कथन (A): बच्चें सही ढंग से नहीं सीख पाते हैं यदि वह अस्वस्थ या अल्पपोषित हैं।
तर्क (R): विकास के सभी आयाम परस्पर संबंधित हैं- शारीरिक विकास, संज्ञानात्मक विकास को प्रभावित करता है।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
निम्नलिखित उदाहरण विकास के किस सिद्धांत की व्याख्या करता है- एक बच्ची चलने से पहले खड़ा होना सीखती है और बोलने से पहले बड़-बड़ाना सीखती है?
A. विकास क्रमबद्ध होता है।
B. विकास का क्रम सिर से पैरों की ओर होता है।
C. विकास अव्यवस्थित होता है।
D. विकास केन्द्र से हाथ-पैर की ओर होता है।
कथन (A): बच्चे अपने समाज की जानकारी, कौशल, मूल्य, रीति-रिवाज़ केवल औपचारिक कारकों से सीखते हैं।
तर्क (R): सामाजीकरण एक सरल और रैखिक प्रक्रिया है जो एक सुनियोजित तरीके से होती है।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
जीन पियाजे का रचनावाद प्रस्तावित करता है कि बच्चे संज्ञानात्मक विकास की चार अवस्थाओं में मुख्यतः किस प्रकार प्रगति करते हैं?
A. वातावरण में अंत: क्रिया करके।
B. अपने से ज्यादा ज्ञान वाले व्यक्तियों के साथ सामाजिक अंत:क्रिया करके।
C. दूसरों का अनुसरण करके।
D. पुरस्कारों की प्रत्याशा करके।
जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास की किस अवस्था में बच्चे ‘संक्रियाओं पर क्रियाएँ’ व परिकल्पनात्मक (काल्पनिक) निगमनात्मक चिंतन कर सकते हैं?
A. संवेदी – पेशीय अवस्था
B. पूर्व – संक्रियात्मक अवस्था
C. मूर्त – संक्रियात्मक अवस्था
D. अमूर्त – संक्रियात्मक अवस्था
लेव वायगोत्स्की के सिद्धांतों के अनुसार बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में क्या महत्वपूर्ण है?
A. सांस्कृतिक उपकरण
B. परिपक्वता
C. सज़ा
D. अनुकूलन
जीन पियाजे और लेव वायगोत्स्की के सिद्धांतों में एक प्रमुख अंतर क्या है?
A. पियाजे ने संज्ञानात्मक विकास में भाषा की भूमिका पर बल दिया।
B. वायगोत्स्की ने अधिगम में अनुवांशिक क्षमताओं को प्राथमिक महत्व दिया।
C. वायगोत्स्की ने संज्ञानात्मक विकास में संस्कृति की भूमिका पर बल दिया।
D. पियाजे ने इस बात को महत्व दिया कि बच्चा अपने दम पर क्या कर सकता है और साथ ही वह समर्थन के साथ क्या कर सकता है।
कैरोल गिलिगन ने लॉरेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत की समालोचना करते हुए तर्क दिया कि पुरुषों की नैतिकता का आधार _______ है, जबकि स्त्रियों की नौतिकता का आधार _______ है I
A. न्याय; देखभाल
B. देखभाल; न्याय
C. भलाई; त्याग
D. त्याग; भलाई
हावर्ड गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धांत के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा बुद्धि का प्रकार और अंतःस्थिति अनुपालन संभावना के अनुसार सही है?
A. बुद्धि का प्रकार – भाषिक, अंतःस्थिति अनुपालन संभावना – लेखापाल
B. बुद्धि का प्रकार – स्थानिक, अंतःस्थिति अनुपालन संभावना – वास्तुकार
C. बुद्धि का प्रकार – शारीरिक गतिकी, अंतःस्थिति अनुपालन संभावना – गायक
D. बुद्धि का प्रकार – प्राकृतिक, अंतःस्थिति अनुपालन संभावना – शिक्षक
राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 बहुभाषिकता –
A. को बच्चों के सीखने में एक रुकावट की तरह देखती है।
B. को कक्षा में पूँजी के रूप में देखती है।
C. शिक्षण-अधिगम की प्रक्रिया को एक अनावश्यक जटिलता के रूप में देखती है।
D. समावेशी शिक्षा में अवरोध के रूप में देखती है।
एक बाल-केन्द्रित शिक्षा में, मूल्याँकन –
A. कुछ सामयिक परीक्षाओं द्वारा किया जाता है I
B. लिखित वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं द्वारा किया जाता है।
C. बिल्कुल नहीं किया जाता है।
D. को सीखने की प्रक्रिया का अभिन्न अंग माना जाता है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित समुदायों से आने वाले विद्यार्थियों के अवधारण के लिए क्या प्रस्तावित करती है?
A. रट कर सीखना
B. पाठ्यचर्या व मूल्यांकन का मानकीकरण
C. प्रदर्शन उन्मुख परीक्षण
D. संदर्भित व अर्थपूर्ण पाठ्यचर्या
माध्यमिक स्तर की कई कक्षाओं में देखा गया है कि लड़के कक्षा में उत्तर देने के लिए लड़कियों की तुलना में ज्यादा हाथ खड़ा करते हैं और कक्षा की चर्चाओं में हावी होते हैं। ऐसी परिस्थिति में एक शिक्षिका को –
A. स्वीकारना चाहिए कि लड़के लड़कियों की तुलना में ज़्यादा बुद्धिमान होते हैं।
B. स्वीकारना चाहिए कि लड़कियों में माध्यमिक स्तर पर पढ़ने की क्षमता नहीं है।
C. विश्लेषण करना चाहिए कि कैसे जैंडर भिन्नताएँ जन्मजात होती हैं व उन्हें संशोधित नहीं किया जा सकता।
D. बच्चों के संदर्भ का व खुद के शिक्षाशास्त्र का विश्लेषण करना चाहिए I
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रगतिशील कक्षा को परिभाषित करता है?
A. परीक्षाओं के लिए सीखना
B. अनुभवात्मक अधिगम पर बल
C. गैर-संदर्भित पाठ्यचर्या
D. शिक्षक-केन्द्रित शिक्षाशास्त्र
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न विश्लेषण व मूल्याँकन जैसे उच्चतर संज्ञानात्मक कौशल का आकलन करता है?
A. अपने क्षेत्र में आप निजी और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के बीच क्या अंतर पाते हैं और क्यों?
B. नागरिक अधिकार अधिनियम 1964 क्या प्रस्तावित करता है?
C. भारत में कितने राज्य हैं?
D. विधान सभा के सदस्य कैसे चुने जाते है?
सामान्य विद्यालयों मे दिव्यांग विद्यार्थियों के समावेशन हेतु, निम्न में से कौन-सा प्रावधान दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम (2016) के प्रतिकूल है?
A. परीक्षा पत्र को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय
B. विद्यार्थियों की जरूरत पूरी करने हेतु लिपिक की सुविधा
C. दूसरी और तीसरी भाषा संबंधी कोर्सो की बाध्यता
D. व्यक्तिगत ज़रूरतों के अनुसार यथोचित संयोजन
विद्यार्थियों की सीखने की विविध ज़रूरतों को पूरा करने के लिए, निम्नलिखित में से कौन एक बाधा है?
A. गतिविधियों में कई तरह से संलग्न होना
B. कई तरह से राय की अभिव्यक्ति
C. कई तरीकों से विद्यार्थियों का नामीकरण और क्रमीकरण
D. कई तरीकों से सूचना का प्रतिनिधित्व
निम्नलिखित में से कौन-सी अधिगम अक्षमता सीधे संचार कौशल और समाविष्ट करने की क्षमता को प्रभावित करती है?
A. गुणज वैकल्य
B. लेखन वैकल्य
C. उत्साह वैकल्य (डिस्फोरिया)
D. गति-समन्वय वैकल्य
लेखन वैकल्य वाले विद्यार्थियों का सफल समावेश सुनिश्चित करने के लिए, यह महत्वपूर्ण है कि:
A. कक्षा में ऑडियो रिकॉर्डर या लैपटॉप के उपयोग की अनुमति देनी चाहिए।
B. आकलन के लिए लिखित परीक्षाओं का व्यापक रूप से उपयोग करना चाहिए।
C. सादे/अनियमित कागज़-पत्रों पर लिखना अनिवार्य कर देना चाहिए।
D. दिए गए कार्य को पूरा करने के लिए अटल समय-सीमा निर्धारित करनी चाहिए।
निम्नलिखित में से क्या ‘सृजनात्मकता’ वाले विद्यार्थी की विशेषता नहीं है?
A. उनकी समस्या को सुलझाने का कौशल उच्च कोटि का होता है।
B. वे विभिन्न तरीकों से समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।
C. उनमें नए विषयों को सीखने की जिज्ञासा कम होती है।
D. वे अकसर नए विचारों और नवाचारों के साथ आते हैं।
माध्यमिक स्तर की एक कक्षा में शिक्षकों को क्या करना चाहिए?
A. अधिगमकर्ताओं की आवश्यकताओं के अनुसार अनुकूलन करने के लिए तैयार रहें।
B. अपना ध्यान मुख्य रूप से उच्च उपलब्धि प्राप्त करने वालों पर केन्द्रित करें।
C. कक्षा में अधिगमकर्ताओं की विविधता को अनदेखा करें I
D. मूल्याँकन के केवल एक मानकीकृत तरीके का उपयोग करें।
अभिकथन (A): किसी सम्प्रत्यय को पढ़ाते समय, एक शिक्षिका को अपने विद्यार्थियों को विपरीत दृष्टांतों और उदाहरणों पर विचार-मंथन करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए I
तर्क (R): गैर-उदाहरण किसी सम्प्रत्यय को समझने में कोई भूमिका नहीं निभाते हैं I
सही विकल्प चुनें I
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है I
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
एक कक्षा में कुछ विद्यार्थी अपने लिए निर्धारित व्यक्तिगत अधिगम लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल नहीं हो पाए। ऐसी स्थिति में, एक शिक्षक को निम्न में से क्या करना चाहिए?
A. उनकी विफलता को अपमानजनक और शर्मनाक मानें।
B. इन विद्यार्थियों को निष्काषित करें और उन्हें एक विशेष विद्यालय में जाने का सुझाव दें।
C. भविष्य के प्रयासों में उनसे सफलता की बहुत कम उम्मीदें रखें।
D. विफलता को सीखने की विकासात्मक प्रक्रिया के एक भाग के रूप में देखें।
एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों के घोषणात्मक ज्ञान का आकलन करना चाहती है I निम्नलिखित में से कौन का प्रश्न इस उद्देश्य के लिए उपयुक्त है?
A. एक केक कैसे तैयार किया जाता है?
B. उबड़-खाबड़ इलाके में साइकिल को कैसे संतुलित करें?
C. ‘आयतन’ की गणना का सूत्र क्या है?
D. गेहूँ के रोपण के लिए मिट्टी तैयार करने की प्रक्रिया क्या है?
एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों में अधिसंज्ञानात्मक विकास को सुसाध्य करना चाहता है I निम्नलिखित में से कौन-सा कौशल इस उद्देश्य के लिए सहायक नहीं होगा?
A. मूल्याँकन
B. प्रबोधन
C. योजना बनाना
D. रट कर याद रखना (रट कर सीखना)
संरचनावादी दृष्टिकोण अधिगम को किस प्रकार निर्दिष्ट करता है?
A. अव्यवस्थित और एकतरफा
B. स्वभावहीन और पृथक
C. पारस्परिक और सक्रिय
D. निष्क्रिय और निर्भर
निम्नलिखित में से कौन-सा कदम विद्यार्थियों के समस्या-समाधान कौशलों में बाधा डाल सकता है?
A. समस्या को समझने के लिए स्कीमा/संरचना को सक्रिय करना।
B. समस्या के बारे में प्रासंगिक जानकारी पर ध्यान केन्द्रित करना।
C. किसी समस्या को प्रस्तुत करने के एक निर्दिष्ट तरीके पर अटक जाना।
D. समस्या के संभावित समाधानों की पहचान करना।
संज्ञानात्मक विकास के समकालीन दृष्टिकोण भ्रांतियों को किस प्रकार देखते हैं?
A. पूरी तरह से महत्वहीन और सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में एक बाधा।
B. आमतौर पर ‘प्रतिभाशाली’ विद्यार्थियों में पाए जाने वाले उच्च-क्रम के अधिसंज्ञानात्मक कौशल।
C. सहज विचार और समझ जो व्यक्ति विशेष के पिछले अनुभवों में निहित हैं।
D. तंत्रिका संबंधी कमी और पठन वैकल्य का पहचान लक्षण।
प्रदर्शन-परिहार लक्ष्य रखने वाले विद्यार्थियों का ध्यान निम्न में से किस पर केन्द्रित रहता हैं?
A. गतिविधि का आनंद
B. असफल होने का डर
C. सफलता की आशा
D. गर्व की भावना
किसी कार्य की सफलता या विफलता पर निम्नलिखित में से कौन-सा आरोपण भविष्य में विद्यार्थियों की प्रेरणा और समरुपी कार्यों में संलग्न होने के प्रयासों में वृद्धि कर पाएगा?
A. बाहरी, गैर-नियंत्रणीय
B. बाहरी, स्थिर
C. आंतरिक, स्थिर
D. आंतरिक, नियंत्रणीय
निम्नलिखित में से कौन-से कथन प्रख्यात महाकाव्य सिलाप्पादिकारम के विषय में सही है:
A. यह इलांगो द्वारा रचित है।
B. यह तमिल भाषा में रचित है।
C. इसमें कोवलन और माधवी की बेटी की कहानी है।
D. उसकी रचना लगभग 500 वर्ष पूर्व की गई।
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. केवल A और B
B. केवल B और C
C. केवल C और D
D. केवल A, C और D
कन्नौज पर नियंत्रण के लिए निम्नलिखित राजनीतिक शक्तियों में कौन-से ‘त्रिपक्षीय संघर्ष’ के तीन पक्ष थे?
A. गुर्जर-प्रतिहार, राष्ट्रकूट और पाल
B. चोल, चालुक्य और पांंड्य
C. गुर्जर-प्रतिहार, राष्ट्रकूट और चालुक्य
D. राष्ट्रकूट, चालुक्य और पाल
अशोक के शिलालेख देश के भीतर और बाहर कई जगहों पर मिले हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही जगहों को दर्शाता है?
A. कालीबंगा, चन्हूदड़ो, धौलावीरा, सोत्काकोह
B. जौगड़, मस्की, टोपरा, लम्पक
C. गंवेरीवाला, इनामगाँव, दाओजली हेडिंग
D. हुँस्गी, भीमबेटका, कुरनूल, पैय्यमपल्ली
दो हज़ार साल पहले, एक व्यापारी ने बताया कि वह गाज़ा, पेट्रा और अपोलोगोस में जा चुका है।
निम्नलिखित में से कौन-से व्यापार मार्ग के माध्यम से उसने यात्रा की?
A. मार्ग जिन पर रोमन शासकों का नियंत्रण था।
B. मार्ग जिन पर फ़ारसी शासकों का नियंत्रण था।
C. मार्ग जिन पर कुषाणों का नियंत्रण था।
D. मार्ग जिन पर चीनी शासकों का नियंत्रण था।
निम्न कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए-
कथन A : सम्राट शाहजहाँ के सिंहासन के पीछे पितरा-दूरा के जड़ाऊ काम में पौराणिक यूनानी देवता ऑर्फियस को वीणा बजाते हुए चित्रित किया गया था। ऐसा माना जाता था कि ऑर्फियस का संगीत आक्रामक जानवरों को भी शांत कर सकता था और वे शांतिपूर्वक एक-दूसरे के साथ रहने लगते थे।
कथन B : शाहजहाँ के सार्वजनिक सभा भवन का निर्माण एक ऐसी दुनिया के निर्माण को सूचित करता था जहाँ सभी सद्भाव के साथ रह सकेंगे।
A. A सही है, किन्तु B गलत है।
B. A गलत हैं, किन्तु B सही है।
C. A और B दोनों सही है और B, A की सही व्याख्या करता है।
D. A और B दोनों सहीं है, किन्तु B, A की सही व्याख्या नहीं करता है।
ऋग्वैदिक काल के विषय में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
A. कोई स्थायी सेना नहीं होती थी।
B. कुछ सूक्तों की रचना महिलाओं ने की थी।
C. दास और दस्यु भी यज्ञ करते थे।
D. राजाओं के पास राजधानी, नगर या महल नहीं थे।
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. केवल A और B
B. केवल A, B और D
C. केवल B, C और D
D. केवल B और D
“जिस तरह महासागरो में मिलने पर नदियों की अलग-अलग पहचान समाप्त हो जाती है ठीक उसी तरह वे अपना वर्ण, श्रेणी और परिवार सब त्याग देते हैं…………..।”
उपरोक्त कथन किस ग्रन्थ से लिया गया है?
A. बौद्ध ग्रंथ
B. जैन ग्रंथ
C. पाली ग्रंथ
D. वैदिक ग्रंथ
ईस्ट इंडिया कंपनी के समय नील की खेती की ‘निज’ प्रणाली से किसानों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा।
निम्नलिखित में से कौन सी समस्या ‘निज’ प्रणाली का परिणाम थी?
A. जो व्यक्ति नील की फैक्ट्री के आस-पास रहते थे, उन्हें उनकी ज़मीनों से हटवा दिया गया था।
B. उन्हें अपनी ज़मीन के एक-चौथाई हिस्से में नील की खेती करने के लिए मजबूर किया गया।
C. अनुबंधों ने उन्हें अग्रिम धन तो दिलाया परंतु उनके ऋण बढ़ते रहे।
D. ग्राम प्रमुख उन्हें अनुबंध करने के लिए मज़बूर कर रहे थे।
निम्नलिखित में से किसने स्री-पुरुष तुलना नाम से एक पुस्तक प्रकाशित की,जिसमें पुरुषों और महिलाओं के मध्य उपस्थित सामाजिक अंतर की आलोचना की गई थी?
A. पंडिता रमाबाई
B. सावित्रीबाई फले
C. ईश्वरचंद्र विद्यासागर
D. ताराबाई शिंदे
निम्नलिखित में से किसका संबंध जातिगत भेदभाव के विरुद्ध आन्दोलन से जुड़ा था?
A. सनातन धर्म सभा
B. भारत धर्म महामंडल
C. सतनामी आन्दोलन
D. ब्राह्मण सभा
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिये।
कथन (A) : मध्य भारत में सतनामी आंदोलन की शुरुआत घासीदास ने की।
कारण (R) : उन्नीसवीं सदी के दूसरे हिस्से तक गैर-ब्राह्मण जातियों के अंदर से भी लोग जातीय भेदभाव के खिलाफ़ आव़ाज उठाने लगे थे और उन्होंने सामाजिक समानता और न्याय की मांँग करते हुए आंदोलन शुरू किया।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिये;
कथन (A) : 1921-22 ई. के दौरान असहयोग आंदोलन को गति मिली।
कारण (R) : मोतीलाल नेहरू, सी. आर. दास, सी. राजगोपालाचारी और आसफ़ अली जैसे बहुत सारे वकीलों ने वकालत छोड़ दी।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
निम्न कथनों A तथा B को पढ़िए तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिए।
A. 1919 के बाद अंग्रेजों के खिलाफ़ चल रहा संघर्ष धीरे-धीरे एक जनांदोलन में परिवर्तित होने लगा जिसमें किसान, आदिवासी, विद्यार्थी और महिलाएँ बड़ी संख्या में जुड़ते गए और महात्मा गाँधी एक जन नेता के रूप में उभरे।
B. कई बार गाँधी जी का नाम लेकर आदिवासियों और किसानों ने ऐसी कार्रवाईयाँ कीं जो गाँधीवादी आदर्शों के अनुरूप नहीं थीं।
A. A सही है, किन्तु B गलत है।
B. A गलत है, किन्तु B सही है।
C. A और B दोनों सही हैं।
D. A और B दोनों गलत है।
निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषताएँ भारत के संविधान, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था, में मौजूद है?
A. सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार को अपनाना।
B. 21 वर्ष से अधिक आयु के सभी भारतीयों को राज्य और राष्ट्रीय चुनावों में मतदान करने की अनुमति होगी। सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. A गलत है, B सही है।
B. A और B दोनों सही हैं।
C. A और B दोनों गलत हैं।
D. A सही है, B गलत है।
दी गयी विशेषताओं के आधार पर, खगोलीय पिंडों के प्रकार पहचानिये-
A. वे गैसों द्वारा बने हुए हैं।
B. उनकी अपनी रोशनी और गर्मी होती हैं।
C. वे बड़े और गर्म होते हैं।
A. आकाश गंगा
B. तारे
C. ग्रह
D. उपग्रह
निम्नलिखित में से कौन पृथ्वी के ऊष्मा क्षेत्रों के सही मिलान का प्रतिनिधित्व करता है?
| a. | उष्ण क्षेत्र | (i) | कर्क रेखा और आर्कटिक वृत्त के बीच स्थित क्षेत्र |
| b. | शीतोष्ण क्षेत्र | (ii) | आर्कटिक और अंटार्कटिक वृत्त और उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव के बीच क्रमशः स्थित क्षेत्र |
| c. | शीत क्षेत्र | (iii) | कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच का क्षेत्र |
सही विकल्प चुनें।
A. a – (iii), b – (i), c – (ii)
B. a – (ii), b – (iii), c – (i)
C. a – (i), b – (iii), c – (ii)
D. a – (i), b – (ii), c – (iii)
दी गयी विशेषताओं के आधार पर देशांतर याम्योत्तर की पहचान कीजिए-
A. इस रेखा का मान 0° है।
B. यह उत्तर ध्रुव से दक्षिण ध्रुव की ओर जाती है।
C. यह ग्रीनविच के मध्य से जाती है।
सही विकल्प का चयन कीजिए-
A. 180° E और 180°W देशांतर
B. कर्क रेखा
C. भूमध्य रेखा
D. प्रमुख याम्योत्तर
निम्न लिखित में कौन-सा मिलान अक्षांश और देशांतर रेखाओं के लिए सही है?
| A. | भारतीय मानक याम्योत्तर | (i) | 0° |
| B. | ग्रीनविच याम्योत्तर | (ii) | \(66 1/2^{} \) द. |
| C. | दक्षिण ध्रुव वृत्त | (iii) | \(23 1/2 \) उ. |
| D. | कर्क रेखा | (iv) | \(82 1/2{ }^{} \) पू. |
A. A – (i), B – (ii), C – (iii), D – (iv)
B. A – (ii), B – (iii), C – (iv), D – (i)
C. A – (iv), B – (i), C – (ii), D – (iii)
D. A – (iii), B – (iv), C – (i), D – (ii)
भूमध्यसागरीय वनस्पति निम्नलिखित में से कौन-से क्षेत्र में पायी जाती है?
A. मध्य अमेरिका
B. संयुक्त राज्य अमेरिका में केलिफोर्निया
C. दक्षिण-पश्चिमी अफ़्रीका
D. दक्षिण-पश्चिमी आस्ट्रेलिया
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A, B और C
B. A, B और D
C. B, C और D
D. A, C और D
नीचे लिखे कथन पढ़ कर सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A) : पृथ्वी की तीन-चौथाई सतह जल से ढकी है।
कारण (R) : पृथ्वी की सतह पर ताजे पानी से अधिक खारा पानी है।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।
निम्नलिखित प्रक्रियाओं में से जल चक्र में शामिल प्रक्रियाओं को चुनिए –
A. संघनन
B. सूर्याताप
C. वाष्पीकरण
D. वृष्टिपात/वर्षण
A. A, B और C
B. A, B और D
C. B, C और D
D. A, C और D
थल समीर, समुद्री समीर और लू _______ हैं।
A. मौसमी पवनें
B. ग्रहीय पवनें
C. स्थानीय पवनें
D. स्थायी पवनें
वायुदाब के विषय में दिए गए कथन पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. वायुदाब बादलों के भार से पृथ्वी की सतह पर पड़ा दाब है।
B. निम्न दाब बादलों से आच्छादित आकाश और आद्र मौसम से सम्बंधित है।
A. A और B दोनों सही हैं।
B. A गलत है और B सही है।
C. A और B दोनों गलत हैं।
D. A सही है और B गलत है।
निम्नलिखित में संसाधनों और उनकी विशेषताओं का सही मिलान है:
| A. | अनवीकरणीय संसाधन | (i) | जो शीघ्रता से नवीकृत या पुनः पूरित हो जाते हैं। |
| B. | वास्तविक संसाधन | (ii) | जिनकी संपूर्ण मात्रा ज्ञात है। |
| C. | नवीकरणीय संसाधन | (iii) | जिनकी संपूर्ण मात्रा ज्ञात नहीं है। |
| D. | संभावित संसाधन | (iv) | जिनका भंडार सीमित है। |
A. A – (iii), B – (i), C – (ii), D – (iv)
B. A – (ii), B – (iv), C – (iii), D – (i)
C. A – (iii), B – (ii), C – (iv), D – (i)
D. A – (iv), B – (ii), C – (i), D – (iii)
निम्नलिखित में से संसाधन संरक्षण का कौन-सा सही साधन है?
A. वस्तुओं का पुनः उपयोग करना
B. वस्तुओं का एक बार उपयोग करके उन्हें फेंक देना
C. वस्तुओं का उपभोग कम करना
D. उपयोग के बाद वस्तुओं का पुनर्चक्रण करना
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A, B और C
B. A, C और D
C. A, B और D
D. B, C और D
निम्नलिखित में से संसाधनों से संबंधित कौन-सा कथन गलत है?
A. वायु, जल, मृदा और खनिज प्राकृतिक संसाधन हैं।
B. समय के साथ संसाधन आर्थिक रूप से मूल्यवान हो सकते हैं।
C. लोग स्वयं संसाधन नहीं हैं।
D. समय और प्रौद्योगिकी दो महत्वपूर्ण कारक हैं जो पदार्थों को संसाधन में परिवर्तित कर सकते हैं।
निम्नलिखित आर्थिक गतिविधियों का कार्य वर्गों के साथ सुमेल कीजिए।
| A. | प्राथमिक क्रियाएँ | (i) | डबलरोटी (ब्रेड) पकाना और कपड़ा बुनना |
| B. | द्वितीयक क्रियाएँ | (ii) | कृषि और मत्स्यन |
| C. | तृतीयक क्रियाएँ | (iii) | व्यापार और यातायात |
सही विकल्प का चयन।
A. A – (i), B – (iii), C – (ii).
B. A – (ii), B – (i), C – (iii).
C. A – (iii), B – (ii), C – (i).
D. A – (i), B – (ii), C – (iii).
केसर सागा भारत के किस क्षेत्र में खेला जाता है?
A. पश्चिम बंगाल
B. असम
C. लद्दाख
D. सिक्किम
निम्न कथनों को ध्यान से पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
कथन (A) : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक तथा क्षेत्रीय पृष्ठभूमि वाले लोगों ने हिस्सा लिया तथा देश को स्वतंत्रता दिलवाई।
कथन (B) : भारत की विविधता हमेशा से इसकी शक्ति का स्रोत रही है।
A. (A) सही है, (B) गलत है।
B. (A) गलत है, (B) सही है।
C. (A) और (B) दोनों सही हैं और (B), (A) का कारण है।
D. (A) और (B) दोनों सही हैं किन्तु (B), (A) का कारण नहीं है।
सही और गलत बताएँ।
A. राज्य की मंत्री परिषद् में मुख्यमंत्री और उनके द्वारा नियुक्त मंत्री सम्मिलित होते हैं।
B. विधान सभा में विपक्ष और सत्तारूढ़ दोनों विधायक शामिल होते हैं।
C. सांसद, विधान सभा का सदस्य बनने के लिए लोगों द्वारा चुने गए प्रतिनिधि हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. केवल A सही है।
B. केवल A और B सही है।
C. केवल B और C सही हैं।
D. केवल C सही है।
निम्नलिखित में से क्या राज्य सरकार का भी दायित्व है?
A. रक्षा
B. विदेशी मामले
C. शिक्षा
D. बंदरगाह
बुनकरों को ________ में उचित मूल्य मिलता है।
A. दादन व्यवस्था
B. सहकारिता
C. वस्त्र निर्यात के कारखाने/फैक्ट्री
D. अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार
ऐसा क्यों होता है कि भारत में कृषि मजदूरों को बाज़ार में प्रचलित मज़दूरी दरों से कम मज़दूरी मिलती है?
A. चूँकि यह सरकार द्वारा निर्धारित है तो वे इसे स्वीकार करते हैं।
B. जिन किसानों के यहाँ ये काम करते हैं उनसे इन्होंने उधार पैसा लिया होता है।
C. कम-मजदूरी वाले किसानों से इन्हें नियमित रूप में रोजगार मिलता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. केवल A और B
B. केवल B और C
C. केवल A और C
D. केवल A
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A) : लोकतंत्र में लोगों के पास अपनी राय व्यक्त करने/आवाज़ उठाने का अधिकार होता है।
कारण (R) : भारत में संघीय (federal) शासन पद्धति है।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है परंतु (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. सभी समाज लड़कों और लड़कियों द्वारा निभाई जाने वाली भूमिकाओं के बारे में समान रूप से नहीं सोचते हैं।
B. जब लड़के और लडकियाँ बड़े हो रहे होते हैं तब भारतीय समाज उनमें कोई स्पष्ट अंतर नहीं करता है।
A. केवल A सही है।
B. केवल B सही है।
C. A और B दोनों सही है।
D. A और B दोनों गलत हैं।
बहुमत की निरंकुशता का अर्थ है:
A. जहाँ बहुसंख्यक व अल्पसंख्यक सामूहिक रूप से निर्णय लेते हैं।
B. बहुसंख्यक, अल्पसंख्यक को अलग कर अपने हितों में लगा रहता है।
C. एक समुदाय का संख्यात्मक प्रभुत्त्व।
D. बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक पृथक पथों का अनुसरण करते हैं।
भारतीय संविधान में धर्मनिरपेक्षता की संकल्पना निम्नलिखित में से कौन-सी परिस्थिति में प्रतिबिम्बित होती है?
A. किसी स्थान पर केवल एक धर्म के पालन की अनुमति है।
B. अदालतों और पुलिस चौकियों में धार्मिक चिह्नों का प्रदर्शन।
C. जब एक समुदाय का सदस्य उसी समुदाय के दूसरे सदस्यों पर प्रभुत्व जमाता है तब राज्य हस्तक्षेप से दूर रहता है।
D. लोगों/व्यक्तियों को बिना किसी भेदभाव के अपने धर्म के पालन की स्वतंत्रता है।
निम्नलिखित में से कौन भारत में न्यायपालिका की स्वतंत्रता की गारंटी देता है?
A. सरकार की अन्य शाखाएं न्यायपालिका के कार्य में हस्तक्षेप नहीं कर सकतीं।
B. न्यायाधीशों के आचरण पर संसद में चर्चा की जा सकती है।
C. संविधान में उल्लिखित आधारों पर न्यायाधीशों को पद से हटाया जा सकता है।
D. न्यायाधीश सेवानिवृत्ति के बाद अभ्यास कर सकते हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. B और D
B. A और C
C. केवल A
D. केवल D
न्यूनतम वेतन के लिए क़ानून क्यों बनाया गया?
A. यह सुनिश्चित करने के लिए कि श्रमिकों को उनकी मज़दूरी/मेहनत का हिसाब से मेहनताना मिले।
B. श्रमिकों को मालिकों द्वारा शोषित होने से बचाने के लिए।
C. मालिकों के मुनाफ़े/लाभ को घटाने के लिए।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. केवल A और B
B. केवल B और C
C. केवल A और C
D. A, B और C
एक बच्ची बढ़ते हुए वायु-प्रदूषण से चिंतित होकर पूछती है कि क्या उसके मौलिक अधिकार का उल्लंघन किया गया है?
चर्चा से पहले आप उसे निम्नलिखित में से भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद पढ़ने के लिए कह सकते हैं?
A. अनुच्छेद 45
B. अनुच्छेद 21
C. अनुच्छेद 29
D. अनुच्छेद 44
‘लैंगिक समानता’ के महत्व पर दृष्टिकोण विकसित करने हेतु निम्नलिखित में से कौन-सा विषय सबसे अधिक प्रासंगिक है?
A. विभिन्न देशों में प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या
B. सामाजिक रचना के रूप में लिंग
C. लिंग पर आधारित व्यवसायों की सूची
D. महिलाओं के लिए सरकारी स्वास्थ्य योजनाएँ
प्रारंभिक एवं माध्यमिक स्तर पर इतिहास की पुस्तकों का केन्द्रण है –
A. इतिहास की खोज तथा व्याख्या कैसे हुई
B. साक्ष्यों का एकत्रण और परीक्षण कैसे होता है
C. राजाओं और रानियों के जीवन वृत्तांतों पर
D. मूलभूत प्रक्रियाओं को समझना न कि कौन, कब और कहाँ के विवरण में खो जाना
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A, B तथा C
B. A, B तथा D
C. B, C तथा D
D. A, C तथा D
निम्नलिखित शैक्षिक उपागमों का मिलान कीजिए तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिए।
| A. | आगमनात्मक उपागम | i. | दोनों विद्यार्थी तथा शिक्षक अधिगमकर्ता बन जाते हैं। |
| B. | निगमनात्मक उपागम | ii. | विशेष दृष्टांतों का शिक्षण हेतु प्रयोग, ताकि एक सामान्य निष्कर्ष पर पहुँचा जा सके। |
| C. | रचनात्मक उपागम | iii. | मानदण्ड, सिद्धांत व सामान्यीकरण उपलब्ध करवाना जिन्हें विशेष उदाहरणों से प्रमाणित किया जाता है। |
A. A – (ii), B – (i), C – (iii)
B. A – (i), B – (ii), C – (iii)
C. A – (ii), B – (iii), C – (i)
D. A – (i), B – (iii), C – (ii)
एक अखबार के लेख में कहा गया कि भारत में चूड़ी बनाने की फैक्ट्रियो में काम करने वाले 12 से 15 साल की उम्र के 5 बच्चो की खराब कार्य दशाओं के कारण मौत हो गई।
उपर्युक्त उदाहरण निम्नलिखित में से क्या समझाने के लिए सबसे उपयुक्त है?
A. शोषण के विरुद्ध अधिकार
B. दिहाड़ी मजदूर
C. सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकार
D. भेदभाव
एक शिक्षिका अपने छात्रों को दर्जी की दुकान से विभिन्न प्रकार के बचे हुए कपड़ो के टुकड़े इकट्ठा करके उन्हें सूती, रेशमी, कृत्रिम रेशे वाले और ऊनी कपड़ो में वर्गीकृत करने को कहती है। वह अपनी कक्षा में शिक्षण की कौन-सी विधि का अनुप्रयोग कर रही है?
A. निरूपण
B. गतिविधि
C. प्रयोगात्मक
D. प्रतिदर्शन
प्रारंभिक विद्यालयी छात्रों में ग्रामीण प्रशासन की कक्षा में ग्राम पंचायत पर नाटक (रोल-प्ले) से निम्न में से क्या विकसित किया जा सकता है?
A. समाज के हाशियाई समूह के साथ समानुभूति
B. प्रजातंत्र से संबंधित संप्रत्ययों का अनुप्रयोग
C. ग्रामीण लोगों की समझ, चुनौतियों व मुद्दों की समझ
D. मनोरंजन आधारित अधिगम के रचनात्मक तरीके
सबसे उपयुक्त विकल्प का चुनाव कीजिए।
A. A, B तथा C
B. B तथा C
C. B, C तथा D
D. A, B तथा D
निम्न गतिविधियों में से किस गतितिधि द्वारा विद्यार्थियों में मानक समय के संप्रत्यय के अनुप्रयोग की क्षमता का आकलन किया जा सकता है?
A. वह स्थान विशेष के समय का आकलन कर सकता/सकती है यदि उसे उस स्थान का देशांतर बता दिया जाए।
B. वह स्थान विशेष की निश्चित स्थिति को मानचित्र व ग्लोब पर आरोपित करके दिखा सकता/सकती है।
C. वह यह समझता/समझती है तथा बता सकता/सकती है कि जब भारत में 5:30 अपराह्न होता है तब लंदन में दोपहर के 12:00 क्यों बजे होते हैं।
सही विकल्प का चुनाव कीजिए।
A. केवल A तथा B
B. केवल B तथा C
C. केवल A तथा C
D. केवल A
कक्षा में प्राकृतिक वनस्पातियों का परिचय देने से पहले निम्न में से कौन-सा तरीका आनुभाविक अधिगम हेतु उपयोगी हो सकता है?
A. विद्यालय व घर के आस-पास के वृक्षों का अवलोकन करना
B. प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय (नैचुरल हिस्ट्री म्यूज़ियम) का भ्रमण
C. किसी क्षेत्र की वनस्पतियों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर वाद-विवाद
D. क्षेत्र विशेष में पाई जाने वाली प्राकृतिक वनस्पतियों को विश्व के मानचित्र पर दर्शाना
निम्न प्रश्नो में से कौन-सा प्रश्न विद्याथियों की मूल्यांकन क्षमता का आकलन करता है?
A. 16 वीं शताब्दी में व्यापारियों के सम्मुख कौन-कौन सी समस्याएँ आती थीं? क्या आपको लगता है कुछ समस्याएँ आज भी वैसी ही बनी हुई हैं?
B. सार्वजनिक वितरण प्रणाली क्या होती है? यह भारत में खाद्य सुरक्षा को कैसे सुनिश्चित करती है?
C. सार्वजनिक सुविधाएँ क्या होती हैं? आपके क्षेत्र में उपलब्ध कुछ सार्वजनिक सुविधाओं की सूची बनाइए।
D. क्या आपको लगता है कि सरकार को सभी को स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करवानी चाहिए? क्यों?
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, C और D
D. A, B और D
एक सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका अपने विद्यार्थियों से निम्न प्रश्न पूछती है –
“पंचायत को एक समिति के द्वारा ही कार्य क्यों करना होता है? क्यों सरपंच को ही सारी शक्तियाँ नहीं दे दी जाती हैं?”
उसके द्वारा पूछा गया प्रश्न किस प्रकार के उत्तरों की अपेक्षा करता है:
A. पंचायत व्यवस्था की गहन समझ
B. खतरों व लाभों के बारे में सोचना
C. केवल व्यवस्था की कमियाँ दिखाना
D. विभिन्न विकल्पों की तुलना करके स्थिति को बेहतर बनाने की लगातार खोज में लगना
उपयुक्त विकल्प का चुनाव कीजिए।
A. A, B तथा C
B. A, C तथा D
C. A, B तथा D
D. B, C तथा D
प्रिया औपनिवेशिक बंगाल में नील की खेती करने वाले लोगों की स्थितियों/हालातों को समझना चाहती थी, किन्तु इसके लिए वह केवल द्वितीयक स्रोत ही जुटा पाई। निम्न में से कौन-से साक्ष्य उसे मिले?
A. 19 वीं शताब्दी के बंगाल में नील की खेती पर एक इतिहासकर्ता का अनुसंधान
B. नील विद्रोह के दौरान नील की खेती करने वाले किसानों द्वारा गाए गए गीत
C. नील आयोग (इंडिगो कमीशन) द्वारा नील कृषक का लिया गया साक्षात्कार
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल A
B. केवल C
C. A तथा B दोनों
D. B तथा C दोनों
निम्नलिखित कथनों A तथा R को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए –
अभिकथन (A) : सामाजिक विज्ञान में केन्द्रण उपयोगितावाद से हटकर समतावाद पर होना चाहिए।
कारण (R) : उपयोगतावाद से हटकर समतावाद पर केन्द्रण से समता, न्याय व आदर जैसे प्रतिमान के मुद्दे संबोधित हो जाते हैं।
A. (A) तथा (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) तथा (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य हैं किन्तु (R) असत्य हैं।
D. (A) तथा (R) दोनों असत्य हैं।
एक शहरी शिक्षिका कक्षा में ग्रामीण प्रशासन पर चर्चा कर रही है। एक विद्यार्थी कहता है कि उसके गाँव में भूमि का मापन ग्राम निर्वाह अधिकारी करता है न कि एक पटवारी। शिक्षिका ने यह शब्द नहीं सुना था। विद्यार्थी की बात को एक जिम्मेदार तरीके से संबोधित करने का तरीका निम्न में से क्या कहने का होगा-
A. ‘किताब में यह बात स्पष्ट तौर पर कही गई है कि यह काम पटवारी करता है – किताब में लिखे गए शब्द का ही प्रयोग कीजिए।’
B. ‘अलग-अलग स्थानों पर पटवारी को अलग-अलग नामों से जाना जाता है।’
C. ‘मैं इस शब्द की जाँच करुँगी और कल कक्षा में दुबारा इस पर आपसे बात करुँगी।’
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल A
B. A तथा B
C. B तथा C
D. A तथा C
ईस्ट इण्डिया कंपनी की नीतियों का साधारण जनता लोगों ने कैसे विरोध जताया – इस बात का अध्ययन करने के लिए निम्न में से कौन-सा एक द्वितीयक स्रोत का उदाहरण है?
A. मेरठ में 1857 में हुए विद्रोह पर एक इतिहासकार का शोध-प्रबन्ध
B. कम्पनी फौज में कार्यरत एक सिपाही का जीवनवृत्त
C. विभिन्न सरकारी कार्यालयी शाखाओं में भेजने हेतु कम्पनी अधिकारियों प्रशासकों द्वारा तैयार किए गए नोट्स व रिपोट्ट्स
D. उस समय के एक ग्रामीण व्यक्ति द्वारा लिखी पुस्तक जिसमें उसने अपने आस-पास के लोगों के संवेगों का वर्णन किया हुआ है।
निम्न में से कौन-सा सामाजिक विज्ञान परियोजना करते हुए विद्यार्थीं द्वारा द्वितीयक स्रोत के प्रयोग की ओर इशारा करता है?
A. एक सरकारी अस्पताल में भ्रमण (विजिट)।
B. एक फ़िल्म की समीक्षा करना।
C. एक स्वतंत्रता सेनानी का साक्षात्कार करना
D. प्राकृतिक संसाधनों के प्रयोग पर एक वृत्तचित्र (डॉक्यूमैंट्री)
E. सिक्कों के संग्रहालय-रिज़र्व बैंक ऑफ़ इण्डिया में भ्रमण
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A, B तथा E
B. B तथा D
C. B, C तथा D
D. B, C, D तथा E
संग्रहालय के भ्रमण के समय, एक इतिहास के शिक्षक को ध्यान केंद्रित करना चाहिए:
A. संग्रहालय में प्रत्येक वस्तु को दिखाने पर।
B. संग्रहालय में प्रदर्शित वास्तविक वस्तुओं को दिखाने पर।
C. कालक्रम पर ध्यान न देते हुए वस्तुओं को दिखाने पर।
D. यह दिखाने पर कि कैसे वस्तुएँ और उनके उपयोग समान रहे हैं।
निम्न प्रश्नों से से कौन-सा सामाजिक विज्ञान में अधिगमकर्ता के प्रक्रियात्मक ज्ञान का आकलन करता है?
A. पंचायत राज चुनावों में प्रजातांत्रिक तरीकों का निर्वहन नहीं होता। क्या आप इस कथन से सहमत हैं? व्याख्या कीजिए।
B. एक स्थाई व नियमित काम (जॉब) किस प्रकार एक अनियमित (कैज़ुअल) काम से भिन्न होती है? चर्चा कीजिए।
C. ग्राम सभा तथा ग्राम पंचायत में क्या अंतर है?
D. ‘सरकार’ शब्द से आप क्या समझ़ते हैं? उन पाँच तरीकों की सूची बनाइए जो आपके अनुसार ऐसे तरीके हैं जिनके द्वारा सरकार आपके दैनिक जीवन को प्रभावित करती है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल A
B. A तथा B
C. A, B तथा C
D. A, B तथा D
एक विशेष क्षेत्र में वनों के वितरण को पढ़ाने के लिए शिक्षक जिस प्रकार के मानचित्र का प्रयोग करेगा उसकी पहचान कीजिए।
A. भौतिक मानचित्र
B. राजनीतिक मानचित्र
C. छोटे स्तर के मानचित्र
D. विषयगत मानचित्र
निम्नलिखित में से कौन-सा विद्यार्थी के परियोजना कार्य के मूल्यांकन के लिए रूब्रिक के विकास के लिए ज़रूरी माना गया है?
A. अधिगम के उद्देश्य
B. अधिगम के परिणाम
C. निष्कर्ष
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. केवल C
B. A और B
C. B और C
D. A और C
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न केवल अधिगमकर्त्ता के केवल तथ्यात्मक ज्ञान का आकलन करता है?
A. पन्द्रहवीं शताब्दी के दौरान तंजावुर नगर को जल आपूर्ति कैसे होती थी?
B. सत्रहवीं शताब्दी में आप सूरत से पश्चिम एशिया तक की यात्रा की योजना बना रहे हैं। आप क्या-क्या व्यवस्थाएँ करेंगे?
C. प्रारंभिक बीसवीं शताब्दी के दौरान लोगों के जीवन के लिए क्या विषुव प्रासंगिक था?
D. आपको क्या लगता है कि मन्दिरों के आस-पास नगरों का विकास क्यों हुआ?