समीप-दूराभिमुख सिद्धांत को निम्नलिखित में से किस उदाहरण में दर्शाया गया है?
A. शिशु अपनी बाहों के इस्तेमाल से पहले दृष्टि विकसित करते हैं।
B. शिशु संज्ञानात्मक क्षमता विकसित करते हैं और फिर भाषा सीखते हैं।
C. शिशु पहले अपने धड़ और फिर अपने हाथ और पैर हिलाना सीखते हैं।
D. शिशु बुदबुदाने से पहले किलकना सीखते हैं।
अभिकथन (A) : आर्थिक रूप से कमज़ोर आय वाले परिवारों के बच्चों का बचपन उच्च आय वाले परिवारों के बच्चों की तुलना में बहुत अलग होता है।
कारण (R) : अलग-अलग संस्कृतियों में बच्चों द्वारा बचपन का काल अलग-अलग अनुभव किया जाता है।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
C. (A) सही है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
बेहतर एथलेटिक (शारीरिक) क्षमताएँ, नियमों के साथ खेलों में भागीदारी, तार्किक विचार प्रक्रियाएँ जो मूर्त अनुभवों के आसपास केन्द्रित होती हैं, वे किस अवधि के लक्षण हैं?
A. शैशवावस्था
B. प्रारंभिक बचपन
C. मध्य बचपन
D. किशोरावस्था
निम्नलिखित में से समाजीकरण के द्वितीयक कारक कौन-से हैं?
(i) पुस्तकें और पत्रिकाएंँ
(ii) निकट परिवार
(iii) मीडिया
(iv) विद्यालय
A. (iii), (iv)
B. (ii), (iv)
C. (i), (iii), (iv)
D. (ii), (iii), (iv)
पियाजे के अनुसार आनुवंशिक रूप से क्रमादेशित जैविक परिवर्तनों का होना क्या कहलाता है?
A. संतुलन
B. अनुकूलन
C. परिपक्वता
D. सामाजिक प्रसारण
जीन पियाजे द्वारा प्रस्तावित अवस्था और उसकी विशेषताओं के सही सुमेलित युग्म का चयन कीजिए।
A. संवेदी पेशीय गामक अवस्था – मानसिक प्रहस्तन से जूझना
B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था – वस्तु स्थायित्व का विकास
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था – संचालन क्रियाएंँ कर पाते हैं लेकिन अमूर्त नहीं
D. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था – प्रतिवर्ती क्रियाओं को मानसिक रूप से करने में अक्षम
बच्चे का अपने आप से बात करना –
A. उनका अहंकेंद्रवाद का द्योतक है।
B. उनकी सोच को विनियमित करने में उनकी मदद करता है।
C. उनके मनोवैज्ञानिक और भाषा विकास में बाधा डालता है।
D. गंभीर व्यवहार संबंधी समस्याओं का पहचानकर्ता है।
लेव वायगोत्स्की के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-से सांस्कृतिक उपकरण के उदाहरण हैं जो हमारे कामकाज में सहायता और परिवर्तन करते हैं?
(i) मानचित्र
(ii) भाषा
(iii) कैलकुलेटर
(iv) स्कीमा
A. (ii), (iv)
B. (i), (iii)
C. (i), (ii), (iii)
D. (i), (ii), (iii), (iv)
निम्नलिखित में से किस शैक्षणिक सिद्धांत की लेव वायगोत्स्की द्वारा वकालत नहीं की जाएगी?
A. पुरस्कार और दंड को नियोजित करें
B. सामाजिक संपर्क को बढ़ावा देना
C. सहकारी शिक्षा का प्रयोग
D. बच्चों को सांस्कृतिक साधनों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहन
निम्नलिखित में से कौन बाल केन्द्रित कक्षा को नहीं दर्शाता है?
A. गतिविधि के अनुसार बैठने की व्यवस्था में परिवर्तन।
B. बच्चों की प्रगति गुणात्मक रूप से और विकास के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट की जाती है।
C. शिक्षक पाठ्यपुस्तक पढ़ता है और छात्रों को कॉपी करने के लिए ब्लैकबोर्ड पर उत्तर लिखता है।
D. बच्चे जो कर रहे हैं उसमें तल्लीन हैं।
लॉरेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत में ‘सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने’ के चरण की विशेषता है –
A. पारस्परिकता की समझ
B. अधिकार का डर और सज़ा से बचना
C. दूसरों का स्नेह और अनुमोदन प्राप्त करना
D. कानूनों को बनाए रखना समाज के प्रत्येक सदस्य का व्यक्तिगत कर्तव्य है
हॉवर्ड गार्डनर के अनुसार –
A. बुद्धि एक इकाई है।
B. बुद्धि के कई अलग-अलग प्रकार है।
C. बौद्धिक लक्षणों को तीन आयामों-संचालन, सामग्री और उत्पादों में वर्गीकृत किया जा सकता है।
D. बुद्धि में एक सामान्य कारक और कुछ विशिष्ट कारक होते हैं।
जेंडर तटस्थ भाषा का प्रयोग व जैविक रूप से निर्धारित होने के बजाय एक सामाजिक निर्माण के रूप में जेंडर पर चर्चा करने से –
A. जेंडर भेदभाव को बढ़ावा मिलेगा।
B. जेंडर पक्षपात सुदृढ़ होंगे।
C. जेंडर अनुपालन का प्रोत्साहन होगा।
D. जेंडर रूढ़िवादिता को चुनौती मिलेगी।
विविध पृष्ठभूमि के बच्चों को सीखने की सुविधा के लिए शिक्षक द्वारा ______ का पालन किया जाना चाहिए।
A. मानकीकृत पाठ्यक्रम
B. पाठ्यपुस्तक केन्द्रित शिक्षाशास्त्र
C. विभेदित निर्देशात्मक शैलियाँ
D. योगात्मक मूल्यांकन
बच्चों के मूल्यांकन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. मूल्यांकन का प्रयोग सीखने को सुसाध्य करने के लिए किया जाना चाहिए तथा इसमें विविध तरीकों को शामिल करना चाहिए।
B. मूल्यांकन हमेशा शिक्षण अधिगम से अलग गतिविधि के रूप में किया जाना चाहिए।
C. मूल्यांकन को शिक्षक को अपनी शिक्षाशास्त्रीय गतिविधियों पर मनन करने के लिए मौके देने चाहिए।
D. मूल्यांकन को संज्ञानात्मक, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।
शिक्षा में समावेशन का तात्पर्य है कि :
A. छात्रों को उनकी क्षमता के आधार पर चुनिंदा रूप से प्रवेश दिया जाता है।
B. छात्र स्कूल की मांँग के अनुसार समायोजन करते हैं।
C. व्यक्तिगत विभिन्नताओं के बावजूद सभी छात्र एक ही स्कूल में पढ़ते हैं।
D. विकलांग छात्र अलग से विशेष स्कूलों में पढ़ते है।
निम्नलिखित में से कौन-सी दिव्यांगता लिखित सामग्री को पढ़ने और समझने में चुनौतियों का कारण बनती है?
A. गतिमान दिव्यांगता
B. श्रवण बाधिता
C. गुणजवैकल्य
D. पठनवैकल्य
निम्न में से कौन-सा सुविधाहीन और वंचित समूहों के शिक्षार्थियों को शामिल करने में बाधा उत्पन्न करेगा?
A. लचीला पाठ्यक्रम
B. गैर-प्रासंगिक सामग्री
C. शिक्षार्थी केन्द्रित शिक्षाशास्त्र
D. व्यापक मूल्यांकन
शिक्षकों द्वारा विविध शैक्षणिक रणनीतियों के उपयोग से निम्नलिखित में से किन छात्रों को समावेशन में मदद मिलेगी?
(i) वाक्बाधित छात्र
(ii) दृष्टिबाधित छात्र
(iii) प्रतिभाशाली छात्र
(iv) सृजनात्मक छात्र
A. (i)
B. (ii), (iii)
C. (i), (ii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv)
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प दी गयी दिव्यांगता और सम्बंधित छात्रों के समावेशन हेतु यथोचित संयोजन रणनीति का सही युग्म है?
A. लेखनवैकल्य : बिना रेखाओं वाली कार्यपुस्तिका पर लेखन अनिवार्य करना
B. पठनवैकल्य : बड़े और छोटे अक्षरों को मिश्रित करके लेख पढ़ने को देना
C. गतिमान दिव्यांगता : भूतल पर कक्षाओं का प्रावधान
D. दृश्य बाधित : संचार के लिए सांकेतिक भाषा का उपयोग करना
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प विद्यार्थियों की सोच को सुसाध्य करता है?
A. वेधन और अभ्यास
B. बिना समझे नकल करना
C. साथियों के साथ चर्चा करना
D. निष्क्रिय रूप से सुनना
ऐसी स्थितियांँ ________ महत्वपूर्ण हैं जहांँ छात्र लंबे समय तक ________ श्रोता होते हैं।
A. टालना, निष्क्रिय
B. पैदा करना, निष्क्रिय
C. निषेद्य करना, सक्रिय
D. पुनर्बलित करना, आज्ञाधीन
अधिगम के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. छात्र सबसे अच्छा तब सीखते हैं जब वे सांस्कृतिक रूप से अप्रासंगिक गतिविधियों में भाग लेते हैं।
B. सार्थक गतिविधियों में भाग लेने पर छात्र सबसे अच्छा सीखते हैं।
C. छात्र सबसे कम तब सीखते हैं जब वे सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक गतिविधियों में भाग लेते हैं।
D. विद्यार्थी सबसे कम सीखते हैं जब वे सार्थक गतिविधियों में भाग लेते हैं।
निर्देश तैयार करते समय, एक शिक्षक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसके निर्देश :
A. छात्रों को भ्रमित और हतोत्साहित न करें।
B. पाड़ की सुविधा न दें।
C. अधिगम को मद्यास्थ न करें।
D. अधिगम के स्थानांतरण में मददगार न हो।
अधिगम के सामाजिक-रचनात्मक दृष्टिकोण को समर्थन देने वाले शिक्षाविदों द्वारा निम्नलिखित में से किसे बढ़ावा नहीं दिया जाता है?
A. व्यवहार का अनुकूलन करना
B. खोजी अधिगम
C. पाड़ प्रदान करना
D. सांस्कृतिक साधनों का प्रयोग करना
छात्रों के समस्या समाधान कौशल को बढ़ाने के लिए, निम्नलिखित में से कौन-सी एक अच्छी रणनीति है?
A. ऐसी परिस्थितियांँ बनाएँ जिनमें ज्ञान के अनुप्रयोग की मांँग हो।
B. रटने-याद करने के लिए तथ्यों की एक सूची दें।
C. छात्रों को बोर्ड पर लिखी जानकारी की नकल करने का निर्देश दें।
D. परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विषयवस्तु पढ़ाएंँ।
एक शिक्षक को बच्चों के बीच भ्रांतियों का किस तरह समाधान करना चाहिए?
A. उनकी भ्रांतियों की पहचान करें लेकिन उन पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
B. उनकी भ्रांतियों के प्रत्युत्तर हेतु अवसर प्रदान करने चाहिए।
C. भ्रांतियों को व्यक्त करने के लिए बच्चों को दण्डित करना चाहिए।
D. उन्हें सीधे एक उपचारात्मक शिक्षक के पास भेजना चाहिए।
अधिगम की प्रक्रिया में शर्मिंदगी _______ है।
A. आवश्यक
B. हानिकारक
C. का कोई संबंध नहीं
D. महत्त्वपूर्ण
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में प्रस्तावित बदलाव है –
A. मानकीकरण से लचीलापन
B. रचनात्मक मूल्यांकन से योगात्मक मूल्यांकन
C. संरचनाओं की समझ से परीक्षा के लिए सीखना
D. बहुविषयकता से कठोरता
अधिगम को ______ के बजाय _______ की ओर निर्देशित किया जाना चाहिए।
A. प्रतियोगिता, अनुकृति
B. अनुकृति, प्रतियोगिता
C. समझने, रटने
D. रटने, समझने
यदि x = \(- 2 3\) तथा y = \(- 3 4\) है, तो (x-1 + y-1) का व्युत्क्रम क्या है?
A. \(- {17}6\)
B. \( 6 {17}\)
C. \(- 6 {17}\)
D. \( {17}6\)
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. \({0.9}\) = 0.3 है।
B. एक पूर्णांक a के लिए, a3 सदैव a2 से बड़ा होता है।
C. यदि a2 का इकाई अंक 9 है, तब a3 में इकाई अंक 7 होता है।
D. यदि a, b को विभाजित करता है, तब a3, b3 को विभाजित करता है।
\([( 4 3)^2]^3 \) × \(( 2 3)^{-4}\) × \(( {27}{16})^2\) ÷ 33 का मान है:
A. 3
B. \( 3 4\)
C. 9
D. \( 9 {16}\)
1 प्राप्त करने के लिए (0.102 + 0.25 + 0.111 + 0.1) में क्या जोड़ा जाना चाहिए।?
A. 0.457
B. 0.437
C. 0.563
D. 0.537
यदि x = 25 × 32 × 53,
y = 24 × 33 × 52 और
z = 23 × 33 × 52 है, तो
(x, y और z का लघुत्तम समापवर्त्य) ÷ (x, y और z का महत्तम समापवर्तक) = ?
A. 30
B. 45
C. 60
D. 120
एक वर्गाकार मैदान का क्षेत्रफल 256 मीटर2 है और एक आयताकार बगीचा, जिसकी चौड़ाई वर्गाकार मैदान की भुजा के \( 5 8\) के बराबर है, का परिमाप उस वर्गाकार मैदान के परिमाप के समान है। आयताकार बगीचे का क्षेत्रफल (मीटर2 में) है :
A. 190
B. 210
C. 220
D. 240
एक बेलनाकार टंकी का आयतन 352 मीटर3 है। इसके आधार का व्यास 8 मीटर है। टंकी की गहराई (मीटर में) क्या है? (π = \( {22}7\) लीजिए।)
A. 3.5
B. 7
C. 8
D. 10.5
x2 – 4x – 21 और x2 + 10x + 21 में एक सार्व गुणनखंड क्या है?
A. x + 7
B. x – 7
C. x + 3
D. x – 3
\( {(x-y+z)^2 – (x-y-z)^2}{4}\) बराबर है:
A. z(x – y)
B. x(y – z)
C. y(z – x)
D. x(z – y)
मूलधन ₹20000 पर 10% वार्षिक दर से 2\( 1 2\) वर्ष में चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा, जब ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है?
A. ₹5380
B. ₹5410
C. ₹5500
D. ₹5520
व्यंजक (4x – 7y) (4x + 7y) – (3x – 2y)2 + (x2 + y2) में, y2 का गुणांक है?
A. -52
B. -53
C. 50
D. 49
यदि 4 – \( 1 2\)(2x + 5) = \( {2(x-4)}{3}\) है, तो (4x2 – 5x + 4) का मान क्या है?
A. 12\( 1 2\)
B. 17
C. 16\( 1 2\)
D. 19
निम्नलिखित आँकड़ों के परिसर, बहुलक और माध्यिका का माध्य क्या है?
12, 7, 13, 3, 16, 15, 18, 19, 27, 18, 34, 29
A. 19
B. 20
C. 21
D. 22
किसी समांतर चतुर्भुज ABCD में ∠D = 76° है। ∠C तथा ∠D के समद्विभाजक बिंदु O पर मिलते हैं। ∠COD की माप कितनी है?
A. 80°
B. 86°
C. 90°
D. 114°
∆ABC में, BC का मध्यबिंदु D इस प्रकार है कि AD = BD है।
यदि ∠ADB = 102° है, तब ∠BAC की माप कितनी है?
A. 68°
B. 78°
C. 80°
D. 90°
माना x एक ऐसा कोण (डिग्री में) है, जो अपने संपूरक से 34° कम है और y एक ऐसा कोण (डिग्री में) है, जो अपने कोटिपूरक से 38° अधिक है। तब, (2x – y) किसके बराबर है?
A. 78
B. 79
C. 81
D. 82
यदि किसी समचतुर्भुज के विकर्ण x तथा y हैं, तो भुजा की लंबाई क्या है?
A. \( {{{{x^2}+{y^2}}}}\)
B. \( 1 2 {{{{x^2}+{y^2}}}}\)
C. \( 1 4 {{{{x^2}+{y^2}}}}\)
D. x2 + y2
यदि F, V और E क्रमशः किसी वर्गाकार आधार वाले एक पिरामिड के फलकों, शीर्षों और किनारों की संख्याओं को प्रदर्शित करते हैं, तो (3V + 2F – E) का मान ज्ञात कीजिए।
A. 16
B. 17
C. 18
D. 23
आंतरिक माप 120 सेमी × 60 सेमी × 48 सेमी वाला एक बक्सा, लकड़ी के समान आकार के घनों से पूर्णतया भरा हुआ है। यदि घनों की कुल संख्या 200 है, तब प्रत्येक घन का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल (सेमी2 में) कितना है?
A. 400
B. 488
C. 576
D. 864
एक डिब्बे में संख्या 47, 48, 49, ………, 81 और 82 (एक कार्ड पर एक नंबर) से अंकित कार्ड हैं। डिब्बे से यादृच्छिक रूप से एक कार्ड निकाला जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि निकाले गए कार्ड की संख्या एक अभाज्य संख्या है?
A. \(1 6\)
B. \(7 36 \)
C. \(2 9\)
D. \(5 36\)
एक शिक्षिका गणित शिक्षण के दौरान यह देखती है कि सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बीजगणित समझने में कठिनाई हो रही है। यह शिक्षिका एक विशिष्ट विधि द्वारा बीजगणित पढ़ाने का प्रयोग करती है और इस प्रयोग से प्राप्त जानकारी को अपनी कक्षाओं में उपयोग करती है। यह ________ का उदाहरण है।
A. त्रुटि विश्लेषण का
B. प्रयोग विधि से पढ़ाने का
C. क्रियात्मक अनुसंधान का
D. आगमनात्मक उपागम का
निम्नलिखित में से कौन-सा गणितीय प्रमेय के संदर्भ में सही नहीं है?
A. ये कुछ निश्चित गणितीय तथ्यों के बारे में सत्यता के सामान्यीकृत कथन हैं।
B. इन्हें गणितीय रूप से सिद्ध किया जा सकता है।
C. किसी भी प्रमेय को सिद्ध करने का एकमात्र तरीका होता है।
D. अप्रामाणित प्रमेयों को कन्जेक्चर कहते हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा गणित शिक्षकों को व्यवसायिक विकास की ओर नहीं ले जाएगा?
A. सामयिक सेवाकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम जो शिक्षकों को अपनी शिक्षा-शास्त्रीय समझ को उन्नत करने में सहायता करें।
B. नीतिगत कार्यान्वयन में शिक्षकों को लगाना
C. ज्ञान के उन्नयन के लिए संगोष्ठियों और सम्मेलनों में भागीदारी
D. गणित क्लब और अंतर्विश्वविद्यालयी गतिविधियों में शिक्षकों की सहभागिता
निम्नलिखित यंत्रों में से कौन-सा यंत्र छात्रों द्वारा बनाया जा सकता है जो कि त्रिकोणमितीय अनुपातों की सहायता से किसी दूर स्थित स्तंभ या इमारत की ऊंँचाई और दूरी ज्ञात करने में मदद करता है?
A. चांँदा (प्रोटैक्टर)
B. क्लीनोमीटर
C. थर्मामीटर
D. सेट-स्क्वेयर
अवलोकन उपाख्यानात्मक अभिलेखन (रिकॉर्ड), प्रदत्तकार्य (असाइन्मेंट), रूब्रिक्स इत्यादि किससे संबंधित हैं?
A. पाठ एवं इकाई योजना
B. शिक्षण अधिगम सामग्री का रखरखाव और सूची
C. आकलन के साधन और तकनीकें
D. गणित प्रयोगशाला
निम्नलिखित में से कौन-सा विद्यालयी समय के बाद ही विद्यार्थियों की गणित के प्रति रुचि बढ़ाने का सबसे उपयुक्त तरीका है?
A. गणित क्लबों का गठन करना जिसमें विद्यार्थियों के लिए गणित अधिगम से संबंधित विभिन्न गतिविधियांँ सम्मिलित हों।
B. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए कहना।
C. प्रचुर मात्रा में गृहकार्य देकर गणित के प्रश्नों को हल करवाना।
D. छात्रों को पाठ्यपुस्तक, सेम्पल पेपर इत्यादि सामग्रियांँ मुहैया करवाना।
7वीं कक्षा के विद्यार्थियों को पूर्णांकों का योग सिखाने का सबसे उपयुक्त तरीका निम्नलिखित में से कौन-सा हो सकता है?
A. पूर्णांकों को दर्शाने वाली संख्या रेखा का उपयोग करना और पश्चाग्र (आगे-पीछे) विस्थापन को दर्शाना
B. श्यामपट्ट पर पूर्णांक संक्रियाओं के नियम लिखना
C. विद्यार्थियों को पूर्णांक संक्रियाओं के नियम याद करने के लिए कहना
D. छात्रों को गाइडबुक (कुंँजी) का उपयोग करके प्रश्नों को हल करने के लिए कहना
निम्न में से कौन माध्यमिक विद्यालय में भिन्नों को पढ़ाने के लिए उपयुक्त मॉडल नहीं हो सकता है?
A. क्षेत्र या क्षेत्रफल मॉडल
B. लंबाई या माप मॉडल
C. समुच्चय मॉडल
D. विभाजन मॉडल
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार, स्कूली पाठ्यचर्या में गणित शिक्षण का उद्देश्य है कि बच्चे ‘महत्वपूर्ण गणित’ सीखें। ‘महत्वपूर्ण गणित’ का निहितार्थ है :
A. गणित में महत्वपूर्ण सूत्रों पर बल देना चाहिए।
B. कलन-विधियाँ गणित का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। अतः इन्हें ‘महत्वपूर्ण गणित’ के हिस्से के रूप में सम्मिलित किया जाना चाहिए।
C. गणित में ऐसी अर्थपूर्ण समस्याओं को सम्मिलित करना चाहिए जिन्हें शिक्षक और विद्यार्थी हल करने लायक और उनके दैनिक जीवन का हिस्सा समझें।
D. उन संकल्पनाओं और विषयों को गणित में महत्वपूर्ण समझना चाहिए जोकि सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए रोज़गार योग्य वयस्कों का निर्माण करें।
वैन हील के ज्यामितीय सोच के विकास के स्तर के अनुसार, निम्न में से कौन स्तर – 2 (संबंध पहचानना) को दर्शाता है?
A. एक बच्चा समान दिखने वाली विभिन्न आकृतियों को वर्गीकृत कर सकता है।
B. बच्चा आकार या अभिविन्यास के आधार पर नहीं बल्कि गुणों के आधार पर आकृतियों की पहचान और वर्गीकरण करता है।
C. बच्चा किसी दी गयी ज्यामितीय आकृति के सामान्य गुणों को अनौपचारिक रूप से निकाल सकता है और इन गुणों के बीच संबंधों को देखने में सक्षम होता है।
D. एक छात्र ज्यामिति के निगमनात्मक स्वयंसिद्ध प्रणालियों का अनुसरण कर सकता है।
निम्न में से कौन कॉलम A में दिए गए विभिन्न विटामिनों का कॉलम B में दिए गए उनके प्रकार्यों के साथ सही मिलान दर्शा रहा है?
| कॉलम A | कॉलम B | ||
| a) | विटामिन A | (i) | अस्थियों और दांतों के लिए कैल्सियम के उपयोग में शरीर की मदद करता है। |
| b) | विटामिन C | (ii) | हमारी त्वचा और आंँखों को स्वस्थ रखता है। |
| c) | विटामिन D | (iii) | कई रोगों से लड़ने में शरीर की मदद करता है। |
| d) | विटामिन B | (iv) | शरीर की कोशिकाओं को उपयुक्त कार्य और स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। |
A. (a) – (ii), (b) – (i), (c) – (iv), (d) – (iii)
B. (a) – (iv), (b) – (ii), (c) – (iii), (d) – (i)
C. (a) – (ii), (b) – (iii), (c) – (i), (d) – (iv)
D. (a) – (iii), (b) – (iv), (c) – (i), (d) – (ii)
कैक्टस ने रेगिस्तानी परिस्थितियों में जीवित रहने के लिए अपने आप को कैसे परिवर्तित किया है?
a) पत्तियांँ काँटों के रूप में होती हैं।
b) तना गूदेदार होता है और पत्ती का कार्य करता है।
c) तने पर एक मोटी परत होती है।
d) जड़ें सतह के समीप होती हैं।
सही समुच्चय है –
A. (a), (b), (c)
B. (b), (c), (d)
C. (a), (c), (d)
D. (a), (b), (d)
कोई तत्व ऑक्सीजन से अभिक्रिया कर जल में घुलनशील यौगिक बनाता है जो लाल लिटमस को नीला कर देता है। इस विलयन को कार्बन डाइऑक्साइड गैस का परीक्षण करने के लिए भी उपयोग में लाया जाता है। यह तत्व है –
A. कैल्सियम
B. कार्बन
C. सल्फ़र
D. मैग्नीशियम
शरीर की कई गतियाँ संधि की गति से जुड़ी होती हैं। स्तम्भ A में दी गई शरीर की गति को स्तम्भ B में दिए गए गति के लिए उत्तरदायी संधि के प्रकार से मिलान करिए।
| स्तम्भ A | स्तम्भ B | ||
| a) | क्रिकेट की गेंद फ़ेंकना | (i) | धुराग्र संधि |
| b) | सिर को बाँई या दाँई दिशा में घुमाना | (ii) | हिंज (कब्ज़ा) संधि |
| c) | कोहनी की गति | (iii) | अचल संधि |
| d) | हंँसते हुए ऊपरी जबड़े की गति | (iv) | कंदुक और खल्लिका संधि |
A. a – (iv), b – (i), c – (ii), d – (iii)
B. a – (iv), b – (ii), c – (i), d – (iii)
C. a – (i), b – (ii), c – (iv), d – (iii)
D. a – (ii), b – (i), c – (iii), d – (iv)
एक व्यक्ति में अवरुद्ध वृद्धि, चेहरे पर सूजन, बालों का रंग उड़ना और त्वचा रोग की समस्या है। ऐसा निम्न में से किसकी कमी के कारण हो सकता है?
A. वसा
B. प्रोटीन
C. कार्बोहाइड्रेट
D. खनिज
स्तम्भ A के पौधों का, स्तम्भ B में दी गई उनकी प्रजनन की विधि से मिलान कीजिए।
| स्तम्भ A | स्तम्भ B | ||
| a) | शैवाल | (i) | बीजाणु निर्माण |
| b) | फफूँद | (ii) | विखण्डन |
| c) | डहेलिया | (iii) | शरीर के भाग का अलग होना (विलग्न) |
| d) | कैक्टस | (iv) | जड़ों द्वारा |
A. (a) – (iv), (b) – (iii), (c) – (i), (d) – (ii)
B. (a) – (ii), (b) – (iii), (c) – (i), (d) – (iv)
C. (a) – (iii), (b) – (i), (c) – (iv), (d) – (ii)
D. (a) – (ii), (b) – (i), (c) – (iv), (d) – (iii)
नीचे कुछ पदार्थ एवं प्रयोगशाला में उनके भंडारण की विधियांँ दी गई हैं। सही उत्तर का मिलान कीजिए।
| A | B | |||
| a) | सोडियम धातु | (i) | एक काँच की बोतल में | |
| b) | फ़ॉस्फ़ोरस | (ii) | एक प्लास्टिक की बोतल में | |
| c) | सोडियम हाइड्रॉक्साइड की गुटिकाएँ | (iii) | जल में | |
| d) | मर्करी (पारा) | (iv) | मिट्टी के तेल में |
A. (a) – (iii), (b) – (ii), (c) – (iv), (d) – (i)
B. (a) – (iv), (b) – (iii), (c) – (ii), (d) – (i)
C. (a) – (i), (b) – (iv), (c) – (ii), (d) – (iii)
D. (a) – (ii), (b) – (i), (c) – (iii), (d) – (iv)
सृजन ने एक मैराथन में भाग लिया यद्यपि वह नियमित रूप से नहीं दौड़ता है। तेज़ दौड़ने से उसकी टांँगों में ऐंठन हो गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पेशियों में ‘A’ आंशिक रूप से ‘B’ में विखंडित हो जाता है। गर्म जल से नहाने के बाद ‘B’ के ‘C’ तथा ‘D’ में पूर्ण रू से विखंडन के कारण उसकी इस अवस्था में सुधार हुआ। A, B, C और D क्रमशः हैं –
A. लैक्टोस, लैक्टिक अम्ल, ऑक्सीजन, जल
B. गैलेक्टोस, एल्कोहल, ऑक्सीजन, जल
C. ग्लूकोस, लैक्टिक अम्ल, कार्बन डाइऑक्साइड, जल
D. ग्लूकोस, एस्कॉर्बिक अम्ल, कार्बन डाइऑक्साइड, जल
निम्न में से कौन-सा खाद का कार्य नहीं है?
A. मृदा की संरचना को सुधारना
B. मृदा में पोषक तत्वों की आपूर्ति करना
C. मृदा में बीजों की वृद्धि के लिए पुटिका प्रदान करना।
D. मृदा की जल प्रतिधारक क्षमता को सुधारना।
निम्न में से कौन-सा उन मानव रोगों का समुच्चय है जो एक विषाणु द्वारा उत्पन्न होते हैं?
A. क्षय रोग, खसरा, हैज़ा, पोलियो
B. हैपेटाइटिस A, खसरा, पोलियो, चेचक
C. हैज़ा, टाइफ़ाइड, पोलियो, क्षय रोग
D. हैज़ा, क्षय रोग, हैपेटाइटिस A, खसरा
विभिन्न पेट्रोलियम उत्पाद और उनके उपयोग नीचे क्रमशः स्तम्भ A और B में दिए गए हैं। सही मिलान समुच्चय का चयन कीजिए।
| स्तम्भ A | स्तम्भ B | ||
| a) | कोक | (i) | इत्र, विस्फोटकों में उपयोग |
| b) | कोल तार | (ii) | उद्योगों में ईंधन के रूप में उपयोग |
| c) | कोल गैस | (iii) | पक्की सड़कें बनाना |
| d) | बिटुमेन | (iv) | स्टील का निर्माण |
A. (a) – (iv), (b) – (i), (c) – (ii), (d) – (iii)
B. (a) – (iii), (b) – (ii), (c) – (iv), (d) – (i)
C. (a) – (ii), (b) – (iii), (c) – (i), (d) – (iv)
D. (a) – (i), (b) – (iii), (c) – (iv), (d) – (ii)
निम्न में से कौन-सा समुच्चय सही मिलान निरूपित करता है?
| रेशा | उद्गम भाग | ||
| a) | पटसन | (i) | छिलका |
| b) | कपास | (ii) | कोकून |
| c) | रेशम | (iii) | पुष्प |
| d) | नारियल का रेशा | (iv) | तना |
A. a – (iii), b – (ii), c – (i), d – (iv)
B. a – (iv), b – (iii), c – (ii), d – (i)
C. a – (ii), b – (iv), c – (iii), d – (i)
D. a – (i), b – (iii), c – (iv), d – (ii)
प्लास्टिक के सन्दर्भ में निम्न में से सही कथन का चुनाव करिये –
A. थर्मोप्लास्टिक को बार-बार साँचो में ढाला जा सकता है।
B. थर्मोसेटिंग प्लास्टिक गर्म करने पर पिघलाए जा सकते हैं।
C. बैकेलाईट थर्मोप्लास्टिक का उदाहरण है।
D. पॉलिथीन और PVC थर्मोसेटिंग प्लास्टिक के उदाहरण हैं।
किसी खरगोश की अधिकतम गति 56 कि.मी./घंटा है। यदि उसे 2.5 किमी की दूरी तय करनी है, यदि वह जितना तेज दौड़ सकता है उतना तेज दौड़ता है तो वह यह दूरी कितने मिनट में तय करेगा?
A. 3 मिनट
B. 4 मिनट
C. 5 मिनट
D. 2 मिनट
एलीशा बुखार से पीड़ित है। उसकी सहेली ने उसका ताप डॉक्टरी थर्मामीटर से देखा और पाया कि वह 101°c और दाँई ओर दो भाग अधिक है। (दो बड़ी रेखाओं के बीच पाँच भाग हैं)। उसका तापमान है –
A. 101.4° c
B. 101.2° c
C. 100.8° c
D. 100.6° c
अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तड़ित झंझा (बादलों का गर्जन) के दौरान कौन-सा मानव क्रियाकलाप नहीं करना चाहिए?
A. तार वाले फोन से बातचीत करना
B. ज़मीन पर नीचे बैठना
C. मोबाइल का उपयोग करना
D. छोटे पेड़ों के नीचे शरण लेना
निम्नलिखित में से किनमें ध्वनि तरंगे गमन करने में सक्षम नहीं होगी?
A. लकड़ी के स्केल से
B. धातु के तार से
C. कपड़े के धागे से
D. निर्वात से
समान लंबाई 25 cm और समान व्यास के चार काँच के बेलनाकार पात्र A, B, C और D लिए गए हैं और 20 cm तक जल से भरे गए हैं। उसके बाद A में तली से 5 cm ऊपर, B में 8 cm ऊपर, C में 10 cm ऊपर और D में 12 cm ऊपर छेद किए गए। किस पात्र में से छेद से बाहर आता हुआ जल सबसे दूर जाएगा?
A. A
B. B
C. C
D. D
स्तम्भ A में दिए गए उपकरणों को स्तम्भ B में उनके निर्माण हेतु दी गई सामग्री से मिलान करिये।
| स्तम्भ A | स्तम्भ B | ||
| a) | पिनहोल कैमरा | (i) | वृत्तिय गत्ता जिसका ऊपरी हिस्सा सात रंगों से पेंट किया गया हो, एक कील |
| b) | बहुरूपदर्शी | (ii) | दो समतल दर्पण और एक कठोर गत्ता/डिब्बा |
| c) | परिदर्शी | (iii) | 3 आयताकार दर्पण पट्टियाँ, एक गोलाकार समतल दर्पण की तश्तरी, चूड़ियों के कुछ टुकड़े, गत्ते की ट्यूब और चक्रिका |
| d) | न्यूटन का चक्र | (iv) | भिन्न आकार के दो डिब्बे, एक पारभासी पर्दा |
A. a – (iii), b – (iv), c – (i), d – (ii)
B. a – (iv), b – (iii), c – (ii), d – (i)
C. a – (iv), b – (ii), c – (i), d – (iii)
D. a – (i), b – (iv), c – (ii), d – (iii)
निम्न में से कौन-सा केन्द्रक का कार्य नहीं है?
A. कोशिकाओं को आकार एवं सुदृढ़ता प्रदान करना।
B. जीन के रूप में जनक से संतति तक अभिलक्षणों को स्थानांतरित करना।
C. एक नियंतरण केंद्र की तरह कोशिका के क्रियाकलापों को नियंत्रित करना।
D. कोशिका द्रव्य और केन्द्रक के मध्य पदार्थों की गति की अनुुमति देना।
जीवाश्मी ईंधनों के विषय पर विद्यार्थियों की अपसारी सोच का आकलन करने के उदाहरण का प्रश्न निम्न में से कौन-सा है?
A. जीवाश्म ईंधनों की अपेक्षा सौर ऊर्जा के कोई पांँच लाभ लिखिये।
B. कोयले के निर्माण में निहित चरणों की सूची बनाइये।
C. पेट्रोलियम के प्रभाजी आसवन का एक नामांकित चित्र बनाइये।
D. क्या होगा यदि पेट्रोलियम के सभी भण्डार समाप्त हो जाएँ?
विज्ञान के सिद्धांतों के सन्दर्भ में निम्न में से कौन सा/से कथन सही हैं?
A. वे दी गई सूचना के आधार पर अवलोकनों की व्याख्या करते हैं।
B. वे भविष्य के अवलोकनों के निष्कर्षों के सन्दर्भ में पूर्वानुमान लगा सकते हैं।
C. वे प्रयोगाश्रित अवलोकनों के व्यापकीकरण हैं।
D. एक बार सिद्ध होने पर, सिद्धांत का निरनुमोदन नहीं किया जा सकता है।
A. A, B
B. B, C
C. C, D
D. A, D
एक शिक्षिका ने कक्षा VI के विद्यार्थियों को निम्न कार्य करने के लिए दिया –
एक उद्यान या स्थानीय नर्सरी में जाइए और ‘स्वस्थ’ पौधों की पहचान करिए और उन पौधों को स्वस्थ के रूप में चिन्हित करने के लिए कुछ कारण दीजिए।
उस क्रियाकलाप में कौन से प्रक्रिया कौशलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है?
A. अवलोकन करना, परिचालन परिभाषित करना
B. अवलोकन करना, पूर्वानुमान लगाना
C. सम्प्रेषण करना, मापन करना
D. पूर्वानुमान लगाना, वर्गीकरण करना
विज्ञान के शिक्षण में निम्न में से कौन-सी प्रक्रिया एक व्याख्यात्मक प्रक्रिया नहीं है?
A. एक शिक्षिका विभिन्न पशुओं के प्राकृतिक वास के वीडियो दिखाती हैं।
B. एक शिक्षिका प्रयोग द्वारा दर्शाती है कि एक धाराप्रवाही कुंडली के चारों ओर एक चुम्बकीय क्षेत्र होता है।
C. उच्च तथा निम्न श्रेणी की संकल्पनाओं के बीच संबंध-दर्शाने के लिए एक शिक्षिका संकल्पनात्मक चित्रण प्रस्तुत करती है।
D. एक शिक्षिका विवृतांत प्रश्न पूछती हैं और उनकी व्याख्या ढूंँढती हैं।
निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
A. विज्ञान में लैंगिक समता का अर्थ है कि विज्ञान में लड़कियांँ उतनी ही अच्छी हों जितना की लड़के।
B. विज्ञान में लैंगिक समता से तात्पर्य है कि लड़कियों और लड़कों दोनों के बीच से लैंगिक प्रतिबंध हटा लिये जाएंँ।
C. विज्ञान में लैंगिक समता का उद्देश्य है कि लड़कियों के लिए विज्ञान को अधिक आकर्षक बनाया जाए।
D. विज्ञान में लैंगिक समता का उद्देश्य एकल लैंगिक विद्यालयों का सृजन करना है।
निम्न कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए –
S1 – विज्ञान की संकल्पनाओं के संदर्भ में बच्चों के विचार प्रायः प्रकरण विशिष्ट होते हैं और विरोधाभासी ही हो सकते हैं।
S2 – विज्ञान में बच्चों की वैकल्पिक संकल्पनाएँ कार्य से कारण तक एक रेखीय विवेचन दर्शाती हैं।
A. केवल S1 सही है।
B. केवल S2 सही है।
C. S1 और S2 दोनों सही हैं।
D. S1 और S2 दोनों सही नहीं हैं।
किसी विद्यार्थी ने A तथा B अंकित परखनलियों के विलयनों में एक-एक चुटकी हल्दी डाली। उसने निम्न कथन अपनी कॉपी में लिखे –
S1 – विलयन A लाल हो गया और विलयन B में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
S2 – विलयन A एक क्षार है और विलयन B एक अम्ल है।
S3 – अम्लों, क्षारकों तथा लवणों में विभेदन के लिये हल्दी का उपयोग किया जा सकता है।
निम्न में से कौन-से कथन सही हैं?
A. S1, S2 अवलोकन हैं; S3 निष्कर्ष है।
B. S1 अवलोकन है; S2 निष्कर्ष है।
C. S1 अवलोकन है; S2, S3 निष्कर्ष हैं।
D. S2 अवलोकन है; S3 निष्कर्ष है।
निम्न में से कौन-सा प्रश्न एक विवृतांत प्रश्न है?
A. पृथ्वी से हम चन्द्रमा का केवल एक पृष्ठ ही क्यों देख पाते हैं?
B. चन्द्रमा का आकार प्रतिदिन क्यों परिवर्तित होता है?
C. चंद्रग्रहण के समय क्या होता है?
D. क्या होगा यदि चन्द्रमा के घूर्णन और परिक्रमण की अवधि भिन्न-भिन्न हो?
निम्नलिखित में से क्या विज्ञान के सन्दर्भ में ‘अधिगम के लिए आकलन’ को दर्शाता है?
A. ओलिम्पियाड
B. अनुसंधानिक परियोजनाएँ
C. वार्षिक परीक्षाएँ
D. क्विज़ प्रतियोगिता
निम्न कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A) – विज्ञान के शिक्षकों को कक्षा में सामाजिक-वैज्ञानिक विषयों पर परिचर्चा करनी चाहिए।
कारण (R1) – हाँ, क्योंकि सामाजिक-वैज्ञानिक विषय शिक्षार्थियों में बहुल परिप्रेक्ष्यों और तर्क वितर्क कौशल को प्रोत्साहित करता है।
कारण (R2) – नहीं, क्योंकि सामाजिक-वैज्ञानिक विषय प्रायः विवादास्पद होते हैं और उनमें बहुल परिप्रेक्ष्य निहित होते हैं।
A. A सही है और R1, A की सही व्याख्या है।
B. A गलत है और R2, A की सही व्याख्या है।
C. A सही है लेकिन R1 इसकी सही व्याख्या नहीं है।
D. A गलत है और R2 उसकी सही व्याख्या नहीं है।