्यचर्या का गणितीय चिंतन एवं विवेचन के लिए विद्यार्थियों के आंतरिक संसाधनों का विकास करना आवश्यक है।
(c) पाठ्यचर्या का गणितीय पहेलियों को हल करने में विद्यार्थियों की क्षमता का विकास करना आवश्यक है।
सही विकल्प का चयन कीजिए :
A. (a) और (c)
B. केवल (b)
C. (b) और (c)
D. (a) और (b)
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार, प्राथमिक स्तर के गणित पाठ्यक्रम को ______ पर सबसे कम केंद्रित होना चाहिए।
A. प्रासंगिक गणितीय शब्दावली के विकास
B. दिक्स्थान संबंधी समझ के विकास
C. प्रतिमानों/प्रतिरूपों की पहचान
D. समस्याओं को हल करने के लिए मानक कलन विधियों के उपयोग
निम्नलिखित में से कौन-सा रचनात्मक आकलन का उद्देश्य नहीं है ?
A. बच्चे की भ्रांतियों के बारे में जानना
B. ज्ञान के निर्माण में बच्चे की समझ को आँकना
C. पिछली अवधारणा पर आधारित नई अवधारणा को प्रस्तुत करना
D. यह जानना कि शिक्षण युक्ति/विधि उपयुक्त है या नहीं
प्राथमिक कक्षा की एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों में गणितीय तर्कणा/विवेचन के कौशल के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
निम्नलिखित में से कौन से कार्य उसकी सबसे उपयुक्त तरीके से सहायता कर सकते हैं?
A. अपनी कक्षा में गणितीय क्रीड़ाओं और पहेलियों का उपयोग करना
B. अभ्यास के लिए, दिए गए एक सूत्र पर आधारित बहुत सारे प्रश्न देना
C. नियमित कक्षा परीक्षाओं का आयोजन करना
D. श्यामपट्ट पर पाठ्यपुस्तक के प्रश्नों को हल करना
निम्नलिखित में से कौन-सा स्कूलों की पाठ्यचर्या व शिक्षाशास्त्र के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की प्रस्तावनाओं का निरूपण करता है?
(a) अधिगम समग्र और एकीकृत होना चाहिए।
(b) 5 + 3 + 3 + 4 के नए डिज़ाइन में स्कूल पाठ्यक्रम और शिक्षणशास्त्र को पुनर्गठित करना।
(c) 5 + 2 + 3 + 3 के नए डिज़ाइन में स्कूल पाठ्यक्रम और शिक्षणशास्त्र को पुनर्गठित करना।
(d) बुनियादी चरण में औपचारिक पाठ्यपुस्तकों से अधिगम सम्मिलित होना चाहिए।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. (a) और (c)
B. (a) और (b)
C. (b) और (d)
D. (c) और (d)
एक शिक्षक हस्तकौशल सामग्री जैसे कि ब्लॉक, मार्बल, इत्यादि का उपयोग गुणन की अवधारणा को विकसित करने के लिए करता है। इस प्रकार की हस्तकौशल सामग्री का उपयोग :
A. शिक्षार्थियों में दुविधा / असमंजस उत्पन्न करता है।
B. औपचारिक कलन-विधियों को समझने में बाधा डालता है।
C. छोटे बच्चों को खाली समय देता है।
D. अवधारणात्मक अधिगम में सहायक होता है।
निम्नलिखित में से किसका उपयोग बच्चों में किसी विशेष अवधारणा के प्रति भ्रांतियों एवं अधिगम में आ रही कठिनाइयों के विश्लेषण के लिए किया जाता है?
A. मानक- संदर्भित परीक्षण
B. मानदण्ड – संदर्भित परीक्षण
C. नैदानिक परीक्षण
D. उपचारात्मक परीक्षण
कथन में दी गई जानकारी के आधार पर, निम्नलिखित में से कौन-सी सुझाई गई शिक्षण विधियाँ शिक्षार्थी को गणितीय ज्ञान का निर्माण करने का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करती हैं?
कथन : एक शिक्षक इस अवधारणा को पढ़ाना चाहता है कि चतुर्भुज में कोणों का योगफल 360° है।
शिक्षण विधियाँ :
I. शिक्षक श्यामपट्ट पर एक चतुर्भुज बनाता है और उसके कोणों को चांदा का उपयोग करके मापता है और दिखाता है कि कोणों का योगफल 360° के बराबर है।
II. शिक्षक कागज के एक टुकड़े पर एक चतुर्भुज बनाता है और फिर उसका एक विकर्ण बनाता है ताकि चतुर्भुज को दो त्रिभुजों में विभाजित किया जा सके। वह त्रिभुजों के कोण योग गुणधर्म का उपयोग करके दिखाता है कि चतुर्भुज के कोणों का योगफल 360° है।
III. शिक्षक छात्रों को कागज के एक टुकड़े पर विभिन्न प्रकार के चतुर्भुज बनाने के लिए कहता है और उनके आंतरिक कोणों को मापने और प्रत्येक प्रकार के चतुर्भुज में कोणों का योग ज्ञात करने के लिए कहता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए :
A. केवल I
B. केवल III
C. I और II
D. II और III
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार, विविध संस्कृतियों में पटरी विक्रेताओं और आम लोगों द्वारा उपयोग किये जाने वाले गणित को प्राइमरी कक्षा के गणित पाठ्यचर्या में शामिल किए जाने हेतु निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
A. औपचारिक गणित और पटरी विक्रेताओं तथा आम लोगों द्वारा प्रयोग किए जाने वाले गणित में कोई संबंध नहीं है।
B. आम लोगों द्वारा प्रयुक्त गणितीय क्रियाएँ काफी समृद्ध और महत्वपूर्ण हैं और उनको कक्षायी चर्चा में शामिल किया जा सकता है।
C. विभिन्न संस्कृतियों में प्रयुक्त गणितीय व्यवहारों को शामिल करना गणित के अधिगम को रुचिपूर्ण और प्रासंगिक बनाने के लिए किया जा सकता है।
D. विविध पृष्ठभूमि से आए बच्चे संख्याओं, गिनती और परिकलन के विभिन्न तरीकों को कक्षायी चर्चा में शामिल कर सकते हैं।
जब बच्चों को दो भिन्नों को जोड़ने के लिए कहा जाता है, तब एक सामान्य त्रुटि जो गणित का शिक्षक अक्सर पाता है, वह यह है कि बच्चे अंश को अंश के साथ और हर को हर के साथ जोड़ते हैं। ऐसी त्रुटि का सबसे संभावित कारण क्या हो सकता है?
A. लिखित अभ्यास का अभाव
B. कक्षा में सतर्कता का अभाव
C. प्राकृतिक संख्याओं के योग से संबंधित बच्चों की पूर्व समझ
D. शिक्षण अधिगम सामग्री की अनुपलब्धता
निम्नलिखित में से आकलन की कौन-सी विधि अधिगमकर्ताओं के बीच गणित में भय और चिंता को कम करने में सहायता करेगी ?
(a) परियोजना
(b) सहयोगी अधिगम कार्य
(c) पेपर – पेंसिल टेस्ट
(d) योगात्मक आकलन
सही विकल्प का चयन कीजिए :
A. (b) और (c)
B. (a) और (d)
C. (b) और (d)
D. (a) और (b)
निम्नलिखित में से किसी अध्यापक का कौन-सा कथन ‘लिंग पूर्वाग्रह’ का प्रदर्शन करता है?
A. “विद्यार्थियों! तुम सभी ने अच्छा काम किया है!”
B. “लड़कों! तुम हमेशा शोर मचाते हो!”
C. “लड़कों और लड़कियों, चलो हम सब एक खेल खेलें।”
D. “विद्यार्थियों, मैं तुम्हारे प्रदर्शन से खुश नहीं हूँ।”
सौर सेल के निर्माण हेतु किस पदार्थ का उपयोग किया जाता है?
A. लैड
B. सोडियम
C. कॉपर
D. सिलिकॉन
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन ‘लिंग रूढ़िबद्धता’ का प्रदर्शन करता है ?
A. सामान्यत: लड़कियाँ लड़कों से बेहतर खाना बनाती हैं।
B. एशियाई लोग खेलों में अच्छे नहीं होते हैं।
C. सामान्यत: लड़कों की तुलना में लड़कियों का पेशीय द्रव्यमान कम होता है।
D. लड़कों व लड़कियों ने कुश्ती में हिस्सा लिया।
नर पक्षी बहुत सारे सुंदर बुनावट वाले घोंसले बनाता है और मादा पक्षी इनमें से सबसे बढ़िया घोंसला अपने अंडे देने के लिए चुनती है। यह कौन-सा पक्षी है ?
A. विवर बर्ड
B. कबूतर
C. टेलर बर्ड
D. सनबर्ड
निम्नलिखित में से कौन-से कीट समूह में रहते हैं और उन सभी की विशिष्ट भूमिकाएँ बँटी हुई हैं?
A. मधुमक्खी, चींटियाँ, मकड़ी
B. ततैया, दीमक, चींटियाँ
C. चींटियाँ, मच्छर, मकड़ी
D. मधुमक्खी, हाउस फ्लाई, दीमक
फूलों की पहचान कीजिए।
A – केवल रात में ही खिलता है।
B – औषधि बनाने के काम में लिया जाता है।
C – रंगाई के काम में लिया जाता है।
D – पूरे वर्ष भर खिलता है।
A, B, C और D क्रमश: __________ हैं।
A. गुड़हल, गेंदा, गुलाब, धतूरा
B. रात की रानी, गुड़हल, गेंदा, गुलाब
C. चमेली, गुलाब, धतूरा, गुलदाऊदी
D. सदाबहार, धतूरा, गुलाब, गुलदाऊदी
मधुमक्खियों के छत्ते में मधुमक्खियों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. केवल रानी मधुमक्खी ही अंडे देती है
B. श्रमिक मधुमक्खी नर मक्खी होती है
C. छत्ते में कुछ ही नर मधुमक्खियाँ होती है
D. छत्ते में केवल एक ही रानी मधुमक्खी होती है
निम्नलिखित में से कौन-सा समूह फल का है?
A. टमाटर, बैंगन, आम
B. केला, बैंगन, मूली
C. टमाटर, केला, अदरक
D. केला, भिंडी, आलू
भारत के अनेक इलाकों में पाई गई बावड़ियों के संबंध में कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. ये जल संरक्षण की पारंपरिक व्यवस्था हैं।
B. बावड़ियों का जल पीने के लिए उपयोग में नहीं लाया जा सकता है।
C. ये वर्षाजल संग्रहण और पुनः आवेशन के सिद्धांत पर आधारित हैं।
D. इनका उपयोग सामुदायिक संसाधन के रूप में किया जाता है।
एक रेलगाड़ी अहमदाबाद से त्रिवेंद्रम की ओर जाते हुए कई सुरंगों से गुजरती है। ये सुरंगें किन पहाड़ियों में हैं?
A. पूर्वी घाट
B. पश्चिमी घाट
C. हिमालय
D. अरावली
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन हाथियों के बारे में सही है?
अभिकथन (A) : हाथियों के झुंड में केवल मादा हाथी और बच्चे हाथी होते हैं।
तर्क (R) : नर हाथी चारों ओर अकेले ही घूमते हैं।
A. A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है
B. A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है
C. A सही है लेकिन R सही नहीं है
D. A और R दोनों सही नहीं हैं
नीचे कक्षा पाँच के चार बच्चों के रक्त-परीक्षण रिपोर्ट में उनके हीमोग्लोबिन स्तर के बारे में बताया गया है:
अमन – 8g/dl
राधिका – 10 g/dl
सुरजीत – 14 g/dl
मारिया – 6 g/dl
इनमें से किन बच्चों में रक्त अल्पता (एनीमिया) है?
A. अमन और मारिया
B. राधिका और सुरजीत
C. अमन, राधिका और सुरजीत
D. अमन, राधिका और मारिया
चिड़ियों की आँखों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
S1: सभी चिड़ियों के सिर के दोनों तरफ आँखें होती हैं।
S2: चिड़ियाँ दो भिन्न-भिन्न वस्तुओं पर एक ही समय पर दृष्टि केन्द्रित नहीं कर पाती हैं।
A. S1 सही है और S2 गलत है
B. S1 गलत है और S2 सही है
C. S1 और S2 दोनों सही हैं
D. S1 और S2 दोनों गलत हैं
बाघों की निम्नलिखित में से कौन-सी विशिष्टताएँ उन्हें अँधेरे में आगे बढ़ने और अपना शिकार खोजने में मदद नहीं करती हैं?
A. संवेदनशील मूँछ
B. विभिन्न दिशाओं में कानों की गति
C. ज़ोर की गर्जना
D. सुनने का तीव्र आभास
निम्नलिखित का सही मिलान कीजिए:
|
राष्ट्रीय उद्यान |
भारत के राज्य |
||
|
A. |
जिम कॉर्बेट |
i. |
असम |
|
B. |
काज़ीरंगा |
ii. |
उत्तराखंड |
|
C. |
रणथंभौर |
iii. |
गुजरात |
|
D. |
गिर |
iv. |
राजस्थान |
A. A – iii, B – iv, C – i, D – ii
B. A – ii, B – i, C – iv, D – iii
C. A – iv, B – ii, C – i, D – iii
D. A – i, B – iii, C – iv, D – ii
जब पर्यावरण अध्ययन के शिक्षक अपने बच्चों को चिड़ियाघर लेकर जाते हैं, तो वह किस उद्देश्य की पूर्ति करना चाहते हैं ?
A. बच्चों को जानवरों के संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना
B. बच्चों को मज़ेदार तरीके से सीखने का मौका देना
C. वास्तविक जीवन की परिस्थितियों और कक्षा विद्यार्जन के बीच परस्पर सम्बन्ध स्थापित करना
D. बच्चों में पशुओं को पालने के कौशल को विकसित करना
रमेश अपनी कक्षा V की पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में खोजपूर्ण प्रश्न पूछता है। उपयुक्त उद्देश्य विद्यार्थियों के किस कौशल के विकास नहीं है?
A. प्रदर्शन कौशल
B. अवलोकन कौशल
C. रचनात्मक कौशल
D. श्रवण कौशल
पर्यावरण अध्ययन में, निम्नलिखित में से कौन-से समस्या-समाधान के गुण हैं?
A. सृजन
B. चयन
C. भाषण
D. लेखन
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. A और B
B. C और D
C. A और D
D. B और D
एक ई.वी.एस. शिक्षक के द्वारा प्रयुक्त होने वाली भाषा
A. औपचारिक एवं परिभाषाओं पर बल देने वाली होनी चाहिए।
B. बच्चों के लिए कठिन होनी चाहिए ताकि वे समझ न पाएँ।
C. बच्चों की दैनिक/रोज़मर्रा की भाषा से संबंधित होनी चाहिए।
D. प्राविधिक प्रकृति की होनी चाहिए।
आकर्षक एवं प्रासंगिक अनुदेशात्मक सामग्री का उपयोग सहायक है क्योंकि वे-
A. सभी ज्ञानेंद्रियों को सक्रिय करते हैं।
B. अधिगम को अधिक अर्थपूर्ण बनाते हैं।
C. शिक्षकों को शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में सहायता करते हैं।
D. विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित करते हैं।
ई.वी.एस. के शिक्षण में न्यूनतम महत्त्वपूर्ण क्रियाकलाप की पहचान कीजिए।
A. विद्यार्थियों से परिचर्चा
B. कार्यपत्रों पर चित्रों और रूपरेखा को बनाना
C. अवज्ञाकारी विद्यार्थियों को सजा देना
D. विद्यार्थियों को बाहर प्रकृति की सैर पर ले जाना
निम्नलिखित में से, पर्यावरण अध्ययन पुस्तक में पहेलियों को सम्मिलित करने के उद्देश्य की पहचान कीजिए।
A. छात्रों को भ्रमित करना
B. छात्रों में तर्क क्षमता विकसित करना
C. छात्रों को भ्रमित करना और उससे आनंद प्राप्त करना
D. छात्रों को खेल खिलाना
पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण-अधिगम में छात्रों द्वारा प्रश्न पूछना अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है क्योंकि ये प्रश्न संकेतक हैं:
A. छात्रों की जिज्ञासा के
B. छात्रों की समझ में अंतर के
C. शिक्षक की क्षमता के
A. A और B
B. B और C
C. केवल C
D. A, B और C
गलत कथन का चयन कीजिए।
A. EVS एक अंत: विषयक विषय है।
B. EVS को स्थानीय संसाधनों के माध्यम से सीखना चाहिए।
C. EVS मुख्यत: जैव विविधता के अध्ययन से संबंधित है।
D. कक्षा I और II में EVS शिक्षण भाषा और गणित के माध्यम से होना चाहिए।
एक पर्यावरण अध्ययन शिक्षक होने के नाते आप अपनी कक्षा के औसत छात्रों के लिए क्या करेंगे?
A. उन्हें कई बार अवधारणा लिखने के लिए देंगे।
B. उन्हें पहली पंक्ति में बैठाकर लगातार मार्गदर्शन करेंगे।
C. उनके कमजोर क्षेत्रों की पहचान करेंगे और उनके लिए उपचारात्मक उपाय तैयार करेंगे।
D. उनको अतिरिक्त कार्य घर में अभ्यास के लिए देंगे।
पर्यावरण अध्ययन के क्षेत्र में ________ शामिल है।
A. औपचारिक शिक्षा
B. अनौपचारिक शिक्षा
C. औपचारिक और अनौपचारिक शिक्षा
D. विद्यालयी शिक्षा
जब शिक्षक __________ पर बल देते हैं तो छात्रों में अवधारणात्मक समझ में सुधार होता है।
A. संवाद
B. लिखित एवं मौखिक परीक्षा
C. पाठ्यपुस्तकों
D. प्रतियोगिता
उपाख्यानात्मक अभिलेख में इनमें से क्या नहीं होना चाहिए ?
A. समस्याओं पर केंद्रित होना
B. निर्णायक होना
C. बच्चों की शक्ति और कमज़ोरियों की पहचान करना
D. बच्चों की रुचि और जिज्ञासा की पहचान करना
सही युग्म का चयन कीजिए:
A. A और B
B. C और D
C. B और C
D. B और D
एक EVS की कक्षा में, एक शिक्षक चर्चा करता है कि मक्खियाँ बीमारियाँ फैलाती हैं। चर्चा के लिए कौन-सा सबसे उपयुक्त अधिगम का संसाधन होगा?
A. अखबार
B. फ्लैशकार्ड
C. स्लोगन
D. पोस्टर
‘खेल खेल में’ पाठ पढ़ाते हुए सरिता छात्रों को खेल के मैदान में ले जाती है और उन्हें विभिन्न दिनों में विभिन्न खेल खिलाती है। मीनू उसी पाठ को विभिन्न खेलों के चित्र-कार्ड को दिखाकर छात्रों को पढ़ाती है।
छात्रों की अधिकतम भागीदारी के लिए कौन अधिक प्रभावी रणनीति का उपयोग कर रहा है?
A. सरिता
B. मीनू
C. परिस्थिति पर निर्भर करता है
D. सरिता और मीनू दोनों