CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part44

अभिकथन (A): बच्च्चों के शारीरिक विकास में देरी के लिए पूरी तरह से उनकी आनुवंशिक बनावट को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

कारण (R): बच्चों के शारीरि विकास के लिए वंशानुगत कारक ही उत्तरदायी होते हैं।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

निम्नलिखित में से कौन-सा सूक्ष्म कौशल के उपयोग का एक उदाहरण है?
A. दौड़ना
B. चलना
C. घसीटकर लिखना
D. कूदना

इनमें से कौन-सा बच्चा मध्य बाल्यावस्था में होगा?
A. एक बच्चा जो काल्पनिक खेल के दौरान सामाजिक भूमिकाओं की नकल करना शुरू कर रहा है।
B. एक बच्चा जिसने नियमों के अर्थ की समझ विकसित कर ली है और तर्क कर सकता है।
C. एक बच्चा जो संभावित कारणों की परिकल्पना कर सकता है और तदनुसार जटिल प्रयोगों की योजना बना सकता है।
D. एक बच्चा जो अभी स्थूल कौशल दिखाना शुरू कर रहा है जैसे कि एक पेंसिल और ऐसी अन्य वस्तुओं को पकड़ना।

फिल्मों और विज्ञापनों से लिंग उपयुक्त व्यवहार के तरीकों के बारे में बहुत संकेत मिलते हैं। यह समाजीकरण की __________ संस्था के रूप में __________ की भूमिका पर प्रकाश डालता है।
A. प्राथमिक; मीडिया
B. द्वितीयक; मीडिया
C. प्राथमिक; विद्यालय
D. द्वितीयक; विद्यालय

निम्नलिखित में से पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था में आने वाली संज्ञानात्मक क्षमता कोन सी है?
A. अभिकल्पनात्मक निष्कर्ष चिंतन
B. अमूर्त चिंतन की क्षमता
C. लक्ष्य-उन्मुख व्यवहार की क्षमता
D. दूसरे के दृष्टिकोण को समझने की क्षमता

पियाजे के अनुसार एक शिक्षक का ________ और ________ होना बहुत ज़रूरी है।
A. गतिशील; लचीला
B. संरचित; अनम्य
C. सहानुभूतिपूर्ण; पारदर्शी
D. यांत्रिक; व्यवहारवादी

लेव वयागोत्स्की के विचार में-
A. संज्ञान भाषा से स्वतंत्र है।
B. संज्ञानात्मक विकास भाषा के विकास को निर्देशित करता है।
C. भाषा संज्ञानात्मक विकास को सुगम बनाती है।
D. संज्ञानात्मक विकास, भाषा के विकास से संबंधित नहीं है।

लेव वयागोत्सकी के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-से कारक बच्चों के संज्ञानात्मक विकास को सुगम बनाते हैं?

(i) सांस्कृतिक उपकरण

(ii) सामाजिक संपर्क

(iii) संतुलन

(iv) पुरस्कार

सही विकल्प का चयन कीजिए। 

A. (iii) (iv)
B. (ii) (iii)
C. (i) (ii)
D. (i) (iii)

एक बाल-केन्द्रित कक्षा में अधिगम-
A. उद्दीपन-प्रतिक्रिया संघों के युग्म द्वारा होता है। 
B. पुरस्कार और दंड पर निर्भर है। 
C. शिक्षक और छात्रों द्वारा सह-निर्मित है।
D. पूरी तरह से शिक्षक पर निर्भर है और छात्रों की भूमिका निष्क्रिय है।

लॉरेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत के किस चरण में बच्चे दूसरों के विचारों की उपेक्षा करने के बजाय अधिकार और नकारात्मक परिणामों के डर पर ध्यान केंद्रित करते हैं?
A. सजा और आज्ञाकारिता अभिविन्यास
B. अच्छा लड़का – अच्छी लड़की अभिविन्यास
C. कानून और व्यवस्था अभिविन्यास
D. सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास

हावर्ड गार्डनर के सिद्धांत में सोच को व्यक्त करने के लिए धाराप्रवाह और लचीले ढंग से भाषा का उपयोग करने की क्षमता _________ बुद्धि की विशेषता है।
A. भाषाई
B. प्रकृतिवादी
C. स्थानिक
D. अतःवैयक्तिक

निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति कक्षा में व्यक्तिगत भिन्नताओं को पूरा करने के लिए प्रभावी नहीं है?
A. छात्रों के शाब्दिक और अशाब्दिक संचार पर विचार करना
B. भिन्नताओं को पहचानना और सम्मान करना
C. विविध शैक्षिणिक भिन्नताओं का प्रयोग करना
D. छात्रों में कमियों को पहचानना और उन्हें ठीक करना

चार वर्ष के राहुल को एक गुड़िया उपहार में मिलने पर वह बोला- “मैं इसका क्या करूँगा? लड़के गुड़ियों से नहीं खेलते।” यह क्या दर्शाता है?
A. लैंगिक प्रासंगिकता
B. लैंगिक पक्षपात
C. लैंगिक रूढ़िवादिता
D. लैंगिक समता

‘अधिगम के आकलन’ के बजाय ‘अधिगम के लिए आकलन’ सुनिश्चित करने के लिए एक शिक्षक को चाहिए कि वह-
A. शिक्षार्थियों की केवल संज्ञानात्मक क्षमताओं पर ध्यान केंद्रित करें। 
B. शिक्षण-अधिगम की दैनिक प्रक्रिया में आकलन को शामिल करें।
C. केवल प्रत्यक्ष निर्देश के माध्यम से शिक्षण को महत्व दें।
D. प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के लिए बच्चों के बीच तुलना पर जोर दें।

किस तरह के प्रश्न पूछकर बच्चों में गहन चिंतन को बढ़ावा दिया जा सकता है?
A. वन अधिकार अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था?
B. त्रिभुज के तीनों कोणों का योग क्या होता है?
C. पृथ्वी के वायुमंडल की विभिन्न परतों के नाम लिखिए।
D. बीजों को अंकुरण के लिए हवा की आवश्यकता होती है, सिद्ध करने के लिए एक प्रयोग की रुपरेखा तैयार कीजिए

एक समावेशी व्यवस्था में कौन किसकी ज़रूरतों के अनुसार यथोचित संयोजन करता है?
A. अभिभावक, स्कूल की ज़रूरतों के अनुसार
B. स्कूल, छात्र की ज़रूरतों के अनुसार
C. छात्र, स्कूल की ज़रूरतों के अनुसार
D. छात्र, शिक्षक की ज़रूरतों के अनुसार

वो छात्र जिन्हें _______ है उन्हें पाठ पढ़ने और लंबे अंशों को समझने में लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ता है?
A. प्रमस्तिष्कीय धात
B. गुणज वैकल्य
C. पठन वैकल्य
D. गतिमान दिव्यांगता

सुविधाहीन और वंचित समूहों के शिक्षार्थियों को संबोधित करने के लिए, एक शिक्षक को क्या करना चाहिए?
A. सभी छात्रों में अपनेपन की भावना को बढ़ावा देना चाहिए।
B. छात्रों की कमजोरी को सबके सामने उजागर करना चाहिए।
C. इन छात्रों को एक अलग संकाय में ही पढ़ाना चाहिए।
D. सभी छात्रों के लिए मानकीकृत पाठ्यक्रम का प्रयोग करना चाहिए।

विविध आवश्कताओं वाले शिक्षार्थियों वाली कक्षा में, शिक्षक को निम्नलिखित में से किसके लिए विकल्प उपलब्ध नहीं करने चाहिए?
A. विषयवस्तु का प्रस्तुतिकरण
B. संचार और अभिव्यक्ति
C. सूचना के दृष्टिकोण
D. शिक्षार्थियों के बारे में रुढ़िबद्धता

दिव्यांग छात्रों की शिक्षा के संदर्भ में निम्नलिखित में से किस प्रावधान को राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 द्वारा बढ़ावा नहीं दिया गया है?
A. उपयुक्त इमारती ढाँचा
B. प्रत्येक विद्यार्थी के लिए एक शिक्षा और निजी शिक्षक
C. अनिवार्य विशेष शिक्षा
D. उपयुक्त तकनीकी सुविधाएँ

बच्चे किस तरह सीखते हैं?

(i) पढ़कर

(ii) सुनकर

(iii) देखकर

(iv) क्रिया करके

A. (i) (ii)
B. (i) (ii) (iii)
C. (ii) (iii) (iv)
D. (i) (ii) (iii) (iv)

अभिकथन (A): यह महत्वपूर्ण है कि विद्यार्थियों को अपने स्वयं के अधिगम पर कुछ नियंत्रण करने की अनुमति दी जाए।

तर्क (R): अपने अधिगम पर नियंत्रण रखने से विद्यार्थियों को यह निर्णय लेने में मदद मिलती है कि क्या सीखना है और कैसे सीखना है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य है।

एक शिक्षक को उन गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहिए जो _________ हैं।
A. अस्पष्ट
B. सांस्कृतिक रूप से उपयुक्त
C. अत्यंत जटिल
D. अर्थहीन

एक शिक्षक को ऐसी गतिविधियों की रुपरेखा तैयार करनी चाहिए जो ________ को बढ़ावा दें।
A. निराशा
B. अभिसारी उत्तर
C. अपसारी सोच
D. मात्र रटन

समकालीन सिद्धांतकारों के अनुसार, अधिगम प्राथमिक रूप से एक _________ गतिविधि है।
A. यांत्रिक
B. व्यवहारवादी
C. निष्क्रिय
D. सामाजिक

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part7

अभिकथन (A): एक शिक्षक को छात्रों के बीच समस्या-समाधान रणनीतियों के विकास की सुविधा प्रदान करनी चाहिए।

कारण (R): समस्या-समाधान की रणनीतियाँ, अधिगम में सुधार करती हैं और गहन चिंतन को बढ़ाती है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

छात्रों के बीच भ्रांतियो को ________ महत्वपूर्ण है।
A. निर्मित करना
B. पहचानना
C. अनदेखा करना
D. प्रचारित करना

छात्रों में भय का भाव:
A. अधिगम में काफ़ी सुधार करता है।
B. अधिगम के लिए हानिकारक है।
C. अधिगम के लिए आवश्यक है।
D. अधिगम पर कोई प्रभाव नहीं डालता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प छात्रों को निपुणता प्राप्त करने हेतु सीखने के लिए प्रेरित करेगा?
A. योग्यता की चाह
B. प्रसिद्धि की चाह
C. धन की चाह
D. सत्ता की चाह

अर्थपूर्ण अधिगम को सुसाध्य करने के लिए एक शिक्षिका को क्या करना चाहिए?
A. छात्रों के बीच सहयोग को हतोत्साहित करना चाहिए।
B. छात्रों के बीच प्रतिस्पर्द्धा को प्रोत्साहित करना चाहिए।
C. विषयवस्तु को रटने पर बढ़ावा देना चाहिए।
D. संप्रत्ययों की समझ को महत्व देना चाहिए।

19995 प्राप्त करने के लिए 9599, 5995 और 9995 के योग में से क्या घटाना होगा?
A. 5495
B. 5594
C. 5954
D. 5945

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या ‘पचपन लाख पचपन हज़ार पाँच सौ पचपन’ को प्रदर्शित करती है?
A. 5555555
B. 550550555
C. 555555
D. 55005500555

कुसुम अपने मित्रों के साथ शाम को तब खेलने जाती है, जब घड़ी की दोनों सुइयाँ 6 पर होती हैं। इस समय को एक 24 घंटे वाली घड़ी में क्या पढ़ा जा सकता है?
A. 16:45
B. 20:15
C. 18:30
D. 6:30

भिन्नों \(3/15\) और \(7/12\) का योग क्या है?
A. \(10/27\)
B. \(47/60\)
C. \(35/27\)
D. \(43/60\)

एक वर्ग की परिसीमा 20 सेमी है। इसके एक कोने से 1 सेमी भुजा वाला एक छोटा वर्ग काटा जाता है। नए आकार की परिसीमा में क्या परिवर्तन होगा?
A. नए आकार की परिसीमा वर्ग की परिसीमा से 2 सेमी कम होगी।
B. नए आकार की परिसीमा वर्ग की परिसीमा से 4 सेमी कम होगी।
C. नए आकार की परिसीमा वर्ग की परिसीमा के बराबर होगी।
D. नए आकार की परिसीमा वर्ग की परिसीमा से 2 सेमी अधिक होगी।

पाँच विद्यार्थी अपनी पेंसिलों की लंबाइयाँ रेखनी (स्केल) की मदद से मापते हैं, जिसके परिणाम निम्न प्रकार हैं:

15.5 सेमी, 12 सेमी, 11.8 सेमी, 9.7 सेमी, 7 सेमी

सभी पेंसिलों की औसत लम्बाई क्या है?

A. 10.6 सेमी
B. 11.4 सेमी
C. 10.9 सेमी
D. 11.2 सेमी

2 cm भुजा वाले 18 वर्ग एक करंसी (मुद्रा) नोट को पूरा ढक देते हैं। ऐसे 3 नोटों को ढकने के लिए कितने वर्गों की आवश्यकता होगी?
A. 49
B. 64
C. 72
D. 54

चतुर्भुज की पहचान कीजिए।

मेरी दो सममित रेखाएँ हैं।

मेरे सभी कोण 90° के हैं।

A. वर्ग
B. समचतुर्भुज
C. आयत
D. समान्तर चतुर्भुज

चार रंग नीला, पीला, काला और सफ़ेद की कमीजें क्रमशः 5, 10, 12 और 15 के पैकेटों में उपलब्ध हैं। यदि एक दुकानदार को चारों रंगों की कमीज़ें समान संख्या में खरीदनी हैं, तो उसके द्वारा विभिन्न रंगों के खरीदे जाने वाले पैकेटों की न्यूनतम संख्या क्या होगी?
A. नीला = 4, पीला = 5, काला = 6, सफ़ेद = 12
B. नीला = 6, पीला = 12, काला = 5, सफ़ेद = 4
C. नीला = 12, पीला = 6, काला = 5, सफ़ेद = 4
D. नीला = 5, पीला = 4, काला = 12, सफ़ेद = 6

रेणुका ने तय किया वह रस्सी और कील की मदद से मैदान पर एक वृत्त बनाएगी। उसने एक पतली रस्सी ली और उसके दोनों सिरों को एक-एक कील से बाँध दिया। फिर अपने एक मित्र की मदद से वृत्त बनाया। दी गई परिस्थिति में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. प्रयोग की गई रस्सी की लम्बाई उस वृत्त की जीवा की लम्बाई के बराबर है।
B. प्रयोग की गई रस्सी की लम्बाई उस वृत्त के व्यास की लम्बाई के बराबर है।
C. प्रयोग की गई रस्सी की लम्बाई उस वृत्त की त्रिज्या की लम्बाई के बराबर है।
D. प्रयोग की गई रस्सी की लम्बाई उस वृत्त की परिधि के बराबर है।

51\(2/3\) किग्रा चीनी से \(3/4\) किग्रा के कुल कितने पैकेट बनाए जा सकते हैं?
A. 91
B. 68
C. 56
D. 39

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. 1 एक अभाज्य संख्या है।
B. 1 एक भाज्य संख्या है।
C. 1 एक भाज्य और अभाज्य संख्या दोनों है।
D. 1 न तो एक अभाज्य संख्या है और न ही एक भाज्य संख्या है।

एक त्रिभुज के कोणों का अनुपात 5 ∶ 6  ∶ 7 हैं। सबसे छोटे कोण की माप क्या है?
A. 45°
B. 50°
C. 60°
D. 70°

बिमल अपने जन्मदिन पर कैन्डी का एक पैकेट लाया था। उसने एक-तिहाई जॉन को, एक-चौथाई राधा को, \(1/5\) भाग सुषमिता को और एक \(1/6\) भाग मीकू को दिया। बची हुई 6 कैन्डियाँ उसने स्वयं खा लीं। पैकेट में कितनी कैन्डी थीं?
A. 100
B. 120
C. 128
D. 142

बढ़ते क्रम में व्यवस्थित सात क्रमागत सम संख्याओं का योग 98 है। इस क्रम में तीसरी संख्या क्या है?
A. 12
B. 14
C. 16
D. 18

शुरुआती प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को संख्याओं के शिक्षण के संदर्भ मे निम्नलिखित तीन कथन दिए गए हैं:

(a) विद्यार्थियों को वस्तुओं की संख्या एवं उनकी राशियों के बारे में सोचने के लिए प्रोत्साहित करना जब वे उनके लिए अर्थपूर्ण हों।

(b) अंकों के नामों को याद करके गिनती सीखने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना।

(c) विद्यार्थियों को चल वस्तुओं से सम्मुचय बनाने के लिए प्रोत्साहित करना।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?

A. (a) और (c)
B. केवल (b)
C. (b) और (c)
D. (a) और (b)

निम्नलिखित में से कौन-सा वैन हीले के अनुसार ज्यामितीय विवेचन के स्तरों के सही क्रम को निरूपित करता है?
A. दृश्यीकरण → संबंध पहचानना → निगमन → विश्लेषण → स्वयंसिद्ध
B. संबंध पहचानना → दृश्यीकरण → विश्लेषण → स्वयंसिद्ध → निगमन
C. दृश्यीकरण → विश्लेषण → संबंध पहचानना → निगमन → स्वयंसिद्ध
D. विश्लेषण → संबंध पहचानना → दृश्यीकरण → निगमन → स्वयंसिद्ध

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन गणितीय कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं है?
A. उपयुक्त गणितीय कार्यों से जब विद्यार्थियों को चुनौती दी जाती है तब प्रायिकता है कि कठिन समस्याओं से निपटने की उनकी क्षमता में वे आत्म-विध्वासपूर्ण बन जाएँ।
B. अगर गणितीय कार्य कठिन है तो वह विद्यार्थियों को व्यस्त (संलग्न) नहीं रख सकता है।
C. गणितीय कार्यों को विद्यार्थियों को स्वायत्त अधिगमकर्ता बनने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
D. गणितीय कार्यों को समस्या को हल करने के लिए वैकल्पिक मार्गों के अन्वेषण के लिए लचीलापन उपलब्ध कराना चाहिए।

निम्नलिखित कथन में कौन-सा कौशल व्यक्त किया गया है जो वस्तुओं के प्रमात्रीकरण को समझ़ने के लिए बच्चे की सहायता करेगा?

“बच्चे में मानसिक रूप से दो में से एक, तीन में दो, चार में तीन, पांच में चार इत्यादि शामिल हैं”।

A. समानता
B. पदानुक्रमिक समावेशन
C. उत्क्रम प्रतिलोम संरक्षण
D. प्रसामान्यीकरण (नॉर्मलाईज़ेशन)

प्राथमिक गणित कक्षा में ‘भिन्नों की अवधारणा के परिचय के लिए निम्नलिखित रणनीतियों में से कौन-सी अति उपयुक्त है?
A. विद्यार्थियों के समक्ष भिन्नों पर इबारती सवाल (शब्द समस्या) रखना।
B. \(1/2\) और \(1/4\) को निरूपित करने के लिए चित्रों के चार्ट को दिखाना।
C. संख्या रेखा पर एक भिन्न को निरूपित करना।
D. कागज़ मोड़ने के क्रियाकलापों को सममित आयताकार पट्टियों एवं वृत्तीय/वृत्ताकार कट-आउट के साथ करना।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part5

दिए गए दो कथनों को अभिकथन (A) और कारण (R) के रूप में चिह्रित किया गया है।

अभिकथन (A): प्राथमिक विद्यालय में गणित पाठ्यचर्या को मूर्त से अमूर्त की ओर बढ़ना चाहिए।

कारण (R): प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थी बिना चिंतन/सोचे गणित करना आरंभ कर देते हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए-

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही कारण है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) का सही कारण नहीं है।
C. (A) सही है परंतु (R) गलत है।
D. (A) गलत है परंतु (R) सही है।

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार, गणित में कक्षा पर आधारित आकलन के बारे में कौन-सा कथन अति उपयुक्त है?
A. इसे सिर्फ विद्यार्थियों के मूल्याँकन के लिए ही नहीं करना चाहिए बल्कि प्रतिपुष्टि प्रदान करने एवं शिक्षण-अधिगम की प्रक्रिया को सुधारने के लिए भी करना चाहिए।
B. इसे कक्षा में विद्यार्थियों को श्रेणीबद्ध करने के लिए किया जाना चाहिए जोकि विद्यार्थियों को प्रगति करने में सहायता करेगा।
C. इसे गणितीय निर्देशों का हिस्सा/भाग नहीं होना चाहिए अपितु इसे गणितीय निर्देशों से पृथक करके किया जाना चाहिए। 
D. स्व-आकलन प्राथमिक कक्षाओं में संभव नहीं है।

निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन प्राथमिक स्तर के अधिगमकर्ताओं में गणित अधिगम के बारे में सही है/हैं?

(a) बच्चे विद्यालय में गणित के बारे में कुछ विचारों/मतों के साथ आते हैं।

(b) विद्यालय आने से पहले गणित के बारे में बच्चों के विचार/मत स्कूली गणित के लिए असंगत होते हैं।

(c) बच्चों में दिक्स्थान संबंधित समझ केवल ज्यामिति के अध्ययन के दौरान विकसित होती है।

(d) प्राथमिक कक्षाओं के बच्चे अपने परिवेश में आकृतियों को पहचानने में सक्षम होते हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (a) और (d)
B. केवल (b)
C. (b) और (c)
D. (a), (c) और (d)

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार, गणित पाठ्यचर्या का/के महत्त्वपूर्ण लक्षण है/हैं?

(a) इसे महत्वाकांक्षी एवं सुसंगत होना चाहिए।

(b) इसे क्रिया-कलाप/गतिविधियों पर केंद्रित होना चाहिए।

(c) इसमें अधिक संख्या में योगात्मक आकलन को सम्मिलित करना चाहिए।

(d) इसे समझ/बोध से अधिक (से ऊपर) क्रिया-विधियों और सूत्रों के ज्ञान पर बल देना चाहिए।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (a) और (c)
B. केवल (b)
C. (a) और (b)
D. (c) और (d)

गणित में विद्यार्थी-केंद्रित कक्षा का अति उपयुक्त उदाहरण है:
A. अभ्यास के लिए कक्षा में प्रत्येक विद्यार्थी को अनेक प्रश्न उपलब्ध कराना।
B. शिक्षक प्रत्येक विद्यार्थी को श्यामपट्ट पर समस्या को हल करने के लिए कह रहा है।
C. शिक्षक विद्यार्थियों के निजी/व्यक्तिगत अनुभवों से उनकी गणितीय समझ के निर्माण हेतु कक्षा में विद्यार्थियों के साथ व्यस्त (संलग्न) है।
D. शिक्षक श्यामपट्ट पर समस्या को हल कर रहा है और विद्यार्थियों को कलन-विधि समझा रहा है।

निम्नलिखित में से कौन-सा/से प्राथमिक कक्षाओं की गणित पाठ्य पुस्तक के बारे में अति उपयुक्त है/हैं?

(a) पाठ्यपुस्तक में दिए गए प्रश्नों के हलों को केवल विशेष युक्तियों के ज्ञान तक सीमित होना चाहिए।

(b)  पाठ्यपुस्तक  में उपयोग की गई भाषा विद्यार्थियों की रोज़मर्रा की भाषा से बहुत अलग नहीं होनी चाहिए।

(c) पुस्तको में कहानियाँ और दूसरे वृत्तांत सम्मिलित नहीं होने चाहिए बल्कि अभ्यास के लिए अनेक प्रश्नों को सम्मिलित करना चाहिए।

A. (a) और (b)
B. (b) और (c)
C. केवल (b)
D. केवल (c)

निम्नलिखित में से कौन-सा गणित के शिक्षण और अधिगम की प्रक्रिया से संबंधित नहीं है?
A. अमूर्तन
B. अन्वेषण
C. इष्तमीकरण (ऑप्टिमाइज़ेशन)
D. रटकर याद करना (रटांत)

निम्नलिखित में से कौन-सा पोल्या के समस्या-समाधान के प्रतिरूप (मॉडल) का चरण नहीं है?
A. समस्या को समझना
B. कलनविधि को याद करना
C. योजना की युक्ति निकालना/योजना बनाना
D. पुन: जाँचना

73 + 35 + 27 की तरह से दी गई तीन संख्याओं का जोड़/योग करते समय, एक विद्यार्थी निम्नलिखित रूप से परिकलन करता है:

(73 + 35) + 27 = (35 + 73) + 27 = 35 + (73 + 27) = 35 + 100 = 135

विद्यार्थी ने निम्नलिखित में से संख्याओं के जोड़/योग के कौन-से गुणधर्मों का उपयोग किया है?

A. क्रमविनिमेय एवं साहचर्य
B. क्रमविनिमेय एवं वितरण-नियम
C. वितरण-नियम एवं तत्समक
D. तत्समक एवं साहचर्य

एक विद्यार्थी गुणन पर समस्या को निम्नलिखित रूप से हल करता है:

\({aligned}&35 \\& 23 \\& {75}{aligned}\)

विद्यार्थी द्वारा त्रुटि का अति प्रायिक कारण क्या हो सकता है?

A. विद्यार्थी 10 तक के पहाड़ों को पुन:स्मरण करने में असमर्थ है।
B. विद्यार्थी ने योग की कलन-विधि को गुणन में अति विस्तारित कर दिया है।
C. विद्यार्थी योग की कलन-विधि नहीं जानता है।
D. विद्यार्थी संख्याओं को गुणा करते समय संख्याओं का पुन:समूहीकरण कर पाने में असमर्थ है।

तरुण भारत संघ एक ऐसी संस्था है, जो जल के संरक्षण के लिए कार्य करती है। इस संस्था के प्रधान निम्न में से एक हैं।

सही विकल्प का चुनाव कीजिए।

A. मेधा पाटकर
B. सुंदरलाल बहुगुणा
C. राजेंद्र सिंह
D. पी. सी. जोशी

भूमिगत जल के स्तर की क्षीणता का मुख्य कारण क्या है?
सही उत्तर का चयन कीजिए। 
A. वर्षा का कम होना। 
B. वृक्षों का आवरण कम होना। 
C. सिंचाई हेतु नलकूपों तथा हाथ के पंपों का उपयोग होना। 
D. नदियों का रुख बदलकर बाँध बनाए जा रहे हैं। 

कई स्थानों पर अम्ल वर्षा जलीय विविधता को प्रभावित कर रही है। अम्ल वर्षा निम्न में से किन प्रमुख रासायनों के कारण होती है?
A. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल तथा सल्फ्यूरिक अम्ल
B. नाइट्रिक अम्ल तथा सल्फ्यूरिक अम्ल
C. एसिटिक अम्ल तथा सल्फ्यूरिक अम्ल
D. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल तथा नाइट्रिक अम्ल

पृथ्वी पर मीठे जल की उपलब्धता बहुत कम है। कुल उपलब्ध मीठे जल की निम्न में से किस में मीठे जल की प्रतिशतता सर्वाधिक है?
A. नदियाँ
B. झरने
C. हिमनद
D. जल प्रपात

निम्न में से जल के विषय में कौन सा सही नहीं है?
A. जल एक सार्वभौमिक विलायक है।
B. इसमें विभिन्न पदार्थों को घोलने की क्षमता है।
C. जल का घनत्व 100°C पर सर्वाधिक होता है।
D. जल पदार्थ की तीनों अवस्थाओं में जल विद्यमान होता है।

रीता अपने नौकरी वाले माता, पिता, छोटे भाई, दादा, दादी, चाचा एवं उनके परिवार के साथ रहती है। इस प्रकार की परिवार व्यवस्था को कहते हैं-
A. मातृवंश परिवार जिसमें रीता की माता मुखिया है।
B. पितृवंश परिवार जिसमें रीता के पिता मुखिया है।
C. एकल परिवार जिसमें उसके माता-पिता दोनों काम करते हैं।
D. संयुक्त परिवार जिसमें परिवार के सभी सदस्य एक साथ रहते हैं।

पैने, चपटे एवं चौड़े आगे के दाँतों वाले पशुओंं की भोजन के लिए प्राथमिकता भिन्न होती है। ये जन्तु निम्न में से कौन-सी खाद्य संबंधी प्राथमिकता को चुनेंगे?
A. दूसरे जन्तुओं का मांस
B. घास एवं शाक
C. फल
D. अनाज

जो पादप खारे जल वाले क्षेत्रों में उगते हैं, उन्हें क्या कहा जाता है?
A. लवणमृदोद्भिद् (हैलोफाइट)
B. समोद्भिद (मिज़ोफाइट)
C. मरुद्भिद (ज़ेरोफाइट)
D. आतपोद्भिद् (हीलियोफाइट)

जो चित्रकला किसी कथा का चित्रण करती हैं, तथा जिनमें केवल प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया जाता है उस चित्रकला को चित्रकथी कहते हैं। यह चित्रकला निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. महाराष्ट्र
B. राजस्थान
C. आन्ध्र प्रदेश
D. कश्मीर

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part124

उन आदिवासी वर्गों की पहचान किजिए जो हिमाचल प्रदेश, भारत के मूल निवासी हैं-
A. संथाली जनजाति
B. गद्दी जनजाति
C. गौंड जनजाति
D. सहाविया जनजाति

निम्न में से कौन सा मिज़ोरम का सबसे प्राचीन नृत्य रूप है?
A. सत्रीया नृत्य
B. रउफ नृत्य
C. चेराव नृत्य
D. गरबा नृत्य

भारत का सबसे बड़ा रेल मार्ग कौन सा है?
A. कश्मीर से बेंगलुरु
B. डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी तक
C. मिजोरम से गुजरात
D. महाराष्ट्र से मणिपुर

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का निधन अंतरिक्ष यान में किस वर्ष में हुआ था?
A. 2000
B. 1998
C. 2006
D. 2003

पक्षी विभिन्न प्रकार के घोंसले बनाते हैं तथा घोंसले बनाने के लिए विभिन्न स्थानों का चुनाव करते हैं। निम्न में से कौन से पक्षी पेड़ के तनों में अपने घोंसले बनाते हैं?
A. कौवे
B. बारबेट 
C. शकरखोरा (सनबर्ड)
D. टेलर बर्ड

वैश्विक महामारी के समय में डॉक्टरों ने विटामिन ‘C‘ से भरपूर भोजन ग्रहण करने की मात्रा को बढाने के लिए कहा। क्योंकि-
A. यह दृष्टि वर्णक के निर्माण के लिए आवश्यक है।
B. यह दांतों एवं अस्थियों को स्वस्थ रखता है।
C. इससे भूख बढ़ाती है।
D. यह संक्रमण के विरुद्ध लड़ने की प्रतिरोध प्रदान करता है।

“जो भोजन हम खाते हैं उसका शरीर के अंदर क्या होता है?” कक्षा V के विद्यार्थियों से इस विषय पर चर्चा करने के लिए शिक्षक ने कहा। शिक्षक का उद्देश्य क्या है?
A. पाचन क्रिया/वैज्ञानिक प्रत्ययों के विषय में विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता का विकास करना।
B. प्रश्न के सही उत्तर प्रतिपादित करने में विद्यार्थियों की मदद करना।
C. विद्यार्थियों के अंतर्बोधीय विचारों का अन्वेषण करना।
D. उपर्युक्त सभी।

कक्षा IV के अध्यापक अयान एक संग्रहालय की यात्रा का आयोजन करते हैं। इस क्षेत्र भ्रमण से कौन से प्रक्रियात्मक कौशलों को प्रोत्साहन मिलेगा?
A. वर्गीकरण एवं प्रयोग करना।
B. संप्रेषण एवं चरों की पहचान।
C. अवलोकन तथा मॉडलों का निर्माण।
D. नक्शा बनाना एवं मापन करना।

जल में वस्तुओं की घुलनशीलता का अवलोकन करने के एक क्रिया-कलाप ई़.वी.एस की अध्यापिका मीरा अपने छात्रों से चीनी, नमक, निम्बू का रस, हल्दी, आटा आदि लाने के लिए कहती है। छात्रों से यह सब चीज़े ले कर आने के लिए कहने का सर्वोत्तम कारण क्या है?

A. प्राइमरी स्कूलों में कोई प्रयोगशाला अथवा सामान उपलब्ध नहीं है।

B. छात्रों के सीखने की क्रिया में परिवारों को शामिल करने की आवश्यकता।

C. छात्रों को सम्मिलित करना जिससे उनके ज्ञान का निर्माण आसानी से हो सके।

D. छात्र अपने स्थानीय ज्ञान को स्कूल के ज्ञान से संबंधित कर सके।

A. केवल C और D
B. A, B और C
C. B, C और D
D. केवल B और C

निम्न में से कौन सी प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन की एक थीम है?
A. पदार्थ
B. चीज़ें जो हम बनाते हैं और करते हैं।
C. प्राकृतिक संसाधन
D. भोजन का संरक्षण

प्राथमिक स्तर के ई़.वी.एस. की पाठ्यचर्या के अनुसार, विद्यार्थियों को हमारे देश के कुछ सामाजिक मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाया जाता है। पहचान करें कि निम्न में से किन सामाजिक मुद्दों को पाठ्यचर्या में लिया गया है-
A. बाल मजदूरी एवं वर्ग असमानतायें
B. जाति भेद-भाव एवं दहेज प्रथा
C. बाल मजदूरी एवं घरेलु हिंसा
D. जाति भेद-भाव एवं घरेलु हिंसा

निम्न में से प्राथमिक स्तर पर ई.वी.एस. की पाठ्य पुस्तकों की सबसे उपयुक्त विशेषता क्या है?
A. विषयवस्तु के माध्यम से बहुत सी जानकारी दी गई है।
B. समाज में उपस्थित रुढ़िवादी धारणाओं एवं पूर्वाग्रहों पर ध्यान केन्द्रित किया गया है।
C. रटने द्वारा सीखने को सचेतन रूप से हतोत्साहित करने का प्रयास किया गया है।
D. सीखने-सिखाने के साधन के रूप में केवल पाठ्य-पुस्तक का उपयोग ही शिक्षकों द्वारा होता है।

ई.वी.एस. की पाठ्य-पुस्तकों में कहानियों एवं वर्णन का उपयोग करने का सबसे उपयुक्त कारण निम्न में से कौन-सा है?
A. कहानी अथवा वर्णन में पात्रों के साथ विद्यार्थी आसानी से तदानुभूति का अनुभव कर सकते हैं।
B. विद्यार्थियों को स्वयं कहानियों एवं वर्णनों को पढ़ने में आनंद आता है।
C. कहानियों एवं वर्णनों के माध्यम से शिक्षकों को पाठ संपादित करना आसान लगता है।
D. शिक्षक विषय वस्तु को आसानी से नाटक या भूमिका में रूपांतरित कर सकते हैं।

निम्न में से किस आवृत्ति का मूल्यांकन ई.वी.एस. के सीखने-सीखाने के लिए उपयुक्त है?
A. प्रतिदिन
B. प्रतिमाह
C. छः महीने में
D. वर्ष के अंत में

एक ई.वी.एस. की अध्यापिका मीरा को शांत कक्षा पसंद है तथा वह अपने विद्यार्थियों को कहती है कि वे बैठ कर अपना-अपना कार्य करें। उसके विद्यार्थी निम्न में से किस से वंचित रहेंगे?
A. बहु बुद्धि
B. अवलोकन से सीखना
C. व्यक्तिगत सीखना
D. सहपाठी द्वारा सीखना

शिक्षक द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए निम्न में से कौन सी युक्ति/युक्तियाँ विद्यार्थियों के आकलन के लिए सही है?

A. उत्तरों का मूल्यांकन सही या गलत के रूप में तथा उनके अंक संख्यात्मक हों।

B. उत्तरों में छात्रों के मूल विचारों का मूल्यांकन गुणात्मक हो।

C. छात्रों के अनुभवों का मूल्यांकन गुणात्मक हो।

A. A तथा B
B. A तथा C
C. B तथा C
D. A, B तथा C

‘भोजन’ विषय पढ़ते हुए सुनीता, एक पर्यावरण अध्यापिका की निम्नलिखित में से कौन सी युक्ति छात्रों में अन्वेषण प्रवृति को बढ़ावा देगी-
A. “अच्छा स्वास्थ बनाए रखने के लिए छात्र क्या खायें” इसके लिए अनुदेशन
B. छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों के भोजन पदार्थों के चित्रों का संग्रह करने के लिए कहना
C. भोजन के विभिन्न स्रोतों के चित्र दिखाना
D. छात्रों के परिवार व समुदाय के सदस्यों से भोजन की विविधता की पसंद-नापसंद पर चर्चा के लिए प्रेरित करना

रोनाल्ड रॉस की कहानी को पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य पुस्तकों में स्थान दिया गया है। इसे स्थान देने का उद्देश्य है-

A. विद्यार्थियों को खोज के लिए प्रेरित करना।

B. विद्यार्थियों को मलेरिया और मच्छर में संबंध जोड़ने में सहायता करना।

C. वैज्ञानिक कैसे कार्य करते हैं को दृष्टिगत करना।

A. केवल C
B. B और C
C. A और C
D. A, B और C

निम्नलिखित वाक्यों में से इकाई योजना के लिए सबसे उचित विशेषता पहचानिए-
A. यह पाठ के दस से अधिक पाठ योजना का संकलन है।
B. प्रत्येक पाठ के लिए सीखने-सिखाने की क्रिया कलापों का ब्यौरा है।
C. यह विषय-वस्तु के बड़े भाग की गहन योजना है।
D. आदर्श रूप में, यह दस से अधिक पाठ योजना का संकलन है।

निम्नलिखित में से कौन-सी युक्ति भाषा सीखने में कठिनाईयों वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण अध्ययन सीखने के लिए सबसे उचित है-
A. उन्हें स्पर्शीय स्वरूप में या बड़े बड़े अक्षर में अंकित शिक्षण सामग्री दी जाए।
B. अवधारणाओं की व्याख्या बड़े-बड़े चित्रों, ठोस वस्तुओं और क्रिया-कलापों के साथ की जाए।
C. श्रवण सामग्री के रूप में पाठ्य विषय-वस्तु देना।
D. विद्यार्थी को कक्षा में प्रथम पंक्ति में बैठाने का प्रबंध किया जाए।

थीम ‘यात्रा’ में बछेन्द्रीपाल के पर्वतारोहण के अनुभवों के वर्णन को सम्मिलित किया गया है। इन्हें सम्मिलित करने के क्या कारण हो सकते हैं?

1. यह अध्याय लिंग रुढ़िबद्धता के प्रति चुनौती है।

2. यह अध्याय पर्वतों की ऊंची चोटियों को मापने/ पहुँचने में आई चुनौतियों का वर्णन करता है।

3. यह अध्याय सामूहिक (Team) कार्य के महत्व की व्याख्या करता है।

4. यह अध्याय एक अनुकरणीय आदर्श को प्रस्तुत करता है।

A. A, B, C और D
B. केवल A
C. A और B
D. A, B और D

Leave a Comment

error: