CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part42

निम्न में से कौन-सा नियम यह सुझाव देता है कि शरीर के विभिन्न अंग विकास के विभिन्न चरणों में भिन्न भिन्न दरों से विकसित होते हैं?
A. विकास एक आयामी होता है।
B. विकास एक दिशीय होता है
C. विकास एक असतत प्रक्रिया है
D. विकास की दिशा अधोगामी एवं शीर्षगामी होती है

निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
A. बच्चों का विकास एक सामाजिक-सांकृतिक परिप्रेक्ष्य में होता है
B. बाल्यावस्था वह अवधि है जिसे 10 भिन्न अवस्थाओं में बाँटा जा सकता है
C. बच्चों की सोच सामाजिक अन्तः क्रिया से प्रभावित नहीं होती है
D. बच्चों का विकास केवल आनुवंशिकता पर आधारित होता है

आनुवंशिक विन्यास के पूर्वनिर्धारित रूप से प्रकट होने की प्रक्रिया ________ कहलाती है
A. अनुकूलन 
B. अधिगम 
C. समाजीकरण 
D. परिपक्वता 

_______________ समाजीकरण का प्राथमिक और ___________ समाजीकरण का द्वितीयक कारक है।
A. परिवार, विद्यालय
B. मीडिया, परिवार
C. विद्यालय, मीडिया
D. मीडिया, पास पड़ोस

लॉरेन्स कोहलबर्ग के अनुसार, सात-आठ वर्षीय बच्चों में नैतिक निर्णय लेने का आधार क्या है?
A. सामाजिक व्यवस्था बनाए रखना 
B. सामाजिक अनुबन्ध बनाए रखना 
C. दण्ड और आज्ञापालन 
D. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत 

जीन पियाजे के सिद्धांत में, ‘क्रमबद्धता’ किस संदर्भ में प्रयोग हुआ है?
A. वस्तुओं को किसी एक आयाम जैसे – ‘लंबाई’ पर आधारित क्रम देना 
B. दूसरों की परिपेक्ष लेने की क्षमता 
C. चिन्तन का वर्णनात्मक रूप, जैसा कहानी कथन में होता है 
D. स्थानों, जैसे ‘अपने विद्यालय’ का स्थानकीय मानचित्रण करने की क्षमता 

पाँच वर्षीय नसीमा को यह लगता है कि चिकनी मिट्टी के गोले को यदि दबा कर एक साँप के रूप में परिवर्तित करें तो चिकनी मिट्टी बढ़ जाती है। जीन पियाजे के अनुसार उसकी इस सोच के पीछे कौन-सा तर्क है?
A. जीववाद 
B. केन्द्रीयता 
C. परिकल्पित निगमनात्मक तर्क 
D. सकर्मक अनुमान

लेव वायगोत्सकी के संज्ञानात्मक विकास का सिद्धांत _______ पर आधारित है
A. सामाजिक संरचना 
B. व्यवहारवाद 
C. मनोविश्लेषण 
D. सार्वभौमिता 

लेव वायगोत्स्की ने बच्चे के स्वयं से संवाद करने की क्रिया के लिए किस शब्द का प्रयोग किया है?
A. निजी संवाद 
B. उच्च स्वर में वार्ता 
C. पाड़ 
D. स्व-केन्द्रीयवाद 

एक प्रगतिशील कक्षा की निम्न में से कौन-सी विशेषता है?
A. वेधन और अभ्यास पर जोर देना 
B. योग्यता आधारित स्थायी अलगाव 
C. सहयोगिता पूर्ण अधिगम 
D. पुरस्कार और दण्ड का प्रयोग 

एक बच्चे में दूसरों के इरादों और इच्छाओं को समझने की क्षमता है। यह बुद्धि के किस स्वरुप को दर्शाती है?
A. स्थानिक बुद्धि 
B. अंतर्वैक्तिक बुद्धि
C. अंतरा वैयक्तिक बुद्धि 
D. प्राकृतिक बुद्धि 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में निम्न में से कौन-सा कथन प्रस्तावित है?
A. अपनी मातृभाषा में शिक्षित होना शैक्षिक और प्रौद्योगिक उन्नति में बाधक है। 
B. विद्यालयों को बच्चों को अंग्रेज़ी भाषा की प्रथम भाषा के रूप में सीखने और बोलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए 
C. बाल विद्यार्थियों के लिए बहुभाषी होने के उच्च संज्ञानात्मक लाभ हैं
D. द्विभाषीय उपागम विद्यार्थियों में उलझन पैदा करता है और सीखनें में बाधा डालता है

लैंगिक भूमिकाएँ ________ हैं
A. अधिग्रहित व्यवहार 
B. जन्मजात व्यवहार 
C. जैविक संरचनाएँ 
D. आनुवंशिक निर्धारिक

निम्नलिखित में से कौन सा सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन का प्राथमिक उद्देश्य है?
A. छात्रों के प्रदर्शन की एक दूसरे से तुलना करना
B. छात्रों की समझ का आकलन करना और पाठ्यक्रम तथा शिक्षाशास्त्र को इसको अनुसार रूपान्तरित करना
C. छात्रों का उनके प्रदर्शन के अनुसार वर्गीकरण करना
D. छात्रों को किसी विषय में ‘सफल’ और ‘विफल’ घोषित करना

अपनी कक्षा के लिए मूल्यांकन पद्धति तय करने से पहले एक शिक्षक को किन बातों पर विचार करना चाहिए?

(i) मेरे अलावा इन परिणामों का उपयोग कौन करेगा?

(ii) विशिष्ट छात्रों के ‘अधिगम वक्र’ का पता लगाने का सर्वोत्तम तरीका क्या है?

(iii) कौन-सी विधि शिक्षक को स्वयं के शिक्षाशास्त्र पर चिंतन में मदद करेगी?

(iv) कौन-सी विधि छात्रों को चिह्नित करने और वर्गीकरत करने में मदद करेगी?

A. (ii), (iii)
B. (i), (iv) 
C. (i), (iii), (iv) 
D. (i), (ii)

समावेशी शिक्षा से अभिप्राय है – 
A. आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग (EWS) का आरक्षण केवल सरकारी विद्यालयों में ही उपलब्ध करवाया जाए
B. दिव्यांग छात्रों को सिर्फ़ विशेष विद्यालयों में ही शिक्षा दी जाए
C. सरकारी विद्यालयों में केवल अंग्रेज़ी भाषा पढ़ाई जाए
D. योग्यताओं से परे होकर, सभी बच्चों को गुणवत्तीय शिक्षा उपलब्ध करवाई जाए

कथन (A) – पढ़ाते समय एक शिक्षक को पाठ्य-सामग्री को दर्शाने के विभिन्न तरीके अपनाने चाहिए।

कारण (R) – शिक्षक को अधिगमकर्ताओं की विविध आवश्यकताओं हेतु अपने शिक्षा शास्त्र को उनके अनुकूल बनाना चाहिए

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं

एक बच्ची लिखाई में निरंतर कठिनाई का सामना करती है। उसे अक्षर बनाने और शब्दों के बीच अंतराल करने में चुनौती महसूस होती है। यह लक्षण किस अधिगम अक्षमता की ओर इशारा करते हैं?
A. पठन वैकल्य (डिस्लेक्सिया)
B. आलेख वैकल्य (डिसग्राफिया)
C. गणन वैकल्य (डिसकेलकुलिया)
D. ध्यान एवं अतिसक्रियता विकार 

विद्यार्थियों में व्यक्तिगत विभिन्नताओं को पूरा करने के लिए, एक शिक्षक को – 
A. मानकीकृत पद्धतियों और आकलन के तरीकों का उपयोग करना चाहिए
B. शिक्षाशास्त्रीय उपागमों और मूल्यांकन के विविध साधनों का उपयोग करना चाहिए
C. रटन आधारित अधिगम को निर्धारित करने के लिए एकरूप शिक्षा शास्त्र का इस्तेमाल करना चाहिए और योगात्मक आकलन पर बल देना चाहिए
D. कागज-पेंसिल आधारित परीक्षणों की संख्या में वृद्धि करनी चाहिए और पुनर्स्मरण पर बल देना चाहिए

निम्न में से कौन-सा सृजनात्मकता का अनिवार्य लक्षण है?
A. अपसारी चिंतन 
B. आवेगशीलता 
C. सोच में केंद्रीकरण
D. अभिसारी चिंतन 

छोटे बच्चे किसके द्वारा ज्ञान का निर्माण करते हैं और उसके माध्यम से अर्थ निकालते हैं?

(i) सक्रिय अन्वेषण द्वारा 

(ii) खेल द्वारा 

(iii) पदार्थों पर क्रिया और प्रयोग द्वारा 

(iv) सहपाठियों और वयस्कों संग सहभागिता द्वारा 

A. (i), और (iii)
B. (i), (iii) और (iv) 
C. (i), (ii) और (iii) 
D. (i), (ii), (iii) और (iv) 

एक अध्यापिका बच्चों को फोन नंबर रटने के लिए, फोन नंबर के 10 अंकों को 3-4 अंकों के समूहों में बाँट कर याद करना सुझाती है

अध्यापिका द्वारा सुझाई यह रणनीति ________ कहलाती है

A. खण्डीकरण 
B. कूटलेखन 
C. आत्मसात्करण
D. अनुकूलन 

निम्न में से अधिगम की कौन-सी दशा पर विद्यालयों में सबसे अधिक बल देना चाहिए?
A. परिवेश से सहभागिता द्वारा कौशलों और ज्ञान का अर्जन 
B. विषय वस्तु को रटना 
C. दूसरों का निष्क्रिय अनुकरण 
D. उद्दीपन-अनुक्रिया संबंधों द्वारा व्यवहार का अनुबंधन 

निम्न में से कौन-सा युग्म सामाजिक-संरचनात्मक उपागम के अनुसार छात्रों के पढ़ने को सुसाध्य करता है?

(i) सलमा विद्यार्थियों को नए शब्द सिखाने के लिए फ्लैश कार्ड का उपयोग करती हैं और उनके सही उत्तरों के लिए लिए उन्हें टॉफ़ी देकर पुरस्कृत करती हैं

(ii) प्रमति विविध प्रकार की पुस्तकें अपने विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए देती हैं। जो विद्यार्थी एक विशिष्ट पुस्तक पढ़ते हैं, उन्हें नियमति रूप से पुस्तक पर परिचर्चा करने के लिए कहती हैं।

(iii) अरुंधती नए शब्दों का अर्थ समझने के लिए संदर्भ संबंधित संकेतों के इस्तेमाल पर बल देती हैं।

(iv) रेखा अपने विद्यार्थियों को उन शब्दों को पाँच बार लिखने के लिए देती हैं जो वह वर्तनी परीक्षा में गलत करते हैं।

A. (i) और (iv) 
B. (i) और (iii) 
C. (ii) और (iii) 
D. (i) और (ii) 

एक शिक्षक होने के नाते आप अपने छात्रों में समस्या-समाधान क्षमताओं को किस प्रकार सुसाध्य कर सकते हैं?
A. अपने विद्यार्थियों में डर की भावना पैदा करके 
B. समस्याओं के समाधान हेतु निश्चित तरीके के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर 
C. विश्लेषण के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर 
D. निष्क्रिय रटन पद्धतियों के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part61

निम्नलिखित में से कौन-सा सार्थक अधिगम को सुसाध्य करेगा?
A. कक्षा में संदर्भ रहित अधिगम को बढ़ावा देना। 
B. एक समस्या पर विविध तरीकों से विचार करने के लिए प्रोत्साहित करना
C. रट्टा मार कर सीखने को प्रोत्साहित करना
D. शिक्षक द्वारा श्यामपट्ट पर लिखे गए उत्तरों को नक़ल करना

अगर विद्यार्थी अपने कार्य की सफलता को आंतरिक कारणों पर आरोपित करते हैं, तो उनमें _______ की भावना उत्पन्न होगी
A. शर्म
B. गुस्सा 
C. गर्व 
D. उत्कण्ठा

शिक्षा के प्राथमिक स्तर पर बहुसंवेदनीय उपागम के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करना चाहिए, क्योंकि ____
A. यह अधिगम को और अधिक प्रभावशाली बनाता है
B. यह कुछ बच्चों को शिक्षा से वर्जित करने के मौके देता है
C. यह शिक्षक की निर्देश अवधि का काफी समय बचाता है
D. यह बच्चों में आज्ञापरायणता पैदा करता है

बच्चे अक्सर विभिन्न संकल्पों के बारे में वैकल्पिक संकल्पनाऍं और भ्रांतियाँ गठित कर लेते हैं। इस संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. एक अध्यापिका को बच्चों द्वारा गठित वैकल्पिक संकल्पनाओं और भ्रांतियों को सख़्त रूप से हतोत्साहित करना चाहिए
B. बच्चों और वयस्कों में वैकल्पिक संकल्पनाओं और भ्रांतियों का गठन बहुत स्वभाविक है
C. एक अध्यापिका को निश्चित रूप से इन वैकल्पिक संकल्पनाओं और भ्रांतियों पर गौर करना चाहिए, क्योंकि ये सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में महत्तवपूर्ण हैं
D. वैकल्पिक संकल्पनाओं और भ्रांतियाँ सदैव निराधार नहीं होती है, बल्कि बच्चों को अपने आस-पास की दुनिया के बारे में सहज समझ को दर्शाती है।

निम्न में से अधिगम का कौन-सा परिप्रेक्ष्य यह कहता है की मूर्त प्रलोभनों और पुरस्कारों द्वारा विद्यार्थियों को सीखने के लिए अभिप्रेरित किया जा सकता है?
A. मानवतावादी 
B. व्यवहारात्मक 
C. संज्ञानात्मक 
D. सामाजिक – सांस्कृतिक 

एक स्कूल में 96 शिक्षकों में से \(3/8\) शिक्षक दसवीं की कक्षाओं में पढ़ाते हैं। यदि दसवीं के शिक्षकों का \(2/9\) वाँ भाग गणित के शिक्षक हो, तो वे दसवीं के शिक्षक जो गणित नहीं पढ़ाते, उनकी संख्या क्या है?
A. 36 
B. 30 
C. 28 
D. 60 

\(1/2\) – (\(2/3\) – \(4/5\) ) का मान कितना है?
A. \(13/30\)
B. \(3/10\)
C. \(39/30\)
D. \(19/30\)

संख्या 4782 और 32170 में 7 के अंकित मानों के बीच का अंतर क्या है?
A. 630 
B. 712 
C. 0 
D. 770 

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा पूर्ण संख्याओं के लिए सत्य नहीं है?
A. a + b = b + a
B. a – b = b – a
C. a × b = b × a  
D. (a + b) + c = a + (b + c)

जब किसी संख्या को 6 से विभाजित करने के लिए कहा गया तो रानी ने उसे 9 से विभाजित किया और उसे भागफल 21 और शेषफल 3 मिला। अपनी गलती का एहसास होने पर उसने संख्या को 6 से विभाजित किया। अब कितना भागफल और शेषफल मिलेगा?
A. भागफल-31, शेषफल-0 
B. भागफल-31, शेषफल-3  
C. भागफल-32, शेषफल-3  
D. भागफल-32, शेषफल-0 

निम्नलिखित में से कौन-सा ‘समान भिन्नों‘ का युग्म है?
A. \(2/3\)

duplicate options found. Hindi Question 1 options 2,3

 और \(3/2\)
B. \(1/2\) और \(3/8\)
C. \(3/4\) और \(3/7\)
D. \(1/4\) और \(3/4\)

निम्नलिखित संख्याओं में से कौन-सी संख्या पूर्ण घन नहीं है?
A. 729 
B. 1000 
C. 333 
D. 216 

शिखा एक ईंट के भट्ठे पर ईंटें खरीदने गई। ईंटों का मूल्य 2500 रुपये प्रति एक हजार ईंट था। अगर उसके पास केवल 4000 रुपये हैं, तो वह कितनी ईंटें खरीद सकती है?
A. 10000 
B. 1600 
C. 16000 
D. 4000 

मिनी ने अपनी शिक्षिका को कहा ‘मैंने एक आयत बनाया जिसकी प्रत्येक भुजा 4 सेमी है’। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

A. एक आयत की सभी भुजाएँ बराबर नहीं हो सकती
B. सभी वर्ग आयत होते हैं
C. सभी आयत वर्ग होते हैं
D. एक वर्ग और एक आयत में कोई संबंध नहीं है

त्रिभुज के कोणों का अनुपात 4 ∶ 5 ∶ 6 है। उसके कोणों का मान कितना होगा?
A. 50°, 60°, 70°
B. 45°, 60°, 75°
C. 48°, 60°, 72°
D. 52°, 60°, 68°

रागिनी दोपहर 2 बजे स्टेशन पहुँचती है। उसे अलीगढ़ के लिए रेलगाड़ी पकड़नी है। चार रेलगाड़ियाँ : रेलगाड़ी A, रेलगाड़ी B, रेलगाड़ी C, रेलगाड़ी D के छूटने का समय क्रमशः 17:05, 04:32, 18:30 और 19:15 है। उसे कौन-सी रेलगाड़ी लेनी चाहिए, ताकि उसे कम से कम समय के लिए इंतज़ार करना पड़े?
A. रेलगाड़ी A
B. रेलगाड़ी B
C. रेलगाड़ी C 
D. रेलगाड़ी D 

रीता अपने क्षेत्र के वार्ड की सदस्य है, वह 11 फीट × 16 फिट आकार का एक सामुदायिक कक्ष बनाना चाहती है। फर्श पर टाइलें लगाने के लिए उसके पास चार विकल्प हैं 1.5 फिट × 1.5 फिट, 2 फिट × 2 फिट, 2.5 फिट × 2.5 फिट और 3 फिट × 3 फिट। सामुदायिक कक्ष के लिए उसे किस आकार की टाइलें खरीदनी चाहिए, ताकि वह टाईलों को बिना काटे बिछा सके?
A. 1.5 फिट × 1.5 फिट
B. 2 फिट × 2 फिट
C. 2.5 फिट × 2.5 फिट
D.  3 फिट × 3 फिट

सुश्री रेनू ने अपने छात्रों को 8 समूह में विभाजित किया और उनको अपना भार दर्ज करने को कहा। फिर उन्होंने समूह को अपना औसत भार परिकलन करने को कहा। समूह ‘अ’ (जिसमें 8 विद्यार्थी हैं) ने अपना भार तोला और औसत भार 38.2 कि.ग्रा. ज्ञात किया। उसके बाद उन्हें पता लगा की उन्होंने किसी एक विद्यार्थी का गलत भार प्रयोग किया है। 25.9 कि.ग्रा. की बजाय उन्होंने 29.5 कि.ग्रा. भार प्रयोग किया गया था। समूह का सही औसत भार कितना होगा।
A. 37.75 कि.ग्रा.
B. 38.65 कि.ग्रा.
C. 37.2 कि.ग्रा.
D. 38.9 कि.ग्रा.

निम्नलिखित स्वरूप पर विचार कीजिए और अगले पद का चयन कीजिए:

(9 – 1) ÷ 8 = 1

(98 – 2) ÷ 8 = 12

(987 – 3) ÷ 8 = 123

(9876 – 4) ÷ 8 = 1234

___________ = ______

A. (98765 – 5) ÷ 8 = 123456
B. (9876 – 4) ÷ 8 = 12345
C. (98765 – 4) ÷ 8 = 12345
D. (98765 – 5) ÷ 8 = 12345

प्रियांशु के पास रु.10 और रु.20 के नोट हैं। वह रु. 50 बनाने के लिए रु.20 के दो नोट और रु.10 के एक नोट उपयोग करती है। यही राशि बनाने के अन्य कितने तरीके और हो सकते हैं यदि हमें दोनों ही नोटों का प्रयोग करना हो। आप नोटों के स्थानिक व्यवस्था को उपेक्षित कर सकते हैं।  
A. 0 
B. 1 
C. 2 
D. 3 

गणित के शिक्षक ने निम्नलिखित चार प्रश्नों को सामने रखा। इनमें से कौन-सा प्रश्न मुक्त उत्तर वाला प्रश्न है?
A. यदि दो संख्याओं का योग 15 है और उनमें से एक संख्या 7 है, तो दूसरी संख्या क्या होगी?
B. यदि अनिल की आयु 7 वर्ष है और उसके पिताजी की आयु उसकी आयु से 5 गुना है, तो पिताजी की आयु कितनी होगी?
C. यदि दो संख्याओं का योग 17 है, तो वे संख्याएँ क्या हैं?
D. 17 में क्या जोड़ा किया जाए कि उत्तर 23 आए?

कक्षा में स्थानीय मान की संकल्पना को विकसित करने के लिए अध्यापक ने निम्नलिखित पहेली का उपयोग किया – 

“मैं पाँच दहाई और 4 इकाई से छोटा हूँ।”

इस पहेली का उद्देश्य है – 

A. योगात्मक मूल्यांकन करना 
B. कक्षा की एकरसता को भंग करना 
C. स्थानीय मान पर बंद सिरे वाला प्रश्न पूछना 
D. आधार 10 (बेस 10) और स्थानीय मान की संकल्पना को प्रबलित करना

निम्न में से कौन-सा/से प्राथमिक कक्षाओं में ‘आकृतियाँ’ पढ़ाने का/के उद्देश्य है/हैं?

(a) दृश्यीकरण कौशल को विकसित करना 

(b) ज्यामितीय आकृतियों के नामों को स्मरण करना 

(c) स्थानिक संबंधी तर्क कौशल में वृद्धि करना 

A. (a) और (b)
B. (a) और (c)
C. (b) और (c)
D. केवल (b) 

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए निम्नलिखित में से किसका प्रयोग गणित शिक्षण-अधिगम के साधनों के रूप में किया जा सकता है?

(a) जियोबोर्ड 

(b) जिओज़ेब्रा 

(c) गिनतारा (अबेकस) 

(d) ग्राफ़िक कैलकुलेटर 

सही विकल्प चुनें।

A. (a) और (b)
B. (a) और (c) 
C. (b) और (d) 
D. (a), (b) और (d) 

“ज्यामितीय आकृतियों” के शिक्षण के दौरान (समय) शिक्षिका, ऐतिहासिक स्थानों के भ्रमण की योजना पर विचार करती है। यह प्रतिबिंबित करता है:
A. सी.बी.एस.ई. ने क्षेत्र भ्रमण की अनुशंसा की है, अतः यह आवश्यक है
B. एक नित्यक्रम गणित की कक्षा से अच्छा विराम प्राप्त होता है और ऐतिहासिक स्थानों पर जाने का अवसर मिलता है
C. आकृतियाँ किसी भी वास्तुशिल्प का अनिवार्य भाग हैं और इस प्रकार के भ्रमणों से गणित को कक्षा के पार ले जाने में प्रोत्साहन मिलता है
D. अध्यापक ने निर्धारित समय से पहले ही अधिकतर पाठ्यक्रम पूरा कर लिया है और अब खाली समय (अवकाश) देना चाहता है

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part21

प्राथमिक कक्षा की एक गणित की अध्यापिका अपने छात्रों के सामने निम्नलिखित प्रश्न रखती है।

“रीना और शमा एक दूकान पर एक बैग खरीदने के लिए जाती हैं। दुकान में मूल्य पर्चियों के साथ बहुत सारे बैग हैं। वे बहुत सारी मूल्य-पर्चियों को देखकर चकरा जाति हैं। क्या आप मूल्य-पर्चियों को या तो आरोही क्रम में या अवरोही क्रम में लगाकर उनकी सहायता कर सकते हैं?

बैग A \(\) रु. 4732 

बैग B \(\) रु. 2364

बैग C \(\) रु. 1934

बैग D \(\) रु. 3475

बैग E \(\) रु. 2937

बैग F \(\) रु. 3004 

दिए गए संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?     

A. प्रश्न के उपयोग से केवल आरोही एवं अवरोही क्रम की अवधारणाएँ सुदृढ़ हो सकती हैं
B. शिक्षिका प्रश्न का उपयोग संख्याओं की तुलना के पार जाने तथा आँकड़ों का प्रबंधन व छँटाई की संकल्पनाओं के परिचय के लिए कर सकती है
C. यह गणित का प्रश्न नहीं है क्योंकि यह संख्याओं पर मूल संक्रियाओं को सम्मिलित नहीं करता है
D. शिक्षिका को कक्षा में संदर्भात्मक प्रश्नों को लाने से बचना चाहिए

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा गणित की कक्षा के दृष्टिकोण को निरूपित करता है?
A. छात्र सूत्रों को स्मरण कर रहे हैं
B. कक्षा में केवल शिक्षक केवल एक वाचक/वर्णनकर्ता के रूप में है
C. छात्र पाठ्यपुस्तक में हल किए हुए उदाहरणों की नक़ल कर रहे हैं
D. छात्र कक्षा में अर्थपूर्ण प्रश्नों को प्रस्तुत एवं हल कर रहे हैं

गणित में एक मूल्यांकन उपकरण के रूप में ‘उपाख्यानात्मक अभिलेख’ के लिए निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
A. इसमें बच्चे द्वारा किया गया परियोजना कार्य और क्षेत्र कार्य शामिल है। 
B. इसका उपयोग एक निर्दिष्ट मानदंड के खिलाफ बच्चे के काम की गुणवत्ता को संग्रहीत करने और उसका मूल्यांकन करने के लिए किया जाता है। 
C. यह किसी विशेष कौशल या प्रक्रिया की उपस्थिति या अनुपस्थिति का विवरण रखता है। 
D. इसमें दिन-प्रतिदिन के आधार पर एक बच्चे की प्रगति का लिखित विवरण शामिल है और यह अवलोकन संबंधी वर्णनात्मक विवरण प्रदान करता है। 

एक कक्षा III की अध्यापिका ने अपनी कक्षा में गुणन का परिचय, योग की पुनरावृत्ति और आयताकार सारणी से कराया। वह :
A. गुणन का परिचय अनौपचारिक रणनीतियों से कराने हेतु विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान और उनके अनुभवों को उपयोग में ला रही है
B. गुणन की बहुल औपचारिक कलनविधियों को पढ़ा रही है
C. बहुत सा समय नष्ट कर रही है और उसे केवल औपचारिक कलनविधि के शिक्षण पर बल देना चाहिए
D. छात्रों को व्यस्त कर वह अपने लिए खाली समय प्राप्त कर रही है

एक बच्ची गेंदों की गणना, एक एक गेंद पर अंगुली रख कर और क्रम से उस संख्या का नाम बोलते हुए कर रही है। उसने कुछ गेंदों की दो बार गणना की। इस बच्ची में पूर्व-संख्या की किस अवधारणा को अभी और मजबूत करना है?
A. एक-से-एक संगतता (एकैकी संगति)
B. पंक्तिबद्धता 
C. वर्गीकरण 
D. गणन संख्या 

गणित में भ्रांतियों को दूर कर सकते हैं –
A. बच्चों को उदाहरणों और गैर-उदाहरणों में व्यस्त रखकर
B. एक ही तरह के प्रश्नों को बनाकर और उनको कई बार दोहराकर
C. बहुत सारे प्रश्नों के अभ्यास और ड्रिल से
D. कलन विधि का दोबारा प्रदर्शन करके

सुश्री रोमी अपनी गणित की कक्षा में विद्यार्थियों को निम्नलिखित अभिकलन करने हेतु उपयुक्त स्थिति सृजन करने के लिए कहती हैं –

(i) 10 + 2 (ii) 10 × 2 (iii) 10 – 3 (iv) 10 ÷ 2

सुश्री रोमी द्वारा प्रयुक्त शिक्षण-विधि के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? 

A. मिश्रित प्रकार की समस्याएँ देकर वह अपने विद्यार्थियों के समस्या-समाधान कौशल का परीक्षण कर रही है
B. वह विद्यार्थियों की भाषा निपुणता का परीक्षण कर रही है
C. वह विद्यार्थियों के गणितीय कथनों और समस्या-समाधान कौशल के विकास में सहायता करने का प्रयास कर रही है।
D. विद्यार्थियों को कुछ कार्य देकर वह अपनी कक्षा में अनुशासन कायम करने की कोशिश कर रही है

निम्नलिखित कथनों में से कौन-से गणित शिक्षण के उच्च उद्देश्यों के सूचक हैं? 

(a) गणित शिक्षा को रोज़गार योग्य ऐसे वयस्कों का निर्माण करना चाहिए जो सामाजिक और आथिक विकास में अपना योगदान दे सकें।

(b) गणित शिक्षा, बच्चे के आतंरिक साधनों जैसे – अमूर्त चिंतन और तर्कसंगत निष्कर्षों को निकालने वाली होनी चाहिए

(c) बच्चों को गणित को जीवन-पद्धति जैसे कि संप्रेषित करने, विचार-विमर्श करने और समस्या-समाधान करने की मनोवृत्ति के विकास के रूप में देखना चाहिए।

(d) गणित शिक्षा तथ्यपूर्ण ज्ञान और कार्यविधिक-धाराप्रवाह पर केन्द्रित होनी चाहिए।

A. (a) और (c)
B. (b) और (c) 
C. (c) और (d)
D. (b) और (d) 

न्यूमैन के अनुसार विद्यार्थी शब्द समस्या (इबारती सवाल) को हल करने में सक्षम हो इससे पहले वह पाँच स्तरों को पूरा करें। ये स्तर नीचे यादृच्छिक क्रम से लिखे गए हैं –

(a) पूछे गए कार्य को समझना

(b) समस्या को पढ़ने में सक्षम होना चाहिए।

(c) आवश्यक गणितीय संक्रियाओं को करना।

(d) गणितीय मांग के अनुसार समस्या का अनुवाद करने की आवश्यकता।

(e) उत्तर को अर्थपूर्ण रचना में प्रदर्शित करना।

इनमें से कौन-सा विकल्प स्तरों के सही क्रम को दर्शाता है?

A. (b), (a), (c), (d), (e) 
B. (b), (d), (a), (c), (e) 
C. (a), (b), (e), (c), (d) 
D. (b), (a), (d), (c), (e) 

गणित के शिक्षक के व्यावसायिक विकास के लिए निम्न में से कौन-सा वाँछनीय नहीं है?

A. गणित की कार्यशालाओं और गोष्ठियों में उपस्थित होना
B. शिक्षण-अधिगम के साधनों को विकसित करना
C. अपने और दूसरे विद्यालयों के गणित के शिक्षकों के साथ न्यूनतम वार्तालाप
D. शिक्षक विकास (फ़ैकल्टी डेवेलपमेंन्ट) के कार्यक्रमों में भाग लेना

त्रिवेंद्रम और गाँधी धाम के बीच की दूरी 2268 किलोमीटर है। यदि कोई रेलगाड़ी इस दूरी को 42 घंटे में तय कर लेती है, तो इन दोनों शहरों के रेलवे स्टेशनों के बीच रेलगाड़ी की औसत चाल मीटर प्रति सेकंड क्या थी?
A. 54 
B. 30 
C. 27 
D. 15 

कोई छात्र A पर है और B पर पहुँचना चाहता है। इसके लिए पहले वह O पर जाता है जो A के ठीक उत्तर में 120 m दूरी पर है और फिर वह O से B ठीक पश्चिम दिशा में 50 m दूरी तय करके पहुँचता है। A की B से दूरी तथा B के सापेक्ष A की दिशा क्रमशः क्या है? 
A. 130 m; दक्षिण-पश्चिम 
B. 130 m; दक्षिण-पूर्व 
C. 170 m; दक्षिण-पूर्व 
D. 170 m; दक्षिण-पश्चिम 

स्लॉथ के विषय में निम्नलिखित में से सही कथन चुनिए- 
A. स्लॉथ भालू जैसे दिखते हैं और दिन के लगभग 22 घंटे वृक्ष की शाखा पर उलटे सिर लटकाकर सोते हैं।
B. स्लॉथ चिम्पैन्ज़ी (वनमानुष) जैसे दिखते हैं और दिन के लगभग 17 घंटे वृक्ष की शाखा पर उलटे लटककर सोते हैं
C. स्लॉथ चिम्पैन्ज़ी (वनमानुष) जैसे दिखते हैं और दिन के लगभग 22 घंटे वृक्ष की शाखा पर उलटे लटककर सोते हैं
D. स्लॉथ भालू जैसे दिखते है और दिन के लगभग 17 घंटे वृक्ष की शाखा पर उलटे सिर लटकाकर सोते हैं।

जब किसी एक कपड़े के टुकड़े पर दूध को उड़ेलते हैं तो मलाई उस पर ही रह जाती है। पृथक्करण की यह विधि _________ कहलाती है।
A. निस्यंदन
B. चालन 
C. अवसादन 
D. निस्तारण 

कक्षा V की पाठ्य पुस्तक में दिए गए गोलकुंडा किले के मानचित्र में 1 cm जमीन पर 110 m की दूरी को दर्शाता है। इस मानचित्र में फतेह दरवाजे से जमाली दरवाजे की दूरी 10.7 cm है। जमीन पर इन दोनों दरवाजों के बीच की कम से कम दूरी होगी- 
A. 1.070 km 
B. 1.177 km 
C. 10.70 km 
D. 11.77 km 

तीन राज्यों का वह समूह, जिनके किसी किनारे पर बंगाल की खाड़ी है, कौन-सा है?
A. आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु 
B. ओडिशा, केरल, तमिलनाडु 
C. ओडिशा, आन्ध्र प्रदेश, तमिलनाडु 
D. केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु 

मान लीजिए कि आप मध्य प्रदेश में हैं। इस राज्य के संबंध में हमारे देश के सर्वाधिक घने जंगल किस दिशा में हैं?
A. ठीक उत्तर 
B. उत्तर-पूर्व 
C. उत्तर-पश्चिम 
D. दक्षिण-पश्चिम 

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part47

माउंट एवरेस्ट की चोटी की ऊँचाई _________है 
A. 8600 m 
B. 8850 m 
C. 8950 m 
D. 8990 m 

टूटता तारा होता है:
A. तारा 
B. धूमकेतु 
C. उल्का 
D. क्षुद्रग्रह 

‘खेजड़ी’ वृक्ष के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए-

A. यह वृक्ष मुख्यतः रेगिस्तान क्षेत्रों में पाया जाता है

B. इसे उगने के लिए अधिक जल की आवश्यकता नहीं होती।

C. यह वृक्ष अपने तने से जल संचित करता है जिसका उपयोग आवश्यकता पड़ने पर किया जाता है।

D. इस वृक्ष की छाल का उपयोग दवाइयों के बनाने में होता है तथा इसकी लकड़ी पर कीटों का प्रभाव नहीं पड़ता है।

E. इस वृक्ष में बहुत कम पत्तियाँ होती हैं।

इसमें सही कथन है- 

A. A, B और D 
B. A, B और C 
C. B, C और D 
D. A, C और E 

किसी छात्र द्वारा नीचे दिए गए कथन पर विचार कीजिए – 

“मैं जिस क्षेत्र से आया हूँ वहाँ वर्षा बहुत कम होती है। गर्मी बहुत पड़ती है। हमारे घर मिट्टी के बने होते हैं। घरों की दीवारें बहुत मोटी होती हैं और इन्हें मिट्टी से ही पोतकर सुंदर किया जाता है। घरों की छतें कँटीली झाड़ियों से बनाई जाती हैं।”

यह छात्र निम्नलिखित में से किस राज्य से आया हो सकता है?

A. लद्दाख 
B. असम 
C. राजस्थान 
D. उत्तर प्रदेश 

किसी सभा में अपना परिचय देते समय किसी छात्र के कथन पर विचार कीजिए:  

“मैं जिस जगह से आया हूँ वहाँ के अधिकतर लोग सरसों के तेल में बनी (पकी) मछली खाना पसन्द करते है।”

यह छात्र किस जगह से आया हो सकता है: 

A. गोवा 
B. केरल 
C. कश्मीर 
D. मिज़ोरम 

निम्नलिखित में से सही कथन चुनिए- 
A. कोई वयस्क हाथी एक दिन में 2 क्विन्टल (200 kg) से भी अधिक हरे पत्ते और झाड़ियाँ खा सकता है
B. अत्यधिक भारी होने के कारण अधिकांश हाथी बहुत ज़्यादा आराम करना पसन्द करते हैं
C. यहाँ तक कि तीन महीने की आयु के हाथी के बच्चे का भार सामान्यतः 200 kg होता है
D. अधिकांश हाथी औसतन एक दिन में 9-10 घंटे सोते हैं

उस समूह को चुनिए जिसका प्रयोग पुनः चक्रण के पश्चात किया जा सकता है:
A. पोलीथिन बैग, कागज, बैटरी, मोबाइल फ़ोन 
B. चादरें, समाचार पत्र, प्लास्टिक बोतल, बैटरी 
C. लोहे की कीलें, काँच की बोतल, स्टील मग, गत्ते का डिब्बा 
D. चमड़े का बैग, लकड़ी का मेज, प्लास्टिक फूलदान, चादरें 

निम्नलिखित का मिलान कीजिए- 

 

स्तम्भI

 

स्तम्भ II

(i)

छोले-भठूरे

A.

गोवा

(ii)

नारियल डली करी के साथ उबला टैपिओका

B.

केरल

(iii)

सरसों के तेल में पकी मछली

C.

उत्तराखण्ड

(iv)

नारियल के तेल में पकी मछली

D.

कश्मीर

 

 

E.

पंजाब

A. (i) – E, (ii) – D, (iii) – B, (iv) – A
B. (i) – C, (ii) – D, (iii) – B, (iv) – A
C. (i) – E, (ii) – A, (iii) – B, (iv) – D
D.  (i) – E, (ii) – B, (iii) – D, (iv) – A 

अपनी कक्षा IV के पर्यावरण अध्यन के विद्यार्थियों के रचनात्मक आकलन के लिए उपयुक्त कार्य का चयन कीजिए।  
A. तैरने और डूबने के पाठ पर प्रश्न उत्तर लिखना 
B. डूबने और तैरने की प्रक्रिया का अवलोकन करने के लिए क्रियाकलाप करना 
C. तैरने और डूबने की परिभाषा की व्याख्या करना 
D. जो वस्तुएँ डूबती है और तैरती हैं, उनकी सूची याद करना 

पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण में कला एवं कौशल का समावेश करना चाहिए, क्योंकि वह प्रोत्साहित करता है –

A. सृजनात्मकता को 

B. सहपाठी अधिगम  को 

C. कक्षा में अनुशासन को 

D. समावेशन को 

A. A और D 
B. A और B 
C. A, B और C 
D. A, B और D 

कक्षा IV के विद्यार्थियों को थीम ‘आश्रय’ पढ़ाते समय कौन-सी युक्ति पूछताछ को प्रोत्साहित करती है?
A. विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के घरों के चित्र एकत्र करने के लिए कहना 
B. विभिन्न प्रकार के आश्रयों के चित्र साझा करना 
C. विभिन्न मकान निर्माण स्थलों पर जाने के उपरान्त विद्यार्थियों को अपने अनुभवों को सुनाने के लिए कहना 
D. देश के विभिन्न आश्रयों पर एक पावर पॉइंट प्रस्तुति दिखाना 

प्राथमिक कक्षाओं का पर्यावरण अध्ययन वह विषय क्षेत्र है जिसमें एकीकरण है –
A. विज्ञान एवं पर्यावरणीय शिक्षा के संप्रत्ययों एवं मुद्दों का 
B. सामाजिक विज्ञान के संप्रत्ययों एवं मुद्दों का 
C. विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के संप्रत्ययों एवं मुद्दों का 
D. विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरणीय शिक्षा के संप्रत्ययों एवं मुद्दों का 

निम्न में से प्राथमिक स्तर के पर्यावरण अध्ययन का क्या उद्देश्य है?
A. लैंगिक भेदभाव से संबंधित मुद्दों पर विद्यार्थियों को संवेदनशील बनाना 
B. स्थानीय उपलब्ध सामग्रियों से सरल प्रारूपों का विकास करना 
C. विद्यार्थियों को उच्च प्राथमिक विज्ञान संप्रत्ययों के लिये क्रमिक रूप से तैयार करना 
D. विद्यार्थियों को उनके आस पड़ोस में उपलब्ध व्यावसायिक विकल्पों की ओर अभिमुख करना 

शिक्षिका ने अपने विद्यार्थियों को भोजन के रूप में ग्रहण किये जाने वाले पौधों के विभिन्न भागों जैसे जड़, तना एवं पुष्पों के नाम जानने के लिए अपने परिवार के सदस्यों से परामर्श करने के लिए कहा। इस क्रियाकलाप की अभिकल्पना की गई है –
A. अनुभवात्मक अधिगम को प्रोत्साहित करने के लिए 
B. भोजन से संबंधित संप्रत्ययों के अधिगम को प्रोत्साहित करने के लिए 
C. पाठ को अधिक आनन्ददायी और रुचिपूर्ण बनाने के लिए 
D. विद्यार्थियों को भोजन के विषय में खुले मन से खोज करने के लिये अनुमति देना 

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को पर्यावरण अध्ययन शिक्षण के लिए निम्न में से कौन-सी युक्ति सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. कक्षा में मिश्रित सहपाठी समूह बनाएँ 
B. किसी कार्य को पूरा करने के लिए अधिक समय दें 
C. किसी भी कार्य को भागों में बाँटें और प्रत्येक भाग को अलग पढ़ाएँ 
D. स्पर्शी शिक्षण-अधिगम सामग्री का अधिक उपयोग करें 

पर्यावरण अध्ययन का शिक्षण करते हुए पाठ का वह उपयुक्त स्तर जिस पर विद्यार्थियों का आकलन किया जाना चाहिए, वह है – 
A. पाठ के अंत में 
B. पाठ के आरंभ में 
C. जब विद्यार्थी आकलन के लिए प्रस्तुत हैं 
D. शिक्षण-अधिगम के दौरान 

आपको अपने विद्यार्थियों की पर्यावरण अध्ययन परियोजना का आकलन करना है और उन्हें शीघ्र प्रतिपुष्टि देनी है। आप आकलन के किस साधन का चयन करेंगे?
A. अवलोकन 
B. क्रम निर्धारण मापनी 
C. जाँच सूची 
D. सहपाठी आकलन 

पर्यावरण अध्ययन में ‘अधिगम का आकलन’ करने का उद्देश्य है कि –
A. शिक्षक विद्यार्थियों की उपलब्धियों के विषय में जानकारी एकत्र करें
B. यह मूल्याँकन की अपेक्षा शिक्षण का एक मार्ग है
C. यह विद्यार्थियों द्वारा नवीन ज्ञान में दक्षता प्राप्त करने की प्रगति की विषय में प्रतिपुष्टि देता है
D. यह विद्यार्थियों के सीखने के बारे में सूचना देता है जिससे अगले चरण के लिए उन्हें सहारा दिया जा सके। 

नई शिक्षा नीति, 2020 के अनुसार प्राथमिक कक्षाओं (कक्षा I से V) के लिए निम्न में से क्या स्तर होगा?

A. आरंभिक स्तर 

B. मध्य स्तर 

C. बुनियादी स्तर 

A. केवल A 
B. केवल B 
C. A और C 
D. B और C 

प्राथमिक स्तर पर निम्न में से क्या प्रक्रिया कौशल नहीं है?
A. मानचित्रण करना 
B. क्रियाशील परिवर्तनों को परिभाषित करना 
C. परिकल्पना की जाँच करना 
D. तथ्यों को अनुस्मरण करना 

थीम ‘परिवार तथा मित्र’ में निम्न में से कौन-सा उप थीम है?
A. चीजें जो हम बनाते हैं और करते हैं 
B. कार्य और खेल 
C. भोजन एवं जल 
D. हमारा आश्रय 

निम्न में से कौन-सा एक अपसारी प्रश्न है जो पर्यावरण अध्ययन की शिक्षिका अपनी छात्राओं की सृजनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने के लिये पूछेंगी?
A. मृदा में प्याज के बीजों को बोने से लेकर फसल काटने तक के चरण कौन-से हैं?
B. दिल्ली जैसे महानगरों में वायु प्रदुषण को कम करने के लिए आप क्या कदम उठायेंगे?
C. लवण के विलयन से आप लवण कैसे पृथक करेंगे?
D. पत्तियों का रंग हरा क्यों होता है?

विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण अध्ययन के अधिगम का गत्यात्मक, समग्र तथा अनुभवात्मक प्रकृति का उत्तम आकलन _________ द्वारा किया जा सकता है। 
A. क्रम निर्धारण मापनी
B. पेन-पेपर परीक्षा
C. विश्वसनीय आकलन युक्तियों 
D. मौखिक परीक्षा 

Leave a Comment

error: