CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part55

बच्चों के विकास का क्रम –
A. अमूर्त से मूर्त की ओर होता है।
B. सामान्य से विशिष्ट की ओर होता है।
C. पैरों से सिर की ओर होता है।
D. हाथ-पैर से केंद्र की ओर होता है।

कथन (A) : वह बच्चे जो उच्च आय वाले परिवार से हैं, उन बच्चों से अपना दिन बहुत अलग बिताते हैं जो निम्न आय वाले परिवारों से हैं।

तर्क (R) : बाल्यावस्था की संकल्पना सार्वभौमिक नहीं है तथा बाल्यावस्था में बहुत विविधता है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

एक बच्चा पहले अपने हाथ से बॉल जैसी बड़ी चीज़ों को पकड़ना सीखता है, उसके बाद चिमटी (पकड़/पीन्सर ग्रैस्प) का इस्तेमाल करके एक मटर उठाना सीखता है।

यह उदाहरण विकास के किस सिद्धांत को दर्शाता है –

A. शीर्षगामी
B. समीपदूराभिमुख
C. साम्यधारण
D. संरक्षण

कथन (A) : बच्चे अपने समाज के बारे में जानकारी, कौशल, मूल्य और रीतियां केवल अभिभावकों से ही सीखते हैं।

तर्क (R) : बच्चों का सामाजीकरण एक सरल व रैखिक प्रक्रिया है।

सही विकल्प चुनिए। 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

किस अवस्था में बच्चे वस्तु स्थायित्व की समझ तो बना लेते हैं परंतु यह नहीं समझ पाते कि क्रियाएं परिवर्तनीय हैं और उनका निर्णय चीजों की मौजूदा दिखावट पर निर्भर करता है?
A. संवेदी-गामक
B. पूर्व-संक्रियात्मक
C. मूर्त-संक्रियात्मक
D. अमूर्त-संक्रियात्मक

पूर्व संक्रियात्मक अवस्था के बच्चों के लिए शिक्षक को –
A. मूर्त संसाधनों व बहुत सी दृश्य-श्रव्य सामग्री का प्रयोग करना चाहिए।
B. जटिल पदानुक्रमित संबंधों को दिखाते हुए चित्रों का प्रयोग करना चाहिए।
C. अमूर्त समस्याओं पर काम करने के लिए कहना चाहिए।
D. परिकल्पनात्मक सोच वाली समस्याओं के समाधान के अवसर उपलब्ध कराने चाहिए।

निम्नलिखित में से पाड़ का सही उदाहरण क्या है?
A. प्रश्नों के उत्तर बताना
B. संकेत एवं इशारे देना
C. भौतिक पुरस्कार देना
D. उद्धीपन-प्रतिक्रिया के अनुकूलन को सक्रिया करना

लेव व्यागोत्सकी का मानना था कि –
A. सीखना केवल ज्ञान का अवशोषण है।
B. सीखना ईनाम के प्रति एक नियंत्रित प्रतिक्रिया है।
C. ज्ञान को शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को निष्क्रिय तरीके से पोषित किया जा सकता है।
D. ज्ञान का सहनिर्माण उस क्षेत्र में होता है जहाँ बच्चे स्वतंत्र रूप से कार्य करने और दूसरों की मदद करने में है।

लॉरेन्स कोहलबर्ग द्वारा प्रतिपादित नैतिक विकास के किस स्तर पर व्यक्ति यह तर्क करते हैं कि मानवाधिकार व न्याय सबसे ज़रूरी है, भले ही वह सामाजिक कानून के खिलाफ हो?
A. आज्ञापालन एवं दंड अभिविन्यास
B. अच्छा लड़का-अच्छी लड़की अभिविन्यास
C. अधिकारिता एवं सामाजिक क्रम व्यवस्था अभिविन्यास
D. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धान्त अभिविन्यास

एक प्रगतिशील कक्षा में, अधिगम –
A. एक सरल प्रक्रिया है।
B. एक सामाजिक प्रक्रिया है।
C. केवल औपचारिक अनुदेश द्वारा ही हो सकता है।
D. परीक्षाओं पर प्रतिबंधात्मक है।

हावर्ड गार्डनर के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. बुद्धि को परिपोषित व विकसित नहीं किया जा सकता है।
B. हर व्यक्ति में विविध प्रकार की बुद्धियाँ होती हैं।
C. उपलब्धि, बुद्धि का सफल पैमाना है।
D. एक विशेष वर्ग के व्यक्ति दूसरे वर्गों के व्यक्तियों से ज़्यादा बुद्धिमान होते हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पूरे देश के लिए प्राथमिक स्तर पर किस भाषा को निर्देश के माध्यम से प्रस्तावित करती है?
A. हिन्दी
B. अंग्रेज़ी
C. संस्कृत
D. मातृभाषा / गृह भाषा

बैठने की व्यवस्था में लचीलापन, अधिगमकर्ताओं का समूह में कार्य करना किस कक्षा-कक्ष की विशेषताएं हैं?
A. व्यवहारवादी कक्षा-कक्ष
B. सामाजिक-संरचनावादी कक्षा कक्ष
C. शिक्षक केन्द्रीय कक्षा-कक्ष
D. पाठ्यपुस्तक केन्द्रीय कक्षा कक्ष

किस प्रकार का शिक्षाशास्त्र एक शिक्षक को अपनी कक्षा में व्यक्तिगत विभिन्नताओं का ध्यान रखने में मदद करेगा?
A. मानकीकृत व एक समान
B. पूरी तरह से परीक्षाओं पर केन्द्रित
C. पूरी तरह से पाठ्यपुस्तकों पर केन्द्रित
D. संलग्न व संदर्भित

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, मूल्यांकन का उद्देश्य क्या है?
A. रटने की क्षमता का परीक्षण
B. पुनरुत्पादन व याद रखने की क्षमता को नापना
C. बच्चों को सीखने की प्रक्रिया में मदद करना
D. पूरे देश में बच्चों की तुलना करने के मापदंड बताना

समावेशन का क्या अर्थ है?
A. सभी विद्यार्थियों का उनकी सामाजिक पहचान से निरपेक्ष होकर अपनाना।
B. अनुचित प्रयास और अलगाव पैदा करने वाली बाधाओं को अनदेखा करना।
C. भेदभाव को बढ़ाना देना और मतभेदों के प्रति असहिष्णुता रखना।
D. भागीदारी और जुड़ाव के असमान अवसर।

विविध सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को सफलतापूर्वक सम्मिलित करने के लिए शिक्षक को निम्नलिखित में से किससे बचना चाहिए?
A. हर विद्यार्थी को पहचानें और उसका सम्मान करें।
B. प्रभुत्वशाली समूहों के अनुभवों को प्राथमिकता दें।
C. शिक्षण की सामग्री में विविधता शामिल करें।
D. कक्षा में सांस्कृतिक संवेदनशीलता का अभ्यास करें। 

डिस्लेक्सिया मुख्य रूप से किस कठिनाई से संबंधित है?
A. पठन
B. गायन
C. सोच
D. चलना

निम्नलिखित में से कौन सा अभ्यास अधिगम अक्षमता वाले विद्यार्थियों का समावेशन सुनिश्चित करने में प्रभावी होगा?
A. अभिव्यक्ति के लिए केवल निश्चित विधा को अनुमति दें।
B. विफलता का आरोपण क्षमता की कमी को मानें।
C. बहुत लंबे और बारम्बार दत्तकार्य दें।
D. जानकारी प्राप्त करने के लिए कई विकल्प प्रदान करें।

प्रतिभाशाली छात्र –
A. जानकारी को जल्दी से और सही तरीके से आत्मसात करते हैं।
B. अपने आयु-स्तर से नीचे के प्रश्नों को हल करने में असमर्थ होते हैं।
C. सरल और आसान कार्यों को चुनने की प्रवृत्ति रखते हैं।
D. में मूल बातों की सहज समझ का अभाव होता है।

एक शिक्षक को अपने विद्यार्थियों को किसी प्रश्न का उत्तर देने के लिए सहज अनुमान लगाने के लिए _______ करना चाहिए।
A. प्रोत्साहित
B. अनदेखा
C. दण्डित
D. अवरुद्ध

विद्यार्थियों को हाल ही में सीखे गए संप्रत्यय पर विस्तारण में मदद करते समय निम्नलिखित में से किससे बचना चाहिए?
A. विभिन्न उप-सम्प्रत्ययों के बीच संबंधों को क्रियान्वित करना
B. संप्रत्यय के उदाहरण और गैर-उदाहरण बनाना
C. अधिग्रहित जानकारी को नई समस्याओं पर लागू करना
D. बोर्ड पर लिखना और विद्यार्थियों से इसे बिना समझे नकल करने के लिए कहना

किस तरह की पाठ्यचर्या को लागू करके विद्यार्थियों की विफलता को कम किया जा सकता है?
A. जो उनके सामाजिक संदर्भ से जुड़ी हो।
B. जो अत्यधिक चुनौतीपूर्ण और जटिल हो।
C. जो उनके दैनिक जीवन के लिए अप्रासंगिक हो।
D. जो अमूर्त से सरल की ओर बढ़ती हो।

अर्थपूर्ण अधिगम के लिए, निम्न में से क्या महत्वपूर्ण है?
A. कक्षा में प्रतिस्पर्धी संस्कृति का विकास करना।
B. बच्चों के विचारों और अनुभवों को स्थान देना।
C. जानकारी को पृथक खंडों में प्रस्तुत करना।
D. ऐसे उदाहरण देना जो विद्यार्थी के सामाजिक संदर्भ से संबंधित नहीं हैं।

विद्यार्थियों को नए सम्प्रत्यय पढ़ाते समय शिक्षक को निम्नलिखित में से किससे बचना चाहिए?
A. उन्हें दिए गए उदाहरणों में से सामान्य गुण खोजने के लिए कहें। 
B. उस सम्प्रत्यय से संबंधित गैर-उदाहरण प्रस्तुत करें। 
C. पहले जटिल अवधारणाओं को प्रस्तुत करें और फिर सरल की ओर बढ़ें।
D. नई जानकारी को पिछले ज्ञान से जोड़ना।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part29

विशिष्ट जानकारी के स्मरण पर आधारित प्रश्न का उत्तर देने के बाद एक विद्यार्थी इस बात पर विचार कर रहा है कि इस कार्य में किन संकेतों ने उसकी मदद की। ऐसा करने से विद्यार्थी _______ का विकास कर रहा है।
A. विलंबित अनुकरण
B. आत्म-केंद्रीयता
C. अधिसंज्ञान
D. अति-औचित्य

लक्ष्य प्राप्त करने के चरण-दर-चरण निर्देश को ________ कहा जाता है।
A. कलन विधि
B. स्वतः शोध प्रणाली
C. साधन-लक्ष्य विश्लेषण
D. स्मृति-सहायक विधि

विद्यार्थियों के बीच भ्रांतियां उनके बारे में किसको दर्शाती हैं?
A. अत्यंत गलत और तर्कहीन सोच प्रक्रिया।
B. उच्च-क्रम की भावनात्मक और बौद्धिक क्षमताएं।
C. अवधारणाओं के बारे में मूल और सहज समझ।
D. गंभीर संज्ञानात्मक कमियां और तंत्रिका संबंधी विकार।

निम्नलिखित में से कौन सी स्थिति विद्यार्थियों में गर्व का कारण बन सकती हैं?
A. जब असफलता का कारण स्वयं को माना जाता है।
B. जब असफलता का कारण दूसरों को माना जाता है।
C. जब सफलता का कारण स्वयं को माना जाता है।
D. जब सफलता का कारण दूसरों को माना जाता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन आंतरिक अभिप्रेरणा का उदाहरण है?
A. मुझे पढ़ाई करनी चाहिए क्योंकि यह संप्रत्यय की समझ बनाने के लिए ज़रूरी है।
B. मुझे शिक्षक द्वारा दंड से बचने के लिए अध्ययन करना चाहिए।
C. मुझे प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए अध्ययन करना चाहिए।
D. मुझे अपने साथियों से प्रशंसा और प्रभुत्व प्राप्त करने के लिए अध्ययन करना चाहिए।

25347 में कितने सैकड़े (सौ) हैं?
A. 300
B. 253
C. 2534
D. 25300

मैं दो अंकों की एक विषम संख्या हूंँ और 24 × 4 से बड़ी हूंँ।

मेरे इकाई और दहाई के अंक बराबर हैं।

मैं कौन-सी संख्या हूंँ?

A. 87
B. 88
C. 97
D. 99

संख्या 276875 में आए दो 7 के स्थानीय मानों का अंतर कितना है?
A. 69993
B. 699730
C. 699970
D. 69930

0.013 और 0.07 का गुणनफल किसके बराबर है?
A. 0.00091
B. 0.0091
C. 0.000091
D. 0.091

निम्नलिखित तालिका में दिए गए आंँकड़ों को पढ़िए और सही कथन का चयन कीजिए –

बच्चों का पसंदीदा पेय बच्चों की संख्या
दूध 30
कॉफी 25
चाय 35
नींबू पानी 10

A. नींबू पानी पसंद करने वाले बच्चों की संख्या कुल बच्चों की संख्या का \( 1 5\) है।
B. कॉफी पसंद करने वाले बच्चों की संख्या कुल बच्चों की संख्या का एक-चौथाई है।
C. चाय पसंद करने वाले बच्चों की संख्या दूध पसंद करने वाले बच्चों की संख्या से कम है।
D. कॉफी पसंद करने वाले बच्चों की संख्या दूध पसंद करने वाले बच्चों की संख्या से अधिक है।

2 बजे घड़ी की सुईयों द्वारा बनने वाले कोण का माप क्या है?
A. 30°
B. 45°
C. 60°
D. 90°

बिन्सी सजावट की वस्तुओं पर न्यूनतम राशि खर्च करना चाहती है। निम्नलिखित में से वह कौन सा विकल्प चुने, जिससे उसकी न्यूनतम राशि खर्च हो?
A. ₹ 18.50 प्रत्येक वस्तु की दर से 16 दर्जन वस्तुएंँ
B. ₹ 21.50 प्रत्येक पैकेट की दर से 170 पैकेट
C. ₹ 25.00 प्रत्येक वस्तु की दर से 12 दर्जन वस्तुएँ
D. ₹ 16.50 प्रत्येक पैकेट की दर से 220 पैकेट

विभिन्न सप्ताहों में एक पौधे की लम्बाई में परिवर्तन (cm में) को तालिका में दिखाया गया है :

सप्ताह पौधे की लम्बाई (cm में)
सप्ताह 1 0.5
सप्ताह 2 2.7
सप्ताह 3 5.8
सप्ताह 4 8.6
सप्ताह 5 11.5

 

पौधे की लंबाई में सबसे अधिक परिवर्तन _______ में हुआ।

A. सप्ताह 1 से सप्ताह 2 तक
B. सप्ताह 2 से सप्ताह 3 तक
C. सप्ताह 3 से सप्ताह 4 तक
D. सप्ताह 4 से सप्ताह 5 तक

मीता और बंटी विभिन्न आकृतियों के फलक (पृष्ठ) गिन रहे थे। घन, बेलन, घनाभ और गोले में फलकों की संख्याएँ कितनी हैं?
A. 8, 3, 8, 1
B. 6, 4, 6, 1
C. 8, 4, 8, 1
D. 6, 3, 6, 1

निम्नलिखित में से कौन-सी भिन्न \( 7 8\) से कम और \( 1 3\) से अधिक है?
A. \( 9 {10}\)
B. \( 3 {11}\)
C. \( {17} {24}\)
D. \( {26}{29}\)

पांँच मित्रों की औसत लंबाई 150 सेमी है। यदि इनमें से चार मित्रों की लंबाईयांँ 153 सेमी, 150 सेमी, 151 सेमी और 147 सेमी हैं, तो पाँचवे मित्र की लंबाई है:

A. 148 सेमी 
B. 149 सेमी 
C. 150 सेमी 
D. 151 सेमी 

समूह A ने पहली पारी में 368 रन और दूसरी पारी में 458 रन बनाए। समूह B ने पहली पारी में 395 रन और दूसरी पारी में 439 रन बनाए। किस समूह ने, कितने रन से मैच जीता?
A. समूह A, 18 रन
B. समूह B, 18 रन
C. समूह A, 8 रन
D. समूह B, 8 रन

एक ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 28 सितंबर 2021 को 5:30 बजे प्रस्थान करती है और अगले दिन 21:50 बजे चेन्नई पहुंँचती है। ट्रेन द्वारा यात्रा में लिया गया कुल समय कितना है?
A. 40 घंटे 20 मिनट
B. 45 घंटे 10 मिनट
C. 42 घंटे 20 मिनट
D. 41 घंटे 30 मिनट

दिए गए विकल्पों में से उस संख्या को पहचानिए, जो 5 और 7 का गुणज है, लेकिन 6 का नहीं।
A. 210
B. 280
C. 630
D. 420

निम्नलिखित में से किस अक्षर में क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर दोनों प्रकार की सममिति की रेखाएँ होती हैं?
A. E
B. T
C. H
D. Y

नीचे दिए गए, दो कथनों को अभिकथन (A) और कारण (R) के रूप में चिन्हित/अंकित किया गया है।

अभिकथन (A) : गणित की पाठ्यचर्चा को सुसंगत होना चाहिए।

कारण (R) : विद्यार्थी देख सकते हैं कि कैसे एक गणितीय विचार/मत दूसरे के साथ जुड़ता है और इस प्रकार वे नई समझ एवं कौशल को विकसित करने में सक्षम होते हैं।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही कारण है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) का सही कारण नहीं है।
C. (A) सही है परंतु (R) गलत है।
D. (A) गलत है परंतु (R) सही है।

निम्नलिखित में से कौन-सी रचनावादी कक्षा की एक महत्त्वपूर्ण विशेषता है?
A. छात्र हल किए हुए उदाहरणों के आधार पर पाठ्य-पुस्तक में दिए हुए प्रश्नों को हल करते हैं।
B. शिक्षक छात्रों को एक गतिविधि/क्रिया-कलाप करने का निर्देश देते हैं और छात्र शिक्षक द्वारा समझाई गई कार्यविधि को दोहराते हैं।
C. छात्रों को उन्हें दी गई विभिन्न वस्तुओं को उनके गुणों जैसे रंग, आकार, आकृति, भार आदि के अनुसार छाँटने के लिए कहा जाता है।
D. छात्र श्यामपट्ट/ब्लैकबोर्ड पर हल किए हुए प्रश्नों को अपनी कॉपी में देखकर उतारने में व्यस्त होते हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सी प्राथमिक कक्षा की पाठ्यपुस्तक की महत्वपूर्ण विशेषता/विशेषताएँ हैं?

a. अवधारणाओं को बच्चों के दैनिक जीवन के अनुभवों से जोड़ा जाना चाहिए।

b. अवधारणाओं को केवल गणितीय भाषा एवं चिह्नों के प्रयोग द्वारा समझाना चाहिए।

c. औपचारिक एल्गोरिथ्म (कलनविधि) के उपयोग द्वारा प्रश्नों को हल करने पर बल होना चाहिए।

d. जब भी संभव हो अवधारणाओं को मूर्त उदाहरणों के साथ प्रस्तुत करना चाहिए।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (a) और (c)
B. केवल (c)
C. (b) और (d)
D. (a) और (d)

निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक विद्यालय की पाठ्यचर्या का भाग नहीं है?
A. चौपड़
B. भिन्न
C. रैखिक समीकरण
D. सामान्य द्विविमीय आकृतियांँ

निम्नलिखित में से कौन-सा गणित की प्रकृति के बारे में सही नहीं है?
A. गणितीय संकल्पनाएँ पदानुक्रम के अनुसार व्यवस्थित होनी चाहिए।
B. गणित आगमनात्मक तर्क पर आधारित है।
C. गणितीय संकल्पनाएँ प्रकृति में अमूर्त हैं।
D. गणित का अपना चिह्नों, शब्दों और भाषा का समुच्चय है।

जब “छह हज़ार पचास” को अंकों में लिखने के लिए कहा गया, तो एक छात्र ने उत्तर ‘650’ लिख दिया। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा दिए गए संदर्भ में अति उपयुक्त कथन है?
A. छात्रों को दस समान प्रकार के प्रश्न हल करने के लिए दिए जाने चाहिए।
B. आधार दस एवं स्थानीय मान की अवधारणा को मूर्त सामग्रियों के उपयोग द्वारा सुदृढ़ करना चाहिए।
C. शिक्षक को सही उत्तर देना चाहिए और अगले प्रश्न पर बढ़ जाना चाहिए।
D. यह लापरवाही से की गई गलती है, अतः शिक्षक को ऐसी गलतियों पर समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part34

निम्नलिखित में से कौन-सा शिक्षार्थियों में समस्या-समाधान की क्षमताओं में वृद्धि करेगा?
A. पाठ्यपुस्तक में हल किए हुए उदाहरणों पर आधारित प्रश्नों को हल करना।
B. चित्रों, चिह्नों, रेखाचित्रों आदि द्वारा गणितीय परिस्थितियों/प्रश्नों को निरूपित करके प्रश्नों को हल करना।
C. मैंटल-मैथ (मानसिक गणित) की कार्य पुस्तिका में दिए गए प्रश्नों को हल करना।
D. औपचारिक कलन विधि के उपयोग द्वारा प्रश्नों को हल करने पर बल देना।

निम्नलिखित में से कौन-सी संकल्पनाओं को डायनेस-ब्लॉक के उपयोग द्वारा पढ़ाया जा सकता है?
A. योग, स्थानीय मान, व्यवकलन
B. योग, स्थानीय मान, भिन्न
C. योग, व्यवकलन, आयतन
D. स्थानीय मान, भिन्न, आकृतियांँ

राजलक्ष्मी कंचों का खेल खेल रही थी। वह खेल में छः कंचे हार जाती है और अब उसके पास आठ कंचे बचे हैं। उसने कितने कंचों के साथ खेल शुरू किया था?

उपर्युक्त परिस्थिति:

A. योग पर एक संदर्भात्मक प्रश्न है।
B. व्यवकलन पर एक संदर्भात्मक प्रश्न है।
C. भाग पर एक संदर्भात्मक प्रश्न है।
D. संदर्भात्मक प्रश्न नहीं है।

गणितीय पहेलियों का उद्देश्य _______ को बढ़ावा देना है।

a. ड्रिल एवं अभ्यास

b. गणित में रुचि

c. समस्या-समाधान कौशल

d. कलन-विधि पर बल देना

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (a) और (d)
B. केवल (d)
C. (b) और (c)
D. (a) और (c)

न्यूमैन के त्रुटि विश्लेषण केपाँच नियम हैं। वे यादृच्छिक क्रम में दिए गए हैं।

a. प्रश्न को समझना

b. गणितीय चिह्नों में रूपांतरण

c. प्रश्न को पढ़ना

d. उत्तर की प्रतिपादित करना

e. गणितीय कार्य-विधियों का निष्पादन करना।

सही अनुक्रम वाले विकल्प का चयन कीजिए

A. (a), (c), (e), (b), (d)
B. (c), (a), (b), (e), (d)
C. (c), (a), (e), (d), (b)
D. (b), (a), (e), (d), (c)

निम्नलिखित में से कौन-सा अंतमुक्त (मुक्त सिरे वाले) प्रश्न का उदाहरण है?
A. 136 एवं 142 के बीच पांँच पूर्ण संख्याओं को सूचीबद्ध कीजिए।
B. दो संख्याओं का योग 35 है। यदि संख्याओं में से एक संख्या 16 है तो दूसरी संख्या क्या होगी?
C. एक आयत की लंबाई एवं चौड़ाई 3 : 5 के अनुपात में है। आयत का परिमाप 65 सेमी है तो उसकी लंबाई और चौड़ाई ज्ञात कीजिए।
D. उन चार संख्याओं को सूचीबद्ध कीजिए जो 7 दहाइयों एवं 8 इकाइयों द्वारा निर्मित संख्या से बड़ी है।

निम्नलिखित में से कौन-सा योगात्मक आकलन में सम्मिलित किया जा सकता है?
A. क्षेत्र भ्रमण
B. सहकर्मी आकलन
C. सत्र-अंत परीक्षा
D. उपाख्यानात्मक अभिलेख (रिकॉर्ड)

“जब 45 को 5 से गुणा करने को कहा गया तो एक छात्र ने 45 को पाँच बार जोड़ दिया।”

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन दिए गए संदर्भ के संबंध में अति उपयुक्त है?

A. छात्रा के पास गुणन की संकल्पनात्मक समझ नहीं है।
B. छात्रा द्वारा उपयोग की गई रणनीति उसकी सृजनात्मकता को दर्शाती है क्योंकि वह योग के ज्ञान को गुणन में विस्तारित करने में सक्षम है।
C. छात्रा द्वारा अपनाई गई/उपयोग की गई रणनीति लिखित परीक्षा में उपयोग नहीं की जा सकती है।
D. गुणन के लिए औपचारिक कलन विधि के उपयोग को अनऔपचारिक रणनीतियों के उपयोग से अधिक महत्त्व/बल मिलना चाहिए।

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के गणित शिक्षण पर आधार-पत्र के अनुसार, “आकलन की अपरिष्कृत विधियांँ गणित को यांत्रिक गणनाओं के रूप में देखने के दृष्टिकोण को बढ़ावा देती है।” निम्नलिखित में से कौन-सा दिए गए कथन के अर्थ की व्याख्या करता है?
A. गणित में आकलन की प्रकृति ने गणित को केवल समस्या के समाधान हेतु कार्य विधि और अभिकलनीय (संगणकीय) कौशल को समाविष्ट करने के रूप में प्रस्तुत किया है।
B. केवल रचनात्मक आकलन विधियांँ ही गणित में आकलन का भाग होनी चाहिए।
C. अभिकलनीय कौशल, गणित शिक्षा का महत्वपूर्ण भाग है अतः गतिविधियों के द्वारा मूर्त सामग्रियों का उपयोग करते हुए अभिकलन को पढ़ाया जाना चाहिए।
D. प्राथमिक स्तर पर गणित में अभिकलनीय कौशल की आवश्यकता नहीं होती है अतः उच्चतर कक्षाओं में इस पर बल दिया जाना चाहिए।

मडगांँव से नागरकोइल के बीच की दूरी लगभग 1134 किलोमीटर है। यदि इस दूरी को कोई रेलगाड़ी 21 घंटे में तय करती है, तो इन दोनों शहरों के रेलवे स्टेशनों के बीच रेलगाड़ी की औसत चाल मीटर प्रति सेकंड में क्या है?
A. 15
B. 27
C. 30
D. 54

कोई छात्र A पर है और B पर पहुंँचना चाहता है। इसके लिए पहले O पर जाता है जो A के ठीक उत्तर में 90 m दूरी पर है और फिर वह O से B पर ठीक पश्चिम दिशा में 120 m दूरी तय करने पहुंँचता है। A की B से कम-से-कम दूरी और B के सापेक्ष A की दिशा क्रमशः क्या है?
A. 210 m; दक्षिण-पश्चिम
B. 210 m; दक्षिण-पूर्व
C. 150 m; दक्षिण-पूर्व
D. 150 m; दक्षिण-पश्चिम

निम्नलिखित में से स्लॉथ के बारे में सही कथन चुनिए –
A. स्लॉथ लगभग 40 वर्ष जीवित रहते हैं और दिन के लगभग 17 घंटे वृक्षों की शाखाओं पर सिर को उलटा लटकाकर मस्ती से सोते हैं।
B. स्लॉथ लगभग 10 वर्ष जीवित रहते है और दिन के लगभग 20 घंटे वृक्षों की शाखाओं पर सिर को उलटा लटकाकर मस्ती से सोते हैं।
C. स्लॉथ लगभग 17 वर्ष तक जीवित रहते हैं और दिन के लगभग 20 घंटे किसी वृक्ष के नीचे सोते हैं। वे उसी वृक्ष के पत्ते भी खाते हैं।
D. स्लॉथ लगभग 10 वर्ष तक जीवित रहते हैं और दिन के लगभग 20 घंटे एक वृक्ष की शाखा पर लटके हुए सोते हैं। ये जिस वृक्ष पर रहते हैं उसी के पत्ते भी खाते हैं।

सर्दियों में ऊनी वस्त्र हमें गरम रखते हैं। ऊन के ऊष्मा रोधी होने का क्या कारण है?
A. ऊनी रेशे आपस में कसकर जुड़े हुए हैं और ठंडी वायु को गुजरने नहीं देते हैं। 
B. ऊनी रेशों के बीच वायु फंँसी (ट्रैप) होती है एवं वायु ऊष्मा रोधी होती है। 
C. ऊनी रेशे मोटे होते हैं और बाहरी ऊष्मा को नियंत्रित करते हैं। 
D. ऊनी रेशे मोटे होते हैं और ठंडी वायु को गुज़रने नहीं देते हैं। 

कक्षा V की पाठ्यपुस्तक में छपे गोलकुंडा किले का मानचित्र 1 cm जमीन पर 110 m की दूरी को दर्शाता है। इस मानचित्र में फतेह दरवाजे और बंजारा दरवाजे के बीच की दूरी 14.2 cm है। जमीन पर इन दोनों दरवाजों के बीच कम-से-कम दूरी होगी-
A. 15.62 km
B. 14.20 km
C. 1.562 km
D. 1.420 km

तीन राज्यों का ऐसा समूह, जिनके किसी किनारे पर अरब सागर है, कौन-सा है?
A. केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र
B. केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश
C. ओडिशा, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र
D. महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल

एक ऐसा नाच है जिसमें ज़मीन पर बाँस की डंडी लेकर दो-दो लोगों की जोड़ी आमने-सामने बैठती है। ढोल की ताल पर डंडियों को जमीन पर पीटते हैं तथा ताल के अनुसार डंडियों के बीच लोग एक कतार में खड़े होकर कूदते हैं और नाचते हैं। इस नाच का नाम तथा उस राज्य का नाम जहाँ के लोग इसे नाचते हैं क्रमशः क्या हैं?
A. तोरंग; मिज़ोरम
B. कुडुक; झारखण्ड
C. चेराव; मिज़ोरम
D. झूम; झारखण्ड

संसार की पांँचवीं और भारत की पहली ऐसी महिला जिन्होंने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर कदम रखा, का नाम है-
A. बछेंद्री पाल
B. सुनीता विलियम्स
C. कर्णम मल्लेश्वरी
D. संतोष यादव

प्रसिद्ध भारतीय त्यौहार – होली और दीपावली के विषय में नीचे दिए गए कथनों में से सही कथन को चुनिए-
A. ये दोनों त्यौहार पूर्णिमा को मनाए जाते हैं।
B. ये दोनों त्यौहार अमावस्या को मनाए जाते हैं।
C. दीपावली पूर्णिमा को तथा होली अमावस्या को मनाई जाती है।
D. दीपावली अमावस्या को तथा होली पूर्णिमा को मनाई जाती है।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part83

रेगिस्तानी ओक’ के विषय में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए:

A. यह वृक्ष लगभग किसी सामान्य कक्षा के कमरे की दीवार की ऊंँचाई तक बढ़ता है।

B. यह वृक्ष आबू धाबी में पाया जाता है।

C. इस वृक्ष के तने में जल एकत्र होता है। स्थानीय लोगों को जब आवश्यकता होती है तो पाइप से जल निकालकर पीते हैं।

D. इस वृक्ष की जड़ें वृक्ष की ऊंँचाई की लगभग 30 गुनी गहराई तक नीचे ज़मीन में भीतर जाती हैं, जब तक जल तक न पहुंँच जाएँ।

E. इस वृक्ष की बहुत सी शाखाएंँ होती हैं जिन पर घने पत्ते लगे होते हैं।

इनमें से सही कथन है-

A. A, C और D
B. A, B और D
C. A, D और E
D. A, B, C और E

हमारे देश में ऐसे गांँव हैं जहांँ के ग्रामवासी अत्यधिक वर्षा होने के कारण अपने घरों को बांँस के खंभों पर ज़मीन से 10 से 12 फीट (3 से 3.5 मीटर) ऊँचाई पर बनाते हैं। इन घरों को अंदर से लकड़ी का ही बनाया जाता है। ये गाँव कहाँ होने चाहिए?
A. हिमाचल प्रदेश
B. तमिलनाडु
C. असम
D. उत्तराखण्ड

नीचे दिए गए हमारे देश के किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के अधिकांश सामान्य लोगों को नारियल डली हुई किसी भी करी के साथ उबला हुआ टैपिओका खाना सबसे अच्छा लगता है?
A. आंध्रप्रदेश
B. गोवा
C. तमिलनाडु
D. केरल

बिहार राज्य के लोगों के लिए मधुमक्खी पालन की प्रक्रिया शुरू करने का सर्वोत्तम समय कौन-सा होता है?
A. अक्टूबर से दिसंबर
B. अप्रैल से सितम्बर
C. मार्च से जून
D. जनवरी से मार्च

मानव पोषण के सन्दर्भ में स्वांगीकरण का अर्थ है –
A. बचा हुआ भोजन का क्षुद्रांत्र की भित्ति में अवशोषित होना एवं रुधिर वाहिकाओं में प्रवेश करना
B. अवशोषित पदार्थों का शरीर के विभिन्न भागों में स्थानांतरित होना
C. पचा हुआ पदार्थ शरीर में जटिल पदार्थों को बनाने में उपयोग होना
D. भोजन का वह भाग जिसका पाचन नहीं हो पाता, अवशोषित नहीं होता और बृहदांत्र में भेज दिया जाता है

उस खेत की मृदा के विषय में विचार कीजिए जिसमें कोई किसान रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का अधिकाधिक उपयोग करके अपने खेतों में बार-बार धान की फसल उगा रहा है। आपके विचार से उसके इस व्यवहार से खेतों की मृदा –
A. अन्य फसलों के लिए अधिक उपजाऊ हो जाएगी
B. केवल धान की फसल के लिए उपयुक्त बनेगी
C. वर्ष में कई फसलों के लिए अधिक उपयुक्त बनेगी
D. कुछ समय पश्चात बंजर हो जाएगी

पर्यावरण अध्ययन में गृह दत्त कार्य का उद्देश्य                है।
A. पुनरावृति एवं पुनर्बलन
B. घर पर समय का सदुपयोग करना
C. विद्यालय में सीखी संकल्पनाओं में दक्षता
D. अधिगम का विस्तार करना

शीला कक्षा – III के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए ‘पशु’ को उपप्रकरण के तौर पर चुनती है। निम्न में से कौन सी गतिविधि उनके अधिगम के विस्तार के लिए लाभदायी होगी?
A. किसी कविता में स्थानिक पशुओं के नामों का उच्चारण करना
B. प्राणी उद्यान के पशुओं तथा स्थानिक पशुओं के चित्रों को देखना
C. प्राणी उद्यान में पशुओं/जानवरों को देखना
D. पशुओं के चित्रों को देखना

समुदायों द्वारा जल से संबंधित त्यौहारों को मनाने को ज्ञात करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त युक्ति कौन-सी है?
A. सहकर्मी सामूहिक अधिगम
B. समुदायों के त्यौहारों के वीडियो देखना
C. परिवार तथा समुदायों में बुज़ुर्गों से बातचीत (अन्तः क्रिया) करना
D. शिक्षक से चर्चा करना

कक्षा I तथा II में पर्यावरण अध्ययन की कोई पाठ्यपुस्तकें क्यों नहीं हैं?
A. पर्यावरण अध्ययन के प्रक्रिया कौशल शिक्षक की पुस्तिका में सुझाए गए खेलों द्वारा पढ़ाए जाते हैं।
B. पर्यावरण अध्ययन की महत्तवपूर्ण संकल्पनाएँ शिक्षकों द्वारा संचालित अन्तः क्रियात्मक क्रियाकलापों द्वारा पढ़ाई जाती हैं।
C. पर्यावरण अध्ययन से संबंधित संकल्पनाएँ और कौशल भाषा तथा गणित के द्वारा सिखाए जाते हैं।
D. पर्यावरण अध्ययन से संबंधित संकल्पनाएँ और कौशल भाषा शिक्षण द्वारा दिए जाते हैं।

निम्न में से कौन सा सामाजिक-सांस्कृतिक वातावरण का उदाहरण है?
A. जल
B. जंगल
C. स्मारक
D. समुदाय

पर्यावरण अध्ययन की संकल्पनाओं को प्राथमिक स्तर पर प्रस्तुत करने का उपागम ऐसा है कि विद्यार्थियों को भोजन, आश्रय इत्यादि के विषय में ज्ञात करने के लिए अपने परिवार और समुदाय के सदस्यों से परामर्श लेना पड़ता है। इसका कारण क्या है?
A. विद्यार्थी अपने परिवार और समुदाय के सदस्यों के निकट हैं।
B. परिवार और समुदाय भोजन, आश्रय इत्यादि के संबंध में अधिक जानकारी रखते हैं।
C. अधिगम का प्राथमिक स्रोत विद्यार्थियों की सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि है।
D. पियाजे के मनोवैज्ञानिक नियम अधिगम की सामाजिक अन्तः क्रियाओं पर आधारित हैं।

संज्ञानात्मक बाधित विद्यार्थियों के पर्यावरण अध्ययन के लिए कौन-सी युक्ति सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. कक्षा में मिश्रित सहपाठी समूह बनाएँ।
B. पढ़ाने के लिए श्रव्य पाठों का अधिक विकास करें।
C. कार्यों को भागों में बांँटें और पृथक रूप से भागों को पूरा करें।
D. स्पर्शी शिक्षण अधिगम सामग्रियों का अधिक उपयोग करें।

पाठ योजना में ई.वी.एस की विषय-वस्तु के विश्लेषण हेतु निम्न में से कौन-सा आवश्यक चरण है?
A. सामग्री के उद्देश्यों का गठन करना
B. सामग्री को सिखाने के संसाधनों की पहचान करना
C. अनुदेशीय उद्देश्यों के आकलन की परियोजना बनाना
D. अवधारणा मानचित्र बनाना

सतत् एवं व्यापक मूल्यांँकन में ‘समग्र’ शब्द किससे संबंधित है?
A. संज्ञानात्मक स्तर से
B. सह-पाठ्यचर्चा क्रियाकलाप से
C. समग्र विकास से
D. शैक्षिक क्षेत्र से

पर्यावरण अध्ययन के अधिगम के लिए आकलन का एक उदाहरण कौन-सा है?
A. कार्य-पत्रक के द्वारा विद्यार्थियों का भारत के मानचित्र पर भारत के तटीय राज्यों को खोजना।
B. विद्यार्थियों को अगले स्तर में भेजने के लिए वार्षिक परीक्षाएँ लेना।
C. पर्यावरण अध्ययन अवधारणाओं के निष्पादन के स्तर को ज्ञात करने के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा।
D. अभिभावकों को उनकी उपलब्धियों के विषय में बताने के लिए प्रत्येक इकाई के अंत में परीक्षा लेना।

पर्यावरण अध्ययन (NEP, 2020 के अनुसार) में अनुभवात्मक अधिगम में वृद्धि के लिए शिक्षणशास्त्रीय अभ्यासों का चयन कीजिए।

A. पर्यावरण अध्ययन की प्रमुख अवधारणाओं पर ध्यान केंद्रित करना। 

B. पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण में कला का एकीकरण करना

C. पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण में कहानी कहने का एकीकरण करना

A. केवल A
B. केवल B
C. केवल B एवं C
D. केवल A एवं B

एक प्राणी उद्यान में जाने पर, पर्यावरण अध्ययन की शिक्षिका ने अपने विद्यार्थियों से प्राणी उद्यान के जानवरों की खाने की आदतों, उनके देश, बाहरी लक्षणों जैसे-आकार, रंग, बाल इत्यादि को खोजने के लिए कहा। इस क्रियाकलाप के द्वारा वह किन प्रक्रिया कौशलों को विकसित कर रही है?
A. अवलोकन, प्रश्न पूछना, संवाद, प्रयोग करना
B. प्रश्न पूछना, वर्गीकरण, मापन, संवाद
C. अवलोकन, प्रश्न करना, संवेदनशीलता, संवाद
D. प्रश्न करना, अवलोकन, संवेदनशीलता, प्रयोग करना

प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन का थीम कौन-सा है?
A. जल
B. मौसम
C. सामग्री
D. जानवर

पर्यावरण अध्ययन के आकलन में एक शिक्षक कौन-से उच्च स्तरीय चिंतन वाले प्रश्न का चयन करेंगे?
A. हम कौन-सी पाँच जड़ें खाते हैं?
B. क्या होगा यदि पृथ्वी पर पैट्रोल और डीज़ल ना हो?
C. पत्तियों का हरा रंग किस कारण से है?
D. बीज बोने से लेकर गेहूंँ की फसल काटने तक के चरण कौन-से हैं?

8-8 विद्यार्थियों के 5 समूहों में से प्रत्येक समूह ने वन्य जीवों के संरक्षण के लिए लघुनाटिका प्रस्तुत की। उनके पर्यावरण अध्ययन की अवधारणाओं की समझ और सृजनात्मक अभिव्यक्ति का सर्वाधिक उपयुक्त आकलन निम्न में से किसके द्वारा किया जा सकता है?
A. पोर्टफ़ोलियो
B. पर्यावरण अध्ययन संप्रत्ययों की प्रस्तुति एवं समझ के आकलन के लिए रूब्रिक्स
C. प्रस्तुति का अवलोकन एवं रिकॉर्डिंग
D. पर्यावरण अध्ययन अवधारणाओं को जांँचने के लिए प्रस्तुति के उपरान्त पेन-पेपर परीक्षा।

Leave a Comment

error: