CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part39

कथन (A): बच्चों का शारीरिक विकास महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बच्चों के सामाजिक व संज्ञानात्मक विकास को भी प्रभावित करता है।

तर्क (R): बचपन में विकास के सभी आयाम एक दूसरे से जुड़े हुए हैं तथा एक दूसरे को बेहद प्रभावित करते हैं।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

विकास का कौन-सा सिद्धांत यह सुझाता है कि विकास सिर से शुरू होता है और फिर शरीर के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ता है?
A. समीपदूराभिमुख सिद्धांत
B. शीर्षगामी सिद्धांत
C. व्यक्तिगत भिन्नताओं का सिद्धांत
D. एकरूपता का सिद्धांत

________ आनुवंशिक स्वभाव के पूर्व निर्धारित प्रकटीकरण की प्रक्रिया को संदर्भित करता/करती है।
A. परिपक्वता
B. पाड़
C. अनुकूलन
D. सामाजीकरण

जीन पियाजे के अनुसार निम्न में से कौन से कारक संज्ञानात्मक विकास की दिशा निर्धारित करते हैं?

(i) परिपक्वता

(ii) अनुबंधन

(iii) सजा

(iv) क्रिया

(v) सामाजिक अनुभव

A. (i), (ii), (iv), (v)
B. (ii), (iii), (iv)
C. (iii), (iv), (v)
D. (i), (ii), (iii), (iv), (v)

जीन पियाजे के अनुसार उस बच्चे की सोच के बारे में क्या कहा जा सकता हैं जो मानता है कि जब पानी को एक बर्तन से दूसरे में डाला जाता है तब पानी की मात्रा बर्तन के आकार अनुसार कम या बढ़ जाती है?
A. बच्चे में संरक्षण के कौशल नहीं है।
B. बच्चे ने वस्तु स्थायित्वता नहीं हासिल की है।
C. जीववादी सोच बच्चे के विचारों को सीमित करती है।
D. बच्चा क्रमबद्धता की प्रक्रिया करने में अक्षम है।

पियाजे द्वारा दिए गए संज्ञानात्मक विकास की अवस्थाओं का सही क्रम क्या है?
A. संवेदी गामक अवस्था, पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था, मूर्त संक्रियात्मक अवस्था, और अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था
B. पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था, मूर्त संक्रियात्मक अवस्था, संवेदी गामक अवस्था, और अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था
C. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था, मूर्त संक्रियात्मक अवस्था, पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था, और संवेदी गामक अवस्था
D. संवेदी गामक अवस्था, मूर्त संक्रियात्मक अवस्था, पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था, और अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था

नेहा खुद को अपनी माँ द्वारा लाई मिठाई जो महमानों के लिए है, खाने से रोकती है यह सोचकर कि खाने से वह पकड़ी जा सकती हैं। कोहलबर्ग के सिद्धांत के अनुसार नेहा नैतिक विकास की किस अवस्था में हैं?
A. नैमित्तिक सापेक्षता अभिविन्यास
B. सजा और आज्ञाकारिता अभिविन्यास
C. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत
D. अच्छा लड़का-अच्छी लड़की अभिविन्यास

किसके सिद्धान्तों के अनुसार बच्चे अपने से ज्यादा ज्ञान वाले समकक्षी व वयस्कों से अंतःक्रिया करके सीखते हैं?
A. लेव वायगोत्स्की
B. जीन पियाजे
C. हावर्ड गार्डनर 
D. लॉरेंस कोहलबर्ग

लेव वायगोत्स्की के अनुसार निम्न में से किसकी संज्ञानात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है?
A. अनुकूलन
B. पुर्नबलन
C. सांस्कृतिक संदर्भ
D. अनुवांशिकता

हावर्ड गार्डनर के बुद्धि के सिद्धांत में शरीर और वस्तुओं दोनों को कुशलतापूर्वक उपयोग करने की क्षमता को कौनसी बुद्धि कहा जाता है?
A. तार्किक-गणितीय बुद्धि
B. शारीरिक-गति संवेदनात्मक बुद्धि
C. अंतर्वैयक्तिक बुद्धि
D. भाषाई बुद्धि

दृश्य-स्थानिक बुद्धि में क्या शामिल हैं?
A. छवियों और चित्रों में सोचने की क्षमता, सटीक और अमूर्त रूप से कल्पना करने की क्षमता।
B. लय, ताल, मीटर, स्वर, माधुर्य के प्रति संवेदनशीलता।
C. कहानियों व कविताओं को समझने व गढ़ने की क्षमता।
D. प्राकृतिक रूपों जैसे जानवरों और पौधों की प्रजातियों और चट्टानों और पर्वत प्रकारों को वर्गीकृत करने की क्षमता।

सह-शिक्षा कक्षा में लड़कों के लिए एक शिक्षक की टिप्पणी, “मजबूत बनो और लड़कियों की तरह नम्र व्यवहार मत करो” किसको बढ़ाना देगा?
A. जेंडर समता
B. जेंडर रूढ़िवादिता
C. जेंडर भूमिका में लचीलापन
D. जेंडर समानता

विविध शिक्षार्थियों वाली कक्षा में शैक्षणिक रणनीतियाँ क्या होनी चाहिए?
A. उचित समावेशन
B. मानकीकृत मूल्यांकन
C. गैर-प्रासंगिक पाठ्यक्रम
D. दृष्टिकोण में अनम्यता

अधिगम के लिए आकलन का एक महत्वपूर्ण पहलू क्या है?
A. आकलन की किसी एक ही रणनीति से बच्चे की प्रगति व अधिगम की सम्पूर्ण जानकारी का पता किया जा सकता है।
B. यह अधिगम में होने वाले बदलाव का अवलोकन करता है।
C. यह बच्चों की व्यक्तिगत व विशिष्ट जरूरतों को नहीं पहचानता है।
D. यह शिक्षकों को मानसिक मंदबुद्धि वाले बच्चों को पहचानने में मदद करता है।

आकलन का उद्देश्य क्या होना चाहिए?
A. छात्रों में भय और तनाव पैदा करना।
B. असुरक्षा और हीनता की भावना पैदा करना।
C. छात्रों के बीच तुलना करना।
D. शिक्षण-अधिगम की प्रक्रिया में सहायता करना।

कथन (A): समावेशी शिक्षा से केवल ‘विशेष’ बच्चे ही लाभान्वित होते हैं।

तर्क (R): समावेशी शिक्षा की अवधारणा इस दर्शन पर आधारित है कि केवल कुछ बाधिता वाले शिक्षार्थियों की जरूरतों को ही पोषित किया जाए।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

वंचित पृष्ठभूमि के छात्रों का समायोजन करने के लिए शिक्षकों को किसका पालन करना चाहिए?
A. सामाजिक बहिष्कार
B. सामाजिक हाशिकरण
C. मानकीकृत पाठ्यक्रम
D. विभेदित निर्देश

निम्न में से कौन-सा शारीरिक-गतिक दिव्यांगता से जुझते विद्यार्थियों के लिए गतिशीलता सहायक तकनीक का उदाहरण है?
A. व्हीलचेयर/पहिया कुर्सी
B. बड़ी मुद्रणवाली किताबें
C. शब्द भविष्यवाणी वाला सॉफ्टवेयर
D. स्पर्श सामग्री

गणितीय अवधारणाओं और गणना में कठिनाइयाँ किन छात्रों की विशिष्ट विशेषताएँ हैं?
A. गुणज वैकल्य
B. पठन वैकल्य
C. लेखन वैकल्य
D. स्वलीनता

रचनात्मक बच्चों की विशिष्ट पहचान विशेषताओं में शामिल हैं:
A. विचारों की अनम्यता
B. ऊब के लिए उच्च सहिष्णुता
C. जटिलता के लिए वरीयता
D. अभिसारी सोच

अर्थपूर्ण अधिगम में क्या सम्मिलित है?
A. पुरस्कार और दंड का प्रावधान
B. एक दूसरे के साथ अंत:क्रिया करने के अवसर
C. सीखने के तरीके पर विचार
D. 2 और 3 दोनों

कथन (A): शिक्षार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण वह है जहाँ पाठ्यपुस्तक सम्पूर्ण अधिगम का केंद्र है।

तर्क (R): माध्यमिक विद्यालय में छात्र सबसे अच्छा सीखते हैं जब पाठ्यपुस्तक को पुन: पेश करने के लिए कहा जाता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

एक सामाजिक-रचनात्मक कक्षा में, अधिगम:
A. बच्चे के व्यवहार में स्थायी रूप से मापने योग्य परिवर्तन है।
B. ज्ञान के सह-निर्माण की एक प्रक्रिया है।
C. एक उद्दीपन और प्रतिक्रिया के युग्म से होता है।
D. तब होता है जब छात्रों को सकारात्मक पुनर्बलन पेशकश की जाती है।

_________ अधिगम के लिए उचित कक्षा वातावरण का आधार होने चाहिए।
A. अनुकूलन और पुनर्बलन के सिद्धांत
B. प्रतिस्पर्धा और व्यक्तिवाद
C. सहयोग और सहकारात्मकता
D. पृथक्कीकरण व नामीकरण

कथन (A): मध्य विद्यालय के बच्चों को सहज अनुमान लगाने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें विभिन्न तरीकों की तलाश करने के लिए प्रोत्साहित करना समस्या-समाधान कौशल को बढ़ावा देने के लिए एक प्रभावी रणनीति है।

तर्क (R): बच्चे विभिन्न दृष्टिकोणों की चर्चा और सोच की प्रक्रियाओं के माध्यम से सीखते हैं।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

कक्षा में प्रश्न:
A. केवल छात्रों द्वारा पूछे जाने चाहिए और सिर्फ शिक्षक द्वारा ही उत्तर दिया जाने चाहिए।
B. केवल शिक्षक द्वारा पूछे जाने चाहिए और सिर्फ छात्रों द्वारा ही उत्तर दिया जाने चाहिए।
C. किसी के भी द्वारा नहीं पूछे और नहीं जवाब दिए जाने चाहिए।
D. छात्रों और शिक्षकों दोनों द्वारा पूछे और उत्तर दिए जाने चाहिए।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part15

विद्यार्थियों में आंतरिक अभिप्रेरणा को कैसे बढ़ाया जा सकता है?
A. भौतिकवादी पुरस्कार प्रदान करके
B. नकारात्मक सुदृढ़ीकरण द्वारा
C. दंड के भय द्वारा
D. सीखने की खुशी पर ध्यान केंद्रित करके

मध्य विद्यालय के छात्र किन प्रक्रियाओं के द्वारा ज्ञान का निर्माण करते हैं और अर्थ निकालते हैं?

(i) सक्रिय अन्वेषण

(ii) अमूर्त समस्याओं पर काम करना

(iii) पूछताछ और प्रयोग

(iv) शिक्षकों और साथियों के साथ बातचीत

A. (i) (iii)
B. (i) (ii) (iv)
C. (ii) (iii) (iv)
D. (i) (ii) (iii) (iv)

शिक्षकों को चाहिए कि वे बच्चों की योग्यता को ________ और असफलता को ________ रूप में सोचने के लिए प्रोत्साहित करें।
A. स्थायी; शर्मनाक और अपमानजनक
B. वृद्धिशील; सुधार के अवसर के
C. स्थायी; सुधार के अवसर के
D. वृद्धिशील; शर्मनाक और अपमानजनक

निम्न में से कौन-सा शैक्षणिक कारक विफलता के लिए जिम्मेदार है?
A. सहयोगात्मक अधिगम
B. समावेशी कक्षाएं
C. गैर-प्रासंगिक पाठ्यक्रम
D. सार्थक अधिगम

मध्यकाल में दिल्ली के शासकों के संदर्भ में निम्नलिखित का मिलान कीजिए, और उपयुक्त विकल्प का चुनाव कीजिए।

A B
(a) तोमर (i) 1175 – 1192
(b) अनंगपाल (ii) 1165 – 1192
(c) चौहान (iii) आरंभिक 12वीं शताब्दी – 1165
(d) पृथ्वीराज चौहान (iv) 1130 – 1145

A. (a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(iii), (d)-(i)
B. (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(i)
C. (a)-(iv), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(ii)
D. (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(iii)

प्राचीन तमिलनाडु में, _________ की बस्तियों को उर (Ur) कहते थे।
A. व्यापारियों
B. कुलीन व्यक्तियों
C. किसानों 
D. शिल्पकारों 

मुगल साम्राज्य के पतन के संदर्भ में निम्नलिखित का मिलान कीजिए।

A B
(a) फर्रुखसियर (i) 1759 – 1806
(b) शाह आलम द्वितीय (ii) 1713 – 1719
(c) अहमदशाह (iii) 1754 – 1759
(d) आलमगीर द्वितीय (iv) 1748 – 1754

A. (a)-(i), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(ii)
B. (a)-(iv), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iii)
C. (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(iii)
D. (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iv)

‘उत्तराधिकार की सहदायिक‘ प्रथा का अर्थ है _________।
A. पसंदीदा पुत्र को अपने पिता की संपत्ति विरासत में मिलना
B. ज्येष्ठ पुत्र को अपने पिता की संपत्ति विरासत में मिलना
C. सभी पुत्रों व पुत्रियों के बीच विरासत का विभाजन
D. सभी पुत्रों के बीच विरासत का विभाजन

मराठी में लिखे भक्ति गीतों को किस नाम से जाना जाता है?
A. स्तोत्रम
B. भजनम्
C. प्रबंधम
D. अभंग

मौजूदा महाराष्ट्र में रहे संतों के बारे में निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और उपयुक्त विकल्प का चुनाव कीजिए।

(A) तेरहवीं से सत्रहवीं शताब्दी में हुए कवि संतों ने सभी प्रकार के कर्मकांड़ों और जन्म आधारित अंतरों का विरोध किया।

(B) इन कवि संतों ने रोजी-रोटी कमाने और विनम्रतापूर्वक जरूरतमंद साथी व्यक्तियों की सेवा करते हुए जीवन बिताने को अधिक पसंद किया।

A. (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. (A) सही है लेकिन (B) गलत है।
D. (A) गलत है लेकिन (B) सही है।

निम्नलिखित में से कौन सा सही ढंग से मेल खाता है?

(A) बख्शी – सैन्य संगठन का प्रभारी अधिकारी

(B) सदर- धार्मिक और धर्मार्थ संरक्षण का प्रभारी मंत्री

(C) इक्तादार – सैन्य कमांडर

(D) कोतवाल – नगर प्रशासन का प्रभारी अधिकारी

A. केवल (C) और (D)
B. केवल (A), (B) और (C)
C. केवल (A) और (B)
D. केवल (A), (B) और (D)

निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द मध्य प्रदेश में ‘स्थानांतरित कृषि‘ के लिए इस्तेमाल होता था?
A. बीघा
B. बेवर 
C. बैगा
D. महाल

19वीं सदी के आरंभ में सामाजिक परिवर्तन के संदर्भ में कथनों ‘A’ एवं ‘B’ को पढ़ें तथा सही विकल्प चुनें।

(A): 19 वीं सदी के शुरुआत से ही हमें सामाजिक रीति-रिवाजों और मूल्य-मान्यताओं से सम्बंधित बहस-मुबाहिसे और चर्चाओं का स्वरूप बदलता दिखाई देता है।

(B): इसकी एक अहम वजह यह थी कि संचार के नये तरीकों जैसे, किताबें, अखबार, पत्रिकाएँ और पर्चे छपना का विकास हो रहा था।

A. दोनों (A) एवं (B) सही हैं और (B), (A) की व्याख्या करता है।
B. दोनों (A) एवं (B) सही हैं किन्तु (B), (A) की व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है किन्तु (B) गलत है।
D. दोनों (A) तथा (B) गलत हैं।

कथनों (A) एवं (R) को पढ़िए तथा सही उत्तर चुनिए।

अभिकथन (A): डा. बी.आर. अम्बेडकर ने बचपन में रोजमर्रा की जिंदगी में जातिगत पक्षपात झेला था।

कारण (R): डा. बी.आर. अम्बेडकर के पिता एक सैनिक विद्यालय में पढ़ाते थे।

सही विकल्प चुनिये।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्नलिखित कथनों (A) और (R) को पढ़िए और उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A): ई.वी. रामास्वामी ने भूतपूर्व मद्रास प्रेसीडेंसी में स्वाभिमान आंदोलन शुरू किया।

कारण (R): उन्होंने ऐसा लोगों को समाज में जातिगत भेदभाव के खिलाफ संघर्ष कराने के लिए किया।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

किसने जिन्ना के द्विराष्ट्र सिद्धांत का विरोध किया?
A. सरदार वल्लभ भाई पटेल
B. खान अब्दुल गफ़्फार खान
C. वीर सावरकर
D. मौलाना आजाद

1857 के विद्रोह के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

(I) मई 1857 में भारी विद्रोह का आरंभ हुआ।

(II) यह उपनिवेशवाद के विरुद्ध सबसे बड़ा अप्रतिरोधी आंदोलन था।

(III) इसमें सिपाहियों और जन साधारण ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कौन सा कथन सही नहीं है/ हैं?

A. केवल (I)
B. केवल (II)
C. (I) और (II) दोनों
D. (II) और (III) दोनों

(A) और (B) कथनों पर ‘सहायक संधि’ के संदर्भ में विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

(A) भारतीय शासकों को अपनी स्वतंत्र सशस्त्र सेना रखने की अनुमति थी।

(B) भारतीय शासकों को ईस्ट इंडिया कंपनी को भुगतान करना पड़ता था।

A. (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. (A) सही है लेकिन (B) गलत है।
D. (A) गलत है लेकिन (B) सही है।

निम्न युग्मों पर विचार कीजिए।

ग्रह अपने अक्ष पर एक घूर्णन का समय
(I) यूरेनस 17 घंटे 14 मिनट
(II) नेपच्यून 16 घंटे 07 मिनट
(III) शनि 25 घंटे 40 मिनट
(IV) मंगल 09 घंटे 56 मिनट

उपर्युक्त में कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

A. केवल एक
B. केवल दो
C. केवल तीन
D. सभी चारों

अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के बारे में निम्न में से कौनसा कथन सही है?
A. अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा एक सीधी रेखा है जो उत्तरी ध्रुव को दक्षिणी ध्रुव से जोड़ती है।
B. अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा केवल जलीय भाग से होकर गुजरती है।
C. अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा जलीय व स्थलीय दोनों भागों से होकर गुजरती है।
D. अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा लगभग 0° देशांतर का अनुसरण करती है।

निम्नलिखित कथनों (A) और (R) को पढ़िए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A): अपने स्थान से ध्रुव तारे का कोण मापकर आप अपने स्थान का अक्षांश जान सकते हैं।

कारण (R): विषुवत् वृत्त से दोनों तरफ ध्रुवों के बीच की दूरी पृथ्वी के चारों ओर के वृत्त का एक चौथाई है।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही हैं परन्तु (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

जब हम एक भारतीय शहर से जापान की राजधानी टोक्यो (130° 45′ पूर्व) की यात्रा करते हैं तब हम कितने घंटे अर्जित करेंगे या गवाएँगे (शहर तक पहुँचने के लिए लगने वाले आवश्यक समय को हम नजरंदाज कर दें)?
A. लगभग 4 घंटे अर्जित करेंगे
B. लगभग 4 घंटे गवाएँगे
C. लगभग 12 घंटे गवाएँगे
D. लगभग 8 घंटे गवाएँगे

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part38

महासागरीय पर्पटी के मुख्य खनिज हैं:

(A) मैग्नीशियम

(B) एलुमिना

(C) सिलिका

(D) निकिल

A. केवल (A)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (A) और (C)
D. केवल (C) और (D)

एक व्यक्ति ने किसी क्षेत्र का दौरा किया और वहाँ उसे बांज, ऐश, बीच के वृक्ष तथा फ़ीजेड, मोनाल पक्षी मिले। उसने निम्न में से किस वनस्पति क्षेत्र का दौरा किया होगा?
A. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
B. शीतोष्ण पर्णपाती वन
C. शंकुधारी वन
D. भूमध्य सागरीय वन

किस क्षेत्र में बहुत ही सीमित प्राकृतिक वनस्पति मिलती हैं?
A. शीतोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र
B. टुंड्रा क्षेत्र
C. शीत कटिबंधीय क्षेत्र
D. उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र

निम्नलिखित कथनों (A) एवं (R) के आधार पर सही विकल्प का चयन कीजिए।

कथन (A): महासागर का जल लवणीय या खारा होता है।

कारण (R): महासागर के जल में बड़ी मात्रा में घुलित लवण होते हैं।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. दोनों (A) तथा (R) गलत हैं।

पवन के निक्षेपण को _______ कहा जाता है।
A. लोएस (चिकनी मिट्टी)
B. छत्रक शैल
C. हिमोढ
D. स्टैक

जिस स्थान पर कोई नदी किसी अन्य जल निकाय में मिलती है उसे ______ कहते हैं
A. डेल्टा
B. तटबंध
C. गोखुर झील
D. नदी मुहाना

निम्न सूचीबद्ध विशेषताओं पर विचार कीजिए और वनों के प्रकार की पहचान कीजिए।

(A) ये वन सघन है और यहाँ पूरे वर्ष वर्षा होती है।

(B) रोज़वुड, आबनूस, महोगनी इस प्रकार के वनों के महत्वपूर्ण वृक्ष हैं।

(C) ये वन भूमध्य रेखा और उष्णकटिबंध के पास पाए जाते हैं।

A. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
B. शीतोष्ण सदाबहार वन
C. शंकुधारी वन
D. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन

सतत विकास का अर्थ है:
A. मुख्यत: नवीकरणीय संसाधनों का संरक्षण।
B. संसाधनों का सीमित उपयोग।
C. अपनी संतानों एवं संबंधियों के लिए संसाधनों का बचाव।
D. सभी तरह के संसाधनों का संरक्षण करना, केवल आवश्यकतानुसार उपयोग करना तथा भविष्य के लिए बचाना।

चीन, मलेशिया और इंडोनेशिया निम्न में से किस खनिज के अग्रणी उत्पादक देश हैं?
A. सीसा
B. टिन
C. निकेल
D. जस्ता

सीढ़ीदार कृषि में भूमि के सपाट टुकड़े के किनारों को ऊपर उठा दिया जाता है ताकि ________।
A. फसल को कीटों से बचाया जा सके
B. पानी भरा रह पाए
C. खाद बह ना जाए
D. फसलों के बीच दूरी रखी जा सके

एक बाजार में स्थायी दुकाने वे होती हैं _________।

(A) जहाँ के कर्मचारी नियमित होते हैं

(B) जिनके पास शहर पंचायत और नगर निगम का लाईसेंस होता है

(C) जो 10 वर्ष से अधिक समय से खुली हुई हैं

(D) जो मुख्यत: बड़े शहरों में होती हैं

उपयुक्त विकल्प को चुनिए:

A. केवल (A), (B) और (C)
B. केवल (A) और (B)
C. केवल (B), (C) और (D)
D. केवल (A), (C) और (D)

नगर निगम में चुने गए सदस्यों को क्या कहते हैं?
A. सीनेटर
B. प्रतिनिधि
C. अधिशासी (कार्यपालक)
D. पार्षद

मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों को कौन नियुक्त करता है?
A. प्रधानमंत्री
B. राष्ट्रपति
C. राज्यपाल
D. उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश

निम्नलिखित कथनों (A) तथा (R) पर विचार करें और उपयुक्त विकल्प चुनें।

कथन (A): कर्ज किसानों की विपदा का मुख्य कारण बन गया है, जिसके बोझ से दबकर कई किसानों ने आत्महत्या तक कर ली है।

कथन (R): छोटे किसानों को बीज, खाद व कीटनाशक जैसे सामानों को खरीदने के लिए साहूकारों से कर्ज लेते हैं जिसे कई बार किसान चुका नहीं पाते हैं।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

भारत में किस तरह के श्रम को कानून द्वारा प्रतिबंधित किया गया है?

(A) बंधुआ

(B) अनियमित

(C) दिहाड़ी

(D) असंगठित

नीचे दिए गए कूटों में से सही विकल्प का चयन करें।

A. केवल (D)
B. केवल (A)
C. (A) और (B)
D. (B), (C) और (D)

भारत में सरकार के एक से अधिक स्तर होने का मुख्य कारण __________ है।
A. समुदायों की अधिक संख्या
B. सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा
C. रियासतों को संतुष्ट करना
D. ब्रिटिश शासन के समय व्यवस्था की अच्छी जानकारी देना

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

(A) लड़कियों की तुलना में लड़के एक बेहतर स्काउट लीडर बनते हैं। 

(B) लड़कियाँ फुटबॉल खेलने में अच्छी होती हैं। 

(C) लड़कियाँ सौम्य (कोमल) और अच्छी देखभाल करने वाली होती हैं। 

(D) लड़के दबंग और उग्र होते हैं। 

कौन से कथन रूढ़िवादिता को पोषित करते हैं?

A. (A), (B) और (C)
B. (A), (C) और (D)
C. (B) और (C)
D. (A) और (B)

निम्नलिखित में से कौन भारत की संसद बनाते हैं?

(A) राज्यसभा

(B) लोकसभा

(C) राज्य विधान सभा

(D) राष्ट्रपति

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A), (B) और (C)
B. केवल (A) और (B)
C. केवल (B) और (D)
D. (A), (B) और (D)

भारतीय संविधान के अनुसार एक धर्मनिरपेक्ष राज्य को _________ चाहिए।
A. प्रभुत्वशाली धर्म को अन्य धर्मों को अपने तहत लाने के लिए प्रेरित करना
B. राष्ट्र निर्माण के लिए धार्मिक गतिविधियों में शामिल होना
C. किसी एक धर्म को समर्थन नहीं देना
D. देश में धार्मिक संघर्ष में हस्तक्षेप नहीं करना

“भारत के पास एकीकृत न्यायिक व्यवस्था है।”

निम्नलिखित में से कौन सा इस वाक्य की बेहतर व्याख्या करता है?

(A) व्यक्ति उच्च न्यायालय जा सकता है अगर वह निचली अदालत के फैसले से संतुष्ट नहीं है।

(B) ऊपरी अदालतों द्वारा लिए गए निर्णय निचली अदालतों पर बाध्यकारी नहीं हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A) और (B) दोनों सही हैं
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं
C. केवल (A) सही है
D. केवल (B) सही है

किसी समुदाय के घेटोआइजेशन की प्रक्रिया का नतीजा __________ होता है।
A. उसका बाकी समाज से अलगाव
B. उनकी संस्कृति का विविधीकरण
C. अल्पसंख्यकों का संरक्षण
D. उनका सामाजिक सशक्तिकरण

निम्नलिखित में से कौन-सा फुटपाथ और ठेलों-पर सामान बेचने को आजीविका के अधिकार के हिस्से के रूप में मान्यता देने की दिशा में एक कदम है?
A. कस्बों और शहरों में व्यापारिक क्षेत्र बनाना
B. ठेलों को सड़कों पर प्रतिबंधित करना
C. छोटी दुकानों को ठेलों की जगह स्थान देना
D. ठेलों और फुटपाथ पर सामान बेचने पर स्थानीय सरकार द्वारा कर लगाना

निम्नलिखित कथनों (A) और (R) पर विचार कीजिए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

कथन (A): सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों में अनेक काल्पनिक एवं वास्तविक दोनों वृत्तांत होने चाहिए।

कारण (R): वृत्तांत अधिगमकर्ताओं को विचारों व संस्थानों को समझने में सक्षम बनाते हैं तथा अंतर्निरीक्षण को प्रोत्साहित करते हैं।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं। (R), (A) की व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है, (R) गलत है।
D. (A) तथा (R) दोनों गलत हैं।

स्कूली स्तर पर सामाजिक विज्ञान के शिक्षण के आधारभूत उद्धेश्य को विद्यार्थियों को:

(A) जानकार और तार्किक बनाना

(B) पेशेवर बनाना

(C) राजनीतिक रूप से अति सक्रिय बनाना

(D) सामाजिक रूप से सक्रिय बनाना

उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (C) और (D)
D. (A), (B) और (D)

विद्यार्थियों को मुगल प्रशासन के कर्मियों की विविध भूमिकाओं एवं उत्तरदायित्वों को समझाने के लिए निम्नलिखित में से सर्वाधिक उपयुक्त कौन सा है?
A. सर्वेक्षण
B. भूमिका निर्वहन
C. समय-सीमा
D. खुले अंत वाले प्रश्न

विद्यालय के सादृश्य के साथ अगर सरकार के संसदीय रूप की व्याख्या की जाती है जहाँ प्रधानाचार्य, प्रधानमंत्री है एवं वरिष्ठ शिक्षक, मंत्री परिषद हैं। यहाँ विद्यालयी प्रशासनिक कर्मचारियों के लिए कौन-सा उपयुक्त सादृश्य होगा?
A. विधायिका
B. विपक्ष
C. न्यायपालिका
D. कार्यपालिका

एक शिक्षिका मवेशियों के चरने की भूमि के मुद्दे पर बात करने के लिए व्यक्तियों के एकत्र होने की घटना के बारे में बात करके अपनी कक्षा शुरू करती है। वह निम्नलिखित में से किस पर संभावित रूप से चर्चा कर रही हैं?
A. नगर प्रशासन
B. पंचायती राज
C. निचली न्यायपालिका
D. आरक्षण

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part34

कक्षा में अगर कोई विषय आवेगपूर्ण परिचर्चा को उत्पन्न करता है तब एक शिक्षक से क्या अपेक्षित होता है?
A. शिक्षक को सभी विद्यार्थियों को शांत कराना चाहिए और परिचर्चा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करना चाहिए।
B. शिक्षक को ऐसे मामलों पर परिचर्चा परिपक्वता से करानी चाहिए ताकि स्वतंत्र विचारों के साथ दृढ़ रूप से चर्चा की जा सके।
C. शिक्षक को जो ऊँचे स्वर में बोल रहे हों उन्हें डाँटना चाहिए।
D. शिक्षक को आरंभ में ही ऐसे विषयों को काट देना चाहिए।

एक सामाजिक विज्ञान शिक्षक की भूमिका और जिम्मेदारी के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प चुनिए।

(A) उसे विद्यार्थियों का गतिविधियों और परियोजनाओं के साथ मनोरंजन करना चाहिए।

(B) उसे एक ऐसी शिक्षिका होना चाहिए जो समकालीन घटनाओं और मुद्दों के ज्ञान से खुद को सूचित रखती हो।

(C) शिक्षार्थियों को उनके दैनिक जीवन और स्कूली जीवन में संबंध स्थापित करने में मदद करें।

(D) शिक्षार्थियों के लिए नतीजा आधारित कक्षा वातावरण सुनिश्चित करें।

A. (A), (B), (C) और (D)
B. (A), (B) और (C)
C. (B) और (C)
D. (B), (C) और (D)

कक्षा में जैंडर भूमिकाओं पर चर्चा करते समय शिक्षक को निम्न में से किन पर अधिक केन्द्रण करना चाहिए?

(A) चूँकि ‘घर का कार्य ‘ का मूल्य नहीं चुकाया जाता इसलिए उसे उत्पादक कार्य नहीं माना जाना चाहिए।

(B) लैंगिकता के मुद्दे सिर्फ महिलाओं और लड़कियों के होते हैं।

(C) यह दर्शाने के लिए कि सामाजीकरण हर जगह एक जैसा नहीं होता है, केस स्टडीज का प्रयोग किया जा सकता है।

उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:

A. केवल (A)
B. केवल (B)
C. केवल (C)
D. (B) तथा (C) दोनों

लैंगिक समानता की समझ को बेहतर करने के लिए निम्न से कौन से उदाहरण कक्षा में चर्चा के दौरान दिए जा सकते हैं? सही विकल्प चुनिए:

(A) राष्ट्रीय गान

(B) ‘सुल्ताना का स्वप्न’ कहानी

(C) मताधिकार आंदोलन

(D) महिलाओं को अपनी पसंद के कपड़े पहनने का अधिकार

A. (A), (B) तथा (C)
B. (B), (C) तथा (D)
C. (A), (C) तथा (D)
D. केवल (C) तथा (D)

एक सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका अपनी कक्षा में भेदभाव के विषय पर चर्चा करना चाहती है। निम्न से कौन सा/से उदाहरण चर्चा के लिए उपयुक्त होंगे?

(A) डा. भीमराव अंबेडकर के बचपन के अनुभव

(B) ओमप्रकाश वाल्मीकि की पुस्तक ‘जूठन’

(C) भारत का संविधान बनने की प्रक्रिया

A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (A) और (C)
D. केवल (B)

भेदभाव के संप्रत्यय का परिचय देने के पश्चात एक माध्यमिक स्तर की सामाजिक विज्ञान की कक्षा में शिक्षिका विद्यार्थियों को ‘निम्न सामाजिक स्तर के लोगों द्वारा अनुभव किए जाने वाले भेदभावों’ की समीक्षात्मक जाँच में संलिप्त करना चाहती है।

निम्न में से कौनसी गतिविधि/गतिविधियाँ उनकी पाठ योजना में स्थान पा सकती हैं?

(A) दिए गए विषय पर वाद-विवाद का आयोजन करना

(B) ‘भेदभाव क्या है’ पर एक व्याख्यान देना

(C) भेदभाव से संबंधित अखबार के लेखों को एकत्र करना

A. केवल (A)
B. केवल (A) तथा (B)
C. केवल (A) तथा (C)
D. (A), (B) तथा (C)

सामाजिक विज्ञान के शिक्षक की भूमिका पर निम्नलिखित कथनों (A) तथा (R) को पढ़िए और उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

कथन (A): किसी आर्थिक व सामाजिक मुद्दे पर एक सामाजिक विज्ञान के शिक्षक को बहुल दृष्टिकोण की समझ होनी चाहिए।

कारण (R): गरीबी तथा जातिगत भेदभाव जैसे मुद्दे की कई तरीके से व्याख्या करने की जरूरत पड़ सकती है।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

सामाजिक विज्ञान पाठ्यचर्या के विकास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

कथन (A): माध्यमिक (मिडिल) स्तर के उपरांत विद्यार्थियों को सामाजिक विज्ञान के विषय के अंतर्गत कई अन्य उप-विषयों का अध्ययन करने की जरूरत होती है और यह पाठ्यचर्या के भार को बढ़ाता है।

कथन (R): सामाजिक विज्ञान में पाठ्यचर्या भार के लिए मुख्य कारण यह है कि जिस तरह से स्कूली बच्चों के लिए सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम सामग्री का विकास किया गया है वह बोधगम्य नहीं है।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है। 
B. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। 
C. (A) सही है परन्तु (R) गलत है। 
D. (A) गलत है परन्तु (R) सही है। 

निम्नलिखित में से किसको सामाजिक विज्ञान की कक्षा में द्वितीयक स्रोत की तरह माना जा सकता है?
A. भुज में भूचाल के समय की फोटो एवं इसके विवरण
B. अकबरनामा पर लेखों के संपादित संकलन
C. इंदिरा गांधी को लिखे गए जवाहरलाल नेहरू के पत्र
D. महात्मा गांधी की पुस्तक हिन्द स्वराज

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए और उपयुक्त विकल्प चुनिए :

(a) विश्लेषणात्मक रूबरिक (i) प्रदर्शन वर्णक और अधिगम निष्कर्ष लिए हुए
(b) जाँच सूची (ii) एकाकी मानक किन्तु विस्तृत प्रदर्शन वर्णक
(c) समग्रपरक रूबरिक (iii) दोहरे मानक किन्तु विस्तृत प्रदर्शन वर्णक

A. (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii)
B. (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iii)
C. (a)-(i), (b)-(iii), (c)-(ii)
D. (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i)

निम्नलिखित में से कौन से प्रश्न संज्ञानात्मक प्रक्रिया के ‘अनुप्रयोग’ पहलू का आकलन करते हैं?

(A) 1857 के विद्रोह के क्या कारण थे?

(B) आर्थिक गतिविधियों और गैर-आर्थिक गतिविधियों के बीच एक अंतर लिखिये। उपयुक्त उदाहरण दीजिए।

(C) प्रत्यक्ष कर क्या है? उदाहरण दीजिए।

(D) दक्षिणी एशिया में कई देश में शासन के संघीय तंत्र नहीं हैं। व्याख्या कीजिए।

A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (C) और (D)
D. (A), (B) और (D)

निम्नलिखित में से कौन से प्रश्न, शिक्षार्थियों के केवल तथ्यात्मक ज्ञान का आकलन करते हैं?

(A) जलवायु और मौसम की परिभाषा दीजिए। भारत में मुख्य मौसम कौन से हैं?

(B) आज के समय में और महाजनपदों के समय में गाँवों की व्यवस्था करने में तीन अंतर दीजिए।

(C) वनस्पति जगत और प्राणि जगत की उपस्थिति खाद के निर्माण पर किस प्रकार प्रभाव डालती हैं?

(D) लोगों को संसाधन के रूप में व्यक्त करने से आप क्या समझते हैं?

A. केवल (A)
B. केवल (A) और (B)
C. केवल (A), (B) और (C)
D. केवल (B), (C) और (D)

आर.टी.ई. एक्ट 2009 के अनुसार आकलन प्रक्रमों को विकसित करने के लिए निम्नलिखित में से किसकी आवश्यकता होती हैं?

(A) बच्चे का सर्वांगीण विकास

(B) ज्ञान के स्थानीय से वैश्विक पहलुओं को जोडना

(C) क्रियाकलापों, खोज एवं अन्वेषण द्वारा सीखना

(D) बाल-स्नेही और बाल-केंद्रित रीति में सीखना

A. केवल (A), (B) और (C)
B. केवल (B), (C) और (D)
C. केवल (A), (C) और (D)
D. केवल (A), (B) और (D)

विद्यालयों में आकलन निम्नलिखित कारणों से किया जाता है। उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

(A) विद्यार्थियों को उनकी अधिगम संबंधी उपलब्धियों को प्रमाणित करने के लिए

(B) विद्यार्थियों द्वारा जिन अधिगम संबंधी कठिनाईयों का सामना किया गया उनको समझने के लिए

(C) शिक्षकों को विद्यालय के प्रति उत्तरदायी बनाने के लिए

(D) अधिगम संबंधी कठिनाईयों से उभरने के लिए तरीकों और साधनों का पता करने के लिए

A. ​केवल (A)
B. केवल (A) और (C)
C. केवल (A), (B) और (D)
D. केवल (C)

निम्नलिखित में से कौन से प्रश्न मुख्यतः सामाजिक विज्ञान के अधिगम निष्कर्ष – “तदनुभूति समीक्षा और संवेदनशीलता के विकास हेतु योग्यता का विकास” का आकलन करते हैं?

(A) अपने क्षेत्र में भौम जल को पुन:संचित करने की विधियों का उल्लेख कीजिए।

(B) भारत के ऐतिहासिक स्थानों की सुरक्षा करना अत्यंत दुष्कर होता जा रहा है। क्या आप इस कथन से सहमत हैं? सत्यापित कीजिए।

(C) भारत के गाँवों के एक बड़े भाग के बच्चे कुपोषित हैं। व्याख्या कीजिए।

(D) राष्ट्र के एकीकरण में कौन-सी बाधाएँ हैं?

A. केवल (A), (B) और (C)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (C) और (D)
D. केवल (A), (C) और (D)

Leave a Comment

error: