बालकों के व्यक्तिगत विकास –
A. के लिए विकासात्मक प्रतिमानों को उद्धृत करके सटीकता से व पूर्ण रूप से पूर्वानुमान लगाया जा सकता है।
B. के लिए पूर्वानुमान बिल्कुल नहीं लगाया जा सकता है।
C. के लिए कुछ हद तक पूर्वानुमान लगाया जा सकता है परन्तु सभी बच्चों के विकास की दर अलग-अलग होती है।
D. अव्यवस्थित व असतत होते हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. विकास क्रमबद्ध नहीं होता है।
B. विकास अव्यवस्थित होता है।
C. विकास एक सतत प्रक्रिया है।
D. विकासात्मक प्रतिमान सांस्कृतिक परिवेश से प्रभावित नहीं होते हैं।
बच्चे अपने समाज के बारे में जानकारी, रहने के कौशल, मूल्य, रीतियाँ किससे सीखते हैं?
i. आस-पड़ोस
ii. धर्म
iii. स्कूल
iv. समकक्षीय समूह
A. (i) (iii)
B. (i) (iv)
C. (i) (iii) (iv)
D. (i) (ii) (iii) (iv)
जीन पियाजे के सिद्धांतों के अनुसार अनुकूलन किन दो मूल प्रक्रियों को समाहित करता है?
A. समायोजन व आत्मसात्करण
B. संतुलीकरण एवं संगठन
C. समायोजन एवं संतुलीकरण
D. आत्मसात्करण एवं संगठन
जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के किस स्तर पर बच्चे लंबाई व भार जैसे गुणात्मक आधारों पर वस्तुओं को व्यवस्थित कर पाते हैं परन्तु अमूर्त संरचनाओं की संक्रियात्मकता में कठिनाई महसूस करते हैं?
A. संवेदी-पेशीय
B. पूर्व-संक्रियात्मक
C. मूर्त-संक्रियात्मक
D. अमूर्त-संक्रियात्मक
लेव वायगोत्स्की के सिद्धांतों के अनुसार ‘व्यक्तिगत वाक्’ –
A. बच्चे को अपनी सोच विनियमित करने में मदद करता है।
B. बच्चे की सोच में रुकावट पैदा करता है।
C. बच्चे की आत्मकेन्द्रीयता दर्शाता है।
D. बच्चे को चुनौतीपूर्ण कार्य दिए जाने पर घटता जाता है।
लेव वायगोत्स्की के अनुसार शिक्षक बच्चों के अधिगम में किस प्रकार मदद कर सकते हैं?
A. उपयुक्त ईनाम देकर
B. सख़्त सजा देकर
C. मदद की मात्रा व स्वरूप में बदलाव करके
D. उन्हें ब्लैकबोर्ड से सारे उत्तरों की नकल करवाकर
पूजा अपनी दोस्त को कहती है कि हमें कक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए वरना शिक्षिका हमें बाहर खेलने की अनुमति नहीं देगी I पूजा, लॉरेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास की किस अवस्था में है?
A. आज्ञापालन एवं दण्ड अभिविन्यास
B. अच्छा लड़का-अच्छी लड़की अभिविन्यास
C. अधिकारिकता एवं सामाजिक क्रम व्यवस्था अभिविन्यास
D. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धान्त अभिविन्यास
हॉवर्ड गार्डनर के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. बुद्धि एक स्थिर तथा स्थायी विशिष्टता है।
B. बुद्धि को परिपोषित व विकसित किया जा सकता है।
C. बुद्धि किसी एक सामान्य खण्ड से हावी नहीं होती अपितु कई प्रकार की होती है।
D. बुद्धि को एकाकी आयाम में सहबद्ध नहीं किया जा सकता है।
एक बाल-केन्द्रित शिक्षा में-
A. शिक्षक की कोई भूमिका नहीं होती है।
B. शिक्षिक की सक्रिय भूमिका होती है तथा छात्र निष्क्रिय होते हैं।
C. छात्रों की सक्रिय भूमिका होती है तथा शिक्षक निष्क्रिय होते हैं।
D. शिक्षक व छात्र दोनों की सक्रिय भूमिका होती है।
कथन (A): कक्षाओं में लड़के गणित व विज्ञान में लड़कियों से कहीं बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं।
तर्क (R): लड़कों में लड़कियों की अपेक्षा गणीतीय तर्क व वैज्ञानिक क्षमताएँ सहज रूप से मौजूद होती हैं।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या करता है I
B. (A) और (R) दोनों सही लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है I
C. (A) सही है और (R) गलत है I
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं I
राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 किस पर जोर देती है?
A. पाठ्यचर्या का लचीलापन
B. पाठ्यचर्या का मानकीकरण
C. पाठ्यपुस्तकों का गैर-संदर्भीकरण
D. पाठ्यपुस्तकों को रट कर याद करना
मूल्यांकन का केंद्र क्या होना चाहिए?
A. शिक्षार्थी क्या नहीं कर सकता, इसका चित्रण करना।
B. कक्षा के दूसरे बच्चों की तुलना में शिक्षार्थी के प्रदर्शन का स्पष्टीकरण करना।
C. मानक वर्ग में बच्चे की लेबलिंग करना।
D. शिक्षार्थी क्या और कैसे सीख रहा है, इसका वर्णन करना।
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प एक सामाजिक-रचनावादी कक्षाकक्ष जिसमें बच्चों की व्यक्तिगत ज़रूरतों का ध्यान रखा जाता है, की व्याख्या करता है?
A. बैठने की तय व्यवस्था
B. शिक्षकों का केवल निर्देश देना व बच्चों से पूर्ण आज्ञापालन की अपेक्षा करना
C. बच्चों द्वारा तथ्यों का स्मरण करना
D. बच्चों का आपस में चर्चा करते हुए समूह में कार्य करना
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न कक्षा में समालोचनात्मक सोच को बढ़ावा देने का सही उदाहरण है?
A. 325 और 48 का योग करें।
B. बाल विवाह प्रतिबंध अधिनियम किस वर्ष में पारित किया गया था?
C. श्वसन को परिभाषित कीजिए।
D. अपने शहर में प्रदूषण के विभिन्न कारणों का विश्लेषण कीजिए और प्रदूषण करने के विभिन्न उपाय सोचिए।
निम्न में से कौन-सा विद्यालयों में समावेशन की संस्कृति को दर्शाता है?
A. विद्यार्थियों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए विभेदी आकलन को बढ़ावा दिया जाता है।
B. विभिन्नता और विविध परिप्रेक्ष्यों को हतोत्साहित किया जाता है।
C. विद्यालय में कुछ विद्यार्थी ही अभिवादित और समाहित महसूस करते हैं।
D. विद्यार्थियों को उनकी योग्यताओं के आधार पर स्थायी समूहों में बाँटा जाता है।
सांस्कृतिक रूप से विविध विद्यार्थियों वाली कक्षा में एक शिक्षक को निम्नलिखित में से किससे बचना चाहिए?
A. चर्चा में विविध संस्कृतियों के उदाहरण लाना
B. प्रभावी संस्कृति के लिए उपयुक्त पाठ्यक्रम और शिक्षण शैली विकसित करना
C. विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति की अनूठी विशेषताओं को साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना
D. विद्यार्थियों के बीच सम्मान और स्वीकृति की संस्कृति को बढ़ावा देना
निम्नलिखित में से किससे विद्यार्थी की अक्षरों और शब्दों को पढ़ने, उनकी व्याख्या करने और उन्हें समझने की क्षमता सीधे प्रभावित होती है?
A. गुणज वैकल्य
B. लेखन वैकल्य
C. वाचन वैकल्य
D. गति-समन्वय वैकल्य
गतिक दिव्यांगता वाले विद्यार्थियों का सफल समावेशन सुनिश्चित करने के लिए निम्न में से किस से बचना महत्वपूर्ण है?
A. ऊपरी मंजिल पर कक्षाओं, पुस्तकालय और प्रयोगशालाओं को आवंटित करना
B. विद्यालय के सभी क्षेत्रों को ढलान और चढ़ाव से बराबर कर समतल करना
C. विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुसार अनुकूलन करना
D. बैठने की व्यवस्था में उचित समायोजन करना
निम्नलिखित में से कौन-सी ‘सृजनात्मक’ विद्यार्थी की पहचान संबंधी विशेषता नहीं है?
A. उच्च क्रम का समस्या समाधान
B. अभिसारी सोच
C. नवाचारी प्रयोग
D. जिज्ञासा की प्रबल भावना
किसी विशेष विषयवस्तु को लंबे समय तक स्मरण रखने को सुसाध्य करने हेतु, एक शिक्षक को निम्नलिखित में से किस रणनीति से बचना चाहिए?
A. स्मृति-सहायक विधियाँ लागू करना
B. संगठनात्मक चार्ट बनाना
C. असंगत शब्द प्रस्तुत करना
D. मानसिक चित्र का उपयोग करना
जब सीखी जाने वाली सामग्री _______ हो तो विद्यार्थी बेहतर सीखते हैं।
A. जटिल और व्यापक
B. मौजूदा ज्ञान से जुड़ी
C. अव्यवस्थित और असंगठित
D. उनके सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ से भिन्न
निम्नलिखित में से कौन-सा कारक शैक्षणिक उपलब्धियों में विद्यार्थियों की विफलता में योगदान देता है?
A. अनुभवात्मक शिक्षा
B. गैर-प्रासंगिक पाठ्यक्रम
C. समावेशी दर्शन
D. शिक्षार्थी-केंद्रित शिक्षाशास्त्र
राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा (2005) के अनुसार –
A. बच्चे शिक्षक द्वारा दी गयी विषयवस्तु के निष्क्रिय प्राप्तकर्ता हैं।
B. बच्चों में अधिगम को विनियमित करने की क्षमता नहीं होती है।
C. बच्चे रटने के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ सीखते हैं।
D. बच्चे ज्ञान के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
एक संप्रत्यय को पढ़ाने के लिए, एक शिक्षक को निम्नलिखित में से किस के प्रयोग से बचना चाहिए?
A. उस संप्रत्यय से संबंधित उदाहरण
B. उस संप्रत्यय के लिए असतत उदाहरण
C. संप्रत्यय संबंधित गैर-उदाहरण
D. उनकी संस्कृति में प्रचलित मूलरूप
स्वयं के ज्ञाता होने का ज्ञान या जागरूकता क्या दर्शाती है?
A. अधिसंज्ञान
B. भ्रांति
C. स्मृति-सहायक विधि
D. प्रेरणा
कठिनाई की पहचान; लक्ष्य निर्धारण; संभावित समाधान और परिणामों की खोज; तदानुसार कार्य करना और परिणामों का मूल्यांकन करना, निम्न में से किस प्रक्रिया में शामिल महत्त्वपूर्ण चरण हैं?
A. आरोपण
B. नकल
C. समस्या-समाधान
D. निष्क्रिय ध्यान
अभिकथन (A) : शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में भ्रांतियों की खोज और चर्चा करना सार्थक है।
तर्क (R) : यह विद्यार्थियों को उन भ्रांतियों के बारे में सोचने का अवसर देता है और गहन जाँच का नेतृत्व करने में सहायक होता है।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है और (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
_______ विद्यार्थियों की बोरियत महसूस करने की संभावना है।
A. गतिविधि को महत्व न दिए जाने पर
B. गतिविधि को महत्व दिए जाने पर
C. सफलता मिलने पर
D. सफलता की अपेक्षा होने पर
निम्नलिखित में से कौन-सा तरीका प्रतिपुष्टि को प्रेरक के रूप में उपयोग करने का अनुचित तरीका है?
A. विद्यार्थी की क्षमता पर केंद्रित प्रतिपुष्टि देना
B. गतिविधि की प्रक्रिया पर केंद्रित प्रतिपुष्टि देना
C. विद्यार्थी के काम से संबंधित वर्णात्मक शैली में प्रतिपुष्टि देना
D. अन्य विद्यार्थियों के साथ तुलना किए बिना प्रतिपुष्टि देना
यदि \( {{0.007}}{p}\) = 0.01 है, तो p का मान क्या है?
A. 0.0007
B. 0.07
C. 0.7
D. 7
निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
A. 1 किमी = 100 किमी, 1 मीटर = 10 सेमी, 1 सेमी = 10 मिमी
B. 1 किमी = 1000 मीटर , 1 मीटर = 100 सेमी, 1 सेमी = 100 मिमी
C. 1 किमी = 1000 मीटर , 1 मीटर = 10 सेमी, 1 सेमी = 10 मिमी
D. 1 किमी = 1000 मीटर , 1 मीटर = 100 सेमी, 1 सेमी = 10 मिमी
पैटर्न का अवलोकन कीजिए और खाली स्थानों में भरने के लिए दिए गए विकल्पों में से उयुक्त संख्याओं को चुनिए:
1 + 2 + 3 + 4 = 10
2 + 3 + 4 + 5 = 14
3 + 4 + ___ + 6 = ___
4 + 5 + 6 + 7 = 22
A. 5 और 16
B. 4 और 16
C. 5 और 18
D. 4 और 18
निम्न सारणी विभिन्न वर्षों में एक राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की संख्या को दर्शाती है।
| वर्ष | बाघों की संख्या |
| 2014 | 173 |
| 2015 | 156 |
| 2016 | 140 |
| 2017 | 125 |
सही कथन को चुनिए –
A. बाघों की संख्या में प्रतिवर्ष वृद्धि हुई है।
B. पिछले वर्ष के सापेक्ष 2016 की तुलना में 2015 में अधिक संख्या में बाघ कम हुए।
C. पिछले वर्ष के सापेक्ष 2015 की तुलना में 2017 में अधिक संख्या में बाघ कम हुए।
D. पिछले वर्षों के सापेक्ष 2016 और 2017 में समान संख्या में बाघ कम हुए।
करीम फूल खरीदने गया और उसने 2 रुपये के चार सिक्के, 20 रुपये के दो नोट और 100 रुपये के तीन नोट दुकानदार को दिए I यदि फूलों का मूल्य 335 रुपये था, तो उसे कितनी राशि वापस मिली?
A. 21 रुपये
B. 12 रुपये
C. 15 रुपये
D. 13 रुपये
एक विषमबाहु त्रिभुज में होती हैं –
A. तीन समान भुजाएँ
B. दो समान भुजाएँ
C. तीन असमान भुजाएँ
D. दो समान कोण
एक ट्रेन टिकट काउंटर पर कुछ व्यक्ति पंक्ति में खड़े हैं। अमीना का स्थान दोनों छोर से 14वाँ है। उस पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति खड़े हैं?
A. 26
B. 27
C. 28
D. 29
मालिनी ऐसी मालाएँ बनाना चाहती है, जिसमें से प्रत्येक में 18 सीपियाँ हों। उसने 200 सीपियाँ इकट्ठी कीं, जिसमें से 3 सीपियाँ टूटी हुई थीं। दी गई परिस्थिति में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. मालिनी सीपियों से 11 मालाएँ बना सकती है।
B. मालिनी को 11 मालाएँ बनाने के लिए एक अतिरिक्त सीप की आवश्यकता है।
C. मालिनी 10 मालाएँ बना सकती है और उसके पास 15 सीपियाँ शेष बचेंगीं।
D. मालिनी सीपियों से 12 मालाएँ बना सकती है।
एक त्रिभुजाकार पिरामिड में कितने त्रिभुजाकार फलक होते हैं?
A. चार
B. पाँच
C. छह
D. आठ
वासु के पास एक बाल्टी है जिसमें \(371/4\) लीटर दूध आ सकता है। वह उससे 250 मिली की छोटी बोतलें भरकर बाज़ार में दूध बेचना चाहता था। वह इस दूध से कितनी छोटी बोतलें भर सकता है?
A. 103
B. 118
C. 125
D. 149
सीमा और सिराज के घरों के बीच की दूरी 666.66 मीटर है। उनके घरों के बीच की दूरी (मीटर में) के अंकों के मानों के बारे में कौन-सा कथन सत्य है?
A. सैकड़े के स्थान पर 6 का मान इकाई के स्थान पर 6 के मान से 10 गुना है।
B. सैकड़े के स्थान पर 6 का मान इकाई के स्थान पर 6 के मान का \(1/10\) है I
C. इकाई के स्थान पर 6 का मान दहाई के स्थान पर 6 के मान का \(1/10\) है I
D. दहाई के स्थान पर 6 का मान सैकड़े के स्थान पर 6 के मान का \(1/100\) है I
अक्षर H में सममित रेखाओं की संख्या क्या है?
A. 0
B. 1
C. 2
D. 4
तीन मित्र 24 घंटे की घड़ी का समय 12 घंटे की घड़ी के समय में निम्न प्रकार बदलते हैं –
| बच्चों के नाम | 24 घंटे की घड़ी में समय | 12 घंटे की घड़ी में समय |
| चीकू | 23:45 | अपराह्न 11:45 |
| बिट्टू | 16:30 | पूर्वाह्न 04:30 |
| पिंकी | 19:28 | अपराह्न 07:28 |
12 घंटे वाली घड़ी में किसने समय गलत तरीके से दर्शाया है?
A. केवल चीकू
B. केवल बिट्टू
C. केवल पिंकी
D. चीकू और पिंकी
सोनम की पानी की बोतल में एक लीटर पानी है। उसने 275 मिली लीटर पानी पिया और उसकी दोस्त नैना ने 250 मिली लीटर पानी पिया। उसकी बोतल में कितना पानी बचा है?
A. 425 मिली
B. 475 मिली
C. 525 मिली
D. 575 मिली
सौरभ अपना घर बदल रहा है। उसने अपना सामान एक घोड़ा-गाड़ी में रखा जो 300 किग्रा से अधिक भार नहीं उठा सकती है। उसने निम्नलिखित भार को घोड़ा-गाड़ी में रखा:
| रखी गई वस्तुएँ | भार |
| गेहूँ की बोरी | 150 किग्रा |
| चावल की बोरी | 55 किग्रा |
| अलमारी | 68 किग्रा |
| पानी की टंकी | 75 किग्रा |
| बर्तन | 20 किग्रा |
किस वस्तु को हटाया जाए जिससे कि भार 300 किग्रा के बराबर रहे?
A. पानी की टंकी
B. चावल की बोरी
C. अलमारी
D. बर्तन
निम्नलिखित में से कौन-सी ज्यामिति की महत्वपूर्ण प्रक्रिया(एँ) है(हैं)?
a. दृश्यीकरण
b. पक्षांतरण
c. रूपांतरण
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (a) और (c)
B. केवल (b)
C. (b) और (c)
D. केवल (b)
निम्नलिखित में से कौन-सा/से गणित के शिक्षण अधिगम के संदर्भ में खेलों के लिए अति उपयुक्त है/हैं?
I. गणितीय खेलों में व्यस्त (संलग्न) होने के दौरान हम बच्चे का आकलन नहीं कर सकते हैं।
II. गणितीय खेल, गणित में आनंदमयी अधिगम के अनुभवों को प्रदान करते हैं।
III. गणितीय खेल आम दिनचर्या वाले खेल होते हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (a) और (c)
B. केवल (b)
C. (a) और (b)
D. केवल (a)
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा गणित शिक्षण का उद्देश्य, प्राथमिक कक्षाओं के लिए न्यूनतम उपयुक्त है?
A. दिक्स्थान संबंधित समझ में वृद्धि करना
B. गणित के प्रति रुचि को पोषित करना
C. वास्तविक जीवन के अनुभवों को गणित से जोड़ना
D. बीजगणितीय चिंतन की कुशलता को विकसित करना
निम्नलिखित में कौन-सा वैन हैले द्वारा दिए गए ज्यामितीय विवेचन के स्तरों की विशेषता का लक्षण नहीं है?
A. अनुभव आश्रित
B. विकासात्मक
C. अनुक्रमिक
D. आयु आश्रित
निम्नलिखित में से कौन-सी अवधारणा डीन्स ब्लॉक का उपयोग करते हुए नहीं पढ़ाई जा सकती है?
A. प्रायिकता
B. स्थानीय मान
C. संख्याओं (अंकों) का योग
D. एक अंक वाली संख्याओं का गुणन
निम्नलिखित में से कौन-सा/से बच्चों में पूर्व संख्या (प्री-नंबर) की अवधारणा के निर्माण से संबंधित है(हैं)?
a. एकैकी संगति
b. पदानुक्रमिक समावेश
c. माप
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. केवल (a)
B. (a) और (c)
C. (a) और (b)
D. (b) और (c)
गणित में कक्षा-आधारित आकलन को ______
a. सभी विद्यार्थियों के अद्वितीय गुणों (विशिष्टताओं), अनुभवों एवं कुशलताओं का ध्यान रखना और सम्मान करना चाहिए।
b. गणितीय निर्देशों से भिन्न, एकाग्रचित पृथक तरीके से प्रस्तुत करना चाहिए।
c. विद्यार्थी की चिंतन-प्रक्रिया के बारे में जो प्रकट हो रहा है उसे प्रतिबिंबित करना चाहिए।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल (a)
B. (b) और (c)
C. (a) और (b)
D. (a) और (c)
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन गणित की प्रकृति के बारे में सही है/हैं?
a. गणित को विज्ञान के प्रतिरूपों (पैटर्न) के रूप में समझा जा सकता है।
b. गणित, अमूर्त विचारों में संभावित संबंधों का अन्वेषण करता है।
c. क्योंकि गणित तर्कशास्त्र पर आधारित है इसलिए गणित में रचनात्मकता के लिए बहुत ही सीमित स्थान है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (a) और (b)
B. केवल (c)
C. (b) और (c)
D. केवल (a)
उपचारात्मक शिक्षण निम्नलिखित में से किस लिए सबसे अधिक सहायक है?
A. उन छात्रों के लिए जो प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होते हैं।
B. पाठ की पुनरावृत्ति के लिए
C. समस्या-समाधान के शिक्षण के लिए
D. गणितीय संकल्पनाओं को समझने में विद्यार्थी जिन कठिनाईयों का सामना करते हैं उनको संबोधित करने और विद्यार्थियों के प्रदर्शन को सुधारने के लिए
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन बच्चों की दिक्स्थान संबंधी समझ के संदर्भ में न्यूनतम उपयुक्त है?
A. प्राथमिक स्कूल के बच्चे तार्किक संक्रामक निष्कर्ष नहीं निकाल सकते हैं (X > Y, Y > Z, इसलिए X > Z)
B. प्राथमिक स्कूल के बच्चे आकृतियों की अवधारणा को वास्तविक जीवन की परिस्थितियों में विस्तृत कर सकते हैं।
C. बच्चे अपने शुरुआती स्कूली वर्षों में माप के तर्क को समझ सकते हैं।
D. बच्चों का दिक्स्थान संबंधी पूर्व-विद्यालयी (प्री-स्कूल) ज्ञान संबंधात्मक है।
निम्नलिखित में से कौन-सी गणित में रचनात्मक मूल्यांकन की विधि नहीं हो सकती है?
A. परियोजना
B. प्रश्नोत्तरी (क्विज़)
C. दैनिकी विवरण (जर्नल एनट्रीज़)
D. सत्रांत परीक्षा
कक्षा में अधिकांश विद्यार्थियों ने कहा कि
\({{matrix} 360 \\\ +55 {matrix}}{}\)
3115 के बराबर है। निम्नलिखित में से कौन-सी अवधारणा को सुदृढ़ करना इस त्रुटि को सुधारने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. जोड़ने (योग) के समय पुन: समूहीकरण
B. अग्रवर्ती गणना
C. 3-अंकों वाली संख्याओं का योग
D. एकैकी संगति
गणित में त्रुटियों के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा/से सही हैं?
a) यदि गणित में एक छात्र बहुत सारी त्रुटियाँ कर रहा है, तो इसका अर्थ है कि उसमें गणित को करने की क्षमता का अभाव है।
b) त्रुटियाँ गणित की भ्रांतियों के बारे में अंतर्दृष्टि देती हैं।
c) शिक्षक को छात्रों को ऐसे पर्याप्त रूप से चुनौतीपूर्ण कार्य देने चाहिए जिनमें उनसे त्रुटियाँ होने की संभावना हो।
सही विकल्प का चुनाव कीजिए।
A. (a) और (b)
B. केवल (a)
C. (b) और (c)
D. (a) और (c)
जार्ज पोल्या के अनुसार निम्न में से कौन-सा गणित में समस्या-समाधान से न्यूनतम संबंधित है?
A. समस्या को समझना
B. समस्या को हल करने के लिए योजना/रणनीति बनाना
C. समस्या का एकमात्र प्रत्यक्ष हल खोजना
D. उत्तर की व्याख्या करना
प्राथमिक कक्षा के गणित के अध्यापक ने ‘भिन्न’ की अवधारणा का परिचय देने के लिए निम्नलिखित क्रियाकलापों की योजना बनाई।
a) विभिन्न प्रकार की भिन्नों को श्यामपट्ट पर लिखना और उनकी विविध विशेषताओं की व्याख्या करना।
b) पेपर/कागज़ को मोड़कर क्रियाकलाप करने के लिए समरूप आयताकार पट्टियों और वृत्ताकार कट-आउट का उपयोग करना।
c) विविधि चित्रों के उपयोग से भिन्नों जैसे कि \(1/2, 3/4\) को दिखाना।
शिक्षक द्वारा उपयोग करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा ऊपर दिए गए क्रियाकलापों का सर्वाधिक उपयुक्त क्रम निरूपित करता है?
A. b, c, a
B. a, b, c
C. c, a, b
D. a, c, b
“राजमा-चावल और छोले-भटूरे” किस राज्य के सामान्य लोगों का सर्वप्रिय भोजन है?
A. छत्तीसगढ़
B. गुजरात
C. पंजाब
D. उत्तराखण्ड
26 जनवरी 2001 को भुज में भूकंप के झटके लगे थे I भुज किस राज्य में स्थित है?
A. गुजरात
B. महाराष्ट्र
C. उत्तराखण्ड
D. जम्मू-कश्मीर
नीचे दिए गए किस राज्य के गाँवों में अधिकाँश घर मज़बूत बांस के खम्भों पर जमीन से लगभग 3.0 – 3.5 मीटर ऊँचे बने पाए जाते हैं? इन घरों की छतें ढालू और फर्श और दीवारें लकड़ी की बनी होती हैं।
A. आंध्र प्रदेश
B. असम
C. ओडिशा
D. केरल
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और कानपुर रेलवे स्टेशन के बीच की दूरी 432 km है। कोई ट्रेन 16 दिसंबर, 2021 को 21:45 बजे कानपुर से प्रस्थान करके नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 17 दिसंबर, 2021 को 05:45 बजे पहुँचती है I इस यात्रा में ट्रेन की औसत चाल क्या है?
A. 54 m/s
B. 27 m/s
C. 20 m/s
D. 15 m/s
कक्षा V की पर्यावरण अध्ययन की एन.सी.ई.आर.टी. की पाठ्यपुस्तक में छपे गोलकोण्डा के किले के मानचित्र में पैमाना इस प्रकार दिया गया है – पैमाना 1 cm = 110 मीटर I यदि इस मानचित्र पर फ़तेह दरवाज़ा और पतनचेरु दरवाज़े के बीच की मापी गयी दूरी 15.5 cm है, तो इन दोनों दरवाज़ों के बीच की कम-से-कम वास्तविक दूरी है –
A. 16.05 km
B. 17.05 km
C. 1.705 km
D. 1.605 km
मुख्तापुर पोचमपल्ली ज़िले का एक गाँव है। इस ज़िले के ज़्यादातर परिवार बुनकर है और उनके द्वारा बुने गए कपड़ों को पोचमपल्ली कहते हैं I यह जिला किस राज्य का भाग है?
A. कर्नाटक
B. आंध्र-प्रदेश
C. तेलंगाना
D. तमिलनाडु
नीचे दिए गए किस एक शहर में केवल एक प्रकार (खजूर) के ही वृक्ष दिखाई देते हैं?
A. कांदाहार
B. करांची
C. बर्लिन
D. आबु धाबी
भोपाल, गाँधीनगर के ठीक पूर्व में है तथा बैंगलुरू, भोपाल के ठीक दक्षिण में है। बैंगलुरू के सापेक्ष गाँधीनगर की दिशा है-
A. दक्षिण-पूर्व
B. उत्तर-पूर्व
C. उत्तर-पश्चिम
D. दक्षिण-पश्चिम
पीतल के विषय में निम्नलिखित में से सही कथन चुनिए:
A. यह एक तत्व है।
B. यह एक यौगिक है।
C. कॉपर और जिंक की मिश्र धातु है।
D. यह कॉपर और टिन का समांगी मिश्रण है।
हमारे देश में एक ऐसा राज्य है जहाँ के लोग नारियल और टैपिओका को अपने घर के आँगन में उगाते हैं और इन दोनों का उपयोग करके अपना स्वादिष्ट भोजन तैयार करते हैं I यह राज्य _______ है।
A. कर्नाटक
B. केरल
C. तमिलनाडु
D. तेलंगाना
चांगपा आदिवासी लोग है जो पर्वतों पर रहते हैं I ये बड़े शंकु की आकृति के तंबुओं का उपयोग रहने के लिए करते हैं जो उन्हें अत्यधिक ठण्ड से बचाते हैं I इन तंबुओं का डिज़ाइन है:
A. एक हज़ार वर्ष से भी पुराना
B. लगभग 800 वर्ष पुराना
C. लगभग 100 वर्ष पुराना
D. अत्यंत आधुनिक
हमारे देश में राज्यों की संख्या ______ है।
A. 30
B. 28
C. 27
D. 26
नीचे दिए उन तीन राज्यों के एक समूह को चुनिए, जिसके सभी राज्यों के समुद्र तट बंगाल की खाड़ी पर है:
A. ओडिशा, आंध्र-प्रदेश, तमिलनाडु
B. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल
C. महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, तेलंगाना
D. केरल, कर्नाटक, तेलंगाना
‘चेराओं’ कहाँ का लोक नृत्य है?
A. ओडिशा
B. असम
C. छत्तीसगढ़
D. मिज़ोरम
हमारे देश में एक ऐसा क्षेत्र है जो ऊँचा, सूखा और समतल है और ठंडे रेगिस्तान के नाम से जाना जाता है। यहाँ वर्षा बहुत ही कम होती है। यहाँ बर्फ से ढँके पर्वत और सूखे ठंडे सपाट मैदान है। यह क्षेत्र कहाँ का भाग हो सकता है?
A. जम्मू और कश्मीर
B. लेह और लद्दाख
C. हिमाचल प्रदेश
D. मेघालय
प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन की प्रकृति है:
A. अनुपूरक
B. एकल विषय
C. एकीकृत
D. पाठ्यपुस्तक आधारित
दिए गए कथनों में से कौन-सा ईवीएस (EVS) सीखने के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा, 2005 की सिफारिशे हैं?
A. सीखने के लिए स्कूल, घर और समुदाय के बीच सुनिश्चित सीमाएँ होना
B. रटकर सीखने को हतोत्साहित करना
C. किताबी शिक्षा से प्रस्थान
D. स्कूल में बच्चों के जीवन को स्कूल के बाहर उनके जीवन से जोड़ा जाना चाहिए
सही विकल्प का चुनाव कीजिए –
A. केवल A और B
B. केवल A और C
C. A, B और C
D. B, C और D
प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन का उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन-सा हो सकता है?
A. विशेष रूप से प्राकृतिक पर्यावरण के संबंध में बच्चे की जिज्ञासा और रचनात्मकता का पोषण करना
B. पर्यावरण के मुद्दों के बारे में जागरूकता विकसित करना
C. बच्चे को खोजपूर्ण और व्यावहारिक गतिविधियों में शामिल करना
D. बच्चों को ज्ञान के एक निश्चित निकाय के प्राप्तिकर्त्ता के रूप में देखना
सही विकल्प का चुनाव कीजिए –
A. A, C और D
B. A, B और C
C. B, C और D
D. केवल C और D
प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन के शिक्षाशास्त्र के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. यह बाल केन्द्रित है।
B. यह किताबी है।
C. इसमें प्रशिक्षक के रूप में शिक्षक शामिल है।
D. यह पुनर्प्राप्ति प्रथाओं पर केन्द्रित है।
प्राथमिक स्तर पर EVS की शिक्षण-अधिगम की प्रक्रिया शिक्षकों के लिए क्यों चुनौतीपूर्ण है?
A. बच्चों के लिए पहल करने और सृजनात्मकता के कारण
B. बच्चों द्वारा रट कर सीखने के कारण
C. अवधारणाओं का वर्णन करने के कारण
D. EVS पाठ्यपुस्तकों को सीखने के एकमात्र संसाधन के रूप में उपयोग करने के कारण
निम्नलिखित में से कौन ईवीएस सीखने की अधिकतम सुविधा प्रदान कर सकता है?
A. संदर्भ पुस्तकें
B. कहानियां और आख्यान
C. पाठ्य पुस्तक परीक्षा
D. विवरण
निम्न में से कौन प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन के पाठ्यक्रम का विषय है?
A. परिवार और मित्र
B. परिवहन के साधन
C. जल संरक्षण
D. हमारी प्रकृति
ईवीएस अधिगम में, क्रियाकलापों को करके सीखने का अनुभव प्रदान करने के लिए आयोजित किया जाता है
A. मनो-गत्यात्मक कौशल विकसित करने के लिए
B. जोड़-तोड़ कौशल विकसित करने के लिए
C. हस्त-गतिविधि सीखने के लिए
D. याद रखने की क्षमता विकसित करने के लिये
सही विकल्प का चुनाव कीजिए –
A. A, B और C
B. B, C और D
C. A और C
D. B और D
बच्चों को ईवीएस की सार्थक सीख दी जा सकती है यदि
A. गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं।
B. गतिविधियों के बाद चर्चा आयोजित की जाती है।
C. शिक्षक द्वारा बच्चे के स्थानिक सन्दर्भों के अनुसार गतिविधियाँ संचालित की जाती हैं।
D. बच्चों द्वारा डिज़ाइन किये गए समूह कार्यों को शिक्षक द्वारा बढ़ावा दिया जाता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, C और D
D. A, B और D
“पौधे” विषय के मुद्दे बच्चों के लिए सार्थक हो सकते हैं यदि –
A. बच्चों को विषय आधारित वर्कशीट दी जाती है।
B. क्षेत्र भ्रमण मुद्दों के इर्द-गिर्द आयोजित किए जाते हैं।
C. शिक्षकों द्वारा प्रदर्शन दिए जाते हैं।
D. आमंत्रित व्याख्यानों के बाद सामूहिक कार्य का आयोजन किया जाता है।
ईवीएस पाठ्यपुस्तकों के अलावा, निम्नलिखित में से कौन ईवीएस अधिगम के लिए अधिकतम उपयोगी संसाधन हो सकता है?
A. समाचार पत्र
B. सर्वेक्षण
C. ट्विटर
D. समुदाय के सदस्य
A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, C और D
D. A, B और D
“भोजन” विषय से सम्बंधित सामजिक-सांस्कृतिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से सीखा जा सकता है:
A. समुदाय के सदस्यों के माध्यम से
B. यदि सर्वेक्षण किया जाता है
C. क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से
D. यदि बच्चों द्वारा नारे तैयार किये जाते हैं
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. A, B और C
B. A, C और D
C. B, C और D
D. A, B और D
ईवीएस सीखने के लिए समूह कार्यों को बढ़ावा दिया जाता है I सबसे उपयुक्त कारण हैं
A. वे सहपाठी अधिगम को बढ़ावा देते हैं।
B. वे बच्चों के बीच सामाजिक संपर्क में सुधार करते हैं।
C. बच्चों के बीच सहयोग को बढ़ावा देते हैं।
D. वे ईवीएस सीखने के लिए एकमात्र प्रभावी रणनीति है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A, B और C
B. A, B और D
C. B, C और D
D. A, C और D
आकलन में, स्व-आकलन है:
A. अधिगम के लिए आकलन
B. अधिगम का आकलन
C. अधिगम के रूप में आकलन
D. अधिगम के माध्यम से मूल्याँकन
शिक्षक की डायरी में दर्ज जानकारी का उपयोग शिक्षक द्वारा किया जाता है
A. शिक्षण अधिगम रणनीतियों की समीक्षा और संशोधन के लिए
B. बच्चे के सीखने की प्रगति रिपोर्ट विकसित करने के लिए
C. बच्चे के सीखने के लिए साक्ष्य दर्ज करने के लिए
D. स्कूल का रिकॉर्ड रखने के लिए