CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part41

किस स्तर पर बालक नियमों के साथ खेलों में भाग लेने में सक्षम होते हैं, उनकी एथलेटिक क्षमताओं का विकास होता है और तार्किक विचार प्रक्रिया में वृद्धि होती है, हालांकि यह मूर्त अनुभवों तक ही सीमित होती है?
A. उत्तर बाल्यावस्था
B. मध्य बाल्यावस्था
C. किशोरावस्था 
D. शैशवास्था

अभिकथन (A) : कुछ संस्कृतियों में पहले मासिक धर्म का आना उत्साह के साथ मनाया जाता है जबकि अन्य संस्कृतियों में इसे गुप्त रखा जाता है।

कारण (R) : बच्चों के लिए बाल्यावस्था के अनुभव उनके सामाजिक- सांस्कृतिक संदर्भों के आधार पर भिन्न होते हैं। 

सही विकल्प चुनिए: 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

विकास ___________ होता है।
A. अव्यवस्थित
B. पूर्ण रूप से अप्रत्याशित
C. एकआयामी
D. गतिशील

विकास के शिरःपदाभिमुख सिद्धांत में कहा गया है कि विकास किस प्रकार आगे बढ़ता है?
A. सिर से पैर की ओर
B. पैरों से सिर की ओर
C. केंद्र से बाहर की ओर
D. बाहर से केन्द्र की ओर

अभिकथन (A): विज्ञापन और फिल्में किशोरों के दृष्टिकोण और मूल्यों को निर्धारित करने में एक बड़ा प्रभाव डालते हैं।

कारण (R): मीडिया समाजीकरण की एक शक्तिशाली द्वितीयक एजेंसी है।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

रमेश को अपने मित्र का पेन बहुत आकर्षित लगता है, वह उसे चुराने का विचार करता है परन्तु वह उसे नहीं चुराता क्योंकि यदि उसके अभिभावकों को पता चलेगा तो वे उसे बुरा बालक कहेगें। कोहलबर्ग के अनुसार रमेश नैतिक विकास के किस चरण में है?
A.  साधनात्मक सापेक्षता अभिविन्यास
B. दंड व आज्ञाकारिता अभिविन्यास
C. सामाजिक अनुबंधन अभिविन्यास
D. अच्छा लड़का अच्छी लड़की अभिविन्यास

अभिकथन (A) : जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत की एक प्रमुख आलोचना उनका यह विश्वास है कि सभी बच्चे चार चरणों के क्रम में एक ही तरीके से प्रगति करते हैं।

कारण (R) : सामाजिक-सांस्कृतिक कारक संज्ञानात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सही विकल्प चुनिए: 

A. दोनों (A) और (R) सही हैं और (R) (A) की सही व्याख्या है।
B. दोनों (A) और (R) सही हैं लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

___________ चरण में बच्चों की तर्कशीलता समस्या को एक ही पहलू से प्रत्यक्ष दिखाई देने वाली अनुभूति पर सीमित रहती है। 
A. औपचारिक पारंपारिक
B. पूर्व संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक

निम्न में से कौन लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत से उत्पन्न होने वाला एक कक्षा निहितार्थ है?
A. शिक्षकों को चाहिए कि वे बच्चों के समर्थन के लिए दी जाने वाली मदद के स्तर और मात्रा में बदलाव करें।
B. शिक्षकों को उद्धीपन और प्रतिक्रिया के अनुकूलन को सक्षम करना चाहिए।
C. शिक्षकों को सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के पुनर्बलन को बढ़ावा देना चाहिए।
D. शिक्षकों को स्मृति रणनीतियों को बढ़ाने के तरीके तैयार करने चाहिए।

बच्चों में नैतिक विकास का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया है?
A. बी.एफ. स्किनर
B. लॉरेंस कोहलबर्ग
C. लेव वायगोत्स्की
D. अल्बर्ट बंडुरा

वायगोत्स्की के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन बच्चों को समीपस्थ विकास के क्षेत्र में प्रगति करने में सक्षम बनाएगा?
A. पाड़ (ढांचा)
B. अनुकूलन
C. पूर्वाभ्यास
D. निष्क्रिय अनुसरण

हॉवर्ड गार्डनर बुद्धिमता के स्थिर लक्षण होने की पारंपारिक चिंतन की आलोचना करते हैं। निम्न में से कौन सी बुद्धि को उन्होंने 8 प्रकार की बुद्धिमता में शामिल नहीं किया है?
A. प्राकृतिक बुद्धिमता
B. सृजनात्मक बुद्धिमता
C. भाषायी बुद्धिमता
D. संगीतमय बुद्धिमता

निम्न में से कौन सा प्रश्न बच्चों के आलोचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देगा?
A. 4 9 8 4 और 4 6 9 4 का जोड़ क्या है?
B. दूसरा विश्व युद्ध कब हुआ था?
C. महात्मा गांधी का जन्म किस वर्ष हुआ था?
D. हम पूर्वाग्रह व रूढ़िवादी सोच को कैसे चुनौती दे सकते हैं?

अभिकथन (A) : शिक्षकों को बच्चों के मूल्यांकन के लिए मानकीकृत पाठ्यक्रम और प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए।

कारण (R) : समावेशी शिक्षा का उद्देश्य मतभेदों को खारिज कर सभी को समान बनाने की दिशा में काम करना है।

सही विकल्प चुनिए: 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

शिक्षकों को लिंग (जेंडर) तटस्थ भाषा का प्रयोग करना चाहिए और चर्चा करनी चाहिए कि लिंग (जेंडर) एक सामाजिक संरचना है जिससे _________ को बढ़ावा मिले।
A. लिंग (जेंडर) रुढ़िवादिता
B. लिंग (जेंडर) भेदभाव
C. लिंग (जेंडर) अनुरूपता 
D. लिंग (जेंडर) समता

विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखने के लिए कौन से दर्शनशास्त्र का पालन करना चाहिए?
A. उनको पृथ्कीकरण करके अलग शैक्षिक संस्थानों में भेजा जाना चाहिए।
B. इनको केवल व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।
C. इन्हें समावेशी शिक्षा का हक है ताकि वे ‘सामान्य’ स्कूलों में पढ़ सकें।
D. इनको किसी प्रकार की शिक्षा की ज़रूरत नहीं है।

सीखने की अक्षमता वाले छात्रों के लिए निम्नलिखित में से कौन सा उचित समावेशन है?
A. मूल्यांकन के लिए मानकीकृत परीक्षण
B. लंबी अवधि की लिखित परीक्षा
C. तनाव में काम करने की क्षमता का परीक्षण
D. अधिमान्य बैठने की व्यवस्था करना

समावेशी विद्यालयों को चाहिए कि वे –  
A. विविधता को समझें, स्वीकार करें और महत्व दें।
B. बच्चों को पहचानें, नामीकरण करें और उन्हें पृथ्क करें। 
C. एकरूपता और मानकीकरण पर ध्यान दें।
D. दया और सहानुभूति की मनोवृत्ति विकसित करने पर ध्यान दें।

सृजनात्मकता की एक आवश्यक और विशिष्ट पहचान विशेषता है-
A. अभिसारी सोच 
B. विचारों की मौलिकता
C. कार्यों को दोहराने के लिए वरीयता
D. विचार में केंद्रियता

समावेशी शिक्षा के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. समावेशन में विशेष बच्चों के लिए विशेष स्कूलों का प्रस्ताव है।
B. समावेशन और बहिष्करण की प्रक्रियाएं जुड़ी हुई हैं।
C. समावेशन केवल दिव्यांग बच्चों के लिए पाठ्यक्रम के अनुकूलन का प्रस्ताव करता है।
D. समावेशन सभी बच्चों के साथ समान व्यवहार करते हुए पाठ्यक्रम के मानकीकरण पर जोर देता है।

इनमें से कौन सा सामाजिक रचनावादी कक्षा का उदाहरण है?
A. एक कक्षा जहाँ शिक्षक पाठ्यपुस्तक में प्रश्नों के उत्तर निर्धारित करता है।
B. एक कक्षा जहाँ जो पढाया जाता है उसका निर्धारण इस बात से होता है कि क्या मूल्यांकन किया जाना है।
C. एक कक्षा जहाँ शिक्षक विद्यार्थियों को उचित पुरस्कार देकर उनके व्यवहार को नियंत्रित करता है।
D. एक ऐसी कक्षा जहाँ बच्चे सहयोगात्मक तरीके से सीखते हैं।

निम्नलिखित में से कौन सी प्रक्रिया सार्थक अधिगम को बढ़ावा देती है?
A. अन्वेषण और चर्चा
B. अनुकूलन
C. मानकीकृत मूल्यांकन
D. बार – बार वेधन और अभ्यास

___________ समस्या समाधान की प्रक्रिया में बाधक है। 
A. अनुरूपित सोच
B. कलन विधि
C. स्वानुभाविक (ह्युरिस्टिक)
D. अनुक्रिया समुच्चय

‘अपनी सोच के बारे में सोच’ क्या कहलाती है?
A. पूर्वाभ्यास
B. रटना
C. अधिसंज्ञान
D. साम्यीकरण

किस तरह की गतिविधियों में हिस्सा लेने पर विद्यार्थी बहुत प्रभावी ढंग से सीखते हैं?
A. गैर – संदर्भित गतिविधियाँ
B. यांत्रिक रूप से की जाने वाली गतिविधियाँ
C. अर्थपूर्ण गतिविधियाँ
D. ऐसी गतिविधियाँ जो शिक्षकों द्वारा पूर्ण रूप से नियंत्रित और निर्देशित हों।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part5

बच्चों की सीखने की प्रक्रिया-
A. सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भों में होती है।
B. की उनकी आनुवंशिक संरचना के आकलन के बाद सटीक भविष्यवाणी की जा सकती है।
C. को कड़ी सजा देकर सुसाधित किया जा सकता है।
D. में उनके विकास से बाधा उत्पन्न होती है।

अभिकथन (A) : संवाद व चर्चा की प्रक्रियाएँ बच्चों को बेहतर समस्या समाधानकर्ता बनाने में सहायक है।

तर्क (R) : सीखने की प्रवर्ति सामाजिक है।

सही विकल्प चुनें : 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

सीखने का कौन सा दृष्टिकोण आंतरिक प्रेरणा पर केंद्रित है और सार्थक सीखने के लिए सामाजिक संपर्क पर जोर देता है?
A. व्यवहारवादी दृष्टिकोण
B. संज्ञानात्मक दृष्टिकोण
C. सामाजिक-सांस्कृतिक दृष्टिकोण
D. मनो यौनिक दृष्टिकोण

निम्न में से कौन सा आंतरिक अभिप्रेरणा का उदाहरण है?
A. रुचि के कारण नया कौशल सीखना
B. ईनाम जीतने के लिए प्रश्नोत्तरी में भाग लेना
C. सज़ा से बचने के लिए गृहकार्य पूरा करना
D. माता-पिता की प्रशंसा पाने के लिए पढाई करना

निम्न में से कौन सा संवेग अर्थपूर्ण सीखने की प्रक्रिया को सुसाधित करेगा?
A. तनाव
B. भारी चिंता
C. जिज्ञासा
D. हीनता

यदि 0.124 + 0.214 + 1.24 – 2.41 = k + 0.128 है, तो k में क्या जोड़ा जाना चाहिए ताकि इसका मान 1.2 हो जाए?
A. 1.16
B. 2.16
C. 2.24
D. 2.44

यदि 190512 = a× b× c2 है, जहाँ a, b और c अभाज्य संख्याएँ हैं, तो (12a + 3b – 5c) का मान क्या है?
A. 0
B. -3
C. 2
D. -2

यदि \((4^{-1}+8^{-1}) \(2/3)^{-1}=(1/2)^{2 x-1}\) है, तब (x+ x – 2) का मान क्या है?
A. \(7/4\)
B. \(3/2\)
C. 0
D. 2

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है ?
A. यदि a एक धनात्मक पूर्णांक है, तो √a एक परिमेय संख्या है। 
B. किसी अभाज्य संख्या का वर्गमूल एक परिमेय संख्या नहीं होती है।
C. ऐसी कोई घन संख्या नहीं है जिसका इकाई का अंक 4 है।
D. \( [{p}]{x^{{q}}}=x^{{{p}}{{q}}}\)

\([3]{9 1029} {12 147}\) का मान किसके बराबर है?
A. 3
B. 2
C. \(1/3\)
D. \(1/2\)

x2 + 2x – 15, x2 – 8x + 15 और x+ 7x – 30 का एक उभयनिष्ठ गुणनखंड कौन-सा है?
A. x + 3
B. x – 3
C. x + 5
D. x – 5

समीकरण \((x+1)-(2 x+4)/3-5 x=1/23\) का हल निम्नलिखित में से किस समीकरण का भी हल है?
A. 3(5x – 7) – 2(11 – 9x) = 13
B. 3(7x – 5) – 2(9x – 11) = 13
C. 3(5x – 7) – 2(9x – 11) = 13
D. 3(7 – 5x) – 2(9x – 11) = 13

यदि 2x – 3y = 9 और xy = – 3 है, तो \(4 x/y+9 y/x\) का क्या मान है? 
A. -15
B. 15
C. -25
D. 39

यदि व्यंजक 3x2(3y+ 2) – x(x – 2xy2) + y(2x2y – 2y) में x2y2, x2 और y2 के गुणांक क्रमश a, b और c हैं, तो (a – 2b + c) का क्या मान है?

A. 0
B. -1
C. 1
D. 2

जब ब्याज अर्धवार्षिक रूप से संयोजित होता है और जब ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता हो तो ₹ 12,000 की एक धनराशि को 20% वार्षिक ब्याज दर पर \(11/2\) वर्ष के लिए निवेश करने पर प्राप्त चक्रवृद्धि ब्याज में कितना अंतर है? 
A. ₹ 128
B. ₹ 132
C. ₹ 135
D. ₹ 140

निम्न में से किस स्थिति में, चतुर्भुज ABCD की रचना संभव नहीं है?
A. AB = 5.5 सेमी, BC = 4 सेमी, A = 60°, ∠B = 105° और ∠C = 105°
B. AB = 3.5 सेमी, BC = 6.5 सेमी, A = 100°, C = 110° और D = 75°
C. AB = 5 सेमी, BC = 7.5 सेमी, A = 80°, B = 140° और ∠C = 145°
D. AB = 6 सेमी, BC = 5 सेमी, A = 55°, B = 110° और ∠D = 90° 

त्रिभुज ABC में, BC = 4 सेमी, AC = 5 सेमी और B = 90° है। ΔDEF में, D = 90°, FE = 5 सेमी और ED = 4 सेमी है। निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है?
A. ΔABC  ΔDEF
B. ΔBAC  ΔDFE
C. ΔACB  ΔDFE
D. ΔCBA ≅ ΔFED 

किसी सम बहुभुज के सभी अंतः कोणों का योग 1080° है। इस बहुभुज के प्रत्येक बाह्य कोण की माप कितनी है?
A. 36°
B. 45°
C. 30°
D. 40°

किसी लंब प्रिज्म का प्रत्येक आधार एक 8 भुजाओं वाला बहुभुज है। इसके सभी फलकों, किनारों तथा शीर्षों की संख्याओं का योग कितना है?
A. 44
B. 46
C. 48 
D. 50

चतुर्भुज ABCD में, ∠C = 72° और ∠D = 80° है। ∠A और ∠B के समद्विभाजक बिंदु O पर मिलते हैं। ∠AOB की माप कितनी है?
A. 70° 
B. 74°
C. 76°
D. 78°

किसी वृत्त का क्षेत्रफल 616 सेमी2 है और इसकी परिधि एक आयत के परिमाप के बराबर है, जिसकी भुजाओं में अनुपात 5 : 6 है। आयत का क्षेत्रफल (सेमी​2 में) कितना है? (π = \(22/7\) का उपयोग कीजिए)
A. 432 
B. 440
C. 420
D. 480

आधार त्रिज्या 3 सेमी वाले किसी लंब वृत्तीय बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 94.2 सेमी2 है। बेलन का आयतन कितना है? (π = 3.14 लीजिए)
A. 141.30 सेमी3
B. 127.17 सेमी3
C. 113.04 सेमी3
D. 169.56 सेमी3

किसी घनाभ के तीन आसन्न फलकों के क्षेत्रफल 120 सेमी2, 96 सेमी2 तथा 80 सेमी2 हैं। इस घनाभ का आयतन कितना है?
A. 480 सेमी3
B. 600 सेमी3
C. 720 सेमी3
D. 960 सेमी3

निम्नलिखित आंकड़ों की माध्यिका, बहुलक और परिसर का माध्य कितना है?

5, 2, 8, 6, 12, 10, 17, 15, 22, 9, 17, 13

A. 16
B. \(49/3\)
C. 17
D. \(52/3\)

अंक 16, 17, 18, …, 55 अलग-अलग पर्चियों (एक पर्ची पर एक अंक) पर लिखकर एक थैले में रखकर अच्छी तरह मिलाएँ। बैग में से बिना देखे एक पर्ची निकाल ली जाती है। इसकी प्रायिकता क्या है कि चुनी गई पर्ची पर संख्या 19 और 53 के बीच एक अभाज्य संख्या होगी?
A. \(3/20\)
B. \(1/5\)
C. \(7/40\)
D. \(1/4\)

रुब्रिक्स के माध्यम से आकलन करने के बारे में कौन-सा निर्देश सबसे कम रूप से उपयुक्त है?
A. यह पाठ की योजना अच्छी तरह से बनाने में सहायता करता है
B. विद्यार्थियों को समग्रता के आधार पर ग्रेड देने में सहायता करता है
C. बहुविकल्पीय प्रश्नों के आकलन में सहायता करता है।
D. विश्वसनीय प्रश्न – पत्र तैयार करने में सहायता करता है।

गणित कक्षा में जियोबोर्ड, डॉट ग्रिड, कट-आउट, टेनग्राम का उपयोग करना, _________ से संबंधित विभिन्न अवधारणाओं को विकसित करने में सहायता करेगा।
A. आकृतियों
B. बीजगणित
C. मापन
D. ऑकड़ों का प्रबंधन

‘गणित सार संग्रह’ किस भारतीय गणितज्ञ की कृति है?
A. आर्यभट्ट
B. महावीर 
C. ब्रह्मगुप्त
D. श्रीनिवास रामानुजन

निम्नलिखित में से कौन-सा एक गणित पाठ्यपुस्तक का सबसे कम रूप से महत्त्वपूर्ण रूपक है?
A. अवधारणा से संबंधित रंगबिरंगे चित्र
B. अवधारणाओं और उपअवधारणाओं को उजागर करना
C. दैनिक जीवन के साथ गणितीय अवधारणाओं को जोड़ना 
D. मानक क्रियाविधियों की दक्षता के लिए अधिक संख्या में अभ्यास प्रश्न

निम्नलिखित में से किस कथन में संख्या 5 को क्रमसूचक तरीके से रखा गया है?
A. प्रत्येक समूह में पाँच सदस्य हैं। 
B. इस डिब्बे में पाँच-पाँच पैंसिलों के कई समुच्चय हैं। 
C. अपनी कक्षा के वार्षिक परिणाम में मेरा पाँचवा स्थान है। 
D. मेरे कुल पाँच मित्र हैं। 

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन गणित कक्षा में ‘तर्क-वितर्क’ के लिए सही है ?

(A) इसे तर्कों के एक क्रम की तरह समझा जा सकता है जो यह दर्शाता है या समझाता है कि एक गणितीय परिणाम सही क्यों है।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part68

(B) गणितीय तर्क-वितर्क एक औपचारिक या अनौपचारिक उपपत्ति हो सकता है।

(C) यह गणित शिक्षा में ह्यूरिस्टिक (स्वत: शोध) उपागम का हिस्सा भी हो सकता है।

(D) गणित शिक्षण में इसका उपयोग नहीं हो सकता है क्यिोंकि तर्क-वितर्क केवल सामाजिक विज्ञान के लिए महत्वपूर्ण है।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A) और (D)
B. (A), (B) और (C)
C. (A), (B) और (D)
D. (C) और (D)

एक गणित शिक्षिका विद्यार्थियों को एक निश्चित आकृति लेने के लिए तथा उसको विभिन्न भागों में काटकर उनसे भिन्न-भिन्न आकृतियाँ बनाने के लिए कहती है। यह प्रक्रिया : 
A. इस अवधारणा कि परिमाप क्षेत्रफल के अनुक्रमानुपाती होता है, को विकसित करने में सहायता करती है। 
B. कक्षा में शोर उत्पन्न करने वाली है। 
C. शिक्षक को कुछ खाली समय प्रदान करने के लिए अच्छी है। 
D. इस अवधारणा कि समान क्षेत्रफल वाली विभिन्न आकृतियाँ हो सकती हैं, के अधिगम के लिए एक सृजनात्मक अभ्यास है। 

मार्था बताती है कि एक किलो का केक बनाने के लिए चार चम्मच मक्खन चाहिए, इसलिए आधा किलो का केक बनाने के लिए 2 चम्मच मक्खन डालिए। मार्था किस प्रकार की समझ प्रदर्शित कर रही है?
A. क्षेत्र का संरक्षण
B. आयतन का संरक्षण
C. अनुमान लगाना 
D. समानुपातिक चिन्तन

एक अध्यापिका गणित की अवधारणाओं से संबंधित त्रुटियों को कैसे संबोधित कर सकती है?
A. कक्षा में औपचारिक कलनविधि पर बल देकर
B. कक्षा में बहुत से प्रश्नों का स्वयं हल प्रस्तुत करके
C. योगात्मक आकलन युक्तियों का उपयोग करके
D. वैकल्पिक शिक्षणशास्त्रीय युक्तियों का प्रयोग करके

गणित कक्षा में विद्यार्थियों को स्वतंत्र रूप से समस्याओं को करने की अनुमति देना :
A. कक्षायी शिक्षण का बहुत समय बर्बाद करता है। 
B. कक्षा की अन्य गतिविधयाँ क्रियान्वित करने के लिए शिक्षक को अवसर देता है।
C. कक्षा का नियमित व्यवहार होना चाहिए। 
D. कक्षा में विद्यार्थियों को आराम करने का मौका देता है।

एक सुदूर लंबी (ऊँची) मीनार की संपूर्ण लम्बाई का अवलोकन करने के लिए निम्नलिखित में से किस का उपयोग किया जा सकता है ?
A. उत्तल दर्पण
B. अवतल दर्पण
C. समतल दर्पण
D. उत्तल लेंस

एक शिक्षिका बोतलों के 3 साफ प्लास्टिक के ढक्कन लेती है – A, B और C

– वह A में दो छोटी चम्मच आसुत जल की और कुछ बूंदे हाइड्रोक्लोरिक अम्ल की डालती है।

– वह B में दो छोटी चम्मच आसुत जल की और थोड़ा सा कॉस्टिक सोडा डालती है।

– वह C में दो छोटी चम्मच आसुत जल और थोड़ी सी शर्करा डालती है।

उपरोक्त विलयनों में से कौन-सा विलयन विद्युत का चालन करेगा? 

A. केवल C
B. A और B
C. केवल A
D. A और C

नीचे दी गई सारणी को देखे और सही विकल्प का चयन कीजिए:

विटामिन  अभावजन्य रोग
X रिकेट्स
Y स्कर्वी
B1 Z
B3 W

A. X – विटामिन D; Y – विटामिन C; Z – गॉयटर; W – पेलाग्रा
B. X – विटामिन K; Y – विटामिन A; Z – पेलाग्रा; W – बेरीबेरी
C. X – विटामिन D; Y – विटामिन C; Z – बेरीबेरी; W – पेलाग्रा
D. X – विटामिन A; Y – विटामिन C; Z – रतौंधी; W – बेरीबेरी

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:

S1: हम चाँद की सतह पर गुरुत्वाकर्षण बल अनुभव नहीं करेंगे।

S2: चाँद की सतह पर ऑक्सीजन नहीं होती है। 

A. S1 और Sदोनों सत्य हैं तथा S1 के लिए Sसही कारण है।
B. S1 और S2 दोनों सत्य हैं परन्तु S1 के लिए Sसही कारण नहीं है।
C. S1 सही नहीं है तथा S2 सही है।
D. S1 और S2 दोनों सही नहीं है।

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन मृण्मय मृदा के गुण का सर्वाधिक सटीक रूप से वर्णन करता है?
A. इस मृदा में से जल शीघ्रता से निकल जाता है
B. इस मृदा में बहुत कम मात्रा में ह्यूमस होती है।
C. यह मृदा केवल निश्चित मात्रा में जल को प्रवेश करने देती है
D. यह मृदा बड़ी मात्रा में जल रोके रखती है

क्यों जलीय पादपों में सुविकसित मूल तंत्र नही होता है?

(A) ताकि उन्हें सरलता से निकाला जा सके

(B) उन्हें जल को अवशोषित करने के लिए लंबी मूलों की आवश्यकता नहीं होती

(C) उन्हें खनिजों को अवशोषित करने की आवश्यकता नहीं होती

(D) यह उन्हें जल में तैरता रखने में सहायता करता है 

A. (A) और (B)
B. केवल (B)
C. (B) और (D)
D. केवल (C)

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प शून्य त्वरण से गति करते हुए पिंड के वेग-समय ग्राफ का निरूपण करता है?
A. स्थिर गति से बढ़ती प्रवणता के साथ एक वक्रित रेखा
B. समय- अक्ष के समानांतर एक सीधी रेखा
C. समय- अक्ष के साथ अचल परिमित प्रवणता पर बनी एक सीधी रेखा
D. वेग-अक्ष के समानांतर एक सीधी रेखा

रमन और शिक्षा समतल दर्पण के सामने खड़े हैं क्रमश: दर्पण से 8 m और 11 m की दूरी पर। अब, रमन अपनी जगह से इस तरह चलता है कि उसके और उसके प्रतिबिंब के बीच की दूरी 10 m होती है जबकि शिक्षा दर्पण की ओर 6 m चलती है। रमन और शिक्षा की दर्पण से उनकी नई स्थिति की दूरी क्या है? 
A. रमन और शिक्षा दोनों दर्पण से 6 m की दूरी पर है
B. दर्पण से रमन 10 m और शिक्षा 6 m की दूरी पर हैं
C. दर्पण से रमन 5 m और शिक्षा 6 m की दूरी पर है
D. रमन और शिक्षा दोनों दर्पण से 5 m की दूरी पर हैं

एक मछुआरा समीप के एक जलाशय पर मछली भेदने जाता है। निम्नलिखित में से उसे किस पर विचार करना चाहिए?
A. उसे मछली की आभासी स्थिति से ऊपर बरछी मारनी चाहिए
B. उसे मछली की आभासी स्थिति से नीचे बरछी मारनी चाहिए
C. उसे मछली की आभासी स्थिति से समकोण पर बरछी मारनी चाहिए
D. उसे मछली की सटीक आभासी स्थिति पर बरछी मारनी चाहिए

निम्नलिखित में से कौन-सा संबंध घर्षण के परिमाण के संदर्भ में सही है?
A. सर्पी घर्षण > लोटनिक घर्षण > स्थैतिक घर्षण
B. स्थैतिक घर्षण > सर्पी घर्षण > लोटनिक घर्षण
C. स्थैतिक घर्षण > सर्पी घर्षण = लोटनिक घर्षण
D. लोटनिक घर्षण > सर्पी घर्षण > स्थैतिक घर्षण

निम्नलिखित में सें ऐसे समुच्चय का चयन कीजिए जो सही नहीं हैं।

 

पादप

शिराविन्यास

जड़

(A)

गुड़हल

जालिकारूपी

रेशेदार जड़

(B)

गुलाब

जालिकारूपी

मूसला जड़

(C)

बाँस

समानांतर

रेशेदार जड़

(D)

धान

जालिकारूपी

रेशेदार जड़

A. (B) और (C)
B. (A) और (C)
C. (B) और (D)
D. (A) और (D)

परखनली में तीन विलयन A, B और C लिए गए। इनमें चाइना रोज़ सूचक डालने पर, A हरा हो गया, B रंगहीन रहा जबकि C गाढ़े गुलाबी रंग में बदल गया।

A, B और C की प्रकृति क्या है?

A. A – अम्लीय, B – क्षारकीय, C – लवण
B. A – क्षारकीय, B – लवण, C – अम्लीय
C. A – लवण, B – क्षारकीय, C – अम्लीय
D. A – क्षारकीय, B – अम्लीय, C – लवण

नीचे दिए गए दो प्रकार के परिवर्तनों का अध्ययन कीजिए:

A B
कलिका का पुष्पण गर्म करने पर लोहे का फैलना
घास काटना जल का क्वथन

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही है?

A. A – भौतिक परिवर्तन; B- रासायनिक परिवर्तन
B. A – रासायनिक परिवर्तन; B – भौतिक परिवर्तन
C. A – अनुत्क्रमणीय परिवर्तन; B – उत्क्रमणीय परिवर्तन
D. A – अनुत्क्रमणीय परिवर्तन; B- अनुत्क्रमणीय परिवर्तन

अमीबा, स्टारफिश (तारामीन), चींटी और मकड़ी में क्या समानताएँ हैं?
A. ये सभी मेरुदंड रहित हैं
B. इन सबके शरीर पर स्केल (शल्क) होते हैं
C. ये प्रजनन के लिए अंडे देते हैं
D. ये सभी जल में रहते हैं

एक पत्ते में स्टार्च की उपस्थिति को जाँचने के लिए प्रयोग करने के चरण नीचे दिए गए है। निम्नलिखित में से कौन-सा चरण आवश्यक नहीं है? 

A. पत्ते को पहले जल में उबालें और फिर ऐल्कोहॉल में 
B. विरंजित पत्ते को धोएँ
C. पत्ते को आँच पर गरम करें
D. विरंजित पत्ते पर आयोडीन विलयन की कुछ बूँदें डालें

चक्रवात तटीय क्षेत्रों में मृदा की उर्वरता को कैसे घटाते हैं?
A. उस स्थान के भौमजल स्तर को बढ़ाकर
B. उस स्थान के भौमजल स्तर को घटाकर
C. भूमि को खारे जल से बाढ़ग्रस्त करके
D. पत्थरों को द्रवीभूत करके

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part36

निम्नलिखित कथनों में से कौन से/सा कथन निराई के संबंध में सही नहीं हैं/है?

(A) मृदा की जुताई खरपतवार को उखाड़ने और मारने में सहायता करती है

(B) खरपतवारनाशी फसलों और किसानों के लिए हानिकारक नहीं होते हैं।

(C) निराई फसलों की कटाई से ठीक पहले करनी चाहिए।

(D) खरपतवार को उखाड़ कर अथवा भूमि के निकट से काट कर हटा दिया जाता है।

A. (B) और (C)
B. (B) और (D)
C. (A) और (C)
D. केवल (C)

रॉकेट ईंधन की विशिष्टताएँ क्या है?

(A) यह भार में हल्का होता है।

(B) ऊष्मीय मान उच्च होता है।

(C) वायु की अनुपस्थिति में धीरे जलता है।

A. केवल (B)
B. केवल (A)
C. (A) और (B)
D. (B) और (C)

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही है?

अभिकथन (A): पेट्रोलियम को काला सोना कहा जाता है।

कारण (R): पेट्रोलियम के निक्षेप काली मृदा में पाए जाते है। 

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
C. (A) सत्य है परन्तु (R) सत्य नहीं है
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं

निम्नलिखित में से दूध में किसको मिलाने से दूध का निधानी जीवन बढ़ाया जाता है?
A. सोडियम बाइकार्बोनेट
B. लैक्टिक अम्ल
C. पाश्‍चुरीकरण
D. कार्बोनिक अम्ल

एन.सी.ई.आर.टी. की कक्षा VII की विज्ञान पाठ्यपुस्तक के पाठ – वन – हमारी जीवन रेखा से लिए गए निम्नलिखित उद्धरण पर विचार कीजिए।

“बच्चों ने गाँव के इतिहास के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्हें यह जानकर आश्चर्य हुआ कि उस क्षेत्र के गाँव और कृषि के लिए खेत लगभग साठ वर्ष पहले वन को काटकर उपलब्ध किए गए थे।”

निम्नलिखित में से विज्ञान शिक्षा के किस उद्देश्य (लक्ष्य) की ओर उपरोक्त उद्धरण दर्शाता है?

(A) विज्ञान और प्रौद्योगिकी में सौंदर्यपरक बोध और सृजनात्मकता को संपोषित करना। 

(B) विज्ञान का ऐतिहासिक और विकासात्मक परिप्रेक्ष्य विकसित करना। 

(C) विज्ञान, समाज और प्रौद्योगिकी के अंतरापृष्ठ पर मामलों की सरहाना करना। 

(D) वैज्ञानिक ज्ञान को उत्पन्न करने के तरीकों को समझना। 

A. (B) और (C)
B. (A) और (B)
C. (C) और (D)
D. (A) और (C)

निम्नलिखित में से कौन सा प्रक्रिया कौशल प्रदत्त गतिविधि द्वारा विद्यार्थियों के बीच विकसित करने का उद्देश्य है?
एक सामान्य दिन में आपके द्वारा की जाने वाली गतिविधियों के बारे में सोचे। क्या आप कह सकते है कि किस गतिविधि में साँस लेने की दर सबसे कम होगी और किसमें सबसे तेज़ ? तेज़ टहलने और दौड़ने के बाद (पश्चात) अपनी साँस लेने की दर को मापें। क्या इन गतिविधियों के पश्चात आपके परिवार के अन्य सदस्यों का भी साँस लेने की दर समान है?
A. परिकल्पना, भविष्यवाणी
B. परिकल्पना, मापन
C. संप्रेषण, परीक्षण (प्रयोग)
D. परीक्षण (प्रयोग), मापन

NCERT की कक्षा VII की विज्ञान की पाठ्यपुस्तक से लिए गए एक उद्धरण पर विचार कीजिए।

आपने सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक गैलीलियो गैलीली (1564-1642 ईसवी) का नाम सुना होगा। कहा जाता है कि एक बार गैलीलियो गिरजाघर में बैठे थे। उन्होंने यह देखा कि छत से जंजीर द्वारा लटका कोई लैंप एक ओर से दूसरी ओर धीमी गति कर रहा है। उन्हें यह पाकर आश्चर्य हुआ कि लैंप के एक दोलन पूरा करने के अंतराल में उनकी कंपन स्पंद (धड़कन) की संख्या हर बार समान होती है। गैलीलियो ने अपने परीक्षण को सत्यापित करने के लिए विभिन्न लोलकों के साथ प्रयोग किए। उन्होंने यह पाया कि किसी दी गई लंबाई का लोलक सदैव एक दोलन पूरा करने में समान समय लेता है। इस प्रेक्षण ने लोलकयुक्त घड़ियों के विकास को नई दिशा प्रदान की। कमानीयुक्त घड़ियाँ और कलाई की घड़ियाँ लोलकयुक्त घड़ियों का परिष्कृत रूप थी। निम्नलिखित में से कौन सा विज्ञान के स्वरूप के पक्षों (पहलुयों) को उपरोक्त उद्धरण प्रदर्शित करता है?

(A) विज्ञान अनंतिम है। 

(B) विज्ञान आनुभाविक प्रमाणों पर आधारित है। 

(C) विज्ञान, वैज्ञानिकों की सृजनात्मकता और कल्पना के माध्यम से अग्रवर्ती है। 

(D) विज्ञान वस्तुनिष्ठ और मूल्य – उदासीन है। 

A. (A), (B) और (C)
B. (A), (C) और (D)
C. (B) और (C)
D. (A) और (C)

निम्नलिखित उद्धरण विज्ञान के बारे में क्या प्रदर्शित करता/ दर्शाता है?

स्कॉटिश जीववैज्ञानी अलेक्जेंडर फ्लैमिंग ने स्टैफाइलोकोकी की जाँच से जुड़े अपने प्रयोगशाला के काम से छुट्टी ली और वे छुट्टियों (अवकाश) पर चले गए। वापसी पर उन्होंने पाया कि जिस पेट्रीडिश को वे गलती से खुला छोड़ गए थे, उस में नीले- हरे रंग के फफूँद बन गए थे। उस फफूँद में एक शक्तिशाली प्रतिजैविक (एंटीबायोटिक), पेनिसिलिन मौजूद था, जो हानिकारक जीवाणु को नष्ट कर सकता था बिना मानव शरीर पर विषैला प्रभाव डाले। 

A. नियम और सिद्धांत वैज्ञानिक ज्ञान के विकास में केंद्रिय भूमिका निभाते हैं। 
B. सामान्य और सार्वभौमिक वैज्ञानिक विधि विद्यमान हैं। 
C. वैज्ञानिक ज्ञान दीर्घकालीन होते हुए भी अनंतिम है। 
D. वैज्ञानिक खोज एक रैखिक प्रक्रिया नहीं है। 

एक शिक्षक विद्यार्थियों के लिए ‘जल की बर्बादी’ पर वाद-विवाद का आयोजन करना चाहता है। निम्नलिखित में कौन सा आंकलन के उद्देश्य के लिए अपेक्षित अधिगम प्रतिफल नहीं है?
A. जल की बर्बादी के विभिन्न कारणों को समझना। 
B. जल की बर्बादी के बारे में अपने मतों (विचारों) को तर्कसंगत रूप से संप्रेषित करना। 
C. बर्बादी के बारे में अपने दिन-प्रति-दिन (दैनिक) के अनुभवों और अवलोकनों को जोड़ना। 
D. अन्य सहपाठियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने हेतु उनके मतों (विचारों) का प्रतिकार करना। 

निम्नलिखित में से कौन सा सही नहीं है?

कौशल

उदाहरण

(1)

निष्कर्ष

*

प्रयोग के आधार पर चालकों और कुचालकों की पहचान।

*

लिटमस पेपर (पत्र) के उपयोग से अम्लों और क्षारकों की पहचान।

(2)

वर्गीकरण

*

पुष्प के भागों की पहचान

*

रात्रि में तडितझंझा के अचानक आने के कारणों की पहचान करना

(3)

अवलोकन

*

पत्तों की विभिन्न आकृतियों पर ध्यान देना

*

भिन्न आवृत्ति की ध्वनियों में भेद करना

(4)

प्रयोग

*

खाद्य पदार्थों में मांड (स्टार्च) की उपस्थिति की जाँच

*

परिपथ में धारा के प्रवाह पर प्रतिरोध के प्रभाव की जाँच करना

A. 1
B. 2
C. 3
D. 4

‘बैटरी जल परिपथ में एक पंप की तरह हैं। निम्नलिखित में से किस का उपरोक्त कथन निरूपण करता है? 
A. प्रतिमान
B. परिकल्पना
C. सादृश्य / अनुरूपता
D. अवलोकन

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

S1: शिक्षक को यह मानकर आधारभूत (आरंभिक स्तर) संकल्पनाओं से पढ़ाना शुरू करना चाहिए कि विद्यार्थी कुछ नहीं जानते हैं।

S2: विद्यार्थियों के अंतर्ज्ञात/अंतर्दर्शी विचार सदैव त्रुटिपूर्ण अवधारणाएँ होती हैं। 

A. S1 और Sदोनों सही हैं तथा S2, S1 की सही व्याख्या है। 
B. S1 और S2दोनों सही हैं परन्तु S2, S1 की सही व्याख्या नहीं है।
C. S1 सही है परन्तु S2 सही नहीं है। 
D. S1 और S2 दोनों सहीं नहीं हैं। 

कक्षा VII के विद्यार्थियों को ‘ऊष्मा और तापमान’ पढ़ाते समय शिक्षक को निम्नलिखित में से कौन सी सामान्य वैकल्पिक संकल्पना का सामना करना पड़ सकता है?
A. कम्बल ऊष्मा को रोके रखकर वस्तुओं को गर्म रखते है। 
B. तापमान एक सामग्री विशेष का गुण होता है। 
C. चालक ऊष्मा को सरलता से अर्जित करते और खोते है। 
D. ऊष्मा गर्म वस्तु से ठंडी वस्तु की ओर स्थानांतरित होती है। 

निम्नलिखित में से कौन सा कथन विज्ञान में विद्यार्थियों की संकल्पनाओं के बारे में सही है?
A. जैसे जैसे विद्यार्थी वरिष्ठ कक्षाओं में जाते है उनकी त्रुटिपूर्ण अवधारणाएँ कम हो जाती हैं। 
B. परंपरागत शिक्षण रणनीतियों द्वारा त्रुटिपूर्ण अवधारणाएँ परिवर्तन की अवरोधी होती हैं। 
C. सही उत्तरों को दोहराए जाने द्वारा त्रुटिपूर्ण अवधारणाएँ को चुनौती दी जा सकती है। 
D. त्रुटिपूर्ण अवधारणाएँ, संकल्पनाओं की अधूरी और अपर्याप्त समझ के कारण पैदा होती हैं। 

Leave a Comment

error: