निम्नलिखित में से कौन-सा उदाहरण स्थूल पेशीय कौशल का उदाहरण है?
A. चित्र बनाने के लिए पेन पकड़ना
B. कागज़ को आड़ा-टेढ़ा (ज़िग-ज़ैग) तरीके से काटना
C. धागे में माला पिरोना
D. खंबे की तरफ फुटबाल को लात से धकेलना
बच्चों का विकास _______ से _______ की ओर बढ़ता है।
A. केंद्र, हाथ-पांव
B. पैर, सिर
C. विशिष्ट, सामान्य
D. जटिल, सरल
अधिकथन (A): बच्चे का सामाजीकरण सर्वप्रथम परिवार में उसके माता-पिता द्वारा होता है।
कारण (R): परिवार बच्चों के सामाजीकरण का प्राथमिक कारक है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य है।
जीन पियाज़े के संज्ञानात्पक विकास सिद्धांत के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सी अवधारणा 3 – 6 वर्ष की आयु वाले बच्चों को सिखानी चाहिए?
A. संरक्षण
B. अनुक्रमता
C. सांकेतिक प्रतिनिधिकरण
D. तर्क अनुप्रयोग
जीन पियाज़े के संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत के अनुसार, अधिकांश बच्चे किस अवस्था में वस्तुओं को श्रेणियों में व्यवस्थित करने में सक्षम होते हैं?
A. संवेदीप्रेरक अवस्था
B. पूर्व – संक्रियात्मक अवस्था
C. मूर्त – संक्रियात्मक अवस्था
D. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
________ का उपयोग जीन पियाज़े द्वारा संज्ञानात्मक मानसिक अवधारणाओं का वर्णन करने के लिए किया गया था।
A. स्कैफोल्डिंग
B. वस्तु स्थायित्व
C. स्कीमा
D. समीपवर्ती विकास का क्षेत्र
रजनी अपने दोस्तों के कार्यो को “जैसे को तैसा” मानसिकता के आधार पर जाँचती है। लारेंस कोहलबर्ग के सिद्धांत के अनुसार, वर्तमान में रजनी संज्ञानात्मक नैतिक विकास के किस स्तर पर है?
A. परंपरागत
B. पूर्व-परंपरागत
C. उत्तर-परंपरागत
D. औपचारिक परंपरागत
जब छात्र किसी प्रश्न का हल खोजने के दौरान समस्या का सामना करते हैं, तो अध्यापक छात्रों को किस तरह स्कैफोल्ड प्रदान कर सकते हैं?
A. उनमें असफलता का भय उत्पन्न करके
B. उन्हें प्रश्न का आधा समाधान प्रस्तुत करके
C. प्रश्न में कुछ विकर्षण जोड़कर
D. उन्हें अपने विचारों की शाब्दिक अभिव्यक्ति करने के लिए निरुत्साहित करके
सिद्धान्तवादी और उनके द्वारा प्रस्तावित विचार का सही युग्म चुनिए:
A. लेव वायगोत्स्की – सांस्कृतिक साधन
B. हॉवर्ड गार्डनर – ‘g’ घटक बुद्धि
C. जीन पियाज़े – पाड़
D. लारेंस कोहलबर्ग – संवेगात्मक परिवपक्वता
एक प्रगतिशील कक्षा किसे समुन्नत करती है ?
A. ज्ञान सृजन की चाह
B. विद्यार्थियों में परस्पर विमुखता का भाव
C. सामाजिक संदर्भों से अलगाव
D. विषय-वस्तु का कंठस्थीकरण
मधुलिका नृत्य और योग कला में निपुण है। हॉवर्ड गार्डनर के अनुसार, मधुलिका में उच्च स्तर की _________ बुद्धि है।
A. अंतःवैयक्तिक
B. अंतर्वैयक्तिक
C. शारीरिक गति
D. संगीतात्मक
एक प्रश्न-उत्तर सत्र के दौरान, एक अध्यापक केवल लड़कों को ही अपनी शंकाएँ व प्रश्न पूछने के अवसर दे रहा है। यह सीधे ________ का प्रतिनिधित्व करता है।
A. लिंग सशक्तीकरण
B. लिंग समानता
C. लिंग पक्षपात
D. लिंग प्रतिस्पर्धा
अधिगम दर में व्यक्तिगत विभिन्नताएँ _________ का परिणाम हैं।
A. केवल आनुवंशिकता
B. केवल पर्यावरण
C. आनुवंशिकता व पर्यावरण दोनों
D. न तो आनुवंशिकता और न ही पर्यावरण
आकलन के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही है?
A. आकलन केवल मानकीकृत परीक्षणों द्वारा किया जाना चाहिए।
B. रचनात्मक आकलन केवल निर्देशन के अंत में होता है।
C. मानदंड-संदर्भित परीक्षण ‘मानको’ को निष्पादन तुलना का विशिष्ट स्तर मानकर उपयोग करते हैं।
D. ‘अधिगम के लिए आकलन’ विद्यार्थियों द्वारा स्व- आकलन को भी शामिल करता है।
विद्यार्थियों में समालोचनात्मक चिंतन का आकलन करने के लिए, अध्यापक को निम्नलिखित में से किसका चयन करना चाहिए?
A. अपसारी चिंतन शामिल ओपन-एंडेड प्रश्न।
B. वे प्रश्न जिनका उत्तर ‘हाँ’ या ‘ना’ में है।
C. एक शब्द के जवाब वाले प्रश्न।
D. वे प्रश्न जिनमें केवल घोषणात्मक ज्ञान का प्रत्यास्मरण शामिल है।
समावेशी शिक्षा में किसकी आवश्यकता होती है?
A. मानकीकृत पाठ्यचर्या
B. रूढ़िबद्धताओं को बढ़ावा
C. अगम्य अवसंरचना
D. विविधता पर विचार
अभिकथन (A) : सुविधावंचित समूह से आने वाले विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को संबोधित करने के लिए अध्यापक को उनके सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भों को जानना चाहिए।
कारण (R) : पाठ्यचर्या की अभिकल्पना ‘औसत विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर करनी चाहिए।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है, लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
पठनवैकल्य किस प्रकार की अक्षमता है?
A. अधिगम विशिष्ट
B. संवेदी
C. व्यवहारिक
D. गत्यात्मक
निम्नलिखित में से कौन-सा स्वलीनता विकार का विशिष्ट लक्षण है?
A. बाधित सम्प्रेषण
B. दिनचर्या में परिवर्तन के लिए आग्रह
C. उच्च-स्तरीय शब्द भंडार
D. वातावरण में परिवर्तन के लिए प्रतिरोध
कक्षा में विभिन्न योग्यताओं वाले शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं की पूर्ति कैसे की जा सकती है?
A. श्रेणीबद्ध कठिनाई के कार्य देकर
B. मानकीकृत निर्देश देकर
C. केवल सामान्य शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं को संबोधित करके
D. विभिन्न आवश्यकताओं वाले शिक्षार्थियों की उपेक्षा करके
अधिगम तब अधिक अर्थपूर्ण होता है जब विषय-वस्तु को _______ रूप में प्रस्तुत किया जाता है।
A. संदर्भहीन
B. अप्रांसगिक
C. बहुत ही अमूर्त
D. संयोजित
अंतरिक्ष की अवधारणा समझाते समय, एक अध्यापक ने महसूस किया कि विद्यार्थियों में इस विषय को लेकर अनेक भ्रान्तियाँ हैं। अध्यापक की इस स्थिति के प्रति क्या प्रतिक्रिया होनी चाहिए?
A. सीधे-सीधे उन भ्रान्तियों को अस्वीकृत करना चाहिए।
B. इन भ्रान्तियों के प्रति विद्यार्थियों के तर्क जानने चाहिए।
C. विद्यार्थियों को सही जानकारी कंठस्थ करने के लिए निर्देश देना चाहिए।
D. नकारात्मक पुनर्बलन का प्रयोग करते हुए इन भ्रान्तियों को समाप्त कर देना चाहिए।
विद्यार्थियों को किसी भी अवधारणा के बारे में समझाते हुए निम्न में से किस बात का ध्यान रखना चाहिए?
(i) विद्यार्थियों में सीखने के लिए तत्परता
(ii) विद्यार्थियों के सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ
(iii) विद्यार्थियों द्वारा चयनित अधिगम शैलियाँ
A. केवल (i) और (ii)
B. केवल (ii) और (iii)
C. केवल (i) और (iii)
D. (i), (ii) और (iii)
रमेश विज्ञान विषयों को पढ़ाते समय अन्वेषण, प्रयोग, विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को नया ज्ञान व समझ बनाने के अवसर प्रदान करता है। वह _______ को बढ़ावा देना चाहता है।
(i) वैज्ञानिक तर्क
(ii) तार्किक चिंतन
(iii) कंठस्थीकरण
(iv) निष्क्रिय अनुकृति
A. केवल (i) और (ii)
B. केवल (i) और (iii)
C. केवल (i) और (iv)
D. केवल (iii) और (iv)
निम्नलिखित में से अध्यापक द्वारा अपनाई गई कौन-सी विधि अधिगम प्रक्रिया में विद्यार्थियों की सक्रिय भूमिका को कम महत्त्व देती है?
A. व्याख्यान
B. पूछताछ
C. चर्चाएँ
D. खोज/अन्वेषण
अभिकथन (A) : आंतरिक अभिप्रेरणा एक बच्चे को स्वेच्छा से अपनी आंतरिक खुशी के लिए काम करने को प्रेरित करती है।
कारण (R) : शिक्षक को आंतरिक रूप से अभिप्रेरित करने के स्थान पर विद्यार्थियों को बाह्य रूप से अभिप्रेरित करना चाहिए।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
प्रभावशाली समस्या-समाधान में किसके बहिष्करण की आवश्यकता है?
A. कार्यात्मक स्थिरता
B. अपसारी चिंतन
C. केन्द्रित ध्यान
D. अनुरूप चिंतन
एक विद्यार्थी अपनी असफलता का कारण अपनी योग्यता की कमी को मानता है। वह योग्यता को स्थायी मानता है और मानता है कि योग्यता प्रयासों द्वारा प्रभावित नहीं होती है। यह विचारदशा किस स्थिति को जन्म दे सकती है?
A. अधिगम असहायता
B. मस्तिष्क सुघट्यता
C. उच्च-स्तरीय स्व-अस्मिता
D. सम्बद्धता का भाव
अवधारणाओं को इस तरह से प्रस्तुत करना चाहिए जो:
A. विद्यार्थियों में सफलता के प्रति चिन्ता उत्पन्न करे।
B. उनके पूर्व-ज्ञान और स्कीमा को क्रियाशील करे।
C. उन्हें अप्रासंगिक सूचनाओं के माध्यम से विकर्षित करे।
D. केवल उच्चतर अधिगम योग्यता वाले विद्यार्थियों की सहायता करे।
घोषणात्मक ज्ञान:
A. किसी घटना के घटित होने की प्रक्रिया की व्याख्या करता है।
B. युक्तियों के प्रयोग के बारे में समझ की व्याख्या करता है।
C. मुख्यतः ज्ञान के ‘क्या’ और ‘कौन’ पहलुओं के बारे में जानना है।
D. समस्या समाधान प्रक्रिया में इसकी कोई भूमिका नहीं है।
एक पुस्तकालय में 5690 पुस्तकें हैं। सोमवार के दिन विद्यार्थियों को 425 पुस्तकें पढ़ने के लिए दी गईं और उसी दिन 273 नई पुस्तकें पुस्तकालय में जमा की गईं। पुस्तकालय में अब कितनी पुस्तकें हैं?
A. 5842
B. 5822
C. 5538
D. 5558
\(1/3\) में कितने \(1/12\) हैं?
A. 6
B. 4
C. 9
D. 12
एक संख्या 80 के आधे से अधिक है। यह 4 दहाई से अधिक और 6 दहाई से कम है। इसके अंकों को योगफल 6 है। इसका दहाई का अंक, इकाई के अंक का दोगुना है। यह संख्या कौन-सी है ?
A. 46
B. 51
C. 60
D. 42
96 के सभी गुणनखंडों का योगफल कितना है?
A. 260
B. 246
C. 252
D. 248
निम्नलिखित में से सबसे छोटी संख्या कौन-सी है?
A. 5.9853 ×103
B. 6.595 × 104
C. 3.43 × 105
D. 7.004 × 103
निम्नलिखित में से किस विभाजन में, शेषफल उससे अधिक होगा जो आप 176 को 3 से विभाजित करने पर प्राप्त करते हैं?
A. 173 ÷ 5
B. 174 ÷ 4
C. 175 ÷ 3
D. 176 ÷ 2
जब एक आयत को इसके केन्द्र के परितः घुमाया जाता है, तो वह निम्नलिखित में से किस घूर्णन कोण पर बिल्कुल पहले जैसा दिखाई देता है?
A. 60º
B. 90º
C. 180º
D. 270º
एक समचतुर्भुज में सममिति की कितनी रेखाएँ होती हैं?
A. 0
B. 2
C. 4
D. 1
मेधा अपनी नोटबुक में तीन कोण 108°, 75°, 90° के रूप में मापती है। यदि वह इन कोणों को निम्न रूप से क्रम में वर्गीकृत करती है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
A. अधिक कोण, न्यून कोण, समकोण
B. न्यून कोण, अधिक कोण, समकोण
C. अधिक कोण, सम्पूरक कोण, समकोण
D. सम्पूरक कोण, न्यूनकोण, समकोण
एक तार को मोड़कर एक आयत बनाया गया जिसका परिमाप 20 सेमी है। उसी तार को फिर से मोड़कर एक वर्ग बनाया गया। इस वर्ग का क्षेत्रफल कितना होगा?
A. 20 सेमी2
B. 25 सेमी2
C. 30 सेमी2
D. 32 सेमी2
निम्नलिखित तालिका का अवलोकन कीजिए:
| स्टेशन | रेलगाड़ी 1 | रेलगाड़ी 2 | रेलगाड़ी 3 |
| पटना (प्रस्थान) | 17 ∶ 42 | 20 ∶ 45 | 21 ∶ 10 |
| कोलकाता (आगमन) (अगले दिन) | 3 ∶ 32 | 5 ∶ 15 | 6 ∶ 55 |
कौन-सी रेलगाड़ी पटना से कोलकाता पहुँचने में सबसे कम समय लेती है?
A. रेलगाड़ी 1
B. रेलगाड़ी 2
C. रेलगाड़ी 3
D. रेलगाड़ी 1 और रेलगाड़ी 3 दोनों समान समय लेती हैं।
800 सेमी + 80 मीटर + 8 किमी =
A. 88 मीटर
B. 8008 मीटर
C. 888 मीटर
D. 8088 मीटर
किसी ड्रम में 263 L 520 mL तेल है। इस तेल को समान माप के 45 बर्तनों में भरा जाता है। ऐसे 25 बर्तनों में कुल कितना तेल होगा?
A. 144.6 L
B. 146.4 L
C. 142.8 L
D. 150.5 L
मसालों की मूल्य सूची नीचे दी गई है:
| मसाले | मूल्य प्रति किग्रा |
| धनिया | ₹ 270 |
| लौंग | ₹ 550 |
| जीरा | ₹ 190 |
| इलायची | ₹ 950 |
| काली मिर्च | ₹ 480 |
निम्नलिखित में से कौन-सा सही नहीं है?
A. प्रति किग्रा इलायची का मूल्य, जीरा के मूल्य का पाँच गुना है।
B. प्रति किग्रा धनिया का मूल्य, लौंग के मूल्य का लगभग आधा है।
C. प्रति किग्रा लौंग का मूल्य, जीरा के मूल्य का ठीक तीन गुना है।
D. प्रति किग्रा लौंग, काली मिर्च से केवल ₹ 70 महँगी है।
निम्नलिखित पैटर्न का अध्ययन कीजिए।
1 × 1 = 1
11 × 11 = 121
111 × 111 = 12321
……..
11111 × 11111 में अंकों की संख्या कितनी है?
A. 7
B. 8
C. 9
D. 10
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा गणित कक्षा ह्यूरिस्टिक (स्वतः शोधन) के उपयोग के बारे में सबसे कम उपयुक्त है?
A. इसे समस्या समाधान के साधनों और प्रणालियों के अध्ययन के रूप में समझा जा सकता है।
B. इसकी निश्चित नियमों के रूप में कल्पना की जा सकती है।
C. यह समस्या समाधान के लिए अनुभव-आधारित तकनीकों का उल्लेख करता है।
D. जटिल नवीन समस्याओं में इसका उपयोग नहीं हो सकता है।
आकृतियों का शिक्षण करते हुए, एक शिक्षिका शहर का मॉडल/प्रारूप अपनी कक्षा में लेकर आई जो ज्यामितीय आकृतियों से निर्मित था। वह चाहती हैं कि उनके विद्यार्थी
A. मॉडल से ज्यामितीय आकृतियों की पहचान करते हुए कुछ खाली समय बिताएँ।
B. गणितीय अवधारणाओं को विभिन्न अन्य विषय-क्षेत्रों से और उनके दैनिक जीवन से जोड़ें।
C. प्रारूप/मॉडल निर्मित करें जो कि गणित की प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए जा सकें।
D. गणित में प्रारूपो/मॉडलों की भूमिका को समझे।
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, रूपरेखा, 2005 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा गणित शिक्षा का मुख्य लक्ष्य है?
A. अधिगमकर्ताओं में संख्यात्मकता कौशल का विकास करना।
B. देश के लिए रोजगार – योग्य वयस्कों का सृजन करना।
C. गणित कक्षा में प्रत्येक बच्चे को पाठ्यपुस्तक में दी गई समस्याएँ हल करने के लिए कहना।
D. बच्चों की विचार प्रक्रियाओं का गणितीकरण।
गणित की एक शिक्षिका, सुश्री सोमी के लिए, अधिगमकर्ताओं में आलोचनात्मक चिंतन के कौशल को बढ़ावा देने के लिए, निम्नलिखित में से कौन-सा अपनी कक्षायी परिचर्चा में शामिल करना सबसे उपयुक्त है?
A. 25 और 30 के बीच की सभी अभाज्य संख्याओं को सूचीबद्ध करें।
B. 37 +21 का परिकलन करें।
C. 18 cm2 क्षेत्रफल वाले सभी संभव आयत बनाएँ।
D. एक समबाहु त्रिभुज बनाएँ जिसकी प्रत्येक भुजा की लंबाई 6 cm हो।
प्रायः यह देखा गया है कि जब प्राथमिक स्तर के शिक्षार्थियों को इबारती सवाल हल करने के लिए दिए जाते हैं, अधिकांश बच्चे कहते हैं कि, “यदि आप हमें यह बताएँगे कि इस सवाल में कौन – सी संक्रिया अपेक्षित है, तब हम इस प्रश्न को हल कर सकते हैं।” इस स्थिति के लिए सर्वाधिक उपयुक्त कारण कौन – सा है?
A. बच्चों को गणितीय भाषा बहुत तकनीकी (पारिभाषिक/प्राविधिक) लगती है जिसको उनके दिन-प्रतिदिन के जीवन की भाषा के माध्यम से पुनर्बलित नहीं किया जाता है।
B. आमतौर पर इबारती सवाल प्राथमिक स्तर के शिक्षार्थियों द्वारा हल करने के लिए बहुत ही कठिन होते हैं।
C. सामान्यतः बच्चे इबारती सवाल हल करने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाते हैं।
D. जो बच्चे अंग्रेजी भाषा में कमजोर हैं, केवल उन्हीं बच्चों को इबारती सवाल हल करने में इस तरह की कठिनाई होती है।
एक प्राथमिक कक्षा का विद्यार्थी व्यवकलन पर प्रश्न को निम्न रूप से हल करता है:
\(101-97={gathered} 101 \\ {-97} \\ {{0 9 6}} {gathered} =096\)
निम्नलिखित में से कौन – सा दी गई परिस्थिति केलिए सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. बच्चे को व्यवकलन की अवधारणात्मक समझ है परन्तु उसने यह त्रुटि असावधानीवश की है।
B. समान प्रकार के प्रश्नों को हल करना निश्चित रूप से बच्चे को सही उत्तर तक ले जाएगा।
C. शिक्षक को समस्या हल करने के लिए श्यामपट्ट पर सही कलन-विधि लिखनी चाहिए और बच्चे को उसकी नकल करनी चाहिए।
D. बच्चे ने बडे अंक में से छोटे अंक को घटाने का नियम गलत तरीके से इस्तेमाल (प्रयोग) किया है।
एक बच्चा गणित की प्राथमिक कक्षा में कहता है कि :
“मेरे पास 3 पेंसिल हैं”, “मेरे पास 5 रंगीन पेन हैं”, “मेरी 1 बहन है”।
बच्चा किस संबंध में बात कर रहा है?
A. संख्यांक
B. गणन संख्या
C. क्रमसूचक संख्या
D. अंकित संख्या
निम्नलिखित में से कौन – सा आँकड़ों के विश्लेषण का अनुसरण करने के सही अनुक्रम को दर्शा रहा है?
A. व्यवस्थित करना, छाँटना, एकत्रित करना और निरूपण करना।
B. छाँटना, व्यवस्थित करना, एकत्रित करना और निरूपण करना।
C. एकत्रित करना, छाँटना, व्यवस्थित करना और निरूपण करना।
D. निरूपण करना, व्यवस्थित करना, छाँटना और एकत्रित करना।
निम्नलिखित में से प्राथमिक कक्षाओं के लिए एक अच्छी गणित पाठ्यपुस्तक की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण विशेषता/विशेषताएँ कौन-सी/कौन-से है/हैं?
(a) निगमनात्मक तरीके से अवधारणाएँ प्रस्तुत करना
(b) संवादात्मक और संदर्भात्मक तरीके से अवधारणाएँ प्रस्तुत करना
(c) हल किए हुए अधिक उदाहरण और गतिविधि आधारित आकलन सम्मिलित करना
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (a) और (c)
B. केवल (b)
C. केवल (c)
D. (b) और (c)
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सी सीखने/अधिगम के लिए एक अत्यावश्यक और अनिवार्य पूर्वापेक्षा है?
A. खेल और शारीरिक स्वास्थ्य
B. बुनियादी साक्षरता एवं संख्या-ज्ञान (संख्यात्मकता)
C. गणन कौशल विकसित करना
D. सभी के लिए शिक्षा
गणित में बच्चों के विवेचन और तार्किक चिंतन योग्यताओं को विकसित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. बंद सिरे वाले प्रश्नों का उपयोग
B. मानक कलन-विधि का उपयोग
C. सूत्रों, तथ्यों और पहाड़ों को स्मरण करना
D. खुले-सिरे वाले (मुक्तोत्तर) प्रश्नों का उपयोग
नीचे दो पूर्व सेवा प्रशिक्षणार्थियों का गणित के अपने स्कूली अनुभव के बारे में हो रहे संवाद का उल्लेख दिया गया है:
A : अपने विद्यालयी जीवन में मैं गणित में बहुत अच्छी थी पर अब मुझे यह विषय पढ़ाने में कुछ डर सा लग रहा है क्योंकि मुझे लगता है कि मैंने जो कुछ भी सीखा था, उसका बहुत कुछ मैं भूल गयी हूँ।
B : मैंने तो अपनी परीक्षा कुछ नियमों तथ्यों और प्रक्रियाओं को याद करके पास की है।
ऊपर दिए गए संवाद के बारे में निम्नलिखित में से सर्वाधिक उपयुक्त क्या है?
A. दोनों ही अपने बचपन में गणित के प्रति बहुत लापरवाह रही हैं।
B. दोनों ने ही गणित के प्रति अपने भय को दूर कर दिया है।
C. दोनों को ही अपने बचपन में बिना समझ बनाए रटकर सीखने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।
D. ‘A’ गणित की अच्छी/अच्छा अध्यापिका/अध्यापक बनने योग्य नहीं है परन्तु ‘B’ अच्छी/अच्छा अध्यापिका/अध्यापक बनने योग्य है परीक्षा क्योंकि उसने में बेहतर प्रदर्शन किया है।
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सी बाल-केंद्रित गणित कक्षा की एक विशेषता है?
A. शिक्षक आयत के क्षेत्रफल पर एक गतिविधि का प्रदर्शन कर रहा है और उस दौरान शिक्षार्थी उसे शांति से सुन और देख रहे हैं।
B. शिक्षक कक्षा में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की मूर्त सामग्री और हस्तकौशल सामग्री लाता है ताकि वे उनका उपयोग ‘संख्याओं’ में विभिन्न अन्वेषणों के लिए कर सकें।
C. शिक्षक कक्षा में पहाड़ों का उच्चारण कर रहा है और विद्यार्थी उनको एक स्वर में दोहरा रहे हैं।
D. शिक्षक श्यामपट्ट पर एक आदर्श समस्या हल करता है और विद्यार्थी उस पर आधारित पाठ्यपुस्तक में दिए गए प्रश्न हल कर रहे हैं।
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार, एक गणित शिक्षक से अपेक्षित है:
A. गणित कक्षा में मेधावी बच्चों को उनके स्तर के अनुकूल चुनौतियाँ प्रदान करते हुए सभी बच्चों को सहभागिता सुनिश्चित करना।
B. पाठ्यपुस्तक के सभी प्रश्नों को हल करना।
C. प्रश्नों के ड्रिल और अभ्यास में विद्यार्थियों को संलग्न रखते हुए गणित में परिणामों को सुधारना।
D. प्रतियोगात्मक परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को तैयार करना।
प्राथमिक कक्षा के गणित शिक्षक श्री राणा ने अपने विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछा:
“5 सैकड़े में से 5 दहाइयाँ घटाएँ।”
एक विद्यार्थी ने तत्परता से उत्तर दिया “उत्तर 0 (शून्य) है।”
निम्नलिखित में से कौन – सा दी गई स्थिति के संबंध में सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. शिक्षक ने कक्षा के समक्ष गलत तरीके से प्रश्न प्रस्तुत किया है।
B. शिक्षक को ऐसी 10 (दस) और समस्याएँ अभ्यास के लिए देनी चाहिए जब तक विद्यार्थी उसे सही से हल नहीं कर लेते।
C. शिक्षक को समस्या को सरल करना चाहिए ताकि विद्यार्थी उसे सही से हल कर सकें।
D. भ्रांति पहचानने के लिए शिक्षक को विद्यार्थी से अपने उत्तर को समझाने के लिए कहना चाहिए।
हमारे देश में एक ऐसा राज्य है जहाँ के ग्रामीण लोग फसल पकने के पश्चात् त्यौहार मनाते हैं । सब साथ में खाना पकाते हैं, खाते हैं, गाते हैं और नाचते हैं। यहाँ का विशेष चिरॉव नृत्य करते हैं। इस नृत्य में बाँस की डण्डी लेकर दो-दो लोगों की जोड़ी जमीन पर आमने – सामने बैठती है। ढोल की ताल पर लोग बाँस की डंडियों को जमीन पर पीटते हैं। बाँस की डंडियों के बीच लोग एक कतार में खड़े होकर कूदते हैं और नाचते हैं। यह राज्य है:
A. मिजोरम
B. झारखण्ड
C. असम
D. छत्तीसगढ़
“खेजड़ी” वृक्ष के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए:
A. यह वृक्ष मुख्यतः रेगिस्तानी क्षेत्रों में पाया जाता है।
B. इसे बढ़ाने के लिए अधिक पानी की आवश्यकता नहीं है।
C. इसकी छाल दवाई बनाने के काम आती है और इसकी लकड़ी को कीड़ा भी नहीं लगता है।
D. इसके तने में पानी एकत्र होता है जिसे लोग पतली पाइप द्वारा पीते हैं।
E. यह वृक्ष छायादार नहीं है।
इनमें सही कथन हैं:
A. A, B और C
B. B, C और D
C. C, D और E
D. A, D और E
निम्नलिखित में से तीन पेट्रोलियम उत्पादों के समूह को चुनिए:
A. मोम, कोलतार, ग्रीस
B. पेन्ट, प्लॉस्टिक, रेयॉन
C. एल.पी. जी. कोलतार एथेनॉल
D. किरोसिन, डीज़ल, मेथेन
किसी अधिवक्ता का घर ‘X’ पर है, न्यायालय ‘Y’ पर स्थित है। अधिवक्ता के घर से न्यायालय जाने के लिए कोई सीधी सड़क नहीं है। अतः अधिवक्ता पहले A पर जाते हैं जो X के ठीक पूर्व में 100 m की दूरी पर है, फिर वह B पर जाते हैं जो A के ठीक दक्षिण में 500 m की दूरी पर है, फिर वह C पर जाते हैं जो B के ठीक पश्चिम में 50 m की दूरी पर है और अन्त में वह Y पर न्यायालय पहुँचते हैं जो C के ठीक उत्तर में 60 m की दूरी पर है, न्यायालय के संदर्भ में अधिवक्ता के घर की दिशा है:
A. उत्तर-पूर्व
B. उत्तर-पश्चिम
C. दक्षिण-पूर्व
D. दक्षिण-पश्चिम
कोई लड़का वलसाड से नगरकोइल जाने के लिए 12 सितम्बर, 2022 को एक ट्रेन में सवार हुआ। यह ट्रेन 17: 30 बजे वलसाड से चलकर 14 सितम्बर, 2022 को 05 : 00 बजे नगरकोइल पहुँची। यदि इस समय अंतराल में ट्रेन द्वारा चली गयी दूरी 2059 किलोमीटर है, तो ट्रेन की औसत चाल है-
A. 52 किमी/घंटा
B. 56 किमी/घंटा
C. 58 किमी/घंटा
D. 62 किमी/घंटा
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प गंगाजल को स्वच्छ करने के लिए एक परियोजना/मिशन है?
A. जल शक्ति, नमामि गंगे
B. गंगा आमंत्रण अभियान, जल शक्ति
C. राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, गंगा एक्शन प्लान
D. नमामि गंगे, यमुना एक्शन प्लान
भोजन के निम्नलिखित समूहों में से उस समूह का चयन कीजिए जिसमें सभी इकाई प्रोटीन समृद्ध स्त्रोत हों।
A. अंडे, दालें, मछली
B. बादाम, मक्का, दूध
C. संतरा, मक्खन, अंडे
D. दही, दूध, चावल
निम्नलिखित में से वह युगल चुनिए जो हमारे देश के एक राज्य और एक केन्द्र शासित प्रदेश से मिलकर बना है।
A. अरुणाचल प्रदेश और पुदुचेरी
B. जम्मू और कश्मीर और अण्डमान एवं निकोबार द्वीपसमूह
C. मिजोरम और झारखण्ड
D. बिहार और नागालैण्ड
निम्नलिखित में से राज्यों के उस समूह को चुनिए जिनके समुद्रतट बंगाल की खाड़ी पर हैं :
A. आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु
B. पश्चिम बंगाल, ओडिशा कर्नाटक
C. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात
D. तमिलनाडु, ओडिशा, महाराष्ट्र
मध्य प्रदेश के तीन समीपवर्ती राज्य हैं-
A. उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र
B. गुजरात, राजस्थान, बिहार
C. उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखण्ड
D. गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा
निम्नलिखित में से कौन – से रोग मच्छरों द्वारा जनित हैं?
(A) निमोनिया
(B) डेंगू
(C) खसरा
(D) मलेरिया
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. A और B
B. B और C
C. B और D
D. A और D
किसी पारितंत्र में निहित है
A. एक क्षेत्र के केवल जीवित प्राणी
B. एक क्षेत्र के केवल भौतिक कारक
C. एक क्षेत्र के जीवित प्राणी एवं भौतिक कारक दोनों
D. एक क्षेत्र के अपघटक और भौतिक कारक
राज्य और नृत्य के सही युग्म का चुनाव कीजिए:
A. कर्नाटक – कत्थक
B. तमिलनाडु – लावणी
C. असम – बुइया
D. आंध्र प्रदेश – कुचीपुड़ी
निम्नलिखित में से कौन-सी एक पौधा – घर गैस नहीं है?
A. CO2
B. N2
C. N2O
D. CH4
ओज़ोन की परत के अवक्षय को नियंत्रित करने हेतु 1987 में एक अंतर्राष्ट्रीय संधिपत्र (समझौता) पर हस्ताक्षर किए गए, जिसे कहा जाता है:
A. क्योटो प्रोटोकॉल
B. मॉट्रियल प्रोटोकॉल
C. पेरिस संधि
D. दोहा संधि
EVS में नैदानिक परीक्षण शिक्षक की सहायता करेंगे:
A. छात्रों की बुद्धि लब्धि ज्ञात करने में।
B. EVS के शिक्षण-अधिगम के दौरान छात्रों द्वारा सामना की गई समस्याओं का आकलन करने में।
C. छात्रों के अधिगम की गति का आकलन करने में।
D. EVS में छात्र कितना बढ़िया प्रदर्शन करेगा, यह ज्ञात करने में।
A. A और C
B. A और B
C. B और D
D. B और C
प्राथमिक स्तर पर निर्माणात्मक आकलन सम्मिलित करता है
A. शिक्षकों को उनके शिक्षण की प्रभावशीलता के बारे में प्रतिपुष्टि देना।
B. शिक्षण में कमियों को पहचानना।
C. मासिक रिपोर्ट कार्ड बनाना।
D. छात्रों के अधिगम अंतराल को ज्ञात करना।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A. A, B और C
B. A, B और D
C. B, C और D
D. A, C और D
निम्नलिखित में से कौन-सी एक अप्रक्षेपित शिक्षण सामग्री है?
A. चार्ट
B. स्लाइड
C. फिल्म स्ट्रिप
D. एपिडिएस्कोप
श्री रोहन ने विषय ‘जल का संरक्षण’ पर एक ‘भूमिका निर्वहन’ का आयोजन किया। अपनी कक्षा में रोहन द्वारा इस भूमिका निर्वहन को आयोजित करने का क्या उद्देश्य है?
A. वह छात्रों को, भावी पीढ़ियों के लिए जल के संरक्षण की आवश्यकता के प्रति संवेदनशील बनाना चाहता है।
B. वह छात्रों को, समाज में जल के संरक्षण के विषय में जानकारी के अभाव से अवगत कराना चाहता है।
C. वह भूमिका निर्वहन द्वारा छात्रों में विश्वास का स्तर ऊपर उठाना चाहता है।
D. वह जल संरक्षण के विषय में छात्रों के विचार जानना चाहता है, जिससे वह उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान कर सके।
EVS की पाठ्यचर्या की रूपरेखा बनाई गई है:
A. अधिगम के संरचनात्मक परिप्रेक्ष्य में
B. अधिगम के समाकलित परिप्रेक्ष्य में
C. अधिगम के अनुचिंतनीय परिप्रेक्ष्य में
D. अधिगम के सामाजिक-रचनावाद के परिप्रेक्ष्य में
कक्षा में EVS विषयों का संपादन करते समय शिक्षक को निम्नलिखित में से किससे बचना चाहिए?
A. छात्रों को प्रश्न पूछने के लिए हतोत्साहित करने से
B. भूमिका निभाने से
C. कठपुतलियों के उपयोग से
D. समूह कार्य से
छात्रों के लिए EVS पाठ्यक्रम में विषयों और उप-विषयों का चयन क्यों किया गया है?
A. विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण शिक्षा में मुद्दों का एक सामान्य अंतरापृष्ठ प्रदान करने के लिए।
B. दिलचस्प तरीके से ई.वी.एस. सीखने के लिए।
C. गतिविधियों को सरल से जटिल की ओर संचालित करने के लिए।
D. तत्काल पर्यावरण की बेहतर समझ विकसित करने के लिए।
निम्नलिखित में से कौन-सा विषय/उप-विषय नीचे दी गई दक्षता से संबंधित हो सकता है? “उन लोगों के लिए परामर्श और मानसिक कल्याण के बारे में सुझावों का मूल्यांकन करता है जिन्होंने आपदा का सामना किया है और अपने घर को खोने के आघात का सामना किया है।”
A. यात्रा
B. आश्रय
C. कार्य और खेल
D. जल
EVS में जल की बर्बादी और इसके संरक्षण के शिक्षण के लिए सबसे उपयुक्त रणनीति क्या हो सकती है?
A. चर्चा
B. सर्वेक्षण और चर्चा
C. साक्षात्कार
D. प्रयोग
छात्रों की पर्यावरण की समग्र समझ विकसित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा अनुभव अत्यंत महत्त्वपूर्ण है?
A. प्रासंगिक अनुभव
B. अमूर्त अनुभव
C. वैश्विक से स्थानीय अनुभव
D. समावेशी अनुभव
एक EVS शिक्षक समूह कार्य के दौरान सहयोग के आकलन के लिए एक सहकर्मी आकलन रूब्रिक तैयार करता है। निम्नलिखित में से कौन-सा आयाम सहयोग का हिस्सा नहीं होना चाहिए?
A. भागीदारी
B. नेतृत्व
C. सहयोग
D. वियोजन
निम्नलिखित में से कौन-सा जल के विषय से संबंधित त्योहार मनाते बच्चों के संज्ञानात्मक विकास के साथ-साथ सामाजिक-भावनात्मक पहलुओं को जोड़ने के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान करता है?
A. बच्चों को लोकगीत सुनाने या गाने के लिए प्रोत्साहित करना
B. प्रयोग
C. साक्षात्कार
D. सर्वेक्षण
EVS में किसी समस्या या चिंता से संबंधित ‘विषय सीमाओं’ को तोड़ने में निम्नलिखित में से कौन-सा प्रभावी होगा?
A. समूह चर्चा
B. प्रदर्शन
C. व्याख्यान
D. फिल्म शो
EVS कक्षा में प्रयुक्त निम्नलिखित में से कौन-सा प्रक्रिया कौशल प्रयोग आयोजित करके विकसित किया जाएगा?
A. अवलोकन कौशल
B. याद रखने का कौशल
C. दृश्य कौशल
D. पहचानने का कौशल
कक्षा में EVS विषय का संपादन करते समय शिक्षक को निम्नलिखित में से किससे बचना चाहिए?
A. समूह चर्चा
B. स्कूल-आधारित आकलन
C. छात्रों द्वारा सही उत्तरों पर जोर देना
D. सामुदायिक स्थानों का भ्रमण