CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part60

विकास के प्रत्येक चरण के लिए सामाजिक अपेक्षा को क्या कहा जाता है?
A. विकासात्मक कार्य 
B. विकासात्मक आवश्यकताएँ 
C. विकासात्मक बाधाएँ 
D. विकासात्मक क्षेत्र 

विकास ________
A. शरीर के मध्य से बाहर की दिशा में होता है।
B. नीचे से ऊपर की ओर होता है।
C. एक आयामी है।
D. वातावरणीय कारकों से प्रभावित नहीं होता है।

कथन (A) : संज्ञानात्मक विकास मध्य बाल्यावस्था तक तेजी से विकसित होता है और फिर ठहर जाता है। 

तर्क (R) : मानव मध्य बाल्यावस्था के बाद नई चीजें नहीं सीख सकते हैं

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं

विद्यार्थियों का एक समूह अपने खेल के दौरान एक लोकप्रिय डांस-रियलटी शो के दृश्य को दर्शाता है। आठ वर्षीय सना एक जज के तौर पर दूसरे बच्चों के नृत्य पर टिप्पणियाँ करती है यह परिस्थिति बच्चों के समाजीकरण में ______ की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है
A. धार्मिक संस्थान 
B. परिवार 
C. मीडिया 
D. विद्यालय 

जीन पियाजे के संज्ञानात्मक सिद्धांत के अनुसार, बच्चे किस अवस्था में वस्तुओं को कहे गए क्रम में लगाने की योग्यता पा लेते हैं?
A. सांवेदिक पेशीय 
B. पूर्व संक्रियात्मक 
C. मूर्त संक्रियात्मक 
D. अमूर्त संक्रियात्मक 

जीन पियाजे के अनुसार, एक सतत प्रक्रिया जो मानसिक संरचनाओं को परिष्कृत और परिवर्तित करती है, _______ कहलाती है।
A. स्थगित अनुकरण
B. वस्तु-स्थायित्व 
C. समावेशन 
D. संतुलीकरण 

विद्यार्थियों को एक समस्या का हल खोजने में संघर्ष करते देख कर, उनकी सहायता के लिए, अध्यापिका उन्हें संकेत और आधे-सुलझे उदहारण देती हैं। लेव वायगोत्सकी के सिद्धांत के अनुसार यह ______ का उदाहरण है। 
A. पाड़ 
B. प्रतिवर्तन 
C. क्रमबद्धता 
D. प्रतिपादक अध्यापन 

निम्न में से किस सिद्धांतकारी ने कहा कि संज्ञानात्मक विकास एक सहयोगात्मक प्रक्रिया है?
A. लेव वायगोत्सकी 
B. इवान पेवलॉव
C. बी. एफ. स्किनर 
D. जॉन. बी. वॉटसन 

लॉरेंस कोहलबर्ग के सिद्धांत की एक मुख्य आलोचना है कि –  
A. उनके सिद्धांत में नारी-परिपेक्ष गौण है।
B. उन्होंने पियाजे के नैतिकता विकास सिद्धांत को संदर्भ में नहीं लिया है
C. उन्होंने बच्चों की प्रत्येक स्तर पर विशिष्ट प्रतिक्रियाएँ नहीं सुझाई हैं
D. उन्होंने बच्चों पर कोई अनुसंधान कार्य नहीं किया है

हावर्ड गार्डनर ने सुझाव दिया कि अलग-अलग प्रकार की बुद्धियाँ होती हैं। निम्नलिखित में से कौन-सी बुद्धि गार्डनर द्वारा प्रस्तावित प्रकारों में से एक नहीं  है?
A. संगीतमय 
B. भाषाई 
C. शारीरिक-गतिसंवेदी 
D. व्यावहारिक 

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प एक प्रगतिशील कक्षा में संरचनात्मक शिक्षण का उदहारण है?
A. विविध स्पष्टीकरण 
B. रट कर याद करना और शब्दशः पुनरावृत्ति 
C. पुरस्कार और दण्ड 
D. बार-बार वेधन और अभ्यास 

बहुभाषिकता के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा दृष्टिकोण उपयुक्त है?
A. विद्यार्थियों को विद्यालय अवधि के दौरान उनकी मातृभाषा या स्थानीय भाषा का उपयोग करने के लिए दंडित किया जाना चाहिए
B. स्कूलों को केवल उन्हीं विद्यार्थियों को प्रवेश देना चाहिए जिनकी मातृभाषा निर्देश की भाषा के समान है
C. शिक्षक को सभी भाषाओँ का सम्मान करना चाहिए और कक्षा में एक ऐसा वातावरण स्थापित करना चाहिए जो सभी विद्यार्थियों के समावेशन को बढ़ावा दे
D. शिक्षक को कक्षा में उन बच्चों की उपेक्षा करनी चाहिए जो कक्षा में अपनी मातृभाषा का उपयोग करते हैं

वे बच्चे जो कि अकसर अभिभावकों को मानकीय जेंडर रेखाओं को पार करते हुए देखते हैं, जैसे कि माता को उपकरण ठीक करते हुए और पिता को बच्चों की देखभाल करते हुए; उनके संदर्भ में – 
A. कम संभावना है कि वो जेंडर रूढ़ियों का अनुसरण करेंगे
B. अधिक संभावना है कि वो जेंडर पृथक्करण का पालन करेंगे
C. अधिक संभावना है कि वो जेंडर रूढ़ियों का पालन करेंगे
D. कम संभावना है कि वो समाज में प्रचलित जेंडर मानदंडो के विरुद्ध होंगे

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार आकलन के क्या उद्देश्य हैं –

(i) अधिगम के स्तर को सुनिश्चित करने के लिये विद्यार्थियों में तनाव उत्पन्न करना और डर पैदा करना

(ii) शिक्षण-अधिगम क्रियाओं को दोहराना।

(iii) अधिगम और विकास को अनुकूलित बनाना।

(iv) कक्षा के अंदर और बाहर विद्यार्थियों को समर्थन देना।

A. (i), (ii) और (iv)
B. (i) और (iii) 
C. (i), (ii) और (iii) 
D. (ii), (iii) और (iv) 

गत्यात्मक आकलन क्या समझने में मदद करता है?
A. बच्चे का बौद्धिक स्तर 
B. समकक्षियों की तुलना में छात्रा का संबंधित पद 
C. बच्चे की विशिष्ट अधिगम आवश्यकताएँ 
D. कि बच्चा सामान्य (नियमित) विद्यालय में पढ़ने के लायक है या नहीं 

‘प्रतिभाशाली’ विद्यार्थियों के सफल समावेशन हेतु, एक शिक्षक को निम्न में से क्या करने से बचना चाहिए?
A. विविध दृष्टिकोणों को व्यक्त करने के मौके देना।
B. विद्यार्थियों को शैक्षणिक संवर्द्धक गतिविधियाँ प्रदान करना
C. शिक्षक-केन्द्रित पाठ्यक्रम को लागू करना।
D. विद्यार्थियों को उनकी रुचि की अनुसार स्वतंत्र परियोजनाएँ करने देना।

एक ऐसा तंत्र तैयार करने के लिए जो विद्यार्थियों की व्यक्तिगत विभिन्नताओं को सम्मान दे, एक अध्यापक को क्या करना चाहिए?
A. सभी विद्यार्थियों के लिए मानकीकृत पाठ्यचर्या का प्रयोग करना
B. अधिगम गति और परिप्रेक्ष्यों में विविधता को स्वीकृति देना
C. सभी विद्यार्थियों से अधिगम की निम्न अपेक्षाएँ करना
D. सिर्फ परीक्षा में उच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों पर ध्यान देना

एक विद्यार्थी कक्षा में ध्यान नहीं दे पाता है, आसानी से दूसरी ओर आकर्षित हो जाता है, नियुक्त स्थान पर नहीं बैठ पाता है, बेचैन रहता है और वस्तुएँ खो देता है। ये गुण निम्न में से किसके संकेतक हैं?

A. अवधान न्यूनता अतिसक्रियता विकार
B. दृश्य बाधिता
C. वाचन वैकल्य
D. लेखन वैकल्य

श्रवण बाधिता वाले विद्यार्थियों के समावेशन हेतु, एक अध्यापिका को ______
A. उस वक्त बोलने से बचना चाहिए जब विद्यार्थी उसका चेहरा ना देख पाए
B. सांकेतिक भाषा के इस्तेमाल को हतोत्साहित करना चाहिए
C. सहायक तकनीकों (प्रौद्योगिकी) के इस्तेमाल से बचना चाहिए
D. जानकारी प्रक्रमण के लिए अतिरिक्त समय नहीं देना चाहिए

ऐसी गतिविधियों का चयन जिसमें अन्तः दृष्टि और अपसारी (विविध प्रकार के) उत्तर देने की संभावनाएँ हैं, वे किसे समुन्नत करती हैं?
A. रटकर याद करना / रटकर सीखना
B. सृजनात्मकता
C. कुण्ठा
D. प्रतिस्पर्द्धा

परीक्षा में कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को –
A. विशिष्ट विद्यालय में भेज देना चाहिए
B. केवल व्यवसायिक शिक्षा पाने के लिए मार्गदर्शन देना चाहिए
C. दण्ड देना चाहिए
D. उनकी व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुसार सहायता देनी चाहिए

कथन (A) : अर्थपूर्ण अधिगम के लिए, नई विषयवस्तु को बच्चे के मौजूदा ज्ञान से जोड़ना ज़रूरी है

तर्क (R) : अधिगम एकरेखीय तरीके से होता है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं

विद्यालयों को निम्न में से सफलता की किस धारणा को चुनौती देनी चाहिए?
A. विद्यार्थी विद्यालयों में स्वयं को दूसरों से बेहतर प्रमाणित करके सफलता प्राप्त करते हैं।
B. सफलता प्रतिस्पर्द्धा संबंधित नहीं होनी चाहिए
C. सफलता को संकल्पित करते समय विद्यालयों को संज्ञानात्मक के साथ-साथ भावात्मक क्षेत्रों को भी महत्व देना चाहिए
D. एक ऐसी आकलन प्रणाली जिसमें कोई पहला आता है, उसे निर्मित करते समय हम यह प्रणाली भी बना देते हैं कि कोई अंतिम स्थान पर आएगा

किसी संप्रत्यय को पढ़ाते समय, एक अध्यापिका को निम्न में से क्या नहीं करना चाहिए?
A. सादृश्यता का विभिन्न क्षेत्रों व एक ही क्षेत्र में उपयोग करना।
B. विभिन्न परिघटनाओं में सह-सम्बन्धों को रेखांकित करना।
C. विद्यार्थियों को कार्य-कारण सम्बन्धों को खोजने के लिए कहना।
D. गैर-उदाहरणों और अपवादों के सम्मिलन का वर्जन करना।

निम्न में से अधिगम की कौन-सी तकनीक पर एक अध्यापिका को बल देना चाहिए?
A. उद्दीपक-प्रतिक्रिया द्वारा अधिगम
B. संरचनाबद्ध अन्वेषण की प्रक्रिया द्वारा अधिगम
C. रटकर सीखने द्वारा अधिगम
D. दूसरों से ज़्यादा अंक प्राप्त करने के लिए अधिगम

निम्न में से कौन-सा बाह्य अभिप्रेरणा का उदाहरण नहीं है?
A. सजा से बचना
B. रुचि
C. पुरस्कार
D. असफलता का डर

निम्न में से कौन-सा संवेग, विद्यार्थियों के अधिगम में बाधक रहेगा?
A. उत्सुकता
B. कृतज्ञता
C. जिज्ञासा
D. निराशा

एक कक्षा में जल संप्रत्यय पर चर्चा के दौरान एक बच्चा कहता है कि ‘जल रंगहीन नहीं है।’ अध्यापिका के पूछे जाने पर वह उसके घर के पास वाले नाले के गंदे जल का संदर्भ देता है। बच्चे की इस भ्रांति पर अध्यापिका की क्या प्रतिक्रिया होनी चाहिए?
A. इस उत्तर को सिरे से नकार देना चाहिए
B. इस बात पर बल देना चाहिए कि उसका तर्क निराधार है
C. इस उत्तर को स्वीकार कर लेना चाहिए और जल के रंगहीन होने का तर्क बताना चाहिए
D. केवल एक ही सही उत्तर जो है कि ‘जल रंगहीन है’ पर जोर देना चाहिए

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part76

अधिगम का सामाजिक-संरचनात्मक उपागम निम्न में से किसकी महत्ता पर बल देता है?
A. पुरस्कार और दण्ड
B. मानकीकृत आकलन
C. सांस्कृतिक संदर्भ
D. प्रतिपादक अध्यापन

अधिगम सबसे अधिक प्रभावशाली और अर्थपूर्ण होगा, यदि:
A. यह संदर्भित रूप में हो।
B. अधिगमकर्ता प्रदर्शन-अभिमुखी हो
C. अधिगमकर्ता बाह्य कारकों से अभिप्रेरित हो
D. जानकारी असंबंधित खण्डों में प्रस्तुत की जाए

भीमबेटका के पुरास्थल भारत के किस राज्य में पाए जाते हैं?
A. आंध्र प्रदेश
B. मध्य प्रदेश
C. महाराष्ट्र
D. कर्नाटक

निम्नलिखित गुप्त वंश के राजाओं को कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

(i) श्रीगुप्त

(ii) चन्द्रगुप्त द्वितीय

(iii) स्कन्दगुप्त

(iv) समुद्रगुप्त

A. (i), (ii), (iii), (iv)
B. (ii), (i), (iv), (iii)
C. (iii), (ii), (iv), (i)
D. (i), (iv), (ii), (iii)

अभिकथन (A) : अल-बरूनी ने किताब अल-हिन्द लिखी।

कारण (R) : गज़नी का सुल्तान महमूद अपने द्वारा जीते गए लोगों के बारे में कई बातें जानना चाहता था।

सही विकल्प का चयन कीजिए I
A. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं।
C. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (A) का कारण (R) है।
D. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (A) का कारण (R) नहीं है।

पिश्तक का क्या अर्थ है, जो मुगल वास्तुकला का एक महत्त्वपूर्ण पहलू है?
A. चालीस खंभों का सभा भवन
B. मेहराबदार प्रवेशद्वार
C. आठ कमरों से घिरा हुआ केन्द्रीय सभा भवन
D. आयताकार अहाते

निम्नलिखित को हाल की अवधि से शुरू करते हुए अवरोही क्रम (पृष्ठभूमि) में व्यवस्थित​ कीजिए –

A. ॠग्वेद की रचना

B. वर्ण व्यवस्था का उदय

C. मौर्य साम्राज्य का उत्थान

D. बौद्ध धर्म का उदय
A. B, A, C और D
B. D, A, C और B
C. A, B, D और C
D. C, D, B और A

कथन A और कथन B को पढ़िए और सत्य विकल्प का चयन कीजियेI

A. करीब 2500 वर्ष पूर्व लोहे के औज़ारो, जिनमें जंगलों के साफ करने के लिए कुल्हाड़ियाँ और जुताई के लिए हलों के हिस्से शामिल हैं, के बढ़ते प्रयोग का प्रमाण मिलता है जो कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए उपयोगी थेI

B. लगभग 2500 वर्ष पूर्व तक अनेक शहर विकसित हुएI
A. (A) सत्य है परंतु (B) असत्य है।
B. (A) असत्य है परंतु (B) सत्य है।
C. (A) और (B) दोनों सत्य हैं और (A) और (B) में संबंध है।
D. (A) और (B) दोनों सत्य हैं और (A) और (B) में कोई संबंध नहीं है।

चोल शासन में भूमि के प्रकार को सही विकल्प के साथ सुमेलित कीजिए। 

सूची 1

सूची 2

(a)

वेमल्लनवगाई

(i)

मंदिर को उपहार में दी गई भूमि

(b)

ब्रह्मदेय

(ii)

किसी विद्यालय के रखरखाव के लिए भूमि

(c)

शालाभोग

(iii)

गैर-ब्राह्मण किसान स्वामी की भूमि

(d)

देवदान

(iv)

ब्राह्मणों को उपहार में दी गई भूमि

A. (a) – (iv), (b) – (i), (c) – (iii), (d) – (ii)
B. (a) – (iii), (b) – (iv), (c) – (ii), (d) – (i)
C. (a) – (iii), (b) – (iv), (c) – (i), (d) – (ii)
D. (a) – (ii), (b) – (iii), (c) – (iv), (d) – (i)

अभिकथन (A) तथा कारण (R) को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिये। 

अभिकथन (A): 1765 के बाद बंगाल की अर्थव्यवस्था में संकट से कारीगरों और किसानों पर बुरा प्रभाव पढ़ा।कारीगरों का उत्पादन गिर रहा था और खेती चौपट होने की दिशा में अग्रसर थी। 1770 में पड़े अकाल से बंगाल में एक करोड़ लोगों की मौत हो गई।

कारण (R): बंगाल की दीवानी मिलने के बाद ईस्ट इंडिया कंपनी की कोशिश यही थी कि वह ज़्यादा से ज़्यादा राजस्व हासिल करे और कम से कम कीमत पर बढ़िया सूती और रेशमी कपड़े खरीदे I बंगाल में वसूले गए राजस्व का इस्तेमाल निर्यात के लिए चीज़ों को खरीदने में किया जाता था I
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है I
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

1829 में सती प्रथा को प्रतिबंधित करवाने में किसका अहम योगदान था?
A. राजा राममोहन रॉय
B. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर
C. ज्योतिराव फुले
D. स्वामी दयानंद सरस्वती

अभिकथन (A) तथा कारण (R) को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजियेI

अभिकथन (A) : 1927 से 1935 के बीच अम्बेडकर ने मंदिर में प्रवेश के लिए तीन आंदोलन चलाए। 

कारण (R) : अम्बेडकर का मुख्य लक्ष्य सब लोगों को अंग्रेज़ी शासन की शक्ति दिखाना था।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं है
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य हैI
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

निम्नलिखित सुधार आंदोलनों का उनके नेताओं के साथ सही सुमेलित कीजिए:

सूची 1

सूची 2

(a)

मटुआ पंथ

(i)

ज्योतिराव फुले

(b)

सत्यशोधक समाज

(ii)

राजा राममोहन रॉय

(c)

आर्य समाज

(iii)

हरिदास ठाकुर

(d)

ब्रह्म समाज

(iv)

स्वामी दयानंद सरस्वती

A. (a) – (ii), (b) – (iii), (c) – (i), (d) – (iv)
B. (a) – (iv), (b) – (i), (c) – (ii), (d) – (iii)
C. (a) – (i), (b) – (iv), (c) – (iii), (d) – (ii)
D. (a) – (iii), (b) – (i), (c) – (iv), (d) – (ii)

राष्ट्रवाद के उदय के बारे में दिए गए कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिये। 

A. 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई। 

B. अधिकांश शुरुआती राष्ट्रवादी नेता ग्रामीण और अशिक्षित पृष्ठभूमि से थे।
A. (A) सत्य है किन्तु (B) असत्य है I
B. (A) असत्य है किन्तु (B) सत्य है।
C. (A) और (B) दोनों सत्य हैं I
D. (A) और (B) दोनों असत्य हैं I

अभिकथन (A) तथा कारण (R) को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिये।

अभिकथन (A) : अंग्रेजों ने सेना में भारतीय सिपाहियों का अनुपात कम करने और यूरोपीय सिपाहियों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया।

कारण (R) : मई 1857 में ईस्ट इंडिया कंपनी के सिपाहियों ने कई जगह बगावत की और समाज के विभिन्न तबकों के लोग विद्रोही तेवरों के साथ उठ खड़े हुए
A. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
B. दोनों (A) तथा (R) असत्य है।
C. (A) और (R) दोनों सत्य हैं किंतु (R), (A) की सही व्याख्या है।
D. (A) और (R) दोनों सत्य हैं किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।

राज्यों के गठन के संदर्भ में निम्न अभिकथन (A) व कारण (R) को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिये। 

अभिकथन (A): प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उप-प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल, दोनों ही भाषा के आधार पर राज्यों के गठन की नीति के विरोधी थे।

कारण (R): राज्य पुनर्गठन आयोग ने 1956 में सुझाव दिया कि असमिया, बंगला, उड़िया, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु भाषियों के लिए अलग-अलग प्रांतों का गठन करने के उद्देश्य से जिलों और प्रांतो की सीमा को पुनः तय किया जाए।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है I
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

आसमान में विभिन्न खगोलीय पिंडो के विषय में दिये गये कथनों में कौन-से कथन सही हैं?

A. हम रात में आकाश में असंख्य टिमटिमाते तारों की ऊष्मा और प्रकाश अनुभव नहीं करते क्योंकि वे बहुत दूर हैं I

B. उरसा मेजर तारा मंडल सात तारों का समूह है जिसे सप्त-ॠषि भी कहा जाता है।

C. ध्रुव तारा अपना स्थान बदलता रहता है।

D. चंद्रमा अलग-अलग समय पर अलग-अलग आकार में विभिन्न अवस्थिति में दिखता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A, B और D
B. A, C और D
C. B, C और D
D. A, B और C

ग्लोब के विषय में कौन-से कथन सही हैं?

A- ग्लोब पृथ्वी का वास्तविक मॉडल (लघु रूप) है I

B- ग्लोब आकार और प्रकार में भिन्‍न हो सकते हैं।

C- ग्लोब पर देश, महाद्वीप और महासागर उनके सही आकार में दिखाए जाते हैं I

D- यह स्थिर और न घूमने वाला है।
A. केवल A, B और C
B. केवल A, C और D
C. केवल A, B और D
D. केवल B, C और D

निम्न विशेषताओं से पृथ्वी के ताप कटिबंध की पहचान कीजिए। 

A. दोपहर का सूर्य कभी भी सिर के ऊपर नहीं होता है।

B. इन क्षेत्रों का तापमान मध्यम होता है। 

C. ये उत्तरी गोलार्द्ध में कर्क रेखा एवं उत्तर ध्रुव वृत्त तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में मकर रेखा एवं दक्षिण ध्रुव वृत्त के बीच वाले क्षेत्र हैं। 
A. शीत कटिबंध
B. शीतोष्ण कटिबंध
C. उष्ण कटिबंध
D. उत्तर एवं दक्षिण ध्रुव

भारत ग्रीनिच के पूर्व में 82° 30 E पर स्थित है I भारत का मानक समय क्या होगा यदि ग्रीनिच मीन समय 1 PM है।
A. 7.30 PM
B. 6.30 PM
C. 6.30 AM
D. 7.30 AM

किस प्रकार के वन में नरम काष्ठ वाले वृक्ष जैसे चीड़, देवदार आदि उगते हैं?
A. शीतोष्ण पर्णपाती वन
B. शीतोष्ण सदाबहार वन
C. शंकुधारी वन
D. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A) : स्थल की ऊँचाई एवं वनस्पति की विशेषताएँ एक-दूसरे से संबंधित हैं।

कारण (R) : वनस्पति की वृद्धि ढाल एवं मिट्टी की परत की मोटाई पर निर्भर करती है।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है। 
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part38

महासागरीय सतह पर जल की गति के बारे में निम्नलिखित को सुमेलित कर सही विकल्प का चयन कीजिए।

A.

ठंडी महासागरीय धाराएँ

(i)

महासागरीय सतह पर लगातार जल का उठना एवं गिरनाI

B.

ज्वार-भाटा

(ii)

दिन में दो बार महासागरीय जल का उठना एवं गिरना।

C.

तरंगे

(iii)

भूमध्य रेखा के निकट उत्पन्न होती है।

D.

गर्म महासागरीय धाराएँ

(iv)

ध्रुवों से उष्णकटिबंधीय अक्षांशों की ओर प्रवाहित होती हैं।

A. (A) – (iii), (B) – (i), (C) – (iv), (D) – (ii)
B. (A) – (ii), (B) – (iv), (C) – (iii), (D) – (i)
C. (A) – (i), (B) – (iii), (C) – (ii), (D) – (iv)
D. (A) – (iv), (B) – (ii), (C) – (i), (D) – (iii)

सही विकल्प चुनें मानसूनी हवाएँ हैं:
A. ग्रहीय हवाएँ
B. मौसमी हवाएँ
C. स्थायी हवाएँ
D. स्थानीय हवाएँ

निम्नलिखित में से कौन-सा वायुमंडल की परतों के विषय में सही सुमेलन है –

A.

बर्हिमंडल

(i)

रेडियों तरंगों के प्रसारण में सहायक

B.

क्षोभमंडल

(ii)

सबसे ऊपर की परत

C.

समतापमंडल

(iii)

सबसे नीचे की परत

D.

बाह्यमंडल

(iv)

इस परत में ओज़ोन गैस होती है।

A. (A) – (iv), (B) – (ii), (C) – (i), (D) – (iii)
B. (A) – (iii), (B) – (i), (C) – (ii), (D) – (iv)
C. (A) – (i), (B) – (iv), (C) – (iii), (D) – (ii)
D. (A) – (ii), (B) – (iii), (C) – (iv), (D) – (i)

क्षेत्रों को एवं इन क्षेत्रों में परिवहन के लिए उपयोग होने वाले पशुओं से सुमेलित कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए। 

A. ऐंडीज पर्वत (i) ऊँट और बैल
B. तिब्बत (ii)  खच्चर और गधे
C. भारतीय मरूस्थल (iii)  लामा
D. भारतीय पहाड़ (iv) याक

सही विकल्प का चयन करें।

A. (A) – (iii), (B) – (iv), (C) – (i), (D) – (ii)
B. (A) – (i), (B) – (iii), (C) – (ii), (D) – (iv)
C. (A) – (iv), (B) – (ii), (C) – (iii), (D) – (i)
D. (A) – (ii), (B) – (i), (C) – (iv), (D) – (iii)

दिए गए कथनों का अध्ययन कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए। 

अभिकथन (A) : एक वस्तु की उपयोगिता अथवा प्रयोज्यता उसे एक संसाधन बनाती है।

कारण (R) : कुछ संसाधनों का आर्थिक मूल्य होता है, कुछ का नहीं।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है। 
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

हम नागरिकों एवं शिक्षकों के तौर पर पौधों एवं जंतुओं को संरक्षित करने में कैसे सहायता कर सकते हैं?

निम्नलिखित में से सही कथन का चयन कीजिए।

A. शिक्षार्थियों एवं सामुदायिक सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण।

B. उद्यानों एवं रिक्त स्थानों में कूड़ा डालना।

C. प्राकृतिक कैंपों पर शिक्षार्थियों की यात्रा का आयोजन करना।

D. राष्ट्रीय उद्यानों को पर्यटक स्थलों की तरह विकसित किया जा सकता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A, B और C
B. A, C और D
C. B, C और D
D. A, B और D

निम्नलिखित को पढ़िए तथा मृदा संरक्षण की सही पद्धतियों का चयन कीजिए।

A. रासायनिक उर्वरकों का अत्यधिक उपयोग

B. पलवार (Mulching)

C. समोच्चरेखीय रोधिकाएँ

D. रक्षक मेखलाएँ (Shelter Belts)

A. A, B और D
B. A, C और D
C. A, B और C
D. B, C और D

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

कथन (A) : भारत में यथेष्ट/बहुत सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता है।

कथन (B) : विविधता अनिवार्य रूप से समान अवसर की ओर प्रेरित करती है।
A. (A) और (B) दोनों सत्य हैं और (B), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (B) दोनों सत्य हैं और (B), (A) की सही व्याख्या नहीं है। 
C. (A) सत्य है लेकिन (B) असत्य है। 
D. (A) और (B) दोनों असत्य हैं।

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

A.

लोगों को एक ही छवि में बाँधना।

(i)

पूर्वाग्रह

B.

दूसरे लोगों को नकारात्मक रूप से देखना/मानना।

(ii)

अस्पृश्यता

C.

किसी के साथ दूसरे की अपेक्षा असमुचित रूप से व्यवहार करना।

(iii)

रूढिबद्ध धारणा

D.

शुद्धता ओर अशुद्धता को मानना।

(iv)

भेदभाव

A. (A) – (iii), (B) – (i), (C) – (iv), (D) – (ii)
B. (A) – (i), (B) – (iv), (C) – (ii), (D) – (iii)
C. (A) – (iv), (B) – (iii), (C) – (ii), (D) – (i)
D. (A) – (ii), (B) – (iii), (C) – (i), (D) – (iv)

गाँव में ज़मीन/भूमि को नापने और उनके अभिलेखों को रखने का उत्तरदायी कौन होता है?
A. थानेदार
B. खंड विकास अधिकारी
C. पटवारी/ग्रामीण प्रशासनिक अधिकारी
D. ज़िला अधिकारी

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए I

 A.

 ज़िला परिषद

 (i)

 गाँव

 B.

 ग्राम सभा

 (ii)

 महापौर

 C.

 वार्ड समिति

 (iii)

 नगरपालिकाएँ

 D.

 निगम

 (iv)

 ज़िला

A. (A) – (iv), (B) – (i), (C) – (iii), (D) – (ii)
B. (A) – (i), (B) – (ii), (C) – (iv), (D) – (iii)
C. (A) – (ii), (B) – (iv), (C) – (ii), (D) – (i)
D. (A) – (iii), (B) – (i), (C) – (iv), (D) – (ii)

अनियमित मज़दूर/श्रमिक शब्द की कक्षा में व्याख्या करते हुए आप निम्नलिखित में से कौन-सा/से उदाहरण प्रस्तुत करेंगे?

A. निर्माण स्थल पर काम करने वाला मिस्त्री

B. घरेलू सहायिकाएँ

C. राष्ट्रीयकृत बैंक में बैंक प्रबंधक

सही विकल्प का चयन कीजिए। 
A. केवल A और B
B. केवल A और C
C. केवल B और C
D. केवल A

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A) : खेतिहार मज़दूर ऋतुनिष्ठ (सामयिक) श्रमिक होते हैं।

कारण (R) : खेती में कई तरह के काम होते हैं जैसे खेत तैयार करना, रोपाई, बुवाई, निराई और फसलों की कटाई।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है। 
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. विकलांगता अधिनियम, 1995 उल्लेख करता है कि विशेष आवश्यकताओं वाले व्यक्तियों को भी समान अधिकार प्राप्त हैं और सरकार को समाज में उनकी पूरी भागीदारी संभव बनानी चाहिए।

B. इस अनुच्छेद के अंतर्गत सरकार को विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चो को विशेष विद्यालयों में पृथक्कृत/अलग करना होगा।
A. केवल A सत्य है
B. केवल B सत्य है
C. दोनों A और B सत्य हैं
D. दोनों A और B असत्य हैं

हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 2005 ने यह संभव किया कि –

A. माता-पिता की संपत्ति में बेटियों को बराबर हिस्सा मिलना।

B. पुरुषों को उनकी बहन के दहेज़ और संपत्ति में अधिकार।

सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) और (B) दोनों सत्य हैं।
B. (A) और (B) दोनों असत्य हैं।
C. (A) सत्य है और (B) असत्य है।
D. (A) असत्य है और (B) सत्य है।

निम्नलिखित में से कौन-सा विषय राज्य सूची के अंतर्गत आएगा?

A. श्रीलंका के साथ व्यापार संबंधों को बनाए रखने का निर्णय।

B. नए 100 रुपये का नोट जारी करना।

C. प्रारंभिक स्कूलों/विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना को लागू कराने का निर्णय।

D. किसानों को बिजली/विद्युत उपलब्ध कराने का निर्णय।

सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A और C
B. B और C
C. C और D
D. A और D

अगर किसी व्यक्ति को अस्पताल में उपचार करने से मना कर दिया जाता है, तो यह उसके किस अधिकार का प्रत्यक्ष रुप से उल्लंघन है?
A. स्वास्थ्य का अधिकार
B. सूचना का अधिकार
C. चिकित्सा उपचार का अधिकार
D. जीवन का अधिकार

किस मामले/मुकद्दमे में भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि, जीवन का अधिकार, संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत एक मौलिक अधिकार है और इसमें जीवन के पूर्ण आनंद के लिए प्रदूषण मुक्त वायु और जल का अधिकार शामिल है?
A. एम. सी. मेहता बनाम भारतीय संघ
B. सुभाष कुमार बनाम बिहार राज्य
C. समित मेहता बनाम भारतीय संघ
D. यमुना बाढ़ मैदान पर आर्ट ऑफ़ लिविंग मुकद्दमा/मामला

कक्षा में सामाजिक न्याय के प्रोत्साहन के शिक्षण में शिक्षक को निम्नलिखित का उदाहरण देना चाहिए:

A. छुआछूत/अस्पृश्यता का उन्मूलन : संविधान का अनुच्छेद 17

B. आरक्षण नीति

C. न्यायिक समीक्षा

सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल A
B. केवल B
C. ​A और B
D. B और

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A) : लोगों के साथ भेदभाव इसलिए होता क्योंकि वे गरीब होते हैं।

कारण (R) : गरीबी एवं संसाधनों का अभाव भारत में असमानता के मुख्य कारण हैं।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है। 
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

निम्नलिखित वाक्यों A तथा B को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए। 

A. पाठ्यचर्या में ‘जेंडर परिप्रेक्ष्य’ को शामिल करना महिलाओं के संदर्भों/ प्रतिनिधित्व में बढ़ोत्तरी मात्र से है।

B. पाठ्यचर्या में ‘जेंडर परिप्रेक्ष्य’ को शामिल करने के लिए मुद्दों की चर्चा में स्त्री परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखने की आवश्यकता है I
A. केवल A सही है। 
B. केवल B सही है। 
C. A तथा B दोनों सही हैं। 
D. न तो A सही है और न ही B सही है। 

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part49

चुनाव में मतदान के महत्त्व पर एक चर्चा की शुरुआत हेतु निम्नलिखित में से कौन-सा विषय सबसे प्रासंगिक होगा?
A. देश जिनमें चुनाव में सार्वभौमिक मताधिकार की प्रणाली है। 
B. भारतीय नागरिकों के मौलिक कर्त्तव्य
C. सार्वजनिक भलाई के लिए सूचित और विवेकपूर्ण निर्णय लेना
D. नाबालिग मतदान क्‍यों नहीं कर सकते?

भूगोल की एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों को ‘एक उद्योग स्थापित करने के लिए अवस्थिति के कारकों’ की गहराई से छानबीन करवाना चाहती है I निम्न में से कौन-सी विधि या विधियाँ अपनाई जा सकती हैं?

A. निरूपण

B. परियोजन

C. फैक्ट्री का भ्रमण

D. कुछ अध्ययन-वृत्तों (केस स्टडीज) पर चर्चा

उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए। 
A. A, B तथा C
B. B, C तथा D
C. A, C तथा D
D. केवल B तथा C

1975 और 1977 के बीच भारत में आपातकाल की अवधि के दौरान, भारत सरकार ने पत्रकारों के लिए कुछ नियम निर्धारित किए और उन्हें दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया। सभी समाचारपत्रों को कोई भी लेख प्रकाशित करने से पहले सरकार से अनुमति लेने के लिए कहा गया था।

यह उदाहरण निम्नलिखित में से किन सिद्धांतों को समझाने के लिए उपयुक्त है?
A. सामाजिक विज्ञापन
B. अभिवेचन (सेंसरशिप)
C. भेदभाव
D. लोकतंत्र के नुकसान

डॉ. भीमराव अंबेड़कर के बचपन के अनुभवों पर भूमिका निर्वहन निम्न में से किसे समझने में सामाजिक विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए सहायक हो सकता है?

A. उन तरीकों व साधनों को जिनके द्वारा भारतीय संविधान लिखा गया।

B. समाज के हाशियाई समूहों के साथ समानुभूति

C. औपनिवेशक समय में अस्पृश्यता का चलन कैसा था।

सही विकल्प का चयन कीजिए। 
A. केवल A तथा B
B. केवल B तथा C
C. केवल A तथा C
D. A, B तथा C

‘स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की भूमिका’ थीम को पूरा करवाने हेतु एक प्रारंभिक विद्यालय की शिक्षिका योजना बना सकती है –

A. ग्रामीण व शहर क्षेत्रों में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं पर वाद-विवाद करवाना

B. साफ पीने के पानी की उपलब्धता पर चर्चा करवाना

C. सार्वजनिक व निजी स्वास्थ्य सेवाओं की तुलना करवाना

D. सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था संबंधी केरल की केस स्टडी

उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। 
A. केवल A तथा C
B. केवल A, B तथा D
C. केवल A, C तथा D
D. A, B, C तथा D

सामाजिक विज्ञान की कक्षा में बच्चों में चिंतन प्रक्रिया तथा समालोचनात्मक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने हेतु निम्न में से कौन-सी युक्तियाँ सबसे उपयुक्त हैं?

A. मुद्दों पर चर्चा

B. दृश्य-श्रवण सामग्री (ऑडियो-विजुअल्स)

C. शिक्षक का मत

उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए –
A. केवल A तथा B
B. केवल B तथा C
C. केवल A तथा C
D. सभी A, B तथा C

भारत के मौसमों की चर्चा करने हेतु एक शिक्षिका एक पाठ योजना बना रही है I वह इसे अपने द्वारा पढ़ाए गए संप्रत्यय के साथ जोड़ना चाहती है? उसने इससे पहले निम्नलिखित संप्रत्ययों में से कौन-सा संप्रत्यय पढ़ाया होगा?
A. लीप वर्ष
B. परिक्रमण
C. घूर्णन
D. प्रदीप्ति वृत्त

सामाजिक विज्ञान की कक्षा में निम्नलिखित में से कौन-सा समालोचनात्मक चिंतन क्षमता को बढ़ावा दे सकता है?

A. दिए गए तर्क हेतु साक्ष्य का स्रोत पूछना

B. विद्यार्थियों को अपने शब्दों में विवरण देने के लिए प्रोत्साहित करना

C. विद्यार्थियों को केवल एक ही तरीके से व्याख्या करने के लिए प्रोत्साहित करना

D. शिक्षक द्वारा कही गई बात को ज्यों-का-त्यों वर्णित करना

सही विकल्प का चयन कीजिए। 
A. A और B
B. A, B और C
C. C और D
D. B, C और D

सामाजिक विज्ञान की कक्षा में निम्नलिखित गतिविधियों में से कौन-सी समालोचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देती है?

A. प्रश्नोत्तरी (क्विज़) का आयोजन करना जिसमें सभी प्रश्नों के उत्तर शिक्षक द्वारा लिखवाए गए नोट्स में हैं।

B. विद्यार्थियों को नियमित तौर पर पाठ्य-पुस्तक की विषय-वस्तु को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना

C. कक्षा में वाद-विवाद आयोजित करने के लिए सामान्य ज्ञान के विषय उपलब्ध करवाना

D. बच्चों को समाचार पढ़ने तथा उस विषय-वस्तु पर प्रश्न करने के लिए प्रोत्साहित करना

सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A तथा B
B. A, B तथा C
C. B, C तथा D
D. C तथा D

विद्यार्थियों द्वारा कक्षा में पूछे गए प्रश्न ‘हमारे शहर इतने गंदे क्यो हैं?’ को संबोधित करने के लिए शिक्षिका इस पर विभिन्न दृष्टिकोण उपलब्ध करवाने का निर्णय लेती है। निम्न में से कौन-सी सबसे उपयक्त य॒क्ति होगी?
A. स्थानीय सफाई कर्मचारी को उनके कार्य-अनुभवों और उनके सामने आने वाली चुनौतियों को साझा करने हेतु कक्षा में आमंत्रित करना
B. ठोस-अपशिष्ट पदार्थों के प्रबंधन पर एक वृत्त-चित्र दिखाना
C. कम से कम एक सप्ताह तक हर रोज़ विद्यार्थियों को उनकी कक्षा को साफ करने के लिए कहना
D. स्वास्थ्य के महत्त्व पर भाषण का आयोजन करना

सामाजिक विज्ञान के एक शिक्षक चाहते थे कि उनके छात्र पिछली राज्य सरकार द्वारा लागू की गई स्वास्थ्य नीति को समझें। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री का लेख इस विषय पर विस्तृत जानकारी देता है। लेकिन, उनपर हाल में ही भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इसलिए शिक्षक असमंजस में है कि उसे इस लेख का उपयोग करना चाहिए या नहीं।

सामाजिक विज्ञान के शिक्षक के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी सबसे ज़िम्मेदारीपूर्ण कार्यवाही होगी?
A. समझाएँ कि हमें इस लेख के लेखक पर ध्यान न देकर केवल उसमें दी गई विषय-सामग्री पर ध्यान देना चाहिए जो कि इस नीति से संबंधित है। 
B. लेखक का नाम लिए बगैर इस लेख से उद्धरण का प्रयोग कक्षा में करें जिससे किसी भी प्रकार के विवाद से बचते हुए उस लेख का लाभ उठाया जा सके। 
C. इसके बदले, कम लाभदायक स्त्रोत सामग्री के रूप में कक्षा में प्रयोग करें। विवाद के बारे में चर्चा करने से केवल समय बर्बाद होगा। 
D. समझाएं कि सरकारी पदों पर लोग विवाद का पात्र बन सकते हैं, और हमें लेखों का चयन उनके शैक्षिक महत्त्व के आधार पर करना चाहिए न कि असंबंधित प्रतिष्ठा को ध्यान में रख कर। 

श्रीमान राज अपने प्रारंभिक विद्यालयी विद्यार्थियों को सामाजिक विज्ञान की प्रासंगिकता को समझाते हैं।

A. ‘यह आपको विश्लेषणात्मक कौशल विकसित करने में सहायक होगा’

B. ‘एक अंतर्संबंधित विश्व में समायोजन के लिए विभिन्न संस्कृतियों का आदर/कद्र करने की आवश्यकता है’

C. ‘तुम्हें समसामायिक वास्तविकताओं से सुसज्जित होना होगा’

चर्चा के विषय के तौर पर कौन-से कथन उपयुक्त हो सकते हैं, चयन कीजिए। 
A. केवल A तथा B
B. केवल B तथा C
C. केवल A तथा C
D. A, B तथा C

सामाजिक विज्ञान परियोजना करते हुए निम्न में से कौन-सा प्राथमिक स्रोत के प्रयोग की ओर संकेत देता है?
A. समाचार पत्रिका पढ़ना
B. एक फीचर फ़िल्म देखना
C. एक वृत्त-चित्र देखना
D. एक ऐतिहासिक स्मारक का भ्रमण एवं परीक्षण करना

एक सामाजिक विज्ञान शिक्षिका अपने विद्यार्थियों को ‘रेगिस्तान में लोगों का जीवन’ विषय पर परियोजना कार्य करने के लिए कहती हैं I

इस परियोजना को करने के लिए निम्न को क्रम में लगाइये –

A. कक्षा में परिणामों का प्रदर्शन करना। 

B. आँकड़े एकत्रण की योजना बनाना।

C. जलवायु, जीवन-शैली, खान-पान की आदतों इत्यादि पर आँकड़ों के स्त्रोतों को ढूँढना, आँकड़े एकत्र करना व उनका प्रदर्शन करना। 

D. उस रेगिस्तान के बारे में निर्णय लेना जिस पर परियोजना बनाई जाती है। 

E. परियोज़ना कार्य हेतु उद्देश्यों का निर्माण। 

सही विकल्प का चयन कीजिए I
A. B, E, D, C, A
B. D, E, B, C, A
C. E, D, B, A, C
D. B, D, E, C, A

​विद्यालय में कर्मचारी की नियुक्ति करने हेतु विकसित किए जाने वाली आकलन विधि की प्रकृति में होना चाहिए –
A. अधिगम का आकलन
B. अधिगम की तरह आकलन
C. अधिगम के लिए आकलन
D. रचनात्मक आकलन

निम्नलिखित का मिलान कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए –

A.

अधिगम चुनौतियाँ

i.

योगात्मक आकलन

B.

प्रवेश व्यवहार

ii.

रचनात्मक आकलन

C.

प्रमाणीकरण

iii.

स्थापन (प्लेसमेंट) आकलन

D.

अधिगम प्रगति

iv.

निदानात्मक आकलन

A. (A) – (iii), (B) – (iv), (C) – (ii), (D) – (i)
B. (A) – (iv), (B) – (iii), (C) – (i), (D) – (ii)
C. (A) – (iii), (B) – (ii), (C) – (iv), (D) – (i)
D. (A) – (iv), (B) – (ii), (C) – (i), (D) – (iii)

निम्न में से कौन-से प्रश्न अधिगमकर्ता के संकल्पनात्मक ज्ञान का आकलन करते हैं?

A. राज्य तथा सरकार के बीच के अंतर पर चर्चा कीजिए।

B. मौलिक अधिकार क्या है?

C. भारत गणतंत्र कब बना?

D. क्या होगा यदि चुने हुए प्रतिनिधियों की शक्ति पर कोई प्रतिबंध न हो।

सही विकल्प का चयन कीजिए। 
A. A तथा B
B. A, B तथा D
C. B, C तथा D
D. A, B तथा C

ज़ोया मैडम यह सुनिश्चित करना चाहती हैं कि विद्यार्थियों ने सरकार के विभिन्न प्रकारों के संप्रत्यय को समझ लिया है। निम्न में से कौन-सा प्रश्न उनकी समझ के बारे में शिक्षिका को निर्णय लेने के सक्षम बनाएगा?
A. आपको क्या लगता है कि उन लोगों को निर्णय लेने में कैसे भागीदार बनाया जाए जिन्हें ये निर्णय प्रभावित करेंगे?
B. राजतंत्र की प्रजातंत्र से तुलना कीजिए। 
C. प्रजातंत्र पर आपके क्या विचार हैं?
D. प्रजातंत्र में राजा के पास सारी शक्तियाँ होती हैं। यह सही है या गलत?

एक आकलन कार्य में छात्रों को चित्र के माध्यम से जल चक्र समझाने के लिए कहा गया है। 

इस कार्य के माध्यम से छात्र के ज्ञान या समझ के निम्नलिखित में से कौन-से पहलू का आकलन नहीं किया जा सकता है?
A. जल चक्र के चार मुख्य चरण
B. वर्षा और संघनन के बीच अंतर
C. पानी किस प्रकार लगातार अपना रूप बदलता रहता है
D. मीठे पानी के स्रोत

Leave a Comment

error: