CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part54

निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धान्त बताता है कि विकास एक प्रतिरूप का पालन करता है जो सिर और ऊपरी शरीर के हिस्सों में शुरू होता है और फिर शरीर के बाकी हिस्सों में होता है?
A. मस्तकोधमुख सिद्धांत
B. समीपदूराभिमुखी सिद्धांत
C. पदानुक्रमित एकीकरण का सिद्धांत
D. प्रणालियों की स्वतंत्रता का सिद्धांत

अभिकथन (A) : कुछ संस्कृतियों में किशोर लड़कियो में मासिक धर्म की शुरुआत का जश्न मनाया जाता है, जबाकि अन्य संस्कृतियों में इसे गुप्त रखा जाता है।

कारण (R) : विभिन्न सांस्कृतिक संदर्भों में पलने वाले बच्चों के लिए बचपन के अनुभव भिन्न होते हैं।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R),  (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

_________ वंशानुगत और सामाजिक-सांस्कृतिक वातावरण के बीच निरंतर और जटिल अंतःक्रिया का परिणाम है।
A. केवल संज्ञानात्मक विकास
B. केवल सामाजिक विकास
C. दोनों संज्ञानात्मक तथा सामाजिक विकास
D. शारीरिक, संज्ञानात्मक तथा सामाजिक विकास

________ प्राथमिक सामाजीकरण की संस्था है, जबकि ________ द्वितीयक सामाजीकरण का कारक है।
A. परिवार, पड़ोस
B. परिवार, किताबें
C. स्कूल, धर्म
D. स्कूल, समकक्षी

जीन पियाजे के अनुसार शिक्षक के सबसे महत्त्वपूर्ण गुण क्या हैं?
A. अनम्यता और निरंकुशता
B. आधिकारिकता और कठोरता
C. प्रभुत्व और निर्देश
D. लचीलापन और गतिशीलता

संज्ञानात्मक विकास की किस अवस्था में एक बच्चा यह तर्क कर पाता है?

सभी टॉफी मीठी होती हैं।

यह कैंडी एक टॉफी है।

इसलिए यह कैंडी मीठी है।

A. संवेदी गामक अवस्था
B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
D. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था

किसने प्रस्तावित किया कि सांस्कृतिक उपकरण संज्ञानात्मक विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं?
A. लेव वायगोत्स्की
B. जीन पियाजे
C. बी. एफ. स्किनर
D. लॉरेंस कोहलबर्ग

लेव वायगोत्स्की के सिद्धान्त के अनुसार बच्चों के सीखने के लिए क्या महत्त्वपूर्ण है?
A. इनाम
B. सजा से बचाव
C. सामाजिक अंतः क्रिया
D. अनुबन्धन

एक प्रगतिशील कक्षा में-
A. बच्चों की भागीदारी न्यूनतम होती है।
B. बच्चे पाठ्यपुस्तक में दिए गए तथ्य को याद करते हैं।
C. बच्चे व्यक्तिगत और समूह दोनों में काम करते हैं।
D. बच्चों का मूल्यांकन पेपर-पेंसिल टेस्ट के ज़रिए ही किया जाता है।

अभिकथन (A) : गैर-अनुरूपतावादी जेंडर भूमिकाओं में पुरुषों और महिलाओं का चित्रण बच्चों को भूमिका लचीलेपन के लिए प्रोत्साहित करता है।

कारण (R) : जन्म के समय जेंडर का जैविक रूप से निर्धारण हो जाता है।

सही विकल्प का चयन कीजिये।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्नलिखित में से अपने अंतर्निहित सिद्धान्तों के साथ कोहलबर्ग की अवस्थाओं का सही सुमेलित युग्म कौन-सा है?
A. सामाजिक – अनुबंध अभिविन्यास – कानूनों और नियमों का लचीलापन
B. अच्छा लड़का-अच्छी लड़की अभिविन्यास – अधिकार के डर और सज़ा से बचने पर ध्यान
C. कानून और व्यवस्था अभिविन्यास – एहसानों का समान आदान-प्रदान
D. सामाजिक व्यवस्था बनाए रखना अभिविन्यास – विवेक के स्व-चुने हुए नैतिक सिद्धांत

हावर्ड गार्डनर के बहु बुद्धि सिद्धांत के अनुसार बुद्धि क्या है?
A. क्षमताओं का एक समूह जो किसी व्यक्ति को सीखने की ओर अग्रसर करता है।
B. अनुभव के परिणामस्वरूप व्यवहार में स्थायी परिवर्तन
C. उत्पादों के लिए नए/मूल उत्तर देने की किसी व्यक्ति की क्षमता
D. किसी विशिष्ट प्रश्न के लिए एकल प्रतिक्रिया उत्पन्न करने की क्षमता

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 में निम्नलिखित में से किसकी वकालत की गई है?

(i) शिक्षार्थियों का समग्र विकास

(ii) अनुभवात्मक शिक्षा

(iii) पाठ्यक्रम सामग्री में कटौती

(iv) बहुभाषावाद

A. (i) (ii)
B. (ii) (iv)
C. (i) (ii) (iii) (iv)
D. (i) (ii) (iv)

विश्लेषण को बढ़ावा देने वाले प्रश्न का उदाहरण कौन-सा है?
A. शिक्षा का अधिकार अधिनियम कब पारित किया गया था?
B. विज्ञापन देखकर आप महिलाओं और पुरुषों के मीडिया में चित्रण के बारे में क्या तर्कीकरण कर सकते हैं?
C. लेव वायगोत्स्की का जन्म कब हुआ था?
D. जीन पियाजे द्वारा प्रतिपादित संज्ञानात्मक विकास के चरणों के नाम लिखिए।

अधिगम के लिए आकलन में क्या शामिल है?

(i) शिक्षण-अधिगम से पहले, उसके दौरान व बाद में आकलन

(ii) स्व-आकलन

(iii) औपचारिक व अनौपचारिक पद्धतियों का प्रयोग

(iv) विद्यार्थियों व शैक्षणिक प्रक्रिया पर प्रतिपुष्टि 

A. (i) (iv)
B. (i) (ii) (iv)
C. (i) (iii) (iv)
D. (i) (ii) (iii) (iv)

समावेशी शिक्षा का सिद्धांत निम्न में से किसे बढ़ावा देता है?
A. विद्यार्थियों में अभाव देखने का दृष्टिकोण
B. विकलांगता का चिकित्सा मॉडल
C. व्यक्तिगत विभिन्नताओं का सम्मान
D. विद्यार्थियों का पृथक्करण

निम्नलिखित में से कौन-सा, किसी व्यक्ति के सामाजिक संचार कौशल और मित्र बनाने की क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करता है?
A. स्वलीनता
B. लेखन वैकल्य
C. प्रमस्तीकीय घात
D. गतिशील दिव्यांगता

निम्नलिखित में से कौन-सा लेखनवैकल्य वाले विद्यार्थी को शामिल करने में बाधा उत्पन्न करेगा?
A. मूल्याँकन के लिए लिखित कार्य अनिवार्य करना।
B. नोट्स बनाने और विचार साझा करने के लिए अतिरिक्त समय देना।
C. कक्षा के नोट्स की टाइप की हुई प्रतियाँ उपलब्ध करवाना।
D. कक्षा में ऑडियो रिकॉर्डर या लैपटॉप उपलब्ध करवाना।

उन विद्यार्थियों के सफल समावेशन के लिए जिन्हें श्रवण बाधिता है, एक शिक्षिका को क्या करना चाहिए?
A. सांकेतिक भाषा के प्रयोग को हतोत्साहित
B. व्यापक रूप से मौखिक स्पष्टीकरण का प्रयोग
C. व्याख्यान के ऑडियो टेप का प्रावधान
D. पर्याप्त गैर-मौखिक अभिव्यक्तियों का प्रयोग

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प दी गयी विशिष्ट अधिगम वरीयता वाले विद्यार्थियों के समावेशन हेतु यथोचित संयोजन रणनीति का सही युम्म है?
A. श्रवणात्मक : लिखित कार्य के आधार पर मूल्याँकन
B. दृश्यात्मक : मुख्य रूप से व्याख्यान के माध्यम से वितरित विषयवस्तु
C. गतिसंवेदी : निष्क्रिय सुनने की अपेक्षा करें
D. स्पर्शनीय : अधिगम के लिए ‘हाथों द्वारा करके’ अनुभव

निम्नलिखित कथन क्या दर्शाता है?

फल और सब्ज़ी बेचने वालों के बच्चे अपने साथियों की तुलना में संख्याओं का योग करना जल्दी सीखते हैं।

A. सीखना सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ में होता है।
B. सीखना स्कूल के बाहर नहीं हो सकता है।
C. पाठ्यचर्या असंदर्भित होनी चाहिए।
D. पाठ्यचर्या केन्द्रीकृत होनी चाहिए।

अभिकथन (A) : एक शिक्षिका को बच्चों को कक्षा की चर्चा में सक्रिय भागीदारी की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

कारण (R) : बच्चे ज्ञान का सृजन करने में सक्षम नहीं हैं और ग्राहयशील तरीके से सबसे बेहतर सीखते हैं।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

एक शिक्षिका को अपनी कक्षा में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक विविधता को किस प्रकार देखना चाहिए?
A. सीखने की प्रक्रिया में बाधा
B. विद्यार्थियों में कमी
C. अधिगम प्रक्रिया के लिए अप्रासंगिक
D. गुण जिन्हें बढ़ावा देना है

विद्यार्थी अर्थपूर्ण और प्रभावीशाली ढंग से सीखते हैं, अगर शिक्षिका शिक्षण-अधिगम के लिए ________ दृष्टिकोण का उपयोग करती है।
A. व्यवहारवादी
B. रचनात्मक
C. गैर-संदर्भित
D. यांत्रिक

निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति विद्यार्थियों के अधिगम और चिंतन को सुसाध्य करेगी?
A. ऐसी परिस्थितियाँ बनाना जहाँ विद्यार्थी निष्क्रिय श्रोता हों।
B. कक्षा की चर्चाओं में भागीदारी को हतोत्साहित करना।
C. विद्यार्थियों को अपने स्वयं के सीखने पर नियंत्रण रखने के लिए प्रतिबंधित करना।
D. विद्यार्थियों को व्यावहारिक गतिविधियाँ प्रदान करना।

विद्यार्थियों में वैकल्पिक धारणाएँ –
A. उनके सामाजिक व सांस्कृतिक अनुभवों से बिल्कुल संबंधित नहीं हैं।
B. दिखाती हैं कि विद्यार्थियों में अर्थ बनाने की जन्मजात क्षमता होती है।
C. को अनदेखा कर उन्हें हतोत्साहित करना चाहिए।
D. शिक्षकों को कम बोद्धिक क्षमताओं वाले विद्यार्थियों की पहचान करने में मदद करती हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा कारक बच्चों में समस्या-समाधान में बाधा डालता है?
A. समस्याओं का दृश्य प्रतिनिधित्व
B. कार्यात्मक स्थिरता पर ध्यान
C. उपमाओं का प्रयोग
D. समस्या को भागो में तोड़ना

_________ अपनी सोच पर विचार करने, हमारी अधिगम की प्रक्रियाओं को स्व नियमित करने की क्षमता का एक प्रमुख घटक है।
A. ध्यान देने की प्रक्रियाएँ
B. प्रतिधारण की प्रक्रियाएँ
C. संज्ञान
D. अधिसंज्ञान

See also  CTET 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 2024-07-07 Shift1 part6

निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति बच्चों को सार्थक रूप से सीखने के लिए प्रेरित करने में सहायक नहीं होगी?
A. निपुणता उन्मुख लक्ष्यों को प्रोत्साहित करना
B. सहयोगी शिक्षण लोकाचार बनाना
C. सकारात्मक विद्यार्थी शिक्षक संबंधों को बढ़ावा देना
D. विद्यार्थियों में क्षमता को स्थायिक देखने के लिए प्रोत्साहित करना

परीक्षा की चिंता और असफलता का डर –
A. अधिगम पर कोई प्रभाव नहीं डालते हैं।
B. प्रभावी अधिगम को सुसाधित करते हैं।
C. अधिगम पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।
D. विद्यार्थियों को अधिगम के लिए आन्तरिक रूप से अभिप्रेरित करते हैं।

‘मैन्यू स्क्रिप्ट’ लैटिन भाषा से प्राप्त हुआ है, जिसमें ‘मेनू’ शब्द का अर्थ है –
A. मनुष्य
B. हाथ/हस्त
C. लेख
D. बुद्धि

निम्नलिखित कथनों a, b, c और d मेहरौली दिल्ली स्थित लौह स्तम्भ से सम्बन्धित हैं। सही विकल्प का चयन कीजिए –

a) यह लोहे से बना हुआ है।

b) इसकी ऊंचाई 7.8 मीटर है।

c) यह आज से करीब 1800 साल पहले बना था।

d) इसका वजन 3 टन से ज्यादा है।

A. a, b, c और d चारों सही हैं।
B. a और d सही हैं जबकि b और c गलत हैं।
C. a, b और d सही हैं जबकि c गलत है।
D. a, c और d सही हैं जबकि b गलत है।

वो विदेशी तीर्थयात्री जिसने हर्षवर्द्धन के दरबार में समय व्यतीत किया, वह था –
A. फाह्यान
B. श्वैन त्सांग (ह्वेन त्सांग)
C. आई चिंग
D. सुंग यूँ

महापाषाण क्या चिन्हित करने के लिए खड़े किए गए?
A. ज़मीन के आधिपत्य के लिए
B. उपलब्धियों को अंकित करने के लिए
C. परिवार में जन्म के लिए
D. कब्रगाहों (शमशान) के लिए

जीवन कष्टों और दुखों से भरा हुआ है और ऐसा हमारी इच्छा और लालसाओं (जो हमेशा पूरी नहीं हो सकती) के कारण होता है। उपरोक्त सिद्धांत किसने दिया है?
A. वर्धमान महावीर
B. ऋषभ देव
C. गौतम बुद्ध
D. शंकराचार्य

‘संघ’ के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. संघ में प्रवेश लेने वाले स्री-पुरुष अपने घरों में रह सकते थे।
B. उन्हें एक निश्चित समय में शहरों तथा गाँवों में जाकर भिक्षा माँगनी होती थी।
C. संघ में प्रवेश के लिए दासों को अपने स्वामियों की अनुमति नहीं लेनी होती थी।
D. संघ में प्रवेश के लिए एक स्त्री को अपने पति से अनुमति नहीं लेनी होती थी।

झूम खेती के संदर्भ में निम्नलिखित दो कथनों A और B पर विचार कीजिए तथा सही उत्तर का चयन कीजिए।

A : झूम किसानों को बसाने का अंग्रेजों का प्रयास बहुत सफल था।

B : पूर्वोत्तर भारत में झूम किसानों ने परंपरागत तरीकों पर जोर दिया।

A. A और B दोनों सत्य हैं।
B. A और B दोनों असत्य हैं।
C. A सत्य हैं लेकिन B असत्य है। 
D. A असत्य है लेकिन B सत्य है।

निम्न कथनों A एवं R को पढ़िए एवं सही विकल्प का चयन कीजिए –

A : रीड और मुनरों का तर्क था कि दक्षिण में बंदोबस्त सीधे किसानों के साथ ही करना चाहिए।

R : रीड और मुनरों को लगता था, उत्तर के विपरीत, दक्षिण में परंपरागत जमींदार नहीं थे।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

A. भोपाल की बेगमों ने अलीगढ़ में लड़कियों के लिए प्राथमिक स्कूल खोला।

B. पंडिता रमाबाई ने स्त्रिपुरुषतुलना नाम से एक किताब प्रकाशित की।

C. बेगम रुकैया सखावत हुसैन ने पटना में मुस्लिम लड़कियों के लिए स्कूल खोला।

सही विकल्प का चयन कीजिए –

A. A, B और C सही हैं।
B. केवल A और B सही हैं।
C. केवल A और C सही हैं।
D. केवल B और C सही हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा सती प्रथा के विपक्ष में तर्क है?
A. महिलाएँ प्रकृति में विश्वास योग्य नहीं होती हैं।
B. यदि आप महिलाओं को शिक्षित नहीं करते हैं, तब आप उन्हें कमतर कैसे मान सकते हैं।
C. महिलाएँ प्रकति में कम समझदार होती हैं।
D. बहुत सी महिलाएँ अपने पति की मृत्यु पर उनके साथ ही मरने की इच्छुक हो जाती हैं।

A और R कथनों पर विचार कीजिए।

अभिकथन (A): पूरी 19वीं शताब्दी में, अधिकतर शिक्षित महिलाओं की पढ़ाई घर पर ही हुई।

कारण (R): 19वीं शताब्दी में अधिकतर लोग सोचते थे कि महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों से दूर रहना चाहिए।

सही विकल्प का चयन कीजिए –

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

निम्न में से किस घटना का असम राज्य के साथ अत्यंत महत्वपूर्ण संबंध है?
A. मोपिला विद्रोह
B. ढक्कन उपद्रव
C. खिलाफत आंदोलन
D. स्वदेशी आंदोलन

दादाभाई नौरोजी की पुस्तक “पावर्टीं एण्ड अन-ब्रिटिश रूल इन इंडिया” का व्यापक विषय ________ के बारे में है।
A. ब्रिटिश भारत सरकार के अभिशासन और प्रशासन
B. औपनिवेशिक काल में मुख्यतः बुनकरों को दिए जाने वाले वेतन के भुगतान
C. भारतीय उपमहाद्वीप में ब्रिटिश शासन के आर्थिक प्रभाव
D. ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारियों को दिए जाने वाले वेतन और सुविधाओं

निम्नलिखित में से किस भाषा-समूह के लिए, गाँधीवादी श्री पोट्टी श्रीरामुलु ने अलग राज्य की माँग करते हुए अनशन किया, जिस पर उनकी मृत्यु हो गई।
A. तमिल
B. कन्नड़
C. तेलुगु
D. मलयालम

सही मिलान कीजिए –

A B
a. पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना i. परिक्रमण
b. सूर्य के चारों ओर एक स्थिर कक्षा में पृथ्वी का घूमना ii. विषुव
c. ग्लोब पर दिन व रात का विभाजन iii. घूर्णन
d. पृथ्वी पर बराबर रात और दिन होने का समय iv. प्रदीप्ति वृत्त

सही विकल्प का चुनाव कीजिए –

A. a – (i), b – (iii), c – (iv), d – (ii)
B. a – (iii), b – (i), c – (iv), d – (ii)
C. a – (i), b – (iii), c – (ii), d – (iv)
D. a – (iii), b – (i), c – (ii), d – (iv)

एक बच्चा समय क्षेत्रों का मानचित्र पढ़ते हुए सवाल पूछता है कि ‘मानचित्र पर +5, -5, +3, -3 आदि क्यों अंकित किए गए हैं?’ बच्चे के इस प्रश्न का उत्तर स्पष्ट करने के लिए शिक्षिका को कक्षा में चर्चा में निम्न में से क्या-क्या शामिल करना चाहिए?

(A) अन्तर्राष्ट्रीय समय क्षेत्र

(B) स्थान विशेष के देशांतर की ग्रीनिच से तुलनात्मक स्थिति

(C) स्थान विशेष के अक्षांश की ग्रीनिच से तुलनात्मक स्थिति

सही विकल्प का चयन कीजिए :

A. केवल (A) तथा (B)
B. केवल (B) तथा (C)
C. केवल (A) तथा (C)
D. केवल (A)

निम्नलिखित कथनों (A), (B) तथा (C) पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिए।

(A) कर्क रेखा व मकर रेखा के बीच के क्षेत्र को शीतोष्ण कटिबंध कहा जाता है।

(B) ताप कटिबंधों का वर्गीकरण देशांतरों के आधार पर किया जाता है।

(C) शीत कटिबंध में सूर्य की किरणें तिरछी पड़ती हैं तथा कम ताप देती हैं।

A. केवल (A) सही है।
B. केवल (B) सही है।
C. केवल (C) सही है।
D. दोनों (B) तथा (C) सही हैं।

एक शिक्षिका अपनी कक्षा में मानक समय की थीम पर चर्चा करना चाहती है। निम्न में से कौन-सा/कौन-से संप्रत्यय इस चर्चा हेतु सबसे अधिक उपयुक्त होगा/होंगे?

(A) स्थान विशेष का अक्षांश

(B) स्थान विशेष का देशांतर

(C) स्थानीय समय

(D) ग्रीनविच के साथ स्थान विशेष की तुलनात्मक स्थिति

सही विकल्प का चुनाव कीजिए।

A. (A), (B) तथा (C)
B. (B), (C) तथा (D)
C. (A), (C) तथा (D)
D. केवल (C)

निम्न में से विषम ज्ञात कीजिए:
A. सहंवनीय वर्षा
B. पर्वतीय वर्षा
C. चक्रवाती वर्षा
D. ज्वारीय वर्षा

पृथ्वी पर ऋतुएँ बदलने के संबंध में निम्न दो कथनों पर विचार कीजिए।

A. पृथ्वी का घूर्णन अक्ष, इसके कक्षीय तल के सापेक्ष झुका हुआ है।

B. पृथ्वी के परिक्रमण तथा पृथ्वी के अक्ष के निश्चित दिशा में झुके होने के कारण ऋतु परिवर्तन होता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. A सत्य है तथा B असत्य है।
B. A असत्य है तथा B सत्य है।
C. A तथा B दोनों सत्य हैं।
D. A तथा B दोनों असत्य हैं।

ज्वार-भाटा के संबंध में कौन-सा कथन सही है?
A. निम्न ज्वार नौसंचालन में सहायक होते हैं।
B. महीने में दो बार महासागरीय जल का उठना एवं गिरना ज्वार-भाटा कहलाता है।
C. जब जल अपने निम्नतम स्तर तक आ जाता है तथा तट से पीछे चला जाता है, तो उसे ज्वार कहा जाता है।
D. सूर्य व चंद्रमा के प्रबल गुरुत्वाकर्षण बल के कारण पृथ्वी की सतह पर ज्वार-भाटे आते हैं।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part21

निम्नलिखित कथनों (A), (B) तथा (C) पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

(A) ऊँचाई के साथ वायुमंडल के घनत्त्व में भिन्नता आती है।

(B) वायुमंडल का घनत्त्व समुद्री तल पर अधिकतम होता है।

(C) वायुमंडल का घनत्त्व समुद्री तल पर सबसे कम होता है।

A. केवल (A) तथा (B) सत्य हैं।
B. केवल (B) तथा (C) सत्य हैं।
C. केवल (A) तथा (C) सत्य हैं।
D. सभी (A), (B) तथा (C) सत्य हैं।

समोच्चरेखीय रोधिकाओं के बारे में निम्न में कौन-सा सही है?
A. मृदा आवरण को बचाने के लिए वृक्ष कतारों में लगाए जाते हैं।
B. तीव्र ढालों पर सपाट सतह बनाई जाती है ताकि मृदा अपरदन कम हो।
C. पहाड़ी ढाल पर समोच्च रेखाओं के समांतर जुताई ढाल से नीचे बहते जल के लिए एक प्राकृतिक अवरोध का निर्माण किया जाता है।
D. समोच्च रेखाओं पर पत्थरों, घास, मृदा आदि की रोधिकाएँ बनाई जाती हैं। ।

ऋतु-प्रवास के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. लोगों के मौसमी आवागमन को ऋतु प्रवास कहते हैं।

B. ऋतु-प्रवास, ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों में प्रवास का उदाहरण है।

C. ऋतु-प्रवास के दौरान लोग यातायात के उच्च विकसित साधनों का प्रयोग करते हैं।

A. केवल (A) सत्य है।
B. केवल (B) सत्य है।
C. केवल (C) सत्य है।
D. (A) तथा (B) दोनों सत्य हैं।

निम्न में से किस स्थान पर एक तापीय विद्युत संयंत्र है –
A. नरौरा, उत्तर प्रदेश
B. मणिकरण, हिमाचल प्रदेश
C. कलपक्कम, तमिलनाडु
D. तारापुर, महाराष्ट्र

एक प्रारंभिक या माध्यमिक स्तर की कक्षा में खनिजों के संरक्षण पर चर्चा करते हुए निम्नलिखित संप्रत्ययों में से किसे प्रयोग में लाया जाना चाहिए।

(A) पुन: प्रयोग

(B) नवीकरण

(C) कम प्रयोग

(D) पुनर्चक्रण

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A), (B) तथा (C)
B. (B), (C) तथा (D)
C. (A), (C) तथा (D)
D. सभी (A), (B), (C) तथा (D)

कपास की फसल के बारे में निम्न में से क्या सही है?

(A) इसे दो सौ दस पालारहित दिन और तेज धूप की आवश्यकता होती है।

(B) इसे भारी वर्षा की आवश्यकता होती है।

(C) इसे बलुई मृदा की आवश्यकता होती है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल (A) सत्य है।
B. केवल (B) सत्य है।
C. केवल (C) सत्य है।
D. (A) और (C) दोनों सत्य हैं।

नौका दौड़ भारत के किस त्यौहार से संबंधित है?
A. पोंगल
B. ओणम
C. हम्पी
D. उगादी

लद्दाख के बारे में कथनों (A) और (R) को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए :

अभिकथन (A): लद्दाख के लोग अपनी आजीविका के लिए मुख्यतः पशुपालन पर निर्भर हैं।

कारण (R): इस क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा होती है फिर भी जमीन कृषि के लिए उपयुक्त नहीं है।

सही विकल्प का चयन कीजिए –

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है। 
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। 
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य है।

भारत की संसद में शामिल हैं –
A. प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यसभा और लोकसभा
B. राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री
C. राष्ट्रपति, राज्यसभा और लोकसभा
D. प्रधानमंत्री, राज्यसभा और लोकसभा

दिए गए कथनों (A) तथा (R) को पढ़ें तथा सही विकल्य का चयन कीजिए।

अभिकथन (A): सरकार अपने नागरिकों से कर के रूप में धन एकत्र करती है।

कारण (R): सरकार कुछ सेवाएं प्रदान करती है विशेष रूप से गरीबों के लिए जो वे बाज़ार से खुद खरीद नहीं सकते हैं जैसे, स्वास्थ्य सेवाएं।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं
B. केवल (A) सही है
C. केवल (R) सही है
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं

‘कॉल सैंटर’ किसे कहते हैं?
A. दूरभाष सेवा प्रदाताओं के प्रशासनिक कार्यालय
B. उपभोक्ताओं के कॉल का जवाब देने वाले केंद्रीकृत कार्यालय
C. पब्लिक कॉल ऑफिस (PCO) का एक आधुनिक रूप
D. बड़े पैमाने पर बनाए गए साइबर कैफ़े

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा बाज़ार अर्थव्यवस्था में उनके सही क्रम का चयन कीजिए :

a. जिनिंग मिलें रुई को साफ़ करती हैं तथा उनके गट्ठर बनाती हैं।

b. बुनकर कपड़ा तैयार कर के लाते हैं।

c. सूत कातने वाली मिलें, रुई खरीदती हैं और सूत के व्यापारी को सूत बेचती हैं।

d. सूत के व्यापारी बुनकरों को सूत देते हैं।

A. a, b, c और d
B. a, c, d और b
C. a, d, c और b
D. a, c, b और d

भारतीय जनसंघ के संस्थापक कौन थे?
A. एम. एस. गोलवलकर
B. वी. डी. सावरकर
C. आचार्य कृपलानी
D. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

जब महिलाओं पर अत्याचार होता है तो महिला आंदोलन आवाज उठाता है। निम्नलिखित में से कौन-सा अन्याय की ओर ध्यान आकर्षित करने का एक सशक्त तरीका है?
A. कानून और दिशानिर्देश
B. जानकारी और जागरूकता
C. सार्वजनिक रैलियां और प्रदर्शन
D. सामाजिक विज्ञापन और हिमायत

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें –

फातिमा, खेतिहर मज़दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आठ राजकीय अस्पताओं ने उन्हें दाखिल करने से मना कर दिया। वह न्यायालय में अपने _______के अधिकार हनन की दलील लेकर जा सकती है।

A. स्वास्थ्य सुरक्षा संरक्षण का अधिकार
B. समानता का अधिकार
C. संवैधानिक उपचार का अधिकार
D. जीवन का अधिकार

भारतीय संविधान की प्रस्तावना में कौन-से मूल्य अंतर्निहित हैं?
A. मानवीय मूल्य जो मानवता का मार्गदर्शन करते हैं।
B. उद्यमिता से जुड़े मौद्रिक मूल्य।
C. वैदिक-काल के आध्यात्मिक मूल्य।
D. राष्ट्रीय मूल्य जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम को प्रेरित किया।

भारत में उच्च न्यायालयों द्वारा लिए गए निर्णय निचली अदालतों पर बाध्यकारी होते हैं। यह ________ संदर्भित करता है –
A. एकल और एकीकृत न्यायिक प्रणाली को
B. न्यायपालिका संविधान के व्याख्याकार के रूप में
C. मौलिक अधिकारों के संरक्षक को 
D. खुले ट्रायल 

दिल्ली जैसे शहरों में वायु प्रदूषण में सर्वोंच्च न्यायालय के आदेश के परिणामस्वरूप काफी कमी आई है जो कहता है –
A. सभी पुराने वाहनों को नए वाहनों से बदला जाना चाहिए।
B. डीजल का उपयोग करने वाले सभी सार्वजनिक परिवहन वाहनों को संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) पर स्विच किया जाना चाहिए।
C. डीज़ल कारों की संख्या में भारी कमी।
D. सभी वाहनों को सड़क पर प्रदूषण नियमों और विनियमों का पालन करना चाहिए।

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

A. आदिवासियों के धर्मों का आस-पास के साम्राज्यों में प्रचलित प्रभुत्वशाली धर्मों पर भी असर पड़ता है।

B. उड़ीसा के जगन्नाथ पंथ और बंगाल और असम में शक्ति परंपराएं आदिवासी धर्मों के प्रभाव के उदाहरण हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए –

A. A और B दोनों सही हैं।
B. A सही है और B गलत है।
C. A गलत है और B सही है।
D. A और B दोनों गलत हैं।

भारत में ‘सकारात्मक विभेद‘ पर चर्चा में, निम्नलिखित में से कौन सा विषय सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए प्रासंगिक है-
A. न्यायसम्य और समानता के बीच अंतर
B. मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा
C. डॉ. बी. आर. अंबेडकर के बचपन के अनुभव
D. भारत के किस विश्वविद्यालय की उच्च रैंकिंग है

निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि राजनीति विज्ञान के छात्रों को ‘आलोचनात्मक चिंतन’ कौशल विकसित करने में मदद करती है?
A. प्लेटो ने लोकतंत्र के बारे में जो कहा उसके सार पर संक्षेप में एक टिप्पणी लिखना
B. विभिन्न राजनीतिक दलों के चुनाव घोषणापत्रों में दिए गए विचारों को सारांशित करना
C. संविधान के सिद्धांतों का हमेशा पालन करने का संकल्प लेना
D. भारतीय संविधान लोकतंत्र के सिद्धांतों को कैसे दर्शाता है, इस पर चर्चा करना

भूकंप के विषय का परिचय देने से पहले निम्नलिखित में से कौन-से विषय को पढ़ाया जाना आवश्यक है?

i) मैग्मा

ii) बहिर्जात बल

iii) स्थलमंडल

iv) उपरिकेंद्र

A. i, ii
B. i, iii
C. ii, iii
D. ii, iv

समाचार पत्र के एक लेख में बताया गया कि एक नियोक्ता ने उम्मीदवारों से पूछा कि वे किस राज्य से हैं और उसके अनुसार निर्णय लिया कि उनका साक्षात्कार लेना है या नहीं।

उपरोक्त उदाहरण निम्नलिखित में से किस अधिकार का उल्लंघन है?

A. शोषण के विरुद्ध अधिकार
B. रोजगार का अधिकार
C. समानता का अधिकार
D. स्थानीय लोगों के लिए सकारात्मक विभेद

श्री कमल अपने छात्रों को ‘सामाजिक विज्ञापन’ की अवधारणा समझाना चाहते हैं।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part25

निम्नलिखित में से कौन-सा उदाहरण सबसे कम प्रासंगिक है?

A. स्वच्छ भारत अभियान पर होर्डिंग्स का प्रदर्शन
B. कन्या भ्रूण हत्या पर पर्चा वितरण
C. धूम्रपान के दुष्परिणामों पर समाचार पत्र का विज्ञापन
D. एक राजनीतिक दल का चुनावी घोषणापत्र जिसमें बताया गया है कि वे किन मुद्दों पर काम करेंगे

निम्नलिखित में से कौन-सा विषय ‘रचनात्मक दृष्टिकोण’ का उपयोग करके पढ़ाए जाने के लिए सबसे कम उपयुक्त है?
A. भारतीय मैदानों में मिट्टी का निक्षेप
B. भारत में विभिन्न मौसम
C. वनों का महत्व और उपयोगिता
D. जल संरक्षण

एक भूगोल शिक्षक समुद्र की धाराओं पर एक पाठ शुरु कर रहे हैं। शिक्षक निम्नलिखित में से किस विषय से प्रारम्भ कर सकता है?
A. स्थलमंडलीय प्लेटें
B. अक्षांश
C. जल चक्र
D. वायु

हरितगृह प्रभाव की प्रक्रिया के बारे में सिखाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा उदाहरण सबसे उपयुक्त है?
A. गर्म दिनों में बाहर खड़ी कारें
B. उच्च तापमान वाले शहरों के ऊपर उड़ने वाले हवाई जहाज
C. समुद्र का स्तर बढ़ना
D. वनों और वृक्षों का विनाश

मुगलों के अधीन वास्तु विकास से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न आलोचनात्मक सोच कौशल को बढ़ावा देता है?
A. मुगल शासकों ने स्मारकों के निर्माण के लिए सामग्री कैसे क्रय की?
B. भारत में मौजूद वास्तुकला शैलियों में मुगलों ने कैसे योगदान दिया है?
C. मुगल वास्तुकला और पारसी वास्तुकला के बीच क्या समानताएँ हैं?
D. शाहजहाँ की वास्तुकला उपलब्धियाँ कौन-सी थीं?

कक्षा में एक छात्र कहता है, “खिलजी और तुगलक के समय में बन्दागनों (Bandagans) या सैन्य गुलामों का ऊँचा दर्जा था। इसलिए मध्यकालीन भारत में, गुलामों को सुलतान के दरबारों में अच्छी पदवी प्राप्त थी।”

यह कथन बोलते समय छात्र निम्नलिखित में से किस प्रकार के तर्क का प्रयोग कर रहा है?

A. आगमनात्मक तर्क
B. निगमनात्मक तर्क
C. कारण-प्रभाव तर्क
D. लघुकारक तर्क

मॉल में अध्ययन यात्रा के बाद, अर्थशास्त्र की शिक्षिका सुश्री राबिया ने अपने VIII कक्षा के तीन छात्रों को कहते हुए सुना:

छात्र 1: मॉल सार्वजनिक सुविधाएँ हैं। आखिर, सभी को उनमें प्रवेश करने की अनुमति है।

छात्र 2: नहीं, नहीं, मॉल निजी कंपनियों द्वारा चलाए जाते हैं। वे उनसे लाभ कमाते हैं।

छात्र 3: यह सच है। लेकिन यदि वे लाभदायक हैं, तो सरकार उन्हें क्यों नहीं चलाती?

अवधारणात्मक स्पष्टता के आधार पर छात्रों को बढ़ते हुए क्रम में व्यवस्थित करने में शिक्षिका की सहायता करें।

A. छात्र 2 < छात्र 3 < छात्र 1 B. छात्र 1 < छात्र 2 < छात्र 3 C. छात्र 3 < छात्र 2 < छात्र 1 D. छात्र 1 < छात्र 3 < छात्र 2

एक शिक्षक अन्य देशों के साथ भारत के संबंधों के बारे में छात्रों को पढ़ाने के लिए संसाधन के रूप में आंकड़ों से समृद्ध एक शैक्षिक लेख का उपयोग करना चाहते हैं। परन्तु, कक्षा के दौरान, शिक्षक और छात्रों को एक ऐसा अनुच्छेद मिलता है जो एक पड़ोसी देश को अत्यधिक नकारात्मक दृष्टिकोण में चित्रित करता है।

सामाजिक विज्ञान के शिक्षक के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे अधिक जिम्मेदार दृष्टिकोण है?

A. छात्रों को बताएँ कि आपको इन अनुच्छेदों के बारे में पता नहीं था और उन्हें विभिन्न विषयों के अध्ययन के लिए केवल अपनी पाठ्यपुस्तक का उपयोग करना चाहिए।
B. कक्षा जारी रखने के लिए इसके बदले दूसरे कम उपयोगी स्रोत का उपयोग करें। विवाद पर चर्चा करने से केवल समय बर्बाद होगा।
C. छात्रों के साथ अनुच्छेद का विश्लेषण करें, जहाँ वे देश के बारे में बनाई गयी धारणाओं या दिए गए तथ्यों पर चर्चा और बहस कर सकते हैं।
D. लेख को वैसे ही पढ़ना जारी रखें, क्योंकि आपकी कक्षा के सभी छात्र भारत से हैं और इससे उनकी भावनाओं को ठेस नहीं पहुँचनी चाहिए।

किसी विषय को पढ़ाते समय इतिहास शिक्षक को एक विशेष अनुच्छेद मिलता है जो एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक व्यक्ति को नकारात्मक रुप से चित्रित करता है।

इतिहास के शिक्षक के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे अधिक जिम्मेदार दृष्टिकोण है?

A. छात्रों के साथ अनुच्छेद का विश्लेषण करें और संदर्भ पुस्तक में बनाई गई धारणाओं पर चर्चा करें।
B. अनुच्छेद पढ़ना जारी रखें क्योंकि मुख्य पाठ्यपुस्तक में उस विशेष व्यक्ति का उल्लेख नहीं किया गया है और यह समय की बर्बादी होगी।
C. छात्रों को इस बारे में अधिक बताएँ कि प्रसिद्ध व्यक्ति को नकारात्मक दृष्टि से चित्रित क्यों किया गया है।
D. छात्रों से नकारात्मक भाग को अनदेखा करने के लिए कहें क्योंकि इतिहास को नेताओं के सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और पाठ्यपुस्तक और संदर्भ पुस्तक को पढ़ना जारी रखें।

इतिहास के शिक्षक अपने छात्रों को हड़प्पा सभ्यता में धार्मिक प्रथाओं के बारे में पढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए निम्नलिखित में से कौन-सा स्रोत ‘प्राथमिक स्रोत’ होगा?
A. अर्ली इंडिया – रोमिला थापर की पुस्तक
B. हड़प्पा सभ्यता की धार्मिक प्रथाओं पर अध्ययन
C. हड़प्पा काल की कलाकृतियों का एक संग्रहालय
D. हड़प्पा काल के जीवाश्म

भूगोल की शिक्षिका ने अपने छात्रों से पूछा- “क्या होगा यदि पृथ्वी अपनी अक्ष-रेखा पर घूमना बंद कर दे?”

छात्रों द्वारा दिए गए निम्न उत्तरों में से (नीचे विकल्पों में), वैचारिक स्पष्टता वाला उत्तर चुनें।

A. पृथ्वी के उत्तरी हिस्से को हर समय चरम मौसम का सामना करना पड़ेगा।
B. पृथ्वी का केवल आधा भाग ही सूर्य का प्रकाश प्राप्त करेगा और दूसरा आधा भाग अंधकार में रहेगा।
C. वर्ष की लंबाई बदल जाएगी।
D. भारत में हर समय सुबह के 5.30 बजे का समय होगा।

एक आंकलन कार्य में छात्रों को पृथ्वी के अक्षांशों और ऊष्मा क्षेत्रों को दर्शाने वाला चित्र बनाने के लिए कहा गया है। इस कार्य के माध्यम से छात्र के ज्ञान या समझ के निम्नलिखित में से कौन-से पहलू का आकलन नहीं किया जाएगा?
A. भूमध्य रेखा के संबंध में कर्क रेखा और मकर रेखा की स्थिति
B. पृथ्वी का अक्ष
C. पृथ्वी का वह क्षेत्र जिसे सूर्य का अधिकतम प्रकाश प्राप्त होता है
D. पृथ्वी के सबसे ठंडे क्षेत्र

श्री दलजीत ने “भारत में सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू होने के सबसे महत्वपूर्ण कारण” पर अपने छात्रों से शोध करने और संक्षिप्त टिप्पणी लिखने के लिए कहा।

उसके बाद वे प्रस्तुत किए गए कार्य का उपयोग “अध्ययन के रूप में मूल्याँकन” के लिए करना चाहते हैं। उनके लिए छात्रों से पूछने के लिए प्रासंगिक प्रश्न कौन-सा होगा?

A. सविनय अवज्ञा आंदोलन का नेतृत्व करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति कौन थे?
B. अपने कार्य के लिए शोध करने के लिए आपने जिन शैक्षणिक संसाधनों का उपयोग किया था उनका वर्णन करें।
C. जब आपने निर्णय किया कि किस कारण के बारे में लिखना है, तो आपकी विचार प्रक्रिया क्या थी?
D. एक दोस्त के साथ जोड़ी बनाएँ और देखें कि क्या आप दोनों ने एक ही कारण को सबसे महत्वपूर्ण कारण के रूप में चुना है।

शैक्षिक उद्देश्य: छात्र आर्द्रता वाले दो शहरों में अपनी समझ दर्शाएँगे।

निम्नलिखित में से कौन-सा मूल्याँकन इस उद्देश्य का परीक्षण करता है?

A. भारत में अधिकतम आर्द्रता वाले दो शहरों के नाम लिखें।
B. नम मौसम में कपड़ों को सूखने में अधिक समय क्यों लगता है?
C. आप प्रोद्योगिकी इस्तेमाल करके घर पर नमी कैसे कम कर सकते हैं?
D. जेट विमान अपने पीछे सफेद निशान क्यों छोड़ते हैं?

प्राचीन गुफा चित्रों पर एक कक्षा में चर्चा इस प्रकार थी:

काव्या – सिद्धांत बताते हैं कि आदिमानव शिकार के लिए बाहर जाने से पहले गुफा की दीवारों पर रिवाज़ के रूप में चित्र बनाते थे।

राहुल – नहीं, यह उनके मनोरंजन का एक रूप भी हो सकता था।

शिक्षक श्री कुमार इस चर्चा का उपयोग ‘इतिहास से संबंधित सोच-विचार कौशल’ का परिचय देने के अवसर के रूप में करना चाहते हैं।

निम्नलिखित में से किस कौशल का परिचय वह सबसे बेहतर रूप से दे सकते हैं?

A. निर्णय करना
B. तुलना कर अंतर ढूंढ़ना
C. कालानुक्रमिक सोच
D. साक्ष्यों का मूल्याँकन

छात्रों ने हाल ही में सीखा है कि बराबरी और न्याय कैसे अलग नहीं किए जा सकते हैं, और उन्हें भारत में इसके उदाहरणों को सूचीबद्ध करने के लिए कहा गया है। विकल्प में चार छात्रों के उत्तर दिए गए हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा छात्र सबसे अधिक वैचारिक समझ दिखाता है?

A. कारखाने के श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन।
B. सरकारी कार्यालयों में महिलाओं के लिए आरक्षण।
C. सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन कार्यक्रम।
D. धर्मार्थ संगठनों के लिए कर में छूट।

Leave a Comment

error: