CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part52

निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धान्त बताता है कि विकास एक प्रतिरूप का पालन करता है जो सिर और ऊपरी शरीर के हिस्सों में शुरू होता है और फिर शरीर के बाकी हिस्सों में होता है?
A. मस्तकोधमुख सिद्धांत
B. समीपदूराभिमुखी सिद्धांत
C. पदानुक्रमित एकीकरण का सिद्धांत
D. प्रणालियों की स्वतंत्रता का सिद्धांत

अभिकथन (A) : कुछ संस्कृतियों में किशोर लड़कियो में मासिक धर्म की शुरुआत का जश्न मनाया जाता है, जबाकि अन्य संस्कृतियों में इसे गुप्त रखा जाता है।

कारण (R) : विभिन्न सांस्कृतिक संदर्भों में पलने वाले बच्चों के लिए बचपन के अनुभव भिन्न होते हैं।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R),  (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

_________ वंशानुगत और सामाजिक-सांस्कृतिक वातावरण के बीच निरंतर और जटिल अंतःक्रिया का परिणाम है।
A. केवल संज्ञानात्मक विकास
B. केवल सामाजिक विकास
C. दोनों संज्ञानात्मक तथा सामाजिक विकास
D. शारीरिक, संज्ञानात्मक तथा सामाजिक विकास

________ प्राथमिक सामाजीकरण की संस्था है, जबकि ________ द्वितीयक सामाजीकरण का कारक है।
A. परिवार, पड़ोस
B. परिवार, किताबें
C. स्कूल, धर्म
D. स्कूल, समकक्षी

जीन पियाजे के अनुसार शिक्षक के सबसे महत्त्वपूर्ण गुण क्या हैं?
A. अनम्यता और निरंकुशता
B. आधिकारिकता और कठोरता
C. प्रभुत्व और निर्देश
D. लचीलापन और गतिशीलता

संज्ञानात्मक विकास की किस अवस्था में एक बच्चा यह तर्क कर पाता है?

सभी टॉफी मीठी होती हैं।

यह कैंडी एक टॉफी है।

इसलिए यह कैंडी मीठी है।

A. संवेदी गामक अवस्था
B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
D. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था

किसने प्रस्तावित किया कि सांस्कृतिक उपकरण संज्ञानात्मक विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं?
A. लेव वायगोत्स्की
B. जीन पियाजे
C. बी. एफ. स्किनर
D. लॉरेंस कोहलबर्ग

लेव वायगोत्स्की के सिद्धान्त के अनुसार बच्चों के सीखने के लिए क्या महत्त्वपूर्ण है?
A. इनाम
B. सजा से बचाव
C. सामाजिक अंतः क्रिया
D. अनुबन्धन

एक प्रगतिशील कक्षा में-
A. बच्चों की भागीदारी न्यूनतम होती है।
B. बच्चे पाठ्यपुस्तक में दिए गए तथ्य को याद करते हैं।
C. बच्चे व्यक्तिगत और समूह दोनों में काम करते हैं।
D. बच्चों का मूल्यांकन पेपर-पेंसिल टेस्ट के ज़रिए ही किया जाता है।

अभिकथन (A) : गैर-अनुरूपतावादी जेंडर भूमिकाओं में पुरुषों और महिलाओं का चित्रण बच्चों को भूमिका लचीलेपन के लिए प्रोत्साहित करता है।

कारण (R) : जन्म के समय जेंडर का जैविक रूप से निर्धारण हो जाता है।

सही विकल्प का चयन कीजिये।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्नलिखित में से अपने अंतर्निहित सिद्धान्तों के साथ कोहलबर्ग की अवस्थाओं का सही सुमेलित युग्म कौन-सा है?
A. सामाजिक – अनुबंध अभिविन्यास – कानूनों और नियमों का लचीलापन
B. अच्छा लड़का-अच्छी लड़की अभिविन्यास – अधिकार के डर और सज़ा से बचने पर ध्यान
C. कानून और व्यवस्था अभिविन्यास – एहसानों का समान आदान-प्रदान
D. सामाजिक व्यवस्था बनाए रखना अभिविन्यास – विवेक के स्व-चुने हुए नैतिक सिद्धांत

हावर्ड गार्डनर के बहु बुद्धि सिद्धांत के अनुसार बुद्धि क्या है?
A. क्षमताओं का एक समूह जो किसी व्यक्ति को सीखने की ओर अग्रसर करता है।
B. अनुभव के परिणामस्वरूप व्यवहार में स्थायी परिवर्तन
C. उत्पादों के लिए नए/मूल उत्तर देने की किसी व्यक्ति की क्षमता
D. किसी विशिष्ट प्रश्न के लिए एकल प्रतिक्रिया उत्पन्न करने की क्षमता

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 में निम्नलिखित में से किसकी वकालत की गई है?

(i) शिक्षार्थियों का समग्र विकास

(ii) अनुभवात्मक शिक्षा

(iii) पाठ्यक्रम सामग्री में कटौती

(iv) बहुभाषावाद

A. (i) (ii)
B. (ii) (iv)
C. (i) (ii) (iii) (iv)
D. (i) (ii) (iv)

विश्लेषण को बढ़ावा देने वाले प्रश्न का उदाहरण कौन-सा है?
A. शिक्षा का अधिकार अधिनियम कब पारित किया गया था?
B. विज्ञापन देखकर आप महिलाओं और पुरुषों के मीडिया में चित्रण के बारे में क्या तर्कीकरण कर सकते हैं?
C. लेव वायगोत्स्की का जन्म कब हुआ था?
D. जीन पियाजे द्वारा प्रतिपादित संज्ञानात्मक विकास के चरणों के नाम लिखिए।

अधिगम के लिए आकलन में क्या शामिल है?

(i) शिक्षण-अधिगम से पहले, उसके दौरान व बाद में आकलन

(ii) स्व-आकलन

(iii) औपचारिक व अनौपचारिक पद्धतियों का प्रयोग

(iv) विद्यार्थियों व शैक्षणिक प्रक्रिया पर प्रतिपुष्टि 

A. (i) (iv)
B. (i) (ii) (iv)
C. (i) (iii) (iv)
D. (i) (ii) (iii) (iv)

समावेशी शिक्षा का सिद्धांत निम्न में से किसे बढ़ावा देता है?
A. विद्यार्थियों में अभाव देखने का दृष्टिकोण
B. विकलांगता का चिकित्सा मॉडल
C. व्यक्तिगत विभिन्नताओं का सम्मान
D. विद्यार्थियों का पृथक्करण

निम्नलिखित में से कौन-सा, किसी व्यक्ति के सामाजिक संचार कौशल और मित्र बनाने की क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करता है?
A. स्वलीनता
B. लेखन वैकल्य
C. प्रमस्तीकीय घात
D. गतिशील दिव्यांगता

निम्नलिखित में से कौन-सा लेखनवैकल्य वाले विद्यार्थी को शामिल करने में बाधा उत्पन्न करेगा?
A. मूल्याँकन के लिए लिखित कार्य अनिवार्य करना।
B. नोट्स बनाने और विचार साझा करने के लिए अतिरिक्त समय देना।
C. कक्षा के नोट्स की टाइप की हुई प्रतियाँ उपलब्ध करवाना।
D. कक्षा में ऑडियो रिकॉर्डर या लैपटॉप उपलब्ध करवाना।

उन विद्यार्थियों के सफल समावेशन के लिए जिन्हें श्रवण बाधिता है, एक शिक्षिका को क्या करना चाहिए?
A. सांकेतिक भाषा के प्रयोग को हतोत्साहित
B. व्यापक रूप से मौखिक स्पष्टीकरण का प्रयोग
C. व्याख्यान के ऑडियो टेप का प्रावधान
D. पर्याप्त गैर-मौखिक अभिव्यक्तियों का प्रयोग

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प दी गयी विशिष्ट अधिगम वरीयता वाले विद्यार्थियों के समावेशन हेतु यथोचित संयोजन रणनीति का सही युम्म है?
A. श्रवणात्मक : लिखित कार्य के आधार पर मूल्याँकन
B. दृश्यात्मक : मुख्य रूप से व्याख्यान के माध्यम से वितरित विषयवस्तु
C. गतिसंवेदी : निष्क्रिय सुनने की अपेक्षा करें
D. स्पर्शनीय : अधिगम के लिए ‘हाथों द्वारा करके’ अनुभव

निम्नलिखित कथन क्या दर्शाता है?

फल और सब्ज़ी बेचने वालों के बच्चे अपने साथियों की तुलना में संख्याओं का योग करना जल्दी सीखते हैं।

A. सीखना सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ में होता है।
B. सीखना स्कूल के बाहर नहीं हो सकता है।
C. पाठ्यचर्या असंदर्भित होनी चाहिए।
D. पाठ्यचर्या केन्द्रीकृत होनी चाहिए।

अभिकथन (A) : एक शिक्षिका को बच्चों को कक्षा की चर्चा में सक्रिय भागीदारी की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

कारण (R) : बच्चे ज्ञान का सृजन करने में सक्षम नहीं हैं और ग्राहयशील तरीके से सबसे बेहतर सीखते हैं।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

एक शिक्षिका को अपनी कक्षा में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक विविधता को किस प्रकार देखना चाहिए?
A. सीखने की प्रक्रिया में बाधा
B. विद्यार्थियों में कमी
C. अधिगम प्रक्रिया के लिए अप्रासंगिक
D. गुण जिन्हें बढ़ावा देना है

विद्यार्थी अर्थपूर्ण और प्रभावीशाली ढंग से सीखते हैं, अगर शिक्षिका शिक्षण-अधिगम के लिए ________ दृष्टिकोण का उपयोग करती है।
A. व्यवहारवादी
B. रचनात्मक
C. गैर-संदर्भित
D. यांत्रिक

निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति विद्यार्थियों के अधिगम और चिंतन को सुसाध्य करेगी?
A. ऐसी परिस्थितियाँ बनाना जहाँ विद्यार्थी निष्क्रिय श्रोता हों।
B. कक्षा की चर्चाओं में भागीदारी को हतोत्साहित करना।
C. विद्यार्थियों को अपने स्वयं के सीखने पर नियंत्रण रखने के लिए प्रतिबंधित करना।
D. विद्यार्थियों को व्यावहारिक गतिविधियाँ प्रदान करना।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part7

विद्यार्थियों में वैकल्पिक धारणाएँ –
A. उनके सामाजिक व सांस्कृतिक अनुभवों से बिल्कुल संबंधित नहीं हैं।
B. दिखाती हैं कि विद्यार्थियों में अर्थ बनाने की जन्मजात क्षमता होती है।
C. को अनदेखा कर उन्हें हतोत्साहित करना चाहिए।
D. शिक्षकों को कम बोद्धिक क्षमताओं वाले विद्यार्थियों की पहचान करने में मदद करती हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा कारक बच्चों में समस्या-समाधान में बाधा डालता है?
A. समस्याओं का दृश्य प्रतिनिधित्व
B. कार्यात्मक स्थिरता पर ध्यान
C. उपमाओं का प्रयोग
D. समस्या को भागो में तोड़ना

_________ अपनी सोच पर विचार करने, हमारी अधिगम की प्रक्रियाओं को स्व नियमित करने की क्षमता का एक प्रमुख घटक है।
A. ध्यान देने की प्रक्रियाएँ
B. प्रतिधारण की प्रक्रियाएँ
C. संज्ञान
D. अधिसंज्ञान

निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति बच्चों को सार्थक रूप से सीखने के लिए प्रेरित करने में सहायक नहीं होगी?
A. निपुणता उन्मुख लक्ष्यों को प्रोत्साहित करना
B. सहयोगी शिक्षण लोकाचार बनाना
C. सकारात्मक विद्यार्थी शिक्षक संबंधों को बढ़ावा देना
D. विद्यार्थियों में क्षमता को स्थायिक देखने के लिए प्रोत्साहित करना

परीक्षा की चिंता और असफलता का डर –
A. अधिगम पर कोई प्रभाव नहीं डालते हैं।
B. प्रभावी अधिगम को सुसाधित करते हैं।
C. अधिगम पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।
D. विद्यार्थियों को अधिगम के लिए आन्तरिक रूप से अभिप्रेरित करते हैं।

भिन्नों \(43/8\) और \({5}{{16}}\) का योग कितना है?
A. \(41/2\)
B. \(411/16\)
C. \(413/16\)
D. \(43/4\)

9222 में से कौन-सी न्यूनतम संख्या घटाई जानी चाहिए ताकि वह पूर्ण वर्ग बन जाए?
A. 2 
B. 5 
C. 6 
D. 7 

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 11 से विभाज्य नहीं है?
A. 222222
B. 333333
C. 10111013
D. 10011013

\(( {{{ – 5}}{{55}} {2}{{11}}} )\) का व्युत्क्रम क्या है?
A. \( – 1/2\)
B. -2
C. \(-1/11\)
D. -11

यदि A, B और C अंक हैं तथा 

A B

× 3

CAB

है, तो A और C के मान क्या हैं?

A. A = 2, C = 1 
B. A = 3, C = 1
C. A = 4, C = 1
D. A = 5, C = 1

यदि x का मान, y के मान से 25% अधिक है, तो y का मान, x के मान से कितना कम है?
A. 20%
B. 25%
C. 35%
D. 40%

2y4 – 15y2 + y + 15 व्यंजक 18y3 + 34y2 – 50y + 70 से कितना बड़ा है?
A. 2y4 – 18y3 + 49y2 + 51y – 85 
B. 2y4 – 18y3 – 49y2 + 51y – 55 
C. 16y4 – 49y2 + 51y – 85 
D. 16y3 – 49y2 + 15y – 55 

यदि 7x – 1 = 48 है, तब 2x3 + 3x का मान क्या है?
A. 707
B. 770
C. 777
D. 385

(x – y) और (3x + 5y) के  गुणनफल में x का गुणांक क्या है? 
A. 2y
B. -2y
C. 5y
D. -5y

15xy – 6x + 5y – 2 के गुणनखंड क्या हैं?
A. (5y – 2) और (5x + 1) 
B. (3x + 1) और (5y – 2)
C. (5x – 1) और (5y + 2) 
D. (3x – 1) और (5y + 2) 

किसी त्रिभुज ABC में, यदि  AB = 12 सेमी और BC = 15 सेमी है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. 3 सेमी < AC < 27 सेमी 
B. AC < 3 सेमी 
C. AC > 27 सेमी
D. AC = 27 सेमी

निम्नलिखित में से कौन-सी आकृतियों में से सममित रेखाओं की संख्या बराबर नहीं होती है?
A. समद्विबाहु त्रिभुज और पतंग 
B. समचतुर्भुज और आयत 
C. विषमबाहु त्रिभुज और समांतर चतुर्भुज 
D. पतंग और समचतुर्भुज 

एक त्रिभुज PQR की भुजा QP को बिंदु S तक बढ़ाया जाता है। यदि ∠RPS = 108° और ∠Q = 20° है, तो 3∠R + 2∠Q का मान किसके बराबर है?
A. 318° 
B. 304°
C. 264°
D. 128°

किसी रेखा AB पर O एक बिंदु है तथा OC और OD रेखा AB के एक ही ओर दो किरणें इस प्रकार हैं कि किरण OC, किरणों OA और OD के बीच में स्थित है। यदि ∠AOC = 3y, ∠COD = 30° और ∠BOD = 5y है, तो 4y + 10° का मान क्या है?
A. 70°
B. 75°
C. 85°
D. 90°

यदि F, V और E क्रमशः पंचभुजाकार आधार के प्रिज्म के फलकों, शीर्षों और किनारों की संख्याएँ हैं तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
A. F + E – V = 12 
B. V + E – F = 18 
C. 2V + F – E = 10 
D. 2V + 2F – E = 19 

किसी समचतुर्भुज का क्षेत्रफल 240 सेमीहै। यदि इसके एक विकर्ण की लंबाई 30 सेमी है, तब उस समचतुर्भुज का परिमाप कितना है?
A. 120 सेमी
B. 136 सेमी
C. 60 सेमी
D. 68 सेमी

किसी आयताकार खेत की लंबाई, उसकी चौड़ाई की तिगुनी है। यदि इस खेत का परिमाप 400 मीटर है, तो (2 × लंबाई  + 3 × चौड़ाई) का मान किसके बराबर है?
A. 550 मीटर
B. 450 मीटर
C. 500 मीटर
D. 650 मीटर

8 सेमी भुजा वाले एक घन में से 4 सेमी भुजा वाले छोटे घन काटे जाते हैं। सभी छोटे घनों का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल और प्रारंभिक घन का पृष्ठीय क्षेत्रफल का अंतर है?
A. कोई अंतर नहीं है.
B. 384 सेमी2
C. 382 सेमी2
D. 372 सेमी2

प्रेक्षणों 15, 21, 6, 18, 25, 13, 20, 9, 12 और 8 के माध्य और माध्यिका का योग कितना है? 
A. 27.4
B. 28.7
C. 26.4
D. 29.7 

शब्द M A T H E M A T I C S के अक्षरों को कागज़ की पर्चियों पर लिखकर एक थैले में रख दिया जाता है। यदि इस थैले में से, बिना देखे एक पर्ची निकाली जाती है, तब एक व्यंजन और एक अक्षर M प्राप्त करने की प्रायिकताओं का अंतर क्या है?
A. \(5 11 \)
B. \(2 9 \)
C. \(4 11 \)
D. \(4 9 \)

“गणित में आकलन की तकनीकें एक महत्वपूर्ण घटक/कारक हैं जोकि छात्रों में गणित की चिंता में योगदान करती हैं।” निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से दिए गए कथन का सही कारण है/हैं? 

a) गणित में आकलन केवल यह जाँचने के लिए किया जाता है की छात्र को उत्तर ज्ञात है या नहीं

b) गणित में आकलन छात्र की सही कार्यविधियों के उपयोग से एकमात्र उत्तर तक पहुँचने की क्षमता को जाँचने के लिए अभिकल्पित किया गया है।

c) गणित में आकलन की तकनीकें अधिगम की प्रक्रिया पर बल देती हैं, अतः प्रश्नों को करने के बहुत से तरीकों पर चर्चा का अवसर प्रदान करती हैं।

d) आकलन संकल्पना अधिगम के बजाय तथ्यों और सूत्रों के कंठस्थ होने की जाँच पर केन्द्रित है

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (b) और (c) 
B. केवल (c) 
C. (a), (c) और (d) 
D. (a), (b) और (d) 

निम्नलिखित में से कौन-सा परिशुद्ध गणितीय कथन का सबसे उपयुक्त उदाहरण है?
A. ऊँचाई, किसी त्रिभुज के केवल शीर्षतम बिंदु से उसके आधार तक की लंबवत रेखा है
B. दो संख्याओं के लघुतम समापवर्त्य (LCM) की गणना संख्याओं को गुणा करके की जा सकती है
C. यदि दो कोण ज्ञात हों तो समरूप त्रिभुज बनाए जा सकते हैं
D. एक वर्ग सममितीय होता है लेकिन एक पंचभुज सममितीय नहीं होता है

एक अध्यापिका छात्रों को कुछ वृत्त खींचने तथा उनकी त्रिज्या और व्यास मापने के लिए कहती हैं। इसके पश्चात वह छात्रों को प्रत्येक वृत्त की त्रिज्या और व्यास के बीच के संबंध को ज्ञात करने तथा उनके परिणामों का निष्कर्ष निकालने के लिए कहती हैं। यह विधि उदाहरण है: 
A. विश्लेषणात्मक उपागम का 
B. स्वयंसिद्ध उपागम का 
C. निगमनात्मक उपागम का 
D. आगमनात्मक उपागम का 

आपके चार छात्रों ने प्रायिकता की अवधारणा का अध्ययन करने के बाद निम्नलिखित कथन बनाए

हालांकि कोई भी कथन पूरी तरह से सही नहीं है, लेकिन सबसे अधिक वैचारिक (संकल्पनात्मक) स्पष्टता कौन दिखा रहा है?

A. मुझे नहीं पता कि कल बारिश होगी या नहीं। अतः वर्षा की प्रायिकता 0 है।
B. मुझे यकीन है कि मेरी टीम कल का मैच जीतेगी। अतः यहाँ प्रायिकता प्रासंगिक नहीं है।
C. क्योंकि पेट्रोल की कीमतें पिछले एक साल से बढ़ रही हैं, इसलिए इनके और बढ़ाने की प्रायिकता 100% है
D. मुझे नहीं पता कि कल परीक्षा में मुझे कितने अंक मिलेंगे। इसलिए मेरी परीक्षा पास करने की प्रायिकता 50% है।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part56

सुश्री समीना भिन्नों की अवधारणा प्रस्तुत कर रही हैं। उन्होंने तीन अधिगम गतिविधियों की योजना बनाई है: 

II. श्यामपट्ट पर प्रतीकात्मक रूप से भिन्नों को निरुपित करना।

II. विभिन्न भिन्नों को आरेखों के साथ विविध तरीकों से निरुपित करना।

III. विभिन्न भिन्नों को मूर्त सामग्री के साथ निरूपित करने में छात्रों को संलग्न करना।

अवधारणा को अच्छी तरह से स्पष्ट करने के लिए इन क्रियाओं/गतिविधियों को सबसे उचित क्रम में व्यवस्थित करने में उनकी सहायता कीजिए

A. III, II, I 
B. III, I, II
C. II, I, III
D. I, II, III

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गणित और उसके शिक्षा-शास्त्र के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के दृष्टिकोण से मेल खाता है?
A. गणित चिंतन का एक तरीका है।
B. परिकलन सारे गणित का सार है
C. गणित में शिक्षार्थियों में आपस में प्रतिस्पर्धा उत्पन्न की जाए
D. गणित में नियमित परीक्षाएँ समस्या समाधान के कौशल के विकास की और अग्रसर करती हैं

एक छात्र ने व्यंजक (3x + 2x + 5 + 6) को 16x के रूप में सरलीकृत किया है।

एक अध्यापक के लिए इस भ्रान्ति को दूर करने के लिए सबसे उपयुक्त अगला चरण कौन सा है?

A. चर का अर्थ समझाएँ और यह भी कि यह एक स्थिरांक से कैसे भिन्न होता है
B. केवल “समान पद” जोड़े जा सकते हैं इस नियम को फिर से सिखाएं
C. दोनों व्यंजकों में x के भिन्न-भिन्न मान रखें और दिखाएँ कि वे समान नहीं हैं
D. छात्र की समझ में कोई समस्या नहीं है

सुश्री सुज़न अपनी कक्षा में एक शतरंज लाई। निम्नलिखित में से कौन-सा शतरंज का उपयोग करके पढ़ाए जाने के लिए सबसे कम उपयुक्त है? 
A. भिन्न 
B. क्षेत्रफल 
C. सर्वांगसमता 
D. प्रतिशतता 

जियोबोर्ड के उपयोग से निम्नलिखित में से कौन-सी अवधारणाएँ सिखाई जा सकती हैं? 
A. टेसिलेशन (चौपड़) और क्षेत्रफल 
B. आयतन और क्षेत्रफल 
C. क्षेत्रफल और परिमाप 
D. टेसिलेशन (चौपड़) और सममिति 

सुश्री शीना ने वृत्त के क्षेत्रफल की अवधारणा पढ़ाई। इस पर छात्रों का आकलन करने के लिए निम्नलिखित में से ‘प्रामाणिक कार्य’ का सबसे अच्छा उदाहरण कौन सा है?
A. एल लचीली धातु की तार का उपयोग करके अपनी बहन के लिए एक चूड़ी बनाएँ
B. आप किसी वृत्त को छोटे टुकड़ों में विभाजित करके उसका क्षेत्रफल कैसे ज्ञात करेंगे?
C. 20 से.मी. व्यास वाले एक वृत्त का क्षेत्रफल क्या होगा?
D. विद्यालय में वृत्ताकार मेज को पेंट करने के लिए सही मात्रा में पेंट खरीदें

निम्नलिखित में से कौन सा खरीफ की फसलों का युग्म है?
A. गेंहू, सरसों 
B. सरसों, धान 
C. धान, मक्का 
D. मक्का, मटर 

नीचे दी गई तालिका तीन मानवीय रोगों का मिलान उनके रोगकारक सूक्ष्मजीवों और प्रसार की क्रियाविधि से करती है। तालिका में कुछ प्रविष्टियाँ X, Y और Z के रूप में चिन्हित की गई है:

मानव रोग

सूक्ष्म जीव

प्रसार की क्रियाविधि

टाइफॉइड

जीवाणु

X

खसरा

Y  

वायु

डेंगू

Z

मच्छर

X, Y, Z को क्रमशः नीचे लिखे किन पदों से प्रतिस्थापित करने से तालिका सही तरीके से पूरी हो जाएगी?

A. जल, विषाणु, प्रोटोज़ोआ 
B. वायु, जीवाणु, विषाणु
C. जल, विषाणु, विषाणु
D. सीधा संपर्क, विषाणु, जीवाणु

नीचे लिखे कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A): तापमापी में पारे का उपयोग होता है

कारण (R1): पारा ऊष्मा का सुचालक होता है।

कारण (R2): गर्म किए जाने पर पारे का एकसमान रूप से प्रसार होता है।

A. R1 व R2 दोनों सही हैं और मिलकर A की सही व्याख्या करते हैं
B. R1, A की सही व्याख्या करता है
C. R2, A की सही व्याख्या करता है
D. R1 और R2 दोनों गलत हैं 

नीचे दिए गए कथनों को पढ़िए: 

1. सभी प्रोटोजोआ एक कोशिकीय होते हैं

2. सभी बैक्टीरिया एक कोशिकीय होते हैं।

3. सभी कवक एक कोशिकीय होते हैं।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही हैं?

A. केवल B 
B. A और B 
C. B और C 
D. A और C 

दो धात्विक गेंदों A व B की त्रिज्याएँ 3 ∶ 1 के अनुपात में है और उनके घनत्व 1 ∶ 3 के अनुपात में है। A और B के द्रव्यमानों का अनुपात क्या होगा?
A. 3 ∶ 1 
B. 1 ∶ 3 
C. 1 ∶ 1 
D. 9 ∶ 1 

पानी के एक नमूने का क्वथनांक 96° C पाया जाता है। निम्नलिखित में से कौन सा(से) निष्कर्ष इस अवलोकन की व्याख्या कर सकता/सकते है/हैं।

A. नमूने में कुछ अशुद्धियाँ उपस्थित हैं।

B. लिया गया नमूना समुद्री पानी का है।

C. जल को अधिक ऊँचाई पर उबाला जा रहा है।

A. A व B 
B. केवल B 
C. A, B व C 
D. केवल C 

ऐलुमिनियम का कौन सा गुणधर्म उसे फॉयल (पन्नी) बनाने के लिए उपयुक्त बनाता है, जिसका उपयोग खाद्य पदार्थों को लपेटने के लिए किया जाता है?  
A. यह ऊष्मा का सुचालक है। 
B. यह ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया नहीं करता है।  
C. यह बहुत आघातवर्धनीय है।  
D. यह लाभकारी मिश्रितधातु बनाता है। 

निम्नलिखित में से कौन सा नाइट्रोजन स्थिरीकरण की परिघटना का सही वर्णन है? 
A. अमोनिया का नाइट्राइट और नाइट्रेट में परिवर्तन
B. मृदा में उपस्थित नाइट्रेट का अपचयन होकर नाइट्रोजन गैस का मुक्त होना 
C. जटिल, मृत जैविक पदार्थ का अपघटित होकर अमोनिया में परिवर्तन 
D. वायुमंडलीय नाइट्रोजन का नाइट्रोजन के ऑक्साइड में परिवर्तन 

एक परिवार कार द्वारा सूरत से मुंबई तक यात्रा करता है। यात्रा के आरंभ में उनकी कार के पथमापी का पाठ्यांक 5812 km और यात्रा के अंत में 6092 km था। यदि इस यात्रा को पूरा करने में उन्हें 5 घंटे 20 मिनट का समय लगा, तब औसत चाल क्या थी?
A. 48.5 km/h 
B. 51 km/h
C. 52.5 km/h
D. 56 km/h 

दूधिया मैग्नीशियम लेना अतिअम्लता का एक प्रभावशाली उपचार है। इस अभिक्रिया में होने वाली रासायनिक अभिक्रिया उदाहरण है –
A. केवल द्वि-विस्थापन अभिक्रिया का 
B. केवल एकल विस्थापन अभिक्रिया का 
C. द्वि-विस्थापन और उदासीनीकरण अभिक्रिया दोनों का 
D. न तो द्वि-विस्थापन का न ही उदासीनीकरण अभिक्रिया का 

नीचे दिए गए कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए

अभिकथन (A): आभासी प्रतिबिंब परदे पर प्राप्त नहीं किए जा सकते हैं

कारण (R1): आभासी प्रतिबिंब उन बिंदुओं पर बनते हैं, जहाँ से प्रकाश की किरणें  मिलती हुई  प्रतीत होती हैं​ 

कारण (R2): आभासी प्रतिबिंब सदैव सीधे होते हैं

A. R1 और R2  दोनों सही हैं लेकिन R1, A की सही व्याख्या करता है।
B. R1 और R2  दोनों सही हैं लेकिन R2, A की सही व्याख्या करता है।
C. R1 सही है लेकिन R2 गलत है। 
D. Rसही है लेकिन R1 गलत है

किसी सरल लोलक का आवर्त काल क्या होगा, यदि उसकी लंबाई को चार गुना बढ़ा दिया जाता है?
A. चार गुना हो जाता है। 
B. दुगुना हो जाता है। 
C. आधा हो जाता है। 
D. कोई परिवर्तन नहीं होता है। 

निषेचन के बाद, युग्मनज मानव नर में विकसित होगा यदि 
A. अंडे में एक y गुणसूत्र होता है। 
B. शुक्राणु में एक y गुणसूत्र होता है। 
C. शुक्राणु में एक x गुणसूत्र होता है। 
D. अंडे में दो y गुणसूत्र होते है। 

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प हमारी माँसपेशियों के अवायवीय श्वसन का उत्पाद है?
A. जल 
B. ऐल्कोहॉल 
C. ग्लूकोस 
D. लैक्टिक अम्ल 

जंग लगने से लोहे की एक कील के भार पर क्या प्रभाव पड़ता है? 
A. यह बढ़ जाता है। 
B. यह घट जाता है।  
C. यह समान रहता है।  
D. परिस्थितियों के आधार पर बढ़ या घट सकता है।  

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part57

एक तत्व ‘X’ ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया करके एक ऑक्साइड बनाता है जिसका विलयन लाल लिटमस को नीला कर देता है। निम्नलिखित में से X क्या हो सकता है ?
A. सल्फर 
B. मैग्नीशियम 
C. कार्बन 
D. नाइट्रोजन 

निम्नलिखित में से जीवों का वह युग्म पहचानिए, जो द्वियंगी विखंडन द्वारा प्रजनन करता है।
A. हाइड्रा, कॉकरोच 
B. यीस्ट, अमीबा 
C. अमीबा, पेरामिशियम 
D. हायड्रा, यीस्ट 

निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

A- सभी भौतिक परिवर्तन उत्क्रमणीय होते हैं।

B- सभी रासायनिक परिवर्तन अनुत्क्रमणीय होते हैं

A. केवल A 
B. केवल B 
C. A व B दोनों 
D. न A और न B 

किसी सूची छिद्र (पिनहोल) कैमरा द्वारा निर्मित प्रतिबिंब वास्तविक होता है। इस तथ्य की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या प्रकाश के निम्नलिखित गुणधर्मों में से किसके द्वारा होती है?
A. प्रकाश एक सरल रेखा में गमन करता है
B. एक माध्यम से दूसरे माध्यम में गमन करने पर प्रकाश अपवर्तित हो जाता है
C. प्रकाश बहुत से रंगों से मिलकर बना है
D. प्रकाश, ऊर्जा का एक स्वरूप है

यदि किसी तार की लंबाई और उसका अनुप्रस्थ-काट क्षेत्रफल दोनों को दो गुना कर दिया जाता है, तो इसका विद्युत प्रतिरोध पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
A. प्रतिरोध चार गुना बढ़ जाएगा। 
B. प्रतिरोध चार गुना घट जाएगा। 
C. प्रतिरोध दो गुना हो जाएगा। 
D. प्रतिरोध अपरिवर्तित रहेगा। 

सुश्री उपासना छात्रों को यह समझना चाहती हैं कि हवा हमारे चारों ओर है। निम्नलिखित में से कौन सी गतिविधि इस पाठ उद्देश्य के साथ सबसे अधिक जुडी हुई है?

A. एक सुई का उपयोग करके हवा से भरे गुब्बारे की हवा निकालना
B. एक हवादार कमरे में माचिस की तीली जलाना 
C. पिछले तीन महीनों में हमारे आसपास की हवा की गुणवत्ता का विश्लेषण करना
D. वाष्पीकरण और संघनन की व्याख्या करते हुए एक अनुक्रम लेखाचित्र बनाना

आपके छात्र अभी-अभी कक्षा 8 में प्रवेश किए हैं। यदि एनसीईआरटी के अनुसार कक्षा 7 तक पढ़ाएं गए सिद्धांतों में छात्रों ने लगभग निपुणता हासिल कर ली है, तो निम्नलिखित में से क्या है जो संभवत रूप से वे नहीं कर वर्णन कर पाएंगे? 
A. बिजली से चलने वाली घंटी की कार्य-पद्धति। 
B. कम्पास की सुई पर विद्युत् धारा का प्रभाव। 
C. रासायनिक परिवर्तन प्रेरित करने में विद्युत धारा की भूमिका। 
D. थर्मस फ्लास्क में ऊष्मारोधी की भूमिका। 

सुश्री अंजलि छात्रों को ‘जल चक्र’ का परिचय देने के लिए, चाहती हैं कि छात्र पहले घर पर एक क्रिया करें और फिर अवधारणा और क्रिया के बीच संबंध को समझें

निम्नलिखित में से कौन सी क्रियाएं इस प्रयोजन के लिए सबसे उपयुक्त हैं? 

A. पानी से भरे बर्तनों को कुछ घंटों के लिए धूप में रख दें और फिर उन पर गौर करें
B. उबलते पानी से निकलती भाप को एक थाली पर बर्फ का डला रख कर इकठ्ठा करें
C. पानी को उबालना, ठंडा करने के बाद फिल्टर में उसे डालना, नियमित रूप से फिल्टर का पानी पीना और फिर पानी उबलना और फिर से फिल्टर भरना
D. सुबह नंगे पांव बगीचे में टहलना और ओस को पांव से महसूस करना

निम्नलिखित में से कौन एक खुले सिरे वाले प्रश्न का सबसे अच्छा वर्णन करता है? 
A. क्या आपको लगता है कि नीम के पेड़ की जड़ खाने योग्य होती है?
B. अंकुरित बीज के विशेषताएँ क्या होती हैं? 
C. एक ऐसे जीव का नाम बताइए जो माँसाहारी और शाकाहारी दोनों होता है
D. दिए गए खाद्य पदार्थों में से कौन सा जानवरों से प्राप्त होता है?

विभिन्न प्रकार की कोशिकाओं की अवधारणा को पढ़ाते समय श्री आश्विन चाहते हैं कि उनके छात्र ‘निगमनात्मक तर्क’ विकसित करें निम्नलिखित में से कौन सी गतिविधि इस उद्देश्य के लिए सबसे उपयुक्त है? 

A. छात्रों को सूक्ष्मदर्शी के नीचे विभिन्न पौधों और पशुओं की कोशिकाओं का निरीक्षण करने और प्रत्येक प्रकार की विशिष्ट विशेषताओं को प्राप्त करने के लिए कहना
B. छात्रों को पशुओं और पौधों की कोशिकाओं की विशेषताओं के बारे में समझना और फिर उन्हें किसी दी गयी कोशिका को पशु या पौधे की कोशिका के रूप में पहचानने के लिए कहना
C. छात्रों से पौधों की और पशुओं की कोशिकाओं की विशेषताओं में अंतर स्पष्ट करने के लिए कहना
D. विभिन्न प्रकार की पशु कोशिकाओं को सूक्ष्मदर्शी के नीचे दिखाना और छात्रों से पशु कोशिकाओं की विशेषताओं को सूचीबद्ध करने के लिए कहना

‘घूर्णन गति’ की अवधारणा का परिचय देने के लिए, निम्नलिखित में से कौन सा सबसे उपयुक्त निर्देशात्मक सहायक सामग्री होगा?
A. पंखे के ब्लेड 
B. दरवाज़े का मूठ 
C. रस्सी चरखी प्रणाली 
D. खिलौना गाड़ी 

निम्नलिखित में से कौन सा विषय सिमुलेशन सॉफ्टवेयर से सबसे अच्छी तरह सिखाया जा सकता है?
A. बोर्ड पर रखी विभिन्न गोटियों पर कैरम स्ट्राइकर के बल का प्रभाव
B. नायलॉन की रस्सी को दो विपरीत दिशाओं में असमान बल के प्रयोग से खींचने का प्रभाव
C. आवेशित गुब्बारे तथा आवेशित रिफिल को आपस में रगड़ने का प्रभाव
D. किसी पात्र के तल पर दाब में परिवर्तन जब पानी की मात्रा उसमें बदली जाती है

‘हुक Hook’ वह गतिविधि होती है जो विद्यार्थियों के वर्तमान ज्ञान का उपयोग करती है और रुचि पैदा करती है। ‘हृदय’ पर एक परिचयात्मक पाठ शुरू करते समय सुश्री सौम्या के लिए उपयोग करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी अच्छी ‘हुक Hook’ गतिविधि होगी?
A. छात्रों से आरेख को देखते हुए हृदय का विस्तार से चित्र बनाने के लिए कहें और बचपन में उनके द्वारा बनाए गए साधारण हृदय आरेख के साथ इसकी तुलना करें।
B. छात्रों से पूछें कि क्या वे पहले ह्रदय के बारे में जानने में अधिक रूचि लेंगे या पहले गुर्दे के बारे में जानना चाहेंगे
C. मॉनिटर पर ह्रदय गति के साथ एक चलचित्र दिखाएँ और पूछें कि एक सीधी रेखा क्या दिखाती है
D. छात्रों को मत देने के लिए कहें कि दिए गए चार अंगों में से कौन सा सबसे अधिक महत्वपूर्ण है और कुछ छात्रों से यह समझाने के लिए कहें कि ऐसा क्यों है

श्री. रेनिल ने अपने छात्रों से “एरोबिक और एनारोबिक श्वसन” विषय पर शोध करने और एक संक्षिप्त लेख तैयार करने के लिए कहा। यदि अपने पाठ में कहीं, वह इन जमा किए गए असाइनमेंट को “सीखते हुए मूल्यांकन” के रूप में उपयोग करना चाहते हैं, तो उनके लिए पूछने के लिए सबसे प्रासंगिक प्रश्न क्या होगा? 
A. अपने कैसे निर्णय लिया कि वायवीय और अवायवीय श्वसन के किन पहलुओं को आप अपने लेख में सम्मिलित करेंगे? 
B. वायवीय और अवायवीय श्वसन के बारे में अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए आप शोध के किन अन्य स्त्रोतों का उपयोग कर सकते हैं?
C. ऑक्सीजन की उपस्थिति या कमी विभिन्न जीवों में श्वसन की परिघटना को कैसे प्रभावित करती है?
D. अपने क्यों सोचते हैं कि वायवीय और अवायवीय श्वसन दोनों प्रकृति में महत्त्वपूर्ण हैं?

श्री महेश ने ‘दहन को प्रभावित करने वाले कारकों’ की अवधारणा सिखाई।

दहन को प्रभावित करने वाले कारकों की समझ पर छात्रों का आकलन करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा एक ‘प्रामाणिक कार्य’ का सबसे अच्छा उदाहरण है?

A. एक अलार्म प्रणाली तैयार करें जो किसी पदार्थ के प्रज्वलन तापमान तक गर्म होने से पहले बजने लगे
B. समझाएं कि पानी और वायु किस प्रकार दहन को प्रभावित करते हैं
C. अपने आस-पास प्रकृति में मौजूद उन पदार्थों की सूची बनाएं जो ज्वलनशील हैं
D. आसानी से उपलब्ध चीज़ों का प्रयोग करके अग्निशामक यंत्र तैयार करें

Leave a Comment

error: