CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part59

कथन (A): बच्चों व बचपन की संकल्पना सार्वभौमिक नहीं हो सकती।

तर्क (R): बच्चों व बचपन की समझ में उनके सामाजिक सांस्कृतिक परिवेश की कोई भूमिका नहीं है।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 
C.  (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
D.  (A) और (R) दोनों गलत हैं।

बच्चों के विकास के संदर्भ में कौन सा कथन सही है?
A. विकास पूर्ण रूप से अनुवांशिकता से निर्धारित होता है। 
B. विकास पूर्ण रूप से पर्यावरण द्वारा निर्धारित होता है। 
C. विकास में प्रकृति और पोषण दोनों की अन्योन्य क्रियात्मक भूमिका है। 
D. तीन चौथाई लक्षण जन्मजात होते है तथा बाकि पर्यावरण द्वारा निर्धारित होते है।

कथन (A): विकासात्मक प्रतिमान की निर्धारित उम्र-सीमा केवल औसत उम्र-सीमा दर्शाती हैं।

तर्क (R): बच्चों के विकासात्मक विकास की गति अलग-अलग होती है तथा वे अलग-अलग समय पर पहुचते हैं।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। 
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं। 

बच्चे किस अवस्था में प्रस्तावक तर्क के कथनों को हल कर पाते हैं जैसे अगर सभी मनुष्य मछली हैं और कुछ मछली बुद्धिमान हैं, तब क्या सभी मनुष्य बुद्धिमान है।
A. संवेदी-पेशीय अवस्था
B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
D. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था

निम्नलिखित में से जीन पियाजे के सिद्धांत की आलोचना कौन सी है?
A. बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में भाषा बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
B. बच्चे अपने वातावरण पर सक्रिय रूप से कार्य करके सीखते हैं।
C. बच्चे अलग तरीकों से सोचते हैं – उनकी सोच वयस्कों से गुणात्मक रूप से भिन्न होती है।
D. बच्चों में दुनिया की समझ बनाने की जन्मजात इच्छा होती है।

वायगोत्स्की पद्धति जिस में शिक्षक और छात्र सीखने में सहयोग करते हैं, ___________ कहलाती है। 
A. खोज अधिगम
B. पारस्परिक शिक्षण
C. क्रमादेशित निर्देश
D. प्रतिपादक शिक्षण

लेव व्यागोत्सकी के सिद्धांत के अनुसार, पाड़
A. के संदर्भ में बच्चे को दी जाने वाली सहायता की मात्रा व गुणवत्ता में बदलाव करने की आवश्यकता है।
B. बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में प्रभावशाली नहीं है।
C. के संदर्भ में बच्चों को दी जाने वाली सहायता की केवल मात्रा में बदलाव करने की आवश्यकता है। 
D. के संदर्भ में बच्चों को दी जाने वाली सहायता की केवल गुणवत्ता में बदलाव करने की आवश्यकता है।

लॉरिस कोहलबर्ग द्वारा प्रतिपादित नैतिक विकास के किस स्तर पर व्यक्ति अपने निर्णय को व्यक्तिगत अधिकारों पर और सर्वोपरि अच्छाई/परिणाम पर आधारित करता है?
A. आज्ञापालन एवं दंड अभिविन्यास
B. अच्छा लड़का अच्छी लड़की अभिविन्यास
C. अधिकारिकता एवं सामाजिक क्रम व्यवस्था अभिविन्यास
D. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत अभिविन्यास

हावर्ड गार्डनर ने _______
A. बुद्धिमत्ता को एक स्थिर विशिष्टता मानने की परंपरागत सोच की समालोचना की
B. 12 अलग प्रकार की बुद्धिमात्ताओं को प्रस्तावित किया।
C. सृजनात्मकता का सिद्धांत दिया।
D. बुद्धिमत्ता के एकल संरचना सिद्धांत को प्रतिपादित किया।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP), 2020 प्रस्तावित करती है कि प्राथमिक स्तर पर बच्चे बेहतर ढंग से तब सीखते हैं जब-
A. निर्देश की भाषा उनकी मातृभाषा/घर की भाषा हो
B. विषय-वस्तु गैर-संदर्भित हो।
C. उन्हें रट कर याद रखने के आधार पर आंका जाए।
D. एकरूपी और संरचित पाठ्यचर्या का पालन किया जाए।

प्रगतिशील शिक्षा में अधिगमकर्ता _______ 
A. स्वतंत्र होते हैं व उनमें सीखने में जिज्ञासा होती है
B. निर्देश के लिए पूर्णतः शिक्षकों पर निर्भर होते हैं।
C. को ‘असभ्य प्राणी’ के रूप में देखा जाता है जिन्हें सभ्य करने की आवश्यकता है।
D. निष्क्रिय प्राणी हैं जिन्हें शिक्षकों द्वारा नियंत्रण करने की जरूरत है।

सामाजिक रचनावादी सिद्धांतों पर आधारित कक्षा-कक्ष में:
A. बच्चे निष्क्रिय रूप से सुनते हैं जब शिक्षक शिक्षण करते हैं
B. संसाधन केवल प्रदर्शन के लिए होते हैं
C. गतिविधि के अनुसार बैठने की व्यवस्था में बदलाव होता है।
D. मूल्यांकन और अधिगम को अलग-अलग प्रक्रिया माना जाता है

निम्नलिखित में से कौन सी रणनीति एक शिक्षक द्वारा माध्यमिक कक्षाओं में जेंडर रूढ़िवादिता को संबोधित करने के लिए सही नहीं है? 
A. जेंडर की एक सामाजिक संरचना के रूप में चर्चा करना।
B. गैर-लिंगवादी व्यवहार को प्रोत्साहित करना।
C. पाठ्यपुस्तकों में पुरुषों और महिलाओं के चित्रण की समालोचना करते हुए चर्चा करना।
D. लड़कों को गणित और विज्ञान एवं लड़कियों को भाषा विषय लेने के लिए प्रोत्साहित करना।

अधिगमकर्ताओं में व्यक्तिगत विभिन्नताओं को संबोधित करने के लिए स्कूलों को क्या करना चाहिए? 
A. अधिगमकर्ताओं के बीच सभी विभिन्नताओं को हटा देना चाहिए।
B. अधिगमकर्ताओं के बीच सभी विभिन्नताओं को खारिज कर देना चाहिए।
C. सभी अधिगमकर्ताओं की व्यक्तिगत ज़रूरतों को अनदेखा कर उन्हें सामान रूप से देखना चाहिए।
D. उनकी व्यक्तिगत ज़रूरतों के अनुसार व्यक्तिगत शिक्षा योजना बनानी चाहिए।

निम्नलिखित में से कौन सा प्रश्न बच्चों में समालोचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देने का उदाहरण है?
A. पादप कोशिका का चित्र बनाइए।
B. अपने राज्य में पानी की कमी को दूर करने के लिए विभिन्न उपाय सुझाएँ।
C. गणना कीजिए – (384)7
D. भारत का क्षेत्रफल व जनसंख्या क्या है?

शिक्षा में समावेशन में बढ़ावा देने की दिशा में निम्न में से कौन-सा बाधक है?
A. समता का सिद्धांत
B. समानुभूति की संस्कृति
C. अगम्य निर्माण
D. हस्तक्षेप पर प्रतिक्रिया

निम्नलिखित में से कौन सा अभ्यास समावेशी शिक्षा की विचारधारा के खिलाफ़ जाता है?
A. अधिगमकर्ता के विचारों को महत्त्व देना।
B. सांस्कृतिक रूप से समावेशी पाठ्यक्रम लागू करना।
C. कुछ चुने हुए अधिगमकर्ता से ही उच्च उम्मीदें रखना।
D. विविधता के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया करना।

निम्नलिखित में से कौन-सी दिव्यांगता सीधे तौर पर सामाजिक अंतःक्रियाओं में कठिनाई से जुड़ी है?
A. स्वलीनता
B. वाचनवैकल्य
C. गतिक दिव्यांगता
D. नेत्रहीनता

निम्नलिखित में से कौन सा अभ्यास श्रवण बाधित विद्यार्थियों के सफल समावेशन में बाधा उत्पन्न करेगा?
A. सूचना संसाधित करने के लिए अतिरिक्त समय देना
B. घोषणाओं और चलचित्रों के लिए शीर्षकों और कथानकों का इस्तेमाल
C. कक्षा में होंठ पढने की स्थिति को बढ़ाना
D. शिक्षण के व्याख्यान उपागम पर व्यापक रूप से भरोसा करना

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक शिक्षक को निम्न में से किस से बचना चाहिए?
A. स्वतंत्र रूप से सीखने के अवसरों की अनुमति देना
B. स्व-निर्देशित गतिविधियों के लिए अवसर प्रदान करना
C. सभी विद्यार्थियों के लिए एक समान लक्ष्य निर्धारित करना
D. उन्नत पूरक/पठन सामग्री का उपयोग करना

अभिकथन (A): एक शिक्षिका को विद्यार्थियों को विभिन्न परिस्थितियों में अधिगम को लागू करने के अवसर देने चाहिए।

कारण (R): सीखे गए संप्रत्ययों को किन्ही परिस्थितियों में लागू करने से शिक्षार्थियों का ज्ञान गहन और दीर्घ-कालीन हो जाता है।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं

एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों के बीच संज्ञानात्मक-प्रबोधन कौशल को सुसाध्य करना चाहती है। इस उद्देश्य के लिए उसे निम्नलिखित में से किस से बचना चाहिए?
A. त्रुटियों को बिना चर्चा के खारिज करना
B. जो समझ में नहीं आता उसे पहचानना
C. उत्तरों का सहज अनुमान लगाना
D. आत्म-प्रश्नोत्तरी और आत्म-परीक्षण

विद्यार्थियों की असफलता अक्सर अधिगम कार्यों में अरूचि से जुड़ी होती है। इसे निम्न में से किस द्वारा कम  किया जा सकता है?
A. कार्य को यथासंभव आसानी से पूरा करने के लिए उन्हें अनुबंधित करना।
B. विद्यार्थियों को कार्यों को सीखने की प्रासंगिकता को समझने में मदद करना।
C. अधिकांश विद्यार्थियों के लिए सीखने के कार्यों को अबोधगम्य बनाना।  
D. उनके वास्तविक जीवन में सीखने के कार्यों की प्रयोज्यता को निर्दिष्ट नहीं करना।

सीखना प्रभावी और प्रासंगिक हो जाता है जब : 
A. नई विषयवस्तु पूर्व ज्ञान से संबंधित ना की जाए।
B. विद्यार्थियों द्वारा निष्क्रिय नकल कई बार दोहराई जाती है।
C. विद्यार्थी अर्थ-निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल होते हैं।
D. विद्यार्थियों की प्रतिक्रियाएं कुछ उत्तेजनाओं का उपयोग करके अनुबंधित की जाती हैं। 

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part77

निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न प्रक्रियात्मक ज्ञान का उदाहरण है?
A. पाइथागोरस प्रमेय बताइये।
B. भोजन में उपस्थित मुख्य घटकों के नाम बताइए।
C. साइकिल कैसे चलाई जाती है?
D. ‘गोदान’ उपन्यास के लेखक कौन हैं?

अधिसंज्ञान के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. अधिसंज्ञान अपने ज्ञान पर मनन करने में मदद करता है
B. अधिसंज्ञान एक निचले क्रम का ज्ञान है।
C. अधिसंज्ञान संज्ञान और अधिगम को नियमित करता है।
D. अधिसंज्ञान ‘सोच के बारे में सोच’ है

निम्नलिखित में से कौन-सा कारक विद्यार्थियों की समस्या-सामाधान प्रतिक्रिया में बाधा डालता है? 
A. चयनित समाधान के परिणामों की आशंका।
B. लक्ष्यों को परिभाषित करना और समस्या का प्रस्तुतिकरण।
C. कई संभावित समाधानों की खोज।
D. सामग्री के पारंपरिक उपयोग पर स्थिरता।

वैकल्पिक अवधारणाओं के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है? 
A. वैकल्पिक अवधारणाएँ हमेशा निराधार होती है और शिक्षकों द्वारा इन्हें अत्यधिक हतोत्साहित किया जाना चाहिए।
B. वैकल्पिक अवधारणाएँ बच्चों की सीखने की क्षमता में मध्यस्थता करने में सार्थक हैं
C. वैकल्पिक अवधारणाएँ वैचारिक परिवर्तन और संज्ञानात्मक क्षमताओं के बारे में कुछ भी नहीं दर्शाती हैं
D. वैकल्पिक अवधारणाएँ केवल उन्हीं बच्चों में बनती हैं जिनमें तंत्रिका संबंधी कमी होती है

निम्नलिखित में से कौन-सा संवेग अधिगम को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है?
A. जिज्ञासा
B. आनंद
C. निराशा
D. गौरव

किसी कार्य की सफलता या विफलता पर निम्नलिखित में से कौन-सा आरोपण भविष्य में विद्यार्थियों की प्रेरणा और इसी तरह के कार्यों में संलग्न होने के प्रयासों में गिरावट का कारण बन सकता है?
A. स्थिर, अनियंत्रणीय
B. अस्थिर, नियंत्रणीय
C. आंतरिक, नियंत्रणीय
D. आंतरिक, अस्थिर

यदि x = \({2 5} {{ – 3} 7} – {1 {14}} – {3 7} {3 5}\) है तो 3x का व्युत्क्रम क्या है?
A. \(2 3\)
B. ​​\(- {2 3}\)
C. ​\(- {3 2}\)
D. \(1 2\)

यदि पाँच अंकीय संख्या 9x34y, 24 से विभाज्य है, तो (x + y) का अधिकतम मान क्या है?
A. 11
B. 16
C. 12
D. 13

\(( {{5 {10}} + {5 {100}} + {5 {1000}}} )\) में क्या जोड़ा जाना चाहिए ताकि योग \(5 2\) प्राप्त हो?
A. 1.955
B. 1.855
C. 1.945
D. 1.845

60 विद्यार्थियों की एक कक्षा में, कुल विद्यार्थियों की संख्या का \(1 5\) हिन्दी पढ़ना पसंद करते हैं, शेष विद्यार्थियों की संख्या का \(3 8\) गणित पढ़ना पसंद करते हैं और शेष विद्यार्थी विज्ञान पढ़ना पसंद करते हैं। विज्ञान पढ़ना पसंद करने वाले विद्यार्थियों की संख्या कितनी है?
A. 24
B. 18
C. 20
D. 30

1510 में कौन-सी न्यूनतम संख्या जोड़ी जाए कि वह एक पूर्ण वर्ग बन जाए?
A. 6
B. 9
C. 14
D. 11

यदि 4 + 5 (x – 1) = 34 है, तो 4x2 – 3x का मान क्या है?
A. 175
B. 180
C. 185
D. 190

(3x2 + 5x – 4) में से (8x – x2 – 4) को घटाने पर प्राप्त परिणाम में x2 का गुणांक क्या है?
A. 5
B. -4
C. -5
D. 4

95 × 103 का मान निकालते समय, एक विद्यार्थी ने 95 × 103 = 10000 + 10a – 15 लिखा। तब, a का क्या मान है।
A. 10
B. 20
C. -20
D. -10

किसी फैक्ट्री को कुछ वस्तुएँ 63 दिन में निर्मित करने के लिए 42 मशीनों की आवश्यकता पड़ती है। यह प्रस्ताव दिया जाता है कि इतनी ही वस्तुओं को, x मशीनों का उपयोग करते हुए, 54 दिन में निर्मित किया जाए 3x का मान क्या है: ?
A. 49
B. 36
C. 108
D. 147

\({{{x^4} – {{( {y + z} )}^4}} {{x^2} + {y^2} + {z^2} + 2yz}}\) बराबर है:
A. (x – y + z) (x + y +z)
B. (x – y – z) (x + y + z)
C. (x + y – z) (x + y + z)
D. (x – y – z) (x – y + z)

duplicate options found. Hindi Question 1 options 3,4

AB एक रेखा है तथा P उस पर स्थित कोई बिंदु है। AB के एक ही ओर दो किरणें PC और PD इस प्रकार है कि किरण PC किरणों PB और PD के बीच में स्थित है। यदि ∠APD = 80° है तथा कोणों CPD और BPC का अनुपात 2 ∶ 3 है, तो 3∠CPD + 2∠BPC किसके बराबर है? 
A. 240o
B. 200o
C. 120o
D. 100o

किसी त्रिभुज PQR की माध्यिका PS की लंबाई, उसकी भुजा QR की लंबाई की आधी है। यदि ∠R = 24o है, तो ∠Q किसके बराबर है?
A. 24o
B. 36o
C. 48o
D. 66o

ABCD एक चतुर्भुज है, जिसमें ∠A = ∠D और ∠B = C है। तो निम्न में से कौन-सा विकल्प सही है।  
A. AB || CD के साथ ABCD एक समद्विबाहु समलंब है।
B. AD || BC के साथ ABCD एक समद्विबाहु समलंब है
C. AB = AD के साथ ABCD एक पतंग है।
D. AB = BC के साथ ABCD एक पतंग है

निम्नलिखित में से किस आकृति में रैखिक सममिति होती है, परंतु घूर्णन सममिति नहीं होती है?
A. समबाहु त्रिभुज
B. आयत
C. पतंग
D. समचतुर्भुज

किसी त्रिभुज की दो भुजाओं की लंबाइयाँ 13 सेमी और 19 सेमी हैं, इस त्रिभुज की तीसरी भुजा की लंबाई को निम्नलिखित के बीच में होना चाहिए:
A. केवल 13 सेमी और 19 सेमी 
B. केवल 12 सेमी और 32 सेमी 
C. केवल 8 सेमी और 21 सेमी 
D. केवल 6 सेमी और 32 सेमी 

भुजाओं 45 सेमी, 51 सेमी और 24 सेमी वाले एक त्रिभुज का क्षेत्रफल, लंबाई 30 सेमी वाले एक आयत के क्षेत्रफल के बराबर है। तब, उस आयत का परिमाप कितना है?
A. 96 सेमी
B. 48 सेमी
C. 120 सेमी
D. 60 सेमी

9.8 मीटर व्यास वाले एक वृत्ताकार बगीचे का क्षेत्रफल A है। तब 2A + 4.48 वर्ग मीटर का मान है : (π = \(22 7\) का उपयोग कीजिए)
A. 154.50 वर्ग मीटर
B. 155.40 वर्ग मीटर
C. 154.48 वर्ग मीटर
D. 155.44 वर्ग मीटर

1 मीटर लंबे एक रोड-रोलर का व्यास 84 सेमी है। यह किसी मैदान को एक बार समतल करने के लिए पूरे 750 चक्कर लगाता है। तब, उस मैदान का क्षेत्रफल कितना है? (π = \(22 7\) का उपयोग कीजिए)
A. 1980 वर्ग मीटर
B. 990 वर्ग मीटर
C. 2180 वर्ग मीटर
D. 1090 वर्ग मीटर

प्रेक्षणों 15, 50, 120, 6, 80, 100, 10, 8, 10, 15, 15 के परिसर, बहुलक और माध्यक का माध्य है :
A. 48
B. 39
C. 52
D. 51

संख्याओं 29, 30, 31, …., 88, 89 और 90 को पर्चियों पर लिखा जाता है (एक पर्ची पर एक संख्या) तथा इन पर्चियों को एक डिब्बे में रख दिया जाता है। तब, इस डिब्बे में से एक पर्ची यादृच्छिक रूप से निकाली जाती है। इसकी क्या प्रायिकता है कि निकाली गई पर्ची पर एक अभाज्य संख्या नहीं आएगी?
A. \(15 62\)
B. \(7 31\)
C. \(47 62\)
D. \(24 31\)

निम्नलिखित का सुमेलित कीजिए :

I अनुमान एक कथन जिसे सही माना गया है, जो कि प्रमाणित नहीं किया जा सकता है।
II उपपत्ति b एक अभिकथन, जिसकी सत्यता अभी तक स्थापित नहीं हो सकी है।
III  अभिगृहीत c एक पूर्ण तर्क जोकि अभिकथन की सत्यता पर बल देने के लिए तर्कसंगत रूप से, अनुमानों से निष्कर्ष की ओर बढ़ता है।

A. I – b, II – c, III – a
B. I – a, II – c, III – b
C. I – a, II – a, III – b
D. I – a, II – b, III – c

निम्नलिखित में से कौन-सा गणित प्रयोगशाला का उद्देश्य नहीं हो सकता है?
A. मूर्त शिक्षण-अधिगम सामग्री के उपयोग द्वारा छात्रों को गणितीय अवधारणाओं को समझने में सहायता करना।
B. छात्रों को गणित की परीक्षा की तैयारी के लिए एक स्थान सुनिश्चित करवाना।
C. छात्रों की गणित अधिगम के प्रति रूचि और उत्साह बढ़ाना।
D. खेल, पहेलियों और निदर्श (मॉडल) का उपयोग करते हुए गणितीय समस्या समाधान पर केन्द्रित गतिविधियाँ करवाना।

एक छठी कक्षा का छात्र चाँदा प्रोट्रेकटर का उपयोग करते हुए कोणों का माप ज्ञात करता है। ऐसा करते हुए वह 80o के कोण को 100o, 60o को 120o और 70o को 110o…..आदि-इत्यादि अंकित करता है। इस प्रकार की त्रुटि का सबसे उपयुक्त कारण क्या हो सकता है है?  
A. वह चाँदे को गलत तरीके से पकड़ रहा है।
B. उसने चाँदे का उपयोग करके सही दिशा में पठन और कोण को समझने के कौशल को प्राप्त नही किया है।
C. वह कोण के शीर्ष और चाँदे के केंद्र की सीध को नहीं मिला रहा है।
D. वह कुछ गलत नहीं कर रहा क्योंकि दोनों कोणमापों का एक ही अर्थ है।

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part51

निम्नलिखित में से कौन-सा गणित शिक्षण और अधिगम के आगमनात्मक उपागम को नहीं दर्शाता है?
A. विशिष्ट तथ्यों से लेकर गणित के सामान्य (व्यापक) सिद्धांतों तक तर्क करना।
B. पर्याप्त मूर्त और विशिष्ट उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को एक सूत्र तक पहुॅंचने में सहायता करना।
C. यह गणित पढ़ाने का एक शिक्षक-केन्द्रित उपागम है।
D. शिक्षार्थियों को स्वयं गणित के सूत्र को खोजने के लिए प्रोत्साहित करना।

निम्नलिखित में से कौन-सा ‘क्षेत्रमिति’ पढ़ाने के लिए रचनावादी दृष्टिकोण का सबसे अच्छा दृष्टांत है, जो राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (2005) में दर्शाई विचारधारा के अनुसार है?
A. विभिन्न सूत्रों का परिचय देते हुए श्यामपट्ट पर क्षेत्रमिति के अनुप्रयोग पर आधारित प्रश्नों को हल करना।
B. मूर्त आकृतियों और दैनिक वस्तुओं का उपयोग करके दी गई आकृतियों के क्षेत्रफलों और आयतन को ज्ञात करने की विधियों की खोज करने में मदद करना। 
C. छात्रों को पाठ्यपुस्तक में हल किए उदाहरणों पर आधारित प्रश्नों को बिना किसी सहायता के हल करने के लिए कहना।
D. विभिन्न कंप्यूटर आधारित तकनीकों का उपयोग करके क्षेत्रफल और आयतन की अवधारणा को पढ़ाना।

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा गणित पाठ्यचर्या का उद्देश्य नहीं है।
A. गणित को छात्रों के दैनिक अनुभवों से संबंधित करना।
B. बच्चे की विचार प्रक्रिया का गणितीकरण।
C. कलनविधि पर अत्यधिक बल देना।
D. अर्थपूर्ण समस्याओं को हल करने में छात्रों को व्यस्त (संलग्न) करना।

निम्नलिखित में से किस अवधारणा को दिए गए दृष्टांत का उपयोग करके समझाया जा सकता है?

_______ + 5 = \({16}\) 

A. बीजीय व्यंजक में चर
B. बीजीय व्यंजक में स्थिरांक मान
C. घन मूल
D. बीजीय समीकरण

जब एक छठी कक्षा के छात्र से पूछा गया कि \(1 5\) और \(1 4\) में कौन-सा भिन्न बड़ा है? तो छात्र हमेशा कहता है \(1 5\) बड़ा है। भिन्न के शिक्षण-अधिगम के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सी प्रतिक्रिया दी गई परिस्थिति के लिए सबसे उपयुक्त है?
A. छठी कक्षा के छात्र के लिए यह बहुत जल्दी होगा कि वह भिन्न की अवधारणा की समझ बना सके।
B. यह भ्रांति हर का मान बड़ा होने के कारण उत्पन्न होती है।
C. छात्र ने अवधारणा को ठीक से याद नहीं किया है।
D. छात्र को पाठ्य पुस्तक से समान प्रकार के प्रश्नों का अभ्यास करने की आवश्यकता है।

एक शिक्षक एक वृत्ताकार कागज़ को छोटे-छोटे त्रिज्यखण्डों में काटता है और उन्हें आयत बनाने के लिए संरेखित करता है। यह एक गतिविधि है, जो ________ को व्युत्पन्न करने के तरीके को दर्शाती है।
A. वृत्त की परिधि
B. वृत्त के क्षेत्रफल के सूत्र
C. वृत्त के व्यास
D. वृत्त का आयत में रूपांतरण

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा सांस्कृतिक संसाधन गणित शिक्षा-शास्त्र में सबसे न्यूनतम योगदान देने वाला माना जा सकता है।
A. कहानियाँ और किस्से जिनमें संख्यानात्मक पहेलियाँ सम्मिलित हों।
B. गणना और परिकलन का पारंपरिक और व्यावसायिक ज्ञान 
C. शिल्प-उपकरण जिनमें आकृतियों और सरणियों (व्यूहों) के प्रतिमान सम्मिलित हों।
D. रट कर याद करने की विधियां/तकनीकें

नीचे दिए गए अभिकारकों के समुच्चयों पर विचार कीजिए।

A. Al2(SO4)3 (aq) + Zn(s)

B. Al2(SO4)3 (aq) + Fe(s)

C. CuSO4 (aq) + Fe(s)

D. CuSO4 (aq) + Zn(s)

इनमें से किसमें/किनमें अभिक्रिया होगी?

A. A और B
B. केवल C
C. केवल D
D. C और D

तत्त्व ‘X’ विद्युत का कुचालक है। ऑक्सीजन में जलकर एक गैस उत्पन्न करता है जो जल में घुलनशील है और यह विलयन नीले लिटमस पत्र को लाल कर देता है। तत्त्व ‘X’ है –

A. कार्बन
B. नाइट्रोजन
C. मैग्नीशियम
D. सल्फर

नाइट्रोजन चक्र के विभिन्न चरण नीचे दिए गए हैं –

a. गैसीय नाइट्रोजन यौगिकों का वर्षा द्वारा मृदा में जाना।

b. वायुमण्डलीय नाइट्रोजन का बिजली से टकराना।

c. जीवाणु नाइट्रोजन के यौगिकों को गैसीय नाइट्रोजन में परिवर्तित करते हैं।

d. पौधे नाइट्रोजन यौगिकों को अवशोषित कर लेते हैं।

e. पशु पौधों को ग्रहण करते हैं और नाइट्रोजन के यौगिक शरीर से बाहर उत्सर्जित करते हैं।

इन चरणों का सही क्रम है

A. b, a, d, e, c
B. a, b, c, d, e
C. c, b, d, e, a
D. d, e, c, b, a

किसी भोजन के नमूने में प्रोटीन की उपस्थिति को जाँचने के लिए डाले गए रसायन हैं –
A. कॉपर सल्फ़ेट, बेकिंग सोडा
B. कॉपर सल्फ़ेट, कास्टिक सोडा
C. जिंक सल्फ़ेट, बेकिंग सोडा
D. जिंक सल्फ़ेट, कास्टिक सोडा

ध्वनि की उच्चता और उसके आयाम में क्या संबंध है?
A. उच्चता  (आयाम)2
B. उच्चता   1/(आयाम)2
C. उच्चता  (आयाम)3

duplicate options found. Hindi Question 1 options 2,4

D. उच्चता   1/(आयाम)

स्तंभ A में दिए गए सौरमण्डल के सदस्यों का मिलान स्तंभ B में दिए गए उनके गुणधर्मों से करिये।

स्तंभ A स्तंभ B
(a)  तारारूप (i) छोटे पिण्ड जो कभी-कभी पृथ्वी के वायुमण्डल में प्रवेश करते हैं।
(b) धूमकेतु (ii) छोटे पिण्ड जो मंगल और ब्रहस्पति के बीच के स्थान में उपस्थित होते हैं।
(c) उल्कापिण्ड (iii)  पिण्ड जो पृथ्वी के चारों ओर एक नज़दीकी दूरी पर चक्कर लगाते हैं।
(d) उपग्रह (iv) चमकदार शीर्ष और लम्बी पूॅंछ वाले आकाशीय पिण्ड। 

A. (a) – (iv), (b) – (iii), (c) – (ii), (d) – (i)
B. (a) – (iii), (b) – (ii), (c) – (i), (d) – (iv)
C. (a) – (ii), (b) – (i), (c) – (iv), (d) – (iii)
D. (a) – (ii), (b) – (iv), (c) – (i), (d) – (iii)

निम्न में से कौन-सा जलीय विलयन विद्युत धारा का चालन नहीं करता है?
A. नींबू का रस
B. शर्करा का विलयन
C. कास्टिक सोडा का विलयन
D. साधारण नमक का विलयन

दिल्ली के आरंभिक बिन्दु से किसी बस के ओडोमीटर का पाठ्यांक 4000 किलोमीटर है और 3 घण्टे में अपने गंतव्य पर पहुॅंचने के बाद यह पाठ्यांक 4150 किलोमीटर दर्शा रहा है। बस की औसत चाल है –
A. 13.8 मी./सेकण्ड
B. 138 मी./सेकण्ड
C. 128 मी./सेकण्ड
D. 12.8 मी./सेकण्ड

A, B और C मृदा के तीन प्रकार हैं जिनके लक्षण नीचे दिए गए हैं। गेहूॅं की फसल उगाने के लिए इनमें से कौन-सी मृदा सबसे उत्तम हैं?

मृदा का प्रकार कणों का अनुपात जल प्रतिधारक गुण
A बड़े कणों की अधिक संख्या निम्न
B महीन कणों की कम संख्या उच्च
C बड़े तथा महीन कणों की  लगभग एक समान संख्या मध्यम

A. केवल A
B. A और B
C. B और C
D. A और C

विभिन्न जीव विभिन्न अंगों द्वारा श्वसन करते हैं। स्तंभ A में दिए गए जीवों को, स्तंभ B में दिए गए उनके श्वसन अंगों से मिलाइए।

स्तंभ-A जीव स्तंभ-B श्वसन अंग
(a) मेंढक (i) क्लोम
(b) केंचुआ (ii) श्वासप्रणाल
(c) तिलचट्टा (iii) नम त्वचा
(d) मछली (iv) फेफड़े

A. (a) – (iv), (b) – (iii), (c) – (ii), (d) – (i)
B. (a) – (iii), (b) – (ii), (c) – (i), (d) – (iv)
C. (a) – (ii), (b) – (i), (c) – (iv), (d) – (iii)
D. (a) – (iii), (b) – (ii), (c) – (iv), (d) – (i)

वनों के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
A. वन मृदा के अपरदन को रोकते हैं।
B. वन अपने आसपास के क्षेत्रों में अच्छी वर्षा करने में सहायक होते हैं।
C. वन जलवायु, जल चक्र तथा वायु की गुणवत्ता पर प्रभाव डालते हैं।
D. एक वन में वृक्ष वनस्पति की सबसे ऊपरी और झाड़ सबसे निचली परत बनाते हैं।

ऊॅंटों को रेगिस्तान की परिस्थितियों में जीवित रहने के लिए निम्न में से कौन-से अनुकूलन मदद करते हैं?
A. उनकी टाँगें लंबी होती हैं।
B. वे बहुत मूत्रत्याग करते हैं।
C. वे बहुत पसीना बहाते हैं।
D. उनकी लीद नम होती है।

स्तंभ A में दिए गए ग्रन्थियों के नामों का मिलान उनके अनियमित रूप से कार्य करने के कारण उत्पन्न होने वाली स्थितियों से कीजिए जो स्तंभ B में दी गई है।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part30
स्तम्भ​ A (ग्रंथियाँ) स्तम्भ B (स्थितियां)
(a) थायरोइड (i) मधुमेह
(b) अग्न्याशय (ii) तनाव तथा क्रोध
(c) एड्रीनल ग्रंथि (iii) घेंगा
(d) पीयूष ग्रंथि (iv) प्रेरित वृद्धि

A. (a) – (iv), (b) – (iii), (c) – (i), (d) – (ii)
B. (a) – (iii), (b) – (iv), (c) – (ii), (d) – (i)
C. (a) – (iii), (b) – (i), (c) – (ii), (d) – (iv)
D. (a) – (iv), (b) – (ii), (c) – (iii), (d) – (i)

यीस्ट के विषय में निम्न में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
A. यीस्ट एक-कोशिकीय है।
B. यीस्ट तेजी से गुणा करके नये यीस्ट बनाता है और श्वसन के दौरान कार्बन डाइऑक्साइड गैस उत्पन्न करता है।
C. यीस्ट एक लंबे समय तक निष्क्रिय रह सकता है।
D. यीस्ट विखण्डन द्वारा प्रजनन करता है।

नीचे दिए गए कथन पढ़िए और सही विकल्प को चुनिए।

अभिकथन (A) : कागज़ के एक टुकड़े का जलकर राख में परिवर्तित होना एक रासायनिक परिवर्तन है।

कारण (R) : कागज़ के टुकड़े का जलना अनुत्क्रमणीय परिवर्तन है।

A. A व R दोनों सत्य हैं और R,A की सही व्याख्या करता है।
B. A व R दोनों सत्य हैं लेकिन R,A की सही व्याख्या नहीं करता।
C. A सही है किन्तु R गलत है।
D. R सही है किन्तु A गलत है।

एक द्रव में विद्युत धारा के प्रवाह को जाँचने के लिए एक टेस्टर का प्रयोग किया जाता है और पाया जाता है कि टेस्टर का बल्ब प्रकाशित नहीं हुआ। निम्नलिखित दो कथनों में से कौन-सा कथन इस अवलोकन की व्याख्या कर पाएगा?

A. टेस्टर का परिपथ पूरा नहीं हुआ।

B. टेस्टर में प्रवाहित विद्युत धारा दुर्बल थी।

A. केवल A
B. केवल B
C. A व B दोनों
D. न तो A न ही B

निम्नलिखित में से सही कथन चुनिए –

गेहूँ और घास के पादपों में

A. समान प्रकार की जड़ें परन्तु पत्तियों के शिरा विन्यास भिन्न होते हैं।
B. समान प्रकार की जड़ें और पत्तियों के शिरा विन्यास भी समान होते हैं।
C. भिन्न प्रकार की जड़ें और पत्तियों के शिरा विन्यास भिन्न होते हैं।
D. भिन्न प्रकार की जड़ें परन्तु पत्तियों के शिरा विन्यास समान होते हैं।

नीचे दी गई तालिका में तीन पदार्थों A, B और C के गुणधर्म सूचीबद्ध किये गए हैं। इन पदार्थों में से किस पदार्थ का प्रयोग आप घरेलू विद्युत परिपथ में कम विद्युत दर वाले फ़्यूज को बनाने के लिए करेंगे?

पदार्थ oC में गलनांक विशिष्ट प्रतिरोधकता (Ω m)
A 1090 1.7 × 10-8 
B 240 11.2 × 10-8
C 980 1.6 × 10-8

A. A और C 
B. B और C
C. केवल B
D. केवल A

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. ज़मीन पर लुढ़कती एक गेंद की गति रैखिक भी है और घूर्णनात्मक भी।
B. झूले पर झूलते एक बच्चे की गति आवर्ती भी है और दोलीय भी।
C. बिजली के किसी पंखे के एक ब्लेड पर अंकित बिंदु की गति वृत्तीय भी है और आवर्ती भी।
D. एक सिलाई-मशीन की सुई की गति दोलीय भी है और रैखिक भी।

नीचे दिया गया अनुच्छेद इन्द्रधनुष के बनने की प्रक्रिया का वर्णन करता है। A, B, C, D और E की पहचान कीजिए।

सूर्य का प्रकाश जब जल की छोटी-छोटी बूॅंदों पर पड़ता है, तब कुछ किरणें दोनों माध्यमों के बीच की सतह पर A करती हैं और संघटक रंगों में बॅंट जाती हैं। B रंग सबसे अधिक विचलित होता है और उसका वेग C होता है, जबकि रंग D सबसे कम विचलित होता है और उसकी आवृत्ति E होती है।

A, B, C, D और E क्रमशः हैंः

A. अपवर्तन, बैंगनी, न्यूनतम, लाल, न्यूनतम
B. परावर्तन, बैंगनी, अधिकतम, लाल, न्यूनतम
C. प्रकीर्णन, लाल, न्यूनतम, बैंगनी, अधिकतम
D. अपवर्तन, लाल, अधिकतम, बैंगनी, अधिकतम

विज्ञान की कई पाठ्य-पुस्तकें; जैसे कि NCERT के संबद्ध पाठ में अनुपूरक सूचनाएँ जैसे कि दंतकथाएँ, कहानियाँ और अनूठे तथ्य देती हैं।

इनके संदर्भ में निम्न में से क्या सही नहीं है?

A. ये बच्चों के लिए अनुपूरक पाठ्य-सामग्री की कमी को पूरा करती हैं।
B. ये छात्रों के मूल्याॅंकन में सहायक हैं।
C. ये छात्रों की विषय में रुचि जागृत करने में सहायक हो सकती हैं।
D. ये विज्ञान की प्रकृति को समझने में मददगार हो सकती हैं।

निम्न में से विज्ञान पाठ्यचर्या की वैधता का कौन-सा मानक शिक्षार्थियों को वे विधियाँ/प्रक्रियाएँ अर्जित करने में संलग्न करता है जिससे विज्ञान का ज्ञान उत्पन्न होता है और उसे मान्यता मिलती है।
A. संज्ञानात्मक
B. विषय-वस्तु
C. प्रक्रिया
D. ऐतिहासिक

एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों के लिए सरल लोलक पर कक्षा की योजना बना रही है। उसके पास कुछ सामग्री है –

A. पतली लचीली डोरी

B. हल्के भार का स्प्रिंग

C. सूती धागा

उपर्युक्त में से कौन-सी सामग्री सरल लोलक की डोरी के रूप में चुनी जा सकती है?

A. A और B
B. केवल B
C. B और C
D. केवल C

कक्षा VII की शिक्षिका ने अपनी छात्राओं से कक्षा में निम्न प्रश्न पूछा –

यदि एक सप्ताह तक तुम्हारे क्षेत्र में विद्युत शक्ति बंद हो जाए, तब आप अपने दैनिक कार्यों को करने के लिए ऊर्जा के किन वैकल्पिक स्रोतों का उपयोग करेंगे?

निम्न में से किसके लिए यह प्रश्न सर्वथा अनुपयुक्त है?

A. शिक्षार्थियों को विद्युत के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए संवेदनशील बनाने के लिए
B. शिक्षार्थियों में अपसारी चिंतन को प्रोत्साहित करने के लिए 
C. ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों से शिक्षार्थियों की परिचितता का आकलन करने के लिए
D. छात्रों के सामान्य ज्ञान का आकलन करने के लिए

निम्न में से विवृतांत (खुले सिरे वाले) प्रश्न की पहचान करिए –
A. विसर्पण और लुढ़कन में क्या अंतर है?
B. क्या द्रवों में गति करती वस्तुएँ घर्षण बल का अनुभव करती हैं?
C. किसी नाव का धारा रेखीय आकार उसकी गति में किस प्रकार मदद करता है?
D. क्या होगा यदि घर्षण बल अस्तित्व में नहीं है?

कक्षा VII की शिक्षिका अपनी छात्राओं को समतल दर्पणों द्वारा निर्मित प्रतिबिम्ब के गुणधर्म समझाना चाहती है। निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि इस प्रकरण का आरम्भ करने के लिए सबसे अधिक मददगार होगी?
A. छात्राएँ प्रतिबिंब निर्माण दर्शाते हुए किरण आरेख खींचती है।
B. छात्राएँ समतल दर्पण के सामने विभिन्न स्थितियों पर विभिन्न वस्तुएं रखती हैं और उनके प्रतिबिंबों के लक्षणों का अवलोकन करती हैं।
C. छात्राएँ पाठ्य-पुस्तक में दिए गए परिदर्शी के आरेख का अध्ययन करती हैं।
D. छात्राएँ पिन होल कैमरे के साथ गतिविधि करती हैं और अपने अवलोकनों को लिपिबद्ध करती हैं।

नीचे स्तंभ I में कुछ प्रक्रिया कौशलों के नाम दिए गए हैं। स्तंभ II में दिए गए उपर्युक्त सूचकों से उनका मिलान करिए।

I – प्रक्रिया कौशल II – सूचक
A अवलोकन करना I जानकारी के विभिन्न खंडों को एकत्र कर पूर्ण स्थिति को समझना
B परिकल्पना करना II ऐसी व्याख्याएँ सुझाना जिनकी जाॅंच की जा सकती है।
पूर्वानुमान करना III  उपयुक्त साधनों द्वारा निष्कर्षों को दर्शाना
D संप्रेषण करना IV किसी अज्ञात स्थिति के विषय में कुछ कहने के लिए प्रमाण का उपयोग करना
E स्वरूप को पहचानना V इन्द्रियों का उपयोग कर ऑंकड़े एकत्र करना।

A. A – (IV), B – (III), C – (I), D – (V), E – (II)
B. A – (V), B – (III), C – (IV), D – (I), E – (II)
C. A – (V), B – (II), C – (IV), D – (III), E – (I)
D. A – (III), B – (I), C – (II), D – (V), E – (IV)

वायु की दी गई मात्रा के दाब तथा आयतन के मध्य संबंध दर्शाने के लिए निम्न में से कौन-सी युक्ति सर्वथा उपयुक्त है? 
A. एक गुब्बारे को फुलाना
B. किसी सिरिंज का पिस्टन अंदर धकेलना
C. फुटबॉल को फुलाना
D. कुछ सेकण्डों के लिए अपनी साँस रोकना

उच्च प्राथमिक स्तर पर विज्ञान के शिक्षण का एक मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना है। निम्न में से कौन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का आकलन करने का सूचक नहीं है?
A. कार्य-कारण संबंध को देखना
B. प्रेक्षणों में प्रतिमान और संबंधों की पहचान करना
C. विज्ञान की काल्पनिक फिल्म देखना
D. दैनिक परिघटनाओं के लिए सत्यभाषी व्याख्याओं को खोजना

निम्न में से कौन-सा लक्ष्य विज्ञान की साक्षरता के विकास से जुड़ा हुआ नहीं है? 
A. प्रचलित मीडिया में जो वैज्ञानिक मुद्दे देखे जाते हैं उन खबरों पर जानकारी रखने की क्षमता विकसित करना।
B. राष्ट्रीय सरोकारों से संबंधित वैज्ञानिक मुद्दों पर अपना मत बनाना।
C. लोगों में विज्ञान की एक कार्यात्मक समझ का विकास करना।
D. वैज्ञानिक व्यवसाय के लिए आवश्यक ज्ञान एवं कौशल प्रदान करना।

Leave a Comment

error: