विकास का कौन-सा सिद्धांत बताता है कि शरीर के विभिन्न तंत्र अलग-अलग दरों पर विकसित होते हैं?
A. मस्ताकधोमुखी सिद्धांत
B. समीपदूराभिमुखी सिद्धांत
C. पदानुक्रमित एकीकरण का सिद्धांत
D. प्रणालियों की स्वतंत्रता का सिद्धांत
बच्चों का/के शारीरिक विकास –
A. में केवल मात्रात्मक परिवर्तन होते हैं।
B. में केवल गुणात्मक परिवर्तन होते हैं।
C. की सटीकता से विकासात्मक प्रतिमानों से तुलना करके भविष्यवाणी की जा सकती है।
D. एक व्यवस्थित और अनुक्रमिक तरीके से होता है, लेकिन अलग-अलग बच्चों के विकास की दर अलग-अलग होती है।
विकासात्मक परिवर्तन –
A. अत्यधिक अप्रत्याशित हैं।
B. मध्य बाल्यकाल तक बहुत तेजी से होते हैं फिर एक पठार पर पहुँचकर रुक जाते हैं।
C. व्यक्तियों में अलग-अलग दरों पर होता है।
D. सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ से स्वतंत्र हैं।
अभिकथन (A) : बच्चे स्कूलों में अकादमिक संप्रत्ययों के अलावा, मूल्य व धारणाएँ भी सीखते हैं।
कारण (R) : स्कूल सामाजीकरण की एक द्वितीयक परन्तु महत्त्वपूर्ण संस्था है।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
जब कोई छोटी बच्ची ऊँट को पहली बार देखती है तो वह उसे ‘ऊँची पीठ वाला घोड़ा’ कहती है। पियाजे के सिद्धांत में यह किसका उदाहरण है?
A. संरक्षण
B. केन्द्रीकरण
C. जीववाद
D. आत्मसात्करण
निम्नलिखित में से कौन-सा पियाजे द्वारा दिया गया चरण और विशेषता का सही युग्म है?
A. चरण-अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था; विशेषता-परिकल्पनात्मक-निगमनात्मक सोच
B. चरण-संवेदी-चालक अवस्था; विशेषता-प्रतीकात्मक सोच
C. चरण-पूर्व संक्रियात्मक अवस्था; विशेषता-संरक्षण
D. चरण-मूर्त संक्रियात्मक अवस्था; विशेषता-अमूर्त तर्क
लेव वायगोत्स्की के सिद्धान्त में भौतिक वस्तुएँ जैसे – कैल्कुलेटर, कंप्यूटर के साथ-साथ बौद्धिक ढाँचे जैसे – भाषा क्या कहलाते हैं?
A. आलंकारिक सामग्री
B. सांस्कृतिक उपकरण
C. अवधारणा मानचित्र
D. स्मृति सहायक
पियाजे के सिद्धांतों पर आधारित कक्षा में एक शिक्षिका की क्या विशेषताएँ होंगी?
i. गतिशीलता
ii. लचीलापन
iii. उपदेशक
iv. ज्ञान का संवाहक
A. (i) और (ii)
B. (iii) और (iv)
C. (ii) और (iv)
D. (i), (ii) और (iv)
निम्नलिखित में से कौन-सी एक प्रगतिशील कक्षा की विशेषता है?
A. सामग्री केवल प्रदर्शन के लिए है।
B. बैठने की व्यवस्था तय है।
C. औपचारिक परीक्षा के माध्यम से वर्ष के अन्त में बच्चों का मूल्याँकन किया जाता है।
D. शिक्षिका बच्चों को अवधारणात्मक समझ को सक्षम करने के लिए सीखने के अवसर प्रदान करती है।
नैतिक तर्क आदर्श पारस्परिकता की समझ पर आधारित है – स्वर्णिम नियम जिसमें व्यक्ति कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत में किस स्तर पर दूसरों की स्वीकृति बनाए रखना चाहते हैं?
A. सजा और आज्ञाकारिता अभिविन्यास
B. सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास
C. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत अभिविन्यास
D. अच्छा लड़का-अच्छी लड़की अभिविन्यास
हावर्ड गार्डनर ने –
A. बुद्धिमत्ता को इकाई गुण के रूप में प्रस्तावित किया।
B. बुद्धि को दो कारकों में विभाजित किया – ‘सामान्य’ व विशिष्ट।
C. बौद्धिक गुणों को तीन आयामों – संक्रियाएँ, सामग्री व उत्पाद के आधार पर वर्गीकृत किया।
D. तर्क दिया की बुद्धि कई अलग-अलग प्रकार की होती हैं।
लड़कियाँ भाषा में अच्छा प्रदर्शन करेंगी परन्तु गणित व विज्ञान में खराब – यह अवधारणा क्या दर्शाती है?
A. लिंग समता
B. लिंग असानता
C. लिंग अस्तित्व
D. लिंग रूढ़िवादिता
विविध भाषाओं व जातियों से आने वाले विद्यार्थियों की कक्षा में क्या महत्वपूर्ण है?
A. यह समझना कि भिन्नताएँ बच्चों में कमियाँ हैं तथा उनमें तुरन्त संशोधित करना चाहिए।
B. यह समझना कि सभी बच्चों में सीखने की क्षमता है तथा ऐसी गतिविधियों की योजना बनाना जो उन्हें अपनी गति से प्रगति करने में मदद कर सकें।
C. सभी बच्चों को समान सीखने की शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना ताकि सभी एक ही गति से चलें।
D. अर्थपूर्ण अधिगम की सुविधा के लिए बच्चों के बीच प्रतिस्पर्द्धा को प्रोत्साहित करना।
बच्चों का/के मूल्यांकन –
A. केवल व्यक्तिगत विद्यार्थियों के मूल्यांकन के सबूत प्रदान करने के लिए किया जाना चाहिए।
B. का उद्देश्य बच्चों की तुलना करके उन्हें तदनुसार नामांकित करना होना चाहिए।
C. निष्पक्ष पेपर-पेन्सिल परीक्षा द्वारा केवल साल के अंत में किया जाना चाहिए।
D. गतिक होना चाहिए – उन कौशलों की पहचान करने के लिए जो बच्चे में मौजूद हैं और सीखने के वह कौशल जिनकी उसमें क्षमता है।
सवाल पूछने के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. कक्षा में प्रश्न पूछने का प्रमुख उद्देश्य बच्चों को जाँचना है।
B. कक्षा में केवल शिक्षक ही प्रश्न पूछ सकते हैं।
C. जानकारी व समझ पर आधारित प्रश्नों को प्रोत्साहित करना चाहिए बजाय अनुप्रयोग व विश्लेषण पर।
D. शिक्षकों को कक्ष में प्रश्न पूछकर संज्ञानात्मक द्वंद्व पैदा करना चाहिए जिससे सीखने को सुसाधित किया जा सके।
निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धांत समावेशी शिक्षा के दर्शन का आधार है?
A. भेदभाव
B. समता
C. नामीकरण
D. रूढ़िवादिता
निम्नलिखित में से कौन-सा, किसी व्यक्ति के चलने-फिरने और संतुलन और मुद्रा बनाए रखने की क्षमता को प्रभावित करती है?
A. स्वलीनता
B. मस्तिष्क पक्षाघात
C. पठन वैकल्य
D. वाक् बाधिता
विशिष्ट अधिगम अक्षमता वाले विद्यार्थियों को शामिल करने के लिए, एक शिक्षक को निम्न में से किससे बचना चाहिए?
A. लंबे कार्यों को यथोचित छोटे खण्डों में बाँटना।
B. उपयोग में आने वाली रणनीतियों के संकेत प्रदान करना।
C. नियमित, गुणवत्तापूर्ण प्रतिपुष्टि प्रदान करना।
D. कार्य पूरा करने की कठोर समय-सीमा निर्धारित करना।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (2009) के अंतर्गत निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के विद्यार्थियों को शामिल करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A. शिक्षकों पर अतिरिक्त कम का बोझ डालना।
B. शिक्षा में असमानता को कायम रखना।
C. सामाजिक स्तरीकरण को कम करना।
D. सामाजिक-आर्थिक वर्गों से संबंधित रूढ़ियों को मजबूत करना।
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प दी गई निर्दिष्ट विशेषताओं वाले विद्यार्थियों के समावेशन हेतु यथोचित संयोजन रणनीति का सही युग्म है?
A. प्रतिभाशाली : स्वतंत्र रूप से काम करने के लिए जगह दें
B. आत्मकेन्द्रित : संवेदी अधिभार बढाएँ
C. पठन वैकल्य : लंबे निबंध लेखन पर आधारित आकलन
D. श्रवण बाधिता : उपशीर्षक के बिना चलचित्र दिखाएँ
अभिकथन (A) : एक शिक्षिका अपनी छठी कक्षा के विद्यार्थियों के साथ सार्थक कक्षा-चर्चा करने के लिए मानदण्डों और नियमों पर चर्चा करती है।
कारण (R) : शिक्षकों को हमेशा कक्षा में नियंत्रण रखना चाहिए और विद्यार्थियों से परामर्श किए बिना कक्षा के नियमों को निर्देशित करना चाहिए।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सही है और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सही है लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
एक सामाजिक-रचनात्मक कक्षा में –
A. सीखना गैर-प्रासंगिक है।
B. शिक्षक कक्षा और विद्यार्थी के सीखने पर पूर्ण नियंत्रण रखते हैं।
C. विद्यार्थी एक-दूसरे और शिक्षकों के साथ बातचीत करके ज्ञान का निर्माण करते हैं।
D. आकलन योगात्मक और मानकीकृत है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. सभी स्तर पर एकभाषावाद का अभ्यास किया जाना चाहिए।
B. रटकर सीखने और परीक्षा के लिए सीखने पर जोर दिया जाना चाहिए।
C. दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए प्रौद्योगिकी के प्रयोग को हतोत्साहित किया जाना चाहिए।
D. शिक्षार्थियों को उनके सीखने के पथ और कार्यक्रमों को चुनने के लिए लचीलापन प्रदान किया जाना चाहिए।
अभिकथन (A) : नया अधिगम पूर्ववर्ती तथ्यों और सूचनाओं पर आधारित होना चाहिए और जो बच्चे पहले से जानते हैं उससे संबंधित होना चाहिए।
कारण (R) : बच्चे एक रेखीय तरीके से नहीं, बल्कि चक्रीय ढंग से सीखते हैं।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
विद्यार्थियों के अधिगम को सुसाध्य करने के लिए, एक शिक्षिका द्वारा विधार्थियों को कक्षा चर्चा और अन्य ______ गतिविधियों में भाग लेने से _______ करना चाहिए।
A. रचनात्मक, हतोत्साहित
B. अर्थपूर्ण, हतोत्साहित
C. सहयोगात्मक, प्रोत्साहित
D. अर्थहीन, प्रोत्साहित
बच्चे प्रमुखतः कैसे सोचते व सीखते हैं?
A. सूचना के निष्क्रिय ग्रहणकर्ता के रूप में
B. सजा के डर के कारण
C. संसार में स्वयं क्रियाएँ करके जिसमें सामाजिक अंतःक्रियाएँ शामिल हैं
D. उत्तेजना-प्रतिक्रिया संघों का गणन करके
बच्चों में वैकल्पिक अवधारणाओं के संदर्भ में कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. बच्चों की अवधारणाएँ उनके सामाजिक और सांस्कृतिक अनुभवों पर आधारित होती हैं।
B. बच्चों में दुनिया की समझ बनाने की क्षमता जन्मजात होती है और वे अपने आस-पास की घटनाओं के कारण बनाने की कोशिश करते हैं।
C. बच्चे तार्किक व बुद्धिमान नहीं होते और उनमें अर्थ बनाने की क्षमता नहीं होती।
D. बच्चों की अवधारणाओं को समझकर उन पर निर्माण करना महत्त्वपूर्ण है।
वह ज्ञान जो व्यक्ति की अपनी सोच के बारे में और अपने खुद के सीखने के बारे में होता है, _______ कहलाता है।
A. संज्ञान
B. अधिसंज्ञान
C. घोषणात्मक ज्ञान
D. प्रक्रियात्मक ज्ञान
विद्यार्थियों को _______ लक्ष्य तय करने के लिए तथा क्षमता को ______ रूप से देखने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
A. महारत उन्मुख; स्थायी
B. महारत उन्मुख; वार्द्धिक
C. अहम् संबंधित; स्थायी
D. अहम् संबंधित; वार्द्धिक
स्कूलों में बच्चों की असफलता के लिए निम्नलिखित में से कौन-से कारक जिम्मेदार हैं?
i. भय और उत्कंठा
ii. ऊब और उलझन
iii. अप्रासंगिक पाठ्यचर्या
iv. असंदर्भित शिक्षाशास्त्र
A. (i) और (iii)
B. (i), (ii) और (iii)
C. (i), (iii) और (iv)
D. (i), (ii), (iii) और (iv)
यदि -9 और -1 के बीच के पूर्णांकों का योग x है, तथा -3 और 5 के बीच के पूर्णांकों का गुणनफल y है, तो (x + y) का मान क्या है?
A. -50
B. -45
C. -40
D. -35
एक पुर्ण वर्ग प्राप्त करने के लिए 893308 में से घटायी जाने वाली न्यूनतम संख्या x है। x के अंकों का योग क्या है?
A. 13
B. 14
C. 15
D. 17
यदि
x = 3127 × 5121 × 716,
y = 3128 × 5119 × 721 और
z = 3126 × 5120 × 719 है,
तो x, y और z का महत्तम समापवर्तक क्या है?
A. 3127 × 5119 × 719
B. 3128 × 5120 × 716
C. 3126 × 5119 × 716
D. 3126 × 5120 × 716
माना a = \({{2/3 {{ – 4}}{5} + {7}{{12}} + {{ – 11}}{6}}}{{1/9 + 5/3 {{ – 8}}{{15}} + {7}{{27}}}}\) है,
तो a का मान क्या है?
A. \({{675}}{{168}}\)
B. \({{575}}{{168}}\)
C. \({{675}}{{158}}\)
D. \({{575}}{{158}}\)
यदि x = \({( {1/2} )^{ – 2}} {( {2/3} )^{ – 3}}\) है, तब x का व्युत्क्रम क्या है?
A. \({{27}}{{32}}\)
B. \({{32}}{{27}}\)
C. \({9}{{16}}\)
D. \({{16}}{{27}}\)
x2 – x – 6 और x2 – 5x + 6 दोनों में एक उभयनिष्ठ गुणनखंड क्या है?
A. x + 2
B. x – 3
C. x + 3
D. x – 2
\(( {2/3{x^2} + 5/4x – 3} )\) और (3x2 + 4x + 1) के गुणनफल में x2 का गुणांक क्या है?
A. \({{77}}{{12}}\)
B. \( – {{10}}{3}\)
C. \({{43}}{4}\)
D. \( – 5/6\)
यदि \({{2(3y – 4) + 6}}{{3y – (4 + 5y)}} = 3/5\) है, तो (9y + 1) का मान क्या है?
A. -1
B. \(1/2\)
C. \(3/2\)
D. -2
यदि 2x – 3y = 5 और xy = 6 है, तो (4x2 + 9y2) का मान क्या है?
A. 70
B. 61
C. 86
D. 97
x रुपये की एक धनराशि 10% प्रतिवर्ष की दर से 2\(1 2 \) वर्षों में 18422.25 रुपये हो जाती है, जबकि चक्रवृद्धि ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है। x का मान क्या है?
A. 15000
B. 14500
C. 14000
D. 16500
एक वृत्ताकार खेत का क्षेत्रफल 15400 मीटर2 है। 12.50 रुपये प्रति मीटर की दर से इसके चारों ओर बाड़ लगवाने की लागत क्या होगी? (π = \(22 7 \) लीजिए)
A. 6600 रुपये
B. 8800 रुपये
C. 5500 रुपये
D. 4400 रुपये
आधार त्रिज्या 35 सेमी वाले एक लंब वृत्तीय बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 2640 सेमी2 है। बेलन का आयतन क्या है? (π = \(22 7 \) लीजिए)
A. 38500 सेमी3
B. 42350 सेमी3
C. 44275 सेमी3
D. 46200 सेमी3
किसी समांतर चतुर्भुज का परिमाप 36 सेमी है और उसकी दो आसन्न भुजाओं के बीच का अनुपात 2 ∶ 1 है। यदि छोटी भुजा के संगत शीर्षलंब 10 सेमी है, तो इसका क्षेत्रफल क्या है?
A. 72 सेमी2
B. 60 सेमी2
C. 54 सेमी2
D. 90 सेमी2
यदि F, E और V क्रमशः एक वर्गाकार आधार वाले पिरामिड के फलकों, किनारों और शीर्षों की संख्याएँ हैं, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. 3 F + 2 E – 2 V = 21
B. 2 F + 3 E – 2 V = 21
C. 3 F + E + V = 17
D. 2 F + E – V = 15
ΔABC और ΔDEF में, यदि AB = DE, AC = EF और BC = FD है, तब:
A. ΔDEF ≅ ΔABC
B. ΔDEF ≅ ΔBAC
C. ΔDEF ≅ ΔCAB
D. ΔDEF ≅ ΔBCA
किसी चतुर्भुज ABCD में, ∠D = 50° और ∠C = 110° हैं। ∠A और ∠B के समद्विभाजक बिंदु P पर मिलते हैं। ∠APB की माप कितनी है?
A. 100°
B. 80°
C. 70°
D. 60°
ΔPQR में, भुजा QR को S तक बढ़ाया गया है। RT को QP के समांतर खींचा जाता है। यदि ∠PRT = 68° और ∠PQR = 35° है, तो कोणों QRP और TRS के बीच का क्या अंतर है?
A. 42°
B. 48°
C. 52°
D. 54°
किसी समबहुभुज के सभी अंतःकोणों का योग 1080° है। उसके प्रत्येक बहिष्कोण की माप क्या है?
A. 35°
B. 40°
C. 45°
D. 30°
एक कार्ड पर एक संख्या करके संख्याओं 40, 41 42, …, 129, 130 को कार्डों पर लिखा जाता है और फिर इन कार्डों को एक बॉक्स में रख दिया जाता है। बॉक्स में से एक कार्ड को यादृच्छिक रूप से निकाला जाता है। निकाले गए कार्ड पर लिखी संख्या के 2, 3 और 4 से विभाज्य होने की प्रायिकता क्या है?
A. \(8 91 \)
B. \(2 13 \)
C. \(1 13 \)
D. \(11 91 \)
यदि आँकड़ों 7, 9, 19, 11, 10, 8, 7, 5, 7, 6, 9 और 10 के माध्य, बहुलक और माध्यक क्रमशः x, y और z हैं, तो (x + y – z) का मान क्या है?
A. 9.5
B. 8
C. 8.5
D. 7.5
एक मिडिल स्कूल की अध्यापिका अपने छात्रों को निम्नलिखित प्रश्न देती हैं “दिए गए व्यंजक में, आप क्या सोचते हैं कि रिक्त डिब्बे में कौन-सा अंक आएगा?”
9 + 3 = \( \) + 7
उनके छात्रों में अधिकतर के उत्तर 12 और 19 थे।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन दिए संदर्भ के लिए अति उपयुक्त है?
A. यह भ्रांति इसलिए उपजी है, क्योंकि छात्र ‘=’ के चिह्न को तुल्यता को बताने वाले चिह्न के रूप में नहीं देख पा रहे हैं।
B. अधिकतर छात्रों द्वारा दिए गए उत्तर सही हैं।
C. अध्यापिका को सही उत्तर देना चाहिए और छात्रों को पाठ्यपुस्तक से समान प्रकार के प्रश्नों का अभ्यास करने के लिए कहना चाहिए।
D. सही उत्तर प्राप्त करने के लिए सही कलानविधि पर बल होना चाहिए, क्योंकि दिए गए प्रश्न में ‘=’ चिह्न द्वारा निरूपित तुल्यता के संबंध को समझना महत्वपूर्ण नहीं है।
निम्नलिखित में से कौन-सा परिशुद्ध गणितीय कथन का सर्वाधिक उपयुक्त उदाहरण है?
A. माध्यिका त्रिभुज के शीर्ष से सामने वाली भुजा तक खींची जाने वाली रेखा है।
B. किसी भी दी गई संख्या के गुणन खंड की संख्या हमेशा गणनीय होती है।
C. सर्वांगसम त्रिभुजों को दो दी गई भुजाओं से बनाया जा सकता है।
D. एक समकोण चतुर्भुज सममित है लेकिन एक पंचभुज सममित नहीं है।
एक अध्यापिका अपने छात्रों द्वारा गणित में की जाने वाली त्रुटियों के प्रकारों के विश्लेषण हेतु न्यूमैन के त्रुटि विश्लेषण के आधार पर पाँच स्तरों से सम्मिलित रूब्रिक विकसित करती है।
कॉलम A में स्तरों का कॉलम B में उनकी व्याख्या वर्णन के साथ सुमेलन कीजिए।
|
|
कॉलम A |
|
कॉलम B |
|
(a) |
पठन का स्तर |
(i) |
छात्र प्रश्न के अर्थ को समझ सकता है। |
|
(b) |
परिज्ञान/बोध का स्तर |
(ii) |
छात्र प्रश्न को पढ़ सकता है। |
|
(c) |
रूपांतरण का स्तर |
(iii) |
छात्र गणितीय परिकलन या कार्यविधि को सटीकता से पूरा कर सकता है। |
|
(d) |
प्रक्रिया कौशल का स्तर |
(iv) |
छात्र उत्तर को उपयुक्त तरह से निरूपित कर सकता है। |
|
(e) |
कूटबद्ध करने का स्तर |
(v) |
छात्र उपयुक्त गणितीय संक्रिया या कार्यविधि का चयन कर सकता है। |
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. a – (ii), b – (i), c – (iv), d – (iii), e – (v)
B. a – (v), b – (ii), c – (iv), d – (i), e – (iii)
C. a – (ii), b – (i), c – (v), d – (iii), e – (iv)
D. a – (i), b – (ii), c – (iii), d – (v), e – (iv)
एक मिडिल स्कूल की अध्यापिका छात्रों को एक खरे सिक्के को 10 बार उछालने और उनके अवलोकन को निम्नलिखित रूप से अभिलेखित करने के लिए कहती हैं।
\( {Number of times head comes}{Number of times the coin is tossed}\) और \( {Number of times tails comes}{Number of times the coin is tossed} \)
वह तत्पश्चात छात्रों को 20 बार सिक्का उछालने और उनके अवलोकन को फिर से समान प्रकार से अभिलेखित करने के लिए कहती हैं। वह सिक्के की उछालने की संख्या को बढ़ाती रहती हैं और उनके अवलोकन को अभिलेखित करने के लिए कहती हैं।
इस गतिविधि का उद्देश्य है :
A. भिन्नों की संकल्पना को प्रस्तुत करना।
B. पाठ्य-पुस्तक में प्रदिष्ट प्रयोग के गणित की प्रयोगशाला में पूरा करना और प्रैक्टिकल फ़ाइल बनाना।
C. उन परिस्थितियों को पहचानने में छात्रों की सहायता करना जिनमें प्रायिकता 1 से बड़ी है।
D. इस तथ्य पर पहुँचने में छात्रों की सहायता करना कि जैसे-जैसे सिक्का उछालने की संख्या अधिक होती जाएगी, चित या पट की प्रायिकता 0.5 के समीप आएगी।
निम्नलिखित में से गणितीय स्थितियाँ समस्या-समाधान के कौशल को सम्मिलित नहीं करती हैं?
A. 3.25 × 6 का मान ज्ञात कीजिए।
B. समीकरण 2x + 5 = 17 को निरूपित करने के लिए विविध परिस्थितियों को सूत्रबद्ध कीजिए।
C. सही उत्तर तक पहुँचने के लिए बहु-पद्धतियों का उपयोग करना।
D. उत्तर को सत्यापित और प्रतिपादित करना।
अनुपात की अवधारणा पर एक परिचयात्मक कक्षा में उपयोग करने के लिए सबसे उपयुक्त रणनीति निम्नलिखित में से कौन-सी है?
A. 1 ∶ 2 का क्या अर्थ है?
B. मेरे पास 10 चॉकलेट थी और मेरे भाई ने उनमें से 6 चॉकलेट ले ली। मेरे पास अब कितनी चॉकलेट बची हैं?
C. विभाजन का उपयोग करते हुए खिलौना गाड़ी के लंबाई की तुलना वास्तविक गाड़ी के लंबाई से कैसे कर सकते हैं?
D. चावल पकाते समय 4 कप चावल में 3 कप पानी डालते हैं। 15 कप चावल पकाने के लिए मुझे कितना पानी उपयोग करना चाहिए?
निम्नलिखित में से किसका उपयोग गणित के आकलन में अंतः विषयतता को प्रोत्साहित करने के लिए किया जा सकता है?
(a) क्षेत्र-भ्रमण
(b) परियोजना कार्य
(c) उपाख्यानात्मक अभिलेखन
(d) कक्षायी अवलोकन
सही विकल्प चुनिए –
A. (c) और (d)
B. (b) और (c)
C.
(a) और (b)
D. (a) और (d)
सुश्री सरिता अपनी कक्षा में एक त्रुटिहीन पासा लेकर आई। निम्नलिखित में से कौन-सा इसके माध्यम से पढ़ाने के लिए सबसे कम उपयुक्त है?
A. दंड आलेख
B. आयलर सूत्र
C. प्रत्यक्ष समानुपात
D. प्रायिकता
जिओजेब्रा सॉफ़्टवेयर के सहायता से, विद्यार्थी ज्यामितीय अवधारणाओं को अधिगम कर सकते है _______ के माध्यम से
A. परियोजना आधारित उपागम
B. औपचारिक निगमन
C. व्याख्यान आधारित उपागम
D. अन्वेषणात्मक उपागम
राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा 2005 के अनुसार, स्कूली गणित उन परिस्थितयों में होता है जहाँ :
A. विद्यार्थी गणित में उन प्रश्नों को हल करते हैं जो उच्चतर गणितीय शिक्षा का हिस्सा होंगे।
B. बच्चे गणित को इस रूप में देखे कि यह उनके दैनिक जीवन के अनुभवों का हिस्सा हो और इसके बारे में वे बात करें एवं चर्चा करें।
C. कक्षा में शिक्षक एक सक्रिय वक्ता है और बच्चे श्रोता हैं।
D. बच्चे पहाड़ों को एक-साथ ऊँचे स्वर में गा रहे हैं।
संजना के पास तीन चुंबक A, B तथा C है, जिनके ध्रुव क्रमशः A1, A2, B1, B2 तथा C1, C2 अंकित किए गए हैं। चुंबकों को एक दूसरे के समीप लाने पर उसने निम्न प्रेक्षण किए-
A1, B1 को प्रतिकर्षित करता है।
A1, C2 को प्रतिकर्षित करता है।
यदि C1 उत्तरी ध्रुव है, तब निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. B2 दक्षिणी ध्रुव है और A1 उत्तरी ध्रुव है।
B. B1 उत्तरी ध्रुव है और A2 दक्षिणी ध्रुव है।
C. B1 तथा A1 दोनों उत्तरी ध्रुव है।
D. B1 तथा A1 दोनों दक्षिणी ध्रुव है।
किसी वस्तु का चाल-समय ग्राफ एक सरल रेखा है। निम्न में से कौन-सा कथन निष्कर्ष माना जा सकता है?
A- वस्तु की गति एकसमान गति है।
B- वस्तु विश्रामावस्था में है।
C- वस्तु की गति एक असमान गति है।
A. A या B
B. B या C
C. A या C
D. A
ठोस कणों का कौन-सा गुण अवसादन की विधि में काम आता है?
A. हल्का तथा जल में घुलनशील होना
B. हल्का तथा जल में अघुलनशील होना
C. भारी तथा जल में घुलनशील होना
D. भारी तथा जल में अघुलनशील होना
मोमबत्ती की ज्वाला में विभिन्न रेशों को जलाने पर अंतरा ने निम्न प्रेक्षण नोट किए-
X – चमकदार रोशनी के साथ जलता है और सलेटी काली राख बच जाती है।
Y – कुंचित होकर जलता है और गहरी दरदरी राख उत्पन्न करता है।
Z – जलने पर पिघल जाता है।
X, Y, Z क्रमशः हो सकते हैं-
A. सूत, नायलॉन, ऊन
B. जूट, ऊन, रेयॉन
C. रेशम, डेनिम, नायलॉन
D. ऊन, रेशम, रेयॉन
यदि यह मान लिया जाए कि प्रत्येक स्थिति में प्रयुक्त सेल और बल्ब एक समान हैं, तो निम्न में से किस सरल श्रेणीक्रम परिपथ में बल्ब अधिक उद्दीप्त होंगे?
A. एक बल्ब तथा एक सेल
B. एक बल्ब तथा दो सेल
C. दो बल्ब तथा एक सेल
D. दो बल्ब तथा दो सेल
थॉयराइड ग्रंथि के उपयुक्त कार्य के लिए A की आवश्यकता होती है और उसकी कमी B उत्पन्न करती है। यह एक स्थानिक अभावजन्य रोग है जो कि प्रायः C क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को होता है। A का अभाव बच्चों में D भी उत्पन्न करता है।
A, B, C, D क्रमशः हैं –
A. कैल्शियम, रिकेट्स, तटवर्ती, अस्थि कुरूपता
B. फॉस्फोरस, गॉयटर, तटवर्ती, अस्थि कुरूपता
C. आयरन, अरक्तता, रेगिस्तानी, अवरुद्ध वृद्धि
D. आयोडीन, गॉयटर, पर्वतीय, मानसिक मंदता
निम्न कथनों को पढ़िए और सही उत्तर चुनिए –
अभिकथन (A) – जब सूर्य और पृथ्वी के मध्य चंद्रमा आता है तब सूर्य ग्रहण होता है।
कारण (R1) – पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है और सूर्य का प्रकाश अवरुद्ध करती है।
कारण (R2) – चंद्रमा पृथ्वी के कुछ भागों पर छाया उत्पन्न करता है और सूर्य का प्रकाश अवरुद्ध करता है।
A. A सही है और A की सही व्याख्या R1 है।
B. A सही है और A की सही व्याख्या R2 है।
C. A सही है परन्तु A की सही व्याख्या न तो R1 है न R2 है।
D. A सही नहीं है।
छाया निर्माण के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सत्य नहीं है?
A. पीला बिंब, काली छाया उत्पन्न करता है।
B. छाया केवल अपारदर्शी बिंबों द्वारा बनाई जा सकती है।
C. छाया की लंबाई सर्वदा बिंब की लंबाई के समान होती है।
D. छाया का आकार प्रकाश के स्रोत तथा बिंब के बीच की दूरी पर निर्भर करता है।
निम्न कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए-
अभिकथन (A) – रेगिस्तानी पौधों में रंध्र प्रायः पत्तियों की सतह और गूदेदार तने पर उपस्थित होते हैं।
कारण (R) – पत्तियों में रंध्र की स्थिति पौधों में वाष्पोत्सर्जन की दर को प्रभावित करती है।
A. A एवं R दोनों सही हैं और A का सही स्पष्टीकरण R है।
B. A एवं R दोनों सही हैं किन्तु A का सही स्पष्टीकरण R नहीं है।
C. A सही है किन्तु R गलत है।
D. R सही है किन्तु A गलत है।
पौधों का मादा जननांग x कहलाता है। इसके तीन भाग हैं जिसमें मुख्यतः y परागकणों के लिए ग्रहणशील सतह है। z में निषेचन होता है।
x, y, z हैं –
A. x – स्त्रीकेसर, y – वर्तिकाग्र, z – बीजाण्ड
B. x – स्त्रीकेसर, y – वर्तिका, z – बीजाण्ड
C. x – पुंकेसर, y – तन्तु, z – अंडाशय
D. x – पुंकेसर, y – वर्तिका, z – अंडाशय
निम्न सारणी में दी गई सूचना के आधार पर कोशिका के प्रकार की पहचान कीजिए –
|
A. |
मानवों में पाया जाता है लेकिन उसमें केन्द्रक नहीं होता है। |
|
B. |
एक वृहत रिक्तिका है। |
|
C. |
कोई कोशिका भित्ति नहीं है। |
|
D. |
सेम के आकार का है और युग्मों में पाया जाता है। |
|
E. |
दोनों ओर से अनावृत नली के समान होती है। |
A. A – गाल कोशिका, B – घास की कोशिका, C – द्वार कोशिका, D – जाइलम, E – फ्लोएम
B. A – RBC, B – प्याज़ की झिल्ली की कोशिका, C – गाल कोशिका, D – द्वार कोशिका, E – जाइलम कोशिका
C. A – WBC, B – तंत्रिका कोशिका, C – पेशीय कोशिका, D – जाइलम, E – फ्लोएम
D. A – तंत्रिका कोशिका, B – RBC, C – पेशीय कोशिका, D – द्वार कोशिका, E – फ्लोएम
द्रव A, B तथा C जल में अमिश्रणीय हैं, जिनके द्रव्यमान तथा आयतन निम्न सारणी में दिए गए हैं-
|
द्रव |
द्रव्यमान (g) |
आयतन (cm3) |
|
A |
5.4 |
5 |
|
B |
4.6 |
50 |
|
C |
130 |
100 |
यदि जल का घनत्व 1 g/cm3 है, तो निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
A. द्रव A जल पर तैरेगा।
B. द्रव A और C जल पर तैरेगा।
C. द्रव B और C जल पर तैरेगा।
D. द्रव B जल पर तैरेगा।
ध्वनि के संबंध में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. किसी वायलिन और बाँसुरी को एक साथ बजाने पर उत्पन्न ध्वनि एक समान चाल से चलती है।
B. समान तीव्रता की दो ध्वनि तरंगों की सदैव एक समान प्रबलता होगी।
C. गर्म वायु में ध्वनि की चाल कमरे के तापमान पर उसकी चाल की अपेक्षा अधिक होगी।
D. ध्वनि की चाल माध्यम के घनत्व से प्रभावित होती है।
वाष्पन की दर व्युत्क्रमानुपाती है –
A. सतही क्षेत्रफल के
B. तापमान के
C. आर्द्रता के
D. वायु की चाल के
धातु A, धातु B को उसके लवण विलयन से विस्थापित करती है लेकिन धातु C को उसके लवण विलयन से विस्थापित नहीं कर पाती है। धातु B, धातु D को उसके लवण विलयन से विस्थापित करती है। निम्न में से कौन-सा क्रम धातुओं की अभिक्रियाशीलता के सही क्रम को दर्शाता है?
A. A > B > C > D
B. B > C > A > D
C. C > A > B > D
D. C > A > D > B
निम्न का मिलान कीजिए-
|
A. |
एक अधातु जो दो रूपों में पाई जाती है। |
(i) |
क्लोरीन |
|
B. |
एक अधातु जो कमरे के तापमान पर द्रव है। |
(ii) |
जिंक |
|
C. |
एक धातु जो पीतल तथा कांसे का घटक है। |
(iii) |
कार्बन |
|
D. |
एक धातु जो जल को रोगाणुमुक्त करने में प्रयुक्त होती है। |
(iv) |
ब्रोमीन |
|
E. |
एक धातु जो विद्युत लेपन में प्रयुक्त होती है। |
(v) |
कॉपर |
A. (A) – (iii), (B) – (i), (C) – (ii), (D) – (iv), (E) – (v)
B. (A) – (iv), (B) – (iii), (C) – (v), (D) – (i), (E) – (ii)
C. (A) – (i), (B) – (iv, (C) – (ii), (D) – (iii), (E) – (v)
D. (A) – (iii), (B) – (iv), (C) – (v), (D) – (i), (E) – (ii)
मानवों में शिराओं के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A. ये अधिकतर हृदय की ओर कार्बन डाइऑक्साइड समृद्ध रक्त ले जाती हैं।
B. इनकी भित्ती मोटी है।
C. इनमें वाल्व होते हैं जो रक्त को एक दिशा में प्रवाहित करते हैं।
D. ये त्वचा के नीचे पृष्ठ पर अवस्थित होती हैं।
A. A, B, C
B. A, C, D
C. B, C, D
D. A, B
विषाणुओं के संबंध में निम्न में से कौन-से कथन सत्य हैं?
A. ये स्वतः प्रजनन कर सकते हैं।
B. ये परपोषी कोशिकाओं से पोषण प्राप्त करते हैं।
C. इनमें कोशिकीय संरचना नहीं होती हैं।
D. ये मृत पदार्थ के अपक्षय में सहायता करते हैं।
A. A और B
B. A और D
C. B और C
D. C और D
निम्न में से कौन-से जलजनित जीवाणु रोग हैं?
A. मलेरिया, हैजा
B. टॉयफाइड, पीलिया
C. मलेरिया, पीलिया
D. टॉयफाइड, हैजा
निम्न में से कौन-सा अनुकूलन जलीय पौधों की जल पर तैरते रहने में सहायता करता है?
A. पौधों के तनों में बड़े छिद्रों का होना
B. पत्तियों पर मोम की परत
C. फीते जैसी पत्तियाँ
D. पत्ती की ऊपरी सतह पर रन्ध्र
सुश्री वैष्णवी छात्रों में समझ विकसित करना चाहती हैं कि चुम्बक के ध्रुवों पर चुंबकीय शक्ति अधिकतम होती है। निम्नलिखित में से कौन-सी क्रिया इस शिक्षण उद्देश्य के लिए सबसे उपयुक्त है?
A. अलग-अलग चुम्बकों के दो सजातीय ध्रुवों को एक दूसरे के पास लाना।
B. एक लोहे की कील को चुंबक के पास लाना और जाँच करना कि कील ध्रुवों के पास अधिक आकर्षित होती है या चुंबक के मध्य भाग में अधिक आकर्षित होती है।
C. लोहे की बार पर स्टील के तार लपेट कर तार में बिजली प्रवाहित करना।
D. लोहे के चूरे से भरे डिब्बे में चुम्बकीय बार रखना।
आपके छात्र अभी-अभी कक्षा 8 में प्रवेश किए हैं। अगर एनसीआरटी के अनुसार कक्षा 7 तक पढाए गए सिद्धांतों में छात्रों नें लगभग निपुणता हासिल कर ली है तो निम्नलिखित में से किसकी सर्वाधिक संभावना है जिसका वे वर्णन नहीं कर पाएँगे?
A. पवन के निर्मित होने और वायुदाब के बीच संबंध
B. गर्म होने के परिणामस्वरूप हवा का विस्तार
C. चक्रवातों के दौरान किये जाने वाले सुरक्षा उपाय
D. भूकंप के दौरान किये जाने वाले सुरक्षा उपाय
सुश्री अंजलि छात्रों को ‘जल चक्र’ का परिचय देने से पहले उनसे घर पर एक गतिविधि करवाना चाहती हैं जिसे वह अवधारणा से जोड़ना चाहती हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि इस उद्देश्य के लिए सबसे कम उपयुक्त है?
A. पानी को उबाल कर, ठंडा कर फ़िल्टर में डाल कर पीना और फिर से नया पानी उबाल कर फिल्टर में भरना।
B. उबलते पानी की भाप को एक थाली पर बर्फ की डली (आइस क्यूब) रख कर इकट्ठा करें।
C. पानी से भरे बर्तनों को कुछ घंटो के लिए धूप में रखने के बाद उन्हें देखें।
D. सुबह नंगे पाँव बगीचे में टहलना और ओस को महसूस करना।
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प एक खुले सिरे वाले प्रश्न का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
A. आलू में स्टार्च मौजूद होने का पता कैसे लगाया जा सकता है?
B. निम्नलिखित में से कौन-सा खाद्य पदार्थ प्रोटीन का समृद्ध स्त्रोत है?
C. आप अपने परिवार के लिए किस प्रकार संतुलित आहार चार्ट बना सकते हैं?
D. ऐसा खाद्य पदार्थ बताएँ जों कि प्रोटीन और वसा, दोनों का स्त्रोत है?
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न छात्रों में निगमनात्मक तर्क विकसित करने के लिए सबसे उपयुक्त है?
A. रक्त का रंग लाल क्यों होता है?
B. धमनियों और शिराओं के बीच क्या अंतर हैं?
C. शिराओं में डीऑक्सीजेनेटेड (ऑक्सीजन का ह्रास) रक्त प्रवाहित होता है। क्या महाधमनी एक शिरा है?
D. जाइलम और पौधे, पानी की पाइप और घर इन दोनों जोड़ों में क्या समान है?
परछाई किस प्रकार बनती है – इस अवधारणा को पेश करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे उपयुक्त संसाधन है?
A. एक पेरिस्कोप
B. एक सूचीछिद्र कैमरा
C. एक धूपघड़ी
D. एक जलती हुई मोमबत्ती
निम्नलिखित में से कौन-सा विषय सिमुलेशन सॉफ्टवेयर द्वारा सबसे अच्छी तरह सिखाया जा सकता है?
A. भार उठाने के लिए घिरनी के प्रयोग का प्रभाव
B. बिलियर्ड की टेबल पर छड़ी से बिलियर्ड की गेंद को मारने का प्रभाव
C. एक भारी वज़न पर विपरीत दिशाओं से असमान बल लगा कर धकेलने का प्रभाव
D. पानी के ऊपर तैर रहे पिंड के वज़न बदलने का प्रभाव
एक ‘हुक’ गतिविधि वह होती है जो छात्रों के वर्तमान ज्ञान का उपयोग करती है और रूचि पैदा करती है। मिट्टी की विभिन्न किस्मों पर एक परिचयात्मक पाठ शुरू करते समय सुश्री सलोनी के उपयोग के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी सबसे अच्छी ‘हुक’ गतिविधि होगी?
A. छात्रों को उनके आवास के आस-पास के अलग-अलग स्थानों से मिट्टी के नमूने एकत्र करने को कहना।
B. छात्रों को खेत में पौधा रोपण करने को कहना।
C. खेत में मिट्टी खोदने के बाद उसकी परतों को अलग करने को कहना।
D. फसल उत्पादन में मिट्टी की विभिन्न परतों का महत्त्व दर्शाता वीडियो दिखाना।
कक्षा के एक छात्र ने कहा कि बैक्टीरिया ही एक मात्र सूक्ष्मजीव है।
निम्नलिखित में से कौन-सी सुधारात्मक क्रिया इस गलत धारणा को दूर करने के लिए सबसे उपयुक्त है?
A. शिक्षक एक कुकुरमुत्ता लाते हैं और बताते हैं कि वह कवक क्यों है।
B. शिक्षक तालाब के पानी का नमूना लाते हैं और छात्रों को सूक्ष्मदर्शी के नीचे इसे ध्यान से देखने को कहते हैं।
C. शिक्षक सूक्ष्मजीव से प्राप्त एक दवा लाते हैं और छात्रों को सूक्ष्मदर्शी के नीचे इसे ध्यान से देखने को कहते हैं।
D. शिक्षक एक फलीदार पौधे की जड़ में मौजूद गुटिका लाते हैं और छात्रों को सूक्ष्मदर्शी के नीचे इसे ध्यान से देखने को कहते हैं।
छात्रों को रासायनिक परवर्तन सम्बंधित समझ का आकलन करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प ‘प्रमाणिक (वास्तविक) कार्य’ का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण होगा?
A. एक ऐसा कक्ष बनाएँ जिसमें लोहे की कील जंग लगने से सुरक्षित रहती हैं।
B. समुद्री जल के खारेपन को कम करने के लिए निस्पंदन तंत्र की व्यवस्था स्थापित करें।
C. लोहे की एक कील को कॉपर सल्फेट के घोल में डालने पर उसमें होने वाले परिवर्तनों को ध्यानपूर्वक देखें।
D. रासायनिक परिवर्तन करने के लिए कम तापमान बनाए रखने के लिए शीतलन कक्ष तैयार करें।