CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part47

विकासात्मक परिवर्तन –
A. संस्कृतियों में बच्चों में एक सार्वभौमिक गति से होते हैं।
B. मध्य बाल्यावस्था तक बहुत तेज गति से होते हैं और फिर रुक जाते हैं। 
C. हमेशा एक रैखिक तरीके से होते हैं और एक आयामी होते हैं।
D. आनुवंशिक कारकों और पर्यावरणीय प्रभावों की परस्पर क्रिया हैं।

__________स्थूल गत्यात्मक चालन कौशल का उदाहरण है जबकि__________में सूक्ष्म गत्यात्मक कौशल की आवश्यक्ता होती है। 
A. भागना, चित्र बनाने
B. निचोड़ना, चलने
C. पकड़ना, चढ़ने
D. आड़ी-तिरछी रेखाएँ बनाना, ताली बजाने

निम्न में से कौन सा बच्चा मध्य बाल्यावस्था की अवस्था में होगा?
A. एक बच्चा जो सामाजिक संदर्भों में नकल सीखना शुरू करता है
B. एक बच्चा जो अमूर्त विचारों का आसानी से अनुसरण कर सकता है
C. एक बच्चा जो सहभागी खेल में सम्मिलित नहीं हो सकता है
D. एक बच्चा जो तार्किक रूप से तर्क कर सकता है और संरक्षण कार्य कर सकता है

अभिकथन (A) : बच्चे व्यवहार के तरीके और अपने परिवार में रहन-सहन के मूल्यों और मानदंडों को सीखते हैं।

कारण (R) : परिवार बच्चों के समाजीकरण की द्वितीयक संस्था है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित है?
A. शैशावस्था में बच्चा – तर्क को लागू करता है और अनुमान लगाने में सक्षम होता है।
B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था में बच्चा – निगमात्मक व तार्किक सोच प्रारंभ हो जाती है।
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था में बच्चा – वर्गीकरण व संरक्षण कर पाता है।
D. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था में बच्चा – अनुकरण की शुरुआत, कल्पनात्मक खेल करना शुरु करता है।

पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धान्त के अनुसार, स्वयं व पर्यावरण के बीच संतुलन की खोज की प्रक्रिया क्या कहलाती है?
A. साम्यीकरण
B. संगठन
C. आत्मसात्करण
D. समायोजन

बच्चों के बारे में लेव वायगोत्स्की के विचारों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. वायगोत्स्की ने सुझाव दिया कि बच्चों में बहुत अधिक क्षमता होती है जिसमें वे कार्य शामिल होते हैं जिन्हें वे समर्थन से कर सकते हैं।
B. वायगोत्स्की बच्चों को कोरी अवस्थाओं के रूप में समझते हैं।
C. वायगोत्स्की ने प्रस्तावित किया कि बच्चे वयस्कों की तुलना में मात्रात्मक रूप से कम सोचते हैं।
D. वायगोत्स्की ने बच्चों की क्षमताओं को बहुत कम करके आंका है।

एक शिक्षिका किस संरचना का इस्तेमाल करती है जब वह एक बच्च्ची की जिग-सॉ पहेली बनाने मे – इशारे व संकेतों से मदद करती है?
A. स्वतंत्र खोज
B. पाड़
C. अनुबंधन
D. अनुसरण

अभिकथन (A): एक बाल-केंद्रित कक्षा व्यक्तिवादी होती है और एक कठोर संरचित पाठ्यक्रम का अनुसरण करती है।

कारण (R): बच्चा सबसे अच्छा तब सीखता है जब शिक्षक उपदेशात्मक और नियंत्रित करने वाला होता है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) (A) की सही व्याख्या है।
B. (A और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

निम्नलिखित में से क्या एक प्रगतिशील कक्षा की विशेषता है?
A. शिक्षक पूरी तरह से कक्षा को नियंत्रित करते हैं।
B. बच्चों की भागीदारी न्यूनतम है।
C. गतिविधियाँ/कार्य करते समय बच्चों का मूल्याँकन किया जाता है।
D. समय सारणी और बैठने की व्यवस्था तय है।

अमित का तर्क है कि हम कानूनों को बदल सकते हैं यदि वे समाज की आवश्यकताओं को पूरा नहीं करते हैं लेकिन यह आपसी सहमति और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए। लॉरेंस कोलबर्ग के अनुसार अमित नैतिक तर्क के किस चरण में आता है?
A. सामाजिक व्यवस्था अभिविन्यास
B. सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास
C. सार्वभौमिक नैतिकता सिद्धांत
D. अच्छा लड़का – अच्छी लड़की अभिविन्यास 

हावर्ड गार्डनर के सिद्धांत में__________बुद्धि के व्यक्तियो में अपनी पहचान, मानव अस्तित्व और जीवन के अर्थ के बारे में संवेदनशीलता होती है।
A. प्रकृतिवादी
B. भाषाई
C. अंतरवैयक्तिक
D. अंतः वैयक्तिक

उपहार के रूप में कार मिलने पर एक 5 वर्ष की बच्ची बोली- ”यह मेरे लिए नहीं है। लड़कियां कारों से नहीं खेलती हैं।” यह                         का एक संकेतक है।
A. लैंगिक भूमिका लचीलापन
B. लैंगिक प्रासंगिकता
C. लैंगिक रूढ़िबद्धता
D. लैंगिक स्थिरता

कक्षा में सांस्कृतिक और भाषाई भिन्नता का वितरण करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी एक प्रभावी कार्यनीति है?
A. मानकीकृत और कठोर पाठ्यक्रम का पालन करना
B. सीधे निर्देश का तरीका अपनाना
C. कक्षा में प्रतिस्पर्धी भावना को बढ़ावा देना
D. यह पहचानना कि भिन्नताएं दोष नहीं हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 प्रस्तावित करती है कि मूल्याँकन –
A. शैक्षणिक वर्ष में एक बार ली जाने वाली औपचारिक परीक्षाओं के माध्यम से किया जाना चाहिए।
B. एक निश्चित अवधि में बच्चे की प्रगति का पता लगाने के लिए महत्त्वपूर्ण है।
C. सभी शैक्षिक गतिविधियों का केंद्र होना चाहिए।
D. योग्यता के क्रम में बच्चों को रैंक देने के लिए महत्त्वपूर्ण है।

