अभिकथन (A): एक बच्चा 11 महीने में चलना सीखता है जबकि दूसरा 15 महीने में चलना सीखता है।
कारण (R): व्यक्तियों में विकास भिन्न-भिन्न दरों पर होता है।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
विकास निम्न में से किस पर निर्भर है?
(i) आनुवंशिक बनावट
(ii) भौतिक वातावरण
(iii) सामाजिक-सांस्कृतिक कारक
A. (i), (ii)
B. (ii), (iii)
C. (i), (iii)
D. (i), (ii), (iii)
किस अवस्था में प्रतीकात्मक नाटक बढ़ता है तथा मनोवैज्ञानिक विकास के सभी पहलुओं का समर्थन करता है?
A. शैशवावस्था
B. प्रारंभिक बाल्यावस्था
C. मध्य बाल्यावस्था
D. किशोरावस्था
निम्न में से बच्चों के प्राथमिक सामाजीकरण की संस्था कौन-सी है?
A. पुस्तक और पत्रिकाएँ
B. मीडिया
C. धार्मिक संस्थान
D. परिवार
एक 5 वर्ष की बच्ची यह तर्क करने में विफल रहती है कि जब पानी को एक लंबे और संकीर्ण गिलास से एक चौड़े बर्तन में स्थानांतरित किया जाता है तो पानी की मात्रा समान रहती है। पियाजे के अनुसार इसका क्या कारण है?
A. वह प्रतिवर्ती सोच नहीं रखती है।
B. वह लक्ष्य-निर्देशित व्यवहार नहीं कर सकती है।
C. वह प्रतीकों का इस्तेमाल नहीं कर सकती है।
D. वह अनुकरण नहीं कर सकती है।
लेव वायगोत्सकी के सिद्धांत के अनुसार हमारी संज्ञानात्मक संरचनाओं की बनावट व हमारी संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं में बदलाव किसके द्वारा होता है?
A. पुरस्कार
B. सांस्कृतिक उपकरण
C. स्कीमा
D. संज्ञानात्मक द्वन्द
वायगोत्सकी के अनुसार, इनमें से कौन-सा कारक संज्ञानात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है?
A. भाषा
B. परिपक्वता
C. संगठन
D. संतुलन
समूहों में चर्चा करना और सकारात्मक शिक्षक-छात्र संबंध किस कक्षा कक्ष की विशेषता है?
A. प्रगतिशील कक्षाकक्ष
B. पाठ्यपुस्तक केन्द्रित कक्षाकक्ष
C. व्यवहारवादी कक्षाकक्ष
D. शिक्षक केन्द्रित कक्षाकक्ष
बाल केन्द्रित कक्षा-कक्ष में विद्यार्थी-
A. अपने स्वयं के अधिगम में ज्यादा भूमिका नहीं रखते हैं।
B. ज्ञान के सक्रिय निर्माता होते हैं।
C. कोरी स्लेट के रूप में देखे जाते हैं।
D. निष्क्रिय रूप से शिक्षकों का अनुकरण और अनुसरण करते हैं।
कोहलबर्ग के किस चरण में व्यक्ति तर्क करते हैं कि ‘सही कार्यवाही विवेक के स्व-चुने हुए नैतिक सिद्धांतों द्वारा परिभाषित की जाती है’?
A. अच्छी लड़की-अच्छा लड़का अभिविन्यास
B. सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास
C. सामाजिक व्यवस्था बनाने का अभिविन्यास
D. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत अभिविन्यास
हावर्ड गार्डनर के अनुसार वह व्यक्ति जिनमें दूसरों की मंशाओं, भावनाओं और व्यवहारों को समझने व उनके साथ संबंध बनाने की क्षमता होती है, उनमें बुद्धि होती है।
A. प्रकृतिवादी
B. अंतर्वैक्तिक
C. अंतः वैयक्तिक
D. स्थानिक
जब बच्चे विद्यालय में प्रवेश करते हैं-
A. उन्हें अपनी मातृभाषा में बोलने की अनुमति दी जानी चाहिए क्योंकि अभिव्यक्ति महत्वपूर्ण है।
B. विद्यालय की भाषा में बात नहीं करने के लिए उन पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए।
C. उन्हें स्पष्ट रूप से बताया जाना चाहिए कि विद्यालय की एक अलग भाषा है और उन्हें अपनी मातृभाषा में बिलकुल भी नहीं बोलना चाहिए।
D. उनके माता-पिता को घर पर भी विद्यालय की भाषा का प्रयोग करने के लिए कहा जाना चाहिए।
लड़कों को उपहार में खेलने के लिए अक्सर कार और यांत्रिक ब्लॉक व लड़कियों को गुड़िया व चित्रकारी के संसाधन दिए जाते हैं। यह अनुपयुक्त प्रथा क्या दर्शाती है?
A. लैंगिक स्थिरता
B. लैंगिक समता
C. लैंगिक पूर्वाग्रह
D. लैंगिक सशक्तिकरण
एक शिक्षिका को बच्चों के अपने आप से बात करने (व्यक्तिगत वाक्) को क्या प्रतिक्रिया देनी चाहिए?
A. उसे हतोत्साहित करना चाहिए क्योंकि वह आत्मकेन्द्रीयता को बढ़ावा देता है।
B. उसे हतोत्साहित करना चाहिए क्योंकि इसके द्वारा बच्चा अपना खुद का ध्यान भंग करता है।
C. उसे प्रोत्साहित करना चाहिए क्योंकि इससे स्व-नियमन सुसाधित होता है।
D. उसे प्रोत्साहित करना चाहिए क्योंकि इससे शिक्षिका की ज़िम्मेदारी ख़त्म हो जाती है।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन कक्षा में प्रश्न पूछने के संदर्भ में सही नहीं है?
A. छात्रों से प्रश्न के उत्तर पूछने का मुख्य उद्देश्य उनका परीक्षण करना है।
B. विश्लेषणात्मक प्रश्न पूछने से छात्रों को गहन चिंतन में मदद मिलती है।
C. छात्रों को कक्षा में प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
D. वह प्रश्न जो विवेचन और अनुप्रयोग पर आधारित होते हैं, उच्चतर-श्रेणी के चिंतन कौशलों को बढ़ावा देते हैं।
समावेशी शिक्षा के लिए निम्न में से कौन सहायक है?
A. विद्यार्थियों के बीच प्रतिस्पर्द्धा की भावना
B. लचीला पाठ्यक्रम और अनम्य स्कूल कैलेंडर
C. विद्यार्थियों की आवश्यकता के अनुसार उचित समायोजन
D. सख़्त शिक्षक केन्द्रित शिक्षाशास्त्र
निम्नलिखित में से कौन सा अधिगम विकार, किसी व्यक्ति के हाथ से आँख के तालमेल संतुलन और शारीरिक निपुणता की क्षमता को प्रभावित करता है?
A. गुणजवैकल्य / डिसकैलकुलिया
B. पठनवैकल्य / डिस्लेक्सिया
C. भाषावैकल्य / डिस्फेसिया
D. गतिसमन्वय वैकल्य / डिस्प्रेक्सिया
दृष्टिबाधित बच्चों के सफल समावेश के लिए एक शिक्षक को चाहिए।
A. परिवेश में सचित्र किसी भी चीज़ के लिए मौखिक स्पष्टीकरण जोड़ना
B. इन छात्रों को हस्तलिखित नोट्स देना
C. केवल शिक्षण विषयवस्तु के लिए ब्लैकबोर्ड का उपयोग करना
D. उन्हें विद्यालय के एक अलग वर्ग में रखना
जनजातीय समुदायों के विद्यार्थियों के सफल समावेश के लिए एक शिक्षिका को निम्न में से किससे बचना चाहिए?
A. उनके दैनिक जीवन और परिवेश से उदाहरण शामिल करना
B. उनके सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ को महत्त्व और सम्मान देना
C. पाठ्यक्रम में उनकी संस्कृति में प्रचलित लोकगीतों और गीतों को शामिल करना
D. उन संप्रत्ययों को पढ़ाना जो उनके जीवन के लिए पूरी तरह अप्रासंगिक हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प दी गयी दिव्यांगता और सम्बंधित विद्यार्थियों के समावेशन हेतु उपयुक्त संयोजन नीति का सही युग्म है?
A. ध्यान अभाव सक्रियता विकार: लंबी अवधि की फ़िल्में दिखाना
B. ऑटिज्म-जितना हो सके एक ही योजना के साथ कार्य करते रहना
C. डिसकैलकुलिया: जटिल गणना पर आधारित प्रश्न देना
D. वाकबाधिता: आकलन के केवल मौखिक रूप को स्वीकार करना
अभिकथन (A): शिक्षकों को निर्णय लेने में छात्रों को शामिल करना चाहिए और कक्षा में सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना चाहिए।
कारण (R): अधिगम शिक्षक द्वारा विद्यार्थी को सीधे स्थांतरित किया जाता है।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R),(A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R),(A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
विद्यार्थी निम्न में से किसे नए ज्ञान के निर्माण का आधार बनाते है?
A. जो उनके द्वारा पहले से ही समझा और माना जाता है।
B. जो उनके लिए अस्पष्ट और अप्रासंगिक है।
C. जो उनके लिए पूरी तरह से अपरिचित और अज्ञात है।
D. जो उनके वर्तमान संज्ञानात्मक स्तर से बहुत परे है।
सीखने के सामाजिक संदर्भ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. संप्रेक्षण व अन्तः क्रिया सीखने के लिए महत्त्वपूर्ण हैं।
B. सीखने का सभी कार्य व्यक्ति द्वारा उनके दिमाग में किया जाता है।
C. विद्यार्थी स्कूल में अपनी संस्कृति से बहुत-सी समझ लेकर आते हैं।
D. जब विद्यार्थी एक-दूसरे की सहायता करते हुए सहयोगात्मक रूप से काम करते हैं तो उनका अधिगम सुदुढ़, प्रबलित व परिष्कृत होता है।
निम्न में से कौन-सा कारक विद्यार्थियों की असफ़लता के लिए ज़िम्मेदार है?
A. गैर-प्रासंगिक पाठ्यक्रम
B. सामग्री का प्रतिनिधित्व करने के एकाधिक साधन
C. विद्यार्थी-केन्द्रित गतिविधियाँ
D. व्यक्तिगत विभिन्नताओं का मान
प्रभावी अधिगम के लिए शिक्षार्थी की ________ भागीदारी की आवश्यकता होती है।
A. सक्रिय
B. विनम्र
C. आंशिक
D. निष्क्रिय
अधिसंज्ञानात्मक कौशल-
A. चिंतन और अधिगम को नियमित करते हैं।
B. संज्ञान और समस्या समाधान को प्रभावित नहीं करते।
C. केवल विषयवस्तु के रटने पर निर्भर है।
D. विद्यार्थियों में संज्ञानात्मक विकास की देरी को दर्शाते है।
त्रुटियों के बारे में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
A. अधिगम प्रक्रिया में त्रुटियों की कोई भूमिका नहीं होती।
B. एक शिक्षक को पुरस्कार और दंड का उपयोग करके छात्रों के त्रुटिपूर्ण व्यवहार को समाप्त करना चाहिए।
C. त्रुटियों पर चर्चा और विश्लेषण द्वारा उन्हें अर्थपूर्ण अधिगम में बदला जा सकता है।
D. विद्यार्थी अपनी त्रुटियों की स्वयं खोज करने और उसमें सुधार करने में सक्षम नहीं होते।
अधिगम और सूचना प्रसंस्करण एवं संवेगों और प्रवृत्ति का संबंध किस प्रकार का है?
A. अधिगम और सूचना प्रसंस्करण, संवेगों से काफी हद तक प्रभावित होते हैं।
B. संवेग एवं अधिगम और सूचना प्रसंस्करण का एक-दूसरे से कोई संबंध नहीं है।
C. सकारात्मक संवेग, अधिगम और सूचना प्रसंस्करण को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते है।
D. नकारात्मक संवेग अधिगम और सूचना प्रसंस्करण को सकारात्मक रूप से प्रभावित करते है।
एक विद्यार्थी कुछ संप्रत्ययों के बारे में अपनी जिज्ञासा को संतुष्ट करने के लिए किताबें पढ़ रही है। यह किस तरह के लक्ष्य का उदाहरण है?
A. महारत हासित करने की दिशा में उन्मुख लक्ष्य
B. परिहार-उन्मुख महारत लक्ष्य
C. प्रदर्शन की दिशा में उन्मुख लक्ष्य
D. परिहार-उन्मुख प्रदर्शन लक्ष्य
राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 का केन्द्र बिंदु क्या है?
A. कठोर पाठ्यचर्या, शिक्षाशास्त्र और मूल्यांकन।
B. बहुविषयकता और समग्र शिक्षा।
C. परीक्षा की ओर और उसके लिए सीखना।
D. आकलन के योगात्मक तरीकों को अपनाना।
दीनू अपना मसालों का कारोबार शुरू करता है। वह 10 किलोग्राम हल्दी पाउडर, 8 किलोग्राम लाल मिर्च पाउडर और 15 किलोग्राम धनिया पाउडर खरीदता है। वह प्रत्येक मसाले के 20-20 ग्राम के छोटे पैकेट बनाता है। उसने बेचने के लिए मसालों के कितने छोटे पैकेट तैयार किए?
A. 2100
B. 1850
C. 1650
D. 1975
यह चार्ट एक स्कूल के 5 शिक्षकों की लम्बाईयाँ और भार दर्शाता है:
| नाम | लम्बाई | भार |
| राधिका | 5 फीट 4 इंच | 55.5 किग्रा |
| अमन | 5 फीट 10 इंच | 67 किग्रा |
| विनीत | 6 फीट 1 इंच | 72.5 किग्रा |
| कविता | 5 फीट 2 इंच | 60 किग्रा |
| रोहिणी | 4 फीट 10 इंच | 45 किग्रा |
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. विनीत सबसे लम्बा है परन्तु उसका भार अमन से कम है।
B. रोहिणी की लम्बाई कविता की लम्बाई से 6 इंच कम है।
C. राधिका और विनीत के भारों का योग, अमन और कविता के भारों के योग से कम है।
D. रोहिणी का भार कविता के भार का \(3/4\) भाग है।
दो समबाहु त्रिभुजों ABC और PQR के परिमाप 15 सेमी और 30 सेमी हैं। उनके अंतःकोणों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. ΔABC का प्रत्येक अंतःकोण, ΔPQR के प्रत्येक अंतःकोण से कम है।
B. ΔPQR का प्रत्येक अंतःकोण, ΔABC के प्रत्येक अंतः कोण का आधा है।
C. ΔABC और ΔPQR के अंतः कोण बराबर है।
D. ΔPQR का प्रत्येक अंतःकोण, ΔABC के प्रत्येक अंतःकोण का दुगुना है।
दी गई निम्नलिखित आकृतियों में से वे आकृतियाँ, जो 90° घुमाने पर भी बिल्कुल पहले जैसी ही दिखेंगी:
समबाहु त्रिभुज, वर्ग, आयत, समांतर चतुर्भुज
A. केवल वर्ग
B. वर्ग और आयत
C. समबाहु त्रिभुज को छोड़कर सभी आकृतियाँ
D. केवल समबाहु त्रिभुज
पाँच क्रमागत प्राकृत संख्याओं का औसत 15 है। पहली और अंतिम संख्याओं का योग क्या है?
A. 27
B. 30
C. 31
D. 33
विशाल एक बार खाना बनाने में 30 मिली तेल का प्रयोग करता है। वह दिन में तीन बार खाना पकाता है। यदि वह 4\(1/2\) महीने खाना पकाता है, तो वह कितना तेल प्रयोग करेगा? (1 महीना = 30 दिन)
A. 10 लीटर 250 मिली
B. 12 लीटर 250 मिली
C. 10 लीटर 150 मिली
D. 12 लीटर 150 मिली
छुट्टी के दिन मैरी सुबह 9 बजे उठती है और दोपहर 2 बजे भोजन करती है। उसकी घड़ी में सुइयों द्वारा उपरोक्त दोनों समय पर बनाये गए क्रमश: कोण निम्नलिखित में से कौन-से है?
A. न्यून कोण, समकोण
B. समकोण, ऋजु (सरल) कोण
C. अधिक कोण, समकोण
D. समकोण, न्यून कोण
रेखा कागज मोड़कर घन बनाना सीखती है। वह 10 सेमी भुजा वाले 12 घन बनाती है। अब उसे सभी घनों को रखने के लिए एक बड़ा डिब्बा चाहिए। इस बड़े डिब्बे का आयतन कितना होना चाहिए जिससे सभी छोटे घन उसमे बिना खाली जगह छोड़े पूरी तरह रखा जा सके?
A. 7200 सेमी3
B. 10000 सेमी3
C. 12000 सेमी3
D. 14500 सेमी3
केरल सम्पर्क क्रांति ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 30 अक्टूबर 2021 को 13:10 बजे छूटती है और 1 नवम्बर 2021 को 3:20 बजे कोचुवेली पहुँचती है। यात्रा का कुल समय है?
A. 41 घंटे 20 मिनट
B. 39 घंटे 40 मिनट
C. 38 घंटे 10 मिनट
D. 36 घंटे 10 मिनट
निम्नलिखित संख्याओं में से सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्याओं का अंतर कितना है?
1010, 1101, 1001, 1011
A. 111
B. 110
C. 101
D. 100
निम्न मेें अगली संख्या ज्ञात कीजिए-
2, 1, \(1/2\), \(1/4\), _______
A. \(1/5\)
B. \(2/6\)
C. \(1/8\)
D. \(1/16\)
फलों की मूल्य सूची नीचे दी गई है:
| फल | मूल्य प्रति किग्रा |
| सेब | 135 रुपये |
| केला | 60 रुपये |
| आम | 75 रुपये |
| संतरा | 50 रुपये |
| अमरुद | 45 रुपये |
निम्नलिखित में से कौन-सा सही नहीं है?
A. प्रति किग्रा केले और अमरुद का कुल मूल्य, आम के मूल्य से अधिक है।
B. प्रति किग्रा संतरे का मूल्य, आम के मूल्य का तीन चौथाई है।
C. प्रति किग्रा केले और आम का कुल मूल्य, सेब के मूल्य के बराबर है।
D. सेब, अमरुद से तीन गुना महँगा है।
24.4 × 5 – 90 ÷ 5 – 25.5 × 4 का मान क्या है?
A. 20
B. 12.5
C. 2
D. 18.8
99090, 90990, 90099 के योगफल में से क्या घटाया जाए कि परिणाम 250000 प्राप्त हो?
A. 28179
B. 280179
C. 30179
D. 301790
25 मिलियन को भारतीय संख्या पद्धति में लिखा जाता है-
A. 25 करोड़
B. 2 करोड़ 50 लाख
C. 25 लाख
D. 2 लाख 50 हजार
निम्नलिखित में से कौन-सा गणित में न्यून-उपलब्धि के प्रति योगदान देने वाला कारक नहीं हो सकता है?
A. सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि
B. शिक्षार्थी के बारे में शिक्षक की धारणाएँ
C. निर्देशीय भाषा
D. लैंगिक भेदभाव
एनसीईआरटी के अनुसार कक्षा 3 के विद्यार्थियों के लिए निम्नलिखित में से कौन-से अधिगम-प्रतिफल अपेक्षित नहीं हैं?
A. सिद्ध कीजिए कि \(1/3\), \(2/6\) के समान है।
B. क्रम A, D, G, _______ में अगले अक्षर को पहचानें।
C. यदि एक बस में 40 बच्चे बैठ सकते हैं तो 3 बसों में कितने बच्चे बैठ सकते हैं?
D. दर्शाइए कि 2 × 3, 3 × 2 के समान है।
विभाजन पर परिचयात्मक कक्षा में उपयोग करने के लिए किसी शिक्षक के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. ’10 को 2 से विभाजित करने’ का क्या अर्थ है?
B. यदि मैं 100 पुस्तकों को 3 लोगों में बाँटने की कोशिश करूँ, तो मेरे पास कितनी पुस्तकें रह जाएँगी?
C. यदि कोई व्यक्ति किसी कार्य को पूरा करने में 10 दिन लगाता है तो एक दिन में कितना कार्य पूरा होगा?
D. आपकी माँ के पास 9 पेंसिलें हैं। वह आपको, आपके भाई और आपकी बहन को बराबर – बराबर पेंसिलें देना चाहती हैं, तो आपको कितनी पेंसिलें मिलेंगी?
विद्यालयी स्तर पर गणित में शिक्षार्थी की विफलता का एक मुख्य कारण है कि हमारी आकलन प्रक्रिया:
A. रचनात्मक आकलन को योगात्मक आकलन से अधिक महत्व देती है।
B. वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की तुलना में अधिक व्यक्तिनिष्ठ प्रश्नों को सम्मिलित करती है।
C. बच्चे के चिंतन के गणितीकरण एवं क्षमताओं की तुलना में कार्यविधिक ज्ञान एवं तथ्यों पर बल देती है।
D. पुन: स्मरण पर आधारित प्रश्नों की तुलना में समस्या-समाधान पर बल देती है।
श्री राजू अपने कक्षा 3 के छात्रों में ‘संख्यात्मक समझ़’ विकसित करना चाहते हैं। इसके लिए निम्नालिखित में से कौन-सा क्रियाकलाप सबसे अधिक सहायक सिद्ध होगा?
A. कंचों से भरी एक बरनी लेकर छात्रों से अनुमान लगाने को कहें कि उसमें कितने कंचे हैं।
B. छात्रों से एक-एक सीढ़ी गिनते हुए चढ़ने को कहें।
C. विद्यालय में कक्षाओं की संख्या के आधार पर छात्रों से पूरे विद्यालय में छात्रों की संख्या का अनुमान लगाने को कहें।
D. छात्रों को बिल्डिंग ब्लॉक देकर सैकड़ा, दहाई और इकाई के रूप में एक संख्या बनाने को कहें।
निम्नलिखित में से कौन-सा अभ्यास सर्वाधिक उपयुक्त तरह से दिखाता है कि आपके छात्रों ने ‘अज्ञात राशियों का अनुमान लगाने’ का कौशल विकसित कर लिया है?
A. मनोगत दो संख्याओं को जोड़ें और सन्निकट उत्तर दें।
B. इंच टेप का उपयोग करते हुए एक मेज़ की लंबाई को नापें।
C. पृथ्वी और सूर्य के बीच सन्निकट दूरी का अनुमान लगाएं।
D. आपकी कॉलनी के बच्चों की लगभग संख्या बताएं।
निम्नलिखित में कौन-सी एक गणितीय प्रक्रिया नहीं है?
A. इष्टतमीकरण (ऑप्टीमाइज़ेशन)
B. रट कर याद करना
C. दृश्यीकरण
D. तुलना करना
श्री जावेद गुणजों की अवधारणा कक्षा में आरंभ कर रहे हैं। उन्होंने तीन शिक्षण गतिविधियों की योजना बनाई है:
I. श्यामपट्ट पर 2 के गुणज लिखिए और उन्हें वास्तविक जीवन के उदाहरण से जोड़िए।
II. स्पष्ट करें कि किसी संख्या/अंक की संप्लाव गिनती (स्किप काउँटिंग) से गुणज बनते हैं।
III. 2 रुपये के अनेक सिक्के लें और 1 सिक्के, 2 सिक्कों, 3 सिक्कों आदि के ढेर बनाएँ।
अवधारणा को अच्छी तरह से स्पष्ट करने के लिए इन गतिविधियों को सर्वाधिक उपयुक्त क्रम में व्यवस्थित करने में उनकी सहायता करें।
A. I, II, III
B. III, I, II
C. II, I, III
D. III, II, I
क्षेत्रफल की अवधारणा को पढ़ाने से पहले निम्नलिखित में से कौन-सी प्रारंभिक गतिविधि सबसे उपयुक्त है?
A. छात्रों से द्वि-विमीय आकारों को अध्यारोपित करने और मापों की तुलना करने के लिए कहना।
B. छात्रों से विभिन्न आकारों का परिमाप ज्ञात करने के लिए कहना।
C. छात्रों को द्वि-विमीय आकार को छोटे समान टुकड़ों में विभाजित करने के लिए कहना।
D. छात्रों को द्वि-विमीय आकार में इकाई वर्गों की संख्या गिनने के लिए कहना।
”दो पूर्ण संख्याओं का योग एक पूर्णांक पूर्ण संख्या है।” पूर्ण संख्याओं का यह गुणधर्म __________ कहलाता है।
A. संवरक गुणधर्म
B. वितरण गुणधर्म
C. क्रमविनिमेय गुणधर्म
D. साहचर्य गुणधर्म
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार:
A. गणित शिक्षण का संकीर्ण उद्देश्य संख्याएँ एवं संख्या अवधारणा सिखाना और उच्चतर उद्देश्य मापन सिखाना है।
B. गणित शिक्षण का संकीर्ण उद्देश्य सटीक गणना करना सिखाना है और उच्चतर उद्देश्य कलन पढ़ाना है
C. गणित शिक्षण का संकीर्ण उद्देश्य संख्या-संबंधी कौशल विकसित करना और उच्चतर उद्देश्य समस्या-समाधान का कौशल विकसित करना है।
D. गणित शिक्षण का संकीर्ण उद्देश्य गणितीय भाषा को विकसित करना और उच्चतर उद्देश्य शाब्दिक प्रश्न (शब्द-समस्या) हल करना है।
गणित कक्षा में _________ पर बल होना चाहिए।
A. केवल गणितीय विषय-वस्तु
B. गणितीय प्रक्रियाएँ एवं तर्क
C. गणितीय समस्याएँ हल करने
D. मानक गणितीय कलन-विधियों एवं प्रक्रियाओं
एक कक्षा में अधिकांश छात्र कहते हैं कि 360 + 55 होता है,
\({array}{r}360 \\+55 \\ 3115 \\\{array}\)
इस भ्रांति को दूर करने के लिए कौन-सी अवधारणा को दोहराना सबसे उपयुक्त होगा?
A. जोड़ने के समय पुनर्समूहीकरण
B. सीधी गिनती
C. 3-अंक की संख्याओं का जोड़/योग
D. एकैकी संगति
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
A. गणित एक ऐसा विषय है जो अधिकांश अमूर्त अवधारणाओं से बना है।
B. गणितीय प्रश्नों के हल पर पहुँचने की सिर्फ एक सही विधि होती है।
C. जो लोग पढ़ या लिख नहीं सकते हैं उन्हें भी गणितीय ज्ञान होता है।
D. गणित की अधिकांश उपशाखाओं में अंतः संबंध होता है।
निम्नालिखित में से किसका नाम ज्यामितीय विकास के एक मॉडल से संबंधित है जो बच्चों के ज्यामतीय तर्क के स्तरों का वर्णन करता है?
A. जीन पियाजे
B. माइकल कॉल
C. वैन हीले
D. बी. एफ. स्किनर
लखनऊ रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच की दूरी 504 किलोमीटर है। कोई रेलगाड़ी इस दूरी को 7 घंटे में तय करती है। इस रेलगाड़ी की मीटर प्रति सेकंड में औसत चाल क्या है?
A. 72
B. 40
C. 36
D. 20
कोई बच्च्ची X पर है और वह अपनी सहेली जो Y पर स्थित है, के साथ खेलना चाहती है। इसके लिए पहले वह O पर पहुँचती है जो X के ठीक दक्षिण में 40 m की दूरी पर है। इसके पश्चात वह ठीक पूर्व दिशा में 30 m दूरी तय करके O से Y पर पहुँचती है। Y से X की दूरी और Y के सापेक्ष X की दिशा क्रमश: क्या हैं?
A. 50 m; उत्तर-पश्चिम
B. 50 m; उत्तर-पूर्व
C. 70 m; उत्तर-पूर्व
D. 70 m; उत्तर-पश्चिम
स्लॉथ के बारे में नीचे दिए गए कथनों में से कही कथन को चुनिए:
A. स्लॉथ लगभग 40 वर्ष तक जीते हैं और अपने जीवन काल में 50 पेड़ों के आसपास ही घूमते हैं
B. स्लॉथ लगभग 40 साल तक जीवित रहते हैं और उस समय में वे लगभग 8 पेड़ों के आसपास ही घूमते हैं
C. स्लॉथ लगभग 40 वर्ष तक जीते हैं और अपने जीवन काल में 8 वृक्षों पर घूमने की तकलीफ़ उठाते हैं
D. स्लॉथ लगभग 8 साल तक जीवित रहते हैं और उस समय में वे लगभग 40 पेड़ों के आसपास ही घूमते हैं।
जंगलों के ज़्यादा कटने से निम्न में से क्या स्थितियाँ सम्भावित हैं?
A. आस-पास की जगह ज़्यादा ठंडी होगी।
B. वर्षा जल का रिसाव कम होगा।
C. बहता वर्षा जल मृदा को बहा ले जाएगा।
D. भौम जल का स्तर बढ़ जाएगा।
सही विकल्प का चुनाव कीजए:
A. A और B
B. C और D
C. A, B, C, और D
D. B और C
कक्षा V की पाठ्य-पुस्तक में छपे गोलकोण्डा किले के मानचित्र में 1 cm ज़मीन पर 110 m की दूरी को दर्शाता है। इस मानचित्र में फ़तेह दरवाजे से पटनचेरू दरवाजे की दूरी 15.4 cm है। ज़मीन पर इन दोनों दरवाजों के बीच की कम से कम दूरी होगी।
A. 16.94 km
B. 15.40 km
C. 1.694 km
D. 1.540 km
मिज़ोरम के निकटवर्ती प्रतिवेशी तीन राज्य हैं:
A. असम, बिहार, छत्तीसगढ़
B. बिहार, छत्तीसगढ़, असम
C. पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम
D. त्रिपुरा, असम, मणिपुर
भारत के किस राज्य/संघ शासित प्रदेश में पहाड़ों पर जंगलों के निवासियों की ग्राम-सभा (पंचायत) एक विशेष सभा में लॉटरी निकालकर यह निश्चित करती है कि किस परिवार को उस साल खेती की कितनी ज़मीन मिलेगी?
A. लद्दाख
B. मिज़ोरम
C. अरुणाचल प्रदेश
D. झारखण्ड
माऊण्ट एवरेस्ट नीचे दिए गए किस देश का भाग है?
A. तिब्बत
B. नेपाल
C. भारत
D. चीन
नीचे दिए गए विकल्पों में उस परिवर्तन को पहचानें जिसे उत्क्रमित किया जा सकता है।
A. प्लास्टर ऑफ़ पेरिस के परत बनाना
B. मोम का घोल बनाना
C. दूध से पनीर बनाना
D. गाय के गोबर से बायोगैस का बनना
वृक्षों/पौधों की जड़ों में पाए जाने वाले नीचे दिए कुछ विशिष्ट लक्षणों पर विचार कीजिए-
A. वृक्ष की लटकती शाखा जैसी दिखाई देने वाली वास्तव में उसकी शाखा नहीं जड़ें होती हैं।
B. जड़ों की लम्बाई वृक्ष की ऊँचाई की लगभग 30 गुनी होना।
C. जड़ों द्वारा वृक्ष को मजबूत खम्भों की भाँति सहारा देना।
D. जड़ों द्वारा खाद्य सामग्री का भण्डारण करना।
E. लटकती जड़ों का बढ़ते-बढ़ते ज़मीन के अन्दर चले जाना।
बरगद के वृक्षों की जड़ों में पाए जाने वाले लक्षण कौन-कौन से हैं?
A. A, C और E
B. A, B, C और E
C. A, C और D
D. A, B और E
किसी विद्यार्थी द्वारा नीचे दिए गए कथन पर विचार कीजिए-
“मैै जिस जगह से आयी हूँ वह एक पहाड़ी इलाका है। हमारे यहाँ बहुत बारिश होती है और बर्फ़ भी पड़ती है। जब ठंड अधिक होती है, तो हमें धूप में बैठना अच्छा लगता है। हमारे घर पत्थर तथा लकड़ी से बनते हैं।”
यह छात्रा कहाँ से आयी है?
A. तिनसुखिया (असम)
B. चेन्नई (तमिलनाडु)
C. मनाली (हिमाचल प्रदेश)
D. उदयपुर (राजस्थान)
आपकी सहेली कमज़ोर दाँत और अस्थियों के कारण अस्वस्थ रहती है। उसके सही होने के लिए निम्न में से कौन-सा विकल्प सर्वोत्तम है?
A. चावल, नींबू, आँवला, गुड़
B. घी, दाल, रोटी, चावल
C. दूध, सब्ज़ियाँ, पालक, फल
D. तेल, अण्डा, चावल, रोटी
मधुमक्खी के छत्तों के विषय में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए-
A. प्रत्येक छत्ते में बहुत-सी रानी मक्खियाँ होती हैं जो अण्डे देती हैं।
B. प्रत्येक छत्ते में कुछ ही नर मक्खियाँ होती हैं।
C. छत्ते में बहुत सारी काम करने वाली मक्खियाँ भी होती हैं जो शहद के लिए फलों का रस एकत्र करती हैं।
D. यदि काम करने वाली मक्खियाँ न हों, तो छत्ता और शहद नहीं बन सकते।
E. नर मक्खी छत्ते के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि ये रस वाले फलों को खोजने में सहायता करते हैं।
इनमें से सही कथन हैं-
A. A, C और E
B. A, B, C और D
C. B, C, D और E
D. B, C और D
नीचे दी गयी उस विशेषता को चुनिए जो नीचे दिए सभी जानवरों में पायी जाती है-
कछुआ, अजगर, बाज़, छिपकली, मधुमक्खी
A. शरीर का शल्कों से ढका होना
B. भूमि पर तथा जल (दोनों) में रह सकना
C. अण्डे देना
D. जहरीला होना
सही विकल्प का चयन कीजिए-
A. A और B
B. B और C
C. केवल C
D. C और D
केंचुओं के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए।
A. ये ज़मीन में छेद बनाते रहते हैं जिससे ज़मीन पोली हो जाती है।
B. ये मृत पत्तियों और पौधों को खाते हैं और इनके मल से मृदा उपजाऊ बनती है।
C. ये अपशिष्टों को कम्पोस्ट में परिवर्तित कर देते हैं।
D. ये जिस कम्पोस्ट को बनाते हैं वह फ़ैक्टरी में बने उर्वरकों से महँगी होती है।
E. रसायनों (पीड़क नाशियों) का छिड़काव केंचुओं को प्रभावित नहीं करता।
इनमें से सही कथन हैं:
A. A, C, और E
B. A, B, और D
C. A, B, और C
D. A. B, D, और E
प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन की बाल केन्द्रित प्रकृति किसके कारण है?
A. गतिविधि आधारित शिक्षा
B. रटना सीखना
C. पाठ्य-पुस्तक आधारित शिक्षा
D. सीखने के लिए स्कूल, घर और समुदाय की भागीदारी
सही विकल्प का चुनाव कीजए-
A. केवल A और B
B. केवल A और C
C. A, B और C
D. केवल A और D
प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन का उद्देश्य है-
A. बच्चों को अपने स्वयं के सीखने पर प्रतिबिंबित करने के लिए प्रोत्साहित करना।
B. बच्चों को पर्यावरणीय समस्याओं को हल करने में सक्षम बनाना।
C. बच्चों को नए ज्ञान का सृजन करने के लिए संलग्न करना।
D. बच्चों को ज्ञान के एक निश्चित निकाय के प्राप्तिकर्ता के रूप में व्यवहार करना।
A. A, B और C
B. A, C और D
C. B, C और D
D. केवल C और D
प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. पर्यावरण अध्ययन विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण शिक्षा की अवधारणाओं और मुद्दों को एकीकृत करता है।
B. रचनात्मकता विकसित करने के लिए केवल एक शिक्षण-अधिगम पद्धति का उपयोग करता है।
C. ई.वी.एस. पाठ्य-पुस्तकें ही इसके सीखने के लिए एकमात्र संसाधन हैं।
D. यह शिक्षण आधारित है।
______________ प्राथमिक स्तर पर ई.वी.एस सीखने के लिए चुनौती है।
A. रटना सीखना
B. सम्मित आधारित सीखने का स्तर
C. अवधारणाओं का विवरण
D. बच्चों को अपने लिए ज्ञान का निर्माण करने का अवसर देना
बच्चों के लिए ई.वी.एस कक्षा में अधिकतम क्या होना चाहिए?
A. वाद-विवाद का प्रावधान
B. अनुभवात्मक अधिगम
C. कहानियाँ
D. तथ्य और सूचनाएँ
सही विकल्प का चुनाव कीजिए-
A. A और B
B. B और C
C. A, B और C
D. B, C और D
निम्नलिखित में से कौन सा प्राथमिक स्तर पर ई.वी.एस. के पाठ्यक्रम में उपविषय है?
A. परिवार और मित्र
B. आश्रय
C. पौधे
D. यात्रा
ई.वी.एस. की सार्थक सीख दी जा सकती है-
A. ई.वी.एस. सामग्री को विषयगत रूप से आयोजित करके
B. वास्तविक संवाद और वृतांत के द्वारा
C. प्रयोग के द्वारा
D. विद्यार्थियों द्वारा दिए गए उत्तरों के मौखिक मूल्याँकन द्वारा
सही विकल्प का चयन कीजिए-
A. A, B और D
B. केवल C और D
C. B, C और D
D. A, B और C
ई.वी.एस. के संबंध में प्रासंगिकता का अर्थ _____________ है।
A. ई.वी.एस. को सरल से जटिल तक सीखना
B. ई.वी.एस. को ज्ञात से अज्ञात तक सीखना
C. उदाहरणों के माध्यम से ई.वी.एस. सीखना
D. ई.वी.एस. सामग्री को वास्तविक जीवन स्थितियों और विद्यार्थियों के तत्काल वातावरण से जोड़कर सीखना
“भोजन” विषय के मुद्दे विद्यार्थियों के लिए सार्थक और प्रामाणिक हो सकते हैं, यदि-
A. मुद्दों के इर्द-गिर्द समूह-कार्य और चर्चाएँ आयोजित की जाती हैं।
B. प्रश्नोत्तरी आयोजित की जाती हैं।
C. शिक्षकों द्वारा प्रदर्शन दिए जाते हैं।
D. पाठ्य-पुस्तकें संसाधन के रूप में शामिल हैं।
ईवीएस सीखने के लिए कौन सबसे अच्छा संसाधन हो सकता है?
A. क्षेत्र भ्रमण का आयोजन
B. स्कूल पुस्तकालय
C. ट्विटर
D. फेसबुक
जल विषय से संबंधित मुद्दों को प्रभावी ढंग से सीखा जा सकता है, यदि-
A. भूमिका निर्वहन आयोजित किए जाते हैं।
B. बच्चों के बीच वास्तविक संवाद को प्रोत्साहित किया जाता है।
C. संरचित क्षेत्र भ्रमण आयोजित किए जाते हैं।
D. बच्चों को निबंध लिखने के लिए कहा जाता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए-
A. A, B और C
B. C और D
C. केवल D
D. केवल C
ई.वी.एस. पाठ्य-पुस्तकों में ई.वी.एस. सीखने के लिए वास्तविक घटनाएँ होती हैं, क्योंकि-
A. वे सीखने के समृद्ध स्रोत हैं।
B. वे बच्चों के लिए प्रासंगिक वातावरण प्रदान करते हैं।
C. वे पहले की परिचित घटनाओं को फिर से देखने का अवसर प्रदान करते हैं।
D. शिक्षक आसानी से ई.वी.एस. के विषयों के आस-पास शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया का संचालन कर सकते हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल D
B. केवल B
C. केवल C
D. A, B और C
सीखने में सुधार पर आकलन का बिन्दु है-
A. सीखने के लिए आकलन
B. सीखने का आकलन
C. सीखने के रूप में आकलन
D. औपचारिक स्थितियों से संबंधित आकलन
ईवीएस में सहपाठी-आकलन है-
A. सीखने के रूप में आकलन
B. सीखने के बारे में आकलन
C. सीखने के परिणामों का आकलन
D. सीखने का आकलन
A. केवल A
B. केवल C
C. केवल A और C
D. A, C और D
एक ई.वी.एस. शिक्षक, एक आकलन उपकरण का उपयोग करता है जो न केवल सबसे अच्छा बल्कि एक समय में बच्चे के सभी प्रकार के कार्य या गतिविधियों को एकत्र करता है। शिक्षक उपयोग कर रहा है-
A. रूब्रिक
B. पोर्टफोलियो
C. उपाख्यानात्मक रिकॉर्ड
D. प्रेक्षण पत्रक