बाल्यावस्था से क्या अभिप्राय है?
A. यह एक सामाजिक संरचना है।
B. यह एक शारीरिक संरचना है।
C. यह बच्चे के जन्म से लेकर उसके विद्यालय जाना शुरू करने तक की अवधि को अभिलक्षित करने वाला चरण है।
D. यह विकास की वह अवधि है जिसमें सिर्फ़ मात्रात्मक परिवर्तन होते हैं।
बाल विकास के समकालीन परिप्रेक्ष्य:
A. बच्चे को एक जैविक प्रवर्ग के रूप में देखते हैं।
B. बच्चे को एक दैहिक के सत्व रूप में देखते हैं।
C. बाल्यावस्था को आठ विशिष्ट चरणों में विभाजित मानते हैं।
D. बाल्यावस्था को एक विशिष्ट सांस्कृतिक एवं सामाजिक संरचना मानते हैं।
रचनावादी संरचना में बच्चे को किस रूप में देखा जाता है?
A. ‘ब्लैंक स्लेट’ जिसका जीवन पूरी तरह से उनके अपने अनुभव से आकार लेता है।
B. एक समस्या समाधानकर्ता और एक वैज्ञानिक अन्वेषक।
C. एक सामाजिक प्राणी जो निष्क्रय अभिग्राही है।
D. एक जैविक प्राणी जो उच्च श्रेणी की नैतिकता के साथ जन्मा है।
जीन पियाजे के अनुसार निम्नलिखित में से किस चरण में एक बच्चा अमूर्त प्रस्तावों के बारे में तार्किक रूप से सोचने लगता है?
A. ज्ञानेन्द्रिय अवस्था/संवेदी-गामक (जन्म से 2 वर्ष)
B. पूर्ण संक्रियात्मक अवस्था (2 से 7 वर्ष)
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था (7 से 11 वर्ष)
D. औपचारिक/अमूर्त संक्रियात्मक (11 वर्ष और उस से अधिक)
अनीता केक बनाने की प्रक्रिया को समझने के लिए एक यूट्यूब विडियो को देखती है और फिर बिल्कुल उसी तरह चरण अपना कर एक केक बनाती है। इस तरह के सीखने की प्रक्रिया को क्या कहेंगे?
A. शास्रीय अनुकूलन
B. अवलोकन अधिगम
C. अंतर्दृष्टिपूर्ण अधिगम
D. क्रिया-प्रसूत अनुकूलन
एक बालक को 20 भूरे रंग के लकड़ी के मनके और दो सफ़ेद रंग के लकड़ी के मनके दिए जाते हैं। बालक से पूछा जाता है – तुम्हारे पास सफेद लकड़ी के अधिक मनके हैं या भूरे रंग के अधिक मनके हैं?
बालक कहता है : “भूरे रंग के मनके अधिक हैं।” पियाजे के संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत के अनुसार बालक कौन-सी अवस्था में है?
A. संवेदी गामक
B. पूर्व संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक/अमूर्त संक्रियात्मक
लेव वायगोत्स्की के अनुसार एक शिक्षक की प्राथमिक भूमिका क्या है?
A. विद्यार्थियों को सूचनाएँ हस्तान्तरण करना और सटीक पुनरुत्पत्ति पर बल देना
B. बच्चों के चिंतन को आलम्बन/पाड़ प्रदान करना।
C. इनाम व सज़ा का उपयोग करके बच्चों के अधिगम को प्रोत्साहन करना।
D. बच्चों के स्मरण कौशलों को बढ़ावा देना।
लेव वायगोत्स्की के अनुसार, संज्ञानात्मक विकास को प्रभावित करने वाला मुख्य कारक क्या है?
A. परिपक्वता
B. पुनर्बलन
C. सामाजिक अंत:क्रिया
D. संज्ञानात्मक द्वंद्व
एक किशोर तर्क देता है, “यदि हेंज अपनी पत्नी को बचाने के लिए वह सब कुछ नहीं करता है जो उसने किया, तो वह जीवन के मूल्य से कहीं अधिक मूल्य चुका रहा होता।” उसकी प्रतिक्रिया नैतिक विकास के किस चरण की विशेषता है?
A. सामाजिक व्यवस्था अनुरक्षण अभिविन्यास
B. सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास
C. अच्छी लड़की, अच्छा लड़का अभिविन्यास
D. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत अभिविन्यास
प्रगतिशील सिद्धांतों पर आधारित एक विद्यालय में विद्यालय की छुट्टियाँ और जनजातीय-त्यौहार एक ही समय पड़ते हैं तथा साप्ताहिक अवकाश भी साप्ताहिक बाज़ार वाले दिन होते हैं। यह क्या दर्शाता है?
A. पिछड़ी विद्यालय प्रथाएँ
B. विद्यालय व्यवस्था में लचीलापन
C. घर और विद्यालय में सांस्कृतिक असतता
D. विद्यार्थियों की शिक्षा के प्रति अनभिज्ञता
हावर्ड गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धांत के अनुसार अपनी भावनात्मक अवस्था, संवेगों और अभिप्रेरणाओं के बारे में जागरूक रहने की योग्यता को क्या कहा जाता है?
A. भाषायी बुद्धि
B. तार्किक-गणितीय बुद्धि
C. अंतर वैयक्तिक बुद्धि
D. अंतः वैयक्तिक बुद्धि
जेन्डर स्कीमा सिद्धांत निम्न में से किसकी व्याख्या करता है?
A. बच्चे जेन्डर भूमिकाएँ कैसे सीखते हैं
B. विकास के मनोलैंगिक चरण
C. बड़े समाज में विषमता परतंत्रता
D. बच्चों का विपरीत लिंग के अभिभावको के प्रति आकर्षण
अपनी पीढ़ी में पहली बार विद्यालय जाकर पढने वाले विद्यार्थी का समर्थन करने के लिए एक शिक्षकों को क्या करना चाहिए?
A. विद्यार्थी को शिक्षकों से वैतनिक निजी शिक्षण लेने को कहना चाहिए।
B. उसे बारम्बार विद्यालयी अवधि के दौरान अपने आप पढ़ने के लिए घर भेज देना चाहिए।
C. उसके सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश को सम्मानजनक महत्त्व देते हुए क्रियाकलाप तैयार करने चाहिए।
D. उसे एक विशिष्ट विद्यालय में दाखिले के लिए भेज देना चाहिए।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP) के संदर्भ में आकलन के बारे में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
A. NEP (2020) योगात्मक आकलन के प्रयोग को प्रोत्साहित करती है।
B. NEP (2020) मानक परीक्षाओं द्वारा विद्यार्थियों का वस्तुनिष्ठ आकलन प्रस्तावित करती है।
C. NEP (2020) विद्यार्थियों का समग्र आकलन प्रस्तावित करती है जिसमें विभिन्न प्रकार की विधियों जैसे कि पोर्टफोलियो एवं भूमिका निर्वहन को सम्मिलित किया गया हो।
D. NEP (2020) शिक्षकों को प्रोत्साहित करती है कि वे विद्यार्थियों के ऐसे प्रगति पत्र बनाएँ जिसमें उनकी अन्य विधियों से तुलना की हो।
निम्न में से कौन-सी शिक्षाशास्त्रीय योजना विवेचात्मक चिंतन में वृद्धि करती है?
A. श्यामपट्ट से शिक्षक द्वारा लिखे गए उत्तरों की नकल करना।
B. मस्तिष्क उद्देलन करना।
C. पाठ्य-पुस्तक से गद्यांशो को कई बार लिखना।
D. परोक्ष/प्रत्यक्ष निर्देश देना।
निम्न में से कौन-सा लक्षण प्रतिभाशाली विद्यार्थी में नहीं होता है?
A. परिशुद्धि की इच्छा
B. जानकारी का धीमा अवशोषण
C. विषयवस्तु की तीव्र समझ
D. तीक्ष्ण उत्सुकता
दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम (2016), निम्न में से किस सिद्धांत को पक्षपोषित करता है?
A. पृथकीकरण
B. नामीकरण
C. समावेशन
D. एकीकरण
समावेशी शिक्षा यह प्रतिपादित करती है कि हमें ________ को शामिल करने के लिए ________ को संशोधित करना चाहिए।
A. अधिगमकर्ता,तंत्रप्रणाली
B. समाज, विद्यालयी पाठ्यचर्या
C. तंत्रप्रणाली,अधिगमकर्ता
D. विद्यालयी पाठ्यचर्या, प्रतिस्पर्द्धा
वह अवस्था ‘जिसमें संख्या क्रम को याद करने, किन्हीं दो संख्याओं की तुलना करने और संख्या संप्रत्ययों का उनके सांकेतिक रूप से संबंध स्थापित करने में कठिनाई हो; क्या कहलाती है?
A. उत्साह वैकल्य
B. गुणज वैकल्य
C. वाचन वैकल्य
D. गतिसमन्वय वैकल्य
निम्न में से कौन-सा कारक चलन (क्रियात्मक) दिव्यांगता वाले विद्यार्थियों के समावेशन में बाधक है?
A. लचीला पाठ्यक्रम
B. अगम्य आधारभूत संरचना
C. समानुभूति पूर्ण अभिवृत्ति
D. व्यापक मूल्याँकन
जब कक्षा का वातावरण सकारात्मक होता है, तब अधिगमकर्त्ताओं को ज्ञात होता है कि _________
A. वे अपनी दिखावट, व्यक्तित्त्व या सफलता से परे होकर एक व्यक्ति के तौर पर समादृत (अहम) हैं।
B. उन्हें केवल तभी समादृत (अहम) समझा जाएगा जब वे कक्षा मानकों को साबित करते हैं।
C. सिर्फ़ तभी समादृत (अहम) समझा जाएगा जब वे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करें।
D. उन्हें सिर्फ़ तभी समादृत (अहम) समझा जाएगा जब वे अपनी जगह पर बैठें और सिर्फ़ तभी बोलें जब पूछा जाए।
विद्यार्थियों का पूर्व ज्ञान और समझ _________
A. शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में बाधा डालते हैं।
B. शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को सहज बनाते हैं।
C. शिक्षण अधिगम प्रक्रिया के लिए अप्रासंगिक हैं।
D. शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में सूक्ष्म भूमिका निभाते हैं।
एक अध्यापक को अधिगमकर्ताओं की सक्रिय संलग्नता को बढ़ावा देने के लिए क्या करना चाहिए?
A. अन्वेषण और पूछताछ को बढ़ावा देना चाहिए।
B. प्रत्यास्मरण और पुनरावृत्ति पर बल देना चाहिए।
C. प्रत्यक्ष निर्देशन का तरीका इस्तेमाल करना चाहिए।
D. बारम्बार पुरस्कार और सजा देनी चाहिए।
अभिकथन (A) : एक संरचनात्मक अध्यापिका बच्चों को ज्ञान के लिए विविध स्त्रोतों को खोजने और सिर्फ़ पाठ्य-पुस्तक पर निर्भर न रहने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
कारण (R) : अधिगमकर्ता सक्रिय रूप से अधिगम के लिए इच्छुक होते हैं और फलस्वरूप अध्यापिका और विद्यार्थी परस्पर सहयोग से अधिगम की संरचना करते हैं।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
वास्तविक जीवन की समस्याओं पर चर्चा को सुसाध्य करने और विद्यार्थियों को विविध परिप्रेक्ष्यों पर चिंतनशील होने के लिए प्रोत्साहित करने से विद्यार्थी में __________ का विकास करने में मदद मिलेगी।
A. समालोचनात्मक चिंतन
B. अधीनता
C. आत्मकेन्द्रीयता
D. भ्रान्तियाँ
समस्या समाधान में निम्न में से कौन-सा अवरोधक है?
A. साधन-लक्ष्य-विश्लेषण
B. प्रकार्यात्मक आबद्धता
C. पश्चगामी कार्यकारी युक्ति
D. स्वानुभविक
एक छात्र द्वारा की गई त्रुटियों के प्रत्युत्तर के लिए सर्वाधिक प्रभावी योजना क्या है?
A. सीधे तौर पर बच्चे को उत्तर बताना
B. बिना किसी टिप्पणी के अंक कम करना
C. छात्र को प्रश्न हल करने की प्रक्रिया पर चिंतन करने के लिए कहना
D. छात्र को दूसरों के समक्ष तिरस्कृत करना
अभिकथन (A) : अर्थपूर्ण अधिगम के लिए ज़रूरी है कि बच्चे समझें कि उन्हें प्यार व सम्मान दिया जा रहा है।
तर्क (R) : अधिगम में संवेग एक बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
निम्न में से कौन-सा कथन आंतरिक अभिप्रेरणा का उदाहरण है?
A. मैं प्रशंसा पाने के लिए यह कार्य करूँगा।
B. मैं सज़ा से बचने के लिए के लिए यह कार्य करूँगा।
C. मैं यह कार्य इसलिए करूँगा ताकि दूसरे लोगों में मेरी अच्छी छवि बन जाए।
D. मैं यह कार्य करूँगा, क्योंकि मुझे इसे करने में आनंद आता है।
विद्यालय में बच्चों की सफलता में कौन-सा कारक बाधा उत्पन्न करता है?
A. कठोर पाठ्यचर्या
B. रचनात्मक आकलन
C. संरचनात्मक शिक्षाशास्त्र
D. लचीली समय सारणी
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए:
|
सूची – X |
सूची – Y |
||
|
(A) |
गण |
(I) |
संघठन या समूह |
|
(B) |
संघ |
(II) |
बहु सदस्यों वाला दल |
|
(C) |
श्रेणी |
(III) |
ग्राम मुखिया |
|
(D) |
ग्राम भोजक |
(IV) |
व्यापारी संगठन |
A. (A) – (II), (B) – (I), (C) – (IV), (D) – (III)
B. (A) – (I), (B) – (II), (C) – (III), (D) – (IV)
C. (A) – (III), (B) – (IV), (C) – (I), (D) – (II)
D. (A) – (IV), (B) – (III), (C) – (II), (D) – (I)
भारतीय-उप महाद्वीप के प्राचीनतम नगरों पर परियोजना कार्य की योजना बनाते समय, आप छात्रों को किस क्षेत्र की जानकारी प्राप्त करने के लिए कहेंगे?
A. गंगा घाटी
B. नर्मदा घाटी
C. सिन्धु घाटी
D. ब्रह्मपुत्र घाटी
कौन-सा शासक अपने सैनिकों को “टोकन (सांकेतिक) मुद्रा” से वेतन देता था, जो सोने-चाँदी की न होकर सस्ती धातुओं से निर्मित होती थी?
इस सस्ती मुद्रा का प्रयोग लोगों द्वारा तमाम कर चुकाने के लिए किया गया और यह नीति असफल हुई।
A. गयासुद्दीन तुगलक
B. मुहम्मद बिन तुगलक
C. फिरोज शाह तुगलक
D. बलबन
इमारतें और कीले हमें _______ समझने में सहायक होते हैं।
A. ऐतिहासिक काल के वास्तुकारों की सृजनात्मकता और बुद्धिमत्ता को
B. राजाओं द्वारा निर्माण कार्य को संरक्षण देना और आवश्यकता को
C. जनप्रशंसा प्राप्ति साधन के रूप में भवन निर्माण के महत्व को
D. उस काल में लोगों का तकनीकी और परिष्कृत कौशल को
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A और B
B. B और C
C. B और D
D. C और D
मराठा सेना को मुख्य आधार प्रदान करने वाले कृषक-पशुचारकों के दलों को क्या कहा जाता है?
A. कुनबी
B. देशमुख
C. सूबेदार
D. पेशवा
नाथपंथियों और सूफियों के बीच कौन-सी समानताएँ थीं?
A. कर्मकांडवाद का अनुसरण
B. सांस लेने के व्यायाम का अभ्यास
C. संसार का परित्याग
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A और B
B. A और C
C. B और C
D. केवल C
औपनिवेशक काल के दौरान मध्य भारत के आदिवासियों के विषय में सही विकल्प चुनिये –
(A) उनका जीवन-यापन संकट में था।
(B) बिरसा अपने लोगों को अंग्रेजों, जमींदारों और साहूकारों से मुक्त करना चाहता था।
(C) उन्होंने अपने संघर्ष के लिए अपने तरीके और प्रतीक स्वयं खोजे।
A. (A) और (B) सत्य हैं।
B. (B) और (C) सत्य हैं।
C. (A) और (C) सत्य हैं।
D. (A), (B) और (C) सत्य हैं।
1927 में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर द्वारा कौन-से जातिगत पूर्वाग्रहों के विरोध में आन्दोलन शुरू किया?
A. सामूहिक/सामाजिक भोज
B. अन्तर-जातीय विवाह
C. विरोध प्रदर्शन हेतु आगे बढ़ना
D. मंदिर प्रवेश
वेद समाज किसके विचारों से प्रेरित था?
A. रामकृष्ण मिशन
B. प्रार्थना समाज
C. सनातन् धर्म सभा
D. ब्रह्म समाज
निम्नलिखित में से 19 वीं शताब्दी के कौन-से समाज सुधारक उनके संगठन से सही रूप से मेल खाते हैं?
(A) विवेकानन्द – वेद समाज
(B) राममोहन राय – प्रार्थना समाज
(C) केशब चन्द्र सेन – ब्रह्म समाज
सही विकल्प का चयन कीजिए –
A. केवल A
B. केवल B
C. केवल C
D. A, B और C
निम्नलिखित में से कौन-सी घटना/घटनाओं ने ब्रिटिश राज के खिलाफ भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन को प्रेरित किया?
(A) शस्त्र अधिनियम पारित करना और भारतीयों को हथियार रखने से रोकना।
(B) सरकार की आलोचना करने वालों को चुप कराने के लिए वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट लागू करना।
(C) इल्बर्ट बिल को वापस लेना, जिसमें भारतीयों द्वारा ब्रिटिश तथा यूरोपीय व्यक्तियों पर मुकदमा चलाने का प्रावधान था।
(D) बाल विवाह निषेध अधिनियम 1929 पारित करना।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (C) और (D)
D. (A), (B) और (D)
1905 में बंगाल विभाजन के संदर्भ में निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए –
(A) बंगाल का विभाजन इसलिए हुआ क्योंकि बंगाली लोग बिहार और उड़ीसा के कुछ हिस्सों से अलग होना चाहते थे।
(B) अंग्रेज बंगाली राजनेताओं के प्रभाव को कम करना चाहते थे और लोगों को विभाजित करना चाहते थे।
(C) यह भारतीयों के हित में प्रशासनिक सुविधा थी।
A. केवल (A) सत्य है।
B. केवल (B) सत्य है।
C. केवल (A) और (B) सत्य हैं।
D. केवल (B) और (C) सत्य हैं।
विधानसभाओं और सरकारी नौकरियों में सीटों के आरक्षण की सिफारिश मूल रूप से निम्नलिखित के लिए थी:
A. सबसे गरीब लोगों को प्रतिनिधित्व और काम करने के अवसर प्रदान करना।
B. समाज में मौजूद असमानता को खत्म करना और लोगों को आगे बढ़ने में मदद करना।
C. उन लोगों के लिए सहायता प्रदान करें जो सामाजिक रूप से विशेषाधिकार प्राप्त हैं लेकिन गरीब हैं।
D. लोगों के अधिक विशेषाधिकार प्राप्त वर्ग को प्रदान किए गए ऐतिहासिक उत्पीड़न और अमानवीय सेवा के लिए संशोधन करें।
पठार के संदर्भ में दिए गए कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
(A) पठार में खनिजों की प्रचुरता होती है।
(B) लावा पठार में काली मिट्टी की प्रचुरता होती है, जो उपजाऊ होती है।
(C) पठार मनुष्यों के रहने के लिए सबसे उपयोगी क्षेत्र होते हैं।
(D) पठारों में बहुत से जलप्रपात हो सकते हैं।
A. केवल A और B सही हैं।
B. केवल C और D सही है।
C. केवल A, B और C सही हैं।
D. केवल A, B और D सही हैं।
अभिकथन (A) : सभी देशों के निर्णय लिया है कि याम्योत्तर की गणना संदर्भ रेखा से शुरू की जाए।
कारण (R) : सभी याम्योत्तरों की लंबाई समान होती है।
दिए गए विकल्पों से सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. A और R दोनों सत्य हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
B. A सत्य है लेकिन R असत्य है।
C. A और R दोनों असत्य हैं।
D. A और R दोनों सत्य हैं और R, A की सही व्याख्या है।
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
(a) उत्तर अयनांत – 21 जून
(b) दक्षिण अयनांत – 22 नवंबर
(c) विषुव – 21 मार्च
ऊपर दिए गए युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?
A. केवल a और c
B. केवल a
C. केवल b और c
D. a, b और c
ग्रीनिच में जब दोपहर के 12 बजते हैं तब ग्रीनिच के 25° पश्चिम में क्या समय होगा?
A. 01:40 अपराह्न
B. 01:40 पूर्वाह्न
C. 11:20 पूर्वाह्न
D. 10:20 पूर्वाह्न
कथन A व B के आधार पर वन के प्रकार की पहचान कीजिए।
A – ये घने वन भूमध्य रेखा के पास पाए जाते हैं।
B – यहाँ अत्यधिक वर्षा होती है तथा इन क्षेत्रों में कभी शुष्क मौसम नही होता।
A. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
B. शीतोष्ण सदाबहार वन
C. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
D. शीतोष्ण पर्णपाती वन
सहारा मरुस्थल के संदर्भ में a, b, c कथनों पर विचार कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए।
(a) इसका क्षेत्रफल 10.45 मिलियन वर्ग किमी है।
(b) ट्यूनीशिया देश का बड़ा हिस्सा सहारा रेगिस्तान से आच्छादित है।
(c) सहारा मरुस्थल में ऊंचे पठार और चट्टानी सतह भी शामिल है।
A. a और b सही हैं जबकी c गलत है।
B. b और c सही हैं जबकि a गलत है।
C. a और c सही है जबकि b गलत है।
D. a, b और c तीनों सही हैं।
एक वर्षा वन में पाई जाने वाली वनस्पतियों को निम्न परत से उच्च परत तक क्रमबद्ध कीजिए।
(a) भूमि परत
(b) उद्गामी परत
(c) वितान
(d) तरुण वृक्ष
(e) झाड़ीदार परत
A. a, b, c, d, e
B. a, e, d, c, b
C. a, d, c, e, b
D. a, d, c, b, e
स्थायी पवनों के संबंध में कौन-सा कथन सही है?
A. ये किसी छोटे क्षेत्र में दिन में निश्चित समय में चलती हैं।
B. ये विभिन्न ऋतुओं में अपनी दिशा बदलती रहती हैं।
C. ये वर्षभर निरंतर किसी निश्चित दिशा में चलती रहती हैं।
D. मानसून पवनें, स्थायी पवनों का एक उदाहरण हैं।
निम्न कथनों A, B और C और पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिए।
(A) धरातल पर प्राप्त आतपन की मात्रा उष्णकटिबंध से लेकर ध्रुवों तक भिन्न पाई जाती है।
(B) नगर में भीड़-भाड़ वाले ऊँचे भवन ठंडी हवा को रोक लेते हैं और नगरों का तापमान घटने लगता है।
C) मैदानी भागों की अपेक्षा समुद्री भागों में तापमान में भिन्नता कम पाई जाती है।
A. (A) तथा (B) दोनों सत्य हैं।
B. (B) तथा (C) दोनों सत्य हैं।
C. (A) तथा (C) दोनों सत्य हैं।
D. सभी (A), (B) तथा (C) सत्य हैं।
निम्न का मिलान कीजिए
|
वनस्पति का प्रकार |
पौधों की प्रजातियाँ |
||
|
a. |
कंटीली झाड़ियाँ |
(i) |
सुंदरी |
|
b. |
उष्णकटिबंधीय वर्षावन |
(ii) |
खैर (कत्था) |
|
c. |
उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन |
(iii) |
आबनूस |
|
d. |
मैंग्रोव वन |
(iv) |
नीम |
A. (a) – (iv), (b) – (i), (c) – (ii), (d) – (iii)
B. (a) – (iii), (b) – (iv), (c) – (i), (d) – (ii)
C. (a) – (i), (b) – (ii), (c) – (iii), (d) – (iv)
D. (a) – (ii), (b) – (iii), (c) – (iv), (d) – (i)
जनसंख्या वितरण संबंधित निम्नलिखित वाक्यों में से सही विकल्प चुनिए-
(A) नदी घाटियों में स्वच्छ जल की उपलब्धता के कारण सघन जनसंख्या होती है।
(B) लोग पर्वतीय क्षेत्रों में रहने को वरीयता देते हैं क्योंकि वे कृषि के लिए सर्वोत्तम स्थान हैं।
(C) लोग समतल मैदानों और सहज ढालों पर रहने को वरीयता देते हैं।
(D) लोग कठिन जलवायु में रहने को वरीयता देते हैं।
A. केवल (A) और (B) सत्य हैं।
B. केवल (B) और (C) सत्य हैं।
C. केवल (C) और (D) सत्य हैं।
D. केवल (A) और (C) सत्य हैं।
टैगोर के शिक्षा संबंधी विचारों के बारे में कौन-से कथन सही हैं –
(A) प्राकृतिक वातावरण में सृजनात्मक अधिगम
(B) कला, संगीत और नृत्य पर बल देना
(C) पाश्चात्य सभ्यता, विज्ञान एवं तकनीक की आलोचना
सही विकल्प का चयन कीजिए :
A. A और B
B. A और C
C. B और C
D. A, B और C
जनसंख्या पिरामिड के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
(A) जनसंख्या पिरामिड के मध्य भाग की ओर जनसंख्या का केंद्रीकरण उच्च आश्रिता अनुपात को दर्शाता है।
(B) वयोवृद्ध आश्रित जनसंख्या, जनसंख्या पिरामिड के शीर्ष पर दिखाई देती है।
(C) चौड़ा आधार जो ऊपर तीव्रता से संकरा हो जाता है, वह जन्म एवं मृत्यु की उच्च दरों को दर्शाता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A और B दोनों सही हैं।
B. B और C दोनों सही हैं।
C. A और C दोनों सही हैं।
D. A, B और C सभी सही हैं।
कृषि के प्रकार पर निम्नलिखित वक्तव्यों पर विचार कीजिए:
(A) निम्नस्तरीय तकनीक का प्रयोग मिश्रित कृषि में होता है।
(B) झूम कृषि, जीवन-निर्वाह हेतु की जाने वाली कृषि का पुरातन प्रकार है।
(C) झूम कृषि को “कर्तन व दहन कृषि” के रूप में भी जाना जाता है।
A. A और B दोनों सत्य हैं।
B. B और C दोनों सत्य हैं।
C. A और C दोनों सत्य हैं।
D. A, B और C सभी सत्य हैं।
1964 में किस देश ने विभिन्न प्रकार के सामाजिक भेदभाव की रोकथाम के लिए नागरिक अधिकार अधिनियम पारित किया?
A. भारत
B. दक्षिण अफ्रीका
C. संयुक्त राज्य अमेरिका
D. जर्मनी
(A) समुद्री क्षेत्र के पास का जीवन पर्वतीय क्षेत्र के जीवन से बहुत भिन्न होता है।
(R) लोग अपने जीवन को भौगोलिक परिस्थितियों के अनुकूल ढाल लेते हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) तथा (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) तथा (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) तथा (R) दोनों असत्य हैं।
पंचायती राज संस्थानों को उनकी जन भागीदारी के आरोही क्रम में क्रमबद्ध कीजिए।
(A) पंचायत समिति
(B) ग्राम पंचायत
(C) जिला परिषद
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A, B, C
B. C, B, A
C. B, A, C
D. C, A, B
निम्नलिखित में से कौन नगर निगम का एक निर्वाचित सदस्य है?
A. आयुक्त
B. सचिव
C. वार्ड पार्षद
D. प्रशासनिक प्रमुख
कृषि के अतिरिक्त; इनमें से कौन गैर-कृषि कार्य करते हैं?
(A) कृषि – मजदूर
(B) छोटे – किसान
(C) बड़े किसान
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल A
B. केवल B
C. केवल C
D. सभी A, B और C
इनमें कौन-सा कथन गलियों में सामान बेचनेवालों और बाजार में दुकान वालों के विषय में सही है?
(A) दोनों अपना स्वयं का काम करते हैं और रोजगार पर नहीं होते हैं।
(B) दोनों को सामाजिक-संरक्षण के लाभ, जैसे वार्षिक अवकाश, चिकित्सा सुविधा आदि नहीं मिलते हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल A
B. केवल B
C. A और B दोनों
D. न तो A न ही B
किस ऐतिहासिक घटना के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका में महिलाओं को मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ?
A. प्रथम विश्व युद्ध
B. अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा
C. प्रथम अमेरिकी संवैधानिक संशोधन
D. महामंदी (द ग्रेट डिप्रेशन)
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन लिंग रुढ़िवादी धारणा (जैंडर स्टीरियोटाइप) के लिए चुनौती है ?
A. ‘लड़कियाँ अच्छा व्यवहार करती हैं‘
B. ‘लड़के शरारती होते हैं‘
C. ‘लड़कियाँ अच्छा खाना पकाती हैं‘
D. ‘लड़के संवेदनशील होते हैं‘
किसी एक पंजाबी शैक्षिक संस्था को कोलकाता में पंजाबी माध्यम का स्कूल खोलने की अनुमति दी जाती है, तो भारतीय संविधान के अनुसार कौन-से मौलिक अधिकारों का अनुसरण किया जा रहा है?
A. सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकारों का
B. संवैधानिक उपचार के अधिकारों का
C. स्वतंत्रता के अधिकारों का
D. शिक्षा के अधिकारों का
एक अध्यापिका को अपनी छात्राओं को यह समझाने के लिए कि नए कानून लाने में साधारण व्यक्ति की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, कक्षा में कौन-सा उदाहरण सहायक होगा –
(A) वर्ष 1999 में, वकीलों के एक समूह, कानून के विद्यार्थियों और सक्रिय व्यक्तियों ने राष्ट्रव्यापी विचार-विमर्श कर घरेलू हिंसा से संरक्षण और रोकने संबंधित विधेयक (रोकथाम और संरक्षण) का मसौदा तैयार करने में अग्रणीय भूमिका निभाई।
(B) 1 दिसंबर 1955 को, रोशा पार्क्स, एक अफ्रीकन-अमेरिकन महिला ने बस में एक श्वेत व्यक्ति के लिए अपनी सीट खाली करने से मना कर दिया।
(C) 1870 के राजद्रोह अधिनियम को लागू करना।
उपर्युक्त उदाहरण / उदाहरणों का चुनाव कीजिए –
A. केवल A तथा C
B. केवल B तथा C
C. केवल A तथा B
D. A, B तथा C
भारत में न्यायिक प्रणाली के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. केंद्र और किसी भी राज्य के बीच विवाद के मामले में उस राज्य का उच्च न्यायालय इस मुद्दे/मुकदमें को ले सकता है।
B. औपनिवेशिक काल में भारत का संघीय न्यायालय भारत के सर्वोच्च न्यायालय का पूर्ववर्ती है।
C. जनहित याचिका किसी भी न्यायालय में केवल पीड़ित व्यक्ति द्वारा ही दर्ज की जा सकती है।
D. न्यायिक समीक्षा का अधिकार भारत में केवल उच्चतम न्यायालय का है।
हाशियाकृत होने, से अनुभव होता है-
(A) गौरव का
(B) भेदभाव का
(C) निर्बलता का
सही विकल्प का चुनाव कीजिये-
A. A तथा B
B. A तथा C
C. B तथा C
D. A, B तथा C
इनमें से कौन-सा हाशियाई समूह के हितों के रक्षा में सहायक होगा?
(A) अस्पृश्यता उन्मूलन जैसे कानून बनाना।
(B) विशेष योजनाएँ जैसे हाशियाई वर्गों के छात्रों के लिए सब्सिडी दरों पर छात्रावास की व्यवस्था करना।
(C) हासियाई समूह के छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्तियाँ देना।
(D) हाशियाई समूह-छात्रों के विचार अभिव्यक्ति हेतु प्रतियोगिताओं का आयोजन।
सही विकल्प का चुनाव कीजिए।
A. A, B और C
B. A, B और D
C. A, C और D
D. B, C और D
विद्यालय में सामाजिक विज्ञान के शिक्षण का एक मुख्य ध्येय _______ है।
A. छात्रों में अपने सामाजिक तथा भौतिक संसार को समझने के लिए सही ज्ञान, मनोवृत्तियों तथा झुकाव को बढ़ावा देना।
B. बीते हुए ऐतिहासिक काल के बारे में सूचना प्रदान करना।
C. प्राकृतिक संसार के बारे में प्रयोगात्मक तथा वैज्ञानिक जाँच/परिप्रश्न करने के कौशल को विकसित करना।
D. आधारभूत भाषा-विषयकता तथा क्षमता/योग्यता को अर्जित एवं विकसित करना।
भूगोल शिक्षण का प्रयास होना चाहिए –
(A) जिस संसार में हम रहते हैं उनकी समझ के लिए अवधारणाओं से परिचय कराना
(B) विभिन्न क्षेत्रों की परस्पर आश्रिता की समझ को बढ़ाना
(C) पर्यावरण और संसाधनों के संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A और B
B. A और C
C. B और C
D. A, B और C
निम्नलिखित में से कौन-सा शिक्षण-अधिगम का संसाधन नहीं है?
A. पाठ्य-पुस्तक
B. मानचित्र
C. प्रदर्शन
D. नमूना (मॉडल)
सामाजिक विज्ञान की कक्षा में किस प्रकार के शिक्षाशास्त्र का अनुसरण किया जाना चाहिए?
A. प्राधिकारिक
B. तटस्थ एवं संवेदनशील
C. पारंपरिक
D. पक्षपातपूर्ण एवं विभेदात्मक
पोस्टर _______ का उदाहरण है।
A. ग्राफ़िक सामग्री
B. त्रिआयामी (3D) सामग्री
C. श्रवण-दृश्य सामग्री
D. प्रक्षेपित सामग्री
सामाजिक विज्ञानं की कक्षा में चार्टों, रेखाचित्रों, समय-सीमाओं तथा मानचित्रों का प्रयोग इसके अधिगम को बनाता है:
(A) इसकी प्रकृति को और वैज्ञानिक
(B) छात्रों के लिए भागीदारी पूर्ण तथा क्रियाशील
(C) काफी समय लेने वाला एवं उबाऊ
(D) ज्यादा संगठित
(E) विचारों एवं संकल्पनाओं के विकास में सहयोगी
निम्नलिखित में से उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए –
A. A, B, C और D
B. B, C, D और E
C. A, B, D और E
D. A, B, C और E
सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका होने के नाते, आपको नदी के द्वारा बनाई गई आकृतियों पर कक्षा लेनी है, निम्नलिखित में से कौन-सी शिक्षण-अधिगम सामग्री कक्षा में प्रयोग की जा सकती है?
A. भारत का प्राकृतिक मानचित्र
B. भारत का राजनैतिक मानचित्र
C. बाढ़ग्रस्त मैदान का उपग्रह से प्राप्त चित्र
D. भूपेन हजारिका द्वारा गाया गया ‘गंगा’ गीत
शिक्षिका सामाजिक विज्ञान की कक्षा में पांडुलिपि विषय पर चर्चा कर रही है। निम्नलिखित में से कौन-से शब्द विषय पर चर्चा का हिस्सा हो सकते हैं?
a. लेखा-जोखा तथा कर
b. पत्र तथा संतों की शिक्षाएँ
c. अभिलेख / पुरालेख
d. अनुप्रस्थ टोडा निर्माण (त्रेबियत)
A. a, b, c और d
B. a, b और c
C. a, b और d
D. b, c और d
निम्नलिखित प्रश्न सामाजिक विज्ञान की कक्षा में प्रस्तुत किए गए। जो इनमें से आलोचनात्मक चिंतन के सर्वाधिक अवसर कौन प्रदान करते हैं उनका चयन कीजिए।
(A) रिंडरपेस्ट / पशु महामारी ने अफ्रीकी देशों को दरिद्रीकरण तक पहुँचा दिया। परीक्षण कीजिए।
(B) रिंडरपेस्ट / पशु महामारी अफ्रीका तक कैसे आई?
(C) कैरीबियाई करारबद्ध मजदूरों के अनुभवों की तुलना इक्कसवीं सदी के मजदूरों से कीजिए।
(D) कैरिबियन में करारबद्ध भारतीय मजदूरों द्वारा सहन की गई दो समस्याओं को सूचीबद्ध कीजिए।
विकल्प :
A. केवल A और B
B. केवल B और C
C. केवल A और C
D. केवल A और D
बहुवैकल्पिक प्रश्नों पर आधारिक आकलन के विषय में कौन-सा कथन सत्य है?
(A) पाठ्यक्रम का विस्तृत प्रयोग संभव
(B) केवल योगात्मक आकलन के लिए प्रयुक्त
(C) भाषाई योग्यता का सीमित आकलन
(D) विद्यार्थी में सुधार के लिए सीमित संभावना
(E) मूल्यांकन में पक्षपात की कम संभावना
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A, B, C और D
B. केवल A, B और C
C. A, C, D और E
D. केवल B, C और D
आपको अपनी अगली कक्षा में असहयोग आन्दोलन पर चर्चा करनी है। इनमें से किस पक्ष/पक्षों पर छात्रों में घटना/घटनाओं की समझ विकसित करने के लिए बल देंगे –
(A) यह आन्दोलन कब हुआ?
(B) इसका प्रभाव क्षेत्र क्या था?
(C) आन्दोलन में मुख्यतः किस-किस ने भाग लिया?
(D) इसका परिणाम क्या हुआ?
(E) किसानों और जनजातियों की क्रियाओं के औचित्य का मूल्यांकन I
सबसे सही विकल्प चुनें –
A. केवल A, B, C तथा D
B. केवल B, C, D तथा E
C. केवल A, C, D तथा E
D. केवल A, B, C तथा E
यदि छात्रों को समझ में नहीं आता है कि कक्षा में क्या पढ़ाया जा रहा है, तो शिक्षक को चाहिए कि वह –
A. विद्यार्थियों को स्वयं अध्ययन करने के लिए कहे।
B. अवधारणा को फिर से अलग तरीके से समझाए।
C. मोनिटर से नोट्स अपलब्ध कराने के लिए कहे।
D. विषय को एक और दिन के लिए छोड़ दे।
एक सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका होने के नाते आप विषय संबंधी धारणाओं और उनका राष्ट्र के साथ संबंध, को सम्बोधित करना चाहती हैं। निम्न में से कौन-से उपागम पाठ योजना हेतु सबसे उपयुक्त होंगे?
(A) किस प्रकार विकासात्मक चुनौतियों जैसे गरीबी और निरक्षरता ने राष्ट्र को विफल कर दिया है, पर जोर देंगी।
(B) लोग राष्ट्र के साथ स्वयं को कैसे जोड़कर देखते हैं इस पर स्थानीय बोध को शामिल करना।
(C) राष्ट्र की परिकल्पना के विविध तरीकों को चर्चा में समायोजित करना।
सबसे सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल A और B
B. केवल B और C
C. केवल A और C
D. A, B और C
निम्नलिखित में से किस लेखक के लेखन को द्वितीय स्त्रोत के रूप में माना जा सकता है?
A. विलयम एडम
B. अलेक्जेंडर मैकेंज़ी
C. हेरोडोटस
D. रिचर्ड इवांस
निम्नलिखित सांख्यिकी आंकड़ों के कुछ महत्वपूर्ण स्त्रोत हैं जो परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए प्रयोग किए जा सकते हैं।
(A) राज्य सरकार
(B) केंद्र सरकार
(C) समाचारपत्र
(D) विकिपीडिया
उपर्युक्त में से कौन-सा विश्वसनीय तथा प्रामाणिक माना जा सकता है?
A. केवल A, B तथा C
B. केवल A तथा B
C. केवल B तथा C
D. केवल B तथा D
निम्नलिखित प्रश्न सामाजिक विज्ञान की कक्षा में सामान्यतः प्रयोग किए जाते हैं। उनका चयन कीजिए जो समालोचनात्मक चिंतन के विकास के लिए सर्वाधिक अवसर उपलब्ध कराते हैं।
(A) वर्तमान चुनाव उन प्रकारों से किस प्रकार भिन्न है जिनसे जनपदों के शासक का चयन होता था।
(B) आप कम्माकरों के सदस्य थे, अपने राजा को पत्र लिखें ताकि आपको गणों में भाग लेने की अनुमति मिल जाए।
(C) क्या कारण हो सकते हैं कि दासों और काम्माकरों को गणों में भाग लेने की अनुमति नहीं थी?
(D) कौन से वो समूह थे जो गणों की सभा में भाग नहीं ले सकते थे?
सबसे सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल A, B और C
B. केवल B और C
C. केवल C
D. केवल D
निम्नलिखित प्रश्नों में से कौन-सा छात्रों के प्रक्रियात्मक ज्ञान को आँकने का प्रयास करता है?
(A) सकल घरेलू उत्पाद को अनुमानित कैसे किया जाता है?
(B) निम्नलिखित का पूर्ण रूप दीजिये : ILO, FAO, UNESCO, UNICEF और WHO।
(C) शिशु-मृत्यु दर से मातृ-मृत्यु दर कैसे भिन्न है?
(D) उन तरीकों पर चर्चा करें जिनमें एक स्थायी एवं नियमित रोजगार भिन्न है एक अनियमित रोजगार से।
(E) भारत में पंचायत चुनाव कराने की प्रक्रिया का व्याख्यान करें।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A, B और C
B. B, C और D
C. C, D और E
D. A, C और E
इनमें से कौन-सा/से प्रश्न परा बौद्धिक (मैटा कॉग्निटिव) ज्ञान का आकलन करते हैं?
(A) कपड़ों के भिन्न-भिन्न नाम उनके इतिहास के विषय में क्या बताते हैं?
(B) अपनी बस्ती के हाशियाई-समुदाय को पहचाने, इस समुदाय के सदस्य के रूप में अपनी भावनाएँ प्रकट करने के लिए कविता या गीत या पोस्टर बनाएँ।
(C) भारतीय धर्म निरपेक्षता क्या है? संविधान की कुछ विशेषताएँ जो धर्म निरपेक्षता को बढ़ावा देती है, को सूचीबद्ध करें।
(D) भारत के किसी भी चाय बागान के इतिहास का अवलोकन करें। इनके मजदूर किस प्रकार नील के खेती के मजदूरों से भिन्न या सामान थे? परीक्षण करें।
(E) बहादुर शाह जफ़र के द्वारा विद्रोह का समर्थन करने से लोगों और शासक परिवारों पर क्या प्रभाव पड़ा?
सही विकल्प का चुनाव कीजिए।
A. A, B, C और E
B. B, C, D और E
C. B, D और E
D. C, D और E
निम्नलिखित में से कौन से प्रश्न संज्ञानात्मक प्रक्रिया के ‘विश्लेषण’ पहलू का आकलन करते हैं?
(A) रोज़ा पार्क्स कौन थीं? उन्होंने कैसे वियोजन विभेद के कानून का विरोध किया?
(B) 1964 का नागरिक अधिकार कानून, 2005 के सूचना का अधिकार से कैसे अलग है?
(C) आर्थिक और गैर-आर्थिक गतिविधियों में भेद कीजिए।
(D) कानून बनाने में राष्ट्रपति की भूमिका का व्याख्यान कीजिए।
(E) तीन विशिष्टताओं को सूचीबद्ध कीजिए जिन्होंने जनसंख्या परिवर्तन का रास्ता दिखाया।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A और B
B. B और C
C. C और D
D. D और E
निम्नलिखित प्रश्नों को पढ़िए। इनमें से कौन-सा संज्ञानात्मक प्रक्रिया के अनुप्रयोग पहलु का आकलन करता है?
(A) आर्थिक गतिविधियों के पाँच उदाहरण दीजिए।
(B) सार्वजानिक क्षेत्र की पाँच कंपनियों को सूचीबद्ध करें।
(C) कृषि-विकास शब्द से क्या समझते हैं?
(D) निर्वाह कृषि की व्याख्या कीजिए।
(E) रोपण कृषि की मुख्य विशेषता क्या है?
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A तथा B
B. B तथा C
C. C तथा D
D. A तथा C