समावेशी शिक्षा के लिए क्या आवश्यक है?
A. विद्यार्थियों में क्षमता आधारित कठोर समूहन
B. व्यक्तिगत भिन्नताओं का ध्यान और सम्मान
C. विशेष’ विद्यार्थियों के लिए केवल व्यावसायिक शिक्षा
D. विकलांग छात्रों को लेकर रूढ़िवादी विचार

निम्नलिखित में से कौन-सा व्यवहार पठन वैकल्य की पहचान है?
A. b को d के रूप में, 21 को 12 के रूप में लिखना
B. कम ध्यान अवधि और अत्यधिक शारीरिक गतिविधि
C. बार-बार स्वभाव बदलना
D. अपमानजनक व्यवहार

वो विद्यार्थीं जिन्हें स्वलीनता है, उनकी पहचान उनके सामने आने वाली किस क्षेत्र की चुनौती से की जा सकती है?
A. अभिव्यंजक और ग्रहणशील संचार में चुनौती
B. एक निश्चित दिनचर्या का पालन करने में चुनौती
C. सूचना को याद रखने में चुनौती
D. स्थूल गत्यात्मक कौशल में चुनौती

वो विद्यार्थी जिन्हें दिव्यांगता है उनके सफल समावेशन के लिए क्या आवश्यक है?
A. सुलभ अवसंरचना / इमारतें
B. विद्यार्थियों का अलगाव
C. शिक्षकों का पक्षपातपूर्ण रवैया
D. साथियों के बीच सहानुभूति और दया

निम्नलिखित में से कौन सा कार्य विविध अधिगम प्राथमिकताओं वाले छात्रों का समावेशन करने में सहायक होगा?
A. प्रासंगिकता, मूल्य और कार्य की प्रामाणिकता को कम करना।
B. आसपास के खतरों और विकर्षणों को कम करना।
C. उपकरणों और सहायक तकनीकों तक पहुंच कम करना।
D. छात्रों की व्यक्तिगत पसंद और स्वायत्तता को प्रतिबंधित करना।

किस सिद्धान्त पर आधारित कक्षा-कक्ष में विद्यार्थी स्वयं पहल करके व चर्चा में सक्रिय भागीदारी करके सीखते हैं?
A. व्यवहारवादी
B. अनुकरण करके सीखना
C. सामाजिक-संरचनावादी
D. प्रतिपादक शिक्षण

अर्थपूर्ण अधिगम –
A. मुख्य रूप से ज्ञान का पुनरुत्पादन है।
B. तब होता है जब विषयवस्तु को गैर-संदर्भित किया जाता है।
C. तब होता है जब शिक्षक सक्रिय रूप से छात्र के अधिगम को नियंत्रित करते हैं।
D. में विश्लेषण, गहन चिंतन और समस्या-समाधान की प्रक्रिया सम्मिलित है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में निम्नलिखित में से किसका समर्थन नहीं किया गया है?

(i) सम्प्रत्ययात्मक समझ पर जोर

(ii) योगात्मक आकलन

(iii) पाठ्यचर्या की विषयवस्तु को बढ़ाना

(iv) प्रौद्योगिकी के उपयोग में कमी करना

A. (i) (ii)
B. (ii) (iv) 
C. (i) (ii) (iii) 
D. (ii) (iii) (iv)

निम्नलिखित में से कौन सा प्रतिक्रिया और लक्ष्य अभिविन्यास का सही सुमेलित युग्म है?
A. विशेष रुचि के क्षेत्र में किसी की क्षमता में सुधार के लिए कार्यपत्रक करना: दृष्टिकोण-उन्मुख निपुणता लक्ष्य
B. नकद पुरस्कार जीतने के लिए परीक्षा की तैयारी: परिहार-उन्मुख प्रदर्शन लक्ष्य
C. कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए किसी विषय के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लेना: परिहार-उन्मुख निपुणता लक्ष्य
D. दूसरों से बेहतर प्रदर्शन न करने के लिए कड़ी मेहनत करना: दृष्टिकोण-उन्मुख लक्ष्य

विद्यार्थियों के अधिगम को सुसाध्य करने के लिए एक शिक्षिका को निम्नलिखित में से किस पर ध्यान देना चाहिए?
A. परिक्षाओं के प्रति भय पैदा करना
B. रटकर याद करने पर बल देना
C. निष्क्रिय सुनने को बढ़ावा देना
D. बच्चों के पूर्व ज्ञान से संबंध जोड़ना

निम्नलिखित में से कौन छात्रों द्वारा बनाई गई ‘गलत धारणाओं’ को हल करने के लिए एक रचनात्मक दृष्टिकोण है?
A. स्मरण और कंठस्थ रखने के लिए बहुत सारी सामग्री निर्दिष्ट करें।
B. ऐसी परिस्थितियाँ बनाएँ जहाँ गलत धारणाओं को व्यक्त करने की अनुमति न हो।
C. गलत धारणाओं का मुकाबला करने के लिए प्रयोग और अवलोकन के अवसर दें।
D. छात्रों की पूर्व मान्यताओं और वैकल्पिक अवधारणाओं की उपेक्षा करें।

निम्नलिखित में से क्या विद्यार्थियों के बीच किसी कार्य की संरचनात्मक समझ को सुसाध्य करने में सहायक है?
A. प्रतियोगिता
B. चर्चा और संवाद
C. वेधन और अभ्यास
D. दण्ड

प्रभावी अधिगम के लिए शिक्षक को                         को सक्रिय/प्रेरित करना चाहिए।
A. छात्रों के बीच क्षमता की इकाई विश्वास
B. बच्चों में क्षमता का बढ़ते या वृद्धिशील विश्वास
C. छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना
D. छात्रों में हीनता की भावना

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part70

निम्नलिखित में से कौन-सा बाह्य अभिप्रेरणा का उदाहरण नहीं है?
A. दंड से बचने के लिए गृहकार्य करना।
B. ज्ञान प्राप्त करने के लिए वाद-विवाद समूह में शामिल होना।
C. प्रतियोगिता जीतने के लिए शतरंज सीखना।
D. साथियों को प्रभावित करने के लिए नृत्य में भाग लेना।

__________ से छात्र की उपलब्धि में _____________ होने की संभावना होती है।
A. प्रासंगिक पाठ्यक्रम, कमी
B. शिक्षार्थी केंद्रित शिक्षाशास्त्र, कमी
C. सामाजिक सहयोग, वृद्धि
D. सामाजिक बहिष्कार, संशोधन

निम्नलिखित में से कौन आँकड़ों के आरेखिय आरेखे निरूपण के लिए प्रयोग नहीं किया जाता है?
A. चित्रालेख
B. पाई चार्ट
C. औसत
D. आयतचित्र

श्यामा के पास एक आयताकार कागज था, जिसकी लंबाई 16 सेमी थी और चौड़ाई 8 सेमी थी, फिर उसने कागज को मोड़ कर एक वर्ग में बदल दिया। मोड़ने के बाद सममिति रेखाओं की संख्या में क्या बदलाव होगा?
A. सममित रेखाओं की संख्या 1 बढ़ जाएगी। 
B. सममिति रेखाओं की संख्या 1 घट जाएगी। 
C. सममिति रेखाओं की संख्या 2 बढ़ जाएगी। 
D. सममिति रेखाओं की संख्या 2 घट जाएगी। 

राधा के पास एक आयताकार कार्ड है, जिसकी लंबाई 20 सेमी और चौड़ाई 10 सेमी है। रेणु के पास एक वर्गाकार कार्ड है, जिसकी भुजा 15 सेमी है। दोनों कार्डों के परिमापों का अंतर कितना है?
A. 0 सेमी 
B. 5 सेमी 
C. 10 सेमी 
D. 15 सेमी 

नीचे दिए गए विकल्पों में से वृत्त के भागों का चयन कीजिए:
A. त्रिज्या, कोण, केंद्र, व्यास
B. परिधि, भुजा, त्रिज्या, क्षेत्रफल
C. त्रिज्या, जीवा, परिमाप, भुजा
D. परिधि, केंद्र, त्रिज्या, व्यास

यदि मीता 1 घंटे में 16 किमी की दूरी चलती है, तो वह 210 मिनट में कितनी दूरी तय करेगी?
A. 52 किमी
B. 56 किमी
C. 60 किमी
D. 65 किमी

अमृता एक वर्गाकार कागज़ पर ऊर्ध्वाधर रेखाएं बनाकर उन्हें 10 सामान आकार की आयताकार पट्टियों में बाँटती है। वह उन में से 3 पट्टियों में लाल रंग भरती है। अब वह उसी कागज की शीट में 10 क्षैतिज रेखाएँ बनाती है, जो उस कागज़ को सौ बराबर भागों में बाँट देती है। निम्नलिखित में से कौन-सा भिन्न वह भाग दिखाता है, जो रंगा नहीं है?
A. \(3/10\)
B. \({7}{{10}}\)
C. \({7}{{100}}\)
D. \({3}{{100}}\)

बिन्सी प्रतिदिन लगभग 3 घंटे अखबार पढता है। आज उसने 2 घंटे 55 मिनट में एक अखबार पढ़ा। उसने कितने सेकण्ड में इस अखबार को पढ़ा?
A. 10200
B. 10500
C. 10800
D. 10850

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या एक पूर्ण घन है?
A. 25
B. 36
C. 64
D. 81

कार्तिक रात में 10 बजे सोकर सुबह 6 बजे उठता है। वह दिन का \(1/8\) भाग खेलने और \(1/6\) भाग पढ़ने में व्यतीत करता है। वह दिन का कितना भाग अन्य गतिविधियो में व्यतीत करता है?
A. \({1}{{4}}\)
B. \({5}{{8}}\)
C. \({3}{{4}}\)
D. \({3}{{8}}\)

रुश्दा और रेखा की चोटियों की लंबाई एक मीटर का क्रमशः \(4/5\)वाँ और \(5/7\)वाँ भाग हैं। दोनों चोटियों की लंबाइयों का योगफल कितना है?
A. \(9/14\) मीटर
B. \(1{18}{{35}}\) मीटर
C. \({3}{{4}}\) मीटर
D. \(1{4}{{7}}\) मीटर

10 – 10 + 10 – 10 + 10 – 10 …………. का योगफल क्या होगा, यदि पदों की संख्या सम है?
A. 10
B. -10
C. 0
D. 20

विभिन्न गाँवों में किसानों की एक दिन की मजदूरी नीच दी गई है:

गाँव                         एक दिन की मजदूरी

A                                         185 रुपये 

B                                         125 रुपये 

C                                          93 रुपये 

D                                          87 रुपये 

जगथ गाँव A में 105 दिन काम करता है और रेनू गाँव C में 180 दिन काम करती है। कौन ज्यादा रुपये कमाता है और कितने ज्यादा?

A. जगथ, वह रेनू से 2685 रुपये ज्यादा कमाता है।
B. रेनू, वह जगथ से 2685 रुपये ज्यादा कमाती है।
C. दोनों समान कमाते हैं।
D. तुलना नहीं की जा सकती क्योंकि एक दिन की मजदूरी बराबर नहीं है।

निम्नलिखित में से कौन-सा ‘एक और छ: दशांश’ के बराबर है?
A. 0.16
B. 1.6
C. 1.06
D. 16.0

निम्नलिखित में से कौन-सा आरोही क्रम में लिखा गया हैं?
A. 0.866, 8.06, 8.066, 8.006, 8.60, 80.6
B. 0.866, 8.006, 8.066, 8.06, 8.60, 80.6
C. 0.866, 8.006, 8.06, 8.066, 8.60, 80.6
D. 80.6, 8.60, 8.066, 8.06, 8.006, 0.866 

‘म्याऊ’ खेल को खेलने के लिए, सभी एक गोले में खड़े होते हैं। पहला खिलाड़ी बोलता है ‘एक’ अगला खिलाड़ी कहता है ‘दो’ और ऐसे ही खेल चलता रहता है। जिस खिलाड़ी को 7 या 7 से विभाजित हो सकने वाली संख्या बोलनी है वह उस संख्या की जगह ‘‘म्याऊ‘ कहेगा। जो म्याऊ कहना भूल जाएगा, वह खेल से बाहर हो जाएगा। अंत में ‘म्याऊ’ बोलने वाला खिलाड़ी जीत जाएगा। विजेता बनने के लिए निम्नलिखित में से किस समूह की संख्याएँ आने पर म्याऊ बोलना होगा?
A. 154, 192, 211
B. 147, 187, 210
C. 133, 154, 203
D. 126, 162, 175

निम्नलिखित में से कौन सा गणित में “संरचनावादी कक्षा” का प्रतिनिधित्व करता है?
A. जोड़ (योग) की गणनीय समस्याओं पर शिक्षक मौखिक परीक्षा ले रहे हैं और छात्र हाथ उठाकर उत्तर दे रहे हैं। 
B. शिक्षक ने ब्लैकबोर्ड पर विभिन्न गणितीय पहेलियाँ लिखी हैं और छात्र बारी-बारी से उन्हें ब्लैकबोर्ड पर आकर हल कर रहे हैं। 
C. शिक्षक कक्षा में नकली नोट, लाठी के बंडल, अबेकस लेकर आए हैं और छात्रों को सामूहिक गतिविधियों में शामिल कर स्थानीय मान की अवधारणा बता रहे हैं। 
D. शिक्षक स्थानीय मान सिखाने के लिए डायनेस ब्लॉक के उपयोग का प्रदर्शन कर रहे हैं और छात्र निर्देश के चरणों को लिखने में व्यस्त हैं। 

एनसीईआरटी के अनुसार, निम्न में से कौन सा कक्षा 3 के शिक्षार्थियों के बीच गणित में अधिगम प्रतिफलों में से एक नहीं हो सकता है?
A. बालिश्त का उपयोग करके पतंग की डोरी को मापना
B. प्रदर्शित कीजिए कि 2 × 4, 4 × 2 के समान है। 
C. प्रश्न को हल कीजिए, “अगर 1 चॉकलेट की कीमत 5 रुपए है तो 3 चॉकलेट की कीमत क्या होगी?”
D. \({1}{{2}}+{1}{{3}}\) को हल कीजिए। 

एक प्रारंभिक कक्षा में भिन्नों पर प्रयोग करने के लिए शिक्षक के लिए निम्नलिखित में से कौन सा सबसे उपयुक्त है?
A. पानी से भरे गिलास में से एक तिहाई पानी पीने से कितना पानी बचेगा?
B. 1/2 का मतलब क्या होता है?
C. आप एक सेब को 4 मित्रों में समान रूप से कैसे बांटेंगे?
D. यदि किसी व्यक्ति को किसी कार्य को पूरा करने में 10 दिन लगते हैं तो एक दिन में कितना कार्य पूरा होगा?

प्राथमिक स्तर पर गणित में आकलन का सबसे उपयुक्त उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन सा है?
A. छात्रों को त्रुटि मुक्त गणना करने के लिए बार-बार परीक्षण देना
B. प्रतिक्रिया और उपचार के उद्देश्य से बच्चे की प्रगति को समय के साथ रिकॉर्ड करना
C. अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए शिक्षार्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा पैदा करना
D. छात्रों को अंक देकर उनकी रैंकिंग पर जोर देना

श्री हरि अपनी कक्षा में रंगोली, मुद्रित दुपट्टे के अलग-अलग चित्र लाए। गणित में निम्नलिखित में से कौन सा विषय पढ़ाने के लिए यह सबसे उपयुक्त संसाधन हो सकता है?
A. गुणनखंड और गुणक
B. आकृति और पैटर्न
C. भिन्न
D. स्थानीय मान 

इनमें से कौन सा अभ्यास यह दर्शाने के लिए सबसे उपयुक्त होगा कि क्या आपके छात्रों ने ‘अज्ञात राशियों का अनुमान लगाने’ का कौशल हासिल कर लिया है?
A. मापने के पैमाने का उपयोग करके रस्सी की लंबाई मापना।
B. दशमलव संख्या में अंकों को पूर्णांकित करना। 
C. किसी पार्टी के आयोजन की संभावित कीमत पर पहुंचना। 
D. एक वर्ष में रविवारों की संख्या ज्ञात करना। 

गणित में अवधारणाओं की प्रकृति के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा सत्य नहीं है?
A. गणितीय अवधारणाएँ अमूर्त प्रकृति की होती हैं। 
B. गणित में अवधारणाओं को रैखिक रूप से व्यवस्थित किया जाता है। 
C. गणितीय अवधारणाएँ तार्किक प्रकृति की होती हैं। 
D. गणित में अवधारणाएँ निगमनात्मक तर्क पर आधारित होती हैं। 

श्री अयूब विभाजन (भाग) की अवधारणा का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने तीन अधिगम की गतिविधियों की योजना बनाई है:

I. ब्लैकबोर्ड पर सरल विभाजन कथन लिखिए और उन्हें वास्तविक जीवन के उदाहरणों से जोड़िए।

II. विभिन्न चित्रों का प्रयोग करते हुए विभाजन की ‘समान सहभाजन की संरचना’ को समझाइए।

III. कई कंकड़ या कंचे लें और उन्हें समान संख्या के समूहों में व्यवस्थित करें।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part7

अवधारणा को अच्छी तरह से बनाने के लिए इन गतिविधियों को सर्वोत्तम क्रम में व्यवस्थित करने में उनकी सहायता करें।

A. I, II, III
B. III, I, II
C. II, I, III
D. III, II, I

निम्न में से किसका उपयोग कक्षा II के शिक्षार्थियों को मानचित्रण और स्थानिक समझ की अवधारणा से परिचित कराने के लिए एक प्रासंगिक गतिविधि के रूप में किया जा सकता है?
A. छात्रों को मानचित्र पर दो शहरों के बीच की दूरी मापने के लिए कहना
B. छात्रों से हल करने के लिए कहना कि, “यदि 1 सेमी = 100 किमी है, तो 5 सेमी किसके बराबर है?”
C. छात्रों को समान आकृति, जैसे वर्ग, वृत्त, आदि अलग-अलग क्षेत्रों में बनाने के लिए कहना
D. विभिन्न कमरों के सापेक्ष आकार बनाए रखते हुए छात्रों को कागज पर अपना घर बनाने के लिए कहना।

निम्नलिखित में से कौन सा नाम एक ज्यामितीय सिद्धांत के विकास से जुड़ा है जो बच्चों में ज्यामितीय के विभिन्न स्तरों का वर्णन करता है?
A. वैन हीले
B.

जेरोम ब्रूनर

C. जीन पियाजे
D. एम न्यूमैन

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा गणित पाठ्यक्रम का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है?
A. गणित सिर्फ अंकगणित है। 
B. प्राथमिक कक्षाओं में औपचारिक कलन के शिक्षण पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। 
C. गणित को दैनिक जीवन के उदाहरणों की सहायता से प्रासंगिक बनाया जाना चाहिए। 
D. प्राथमिक स्तर पर केवल गणितीय खेलों और गतिविधियों को महत्व दिया जाना चाहिए। 

87 + 16 के योग पर एक समस्या को हल करते समय, एक छात्र उत्तर को इस प्रकार लिखता है

\({equation} { {array}[b]{r} 87\\ + 16 {array} }{ 913 } {equation}\)

निम्नलिखित में से कौन सा छात्रों द्वारा दिए गए उत्तर के लिए सबसे उपयुक्त प्रतिक्रिया का प्रतिनिधित्व करता है?

A. ये छात्रों द्वारा की जाने वाली सामान्य त्रुटियां हैं और अभ्यास के लिए अधिक प्रश्न देकर इनका समाधान किया जा सकता है। 
B. शिक्षक द्वारा ब्लैक बोर्ड पर औपचारिक कलन का प्रदर्शन किया जाना चाहिए और छात्रों को चरणों की नकल करनी चाहिए। 
C. पाठ्य पुस्तक से हल किए गए उदाहरण छात्रों को दिखाए जाने चाहिए और दस और समान प्रश्न हल करने के लिए दिए जाने चाहिए। 
D. पुन: समूहीकरण और स्थानीय मान के साथ जोड़ की अवधारणा को मजबूत करने के लिए मूर्त सामग्री और हस्त कौशल सामग्री का उपयोग किया जाना चाहिए। 

निम्नलिखित में से कौन गणित शिक्षण के उपागमों से संबंधित नहीं है?
A. आगमनात्मक-निगमनात्मक
B. समस्या-समाधान
C. विश्लेषण – संश्लेषण
D. ड्रिल और अभ्यास

निम्नलिखित में से किसे रचनात्मक मूल्यांकन में शामिल नहीं किया जा सकता है?
A. उपाख्यानात्मक अभिलेख
B. सत्रांत परीक्षा
C. क्षेत्र भ्रमण
D. पोर्टफोलियो

सिमुलेशन सॉफ्टवेयर का उपयोग करके निम्नलिखित में से कौन सबसे अच्छा पढ़ाया जा सकता है?
A. विभिन्न आयामों वाले आयतों की लंबाई मापना
B. 5 के गुणजों की पहचान करने के लिए गिनती छोड़ना
C. समान परिमाप वाली विभिन्न आकृतियों को खोजना
D. विभिन्न संख्याओं का स्थानीय मान और अंकित मान ज्ञात करना

पृथ्वी ग्लोब जैसी गोल है। नीचे दिए गए किस देश के व्यक्ति पृथ्वी पर हमारे सापेक्ष उल्टे खड़े है।
A. ऑस्ट्रेलिया
B. अर्जेंटीना
C. इन्डोनेशिया
D. युगाण्डा

पोचमपल्ली एक शहर है जहाँ के अधिकांश परिवार बुनाई का कार्य करते है और एक विशेष प्रकार का वस्त्र जिसे वह बुनते है, पोचमपल्ली कहलाता है। यह शहर, जहाँ सुन्दर चमकदार रंगों की साड़ियां बनती है, किस राज्य का भाग है?
A. केरल
B. कर्नाटक
C. तमिलनाडु
D. तेलंगाना

नीचे प्याज की खेती करने की प्रक्रिया के कुछ चरण दिए गए हैं, जो उचित क्रम में नहीं हैं।

A. खरपतवार हटाना

B. गुड़ाई करना

C. बीज बोना

D. प्याज के ऊपर की सूखी पत्तियों को हटाना

E. प्याज को उखाड़ना

उपर्युक्त चरणों का सही क्रम है:

A. B, C, E, A, D
B. B, C, A, D, E
C. B, A, C, E, D
D. B, C, A, E, D

किसी पुस्तक में गोलकोंडा के किले का मानचित्र दिया गया है। इस मानचित्र की तली में पैमाना दिया गया है जिस पर लिखा है-

1 सेंटीमीटर = 110 मीटर

मानचित्र पर इब्राहिम बुर्ज और माशा बुर्ज के बीच की मापी गई दूरी 13.3 सेंटीमीटर है। इन दोनों बुर्जों के बीच की वास्तविक दूरी है लगभग-

A. 1.6 किलोमीटर
B. 1.5 किलोमीटर
C. 1.4 किलोमीटर
D. 1.7 किलोमीटर

नीचे दिए गए कथनो में से अल-बरूनी, जो एक विद्वान थे और जिन्होंन हमारे देश का भ्रमण हजार वर्षों से भी पूर्व किया था, के बारे में सही कथनों को चुनिए:

A. वह एक यात्री थे जिन्होने हमारे देश का भ्रमण किया और जो निरक्षण किया उसके बारे में लिखा।

B. वह अफगानिस्तान से आए थे।

C. उन्होंने उन चीजों के बारे में लिखा जो उन्हें अपने देश से भिन्न लगीं।

D. उनकी पुस्तक से हम अपने देश के भूतकाल और सांस्कृतिक विरासत के बारे में बहुत कुछ जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

E. उन्होन विशेष रुप से हमारे देश के लोगों के तालाब बनाने में कुशलताओं का उल्लेख किया है।

A. A, B, और C
B. B, C, और D
C. A, C, D और E
D. A, B, C, और E

नीचे दिए गए जानवरों पर विचार कीजिए:

साँप, कछुआ, मेंढक, घड़ियाल (मगरमच्छ)

निम्नलिखित में से वह विशेषता चुनिए जो इन सभी जानवरों में पायी जाती है।

A. इनका तीन कक्षीय हृदय होता है।
B. ये अंडे देते हैं।
C. ये जल और स्थल दोनों पर रह सकते हैं।
D. इनके शरीर शल्क से ढके रहते हैं।

यदि आप अहमदाबाद (गुजरात) में हैं और भारत के मानाचित्र पर अहमदाबाद और दिल्ली के बीच कोई सरल रेखा खींचते हैं, तब अहमदाबाद से दिल्ली की दिशा होगी?
A. ठीक उत्तर
B. उत्तर-पूर्व
C. उत्तर-पश्चिम
D. दक्षिण-पश्चिम

कोई एक्सप्रेस रेलगाड़ी 144 किलोमीटर की दूरी दो घंटे में तय करती है। इस ट्रेन की मीटर प्रति सेकंड में चाल क्या है?
A. 10 मीटर/सेकंड 
B. 20 मीटर/सेकंड 
C. 60 मीटर/सेकंड 
D. 120 मीटर/सेकंड 

मिजोरम में जब फ़सल का काम समाप्त हो जाता है तो लोग एकत्र होते है, त्यौहार मनाते हैं। एक साथ में खाना पकाते हैं, खाते हैं और आनंद लेते हैं, गाते हैं और नाचते भी हैं। उनके विशेष नृत्य का नाम है –
A. चेराव
B. तोरंग
C. कुड़ुख
D. झूम

पक्षियों की एक प्रजाति है जिसका नर सुंदर बुने हुए घोंसले बनाता है। मादा सभी घोंसलों को देखती है और जो उसे सबसे ज्यादा पसंद है उसे चुनती है और निर्णय लेती है कि उसे अंडे किसमें देना है। पक्षी की इस प्रजाति का नाम _______ है।
A. कोयल
B. वीवर पक्षी (बया पक्षी)
C. शकरखोरा (सनबर्ड)
D. बारबेट

भारत में केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या ___________है।
A. छह
B. सात
C. आठ
D. ग्यारह

नीचे दिए गए जीव क्रमशः जन्तुओं के किस वर्ग के अंतर्गत आते हैं?

छिपकली, चमगादड़, कलचिड़ी (इंडियन रॉबिन), बिच्छू

A. सरीसृप, पक्षी, स्तनधारी, कीट
B. स्तनधारी, सरीसृप, पक्षी, कीट
C. स्तनधारी, सरीसृप, कीट, पक्षी
D. सरीसृप, स्तनधारी, पक्षी, कीट

आर्यनाथ सपेरे हैं। जब वह अपने ‘बीन’ नाम के वाद्य यंत्र को बजाते हैं, तो सांप अपना सिर उनकी आवाज की ओर घुमाता है। सांप संगीत वाद्ययंत्र (बीन) की आवाज पर प्रतिक्रिया करता है क्योंकि
A. बीन की धुन मनोहर होती है। 
B. सांप बीन द्वारा उत्पन्न ध्वनि को सीधे अपने बाहरी कानों से सुन सकता है। 
C. सांप की आंखें बीन की गति का पालन नहीं करती हैं। 
D. बीन द्वारा उत्पादित कंपन भूतल के माध्यम से प्रेषित होते हैं। 

दो छात्राओं X और Y की क्लिनिकल पैथोलॉजी रिपोर्ट नीचे दिए अनुसार हैं:

X आयु 12 वर्ष की महिला हीमोग्लोबिन 10.5 ग्राम/डेसीलीटर

Y आयु 10 वर्ष की महिला हीमोग्लोबिन 12.5 ग्राम/डेसीलीटर

इन रिपोर्टों के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि

A. X रक्ताल्पता की रोगी है जबकि Y नहीं है।
B. Y रक्ताल्पता की रोगी है जबकि X नहीं है।
C. X और Y दोनों रक्ताल्पता के रोगी हैं।
D. X और Y दोनों रक्ताल्पता के रोगी नहीं हैं।

निम्नलिखित का मिलान कीजिए-                               

  स्थान   सामान्य घर
A. असम I. हाउस बोट
B. लद्दाख II. पत्थर के बने, फर्श/छतें लकडी की बनी
C. मनाली (हिमाचल प्रदेश) III. मिट्टी के घर, कँटीली झाड़ियों की बनी छतें      
D.  राजस्थान IV. पत्थर/लकड़ी के बनी, तिरछी छत
    V. मजबूत बाँसों के बनी, ढालू छत

 

A. A – V, B – II, C – IV, D -III
B. A – V, B – I, C – III, D – IV
C. A – V, B – II, C – III, D – I 
D. A – V, B – IV, C – II, D – III

एक अलग देश से एक नया छात्र आपकी कक्षा में शामिल होता है, जिसमें मुख्य रूप से स्थानीय छात्र शामिल होते हैं। आप इसे छात्रों को विविधता का मूल्य सिखाने और समावेशिता का निर्माण करने के अवसर के रूप में उपयोग करना चाहते हैं।

इनमें से कौन सी गतिविधि इस उद्देश्य के लिए सबसे उपयुक्त है?

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part9

A. क्या स्थानीय छात्र नए छात्र को बताएं कि आपके क्षेत्र में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
B. प्रत्येक बच्चे के घर में प्रचलित प्रथाओं में समानता और अंतर के बारे में कक्षा में चर्चा करें।
C. कक्षा को नए छात्र के देश के बारे में बताएं कि लोग वहाँ कैसे व्यवहार करते हैं, वे किसको महत्व देते हैं, आदि।
D. कक्षा में प्रत्येक छात्र को दूसरे देश के बारे में अपने दृष्टिकोण और ज्ञान के बारे में बताएं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप की निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता का उपयोग यह प्रदर्शित करने के लिए किया जा सकता है कि बिना बोले संचार कैसे किया जा सकता है?
A. वर्चुअल बैकग्राउंड द्वारा 
B. चैट में GIF द्वारा 
C. म्यूट बटन द्वारा 
D. ऑडियो कॉल द्वारा

निम्नलिखित में से कौन सा अभ्यास संरचनावादी दृष्टिकोण के साथ सबसे अधिक निकटता से सुमेलित है?
A. उनके अनुकूलन की पहचान करने के लिए जानवरों के कानों की तस्वीरों का उपयोग करना।
B. पास के बगीचे से विभिन्न प्रकार के पत्तों को तोड़कर उनकी रूपरेखा बनाना।
C. एक किले की विभिन्न संरचनाओं के उपयोगों को समझाने के लिए ग्राफिक आयोजक का उपयोग करना।
D. विभिन्न देशों, जिनके बारे में छात्रों ने सुना होगा, की पहचान करने के लिए ग्लोब का उपयोग करना।

निम्नलिखित में से कौन सा सक्रिय अधिगम में संलग्न छात्रों का सबसे अच्छा उदाहरण है?
A. छात्र ब्लैकबोर्ड पर लोगों द्वारा किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के कार्यों के बारे में अपने विचारों को एक मानसिक मानचित्र पर जोड़ते हैं।
B. युग्म में, छात्र एक फूल के विभिन्न भागों की सूची बनाते हैं जिनका उल्लेख ईवीएस पाठ्यपुस्तक में किया गया था।
C. पोचमपल्ली साड़ियों पर एक वीडियो देखने के बाद छात्र साड़ियों पर बने विभिन्न पैटर्न बनाते हैं।
D. छात्र ब्लैकबोर्ड से भवनों के निर्माण में प्रयुक्त विभिन्न प्रकार की सामग्रियों के बारे में जानकारी लेते हैं।

खाना पकाने के पाठ के संबंध में एक ‘प्रामाणिक कार्य’ क्या होगा?
A. छात्रों को दिखाना कि आप कक्षा में वास्तविक सामग्री से सैंडविच कैसे बनाते हैं।
B. विद्यार्थियों से गेहूँ के आटे से बने व्यंजनों की सूची लिखने को कहना।
C. अपने विद्यालय में एक “आग रहित भोजन पकाने” के मेले का आयोजन करना जहाँ विद्यार्थी भोजन बनाते और बेचते हैं।
D. एक ‘कक्षा उद्यान’ का निर्माण करना जहां सभी बच्चों को टमाटर, मिर्च आदि जैसे पौधे उगाने के लिए कहा जाए।

भावनाओं को साझा करने के बारे में एक अध्याय में, एक छात्र पूछता है, “आप हमें ई.वी.एस. में भावनाओं के बारे में क्यों सिखा रहे हैं?”

नीचे दी गई प्रतिक्रियाओं में से कौन सी ई.वी.एस. में इस अध्याय के अधिगम के दायरे की सबसे अच्छी व्याख्या करती है?

A. हम हर समय अन्य लोगों के साथ अंतःक्रिया करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति अलग है। समाज में रहने के लिए अपनी और एक-दूसरे की भावनाओं को समझना आवश्यक है।
B. हम हर समय अन्य लोगों के साथ अंतःक्रिया करते हैं। उनमें से कुछ दिव्यांग हैं। समाज में रहने के लिए उनकी भावनाओं के प्रति संवेदनशील होना आवश्यक है।
C. आप में से कुछ लोग बड़े होकर मनोवैज्ञानिक बनना चाहेंगे। अपनी और दूसरों की भावनाओं को समझना एक महत्वपूर्ण प्रथम कदम है।
D. भावनाओं का मानव शरीर में हार्मोन से गहरा संबंध है। जैसा कि आप मानव शरीर के विभिन्न भागों के बारे में सीख रहे हैं, आपके लिए भावनाओं को भी समझना आवश्यक है।

(उजैरा और शाहमीर ग्लोब पर विभिन्न देशों को देख रहे हैं।)

उजैरा: देखिए, इस ग्लोब पर विभिन्न देशों के बीच रेखाएं हैं। क्या ऐसी रेखाएँ पृथ्वी पर भी होती हैं?

शाहमीर: होनी चाहिए। वे इस पुस्तक में भारत के मानचित्र पर हैं। देखिए, विभिन्न राज्यों के बीच भी रेखाएं हैं।

उपरोक्त पाठ का उपयोग कक्षा 5 के छात्रों को अक्षांश और देशांतर से परिचित कराने के लिए किया जाता है। इनमें से कौन सा प्रश्न उजैरा और शाहमीर को इन पंक्तियों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगा?

A. आपको क्या लगता है कि सड़कों पर सफेद रेखाएं क्यों खींची जाती हैं?
B. ज्यामिति में बिंदुओं को आलेखित करने के लिए आप रेखाओं वाली ग्राफ़ बुक का उपयोग क्यों करते हैं?
C. फ़ोटो लेते समय आपके कैमरा स्क्रीन पर ग्रिडलाइन क्यों दिखाई देती हैं?
D. आप विद्यालय में लिखने के लिए रेखित नोटबुक्स का उपयोग क्यों करते हैं?

‘ऐतिहासिक स्मारक’ विषय के लिए, इनमें से कौन एक विशिष्ट, मापने योग्य और प्राप्य अधिगम का उद्देश्य है?
A. विद्यार्थी को पता चल जाएगा कि अतीत में स्मारकों के निर्माण के लिए पत्थर का उपयोग क्यों किया जाता था। 
B. विद्यार्थी ताजमहल की एक वास्तुशिल्प योजना को उचित पैमाने पर तैयार करेंगे।
C. विद्यार्थी गोलकुंडा किले के निर्माण में प्रयुक्त विभिन्न सामग्रियों को उनके उद्देश्य के आधार पर वर्गीकृत करेंगे।
D. विद्यार्थी इनके महत्व को पहचानते हुए ऐतिहासिक स्मारकों को संरक्षित करने में मदद करेंगे।

आप अपनी कक्षा में गोंद की 1 बड़ी बोतल लेकर आए हैं ताकि छात्र आगामी प्रदर्शनी के लिए अपनी परियोजनाओं के लिए उपयोग कर सकें। आपने छात्रों से कहा है कि बोतल समाप्त होने के बाद उसे बदला नहीं जाएगा और उन्हें इसे समझदारी से उपयोग करना होगा।

निम्नलिखित में से कौन सी गतिविधि छात्रों को सीमित मात्रा में संसाधनों के लिए ‘वैकल्पिक संसाधनों का उपयोग’ करने के विचार पर संलग्न होने में मदद करेगी?

A. एक पोस्टर लगाएं जो उन परियोजनाओं को प्रदर्शित करता है जहां गोंद का उपयोग किया जा सकता है और जहां नहीं किया सकता है।
B. छात्रों से उन विभिन्न सामग्रियों को सूचीबद्ध करने के लिए कहें जो चिपचिपी हैं, भले ही वे अपनी परियोजनाओं पर काम कर रहे हों।
C. छात्रों को एक सामान्य रजिस्टर में लिखने के लिए कहें कि उन्होंने हर बार कब, क्यों और कितने चम्मच गोंद लिया
D. छात्रों को गोंद में पानी मिलाकर उपयोग करने के लिए कहें।

निम्नलिखित में से कौन प्रयोग का उपयोग करके किसी विशिष्ट निष्कर्ष पर पहुंचने का सबसे अच्छा उदाहरण है?
A. प्लेट पर प्रत्येक तरल की एक-एक बूंद डालकर और उसे झुकाकर यह समझना कि कौन सा तरल तेजी से बहता है।
B. प्रत्येक छात्र को दूर से वर्णमाला पढ़ने के लिए कह कर यह पता लगाना कि मानव आँख कितनी दूर देख सकती है।
C. कौन सी सब्जी जल्दी खराब हो जाती है यह किसी सब्जी को सड़ने में कितने दिन लगे, इसकी गणना करके समझ सकते हैं। 
D. अपने जिले के आसपास क्षेत्रीय दौरे पर जाकर जल के विभिन्न स्रोतों का पता लगाना।

‘ऋतुओं’ के विषय को प्रस्तुत करने के लिए निम्नलिखित में से कौन ‘हुक’ या ‘ओपनिंग’ के रूप में सबसे अधिक प्रासंगिक है?
A. तापमान, कपड़ों, गतिविधियों, पौधों आदि के संदर्भ में गर्मी और सर्दी के बीच के अंतरों का वर्णन करना।
B. विद्यार्थियों को एक टोपी, एक रेनकोट और एक स्वेटर दिखाना, और उनसे पूछना कि उन्होंने इनमें से किसका उपयोग किया है।
C. विद्यार्थियों को सैर पर ले जाना और उनसे यह वर्णन करने के लिए कहना कि आने वाले मौसम में पौधे कैसे बदलेंगे।
D. विद्यार्थियों को लोगों की गतिविधियों में संबंधित परिवर्तनों के साथ सूर्योदय से सूर्यास्त तक और फिर से सूर्योदय तक का वीडियो दिखाना।

अधिगम का उद्देश्य: छात्र को संचारी बनाम गैर-संचारी रोगों की अवधारणा को लागू करने में सक्षम बनाना है।

अधिगम के इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए निम्नलिखित में से कौन सा सर्वोत्तम आकलन परीक्षण प्रश्न है?

A. हम कोविड के प्रसार को रोकने के लिए मास्क का उपयोग क्यों करते हैं लेकिन मधुमेह के प्रसार को रोकने के लिए ऐसा क्यों नहीं करते हैं?
B. यदि आपके माता-पिता में से किसी एक को मलेरिया है, तो आप इससे प्रभावित होने के अपने जोखिम को कम करने के लिए क्या कर सकते हैं?
C. स्वच्छ वातावरण बनाए रखने से आप किस रोग वाहक कीड़ों को रोक सकते हैं?
D. बैक्टीरिया और वायरस से होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ क्या हैं?

एक शिक्षिका अपने छात्रों को विभिन्न विश्व धरोहर स्थलों के बारे में सिखाने और उनकी वास्तुकला, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि आदि को समझाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करना चाहती है।

निम्नलिखित में से कौन सी तकनीक इस उद्देश्य के लिए सबसे उपयुक्त होगी?

A. सिमुलेशन सॉफ्टवेयर
B. एनिमेटेड वीडियो
C. आभासी वास्तविकता
D. ग्राफिक डिजाइन सॉफ्टवेयर

शिक्षक खाद्य परिरक्षण की अवधारणा को पढ़ाना चाहता है। निम्नलिखित में से कौन सा खाद्य पदार्थ इस अवधारणा के शिक्षण के लिए सबसे उपयुक्त है?
A. छाछ
B. चिप्स
C. दही
D. एक कच्चा आम

सुश्री वैष्णवी समुदाय के उदाहरणों का उपयोग करते हुए पर्यावरण में चीजों की अन्योन्याश्रयता के विचार को सिखा रही हैं।

निम्नलिखित में से कौन सा उदाहरण अवधारणा सिखाने के लिए सबसे उपयुक्त है?

A. एक परित्यक्त खेल का मैदान
B. कचरा निपटान मैदान
C. पुलिस स्टेशन 
D. एक नाई

Leave a Comment

error: